LATEST NEWS

आज सोमवार 26 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि– आप अपने काम के प्रति काफी कमिटेड भी रहेंगे। आप अपने हर लक्ष्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपको अपने करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। काम के दबाव के कारण आपके शेड्यूल में थोड़ा बदलाव हो सकता है। वृषभ राशि- आज का दिन भाई-बहनों के साथ अच्छी नेटवर्किंग और मौज-मस्ती लेकर आएगा। आपको नेटवर्क बनाने का मौका मिलेगा, जिससे आपका करियर विकसित होगा। आप दूसरों के बारे में अपने विचार आसानी से जाहिर कर पाएंगे। मिथुन राशि- आज आर्थिक तौर पर आप कुछ जोखिम भरे निवेश करने से बचें, खासकर शेयर मार्केट में। निजी जीवन में आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपना काफी समय प्यार और रोमांस में बिताएंगे। कर्क राशि- आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और आप कला, संगीत और कविता के माध्यम से नाम कमाएंगे। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोग मनोरंजक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। यह आपके काम के तनाव से मुक्ति दिला सकता है। सिंह राशि- आज का दिन अच्छा आर्थिक लाभ और रोमांस की इच्छा लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आप अपने नए और रचनात्मक विचारों की मदद से सभी मुश्किल मुद्दों का सोल्यूशन खोजने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कन्या राशि- आज के दिन कारोबार आपका बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप अपने कैजुअल रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए प्रयास करना चाहिए। आप अपने सामाजिक जीवन, करियर और निवेश में रिस्क लेने के बारे में सोच सकते हैं। तुला राशि- आज व्यापार से जुड़े लोग कुछ अच्छी स्ट्रेटेजी बना सकते हैं और अपनी योजनाओं को अपने पार्टनर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। ग्राहक आपके काम से खुश रहेंगे और आपके ग्राहक भी बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि- आज आप लोगों की नजरों में मददगार इंसान बन सकते हैं। ऑफिस में आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। वे आपकी प्रतिष्ठा और कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। धनु राशि- आज अपने पर्सनल जीवन और व्यावसायिक पार्टनरशिप में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपका व्यक्तित्व और अधिक आकर्षक बनेगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने सहकर्मियों की स्किल्स की प्रशंसा करेंगे। मकर राशि- आज ऑफिस में आपकी किस्मत हर काम में आपका साथ देगी। प्रोजेक्ट को सफलता के साथ पूरा करेंगे। कोई भी दुश्मन आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नया लाभदायक सौदा मिल सकता है। कुंभ राशि- आप आज अब तक जिस पर भी विश्वास करते आए हैं, उस पर सवाल उठाना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आप आध्यात्मिक चीजों पर भी ध्यान देंगे ताकि आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकें। आप अपनी जीवनशैली और व्यक्तित्व में जरूरी बदलाव लाएंगे। मीन राशि– आज के दिन विचारों में बदलाव लाएगा। आपकी रुचि कुछ सामाजिक मुद्दों में रहेगी। इसके साथ ही समाज को बेहतर बनाने के लिए दान और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आप किसी दूसरी संस्कृति के फैशन से मोटिवेट होंगे।  

मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना ‘विकसित भारत’ की ओर बड़ी छलांग

नई दिल्ली केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत की ताजा आर्थिक उपलब्धि की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ‘विकसित भारत की ओर एक तेज कदम, एक बड़ी छलांग’ लगाई है। जितेंद्र सिंह की यह टिप्पणी इस आधिकारिक पुष्टि के एक दिन बाद आई कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वैश्विक आर्थिक रैंकिंग में भारत के एक पायदान ऊपर चढ़ने पर खुशी जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ऐसा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद।” उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, जिस दूरदर्शिता के साथ भारत पिछले 10-12 साल से विकास यात्रा पर निकला है, यह उसी का परिणाम है। मेरे हिसाब से इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ी बात यह रही कि पीएम मोदी ने देश के लोगों को पहली बार टेक्नोलॉजी के महत्व को लेकर जागरूक किया है। टेक्नोलॉजी को लेकर बहुत ही क्रांतिकारी निर्णय लिए गए। इससे पहले नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने शनिवार को कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के आधार पर भारत अब चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है। नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुष्टि की, “मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। मैं जब बोल रहा हूं, तब हम चार ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं, और यह मेरा डेटा नहीं है। यह आईएमएफ डाटा है। आज भारत जापान से बड़ा है।” नॉमिनल जीडीपी के मामले में अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। सुब्रह्मण्यम ने कहा, “केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही बड़े हैं, और अगर जो योजना बनाई जा रही है, जिस पर विचार किया जा रहा है, हम उस पर टिके रहते हैं, तो अगले ढाई-तीन साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।”

राज्यपाल पटेल ने कहा- परिवार एवं समाज के उत्थान के लिए बालिका शिक्षा है जरूरी

भोपाल वर्तमान समय में मौसम कुछ ऐसा चल रहा है कि सुबह ठंड लगती है, दोपहर में तेज गर्मी एवं शाम होने तक बारिश होने लगती है। यह सब जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के लिए हम मनुष्य ही दोषी हैं, क्योंकि हमने वनों को काटकर उन्हें समाप्त कर दिया है। प्रकृति ने हर मौसम के लिए चार माह का समय निर्धारित किया है, परन्तु मनुष्य ने अपने स्वार्थ के लिए वनों को समाप्त कर प्रकृति के चक्र में अवरोध उत्पन्न किया है। वर्तमान में मौसम का जो स्वरूप है उसके लिए यह आवश्यक है कि हम सभी अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति का पुनः श्रृंगार करें। राज्यपाल श्री पटेल ने उक्त बातें रविवार को बड़वानी जिले की राजपुर तहसील के ग्राम पंचायत इंदरपुर के ग्राम लोटनदेव में गुजराती चारण समाज न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, परन्तु मनुष्य ने तो सिर्फ लिया ही लिया है। प्रकृति में मनुष्य की हर राशि, नक्षत्र के हिसाब से भी पेड़ निर्धारित हैं। अगर हर व्यक्ति वर्षाकाल में मात्र दो ही पेड़ लगाकर उन्हें बड़ा करे तो जलवायु परिवर्तन की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सकता है, अन्यथा इसी तरह वनों का दोहन होता रहा तो आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन की भयावह स्थिति हमारे समक्ष होगी और हम उसका सामना भी नहीं कर पायेंगे। बालिका शिक्षा पर दिया जोर राज्यपाल श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि परिवार एवं समाज के उत्थान के लिए सभी लोग अपनी बेटियों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करें क्योंकि बेटी जब शिक्षित होगी तो वह अपने मायके एवं ससुराल दोनों का नाम रोशन करेगी। शिक्षा के कारण उसकी शादी अच्छे परिवार में होगी, जहां वह अपने बच्चों को भी शिक्षा देकर उनका भी जीवन संवारेगी। शिक्षित माता ही बच्चों में वे सभी संस्कारों को डाल सकती है जो आगे चलकर समाज और देश की उन्नति के लिए आवश्यक है, एक शिक्षित मां 100 शिक्षकों के बराबर है । आवड़ माता जी का किया पूजन अर्चन ग्राम लोटनदेव पहुंचकर महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने सबसे पहले ग्राम में स्थित श्री आवड़ माताजी के मंदिर में पहुंचकर माताजी का पूजन अर्चन कर ग्रामवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर में उनके स्वागत में खड़ी चारण समुदाय की बालिकाओं के सिर पर हाथ रखकर उन्हे आर्शीवाद भी दिया। साथ ही महामहिम राज्यपाल ने मंदिर के समीप ही त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) पौधों का भी रोपण किया। चारण समुदाय ने पारंपरिक पगड़ी, जैकेट एवं तीर कमान भेंटकर किया स्वागत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महामहिम राज्यपाल श्री पटेल का स्वागत चारण समुदाय की पारंपरिक पगड़ी एवं जैकेट पहनाकर ग्राम के श्री हुकुमनाथा चारण , भूरारामजी चारण, जीवाजी चारण एवं शिवाजी चारण ने किया। इस दौरान ग्राम के सरपंच एवं उप सरपंच ने महामहिम राज्यपाल को स्मृति स्वरूप तीर कमान भी भेंट किया। शहीद की पत्नी को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल श्री पटेल, चारण समुदाय के अध्यक्ष श्री वल्लभ भाई पटेल एवं श्री हीरालाल पाटीदार ने ग्राम नरावला के शहीद श्री नायक बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती संतोषी बघेल को पटेल मोटर्स की तरफ से चेक एवं साड़ी देकर सम्मानित किया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाली बालिकाओं को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाने वाली जिले की कक्षा 12वीं की छात्रा सुश्री राधिका सोनी एवं 10वी की छात्रा लीना यादव को प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर सम्मानित किया। टीबी मरीजों को किया पोषण आहार किट का वितरण कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने अतिथियों के साथ सुशीला देवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान खरगोन-बड़वानी के सौजन्य से 2 टीबी मरीजों को प्रतीकात्मक रूप से पोषण आहार का किट का वितरण किया। साथ ही एक सिकलसेल पॉजिटिव बालक को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया। 50 करोड़ की लागत से क्षेत्र में बनेगा विशेष स्वास्थ्य केन्द्र कार्यक्रम के दौरान चारण समुदाय के अध्यक्ष श्री वल्लभ भाई पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा से ही अपने क्षेत्र एवं समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्हें हमेशा ही अपने समाज के युवा वर्ग की फिक्र रहती है, उनका हमेशा से ही यही फोकस रहता था कि उनके समाज का युवा कही भटक न जाये। इसे ध्यान में रखते हुए श्री वल्लभ भाई एवं कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री हीरालाल पाटीदार ने मंच से यह घोषणा की, कि 50 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में एक विशेष स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा जो कि आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से संबंद्ध रहेगा। साथ ही समाज के युवा वर्ग के लिए एक स्किल डेवलपमेंट केन्द्र खोला जायेगा। यहाँ पर उन्हें शिक्षित कर एवं हुनर सिखाकर रोजगार भी दिया जायेगा। इन्द्रपुर से लोटनदेव मार्ग निर्माण में भी सरकार को उनके द्वारा विशेष सहयोग दिया जायेगा। लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने भी कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, पेयजल एवं सड़क हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी देकर जन समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र में किये जा रहे सिकल सेल एनीमिया एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किये जा रहे सराहनीय कार्यों का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।  

जब सीबीआई की टीम ने किडनी तस्करी के आरोपों के तहत मशहूर डॉक्टर के घर छापा, लाखों की नकदी-हीरे और सोना जब्त

बर्दवान बर्दवान शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सीबीआई की टीम ने किडनी तस्करी के गंभीर आरोपों के तहत शहर के एक नामचीन चिकित्सक डॉ. तपन कुमार जाना के आवास पर देर रात छापेमारी की। शनिवार रात 11 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई रविवार सुबह तक जारी रही। मीठापुकुर स्थित हातिशाल इलाके में डॉ. जाना के घर पर जब सीबीआई की 8 सदस्यीय टीम पहुंची, तो उनके साथ स्थानीय बर्दवान थाना पुलिस भी मौजूद थी। छापे के दौरान डॉक्टर घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी पत्नी घर में थीं। तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई ने घर से करीब 24 लाख रुपये नकद, हीरे और सोने के गहने, तथा कीमती रत्न बरामद किए। इसके अलावा जांच एजेंसी ने कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, कई अहम दस्तावेज, और कुछ डिजिटल उपकरण भी ज़ब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. तपन कुमार जाना का नाम एक अंतरराष्ट्रीय किडनी ट्रैफिकिंग रैकेट से जोड़ा जा रहा है, जिसकी जांच सीबीआई लंबे समय से कर रही है। आशंका है कि इस रैकेट के जरिए देश-विदेश में जरूरतमंद मरीजों को मोटी रकम लेकर अवैध रूप से किडनी उपलब्ध कराई जाती थी। छापेमारी के बाद इलाके में हलचल मच गई है। स्थानीय लोग डॉक्टर जाना को एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में जानते थे, ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह की गंभीर कार्रवाई से लोग हैरान हैं। हालांकि अभी तक सीबीआई ने कोई आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं और उनसे जल्द पूछताछ की जाएगी। फिलहाल, बरामद नकदी और कीमती वस्तुओं की सूची तैयार की जा रही है और इस पूरे मामले में सीबीआई की जांच तेज़ हो चुकी है। यह छापेमारी न केवल डॉक्टर जाना के पेशे पर सवाल उठा रही है, बल्कि पूरे चिकित्सा जगत के लिए भी एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है।

शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में आतंकवाद से लड़ने के भारतीय संकल्प को दोहराया

न्यूयॉर्क कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में प्रमुख थिंक टैंक, अकादमिक नेताओं और मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी। इस बातचीत में प्रतिनिधिमंडल ने दृढ़ता के साथ भारत के आतंकवाद से लड़ने के संकल्प को रेखांकित किया। इसकी पुष्टि न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर की। वाणिज्य दूतावास के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “शशि थरूर के नेतृत्व में राजनयिक आउटरीच यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।” भारतीय प्रतिनिधियों ने “आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता और एकीकृत राष्ट्रीय संकल्प का दृढ़ संदेश दिया और आतंकवाद का मुकाबला करने, इसके नेटवर्क को समाप्त करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय तंत्र की वकालत की।” इसके साथ ही भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 9/11 के आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल के बयान में कहा गया है कि, “एकजुटता के प्रतीक रूप में ‘राष्ट्रीय सितंबर 11 स्मारक और संग्रहालय’ का दौरा किया गया और 9/11 हमलों में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारत वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से पीड़ितों के साथ एकजुट है। यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की व्यापक कूटनीतिक वैश्विक पहुंच का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आतंकवाद से उत्पन्न जटिल और उभरते खतरों से निपटने के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय देशों के बीच आम सहमति बनाना है। शशि थरूर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शांभवी चौधरी (लोक जनशक्ति पार्टी), सरफराज अहमद (झारखंड मुक्ति मोर्चा), जीएम हरीश बलयागी (तेलुगु देशम पार्टी), शशांक मणि त्रिपाठी (भाजपा), तेजस्वी सूर्या (भाजपा), भुवनेश्वर के लता (भाजपा), मिलिंद देवरा (शिवसेना) और अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू शामिल हैं।

भीषण तूफान और भारी बारिश ने न केवल जमीनी तबाही मचाई, रोने-बिलखते यात्री पढ़ने लगे कुरान की आयतें

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार शाम आए भीषण तूफान और भारी बारिश ने न केवल जमीनी तबाही मचाई, बल्कि आसमान में उड़ते एक विमान के यात्रियों को भी दहशत में डाल दिया। कराची से लाहौर आ रही एक निजी विमानन कंपनी की उड़ान FL-842  खराब मौसम के कारण **लाहौर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी  जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। विमान जब लाहौर के आसमान में तेज़ हवा और बिजली की गर्जन के बीच झूलने लगा, तो घबराए यात्रियों ने कुरान की आयतें पढ़नी शुरू कर दीं। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें यात्री प्रार्थना करते और रोते हुए दिख रहे हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने हालात को भांपते हुए पायलट को  वापस कराची लौटने का निर्देश  दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब पंजाब प्रांत में तेज आंधी और भारी बारिश से 20 लोगों की मौत और 150 से अधिक के घायल होने की पुष्टि सरकार द्वारा की गई है।  लाहौर, झेलम, सियालकोट, मुजफ्फरगढ़ समेत 15 से अधिक शहरों में मकान ढहने, पेड़ गिरने और बिलबोर्ड गिरने से जनहानि हुई। वहीं, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में भी ओलावृष्टि और तेज हवा ने फसलों और बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की आशा व्यक्त, नारी सशक्तिकरण मिशन’ से प्रदेश की नारी शक्ति आत्मनिर्भर बनेगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नारी सशक्तिकरण के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमने पुण्य-श्लोका लोकमाता अहिल्यबाई होल्कर के 300वें जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरीब, युवा, किसान और नारी (GYAN) पर ध्यान के ध्येय मंत्र पर चलते हुए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम से महिला सशक्तिकरण के मिशन को लॉन्च किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मंत्र में शामिल चौथे स्तंभ नारी के समग्र विकास के लिए ‘देवी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण मिशन’ बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की है कि इस मिशन’ से प्रदेश की नारी शक्ति आत्मनिर्भर बनेगी। मिशन के क्रियान्वयन से आने वाले वर्षों में महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा और वह राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति को भी गतिशील बनाएंगी। नारी सशक्तिकरण से ही प्रदेश और देश आज सशक्त और समृद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि महिलाओं को अधिकार देने से समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं इसीलिये भारत में अनादिकाल से ही मातृ-शक्ति के सम्मान की परंपरा है। सनातन संस्कृति में शक्ति, धन आदि सभी महत्वपूर्ण मानवीय उत्थान के कारकों को देवियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में राज्य में क्रांतिकारी योजनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि महिलाओं को अधिकार और अवसर देना सामाजिक दायित्व के साथ ही देश को सशक्त और समृद्ध बनाने का मूल आधार है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की योजनाएं राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल बन गई हैं। इसी उद्देश्य से बने ‘देवी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण मिशन’ के लक्ष्यों में जन्म के समय लिंगानुपात में 5 प्रति हज़ार की वृद्धि, बालिका शिक्षा में 5% की वृद्धि, मातृ मृत्यु दर में 10 प्रति हजार की कमी, महिला अपराधों में 5 प्रतिशत की कमी, बाल विवाह रोकने और श्रम-बल भागीदारी दर में महिलाओं की भागीदारी में 3 प्रतिशत तक वृद्धि करना प्रमुख हैं। महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष फोकस प्रदेश के सभी जिलों में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं। इनसे अब तक 1.27 लाख से अधिक संकटग्रस्त महिलाओं को मदद मिली है। अब तक 1.57 लाख से अधिक महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं. 181 से सहायता मिली है। इस सेवा में सहायता, पुलिस और बाल हेल्पलाइन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में 6.3 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना’ योजना में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना में 11 हजार बालिकाओं को प्रतियोगी प्रशिक्षण और 2.6 लाख से अधिक को प्रतिभागी संवेदनशीलता अभियानों में शामिल किया गया है। महिला श्रमिकों को फैक्ट्रियों में 24×7 कार्य की अनुमति— सुरक्षा, सुविधा और समान अवसर सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से वूमेन एटरप्रन्योर के लिए डेडिकेटेड इंडस्ट्री पार्क की स्थापना की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के लिए सुरक्षा-सुलभ आवासीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। विशेष रूप से लॉजिस्टिक्स,टेक्सटाइल और मैन्यूफैक्चरिंग जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कामकाजी महिला हॉस्टल्स का निर्माण किया जा रहा है। आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाएं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1.27 करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,552 करोड़ की सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना में अब तक 50 लाख से अधिक बालिकाएं पंजीकृत हुई हैं। इन्हें डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। महिला वित्त एवं विकास निगम से 30 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक ₹648 लाख से अधिक का ब्याज अनुदान उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश भर में 169 दीदी कैफे और 219 ई-एक्सप्रेस वाहनों से महिलाओं के लिए आजीविका संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से परिवार की महिला सदस्यों के नाम से पंजीकरण को प्रोत्साहित किया जाता है। योजना अंतर्गत प्रदेश में अब तक 729162 से अधिक आवास परिवार की महिला सदस्यों के नाम से स्वीकृत किये गए हैं। इसके साथ ही 1956988 से अधिक आवास परिवार के पुरुषों के साथ संयुक्त रूप से पंजीकृत कराए गए हैं। इस तरह परिवार की महिला सदस्यों को अब तक 49.08 लाख आवासों में 26.86 लाख (54.72%) आवास अवंटित किये गए हैं। स्वरोजगार और कौशल विकास दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में 54 हजार से अधिक युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आरसेटी के माध्यम से 2.8 लाख से अधिक ग्रामीण युवतियों को स्वरोजगार प्रशिक्षण दिलाया गया है। एमएसएमई नीति 2025 में महिला उद्यमियों को 50% तक पूंजी अनुदान का प्रावधान किया गया है। अब तक 2.8 लाख से अधिक महिला उद्यमों की स्थापना कराई गई है, सभी को पूंजी अनुदान उपलब्ध कराया गया है। मध्यप्रदेश उद्योग संवर्धन नीति-2025 के अंतर्गत राज्य महिलाओं के रोजगार को प्राथमिकता दे रहा है। परिधान और अन्य श्रम-प्रधान उद्योग इकाइयों के महिला कार्यबल पर आधाररत होने पर विशेष सहायता के रूप में प्रति कर्मचारी ₹5,000 तक मासिक रोजगार सृजन सहायता प्रदान की जाती है। ऐसे महिला श्रमिक आधारित उद्योगों को आकर्षित करने के लिए, परिधान, फुटवियर, खिलौने और एसेसरीजी जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए 200% तक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।  

प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की भेंट, दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास सार्थक और सफल रहा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट एवं चर्चा की। इसके पहले शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग बॉडी की बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भेंट हुई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास सार्थक और सफल रहा। नीति आयोग की बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की 10वीं बैठक में भाग लिया। यह बैठक ‘विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047’ थीम पर केंद्रित थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया और इस बैठक को भारत के भविष्य निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी राज्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश विकास और लोक कल्याण के संकल्प पथ पर अग्रसर है और निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के विजन से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की प्रथम पंक्ति में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री जी को बधाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका आभार माना। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा भी प्रधानमंत्री जी को बधाई दी गई। आधुनिक तकनीक की मदद से आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना एक बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में संपन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर प्रजेंटेशन नीति आयोग की बैठक में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न विकास परक कार्यों और योजनाओं की उपलब्धि विस्तार से सबके सामने रखी गई। बैठक में सभी सहभागियों ने एक स्वर में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मध्यप्रदेश देश की अर्थ व्यवस्था में 2 ट्रिलियन डालर का योगदान देगा। प्रधानमंत्री जी ने राज्यों से आव्हान किया है कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी राज्य अपना-अपना योगदान दें। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान (अन्नदाता), महिला और युवाओं को लाभ दिया जाए। मेड इन इंडिया (स्वदेशी) को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य से लेकर सभी क्षेत्रों में योजनाएं तैयार की जाएं। मन की बात का श्रवण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रवासियों से निरंतर संवाद के माध्यम ‘मन की बात’ के 122वीं कड़ी का रविवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण करने के पश्चात कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन संवाद का अनूठा माध्यम है। यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की दिशा में सामूहिक चेतना जागृत करने का अनुपम प्रयास है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम युवा शक्ति, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार से लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने वाला संवाद कार्यक्रम है, जो राष्ट्रवासियों को नई ऊर्जा और दिशा देता है। प्रधानमंत्री जी के ओजस्वी, प्रेरणादायक और दूरदर्शी विचार राष्ट्र सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनहित में कार्य करने की सतत प्रेरणा देते रहते हैं। राष्ट्रीय नेताओं और मुख्यमंत्रियों से मुलाकातें मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नई दिल्ली प्रवास के दौरान अनेक राष्ट्रीय नेताओं, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मध्यप्रदेश के सांसदगण, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और बातचीत हुई।  

बजरी माफिया का आतंक, डंपर चालक ने भागते समय पुलिस जवान को रौंदा

जोधपुर जोधपुर में अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर प्रशासनिक सख्ती के बावजूद बजरी माफिया का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में बजरी से भरा एक डंपर पुलिस से बचने के प्रयास में पुलिस जवान के ऊपर चढ़ गया। यह हादसा सरदार समद रोड क्षेत्र में हुआ, जहां लूणी थाना पुलिस अवैध डंपर को रोकने के लिए नाकाबंदी कर रही थी।   जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब लूणी थाना क्षेत्र के खेजड़ली के पास पुलिस की टीम नाकाबंदी कर रही थी। एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह के अनुसार, एक संदिग्ध डंपर को देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और डंपर को लेकर भागने लगा। पुलिस ने लगभग एक किलोमीटर तक उसका पीछा किया। गुलजी की प्याऊ के पास वह एक संकरी सड़क पर मुड़ गया और वहीं बीच सड़क पर डंपर से बजरी खाली करने लगा।   जैसे ही पुलिस जवान सुनील खिलेरी डंपर के पास पहुंचे, चालक ने अचानक वाहन को तेज गति से भगाया और इसी दौरान डंपर पुलिस जवान पर चढ़ गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सुनील को तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।   यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक गंभीर संकेत है कि किस प्रकार अवैध बजरी माफिया कानून की धज्जियां उड़ाते हुए न केवल प्राकृतिक संसाधनों की लूट में लगे हैं, बल्कि पुलिस बल पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। इससे पहले भी जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में बजरी से भरे डंपरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।   एसीपी आनंद सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद डंपर चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस की टीमें विभिन्न इलाकों में छापामारी कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।   माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठ रही मांग यह घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस महकमे में रोष है। मथुरादास माथुर अस्पताल के बाहर पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती है और आला अधिकारी खुद मौके की निगरानी कर रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने मांग की है कि इस प्रकार के माफिया तंत्र के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।   राजस्थान में विशेषकर जोधपुर और मारवाड़ क्षेत्र में अवैध बजरी खनन पिछले कुछ वर्षों से बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसके पीछे राजनीतिक, आर्थिक और आपराधिक गठजोड़ की भी आशंका जताई जाती रही है।  

महाकाल मंदिर में दर्शन करने उज्जैन आई राजनांदगांव की युवती से मुस्लिम युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, चिल्लाकर बुलाई मदद

उज्जैन श्रीमहाकालेश्वर दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से आई एक युवती के साथ मुस्लिम मैजिक चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि वह खुद को सोनू बताकर हिंदू युवतियों से दोस्ती बनाता था। उनसे चैटिंग करता था। उसके फोन में 145 हिंदू युवतियों के फोन नंबर मिले हैं।   युवती ने चिल्लाकर बुलाई मदद पुलिस के अनुसार युवती शनिवार को महाकाल मंदिर में दर्शन करने उज्जैन आई थी। उसने मैजिक चालक को दर्शन करवाने के लिए बुलाया। खुद को सोनू बताने वाला चालक शाहरुख है। शाहरुख ने मैजिक वाहन नहीं होने का हवाला देते हुए युवती को अपने साथ बाइक पर चलने के लिए राजी कर लिया। शनिवार रात युवती चिंतामन दर्शन के बाद उसके साथ वापस बेगमबाग स्थित होटल लौट रही थी। इसी दौरान शाहरुख ने सुनसान जगह पर बाइक रोक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हुए, तो शाहरुख भागने लगा। उसे लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। उसके बाद चिंतामन थाना पुलिस को सौंप दिया।   आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नवंबर 2024 में परिवार के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन आई थी। यहां मैजिक वाहन चालक ने उसे महाकाल मंदिर व उज्जैन के अन्य मंदिरों के दर्शन करवाए थे। उसका मोबाइल नंबर युवती के पास था। शनिवार को युवती दोबारा उज्जैन आई, तो मैजिक गाड़ी के लिए फोन किया था।

ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रहा मध्यप्रदेश

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि “महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना मानवता की प्रगति अधूरी है।” नारी सशक्तिकरण आर्थिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण आधार है। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मिशन बनाकर साकार कर रहे हैं। केन्द्र और राज्य सरकार का फोकस वित्तीय सहायता, कौशल और प्रशिक्षण के माध्यम से महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने पर रहा है। ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक परिस्थितियों में बदलाव प्रमुख ध्येय है। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन संचालित एक महत्त्वाकांक्षी पहल है, जिसने विगत वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों विशेष रूप से महिलाओं के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किया है। मिशन की बहुआयामी गतिविधियाँ आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी हैं। कृषि, महिला उद्यमिता, वित्तीय समावेशन, स्व-रोजगार, प्रशिक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह मिशन न केवल मध्यप्रदेश बल्कि समूचे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। नमो ड्रोन दीदी यानि तकनीक से जुड़ी महिलाएं मिशन की अभिनव पहल ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ के तहत अब तक 89 महिलाओं को अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक से प्रशिक्षित कर उन्हें कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया गया है। ये ‘ड्रोन दीदी’ अब तक 17,393 एकड़ भूमि पर कीटनाशक छिड़काव का कार्य कर चुकी हैं, जिससे 47.94 लाख रुपये की आय अर्जित की गई है। यह पहल महिला सशक्तिकरण और स्मार्ट कृषि तकनीक के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। उत्पादक कंपनियों से बढ़ा किसानों का मोल प्रदेश में 135 उत्पादक कंपनियों का गठन कर समूह सदस्यों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का सफल प्रयास किया गया है। इनमें 119 कृषि आधारित, 4 दुग्ध, 8 मुर्गीपालन, 2 लघुवनोपज और 2 बकरी पालन कंपनियाँ शामिल हैं। इनका कुल वार्षिक कारोबार वर्ष 2023-24 में 688 करोड़ रुपये को पार कर गया है। महिला कृषि उद्यमियों की बढ़ती ताकत- 140 करोड़ से अधिक टर्न ओवर प्रदेश की 1,576 महिला कृषि उद्यमी अब खाद, बीज, जैविक कीटनाशक एवं कृषि यंत्र जैसे क्षेत्रों में अपना व्यवसाय सफलता से चला रही हैं। वर्ष 2024-25 में इनका संयुक्त टर्नओवर 140.59 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जो महिला नेतृत्व वाली कृषि इकाइयों की सशक्त भूमिका को दर्शाता है। “आजीविका फ्रेश” से जैविक खेती को मिला बाजार जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए 2,107 “आजीविका फ्रेश” आउटलेट्स की स्थापना की गई है, जहाँ स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित रसायन-मुक्त सब्जियों की बिक्री हो रही है। इन आउटलेट्स से 55.2 करोड़ रुपये का व्यापार किया जा चुका है। “लखपति दीदी”: गरीबी से समृद्धि की ओर यात्रा “लखपति दीदी इनिशिएटिव” के माध्यम से 8.87 लाख SHG परिवारों को दो या अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया है। यह योजना ग्रामीण महिलाओं को महज लाभार्थी नहीं, बल्कि निर्माता और नीति-निर्धारक बनने की प्रेरणा देती है। मार्केटिंग और ब्रांडिंग को मजबूती: रूरल व स्टेट मार्ट राज्य स्तरीय भोपाल हाट में स्थापित एक स्टेट मार्ट और जिलों में संचालित 43 रूरल मार्ट्स के माध्यम से SHG उत्पादों को व्यापक बाजार मिला है। स्टेट मार्ट से 24.54 लाख रुपये एवं रूरल मार्ट्स से 2.94 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री की गई है। दीदी कैफे: स्वाद के साथ स्वावलंबन की मिसाल प्रदेश भर में 169 दीदी कैफे महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री आवास स्थित दीदी कैफे का टर्नओवर सर्वाधिक 1.27 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा भोपाल हाट परिसर में एक विशेष ‘मिलेट कैफे’ भी संचालित है। “आजीविका एक्सप्रेस”: परिवहन के साथ सेवाओं की डोर 219 आजीविका एक्सप्रेस वाहनों के माध्यम से ग्रामीणों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच सुनिश्चित की गई है, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। वित्तीय समावेशन की नई ऊँचाइयाँ प्रदेश के 3.96 लाख SHG को 598.54 करोड़ रुपये रिवाल्विंग फंड, 1.96 लाख SHG को 1,759.18 करोड़ रुपये सामुदायिक निवेश निधि और पिछले पांच वर्षों में 28 लाख SHG परिवारों को 11,765 करोड़ रुपये बैंक ऋण दिए गए हैं। यहाँ बैंक ऋण वितरण की वार्षिक प्रगति दर 130% रही, जो राष्ट्रीय औसत 26% से पाँच गुना अधिक है। NPA महज 1.28% है, जो उत्कृष्ट वित्तीय अनुशासन को दर्शाता है। कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर DDU-GKY के तहत 54,000 युवतियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 54% महिलाएं हैं। RSETI के तहत 2.82 लाख युवतियाँ स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित की गई हैं। ये युवतियाँ टेक्सटाइल, IT, बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में सफलता पूर्वक कार्यरत हैं। लोक अधिकार केंद्र: न्याय की ओर बढ़ते कदम 313 विकासखंडों में स्थापित लोक अधिकार केंद्रों के माध्यम से महिलाओं की शासन तक पहुँच सुनिश्चित की गई है। ये केन्द्र स्थानीय प्रशासन और पंचायती राज संस्थाओं तक महिलाओं की पहुंच करने एवं उन्हें उनका हक दिलाने के लिये सशक्त मंच के रूप में काम कर रहे है। अब तक 61,674 मुद्दों में से 30,607 मामलों का सफल निराकरण किया जा चुका है। राजनीतिक सशक्तिकरण और सेवा प्रदाय 17,000 से अधिक SHG सदस्य महिलाएं पंचायत प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होकर स्थानीय शासन में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वहीं SHG समूह 2,790 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 50.24 लाख टन अनाज का उपार्जन कर 80.38 करोड़ रुपये का कमीशन प्राप्त कर चुके हैं।  

झीरम हमले की बरसी पर कांग्रेस ने मनाया शहादत दिवस

रायपुर झीरम हमले की 12वीं बरसी पर आज कांग्रेस ने शहादत दिवस मनाया. इस अवसर पर पार्टी के नेताओं का दर्द एक बार फिर उभर आया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मामले की केंद्र सरकार ने ठीक से जांच नहीं कराई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के नेताओं के साथ मीडिया से चर्चा में कहा कि झीरम घाटी घटना को 12 साल हो गए. कांग्रेस ने तमाम प्रथम पंक्ति के नेताओं को खोया है. आज सभी को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया है. उन्होंने कहा कि झीरम मामले पर केंद्र सरकार ने जांच ठीक से नहीं कराई. जिन्होंने सरेंडर किया, उनसे कोर्ट के आदेश के बाद भी पूछताछ नहीं हुई. एनआईए की जांच का स्तर इससे समझा जा सकता है. जितने लोग वहां गए थे, जिनको गोलियां लगी, उनसे पूछताछ तक नहीं की गई. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि 6 महीने के अंदर सभी जेल के अंदर होंगे. हमारी सरकार में हमने मांग की हमें जांच करने दी जाए. इसमें कोई संज्ञान नहीं आया. आज-कल एजेंसियां एक ही विषय में जांच कर रही हैं.

कर्मचारियों को पेंशन योजना की पूरी जानकारी मिलनी चाहिए, रेल मंत्रालय का आदेश

नई दिल्ली रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन को एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के अंतर्गत उपलब्ध विकल्पों के संबंध में सभी कर्मचारियों के बीच व्यापक और प्रभावी संचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी 17 रेलवे जोन के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारियों को संबोधित 21 मई के एक परिपत्र में मंत्रालय ने कहा कि ‘‘यूपीएस के तहत उपलब्ध विकल्पों के बारे में स्पष्ट, सटीक और व्यापक जानकारी प्रसारित करने के लिए तत्काल और सक्रिय उपाय की आवश्यकता है।” मंत्रालय ने इन अधिकारियों से मानव संसाधन, वित्त कर्मियों और विषय विशेषज्ञों से पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न स्थानों पर सुविधा शिविर आयोजित करने का भी आग्रह किया। परिपत्र में कहा गया है, ‘‘ये शिविर कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करने, संदेहों को स्पष्ट करने तथा आसानी से अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेंगे।”  

दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखा तूफान का कहर, टर्मिनल-1 की छत का हिस्सा टूटकर गिरा, यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बना

नई दिल्ली दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-1 पर अचानक एक हादसा हो गया। तेज बारिश और आंधी के कारण टर्मिनल के बाहर छत का एक हिस्सा यानी ओवरहैंग नीचे गिर गया। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि ओवरहैंग का एक बड़ा टुकड़ा फुटपाथ पर गिरा पड़ा है और चारों ओर पानी ही पानी भरा है। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन इससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल जरूर बन गया। तेज आंधी और बारिश के कारण हवाई यातायात पर भी असर पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट से जारी बयान के अनुसार, 24 मई की रात हुई भारी बारिश और तेज हवा की वजह से कुल 49 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। इनमें से 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि मौसम की मार से प्रभावित ऑपरेशनों को सामान्य करने के लिए तुरंत कार्रवाई की गई और ग्राउंड स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, 81.2 मिमी बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार रात 11:30 बजे से रविवार सुबह 5:30 बजे तक राजधानी में 81.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार 82 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे पेड़ और अस्थायी ढांचे गिर गए। दिल्ली एयरपोर्ट के मुताबिक, यह बारिश अचानक और बहुत तीव्र थी जो महज 30 से 45 मिनट के भीतर हुई। तेज बारिश के कारण टर्मिनल-1 अराइवल फोरकोर्ट पर लगे बाहरी तन्यता कपड़े (टेंशन फैब्रिक स्ट्रक्चर) का एक हिस्सा दबाव के कारण ढह गया, जिससे पानी फैलाने में मदद मिल सकी। एयरपोर्ट प्रशासन ने साफ किया है कि टर्मिनल के अन्य हिस्सों पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। जलभराव और ट्रैफिक ने शहर को रोका तेज बारिश के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण जलभराव देखने को मिला। सड़कें पानी में डूबी हुई थीं और कई जगहों पर वाहन धीमे चलते नजर आए। मिंटो रोड जैसे इलाकों से तस्वीरें आईं जिनमें एक कार पानी में डूबी नजर आ रही थी। ट्रैफिक पुलिस को कई स्थानों पर यातायात डायवर्ट करना पड़ा और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। तेज आंधी और बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई। कुछ जगहों पर घंटों तक लाइट नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने और तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई, जिसे जल्दी ठीक कर लिया गया। पहले भी आया था मौसम का झटका इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली के ऊपर बादलों का एक घना समूह मंडराया था और तेज धूल भरी आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश भी हुई थी। हवाओं की रफ्तार तब भी 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी जिससे कुछ इलाकों में पेड़ गिरे और बिजली गुल हो गई थी। दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में टर्मिनल स्ट्रक्चर ने सामान्य प्रक्रिया के तहत पानी के दबाव को सहा और जहां भी आवश्यकता पड़ी, वहां क्षति को रोकने के लिए बनावट ने खुद को समायोजित किया। साथ ही, टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट पर सामान्य स्थिति बहाल कर दी ताकि यात्रियों को अधिक परेशानी न हो।

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई, मध्य प्रदेश में नौतपा की ठंडी शुरुआत

भोपाल मध्यप्रदेश में अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली कई सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण मई की तपन पर ब्रेक लग गया है। नौतपा के पहले ही दिन जहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी कर्नाटक पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही यह सिस्टम ओडिशा तक द्रोणिका रेखा के रूप में फैला हुआ है। इस ट्रफ के साथ मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवातीय गतिविधियां दर्ज की गई हैं। इन सभी सिस्टमों की वजह से राज्य में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो रही है।   बंगाल की खाड़ी से भी राहत के संकेत मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में भी एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में अच्छी वर्षा की शुरुआत हो सकती है। बारिश के साथ तापमान में गिरावट रविवार को खजुराहो में सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंडला में 11 मिमी, मलाजखंड में 8 मिमी, छिंदवाड़ा में 2 मिमी और बैतूल में 1 मिमी बारिश हुई। ग्वालियर और चंबल संभागों में तापमान में हल्की वृद्धि संभव है, लेकिन लू चलने की संभावना फिलहाल नहीं है। सोमवार को इन संभागों में बारिश के आसार भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, रीवा, इंदौर और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में सोमवार को भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में यह राहत भरा मौसम फिलहाल बना रहेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live