LATEST NEWS

विदिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान में किसानों को पानी के महत्व के बारे में बताया जा रहा

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरचनाओं का निर्माण, पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ट्यूबवैल, कुओं एवं हैंडपंप जैसी जल संरचनाओं के आसपास रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण और तालाबों का गहरीकरण जैसे जल संवर्धन कार्यों से मध्यप्रदेश में करोड़ों लीटर वर्षा जल सीधे भूगर्भ में सहेजा जा सकेगा। उद्यानिकी फसलों के लिये जल-संचयन पर जोर विदिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान में किसानों को पानी के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। उद्यानिकी और कृषि विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में संगोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को ऐसी तकनीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहाँ किसान उद्यानिकी फसलों को पानी के सदुपयोग के बाद अच्छे तरीके से ले सकते हैं। किसानों को जल संरचनाओं के महत्व, सूक्ष्म सिंचाई में ड्रिप और स्प्रिंकलर के प्रयोग के बारे में बताया जा रहा है। किसानों को यह बताया गया कि ड्रिप एरीगेशन से उद्यानिकी फसलों में 60 से 70 प्रतिशत पानी की बचत की जा सकती है। सिंचाई की यह पद्धति घुलनशील होती है, जो जमीन को पोषक तत्वों को पौधों की जड़ों तक पहुँचाती है। कल्याणी नदी में श्रमदान सीहोर जिले के ग्राम बरखेड़ादेवा और रसूलपुरा में कल्याणी नदी में श्रमदान किया गया। ग्रामीणों ने नदी के आसपास की सफाई की। ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। जिले में जल संरक्षण की अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। जिले में दीवार-लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर-बैनर, रंगोली, ग्रामसभा, कलश-यात्रा हो रही हैं। अनेक ग्रामों में कूप मरम्मत, तालाब जीर्णोद्धार, डेम की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रमुख उद्देश्य जन-भागीदारी से जल संरक्षण तथा संवर्धन सुनिश्चित करना है। जन-भागीदारी से जल-स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने के लिये मिलकर काम किया जा रहा है। जिले में आगामी वर्षा मौसम को ध्यान में रखते हुए पौध-रोपण के कार्य किये जा रहे हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान बुरहानपुर जिले में ग्राम सीवल, बाकड़ी, मांडवा में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को जल संवर्धन अभियान और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बारे में जानकारी दी गयी। जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत ने ग्रामीणों को धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस योजना का लाभ उठाने के लिये आगे आने के लिये कहा। चौपाल में ग्रामीणों को अपने खेत के छोटे से हिस्से में तालाब निर्माण करने की सलाह दी। इसी के साथ कपिलधारा कुएँ के निर्माण के बारे में बताया गया। चौपाल में ग्रामीणों को पानी की बचत की शपथ दिलायी गयी। ग्रामीणों से कहा गया कि आगामी वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए गाँव में फलदार पौधे लगाने के लिये अभी से सामूहिक तैयारी करें। जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रमदान सतना जिले में जल संरचनाओं के पुनर्जीवीकरण के लिये रामपुर बघेलान नगर परिषद में नर नदी के घाट पर श्रमदान किया गया। श्रमदान के बाद नागरिकों को जल संरचनाओं की स्वच्छता के लिये शपथ दिलायी गयी। श्रमदान में अनेक जन-प्रतिनिधि शामिल हुए। नगर परिषद कोठी के वार्ड क्रमांक-9 में खटोला स्थित वृंदावन आश्रम कुंड की सफाई की गयी। जिले में 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलेगा। सभी जल-स्रोतों को चिन्हित कर लिया गया है। जिले में पौध-रोपण की कार्य-योजना भी तैयार की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं ने जल यात्रा के माध्यम से जन-जागरूकता लाने के भी प्रयास किये हैं। नागरिकों को अच्छे भविष्य के लिये पानी की बचत की समझाइश दी जा रही है। ग्रामीणों के बीच जल संरक्षण संवाद छिंदवाड़ा जिले में जल संरक्षण संवर्धन अभियान में निरंतर गतिविधियाँ हो रही हैं। कन्हान वन ग्राम में पानी बचाने के लिये वनवासियों के बीच बैठक की गयी। वनवासियों से वर्षा जल का संचयन करने की समझाइश दी गयी। ग्राम पीपरढार में स्कूल के सामने वाले हैण्ड-पम्प की साफ-सफाई का कार्य किया गया। पानी के निस्तार के लिये गाद निकाल कर नाली बनायी गयी। ग्राम देव नदी में ग्रामीणों के बीच जल संरक्षण संवाद कार्यक्रम हुआ। विकासखण्ड बिछुआ के देव नदी गांव में किसान के खेत में खेत-तालाब के लिये श्रमदान किया गया। ग्राम पिपरियाकला में जल संरक्षण के अंतर्गत जल संगोष्ठी हुई। ग्रामीणों ने श्रमदान कर पोखर तालाब में सफाई कार्य किया। जिले में यह अभियान 30 जून तक निरंतर चलेगा। जल संवाद कार्यक्रम में “जल है तो कल है’’ जैसे नारे के बारे में युवाओं में जोश एवं उत्साह भरा जा रहा है।  

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विवाद, पेजेंट में वेश्या जैसा महसूस कराया गया : मिस इंग्लैंड मैगी

हैदराबाद हैदराबाद में जारी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले कॉम्पटीशन में भाग लेने वाली प्रतिभागियों का लोकल महिलाओं से पैर धुलाने को लेकर बवाल मचा। अभी यह विवाद थमा भी नहीं है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता एक और मामले को लेकर विवादों में आ गई है। मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने हैदराबाद में चल रहा पेजेंट छोड़ दिया है। मिला मैगी ने मिस वर्ल्ड के ऑर्गनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाकर वतन यूके लौट गईं हैं। मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने इंग्लैंड के अखबार द सन को दिए इंटरव्यू में मिस वर्ल्ड के ऑर्गनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन पर मिस वर्ल्ड के फाइनेंसर्स से मेलजोल बढ़ाने का दबाव बनाया गया। मैगी ने कहा कि पेजेंट में वेश्या जैसा महसूस कराया गया। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, मिला मैगी ने कहा, “पेजेंट में बड़ी उम्र के आदमियों के साथ समय बिताने और मेलजोल बढ़ाने को कहा गया, क्योंकि वो लोग शो में फाइनेंशियल कॉन्ट्रिब्यूशन कर रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स पर दिन भर मेकअप करके रहने और हैवी बॉल गाउन पहनने का दबाव बनाया जा रहा था, यहां तक कि ब्रेकफास्ट करते हुए भी। हर टेबल पर 6 गेस्ट और 2 लड़कियों को बैठाया जाता है। लड़कियों से कहा जाता है कि वो गेस्ट को खुश रखें। ये सब देखकर मुझे बहुत गलत लगता है, मैं यहां हंसने-खिलखिलाने और किसी को एंटरटेन करने नहीं आई हूं। मुझे वेश्या जैसा महसूस करवाया जाता है। हम यहां सामजिक मुद्दों पर बात करने आए थे, लेकिन वहां लोग इस बारे में सुनने तक को तैयार नहीं हैं। असहज महसूस करवाने वाली बातें होती हैं। पेजेंट में हिस्सा ले रहीं 109 लड़कियों को ये कहते हुए डांटा गया कि वो बोरिंग हैं। सभी के साथ परफॉर्मिंग मंकी की तरह बर्ताव किया जा रहा है। जो मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। मिस वर्ल्ड की CEO ने आरोपों को गलत करार दिया हालांकि हालांकि मिस वर्ल्ड की CEO जूलिया मोर्ले ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर मैगी के आरोपों को खारिज कर दिया है। मिस वर्ल्ड 2025 हैदराबाद में जारी है, फिनाले 31 मई को होगा। जूलिया मोर्ले ने कहा कि मिस इंग्लैंड ने मां की तबीयत बिगड़ने पर अचानक मिस वर्ल्ड छोड़ने का फैसला किया है। ऑर्गनाइजेशन ने उनकी स्थिति समझते हुए उनके लौटने का बंदोबस्त करवाया है।स्टेटमेंट में मिला के आरोपों पर भी सफाई दी गई है। इसमें लिखा है, दुर्भाग्य से हमारे सामने आया है कि कुछ UK मीडिया आउटलेट ने झूठी और अपमानजनक खबरें पब्लिश की हैं। ये दावे पूरी तरह गलत हैं। मिला मैगी को रिप्लेस करेंगी मिस इंग्लैंड रनर-अप बता दें कि 24 साल की मिला मैगी 7 मई को हैदराबाद पहुंची थीं। 16 मई को ही मिला मैगी ने पेजेंट बीच में ही छोड़ दिया और यूके लौट गईं। मिस वर्ल्ड के 74 साल के इतिहास में पहली बार है, जब इंग्लैंड को रिप्रेजेंट कर रहीं कंटेस्टेंट को अचानक बदला गया। मिला को मिस इंग्लैंड रनर-अप रिप्लेस किया है।मिला मैगी के जाने पर मिस इंग्लैंड की रनर-अप रहीं चार्लेट ग्रांट ने उन्हें रिप्लेस किया है। जाहिर है कि फिनाले से चंद दिनों पहले हुए इस बदलाव का इंग्लैंड की दावेदारी पर बुरा असर पड़ेगा, क्योंकि सब-टाइटल के लिए कॉम्पिटिशन पहले से जारी है।

बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हुए अटैक में बिछ गईं पाक सैनिकों की लाशें

बलूचिस्तान पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद नाम के ‘सांप’ को पाला वह अब उसे ही डस रहा है। आतंकवादियों को पालना अब पूरे पाकिस्तान को पड़ रहा है। दसअसल, पाकिस्तान में एक बार फिर सेना पर बड़ा हमला हुआ है। बलूचिस्तान में सेना के काफिले पर हुए अटैक में पाक सैनिकों की लाशें बिछ गईं। कराची-क्वेटा हाईवे पर खुजदार के जोरो पॉइंट के पास हुए एक बम धमाके में कम से कम 32 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। खड़ी कार में हुआ विस्फोट कराची-क्वेटा राजमार्ग पर पास विस्फोटक एक खड़ी कार में प्लांट किया गया था। जब सेना की आठ गाड़ियों का काफिला इस कार के पास से गुजरा, तभी विस्फोटक (व्हीकल बॉर्न इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) फट गया। बताया जा रहा है कि तीन गाड़ियां सीधे इसकी चपेट में आईं, जिसमें एक बस भी शामिल थी। उस में पाकिस्तानी सेना के जवान और उनके परिवार के लोग सवार थे। अबतक किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी अब तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी गुटों पर शक गहराता जा रहा है। यह इलाका पहले भी सेना और सुरक्षाबलों के काफिलों पर हमलों का गवाह रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला पाकिस्तानी सेना की कमजोर सुरक्षा रणनीति और बलूच विद्रोहियों की बढ़ती ताकत का संकेत है। हमले के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यह घटना पाकिस्तान की आतंरिक सुरक्षा चुनौतियों को एक बार फिर उजागर करती है, खासकर बलूचिस्तान जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां दशकों से अस्थिरता बनी हुई है। घटना को छुपाने की कोशिश गौरतलब है कि, पाक सेना के अधिकारी अपनी इस सुरक्षा चूक को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। आंतरिक स्रोतों के मुताबिक अधिकारी कथित तौर पर कहानी को बदलने के प्रयास में इस घटना को एक स्कूल बस पर हमले के रूप में दिखा रहे हैं। बता दें कि, पाकिस्तान का दूर-दराज इलाकों से आतंकी घटनाओं की खबरें पहले आना आम बात थी, लेकिन अब ऐसे हमले पाकिस्तान के बड़े शहरों में भी होने लगे हैं। जिसके बाद वहां की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

PM मोदी ने खुद हस्तक्षेप करते हुए बीजेपी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया- वाणी पर रखें संयम, अनावश्यक बयानबाजी से बचें

नई दिल्ली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चल रही बयानबाजी ने सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद हस्तक्षेप करते हुए बीजेपी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपनी वाणी पर संयम रखें और गैरजरूरी बयान देने से बचें। उन्होंने कहा कि कुछ भी, कहीं भी बोलना पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की हालिया बैठक में पीएम मोदी ने यह संदेश सीधे तौर पर नेताओं को दिया। उनका कहना था कि सेना के पराक्रम और सरकार की रणनीति की आड़ में किसी भी तरह की गैर-जिम्मेदार टिप्पणी न की जाए। एनडीए बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रशंसा, पर नसीहत भी बैठक के दौरान शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक प्रस्ताव रखा, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीयों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला बताया गया। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की गई और कहा गया कि उन्होंने हमेशा सशस्त्र बलों का समर्थन किया है। साथ ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। लेकिन इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि कोई भी नेता इस ऑपरेशन पर अनावश्यक और भड़काऊ बयान न दे। उन्होंने यह बात शायद हरियाणा और मध्यप्रदेश के नेताओं के हालिया बयानों के चलते कही। कौन-कौन से बयान बने विवाद की वजह? हरियाणा के बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगड़ा और मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा एवं मंत्री विजय शाह के बयान विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। रामचंद्र जांगड़ा के एक बयान को लेकर आरोप है कि उन्होंने शहीदों और उनकी पत्नियों पर अमर्यादित टिप्पणी की। वहीं जगदीश देवड़ा ने सेना की कार्रवाई को लेकर बयान देकर पार्टी को मुश्किल में डाल दिया। विजय शाह का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुआ, जिसमें उन्होंने एक शहीद कर्नल की पत्नी पर अनुचित टिप्पणी की थी। कांग्रेस का वार: माफी मांगें प्रधानमंत्री कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और दोषी नेताओं को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं में शहीदों और सेना के खिलाफ बयानबाजी की होड़ लग गई है। खरगे ने कहा, “मोदी जी कहते हैं कि उनकी रगों में सिंदूर है। अगर ऐसा है तो उन्हें महिलाओं के सम्मान के लिए इन नेताओं को पार्टी से बाहर करना चाहिए।” कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी अब इतनी असंवेदनशील हो चुकी है कि सुरक्षा चूक को नजरअंदाज कर रही है और शहीदों के परिवारों पर उंगली उठा रही है। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व अब तक चुप क्यों हैं? क्या इसे मौन स्वीकृति माना जाए?   पीएम मोदी की चुप्पी अब नहीं चलेगी: विपक्ष विपक्षी दलों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी नेतृत्व की चुप्पी, इन विवादित बयानों को अप्रत्यक्ष समर्थन जैसा है। ऐसे में प्रधानमंत्री का सार्वजनिक रूप से बोलना जरूरी हो गया था। पीएम मोदी का बयान इस दिशा में एक जरूरी पहल है, लेकिन विपक्ष अब भी कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ा है।  

सिकल सेल को खत्म करने के लिए स्क्रीनिंग के बाद जेनेटिक काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए: राज्यपाल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल को खत्म करने के लिए स्क्रीनिंग के बाद जेनेटिक काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार जिले में 12 लाख लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें से लगभग 25 सौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सिकल सेल पॉजिटिव आपस में विवाह  नहीं करें, इसकी समझाइश दी जानी चाहिए। यह बात राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल रोग के उन्मूलन के लिये चलाए जा रहे अभियान के कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन धार जिले में जागरूकता अभियान के तहत किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी अतिथियों और आमजन द्वारा किया गया।   राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि उन्होंने जन औषधि केंद्रों पर आयुष विभाग के माध्यम से दवाइयों की उपलब्धता कराई गई है। उन्होंने पॉजिटिव पाए गए लोगों से नियमित दवाई लेने और  व्यायाम करने, सुपाच्य भोजन करने, ठंडे पानी से नहीं नहाने और अधिक मात्रा में पानी पीने की समझाइश दी। उन्होंने सभी स्टोर्स पर दवाइयों की उपलब्धता और डॉक्टर्स द्वारा जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल के क्षेत्र मे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी को सराहा। राज्यपाल ने सभी लोगों से उसका अवलोकन करने का आग्रह भी किया। उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि राज्यपाल द्वारा शुरू किया अभियान मे आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से भी सिकल सेल के उन्मूलन का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान को छात्र-छात्राओं के बीच भी चलाया जाएगा प्रदेश को 2047 तक इस बीमारी से पूर्णतः मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री डीडी उइके ने राज्यपाल की सराहना करते हुए कहा कि वे इस बीमारी की वेदना को समझते हुए पूरे प्रदेश में इसके उन्मूलन के लिए कार्य कर रहे हैं, विशेषतः जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास की दिशा में। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास  राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप धार जिले में घर-घर जाकर सिकल सेल स्क्रीनिंग का कार्य किया गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से समाज सेवा के रूप में इस कार्य में जुटने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री पटेल को  कार्यक्रम मे उपस्थित पाँच बच्चों ने उनकी स्कूल एवं  हॉस्टल में हुई स्क्रीनिंग के अनुभव साझा किए। बच्चों ने बताया कि अस्पताल से मिलने वाली निशुल्क दवाइयों से उन्हें इस बीमारी में राहत मिली है। कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं क्षय नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।  

कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, अभद्रता और जबरन मोटरसाइकिल में बैठाने की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार

डिंडौरी आदिवासी बहुल क्षेत्र के समनापुर थाना अंतर्गत एक शासकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़, अभद्रता और जबरन मोटरसाइकिल में बैठाने की कोशिश करने वाले आरोपी शहीद खान को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 21 मई 2025 को उस समय हुई जब छात्रा परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ग्राम अमरपुर निवासी शहीद खान की ऑनलाइन सेवा केंद्र में कॉलेज से संबंधित कार्यों के लिए जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा से संपर्क बढ़ाने की कोशिश की और बार-बार उसके मोबाइल नंबर पर कॉल व व्हाट्सएप संदेश भेजने शुरू कर दिए। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। घटना के दिन शहीद खान कॉलेज के सामने पहुंचा और छात्रा को जबरन रोककर उसके साथ बदसलूकी की। उसने लड़की का हाथ पकड़ते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जबरदस्ती उसे अपनी मोटरसाइकिल में बैठाने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर कॉलेज स्टाफ की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंची और तत्परता से थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर समनापुर थाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 202/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 354, 354(घ), 294, 506 और 509 में मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक संयुक्त टीम गठित की गई। समनापुर थाना व संबंधित चौकी के पुलिसकर्मियों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी शहीद खान (35 वर्ष), पिता रशीद खान, निवासी ग्राम अमरपुर को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिससे छात्रा को लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और पीड़िताओं को पूर्ण संरक्षण व न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।  

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा- पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास शीघ्र प्रारंभ करें

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने नीमखेड़ा जबलपुर में नवनिर्मित पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है । राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने रविवार को जबलपुर भ्रमण के दौरान नवनिर्मित 500 सीटर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नवनिर्मित छात्रावास के कक्ष, मेस,किचन सहित सम्पूर्ण परिसर और उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास परिसर की अधूरी बाउंड्रीबॉल को शीघ्र पूर्ण कराए जाने एवं परिसर में पौधारोपण करने के भी निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान विछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण जबलपुर के जिला अधिकारी श्री आशीष दीक्षित उपस्थित थे।  

मंत्री श्री टेटवाल ने बताया – अहिल्याबाई का शासन जल, जंगल और ज़मीन की संवेदना से जुड़ा था

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने सेवा, सुशासन और सामाजिक चेतना का जो दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, वह आज भी मार्गदर्शक है। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देकर तत्कालीन रूढ़ियों को तोड़ा और समाज के हर वर्ग को सम्मान से जोड़ा। मंत्री श्री टेटवाल राजगढ़ जिले के सारंगपुर में होल्कर वंश की राजमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके सुशासन और आदर्शों पर बोल रहे थे। कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भता की प्रेरणा पर केन्द्रित था। योजनाओं में परिलक्षित होती है अहिल्याबाई की सोच मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में आज देश और प्रदेश में जो योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, वे देवी अहिल्याबाई के आदर्शों से प्रेरित नजर आती हैं। मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, लाड़ली बहना योजना और सीएम स्टार्टअप चैलेंज जैसी योजनाएं महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम हैं। जल जंगल जमीन की संवेदनाओं से जोड़ा था शासन मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि अहिल्याबाई का शासन जल, जंगल और ज़मीन की संवेदना से जुड़ा था। कुएं, बावड़ियां और वृक्षारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण और जनकल्याण को जोड़ा। उनकी सोच ‘हर हाथ को काम, हर खेत को पानी’ की भावना को साकार करती थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में इंदौर में संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में देवी अहिल्याबाई कौशल प्रशिक्षण योजना को मंजूरी दी गई है। यह योजना प्रदेश की बेटियों और युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।

नेताजी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में छह दिन बाद गिरफ्ता, कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे का किया शुद्धिकरण

मंदसौर नेता मनोहरलाल धाकड़ को आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में छह दिन बाद गिरफ्तार किया गया। एक्सप्रेसवे के CCTV फुटेज से वीडियो बना, जिसे कंट्रोल रूम कर्मचारियों ने ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया। वीडियो वायरल होने पर तीन कर्मचारी हटाए गए। कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे का शुद्धिकरण किया। भाजपा नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के छह दिन बाद रविवार को पुलिस ने भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धाकड़ से तीन घंटे पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस धाकड़ को एक्सप्रेस वे पर ले गई। इधर एनएचएआई अथॉरिटी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है। आरोप है कि कर्मचारियों ने वीडियो के बदले रुपयों की मांग की थी, रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल किया गया है। गौरतलब है कि करीब छह दिन पूर्व भाजपा नेता व जिला पंचायत की वार्ड क्रमांक 8 की भाजपा समर्थित सदस्य के पति मनोहरलाल धाकड़ का एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जो कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भानपुरा थाना पुलिस ने मनोहरलाल और उसकी महिला मित्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। सूत्रों की मानें तो एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए आपत्तिजनक वीडियो को लेकर एक्सप्रेसवे के कंट्रोलरूम में कार्यरत कर्मचारियों ने मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। जब धाकड़ ने कर्मचारियों को रुपए नहीं दिए तो कर्मचारियों ने आठ दिन बाद वीडियो वायरल कर दिया। इसको लेकर एसपी मंदसौर अभिषेक आनंद ने एनएचएआई अथॉरिटी को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद अथॉरिटी ने कंट्रोलरूम पर तैनात तीन कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई की है। कांग्रेस ने एक्सप्रेस वे का शुद्धिकरण कर किया गायत्रीमंत्र का जाप एक्सप्रेसवे पर गंदी हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने 8 लेन पर जाकर एक्सप्रेसवे पर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया और गायत्रीमंत्र का जाप कर ऐसी हरकत करने वाले लोगों को सद्बुद्धि देने की कमाना की। 

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में भिड़ी कार तीन लोगों की मौत, एक घायल

उन्नाव उन्नाव जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में कंटेनर में कार भिड़ गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे कन्नौज मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतकों में विनय पाठक पुत्र स्व. पशुपतिनाथ पाठक निवासी बिहार, उमेश सिंह और सीमा उपाध्याय पत्नी स्व. अजीत उपाध्याय निवासी देवरिया शामिल हैं। मृतकों में विनय पाठक पुत्र स्व. पशुपतिनाथ पाठक निवासी बिहार, उमेश सिंह और सीमा उपाध्याय पत्नी स्व. अजीत उपाध्याय निवासी देवरिया शामिल हैं।

सहवाग ने उठाए श्रेयस को टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल, इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस की अनदेखी से बिफरे

नई दिल्ली दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुंबई के लिए सात पारियों में 68.57 की औसत से दो शतकों के साथ 480 रन बनाए थे। अब वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं और दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की अनदेखी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं से पूछा है कि आखिर क्यों स्टार बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया। बता दें कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया।   पिछले साल इस प्रारूप में खेलते दिखे थे श्रेयस अय्यर इस सीरीज के लिए चुने गए 18 सदस्यीय स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया है। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक भारत के लिए 14 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 811 रन बनाए। उन्हें आखिरी बार इस प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल खेलते देखा गया था, जब टीम भारत दौरे पर आई थी।   सहवाग ने उठाए श्रेयस को टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल सहवाग ने क्रिकबज से कहा- श्रेयस अय्यर का आईपीएल सीजन शानदार रहा है, वह कप्तान भी हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में क्यों नहीं खेल सकते? वह निश्चित रूप से तीनों प्रारूप खेल सकते हैं। जब आप अच्छी फॉर्म में होते हैं, तो उसे दौरे पर ले जाना अच्छा होता है क्योंकि उसके प्रदर्शन की संभावना अधिक होती है। मैं उसे टेस्ट टीम में देखना चाहता हूं। अगर वह टेस्ट क्रिकेट में भी यही रवैया अपनाता है, तो इससे टीम को फायदा होगा। अगर आपके पास ऐसे 2-3 खिलाड़ी हैं तो इससे विपक्षी टीम में डर पैदा होता है। इंग्लैंड 6-7 रन/ओवर की रफ्तार से खेलता है। अगर भारतीय टीम 4-5 रन/ओवर की रफ्तार से भी खेलती है, तो वे उन पर दबाव बना सकते हैं। रणजी और आईपीएल में चमके अय्यर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुंबई के लिए सात पारियों में 68.57 की औसत से दो शतकों के साथ 480 रन बनाए थे। अब वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं और दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 13 पारियों में श्रेयस ने 172.43 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं।  

प्रकाश तरण पुष्कर अब मध्यप्रदेश के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा: मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घोषणा की है कि प्रकाश तरण पुष्कर अब मध्यप्रदेश के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इसके लिए प्रयास किया जा रहे थे जल्दी ही इसे खेल विभाग में शामिल कर स्वीमिंग अकादमी की शुरुआत करेंगे। मंत्री श्री सारंग रविवार को भोपाल जिला तैराकी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर में पहले से काम कर रहे कर्मचारी पूर्ववत काम करते रहेंगे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर का संचालन अभी तक पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है, जल्द ही प्रकाश तरुण पुष्कर को खेल विभाग में शामिल किया जाएगा। यहां जल्द ही एक व्यापक सुव्यवस्थित स्वीमिंग अकादमी की शुरुआत की जाएगी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि इस स्वीमिंग अकादमी में देश के बड़े प्रशिक्षक रखने के प्रयास होंगे। स्वीमिंग ऐसा खेल है जिसमें मध्यप्रदेश का अभी कोई स्थान नहीं है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि खेल विभाग के अधीन प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। अब प्रदेश स्वीमिंग में भी उपलब्धियां हासिल करेगा। इस अकादमी की स्थापना से मध्यप्रदेश के होनहार प्रतिभाएं सामने आएंगी। प्रदेश में तैराकी के लिए एक उपयुक्त स्थान शहर के बीचो-बीच मिल जाएगा, इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी।  

शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनबना पर संत प्रेमानंद ने कही ये बड़ी बात, लोगों से ऐसा पाप न करने की अपील

मथुरा शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनवाने वालों के लिए वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद ने बड़ी बात कही। कहा कि ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। ये आस्था का अपमान है। मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान के नाम या चित्रों के टैटू शरीर के अंगों पर बनवाने को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि हाथों, पैरों या अन्य शारीरिक अंगों पर देवी-देवताओं के नाम या स्वरूपों का टैटू बनवाना धार्मिक दृष्टिकोण से अपराध की श्रेणी में आता है।   एक युवक के हाथ पर बने ‘महादेव’ के टैटू को देखकर संत प्रेमानंद ने ये टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन्हीं हाथों से शौचालय जाते हैं, नहाते वक्त उन्हीं हाथों पर पानी डालते हैं, ऐसे में भगवान के नाम या रूप पर जल गिराना या उन्हें अपवित्र करना कहीं न कहीं धर्म के खिलाफ है। इससे पुण्य कम होता है और यह आस्था का अपमान है। संत प्रेमानंद महाराज ने युवाओं से अपील की कि वे धार्मिक प्रतीकों और नामों का सम्मान करें और उन्हें इस तरह के टैटू के रूप में शरीर पर न बनवाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा हृदय में होनी चाहिए, शरीर पर नहीं।  

भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन से भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर करने का मौका

भोपाल भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर की एक अनोखी और अविस्मरणीय यात्रा 28 जून 2025 से प्रारंभ हो रही है। यह विशेष यात्रा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और पूर्वोत्तर भारत की आध्यात्मिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समेटते हुए भूटान के शांत और सुरम्य स्थलों तक यात्रियों को लेकर जाएगी। इस यात्रा का पहला पड़ाव गुवाहाटी होगा, जहाँ यात्री नीलाचल पहाड़ियों में स्थित प्राचीन और पवित्र कामाख्या मंदिर के दर्शन करेंगे। यह मंदिर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है और देवी उपासकों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। गुवाहाटी से आगे यात्रा शिलांग की ओर बढ़ेगी, जिसे ‘पूर्व का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है। यहाँ यात्री प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता का आनंद लेंगे। इसके बाद चेरापूंजी की एक दिवसीय यात्रा कराई जाएगी, जहाँ ‘सेवन सिस्टर्स जलप्रपात’, ‘नोहकलिकाई फॉल्स’ और ‘एलिफेंट फॉल्स’ जैसे विख्यात प्राकृतिक स्थल यात्रियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके बाद समूह शिलांग वापस लौटेगा। इसके बाद यात्रा अपने अंतरराष्ट्रीय चरण में प्रवेश करेगी। पश्चिम बंगाल के हासीमारा रेलवे स्टेशन पर उतरने के पश्चात यात्री सड़क मार्ग द्वारा भूटान में प्रवेश करेंगे, जहाँ वे फुंटशोलिंग के रास्ते थिंपू पहुँचेंगे। थिंपू पहुँचने के बाद यात्रियों को आसपास के वातावरण को जानने और स्थानीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा, रात्रि विश्राम की व्यवस्था वहीं होगी। थिंपू में स्थानीय महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें मोतीथांग चिड़ियाघर, नेशनल लाइब्रेरी, पारंपरिक चित्रकला विद्यालय, हस्तशिल्प बाज़ार और भव्य चोए द्ज़ोंग जैसे स्थल शामिल हैं। इसके बाद यात्रा हिमालय की बर्फीली चोटियों से होते हुए ऐतिहासिक दोचू ला दर्रा के माध्यम से पुनाखा की ओर बढ़ेगी। पुनाखा में यात्री प्रसिद्ध पुनाखा द्ज़ोंग देखेंगे, जो फो चू (पुरुष नदी) और मो चू (स्त्री नदी) के संगम पर स्थित है और भूटान के सबसे सुंदर व विशाल द्ज़ोंग में से एक माना जाता है। भूटान यात्रा का अंतिम चरण पारो में सम्पन्न होगा, जो अपनी सीढ़ीनुमा धान के खेतों, पारंपरिक फार्महाउसों और गहन आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। पारो में यात्रा के दौरान यात्रियों को लामपेरी रॉयल बॉटनिकल पार्क, भूटान की UNESCO टेंटेटिव सूची में शामिल तामचोग ल्हाखांग आयरन ब्रिज, विश्वप्रसिद्ध टाइगर्स नेस्ट मठ (तकत्संग ल्हाखांग) और भूटान का राष्ट्रीय संग्रहालय देखने को मिलेगा, जो इस हिमालयी राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रदान करता है। यात्रा को और अधिक यादगार बनाने के लिए यात्रियों को भूटान के राष्ट्रीय खेल तीरंदाज़ी (आर्चरी) का अनुभव कराया जाएगा, साथ ही पारंपरिक हॉट स्टोन बाथ में विश्राम की सुविधा भी दी जाएगी। इसके पश्चात समूह भूटान से विदा लेकर भारत लौटेगा और अगले दिन दिल्ली पहुँचेगा। यह सुव्यवस्थित टूर पैकेज ट्रेन यात्रा (विभिन्न श्रेणियों में), 3-स्टार श्रेणी के होटलों में रात्रि विश्राम, सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, शुद्ध शाकाहारी भोजन और ऑनबोर्ड व ऑफबोर्ड सुविधाओं के साथ एक समृद्ध और निर्बाध अनुभव प्रदान करता है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए www.irctctourism.com/bharatgaurav पर विजिट करें।

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम विकसित भारत का दर्शन : मंत्री शुक्ला

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात कार्यक्रम” को विकसित भारत का दर्शन बताया है। उन्होंने आज नई दिल्ली के एमपी भवन में “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण किया। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी “मन की बात” कार्यक्रम से देश के जनमानस से मन की ही नहीं, विकसित भारत की बात भी करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस कार्यक्रम को देश की जनता घरों में, टोलों में, चौराहे पर इकट्ठा होकर मन से आत्मसात करती है। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी अपनी बात कहते हुए पूरे विकसित भारत का दिग्दर्शन कराते हैं। कार्यक्रम में राज्य के विकास रथ के साथ देश की सेनाओं के पराक्रम का जिक्र करते हैं। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश सशक्तिकरण के साथ समृद्ध हो रहा है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live