LATEST NEWS

राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी, गिरे पेड़-खंभे, भिवाड़ी में दीवार गिरने से दो की मौत

जयपुर राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक घर की दीवार गिरने से 21 साल की महिला सुमैया और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीकानेर, सीकर और झुंझुनूं में आंधी की वजह से कई बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। इससे इन इलाकों में बिजली सप्लाई रुक गई। सीकर में आंधी के कारण एक बड़ा बिजली का टावर भी गिर गया। आंधी के कारण बड़े बड़े होर्डिंग्स भी बिजली की तारों पर गिर गए, जिससे कई जगह बिजली बंद हो गई। हालांकि कुछ इलाकों में बाद में बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई। बाड़मेर और जैसलमेर में तेज आंधी के कारण धूल बहुत ज्यादा उड़ गई, जिससे देखने में दिक्कत हुई। झुंझुनूं में तेज हवा और बारिश की वजह से कई जगह बिजली चली गई। गंगानगर और हनुमानगढ़ में भी खराब मौसम का असर दिखा। जोधपुर और जैसलमेर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। हनुमानगढ़ के नोहर में सबसे ज्यादा 53 मिमी बारिश हुई। झुंझुनूं के पिलानी में 49.8 मिमी, सीकर में 38 मिमी और तिजारा में 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए चेतावनी दी है। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर के लिए रेड अलर्ट है, जहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी। जोधपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और नागौर, पाली, जालोर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

मुख्य खनिज के नीलाम और खनिज ब्लॉकों के क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला सोमवार को

भोपाल खनिज विभाग द्वारा आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में सोमवार को मुख्य खनिज के नीलाम और खनिज ब्लॉकों के क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला सुबह 10 बजे से होगी। कार्यशाला में मुख्य खनिज की नीलामी प्रक्रिया एवं इससे संबंधित विषय-विशेषज्ञ, जिला अधिकारी, आर.क्यू.पी. और अधिमानी बोलीदार भाग लेंगे। कार्यशाला में प्रमुख सचिव खनिज श्री उमाकांत उमराव तथा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।  

पावर प्लांट में पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय मिट्टी धंसने से एक मजदूर की हुई मौत

कोरबा कोरबा के पताढ़ी गांव में स्थित पावर प्लांट में हादसा हुआ है। यहां पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय एक एक मजदूर सतीश शांडिल्य (30) की मौत हो गई। मजदूर की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा की कमी है और मजदूरों को बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के काम पर लगाया जाता है। मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा की कमी है बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के काम कराया जा रहा है। मुनाफे की होड़ में मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं।   मृतक सतीश कुमार के बड़े भाई पूनी राम ने बताया कि वह मूलतः कापन के रहने वाले हैं। वह पिछले 6 माह से काम करते आ रहा था। उसे फोन पर उसके दोस्तों ने बताया कि सतीश दब गया उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। जहा आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सतीश वेल्डिंग का काम करता था और प्लांट में पाइपलाइन की वेल्डिंग कर रहा था। इस दौरान मिट्टी घसने से वो दब गया। और उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक चेतना जागृत करने का अनुपम प्रयास

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रवासियों से निरंतर संवाद के माध्यम “मन की बात” के 122वें संस्करण का नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण करने के बाद अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम जन संवाद का अनूठा माध्यम है। यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की दिशा में सामूहिक चेतना जागृत करने का अनुपम प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया “एक्स” पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम युवा शक्ति, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार से लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने वाला संवाद कार्यक्रम है, जो राष्ट्रवासियों को नई ऊर्जा और दिशा देता है। प्रधानमंत्री के ओजस्वी, प्रेरणादायक और दूरदर्शी विचार राष्ट्रसेवा, सामाजिक जागरूकता और जनहित में कार्य करने की सतत प्रेरणा देते रहते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “मन की बात” में बताया कि पिछले वर्षों में मधुमक्खी पालन क्षेत्र में भारत में एक क्रांति हुई है। आज से 10-11 साल पहले भारत में वार्षिक शहद उत्पादन 70-75 हजार मीट्रिक टन होता था। आज यह बढ़कर करीब सवा लाख मीट्रिक टन के आसपास हो गया है। इस तरह शहद उत्पादन में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आहवान किया कि प्रधानमंत्री के एकता के सूत्र में पिरोने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रेरणादायी संवाद से जुड़कर ‘सशक्त भारत’ की दिशा में कदम बढ़ाएं।  

पशु आहार की आड़ में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने किया जब्त

श्री गंगानगर पशु आहार की आड़ में पंजाब निर्मित शराब तस्करी का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल हो रहे ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। उप महानिरीक्षक पुलिस, सह जिला पुलिस अधीक्षक श्री गंगानगर गौरव यादव ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तथा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत राजियासर एसएचओ हनुमान प्रसाद ने कार्रवाई की। इसमें एनएच 62 पुलिस थाना राजियासर के सामने नाकाबंदी करवाई गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी में पशु आहार के नीचे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की गई। इस शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 62 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ रमन पुत्र बलवंत सिंह उम्र 32 साल निवासी भगताना पुलिस, अमृतसर, पंजाब तथा शेरसिंह उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र स्वर्ण सिंह, उम्र 30 साल निवासी मुले चक, अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक को भी जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. रास बिहारी बोस की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय रास बिहारी बोस जी की जयंती पर उन्हें नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर स्व. रास बिहारी बोस के बलिदान और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता की अलख जगाने से लेकर आज़ाद हिंद फौज की स्थापना तक उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मां भारती के चरणों में अर्पित कर दिया। वे अनंतकाल तक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. बोस का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।  

जबलपुर स्टेशन पर सुधार कार्य के दौरान इन्टरसिटी शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट रहेगी

भोपाल  रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में पमरे के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दिनांक 27 मई से 30 मई 2025 तक सुधार कार्य के दौरान चार दिनों तक तीन घंटों का रेलवे ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान रानीकमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इन्टरसिटी ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट किया गया है। जिसकी जानकारी निम्नलिखित है:-  दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इण्टरसिटी ट्रेन मदनमहल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी यानी मदनमहल से अधारताल तक आंशिक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार दिनांक 27 से 30 मई 2025 तक अधारताल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22188 अधारताल-रानी कमलापति इण्टरसिटी ट्रेन मदनमहल स्टेशन से शॉर्ट आर्जिनेट मतलब रवाना होगी यानी अधारताल से मदनमहल तक आंशिक निरस्त रहेगी।       यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

बुक की गई रेलवे संपत्ति की चोरी करने वाले दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार : पूर्ण बरामदगी

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल भोपाल द्वारा बुकशुदा रेलवे संपत्ति की चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि  दिनांक 24 मई 2025 को भोपाल रेलवे स्टेशन से एक बुकशुदा पार्सल — जिसमें एक जीवित पिंजरा (लाइव केज) में कुल 40 कबूतर रखे थे, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3000/- है — को चोरी कर ले जाते हुए दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अमन रावत, उम्र 20 वर्ष, एवं राकेश लोहट (बाल्मीकि), उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन से बुकशुदा संपत्ति को चोरी कर ले जाते समय रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार किया और जांच में यह भी सामने आया कि ये दोनों पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं एवं आदतन अपराधी हैं। दोनों आरोपियों से मौके पर की गई पंचनामा कार्रवाई के तहत चोरी की गई संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके आधार पर उनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3(ए) एवं रेलवे अधिनियम की धारा 147 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और आदतन अपराधी हैं। इनके पते की पुष्टि न हो पाने और भविष्य में उनके उपलब्ध होने की संभावना नगण्य पाए जाने पर, दोनों को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को कड़ाई से निपटाया जाएगा।

एमएलए जयकृष्ण की सदस्यता रद्द करने की मांग, बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम सौंपा ज्ञापन

बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन उपखंड मुख्यालय पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक जयकृष्ण पटेल की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जनाक्रोश रैली निकाली। इस रैली में पूर्व मंत्री, भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।   ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई रैली, जमकर लगाए नारे भाजपा नेताओं ने छोटी सरवन कस्बे में ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली, जिसमें जयकृष्ण पटेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली उपखंड कार्यालय पहुंची जहां भाजपा प्रतिनिधियों ने तहसीलदार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक की तत्काल सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। विधायक पर लगे गंभीर आरोप, एसीबी कर चुकी है गिरफ्तार सभा को संबोधित कर पूर्व राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को प्रश्न लगाने के नाम पर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक बनने से पहले पटेल ने फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी हासिल की, जिसका खुलासा हो चुका है।   भाजपा नेताओं ने बीएपी पर लगाए तीखे आरोप भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री दलीचंद मईडा ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी के लोग आदिवासी समाज को दुष्प्रचार से गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएपी आज प्रश्न लगाकर पैसे वसूलने वाली पार्टी बन गई है। वहीं, जिला परिषद सदस्य और पूर्व प्रधान राजेश कटारा ने आरोप लगाया कि पहले बीएपी नेताओं ने गहलोत सरकार को बचाने के लिए रुपये लिए थे, अब विधानसभा में सवालों के जरिए करोड़ों की मांग कर रहे हैं।   सभा में यह भी घोषणा की गई कि भाजपा आने वाले समय में गांव-गांव जाकर बीएपी के कथित भ्रष्टाचार और कथित काले कारनामों को उजागर करेगी। जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर मईडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे हुए हैं।

‘हैरी पॉटर’ फेम स्टैनिस्लाव यानेवस्की की हुई सर्जरी

लॉस एंजिल्स ‘हैरी पॉटर’ फ्रेंचाइजी में ‘क्विडिच’ चैंपियन विक्टर क्रुम का किरदार निभाने वाले एक्टर स्टानिस्लाव नेवस्की से जुड़ एक खबर सामने आ रही है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां सांस लेने में तकलीफ के कारण उनकी सर्जरी हुई। एक्टर ने अपने बर्थडे पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खबर अपने फैंस को दी। इस तस्वीर में वो हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनकी नाक पर पट्टी बंधी हुई है। उन्होंने हेल्थ अपडेट भी दिया है। ‘हैरी पॉटर’ एक्टर स्टैनिस्लाव यानेवस्की ने लिखा, ‘आखिरकार खबर का खुलासा करने का समय आ गया है, लेकिन सबसे पहले सबसे पहले।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद! मैं हर पोस्ट और हर मैसेज की सराहना करता हूं और मैं आपसे वादा करता हूं कि मैंने अपने जीवन के इस खास दिन पर बहुत खास महसूस किया है।’ सर्जिकल रूम से बाहर आने के बाद ली फोटो अपने पोस्ट में आगे एक्टर ने खुलासा किया कि ये फोटो उनके सर्जिकल रूम से बाहर आने के ठीक बाद ली गई थी। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे जन्मदिन के तुरंत बाद मुझे सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुझे सर्जरी के लिए ले जाया गया और सर्जरी रूम से बाहर आने के ठीक बाद यह फोटो ली गई। हमेशा की तरह और जो लोग मुझे करीब से जानते हैं, उनके अनुसार मैंने यह सब चुपचाप सहा, क्योंकि मैं किसी को डराना या परेशान नहीं करना चाहता था।’ अब ऐसी है स्टानिस्लाव की सेहत स्टानिस्लाव ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि वो अभी भी ठीक हो रहे हैं। एक्टर ने खुलासा किया कि वो खुलकर सांस ले पाएंगे, जो पिछले कुछ महीनों में उन्होंने खो दिया था। इस वजह से जल्दी ठीक हो रहे हैं एक्टर आखिरी में उन्होंने बताया, ‘मैंने आज अपने डॉक्टर से चेकअप करवाया और उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में ठीक हो रहा हूं और वास्तव में मेरी ग्रोथ से काफी हैरान थे। मुझे लगता है कि अच्छा खान-पान, ट्रेनिंग, सेल्फ कंट्रोल और विश्वास ऐसे मामलों में मदद करते हैं।’

संत प्रेमानंद ने शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनवाने वालों के लिए कही बड़ी बात

मथुरा मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान के नाम या चित्रों के टैटू शरीर के अंगों पर बनवाने को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि हाथों, पैरों या अन्य शारीरिक अंगों पर देवी-देवताओं के नाम या स्वरूपों का टैटू बनवाना धार्मिक दृष्टिकोण से अपराध की श्रेणी में आता है।   एक युवक के हाथ पर बने ‘महादेव’ के टैटू को देखकर संत प्रेमानंद ने ये टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन्हीं हाथों से शौचालय जाते हैं, नहाते वक्त उन्हीं हाथों पर पानी डालते हैं, ऐसे में भगवान के नाम या रूप पर जल गिराना या उन्हें अपवित्र करना कहीं न कहीं धर्म के खिलाफ है। इससे पुण्य कम होता है और यह आस्था का अपमान है।  संत प्रेमानंद महाराज ने युवाओं से अपील की कि वे धार्मिक प्रतीकों और नामों का सम्मान करें और उन्हें इस तरह के टैटू के रूप में शरीर पर न बनवाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा हृदय में होनी चाहिए, शरीर पर नहीं।

ग्लैमर के मामले में मां के आगे फीकी पड़ी अंकिता लोखंडे

मुंबई टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस वक्त मालदीव्स में हैं। उनके साथ उनका पूरा परिवार है। पति विक्की जैन, मां वंदना और भाई अर्पण। वो अपने हॉलिडे की फोटोज इंटरनेट पर धड़ाधड़ शेयर कर रही हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उनकी मां दामाद के सामने झूमती दिख रही हैं। ग्लैमर के मामले में उन्होंने अपनी बेटी को भी पीछे छोड़ दिया है। 40 साल की अंकिता लोखंडे के लेटेस्ट पोस्ट में सभी ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हैं। इनमें सभी के चेहरे पर खुशी दिख रही है। अंकिता की मम्मी तो खुशी में झूमती दिख रही हैं और दामाद विक्की उन्हें प्यार से निहार रहे हैं। ये प्यारी सी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले अंकिता ने अपने भाई के साथ कुछ फोटोज शेयर की थीं, जो कुछ लोगों को खटक रही थी। उनका कहना था कि अंकिता ने भाई के सामने काफी छोटे कपड़े पहने हुए थे। यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन अंकिता के पोस्ट पर कॉमेंट्स करने वाले यूजर्स दौड़ पड़े हैं। एक ने मौज लेते हुए लिखा, ‘बिक्की (विक्की) की मम्मी क्यों नहीं हैं ट्रिप में।’ दूसरे ने लिखा, ‘बिक्की की मां कहीं नजर नहीं आ रहीं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बेटा बिक्की… अंकिता की मम्मी हर जगह होती हैं विक्की, मैं क्यों नहीं हूं बिक्की, फिर सब कहेंगे गुस्सा क्यों होती हूं बिक्की…।’ एक और यूजर ने कहा, ‘बिक्की.. मम्मी कहां हैं।’ ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में अंकिता वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता को कलर्स चैनल के ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में देखा जा रहा है। इसे भारती सिंह होस्ट कर रही हैं। इसमें अली गोनी, निया शर्मा, कृष्णा अभिषेक से लेकर सुदेश लहरी सहित कई जाने-माने चेहरे हैं।

कैसे बस्तर बना संस्कृति, सहभागिता और विकास का मॉडल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर राजधानी दिल्ली स्थित अशोक होटल में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन मॉडल, नवाचारों और जनभागीदारी आधारित योजनाओं ने विशेष पहचान बनाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रस्तुत बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे अभिनव आयोजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों का ध्यान आकर्षित किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने अपने प्रस्तुतीकरण की शुरुआत राज्य में सुशासन की संस्थागत पहल से की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ का गठन कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। ‘अटल मॉनिटरिंग पोर्टल’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से योजनाओं की निगरानी की जा रही है, जिससे शिकायतों का समाधान निर्धारित समय में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर ईमानदारी व संवेदनशीलता से लागू करना है। बैठक में केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं को छत्तीसगढ़ में ग्रामसभा, जनसंवाद और तकनीक के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया गया है। बैठक का सबसे प्रेरक क्षण तब आया जब मुख्यमंत्री ने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम पर विशेष प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ‘खेलोगे इंडिया, जीतोगे इंडिया’ मंत्र को उद्धृत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने इसे धरातल पर साकार किया है। बस्तर ओलंपिक अब सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति बन चुका है — जिसने युवाओं के हाथों से बंदूकें छीनकर गेंद, भाला और तीर थमा दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया इस आयोजन में 7 जिलों के 32 विकासखंडों से 1.65 लाख प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीन चरणों — विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित यह प्रतियोगिता 11 पारंपरिक खेलों जैसे तीरंदाजी, खो-खो, कबड्डी, दौड़, रस्साकसी आदि पर केंद्रित थी। चार श्रेणियों — जूनियर, सीनियर, महिला और दिव्यांग — में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्यमंत्री साय ने दोरनापाल के पुनेन सन्ना का उदाहरण साझा किया, जो कभी नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्र से थे, पर आज व्हीलचेयर दौड़ में पदक जीतकर पूरे समाज के लिए प्रेरणास्तंभ बन गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा करते हुए कहा था कि यह आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि बस्तर की आत्मा का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर पंडुम उत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ ने न केवल आदिवासी संस्कृति, लोककलाओं और परंपराओं को संरक्षित किया, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय मंच भी प्रदान किया। इस आयोजन में 7 जिलों के 32 विकासखंडों की 1,885 ग्राम पंचायतों के 1,743 सांस्कृतिक दलों और 47,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लोकनृत्य, गीत-संगीत, हाट-बाजार, पकवान प्रतियोगिताएं जैसे विविध रंगों से सजा यह उत्सव बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक को जोड़ते हुए बस्तर की एकता, पहचान और विकास का प्रतीक बन गया। सरकार द्वारा 2.4 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इस आयोजन ने उत्सव और खेल के माध्यम से सकारात्मक भविष्य की नई चेतना जगाई है। बैठक में जिन राज्यों को अपनी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवसर मिला, उनमें छत्तीसगढ़ का ‘बस्तर मॉडल’ बेहद प्रभावशाली रहा।जनभागीदारी, संस्कृति और विकास के इस अनोखे मेल ने सभी को प्रभावित किया। बैठक में सुझाव दिया गया कि जनभागीदारी व सांस्कृतिक जुड़ाव पर आधारित ऐसे मॉडल्स को अन्य राज्यों में भी अपनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इन पहलों को अनुकरणीय बताते हुए सुझाव दिया कि ऐसे नवाचार, जो समाज की जड़ों से जुड़ते हों और विकास की दिशा तय करते हों, उन्हें  विस्तार दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के ‘बस्तर मॉडल’ को जिस तरह सराहा गया, उसने यह स्पष्ट किया कि जनसहभागिता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और विकास के समन्वय से किस तरह दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी बदलाव की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

मुख्यमंत्री संगमा गांव के दौरे पर थे, तो अचानक स्थानीय स्कूल में रूककर बच्चों से बातचीत के दौरान सिखाया गिटार बजाना

मेघालय मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक छात्र को गिटार के कॉर्ड्स सिखाते नजर आ रहे हैं. म्यूजिक में दिलचस्पी रखने वाले संगमा का यह सरल और मानवीय रूप लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो देखकर लोग उनकी भर-भर के तारीफ कर रहे हैं. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक छात्र को गिटार के कॉर्ड्स सिखाते नजर आ रहे हैं. म्यूजिक में दिलचस्पी रखने वाले संगमा का यह सरल और मानवीय रूप लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो देखकर लोग उनकी भर-भर के तारीफ कर रहे हैं. घटना मेघालय के री-भोई जिले के जिरांग विधानसभा क्षेत्र के पाहमजुला गांव की है. मुख्यमंत्री संगमा जब इस गांव के दौरे पर थे, तो उन्होंने अचानक एक स्थानीय स्कूल का रुख किया. वहां बच्चों से बातचीत के दौरान उनकी नजर एक ऐसे छात्र पर पड़ी, जो गिटार बजाने की कोशिश कर रहा था लेकिन कॉर्ड्स को सही तरीके से पकड़ नहीं पा रहा था. ये देखकर मुख्यमंत्री संगमा खुद छात्र के पास पहुंचे और उसकी मदद करने लगे. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में मुख्यमंत्री संगमा छात्र को गिटार के कॉर्ड्स पकड़ने का तरीका समझाते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने कॉर्ड पैटर्न भी डेमो करके बताए और छात्र को सहजता से गाइड किया.   सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ वीडियो शेयर करते हुए संगमा ने लिखा, जिरांग के नोंगस्पुंग-ए गांव में एक छात्र गिटार बजाने की कोशिश कर रहा था, इसलिए मैंने वहां के स्कूल को एक गिटार भेंट किया। वह अभी शुरुआती स्तर पर है, लेकिन मुझे विश्वास है कि जब उनके नए स्कूल भवन का उद्घाटन होगा, तब वह अच्छे से गिटार बजा पाएगा. मुख्यमंत्री संगमा का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी तारीफ भी हो रहा है.लोगों ने मुख्यमंत्री के बारे में कहा ऐसा अपनापन और सहजता बहुत कम नेताओं में देखने को मिलती है. कई लोगों ने लिखा कि संगीत और शिक्षा से जुड़ाव दिखाकर मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित किया है. वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर लोगों ने कहा कैसे एक नेता बच्चों के सपनों को आकार देने में भूमिका निभा सकता है.  

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट-आतंकवाद विरोधी प्रयासों के बीच पाकिस्तान अपने परमाणु जखीरे का आधुनिकीकरण कर रहा

वाशिंगटन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम करते हुए पड़ोसी देश को मुंहतोड़ जवाब दिया है. लेकिन इस जंग में एक बात खुलकर सामने आई है कि पाकिस्तान को पीछे से चीन और तुर्की जैसे देशों का समर्थन हासिल है. अब अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन को भारत अपना प्रमुख सामरिक प्रतिद्वंद्वी मानता है, जबकि पाकिस्तान को एक ऐसी सुरक्षा समस्या के तौर पर देखता है जिसपर काबू पाना जरूरी है. क्षेत्रीय तनाव कायम रहने की आशंका चीन लगातार पाकिस्तान समेत बाकी पड़ोसी देशों में आर्थिक और सैन्य निवेश करके एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है. अमेरिकी रिपोर्ट में यह बताया गया कि आने वाले साल में पाकिस्तान की सेना की शीर्ष प्राथमिकताओं में क्षेत्रीय पड़ोसियों के साथ सीमा पार झड़पें शामिल रहेंगी. भारत के साथ सीमावर्ती तनाव, आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियां और कश्मीर को लेकर आक्रामक बयानबाजी इस पॉलिसी का हिस्सा हैं. भारत पहले ही कई मौकों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चिंता जता चुका है. सीमा पर भारतीय जवान अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूच राष्ट्रवादी उग्रवादियों के बढ़ते हमले, आतंकवाद विरोधी प्रयासों के बीच पाकिस्तान अपने परमाणु जखीरे का आधुनिकीकरण कर रहा है. पिछले साल के दौरान पाकिस्तान के डेली ऑपरेशन के बावजूद, आतंकवादियों ने 2,500 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी थी. परमाणु जखीरे को आधुनिक बना रहा पाक पाकिस्तान, भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है और वह भारत की पारंपरिक सैन्य क्षमता का मुकाबला करने के लिए अपने परमाणु हथियारों को विकसित करने के अलावा उनके मॉडर्नाइजेशन की कोशिशें जारी रखेगा. पाकिस्तान अपने परमाणु जखीरे को आधुनिक बनाने पर काम कर रहा है और अपनी न्यूक्लियर आर्सनल और परमाणु कमान की सुरक्षा को पुख्ता कर रहा है. भारत के खिलाफ पाकिस्तान को चीन की मदद हासिल है और पाकिस्तान मुख्य रूप से चीन के आर्थिक और सैन्य निवेश का लाभार्थी है. पाकिस्तानी सेना हर साल चीन की पीएलए के साथ कई संयुक्त सैन्य अभ्यास करती है, जिसमें नवंबर 2024 में पूरा होने वाला एक नई एयर एक्सरसाइज भी शामिल है. पाकिस्तान के WMD प्रोग्राम का समर्थन करने वाली विदेशी साजो-सामान और तकनीक मुख्य रूप से चीन के सप्लायर्स से ही मिलती है और कभी-कभी हांगकांग, सिंगापुर, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी इसमें मदद करते हैं. पाकिस्तान में चीन का निवेश रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर काम करने वाले चीनी श्रमिकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले देशों के बीच टकराव का मुद्दा बनकर उभरे हैं. साल 2024 में पाकिस्तान में सात चीनी नागरिक मारे गए थे. पाकिस्तान और ईरान ने सीमा पार आतंकवादी हमलों के जवाब में जनवरी 2024 में दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे के क्षेत्र पर एकतरफा हवाई हमले किए जाने के बाद तनाव कम करने के लिए उच्च स्तरीय बैठकों सहित कई कदम उठाए हैं. सितंबर 2024 में, तालिबान और पाकिस्तानी सीमा बलों के बीच सीमा चौकियों के पास झड़प हुई, जिसमें आठ तालिबान लड़ाके मारे गए. मार्च 2025 में, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान ने एक-दूसरे के क्षेत्र पर हवाई हमले किए, जिनमें से दोनों ने एक-दूसरे के कथित टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया. सहभागिता बढ़ाने पर भारत का फोकस भारत, चीन के प्रभाव को संतुलित करने और वैश्विक नेतृत्व भूमिका को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारियों को प्राथमिकता दे रहा है, जिसके अंतर्गत सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, हथियार बिक्री और सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल है. भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहभागिता भी बढ़ाई है. साथ ही ‘क्वाड’, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और ASEAN जैसे बहुपक्षीय मंचों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. अक्टूबर 2024 के अंत में, भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में विवादित वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर दो जगहों से सेना हटाने के लिए एक समझौते पर पहुंचे. इस वापसी से सीमा सीमा को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान तो नहीं हुआ, लेकिन 2020 की घटना के बाद कुछ तनाव जरूर कम हुआ, जब LAC पर झड़प में दोनों पक्षों के सैनिक मारे गए थे. मेक इन इंडिया की ताकत भारत निश्चित रूप से इस साल भी अपनी ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देगा, ताकि घरेलू रक्षा उद्योग को सशक्त किया जा सके और सप्लाई चेन की चिंताओं को कम किया जा सके. भारत ने 2024 में अपनी सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण को जारी रखा. भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-I प्राइम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) और अग्नि-V मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) का परीक्षण किया. इसके साथ ही भारत ने अपनी दूसरी परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी को भी नौसेना में शामिल किया, जिससे उसकी न्यूक्लियर ट्रायड को मजबूती मिली है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live