LATEST NEWS

स्‍मार्टफोन मार्केट में फ‍िर से सनसनी मचाने आए लावा का 5G स्‍मार्टफोन

नई दिल्ली भारतीय कंपनी लावा ने शुक्रवार को स्‍मार्टफोन मार्केट में फ‍िर से सनसनी मचाई है। कंपनी ने Lava Shark 5G नाम से नया और सस्‍ता 5जी फोन लॉन्‍च कर दिया है। ऐसे लोग जो अभी तक 4जी स्‍मार्टफोन चला रहे हैं या जिनके पास फीचर फोन है, उन्‍हें 5जी में स्विच करने के लिए एक सस्‍ता विकल्‍प मिल गया है। कंपनी दावा कर रही है कि इस फोन के जरिए लोगों को हाई-स्‍पीड कनेक्टिविटी मिलेगी और परफॉर्मेंस में भी कोई रुकावट नहीं आएगी। नए लावा फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी, बड़ा डिस्‍प्‍ले ऑफर किया गया है। आइए जानते हैं कि इसकी सटीक कीमत, कलर ऑप्‍शंस और बाकी खूबियां। कीमत Lava Shark 5G की कीमत 7 हजार 999 रुपये है। इसे दो कलर्स- स्‍टीलर गोल्‍ड और स्‍टीलर ब्‍लू में लाया गया है। फोन की सेल लावा के रिटेल आउटलेट्स और ई-स्‍टोर पर आज से शुरू हो गई है। स्‍पेसिफ‍िकेशंस Lava Shark 5G में 6.75 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन में यूनिसॉक का T765 ऑक्‍टा-कोर 5जी चिपसेट दिया गया है, जोकि 6एनएम प्रोसेस पर बना है। फोन में 4जीबी रैम दी गई है, जो 4जी वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करती है। वर्चुअल रैम से मतलब है कि फोन के खाली स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके रैम को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि फोन में 64 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। ऐसे में उम्‍मीद कम है कि आप ज्‍यादा स्‍टोरेज बचा पाएंगे और वर्चुअल रैम का इस्‍तेमाल कर पाएंगे। कैमरों की बात करें तो Lava Shark 5G में 13 मेगापिक्‍सल का एआई रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि बॉक्‍स में सिर्फ 10वॉट का चार्जर कंपनी दे रही है। लेकिन प्राइस के आगे हम इसे कोई कमी नहीं मानते क्‍योंकि बड़ी कंपनियों और फ्लैगशिप फोन बेचने वाले ब्रैंड्स ने तो अपने बॉक्‍स से चार्जर ही हटा दिया है। लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 ओएस Lava Shark 5G फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। यह अभी तक मार्केट में मौजूद लेटेस्‍ट एंड्रॉयड सिस्‍टम है। लावा फोन्‍स में स्‍टॉक एंड्रॉयड का एक्‍सपीरियंस मिलता है। ऐसे में आपको ब्‍लोटवेयर ना के बराबर मिलेंगे और यूजर एक्‍सपीरियंस बेहतर रहेगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन पर भी जानकारी दी है। बताया है कि Lava Shark 5G में स्‍टाइल‍िश ग्‍लॉसी बैक दिया गया है। 5जी कनेक्टिविटी के अलावा यह फोन आईपी54 रेटिंग के साथ है, जिसका मतलब है कि काफी हद तक धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचा रहेगा। कंपनी फ्री सर्विसऐटहोम की सुविधा एक साल की वॉरंटी के साथ दे रही है। यानी अगर एक साल तक कोई परेशानी आई तो आपको कस्‍टमर सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। सर्विस आपको घर पर पहुंचकर दी जाएगी।

अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले राजेश पांचाल को सर्वोच्च वीरता सम्मान, सम्मान समारोह से ठीक पहले पिता का हुआ निधन

बांसवाड़ा जिले के खमेरा गांव के निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडो राजेश पंचाल को देश के सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। राजेश पंचाल 30 जनवरी 2024 को नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेकलगुड़ियम में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान नक्सलियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिशन के दौरान उन्होंने अद्भुत साहस और वीरता का प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें शौर्य चक्र के लिए चुना गया। शौर्य चक्र सम्मान समारोह की सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर थी। राजेश पंचाल 20 मई को अपने पिता केशव पंचाल के साथ चित्तौड़गढ़ से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ट्रेन जब कोटा पहुंचने वाली थी, तभी सफर के दौरान उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनका दुखद निधन हो गया। इस असामयिक हादसे के बाद राजेश पिता के पार्थिव शरीर को लेकर वापस बांसवाड़ा लौटे। 21 मई को अंतिम संस्कार के बाद, उन्होंने अपने आंसू पोंछे और गुरुवार को फिर से नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्हें राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राजेश पंचाल की यह उपलब्धि जहां पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बनी, वहीं बेटे को राष्ट्रपति से सम्मानित होते देखने की उनके पिता की अंतिम ख्वाहिश अधूरी रह गई।  

चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट XI में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह दी

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम की दीवान कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम टेस्ट XI चुनी है। इस टीम में उन्होंने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह दी है, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि पुजारा ने अपनी इस टीम में एक ऐसे भारतीय खिलाड़ियों को रखा है जिसने अभी तक 45 ही मुकाबले खेले हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि इस खिलाड़ी की गितनी ऑल टाइम ग्रेट खिलाड़ियों में की जानी चाहिए। आईए एक नजर डालते हैं चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम इंडिया टेस्ट XI पर- पुजारा ने स्पोर्ट्स तक के पॉडकास्ट पर कहा, “ओपनर्स का कॉम्बिनेशन अजीब है, दोनों ही बहुत मजबूत बल्लेबाज हैं, लेकिन शांत और संयमित सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग बहुत आक्रामक हैं। इसलिए, यह अलग तरह से हो सकता है। नंबर 3. राहुल द्रविड़।” जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने उनका नाम लेने के बजाय द्रविड़ क्यों कहा, तो दिग्गज बल्लेबाज ने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया कि, “वे एक बेहतर खिलाड़ी रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है।” पुजारा और द्रविड़ दोनों ने ही भारत के लिए टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है। द्रविड़, जिन्हें ‘भारतीय क्रिकेट की दीवार’ के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने164 टेस्ट मैचों में 270 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 13288 रन बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए। दूसरी ओर, पुजारा ने अब तक 103 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 203* के हाईएस्ट स्कोर के साथ 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने सफेद जर्सी में भारत के लिए आखिरी मैच WTC फाइनल के रूप में 2023 में खेला था। पुजारा ने नंबर-4 पर सचिन तेंदुलकर और पांचवें पर विराट कोहली को रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके डेब्यू के साल के आधार पर सचिन और कोहली के नंबर चुने हैं। सचिन चौथे नंबर पर हैं क्योंकि उन्होंने विराट से पहले डेब्यू किया था। पुजारा ने छठे नंबर पर लक्ष्मण को रखा है, उन्होंने कहा कि उनकी बहुत ज्यादा तीरफ नहीं होती, मगर उन्होंने बहुत योगदान दिया है। इसके बाद उन्होंने एक मजबूत बॉलिंग अटैक चुना, जिसमें दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी। स्पिनर्स के रूप में उन्होंने लीजेंड अनिल कुंबले के साथ आर अश्विन को रखा, वहीं पेसर्स में जसप्रीत बुमराह, कपिल देव और जहीर खान को जगह दी। बुमराह का नाम थोड़ा हैरान कर देने वाले इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक 45 ही टेस्ट मैच खेले है जिसमें 19.40 की औसत के साथ 205 विकेट चटकाए हैं। पुजारा ने अपनी इस टीम के विकेट कीपर के रूप में राहुल द्रविड़ को ही चुना है, ताकि उनके पास एक अन्य खिलाड़ी को चुनने का विकल्प हो। जब उनसे पूछा गया कि अगर वह चुनते तो किसे चुनते तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। टीम के विकेटकीपर के चयन पर पुजारा ने कहा, “एमएस धोनी और ऋषभ पंत करीब हैं। अभी यह एमएस धोनी हैं क्योंकि ऋषभ पंत एक क्रिकेटर के रूप में प्रगति कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उनके करियर के अंत में मुझे यह कहना होगा कि यह ऋषभ पंत हो सकते हैं।” चेतेश्वर पुजारा ऑल टाइम टेस्ट XI- सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, आर अश्विन, कपिल देव, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह  

शहडोल में डॉक्टर-पुलिस में मारपीट, ASI समेत छह पुलिसकर्मियों पर FIR, Doctor फैमिली पर भी हुआ केस, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

 शहडोल शहडोल जिला अस्पताल में डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मारपीट की घटना ने चिकित्सा समुदाय में आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी सोहागपुर, अरविंद शाह ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। जांच के तहत 24 मई को स्थानीय एसडीएम कार्यालय में सभी प्रभावित व्यक्तियों और संगठनों से कथन दर्ज कराने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार, घटना 16 मई की रात को हुई थी, जब छह पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णेन्दु द्विवेदी के साथ मारपीट की। डॉ. द्विवेदी को इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं, उनकी रीढ़ की हड्डी भी टूट गई है। मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ ने कलेक्टर कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिसकर्मियों का यह व्यवहार अमानवीय और असंवेदनशील है, जो लोक सेवा आचरण नियमों के विपरीत है। डॉक्टर के साथ मारपीट का आरोप सोहागपुर थाने के एएसआई शुभवंत चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ रैकवार, हरेंद्र सिंह और आरक्षक पवन सिंह पर लगा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इन पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है, लेकिन अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना के बाद मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन और म. प्र. मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन जैसे विभिन्न संगठनों ने भी अपनी आवाज उठाई है। डॉ. केदार सिंह, जिला दंडाधिकारी ने एसडीएम अरविंद शाह को प्राधिकृत जांच अधिकारी नियुक्त किया है, और उन्हें 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संघ के प्रवक्ता ने कहा,  हम इस घटना की घोर निंदा करते हैं। यह न केवल एक चिकित्सक के खिलाफ की गई हिंसा है, बल्कि यह पूरे चिकित्सा समुदाय के लिए एक खतरा है। हमें न्याय की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मामले में अभी तक कोई निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे चिकित्सा समुदाय में भय और आक्रोश व्याप्त है।   क्या था मामला? ये घटना दो दिन पहले शुक्रवार की देर रात की बताई गई है, जब जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर कृष्णेद्र द्विवेदी रात को ड्यूटी से लौटकर अपने घर के कुछ दूर अपनी कार में बैठे थे. तभी वहां से सोहागपुर थाने के ASI गस्त के दौरान वहां से गुजरे. तो कार सड़क के के किनारे खड़ी पाया. कुछ देर बाद लगभग देर रार डेढ़ बजे जब वो गस्त से दोबारा लौटे तब भी कर दिखी, तब  ASI शुभवंत चतुर्वेदी कर के पास जाकर डॉक्टर से पूंछतांछ की की आप कौन है ,क्यो देर रात यहां है, इसी बात को लेकर डॉक्टर भड़क गए,और डॉक्टर ,ASI के बीच बहस होने लगी. बहस के दौरान ASI ने कार की चाबी ले ली, तब डॉक्टर और भड़क गया,और ASI के बीच झूमाझटकी गुत्थमगुत्था होने लगी, झूमाझटकी में ASI की वर्दी भी फट गई. इसी दौरान ASI के साथ एक अन्य पुलिस कर्मी घटना का वीडियो बना रहा था उसका मोबाइल भी डॉक्टर ने गिरा दिया. डॉक्टर की पत्नी और उसके पिता भी वह पहुच गए. ASI ने किसी तरह अपने को छुड़ाकर सेट काल कर अन्य पुलिस वालो को बुला लिया. और फिर आये पुलिस कर्मियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की , और उसे सोहागपुर थाने ले जाकर घण्टो बैठाए रखा. डॉक्टर का आरोप है कि उसके साथ पुलिस वालो ने जमकर मारपीट की. लात घुसो डंडे से पीटा.जिससे उसे काफी चोटआई. डॉक्टर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. जहां उसका मेडिकल हुआ. और पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टर के बयान लिए. डॉक्टर मिले कमिश्नर से इस घटना के बाद शनिवार को डॉक्टरों का एक दल शहडोल कमिश्नर से मिला और कार्रवाई कि मांग की. रविवार को डॉक्टर असोसिएशन से एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की. एसपी ने पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी को जांच सौपी और जांच होने तक ASI को लाइन अटैच कर दिया. दोनों पक्षों ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट सोमवार को डॉक्टर की पत्नी ने सोहागपुर थाने में अपने पति डॉक्टर कृष्णेद्र द्विवेदी के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं, ASI शुभवंत चतुर्वेदी ने भी एक रिपोर्ट डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराई. तब पुलिस ने ASI समेत 6 पुलिस कर्मियों और डॉक्टर, डॉक्टर की पत्नी और उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.  

ज्येष्ठ माह में आने वाले नौतपा में जलाएं ये खास दीपक

भारत में विभिन्न धार्मिक परंपराएं और रीति-रिवाज समय-समय पर श्रद्धालुओं को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है नौतपा। यह ज्येष्ठ माह में आने वाला एक विशेष काल होता है, जिसमें सूर्य की स्थिति और तापमान का प्रभाव अधिक होता है। इसे ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया है। नौतपा के नौ दिनों में विशेष उपाय और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और भाग्य का साथ मिल सकता है। इस आर्टिकल में जानेंगे कि नौतपा के दौरान दीपक जलाने के क्या नियम हैं। समय का ध्यान रखें: दीपक जलाने का उचित समय संध्याकाल या प्रातःकाल सूर्योदय के समय होता है। इस समय वातावरण शुद्ध और शांत होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिल के तेल का प्रयोग करें: नौतपा में दीपक के लिए तिल का तेल सबसे शुभ माना गया है। यह नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है और शनि के प्रभाव को शांत करता है। घी का दीपक विशेष अवसरों पर: यदि आप विशेष फल या पुण्य की कामना रखते हैं, तो गाय के घी का दीपक जलाना अत्यंत लाभकारी होता है। विशेष रूप से संडे के दिन ऐसा किया जा सकता है। दीपक की दिशा: पूर्व दिशा में दीपक जलाना सौभाग्य और सफलता को बढ़ाता है। उत्तर दिशा में जलाया गया दीपक धन और समृद्धि लाता है। दक्षिण दिशा की ओर जलाना पितरों के लिए समर्पित होता है और यह श्राद्ध भाव दर्शाता है। पश्चिम दिशा में दीपक जलाना शत्रु नाश और आत्मरक्षा के लिए उपयोगी माना गया है। दीपक के साथ इन मंत्रों का करें जाप दीपज्योति परब्रह्म, दीपज्योति जनार्दन। दीपो हरतु मे पापं, संध्यादीप नमोऽस्तुते॥ ॐ घृणि सूर्याय नमः। दीपक जलाते समय अपने मन में शुद्ध विचार और किसी विशेष उद्देश्य का संकल्प लें।

मोहसिन खान के खिलाफ तीन युवतियों ने शारीरिक शोषण का केस दर्ज करवाया, एकेडमी के बाहर हुई नारेबाजी, परिवार भी फरार

इंदौर दौर में शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान ने निशानेबाजी सिखाने के बहाने कोच बनकर कई हिंदू लड़कियों को सुनियोजित ढंग से शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। उसके मोबाइल से पुलिस ने 10 अलग-अलग युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। उसके खिलाफ फिलहाल तीन युवतियों ने प्रकरण दर्ज कराए हैं। एक पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपित मोहसिन हिंदू युवतियों को जबरदस्ती नानवेज खिलाने और उन्हें पूजा-पाठ से दूर रहने का दबाव भी बनाया करता था। महू के प्रजापत मोहल्ला निवासी मोहसिन खान अन्नपूर्णा क्षेत्र की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी का संचालन कर रहा था। रायफल पकड़ने का तरीका बताने के बहाने गलत ढंग से छुआ मंगलवार को मल्हारगंज क्षेत्र निवासी एक युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। निशानेबाजी सीखने गई युवती को मोहसिन ने रायफल पकड़ने का तरीका बताने के बहाने गलत ढंग से छुआ। विरोध करने पर उसको धमकाया तो पीड़िता ने एकेडमी आना छोड़ दिया। इसके बाद बाकी पीड़िताएं भी सामने आईं। नेशनल लेवल पर खिलाने का झांसा देकर शोषण किया अगले ही दिन गुरुवार को विदुरनगर क्षेत्र की एक अन्य युवती थाने पहुंची और मोहसिन खान के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 23 वर्षीय इस युवती के अनुसार, वह साल 2022 से निशानेबाजी सीखने आ रही थी। इस बीच आरोपित मोहसिन राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाने का झांसा देकर उसका शोषण करने लगा। परेशान होकर गत दो मई से उसने एकेडमी में जाना बंद कर दिया। रिसेप्शनिस्ट पर बनाता था युवतियों को लाने का दबाव दो युवतियों के सामने आने के बाद लालबाग क्षेत्र में रहने वाली एक और युवती ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया वह मोहसिन की एकेडमी में रिसेप्शनिस्ट थी। उसका आरोप है मोहसिन द्विअर्थी बातें करता था। एकेडमी के नीचे ही उसका फ्लैट है। बहाने से वह फ्लैट में बुला लेता था। निशानेबाजी सीखने वाली युवतियों को उसके करीब लाने का दबाव बनाता था। शूटिंग एकेडमी के बाहर नारेबाजी, महू से मोहसिन का परिवार भागा एडीसीपी आनंद यादव ने कहा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मोबाइल से मिले वीडियो की फोरेंसिक जांच की जाएगी। गुरुवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और रहवासियों ने ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बिल्डिंग मालिक प्रहलाद मिश्रा पर भी कार्रवाई की मांग की। मोहसिन के भाई शाहिद, इमरान, भानजे दानिश और दोस्त फैजान (ट्रेनर) की भूमिका की जांच की मांग की। इसके बाद महू से मोहसिन का परिवार गायब हो गया। एसीपी शिवेंदु जोशी के मुताबिक एकेडमी की जांच होगी। हिंदू संगठनों ने थाने पर किया हंगामा  हिंदूवादी संगठनों ने पहले आरोपी की एकेडमी के सामने नारेबाजी की। इसके बाद वे अन्नपूर्णा थाने भी पहुंच गए। यहां नारेबाजी कर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मोहसिन का एक भाई भी राऊ इलाके के एक नामी स्कूल में शूटिंग की कोचिंग देता है। डीसीपी बोले- नकली नोट की डील भी करता था डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक, अन्नपूर्णा थाने में कोच मोहसिन के खिलाफ दो युवतियां और शिकायत लेकर पहुंची थी। उनकी शिकायत के बाद रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। एकेडमी कोच मोहसिन नकली नोट की डील भी कर रहा था। पुलिस को इसकी चैटिंग भी मिली है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पीड़िता बोली- कोच कहता था, जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा नाबालिग छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह इस एकेडमी में निशानेबाजी सीखती है। यहां कोच सलीम शूटिंग राइफल चलाने की ट्रेनिंग देता है। साल 2021 से साल नवंबर 2023 तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की। सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक वहीं रहकर प्रैक्टिस करती थी। जब कोच से प्रैक्टिस के लिए और समय की मांग करती तो वह कहता था कि मैं जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा, तभी अतिरिक्त समय दूंगा। पीड़ित छात्रा ने बताया कि शूटिंग में ज्यादा समय बिताने और करियर बनाने की बात कहकर वह युवतियों से मनचाहा काम कराता है। न करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी देता था। 2 पीड़िताएं पहुंची थाने गुरुवार शाम दो अन्य पीड़िताएं अन्नपूर्णा थाने पहुंचीं। युवतियों ने बताया कि उन्होंने राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग के लिए ड्रीम ओलंपिक अकादमी ज्वाइन की थी, जहां कोच मोहसिन ने एक के साथ दुष्कर्म और दूसरी के साथ छेड़छाड़ की। मामले में बजरंग दल की मदद से एफआईआर दर्ज कराई गई है। बजरंग दल के जिला प्रमुख अनिल पाटिल ने बताया की मोहसिन खान लंबे समय से युवतियों को प्रेमजाल में फंसा कर उनका शोषण कर रहा था। उसके मोबाइल से 150 से ज्यादा अश्लील चैट और कई वीडियो मिले हैं। सिल्वर ऑक्स कॉलोनी के लोगों ने खोला मोर्चा वहीं सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मोहसिन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रहवासियों का कहना है कि जिस मकान में शूटिंग अकादमी चलाई जा रही थी, वहां छत पर अवैध रूप से पेंटहाउस बनाकर लड़कियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं की गईं। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक पर भी कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम करेगा कार्रवाई रहवासी शिवानी पटेरिया ने बताया की बिना अनुमति के पेंटहाउस बनाकर वहां कोचिंग चलाई जा रही थी। मोहसिन को मकान किराए पर दिया गया और वहीं ये सब हो रहा था। मकान मालिक पर भी FIR होनी चाहिए। हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पूरा मामला सामने आया है, तो प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए। इस पूरे मामले में नगर निगम ने भी संज्ञान लिया है। क्षेत्रीय पार्षद अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर पेंटहाउस की जांच करवाई जा रही है और यदि निर्माण अवैध पाया गया, तो उसे तोड़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आशंका है कि मोहसिन खान से जुड़ी और भी पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। जानिए FIR में छात्रा ने क्या आरोप लगाए सिखाने के बहाने कोच ने किया बैड टच नाबालिग छात्रा ने शिकायत में बताया- मै इंदौर की रहने वाली हूं। ड्रीम ओलिंपिक एकेडमी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में प्रैक्टिस करती हूं। मेरी एकेडमी का कोच मोहसिन खान पिता सलीम खान उम्र 38 साल निवासी … Read more

सफल लोगों की 5 ऐसी आदतें हैं, जो हर काम में दिलाती है जीत

सफलता की कुंजी हमेशा कड़ी मेहनत को माना जाता है। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। क्या आप जानते हैं मेहनत करने के बावजूद भी क्यों कुछ लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने में असफल बने रहते हैं? इस सवाल का जवाब सफल लोगों की 5 ऐसी आदतें हैं, जो अकसर कॉमन लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं सफल लोगों की 5 ऐसी आदतों के बारे में, जो उन्हें आम से खास बनाकर सफलता का रास्ता तय करने में मदद करती हैं। मीठा बोलने का गुण व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके व्यवहार की बड़ी भूमिका होती है। मधुरभाषी यानी मीठे बोल बोलने वाला व्यक्ति हमेशा लोगों के बीच पसंद किया जाता है। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए सभी लोग हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे लोग अपनी भाषा से सबका दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। जो भविष्य में उनके लिए सफलता का रास्ता तय करने में आसानी पैदा करते हैं। याद रखें, आपके शब्द आपके व्यक्तित्व की ताकत हैं। इन्हें अनमोल बनाएं और देखें कैसे ये आपकी जिंदगी को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हैं। सुलझा स्वभाव वाणी में मिठास और अपने व्यवहार में सौम्यता रखने वाला मनुष्य अपने सुलझे हुए स्वभाव से लोगों को हमेशा प्रभावित कर लेता है। उनकी यह खासियत उसे हर क्षेत्र में तरक्की दिलाती है। अनुशासन अनुशासन से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, सफलता, और आत्मविश्वास का विकास होता है। जिस व्यक्ति के पास ये गुण मौजूद होता है, उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति सफल व्यक्ति हमेशा अपने समय का सदुपयोग करते हुए नए कामों की योजनाएं बनाते हैं। इससे उनके भविष्य के लिए उन्हें एक रास्ता मिलता है, जिस पर काम करके वे सफलता की ऊंचाईयों को चूमते हैं। मेहनती जो लोग ईमानदारी से कड़ी मेहनत करते हैं, उन्हें देर से ही सही, लेकिन सफलता जरूर मिलती है। इसीलिए सफलता मिलने में देरी होने पर व्यक्ति को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।  

शाजापुर ट्रेन विस्फोट मामले में नाबालिग आरोपी पर बाल अदालत में चलेगा मुकदमा, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

शाजापुर  मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने भोपाल-उज्जैन यात्री ट्रेन विस्फोट मामले में आदेश दिया है कि नाबालिग आरोपी के मामले की सुनवाई का अधिकार क्षेत्र बाल अदालत के पास है, न कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) अधिनियम के तहत विशेष अदालत के पास. उच्च न्यायालय आरोपी के मुकदमे पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल की ओर से मांगी गई सलाह का जवाब दे रहा था. पूरा मामला 8 साल पहले का है. 10 लोग हुए थे घायल दरअसल मार्च 2017 में शाजापुर जिले के जबड़ी स्टेशन पर विस्फोट हूुआ था. इस घटना में 10 लोग घायल हो गए थे. इनमें तीन की हालत गंभीर थी. एनआईए इस मामले की जांच कर रहा है. न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकल पीठ ने कहा कि आरोपी से भले ही अब वयस्क की तरह बर्ताव किया जाएगा, लेकिन उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में ही जारी रहेगी. अदालत ने कहा कि इस मामले में किशोर न्याय अधिनियम और एनआईए कानून 2008 दोनों ही लागू होते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में किशोर न्याय अधिनियम को प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि यह विशेष कानून है और बच्चों की रक्षा के लिए बनाया गया है. कोर्ट ने कहा कि घटना की तारीख पर नाबालिग की उम्र 18 वर्ष से कम थी. इसलिए मामले को कानून के अनुसार निपटारे के लिए किशोर न्याय बोर्ड को भेजा गया था. कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, भोपाल ने 28 अप्रैल 2024 को इस टिप्पणी के साथ एक आदेश पारित किया है कि हालांकि घटना की तारीख को नाबालिग केवल 17 साल का था, लेकिन वह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट था और अपराधों के परिणामों को समझने के लिए पर्याप्त सक्षम था. आदेश में ये भी कहा उच्च न्यायालय के आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त टिप्पणियों के साथ, मामले को बाल अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन इस अदालत को एनआईए अधिनियम के तहत अधिसूचित नहीं किया गया था.आदेश में कहा गया कि इस तरह का संदर्भ इसलिए दिया जाता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन सी अदालत मामले की सुनवाई करेगी. चाहे वह एनआईए अधिनियम के तहत अधिसूचित अदालत हो या बाल अदालत हो.

लीग स्टेज टॉप-2 में खत्म करने का मतलब अगले 2 मैच जीते तो IPL चैंपियन, क्या मुंबई इंडियंस कर पाएगी?

नई दिल्ली आईपीएल 2025 की प्लेऑफ टीमें पहले ही तय हो चुकी हैं। अब लीग चरण के बाकी मैचों के परिणाम से उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन बाकी बचे लीग मैचों की अहमियत कम नहीं हुई है। उनसे तय होगा कि लीग चरण खत्म होने पर टॉप 2 की टीमें कौन सी होंगी। टॉप-2 में रहकर लीग चरण खत्म करने का अलग ही सुख है। उसके बाद सिर्फ एक मैच जीतिए और सीधे फाइनल में। यानी टॉप की 2 टीमों में से कोई भी अगर अगले दौर के 2 मैच जीत लिए तो आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा। क्या 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टॉप 2 में पहुंच सकती है? अगर हां तो कैसे? लीग चरण को टॉप 2 में रहकर खत्म करने का क्या है फायदा? प्लेऑफ में पहुंची हर टीम यही चाह रही होगी कि वह लीग चरण खत्म होने पर किसी तरह पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में अपनी जगह बना ले। इसकी वजह ये है कि टॉप-2 का अपना एक खास ही फायदा होता है। अगर इनमें से कोई भी टीम अगले चरण के 2 मैच जीत गई तो आईपीएल 2025 की चैंपियन बन जाएगी। टॉप की दोनों टीमें आपस में 29 मई को क्वालिफायर खेलेंगी। इसमें जो भी टीम जीती वह सीधे फाइनल में पहुंच जाती है। क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है। वह एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम से फिर क्वालिफायर 2 का मुकाबला खेलती है। उसमें जो टीम जीतती है वह फाइनल में क्वालिफायर 1 की विजेता से भिड़ती है। पॉइंट्स टेबल में फिलहाल टॉप 4 आईपीएल 2025 में जो 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंची हैं, वो हैं- गुजरात टाइटंस (18 अंक), आरसीबी (17 अंक), पंजाब किंग्स (17 अंक) और मुंबई इंडियंस (16 अंक)। मुंबई इंडियंस की टॉप 2 में कैसे अब भी बन सकती है जगह? मुंबई इंडियंस 16 अंक के साथ चौथे पायदान पर है। उसका सिर्फ 1 मैच बचा है। टॉप पर मौजूद गुजरात का भी 1 मैच बचा है। तीसरे और चौथे पर मौजूद आरसीबी और पंजाब किंग्स के 2-2 मैच बचे हैं। आरसीबी तो शुक्रवार को एसआरएच से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस का टॉप 2 में पहुंचना अब उसके हाथ में नहीं है। उसके हाथ में ज्यादा से ज्यादा यह है कि वह 26 मई को पंजाब किंग्स को शिकस्त दे, जिससे उसके अंक 18 हो जाएं। इसके अलावा उसे प्लेऑफ की बाकी टीमों के अगले मैचों के नतीजे पर निर्भर होना पड़ेगा। एमआई के टॉप 2 में पहुंचने के लिए उसका पंजाब किंग्स से हर हाल में जीतना जरूरी है। इसके अलावा अगर फिलहाल टॉप 3 में मौजूद टीमों में से कम से कम 2 टीमें ऐसी हों जो 18 से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाएं, तभी मुंबई इंडियंस टॉप 2 में पहुंच पाएगी।  

हरिफाटक ब्रिज से महाकाल मंदिर मार्ग के बीच प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, मुस्लिम समाज के लोग धरने पर बैठे

उज्जैन  उज्जैन नगर निगम और उज्जैन विकास प्राधिकरण की टीम शुक्रवार की सुबह मुस्लिम बहुल इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची। इन संपत्तियों पर या तो अवैध निर्माण कर लिया था या बिना लीज नवीनीकरण के बेच दी गई थी। हरिफाटक ब्रिज से महाकाल मंदिर मार्ग के बीच प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई रोकने के लिए कई मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर धरना देकर बैठ गए। कार्रवाई के दौरान विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप सोनी, एसडीएम एलएन गर्ग, एएसपी नीतेश भार्गव मौके पर उपस्थित थे। अधिकारियों ने शहरकाजी और मुस्लिम समाज के लोगों को समझाया। इसके बाद लोगों ने कार्रवाई में सहयोग किया। बताया जाता है जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें नियमों के विपरीत बनाई गई और लीज शर्तों का भी पालन नहीं किया गया है। कुल 28 संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। इधर…घोंसला-महिदपुर मार्ग व जगोटी पहुंच मार्ग पर पसरा अतिक्रमण खेड़ाखजूरिया। स्थानीय बाजार में गत कई दिनों से बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। जाम लगने का प्रमुख कारण घोंसला महिदपुर मार्ग व जगोटी मार्ग पर होटल संचालकों, किराना व अन्य दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करना है। दुकानों के बाहर सामान रखते हैं, जिसके कारण वहां से निकल नहीं पाते। दिन में कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसके अलावा जाम लगने का दूसरा प्रमुख कारण दोपहिया व फोर व्हीलर वाहनों को सड़क किनारे खड़े करना भी है। इसके कारण भी यातायात बाधित होता है। वाहन चालकों को, ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाते हुए उक्त समस्या के निराकरण की मांग की है।

टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बेसब्री से इंतजार, ऑनलाइन लीक हुई डिटेल

लॉस एंजिल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैंस को टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बेसब्री से इंतजार है। मार्वल स्‍टूडियो ने बीते महीने अप्रैल में सिनेमाकॉन इवेंट के दौरान ‘स्पाइडर-मैन 4’ के टाइटल का ऐलान किया था। यह फिल्‍म 2026 में सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली है। हालांकि, अभी तक इसकी कास्‍ट और कहानी को लेकर कोई पुष्‍ट‍ि नहीं की गई है। लेकिन इस बीच फिल्‍म के विलेन को लेकर एक नई खबर आई है, जिससे फैंस एक्‍साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तैर रही इस खबर के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में एक नहीं, बल्‍क‍ि तीन-तीन विलेन होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ‍िल्‍म में स्कॉर्पियन, बूमरैंग और टॉम्बस्टोन तीनों ही विलेन बनकर स्‍पाइर-मैन से टक्‍कर लेंगे। सोशल मीडिया यूजर क्रिस हिगाशी ने दावा किया है कि वह हाल ही डिज्नी ब्लॉकबस्टर कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्रेजेंटेशन में मौजूद थे। लास वेगास में इस इवेंट के प्रेजेंटेशन में इसकी झलक मिली है। स्कॉर्पियन, बूमरैंग और टॉम्बस्टोन का आया नाम क्रिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘टॉय स्टोरी 5’ से स्पाइडी, मोआना और बज लाइटियर की एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे, स्कॉर्पियन, बूमरैंग और टॉम्बस्टोन। बस इतना ही। 2026 शानदार लग रहा है!’ वायरल होने के बाद पोस्‍ट डिलीट हालांकि, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पता चला कि क्रिस ने अब इसे हटा दिया है। ऐसे में मार्वल के फैंस यही मान रहे हैं कि कहीं ना कहीं इस खुलासे में सच्‍चाई जरूर है। स्टीवन येउन और सारा स्नूक की कास्‍ट‍िंग को लेकर चर्चा इस बीच, अफवाह यह भी है कि मार्वल स्‍टूडियो ने फिल्‍म में मेन विलेन के तौर पर ‘मिस्टर नेगेटिव’ को कास्ट किया है। स्टीवन येउन कथित तौर पर इस रोल को निभाएंगे। जबकि सारा स्नूक एक दूसरी विलेन बनेंगी। हालांकि, मार्वल स्टूडियो ने अभी तक इस ओर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सैडी सिंक निभाएंगी पीटर पार्कर की बेटी का रोल! बीते दिनों ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ फेम सैडी सिंक भी ‘स्पाइडर-मैन 4’ के इवेंट में शामिल हुई थीं। वह फिल्‍म में क्‍या रोल निभाने वाली हैं, इसकी जानकारी भी अभी नहीं दी गई है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह पीटर पार्कर और मैरी जेन वॉटसन की बेटी मेडे पार्कर की भूमिका निभाएंगी। वैसे, चर्चा तो यह भी है कि जेंडया और जैकब बैटलन ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाने वाले हैं।

अमरवाड़ा से नरसिंहपुर लौटते समय बारात की बस हुई हादसे का शिकार, दो लोगों की मौत और 29 घायल

छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई के बसुरिया में बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई, वहीं 29 बाराती घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से हर्रई अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बारात अमरवाड़ा से नरसिंहपुर लौटते समय हादसे का शिकार हुई है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय ने बताया कि बसुरिया में बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पिता और बेटे की मौत हादसा शुक्रवार सुबह 7.30 बजे हुआ है। बस क्रमांक एमपी 49 पी 0264 बसुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बारातियों से भरी बस नरसिंहपुर के तिनसरा गांव लौट रही थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों के नाम गिरन सिंह ठाकुर (60) और उनका बेटा राहुल ठाकुर (27) हैं। दोनों तिनसरा गांव थाना करेली जिला नरसिंहपुर के निवासी थे। घटना में 29 लोग भी घायल हुए हैं। इसमें 3 महिला और 3 बच्चे भी शामिल हैं। सभी को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्ढुना में बुधवार, गुरुवार दरमियानी रात फोरलेन हाईवे पर बढ़चिचोली से सीराठा जा रहे दो बाइक सवार अचानक फोरलेन पर जंगली सूकर के झुंड से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बड़चिचोली निवासी वामन धारपुरे, लेंडोरी निवासी महेंद्र घटना में घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वे बाइक पर बड़चिचोली से सिराठा जा रहे थे, तभी अचानक सुकरों के झुंड फोरलेन पर आ गया। जिनसे टकराकर यह घटना हुई। घायल महेंद्र ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों को करीब 15 फीट तक घसीटते चले गए। आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे और गुजरने वाले वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। अंत में उन्होंने स्वजनों को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों का इलाज जारी है। वामन के सिर पर और हाथ पर गंभीर रूप से चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें नागपुर रेफर कर दिया। महेंद्र का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है, उनके पैर की हड्डी टूट गई है। थाना प्रभारी अजय मरकाम के द्वारा बताया गया कि मामले की जांच कर रहे हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर, प्लेऑफ के लिए वापस आ रहे जोश हेजलवुड

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर है। प्लेऑफ मुकाबलों को लिए उसके स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत वापस आ रहे हैं। इएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों को लिए आने को बेताब है। आरसीबी प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है। उसके 12 मैच में 17 अंक है और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। शुक्रवार को वह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी। भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर आईपीएल के कुछ दिन के लिए स्थगित होने से पहले के आरसीबी के आखिरी मैच में हेजलवुड नहीं खेल पाए थे। इसकी वजह उनके कंधे में हुई परेशानी थी। आईपीएल के स्थगित होने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए और वहां ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं। कंगारू टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी में लगी है। जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में 10 मैच खेले हैं और 17.27 की औसत से 18 विकेट झटके हैं। उनका आना आरसीबी के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर होगी। टीम में उनके रहने से उसकी गेंदबाजी में धार और पैनापन आएगा। आरसीबी को अभी लीग चरण में 2 मैच और खेलने हैं। एक मैच तो शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही है। दूसरा मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ खेलना है।  

भोपाल में हाई स्पीड कार पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत, एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर हाइवे पर बैरागढ़ के आगे भैंसाखेड़ी इलाके में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार 4 दोस्तों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला कि ह्यूंडई वेन्यू कार तेज रफ्तार से आ रही थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई. हादसे में विशाल दबी (25), पंकज सिसोदिया (25), और प्रीत आहूजा की मौके पर ही मौत हो गई. घायल राहुल कंडारे (27) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी के अनुसार, कार कमलेश आहूजा की थी, जिसे उनका दोस्त प्रीत आहूजा चला रहा था. विशाल दबी ड्राइवर के बगल वाली सीट पर था, जबकि राहुल कंडारे और कमलेश आहूजा पीछे बैठे थे. चारों दोस्त गुरुवार देर शाम सीहोर के एक ढाबे पर खाना खाने गए थे. सीहोर से भोपाल लौटते समय यह हादसा हुआ. मृतकों में विशाल दबी कपड़े की दुकान पर काम करता था, पंकज सिसोदिया मैकेनिक था और प्रीत आहूजा की खुद की कपड़े की दुकान थी. घायल राहुल कंडारे भी कपड़े की दुकान पर काम करता है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना देने के बावजूद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर देरी से पहुंची. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार को प्राथमिक वजह माना जा रहा है.      

हर विकासखण्ड में एक लाख पौधे रोपित करने की तैयारी करें – कमिश्नर

हर विकासखण्ड में एक लाख पौधे रोपित करने की तैयारी करें – कमिश्नर   राजस्व अधिकारी रोस्टर के अनुसार निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें – कमिश्नर   कमिश्नर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिए निर्देश सीधी     कमिश्नर बीएस जामोद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण के सभी कार्यों की प्रशासकीय और तकनीकी स्वीकृति जारी कराकर कार्य प्रारंभ कराएं। हर ग्राम पंचायत में जल संरक्षण जागरूकता के लिए जल यात्रा निकालें। जिले के एक सबसे अधिक जल समस्याग्रस्त गांव का चयन कर उसमें जल संरक्षण के कार्य कराएं। जन भागीदारी से गांव को जल स्वाबलंबी बनाने के प्रयास करें। वर्षाकाल में पौधरोपण के लिए तैयारियाँ अभी से शुरू कर दें। प्रत्येक विकासखण्ड में एक लाख पौधे रोपित करने के लिए अभी से तैयारी करें। बारिश के बाद गड्ढे खोदने में कठिनाई होगी। कलेक्टर सहित सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान जल संरक्षण के कार्यों में भागीदारी निभाएं।          कमिश्नर ने कहा कि कलेक्टर सहित सभी अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार अधीनस्थ कार्यालयों और राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। सप्ताह में कम से कम एक दिन क्षेत्र का भ्रमण और रात्रि विश्राम भी करें। सीएम मानिट और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्रों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए सात दिवस में इनका प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित आवेदनों तथा समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित प्रकरणों का भी तत्परता से निराकरण करें। समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। उपार्जित गेंहू का 25 मई तक शत-प्रतिशत भण्डारण कराकर किसानों को 31 मई तक शत-प्रतिशत राशि का भुगतान कराएं। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही भी करें। खाद्य सुरक्षा योजना के हितग्राहियों की ई केवाईसी लगभग 81 प्रतिशत हुई है। अभियान चलाकर अपात्र तथा विषमता परिवारों के हितग्राहियों के नाम पोर्टल से पृथक कराएं। साथ ही शेष हितग्राहियों की 28 मई तक शत-प्रतिशत ई केवाईसी कराएं। समग्र पोर्टल में ई केवाईसी की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसके लिए ग्राम पंचायतवार शिविर लगाकर विशेष अभियान में 15 जून तक शत-प्रतिशत ई केवाईसी कराएं।          कमिश्नर ने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सिंगरौली जिले में नामांतरण तथा बंटवारे के प्रकरणों के निराकरण में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। इसमें जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। राजस्व न्यायालय में दो साल से अधिक समय से लंबित सभी प्रकरणों तथा सीमाकंन के सभी प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास करें। राजस्व प्रकरण तय समय सीमा में निराकृत न होने पर जुर्माने की कार्यवाही करें। राजस्व प्रकरणों के आपसी सुलह से निराकरण के लिए शीघ्र ही संवाद से समाधान अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत तहसीलदार लंबित प्रकरण लेकर मौके में जाएंगे। दोनों पक्षों से बातचीत करके गुण-दोष तथा वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए प्रकरण का निराकरण करेंगे। यदि एक सुनवाई में प्रकरण निराकृत नहीं होता है तो अधिकतम तीन सुनवाई में इसका निराकरण किया जाएगा। जटिल प्रकरणों में एसडीएम और आवश्यकता होने पर कलेक्टर भी मौके पर जाकर सुनवाई करके प्रकरण निराकृत करेंगे। इस अभियान के संबंध में सभी राजस्व अधिकारी सात दिवस में सुझाव दे सकते हैं।    एनआईसी सीधी से कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, मझौली आरपी त्रिपाठी, चुरहट शैलेश द्विवेदी, सिहावल प्रिया पाठक, संयुक्त कलेक्टर एसपी मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live