LATEST NEWS

नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के जानकार समझाएंगे पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना

भोपाल  नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ इंदौर में बिजली अधिकारियों, कर्मचारियों को ट्रेनिंग देकर पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके लिए विधिवत रूप से दो सत्रों में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्मिकों के लिए ट्रेनिंग देंगे। पहले चरण में 5 व 6 जून को पोलोग्राउंड इंदौर स्थित सभागार में 40 इंजीनियरों, लाइनमेनों परीक्षण सहाय़कों को पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली य़ोजना की बारीकियां समझाई जाएगी। दूसरे चरण में 9, 10 जून को 40 अन्य कार्मिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।  

विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा

भोपाल मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट), भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। परिषद के नेतृत्व में प्रदेश की 35 से अधिक सहयोगी संस्थाएं इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। परिषद परिसर, विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्टेम एजुकेशन” के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण आधारित हैंड्स ऑन टेक्निकल शो आयोजित किया जाएगा। साथ ही “आओ करके देखें” गतिविधि के अंतर्गत इको फ्रेंडली माटी शिल्प उत्पाद निर्माण पर कार्यशाला भी होगी। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण चेतना का प्रसार करना एवं नवाचार आधारित वैज्ञानिक समाधानों के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें STEM शो, ग्लोबल वार्मिंग पर इंटरैक्टिव वर्कशॉप, पर्यावरणीय नवाचारों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ एवं पर्यावरण अनुकूल पॉटरी उत्पाद निर्माण पर प्रशिक्षण शामिल हैं। पॉटरी निर्माण सत्र आम नागरिकों के लिए भी खुला रहेगा। कार्यक्रम 5 जून को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा। इच्छुक विद्यार्थी एवं नागरिक https://tinyurl.com/CCLWED2025 लिंक या QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।  

सिमर कौर ने ‘लाल परी’ को लेकर खोले राज, बताया- दो अलग सुरों में गाया गाना

मुंबई,  जानी-मानी सिंगर सिमर कौर ने फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के गाने ‘लाल परी’ पर अपने अनुभव साझा किए। सिमर ने बताया कि उन्होंने गाने को खास बनाने के लिए दो अलग-अलग सुरों में गाया, ताकि यह गाना लोगों के दिलों में आसानी से बस जाए। इसके अलावा, उन्होंने हनी सिंह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उनका म्यूजिक उन्हें बहुत प्रेरित करता है। सिमर कौर ने बताया कि जब उन्होंने ‘लाल परी’ गाना रिकॉर्ड किया, तो हनी सिंह और लिरिसिस्ट अल्फाज ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। साथ ही गाने में जोश को बनाए रखा। रिकॉर्डिंग के बारे में बात करते हुए सिमर ने कहा, “जो भी ‘लाल परी’ सुनेगा, वो खुद-ब-खुद उस गाने की धुन में झूमने लगेगा। हमें पहले से ही पता था कि यह गाना बड़ा हिट साबित होगा। रिलीज के समय मैं बहुत उत्साहित थी।” उन्होंने आगे कहा, “हनी सिंह और अल्फाज दोनों के साथ काम करना एक खास अनुभव रहा। दोनों को मैं बहुत समय से जानती हूं, और उनके साथ रिकॉर्डिंग करना काफी मजेदार पल होता है। उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। जब भी मैं कोई भी गाना रिकॉर्ड करती हूं, तो पूरी कोशिश करती हूं कि मैं उस गाने के मूड के अनुसार खुद को ढाल लूं।” सिंगर ने आगे कहा, “मैंने ‘लाल परी’ गाने को पूरे दिल से गाया है। इसमें अल्फाज और हनी सिंह दोनों ने मेरी खूब मदद की है। मेरे लिए यह पूरा अनुभव मजेदार और यादगार रहा।” सिमर कौर ने बताया कि उन्होंने गाने में एक खास म्यूजिकल स्टाइल डाला है, जिससे वह और भी खास बन गया। उन्होंने कहा, “‘लाल परी’ को मैंने दो अलग-अलग सुरों में गाया है। दोनों सुरों का अपना एक अलग एहसास है। खासकर जो ‘लो पिच’ वाला सुर है, वो एक अलग ही छाप छोड़ता है।” ‘लाल परी’ गाना एक हाई-एनर्जी पार्टी एंथम है, इसे यो यो हनी सिंह और सिमर कौर ने गाया है। गाने के बोल हनी सिंह और अल्फाज ने लिखे हैं, और म्यूजिक भी हनी सिंह ने ही दिया है। ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भोपाल में टेन्ट में किया रात्रि विश्राम

भोपाल  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पर्यावरण सुरक्षा के अपने संकल्प के तहत मंगलवार की रात भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास के समीप पार्क में टेन्ट में रात्रि विश्राम किया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को संकल्प अनुसार टेन्ट में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल प्रतीक नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति एक जीवंत प्रतिबद्धता है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर सभी को यह संदेश देना है कि हमारे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े परिणाम ला सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जब विचार और व्यवहार में सामंजस्य होता है, तभी संकल्पों की सार्थकता पूर्ण होती है।  

रवि-सरगुन की जोड़ी को अभिषेक कुमार ने दिया ‘रिस्क टेकिंग कपल’ का टैग

मुंबई,  ‘बिग बॉस 17’ में सेकंड रनरअप रहे अभिनेता अभिषेक कुमार जल्द ही एक नए शो ‘तू आशिकी है’ में नजर आएंगे। इस शो का निर्माण रवि दुबे और सरगुन मेहता की प्रोडक्शन कंपनी ड्रीमियाता ड्रामा के तहत हो रहा है। अभिनेता ने रवि और सरगुन को ‘रिस्क टेकिंग कपल’ का टैग देते हुए कहा कि यह जोड़ी नए-नए और अलग तरह के काम करने में हिम्मत दिखाती है। अभिषेक ने कहा, ”रवि दुबे और सरगुन मेहता हमेशा से रिस्क लेने वाली जोड़ी रही हैं। सरगुन मैडम की राइटिंग और रवि सर की डायरेक्शन बहुत ही बेहतरीन है। उन्हें पता होता है कि स्क्रीन पर दर्शकों को क्या अच्छा लगेगा और क्या नहीं। दोनों ही बहुत क्रिएटिव हैं। मैंने एक बार रवि सर को बैठकर गुनगुनाते हुए हमारे शो के लिए एक नया म्यूजिक बनाते हुए देखा था, ये देख मैं दंग रह गया।” उन्होंने कहा, ”यूट्यूब पर नया शो लॉन्च करना और मुझे इसमें कास्ट करना उनके लिए एक बड़ा रिस्क था। लेकिन उन्होंने हिम्मत करके इस रिस्क को उठाया।” अभिषेक ने आगे कहा कि उन्हें पता होता है कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। वे समझते हैं कि लोगों को क्या पसंद आता है और एक किरदार या कहानी को कैसे बनाया जाए। वह इस काम में बहुत ही स्मार्ट और अच्छे हैं। यह पहली बार नहीं है कि अभिषेक रवि और सरगुन की प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह उनके लोकप्रिय शो ‘उड़ारियां’ का हिस्सा रह चुके हैं। इस शो में प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, ईशा मालविया भी थे। एक्टर ने कहा कि उनके साथ काम करना घर जैसा एहसास होता है। उन्होंने कहा, ”सेट पर हर कोई जानता है कि मैं कैसे काम करता हूं, मेरी ताकत और कमजोरियां क्या हैं। सेट पर परिवार जैसा माहौल होता है। रवि सर हमेशा कहते हैं कि मैं उनके छोटे भाई जैसा हूं।” अभिषेक ने आगे कहा, ”रवि और सरगुन दोनों को एक्टिंग का अच्छा अनुभव है, जिसके चलते वे एक्टिंग और कलाकारों की जरूरतें अच्छी तरह समझ पाते हैं।” उन्होंने आखिर में कहा, ”रवि सर निर्देशन से लेकर एडिटिंग तक हर काम को बहुत अच्छे से जानते हैं। सरगुन मैडम भी हर छोटी-बड़ी बात को समझती हैं और पूरी तरह जुड़ी रहती हैं। दोनों को इस काम की वाकई में पूरी जानकारी है।”  

नगरीय क्षेत्रों में एक करोड़ पौध-रोपण का लक्ष्य, विशेष पौधरोपण अभियान 5 जून से

भोपाल  आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संकेत भोंडवे ने 5 जून से प्रारंभ हो रहे विशेष पौध-रोपण अभियान की भोपाल में हुई बैठक में समीक्षा की। आयुक्त श्री भोंडवे ने बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत “वूमन फॉर ट्री” अभियान के तहत प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में सघन पौध-रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे सभी नगरीय निकायों के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा। आयुक्त ने नगर वनों के निर्माण, जल संरचनाओं के किनारों पर 8 फीट ऊंचे पौधो के रोपण और थीम आधारित उद्यानों की स्थापना जैसे लक्ष्यों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिये वृक्षारोपण प्रभावी उपाय है। पौध-रोपण गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए मुख्यालय स्तर पर “अमृत वृक्ष योजना मॉनिटरिंग सेल” का गठन किया जाएगा। भोपाल में इस अभियान से संबंधित एक राज्य स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में आयुक्त श्री भोंडवे ने निर्देश दिये कि बिल्डिंग परमिशन के नियमों में पौध-रोपण को अनिवार्य किया जाए तथा निकायों में डीजल वाहनों की जगह ईवी वाहनों को प्राथमिकता दी जाए। अभियान के अंतर्गत “सक्सेसफुल प्लांट लोकेशन” की श्रेणी में श्रेष्ठ कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आयुक्त ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि इस अभियान को जन-सहभागिता से एक व्यापक हरित आंदोलन के रूप में विकसित किया जाए। बैठक में अपर आयुक्त श्री कैलाश वानखेडे सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा सघन पौध-रोपण कार्यक्रम नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर विशेष सघन पौध-रोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान कम्पनी के प्रबंध संचालक श्री संकेत भोंडवे के निर्देशन में सभी 13 इकाइयों के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। इस संबंध में कम्पनी के प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह ने समस्त परियोजना प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की इकाइयों में स्थित जल शोधन संयंत्र परिसर, मल-जल शोधन संयंत्र परिसर, तथा ओवरहेड टैंक परिसरों में पौध-रोपण सुनिश्चित करें। 5 जून को नगरीय निकायों में पौध-रोपण प्रदेश में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नगरीय निकायों की कचरा प्रसंस्करण इकाइयों पर कम से कम 5 नीम के पौधे लगाये जायें। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। यह कार्यक्रम प्रात: 10 बजे सभी निकायों में आयोजित होगा। पौध-रोपण के बाद जन-सामान्य को प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ दिलायी जायेगी।  

सिंगरौली-48 वर्षीय महिला का शव उसी के घर के बाहर मिला

सिंगरौली सिंगरौली-48 वर्षीय महिला का शव उसी के घर के बाहर मिला, जानकारी लगते ही क्षेत्र में फैली सनसनी, घटना की सूचना मिलते ही मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह सदल बल घटनास्थल पहुंचे, उन्होंने एफएसएल टीम को बुलवाकर घटनास्थल का बारीकी से कराया निरीक्षण, शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा जिला अस्पताल, पुलिस कुछ संदेहियों से कर रही पूछताछ मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम चकरिया की घटना

शासकीय शिक्षकों के लिए बी.एड और एम.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये आवेदन 5 जून से

भोपाल  प्रदेश में शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित बी.एड एवं एम.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 5 जून 2025 से प्रारंभ की जा रही हैं। शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल सभी संवर्ग के शासकीय सेवारत शिक्षक ही पात्र हैं। ऐसे इच्छुक शासकीय शिक्षक जो बीएड और एमएड पाठ्क्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे rsk.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों का जिलावार चिन्हाकंन करते हुए शिक्षा महाविद्यालय के कैचमेन्ट क्षेत्र में जिलो की संख्या और नाम निर्धारित किये गए हैं। इन महाविद्यालयों में निर्धारित जिलों में कार्यरत शिक्षकों को प्रवेश मिलेगा। एक बार प्रवेश लेने के बाद महाविद्यालय में परिवर्तन नही किया जायेगा। शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित बी.एड एवं एम.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित नियम, प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत विवरण एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।  

आरडीएसएस अंतर्गत इंदौर जिले में 10वां बिजली ग्रिड ऊर्जीकृत

भोपाल  आरडीएसएस अंतर्गत इंदौर जिले में तैयार 10वां बिजली ग्रिड बुधवार को प्रोटोकॉल के साथ ऊर्जीकृत किया गया। 33/11 केवी का यह ग्रिड देपालपुर क्षेत्र के लिम्बोदा गारी में 2.94 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा गुणवत्ता से बिजली मिलेगी, वोल्टेज उतार चढ़ाव संबंधी परेशानी नहीं होगी। आरडीएसएस अंतर्गत देश का पहला ग्रिड इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास ईमलीखेड़ा में तैयार हुआ था। इसके अलावा इंदौर शहर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास, देवास नाका, रसोमा, बिलावली तालाब के पास, पंचकुईया के पास , बड़ियाकिमा बिचौली के पास, राजोदा, गंगाडेम कम्पेल में आरडीएएस अंतर्गत 33/11 केवी के 5-5 एमवीए क्षमता के ग्रिड तैयार हुए हैं। इस तरह आरडीएसएस से बने इन ग्रिडों से इंदौर जिले की बिजली वितरण क्षमता में 50 एमवीए की बढ़ोत्तरी हुई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी क्षेत्र में आरडीएसए से 71 ग्रिड तैयार हो चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा ग्रिड इंदौर और उज्जैन जिले में 10, 10 बने हैं। शाजापुर जिले में 8, खंडवा में 7, रतलाम में 6 खरगोन, बुरहानपुर, देवास जिले में 5-5 ग्रिड बने हैं।  

अंजना सिंह की फिल्म ‘कुस्ती’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई,  भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह की आने वाली फिल्म ‘कुस्ती’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। अंजना सिंह पोस्टर में ज़मीन पर विरोधी को चित करती नज़र आ रही हैं। फिल्म ‘कुस्ती’ एक फ्रेश और मनोरंजक कहानी के साथ तैयार की गई है, जिसमें एक्शन, फन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। निर्देशक देव पाण्डेय ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों को रोमांच से भरपूर अनुभव देगी और भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह ने बताया कि ‘कुस्ती’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश और मनोरंजन का ज़रिया है। उन्होंने अंजना सिंह को धाकड़ गर्ल बताते हुए कहा कि यह फिल्म उनके करियर की एक अहम मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म ‘कुस्ती’ में अंजना सिंह के अलावा जय यादव, देव सिंह, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, जे. नीलम, विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला, कनचन मिश्रा, विद्या सिंह, निश्चा सिंह समेत कई जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। चाइल्ड आर्टिस्ट आर्यन बाबू और अदिति सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। फिल्म ‘कुस्ती’को वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित किया गया है। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है, जबकि गीतकार राजेश पाण्डेय और ऋषि ग्वाला हैं। फिल्म की कहानी विनय सिंह की है और स्क्रिप्ट राजेश पाण्डेय और निशांत पाण्डेय ने लिखी है।  

उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में विकासखंड गंगेव में हिनौती गौधाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। हिनौती गौधाम में गायों के रहने के लिए दो नए शेड तैयार किया जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने इन दोनों शेडों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हिनौती गौधाम में निर्माण कार्य चरणबद्ध ढंग से कराए जा रहे हैं। इन निर्माणाधीन शेडों के बन जाने से लगभग 500 अतिरिक्त गायों के रहने की व्यवस्था हो जाएगी। तीन निर्मित शेडों में लगभग 700 गायें रह रही हैं। गौधाम में गायों के लिए पानी, चारे और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था है। गायों और उनके बछड़ों को पानी पीने के लिए हौज बनाए गए हैं। गायों के खुले में विचरण के लिए भी पर्याप्त स्थान है। गौधाम में विद्युत व्यवस्था बेहतर कराई गई है जिससे पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिये कि हिनौती गौधाम के निर्माण का पूरा मास्टर प्लान स्थल में प्रदर्शित करें जिससे निर्माणाधीन कार्यों की पूरी जानकारी रहे। उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली सड़क का पूरा ले आउट तैयार करने के भी निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौधाम में गायों की सेवा अच्छे तरीके से हो। इसके लिए यहां पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती करें। उन्होंने गायों की सेवा करने वाले कर्मचारियों को समक्ष बुलाकर उन्हें मिल रहे पारिश्रमिक आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में बनाए जा रहे गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियर को गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य निर्धारित ड्राइंग के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने गौशाला में नन्हीं बछिया को दुलार किया और गायों को गुड़ भी खिलाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा, राजेश पाण्डेय सहित सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

सटोरियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ खरसिया क्षेत्र में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है, जहां बीती रात तीन पुलिस सिपाहियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है. बताया जा रहा कि यह मामला ऑनलाइन सट्टा से जुड़ा है. इस मामले में पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. मामला कल आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पंजाब व बैगलोर के बीच खेले गए मैच के बाद सट्टे से जुड़ी कार्रवाई की जांच को लेकर जुड़ा हुआ है. पूछताछ के दौरान सटोरियों ने सिपाहियों से अभद्रता दिखाते हुए धक्का मुक्की कर मारपीट की. खरसिया शहर के बीचो-बीच हुई इस मारपीट मामले में दस से अधिक लोग शामिल थे, जो समाज विशेष से जुड़े थे और कुछ का लिंक महादेव सट्टा एप से भी जुड़ा है. पुलिस इस मारपीट के मामले में पहले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीमें बनाते हुए धर पकड़ में जुट गई है. अपनी किरकिरी को बचाने के लिए कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.

वैलनेस सेक्टर के प्रमुख निवेशकों से होगी वन-टू-वन चर्चा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देना, औद्योगिक विस्तार को प्रोत्साहित करना और व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी श्रृंखला में उज्जैन में 5 जून गुरुवार को आयोजित ‘स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा होटल अंजूश्री में आयोजित इस समिट में फायरसाइड चैट सत्र “वेलनेस के लिए एक नई सोच” विषय पर संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री समिट में भाग लेने वाले वेलनेस सेक्टर के प्रमुख निवेशकों, नीति-निर्माताओं एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठक भी करेंगे। इस समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश को वैश्विक वेलनेस हब के रूप में स्थापित करना तथा उज्जैन को वेलनेस सेक्टर की प्रमुख केंद्र-स्थली के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इस आयोजन के माध्यम से योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, जनजागरूकता, आध्यात्मिकता तथा वेलनेस आधारित उद्योगों में निवेश और सहयोग को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर विभिन्न अवसरों पर निवेश संवर्धन, कौशल विकास एवं रोजगार आधारित कार्यशालाएं, एक्सपो एवं कॉन्क्लेव आदि आयोजित किये जायेंगे। वेलनेस समिट को सफल बनाने के लिए आनंद, पर्यटन एवं आयुष विभाग द्वारा समन्वित प्रयास एवं सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। भारत के हृदयस्थल में स्थित उज्जैन एक प्राचीन और धार्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। यह का शांत वातावरण, प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के कारण वेलनेस सेक्टर के लिए आदर्श स्थल भी है। एक दिवसीय समिट में प्रख्यात आध्यात्मिक संत / साधक, वेलनेस सेक्टर के प्रमुख निवेशक, नीति-निर्माता, आयुष और स्वास्थ्य विशेषज्ञ, वेलनेस तथा टूरिज्म ऑपरेटर्स आदि भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य सत्र को मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन संबोधित करेंगे। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग रोडमेप फॉर वेलनेस सेक्टर विषय पर प्रस्तुतिकरण देंगे। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा सत्र को संबोधित किया जायेगा। समिट में मध्यप्रदेश : राइजिंग हब एण्ड उज्जैन एज द एपिसेंटर ऑफ वेलनेस विषय पर आधारित फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। वेलनेस सेक्टर के विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा समिट में वेलनेस सेक्टर के विकास, नीति-निर्माण, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, सस्टेनेबल वेलनेस इन्फ्रास्ट्रक्चर और निवेश संभावनाओं पर आधारित उच्चस्तरीय पैनल चर्चाएं होंगी। सत्र की शुरुआत “आइडियेटिंग द पार्टनरशिप मॉडल” विषय पर पैनल चर्चा के साथ होगी जिसमें विषय-विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। इस सत्र में इस बात पर चर्चा होगी कि वेलनेस इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, गुणवत्ता मानकों को बेहतर बनाने और विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में वेलनेस सेक्टर को निवेश और सहयोग के लिए बनी नीतियाँ किस तरह प्रेरित कर सकती हैं। सत्र में “वेलनेस इको सिस्टम और वर्कफोर्स डेवलपमेंट” विषय पर पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी। इस चर्चा में विशेषज्ञ पारंपरिक औषधीय प्रणालियों के समावेश, अनुसंधान में निवेश की आवश्यकता और आधुनिक चिकित्सा के साथ तालमेल जैसे पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। समिट मध्यप्रदेश को भारत एवं विश्व के वेलनेस मानचित्र पर स्थापित करने, वेलनेस क्षेत्र में नीति, नवाचार और निवेश के त्रिसूत्रीय मार्गदर्शन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। समिट में भाग लेने के लिए वेलनेस क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागी invest.mp.gov.in. पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं। यह आत्मविश्वास ही उन्हें विशेष पहचान देता है। मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा हमारे शरीर में भले ही कोई एक गुण कम करता है, लेकिन बदले में कई गुण बढ़ाकर भी देता है। दिव्यांगजन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी अपने-अपने क्षेत्र में योग्यताएं हैं। राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए शासकीय नौकरियों (सीधी भर्ती) में अतिरिक्त 2 प्रतिशत आरक्षण दिया है।  सरकार की भावना सर्वे भवन्तु सुखिन: रही है। दिव्यांगजन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनकी परेशानियां दूर करने के लिए सरकार सदैव तत्पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्यांग शब्द प्रदान करने से समाज का दृष्टिकोण सकारात्मक रूप से बदला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र तथा अन्य हितलाभ  वितरण कार्यक्रम को पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के सभागार में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईश्वर ने पृथ्वी पर हमारे जन्म की रचना की है। परमात्मा ने जरूरतमंदों के लिए कुछ बेहतर पुण्य कर्म करने का अवसर भी दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकवि सूरदास, अष्टावक्र, सकुरात, स्वामी रामभद्राचार्य, सुप्रसिद्ध संगीतकार श्री रविंद्र जैन का उदाहरण देते हुए कहा कि शारीरिक सौंदर्य और शारीरिक पूर्णता से नहीं अपितु विशेषज्ञता पूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देकर इन महान व्यक्तित्वों ने समाज में योगदान दिया और इतिहास में स्थान बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण, पुरात्व और जल संसाधन विभागों के दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने हितग्राहियों को स्मार्टफोन एवं मोटराइज्ड साइकिल का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की ब्रेल लिपि में विकसित पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह तथा सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय तथा विधायक श्री भगवान दास सबनानी विशेष रूप से उपस्थित थे। दिव्यांग विद्यार्थियों ने इस अवसर पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव तथा अतिथिगण को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण मंत्री श्री राकेशसिंह के आज ही के दिन जन्म दिवस  होने पर उनका अभिवादन किया तथा शुभकामनाएं दी। प्रदेश में 2600 पदों पर की गई दिव्यांगजन की भर्ती सामाजिक न्याय एवं समाज कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की संस्कृति को संजोए रखने के लिए संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, किसान (अन्नदाता), युवा और नारी कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। दिव्यांगजन के लिए भी अनेक कल्याणाकारी कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन उनकी संवेदनशीलता परिलक्षित होती है।  दिव्यांगजनों को शिक्षण-प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन, छात्रवृत्ति आदि का लाभ भी दिया जा रहा है। देश भर में दिव्यांगजन के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें नौकरियों में 6 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 2600 पदों पर दिव्यांगजनों की भर्ती की गई है। दिव्यांगजन को कृत्रिम अंगों के लिए भटकना न पड़े इस उद्देश्य से उनकी सुविधा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए के लिए कृत्रिम अंग वितरण के लिए जिला स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके लिये राजस्थान की महावीर संस्था को दायित्व सौंपा गया है। सभी को सम्मान से जीने का अधिकार देना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजनों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। वे सदैव दिव्यांगजन से संवाद के लिए तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प है कि सबको सम्मान से जीने का अधिकार मिले और समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी की दया पर जीवन न जीना पड़े। जब सरकार संवेदनशील होती है तो वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझती है। आज दिव्यांगजन को नियुक्ति मिलना उनके और पूरे परिवार के लिए बड़ी खुशी का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही विरासत के साथ विकास और जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण हो रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के 33 उप यंत्रियों, पुरातत्व विभाग के 10 और जल संसाधन‍ विभाग के 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही 97 हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।

‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ होगी दुनिया की अब तक की सबसे महंगी फ‍िल्‍म, बजट जान उड़ जाएंगे होश

लॉस एंजिल्स मार्वल की ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्‍म से रॉबर्ट डाउनी जूनियर MCU में विलेन बनकर वापसी कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर नए-पुराने एवेंजर्स की टीम, वकांडा, फैंटास्टिक फोर, और एक्स-मैन की पूरी टुकड़ी डॉक्टर डूम (RDJ) का सामना करेगी। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के छठे फेज की यह फिल्‍म अब 18 दिसंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। अभी प्रोडक्‍शन का काम चल रहा है। लेकिन इस फिल्‍म के बजट को लेकर जो जानकारी आई है, वो होश उड़ाने वाली है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मार्वल स्‍टूडियो इसे दुनियाभर में अब तक की सबसे महंगी फिल्‍म बनाने की तैयारी में है, जिसका बजट 1 बिलियन डॉलर तक पहुंचने वाला है। यानी 8592.98 करोड़ रुपये। ‘कोलाइडर’ ने बताया कि मार्वल ने ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ के प्री-प्रोडक्शन पर ही 8 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। यह ‘एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया’ के बजट 388 मिलियन डॉलर से तीन गुना अधिक है। ‘फोर्ब्स’ की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि ‘डूम्सडे’ को बनाने में हर हफ्ते आने वाला खर्च ‘क्वांटुमेनिया’ से दोगुनी है। 600 म‍िल‍ियन डॉलर तक जाएगा ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ का प्रोडक्‍शन बजट विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ का प्रोडक्‍शन बजट 500-600 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। यही नहीं, अब जब फिल्‍म को बनाने में अध‍िक समय लग रहा है तो यह और बढ़ने वाला है। ऐसा होता है तो यह ‘स्टार वार्स एपिसोड IX’ के प्रोडक्‍शन बजट से भी बहुत अधिक है, जिसे फ‍िलहाल सबसे महंगी फिल्‍म माना जाता है। इसे बनाने में 447 मिलियन डॉलर खर्च किया गया था। प्रोडक्‍शन के बाद प्रमोशन और मार्केंटिंग में भी खर्च मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह अपने आगामी क्रॉसओवर फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को बनाने में कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है। वैसे भी सही मायने में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बाद मार्वल स्‍टूडियो की कमोबेश सारी फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचाने में असफल ही रही हैं। लेकिन यहां बात सिर्फ प्रोडक्‍शन बजट तक सीमित नहीं है। फिल्‍म बनने के बाद मार्केटिंग और प्रचार पर भी लाखों डॉलर खर्च होंगे। ‘डूम्सडे’ और ‘सीक्रेट वॉर्स’ का टोटल बजट होगा 2 बिलयन डॉलर लिहाजा, अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और फिर ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ पर डिज्नी और मार्वल 2 बिलियन डॉलर तक खर्च कर सकती हैं। यानी जब तक ‘सीक्रेट वॉर्स’ का निर्माण शुरू नहीं हो जाता, तब तक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दुनियाभर में अब तक की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। जिसका टोटल बजट 1 बिलियन डॉलर यानी 8592.98 करोड़ रुपये होने वाला है। ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में 35 स्‍टार्स, कास्‍ट की फीस ही 250 मिलियन डॉलर ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की लागत का बड़ा हिस्‍सा VFX पर खर्च होगा। इसके अलावा ‘डूम्‍सडे’ में भारी-भरकम कास्‍ट के कारण भी लागत और बढ़ रही है। फिल्म में अलग-अलग किरदारों में 35 बड़े स्‍टार्स दिखाई देंगे। ‘वैराइटी मैगजीन’ ने बताया है कि अकेले कास्ट की फीस का खर्च 250 मिलियन डॉलर (2147.53 करोड़ रुपये) को पार कर सकता है। ‘डूम्सडे’ को बॉक्‍स ऑफिस पर करनी होगी सुपर से भी ऊपर कमाई अब यदि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का टोटल बजट 1 बिलियन डॉलर तक पहुंचता है, तो बॉक्स ऑफिस असाधारण सफलता हासिल करनी होगी, क्‍योंकि अगर ये ‘जुरासिक पार्क’ (912 मिलियन डॉलर) और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ (987 मिलियन डॉलर) जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्मों से अधिक भी कमाती है, तो अपने महाबंपर बजट के कारण बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप ही कहलाएगी। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का बजट और कमाई हालांकि, बात कमाई की हो रही है तो ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के कारोबार को याद रखना भी जरूरी है। साल 2019 मे रिलीज इस बॉक्‍स ऑफिस ब्‍लॉकबस्‍टर ने 2.799 बिलियन डॉलर (18970 करोड़ रुपये) का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन किया था। सिर्फ भारत में इस फिल्‍म ने 373.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 445 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। तब फिल्‍म का टोटल बजट 400 म‍िल‍ियन डॉलर था। अब यदि इस लिहाज से देखें, तो मार्वल का यह दांव बड़ा जरूर है, लेकिन अगर ‘डूम्‍सडे’ ब्‍लॉकबस्‍टर बनती है, तो रिकॉर्डतोड़ कमाई का दम भी रखती है। ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ की कास्‍ट बहरहाल, रुसो ब्रदर्स के डायरेक्‍शन में बन रही ‘डूम्सडे’ एवेंजर्स फिल्मों की 5वीं किस्‍त है। जबकि MCU की यह 39वीं फिल्म होगी। इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, वैनेसा किर्बी, एंथनी मैकी, सेबेस्टियन स्टेन, लेटिटिया राइट, पॉल रुड, वायट रसेल, टेनोच ह्यूर्टा मेजिया, एबन मॉस-बचराच, सिमु लियू, फ्लोरेंस पुघ, केल्सी ग्रामर, लुईस पुलमैन, डैनी रामिरेज़, जोसेफ क्विन, डेविड हार्बर, विंस्टन ड्यूक, हन्ना जॉन-कामेन, टॉम हिडलेस्टन, पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलेन, एलन कमिंग, रेबेका रोमिजन, जेम्स मार्सडेन, चैनिंग टैटम, पेड्रो पास्कल और रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे दिग्‍गज कलाकार हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live