LATEST NEWS

‘हार्वर्ड के पास ₹4 अरब से ज्यादा फंड’, ट्रंप के तेवर गरम, मांगी 31% स्टूडेंट्स की डिटेल्स, अमेरिकी कोर्ट की रोक के बाद बोला हमला

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर हमला बोला है. ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में में पढ़ रहे लगभग 31 फीसदी विदेशी छात्रों की डिटेल्स मांगी है. यह तब है जबकि शुक्रवार को एक अमेरिकी कोर्ट ने ट्रंप प्रसाशन के कदम पर अस्थायी रोक लगाई थी. इसके बाद ट्रंप के बयान ने अमेरिका में हायर एजुकेशन और इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी शामिल हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि हार्वर्ड में पढ़ने वाले लगभग 31% छात्र विदेशी हैं और यूनिवर्सिटी इन छात्रों की जानकारी देने में टालमटोल कर रही है. उन्होंने लिखा, “हार्वर्ड यह क्यों नहीं कह रहा है कि उनके लगभग 31% स्टूडेंट्स विदेशी देशों से हैं और फिर भी वे देश, जिनमें से कुछ संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए बिल्कुल भी फ्रेंडली नहीं हैं, वे अपने छात्रों की शिक्षा के लिए कुछ भी भुगतान नहीं करते हैं और न ही वे कभी ऐसा करने का इरादा रखते हैं.” ट्रंप ने आगे लिखा, “हम जानना चाहते हैं कि वे विदेशी छात्र कौन हैं, यह एक उचित अनुरोध है क्योंकि हम हार्वर्ड को अरबों डॉलर देते हैं, लेकिन हार्वर्ड बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा है. हम उन नामों और देशों को जानना चाहते हैं. हार्वर्ड के पास $52,000,000 (भारतीय रुपयों में चार अरब से ज्यादा फंड) हैं, इसका इस्तेमाल करें और फेडरेल गवर्नमेंट से आपको पैसे देना जारी रखने के लिए कहना बंद करें!” विवाद की शुरुआत: हार्वर्ड पर क्या हैं आरोप? ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (SEVP) सर्टिफिकेशन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया. इस सर्टिफिकेशन के बिना, हार्वर्ड नए विदेशी छात्रों को दाखिला नहीं दे सकता और वर्तमान में पढ़ रहे लगभग 7,000 विदेशी छात्रों को दूसरी यूनिवर्सिटीज में ट्रांसफर करना होगा, वरना उनका वीजा स्टेटस खतरे में पड़ जाएगा. होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने हार्वर्ड पर “हिंसा, यहूदी-विरोधी भावना, और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समन्वय” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. नोएम ने कहा कि यह एक “चेतावनी” है कि सभी यूनिवर्सिटीज को कानून का पालन करना होगा और यह विदेशी छात्रों को दाखिला देने का “विशेषाधिकार” है, न कि अधिकार. ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड के 2.2 बिलियन डॉलर के संघीय अनुदान और 450 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त फंड को फ्रीज कर दिया है. प्रशासन ने यूनिवर्सिटी से डाइवर्सिटी, इक्विटी, और इन्क्लूजन (DEI) कार्यक्रमों को बंद करने, प्रवेश नीतियों में बदलाव करने, और मध्य पूर्व से संबंधित कुछ शैक्षणिक कार्यक्रमों की ऑडिट करने की मांग की थी, जिसे हार्वर्ड ने ठुकरा दिया. हार्वर्ड का जवाब और कानूनी कदम हार्वर्ड ने इस कदम को “गैरकानूनी” और “प्रतिशोधात्मक” करार देते हुए तुरंत बोस्टन की संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया. यूनिवर्सिटी ने अपनी शिकायत में कहा कि यह फैसला अमेरिकी संविधान के प्रथम संशोधन, ड्यू प्रोसेस क्लॉज, और प्रशासनिक प्रक्रिया अधिनियम का “खुला उल्लंघन” है. हार्वर्ड ने तर्क दिया कि इस कदम से यूनिवर्सिटी और इसके 7,000 से अधिक वीजा धारक छात्रों पर “तत्काल और विनाशकारी प्रभाव” पड़ेगा. हार्वर्ड ने कहा, “सरकार ने एक झटके में हार्वर्ड के छात्र समुदाय का एक-चौथाई हिस्सा, यानी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को, खत्म करने की कोशिश की है, जो यूनिवर्सिटी और इसके मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. बिना अंतरराष्ट्रीय छात्रों के, हार्वर्ड, हार्वर्ड नहीं.” यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया कि 2024-2025 सत्र में इसके लगभग 6,800 अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं, जो कुल नामांकन का 27% हैं. ट्रंप के कदम पर कोर्ट ने लगाई अस्थायी रोक शुक्रवार को, बोस्टन की जिला जज एलिसन बरोज ने ट्रंप प्रशासन के फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी, ताकि इस मामले की पूरी सुनवाई हो सके. जज ने कहा कि हार्वर्ड को इस कदम से नुकसान हो सकता है. अगली सुनवाई 27 और 29 मई को निर्धारित की गई है.  

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की उपलब्धियों का प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया जिक्र

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी  ने  ‘मन  की  बात’ की  122 वीं  कड़ी में आज फिर  दंतेवाड़ा जिले  की  उपलब्धियों  का  जिक्र  किया। प्रधानमंत्री मोदी  ने  कहा  कि  मन  की  बात  में  हम  बस्तर  ओलंपिक  और  माओवाद प्रभावित  क्षेत्रों  में साइंस  लैब  की  चर्चा  कर  चुके  हैं। यहां के बच्चों में साइंस का पेशन है।    स्पोर्ट्स में भी कमाल कर रहे हैं। ऐसे प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी  होते हैं। इन्होंने तमाम चुनौतियों के बीच अपने  जीवन को बेहतर बनाने की  राह  चुनी है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे। करीब 95 प्रतिशत के साथ यह जिला दसवीं के नतीजों में टॉप पर रहा। वहीं  12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया। सोचिए जिस दंतेवाड़ा जिले में  कभी  माओवाद चरम पर था, वहां आज  शिक्षा का परचम लहरा रहा है। ऐसे  बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं।

युजवेंद्र चहल को प्लेऑफ से पहले लगी चोट, कोच सुनील जोशी ने किया कंफर्म, पंजाब की बढ़ीं मुश्किलें

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में सातवीं जीत दर्ज की। पंजाब के लिए टॉप-2 में अपनी जगह पुख्ता करने का सुनहरा मौका था लेकिन टीम को अब अपना अगला मुकाबला जीतने के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। इस बीच आईपीएल प्लेऑफ से ठीक पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेल सके थे। पंजाब किंग्स के सहायक कोच सुनील जोशी ने इसकी पुष्टि की। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब को गेंदबाजी आक्रमण में चहल की अनुपस्थिति काफी महसूस हुई। हालांकि सहायक कोच ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। सुनील जोशी ने कहा, “चहल को थोड़ी सी चोट है, इसलिए हम उन्हें आराम दे रहे हैं। यही हमारा आईडिया है।” दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में युजवेंद्र चहल की जगह हरप्रीत ब्रार और प्रवीण दुबे को मौका मिला। प्रवीण ने दो ओवर में बिना विकेट लिए 20 रन दिए, जबकि ब्रार ने 41 रन देकर दो विकेट लिए। आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपनी दूसरी आईपीएल हैट्रिक भी हासिल की। पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 206 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली की जीत के साथ अंक तालिका में अंकतालिका में टॉप दो की रेस रोमांचक हो गयी है। अब शीर्ष चार टीमों में गुजरात टाइटंस के बाद फिलहाल पंजाब 17 अंकाें के साथ दूसरे स्थान पर है मगर इतने ही अंक के साथ बेगलुरु तीसरे और मुबंई 16 अंको के साथ चौथी पायदान पर है। अभी चारों ही टीमों को एक एक मैच खेलना है जिसके बाद ही टॉप दो टीमों का पता चल सकेगा।  

भारत के चारों तरफ फैला रहा सैन्य जाल, चीन सबसे बड़ा खतरा, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में PAK को लेकर भी बड़े दावे

वाशिंगटन अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में एक बार फिर चीन की विस्तारवादी नीति और भारत के लिए उसकी सामरिक चुनौती पर चिंता जताई गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा नीति वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करने, चीन का सामना करने और भारत की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी. भारत, चीन को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानता है. जबकि पाकिस्तान को एक सीमित सुरक्षा समस्या के रूप में देखता है जिसे नियंत्रण में रखा जा सकता है. PLA के सैन्य अड्डों की योजना, भारत के लिए खतरे की घंटी रिपोर्ट के अनुसार, चीन अपने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैन्य ठिकाने बर्मा (म्यांमार), पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में स्थापित करने की योजना पर विचार कर रहा है. यदि ऐसा होता है तो यह भारत के लिए गंभीर सामरिक खतरा बन सकता है क्योंकि ये देश भारत की सीधी समुद्री और थल सीमाओं के निकट हैं. यह ‘स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स’ रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत चीन हिंद महासागर में अपने प्रभाव को बढ़ाना चाहता है. अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रयास चीन की वैश्विक सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की मंशा को दर्शाता है और इससे भारत की सुरक्षा स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, मई 2024 के मध्य में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच सीमा पार गोलीबारी और हमलों के बावजूद भारत की रणनीतिक सोच में चीन को प्राथमिक खतरे के रूप में देखा जा रहा है. भारत, चीन के प्रभाव को संतुलित करने और वैश्विक नेतृत्व भूमिका को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारियों को प्राथमिकता दे रहा है, जिसके अंतर्गत सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, हथियार बिक्री और सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल है. भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में त्रिपक्षीय सहभागिता भी बढ़ाई है और ‘क्वाड’, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और ASEAN जैसे बहुपक्षीय मंचों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. चीन से तनाव कम, लेकिन सीमा विवाद बरकरार रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अक्टूबर 2024 के अंत में भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के दो विवादित इलाकों से सेनाएं पीछे हटाने पर सहमति बनाई. हालांकि यह कदम सीमावर्ती तनाव को कुछ हद तक कम करता है, लेकिन सीमा विवाद अब भी अनसुलझा है. गौरतलब है कि 2020 में इसी इलाके में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प में जानें गई थीं. PAK के आतंकी ठिकानों पर भारत की मिसाइल कार्रवाई अप्रैल 2024 के अंत में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के भीतर आतंकवाद से जुड़े ढांचागत ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इसके बाद 7 से 10 मई के बीच दोनों देशों के बीच कई दौर की मिसाइल, ड्रोन, और ‘लोइटरिंग म्यूनिशन’ (आत्मघाती ड्रोन) से हमले हुए और भारी गोलीबारी भी हुई. 10 मई तक दोनों पक्षों के बीच पूर्ण युद्धविराम पर सहमति बन गई. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान तेजी से अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को आधुनिक बना रहा है और भारत को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है. यह रणनीति पाकिस्तान की सैन्य सोच और सीमा पर उसकी आक्रामकता को दर्शाती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान मुख्य रूप से चीन की आर्थिक और सैन्य उदारता पर निर्भर है. चीन से मिले संसाधनों और तकनीकी सहायता के बल पर पाकिस्तान ना सिर्फ अपने सैन्य ढांचे को मजबूत कर रहा है, बल्कि परमाणु क्षमताओं को भी विस्तार दे रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक, चीन-पाकिस्तान गठजोड़, भारत के लिए सामरिक रूप से दोहरा खतरा पैदा कर रहा है. एक तरफ LAC पर चीन का दबाव और दूसरी तरफ पाकिस्तान की परमाणु और सीमा पार पॉलिसी टेंशन बढ़ा रही है. पाकिस्तानी सेना के फोकस में रहेगा सीमा पार संघर्ष रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले साल में पाकिस्तान की सेना की शीर्ष प्राथमिकताओं में क्षेत्रीय पड़ोसियों के साथ सीमा पार झड़पें शामिल रहेंगी. भारत के साथ सीमावर्ती तनाव, आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियां और कश्मीर को लेकर आक्रामक बयानबाजी इसी पॉलिसी का हिस्सा हैं. यह बात खासतौर पर उल्लेखनीय है कि भारत पहले ही कई मौकों पर पाकिस्तानी प्रायोजित आतंकवाद और नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम उल्लंघनों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चिंता जता चुका है. रूस के साथ संबंध कायम, लेकिन निर्भरता घटी भारत 2025 तक रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखेगा, क्योंकि वो इन्हें अपने आर्थिक और रक्षा हितों के लिए जरूरी मानता है. रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही मोदी सरकार ने रूस से सैन्य उपकरणों की नई खरीदारी में कटौती की हो, लेकिन रूस निर्मित टैंकों और लड़ाकू विमानों के बड़े भंडार के रख-रखाव के लिए अब भी भारत को रूसी स्पेयर पार्ट्स पर निर्भर रहना पड़ता है. यह सहयोग चीन-रूस के नजदीकी संबंधों के संतुलन के रूप में भी देखा जा रहा है. ‘मेड इन इंडिया’ पर जोर, सैन्य आधुनिकीकरण जारी भारत इस वर्ष भी ‘मेड इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देगा, ताकि घरेलू रक्षा उद्योग को सशक्त किया जा सके और सप्लाई चेन की चिंताओं को कम किया जा सके. भारत ने 2024 में अपनी सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण को जारी रखा. भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-I प्राइम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) और अग्नि-V मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) का परीक्षण किया. इसके साथ ही भारत ने अपनी दूसरी परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी को भी नौसेना में शामिल किया, जिससे उसकी परमाणु त्रयी (nuclear triad) को मजबूती मिली.  

दिल्ली में NDA की बैठक से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफ

नई दिल्ली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार को दिल्ली में एकजुटता का प्रदर्शन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक से तीन अहम राजनीतिक और रणनीतिक संदेश सामने आए. राष्ट्र की सुरक्षा पर निर्णायक कार्रवाई की सराहना, सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर व्यापक मंथन हुआ. इसके साथ ही बैठक से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफ तौर पर उभरकर सामने आए हैं. बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना पर बधाई प्रस्ताव लाया गया. शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आम भारतीयों में आत्मविश्वास और गर्व की नई भावना पैदा की है.   एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने यह साबित कर दिया है कि ‘जो हमसे टकराएगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा.’ यह केवल एक कहावत नहीं, बल्कि सच्चाई है. ‘Operation Sindoor’ ने सामान्य हिंदुस्तानियों को नया आत्मविश्वास और आत्मसम्मान प्रदान किया है. केंद्र सरकार की पॉलिसी, सेना के शौर्य, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साहस को हम सैल्यूट करते हैं. ‘देश की जनता को पीएम मोदी पर गर्व है’ शिंदे का कहना था कि मोदी जी ने तीन दिन पहले ही कहा था, ‘मोदी की नसों में लहू नहीं, बल्कि गरम सिंदूर बह रहा है’. मोदी जी, देश की 140 करोड़ जनता को आप पर गर्व है. देशवासियों का सौभाग्य है कि हमें आप जैसे साहसी, पराक्रमी और निस्सीम देशभक्त प्रधानमंत्री मिले. हम इस महत्वपूर्ण समय में अद्वितीय और पराक्रमी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. विशेष रूप से ऐसी गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर काबू पाने में उन्होंने हमेशा हमारे रक्षा बलों को लगातार समर्थन दिया है. इतिहास ऑपरेशन सिंदूर को उन लोगों को करारा जवाब देने के रूप में याद रखेगा, जिन्होंने भारत की शांतिपूर्ण विकास यात्रा को विवादित करने की गलती की. यह भारत की संप्रभुता और भारतीयों की सुरक्षा को हर चीज से ऊपर रखने की एनडीए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है. ‘राष्ट्र हित के मामलों में सभी एकजुट हैं’ एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, भारत किसी भी आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा और यह भारत की शर्तों पर किया जाएगा. भारत कभी भी परमाणु ब्लैकमेल स्वीकार नहीं करेगा. भारत आतंकवादियों और उन्हें प्रायोजित करने वाली सरकारों के बीच अंतर नहीं करेगा. आने वाले दिनों में विभिन्न दलों के नेता विभिन्न देशों का दौरा करेंगे और शांति एवं आतंकवाद की बुराई को समाप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के बारे में बातचीत करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी जी का एक स्टेट्समैन जैसा दृष्टिकोण है और दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देता है कि राष्ट्रीय हित के मामलों में हम सभी एकजुट हैं. शिंदे ने कहा, एनडीए एक सुरक्षित, समृद्ध और एकजुट भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नए दृढ़-निश्चय के साथ काम करना जारी रखने का संकल्प लेता है. अंत में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की परिषद के आयोजन के लिए मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं. बैठक में 18 डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद इससे पहले एनडीए की बैठक में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी का बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया. एकनाथ शिंदे, पवन कल्याण समेत अन्य नेताओं ने वेलकम किया. बैठक में UP के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो शामिल थे. 18 डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे. दो प्रस्तावों पर मुहर एनडीए की अहम बैठक का मकसद सुशासन और विकास की नई योजनाओं के साथ-साथ सियासी भी है. बिहार चुनाव भी एक मुद्दा है. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए. दो प्रस्ताव भी पास किए गए. बैठक के क्या मायने? पहला प्रस्ताव भारतीय सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बधाई देने के लिए पारित किया गया. दूसरे प्रस्ताव में आगामी जनगणना के दौरान जातिगत आंकड़ों के संकलन के सरकार के फैसले की सराहना की गई. यह कदम खासतौर पर बिहार जैसे राज्य में सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व की मांगों से जोड़कर देखा जा रहा है. बिहार में जाति आधारित राजनीति पर एनडीए विपक्ष को घेरने का मौका नहीं देना चाहता है. जानकारों का मानना है कि यह प्रस्ताव सामाजिक न्याय को लेकर एनडीए के दृष्टिकोण को मजबूती देता है, बल्कि विपक्ष की इस मुद्दे पर मोनोपॉली को चुनौती देता है. बैठक में शामिल रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दे पर अभिनंदन प्रस्ताव आगामी चुनाव को लेकर एनडीए की तैयारियों की ओर इशारा करता है. 2024 में एनडीए-3 के गठन के बाद से ये पहली बड़ी बैठक है.  

केरल में पहुंचने के बाद अब और कई राज्यों में मॉनसून पहुंच गया है, झमाझम बारिश का अलर्ट

मुंबई इस बार देश में मॉनसून की एंट्री समय से पहले ही हो गई है। इससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली है। केरल में पहुंचने के बाद अब और कई राज्यों में मॉनसून पहुंच गया है, जोकि किसी खुशखबरी से कम नहीं है। महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मॉनसून के पहुंचने से झमाझम बारिश शुरू हो गई है। हालांकि, अभी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून के पहुंचने में तीन दिन बाकी हैं। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून रविवार को अरब सागर, कर्नाटक, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और मिजोरम के कुछ हिस्सों, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। आईएमडी ने कहा, ”मॉनसून की उत्तरी सीमा देवगढ़, बेलगावी, हावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल, कोहिमा से होकर गुजरती है। मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु समेत कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के बचे हुए हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।” महाराष्ट्र में, तटीय कोंकण और मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी प्री-मॉनसून बारिश हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दी, जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे पहले आगमन था, जब यह 23 मई को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था। आम तौर पर, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून तक केरल में अपनी शुरुआत करता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। यह आमतौर पर 7 जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून को मुंबई पहुंचता है।  

आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा घमासान

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 सीजन के अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं, ऐसे में मैच नंबर 68 प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बावजूद अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इस सीजन में लय हासिल करने में विफल रही है और 13 मैचों में से पांच जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पांच में उसे जीत मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 11 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

रूस ने यूक्रेन पर कर दिया अब तक का सबसे बड़ा हमला, हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत, भीषण तबाही

रूस कैदियों की रिहाई के बीच रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 367 ड्रोन और मिसाइल दाग दिए। इस हमले से यूक्रेन में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। यह युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया जा रहा है। जानकारी के मुकाबले हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन ने दावा किया कि उसकी एयर फोर्स ने रूस के 266 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि नुकसान को पूरी तरह रोका नहीं जा सका। इस हमले में अपार्टमेंट्स और इमारतों को नुकसान हुआ है। कीव का कहना है कि रूस बलिस्टिक मिसाइल से भी हमला करने में चूक नहीं रहा है। जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया जिम्मेदार दक्षिणी यूक्रेन के मिकोलाइव में रूस के ड्रोन अटैक में एक 77 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। इसके अलावा एक अपार्टमेंट बुरी तरह तहस-नहस हो गया। इमारत के चारों पर मलबा पड़ा हुआ है। इस हमले के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बार फिर अमेरिका को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप ही जिम्मेदार हैं। जेलेंस्की ने कहा, अमेरिका और विश्व की चुप्पी व्लादिमीर पुतिन का उत्साहवर्धन कर रही है। रूस यूक्रेन पर आतंकी हमले कर रहा है। क्या यह उसपर प्रतिबंध लगाने के लिए काफी नहीं है? उन्होंने कहा कि बिना दबाव के कुछ भी बदलने वाला नहीं है। वहीं रूस और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों में ऐसे ही तबाही मचाते रहेंगे। वहीं रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 95 ड्रोन मार गिरए हैं। इनमें से 12 को मॉस्को के पास इंटरसेप्ट किया गया। बता दें कि तुर्की में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच शांति वार्ता हुई थी। दो घंटे से भी कम की इस बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया। यूक्रेन चाहता था कि रूस कम से कम एक महीने के सीजफायर के लिए तैयार हो। इसके बाद बातचीत को आगे बढ़ाया जाए। वहीं रूस सीजफायर के लिए तैयार नहीं था। दोनों देशों के बीच 1000 बंदियों की रिहाई को लेकर डील हुई थी।  

चेन्नई सुपर किंग्स ने कॉनवे और ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा

अहमदाबाद आज अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद गुजरात टाइटंस का सामना 10वें स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हो रहा है। दोनों टीमों का ग्रुप चरण में ये आखिरी मुकाबला है। गुजरात की टीम की नजरें शीर्ष पर बरकरार रहने पर होंगी, जबकि सीएसके की टीम जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी।  सीएसके की पारी समाप्त चेन्नई सुपर किंग्स ने डेवोन कॉनवे के बाद डेवाल्ड ब्रेविस के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा है। ब्रेविस ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जिससे सीएसके 20 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाने में सफल रही। सीएसके ने गुजरात के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। सीएसके ने 18 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। कॉनवे अर्धशतक लगाकर आउट डेवोन कॉनवे अर्धशतक लगाकर अपना विकेट गंवा बैठे। कॉनवे ने 34 गेंदों पर पचासा पूरा किया, लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर राशिद खान ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। कॉनवे 35 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान ने शिवम दुबे को आउट कर सीएसके को तीसरा झटका दिया। शिवम आठ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर ने उर्विल पटेल को आउट कर सीएसके को दूसरा झटका दिया। इस तरह उर्विल और कॉनवे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी टूट गई। उर्विल और कॉनवे ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। उर्विल 19 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। कॉनवे-उर्विल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी डेवोन कॉनवे और उर्विल के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। सीएसके का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है और टीम ने नौ ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 101 रन बनाए हैं। 

चेंजिंग रूम में कपड़े ट्राय करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाकर दुकानदार का नाबालिग पुत्र दोस्तों को भेजता था

शहडोल मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में स्थित कपड़े की दुकान में लगाए गए चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर महिलाओं के वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यह खुराफात दुकानदार का नाबालिग पुत्र काफी समय से अंजाम दे रहा था। उसने चेंजिंग रूम में कैमरा छिपाकर लगाया था। इसके जरिए वह चेंजिंग रूम में कपड़े ट्राय करने वाली महिलाओं के वीडियो बना लिए जाते थे, जिन्हें दुकानदार का पुत्र अपने दोस्तों के बीच साझा किया करता था। कुछ वीडियो वायरल हुए तो महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित नाबालिग के साथ ही उसके दुकानदार पिता के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कर ली है।   चेंजिंग रूम से मिला कैमरा मामला शहडोल जिले के बाणसागर देवलोंद थाना क्षेत्र के बुड़वा गांव का है। यहां बस स्टैंड के पास संचालित नारायणदीन गुप्ता की कपड़े की दुकान पर छापेमारी में पुलिस ने चेंजिंग रूम के अंदर कैमरा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि दुकान दोनों पिता-पुत्र चलाते हैं, लेकिन चेंजिंग रूम में कैमरा दुकानदार के नाबालिग पुत्र ने लगाया था। इस कैमरे की सहायता से बनने वाले महिलाओं वीडियो को वह कई दोस्तों को साझा करता था। पुलिस अब आरोपित पिता-पुत्र दोनों की गिरफ्तारी करेगी। जांच और पूछताछ से यह भी पता लगाया जाएगा कि चेंजिंग रूम में कितने समय से कैमरा लगाया गया था और अब तक कितनी महिलाओं के वीडियो बनाकर वायरल किए गए।

इंदौर में फिर एक हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार, पुलिस ने मकसूद खान के विरुद्ध प्रकरण किया दर्ज

इंदौर हिंदू युवती से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। एरोड्रम पुलिस ने मकसूद खान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। मकसूद युवती से हिंदू नाम रमेश कुमावत के नाम से मिला था। बातचीत के बहाने सुनसान जगह ले गया और कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। हीरानगर क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय पीड़िता शादी समारोह में डेकोरेशन मैनेजमेंट का काम करती है। पिछले साल 20 दिसंबर को काम के सिलसिले में देवास बायपास की एक होटल में थी। आरोपित मकसूद ने उससे चर्चा की और रमेश कुमावत नाम बताया। उसने कहा कि बहन की शादी में डेकोरेशन करवाना है। उसने पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिए।   लड़की को बेहोशी छाने लगी कुछ दिनों बाद उसने कॉल कर कहा कि बहन की शादी के संबंध में चर्चा करना है। 13 जनवरी को रात करीब आठ बजे आरोपित से बिजासन माता मंदिर के समीप मिलने गई। वह बातचीत के बहाने कार एक खेत में ले गया और कोल्ड्रिंक पीने के लिए दी। कुछ ही देर बाद पीड़िता को बेहोशी छाने लगी। आरोपित ने बेहोशी की अवस्था में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर उसने कार इधर-उधर घुमाई और देर रात पीड़िता को घर छोड़कर चला गया। आरोपित ने घटना का जिक्र करने पर हत्या की धमकी दी। उसने 20 जनवरी को पुन: काल लगाया और मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान उसके फोन पर किसी का कॉल आया और उसने वालेकुम अस्सलाम बोला। पीड़िता यह सुनकर चौंक गई। पूछने पर आरोपित ने कहा- मैं मुसलमान हूं और मेरा नाम मकसूद खान है। पीड़िता उससे मिलना नहीं चाहती थी। मकसूद उसे बदनाम करने और मारने की धमकी देकर बुला लेता था। कुछ दिनों पूर्व उसने पीड़िता को बाजार में ही रोक लिया। उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। कई अन्य युवतियों का भी किया शोषण छोटी खजरानी निवासी मकसूद खान ने कई हिंदू लड़कियों का शोषण किया है। उसने रिटायर पुलिसकर्मी (एएसआई) की बहू को भी जाल में फंसाया है। उससे परेशान होकर एएसआई के बेटे ने जहर खा लिया था। उसने चार पन्ने का सुसाइड नोट भी लिखा था। स्वजन ने पुलिस को भी शिकायत की, मगर एरोड्रम पुलिस ने मकसूद को प्रतिबंधात्मक धारा लगाकर जेल भेज दिया।

24 घंटे में कोरोना से 2 की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 363, 27 नए केस मिले

नई दिल्ली सिंगापुर-थाइलैंड में तहलका मचाने के बाद कोरोना के नया वैरिएंट एक बार फिर से लोगों को डराने लगा है। देश के कई इलाकों में कोविड-19 (COVID-19) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं कोरोना अब जानलेवा साबित होने लगा है। देश में कोरोना के नए वैरिएंट से बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक- बेंगलुरु में कोरोना पीड़ित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई है। देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार बढोतरी के बाद केंद्र सरकार ने ए़डवाइजरी जारी की है। वहीं इसे लेकर कई राज्य की सरकारों ने अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये पहली बार है जब दिल्ली में लगभग तीन वर्षों के बाद COVID-19 मामले सामने आए हैं। 24 मई (शनिवार) को 27 नए कोरोना केस सामने आए। महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 363 पहुंच गई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए।स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड के नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आए हैं। हालांकि, ज्यादातर केस हल्के (माइल्ड) हैं और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। नये वेरिएंट को WHO ने चिंताजनक नहीं माना भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक भारत में कोविड-19 के वेरिएंट NB.1.8.1 का एक और LF.7 प्रकार के चार मामले मिले हैं। चीन और एशिया के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है। WHO ने इन्हें चिंताजनक नहीं माना है, लेकिन निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। दिल्ली में भी अलर्ट राजधानी दिल्ली में कोरोना के 23 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अडवाइरी जारी की है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना से किसी तरह की घबराने की बात नहीं है। सरकार स्थिति पर पूरा ध्यान दे रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा है कि कोविड के नए मामलों को लेकर डर वाली कोई बात नहीं है। इस साल कर्नाटक में कोरोना के कुल 35 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं बीते 15 दिनों में केस तेजी से पाए गए हैं। शनिवार को बेंगलुरु में कोरोना से संक्रमित एक 84 साल के शख्स की मौत हो गई थी। वहीं बेंगलुरु में एक 9 महीने का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे की हालत स्थिर है। उत्तराखंड में सामने आए दो केस उत्तराखंड में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। मरीजों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है। हालांकि प्रदेश सरकार का कहना है कि कोरोना के मामले बेहद हल्के हैं और किसी तरह के डर की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ये मरीज राज्य के बाहर से ही संक्रिमित होकर आए थे। JN.1 वैरिएंट इम्यूनिटी कमजोर करता है​​​​​ JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 अन्य वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। दुनिया के कई हिस्सों में यह सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है। JN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक रह सकते हैं।

स्कूलों ने भेजे ही नहीं 10वीं-12वीं प्रोजेक्ट और प्रेक्टिकल परीक्षा के नंबर, कई स्टूडेंट हुए फेल, 28 विद्यार्थी कर चुके हैं शिकायत

भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं परीक्षा में सिस्टम की आपराधिक गलती सामने आई है। दरअसल, कई स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट और प्रायोगिक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक माशिम को भेजे ही नहीं। परिणाम जारी हुए तो ऐसे सैकड़ों विद्यार्थी फेल हो गए, वह भी तब जब लिखित परीक्षा में उनके बहुत अच्छे अंक आए थे। दरअसल 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में 20 अंक के प्रोजेक्ट और 30 अंक की प्रायोगिक परीक्षा स्कूल स्तर पर ही होती है। परीक्षा के बाद इसके अंक माशिम के आनलाइन माड्यूल पर चढ़ाने होते हैं। यह पोर्टल पूरे समय खुला रहता है। स्कूलों में आनलाइन अंक चढ़ाने के काम में बड़ी गलती की गई और आधे-अधूरे अंक भेज दिए गए। अब इसका खामियाजा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।   28 विद्यार्थी कर चुके हैं शिकायत अपनी गलती छिपाने के लिए स्कूल ऐसे विद्यार्थियों से जबरदस्ती दूसरी परीक्षा का आवेदन करा रहे हैं। माशिम के पास ऐसे 28 विद्यार्थियों की शिकायत आ चुकी है, जिनका कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा देने के बावजूद स्कूल ने उनके अंक नहीं भेजे या आधे-अधूरे नंबर भेजे, जिसकी वजह से वे फेल हुए हैं। कई विद्यार्थियों की शिकायत को खुद संबंधित स्कूल के प्राचार्य ने अग्रसारित किया है। यानी स्कूल खुद स्वीकार कर रहे हैं कि अंक भेजने में उनसे गलती हुई है। कई विद्यार्थियों की शिकायतें जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से भी अग्रसारित होकर आई हैं। मंडल का दावा, उनकी गलती नहीं मंडल के अधिकारियों का कहना है इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। अब ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करना ही होगा। वे चाहें तो अंक सुधार के लिए परीक्षा दे सकते हैं। अगर परीक्षा नहीं देना चाहते हैं तो उनके आंतरिक मूल्यांकन के अंक स्कूल से लेकर सैद्धांतिक परीक्षा के अंकों को जोड़कर रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी परीक्षा का सिर्फ ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। दोबारा आवेदन किया तो ढाई हजार शुल्क जिन विद्यार्थियों को सभी विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक के लिए दूसरी परीक्षा में आवेदन करना होगा, उन्हें ढाई हजार का शुल्क देना होगा। एक विषय की परीक्षा के लिए 500 रुपये शुल्क लगता है। ऐसे में पांच या छह विषय के लिए विद्यार्थी को ढाई से तीन हजार रुपये शुल्क देना होगा। इसके लिए आवेदन 31 मई तक करना होगा। परीक्षा 17 जून से होनी है।   अंकसूची में मार्च व जून माह का आएगा अंतर माध्यमिक शिक्षा मंडल की पहली व दूसरी परीक्षा की अंकसूची एक ही रहेगी। इसमें अंतर सिर्फ मार्च व जून माह लिखा होगा। जिन विद्यार्थियों ने मार्च में परीक्षा दी है, उनकी अंकसूची पर मार्च 2025 व जिन विद्यार्थियों की दूसरी परीक्षा जून में होगी, उनमें जून 2025 लिखा होगा। इसके अलावा अंकसूची में प्रथम या द्वितीय परीक्षा जैसा कुछ भी नहीं लिखा होगा। परीक्षार्थियों के साथ ऐसे हुआ है धोखा केस-1 : सागर जिले के शासकीय उमावि खिमलासा का 12वीं का विद्यार्थी प्रेमसिंग कुशवाहा ने सैद्धांतिक परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं। उसे संस्कृत विषय के प्रोजेक्ट में 19 के बदले एक अंक दिया गया है। इस कारण वह फेल हो गया। अब उस पर द्वितीय परीक्षा का फार्म भरने के लिए दबाव डाला जा रहा है। प्रेमसिंग का कहना है कि वह दोबारा परीक्षा देने को इच्छुक नहीं है। अगर दूसरी परीक्षा में अंक कम आए या वह फेल हो गया तो स्कूल वाले जिम्मेदार होंगे। केस-2 : सागर जिले के शासकीय उमावि निवारी की छात्रा वैष्णवी कुशवाहा को सामाजिक विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं होने के कारण फेल कर दिया गया है। वैष्णवी ने भी स्कूल प्राचार्य को आवेदन दिया, लेकिन अब उसे भी द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा जा रहा है।  

अगर कोई आतंकवादी भारत में मारा जाता है तो यहां उसके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी: इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी

ग्वालियर ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने ग्वालियर के किला गेट स्थित शाही जामा मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने मुस्लिम युवाओं और बुजुर्गों को संबोधित करते हुए आतंक और आतंकवादियों से जुड़े फतवे का ऐलान किया। कहा कि अगर कोई आतंकवादी भारत में मारा जाता है तो यहां उसके जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी। उसके कब्र के लिए भारत की जमीन नहीं दी जाएगी। ऑल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में पहलगाम में निर्दोषों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह से पहलगाम की घटना हुई, वह अत्यंत निंदनीय है।   पीओके लेने का समय आ गया यह हमला भारत की आत्मा पर आघात था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार कह रहे थे कि आतंकवाद का बदला लिया जाएगा और भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट कर दिया है। अब खुद मसूद अजहर भी डर हुआ है और कह रहा है कि भारत उसे भी मार सकता है। अब पीओके लेने का समय आ गया है। बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए बलूचिस्तान की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भारत की कूटनीति और विदेश नीति के साथ है, बलूचिस्तान की लंबे समय से मांग हो रही है। पाकिस्तान अन्याय कर रहा है। बलूचिस्तान की आजादी का वक्त आ गया है, बलूचिस्तान आजाद होना चाहिए। भारत-पाकिस्तान तनाव पर राहुल गांधी के सवालों को लेकर इलियासी ने कहा कि मैं कभी भी उन वक्तव्यों को नहीं मानूंगा, जो देश की नीति के विरोध में हो। शैतानों जैसा व्यवहार होना चाहिए आज भारत एकजुट है और जब से नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तभी से विपक्ष लगातार हमलावर है, विपक्ष खुद ईमानदार नहीं है। देशहित में हो रहे कार्यों पर प्रधानमंत्री का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, आतंकवादी शैतान होता है और शैतानों के साथ शैतानों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

गरियाबंद में 7 नकाबपोशों ने व्यापारी के घर घुसकर चाकू की नोक पर की लूट

गरियाबंद जिले के छुरा थाना के चरौदा गांव में बीती रात 7 नकाबपोशों ने व्यापारी के घर घुसकर चाकू की नोक पर लूट को अंजाम दिया. लुटेरे घर में रखे तीन से चार लाख रुपया नगद के साथ लगभग 400 ग्राम सोने के जेवर लूटकर ले भागे. घटना के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है. लुटेरों ने चरौदा गांव में निवासरत सूर्यकांत अग्रवाल के घर लूट को अंजाम दिया. नकाबपोश लुटेरों ने घर के पीछे से अंदर प्रवेश किया. इसके बाद घर के सदस्यों से मोबाइल लूटकर एक कमरे में बंद कर लूट को अंजाम दिया. जाते-जाते लुटेरों ने पुलिस को खबर नहीं करने की हिदायत तक दे डाली. व्यापारी ने लुटेरों के जाने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी. सुबह होते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच टीम वारदात को अंजाम देने के तरीकों के साथ लुटरों के बारे में पूछताछ में जुटी है. पुलिस के आला अफसरों ने जल्द की अपराधियों तक पहुंचने की बात कही है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live