LATEST NEWS

बारिश का साया के चलते कोलकाता नहीं अहमदाबाद में होगा IPL फाइनल, प्लेऑफ के मैचों का वेन्यू भी बदला

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। मशहूर स्पोर्ट्स वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद 1 जून को क्वालीफायर 2 की मेजबानी भी करेगा जबकि न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में पहले दो प्लेऑफ मैच जिसमें 29 मई को क्वालीफायर 1 और 30 मई को एलिमिनेटर के मेजबानी की उम्मीद है। इससे पहले फाइनल कोलकाता में होना था। यह निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला के बाद लिया गया है। ये शेड्यूलिंग और स्थल परिवर्तन मुख्य रूप से बरसात के मौसम की शुरुआत और भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के बीच टूर्नामेंट के हाल ही में एक सप्ताह के निलंबन के कारण लागू किए गए थे। लीग को 9 मई को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था और 17 मई को ही फिर से शुरू किया गया। मूल रूप से 25 मई के लिए निर्धारित फाइनल को एक सप्ताह से अधिक समय के लिए 3 जून तक टाल दिया गया था। यह संभावित रूप से तीसरी बार होगा जब दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट क्षेत्र नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईपीएल फाइनल की मेजबानी करेगा। प्रतिष्ठित मैदान ने पहले 2022 और 2023 में फाइनल की मेजबानी की थी। विशेष रूप से 2022 में गुजरात टाइटन्स के डेब्यू सीजन के दौरान अहमदाबाद को COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण केवल दो मैचों तक सीमित रखा गया था, वे दो क्वालीफायर और फाइनल थे। टाइटन्स ने उस वर्ष खिताब जीता और स्थल ने 2023 में फाइनल बरकरार रखा। मई के अंत में देश के कई हिस्सों में मानसून के पैटर्न को प्रभावित करने के साथ बोर्ड ने निर्बाध नॉकआउट मैचों को सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक रूप से शुष्क जलवायु वाले शहरों को चुना। अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है जिसमें गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स। अंतिम स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा जारी है, जिसमें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को सामग्री, चेक, केसीसी और एटीएम कार्ड वितरित

रायपुर : समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुरमुंदा के हाईस्कूल को हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को सामग्री, चेक, केसीसी और एटीएम कार्ड वितरित रायपुर सरकार का काम केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब हम गांव-गांव जाकर समाधान शिविर लगाते हैं, तो यह हमारी जवाबदेही का प्रमाण है। यह कार्य वही सरकार कर सकती है, जो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती हो। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरमंदा में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविर केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की जनसामान्य के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत प्रमाण है। हमारी सरकार ने एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के समक्ष रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया था, और अब डेढ़ साल बाद पुनः जनता के बीच अपने कामकाज का रिपोर्ट दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत् दुर्ग 19 वां जिला है जहां वे सुशासन शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि औचक निरीक्षण और सुशासन शिविर में लोगों से फीडबैक पाकर  इस बात की खुशी होती है कि हमारी सरकार ने डेढ़ सालों में जो काम किया है उसका लाभ जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि मुरमुंदा शिविर में कुल 2630 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2539 मामलों का मौके पर समाधान कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का पूर्ण निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार हर घर तक बिजली और नल से जल पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 लाख गरीब परिवारों के हक छीनने का काम किया। गरीबों से उनका घर और छत छीनने का काम करके पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का बंटाधार कर दिया था। इसी तरह, नल-जल योजना में भी पिछली सरकार की अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में टंकियां तो बना दी गईं, लेकिन पानी का कोई प्रबंध नहीं था। हमारी सरकार ने इन योजनाओं को सुधारा और धरातल पर लागू किया। किसान, मजदूर और बुजुर्ग हर वर्ग के लिए योजनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए की दर से कर रही है, पिछले दो वर्षों का बोनस भी किसानों को दिया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिला है। रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 22000 से अधिक लोग अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10,000 रूपए की वार्षिक सहायता दी जा रही है। स्वामित्व कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भूमि रजिस्ट्री प्रणाली में सुधार का भी उल्लेख किया और बताया कि अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण स्वतः हो जाएगा, लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यदि कोई व्यक्ति अपने बेटा-बेटी को ज़मीन देना चाहता है, तो 500 रूपए में दानपत्र देकर कार्य पूरा कर सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में यह केंद्र शुरू हो चुके हैं, जहां प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख रुपए तक के बैंकिंग ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। अगले एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है। शिविर में किया गया सामग्री वितरण मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबियां, मनरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड, पात्र हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, चेक और एटीएम कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री साय ने अंत में कहा कि सरकार का कार्य सिर्फ शासन चलाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। जब शासन जनता के द्वार तक आता है, तभी असली सुशासन स्थापित होता है। सुशासन शिविर को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक साजा ईश्वर लाल साहू, पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश पांडेय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुरमुंदा सहित 15 पंचायतों के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अंकिता हत्याकांडः दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तारीख निर्धारित की

कोटद्वार कोटद्वार की एक स्थानीय अदालत में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सुनवाई पूरी हो गई और फैसला 30 मई को सुनाया जाएगा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच आखिरी बहस सुनी। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तारीख निर्धारित की है। मामले की सुनवाई दो साल और आठ माह चली और इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विवेचना अधिकारी सहित 47 गवाह पेश किए गए। पौड़ी जिले के यमकेश्वर में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की 18 सितंबर 2022 को कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार किसी बात को लेकर अंकिता और पुलकित में विवाद हो गया था। जिसके बाद पुलकित ने भास्कर और गुप्ता के साथ मिलकर अंकिता को ऋषिकेश की चीला नहर में कथित तौर पर धक्का दे दिया था। नहर से अंकिता का शव मिलने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। पुलकित, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन नेता विनोद आर्य का पुत्र है। मामला सामने आते ही पार्टी ने आर्य को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। मामले के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए और लोगों को शांत करने के वास्ते राज्य सरकार को मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करना पड़ा। साथ ही सरकार ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का भी ऐलान किया था।  

मध्य प्रदेश PWD में हुए थोकबंद तबादले, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल प्रदेश में तबादला नीति को मंजूरी मिलने के बाद से ही मध्य प्रदेश सरकार में तबादलों ने रफ़्तार पकड़ ली है, राज्य शासन के अलग-अलग विभाग रोज कोई न कोई तबादला आदेश जारी कर रहे हैं, अभी कुछ दिन पहले ही लोक निर्माण विभाग में 20 अफसरों के तबादले हुए थे वहीं आज फिर से 41 सहायक यंत्रियों के तबादले कर दिए गए हैं।      

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इवेंट में बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग

गौरेला पेंड्रा मरवाही सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मनोरंजक गतिविधियों, क्विज-प्रश्नोत्तरी आदि के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  जनसंपर्क विभाग द्वारा सोमवार को मिशन स्कूल ग्राउंड गौरेला में इवेंट का आयोजन किया गया। इवेंट में बच्चों एवं महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। मैदान परिसर में डिजनीलैण्ड मेला लगा होने से लोगों की अच्छी खासी भीड़ भी रही। इवेंट में एंकर्स एवं उनकी टीम द्वारा मनोरंजक गीत-संगीत के साथ ही बड़ी साइज के डिस्प्ले स्क्रीन पर्दे पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।                 इवेंट में एंकर्स आर जे नमित द्वारा बच्चों एवं महिलाओं की अलग-अलग समूह को मंच पर बुलाकर गीत-संगीत की धुन पर हैंडबाल पासिंग कराया गया और संगीत की धुन बंद होते ही जिनके हाथ में बाल होता था उनसे योजनाओं की जानकारी पूछा गया। इसी तरह योजनाओं पर आधारित क्विज-प्रश्नोत्तरी में सही जवाब मिलने पर एक-एक कर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार के तौर पर डिजनीलैण्ड मेला में झूला एवं फूड वाउचर कूपन के साथ ही आकर्षक उपहार और शासकीय योजनाओं से संबंधित ब्रोसर एवं जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन दिया गया। कूपन पाकर प्रतिभागियों को चेहरा खिल उठा।                मेला घूमने आई कांति चंद्राकर ने आकर्षित होकर अपनी भांजी एवं ननंद के साथ इवेंट में भाग लिया। योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार ने समाज के सभी वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू किया है, लेकिन उन्हें हर महीने महतारी वंदन की राशि मिल रही है, जिससे वे बहुत खुश हैं। कार्यक्रम में शामिल आरती सोनी ने रियायती दर पर जनऔषधि केंद्र एवं निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने, उन्नति केशरवानी ने स्टार्टअप इंडिया एवं पीएम आवास, सविता गुप्ता ने आजीविका मिशन के तहत रोजगार एवं स्व रोजगार हेतु सहायता राशि, वन धन केंद्र, तेंदुपत्ता संग्रहण का दर बढ़ाने पर शासन की योजना की तारीफ की। मनोरंजक इवेंट में प्रियंका, रोशनी, प्रतिभा सहित कई महिलाओं एवं पुरूषों ने भी भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किया। जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा इवेंट में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

जगदलपुर : बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल

जगदलपुर : बस्तर जिले से 12697 परीक्षार्थी होंगे प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में शामिल जगदलपुर के साथ समीपस्थ 46 परीक्षा केन्द्रों पर दो पाली में होगी परीक्षा जगदलपुर कलेक्टर बस्तर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में व्यापमं की 22 मई को होने वाली प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी केन्द्राध्यक्षों को व्यापमं द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 22 मई 2025 दिन गुरुवार को प्री-बीएड प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12रू15 बजे तक एवं प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 04रू15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा का दायित्व निभाने के लिए इस बार बस्तर जिले से करीब 12700 परीक्षार्थी प्री-बीएड (बेचलर ऑफ एजुकेशन) एवं प्री-डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें प्री-बीएड हेतु 7448 परीक्षार्थी व प्री-डीएलएड हेतु 5249 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दोनों पाली में कुल 12700 के करीब परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में शामिल होंगे।        उक्त परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री मायानन्द चन्द्रा ने बताया कि परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखेंगे। बारिश एवं आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए सुबह के पाली में 9रू30 बजे ही पहुंच जाएं एवं शाम की पाली में 1रू30 बजे परीक्षा केन्द्र में पहुंच जाएं, साथ में अपना आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लायसेंस आदि में से कोई भी मूल कार्ड परीक्षा केन्द्र में जरूर लेकर आएं, वहीं अपना व्यापमं द्वारा जारी प्रवेश पत्र भी अनिवार्य रूप से साथ में रखें जो कि साफ-सुथरा हो। परिचय पत्र के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अनावश्यक सामान परीक्षा केन्द्र में बिलकुल नहीं लाएं। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार हेल्प नम्बर जारी किया जा रहा है, इस दिशा में कलेक्टोरेट में नोडल अधिकारी के कक्ष को हेल्प लाईन सेंटर बनाया गया है। उक्त परीक्षा सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री मायानन्द चंद्रा मोबाईल नम्बर 83192-22059, परीक्षा प्रभारी सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाईल नम्बर  70009-74126 एवं कार्यालय सहायक परीक्षा शाखा श्री सम्पत राम बघेल मोबाईल नम्बर 62686-60403 से सम्पर्क किया जा सकता है।               व्यापमं की प्री-बीएड एवं प्री-डीएलएड परीक्षा में परीक्षार्थी ज्यादा होने के कारण इस बार सुबह की पाली में 18 एवं शाम की पाली में 28 कुल 46 परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं, आवश्यकता के अनुरूप जगदलपुर शहर के बाहर के स्कूलों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें तोकापाल रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल तोकापाल, चित्रकोट रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल करंजी एवं पोटानार, बस्तर रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बोरपदर, घाटलोहंगा एवं शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल को भी सुविधा की दृष्टि से परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। वहीं नगरनार रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आड़ावाल, मारकेल, बाबूसेमरा एवं आड़ावाल बायपास रोड में स्थित माउण्ट लिटेराजी स्कूल एवं शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बिलौरी को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समय के पहले उपस्थित होने के लिए परीक्षार्थी पूरी जानकारी हेल्प लाईन सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।

गौरेला पेंड्रा मरवाही : सुशासन तिहार : 21 मई को कोटमीकला में लगेगा समाधान शिविर

गौरेला पेंड्रा मरवाही सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए 21 मई बुधवार को पेण्ड्रा विकासखण्ड के कलस्टर पंचायत कोटमीकला में समाधान शिविर लगेगा। इस कलस्टर में 13 ग्राम पंचायत-कोटमीकला, तिलोरा, सकोला, दमदम, गोढ़ा, देवरीकला, देवरीखुर्द, भाड़ी, कुदरी, पिपलामार, अमारू कंचनडीह एवं विशेषरा पंचायत शामिल हैं।

अमनराथ यात्रा और मेला खीर भवानी को लेकर सरकार कर रही सुरक्षित और सुचारू संचालन के उपाय, सख्त दिखे उमर अब्दुल्ला

गांदरबल मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का श्री अमनराथ यात्रा और मेला खीर भवानी को लेकर सख्त नजर आ रहे है। उन्होंने आज मंगलवार को कहा कि सरकार अमरनाथ यात्रा और मेला खीर भवानी के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय कर रही है। गंदरबल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम उमर ने कहा कि प्रशासन पर्याप्त व्यवस्था कर रहा है, जबकि मेला खीर भवानी और अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा संबंधी इंतजाम भी किए जा रहे हैं। सीएम उमर ने कहा कि पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन वर्तमान में स्थिति ऐसी नहीं है कि इस क्षेत्र को फिर से पुनर्जीवित किया जा सके। वहीं कुछ ग्रुप आने भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद सरकार हितधारकों के साथ बैठकर पर्यटन को फिर से पुनर्जीवित करने का इंतजाम करेगी। सीएम उमर ने कहा कि बाहर से आने वाले टूर ऑपरेटर भी चाहते हैं कि यहां फिर से पर्यटन फले-फूले। यात्रा समाप्त होने के बाद पुनरुद्धार के उपाय किए जाएंगे।” मुख्यमंत्री ने गांदेरबल में अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने पांडच में वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया और पशु चिकित्सालय की आधारशिला भी रखी। उन्होंने आगामी मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए खीर भवानी मंदिर का भी दौरा किया। बता दें कि, खीर भवानी मंदिर श्रीनगर से 20 किलोमीटर दूर गंदेरबल जिले में स्थित है। इस मंदिर से हजारों कश्मीरी पंडितों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अगले महीने मनाए जाने वाले खीर भवानी मेले में हजारों कश्मीरी पंडित भाग लेते हैं। खीर भवानी मेले के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा की। उनके साथ अधिकारी भी थे और जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, धोनी की टीम पहले करेगी बैटिंग

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं, ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम जब इंडियन प्रीमियर लीग में आपस में भिड़ेंगी, तो उनकी नजरें इस मुकाबले को जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने पर टिकी होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल

शिविर में राशन कार्ड, श्रम कार्ड एवं केसीसी सहित हितग्राहीमूलक सामग्री का किया गया वितरण’

रायपुर सुशासन तिहार के तीसरे चरण में कोंडागांव विकासखंड के ग्राम बम्हनी में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित थीं। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली और संवेदनशीलता के साथ निराकरण के निर्देश दिए।     ग्राम बम्हनी में आयोजित समाधान शिविर में क्लस्टर अनुसार 20 गांवों बम्हनी, सम्बलपुर, कारसिंग, कुसमा, कचोरा, इसलनार, चमई, हंगवा, तोतर, गोलावण्ड, बोरगांव, झारा, मयूरडोंगर, पोलग, खण्डाम, बेतबेड़ा, खचगांव, सोनाबाल, मड़ानार और नगरी गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगे और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। कई आवेदनों का त्वरित निराकरण के साथ शेष आवेदनों पर निराकरण आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद की समय सीमा में की जाएगी। सुशासन तिहार में बम्हनी क्लस्टर अंतर्गत कुल 20 गांवों से कुल 02 हजार 891 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से अब तक 02 हजार 832 का निराकरण हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 1,594 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1570 आवेदनो का निराकरण किया गया है।     वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय सहित अन्य मंत्रीगण विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वाधिक प्राथमिकता का कार्य राज्य के सभी जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के दूरस्थ अंचलों तक विकास के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर प्रयासरत है। बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में सड़क मार्ग, आवागमन सुविधा के साथ दूरसंचार सेवा के विस्तार के लिए कार्य किया जा रहा है।  वन मंत्री कश्यप ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों के कल्याण के साथ, आयुष्मान कार्ड योजना से 05 लाख तक मुफ्त इलाज और महतारी वंदन योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ताओं को वाजिब दाम मिल रहा है। मंत्री कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण शासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग के अधिकारी प्राप्त आवेदनों का निराकरण के लिए गंभीरता से कार्य करें।   10 हितग्राहियों को मिला आवास पूर्णता प्रमाण पत्र बम्हनी समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 03 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय, राजस्व विभाग द्वारा 10 किसान किताब पुस्तिका एवं ग्राम पंचायत बम्हनी में कोटवार नियुक्त पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 जन्म प्रमाण पत्र और 05 आयुष्मान कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग के माध्यम से 29 राशन कार्ड वितरण, श्रम विभाग द्वारा 08 श्रम पंजीयन, सहकारिता विभाग द्वारा 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य विभाग से 01 मत्स्य पालक को मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा 12 ग्रामीण जन को धान बीज तथा उद्यान विभाग द्वारा 20 ग्रामीण जन को सब्जी बीज एवं जैविक खाद का वितरण किया गया। वन मंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ     समाधान शिविर में वन मंत्री केदार कश्यप ने समस्त ग्रामवासियों को जल संरक्षण की महत्ता बताते हुए प्रत्येक घर में वाटर हार्वेस्टिंग की संरचना लगवाने, पानी के मूल्य को समझते हुए जल के अपव्यय को रोकने और पारंपरिक जल स्रोत्रों की साफ-सफाई और संरक्षण किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 02 अन्नप्रासन और 02 महिलाओं का वर्धन की शपथ दिलाई।     इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग व श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद सदस्यगण श्रीमती लीलावती नाग, श्रीमती कमलेश्वरी सेठिया, दीपेश अरोरा, पवन कोर्राम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई तथा कलस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सर्व सरपंच, पंच एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

केंद्र सरकार से सीजफायर के पीछे की परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय भूमिका को लेकर जवाबदेही की मांग की: सचिन पायलट

जयपुर राजस्थान के टोंक से विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से भारत-पाकिस्तान सीजफायर के पीछे की परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय भूमिका को लेकर जवाबदेही की मांग की। जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अमेरिका, IMF और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया घटनाक्रमों पर गंभीर सवाल उठाए। सीजफायर के ऐलान के तुरंत बाद उल्लंघन पर जताई नाराजगी सचिन पायलट ने कहा कि जैसे ही अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा की, पाकिस्तान ने उस समझौते का तुरंत उल्लंघन कर दिया। उन्होंने कहा, “ऐसे में भारत को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस समझौते के बदले क्या रणनीतिक या राजनीतिक आश्वासन मिले हैं। केवल अमेरिका के भरोसे भारत की सुरक्षा रणनीति नहीं चल सकती।” IMF से पाकिस्तान को मिले कर्ज पर जताई चिंता उन्होंने यह भी चिंता जताई कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है, और अमेरिका द्वारा व्यापारिक संबंधों के विस्तार की बातें की जा रही हैं। “क्या कोई ठोस गारंटी है कि यह पैसा आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं होगा? सरकार को जनता को बताना चाहिए कि उसे किन शर्तों के साथ यह समझौता करना पड़ा,” पायलट ने सवाल किया। ‘कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाना दुर्भाग्यपूर्ण’   कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका की टिप्पणी की आलोचना करते हुए पायलट ने कहा कि आतंकवाद और कश्मीर के मुद्दों को एक ही तराजू में तौलना गलत है। उन्होंने कहा, “कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। इसे भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मसले के रूप में ही देखा जाना चाहिए। दुर्भाग्य से, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे नया रंग देने की कोशिश की जा रही है, जो अस्वीकार्य है।” अमेरिकी बयानों को हल्के में न लेने की चेतावनी पायलट ने अमेरिका द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों को नजरअंदाज करने के खिलाफ भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी समझौता किसी दबाव, डर या आर्थिक मजबूरी में न किया गया हो। राष्ट्रपति ट्रंप तीन बार कह चुके हैं कि इस समझौते के पीछे व्यापारिक हित थे। ऐसे बयानों को नकारना सही नहीं होगा।” भारत-पाकिस्तान की तुलना पर जताई आपत्ति अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत और पाकिस्तान की तुलना किए जाने पर सचिन पायलट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान की तुलना करना मूर्खता है। भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान की तुलना में 11 गुना बड़ी है। पाकिस्तान एक अस्थिर देश है, जहां प्रधानमंत्री जेल में हैं, निर्वाचित प्रतिनिधियों को बंद किया जा रहा है और सेना व ISI ही देश चला रहे हैं। ऐसे में भारत को उनके साथ समान स्तर पर रखना पूरी तरह अनुचित है।”  

इस हफ्ते 3 दिन दिल्लील में तूफान के साथ बारिश हो सकती है, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत: मौसम विभाग

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर वालों को क्या आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी? मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में इस बात की जानकारी दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते 3 दिन दिल्लील में तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज और धूल भरी आंधी की आशंका भी जताई गई है। इसी के इस हफ्ते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे दिल्ली एनसीआर वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के नए अपडेट के मुताबिक आज यानी 20 मई को दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने इसके लिए गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले दो दिन तूफान के साथ बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक 21 औ 22 मई को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं इन दोनों ही दिन गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी आंधी का येलो अर्लट जारी किया गया है। दिल्ली में इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि 21 और 22 मई को फरीदाबाद और गुरुग्राम में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हफ्ते के आखिरी तीन दिन कैसा मौसम आईएडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि 23 से 26 मई तक दिल्ली में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इन तीनों दिन ही बारिश की चेतावनी नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच में टेस्ट से संन्यास लेना चाहते थे, बीसीसीआई ने उसे किया खारिज: रिपोर्ट

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने अचानक टेस्ट से संन्यास क्यों लिया? क्या बीसीसीआई ने उन्हें संन्यास के लिए कहा था? रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने रोहित शर्मा से दो टूक कह दिया था कि अब टेस्ट टीम में उनकी कोई भूमिका नहीं दिख रही। अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर जाना चाहते थे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तरह रिटायरमेंट का प्रस्ताव रखा था लेकिन बीसीसीआई ने उसे खारिज कर दिया। उसी के बाद हिटमैन को मजबूरन टेस्ट से संन्यास का ऐलान करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना चाहते थे जहां भारत को अंग्रेजों के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। रिपोर्ट में भारतीय क्रिकेट से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच में टेस्ट से संन्यास लेना चाहते थे। महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही सीरीज के बीच में टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। हालांकि, बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के धोनी जैसे रिटायरमेंट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ता सीरीज के दौरान निरंतरता चाहते थे। उन्होंने रोहित शर्मा से कहा कि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर बतौर खिलाड़ी तो भेजा जा सकता है लेकिन कप्तान के तौर पर नहीं। इसी के बाद रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया। रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैच की 116 पारियों में 40.57 की औसत से कुल 4301 रन बनाए। इसमें उनके 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। तब विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने भी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास के 5 दिन बाद विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कहकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया था।

जापान-फ्रांस को क्यों चाहिए PL-15E का अवशेष, कई देशों में क्यों मची होड़, भारत से की मलबे की मांग

नई दिल्ली पिछले महीने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से आतंकियों का खात्मा करने और उनके ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला बोल दिया था। चार दिनों के सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान की तरफ से करीब 800 से 1000 ड्रोन और मिसाइल दागे गए थे, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने मार गिराया था। पाकिस्तान ने ये ड्रोन और मिसाइल भारत के 30 शहरों में आम नागरिकों और सैन्य बेस को निशाना बनाकर दागे थे लेकिन सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया। इन हमलों में भारत में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पिछले दिनों जब सेना के तीनों सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMOs) ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स की थी और दुश्मन देश द्वारा हमले में इस्तेमाल किए गए ड्रोन्स और मिसाइलों के मलबों की तस्वीरों का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किया था, तब बताया गया था कि पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन समेत चीन के PL-15E मिसाइलों का भी इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया था, जिसे हमारी एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया था। PL-15E हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल PL-15E चीन निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे सीमावर्ती इलाकों में मार गिराया गया था। इस मिसाइल के टुकड़े पंजाब के खेतों में मिले थे। पंजाब के होशियारपुर में एक जगह तो यह मिसाइल बिना ऐक्टिव हुए ही खेतों में गिरा मिला, जिसकी सुरक्षा बलों ने जांच की तो पाया कि यह चीन की उन्नत मिसाइल PL-15E है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस मिसाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये प्रति यूनिट बताई जा रही है। इसे हवा से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की एडवांस मिसाइलों में गिना जाता है। जापान-फ्रांस को क्यों चाहिए PL-15E का अवशेष अब नए घटनाक्रम में जापान, फ्रांस और फाइव आइज के कई देशों की खुफिया एजेसियों ने भारत से इस मिसाइल के मलबे की मांग की है। विशेषज्ञों के अनुसार, चीन निर्मित मिसाइल की बरामदगी एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह अपनी मारक क्षमताओं और रेंज के बारे में बहुमूल्य जानकारी देने में सक्षम होगी, जिसका उपयोग उसकी काट तैयार करने और उससे निपटने की रणनीति तैयार करने समेत चीनी मिसाइल निर्माण की तकनीक हासिल करने में किया जा सकता है। दरअसल, फ्रांस और जापान, जो हाई टेक एयर-टू-एयर मिसाइल प्रणालियों में भारी निवेश कर रहे हैं, उन्हें चीन के इस गुप्त PL-15E मिसाइल के मलबे से न सिर्फ उसकी संरचना और तकनीकी पहलुओं से नई जानकारी प्राप्त होगी बल्कि विदेशी मिसाइल के रडार सिग्नेचर, मोटर संरचना, मार्गदर्शन तकनीक और संभवतः इसके एईएसए (एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे) रडार की मायावी वास्तुकला का पता लगाने में भी बड़ी मदद मिल सकेगी। फ्रांस के मेटियोर मिसाइल के लिए सीधा खतरा फ्रांस, इसलिए भी इस मिसाइल की स्टडी करने को उत्सुक है क्योंकि इस चीनी मिसाइल को मेटियोर मिसाइल के लिए सीधा खतरा माना जाता है। रैमजेट प्रणोदन प्रणाली और एक महत्वपूर्ण “नो-एस्केप ज़ोन” के साथ, मेटियोर लंबे समय से हवाई प्रभुत्व के लिए बेंचमार्क रहा है। हालांकि, PL-15E ने लंबी दूरी और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल के रूप में एक दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी के रूप मेंअपनी पहचान स्थापित की है। पाकिस्तान द्वारा युद्ध में पहली बार इस मिसाइल का इस्तेमाल करना भी सैन्य आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। फाइव आईज देश और जापान एशिया में खासकर इंडो-पैसिफिक सुरक्षा ढांचे में बीजिंग के बढ़ते प्रभाव को एक रणनीतिक चुनौती के रूप में देख रहे हैं। इसलिए उसकी मिसाइल टेकनोलॉजी का गहराई से अध्ययन करना चाहते हैं और इस दिशा में पंजाब के खेतों में मिला चीनी मिसाइल का मलबा एक अहम कड़ी साबित हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने किया लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं उद्यान पुनर्विकास के लिए भूमि-पूजन

लालबाग के ऐतिहासिक स्थल के सौंदर्यीकरण व पर्यटन संवर्धन हेतु 24 महीने में होगा पुनर्निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 47.59 करोड़ की लागत से लालबाग पैलेस का संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में होगा विकास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने किया लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं उद्यान पुनर्विकास के लिए भूमि-पूजन मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक लालबाग पैलेस का भ्रमण कर किया अवलोकन मंत्रि-परिषद सदस्यों की उपस्थिति में हुई लालबाग के ऐतिहासिक परिवर्तन की शुरुआत इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर के ऐतिहासिक स्थल लालबाग पैलेस पहुंचकर होल्कर राजवंश के संस्थापक सूबेदार मल्हारराव होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने 47.59 करोड़ रूपये लागत से लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं उद्यान पुनर्विकास कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने लालबाग पैलेस का भ्रमण भी किया, जहां उन्होंने महल की ऐतिहासिक संरचना और सौंदर्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस  ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रयास कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बैठक कक्ष, क्राउन हॉल, बैंकेट हॉल, दरबार हॉल, किंग्स ऑफिस, मंत्रणा कक्ष, पश्चिमी बैठक कक्ष, भारतीय भोजन कक्ष पुरुष एवं महिला, बॉल रूम आदि की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। आर्किटेक्ट पुनीत सोहल द्वारा लालबाग पैलेस परियोजना का प्रजेंटेशन दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उन्होंने लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास के लिए किए गए कार्य एवं आगामी कार्य योजना से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस महत्वाकांक्षी कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की कामना व्यक्त की। यह कार्य लालबाग के समृद्ध इतिहास और उसकी पुनः प्रतिष्ठा के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। उद्यान और होल्कर्स की विरासत को जीवंत रखने, उद्यान को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधि स्थल के रूप में विकसित करने एवं ऐतिहासिक अवधारणा पर आधारित रचना अनुसार पुनःविकसित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए 47.59 करोड़ की स्वीकृति सिंहस्थ मद अंतर्गत प्राप्त हुई है। यह कार्य मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। कार्य की समय सीमा 24 माहअर्थात मई 2027 निर्धारित है। इसमें  बाउंड्री वाल,  पाथवे,  पार्किंग, सॉफ्ट स्केपिंग एवं सिंचाई, जनसुविधा, टिकिट काउंटर, उद्यान कैफे,  मुक्ताकाश मंच, मंडप,रानी अहिल्या बाई आत्मरक्षा केंद्र (बालिकाओं के लिए), वनस्पति रक्षा ग्रह, बाहरी विद्युतीकरण, सजावटी प्रकाश खंभे, बगीचे के लिए पाइप संगीत प्रणाली, सीसीटीवी आदि का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंत्रि-परिषद के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिन्होंने परियोजना की महत्वता और विकास के प्रति सरकार के संकल्प का समर्थन किया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet