LATEST NEWS

निशिकांत दुबे का इंदिरा के बहाने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- ‘आयरन लेडी’ जीत के बावजूद 828 km क्षेत्र दे आईं

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी के बहाने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने 1968 में कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ किए गए समझौते का दस्तावेज साझा करते हुए दावा किया कि 1965 की लड़ाई हम जीत गए थे, लेकिन इसके बाद भी ‘आयरन लेडी’ ने ‘कच्छ के रणक्षेत्र’ का 828 वर्ग किलोमीटर हिस्सा पाकिस्तान को सौंप दिया। इतना ही नहीं दुबे ने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने न केवल भारत की जमीन को पाकिस्तान के हवाले कर दिया बल्कि दोनों देशों के बीच में अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता पर भी सहमति जता दी थी। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में भाजपा सांसद ने लिखा, “आज की कहानी बहुत दर्दनाक है। कांग्रेस पार्टी ने 1965 का युद्ध जीतने के बाद भी गुजरात के कच्छ रण क्षेत्र का 828 वर्ग किलोमीटर हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया। यूगोस्लाविया के वकील अली बाबर को नियुक्त किया गया। पूरी संसद ने इसका विरोध किया लेकिन इंदिरा गांधी तो आयरन लेडी थी, डर कर हमारा हिस्सा नीलाम कर दिया। यही आयरन लेडी का सत्य है। कांग्रेस का हाथ हमेशा पाकिस्तान के साथ” भाजपा सांसद का इंदिरा गांधी का जिक्र करना ऑपरेशन सिंदूर के बाद शुरू हुए भाजपा और कांग्रेस के राजनैतिक दंगल का एक नया चरण है। सीजफायर के बाद कांग्रेस लगातार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की विरासत का हवाला देते हुए पाकिस्तान के साथ शत्रुता के दौर में उनकी निर्णायक भूमिका की सराहना करती है। इसलिए भाजपा की तरफ से भी लगातार इंदिरा गांधी को निशाना बनाया जाता है। इससे पहले लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह यह बताए कि आखिर क्यों उन्होंने हमला करने से पहले पाकिस्तान को बताया। हालांकि गांधी के इस सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने यह साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहले आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया उसके बाद पाकिस्तान से कहा गया। राहुल गांधी के इस सवाल पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के ऊपर पाखंड करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों के गिरने पर भी सवाल उठाया था। भाजपा सांसद ने 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक समझौते का हवाला देकर भी कांग्रेस के ऊपर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस समर्थित सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारी सैन्य गतिविधियां करने का किया था। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इस दावे को झूठा बताते हुए कहा गया कि जिस समय यह समझौता किया गया था उसके दो महीने पहले ही कांग्रेस ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था।  

‘IAS’ का फॉर्म अब आधार के बिना नहीं भर सकेंगे, UPSC चेयरमैन का बड़ा बयान

चेन्नई  राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों की स्थायी समिति की बैठक शनिवार 24 मई को चेन्नई के सरकारी गेस्ट हाउस में शुरू हुई. संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों ने भाग लिया. यह बैठक दो दिनों तक चलेगी. पहले दिन सरकारी कर्मचारियों की चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने, आपस में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, चयन प्रक्रियाओं में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा चयन संबंधी मामलों के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई. दूसरे दिन भी परीक्षा से संबंधित आनेवाली परेशानियों पर चर्चा की जाएगी.     मीडिया को संबोधित करते हुए संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा, “यूपीएससी देशभर में परीक्षाएं आयोजित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. राज्य स्तर की परीक्षाएं भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. हम लगातार सलाह देते रहे हैं कि ऐसी परीक्षाएं पारदर्शी होनी चाहिए. आने वाले समय में हम यूपीएससी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार को अनिवार्य बनाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं.” संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि दो दिवसीय स्थायी समिति की इस बैठक में सरकारी सेवा परीक्षाओं के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विभिन्न चर्चाएं होंगी. तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (टीएनपीएससी) के अध्यक्ष एस के प्रभाकर ने कहा, “इस बैठक में हम परीक्षा आयोजित करने के तरीकों, इसमें आने वाली कठिनाइयों, सुधार पद्धति और पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने की पद्धति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.” टीएनपीएससी के अध्यक्ष ने कहा, इसके अलावा परीक्षाओं में ओएमआर शीट को बेहतर बनाने, ओएमआर शीट में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने, सुरक्षा सुविधाएं जोड़ने और उत्तर पुस्तिकाओं को सही करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं. दूसरे राज्यों में परीक्षा देते समय तमिलनाडु के छात्रों को होने वाली कठिनाइयों पर भी चर्चा की जाएगी.

मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यानि पीएचई में बड़ा फेरबदल किया गया

भोपाल   मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यानि पीएचई में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेशभर में विभाग के 54 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई कर्मचारियों को भी हटा दिया गया है। पीएचई के 100 से ज्यादा अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 54 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्रियों के अलावा, उपयंत्रियों, मानचित्रकार, समयपाल, हेल्पर तथा चौकीदारों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। 54 वरिष्ठ अधिकारी स्थानांतरित पीएचई के 54 वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इनके ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिए गए हैं जिनमें अनेक मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन और सहायक यंत्री शामिल हैं। मुख्य अभियंता एनएस जौहरी को भोपाल से ग्वालियर, प्रभारी मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य को ग्वालियर से अधीक्षण यंत्री पन्ना, अधीक्षण यंत्री संजय कुमार को भोपाल से प्रभारी मुख्य अभियंता इंदौर, कार्यपालन यंत्री महेंद्र सिंह को पन्ना से प्रभारी अधीक्षण यंत्री रीवा, कार्यपालन यंत्री व्हीके छारी को ग्वालियर से प्रभारी अधीक्षण यंत्री मुरैना, कार्यपालन यंत्री रामकुमार सिंह राजपूत को भिंड से प्रभारी अधीक्षण यंत्री ग्वालियर, कार्यपालन यंत्री संजीव कुमार गुप्ता को भोपाल से प्रभारी अधीक्षण यंत्री प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल, दिलीप कुमार जैन को प्रमुख अभियंता कार्यालय से प्रभारी अधीक्षण यंत्री प्रभारी अधीक्षण यंत्री भोपाल रीजन, मोनिका सप्रे को इंदौर से प्रभारी अधीक्षण यंत्री इंदौर, केएस कुसरे डिंडोरी से सीई आफिस जबलपुर, संतोष साल्वे को विदिशा से कार्यपालन यंत्री इंदौर बनाकर भेजा गया है। बीएस अचाले प्रभारी कार्यपालन यंत्री खरगोन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री आगर मालवा, सहायक यंत्री मुजीब उल हसन को सिवनी मालवा नर्मदापुरम से प्रभारी कार्यपालन यंत्री नर्मदापुरम, लखन प्रताप सिंह शिवपुरी से प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्योपुर, शुभम अग्रवाल श्योपुर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री शिवपुरी,अमित कुमार शाह मऊगंज से प्रभारी कार्यपालन यंत्री अनूपपुर, पवनसुत गुप्ता हरदा से प्रभारी कार्यपालन यंत्री कटनी, प्रदीप कुमार सक्सेना भोपाल से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सीहोर, अफजल अमान उल्लाह शहडोल से प्रभारी कार्यपालन यंत्री डिंडोरी, नरेश कुमार भास्कर उज्जैन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री हरदा, संजीव कुमार गुप्ता भिंड से प्रभारी कार्यपालन यंत्री ग्वालियर, वर्षा शिवपुरे इंदौर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री खंडवा, आशीष मार्तंड रायसेन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री भोपाल, अमित सिंह देवास से प्रभारी कार्यपालन यंत्री भिण्ड, नरेश कुवाल, रतलाम से प्रभारी कार्यपालन यंत्री देवास, त्रयंबकेश कुमार द्विवेदी सीधी से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सीधी, सुरेश चंद्र जनोलिया बड़वानी से प्रभारी कार्यपालन यंत्री धार, संचित खेत्रपाल छतरपुर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री पन्ना, अनुभव चतुर्वेदी दतिया से प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल, श्रीअंका वासनिक जबलपुर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री परासिया छिंदवाड़ा, पदमा गोमे इंदौर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री नीमच, सीताराम जांगड़े उज्जैन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सागर, राकेश राहोरा ग्वालियर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री ग्वालियर, रितिका गुप्ता भोपाल से प्रभारी कार्यपालन यंत्री निवाड़ी, अशोक मुकाती दमोह से प्रभारी कार्यपालन यंत्री दमोह, संजय पाण्डेय रीवा से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सतना, श्वेतांक चौरसिया सागर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री रीवा, नवल सिंह भूरिया धार से प्रभारी कार्यपालन यंत्री सरदारपुर धार, अनुपम गहोई खंडवा से प्रभारी कार्यपालन यंत्री विदिशा, राहुल सूर्यवंशी खरगोन से प्रभारी कार्यपालन यंत्री खरगोन, राजेंद्र सिंह बामनिया इंदौर से प्रभारी कार्यपालन यंत्री बड़वानी, पूर्वा शर्मा राजगढ़ से कार्यालय मुख्य अभियंता इंदौर, पूजा शर्मा, नरसिंहपुर से देवास, अपराजिता पांडे राजगढ़ से कार्यालय अधीक्षण यंत्री भोपाल, विकल्प पटेल कटनी से कार्यालय मुख्य अभियंता जबलपुर, गंगा सिंह रावत दमोह से बड़वानी, दीपक मौर्य शिवपुरी से राजगढ़, पंकज तंतुवाय पन्ना से कटनी, एसके चौधरी परासिया से प्रभारी सहायक यंत्री सिवनी, करिश्मा श्रीवास्तव देवास को कार्यालय मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (वि.यां.) परिक्षेत्र भोपाल, शिवराम सोलंकी खरगोन को सागर का प्रभारी कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। सब इंजीनियर से लेकर चौकीदार तक के ट्रांसफर प्रतिबंध हटने के साथ ही पीएचई में जबर्दस्त तबादले किए जा रहे हैं। विभाग के सब इंजीनियरों, मानचित्रकार, समयपाल, हेल्पर, चौकीदारों के नाम भी तबादला सूची में शामिल हैं।

हिंदू युवती को जाल में फंसाकर प्रेम संबंध बनाए, किया ब्लैकमेल कर 14 साल तक उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया

 आगरा उत्तर प्रदेश आगरा में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक नाम बदल कर हिंदू युवती की अस्मत लूटता रहा। सच्चाई जानने के बाद जब उसने शिकायत की तो पैसे और पॉवर के बल पर उसे दबाता रहा। शहर छोड़ने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। धर्म परिवर्तन की धमकी देकर जबरन उसके साथ निकाह करना चाहता है। पिछले 14 साल से युवती शातिर के आतंक के जाल में फंसी है। अश्लील वीडियो बनाकर वह उसे लगातार धमका रहा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच मेें जुटी है। पीडि़ता थाना न्यू आगरा स्थित एक कोचिंग में पढ़ती थी। इंद्रपुरी न्यू आगरा का रहने वाला शारिक अब्बास पुत्र अजादर हुसैन भी कोचिंग में पढ़ने आया। उसने अपना दीपक राय बताया था। आरोपी ने युवती से नजदीकियां बनाईं। उसके घर जाकर शारीरिक संबंध बना लिए। ये घटना साल 2012 की थी। जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 2 साल तक वह दीपक बना रहा और उसके साथ मंदिर में पूजा पाठ करने भी जाता था। जब उसे आरोपी की सच्चाई पता चली तो वह उससे अलग हो गई। मगर शातिर ने उसे लगातार धमकाता रहा। थाना न्यू आगरा प्रभारी राजीव त्यागी का कहना है कि आरोपी कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली तक नहीं छोड़ा पीछा युवती ने पुलिस को बताया कि शारिक की धमकियां से तंग आकर साल 2015 में दिल्ली पढ़ने चली गई। वहां भी वह आ धमका। उसके साथ जबरन संबंध बनाए। जिसका वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। उसके निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन की धमकी दे रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। प्राईवेट पार्ट में डाल देता था बीयर युवती ने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारिक उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर डाल देता था। इसके बाद उसे नोंचता था। उसके शरीर पर कई निशान बना दिए हैं। जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। इस काम में उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं। जो उसे डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन करने और कलमा पढऩे के लिए प्रताड़ित करते थे। शारिक समेत 5 पर केस पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में शारिक उसके माता-पिता, बुआ नगीना, चाचा कल्लू और फूफा नाजिम के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। शारिक का पिता अपने आप को शिया समुदाय की मस्जिद का मुतवल्ली बताता है। आरोपी का परिवार कई मामलों में पूर्व में भी विवादित रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि इस केस में मुख्य अभियुक्त शारिक है। उसके परिवारवालों पर डराने-धमकाने और मारपीट के आरोप हैं। पुलिस शारिक को अरेस्ट करने के लिए दबिश दे रही है।

यात्रियों को बड़ी राहत – रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में 3 अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े गए

भोपाल यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच सहित कुल तीन अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि 28 मई 2025 से इस ट्रेन में 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच की वृद्धि की जाएगी। अब यह ट्रेन कुल 23 कोचों के साथ संचालित होगी, जिससे अधिक यात्रियों को आरक्षण की सुविधा मिल सकेगी। इस निर्णय से गर्मियों की छुट्टियों में प्रतीक्षा सूची में राहत मिलेगी और स्लीपर व एसी श्रेणी में यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदन महल, जबलपुर, आधारताल स्टेशन पर ठहराव लेती है

शुभमन गिल भारत के 37वें कप्तान होंगे

नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम के नए युग की शुरुआत अगले महीने से होगी, जब भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर होगी। 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत की टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे, जो पहली बार रेड बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। शुभमन गिल भारत के 37वें कप्तान होंगे। इससे पहले किस-किस खिलाड़ी ने भारत की टेस्ट कप्तानी की है, उनके बारे में जान लीजिए। भारत की टेस्ट टीम के सबसे पहले कप्तान सीके नायडू थे। उन्होंने 1932 में भारत की टीम की कप्तानी की थी। वहीं, शुभमन गिल से पहले टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह थे। भारत के लिए चार ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने एक-एक मैच में कप्तानी की है। वहीं, सिर्फ दो कप्तान ऐसे हैं, जिन्होंने 60 या इससे ज्यादा मैचों में टीम की कप्तानी की है। इनमें एक नाम विराट कोहली और दूसरा नाम एमएस धोनी का है। इसके अलावा चार खिलाड़ियों ने 40 या इससे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत दो मूकबधिर नाबालिग बालकों का भोपाल स्टेशन पर किया गया रेस्क्यू

भोपाल भोपाल मंडल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए एक अत्यंत सराहनीय कार्य “ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते” के अंतर्गत संपन्न किया गया। इस अभियान के तहत भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-01 पर ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने नियमित गश्त के दौरान मानवीय दृष्टिकोण से एक संवेदनशील कार्य को अंजाम दिया।  प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच के दौरान दो मूकबधिर नाबालिग बालक भयभीत एवं असहाय अवस्था में दरवाजे के पास बैठे पाए गए। स्थानीय यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। तत्पश्चात दोनों बच्चों को सुरक्षा एवं सांत्वना प्रदान करते हुए आरपीएफ पोस्ट, भोपाल लाया गया। आरपीएफ पोस्ट में दोनों बच्चों ने इशारों के माध्यम से फोन करने की इच्छा जताई, जिस पर तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। बातचीत के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों बालक – प्रवीण कुमार, उम्र 14 वर्ष तथा सावन कुमार, उम्र 17 वर्ष – झारखंड राज्य के देवघर जिले के निवासी हैं और दिनांक 16.05.2025 से लापता थे। इस संदर्भ में स्थानीय थाना कुंडा एवं थाना जसडीह में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिजनों को सूचित किया गया कि उनके बच्चे भोपाल स्टेशन पर सुरक्षित पाए गए हैं और उन्हें समुचित देखभाल प्रदान की जा रही है। बालकों को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के उपरांत उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री धनीराम सिंह पवार एवं अन्य सदस्यों द्वारा विचारोपरांत किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 27 के अंतर्गत दोनों बालकों को अस्थाई संरक्षा हेतु एसओएस बालग्राम (स्पेशल) संस्था को सौंपा गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह कार्य न केवल रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता एवं तत्परता का प्रतीक है, बल्कि भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों तथा समाज के विशेष रूप से सक्षम वर्ग के प्रति निभाई जा रही सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण है। भोपाल मंडल द्वारा भविष्य में भी “ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते” जैसे मानवीय प्रयासों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

मोबाइल पर म्यूजिक बजाने को लेकर पति ने पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, फिर पति ने पत्नी पर फेंका टॉइलट क्लीनर

नई दिल्ली मोबाइल पर म्यूजिक बजाने को लेकर झगड़ने के बाद एक पति ने पत्नी पर टॉइलट क्लीनर एसिड फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता ब्यूटिशियन है। तेजाब की वजह से वह सिर और चेहरे पर काफी जल गई है। घटना 19 मई की है। उत्तर बेंगलुरु के सिदेदाहल्ली में रहने वाले दंपती में अकसर झगड़ा हुआ करता था। पति शराब का आदी था। उस दिन भी वह पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। आम तौर पर पत्नी जब शराब के लिए पैसे देने से इनकार करती थी तो वह मारपीट करता था। घटना वाले दिन वह पीकर घर पर आया और तेज आवाज में मोबाइल पर म्यूजिक बजाना शुरू किया। पत्नी ने ऐसा करने से रोका लेकिन उसने एक ना सुनी। इसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। आरोपी दौड़कर टॉइलट से तेजाब की बोतल उठा लाया और पीड़िता पर डाल दिया। आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने चीखने की आवाज सुनी तो दौड़कर आए और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब भी आरोपी पति की तलाश कर रही है। पीछा करने वाले ने ऐडवोके पर फेंका तेजाब लखनऊ में एक स्टॉकर ने महिला ऐडवोकेट पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी पहले भी उसे जान से मारने और रेप की धमकी देता रहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट बनाया था। इसके अलावा वह ऐडवोकेट को अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी एसिड की बोतल लेकर घर के सामने खड़ा रहा था। जब मैंने फोन का जवाब देना बंद कर दिया तो उसने मेरी दोस्त को फोन करना शुरू कर दिया। उसके डर से मैंने कोर्ट जाना भी बंद कर दिया था।  

गरियाबंद में रफ़्तार का कहर, कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तौरंगा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस को आने में देर हो गई. स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन का सहारा लेकर बुजुर्ग दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार बुजुर्ग दंपत्ति देवभोग से मैनपुर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. इस हादसे में बाइक चालक के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं उसकी पत्नी को भी मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल बाइक चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं एंबुलेंस के समय रहते मौके पर न पहुंचने से आपात सेवाओं की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही ग्रामीणों में हादसे को लेकर आक्रोश है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

हाईकोर्ट में रिटायर्ड लेक्चरर की दायर की गई अवमानना याचिका पर सुनवाई, DEO- BEO के खिलाफ वांरट

ग्वालियर  ग्वालियर हाईकोर्ट में स्कूल शिक्षा विभाग के रिटायर्ड लेक्चरर द्वारा दायर की गई अवमानना याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और जिला शिक्षा अधिकारी के साथ ही BEO को 05-05 हजार जमानती वारंट से तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग के रिटायर्ड लेक्चर भारत सिंह सिकरवार के एडवोकेट आरबीएस तोमर ने साल 2023 में अवमानना याचिका दायर की गई थी, जिसमें कोर्ट को बताया गया था कि 2020 में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के वार्षिक इंक्रीमेंट की गणना का आदेश दिया था, ताकि उनकी पेंशन का पुनः निर्धारण किया जा सके। 6 साल बीतने के बाद भी हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के आदेश का पालन नहीं किया गया। ऐसे में हाईकोर्ट ने कहा कि अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद 28 नवंबर 2023 को नोटिस हुआ। जिसके अनुपालन प्रतिवेदन के लिए 3 सप्ताह का समय भी दिया गया। तब से लेकर अब तक दो बार पुनर्विचार याचिका दायर की गई, जिसे खारिज किया गया। ऐसे में कोर्ट ने कहा कि 6 साल बीतने के बाद भी आदेश का पालन अभी तक नहीं किया जा सका है, बल्कि हर बार समय मांगा जाता रहा है। ऐसी स्थिति में लगता है कि अधिकारी आदेश का पालन करने में गंभीर नहीं है। लिहाजा कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार और BEO मंजू सिंह को 05-05 हजार के जमानती वारंट से तलब किया है।

नाकाबंदी के दौरान एक कार से 47.100 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सिरोही उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हिमावाफली घरट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में शुक्रवार को हिमावाफली घरट के समीप नाकाबंदी की गई थी। नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखा गया 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में कार सवार मीरपुरा, गुदाऊ, थाना करड़ा, जिला जालौर निवासी विक्रम कुमार पुत्र डुगराराम और प्रकाशचन्द्र पुत्र मानसिंह रावणा राजपूत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 7.65 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत, उपनिरीक्षक राजेन्द्रसिंह, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, कांस्टेबल अभयसिंह, राकेश कुमार, शैलेष कुमार और चालक सवाराम शामिल रहे। गौरतलब है कि उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रमुख मार्ग बना हुआ है। हालांकि पुलिस और डीएसटी टीम समय-समय पर कार्रवाई करती रही है, फिर भी तस्करी पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा इस मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता बनी हुई है।

समाजसेवी गौ सेवक रामजीलाल अग्रवाल का 96 वर्ष की उम्र में निधन

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता और समाजसेवी गौ सेवक रामजीलाल अग्रवाल का आज निधन हो गया. उन्होंने 96 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार 25 मई को किया जाएगा. उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे रामजी वाटिका, मौलश्री विहार से रायपुर से मारवाड़ी शमशान घाट तक जाएगी. बता दें, रामजीलाल अग्रवाल, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे. वे सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता थे. वे आजीवन सक्रीय राजनीति से दूर रहे लेकिन प्रदेश के लगभग सभी राजनेता उनसे सलाह लेते थे. उनके निधन के बाद परिवार और अग्रवाल समाज समेत उनके सभी करीबी लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं.

बीएसएफ और भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में सहदेव सिंह को किया अरेस्ट

कच्छ देश से गद्दारी करने वालों की लिस्ट में अब गुजरात के सहदेव सिंह गोहिल का नाम भी शामिल हो गया है। उस पर बीएसएफ और भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है। गुजरात एटीएस एसपी के सिद्धार्थ ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गुजरात एटीएस ने कच्छ के एक मल्टीपर्पस स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहदेव सिंह गोहिल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, हमें सूचना मिली थी कि वह बीएसएफ और आईएएफ से जुड़ी जानकारी एक पाकिस्तानी एजेंट के साथ शेयर कर रहा है। सहदेव सिंह गोहिल कच्छ के एक मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर है। एटीएस के अनुसार, गोहिल को 1 मई को प्रारंभिक जांच के लिए बुलाया गया था, जहां पता चला कि वह जून-जुलाई 2023 में व्हाट्सएप पर अदिति भारद्वाज नाम की महिला के संपर्क में आया था। उससे बातचीत के बाद उसे पता चला कि वह एक पाकिस्तानी एजेंट है। उसने बीएसएफ और आईएएफ की निर्माणाधीन या नई बनी जगहों की तस्वीरें और वीडियो मांगे। जिसके बाद उसने व्हाट्सएप के जरिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया। 40 हजार रुपए के लिए की जासूसी? के सिद्धार्थ ने कहा, साल 2025 की शुरुआत में गोहिल ने अपने आधारकार्ड का इस्तेमाल कर एक सिम कार्ड खरीदा था और अदिति भारद्वाज के इस्तेमाल के लिए उस नंबर पर व्हाट्सएप अकाउंट भी खोला। इसके बाद इस नंबर से बीएसएफ और आईएएफ के बुनियादी ढांचे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तानी एजेंट कर रहे थे। एटीएस ने यह भी पुष्टि की कि गोहिल को एक अज्ञात शख्स ने 40,000 रुपये दिए थे। माना जा रहा है ये शख्स भी जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। सिद्धार्थ ने आगे कहा, गोहिल का फोन एफएसएल को भेजा गया था। अदिति भारद्वाज के नाम से व्हाट्सएप नंबर पाकिस्तान से संचालित किए जा रहे थे। गोहिल और पाकिस्तानी एजेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61 और 148 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

मेडिकल टीम ने मोहम्मद शमी को अनफिट घोषित कर दिया, जिस वजह से उनका चयन नहीं हुआ: अजीत अगरकर

नई दिल्ली मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने आज यानी शनिवार, 24 मई को भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम के ऐलान के साथ उन्होंने नए कप्तान को लेकर भी घोषणा की। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कुल 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ है और इस टीम की कमान युवा शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं उप-कप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है। भारतीय स्क्वॉड में 2017 के बाद पहली बार करुण नायर की वापसी हुई है। वहीं साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है। हालांकि टीम में मोहम्मद शमी का चयन नहीं हुआ है। अजीत अगरकर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शमी को ना चुनने से लेकर कोहली के रिटायरमेंट को लेकर बात की है। आईए जानते हैं- इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय स्क्वॉड- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतिश कुमार रेड्डू, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव क्यों नहीं हुआ मोहम्मद शमी का चयन? अजीत अगरकर ने पुष्टि की है कि मेडिकल टीम ने मोहम्मद शमी को अनफिट घोषित कर दिया , जिस वजह से उनका चयन नहीं हुआ है।। उन्होंने कहा कि चयन समिति उन्हें टीम में शामिल करना चाहती थी, लेकिन मेडिकल टीम से मिले फीडबैक के बाद उन्हें अपने फैसले को बदलना पड़ा। बता दें, शमी ने WTC फाइनल 2023 के रूप में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था। विराट कोहली ने रिटायरमेंट के लिए अप्रैल में किया था संपर्क अजीत अगरकर ने खुलासा किया कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने को लेकर अप्रैल में ही उनसे संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि वह लंबे प्रारूप से संन्यास लेना चाहते हैं। अगरकर ने कहा कि वह कोहली के फैसले का सम्मान करते हैं क्योंकि वह टेस्ट से दूर रहना चाहते थे। जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे सभी 5 टेस्ट जसप्रीत बुमराह पांचों टेस्ट नहीं खेलेंगे, अजीत अगरकर ने पुष्टि की। मुख्य चयनकर्ता का कहना है कि केवल समय ही बताएगा कि बुमराह चार या तीन कितने टेस्ट खेलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फिजियो और पूरा मैनेजमेंट बुमराह के कार्यभार को सावधानीपूर्वक प्रबंधित करेगा। रिटायरमेंट पर्सनल फैसला अजीत अगरकर गौतम गंभीर की बात दोहराते हुए कहा, “संन्यास लेना व्यक्तिगत निर्णय है।” रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बारे में बात करते हुए अगरकर ने कहा, “वे टेस्ट क्रिकेट में हमारे लिए बड़े खिलाड़ी थे। उनकी जगह लेना बहुत बड़ी बात है।”

केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी, मानसून 25 मई तक केरल में, भारी बारिश की संभावना

तिरुवनन्तपुरम केरल में मानसून अगले 24 घंटों में दस्तक देने वाला है। यह अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले चल रहा है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी होने वाला है। राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो गई हैं। पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। यह कम दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के संयोजन के कारण हुई है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। तब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था। आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को दस्तक देता है। हालांकि, सबसे पहले 1918 में 11 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी थी। देरी से मानसून के आने का रिकॉर्ड 1972 में था, जब मानसूनी बारिश 18 जून से शुरू हुई थी। पिछले 25 वर्षों में सबसे देरी से मानसून का आगमन 2016 में हुआ था, जब मानसून ने 9 जून को केरल में प्रवेश किया था। अगले 24 घंटे में करेल में दस्तक दे सकता है मानसून आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘अगले 2-3 दिनों में केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.’ इस वर्ष मानसून के आने का पूर्वानुमान आईएमडी के 27 मई के डेडलाइन के भीतर है, जिसमें चार दिनों का मॉडल एरर मार्जिन चलता है. पिछले साल मानसून ने केरल में 30 मई को दस्तक दी थी. मानसून का समय पर आगमन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है, जहां वार्षिक वर्षा का लगभग 70% जून-सितंबर की अवधि के दौरान होता है. मानसून की बारिश फसलों की सिंचाई और भूजल एवं जलाशयों को पुनः भरने के लिए महत्वपूर्ण है, तथा इसका सीधा प्रभाव देश के कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. आईएमडी ने 2025 के लिए औसत से अधिक मानसून की बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे खरीफ सीजन की फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन होने की उम्मीद बढ़ गई है. उत्पादन बढ़ने से ग्रामीण आय में वृद्धि होगी, खाद्य सुरक्षा बढ़ेगी और देश के समग्र आर्थिक विकास में कृषि क्षेत्र का योगदान बढ़ेगा. शुरुआती बारिश से धान, मक्का, कपास, सोयाबीन और तिलहन की बुवाई को बढ़ावा मिलने तथा रबी सीजन से पहले जलाशयों का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है. पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना लो प्रेशर सिस्टम केरल के अलावा, आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण और मध्य अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में इसी अवधि के दौरान आगे बढ़ने का अनुमान लगाया है. इसके समानांतर, दक्षिण कोंकण-गोवा तट से दूर, पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक लो प्रेशर वेदर सिस्टम बनने की खबर है. अगले 36 घंटों में उत्तर की ओर बढ़ते हुए यह लो प्रेशर वेदर सिस्टम और भी मजबूत हो सकता है और स्थानीय वेदर पैटर्न को प्रभावित कर सकता है, जिससे पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में बारिश और हवा में बदलाव हो सकता है. देश के कुछ हिस्सों में चल रही गर्मी की स्थिति से राहत मिलने की व्यापक उम्मीद के बीच मानसून की प्रगति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अभी तक, मानसून की राह में कोई बड़ी देरी या विचलन नहीं देखा गया है. यह भारत भर में कृषि के लिए बारिश पर निर्भर क्षेत्रों के लिए सकारात्मक खबर है. जहां तक उत्तर भारतीय राज्यों की बात है, तो इस क्षेत्र में 25 से 30 जून के बीच मानसून के आगमन की संभावना आईएमडी ने जताई है. यह क्षेत्र देश के दक्षिणी और मध्य भागों की तुलना में मौसमी बदलाव को थोड़ा देर से दर्शाता है. पश्चिमी भारत में 15 से 20 जून के बीच मानसून की बारिश होने का अनुमान है. दक्षिणी राज्यों में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल, तटीय-दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 मई तक केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले पांच दिनों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक दबाव बना दक्षिण कोंकण तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक दबाव बना है। यह 24 मई की सुबह रत्नागिरी से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। इसके पूर्व की ओर बढ़ने और आज सुबह रत्नागिरी और दापोली के बीच तट को पार करने की उम्मीद है। बीते साल 30 मई को मानसून ने दी थी दस्तक पिछले साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में मानसून ने दस्तक दी थी। 2023 में मानसून 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को केरल पहुंच था। आईएमडी ने अप्रैल में 2025 के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान लगाया था। इसमें अल नीनो की स्थिति की संभावना को खारिज कर दिया गया था। अल नीनो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसी रहती है देश में मानसून की गति आम तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है। इसके बाद 8 जुलाई तक यह पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। आपके राज्य के लिए पूर्वानुमान     महाराष्ट्र: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार दोपहर को महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में गरज के साथ बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।     गोवा: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login