LATEST NEWS

गुरुवार 05 जून 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि- नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। ऑफिस में सीनियर्स के सुझाव से कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों को आज घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऑफिस में दी गई कार्यों की जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें और सभी कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। मिथुन राशि- आज आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। नए बदलावों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। इससे कार्यों में देरी हो सकती है। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। कर्क राशि- कर्क राशि वाले आज लग्जरी आइटम पर धन खर्च कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ जातक नया घर या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई का स्ट्रेस हो सकता है। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि- आज मेष राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। सोच-समझकर कोई डिसीजन लें। कन्या राशि– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिजनों से अपने इच्छाओं के बारे में चर्चा करें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। तुला राशि- पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को इग्नोर न करें। अगर जरुरत हो, तो परिजनों की सलाह लें। कोई बड़ा रिस्क न लें। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनर के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। वृश्चिक राशि- ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। आज आपकी लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। परिजनों का आशीर्वाद मिलेगा। धनु राशि- आपके सभी विवाद सुलझ जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य सफल हो जाएंगे। मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। कुंभ राशि- करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धि हासिल होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कोई फैसला लें। मीन राशि- मीन राशि वालों के आज सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखें।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी राहुल गांधी को तगड़ी सीख, स्वतंत्रता का मतलब सेना को बदनाम करना नहीं

लखनऊ  इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने रायबरेली से कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भारतीय सेना पर टिप्पणी करने पर आड़े हाथ लिया और जारी समन के खिलाफ उनकी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी को भी सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने की आजादी नहीं देती। न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने ने यह टिप्पणी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ‘चीनी सैनिक अरुणाचल में भारतीय सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं’ टिप्पणी के संबंध में की। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार का सामना करना पड़ा। हाईकोर्ट ने 2022 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में लखनऊ की एक अदालत से जारी समन के खिलाफ गांधी की दायर याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि संविधान का अनुच्छेद 19(1)(ए) भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, लेकिन यह स्वतंत्रता उचित प्रतिबंधों के अधीन है और इसमें भारतीय सेना के लिए अपमानजनक बयान देने की स्वतंत्रता शामिल नहीं है। गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीनी सैनिक ‘अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं।” टिप्पणी 2022 में राजस्थान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई थी। राहुल गांधी ने कहा था कि कि लोग भारत जोड़ो यात्रा, यहां-वहां, अशोक गहलोत और सचिन पायलट और न जाने क्या-क्या पूछेंगे, लेकिन चीन के 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने, 20 भारतीय सैनिकों को मारने और अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों की पिटाई करने के बारे में एक भी सवाल नहीं पूछेंगे। राहुल गांधी इतने पर भी नहीं रुके और कहा कि भारतीय प्रेस उनसे इस बारे में एक भी सवाल नहीं पूछता। क्या यह सच नहीं है। देश यह सब देख रहा है। ऐसा दिखावा न करें कि लोगों को पता नहीं है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में कार्यवाही और समन को रद करने की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांधी ने बहुत ही अपमानजनक तरीके से बार-बार कहा कि चीनी सेना अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों की ‘पिटाई’ कर रही है और भारतीय प्रेस इस संबंध में कोई सवाल नहीं पूछेगा। राहुल गांधी ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि शिकायतकर्ता भारतीय सेना का अधिकारी नहीं है और इसलिए वह पीड़ित व्यक्ति नहीं है। इस तर्क को खारिज करते हुए, अदालत ने कहा कि धारा 199(1) दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के तहत, किसी अपराध के प्रत्यक्ष पीड़ित के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को भी “पीड़ित व्यक्ति” माना जा सकता है, यदि वह अपराध से प्रभावित है। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि वह अपराध से ‘पीड़ित’ व्यक्ति है क्योंकि वह सीमा सड़क संगठन का सेवानिवृत्त निदेशक है, जो कर्नल के बराबर रैंक का है।

शाहदरा में जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना हुआ है, वह वक्फ की जमीन है और वहां एक मस्जिद थी, दिल्ली वक्फ बोर्ड का दावा

नई दिल्ली दिल्ली के शाहदरा स्थित एक गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ भूमि बताते हुए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई। दिल्ली वक्फ बोर्ड का दावा था कि शाहदरा में जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना हुआ है, वह वक्फ की जमीन है और आजादी से पहले वहां एक मस्जिद थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि गुरुद्वारा कई दशकों से वहां पर है, इसलिए वक्फ बोर्ड को पीछे हट जाना चाहिए। इसके पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी वक्फ बोर्ड की याचिका को खारिज कर दिया था। शाहदरा इलाके में स्थित है गुरुद्वारा ये पूरा मामला शाहदरा स्थित गुरुद्वारे की जमीन से जुड़ा है। इसे वक्फ की संपत्ति बताते हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड ने वहां मस्जिद होने का दावा किया था। बोर्ड की तरफ से पेश हुए वकील संजय घोष ने कहा कि निचली अदालतों में मस्जिद होने के दावे को स्वीकार किया था।

पाकिस्तान में 18 साल से कम आयु की लड़कियों की शादी अवैध मानी जाएगी, बिल पास

इस्लामाबाद पाकिस्तान में बाल विवाह को रोकने वाला बिल पास हुआ है। संसद के दोनों सदनों से बिल को मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति के भी साइन हो गए हैं। इस कानून के तहत 18 साल से कम आयु की लड़कियों की शादी अवैध मानी जाएगी। लेकिन इसे लेकर पाकिस्तान में विवाद हो गया है और इस्लाम के नाम पर इसका जमकर विरोध हो रहा है। यही नहीं इस्लामाबाद की शरिया अदालत में इसे चुनौती दी गई है और इस्लाम के खिलाफ बताया गया है। पाकिस्तान में इस्लामिक कट्टरपंथियों का कहना है कि ऐसा नियम गलत है। पाकिस्तान की काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी का कहना है कि 18 साल से कम उम्र की शादी को रेप मानना इस्लाम के खिलाफ है। काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी के पास पाकिस्तान में कानूनी मसलों पर सलाह देने का अधिकार है। इस कानून के खिलाफ एक अर्जी भी दाखिल हुई है, जिसमें कहा गया है कि यह कानून इस्लामिक शरिया के खिलाफ है। इसलिए इस कानून को असंवैधानिक, गैर-इस्लामिक घोषित करते हुए रद्द किया जाए। नए कानून के अनुसार बाल विवाह की स्थिति में शादी करने वाले पुरुष पर ऐक्शन होगा, यदि वह बालिग हुआ और लड़की की उम्र 18 साल से कम हुई। इसके अलावा यदि दोनों की आयु कम हुई तो फिर पैरेंट्स के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा। याची का कहना है कि बाल विवाह वाला कानून पवित्र कुरान और हदीस की मान्यताओं के भी खिलाफ है। याची ने कहा कि इस्लाम में निकाह की जब बात कही गई है तो उम्र का कोई जिक्र नहीं है। इसकी बजाय यौवन की बात है और जब भी यौवन आ जाए तो वह युवती निकाह के काबिल मानी जाएगी। यही नहीं कुरान का भी उद्धरण देते हुए याची का कहना है कि यह तो मूल अधिकार से वंचित करने जैसा कानून है। किसी का भी अधिकार है कि वह शादी करे और उम्र की बात शरिया में नहीं कही गई है। याचिका में कहा गया है कि इस्लाम कहता है कि शादी करने वाले राजी हों और वे परिपक्व हों। शादी के लिए आयु जैसी कोई बात नहीं है।  

हज के पहले दिन 14 लाख तीर्थयात्री सऊदी अरब पहुंचे, 40 डिग्री का टॉर्चर और नंगे पांव काबा की कर रहे परिक्रमा

दुबई हर साल दुनियाभर के लाखों मुस्लिम तीर्थयात्री इस्लाम के पांच फर्ज़ में से एक ‘हज’ करने के लिए मक्का जाते हैं, जो इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने धू अल हिज्जा के आठवें और 12वें दिन के बीच होता है। इस साल यह 4 जून से 9 जून के बीच होगा। आज (बुधवार, 4 जून को) हज शुरू होते ही 10 लाख से भी ज्यादा मुस्लिम तीर्थयात्री मक्का पहुंचे और इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। बड़ी बात यह है कि यह धार्मिक आयोजन ऐसे वक्त में हो रहा है, जब पूरा सऊदी अरब प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है और मक्का का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फॉरेनहाइट) को पार कर चुका है। हज के पहले दिन सफेद लिबास में और नंगे पांव संगमरमर की फर्श पर लाखों मुस्लिम तीर्थयात्रियों को धीरे-धीरे काबा की परिक्रमा करते देखा गया। काबा इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल माना गया है, जो मक्का की ग्रैंड मस्जिद (मस्जिद अल-हरम) के बीचों बीच काले रंग की एक घनाकार इमारत है। इसे पवित्र बैत अल्लाह (ईश्वर का घर) के रूप में जाना जाता है। 14 लाख तीर्थयात्री सऊदी अरब पहुंचे सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि अन्य लोग मक्का के बाहरी इलाके में स्थित मीना के विशाल तंबू शहर में पहुंचने लगे हैं, जहां वे गुरुवार को हज के मुख्य पड़ाव – माउंट अराफात पर प्रार्थना से पहले रात बिताएंगे। ऐसा माना जाता है कि पैगंबर मोहम्मद ने यहीं अपना अंतिम उपदेश दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हज से पहले करीब 14 लाख तीर्थयात्री सऊदी अरब पहुंचे हैं। पिछले साल 1,301 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी दूसरी तरफ सऊदी अधिकारियों ने पिछले साल की घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इससे बचने के लिए कई अतिरिक्त उपाय किए हैं और गर्मी से बचाव के उपाय बढ़ाते हुए कृत्रिम छाया की व्यवस्था की है। पिछले साल हज के दौरान तापमान 51.8 सेल्सियस (125.2F) तक पहुंच गया था, इससे 1,301 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। तीर्थयात्री बुधवार को तवाफ़ करेंगे मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हज पर गए मुस्लिम तीर्थयात्री बुधवार को तवाफ़ करेंगे। काबा के चारों ओर सात बार परिक्रमा करने को तवाफ़ कहा जाता है, जिसके लिए मुसलमान हर दिन प्रार्थना करते हैं। मक्का में प्रवेश करने से पहले, तीर्थयात्रियों को सबसे पहले पवित्र होना पड़ता है, जिसे इहराम कहा जाता है। इसके लिए विशेष पोशाक और कुछ जरूरी क्रियाकलाप करने पड़ते हैं। इस दौरान पुरुष बिना जोड़ वाले सफेद कपड़े पहनते हैं, जबकि महिलाएं ढीले-ढाले सफेज वस्त्र पहनती हैं। ऐसी मान्यता है कि सफेद वस्त्र मक्का पहुंचे हाजियों के बीच सामाजिक और राष्ट्रीय पहचान से इतर एकता का संदेश देती है, जो अल्लाह के दरबार में एक समान हैं। 400 से अधिक कूलिंग यूनिट्स लगाए गए गर्मी से हज यात्रियों के बचाव और उनकी सुरक्षा के लिए सऊदी सरकार ने 40 से ज्यादा सरकारी एजेंसियों और 250000 से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया है। सऊदी के हज मंत्री तौफीक अल-रबिया ने पिछले सप्ताह एएफपी को बताया था कि छायादार क्षेत्रों को बढ़ाकर 50,000 वर्ग मीटर (12 एकड़) कर दिया गया है। इसके अलावा हजारों अतिरिक्त चिकित्सकों को स्टैंडबाय मोड में तैनात रखा गया है। ग्रैंड मस्जिद के करीब 400 से अधिक कूलिंग यूनिट्स भी लगाई गई हैं, जो वहां ठंडी हवा देंगी और संगमरमर की फर्श को ठंडा करेंगी।  

छत्तीसगढ़ को 2,784.72 करोड़ रुपये की सौगात, वित्त मंत्री चौधरी ने पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार

रायपुर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2,784.72 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है. प्रदेश को मिली इस सौगात को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इससे विकास की गति बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. इस राशि से बुनियादी ढांचे, जनकल्याण व जनहित योजनाओं को गति मिलेगी. ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों को लगभग 82 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि केंद्र द्वारा आबंटित की गई है. इस क्रम में हमारे छत्तीसगढ़ को लगभग 2800 करोड़ की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई है. इसके लिए हमारी सरकार, हमारे मुख्यमंत्री के ओर से और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं. उन्होंने कहा कि यह सहकारी संघवाद का विशेष उदाहरण है. जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से स्थापित होता जा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्यों को पहले 32 प्रतिशत ग्रांट मिलता था. इसे पीएम बनने के बाद उन्होंने सीधे 10% बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है. इसके साथ ही राज्यों को मजबूत करने का काम किया है.

गुजरात में कोरोना के 64 नए मामले दर्ज, 461 हुई संक्रमितों की संख्‍या, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

अहमदाबाद  गुजरात में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 64 केस दर्ज किए गए। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 461 हो गई। राहत की बात यह है कि 461 सक्रिय मामलों में से केवल 20 मरीज वर्तमान में अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि 441 घर पर ठीक हो रहे हैं। अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 241 सक्रिय मामले सामने आए हैं। यह राज्य के कुल मामलों का आधे से भी अधिक है। मंगलवार को असरवा सिविल अस्पताल में 37 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया। यहां पर वर्तमान में चार मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें दो पुरुष, एक महिला और एक आठ महीने की बच्ची शामिल है। पिछले 24 घंटों में पूरे गुजरात में 64 नए मामले सामने आए, जबकि 36 मरीज ठीक हुए। जनवरी, 2025 से अब तक राज्य भर में कुल 156 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मामलों में केरल (1,416) और महाराष्ट्र (494) के बाद तीसरे स्थान पर है। इसके बाद दिल्ली में 393 केस और पश्चिम बंगाल में 372 केस हैं। देशभर के सक्रिय मामलों में से 10 प्रतिशत सिर्फ गुजरात में हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से पता चलता है कि हल्के लक्षणों वाले ज्यादातर कोविड-19 मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने की व्यवस्था मुख्य रूप से गंभीर लक्षणों वाले मरीज के लिए आरक्षित है। कोविड-19 मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि होने पर गुजरात सरकार सतर्क हो गई है और अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष रूप से अहमदाबाद जैसे शहरी केंद्रों में, जहां अधिकांश मामले केंद्रित हैं, उच्च अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य ने परीक्षण बढ़ा दिया है और स्थानीय स्वास्थ्य निगरानी टीमों के माध्यम से क्लस्टरों की निगरानी कर रहा है। जिन जिलों में मामले बढ़ रहे हैं, वहां अस्पतालों को अलग से वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल अस्पतालों और जिला स्वास्थ्य केंद्रों को आपातकालीन जरूरतों के लिए ऑक्सीजन बेड और आईसीयू तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जागरूकता अभियान फिर से शुरू किए गए हैं। नागरिकों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने के लिए आग्रह किया है। वहीं, संपर्क ट्रेसिंग, सैनिटाइजेशन अभियान और सार्वजनिक संचार के लिए नगर निकायों के साथ समन्वय को मजबूत किया गया है।

अवधेश प्रसाद ने दिया संकेत, 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होगा, फिर तेजी से होगा अयोध्या का विकास

अयोध्या समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की कमान संभालेंगे और फिर उस सरकार में अयोध्या का चहुमुखी विकास किया जाएगा। सपा सांसद अवधेश प्रसाद बुधवार को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हम लोग प्रयासरत हैं। साल 2027 में जब प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे तो अयोध्या का विकास तेजी से होगा। अयोध्या का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में इस स्तर पर किया जाएगा कि इसकी गूंज विश्व भर में जाएगी। देशभर में अयोध्या मशहूर है। लेकिन, इसके विकास कार्य की वजह से दुनिया में इसका नाम होगा। किसी स्थान पर अब तक इतना विकास कार्य नहीं हुआ होगा, जितना हमारी सरकार में अयोध्या का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम दरबार की प्राथमिकता राम के मूल्यों और सम्मान को लेकर लोगों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरना है। हमने एकता को मजबूत करने, जहां कहीं भी अन्याय है, उसके खिलाफ लड़ने और गरीबों और असहायों का साथ देने का काम किया है। यह जिला देश और दुनिया में बहुत सम्मान रखता है और हम इसकी गरिमा को बनाए रखने और विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल पर सपा सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के डबल इंजन की सरकार को देख चुकी है। आज देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, उनके पास रोजगार का जरिया नहीं है। युवाओं को अपनी डिग्री जलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं जो देश के लिए अच्छी बात नहीं है। पीएम मोदी कहते हैं कि हर साल दो करोड़ नौकरी दिए जाएंगे। 11 साल पीएम मोदी की सरकार को हुए तो 22 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था। लेकिन, रोजगार नहीं मिला। इनकी सरकार में किसानों की हालत खराब है। आय दोगुनी नहीं हुई। जनता ने केंद्र के 11 साल के कार्यकाल को देखा और अच्छे से समझ भी लिया है।

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

नई दिल्‍ली नौतपा खत्म होते ही देश के कई राज्‍यों में मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। जहां पूर्वोत्तर के राज्‍यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ से जूझ रहे हैं तो वहीं मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान जताया है। देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली। राजधानी में तेज हवाओं के साथ हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान में काफी गिरावट भी आई। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए दिल्ली में बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही 5 और 6 जून तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में, प्रशासन की ओर से दी जा रही चेतावनियों का पालन करना जरूरी है। हालांकि, इस बार मानसून ने जल्दी दस्तक दे दी है। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने की कोई खास संभावना नहीं दिख रही। इसका असर पूर्वी भारत के कई राज्यों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश होने में देरी हो सकती है। इससे वहां के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश से हालात काफी खराब हो गए हैं। मणिपुर, सिक्किम और असम में मूसलधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम थोड़ा राहत जरूर लेकर आया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोग तेज धूप की चपेट में आने से बच गए हैं।

फेसबुक पर पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी गिरफ्तार

बिलासपुर कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से लगातार पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। बीते दिनों की गई एक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाए गए थे। पोस्ट पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आक्रोश जाहिर किया। इस संबंध में पन्ना नगर निवासी रंजीत यादव ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरुण तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 352 के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

भारत को G-7 के शिखर सम्मेलन में न्यौता नहीं मिलने पर कांग्रेस सांसद ने ‘कमजोर विदेश नीति’ करार दिया

नई दिल्ली कनाडा में होने वाले जी-7 के शिखर सम्मेलन में भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा और इसे सरकार की कमजोर विदेश नीति करार दिया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीएम मोदी की कमजोर विदेश नीति और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण हम दुनिया में अलग-थलग पड़ गए हैं। भारत-पाकिस्तान के साथ हाल के दिनों में जिस प्रकार से युद्ध की स्थिति पैदा हुई, कोई भी देश भारत के साथ खड़ा नहीं हुआ। नेपाल, भूटान, श्रीलंका जैसे देश ने भारत का पक्ष नहीं लिया। दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के लिए मध्यस्थता की बात कहकर हमें अपमानित किया। कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया था। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सच का तीर राहुल गांधी ने छोड़ा है जो भाजपा के पाप की हंडिया में सीधे जाकर लगा है। भाजपा हतोत्साहित और मानसिक रूप से व्यथित हो गई है। इसलिए वे असंसदीय भाषा में हमला कर रहे हैं। मैं पूछता हूं कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो पीएम नरेंद्र मोदी से कहें कि वह इसके बारे में अपनी बात रखें और कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। विपक्षी दल के नेता के तौर पर राहुल गांधी ने वही कहा है जो देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी थी। पूरी दुनिया जानती है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 12 बार कहा है कि उन्होंने व्यापार के नाम पर युद्ध विराम कराया है। इसलिए राहुल गांधी ने अपना कर्तव्य निभाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमें एक मजबूत प्रधानमंत्री की उम्मीद थी। लेकिन, अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि वो पीएम मोदी नहीं हैं। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के ‘पाकिस्तान को 8 घंटे में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया गया’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हम सीडीएस के नेतृत्व में भारत के विजयी सशस्त्र बलों की वीरता और बहादुरी को सलाम करते हैं और उनकी सराहना करते हैं। उन्होंने जो कहा वह बिल्कुल सही है। हम अपने सीडीएस और अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा, भारत कभी सरेंडर नहीं करता, जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार

नई दिल्ली  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरेंडर’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा। भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके डीएनए में है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर राहुल गांधी को जवाब दिया। जेपी नड्डा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम को ‘सरेंडर’ कहकर संबोधित करना, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारतीय सेना और राष्ट्र के साथ-साथ 140 करोड़ भारतवासियों का भी घोर अपमान है। अगर कोई पाकिस्तानी भी ऐसा कहता तो हम उस पर हंसते भी, लेकिन, जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में तबाही मचाई, उसके बाद पाकिस्तान की जनता से लेकर उसकी सेना और उसके प्रधानमंत्री ने भी ऐसा कहने की हिम्मत नहीं की, लेकिन राहुल गांधी ऐसा बोल रहे हैं! यह देशद्रोह से कम नहीं है।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 300 किमी घुसकर उसके 11 एयरबेस को तबाह किया, 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया, 150 से ज्यादा आतंकी मारे। पाकिस्तान तो रोते-रोते दुनिया को बता रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 18 जगह हमला करके सब कुछ तबाह कर दिया और राहुल गांधी देश के सरेंडर की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की घोषणा सरकार ने या भाजपा के किसी प्रवक्ता ने नहीं की थी, बल्कि भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना की बहादुरी, शौर्य एवं पराक्रम का उद्घोष है। वास्तव में जिनकी नीतियां सरेंडर की रही हो, उसे इसके आगे कुछ सूझ भी नहीं सकता – क्यों, ऐसा ही है न राहुल गांधी जी?” भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, ”राहुल गांधी, सरेंडर आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने सरेंडर किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है, लेकिन भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके डीएनए में है। राहुल गांधी, आपको अपनी पार्टी की सरकारों का कार्यकाल याद करना चाहिए, किस तरह आपने इतिहास में ‘सरेंडर’ किया। आपने आतंकवाद के सामने सरेंडर किया, शर्म-अल-शेख में सरेंडर किया, 1971 की लड़ाई जीतने के बाद शिमला में टेबल पर सरेंडर किया, सिंधु जल समझौते में सरेंडर किया, हाजी पीर का दर्रा सरेंडर किया, छम्ब सेक्टर का 160 किमी का इलाका सरेंडर किया, 1962 की लड़ाई में सरेंडर किया, 1948 में सरेंडर किया और यहां तक कि देश की आजादी के समय मुस्लिम लीग के भी सामने सरेंडर किया।”

गंगा दशहरा एवं पर्यावरण दिवस पर जनभागीदारी की अभिनव पहल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जल गंगा सवर्धन अभियान के लक्ष्य ‘जन सहभागिता से जल स्त्रोतों के संरक्षण’ के संकल्प को साकार करते हुए जन अभियान परिषद् द्वारा गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी अंचलो में विकासखण्ड स्तर पर चिन्हांकित 116 ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण बावडियों के आस-पास जन-सहभागिता से “बावडी उत्सव” मनाया जायेगा। इस उत्सव का उद्देश्य प्राचीन, ऐतिहासिक, जल संरक्षण संरचनाओं के महत्व के प्रति जन समुदाय को प्रेरित, प्रोत्साहित करना और जन-सहभागिता से ही इनके संरक्षण संवर्धन की पहल करना है। राज्य शासन के जनभागीदारी से जल स्त्रोतों को सहेजने के उत्सव “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत जनभागीदारी से म.प्र. जन अभियान परिषद् समुदाय के साथ मिलकर भागीरथी प्रयासों का साक्षी बन रहा है। परिषद् ने अपनी बहुआयामी गतिविधियों से इस वर्ष बावडी के प्रति संवेदना और संरक्षण को रखा गया है। परिषद् ने प्रदेश की अनेक मृतप्राय और विलुप्त होती बावडियों को सफाई से जीवन्त किया है। म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा “बावडी उत्सव” के अन्तर्गत बावड़ी के आस-पास होने वाले इन लोक उत्सवों के माध्यम से लोकजीवन में पारंपरिक जल स्त्रोतों के महत्व और उनके संरक्षण को आमजन तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया गया है। यह उल्लास जल-स्त्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी का मूल मंत्र बने, इस दृष्टि से बावड़ी उत्सव आयोजित किया जा रहा है। म.प्र. जनअभियान परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावडी संरक्षण के साथ-साथ बावड़ियों के दस्तावेजीकरण के क्रम में परिषद द्वारा प्रदेश की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व की बावडियों पर आधारित प्रकाशन- “बूंद सहेजे बावडी” तैयार किया गया है। बावडी उत्सव के अंतर्गत जन सहभागिता से बावडियों की सफाई, रंग-रोगन, साज-सज्जा, रोशनी एवं परम्परागत पूजा-अर्चना के साथ जल संरक्षण संगोष्ठी, स्थानीय कलाकारों द्वारा काव्य और संगीत की प्रस्तुतियां, बच्चों के लिये जल संरक्षण विषयक प्रतियोगिताएँ, पुरस्कार वितरण, जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले स्थानीयजनों का सम्मान, ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी इत्यादि का आयोजन म.प्र. जन अभियान परिषद अपनी प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता और छात्र एवं गांव-गांव तक फैले अपने नेटवर्क के माध्यम से कर रहा है  

प्राकृतिक गैस का व्यावसायिक उत्पादन ऑयल इंडिया ने किया शुरू

जैसलमेर राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित विशाल रेगिस्तानी क्षेत्र में देश की ऊर्जा जरूरतों को नया आधार देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने यहां के बाखरी टीबा ब्लॉक से प्राकृतिक गैस का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। यह ब्लॉक कंपनी को केंद्र सरकार की डिस्कवर्ड स्मॉल फील्ड्स (DSF) नीति के तहत तीसरे चरण यानी DSF राउंड-III में आवंटित किया गया था। उत्पादन की शुरुआत और लक्ष्य फिलहाल, बाखरी टीबा ब्लॉक से प्रतिदिन 67,200 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCMD) प्राकृतिक गैस का उत्पादन हो रहा है। कंपनी का लक्ष्य इस उत्पादन क्षमता को जल्द ही बढ़ाकर 1 लाख स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन (SCMD) तक पहुंचाने का है। यह उत्पादन क्षमता वृद्धि चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, जिसके लिए आवश्यक तकनीकी और बुनियादी ढांचे का विस्तार पहले से ही शुरू कर दिया गया है। उत्पादित गैस को दो प्रमुख उपभोक्ताओं गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) को आपूर्ति की जा रही है। यह आपूर्ति ना केवल औद्योगिक आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी, बल्कि राज्य की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को भी मजबूती प्रदान करेगी। कठिन परिस्थितियों में हासिल की गई सफलता इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे रेगिस्तान के बेहद कठिन और संवेदनशील सीमावर्ती इलाके में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। ऑयल इंडिया ने यहां तीन कुओं जिन्हें तकनीकी रूप से MWP वेल्स कहा गया है, इसको सफलता पूर्वक खोदकर, समयबद्ध तरीके से उत्पादन शुरू कर दिया है। ये कुएं प्राकृतिक गैस उत्पादन की रीढ़ बनकर उभरे हैं। इस भूभाग की भौगोलिक स्थिति, तापमान की चरम स्थितियां, सीमावर्ती सुरक्षा प्रोटोकॉल और अवसंरचनात्मक सीमाएं सभी ने इसे एक जटिल परियोजना बना दिया था। इसके बावजूद, कंपनी की टीम ने अत्यधिक समर्पण और तकनीकी दक्षता के साथ इस मिशन को पूरा किया। केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई, बताया ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने की। उन्होंने ऑयल इंडिया लिमिटेड की टीम को बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कहा कि मैं OIL की टीम को उनके अथक परिश्रम और समर्पण के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। सीमावर्ती इलाकों में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी जिस तरह से उन्होंने यह कार्य किया, वह न केवल उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक ठोस कदम है। मंत्री ने यह भी कहा कि उत्पादित प्रत्येक हाइड्रोकार्बन अणु भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने इस कार्य को भारत की ऊर्जा गाथा में एक नया अध्याय बताया। ऊर्जा मंत्रालय ने जताया संतोष पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी इस पहल पर संतोष व्यक्त किया है और कहा है कि जैसलमेर के इस ब्लॉक से प्रारंभिक तौर पर जो उत्पादन शुरू हुआ है, वह आने वाले समय में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर ऊर्जा आपूर्ति को नया बल देगा। मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना के तहत जल्द ही और भी कुएं खोदे जाने की योजना है, जिससे उत्पादन क्षमता और अधिक बढ़ाई जा सके। राष्ट्रीय ऊर्जा नीति में योगदान ऑयल इंडिया की यह पहल ‘वन नेशन, एनर्जी सिक्योरिटी फॉर ऑल’ की परिकल्पना को मजबूत करती है। भारत जैसे ऊर्जा-उपयोगी देश के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों से गैस उत्पादन की यह शुरुआत रणनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे ना केवल स्थानीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि ऊर्जा आपूर्ति में क्षेत्रीय असंतुलन भी दूर होगा। जैसलमेर के रेगिस्तान में प्राकृतिक गैस उत्पादन की यह शुरुआत न केवल तकनीकी सफलता है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के उस संकल्प की भी झलक है, जहां देश की कंपनियाँ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सीमावर्ती इलाकों में इस तरह की ऊर्जा परियोजनाएँ भारत की रणनीतिक शक्ति और ऊर्जा नीति के भविष्य को सशक्त बनाती हैं।  

अभिनय की आलोचना करने वालों को रश्मिका का जवाब

मुंबई,  रश्मिका मंदाना आज उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग अब सिर्फ साउथ इंडिया तक सीमित नहीं रही है। कन्नड़ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं रश्मिका ने कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इतनी सफलता के बावजूद रश्मिका को कभी-कभी अपने अभिनय को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने अभिनय की आलोचनापर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि नकारात्मकता से निपटना उन्हें पहले मुश्किल लगता था, लेकिन अब उन्होंने खुद को मजबूत बना लिया है। अब तक के करियर से खुश हैं रश्मिका रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने करियर को लेकर दिल छू लेने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, मैं पिछले 8 सालों में मिली हर चीज के लिए दिल से आभारी हूं। अब मैं अपने करियर के 8वें साल में कदम रख रही हूं। उम्मीद करती हूं कि एक कलाकार और इंसान के तौर पर आगे भी बहुत कुछ सीखती रहूं और अपने अनुभवों के साथ आगे बढ़ती रहूं। यह सफर कभी आसान नहीं रहा, लेकिन हर मोड़ पर संतोष जरूर मिला। अभिनय के बारे में कभी सोचा नहीं था, ये तो बस अचानक ही हो गया। ट्रोलिंग और आलोचनाओं पर रश्मिका रश्मिका मंदाना ने हाल ही में ट्रोलिंग और आलोचनाओं को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं। उन्होंने कहा, कई बार अपने बारे में नकारात्मक बातें पढ़कर सच में बहुत बुरा लगता है, खासकर ‘एनिमल’ और ‘सिकंदर’ जैसी फिल्मों में मेरी एक्टिंग को लेकर की गई टिप्पणियां। हाल के समय में मैंने ये समझना सीख लिया है कि नकारात्मकता और प्रतिक्रिया में फर्क होता है, लेकिन फिर भी, जब अपनी एक्टिंग को लेकर बुरी बातें सुनती या पढ़ती हूं, तो दिल दुखता है। आखिरकार मैं भी एक इंसान हूं और ऐसे में इसका असर होना स्वाभाविक है। फैंस का प्यार व समर्थन ही मेरी ताकत रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने जीवन के उन खास लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहे और उनका हौसला बढ़ाते रहे। उन्होंने कहा, मैं दिल से शुक्रगुजार हूं उन सभी लोगों की, जो मुझे ऊपर उठाते हैं और मेरे आत्मविश्वास को बनाए रखते हैं। आप सभी का प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, जो मुझे हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मैं आपकी हर प्रतिक्रिया की इज्जत करती हूं और कोशिश करती हूं कि उससे कुछ सीख सकूं। उनकी ये विनम्रता और सीखने की चाह ही उन्हें न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार, बल्कि एक बेहतर इंसान भी बनाती है। रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्में रश्मिका मंदाना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और तमिल सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। बॉलीवुड में उन्होंने वर्ष 2022 में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ से कदम रखा। हाल ही में वह सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ में नजर आई थीं, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब रश्मिका के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही ‘कुबेरा’ और ‘गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। साथ ही, उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थामा’ में भी देखा जाएगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live