LATEST NEWS

रोहिणी सेक्टर 7 में तीन मंजिला इमारत अचानक गिरी, दो घायल और एक महिला के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली रोहिणी सेक्टर 7 में एक इमारत अचानक गिर गई। इसमें 3 से 4 लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना अभी आधे घंटे पहले की है। यह तीन मंजिला इमारत थी। बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर मरम्मत का काम चल रहा था। तभी इमारत ढह गई। इमारत के ढहते ही 6 मजदूर बाहर आ गए। इनमें से दो घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मानसून से पहले की जाएगी कार्रवाई एमसीडी रोहिणी जोन के एमडीसी प्रेम मंडल का कहना है कि इमारत गिरने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है। मलबा हटने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ऐसी जर्जर इमारतों की पहचान की जा रही है। मानसून से पहले कार्रवाई की जाएगी। मलबे में एक महिला के फंसे होने की आशंका है। मलबा हटाने का काम जारी है। इमारत करीब 45 साल पुरानी है। पूरी इमारत 6 महीने पहले ही बिक गई थी। खरीदार इमारत का जीर्णोद्धार करवा रहा था। इमारत के अंदर पहली मंजिल पर जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। तभी इमारत ढह गई। पहली और दूसरी मंजिल ढह गई है। नॉर्थ रोहिणी थाना पुलिस, एमसीडी अधिकारियों समेत रोहिणी जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस इमारत में करीब तीन महीने से मरम्मत का काम चल रहा था।

राहुल गांधी ने हरियाणा में संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग ली, कहा-गुटाबाजी हो खत्म

हरियाणा  हरियाणा के नेताओं साथ राहुल गांधी की बैठक खत्म हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष ने ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत हरियाणा में संगठन विस्तार को लेकर चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग ली। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत पार्टी के 17 सीनियर नेता मौजूद थे। करीब डेढ़ घंटे चली मीटिंग के बाद राज्य में पार्टी का संगठन खड़ा करने के लिए हाईकमान की ओर से नियुक्त 22 जिला ऑब्जर्वरों के साथ मीटिंग कर उनका फीडबैक लिया। बता दें कि राहुल गांधी लीडरशिप से मिलकर गुटबाजी खत्म करने और संगठन को मजबूत करने का रोडमैप देंगे। इसके अलावा वह हरियाणा में नियुक्त किए गए सभी जिलों के पर्यवेक्षकों से साथ मीटिंग कर फीडबैक लेंगे। हरियाणा में संगठन बनाने के लिए कांग्रेस ने 22 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत   बताया जा रहा है कि पहली बार कोई गांधी परिवार का सदस्य चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन में आ रहा है। 115 नेताओं के साथ दो दौर में मुलाकात का कार्यक्रम है। राहुल गांधी पहले कांग्रेस के 17 वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे। उसके बाद 21 केंद्रीय और 77 पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे। 3 अध्यक्ष, 11 प्रभारी 11 साल में संगठन नहीं बना पाए। मंच पर सात कुर्सियां लगेंगी। जिनमें राहुल गांधी, बीके हरिप्रसाद, उदयभान, भपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, सुरजेवाला शामिल रहेंगे। राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप से मिलकर गुटबाजी खत्म करने और संगठन को मजबूत करने का रोडमैप देंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस 11 साल से राज्य में अपना संगठन नहीं बना पाई है। इसकी बड़ी वजह कांग्रेस के सीनियर नेताओं के बीच गुटबाजी रही। इस वजह से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को 2024 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। अब राहुल गांधी इस दौरे से सीनियर नेताओं को गुटबाजी खत्म करवाकर संगठन बनाने पर फोकस करेंगे।

कमल हासन ने ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, भाषा विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की

चेन्नई,  अभिनेता कमल हासन ने बुधवार को यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, लेकिन कन्नड़ भाषा पर अपनी टिप्पणी से उपजे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की। हासन ने मणिरत्नम निर्देशित ‘ठग लाइफ’ के पीछे की कड़ी मेहनत और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता पर बात की, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरे तमिलनाडु राज्य का शुक्रिया अदा करना चाहिए जो मेरे पीछे खड़ा है।’’ हासन ने कुछ दिन पहले टिप्पणी की थी कि ‘‘कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है’’ जिसके बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उनकी आलोचना की थी।  

मौसम विभाग ने दी चेतावनी- पश्चिमी हवा के सक्रिय होने से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में मानसून आने से पहले जून की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले 2 दिनों से हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत दी थी, लेकिन अब मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी हवा के सक्रिय होने से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से करीब 5 डिग्री कम था। बुधवार को भी मौसम कुछ हद तक सामान्य ही रहेगा। धूप और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्व से पश्चिम तक कई जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 5 जून के बाद मौसम होगा और गर्म मौसम विभाग के अनुसार, 5 जून के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ सकता है। इसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और गर्म पछुआ हवाएं सक्रिय हो जाएंगी। जैसे ही पछुआ हवा चलेगी, तापमान में तेज वृद्धि होगी। अगले सप्ताह यानी 9 जून तक तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि प्रदेश में तेज लू चलेगी और तेज धूप से गर्मी का असर झेलना पड़ेगा। फिलहाल मिली राहत, लेकिन जल्दी ही बढ़ेगी गर्मी राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में मानसून से पहले हुई बारिश ने फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत दी है। ना तो अब नौतपा (बहुत तेज गर्मी) है और ना ही लू की लहर। मौसम में नरमी है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। अगले 2 दिन तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का असर रहेगा, लेकिन इसके बाद गर्मी फिर से पूरी ताकत के साथ बढ़ जाएगी।इसलिए प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। 

पत्नी की अपील हाईकोर्ट ने की खारिज, फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार

बिलासपुर फैमिली कोर्ट के तलाक के फैसले को चुनौती देने वाली पत्नी की अपील हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। पति ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक क्रूरता, परित्याग और विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाए थे। शादी के एक साल बाद पत्नी पति के साथ गलत व्यवहार करने लगी। घर का काम छोड़कर फेसबुक पर दूसरे के साथ अश्लील चैटिंग करती थी। दो बच्चे होने के बाद भी घूमने गए तो वहां अपने मित्र को बुला लिया और उसके साथ चली गई। सबूतों के साथ पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक का मामला पेश किया, जिस पर जशपुर कोर्ट ने तलाक मंजूर किया था। दरअसल, जशपुर में रहने वाले व्यक्ति की शादी 25 अप्रैल 2008 को पत्थलगांव में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। विवाह के एक साल बाद पत्नी घर के काम छोड़कर फेसबुक पर अश्लील चैटिंग में व्यस्त रहती थी। 27 दिसंबर 2017 को वह परिवार के साथ मैहर गई। इस दौरान पत्नी ने अपने पुरुष मित्र को बुला लिया और उसके साथ चली गई। पति ने मैहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 2 जनवरी 2018 को पत्नी को पुरुष मित्र की निशानदेही पर किराए के मकान से बरामद कर महिला को उसके भाई को सौंपा गया। 9 मार्च 2018 को पति ने उसे अपने साथ ले आया, लेकिन पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। वह पति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती रही। इससे परेशान होकर पति फैमिली कोर्ट में तलाक की मांग की। मामले की सुनवाई के दौरान पत्नी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि विवाह के बाद पति और उसके माता-पिता ने उसे प्रताड़ित किया। 8 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया। उसकी भाभी के पति ने उसके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने पति को बताया तो उसने उसे बेटी के साथ महिला मित्र के घर भेज दिया। वह बनारस में किराए के मकान में रहने लगी। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि 12 नवंबर 2018 को पति ने बेटी के साथ भी गलत हरकत की कोशिश की, जिसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई गई। तलाक के लिए पत्नी ने 1.5 करोड़ रुपए दहेज की वापसी, 50 लाख रुपए मानसिक प्रताड़ना का मुआवजा, सोने-चांदी के आभूषण, बच्चों की शिक्षा और भरण-पोषण का खर्च की मांग की। इधर पति ने पत्नी के इलाज से जुड़े दस्तावेज पेश किए। हालांकि हाईकोर्ट ने पत्नी की याचिका खारिज करते हुए फैमली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है.

‘द राजा साहब’ के लिए 33% कटौती, फिर भी सबसे महंगे एक्‍टर्स है प्रभास

मुंबई एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली’ फेम प्रभास अपनी अपकमिंग मूवी ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चा में हैं। मारुति के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। पोस्टपोन होने और कुछ महीनों की देरी का सामना करने के बाद ये 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। क्या आप जानते हैं कि इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए प्रभास ने कितनी फीस ली है? सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘रिबेल स्टार’ के नाम से फेमस तेलुगु स्टार Prabhas ने कथित तौर पर ‘द राजा साब’ के लिए अपने अपने मेहनताने में से 50 करोड़ रुपये की कटौती की है। जी हां, आपने सही पढ़ा। प्रभास आमतौर पर प्रति फिल्म लगभग 150 करोड़ रुपये लेते हैं, कहा जा रहा है कि वे ‘द राजा साब’ के लिए 100 करोड़ रुपये ले रहे हैं। ‘आदिपुरुष’ के कारण घटी फीस? माना जा रहा है कि प्रभास की फीस में कटौती का फैसला ‘आदिपुरुष’ को मिली ठंडी प्रतिक्रिया से प्रभावित होकर लिया गया है, जो कि इसी प्रोडक्शन हाउस ‘पीपल मीडिया फैक्ट्री’ का पिछला प्रोजेक्ट था। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले तो खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी भद्द पिट गई। यहां तक कि खराब VFX और कुछ सीन्स के लिए आलोचना का भी शिकार हुई। प्रभास की इन 2 फिल्मों ने खूब कमाया हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि ‘आदिपुरुष’ के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ उनकी ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। और कथित तौर पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। बाद में ‘कल्कि 2898 एडी’ ने भी दुनिया भर में लगभग 1,200 करोड़ रुपये कमाए। इस बार प्रभास का होगा अलग अंदाज ‘द राजा साब’ फिल्म से प्रभास एक नई स्टाइल में भी दिखेंगे। इससे पहले आपने उन्हें पर्दे पर रोमांटिक और सीरियस रोल में ही देखा है। अभी तक वो अपने एक्शन और माइथोलॉजी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार वो कॉमेडी भी करेंगे और डरते या डराते भी नजर आएंगे। फिल्म का टीजर 16 जून को जारी होने वाला है।

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय, ट्रांसफर से हटा बैन

रायपुर साय कैबिनेट की 29वीं बैठक में आज ट्रांसफर नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। साय कैबिनेट ने ट्रांसफर से बैन हटा दिया है। इस फैसले के बाद सभी विभागों में तबादलों का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 जून से 25 जून तक प्रभारी मंत्री द्वारा और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री की मंजूरी से होंगे, आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। न्यूनतम दो वर्ष सेवा अनिवार्य है, गंभीर बीमारी, मानसिक/शारीरिक अक्षमता और सेवा निवृत्ति से पूर्व एक वर्ष के मामलों में विशेष सुविधा मिलेगी। अनुसूचित क्षेत्रों से स्थानांतरण हेतु एवजीदार अनिवार्य है, साथ ही सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जैसे जिलों में रिक्त पदों को भरने का विशेष प्रयास रहेगा। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग की कुल संख्या का अधिकतम 10 प्रतिशत एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचाारियों में अधिकतम 15 प्रतिशत स्थानांतरण किए जा सकेंगे। परीविक्षाधीन अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। पति-पत्नी की एक स्थान पर पदस्थापना, ग्रामीण-शहरी संतुलन और पारदर्शिता के लिए राज्य स्तर के सभी स्थानांतरण आदेश ई-ऑफिस के माध्यम से जारी होंगे। जिला स्तर पर निर्धारित समयावधि में स्थानांतरण जारी कर उसी तिथि को आदेश की प्रति सामान्य प्रशासन विभाग को मेल करना होगा। सभी जिला स्तरीय कर्मचारियों का संलग्नीकरण 5 जून 2025 से समाप्त माना जाएगा और जहां किसी कर्मचारी की आवश्यकता होगी स्थानांतरण नीति के अनुरूप स्थानांतरण किया जा सकेगा। स्थानांतरण के विरूद्ध 15 दिन में राज्य स्तरीय समिति को अभ्यावेदन किया जा सकेगा। 25 जून के बाद स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अत्यंत आवश्यक होने पर समन्वय में अनुमोदन उपरांत स्थानांतरण किया जा सकेगा। 2    मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी के घोषणानुसार ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम ‘‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा‘‘ किये जाने का अनुमोदन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 23 फरवरी 2024 को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील अंतर्गत दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम समारोह ‘‘मांघीमेला‘‘ में सम्मिलित होकर दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा नाम किए जाने की घोषणा की थी। 3    मंत्रिपरिषद द्वारा कबीरधाम जिले के कवर्धा तहसील के ग्राम पंचायत गदहाभाठा का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत सोनपुर तथा बोड़ला तहसील के ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम परिवर्तन कर ग्राम पंचायत चन्दनपुर किए जाने का निर्णय लिया गया।   4    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कलाग्राम की स्थापना हेतु नवा रायपुर अटल नगर में संस्कृति विभाग को 10 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने तथा उक्त भूमि के विरूद्ध प्रतिपूर्ति राशि नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को भुगतान करने का निर्णय लिया गया। यह कलाग्राम शिल्पकारों, लोक कलाकारों और परंपरागत कारीगरों के लिए एक समर्पित केंद्र होगा, जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक स्थायी मंच भी प्रदान करेगा। 5    मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 13.47 एकड़ भूमि निःशुल्क आबंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इस अकादमी में आउटडोर व इनडोर (एसी) तीरंदाजी रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, छात्रावास एवं आवासीय सुविधा का निर्माण किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा। 6    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को शहरों में किफायती एवं सस्ते भूखण्ड उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ किफायती जन आवास नियम, 2025 का अनुमोदन किया गया। इससे लोगों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर पर भूखंड उपलब्ध कराकर पानी, बिजली, सड़क, सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। अवैध प्लाटिंग की रोकथाम के साथ ही लोगों को सुव्यवस्थित कॉलोनियों का विकल्प मिलेगा और राज्य में रियल एस्टेट व इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे।   7    मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश में युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों व्यक्ति एवं संगठनों को सम्मानित करने के लिए युवा रत्न सम्मान योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत युवा कल्याण के क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संगठनों को ‘‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान‘‘ से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान हर वर्ष राज्य के एक युवा और एक स्वैच्छिक संस्था को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा। इसमें युवा को पदक, प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम 2.50 लाख रूपए, जबकि संस्था को अधिकतम 5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक, साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला-संगीत तथा लोककला के क्षेत्र में ‘‘युवा रत्न सम्मान‘‘ प्रदान किया जाएगा। युवा रत्न सम्मान प्रत्येक वर्ष उपरोक्त क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित एक-एक युवाओं को प्रदान किया जाएगा। जिसमें पदक, पदक प्रमाण पत्र, शॉल और अधिकतम एक लाख रूपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान केवल महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाएगा। आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी कर्मचारी, सरकारी उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत व्यक्ति पात्र नहीं होंगे। एक व्यक्ति या संस्था को एक ही साल में एक ही श्रेणी का पुरस्कार मिल सकता है और एक श्रेणी का पुरस्कार किसी को दोबारा नहीं दिया जाएगा। 8    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत प्रशिक्षक (कोच) के पद पर भर्ती हेतु राष्ट्रीय क्रीडा संस्था पटियाला से प्रशिक्षक के डिप्लोमा के मापदण्ड को एक वित्तीय वर्ष के लिए शिथिलीकरण करने का निर्णय लिया गया। 9    मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों … Read more

आरसीबी की जीत का जश्न मातम में हुआ तब्दील, भगदड़ में सात लोगों की मौत

बैंगलोर आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न बुधवार को एक भयावह हादसे में बदल गया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाली विक्ट्री परेड से पहले भगदड़ मच गई। इस दुखद घटना में सात लोगों की मौत व दर्जनों लोगों के घायल होने जानकारी मिल रही है। आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों फैंस चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ में भगदड़ मच गई, जिससे हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   उममुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भगदड़ में मरे लोगों पर कहा कि मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि मरने वालों की संख्या कितनी है। मैं वहां जा रहा हूं। स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस आए थे। वह अपनी टीम के जीतने का जश्न मनाना चाह रहे थे। हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यहां 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात थे। बीजेपी ने उठाए गंभीर सवाल बेंगलुरु में RCB की IPL जीत का जश्न बुधवार को भयावह हादसे में तब्दील हो गया। कर्नाटक सरकार ने विक्ट्री परेड कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। 7 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य गंभीर घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हजारों की संख्या में उत्साही लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह विफल रहा। अफरा-तफरी के बीच कई लोग कुचल गए।   राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकारा, कहा- अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब सेना का अपमान करना नहींराहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकारा, कहा- अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब सेना का अपमान करना नहीं इस हृदयविदारक हादसे ने राज्य सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था को उजागर कर दिया है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की घोर कमी इस त्रासदी का मुख्य कारण मानी जा रही है। सरकार को इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह हादसा किसी संयोग से नहीं, बल्कि प्रशासनिक चूक से हुआ है।

AAP ने किया विरोध, कहा- संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, ‘हमारे नेताओं को निशाना बना रही भाजपा

नई दिल्ली  आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके नेताओं को निशाना बनाने के लिए दिल्ली की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर कर रही है। भ्रष्टाचार के एक मामले में दो पूर्व मंत्रियों-मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद ‘आप’ की तरफ से ये आरोप लगाए गए हैं। ‘आप’ ने कहा कि जिन कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप दोनों नेताओं पर लगाए जा रहे हैं उनमें भ्रष्टाचार जैसा कुछ नहीं है और एसीबी का समन ‘‘पूरी तरह राजनीति से प्रेरित” है। एसीबी ने सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया और जैन को समन भेजा है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जैन को छह जून को एसीबी के समक्ष पेश होने को कहा गया है, जबकि सिसोदिया को नौ जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। समन पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ ने कहा, ‘‘यह कोई घोटाला नहीं है। यह भाजपा की एक सोची-समझी राजनीतिक चाल है। वे ‘आप’ नेताओं को निशाना बनाने और झूठी कहानी गढ़ने के लिए संस्थानों को हथियार बना रहे हैं। इन आरोपों में कोई दम नहीं है। यह साफ-साफ राजनीति है।” ‘आप’ के आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दिल्ली सरकार के विद्यालयों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्द्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर 30 अप्रैल को एसीबी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद यह समन जारी किया गया है। ‘आप’ ने एक बयान में कहा, ‘‘जब आम आदमी पार्टी दिल्ली में सत्ता में थी तो भाजपा ने एसीबी को कमजोर कर दिया ताकि उसका कोई वास्तविक अधिकार न रह जाए। आज वे उसी कमजोर संस्थान का इस्तेमाल ‘आप’ नेताओं को निशाना बनाने और अपने खुद के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एक हथियार के रूप में कर रहे हैं।” दिल्ली में फरवरी में हुए चुनावों के बाद भाजपा लगभग 26 साल बाद सत्ता में आई है? बयान में कहा गया, ‘‘यह साफ होता जा रहा है कि भाजपा का शासन चलाने का कोई इरादा नहीं है – उनकी पूरी पांच साल की योजना हमें निशाना बनाने, हमें कोसने और किसी तरह झूठ और बदले की भावना से सरकार चलाने की है।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं कपिल मिश्रा, हरीश खुराना और नीलकांत बख्शी ने 2019 में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दिल्ली के तीन क्षेत्रों में कक्षाओं के निर्माण में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। शिकायत के अनुसार, प्रति कक्षा औसत लागत 24.86 लाख रुपये बताई गयी थी – जो समान संरचनाओं के लिए अनुमानित पांच लाख रुपये की लागत से काफी अधिक थी। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में जांच जारी है और इसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

एलन मस्क के पिता परिवार समेत रामलला के दर्शन के लिए राममंदिर पहुंचे, श्रीराम के नारों से गूंजा एयरपोर्ट

अयोध्या भारत दौरे पर आए अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार की दोपहर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इसके बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता परिवार समेत रामलला के दर्शन के लिए राममंदिर पहुंचे। दोपहर 2:15 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका चार्टर्ड प्लेन उतरा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्क को रामलला के दर्शन के लिए ले जाया गया। अयोध्या में उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एरोल मस्क ने मीडिया के सामने शुद्ध भारतीय अंदाज में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। हनुमानगढ़ी के महंत हेमंत दास की मौजूदगी में उन्होंने जय श्री राम का भी उद्घोष किया। जय श्री राम के उद्घोष से एयरपोर्ट गूंजता रहा। भारत में निवेश योजना के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि निवेश के संबंध में ही मेरा यह भ्रमण है। भारतीय संस्कृति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक गौरवशाली इतिहास रहा है मैं इसका सम्मान करता हूं। तीर्थ क्षेत्र कोषाध्यक्ष महंत श्री गिरि ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में देश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का आगमन हुआ। इसके अलावा देशी-विदेशी राजनयिक और वहां की सरकारों के प्रभावशाली नेताओं का भी आगमन हुआ। अब राजा राम की प्रतिष्ठा हो रही है तो दुनिया के सबसे अमीर अमेरिकी उद्योग पति एलन मस्क के पिता एरोन मस्क भी बुधवार को अयोध्या पहुंचे हैं। यह सब लक्ष्मी पति विष्णु के अवतारी भगवान राम की ही, कृपा है।  

बनारस यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे छात्र की हादसे में मौत, ममेरा भाई घायल, नैनीताल घूमने जा रहे थे

रामपुर बाइक से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जा रहे बीटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। दोनों मथुरा के रहने वाले थे। हादसे में जान गंवाने वाला पीयूष बनारस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में बरेली हाईवे पर बुधवार सुबह सात बजे हादसा हुआ। मथुरा में मयूर विहार निवासी प्यारेलाल का 23 वर्षीय पुत्र पीयूष और उसके पांच दोस्त तीन बाइकों से नैनीताल जा रहे थे। पीयूष के साथ बाइक पर ममेरा भाई इंद्रजीत भी था। जब ये रामपुर में पनवड़िया पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान पीयूष की मौत हो गई। पनवड़िया चौकी प्रभारी आरके वशिष्ठ ने बताया कि स्वजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत सिविल लाइंस क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। पंजाब नगर गांव निवासी 35 वर्षीय सोहन लाल ई-रिक्शा चलाते थे। मंगलवार शाम वह टाल से रिक्शा में लोहे का गर्डर लेकर पसियापुरा जा रहे थे। रास्ते में रिक्शा का पहिया गड्ढे में गिर गया। इससे रिक्शा पलट गया और गर्डर उनके सिर पर लगने से वह घायल हो गए। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।

जनकपुर में फर्जी डिग्री इंस्टिट्यूट की शिकायत होने पर संस्था को किया गया सील

एमसीबी/जनकपुर जिले के नगर पंचायत जनकपुर में संचालित डॉ.भीमराव अंबेडकर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के नाम पर बीसीए/एमसीए/पीजीडीसीए डिग्री देने वाली फर्जी संस्था का खुलासा हुआ है। इस संबंध में श्री सुनील पांडे द्वारा जिला कलेक्टर को की गई शिकायत के आधार पर एसडीएम भरतपुर के द्वारा की गई जांच में उक्त संस्था गैर मान्यता प्राप्त और फर्जी पाई गई। जांच के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्थान को तत्काल सील कर दिया है। बताया गया है कि यह फर्जी संस्था पिछले एक वर्ष से संचालन में थी, जिसका संचालन प्रदीप कुमार वर्मा पिता मथुरा प्रसाद द्वारा किया जा रहा था। संचालक ने रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानन्द कंप्यूटर साक्षरता संस्थान, एशियाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाओं से मान्यता प्राप्त डिग्री देने का झूठा दावा करते हुए फर्जीवाड़ा किया। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार भरतपुर द्वारा भरतपुर के कोटाडोल तिराहा के निकट स्थित इस फर्जी केंद्र का बोर्ड उतरवाकर संस्थान को सील कर दिया गया।

शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से हुई दरिंदगी, आरोपी मदरसा संचालक को पुलिस ने दबोचा

बरेली  बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से बलात्कार के आरोप में एक मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मदरसा संचालक जुबेर को बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे विधिक कार्रवाई के बाद अदालत ने जेल भेज दिया है। शिक्षिका से बलात्कार का आरोपी मदरसा संचालक गिरफ्तार उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जुबेर ने मदरसे की एक शिक्षिका को काम के बहाने पिछले शुक्रवार को छुट्टी के दिन मदरसे में बुलाया और उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि वह जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए मदरसे पहुंचे तो उन्होंने शिक्षिका को बेहोशी की हालत में पाया। उस वक्त उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। लोगों ने घटना के बाद मदरसा संचालक को पकड़वाने का प्रयास किया मगर वह भाग गया। चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षिका के परिजन ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

अब मात्र ₹10,770 में आप माता वैष्णो देवी के पवित्र स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जाने यात्रा की विस्तृत योजना

नई दिल्ली  अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन की चाह रखते हैं लेकिन बजट या छुट्टियों की कमी के चलते यात्रा टाल रहे हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक बेहतरीन और किफायती पैकेज लॉन्च किया है। अब मात्र ₹10,770 में आप माता वैष्णो देवी के पवित्र स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जिसमें ट्रेन से सफर, होटल में ठहराव, खाने-पीने का इंतजाम और स्थानीय दर्शन सभी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस खास यात्रा पैकेज की पूरी जानकारी। माता वैष्णो देवी यात्रा अब होगी आसान और किफायती IRCTC ने एक विशेष टूर पैकेज ‘IRCTC Mata Vaishnodevi Ex Delhi’ की शुरुआत की है, जो 3 रात और 4 दिन का होगा। यात्रा 8 जून से शुरू होगी, और दिल्ली से AC 3-Tier ट्रेन से सफर किया जाएगा। इस पैकेज में आपके लिए ट्रेवल, रहने-खाने की सुविधाएं और कटरा से माता के दर्शन तक की पूरी व्यवस्था शामिल है, ताकि आपकी यात्रा आरामदायक और यादगार बन सके। पैकेज की कीमत और छूट इस पैकेज की कीमत एक यात्री के लिए ₹10,770 रखी गई है। अगर आप दो या तीन साथ में यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति खर्च कम हो जाता है – दो लोगों के लिए ₹8,100 और तीन लोगों के लिए ₹6,900। बच्चों के लिए भी अलग दरें हैं, और उनके लिए भी पूरी सीट दी जाएगी। होटल में नाश्ता और डिनर APAI प्लान के तहत उपलब्ध होंगे। यात्रा की विस्तृत योजना यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली स्टेशन से शाम 8:40 बजे होगी और सुबह 5 बजे जम्मू पहुंचकर वहां से कटरा के लिए नॉन-AC वाहन द्वारा ट्रांसफर होगा। कटरा में सरस्वती धाम जाकर पर्ची लेने के बाद होटल में चेक-इन होगा और नाश्ते के बाद बाणगंगा तक पहुंचाया जाएगा, जहां से माता के दर्शन की शुरुआत होगी। दर्शन के बाद होटल लौट कर विश्राम का प्रबंध है। तीसरे दिन चेक-आउट के बाद कंड कंडोली मंदिर, रघुनाथ मंदिर और बाग-ए-बाहू गार्डन की सैर कराई जाएगी, फिर शाम को ट्रेन से वापसी का सफर शुरू होगा। पैकेज में क्या-क्या शामिल और क्या अतिरिक्त इस यात्रा में AC 3-Tier ट्रेन टिकट, होटल में एक रात का ठहराव, ऑनबोर्ड और होटल में फिक्स्ड मेन्यू वाला भोजन, GST शामिल है। लेकिन बोतलबंद पानी, फोन बिल, टिप्स, बीमा, लॉन्ड्री, दर्शन पास, कैमरा चार्ज जैसी चीजें अतिरिक्त होंगी। यात्रियों को पहचान पत्र जरूर साथ रखना होगा। IRCTC सीट आवंटन और यात्रा रद्द करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है। मां वैष्णो देवी के इस पावन दर्शन के लिए यह पैकेज एक सुनहरा मौका है, खासकर उन लोगों के लिए जो बजट और समय की वजह से यात्रा को टाल रहे थे। आप भी इस ऑफर का लाभ उठाएं और माता के दरबार तक पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

‘तीन प्रकार के घोड़े’ बयान पर घिरे राहुल गांधी, एमपी बीजेपी ने दिया करारा जवाब- ‘गधों की महफिल में घोड़े…’

भोपाल 3 जून को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। स्थिति ये कि उनके बयान देशभर में चर्चा के विषय बन गए, इस बीच सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी की बयानबाजी को अपरिक्वता की निशानी कहा तो, एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी किया करारा प्रहार। बता दें कि राहुल गांधी 3 जून को एमपी कांग्रेस का नया अभियान सृजन संगठन लॉन्च करने भोपाल आए थे। यहां उन्होंने तीन बैठकें लीं और देशभर से यहां पहुंचे पर्यवेक्षकों को उनकी जिम्मेदारी दी। बता दें कि अब यही पर्यवेक्षक एमपी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का चयन करेंगे। कांग्रेस के इस अभियान को शुरू करने वाला मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है, इससे पहले कांग्रेस का ये फॉर्मूला गुजरात में लागू किया गया। जानें क्या बोले सीएम मोहन यादव सीएम डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान की निंदा की है। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद गरिमामय पद है, उनके प्रधानमंत्री को लेकर दिए इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी। यही नहीं सीएम मोहन यादव ने राहुल पर तंज भी किया, उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से पता चलता है कि वे अभी परिपक्व नहीं हैं…वे कब मैच्योर होंगे, इसीलिए वे पप्पू कहलाते हैं। …आखिर वह परिपक्व कब होंगे? यहां पढ़ें राहुल गांधी का पूरा बयान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला, उन्होंने कहा कि, ‘ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत surrender हो गए – इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का character है, ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां Superpowers से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं।’ सीएम ने कहा- इस तहर वे अपनी ही इज्जत खराब करते हैं सीएम ने आगे कहा कि, नेता प्रतिपक्ष मर्यादा छोड़ कर जिस भाव से बोलते हैं वह न केवल उनकी इज्जत खराब करते हैं, बल्कि देश के संस्कार के विरुद्ध भी बात करते हैं। उन्हें माफी मांगना चाहिए सीएम मोहन यादव ने कहा कि, राहुल गांधी पहले बुद्धि का सृजन कर लें… प्रधानमंत्री जी के बारे में बोले गए राहुल गांधी के वक्तव्य के लिए उनको तुरंत माफी मांगना चाहिए। तीन टाइप के घोड़े’ बयान पर घिरे राहुल गांधी तीन टाइप के घोड़े होते हैं, राहुल गांधी का ये बयान एमपी में गूंजा तो इसकी गूंज पूरे देशभर में सुनाई दी। हर कोई जानने को उत्सुक नजर आया कि आखिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राहुल ने घोड़ों की चर्चा क्योंकि… आखिर राहुल ने ऐसा क्या बोला कि एमपी समेत देशभर में सियासत गरमा गई… छत्तीसगढ़ बीजेपी के कांग्रेस पर हमले के बाद अब मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर करारा तंज किया है। उन्होंने राहुल गांधी के घोड़ों वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, आखिर गधों की महफिल में घोड़ों की चर्चा कहां से आ गई। यही नहीं वीडी शर्मा ने राहुल पर निशाना साधते हुए सवाल भी पूछा कि मैं जानना चाहता हूं राहुल ने किसके लिए ये बात कही। आप भी जाने आखिर राहुल ने क्यों दिया तीन टाइप के घोड़ों का उदाहरण और क्यों हो रही चर्चा…. वीडी शर्मा का कांग्रेस पर जमकर हमला इस पर मध्य प्रदेशक भाजपा अध्यक्ष और पार्टी सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि संगठन सृजन की बैठक में उन्होंने जिस प्रकार के वक्तव्य दिए हैं, गधों की महफिल में घोड़ों की चर्चा कहां से आ गई। राहुल गांधी को बताना चाहिए और मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने किसके लिए ये बात कही है। वीडी शर्मा ने कहा कि, एक तरफ तो उनके नेता दिग्विजय सिंह कहते थे कि मैं वोट मांगने जाता हूं तो जनता वोट देती नहीं है उल्टा वोट काट देती है। तो दूसरी तरफ उनके वर्तमान अध्यक्ष जीतू पटवारी जी कहते हैं कि संगठन जाए तेल लेने, वहीं कमलनाथ कुछ और कहते हैं। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, राहुल गांधीजी बताएं कि ये वक्तव्य जो आपने दिया है, वो किसके लिए दिया है। जरा वे यह भी बताएं कि कांग्रेस में कौन रेस का घोड़ा है, और कौन बारात का घोड़ा है, यह बात मध्य प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live