LATEST NEWS

इंदौर एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, स्ट्रेचर लेकर दौड़े कर्मचारी

इंदौर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर की गई. जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में एक यात्री को अचानक सीने में दर्द उठा था. घटना की सूचना मिलने पर प्लेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत प्लेन को इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाया. वहीं, यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां लगभग 3 घंटे उपचार के बाद उसको डिस्चार्ज कर दिया गया. मॉस्को से घर जा रहा था व्यक्ति पूरा मामला इंदौर के देवी अहिल्या होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है. कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम तहसील निवासी मनोहरन पेरूमल नादर को अचानक से सीने में दर्द हुआ. जिसके चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर में की गई. एयरपोर्ट से तुरंत उन्हें शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार कर 3 घंटे के बाद छुट्टी दे दी गई. जिसके बाद मनोहरन चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं. वह मॉस्को से दिल्ली पहुंचे थे, फिर यहां से चेन्नई जा रहे थे. इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी से मांगी इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सिंह ने कहा, “एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली से चेन्नई जा रही थी, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर करवाई गई है. रविवार सुबह प्लेन इंदौर एयरपोर्ट के पास पहुंचा तो अचानक से इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर विमान को लैंडिंग की अनुमति दी गई. उसमें सवार कन्याकुमारी निवासी मनोहरन पेरूमल नादर को विमान से निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.”

खुद में करें ये सुधार नहीं टूटेगा रिश्ता

लव मैरिज के बाद जिंदगी शादी के पहले जैसी नहीं रहती. ऐसे में कई कपल्स रिश्ते को संभालने की बजाय झगड़े में पड़ जाते हैं. कई मामलों में रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच जाता है. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखें. आज तमाम युवा लव मैरिज करते हैं लेकिन इस रिश्ते को आपको एक जिम्मेदारी के साथ निभाना भी पड़ता है. कई बार देखने को मिलता है कि प्रेम विवाह के वाद भी कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं. लेकिन वो झगड़े कम होने बजाय बढ़ने लगें तो ये आपके रिलेशनशिप के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. दरअसल, लव मैरिज के बाद भी रिश्ते को उतनी इज्जत देनी जरूरी है, जबकि ज्यादातर कपल लव मैरिज के बाद रिश्ते को सामान्य बना देते हैं. जब आप अपने पार्टनर को लेकर बहुत ही लापरवाह होने लगते हैं, तब रिश्ते में समस्या आने लगती है. असल जिंदगी को समझें कई लोग फिल्मों को देखकर प्यार तो कर बैठते हैं, लेकिन उसे निभाने के वक्त पर उस तरह से गंभीरता नहीं दिखा पाते. यही कारण है कि अपनी बचकानी हरकतों के कारण आप शादी के बाद इस प्यारभरे रिश्ते को संभाल पाने में असक्ष्म रह जाते हैं. ऐसे में आपको यह समझना होगा कि रियल लाइफ फिल्मी दुनिया से बेहद अलग होती है. असल जिंदगी से उसकी तुलना करना सही नहीं है. एक-दूसरे को समय देना भी है जरूरी शादी के पहले आप एक-दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते रहे होंगे, लेकिन मैरिज के बाद कपल्स ज्यादातर घर के कामों में इतने व्यस्त हो जाते है कि एक-दूसरे को वक्त देना भूल जाते हैं. ऐसे में उनके बीच दूरियां बढ़ने लगती है और हर छोटी बात पर नोक-झोक शुरू हो जाती है. इसलिए पार्टनर्स के बीच एक-दूसरे के साथ बिताए गए लम्हों की कमी नहीं होनी चाहिए, जो न सिर्फ उनके बीच प्यार को बरकरार रखता है बल्कि लड़ाई से ज्यादा प्यारभरे पल याद दिलाता है. एक-दूसरे से हमेशा सच बोलने की कोशिश करें हर एक रिश्ते की नींव सच्चाई पर टिकी होती है. ऐसे में अगर आप सोचते हैं कि अपने पार्टनर से झूठ बोलकर काम चला लेंगे, तो ऐसा मुमकिन नहीं है. एक न एक दिन आपका झूठ सामने आ ही जाएगा और आपका रिश्ता पूरी तरह से बिखर जाएगा. बेहतर यही है कि अगर आप अब तक अपने साथी से सच नहीं बोलते आए, तो अब शादी के बाद इसमें सुधार करें और सच के आधार पर अपने रिलेशनशिप को चलाएं. अपने पार्टनर का विश्वास जीतें और उनसे कुछ भी छिपाने का प्रयास न करें. एक-दूसरे का सम्मान करें अपने साथी का सम्मान करना कभी न छोड़ें भले ही आपके वीच कितनी भी वड़ी वहस क्यों न हो जाए. लड़ाई के दौरान हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि शब्दों की गरिमा कभी टूटने न पाएं, वरना आपके वोले गए शब्द तीर की तरह पार्टनर के दिल को चुभसकते हैं. साथ ही हमेशा के लिए आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है. बात चाहें कैसी भी हो, लेकिन कभी भी पब्लिक प्लेस या किसी के सामने अपने पार्टनर को उल्टा सीधा न तोलें. उनकी रिस्पेक्ट हमेशा करें.

CM यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर 300वीं जयंती समारोह आयोजन समिति की बैठक ली, दिए निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने अहम बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जयंती समारोह का भव्य और जनभागीदारी से संपन्न कराने के निर्देश दिए है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन में बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर समारोह को लेकर चर्चा की गई। सीएम ने मीटिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह भव्य और जनभागीदारी से संपन्न किया जाए। वहीं इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक होगी। जिसमें जनकल्याण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। आपको बता दें कि सीएम और सभी मंत्री आज शाम इंदौर पहुंचेंगे। जहां राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में माता अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और मंत्री सराफा चौपाटी के व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। गोपाल मंदिर के सामने चौपाटी सजाई जाएगी। जहां सराफा की 25 प्रसिद्ध दुकानें लगेंगी। राजवाड़ा के अंदर और बाहर विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जयस्तंभ चौक की एलईडी स्क्रीनें टूटी, रिफ्लेक्शन से दुर्घटना की आशंका

रायपुर राजधानी रायपुर का ह्रदयस्थल कहे जाने वाला जयस्तंभ चौक इन दिनों बदहाल स्थिति में है. चौक पर चारों ओर लगाई गई एलईडी स्क्रीनें टूट चुकी हैं और कांच चकनाचूर होकर बिखरा पड़ा है. इन एलईडी में महात्मा गांधी, सुभाषचन्द्र बोस, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महापुरुष की तस्वीर दिखती थी. स्थिति ये है कि एलईडी टूटने के बाद किसी जनप्रतिनिधि का इसमें ध्यान नहीं जा रहा है. बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक के सौंदयींकरण में लाखों रुपए खर्च किए गए थे. रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चौक के चारों ओर एलईडी लाइटें और डिजिटल स्क्रीन लगाई गई थीं, जिनका उद्देश्य चौक को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाना था. विधायक चंद्राकर ने विधानसभा में जताई थी आपत्ति पिछले दिनों विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया था कि ऐतिहासिक जयस्तंभ चौक को प्रचार का माध्यम क्यों बनाया जा रहा है? तब सरकार ने सौंदर्याकरण और महापुरुषों की तस्वीरों का हवाला दिया था. हादसे की आशंका वर्तमान में इन एलईडी लाइटें उखड़ चुकी हैं. टूटे कांच और लाइट रिफ्लेक्शन के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है. इसके बावजूद न तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान दिया जा रहा है. जबकि पिछले पखवाड़े भर से यहां विभिन्न आयोजन हो रहे हैं.

53 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, 14 जवानों को किया लाइन अटैच

दुर्ग  दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने जिले के 14 जवानों को लाइन अटैच कर दिया है. इनमें से 8 जवान एसीसीयू के थे. इसके अलावा 53 पुलिस जवानों को भी ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है, जिनमें से 41 जवानों को थानों में और 11 जवानों को एसीसीयू भेजा गया है. थाने में ट्रांसफर किए गए कुल 41 जवानों में से 11 एएसआई, 9 एसआई और 33 आरक्षक हैं. इनमें से 8 महिला आरक्षक भी शामिल हैं. बता दें, लाइन अटैच किए गए 14 एसीसीयू के एएसआई पूर्ण बहादुर , प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक अनूपशर्मा, आरक्षक संतोष गुप्ता, आरक्षक पन्नेलाल, आरक्षक खुर्रमबख्श, आरक्षक विक्रांतयदु, आरक्षक शहबाज खान शामिल हैं. बता दें, दुर्ग SP अग्रवाल ने कमान संभालते ही पहले थानों के TI बदल दिए, जिनमें दुर्ग कोतवाली, सुपेला, खुर्सीपार, छावनी, पुरानी भिलाई जैसे महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं. इसके बाद उन्होंने अब बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं. गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रभार वाले जिले दुर्ग में SP अग्रवाल ने अपनी इस सर्जरी से साफ संदेश दिया है कि जो दागी हैं, उनसे महत्वपूर्ण विभागों में काम नही लिया जाएगा.

नूंह से पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं भेजने वाला तारीफ गिरफ्तार

नूंह हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने नूंह जिले में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तावडू उपमंडल के गांव कांगरका से तारीफ पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दो दिन पहले राजाका गांव से अरमान की जासूसी के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद हुई है। तारीफ की चैट से हुआ बड़ा खुलासा तारीफ पर आरोप है कि वह व्हाट्सएप के जरिए भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्च आयोग में तैनात दो कर्मचारियों को उपलब्ध करा रहा था। मामले में नूह पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 और देशद्रोह की धाराओं के तहत आरोपी मोहम्मद तारीफ निवासी कांगरका थाना सदर तावडू पाकिस्तान उच्च आयोग में तैनात पाकिस्तानी नागरिक आसिफ बलोच और जाफर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली कि तारीफ निवासी लंबे समय से भारतीय सेना और डिफेंस तैयारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दुश्मन देश पाकिस्तान में भेज रहा है। जो लोगों को पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के लिए बोलता था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ और उसके मोबाइल को जब्त कर जांच करने पर संदिग्ध चैटिंग मिल सकती है। बावला राधा स्वामी सत्संग के पास से हिरासत में लिया इसी सूचना के आधार पर चंडीगढ़ विशेष पुलिस बल और केंद्रीय जांच एजेंसी ने तावडू सीआईए और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे गांव बावला राधा स्वामी सत्संग के समीप से रविवार देर शाम हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेने से पहले पुलिस टीम को सामने देख तारीफ ने अपने मोबाइल में कुछ चैटिंग को डिलीट करने का भी प्रयास किया था। जांच में सामने आया कि उसके मोबाइल में पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर से थे कुछ डाटा भी डिलीट पाया गया। उसके मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तानी नंबरों से चैट, फोटो, वीडियो और सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें मिलीं, जो उसने पाकिस्तान के किसी नंबर पर भेजी थी। वह दो अलग अलग सिम कार्ड के जरिए पाकिस्तानी नंबरों से लगातार संपर्क में था। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि पाकिस्तान उच्चायोग दिल्ली में स्थित कर्मचारी आसिफ बलोच को भारत देश की सैन्य गतिविधियां और खुफिया सूचनाओं को भेजता था। तारीफ ने आसिफ बलोच को दी गुप्त सूचनाएं इसके बदले में आसिफ बलोच समय-समय पर उन्हें रुपए देता था। दिल्ली दूतावास से आसिफ बलोच का तबादला होने के बाद दूसरे कर्मचारी जाफर से उनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। जिस प्रकार से तारीफ, आसिफ बलोच को सैन्य गतिविधियों की गुप्त सूचनाओं दे रहा था, उसी प्रकार जाफर को भी सैन्य गतिविधियों की खुफिया जानकारियां दी। इस तरह से तारीफ ने पाकिस्तान उच्च आयोग के कर्मचारियों को देश की खुफिया जानकारी साझा कर देश की अखंडता, एकता और देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है। इस संदर्भ में तावडू सदर थाने में उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंत्री द्वारा मांगी गई माफ़ी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं, कानून अपना काम करेगा

भोपाल कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी का गठन कर दिया है। इसमें मध्य प्रदेश के बाहर से एक महिला अधिकारी सहित तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। सोमवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को फटकार भी लगाई और उनकी माफी स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मंत्री द्वारा मांगी गई माफ़ी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। कोर्ट ने कहा, आप एक पब्लिक फिगर हैं। एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए। हमें आपका वीडियो यहां दिखाना चाहिए। यह सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें बहुत ज़िम्मेदार होने की जरूरत है। सुनवाई के दौरान मंत्री विजय शाह के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि अपने बयान के लिए वे माफी मांग चुके हैं। इस पर अदालत ने कहा कि माफी स्वीकार नहीं है। एक मंत्री का आचरण आदर्श वाला होना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि माफी स्वीकार हो गई, तो आप बाह जाकर कहेंगे कि हमने अदालत के कहने पर माफी मांगी। आपके बयान से देश में गुस्सा है। भावना अच्छी होती तो माफी में अगर-मगर नहीं लगाते। कोर्ट ने तीन आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी का गठन किया है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। कोर्ट ने अपने आदेश में डीजीपी को एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया। एसआईटी का नेतृत्व आईजी रैंक के अधिकारी करेंगे और इसमें एक महिला भी शामिल होगी। विजय शाह को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी भाजपा की निगाहें विजय शाह द्वारा दिए गए बयान के बाद कांग्रेस लगातार उन्हें मंत्री पद से हटाने का दबाव बना रही है। उधर इस मामले में भाजपा की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर थी। इससे पहले मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद मानपुर पुलिस ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया था। इधर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एफआईआर के आदेश पर रोक लगाने के लिए विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, लेकिन वहां से भी उन्हें फटकार मिली। पाकिस्तान ने बना लिया दुष्प्रचार का टूल मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान को पाकिस्तानी मीडिया ने दुष्प्रचार का टूल बना लिया है। वहां के मीडिया चैनल इस बयान के जरिए भारत को मुस्लिम विरोधी बता रहे हैं। बार एंड बेंच के के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने कहा आपने किस तरह की माफ़ी मांगी है? हमें दिखाइए। माफी का एक मतलब होता है। कभी-कभी नम्र और बनावटी माफी भी होती है, कभी कभी घड़ियालू आंसू भी होते हैं। आपका कौनसा मामला है? वहीं वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि माफी मांगी गई थी और इसे अदालत के सामने भी मांगी जा सकती है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हमें माफी की ज़रूरत नहीं है, यह अवमानना ​​नहीं है। हम इसे कानून के अनुसार संभाल सकते हैं। सिर्फ इसलिए कि आप अदालत में आ रहे हैं, आप माफी मांग रहे हैं। आप एक सार्वजनिक व्यक्ति और एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं और आपको अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए।

बेंगलुरु में भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात

बेंगलुरु बेंगलुरु भारी बारिश से निचले इलाके जलमग्न हो गए है. तेज बारिश की वजह से सडकें दरिया बन गई है. जनजीवन प्रभावित हुआ. मूसलाधार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. हजारों लोग बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित हुए हैं. कई स्थानों पर नाव चलाने की नौबत भी आ गई है. भारी जल निकासी की व्यवस्था के बावजूद, लगातार बारिश के कारण जलस्तर कम नहीं हो पा रहा है. बारिश का यह सिलसिला पिछले 48 घंटों में पूरे शहर की स्थिति को अस्त-व्यस्त कर चुका है. बेंगलुरु के कई मशहूर इलाकों में कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है. इस जलभराव ने आम नागरिकों की दिनचर्या पर बेहद नकारात्मक असर डाला है. राहत और बचाव कार्य जोरों से चल रहे हैं. पंपों से जल निकासी की जा रही है. बेंगलुरु में रविवार को हुई भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों को बुरी तरह से प्रभावित किया। खासकर होरमावु इलाके में घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। होरमावु में बुरा हाल भारी बारिश के बाद ग्राउंड फ्लोर के घरों में पानी भर गया। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घर का सामान बर्बाद हो गया। लोग घुटनों तक पानी में चलकर घर से निकलने को मजबूर हुए। इलाके की सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक ठप हो गया और वाहन डूबते दिखे। शहर की जल निकासी व्यवस्था फेल अचानक आई तेज बारिश से जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह नाकाम हो गई। कई सड़कें नालों में बदल गईं, जिससे आम लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो गई। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रफ्तार भी धीमी हो गई और यात्री फंसे रहे। मौसम विभाग का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण कर्नाटक, असम, मेघालय और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे के बीच बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में तेज तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश शहर में लगातार एक सप्ताह से बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात भी तेज बारिश हुई, जो कई घंटों तक जारी रही थी।  

डिंडौरी में सहायक यंत्री ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर महिला से कार में किया रेप, गिरफ्तार

 डिंडौरी जबलपुर में सरकारी नौकरी का लालच देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गढ़ा थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने पंचायत विभाग में पदस्थ सहायक यंत्री पंकज सिंह परिहार पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कुंडम थाने में मामला दर्ज कराया है. आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को डिंडौरी बुलाया और अमरकंटक ले जाकर अधिकारियों से मुलाकात का बहाना बनाकर जंगल में कार के अंदर बलात्कार किया. जानकारी के अनुसार, जबलपुर का रहने बाला आरोपी पंकज सिंह परिहार डिंडौरी जिले के समनापुर जनपद में पंचायत विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत है. कुछ समय पहले उसकी गढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होने लगी. बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि वह अकेली रहने के कारण बोर हो जाती है इसलिए वह नौकरी की तलाश में है और इसके लिए कई जगह आवेदन दिए हुए हैं. बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को पंचायत विभाग में रिक्त पदों में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया. पंचायत विभाग में रिक्त पदों का दिया हवाला महिला की शिकायत के मुताबिक कुछ समय पहले ही पंकज सिंह से उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी। आरोपी ने महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और डिंडौरी जिले में पंचायत विभाग के रिक्त पदों का हवाला देते हुए मिलने के लिए बुलाया। शनिवार की सुबह महिला एक्टिवा से दीनदयाल बस स्टैंड पहुंची, जहां से वह डिंडौरी रवाना हुई। डिंडौरी से अमरकंटक ले गया आरोपी डिंडौरी पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी अमरकंटक गए हैं, वहीं चलकर मिलना होगा। इसके बाद वह महिला को अपनी कार (MP 04 CW 8866) में बैठाकर अमरकंटक ले गया, लेकिन वहां भी किसी अधिकारी से नहीं मिलवाया। शाम करीब 6 बजे आरोपी ने महिला से कहा कि वह जबलपुर जा रहा है और उसे छोड़ देगा। रास्ते में आरोपी ने शराब पी और कुंडम के पास कार में ही महिला से जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी की कार की जब्त कुंडम थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया कि- शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपी को परिवार सहित जबलपुर छोड़ने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। उस पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हैं। इसकी भी जांच की जा रही हैं। जंगल में रेप का आरोप आरोपी ने महिला को नौकरी की प्रक्रिया के सिलसिले में डिंडौरी बुलाया और उसे अमरकंटक ले जाने की बात कही, जहां वह अधिकारियों से मिलवाने का दावा कर रहा था. वापसी के दौरान आरोपी ने रास्ते में शराब पी और कुंडम के जंगल क्षेत्र में कार रोककर महिला से दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह जबलपुर पहुंची और तत्काल गढ़ा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुंडम थाने में अपराध दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की. कुंडम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पंकज सिंह परिहार को जबलपुर छोड़ने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. जानकारी मिली है कि आरोपी अपने परिवार सहित फरार होने की फिराक में था. पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया है, जिसमें घटना को अंजाम दिया गया था. पहले से दर्ज हैं छेड़खानी के आरोप एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, आरोपी पर पहले भी छेड़खानी के मामले दर्ज हैं. करंजिया जनपद में पदस्थ रहते हुए भी उस पर गंभीर आरोप लगे थे. वर्तमान में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. यह मामला एक बार फिर यह दर्शाता है कि कैसे नौकरी का सपना दिखाकर शातिर अपराधी महिलाओं को शिकार बना रहे हैं. लेकिन ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और कठोर सजा की आवश्यकता महसूस की जा रही है.  

कोरोना जैसी ब्रोंकाइटिस के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ी

भोपाल कोरोना वायरस खत्म होने के बाद लोगों ने इसे भूलना शुरु ही किया था कि फिर से एक बार खबरें आने लगी हैं। एमपी में भोपाल शहर के अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, उल्टी-पेट दर्द और फेफड़े में संक्रमण के मरीजों संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना जैसी ब्रोंकाइटिस के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ गई है। इनके लक्षण कोरोना जैसे ही बताए जा रहे हैं।  हालांकि श्वास रोग चिकित्सा संस्थानों ने कोरोना के लक्षण होने से इनकार किया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह की बीमारी ज्यादातर उन लोगों को हो रही है, जिन्हें एलर्जी की बीमारी है या वे नियमित दवा खाते हैं। अगर आपको भी ऐसे कोई लक्षण शरीर में दिखते हैं तो तुरंत एहतियात बरतना शुरु कर दीजिए। ये एहतियात बरतें ● बाहर जाते समय एन 95 मास्क पहने ● एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें ● नियमित अस्थमा और सीओपीडी की दवाएं ● लक्षण में बदलाव होने पर शीघ्र ही डॉक्टर से संपर्क करें 10 बिस्तरों का डेंगू वार्ड तैयार डेंगू को लेकर जिला चिकित्सालय अलर्ट मोड पर आ गया है। जेपी हॉस्पिटल में डेंगू के लिए 10 बिस्तर का वार्ड तैयार कर लिया गया है। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने वार्ड का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में निर्णय लिया कि यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो उसके अनुसार बेड भी बढ़ाया जाएगा। 15 जून से बढ़ने लगेंगे डेंगू के मरीज डाक्टरों का कहना है कि 15 जून के बाद मानसून शुरू होते ही डेंगू के मरीज बढ़ने लगेंगे। बताया कि बारिश होते ही एडिस मच्छरों का प्रजनन काल शुरू हो जाता है। जेपी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू वार्ड में मरीज के लिए बेड तैयार किया गया है।

रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिवर्ष मप्र लोक सेवा आयोग से भर्तियां की जाएंगी: मुख्यमंत्री यादव

 भोपाल  मध्य प्रदेश के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ शीघ्र मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भोपाल के रवींद्र भवन में  यह घोषणा की। यहां कर्मचारी हितैषी कार्यों के लिए मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदेश के सात लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा। वर्ष 2019 में कांग्रेस की तत्कालीन कमल नाथ सरकार ने कैशलेस उपचार के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करने की बात कही थी। इसके बाद आई भाजपा सरकार ने भी कई बार भरोसा दिलाया पर आज तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला। ट्रांसफर पॉलिसी लाई गई मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने केंद्र सरकार का अनुसरण करते हुए कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान करने का निर्णय लिया है। नौ वर्षों से लंबित गृह भाड़ा भत्ता (एचआरए) की मांग पूरी की। अधिकारियों-कर्मचारियों की सुविधा के लिए स्थानांतरण नीति लाई गई है। रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिवर्ष मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) से भर्तियां की जाएंगी। कर्मचारियों के लिए शासकीय आवास की व्यवस्था प्राथमिकता पर की जा रही है। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव और महामंत्री जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। एक परीक्षा से भरे जाएंगे सभी पद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यूपीएससी जैसी परीक्षा पद्धति लागू की जाएगी। इस परीक्षा में अंकों के आधार पर उन्हें ऊपर से नीचे तक के पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा। एक बार चयन होगा। इसके बाद जहां जैसी जरूरत हो वहां भेजते जाओ। बिना बात के भर्तियां लटकाकर रखना अच्छी बात नहीं है।

एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश मार्गदर्शिका की जारी, प्रवेश निरस्त होने पर 60 दिन में खाते में पहुंचेगी राशि

जबलपुर कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्र को यदि किसी कारण से प्रवेश निरस्त करना पड़ता है, तो उसका भुगतान किया गया शुल्क वापस होगा। कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया निरस्त करने के लिए विद्यार्थी को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। पंजीकृत मोबाइल पर छात्र के मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसके आधार पर प्रवेश निरस्त होगा। सिर्फ यही नहीं इसकी ऑनलाइन पावती भी आएगी। छात्र का शुल्क प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 60 दिवस के बाद खाते में पहुंच जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश मार्गदर्शिका में यह साफ किया है। 25 से कम संख्या तो नहीं दें प्रवेश     कॉलेज चलो अभियान के नोडल डॉ. अरुण शुक्ल ने कहा कि प्रवेश और प्रवेश निरस्तीकरण को लेकर मार्गदर्शिका में सारी जानकारी स्पष्ट है। कक्षा 12वीं की परीक्षा में पूरक विद्यार्थियों के लिए सीएलसी राउंड में खाली सीटों में प्रवेश दिया जाएगा। फिलहाल उन्हें इंतजार करना होगा। स्व वित्तीय मद से संचालित होने वाले स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने साफ किया है उन्होंने अकादमिक सत्र 2024-25 में प्रथम वर्ष में यदि विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या 25 या इससे अधिक है, तभी नए सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। विभाग ने साफ किया है कि इससे कम संख्या होने पर आगामी सत्र में प्रवेश न दिया जाए। इसी तरह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए विभाग ने न्यूनतम प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या 10 रखी है। यदि इससे कम छात्र प्रवेश लेते हैं तो नए सत्र में उस विषय में भी विद्यार्थियों को प्रवेश देने पर पाबंदी लगाई गई है। निःशुल्क काउंसलिंग की सुविधा प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना द्वारा विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें विद्यार्थी को विषय चयन एवं करियर से संबंधित मार्गदर्शन विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाता है। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ (हिंदी विभाग) में दोपहर एक बजे से चार बजे तक उपस्थित हो सकता है। कॉलेज तब देंगे शुल्क विद्यार्थी यदि चरणवार प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से शुल्क जमा कर देता है, तो उसका प्रवेश निरस्त होने पर कॉलेज की जवाबदारी होगी कि विद्यार्थी द्वारा जमा की गई शुल्क की राशि काे वापस करे।

मध्यप्रदेश में दो दिन पड़ेगी तेज गर्मी, इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 21-22 मई से बदलेगा मौसम

भोपाल  मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर क्षेत्र में अगले 2 दिन बहुत गर्मी पड़ेगी। यहां के 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चार सिस्टम के कारण भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 21 और 22 मई को पूरे प्रदेश में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी और बारिश का मौसम रहेगा। ग्वालियर, गुना-खजुराहो में टेम्प्रेचर 43 डिग्री के पार मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश के साथ-साथ गर्मी भी महसूस की जा रही है। रविवार को राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर और कई अन्य जिलों में मौसम में बदलाव आया। वहीं, ग्वालियर, गुना, खजुराहो, सीधी, शिवपुरी और टीकमगढ़ में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, और शिवपुरी-टीकमगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, सागर, रायसेन, रतलाम, खंडवा में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बड़े शहरों में इंदौर में 37.4 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग क्या कह रहा ? मौसम विभाग के मुताबिक इस समय चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ एक्टिव है। इस कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। 20 मई से इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। 21 और 22 मई को अधिकांश जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-बारिश के बीच तेज गर्मी…ग्वालियर, गुना-खजुराहो में 43 डिग्री के पार मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश के बीच तेज गर्मी का असर भी है। रविवार को राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा। वहीं, ग्वालियर, गुना, खजुराहो, सीधी, शिवपुरी और टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, शिवपुरी-टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, सागर, रायसेन, रतलाम, खंडवा में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 37.4 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कल से असर ज्यादा सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कल यानी, 20 मई से ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 21 और 22 मई को ज्यादातर जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानें, अगले 4 कैसा रहेगा मौसम 19 मई: इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी और बारिश की उम्मीद है। वहीं, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू चलने की संभावना है। 20 मई: इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, उमरिया, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और सिंगरौली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आंधी की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 21 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर नर्मदापुरम, ग्वालियर संभाग में बारिश और आंधी का अलर्ट है। शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, गुना, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में मौसम साफ रह सकता है। 22 मई: निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर को छोड़कर बाकी प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। यहां तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक भी हो सकती है।

गूगल का नया अपडेट बदल देगा मोबाइल की दुनिया

नई दिल्ली Google I/O शुरू होने वाला हो और आने वाले नए फीचर्स की बात न हो भला ऐसे कैसे हो सकता है। दरअसल Google भी Samsung और Motorola की तरह एक बड़े ही काम का फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर की मदद से आपकी जेब में रखा स्मार्टफोन सिर्फ एक फोन नहीं रहेगा बल्कि पूरी तरह से कंप्यूटर बन जाएगा। बता दें कि हम बात कर रहे हैं डेस्कटॉप मोड की जो कि फिलहाल Samsung, डेक्स मोड के नाम से और Motorola Smart Connect के नाम से उपलब्ध कराती हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा और कब आएगा। क्या है नया फीचर जैसा कि हमने पहले बताया यह नया फीचर Samsung के Dex और Motorola के Smart Connect फीचर के जैसा डेस्कटॉप मोड होगा। अगर आप dex और smart connect फीचर से परीचित नहीं हैं, तो बता दें कि यह एक ऐसा मोड है जिसमें आप अपने स्मार्टफोन को एक कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन को एक बड़ी डिस्प्ले से कनेक्ट करना होता है और अलग से माउस और कीबोर्ड को भी कनेक्ट करना पड़ता है। इसके बाद डिस्प्ले पर आपको एक पीसी जैसा इंटरफेस इस्तेमाल करने के लिए मिलता है। इसे आप एक कंप्यूटर की ही तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि कुछ कंपनियां फोन को डिस्प्ले के साथ वायरलेस तरीके से कनेक्ट करने का ऑप्शन भी देते हैं। बशर्ते डिस्प्ले में वायरलेस कनेक्शन का ऑप्शन मौजूद हो। इसी तरह कुछ कंपनियों के डेक्सटॉप मोड में आप फोन की स्क्रीन को ही एक ट्रैक पैड की तरह इस्तेमाल करते हुए माउस का काम ले सकते हैं। कब आएगा डेस्कटॉप मोड फिलहाल Google I/O के चलते एंड्रॉयड 16 के चर्चे चारों तरफ हैं। ये नया एंड्रॉयड वर्जन अगले महीने से एलिजिबल यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि Google के डेस्कटॉप मोड के आने की उम्मीज एंड्रॉयड 17 में है। जानकारों का मानना है कि गूगल अपनी नई पिक्सल लाइनअप के साथ पेश कर सकता है। बता दें कि Google के डेस्कटॉप मोड का खुलासा 2023 में एक सोर्स कोड के जरिए हुआ था। हालांकि अब लगने लगा है कि Google इसे जल्द लॉन्च करने के मूड में है। क्या खास होगा Google के फीचर में इस फीचर को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस फीचर को Google ‘डेस्कटॉप मोड’ का नाम देगा। इसमें मल्टीटास्किंग फीचर्स के साथ साइज में छोटा बड़ा होने वाली विंडोज का फीचर भी मिलेगा। इसके अलावा इसके काफी हद तक क्रोम OS की तरह दिखने की भी उम्मीद है। बता दें कि क्रोम OS गूगल का अपना ही ऑपरेटिंग सिस्टम है जो कि वह गूगल की क्रोमबुक्स में इस्तेमाल करता है। इसे मोबाइल के एंड्रॉयड और पीसी के विंडोज OS के बीच का माना जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोड को इस्तेमाल करने के लिए फोन को एक तार के जरिए स्क्रीन से कनेक्ट करना होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स कह रही हैं कि Google वायरलेस कनेक्शन का सपोर्ट भी इस फीचर के साथ दे सकता है। जानकारों का यह भी कहना है कि दूसरे एंड्रॉयड फोन्स पर आने से पहले ये फीचर गूगल अपने पिक्सल डिवाइसेज पर उपलब्ध करा सकता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली टीम से ममता बनर्जी ने बनाई, संसदीय टीम के साथ विदेश नहीं जाएंगे यूसुफ पठान

कलकत्ता भारत ने आतंकी देश पाकिस्तान के खिलाफ मिसाइल स्ट्राइक के बाद अब पॉलिटिकल डिप्लोमेटिक स्ट्राइक का ऐलान कर दिया है. सरकार की ओर से पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए अलग-अलग देशों में संसदीय दल भेजने का ऐलान किया है. इस संसदीय दल में पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का भी नाम था. यूसुफ पठान ने भारत सरकार को यह जानकारी दे दी है कि वह इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युसूफ पठान पाकिस्तान की पोल खोलने विदेश दौरे पर जा रहे सांसदों के दल में शामिल नहीं होंगे. सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार ने सांसद युसूफ पठान से सीधे संपर्क किया था. सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में यूसुफ पठान का नाम शामिल करने से पहले टीएमसी के साथ कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया था. भारत सरकार ने सीधे युसूफ पठान से संपर्क किया था और अब पठान ने भारत सरकार को यह जानकारी दे दी है कि वह डेलिगेशन के साथ विदेश जाने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. इधर, टीएमसी ने विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. यूसुफ पठान के विदेश जाने वाले सांसदों के डेलिगेशन से नाम वापस लेने के बाद टीएमसी ने कहा है कि विदेश नीति भारत सरकार का विषय है. इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पंजाब प्रांत स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live