LATEST NEWS

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक साल पहले उज्जैन और इंदौर भी आई थी, जांच एजेंसी

 इंदौर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर आई थी। उसके यूट्यूब चैनल ‘ट्रेवल विथ जो’ पर इससे जुड़े वीडियो भी मौजूद हैं। पहला वीडियो 23 मार्च 2024 को हिसार से उज्जैन तक की ट्रेन यात्रा का है, जबकि दूसरा वीडियो 26 मार्च 2024 को इंदौर से दिल्ली तक की बस यात्रा का है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इन दोनों शहरों में कई प्रमुख पर्यटन स्थल होने के बावजूद ज्योति ने केवल इन शहरों में आने और जाने के वीडियो ही डाले हैं, लेकिन वहां घूमने की कोई जानकारी उसने साझा नहीं की है। पाकिस्तान से संबंध और ऑपरेशन सिंदूर में खुलासा जांच में सामने आया है कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा की दोस्ती पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के व्यक्ति से थी। उसी के माध्यम से वह कई बार पाकिस्तान भी जा चुकी थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह खुलासा हुआ कि ज्योति का संपर्क सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से था। उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल और पाकिस्तानी एवं चीनी वीजा तुरंत मिल जाने के कारण वह जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई थी। इतना ही नहीं, उसने अपने यूट्यूब चैनल पर मरियम नवाज के साथ भी एक वीडियो साझा किया था, जिससे एजेंसियों को यह शक हुआ कि एक आम भारतीय यूट्यूबर पाकिस्तान की शीर्ष राजनीतिक शख्सियत तक कैसे पहुंची। बाली यात्रा और महंगी लाइफस्टाइल भी जांच के घेरे में ज्योति मल्होत्रा हाल ही में इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बाली की यात्रा पर भी गई थी। वहां से उसने अपने चैनल पर कई लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर किए हैं। उसकी महंगी जीवनशैली और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को देखते हुए जांच एजेंसियों को इस बात की आशंका है कि उसे किसी स्रोत से आर्थिक सहायता मिल रही थी। फिलहाल इस फंडिंग के स्रोत की जांच की जा रही है और उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को खंगाला जा रहा है। एजेंसियां जांच में जुटीं, कई और खुलासों की संभावना जांच एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और ज्योति के सभी डिजिटल फुटप्रिंट, बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया संपर्क और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की जांच कर रही हैं। उसके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध वीडियो, खासकर विदेशों में की गई यात्राओं और पाकिस्तान से जुड़ी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में इस केस से कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

नेतन्याहू के ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ से खौफ में गाजा,151 मौतों के बीच बड़ी राहत का भी ऐलान

गाजा  गाजा पट्टी एक बार फिर इतिहास के सबसे भयावह मानवीय संकटों में से एक का गवाह बन गई है. इजरायल की तरफ से शुरू किए गए ‘गिदओन्स चारियट्स’ ऑपरेशन के तहत महज एक दिन में 151 फिलिस्तीनियों की मौत ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में भोजन भेजने की घोषणा कर जंग और राहत का एक साथ ऐलान कर नया बवाल मचा दिया है.  इजरायल ने नए जमीनी ऑपरेशन में एक दिन में 151 लोगों की जान ले ली। उधर, उत्तरी इजरायल में एक इंडोनेशियाई अस्पताल पर भी कब्जे की सूचना है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में राहत सामग्री भेजने का ऐलान किया। उन्होंने कैबिनेट की मंजूरी के बाद कहा कि गाजा में भुखमरी की कगार पर खड़े फिलिस्तीनियों को भोजन मिलेगा। लेकिन यह फैसला इजरायली सेना के नए भीषण जमीनी हमले के बीच लिया गया है, जिसका मकसद हमास को पूरी तरह कुचलना है। इजरायल का गाजा में सबसे बड़ा ऑपरेशन इजरायल ने इस नए सैन्य अभियान को नाम दिया है “गिदओन्स चारियट्स” और यह अब तक का सबसे बड़ा ज़मीनी ऑपरेशन बताया जा रहा है। सिर्फ रविवार को ही इस हमले में 151 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा के इंडोनेशियन अस्पताल को इजरायली सेना ने घेर लिया है। इजरायल को अस्पताल में हमास के कुछ आतंकियों के इनपुट मिले थे। उधर, अस्पताल निदेशक डॉ. मरवान अल-सुल्तान के मुताबिक, अंदर 55 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें डॉक्टर, मरीज और स्टाफ भी शामिल हैं। आधे मिलियन लोगों पर भूख का संकट Euronews की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 5 लाख फिलिस्तीनी भुखमरी से जूझ रहे हैं। 10 लाख और लोग पोषण संकट से जूझ रहे हैं। भुखमरी के हालात को देखते हुए नेतन्याहू ने भोजन देने की बात कही है। लेकिन चेतावनी दी कि कोई भी मदद हमास के हाथ न लगे। नेतन्याहू ने सोमवार को ऐलान किया कि उनकी कैबिनेट ने सेना की सिफारिश पर गाज़ा में “मूलभूत मात्रा में भोजन” भेजने की अनुमति दी है। ये फैसला लगभग तीन महीने की नाकाबंदी के बाद लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम मानवीय राहत के साथ-साथ इजरायल की सैन्य रणनीति का हिस्सा है, ताकि गाजा में सेना का बड़ा अभियान और तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।  

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह का विवादित बयान, सुप्रीम कोर्ट और HC में आज मामले की सुनवाई, जानें अब तक क्या हुआ?

भोपाल मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर आज सुप्रीम कोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होना है। मंत्री विजय शाह ने महू के मानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद मानपुर पुलिस ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया था। इधर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एफआईआर के आदेश पर रोक लगाने के लिए विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, लेकिन वहां से भी उन्हें फटकार मिली। अब इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होना है। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद मानपुर पुलिस ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया था। इधर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एफआईआर के आदेश पर रोक लगाने के लिए विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की, लेकिन वहां से भी उन्हें फटकार मिली। अब इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई होना है। पुलिस सार्वजनिक नहीं करेगी जानकारी शाह ने हाई कोर्ट के एफआईआर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अभी तक सिर्फ छापरिया के सरपंच और सचिव को बयान देने के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि मामला कोर्ट से जुड़ा है, इसलिए जांच की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। पुलिस के अनुसार, वे मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं। कर्नल पर दिए बयान के बाद हुई आलोचना मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर एक विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। हाई कोर्ट ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। शाह ने हाई कोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पुलिस ने वीडियो तो जब्त कर लिया है, लेकिन उसे अभी तक फॉरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है भाजपा की निगाहें विजय शाह द्वारा दिए गए बयान के बाद कांग्रेस लगातार उन्हें मंत्री पद से हटाने का दबाव बना रही है। उधर इस मामले में भाजपा की निगाहें अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर है। पाकिस्तान ने बना लिया दुष्प्रचार का टूल मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान को पाकिस्तानी मीडिया ने दुष्प्रचार का टूल बना लिया है। वहां के मीडिया चैनल इस बयान के जरिए भारत को मुस्लिम विरोधी बता रहे हैं। विजय शाह ने दिया था विवादित बयान दरअसल, 11 मई को इंदौर के महू में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था. जो एक दिन बाद 12 मई को वायरल हुआ था. मामले ने तूल पकड़ा तो विजय शाह ने माफी भी मांगी, लेकिन 14 मई को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डीजीपी को तत्काल मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे, हाईकोर्ट में जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बैंच ने उनकी इस भाषा को गटर जैसा बताया था, जिसके बाद मामले में एफआईआर भी हुई है. लेकिन विजय शाह ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. आज हो सकता है अहम फैसला विजय शाह के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई में कोई अहम फैसला हो सकता है. क्योंकि हाईकोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को केवल खानापूर्ति बताया था. हाईकोर्ट ने सख्ती से इस मामले में पुलिस जांच की बात कही थी. जिसके बाद मामले में तेजी देखी जा रही है. वहीं सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई पर ही विजय शाह का भविष्य तय करेगा. एक तरफ कांग्रेस लगातार प्रदेश में उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी तरफ बीजेपी पर भी दवाब देखा जा रहा है. क्योंकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब विजय शाह ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो, वह इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं. खास बात यह है कि विजय शाह की फिलहाल 16 मई के बाद से कोई लोकेशन नहीं मिल रही है, उनके भोपाल निवास पर कोई नहीं है, जबकि खंडवा और इंदौर में भी उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है. फिलहाल वह कहा है कि इसकी जानकारी किसी को नहीं है, लेकिन विजय शाह के मामले में प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है, जबकि कांग्रेस लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है.  बयान पर कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति महू के पास एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को उनकी ही बहन के जरिए सबक सिखाया। कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि शाह का इशारा कर्नल कुरैशी की तरफ था। शाह ने बाद में सफाई दी कि उनके भाषण को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। बीजेपी के एक महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और अक्सर विवादों में रहने वाले शाह की इस टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। कौन हैं कुंवर विजय शाह कुंवर विजय शाह बीजेपी के एक महत्वपूर्ण नेता हैं। वे आदिवासी समुदाय से आते हैं और अक्सर विवादों में रहते हैं। कुंवर विजय शाह हरसूद सीट से लगातार आठ बार चुनाव जीत चुके हैं। यह सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है। वे वर्तमान में जनजातीय कार्य, सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन और भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास मंत्री हैं। खंडवा के जंगलों से निकल भोपाल पहुंचे शाह खंडवा के जंगलों से निकलकर मध्य प्रदेश की राजनीति में ऊंचे पद तक पहुंचे हैं। लेकिन विवादों में रहने की उनकी आदत अक्सर उनकी तरक्की में बाधा बनती रही है। 2013 में शाह को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान … Read more

अब आतंकी सैफुल्लाह का शव पाक झंडे में लिपटा, पहलगाम कनेक्शन आया सामने

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक टॉप आतंकी सैफुल्लाह खालिद की मौत हो गई है. रविवार को सैफुल्लाह, जिसे विनोद कुमार, मोहम्मद सलीम, खालिद, वानियाल, वाजिद और सलीम भाई के नाम से भी जाना जाता था, को सिंध के बदिन जिले के मटली तालुका में मार गिराया गया. लेकिन अब उसके जनाजे में ठीक वैसा ही नजारा दिखा है, जिसकी पाकिस्तान से उम्मीद थी. आतंकी सैफुल्लाह के शव को पाकिस्तानी झंडे से ढका गया. इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में जब भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों को मारा था तब भी पाकिस्तान ने राजकीय सम्मान दिया था. सैफुल्लाह खालिद के नमाज-ए-जनाजे में लश्कर के कई आतंकी मौजूद रहे. उसकी लाश को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया, जिसके बाद एक-एक कर लश्कर के आतंकियों ने नमाज-ए-जनाजा पढ़ा. बता दें कि रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर सैफुल्लाह की हत्या कर दी थी. वह लश्कर के नेपाल मॉड्यूल का इंचार्ज था. पाकिस्तान में रहकर लश्कर के लिए रिक्रूटमेंट का काम देख रहा था यानी आतंकियों की भर्ती कर रहा था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में लश्कर के टॉप आतंकियों की सुरक्षा में पाक आर्मी और ISI ने इजाफा किया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैफुल्लाह को भी लश्कर की तरफ से घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलने को कहा गया था. सैफुल्लाह की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी. हाल फिलहाल में लश्कर के चीफ हाफिज सईद के कई करीबियों की पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में हत्या की गई है. खुद हाफिज सईद पर लाहौर में उसके घर के पास फिदायीन हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था. ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर का हेडक्वार्टर मुरिदके इंडियन आर्मी के निशाने पर था और उसे मिसाइल से उड़ाया गया था. ऐसे में हाफिज सईद इसके बेटे ताल्हा सईद समेत इंडिया के सभी मोस्ट वांटेड आतंकियों की ना सिर्फ सुरक्षा बढ़ाई गई है बल्कि उन सभी को ज्यादा मूवमेंट ना करें ये भी पाकिस्तान आर्मी और ISI की तरफ से मैसेज दिया गया है. सैफुल्लाह के पहले हाफिज सईद के साथ साए की तरह रहने वाले इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल की पाकिस्तान में भी हत्या कर दी गई थी. अबु कताल की 16 मार्च को पाकिस्तान में हत्या की गई थी. ये लश्कर का सबसे खूंखार आतंकी था जिसने कश्मीर में सेना के ऊपर कई बड़े हमलों को अंजाम दिलवाया था. हाफिज सईद के करीबी और इंडिया मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल के पहले दो और लश्कर के खूंखार आतंकी और हाफिज सईद के बेहद करीबी आतंकियों में शुमार आतंकी हंजला अदनान की कराची में दिसंबर 2023 में हत्या कर दी गई थी. वहीं, आतंकी रियाज अहमद उर्फ अबु कासिम की सितम्बर 2023 में भी अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी गई थी. ये सभी हत्याएं सीधेतौर पर हाफिज सईद के लिए बड़ा झटका माना जाता है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जगरगुंडा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की

रायपुर राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज सुकमा जिले के जगरगुंडा पहुँचे, जहाँ उन्होंने समाधान शिविर में शामिल होकर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जगरगुंडा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही तेंदूपत्ता की ख़रीद दर बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीणों को 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि घर निर्माण हेतु दी जा रही है। उन्होंने स्मरण किया कि करीब 12-13 साल पहले जब मैं संयुक्त रूप से दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर था तब सुकमा भी दंतेवाड़ा जिले में आता था तब बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए बतौर कलेक्टर मैने एजुकेशन सिटी, ‘छू लो आसमान’, ‘उड़ते परिंदे’ और लाइवलीहुड कॉलेज जैसी योजनाओं की शुरुआत की थी। आज इसके बहुत ही अच्छे और सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इसके माध्यम से हमने बच्चों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की शुरुवात की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम सड़क मार्ग से पालनार तक ही आ सकते थे। उसके बाद हमारी सरकार के निरंतर प्रयासों से आज हम बिना रुके सीधे जगरगुंडा तक पहुँच रहे हैं। मेरा यह सपना था की मैं जगरगुंडा सड़क मार्ग से जाऊँ और आज मेरा सपना साकार हुआ। मंत्री चौधरी ने कहा कि आज से 25 साल पहले यहाँ के राज्य ग्रामीण बैंक को नक्सलियों ने लूट लिया था, वर्तमान में हमारी सरकार के बन जाने से पुनः जनता की सुविधा के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना की गई है। अब आपके सारे बैंकिंग कार्य अब जगरगुंडा में ही हो पाएगा। *वित्त मंत्री ओपी चौधरी  ने जगरगुड़ा के विकास हेतु की प्रमुख घोषणाएँ:* *जलाशय निर्माण:* ग्रामीणों की मांग पर जगरगुंडा में सिंचाई सुविधा हेतु 2 करोड़ रुपये की लागत से जलाशय का निर्माण किया जाएगा। *मिनी स्टेडियम:* क्षेत्रीय युवाओं के खेल विकास हेतु मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी। *मिडिल स्कूल:* शिक्षा की पहुँच को और मजबूत करने हेतु एक नए मिडिल स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। *बैंक सुविधा:* वर्षों बाद जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को अब बैंकिंग सुविधाएँ यहीं मिल सकेंगी। *संचार और परिवहन सुविधा:* मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना के अंतर्गत नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी और सुगम यातायात योजना के तहत बस सेवा शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि इस क्षेत्र के बच्चे कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर बनें और समाज व देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुदीपिका सोरी, कलेक्टर सुकमा देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन, बैंक के रीजनल मैनेजर गौरीशंकर नायक, एएसपी उमेश गुप्ता, एसडीएम सबाब खान, जनप्रतिनिधिगण, जनपद सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

राज्य और केंद्र सरकार मिलकर लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने और हर परिवार को आत्म-निर्भर बनाने का काम रही :उप मुख्यमंत्री

रायपुर : देश की तरक्की के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी – श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री ने कबीर आश्रम में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की  राज्य और केंद्र सरकार मिलकर लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने और हर परिवार को आत्म-निर्भर बनाने का काम रही :उप मुख्यमंत्री रायपुर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के सेलूद स्थित कबीर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय विराट संत समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कबीर आश्रम के मुखिया व साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री द्वारा आयोजित इस संत समागम में सांसद श्री विजय बघेल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने संतों की मांग पर आश्रम के कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने आश्रम की अन्य मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिलाया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत समाज को मार्गदर्शन देते हैं। संत कबीर ने जीवन जीने का आचरण बताया है। उनकी वाणी आज भी प्रासंगिक है। उन्हें मानने वाले पूरे देशभर में हैं। इस आश्रम में कई तरह के अभावों के बीच भी कबीर के विचारों को लोगों तक पहुंचाने में आप लोग लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देश की तरक्की के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी है। आज राज्य की सरकार और केंद्र की सरकार मिलकर लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने और हर परिवार को आत्म-निर्भर बनाने का काम रही है। संतों के आशीर्वाद से यह काम भी पूरा होगा।   सांसद श्री विजय बघेल ने संत समागम में कहा कि विगत 60 वर्षों से इस आश्रम में संत समागम का आयोजन होते आ रहा है। उन्होंने सभी संतों का अभिवादन करते हुए कहा कि आश्रम का मुझे आर्शीवाद मिला है। कबीर की वाणी में ईश्वर का वास था। कबीर की वाणी आज भी जीवंत है। हम सभी को कबीर के बताये मार्ग को जीवन में आत्मसात करना है। उन्होंने आश्रम में स्नानागार और शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया। संत समागम में श्री परमेश्वर साहेब, श्री भूपत साहेब और साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और संत कबीर के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सुशासन तिहार पहल शासन और आम जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर ग्राम मुलेर में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, तीन सीसी सड़कों के निर्माण और डोम शेड निर्माण के लिए कुल 21.54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय ने बीते दिनों सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम मुलेर का औचक दौरा कर विकास शिविर का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने मौके पर स्वास्थ्य, सड़क और सामुदायिक सुविधा से जुड़ी अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल स्वीकृति दी और प्रशासन को निर्देशित किया कि कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस त्वरित और जनहितैषी पहल से न केवल ग्राम मुलेर में बुनियादी सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि शासन की जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता भी देखने को मिली है। पहल शासन और आम जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करेगी।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय क्रमबद्ध आंदोलन का होगा आगाज एमसीबी/मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 18 मई 2025 दिन रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित की गई जिसमें भ्रष्टाचार, कर्मचारियों की समस्या, जनता को होने वाली असुविधा, इत्यादि समस्याओं के संबंध में सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कई निर्णय लिए गए जिसमें आगामी माह में रायपुर में होने वाले राज्य स्तरीय महासम्मेलन में उपस्थित होने, जिला अस्पताल चिरमिरी में अध्यक्ष मनोनीत करने, आयुष्मान प्रोत्साहन राशि विगत दो वर्षों से प्राप्त न होने, समयमान वेतनमान व परिवीक्षावधि के प्रकरण लंबित होने व उनके एरियर्स भुगतान के संबंध में, 1 वर्ष से हेल्थ वेलनेस सेंटर की राशि भुगतान ना होने, सीआरएमसी प्रोत्साहन राशि न मिलने, यात्रा एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ता विकासखण्डों में प्रदान करने, कर्मचारियों को फॉर्म 16 प्रदान  किए जाने ,जीपीएफ पासबुक का संधारण व सीपीएस से पुरानी पेंशन योजना अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को मासिक कटौती का विवरण प्रदान करने, विकासखण्डों में जीवनदीप समिति की बैठक कराकर कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर भुगतान करवाने,कई संस्थाओं में स्टाफ की कमी के कारण होने वाली समस्याओं के संबंध में, कर्मचारियों से ऑनलाइन कार्य शासन की नियमावली अनुसार करवाने, कई वर्षों से अवकाश प्रकरण को लंबित रखकर कर्मचारियों का वेतन भुगतान न करने ,अस्पताल में ओपीडी व परीक्षण कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने ,कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने, निश्चय निरामया कार्यक्रम अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का भुगतान करवाने ,मनेद्रगढ़ अस्पताल में महिला वार्ड का बाथरूम कई वर्षों से बंद होने के संबंध में, सदस्यता अभियान पूर्ण करने, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का कार्य आधारित वेतन 7 माह से प्रदान नहीं होने के संबंध में, शासकीय अस्पताल मनेद्रगढ़ में स्टाफ नर्सो की कमी व अत्यधिक कार्य व पदस्थापना के संबंध में, हेल्थ वेलनेस सेंटर प्रोत्साहन राशि जो भुगतान किया गया उसकी गाइडलाइन व गणना पत्रक प्रदान करने, विकासखंड जनकपुर की समस्याओं पर समिति गठित करने, सफाई कर्मचारियों के भुगतान में अनियमितता के संबंध में कार्यवाही करने, आयुष्मान प्रोत्साहन राशि के भुगतान में हुई अनियमितता के संबंध में आज दिनांक तक समिति गठित न करने, कोविड टीकाकरण राशि के भुगतान में हुई अनियमितता के दस्तावेज अवलोकन आज दिनांक तक न कराये जाने, शासकीय अस्पताल मनेद्रगढ़ में सायंकालीन ड्यूटी में लगातार चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण जनता को होने वाली असुविधा के संबंध में, संविदा कर्मचारी जिन्हें शासकीय आवास आवंटित है का हाउस रेंट कटौती न करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में विस्तार  पूर्वक चर्चा की गई। वर्षों से लंबित समस्याओं का एक सप्ताह में निराकरण न होने पर 28 मई 2025 दिन बुधवार को एक दिवसीय सांकेतिक ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन (दोपहर 1 से 5 बजे तक कार्य अवधि उपरांत ताकि मरीजों को कोई परेशानी ना हो )का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया उक्त बैठक में कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष आर डी दीवान, प्रांतीय सचिव अंजय मिश्रा विदेशी नाहक, जिला अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ,ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रवीण सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष जनकपुर,आर एस चेचाम, संभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, लिपिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक गौरी शंकर सोंधिया, अल्पना पटेल, साकरा बानो, मोहम्मद इल्फान, मोहम्मद आफताब ,शैलेंद्र मिश्रा ,जितेंद्र सेन ,सोभनाथ मिश्रा ,राहुल शर्मा मुकेश गहरवार प्रमेन्द्र सिंह सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्य सरकार के प्रयासों से दूरस्थ अंचल में बैंकिंग सुविधाओं का हो रहा प्रसार: मुख्यमंत्री

लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा, CM ने किया वर्चुअल शुभारंभ डबल इंजन की सरकार में बस्तर में शांति स्थापित करने में मिल रही कामयाबी: मुख्यमंत्री राज्य सरकार के प्रयासों से दूरस्थ अंचल में बैंकिंग सुविधाओं का हो रहा प्रसार: मुख्यमंत्री 12 गांव के लगभग 14 हजार लोगों को मिलेगा बैंक का लाभ   रायपुर लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को भी अब बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास से सुकमा के जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। बैंक की इस शाखा से आसपास के 12 गांव के लगभग 14 हजार ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभारंभ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन इस क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक है। लंबे समय से यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है।  पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी डबल इंजन की सरकार में हम बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने में कामयाब हुए हैं। यही कारण है कि आज यहां बैंक की नई शाखा खुली है। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की सुरक्षा, विकास और विश्वास की रणनीति, सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और केंद्र और राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प से बस्तर अंचल के गांव तेजी से नक्सल समस्या से उबर कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में सभी ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की गारंटी दी गई है,  जिस पर अमल करते हुए 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रत्येक विकासखंड की 10 – 10 ग्राम पंचायतों में 1460 अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। जहां ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सुशासन तिहार की भी विस्तार से जानकारी दी। श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने स्वयं डिजिटल सेवा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। ग्रामीण यहां बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जब वे दंतेवाड़ा में कलेक्टर थे, तब यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित था। अंदरूनी इलाके में जाने के पहले सोचना पड़ता था। वर्ष 2001 में इस भवन में ग्रामीण बैंक की शाखा थी, जिसे नक्सलियों द्वारा लूटने का प्रयास किया गया था। आज इसी भवन में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा खुल रही है। यहां से ग्रामीणों को तेंदूपत्ता बोनस, किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाओं की राशि गांव में ही मिलेगी। वित्तमंत्री श्री चौधरी ने बैंक परिसर में कैश काउंटर और शाखा प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए बैंक में अपना भी खाता खुलवाया। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने भी बैंक में अपना खाता खुलवाया। उल्लेखनीय है कि बैंक के साथ ही एटीएम की सुविधा भी ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराई गई है। शुभारम्भ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव वर्चुअली जुड़े थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, कलेक्टर सुकमा  श्री देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन और बैंक के रीजनल मैनेजर श्री गौरीशंकर नायक जगरगुण्डा में उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश गेहूं उपार्जन में देश में दूसरे स्थान पर खाद्य मंत्री राजपूत ने दी बधाई

भोपाल प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उपार्जन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश अब पूरे देश में गेहूं उपार्जन में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रभार के जिले गुना में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दी। मंत्री राजपूत ने बताया कि इस वर्ष गेहूं उपार्जन में 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में एक बड़ी छलांग है। उन्होंने इसे किसानों के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता और सुनियोजित नीति का परिणाम बताया। मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक गेहूं उपार्जन पर उपार्जन से जुड़े विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार की सक्रिय भूमिका, समय पर समर्थन मूल्य की घोषणा तथा सुचारू परिवहन और भंडारण व्यवस्था ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है। ”मोबाइल कोर्ट” से न्याय हो रहा सुलभ बैठक में  बताया गया कि ”मोबाइल कोर्ट” के माध्यम से जमीनी विवाद, अतिक्रमण और सीमांकन जैसे पुराने लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे किए जा रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जिससे जनता को न्याय सुलभ हो रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित मंत्री राजपूत ने जल-गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुमंजूषा खत्री, एसडीओ पीएचई टीएल मेहरा एवं उपयंत्री जनपद पंचायत आरोन चंदन शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्र शैलेन्द्र धाकड़, कु. पूर्णिमा अडा़वकर एवं राष्ट्रीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित नमन लोधी को भी सम्मानित किया गया।  बैठक में कलेक्टर किशोर कन्याल ने बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए श्रमिकों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी दी।  

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क

रायपुर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्कछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बनेगा राज्य का पहला एक्वा पार्क हसदेव-बांगो जलाशय के डूबान क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एक्वा पार्क विकसित किया जा रहा है, जो राज्य में मछली पालन, प्रसंस्करण एवं पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 37 करोड़ 10 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह एक्वा पार्क कोरबा जिले के एतमानगर और सतरेंगा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। एतमानगर में स्थापित किए जाने वाले एक्वा पार्क में फीड मिल, फिश प्रोसेसिंग प्लांट, हेचरी एवं रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से मछलियों के उत्पादन से लेकर उनकी प्रोसेसिंग एवं निर्यात तक की समग्र व्यवस्था होगी। फिश प्रोसेसिंग प्लांट में मछलियों की सफाई, बोन हटाकर फिले तैयार करना और उच्च गुणवत्ता पैकिंग कर निर्यात की सुविधा होगी। हेचरी के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज का उत्पादन किया जाएगा। सतरेंगा में एक्वा पार्क का विस्तार कर एक्वा म्यूजियम, एंगलिंग डेस्क, कैफेटेरिया, फ्लोटिंग हाउस तथा मोटर बोट जैसी पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह स्थल मछली पालन की जानकारी, मनोरंजन और ताजे जल की मछलियों के स्वाद का समागम स्थल बनेगा। गौरतलब है कि हसदेव जलाशय के सरभोंका स्थित निमउकछार क्षेत्र में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के सहयोग से लगभग 800 नग केज की स्थापना की गई है। इन केजों के माध्यम से मछली पालन हेतु 9 पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों के 160 सदस्यों का चयन किया गया, जिन्हें 5-5 केज आवंटित किए गए हैं। केज कल्चर के माध्यम से ग्रामीणों को औसतन 88 हजार रुपये वार्षिक आमदनी प्राप्त हो रही है। मछुआरा समिति के सदस्यों दीपक राम मांझीवार, अमर सिंह मांझीवार एवं महिला सदस्य श्रीमती देवमति उइके ने बताया कि इस तकनीक ने उन्हें न केवल रोजगार दिया है, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरी है। मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगभग 1600 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है, जिससे प्रतिदिन 70-80 लोगों को प्रत्यक्ष एवं 15-20 चिल्लहर विक्रेताओं को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। हसदेव जलाशय क्षेत्र में तिलापिया एवं पंगास (बासा) प्रजाति की मछलियों का उत्पादन किया जा रहा है। तिलापिया मछली कम लागत में पाली जा सकती है, यह पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अत्यंत लोकप्रिय है। इसकी खपत अमेरिका जैसे देशों में भी हो रही है। यह मछली रोग प्रतिरोधक होती है तथा 6-8 माह में बाजार योग्य आकार में विकसित हो जाती है। वहीं पंगास मछली में कांटा कम होता है, जिससे यह उपभोक्ताओं के बीच अधिक लोकप्रिय है। हसदेव-बांगो जलाशय क्षेत्र में विकसित हो रहा एक्वा पार्क राज्य में मछली पालन, स्वरोजगार एवं पर्यटन को एक नई पहचान देगा। यह पहल न केवल क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि ग्रामीणों के लिए सम्मानजनक और टिकाऊ आजीविका के नए द्वार भी खोलेगी।

केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, T20 में 7 शतक, 8 हजार रन का आंकड़ा क्रॉस…

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में टॉप पर अब गुजरात की टीम पहुंच गई है. गुजरात ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. साथ ही आरसीबी और पंजाब की टीम का भी प्लेऑफ टिकट पक्का हो गया है.  यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. इस मैच में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक के दम पर गुजरात के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में उतरी गुजरात ने 19 ओवर में ही इसे साई सुदर्शन के शतक के दम पर चेज कर लिया. ऐसी रही गुजरात की बल्लेबाजी 200 रनों के जवाब में उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद शानदार रही. साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया और दोनों ने चौके-छक्के की बारिश की. साई सुदर्शन ने आतिशी फिफ्टी जड़ी. दिल्ली के गेंदबाज विकेटों के लिए तरसते दिखे. वहीं 13वें ओवर में शुभमन गिल ने 33 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. साई सुदर्शन ने 18वें ओवर में महज 56 गेंदों में शतक जड़ दिया. साई सुदर्शन ने अपनी पारी में 61 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं, गिल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए. गिल ने 3 चौके और 7 छक्के जड़े. इसके दम पर गुजरात ने 19 ओवर में ही ये मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही गुजरात की टीम अब प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है. वहीं आरसीबी भी अब दूसरी टीम बन गई है, जिसने क्वालिफाई कर लिया है. ऐसी रही दिल्ली की शुरुआत पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल और फाफ ने धीमी शुरुआत दिलाई लेकिन चौथे ही ओवर में दिल्ली को फाफ डु प्लेसिस के रूप में झटका लगा. अरशद खान ने ये विकेट झटका. लेकिन इसके बाद केएल राहुल ने धैर्य दिखाया और दिल्ली की पारी को संभाला. दूसरे छोर पर अभिषेक पोरेल ने भी उनका साथ दिया. केएल राहुल ने 35 गेंद में अर्धशतक जड़ा और दिल्ली का स्कोर 10 ओवर के बाद 80 के पार पहुंचा दिया. आखिरकार 12वें ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका लगा जब अभिषेक पोरेल 19 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन राहुल दूसरे छोर पर टिके रहे. 17वें ओवर में अक्षर पटेल का विकेट गिरा. अक्षर ने 16 गेंद में 25 रन बनाए. लेकिन केएल राहुल का आतिशी अंदाज जारी रहा. केएल राहुल ने 19वें ओवर में केवल 60 गेंद में शतक जड़ दिया. यह आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल का 5वां शतक है. केएल राहुल ने इस मैच में 65 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में राहुल ने 14 चौके और 4 छक्के लगाए. जिसके दम पर दिल्ली ने गुजरात के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा. जानें अंक तालिका का हाल गुजरात की टीम 12 मैच में 18 अंक के साथ टॉप पर है और क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, आरसीबी के 12 मैच में 17 अंक हैं और उसने भी प्लेऑफ की सीट पक्की कर ली है. पंजाब के भी 12 मैच में 17 अंक है और उसके आगे भी क्वालिफाई लिख गया है. अब नंबर 4 की लड़ाई दिलचस्प है. मुंबई के 12 मैच में 14 अंक हैं जबकि दिल्ली के 12 मैच में अब 13 अंक हैं. यानी अब दिल्ली और मुंबई में लड़ाई है. लेकिन मुंबई का रन रेट अच्छा है. यानी दोनों टीमों के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं. गुजरात, आरसीबी और पंजाब 3 टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही गुजरात के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में टॉप पर अब गुजरात की टीम पहुंच गई है. गुजरात ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है. साथ ही आरसीबी और पंजाब की टीम का भी प्लेऑफ टिकट पक्का हो गया है. लेकिन नंबर-4 के लिए मुंबई और दिल्ली में तगड़ी फाइट है. यहां समझें पूरा समीकरण गुजरात की टीम 12 मैच में 18 अंक के साथ टॉप पर है और क्वालिफाई कर लिया है. वहीं, आरसीबी के 12 मैच में 17 अंक हैं और उसने भी प्लेऑफ की सीट पक्की कर ली है. पंजाब के भी 12 मैच में 17 अंक है और उसके आगे भी क्वालिफाई लिख गया है. अब नंबर 4 की लड़ाई दिलचस्प है. मुंबई के 12 मैच में 14 अंक हैं जबकि दिल्ली के 12 मैच में अब 13 अंक हैं. यानी अब दिल्ली और मुंबई में लड़ाई है. लेकिन मुंबई का रन रेट अच्छा है. यानी दोनों टीमों के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं. चेन्नई, राजस्थान, हैदराबाद और केकेआर प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हैं. वहीं, लखनऊ की टीम के 11 मैच में 10 अंक हैं. यानी उसके 3 मैच बचे हैं. वह भी रेस में है लेकिन उसे बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे और साथ में ये दुआ करनी होगी की लखनऊ और मुंबई अपने दोनों मैच हारें.   अगर मुंबई अपने दोनों मैच जीतती है और इधर दिल्ली भी अपने दोनों मैच जीतती है तो फिर बेहतर रन रेट के दम पर मुंबई क्वालिफाई कर जाएगी. वहीं, अगर दिल्ली और मुंबई दोनों एक-एक मैच हारती हैं तब भी मुंबई क्वालिफाई कर जाएगी. ऐसे में सबसे पहले तो दोनों टीमों के लिए अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे और दिल्ली को बड़े अंतर से मैच जीतने होंगे. केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 10 विकेट से जीत हासिल की. लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने एक … Read more

महिला स्वसहायता समूहों को भ्रमण किट 23 मई तक आवश्यक रूप से वितरित हो

“वूमन फॉर ट्री” अभियान भोपाल प्रदेश में केन्द्र सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रेरित होकर अमृत मित्र योजना के अंतर्गत “वूमन फॉर ट्री” पौध-रोपण अभियान का संचालन किया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश में 5 जून से 31 अगस्त तक चलाया जायेगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने विस्तृत दिशा निर्देश नगरीय निकायों को जारी किये है। यह अभियान अमृत ​​2.0 योजना एवं डे-एनयूएलएम के कन्वर्जेंस से संचालित किया जा रहा है। नगरीय निकायों को पौध रोपण का स्थल चयन कर अमृत 2.0 के पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों से कहा है कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को 21 मई से 23 मई तक पौध रोपण के स्थान का भ्रमण किट आवश्यक रूप से वितरित कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। इसके बाद प्रदेश में 5 जून से 31 अगस्त तक सफलता पूर्वक पौध रोपण किया जायेगा। अभियान को सफल बनाने के लिये नगरीय निकायों को महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये भी कहा गया है। यह अभियान नारी सशक्तिकरण एवं हरित भारत के निर्माण की दिशा में एक अनूठा प्रयास है। इस अभियान को सामाजिक सहभागिता और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के साथ पूरा किया जायेगा। देशभर में यह अभियान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की मदद से संचालित किया जा रहा है।  

Google स्टोरेज टेंशन खत्म!, Gmail लाया नया फीचर

नई दिल्ली Google आपको फ्री अकाउंट के साथ 15GB की स्टोरेज मुफ्त देता है। आज के डेटा वाले युग में यह 15GB कहां खप जाती है पता ही नहीं चलता। ऐसे में लोग Google को पैसे चुका कर अतिरिक्त स्टोरेज प्लान खरीदते हैं। बता दें कि Google द्वारा दी जाने वाली 15GB की फ्री स्टोरेज का एक बड़ा हिस्सा आपके ईमेल भी इस्तेमाल करते हैं। यहां बड़ी बात यह है कि इस फ्री स्टोरेज में से अधिक्तर हिस्सा ऐसी ईमेल खर्च कर देती हैं, जो कि आपके किसी काम की नहीं होतीं। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए, Google आपके लिए Gmail ऐप में एक बड़े ही काम का फीचर लेकर आया है। इसकी मदद से आप ऐसे ईमेल से एक क्लिक में छुटकारा पा सकेंगे जो कि बेकार में आपकी Gmail स्टोरेज को खर्च कर रहे हैं। साथ ही हो सकता है कि इसकी मदद से आप अपने Google अकाउंट में इतनी जगह खाली कर सकें कि आपको अतिरिक्त स्टोरेज के लिए कोई पैसा न खर्च करना पड़े। Manage Subscription फीचर क्या है? Google अपने Gmail ऐप में बहुत ही काम का फीचर लेकर आया है। इसकी मदद से आप उन ईमेल्स से छुटकारा पा सकेंगे जो कि रोजाना हजारों की तादाद में आपके इनबॉक्स को भरती हैं। अक्सर जब हम किसी वेबसाइट पर विजिट करते हैं या किसी वेबसाइट की कोई सर्विस इस्तेमाल करते हैं, तो अनजाने में उसके न्यूजलेटर या सर्विस से जुड़े अपडेट्स के ईमेल के लिए भी साइन अप कर देते हैं। कुछ वेबसाइट्स जान-बूझ कर इन ईमेल लेटर्स के लिए सब्सक्राइब करवाती हैं। इन ईमेल्स से छुटकारा दिलाने के लिए ही Google ने Gmail ऐप में Manage Subscription नाम का फीचर जोड़ा है। इसका इस्तेमाल करते हुए आप सभी फालतू के ईमेल अनसब्सक्राइब कर सकेंगे और अपनी Google स्टोरेज को भी बेकार की चीजों में खर्च होने से बचा सकेंगे। ऐसे करें इस्तेमाल इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने अपने Gmail ऐप को अपडेट कर लें। इसके बाद आपको अपने Gmail ऐप में टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए हैमबर्गर मेन्यू में जाना है। वहां नीचे की ओर स्क्रॉल करने के बाद आपको Manage Subscription नाम का फीचर मिलेगा। इस पर टैप करने के बाद आपको उन सभी जगहों की एक लंबी लिस्ट मिलेगी जहां से आपको रोजाना ढेरों ईमेल्स भेजे जा रहे है। इनके नाम के आगे आपको अनसब्सक्राइब करने का आइकन दिखाई देगा। इन पर क्लिक करके आप आसानी से इस तरह के ईमेल्स को अनसब्सक्राइब कर पाएंगे। इससे आपकी Google स्टोरेज का एक बड़ा हिस्सा बच पाएगा। गौर करने वाली बात इस फीचर को Google धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है। खबर लिखने तक यह फीचर हमारे Android स्मार्टफोन पर उपलब्ध था लेकिन iPhone के लिए यह अभी नहीं आया था। ऐसे में अगर आपके लिए भी यह फीचर फिलहाल नहीं आया है, तो अपनी Gmail या Google ऐप को अपडेट रखें और चेक करते रहें।

बेटियों के लिए घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं इस सरकारी स्कीम में

नई दिल्ली ऐसी कई सरकारी योजनाएं होती हैं जिनके फायदे जानते हुए भी हम सिर्फ सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के डर से उनके लिए अप्लाई नहीं करते। वहीं अगर आपको बताया जाए कि आप बिना किसी लाइन में लगे या सरकारी दफ्तर के धक्के खाए अपनी बिटिया के भविष्य के लिए एक खास सरकारी योजना में अप्लाई कर सकते हैं, तो कैसा रहेगा? अगर आपके घर में भी प्यारी सी छोटी बिटिया है, तो यह खबर आपको पढ़नी चाहिए। दरअसल घर बैठे अपने फोन से आप सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कीम में आप हर साल थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको अच्छा ब्याज तो मिलेगा ही साथ ही टैक्स में भी छूट मिलेगी। अगर आप इस सरकारी स्कीम में नियमित रूप से निवेश करेंगें, तो बिटिया के 21 साल का होने पर ₹65 लाख का फंड तैयार हो सकता है। चलिए जानते हैं इस खास स्कीम के लिए फोन से अप्लाई करने का तरीका। इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें फोन से इस योजना के लिए अप्लाई करने का तरीका जानने से पहले जान लेतें हैं कि आपको किन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना होगा। इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखने से आप और भी तेजी से इस योजना के लिए अप्लाई कर पाएंगे। फोन से इस योजना के लिए अप्लाई करने से पहले ये डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके PDF या फोटो के रूप में अपने फोन में रखें। इसमें सबसे पहले बेटी के जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। इसके बाद माता-पिता के आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ जैसे कि बिजली का बिल, राशन कार्ड आदि को तैयार रखें। बेटी की पारपोर्ट साइज फोटो और जिस बैंक में खाता खालना है वहां की पासबुक भी तैयार रखें। नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप फोन से सुकन्या समृद्धि योजना के लिए फोन से अप्लाई करने के लिए आपके पास SBI, PNB, ICICI, HDFC, या अन्य प्रमुख बैंकों में से किसी एक में बैंक खाता होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास उस बैंक की मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग सुविधा एक्टिव होनी चाहिए। दरअसल एक सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट आपके बैंक में खोला जाता है। इसके लिए नेट बैंकिंग या ऐसे बनेगा खाता सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अप्लाई करने के लिए अपनी बैंकिंग ऐप में लॉग इन करें और Govt Schemes या Sukanya Samriddhi Account वाला ऑप्शन चुनें। इसके बाद Open Account पर क्लिक करें। इसके बाद आपको पूछी गई हर एक डिटेल भरनी है। जैसे कि बेटी का नाम, जन्म तारीख, जन्म प्रमाण पत्र नंबर आदि। यहां आपसे माता-पिता/अभिभावक का नाम और आधार नंबर, नॉमिनी की जानकारी, और KYC के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए भी कहा जाएगा। पहली किस्त से खाता शुरू बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट के लिए सभी डिटेल्स भर देने के बाद खाते की शुरूआत करने के लिए आपको कम से कम 250 रुपये जमा करने होंगे। यह आप UPI, बैंक बैलेंस या नेट बैंकिंग के जरिए से कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा और कुछ ही देर में आपको अपना अकाउंट शुरू होने की जानकारी आपके फोन पर ही SMS के जरिए मिल जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live