LATEST NEWS

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन, बीकानेर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, दिए निर्देश

बीकानेर/जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मई की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पलाना में कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किए।   सीएम भजनलाल शर्मा ने  कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और गर्मी के मौसम के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन भी किया। प्रधानमंत्री करेंगे 103 रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण को सर्वाच्च प्राथमिकता दी है। बीकानेर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान श्री मोदी देश के 103 स्थान पर रेलवे स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक बाबूसिंह राठौड़, कुलदीप धनखड़ और डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।  

भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुई आपात स्थिति में रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बची एक जान

भोपाल दिनांक 17 मई 2025 को रात्रि 19:05 बजे, भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर जब ट्रेन संख्या 22686 चंडीगढ़–यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का आगमन हो रहा था, उसी दौरान ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (OBHS) के एक कर्मी, श्री सुगंधी लाल (आयु 35 वर्ष), ट्रेन की सफाई हेतु चलती हुई ट्रेन के एसी कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। दुर्भाग्यवश, असंतुलन के कारण उनका पाँव फिसल गया और वे कोच और प्लेटफॉर्म के मध्य गिर पड़े। उनके सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए। घटना को तत्काल ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) राघवदास ने देखा और तुरंत ही उप स्टेशन प्रबंधक(वाणिज्य) आनंद कृष्ण मिश्रा को सूचित किया। मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत प्लेटफॉर्म पर स्थित आपातकालीन चिकित्सा कक्ष से डॉ. नूर हसन को बुलाया और रेलवे अस्पताल को एम्बुलेंस भेजने के निर्देश दिए। मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और सफाईकर्मियों की सहायता से घायल कर्मचारी को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का समन्वय किया। इस बीच उप स्टेशन प्रबंधक(परिचालन) और नियंत्रण कक्ष को सूचित किया गया, जिससे ट्रेन को रोके रखा गया। डॉ. नूर हसन द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया और दस मिनट के भीतर पहुंची एम्बुलेंस में घायल को स्ट्रेचर द्वारा रेलवे अस्पताल भिजवाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल के रेलकर्मियों ने मानव जीवन की रक्षा हेतु अत्यंत सजगता, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एक सफाईकर्मी के जीवन की रक्षा सुनिश्चित की। सभी संबंधित कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की गई।

पाकिस्तान का पक्ष वैश्विक मंच पर रखने के लिए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्व की प्रमुख राजधानियों में भेजेगा

इस्लामाबाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए प्रमुख साझेदार देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किए जाने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी घोषणा की कि पाकिस्तान एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्व की प्रमुख राजधानियों में भेजेगा ताकि वह पाकिस्तान का पक्ष वैश्विक मंच पर रख सके। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह निर्णय प्रधानमंत्री शरीफ ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष एवं पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद लिया। प्रधानमंत्री ने इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई बिलावल को सौंपी है। सरकार द्वारा संचालित ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, “प्रधानमंत्री शहबाज ने भारतीय दुष्प्रचार को उजागर करने के लिए विश्व की प्रमुख राजधानियों में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है।” ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बिलावल करेंगे। बिलावल ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) ने आज मुझसे संपर्क किया और पाकिस्तान का पक्ष अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने के लिए मुझसे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अनुरोध किया। मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करने पर गर्व महसूस करता हूं और इस चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान की सेवा करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूं।” बिलावल के अलावा प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा मंत्री मुसादिक मलिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता खुर्रम दस्तगीर खान, सासंद शेरी रहमान, पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार, मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के सांसद फैसल सुब्जवारी, पूर्व विदेश सचिव तहमीना जंजुआ और जलील अब्बास जिलानी शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल “क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान के ईमानदार प्रयासों को भी रेखांकित करेगा।” उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल हाल में हुए संघर्ष पर पाकिस्तान के रुख को सामने रखने के लिए जल्द ही अमेरिका, ब्रिटेन, ब्रुसेल्स, फ्रांस और रूस का दौरा करेगा।  

बसपा के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग में बसपा प्रमुख माावती ने आकाश आनंद को बनाया BSP का मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर

लखनऊ बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मायावती ने आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया है। रविवार को दिल्ली में हुई बसपा के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग में बसपा प्रमुख माावती ने इसकी घोषणा कर दी। आकाश आनंद को तीन नेशनल कोआर्डिनेटर रिपोर्ट भी करेंगे। आकाश आनंद आगामी चुनाव में प्रचार-प्रसार की कमान भी संभालेंगे। बैठक में मायावती आकाश को प्रोत्साहित करने और पार्टी के मिशन के लिए समर्पित रहने की बात कही। उन्होंने कहा, आकाश की वापसी के बाद बसपा में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फिलहाल किसी को उत्तराधिकारी नहीं बनाएगी। बतादें कि बसपा में तीन नेशनल कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं। इनमें राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, रणधीर बेनीवाल और राजाराम शामिल है। रामजी गौतम बिहार प्रदेश के प्रभारी भी हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार को हुई इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मार्च में बसपा से निकाले गए थे आकाश आनंद मार्च में बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही उन्हें नेशनल कॉर्डिनेटर समेत सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। इसी के साथ मायावती ने कहा था कि अब उनके जीते-जी कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा। मायावती ने आकाश आनंद को बसपा से निकाले जाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी दी थी। इस पोस्ट में मायावती ने लगातार तीन पोस्ट लिखकर आकाश आनंद को खूब सुनाया था। माफी मांगने के बाद मायावती ने भतीजे की बसपा में कराई थी वापसी भतीजे आकाश आनंद द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती से माफी मांगे जाने के करीब सात घंटे बाद रविवार की शाम 8.21 बजे मायावती ने उनकी माफी को मंजूर कर लिया और उन्हें पार्टी में एक और मौका दे दिया था। इसी के साथ आकाश आनंद का बसपा में वापसी हो गई। 13 अप्रैल की दोपहर करीब 1.15 बजे सोशल मीडिया एक्स पर आकाश आनंद ने अपनी बुआ व बसपा सुप्रीमो मायावती ने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी में काम करने के लिए एक मौका दिया जाए। आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्ते-नातों और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई बाधा नहीं बनने दूंगा। आकाश आनंद का डा. भीमराव अंबेडकर जयंती से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया एक्स पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर यह साफ कर दिया था कि वह किसी बहकावे में आने वाले नहीं हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी आकाश आनंद से छिनी थी जिम्मेदारियां मायावती का भतीजे आकाश आनंद को लेकर रुख चौंकाने वाला रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी आकाश आनंद पर कार्रवाई हो चुकी है। जनसभाओं में विवादित बयानबाजी को लेकर मायावती ने भतीजे को बसपा में उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। कुछ दिन बाद ही उनकी फिर से वापसी कराई गई थी। लेकिन 2025 में एक बार फिर ऐक्शन ले लिया गया है। इस बार मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर कर दिया और उनके पिता यानी अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कॉर्डिनेटर बना दिया।

सीएम ने भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन किया, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को रूप देने की दिशा में एक और पहल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के समीप स्थित समरधा में “भोज-नर्मदा द्वार” का भूमिपूजन कर प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को साकार रूप देने की दिशा में एक और पहल की। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के ग्यारह मील स्थित समरधामें भोज-नर्मदा द्वार का भूमिपूजन किया और भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावॉट के सोलर परियोजना का भी वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2000 लागू होने के बाद हमारे गौरवशाली इतिहास से जुड़ी कई घटनाएं और प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। आने वाले समय में राजा भोज, मां नर्मदा सहित अवंतिका और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाठ्यपुस्तकों में जोड़ी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य आने वाली पीढिय़ों को अपने इतिहास से रू-ब-रू कराना है। इसीलिए नई शिक्षा नीति के बाद जो पुस्तकों में बदलाव हुआ है उसमें देश और प्रदेश से जुड़े प्रसंगों को शामिल किया जा रहा है। पत्थर शिल्प के जरिए हमारा इतिहास आनेवाली पीढ़ी तक पहुंचे, इसलिए इस तरह के द्वारों का निर्माण कराया जा रहा है। राजधानी भोपाल में 9 द्वारों का निर्माण किया जाएगा। इतिहास गौरवान्वित होना चाहिए सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज की नगरी में उनसे जुड़ा इतिहास और मां नर्मदा के प्रवाह और उद्गम सहित अन्य इतिहास से जुड़ी घटनाओं और कथाओं को पत्थर शिल्प के जरिए उकेरा जाएगा, ताकि आनेवाली पीढिय़ों को इसकी जानकारी हो सके। पत्थरों के द्वार से भी इतिहास गौरान्वित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के बीच का द्वार उज्जैन में बनाया है जो इन ज्योर्तिलिंग से जुड़े शहरों के इतिहास को पत्थर शिल्प के माध्यम से बताता है, इसलिए इसका नाम मृत्युंजय नाम दिया।  मुख्यमंत्री ने राजा भोज के पराक्रम और उनके पिता सिंधुराज और बड़े भाई मुंज से जुड़ी कथा सुनाई और मुंज द्वारा राजा भोज को मारने की साजिश और उसके बाद होनेवाले पश्चाताप से जुड़ा प्रसंग सुनाया।   उज्जैन, अयोध्या बनारस मोक्ष देनेवाली नगरी मुख्यमंत्री ने कहा कि मृत्यु के बाद मोक्ष देनेवाली नगरी अयोध्या, बनारस और उज्जयनी है। उज्जैन का 5 हजार साल पुराना इतिहास है। पत्थरों पर उज्जैन का इतिहास बताया। मैं प्रयास कर रहा हूं पूरे भोपाल का इतिहास पत्थरों के माध्यम से इतिहास आना चाहिए। एक-एक द्वार मां नर्मदा का उद्गम, राजा भोज का गौरवशाली पृष्ट क्या है। पत्थर शिल्प क्या है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान को जो पटकनी दी है, वह काबिले तारीफ है। पहली बार बहन सोफिया और व्योमिका ने संसार के सामने रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसके लिए धन्यवाद। हमारे दुश्मनों की क्या कमर तोड़ी है।   नीमच में स्थापित उर्जा संयत्र का लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाग नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित सौर ऊर्जा संयत्र का लोकार्पण किया। इस संयत्र के जरिए 10 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि आनेवाले समय में नगर निगम भोपाल 200 मेगावॉट तक बिजली का उत्पादन करेगा। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति मौजूर रहे।

बारातियों की स्वागत की तैयारी चल रही थी, इस बीच वधू की तबीयत बिगड़ी, दवा खाने के कुछ ही देर वधू की मौत

कन्नौज यूपी के कन्नौज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शनिवार देर शाम एक युवती की शादी थी। बारातियों की स्वागत की तैयारी चल रही थी। इस बीच वधू की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे गांव के ही छोलाछाप डॉक्टर के यहां ले गए। दवा खाने के कुछ ही देर वधू की मौत हो गई। इससे शादी के घर पर मातम पसर गया। परिजनों नें चीख पुकार मच गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। ये घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के किसवापुर गांव का है। यहां के रहने वाले महेश बाथम की बेटी रिंकी की शादी उमर्दा के सुखी गांव के नरेश के बेटे राहुल से तय हुई थी। शनिवार को राहुल बारात लेकर किसवापुर पहुंचने ही वाले थे। इससे पहले रिंकी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जसोदा के डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसका इलाज करना शुरू किया। कुछ देर चले इलाज के दौरान रिंकी की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। परिजनों की माने तो डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे रिंकी की मौत हो गई। रिंकी के घर बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। उधर, बारात कुछ ही देर में पहुंचने वाली थी। घर पर रिश्तेदारों और परिवार के साथ ही गांव के लोगों की भीड़ जमा थी। इसी बीच अचानक रिंकी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। वहां करुण क्रंदन और चीख पुकार मच गई । वहीं, ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

आसा पार्टी का विलय हुआ जन सुराज पार्टी में, साथ ही आरसीपी सिंह ने प्रशांत किशोर की जन सुराज का दामन थामा

पटना नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और आप सबकी आवाज (आसा) के अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने रविवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज का दामन थाम लिया। साथ ही आसा का विलय भी जन सुराज में करा दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने हमला बोला है। उन्होने प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह को कीटाणु और विषाणु बताया है। मांझी ने कहा कि बिहार को विषाक्त करने के लिए दोनों एक साथ आए हैं। लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि जनता के पास एक एंटीवायरस है, जिसका नाम एनडीए है। जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार को विषाक्त करने के मकसद से कीटाणु और विषाणु एक साथ आए हैं। पीके और आरसीपी जैसे नेता आपस में मिलकर ये सोच रहे हैं कि वो जनता को बर्बाद कर देंगे, लेकिन शायद उन्हें नहीं मालूम कि बिहार की जनता के पास एक ऐसा एंटीवायरस है, जिसका नाम एनडीए है। मांझी ने कहा कि पीके और आरसीपी की जोड़ी को ये समझना चाहिए कि एनडीए का एंटीवायरस किसी भी वायरस से निपटने में कारगर है। उन्होने कहा कि कि प्रशांत किशोर हों या आरसीपी सिंह ये दोनों राजनीतिक तौर पर असफल लोग हैं। वहीं प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के साथ आने को बड़े सियासी परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। इस मौके पर आरसीपी ने कहा कि मैंने और प्रशांत किशोर ने पहले भी काफी काम किया और आगे भी काम करके दिखाएंगे। अभी हम लोगों को तीसरे नंबर पर बताया जा रहा है। परीक्षा में भले ही थर्ड पोजीशन पर रहें, लेकिन जब रिजल्ट निकलेगा तो फर्स्ट पोजिशन हमारा होगा। वहीं पीके ने कहा कि बिहार की व्यवस्था बदलाव की मुहिम में आरसीपी सिंह साथ आये हैं, उनका हम पार्टी में स्वागत करते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के साथ ही विजय शाह का राजनीतिक भविष्य तय होगा कि वह मंत्री रहेंगे या नहीं

भोपाल मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में भाजपा संगठन कोई जल्दबाजी करने की जगह फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। पार्टी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के साथ ही विजय शाह का राजनीतिक भविष्य तय होगा कि वह मंत्री रहेंगे या नहीं। दरअसल, भाजपा भी कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा, विजय शाह को उनके बयान को लेकर नसीहत दे चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूरे मामले में प्रदेश संगठन से रिपोर्ट मांगी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद शाह चुपचाप हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं जा रहे हैं। मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से अधिवक्ता जया ठाकुर ने कैविएट दायर कर बिना उनका पक्ष सुने निर्णय नहीं देने का अनुरोध किया है। बता दें कि मंत्री विजय शाह के विरुद्ध हाई कोर्ट के आदेश पर जिन धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ है, उनमें उम्रकैद तक का प्रविधान है। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री शाह की ओर से हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज एफआइआर रद करने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई को सुनवाई नहीं करते हुए सोमवार को यह मामला सुने जाने की व्यवस्था दी थी।   सुप्रीम कोर्ट में अर्जी फाइल की वहीं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन की अध्यक्षता वाली युगलपीठ के अभाव में सुनवाई टल गई थी। दूसरी ओर, डेमोक्रेटिक लायर्स फोरम, जबलपुर के सचिव अधिवक्ता रवींद्र गुप्ता व अध्यक्ष ओपी यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप अर्जी फाइल कर दी गई है। दोनों की ओर से पहले पक्ष सुने जाने पर बल दिया गया है। इसके साथ ही इस बात पर बल दिया गया है कि इतने गंभीर प्रकरण में मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट किसी तरह की राहत प्रदान न करे। अधिवक्ता रवींद्र गुप्ता व ओपी यादव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, विवेक कृष्ण तन्खा, केटीएस तुलसी व इंदिरा साहनी के साथ समीर सोढ़ी, वरुण तन्खा, इंद्रदेव मंत्री विजय शाह की विशेष अनुमति याचिका का सोमवार को विरोध करेंगे।

आज महाराष्ट्र मंडल में रंगकर्मियों से मुलाकात करेंगे पद्मश्री मनोज जोशी

रायपुर राजधानी रायपुर में मराठी और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी आज महाराष्ट्र मंडल में रंगकर्मियों से मुलाकात करेंगे. इस मौके पर धरसींवा विधायक और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अनुज शर्मा और अभिनेता व समाजसेवी योगेश अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे. महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ रंगकर्मी रंजन मोडक ने बताया कि रंग संस्कार महोत्सव के समापन समारोह में मनोज जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं. उन्हें मंडल के 65 साल के इतिहास और गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने रंगकर्मियों से मिलने की सहमति दी. कार्यक्रम में वे रंगमंच से जुड़े कलाकारों को मार्गदर्शन देंगे और फिल्मों में करियर बनाने की दिशा में जरूरी तैयारियों के बारे में भी बताएंगे. 14 दिसंबर 1965 को जन्मे मनोज जोशी गुजराती, मराठी और हिंदी रंगमंच के जाने-माने और प्रतिष्ठित अभिनेता माने जाते हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1998 में आमिर खान की फिल्म सरफरोश से की, जिसमें उन्होंने बाला ठाकुर की भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने हंगामा, हलचल, दे दनादन, क्योंकि, खट्टा मीठा, भागमभाग, चुप चुप के, फुटपाथ, आन और पेज-3, भूल भुलैया, फिर हेरा फेरी जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया. मनोज जोशी को दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है और 2018 में उन्हें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया. आज भी वे हंगामा के इंस्पेक्टर वाघमारे, फिर हेराफेरी के कचरा सेठ और भागमभाग के मनुभाई गांधी जैसे किरदारों के लिए दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं.

भोपाल के एक होटल में उपभोक्ता से पानी की बोतल पर एक रुपये जीएसटी वसूला गया, जिस पर उपभोक्ता ने जताया विरोध

भोपाल मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल के एक होटल में उपभोक्ता से पानी की बोतल पर एक रुपये जीएसटी वसूला गया। जिस पर उपभोक्ता ने विरोध भी जताया, लेकिन होटल संचालक नहीं माने। इससे परेशान होकर ग्राहक ने जिला उपभोक्ता आयोग में याचिका लगाई। आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय सुनाया। आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल व सदस्य प्रतिभा पांडेय ने निर्णय सुनाया कि एमआरपी में जीएसटी शामिल होता है, ऐसे में अलग से जीएसटी वसूलना गलत है। मामले में आयोग ने निर्णय सुनाया कि होटल प्रबंधन दो महीने के अंदर वसूली गई जीएसटी की राशि एक रुपये ग्राहक को वापस करे। दोस्त के साथ गए थे होटल साथ ही आठ हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में देना होगा। दरअसल, राजधानी के ऐश्वर्य निगम मिसरोद रोड स्थित मोती महल डीलक्स होटल में अपने दोस्त के साथ खाना खाने गए थे, जहां खाने का बिल 796 रुपये दिया गया। इसमें पानी की एक बॉटल 29 रुपये की दी गई, जबकि बॉटल पर एमआरपी 20 रुपये छपी थी। इसके साथ ही होटल प्रबंधन ने पानी की बॉटल पर एक रुपये की जीएसटी भी वसूली। होटल प्रबंधन के तर्क को किया खारिज उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि जब पानी की बॉटल बाजार भाव से अधिक दाम पर होटल प्रबंधन से की तो विवाद बढ़ गया। होटल प्रबंधन ने तर्क रखा कि उपभोक्ता को जो मेन्यू कार्ड दिया गया था, उसमें कीमत और जीएसटी दोनों का जिक्र था। साथ ही होटल में बैठने, एयर कंडीशनर और म्यूजिक समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। ऐसे में पानी पर जीएसटी लगाना कानूनी अधिकार है, हालांकि आयोग ने इस तर्क को खारिज कर दिया।

मुरैना में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत

मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के तोर गांव में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच दो दिन से फायरिंग होने की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। निरार थाना पुलिस के पास पहली बार दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग की शिकायत पहुंची थी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। शुक्रवार-शनिवार की रात एक पक्ष ने जमीन पर बनी झोंपड़ी में आग लगाई और फिर ताबड़तोड़ फायर किए। मामला थाने तक आया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रात में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। गोली लगने से जिसकी मौत हुई है वह देवगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है और तोर गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 PCS अफसरों के तबादले, इन अधिकारियों की तैनाती में हुआ फेरबदल

लखनऊ यूपी में एक बार फ‍िर अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं. इस बार योगी सरकार ने 18 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. पीसीएस अफसर गंभीर सिंह को गाजियाबाद से आजमगढ़ तबादला कर दिया गया है. वहीं, हनुमान प्रसाद को लखनऊ से रामपुर भेज दिया गया है. अंबरीश कुमार बिंद को प्रयागराज से बरेली ट्रांसफर कर दिया गया है.  तबादले की सूची के मुताबिक, अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है. अपर जिलाधिकारी (न्‍यायिक) लखनऊ से अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है. अंबरीश कुमार बिंद अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम प्रयागराज को नगर मजिस्‍ट्रेट बरेली बनाया गया है. राजीव कुमार राय अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम वाराणसी से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. सुभाष सिंह को वाराणसी तबादला शुभी काकन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. राजीव कुमार शुक्‍ला नगर मजिस्‍ट्रेट बरेली को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम प्रयागराज बनाया गया है. सुभाष सिंह अपर जिलाधिकारी (न्‍यायिक) बागपत को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम वाराणसी बनाया गया है. राजेश कुमार गुप्‍ता अपर जिलाधिकारी ब‍िलिया को अपर जिलाधिकारी लखनऊ बनाया गया है. हेम सिंह का रामपुर से अयोध्‍या ट्रांसफर   हेम सिंह अपर जिलाधिकारी रामपुर को सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्‍या बनाया गया है. वंदना श्रीवास्‍तव द्वितीय को सचिव विकास प्राधिकरण बरेली बनाया गया है. सत्‍येंद्र सिंह सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्‍या को अपर जिलाधिकारी शामली बनाया गया है. विनय कुमार सिंह द्वितीय अपर जिलाधिकारी प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद बनाया गया है. योगेंद्र कुमार सचिव विकास प्राधिकरण बरेली को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. नम्रता सिंह को लखनऊ भेजा गया पंकज कुमार श्रीवास्‍तव अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम लखनऊ को अपर जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है. राजित राम गुप्‍ता उपजिलाधिकारी रायबरेली को अपर जिलाधिकारी बलिया बनाया गया है. नम्रता सिंह उपजिलाधिकारी उन्‍नाव को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम लखनऊ बनाया गया है. रोशनी यादव उपजिलाधिकारी ललितपुर को अपर जिलाधिकारी लखनऊ बनाया गया है. 

भारत के खिलाफ नारे लगाते और पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में शिलांग से दो लोग गिरफ्तार

शिलांग,  मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स जिले में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को बाजेंगडोबा थानाक्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग गांवों में उनके घरों से हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने ‘फेसबुक’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे गारो भाषा में भारत के खिलाफ नारे लगाते और पाकिस्तान का समर्थन करते नजर आ रहे थे। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “जिला प्रशासन द्वारा 15 मई को दोनों के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कल (शनिवार को) उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।” इससे पहले, पहलगाम आतंकवादी हमले के एक सप्ताह बाद पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक व्यक्ति को अपने ‘फेसबुक’ पेज पर घृणास्पद सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।  

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा, सीएम देवेंद्र फडणवीस हुए शामिल

नागपुर, महाराष्ट्र के नागपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने कितनी बहादुरी से काम किया है। देश भर के लोग भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प का पुरजोर समर्थन करते हैं। सेना के सम्मान में शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहरों के अलावा पंचायत में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी क्योंकि पंचायत के लोग भी अपनी सेना को धन्यवाद करना चाहते हैं। मैं समझता हूं कि जिस प्रकार से इस तिरंगा यात्रा में आम लोगों ने भाग लिया और लोगों ने जो उत्साह दिखाया, वह हमें अभिभूत कर रहा है। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने पीएम मोदी और सेना के प्रति अपना प्रेम दिखाया है। ऑपरेशन सिंदूर पर ऑल पार्टी डेलिगेशन पर हो रही राजनीति पर सीएम फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग नकारात्मक सोच वाले होते हैं और नकारात्मक राजनीति करना ही उनका एकमात्र मकसद होता है। उन्हें देश और समाज से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह ऐसी राजनीति करके ही समाप्त हो जाएंगे। तुर्की का भारत की ओर से बहिष्कार करने पर सीएम फडणवीस ने कहा कि भारतीय व्यापारियों ने जो कदम उठाया है, हम उसका स्वागत करते हैं। कांग्रेस की जय हिंद यात्रा पर सीएम ने कहा कि हमारी उनकी यात्रा से बस इतनी अपेक्षा है कि वह इसे राजनीतिक यात्रा न बनाएं और हमारी सेना पर सवाल खड़े न करें। जिस तरह राहुल गांधी ने बीते दिनों में बातें की हैं, उसमें सेना के प्रति अविश्वास झलकता है। एक ओर सेना पर अविश्वास जताते हैं और दूसरी ओर जय हिंद यात्रा निकालते हैं। जय हिंद तभी कह सकते हैं जब आप सेना के पीछे विश्वास के साथ खड़े हों।  

गृहमंत्री विजय शर्मा बोले – राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध, मेरे पास है प्रमाण

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है. नक्सलियों की मांद माने जाने वाले कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर सुरक्षा बल एक बड़ा अभियान छेड़े हुए हैं. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पीठ पीछे गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस अभियान में तेलंगाना सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि राहुल गांधी “पीठ पीछे गड़बड़” कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद देश के सबसे बड़े संकटों में से एक है, और इसमें भी राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध लगती है. मेरे पास इसके प्रमाण मौजूद हैं, जिनके आधार पर मैं यह बात कह रहा हूं. बता दें कि बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में 21 दिनों तक चले ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट में 31 वर्दीधारी माओवादी मारे गए. मुठभेड़ों के दौरान 35 हथियार, 450 IED, सैकड़ों बंकर और माओवादियों की तकनीकी इकाइयां भी नष्ट की गई है. 21 अप्रैल से 11 मई के दौरान कुल 21 मुठभेड़ों में 16 वर्दीधारी महिला माओवादी समेत कुल 31 वर्दीधारी माओवादियों के शव और 35 हथियार बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि मुठभेड़ स्थल से बरामद शव प्रतिबंधित और अवैध सीपीआई माओवादी संगठन अंतर्गत पीएलजीए बटालियन नंबर 01, तेलंगाना राज्य समिति, दंडकारण्य विशेष जोनल समिति के माओवादी कैडर्स हैं. इस अभियान में अब तक कुल 216 माओवादी ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए. उपरोक्त माओवादी ठिकाने और बंकर से तलाशी अभियानों के दौरान कुल 450 नग आईईडी, 818 नग बीजीएल शेल, 899 बंडल कार्डेक्स, डेटोनेटर और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet