LATEST NEWS

‘रक्त ब्रह्मांड’ के लिए खूब पसीना बहा रहे अली फजल, इटली के एमएमए फाइटर से सीख रहे मार्शल आर्ट

मुंबई,  मशहूर एक्टर अली फजल इन दिनों अपनी अगली वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए वह जूजुत्सु नाम की एक मार्शल आर्ट सीख रहे हैं। इस आर्ट में बिना हथियार के खुद को बचाने और सामने वाले को काबू में करने की कला सिखाई जाती है। इसकी ट्रेनिंग एक्टर को इटली के एक्सपर्ट और ब्लैक बेल्ट उम्बर्टो बारबागालो दे रहे हैं। अली फजल फिल्म के अगले हिस्से की शूटिंग से पहले इस ट्रेनिंग को पूरी मेहनत से कर रहे हैं, ताकि उनका किरदार और भी दमदार दिखे। फिल्म की तैयारी को लेकर प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “अली शुरू से ही यह बात साफ कर चुके थे कि वह इस किरदार के लिए अच्छी तरह से ट्रेनिंग लेना चाहते हैं।” सूत्र ने आगे बताया, “अली एक्शन सीन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। इसलिए टीम ने उम्बर्टो को बुलाया, ताकि वह अली को सही ट्रेनिंग दे सकें।” ‘रक्त ब्रह्मांड’ का निर्माण मशहूर फिल्ममेकर राज और डीके कर रहे हैं। वहीं इसका निर्देशन राही अनिल बर्वे कर रहे हैं। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, सामंथा रुथ प्रभु और वामिका गब्बी समेत कई अन्य सितारे भी शामिल हैं। ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ एक एक्शन और फैंटेसी से भरपूर सीरीज है, जिसे नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। यह सीरीज मराठी लेखक जी. ए. कुलकर्णी की कहानी ‘विदूषक’ पर आधारित है। इसमें कुल 6 एपिसोड होंगे। इस फिल्म की तैयारी को लेकर मार्च में अली फजल ने बताया था कि वह पिछले एक साल से अपने बाल बढ़ा रहे हैं। साथ ही, वह हर दिन 6 से 7 घंटे ट्रेनिंग कर रहे हैं ताकि उनके शरीर उनके किरदार के हिसाब से फिट हो सके। इसके अलावा, वह कुछ भारतीय मार्शल आर्ट्स भी सीख रहे हैं, ताकि जब वह एक्शन सीन करें तो स्क्रीन पर असरदार लगे। वह बोलने की कला की भी ट्रेनिंग ले रहे हैं, ताकि वह अपने किरदार के डायलॉग्स साफ और असरदार तरीके से बोल सकें। एक्टर ने कहा था, “‘रक्त ब्रह्मांड’ साइन करना मेरे लिए बेहद आसान फैसला था, क्योंकि यह अब तक किए गए काम से बिल्कुल अलग है। इसकी कहानी और सोच बेहद शानदार है।” उन्होंने आगे कहा था, “मुझे पहले दिन से ही पता था कि इस किरदार के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत तैयारी करनी पड़ेगी। मैं हर दिन लगभग 6-7 घंटे ट्रेनिंग कर रहा हूं, चाहे वह सही शरीर बनाने के लिए वेट ट्रेनिंग हो, अपनी बोली सुधारने के लिए डिक्शन क्लास हो, या पुराने भारतीय मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए, ताकि मेरे एक्शन सीन असली दिखें।”  

देश में जारी विकास के महायज्ञ से विकसित भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है

देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में होंगे विकसित : प्रधानमंत्री मोदी देश में जारी विकास के महायज्ञ से विकसित भारत का संकल्प मजबूत हो रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 103 अमृत स्टेशनों का लोकार्पण किया, इनमें मध्यप्रदेश के 6 स्टेशन शामिल यात्री ही रेलवे स्टेशनों के मालिक हैं, ध्यान रखें कि यहां नुकसान और गंदगी न हो दुनिया और भारत के दुश्मनों ने देखा कि जब सिंदूर बारूद बनता है तो नतीजा क्या होता है – प्रधानमंत्री मोदी जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है, ये प्रतिशोध का खेल नहीं, न्याय का नया स्वरूप है अमृत स्टेशन देश के विकास का प्रवेश द्वार सिद्ध होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव अब आधुनिक रेल कोच भी मध्यप्रदेश में बनाए जाएंगे प्रदेश के नर्मदापुरम, कटनी, ओरछा, सिवनी, शाजापुर और श्रीधाम अमृत स्टेशनों का हुआ उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में भारत माता के जयकारों के बीच कहा कि विकसित भारत का संकल्प और मजबूत हो रहा है। देशभर में विकास का महायज्ञ चल रहा है, हमारी सड़कें और रेलवे नेटवर्क विकसित हों, इसके लिए 11 सालों में अभूतपूर्व काम हुआ है। विकास कार्यों पर देश पहले से 6 गुना ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है। भारत में विकास कार्यों को देखकर दुनिया हैरान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान के बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम से देश के 103 अमृत स्टेशनों के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर उपस्थित हो कर उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के नर्मदापुरम, कटनी, ओरछा, सिवनी, शाजापुर और श्रीधाम अमृत स्टेशनों का उद्घाटन हुआ। सभी स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन स्टेशनों में भारतीय संस्कृति, विरासत और यात्री सुविधाओं का समावेश किया गया है। बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रेलमंत्री अश्विनी वैषव, केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित थे। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री डॉ. राकेश सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा तथा स्थानीय विधायक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित 103 अमृत स्टेशनों को 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अपनी ट्रेनों के नेटवर्क को आधुनिक कर रहा है। वंदेभारत, अमृत ट्रेन और नमो ट्रेनें भारत की नई गति को दर्शाती है। देश के 70 रुटों पर वंदेभारत ट्रेन चल रही हैं। 34 हजार किलोमीटर से ज्यादा के नए रेल ट्रैक बिछाए गए हैं। ब्रॉडगैज ट्रैकों पर मानव रहित क्रॉसिंग अब इतिहास बन चुका है। देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हम 1300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक बना रहे हैं। इन्हें अमृत भारत स्टेशन नाम दिया गया है, इनमें से 103 स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। इन स्टेशनों पर विकास भी और विरासत भी का नजारा दिखाई देता है। ओरछा स्टेशन पर भगवान श्रीराम की छवि दिखाई देगी। इसी प्रकार सभी स्टेशनों पर हजारों साल पुरानी विरासत के दर्शन होंगे। ये स्टेशन राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देंगे और युवाओं को रोजगार के मौके भी मिलेंगे। साथ ही देश के चिनाब नदी पर बना रेलवे ब्रिज, मुंबई में अटल सेतु, दक्षिण में पंबन ब्रिज देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यात्री रेलवे स्टेशनों के मालिक हैं। ध्यान रखें कि यहां नुकसान और गंदगी न हो। सरकार हजारों करोड़ रुपए लगा रही है, ये पैसा मजदूर, स्थानीय व्यापारियों को मिल रहा है। रेलवे स्टेशनों के उन्नयन से किसानों को माल ढुलाई में सहूलियत मिलती है। इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों से युवाओं को भी फायदा मिलता है। राजस्थान में सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण करने के साथ नदियों को जोड़ा जा रहा है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से कई जिलों के किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरा सिखाती है कि देश से बड़ा कुछ नहीं है। पहलगाम आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। इसके बाद हर देशवासी ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी, सेनाओं ने ऐसा चक्र रचा कि पाकिस्तानियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो नतीजा क्या होता है। शौर्य के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है, ये प्रतिशोध का खेल नहीं, यह न्याय का नया स्वरूप है। ये ऑपरेशन सिंदूर है, यह सिर्फ आक्रोश नहीं, ये समर्थ भारत का रौद्र रूप है, ये भारत का नया स्वरूप है। अब पाकिस्तान से कोई व्यापार नहीं होगा, सिर्फ पीओके पर बात होगी। पाकिस्तान को पानी नहीं मिलेगा। पाई-पाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा। नए भारत के निर्माण में सुरक्षा और समृद्धि दोनों जरूरी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया का अग्रणी देश बनाने का संकल्प लिया हैं, बदलते दौर में उनके नेतृत्व में भारत तेजी से बदल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच की बदौलत भारतीय रेल को नया स्वरूप मिला है। भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देशभर में नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही हैं। आजादी के बाद नैरोगेज से ब्रॉड गैज तक आने में रेलवे को 100 साल लग गए। लेकिन पिछले 11 साल में देशभर में हजारों किलोमीटर लंबे ट्रैक को 3 और 4 लेन रेलवे लाइन बनाया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने बीईएमएल को रेल कोच निर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराई है, अब मध्यप्रदेश में आधुनिक रेल कोच भी बनाए जाएंगे। मध्यप्रदेश के 6 अमृत स्टेशनों सहित कुल 103 स्टेशनों का लोकार्पण एक ऐतिहासिक क्षण है। यह रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से इन … Read more

भारत की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां कर रहा था शेयर, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला युवक ATS के हत्थे चढ़ा

वाराणसी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले वाराणसी के जैतपुरा थाना अंतर्गत दोशीपुरा निवासी तुफैल आलम को एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने गुरुवार को आदमपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तुफैल वाट्सएप ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तान प्रायोजित राष्ट्रविरोधी संगठन बनाकर भारत की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा रहा था। देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान के नंबरों पर साझा करने की जानकारी के बाद एजेंसियां सतर्क हुईं।  एटीएस की वाराणसी यूनिट लंबे समय से निगरानी करने और पुख्ता सुबूत हाथ लगने के बाद आरोपित को दबोचा है। उसके पास मौजूद मोबाइल और सिम कार्ड को जांच के लिए जब्त किया गया है। दोशीपुरा (जैतपुरा) निवासी तुफैल के अब्बू ने उसकी मां को तलाक दे दिया था, जिसके बाद तुफैल आदमपुर स्थित हनुमान फाटक के पास ननिहाल में रहने लगा। एटीएस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का तुफैल पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा है, जिसके बाद एटीएस वाराणसी की यूनिट ने तथ्यों की पड़ताल की तो पता चला कि तुफैल पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में है। पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो वाट्सएप ग्रुप में शेयर करने के साथ गजवा-ए-हिन्द करने, बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने संबंधी संदेश साझा करता था।   तुफैल वाराणसी के राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद व दिल्ली के लाल किला, निजामुद्दीन औलिया आदि के तस्वीर व उनसे जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी नंबरों पर शेयर कर चुका है। तुफैल ने पाकिस्तान से संचालित ग्रुप का लिंक वाराणसी के कई लोगों को भी भेजा है। खुद करीब 600 से ज्यादा पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था। मदरसा से सातवीं पास तुफैल फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी नफीसा नामक महिला के संपर्क था, जिसका पति पाकिस्तानी सेना में है। एटीएस ने लखनऊ में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

अंतरिम सरकार के कुछ नीतिगत फैसलों पर अपनी निराशा भी व्यक्त की, बांग्लादेश में सबकुछ ठीक नहीं, खतरे में यूनुस की कुर्सी

ढाका बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अशांति के बीच सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने कहा कि वे चाहते हैं कि इस वर्ष दिसंबर तक चुनाव हो जाए और एक निर्वाचित सरकार कार्यभार संभाले। अखबार के अनुसार, उन्होंने अंतरिम सरकार के कुछ नीतिगत फैसलों पर अपनी निराशा भी व्यक्त की। यह बयान अंतरिम सरकार की ओर से संसदीय चुनावों के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप की घोषणा नहीं किए जाने के बाद आया है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख जमान ने कहा कि इस मामले में उनका रुख पहले जैसा है। एक निर्वाचित सरकार को देश के भविष्य की दिशा तय करने का अधिकार है। कैबिनेट से हटाने की मांग दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सहित कई राजनीतिक दल दिसंबर तक संसदीय चुनावों की मांग कर रहे हैं। बीएनपी कार्यकर्ताओं ने ढाका में मुख्य सलाहकार के निवास के बाहर प्रदर्शन कर दो छात्र सलाहकारों को अंतरिम सरकार की कैबिनेट से हटाने की भी मांग की है। अंतरिम सरकार एनसीपी का समर्थन कर रही हालांकि, छात्रों द्वारा संचालित पार्टी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) चुनावों से पहले मौलिक सुधारों की मांग कर रही है। कथित तौर पर अंतरिम सरकार एनसीपी का समर्थन कर रही है। सेना प्रमुख ने भीड़ हिंसा या संगठित हमलों के खिलाफ भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठित भीड़ के नाम पर अराजकता या हिंसा सहन नहीं किया जाएगा। मानवाधिकार संस्था ने अवामी लीग पर प्रतिबंध को मनमाना बताया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार निगरानी संस्था मानवाधिकार वाच ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ¨नदा की है। साथ ही कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पर लगाया गया प्रतिबंध मनमाना है। यह हसीना और उनकी पार्टी के समर्थकों के अधिकारों का दमन है। नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अंतरिम सरकार ने 12 मई को संशोधित आतंकवाद विरोधी कानून के तहत अवामी लीग को आधिकारिक रूप से भंग कर दिया था। यह तबतक भंग रहेगी जब तक विशेष न्यायालय, पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान लोगों की मौत के मामले में सुनवाई पूरी नहीं कर लेता। संस्था ने कहा कि हाल के विधायी प्रयास से मौलिक स्वतंत्रताओं को कमजोर करने का जोखिम बढ़ गया है।

भूल चूक माफ जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलवुड में नहीं बनायी गयी: राजकुमार राव

मुंबई, जानेमाने अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि भूल चूक जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड में नहीं बनायी गयी है। करण शर्मा निर्देशित और दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म भूल चूक माफ़ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अहम भूमिका है। वाराणसी में सेट की गई इस फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) के इर्द-गिर्द घूमती है। रंजनी अपनी प्रेमिका तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। ‘भूल चूक माफ’ टाइम-लूप थीम पर आधारित फिल्म है। रंजन और तितली की शादी होने वाली है, लेकिन हल्दी के बाद उनकी शादी का दिन कभी नहीं आता। इस कहानी में हर बार वो 29 तारीख में ही अटके दिख रहे हैं जबकि शादी 30 को है। इससे बहुत सारी अराजकता होती है, जो दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। राजधानी पटना में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में आये राजकुमार राव ने कहा, भूल चूक माफ बेहद कमाल की फिल्म है। करण शर्मा ,जो इस फिल्म के निर्देशक भी है, उन्होंने बेहद शानदार कहानी लिखी है। मेरा मानना है कि बॉलीवुड में भूल चूक माफ जैसी कॉमेडी फिल्म नहीं बनायी गयी है। ‘भूल चूक माफ’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और इमोशन्स का अच्छा मेल देखने को मिलेगा।यह फिल्म दर्शकों का भूरपूर मनोरंजन करेगी। उन्होंने बताया कि वह हर जॉनर की फिल्म में काम कर दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं। इस मौके पर वामिका गब्बी ने बताया कि मैडॉक फिल्म्स ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। मैडॉक फिल्मस की फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि राजकुमार राव जैसे सुपरस्टार के साथ उन्होंने पहली बार काम किया है और वह इसके लिये काफी नर्वस थी।उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर शानदार फिल्म बनायी है। मेरे माता-पिता ने भूल चूक माफ देखी है और उन्हें पसंद आयी है। मुझे उम्मीद है दर्शक भूल चूक माफ को अपना प्यार देंगे। निर्देशक करण शर्मा ने कहा कि राजकुमार राव, वामिका गब्बी समेत सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। हमलोगों ने 50 डिग्री तापमान में फिल्म की शूटिंग की लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। सभी कलाकार और क्रू का सपोर्ट मिला। दर्शकों को राजकुमार और वामिका की केमेस्ट्री बेहद पसंद आयेगी। फिल्म भूल चूक माफ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव समेत अन्य कलाकार हैं। यह 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

आतंकवाद का कोई धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होती, यह समस्त मानवता और पूरी दुनिया के लिए खतरा: डॉ. अली राशिद

अबू धाबी ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद पर पाकिस्तान की सच्चाई से दुनिया को रूबरू करवाने के लिए विभिन्न दलों के भारतीय सांसद अलग-अलग देशों के दौरे पर हैं। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अहम बैठक की। इस दौरान सांसदों की यूएई संघीय राष्ट्रीय परिषद के रक्षा मामलों, आंतरिक और विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष डॉ. अली राशिद अल नुमामी से भी मुलाकात हुई। डॉ. अली राशिद ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या राष्ट्रीयता नहीं होती। यह समस्त मानवता और पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने आगे कहा, “हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद केवल एक राष्ट्र या क्षेत्र के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक खतरा है। हमारा मानना ​​है कि हमें एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के रूप में एक साथ आना चाहिए, विशेष रूप से संसद सदस्यों को, हमें योजना और रणनीति बनाने पर काम करना चाहिए और मानवता के लिए बेहतर भविष्य बनाने में लगना चाहिए… यह बैठक आतंकवाद का मुकाबला करने और हमारे लोगों और क्षेत्र के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए एक साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देती है।” आतंकवाद से लड़ने के भारत के प्रयासों पर डॉ. राशिद ने कहा कि हम पहले से ही सहयोग कर रहे हैं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भारत एक रणनीतिक साझेदार है, यह सिर्फ सरकार के साथ ही नहीं बल्कि इसके लोगों के साथ भी है।” बता दें कि शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात (UAE), लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन के लिए रवाना हुआ है। सरकार पाकिस्तान की साजिशों और आतंकवाद के प्रति भारत की प्रतिक्रिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए सात प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। वहीं श्रीकांत शिंदे ने कहा कि हमने यूएई समकक्षों के साथ बहुत ही अहम बैठक की। हमने रक्षा समिति के अध्यक्ष अली राशिद अल नूमी से मुलाकात की। हमने सहिष्णुता मंत्री शेख नाहयान के साथ भी बैठक की। मुझे लगता है कि यूएई आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यूएई द्वारा दिया गया स्पष्ट संदेश था- हम भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं, आतंकवाद से लड़ रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है क्योंकि यूएई जैसा देश, जो एक ऐसे पड़ोस में है जहां विविधता यूएई की मुख्य संस्कृति है – भारत की तरह, भारत भी एक बहुत ही विविध राष्ट्र है। ‘यह मानवता पर हमला है’ उन्होंने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि यूएई जैसा देश इन कठिन समय में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मुझे लगता है कि यूएई समकक्षों से संदेश बहुत स्पष्ट रहा है कि हम हैं इस आतंकवाद के खिलाफ आपके साथ हूं और संदेश दिया गया कि किसी भी धर्म के नाम पर आतंकवाद नहीं पनप सकता। दोनों मंत्रियों की ओर से एक बात बहुत स्पष्ट थी। यह दोनों देशों और पड़ोस के देशों की प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आतंकवाद केवल भारत से संबंधित नहीं है, संदेश दिया गया कि यह केवल भारत पर हमला नहीं है बल्कि मानवता पर हमला है। मुझे लगता है कि इन सभी का बहुत महत्व है। यूएई भारत पर हमले की निंदा करने वाला पहला देश है।”  

जिले में विशेष डीसीसी/डीएलआरसी बैठक संपन्न

एमसीबी आज जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक (दिसंबर 2024 एवं मार्च 2025 तिमाही हेतु) कलेक्ट्रेट कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, आरबीआई एलडीओ दीपेश तिवारी, नाबार्ड डीडीओ हर्ष गौरव, क्षेत्रीय प्रमुख सीआरजीबी अमित, जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, बैंकों के जिला समन्वयक, तथा सरकारी प्रायोजित योजनाओं से संबद्ध सभी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सीडी रेशियो, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण वितरण, सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति, तथा वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का संचालन एवं समन्वय एलडीएम संजीव पाटिल द्वारा किया गया।

मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में झमाझम बारिश ने जन जीवन को पूरी तरीके से अस्त व्यस्त कर दिया

नई दिल्ली देश में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का मिजाज बदला दिखा। बुधवार को देश के कई राज्यों में आफत की बारिश देखने को मिली। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली में झमाझम बारिश (Heavy Rain) ने जन जीवन को पूरी तरीके से अस्त व्यस्त कर दिया। दिल्ली एनसीआर में बुधवार हुई बारिश ने तगड़ी तबाही मचाई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और सटे इलाकों में 79 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस आंधी ने बड़े-बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों को जड़ से उखाड़ दिया। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानिए अचानक क्यों होने लगी इतनी बारिश? भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, असामान्य रूप से जल्दी हुई बारिश मौसम के बदलते पैटर्न के कारण है। विभाग का कहना है कि ये बदलाव आगे सक्रिय मानसून सीजन का संकेत हो सकता है। वहीं, मानसून को लेकर भी IMD ने बड़ी अपडेट दी है। मानसून पर लेटेस्ट अपडेट जानिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को जारी अपने प्रेस रिलीज में बताया कि अगले 2-3 दिनों में केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। आगे कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान में बताया गया कि देश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने कहा कि 22 से 28 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 25 से 28 मई के दौरान गुजरात राज्य में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा अगले एक- दो दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और 25 और 26 मई को पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम? गत 24 घंटों में दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात क्षेत्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 60-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड के साथ तूफानी हवाएं चलीं। इसके अलावा कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि देखी गई। वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, त्रिपुरा और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली। अगले 24 घंटे में तापमान में भी दिखेगा बदलाव मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, विभाग ने कहा कि इस गिरावट के बाद फिर 2 से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीमाएं लांघ रही

तमिलनाडु तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन में हुए कथित घोटाले की जांच कर रही ED यानी प्रवर्तन निदेशालय को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीमाएं लांघ रही है। उन्होंने ईडी पर संविधान के उल्लंघन के भी आरोप लगाए। कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही एजेंसी से जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। दरअसल, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु सरकार की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई चल रही थी। याचिका में मद्रास हाईकोर्ट की तरफ से ईडी को मिली जांच की स्वतंत्रता को चुनौती दी गई थी। उच्च न्यायालय ने TASMAC में ईडी को कथित 1 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए खुली छूट दे दी थी। सीजेआई ने कहा, ‘यह अपराध निगम के खिलाफ कैसे हो सकता है? निगम के खिलाफ आपराधिक मामला। आपका प्रवर्तन निदेशालय सभी सीमाएं लांघ रहा है। कार्यवाही पर रोक लगाएं। जब अधिकारियों के खिलाफ FIR हैं, तो वहां ईडी क्यों जा रही है। ईडी हलफनामा दाखिल करे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ईडी संविधान का उल्लंघन कर रही है। ईडी वाकई सीमाएं लांघ रही है।’ इसपर एएसजी एसवी राजू ने कहा, ‘यहां एक बहुत बड़ा घोटाला है। मुझे जवाब दाखिल करने दें।’ सीजेआई ने यह भी कहा कि ईडी संघीय ढांचे को तबाह कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी सीमाएं लांघी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। ED की जांच मार्च में एजेंसी ने दावा किया था कि TASMAC के काम में कई अनियमितताएं मिली हैं। साथ ही एजेंसी ने कहा था कि 1000 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी भी मिली थी। ईडी ने कीमत तय करने में भी धोखाधड़ी किए जाने की बात कही थी। इसके साथ ही एजेंसी लगातार छापे भी मार रही थी। बीते सप्ताह ही रेड की गई थी और उस दौरान PMLA के तहत 10 ठिकानों की तलाशी ली गई थी। ईडी का दावा था कि उसे छेड़छाड़ किया गया डेटा मिला था, जिससे संकेत मिल रहे थे कि टेंडर वितरण के समय धोखाधड़ी गई थी। इसके बाद तमिलनाडु के एक्साइज मंत्री एस मुत्थुस्वामी ने ईडी पर सरकारी अधिकारियों को परेशान करने और राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि ईडी के पास अनियमितताओं को लेकर कोई सबूत नहीं है।  

अनुशासन एवं समय नियोजन सफलता का मूलमंत्र – डॉ सोमनाथ यादव

बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स  छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव की कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयासों से राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी (मध्य प्रदेश ) में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आयोजित कराने की एक और नयी उपलब्धि हासिल हुई है। हिमालय वुड बैज  एक यूनिट लीडर का सर्वोच्च प्रशिक्षण होता है। इस माह की  12 से 18 मई तक आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल रमतला रोड बड़ी कोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में गाइड विंग के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई।        राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने शिविर का शुभारंभ करते हुए  अनुशासन एवं समय नियोजन को सफलता का मूलमंत्र  बताया। एवं प्रशिक्षण कार्य को गंभीरता से लेकर  शिविर नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य संघ छत्तीसगढ़ की राज्य प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) सरिता पाण्डेय नें शिविर संचालक रेंजर विभाग के दायित्व का निर्वहन किया एवं संचालक मंडल को मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं गाइड विभाग की शिविर संचालक जेरमिना एक्का सहित राज्य और अन्य राज्यों से लीडर ट्रेनर व सहायक प्रशिक्षक शामिल हुए ।         प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में राज्य सचिव कैलाश सोनी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 41 गाइड कैप्टन एवं 23 रेंजर लीडर शामिल हुए। इस 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में हिमालय वुड बैज हेतु निर्धारित सभी पाठ्यक्रम एवं उद्देश्य को शामिल किया गया जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के आधारभूत तत्व ,स्काउट नियम ,प्रतिज्ञा, प्रार्थना से लेकर चिन्ह सेल्यूट ,बाया हाथ मिलाना, सभी सोपानों की गांठें एवं लेसिंग,पाइनरिंग , प्राथमिक चिकित्सा ,अनुमान लगाना , मैपिंग, माइक्रोटीचिंग ,कैम्प पीचिंग, कैरियर काउंसलिंग,बी.पी. सिक्स व्यायाम व ध्वज शिष्टाचार ,रात्रिकालीन हाईक सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रशिक्षण रिपोर्ट राष्ट्रीय मुख्यालय को भेजी गई।     शिविर समापन की पूर्व संध्या पर महा शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिला संघ के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के अध्यक्ष एवं निर्देशक अजय श्रीवास्तव,विशिष्ट अतिथि श्रीमती  रश्मि श्रीवास्तव बिलासपुर प्रमुख रूप से आमंत्रित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त डॉक्टर सोमनाथ यादव ने की। सम्मानित अतिथियों ने वर्तमान परिदृश्य में स्काउटिंग की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर जोर दिया । राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने प्रशिक्षण का लाभ बच्चों तक पहुंचने की अपेक्षा व्यक्त की।

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुरुवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ की टीम कई बदलाव के साथ उतरी है, जबकि गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात की टीम सबसे ज्यादा मैच (9) जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरेगी। वहीं क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ लीग सत्र का सकारात्मक अंत करना चाहेगी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने पिछले छह मैचों में पांच जीत दर्ज करते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, अवेश खान, विलियम ओ’रूर्के गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान

मुंबई भारत के 11वें राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ कहे जाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम  को सादगी से अपनी जिंदगी जीने और देश के लिए निस्वार्थ सेवा करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपने कामों से कई लोगों को प्रेरित किया है. वहीं, अब उनकी प्रेरणादायी जिंदगी को पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है. खबर है कि डायरेक्टर ओम राउत कलाम जी पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं, जिसमें साउथ स्टार धनुष दिखाई देने वाले हैं. फिल्म कलाम का पोस्टर शेयर करते हुए धनुष ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं वास्तव में धन्य महसूस कर रहा हूं और ऐसे प्रेरणादायक और उदार नेता – हमारे अपने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सर के जीवन को चित्रित करने के लिए बहुत विनम्र हूं.’ एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान बता दें कि साल 2023 में आई फिल्म ‘आदिपुरुष’ बनाने वाले डायरेक्टर ओम राउत ने ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान किया है. इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनिल सुनकर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. इसका स्क्रीनप्ले ने लिखा है. इस फिल्म में साउथ स्टार धनुष उनका किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. बता दें कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 27 जुलाई 2015 को अपनी अंतिम सांसे ली थी. 84 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था. वो अपने विचारों से हर पीढ़ी को प्रेरित करते थे. वे जाने-माने वैज्ञानिक और इंजीनियर भी थे और उन्हें ‘जनता के राष्ट्रपति’ भी कहा जाता है.

भारत ने सुरक्षा तैयारियों का कड़ा संदेश देते हुए ‘भार्गवास्त्र’ का सफल परीक्षण किया, चीन लॉन्च करने जा रहा ‘ड्रोन मदरशिप’

चीन चीन जल्द ही अपना नया एडवांस्ड ड्रोन मदरशिप जियु टियान लॉन्च करने वाला है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह ड्रोन जून के अंत तक अपनी पहली मिशन फ्लाइट पर रवाना होगा। इस मिशन के साथ ही चीन की लंबी दूरी की मानवरहित हवाई क्षमताओं में बड़ा इजाफा माना जा रहा है। इससे पहले भारत ने अपनी सुरक्षा तैयारियों का कड़ा संदेश देते हुए ‘भार्गवास्त्र’ नामक नई काउंटर-ड्रोन प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। क्या है चीन का ‘जियु टियान’? चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह मानवरहित हवाई वाहन अपनी पहली मिशन फ्लाइट जून के अंत तक भरेगा। ‘जियु टियान’ का अर्थ है “ऊंचा आकाश” और इसे शांक्सी अनमैन्ड इक्विपमेंट टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित किया गया है। यह UAV नवंबर 2024 में झुहाई एयर शो में पहली बार प्रदर्शित हुआ था। इसकी रेंज 7000 किमी है। इसकी उड़ान ऊंचाई 15000 मीटर है। अधिकतम टेक-ऑफ वजन 16000 किलोग्राम है। पेलोड क्षमता 6000 किलोग्राम है। यह एकसाथ 100 ड्रोन लॉन्च करने की क्षमता रखता है। यह क्रूज़ और PL-12E एयर-टू-एयर मिसाइल से लैस इस UAV की सबसे खास बात यह है कि इसे मिशन के अनुसार तेजी से बदला जा सकता है — चाहे वो सीमा सुरक्षा, समुद्री निगरानी, इमरजेंसी रेस्क्यू या सैन्य ऑपरेशन हो। भारत का जवाब- ‘भार्गवास्त्र’ चीन की इस तैयारी के बीच भारत ने भी अपनी नई कम लागत वाली काउंटर-ड्रोन तकनीक ‘भार्गवास्त्र’ का परीक्षण कर जवाब दे दिया है। यह परीक्षण ओडिशा के गोपालपुर में पिछले हफ्ते किया गया। ‘भार्गवास्त्र’ भारत की स्वदेशी विकसित की गई एक बहुस्तरीय काउंटर-ड्रोन प्रणाली है, जिसे खासतौर पर छोटे, झुंड में आने वाले और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन को मार गिराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह काउंटर ड्रोन रक्षा प्रणाली 6 से 10 किलोमीटर तक की दूरी पर ड्रोन को ट्रैक कर सकती है और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग या हार्ड किल तकनीक से निष्क्रिय कर सकती है। इसमें AI-आधारित ट्रैकिंग, RF रिसीवर, लेजर डिटेक्शन और इंटरसेप्शन सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं। भारत के रक्षा अनुसंधान संगठनों द्वारा विकसित यह प्रणाली सीमावर्ती क्षेत्रों में तेजी से तैनाती के लिए उपयुक्त मानी जा रही है।  

पीएम मोदी ने किया नर्मदापुरम एवं शाजापुर अमृत भारत स्टेशनों सहित 100 से अधिक स्टेशनों का लोकार्पण

भोपाल मंडल को मिले दो पुनर्विकसित अत्याधुनिक स्टेशन – सुविधाओं, संस्कृति और सौंदर्य का अनूठा संगम भोपाल भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले नर्मदापुरम एवं शाजापुर रेलवे स्टेशनों को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए स्वरूप में पुनर्विकसित किया गया है। आज दिनांक 22 मई 2025 को देशभर के 100 से अधिक स्टेशनों के साथ इन दोनों स्टेशनों का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की जो गति पकड़ी है, वह अभूतपूर्व है। आज भारत के 100 से अधिक अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं, जिनमें मध्य प्रदेश राज्य के छह स्टेशन – कटनी साउथ, श्रीधाम, नर्मदापुरम, शाजापुर, सिवनी और ओरछा शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि ये स्टेशन केवल यात्री सुविधाओं का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक बनते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इन प्रयासों से न केवल पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अपने ओजस्वी भाषण में प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि “दुनिया ने देखा है जब पवित्र सिंदूर बारूद में बदलता है, तो परिणाम क्या होते हैं।” उन्होंने कहा कि भारत की तीनों सेनाओं को पूरी स्वतंत्रता दी गई है और अब भारत आतंकवाद के हर हमले का जवाब अपने तरीके और समय से देगा। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान को भारतीयों के जीवन की कीमत चुकानी पड़ेगी, और यह कीमत उसकी सेना और अर्थव्यवस्था दोनों को भुगतनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया भारत आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा, और हर हमले का निर्णायक जवाब देगा। इस अवसर पर नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। माननीय राज्यपाल मध्य प्रदेश श्री मंगूभाई पटेल (वीसी के माध्यम से), माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, माननीय प्रभारी मंत्री नर्मदापुरम श्री राकेश सिंह ,माननीय सांसद (लोकसभा) श्री दर्शन सिंह चौधरी, माननीय सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नरोलिया, माननीय विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचोरी,माननीय विधायक  पिपरिया  श्री ठाकुरदास नागवंशी , माननीय विधायक  सोहागपुर श्री विजय पाल सिंह  , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव , जनपद अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसी एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे। रेलवे की ओर से महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री देवाशीष त्रिपाठी, मुख्य जन संपर्क अधिकारी श्री हर्षित श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन – आध्यात्मिक संस्कृति और आधुनिक संरचना का मेल ₹26 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित नर्मदापुरम स्टेशन को माँ नर्मदा की थीम पर आधारित स्वरूप दिया गया है। स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, सुसज्जित प्रतीक्षालय, आधुनिक टिकट काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल रैम्प व शौचालय, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज तथा दोनों ओर कवर शेड्स युक्त हाई लेवल प्लेटफॉर्म यात्रियों की सुविधा को नई ऊँचाई प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, लगभग 3100 वर्गमीटर क्षेत्र में सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और 1000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में एलईडी प्रकाश व्यवस्था की गई है। नर्मदापुरम स्टेशन अब केवल एक यात्री ठहराव नहीं, बल्कि माँ नर्मदा की पावन धरा पर बना एक आधुनिक और सांस्कृतिक अनुभव केंद्र बन चुका है। शाजापुर रेलवे स्टेशन – परंपरा और आधुनिकता का समन्वय शाजापुर स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में भी अनेक जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय सांसद (लोकसभा) श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, माननीय विधायक शाजापुर श्री अरुण भीमावाद, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, जनपद अध्यक्ष श्री शरद शिवहरे , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिसोदिया एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे। रेलवे की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्रीमती रश्मि दिवाकर, मंडल अभियंता (पश्चिम) श्री भरत भूषण दीक्षित, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। लगभग ₹13 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित इस स्टेशन में प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण, नया फुट ओवर ब्रिज, विस्तारित छायादार क्षेत्र, आकर्षक प्रवेश द्वार, सुसज्जित प्रतीक्षालय, सुव्यवस्थित टिकट काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय, VIP प्रतीक्षालय, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा विकसित की गई है। स्टेशन पर 140 वर्गमीटर में विकसित ‘आर्ट एंड कल्चर ज़ोन’ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करता है, जो यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए गए इन पुनर्विकास कार्यों से न केवल यात्रियों के लिए सुविधाएं सुलभ होंगी, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल भारतीय रेलवे के उस विजन को साकार करती है, जिसमें अमृत काल के दौरान भारत को आधुनिक, समृद्ध और वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की सोच निहित है।

याचिका पर SC का केंद्र को नोटिस, पिछले साल हीटवेव से मरे 700 लोग, इस बार भी खामोश बैठे राज्य

नई दिल्ली भारत में गर्मी की लहर (हीटवेव) के बढ़ते खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक जनहित याचिका (PIL) के जवाब में जारी किया गया, जिसमें पिछले साल हीटवेव और गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण 700 से अधिक लोगों की मौत का हवाला दिया गया। याचिका में केंद्र और राज्य सरकारों से हीटवेव प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने की मांग की गई है। प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने गृह मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत पर्यावरण कार्यकर्ता विक्रांत तोंगड़ द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने ‘पूर्वानुमान, गर्मी की चेतावनी जारी करने/पूर्व चेतावनी प्रणाली और चौबीसों घंटे निवारण हेल्पलाइन आदि के लिए सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश देने की भी मांग की।’ तोंगड़ की ओर से पेश हुए वकील आकाश वशिष्ठ ने कहा कि पिछले साल भीषण गर्मी के कारण 700 से अधिक लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि बार-बार भविष्यवाणियां की गई हैं कि ‘हीट स्ट्रेस’ (गर्मी का प्रकोप) अधिक तीव्र होता जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वशिष्ठ ने कहा, ‘‘पहले, भीषण गर्मी और लू की स्थिति उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत सहित तीन क्षेत्रों में रहती थी, लेकिन अब यह पूर्वी तट, पूर्व, उत्तर-पूर्व, प्रायद्वीपीय, दक्षिणी और दक्षिण-मध्य क्षेत्रों में फैल गई है और यह आईएमडी की एक रिपोर्ट में खुद कहा गया है।’’ याचिका में इस बात पर जोर डाला गया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी की गई कार्य योजना की तैयारी के लिए 2019 में राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किए जाने के बावजूद, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अभी तक अनिवार्य ग्रीष्म कार्य योजना को लागू नहीं किया है। इसमें आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 35 के तहत केंद्र की वैधानिक जिम्मेदारियों का भी जिक्र किया गया है, जिसके तहत सरकार को आपदा प्रबंधन के लिए उचित उपाय करने की आवश्यकता होती है। याचिका में बढ़ते तापमान के संकट को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा गया है और गर्मी से संबंधित बीमारी के पीड़ितों को मुआवजा देने और अत्यधिक गर्मी की अवधि के दौरान कमजोर वर्गों को न्यूनतम मजदूरी या अन्य सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login