LATEST NEWS

डकैती, अपहरण और मर्डर का मामला, राजा रघुवंशी के परिजनों ने की CBI जांच की मांग

इंदौर मेघालय में शव मिलने के बाद राजा रघुवंशी (Raja Raghuwanshi) के परिजनों ने मौत के मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है. मृतक के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता. शादी के बाद दोनों बहुत खुश थे. जहां उनकी किराए की स्कूटी खड़ी थी, वहां से 25 किलोमीटर दूर राजा का शव मिला है. इसलिए आशंका है कि उनका अपहरण कर वेइसाडोंग फॉल्स ले जाया गया. जहां शव मिला भी है, वह ऐसी जगह है, जहां चारो ओर बाउंड्री की गई है. मृतक के भाई ने बताया कि दंपती ने सोने के गहने पहने हुए थे. राजा के शव के पास से दो अंगूठियां, एक सोने की चेन, कंगन, पर्स और मोबाइल गायब मिला है. अगर यह आत्महत्या होती तो यह सबी चीजें गायब नहीं मिलतीं. हालांकि स्थानीय पुलिस परिवार के इस आरोप से सहमत नहीं है कि यह अपहरण, लूटपाट और हत्या का मामला है. 11 मई को शादी के बाद गए थे हनीमून मनाने इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी. 20 मई को हनीमून मनाने के लिए गुवाहटी गए थे. वहां से घूमने के लिए ओसरा हिल्स या चेरापूंजी पहुंचे थे. इसके बाद 23 मई से उनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया और परिजनों ने 24 मई को इंदौर पुलिस से शिकायत की थी. फिर एमपी पुपुलिस ने शिलॉन्ग पुलिस ने संपर्क किया और फिर उनकी तलाश शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, कपल 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचा और वहां से नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के लिए 3000 सीढ़ियां उतरकर गया. वे रात भर एक होमस्टे में रुके और 23 मई की सुबह वहां से निकले. इसके कुछ घंटों बाद वे लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के पास लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाशी शुरू की. सोहरा (चेरापूंजी) में लापता सोनम की तलाश जारी. 11 दिन बाद सोमवार को ड्रोन की मदद से राजा का शव नोंग्रियाट गांव से 20 किलोमीटर दूर वेई सॉडॉन्ग झरने के पास 100 फीट गहरी खाई में मिला. विवेक सिएम ने बताया कि शव की पहचान राजा के दाहिने हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू और कलाई पर मौजूद वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच से हुई. घटनास्थल से एक महिला की सफेद शर्ट, पेंट्रा 40 की दवा की पट्टी, एक टूटी मोबाइल फोन एलसीडी स्क्रीन और स्मार्टवॉच बरामद हुई. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर SIT का गठन किया, जिसका नेतृत्व SP (सिटी) हर्बर्ट खारकोंगोर कर रहे हैं. राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने इंदौर में पत्रकारों से कहा, “शव इतना सड़ चुका था कि चेहरा पहचानना मुश्किल था. राजा की सोने की अंगूठियां, चेन, और बटुआ गायब हैं, जिससे हत्या का शक पक्का होता है. मैं सरकार से मांग करता हूं कि CBI इसकी जांच करे ताकि सच सामने आए. मैंने अपने भाई को खो दिया, लेकिन सोनम को नहीं खोना चाहता. सरकार हर हाल में उन्हें ढूंढे.” सचिन ने सेना की मदद से तलाशी की मांग की और स्थानीय होटल कर्मचारियों, गाइड और स्कूटर किराए देने वालों पर संदेह जताते हुए सख्त पूछताछ की मांग की. बीती 11 मई को हुई थी राजा संग सोनम की शादी. सोनम की तलाश के लिए मेघालय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), और वेस्ट जैंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट एडवेंचर माउंटेनियरिंग क्लब की टीमें जुटी हैं. मंगलवार को NDRF की 17 सदस्यीय टीम ड्रोन, पर्वतारोहियों, और विशेष पुलिस बलों के साथ सोहरा में शामिल हुई. हालांकि, 29-31 मई को सोहरा में 500 मिमी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने तलाशी को मुश्किल बनाया, जिसके कारण 30 मई को अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. इस दौरान पूर्वी खासी और जैंतिया हिल्स में छह लोगों की मौत और 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबरें आईं. सर्च ऑपरेशन में शामिल तमाम एजेंसियों की टीम. राजा का शव पोस्टमार्टम के लिए उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (NEIGRIHMS), शिलांग भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि राजा की हत्या खाई में फेंकने से पहले हुई या बाद में. इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मेघालय के DGP आई नोंगरांग और मुख्य सचिव डीपी वाहलांग के साथ बचाव कार्यों के बारे में चर्चा की. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा, “हम पर्यटकों को अपने परिवार की तरह मानते हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से तलाशी और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूं.” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजा की मौत पर शोक जताया और सोनम की तलाश के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. यह घटना मेघालय में पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है. इस साल अप्रैल में हंगरी के पर्यटक पुस्कास ज़ोल्ट भी लिविंग रूट ब्रिज के पास लापता हुए थे और 12 दिन बाद उनकी लाश मिली थी. पुलिस ने उनकी मौत को दुर्घटना बताया था. राजा और सोनम के मामले में परिवार और स्थानीय लोग गहन जांच की मांग कर रहे हैं. SIT अब होटल कर्मचारियों, गाइड और स्कूटर किराए देने वालों से पूछताछ कर रही है और पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है. ड्रोन की मदद से मिला शव, पत्नी की तलाश तलाशी के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एसओटी और वेस्ट जैंतिया हिल्स डिस्ट्रिक्ट एडवेंचर माउंटेनियरिंग क्लब (West Jaintia Hills District Adventure Mountaineering Club) के खोजी दल को लगाया था. घटनास्थल पर खराब मौसम के कारण भी तलाशी में काफी परेशानी आई. इस दौरान 2 जून को पुलिस के ड्रोन ने लगभग 12 बजे राजा रघुवंशी का शव रियात अरलियांग में वेइसाडोंग झरने की खाई देखा. यह जगह पूर्वी खासी हिल्स (East Khasi Hills) जिले के ओसरा क्षेत्र में आती है. दुर्गम स्थान होने के कारण शव को लगभग साढ़े 3 बजे निकाला गया और शिलॉन्ग पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस शव को राजा के परिजनों ने पहचान लिया. उसके दायें हाथ पर “राजा” लिखा टैटू बना था. पूर्वी … Read more

अमेरिका में दो चीनी नागरिकों को पैथोजन को अवैध रूप से अमेरिका में लाने के आरोप में किया गिरफ्तार

वाशिंगटन  चीन की अमेरिका के खिलाफ बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अमेरिका में दो चीनी नागरिकों को एक खतरनाक जैविक फफूंदी (पैथोजन) को अवैध रूप से अमेरिका में लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस फफूंदी को वैज्ञानिक और सुरक्षा विशेषज्ञों ने एक संभावित जैविक आतंकवाद के हथियार के रूप में वर्गीकृत किया है, क्योंकि यह कृषि को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। फंगस  का नाम और खतरा  यह खतरनाक फफूंदी Fusarium graminearum है। यह फसल में “हेड ब्लाइट” नामक बीमारी फैलाती है, जिससे गेहूं, जौ जैसी फसलों को भारी नुकसान होता है। इस बीमारी के कारण हर साल खेती को अरबों डॉलर का नुकसान होता है। इसके अलावा, इस फफूंदी से निकलने वाले टॉक्सिन इंसान और जानवरों के लिए भी हानिकारक होते हैं। ये टॉक्सिन उल्टी, यकृत (लिवर) को नुकसान, और प्रजनन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।   गिरफ्तार आरोपी कौन? जुनयोंग लियू नाम के 34 साल के एक चीनी शोधकर्ता पर आरोप है कि उन्होंने जुलाई 2024 में यह फफूंदी अमेरिका में अपने साथ लाकर मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक लैब में रिसर्च करने की कोशिश की। उनकी गर्लफ्रेंड, 33 साल की युनकिंग जियान भी इस लैब में काम करती हैं। दोनों ने एक साथ इस जैविक फफूंदी को अमेरिका में लाने की साजिश रची।   FBI ने किया खुलासा अमेरिकी एफबीआई (FBI) और कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) की संयुक्त जांच में पाया गया कि ये दोनों लोग फफूंदी को छुपाकर अमेरिका लाए। इनके खिलाफ साजिश रचना, गलत बयान देना, और वीजा धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। जांच में यह भी पता चला कि जियान को चीन सरकार से इस फफूंदी पर काम करने के लिए फंडिंग मिली हुई थी। उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। खाद्य सुरक्षा के लिए  बड़ा खतरा FBI के डेट्रॉइट क्षेत्रीय कार्यालय की स्पेशल एजेंट चेवोरिया गिब्सन ने बताया कि यह दोनों आरोपी अमेरिका की जनता और खाद्य सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा थे। अमेरिकी न्याय विभाग के अटॉर्नी जेरोम एफ. गॉर्गन जूनियर ने कहा कि यह मामले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने बताया कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी इस तरह के ऑपरेटिव और शोधकर्ताओं के जरिए अमेरिका की संस्थाओं में घुसपैठ कर खाद्य आपूर्ति को निशाना बना रही है। सुरक्षा कड़ी करने की तैयारी  यह मामला अमेरिका और चीन के बीच पहले से ही बढ़े हुए तनाव के बीच सामने आया है। हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की थी कि वे चीन के छात्रों और शोधकर्ताओं के वीजा रद्द करने में कड़ी कार्रवाई करेंगे, खासकर उन लोगों के लिए जो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हैं या संवेदनशील क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भविष्य में चीन और हांगकांग के सभी वीजा आवेदन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 

ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री, जैक फ्रेजर मैकगर्क को किया बाहर

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। खराब फॉर्म के कारण जैक फ्रेजर मैकगर्क को ड्रॉप किया गया है, जबकि दो नए खिलाड़ियों की एंट्री टी20 टीम में हो गई है। मिचेल मार्श टीम के कप्तान हैं, जो पिछले काफी समय से टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अगले महीने से शुरू हो रही इस पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मिचेल ओवेन और मैच कुहनेमन को टीम में मौका मिला है। वे पहली बार टी20 टीम में खेलते नजर आएंगे। दोनों ने डोमेस्टिक क्रिकेट और लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैकगर्क की बात करें तो उनको आठ टी20 मैचों में से मौका मिला, जिनकी सात पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक बना सके, जबकि 6 पारियों में 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस भी इस टी20 टीम का हिस्सा नहीं है। स्टोइनिस की फॉर्म आईपीएल में अच्छी नहीं थी और उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी ले लिया था। जमैका में पांच मैचों की सीरीज तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद 19 जुलाई से शुरू होगी और इसलिए ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस, ट्रैविस हेड और मिचेल स्टार्क को आराम देने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया T20 टीम की टीम इस प्रकार है मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरोन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जैम्पा सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, “इस सीरीज के दौरान हमारा व्यस्त टी-20 कार्यक्रम है, इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन मैच और घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ पांच मैच होंगे। हम एक ऐसी टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो हमें लगता है कि भारत और श्रीलंका में होने वाले विश्व कप के लिए उपयुक्त होगी।”  

लखनऊ: IRS गौरव गर्ग से मारपीट के मामले में एक्शन, आरोपी अधिकारी योगेंद्र मिश्रा निलंबित

लखनऊ  इनकम टैक्‍स विभाग के डिप्‍टी कमिश्‍नर गौरव गर्ग से मारपीट के मामले में बड़ा एक्‍शन हुआ है। आरोपी असिस्‍टेंट कमिश्‍नर योगेंद्र मिश्रा को सस्‍पेंड कर दिया गया है। दोनों अफसरों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट होने से हड़कंप मच गया था। योगेंद्र मिश्रा को बंगाल -सिक्किम रीजन से संबद्ध किया गया है। मारपीट की घटना सामने आने के बाद दोनों अधिकारियों के बीच आरोप और प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया था। नरही स्थित इनकम टैक्‍स के दफ्तर में 29 मई को यह घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान योगेंद्र मिश्रा और गौरव गर्ग के बीच किसी मुद्दे पर बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्रा ने पानी का गिलास उठाकर गौरव गर्ग पर हमला कर दिया। बंद केबिन में दोनों अफसरों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। पुलिस ने उन्‍हें सिविल अस्‍पताल भर्ती करवाया। आईपीएस रवीना त्‍यागी के पति हैं गौरव गर्ग आपको बता दें कि गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्‍यागी के पति हैं। रवीना लंबे समय तक लखनऊ में डीसीपी मध्‍य पद पर तैनात रही हैं। अस्‍पताल में गौरव गर्ग ने डॉक्‍टरों से कान में सनसनाहट, दाएं पैर के घुटने में चोट और चक्‍कर आने की शिकायत की थी। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। क्रिकेट मैच के दौरान मिश्रा ने किया था हंगामा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल मार्च में आईआरएस अफसरों का क्रिकेट मैच हुआ था। इस दौरान योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठकर अधिकारियों को बुरा-भला करने लगे। आरोप है कि वह आयकर विभाग के कई अन्‍य अफसरों पर दबाव बनाया करते थे। योगेंद्र मिश्रा की पत्‍नी परिवहन विभाग में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं। क्या है आरोप 29 मई की शाम आयकर भवन के छठे तल पर एक वरिष्ठ अधिकारी के कमरे में गौरव गर्ग और 2014 बैच के आईआरएस अधिकारी संयुक्त आयुक्त बैठे थे। यहां एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक कानपुर में तैनाती के दौरान और किसी आरटीआई को लेकर गौरव गर्ग और संयुक्त आयुक्त के बीच कहासुनी होने लगी। वरिष्ठ अधिकारी ने हस्तक्षेप किया लेकिन तब तक बात बढ़ चुकी थी। दोनों के बीच तेज आवाज में कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि संयुक्त आयुक्त ने पानी से भरा गिलास फेंककर मारा। हाथापाई के दौरान उनकी अंगूठी गौरव गर्ग के चेहरे पर लग गई। हल्ला मचने पर कर्मचारी भी पहुंचे। किसी के कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वरिष्ठ अधिकारियों के विवाद को कैसे शांत कराया जाए। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी का दरवाजा खुलवाकर दूसरे अधिकारी कमरे में पहुंचे तो मारपीट हो रही थी। इसमें गौरव के चेहरे, सिर और हाथ पर चोट थी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। सूचना हजरतगंज पुलिस को दी गई।

India में एक और ब्रांड की होगी एंट्री, तीन नए फोन्स लॉन्च करेगा NxtQuantum

भारतीय बाजार में एक नई कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इस कंपनी का नाम NxtQuantum Shift Technologies है और इस फोन का नाम NOVA सीरीज होगा. कंपनी ने इसको लेकर AI+ की ब्रांडिंग की है. यह एक बजट 5G फोन होगा. एक फोटो भी सामने आई है, जिसको लेकर दावा किया है कि वह नोवा सीरीज का हैंडसेट है. NxtQuantum Shift Technologies की कमान माधव सेठ संभाल रहे हैं, जो इससे पहले Realme और भारत में Honor ब्रांड के फोन सेल करने वाली कंपनी Htech की कमान संभाल चुके हैं. Nova सीरीज के तहत तीन मॉडल्स को लॉन्च किया जा सकता है.   ये हो सकती है कीमत Fonearena की रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इन हैंडसेट की कीमत 5 हजार रुपये से 8 हजार रुपये के बीच हो सकती है. इसमें यूजर्स को 5G सपोर्ट, एडवांस्ड AI फीचर, भारतीय यूजर्स के लिए ईको फ्रेंडली डिजाइन मिलेगा. मेड इन इंडिया के तहत प्रोडक्शन Nova सीरीज के हैंडसेट को मेक इन इंडिया के तहत तैयार किया जाएगा. इस स्मार्टफोन के अंदर यूजर्स को कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम यूज करने को मिलेगा, जिसे इंडियन इंजीनियर्स द्वारा तैयार किया गया है. रिफर्बिश्ड पार्ट्स का होगा यूज Nova सीरीज के तहत सस्टेनेबिलिटी पर फोक किया जाएगा, जिसमें कई रिफर्बिश्ड पार्ट्स का यूज कियाजाएगा. इसकी मदद से कंपनी इलेक्ट्रोनिक वेस्ट को कम करना चाहती है. इस हैंडसेट में हाई क्वालिटी रिफर्बिश्ड कंपोनेंट का यूज किया जाएगा. 25 जून से ही होगी सेल Nova सीरीज के हैंडसेट की सेल 25 जून से शुरू होगी. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट के जरिए सेल किया जाएगा. सीरीज की शुरुआती की कीमत 5 हजार रुपये है. हालांकि अभी इन हैंडसेट को लेकर और भी डिटेल्स सामने आएंगी. सामने आई लीक फोटो GSMArena पोर्टल ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें दावा किया है कि यह फोटो AI+ Nova 2 5G की है. यह Nova series 5G सीरीज का ही स्मार्टफोन होगा. इस हैंडसेट में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप LED फ्लैश को दिखाया गया है. साथ ही फोन के बैक पैनल पर AI+ की ब्रांडिंग भी है.  

राम नगरी में हो रहे इस कार्यक्रम की वजह से शंकाराचार्य अविमुक्तेश्ववरानंद काफी नाराज

अयोध्या भगवान राम की नगरी अयोध्या में दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन चल रहा है। यह कार्यक्रम 3 जून से लेकर 5 जून तक चलेगा। पिछले साल की तरह एक बार फिर से राम नगरी भव्य, दिव्य दिखाई दे रहा है। मुख्य प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 3 जून सुबह 6:30 बजे से शुरू हो चुका है। वहीं, राम नगरी में हो रहे इस कार्यक्रम की वजह से शंकाराचार्य अविमुक्तेश्ववरानंद काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।  आपको बता दें कि फिर से प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा तो हो चुकी है। अब क्या ? इसका मतलब है कि पहली प्रतिष्ठा गलत थी। अब शिखर बनने के बाद प्रतिष्ठा हो रही है।आपने जो कुछ भी किया वो गलत था, फिर से वहां जो शिखर प्रतिष्ठा आदि कार्यक्रम होंगे वो इस बात को प्रमाणित करेंगे कि पहले जो प्रतिष्ठा हुई वो धर्म – शास्त्र के विरुद्ध थी, हिंदू धर्म के विरुद्ध थी।  धर्म में सरकार हस्तक्षेप कर रही है- शंकराचार्य  इतना ही नहीं इस कार्यक्रम से नाराज  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष सरकारों का धार्मिक जगहों में क्या काम है। आप हिंदू धर्म के धर्म स्थलों पर ही हस्तक्षेप क्यों करते हैं। हमारे हिन्दू धर्म के धार्मिक स्थान में आने की क्या जरूरत है। आप किसी दूसरे धर्म पर ऐसा क्यों नहीं करते हैं। आप हमारे मंदिरों के साथ कॉरिडोर शब्द क्यों जोड़ रहे हैं। कॉरिडोर अंग्रेजी का शब्द ह।. हमारे धर्म में सरकार हस्तक्षेप कर रही है, जिसका विरोध हम कर रहे हैं। हम क्यों शंकराचार्य बने हैं ?’ उनका कहना है कि  अगर कुछ ठीक करना है तो आप हमें बताइए हम क्यों शंकराचार्य बने हैं. जिन जगहो पर सरकारों ने ट्रस्ट बनवाया है, वहां क्या हो रहा है। जिन -जिन धार्मिक स्थलों को सरकार ने अपने हाथों में लिया है वहां आपने धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई है और हिन्दू धर्म के विरुद्ध  काम होता है। हम ये नहीं चाहते हैं कि बांके बिहारी में सरकार कोई ट्रस्ट बनाए।

RCB की जीत की जश्न मातम में बदला, स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से तीन की मौत, 20 से अधिक प्रशंसक घायल

बेंगलुरु  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल जीत का जश्न बुधवार को दुखद हो गया, जब यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से 20 से अधिक प्रशंसक घायल हो गए और तीन की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब प्रशंसक आरसीबी टीम द्वारा आईपीएल 2025 ट्रॉफी उठाने के जश्न में शामिल हो रहे थे। पुलिस के अनुसार, अस्पताल में तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया और दो अन्य की हालत गंभीर है, दोनों का गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज चल रहा है। भगदड़ तब मची जब हजारों प्रशंसक विभिन्न द्वारों से जल्दबाजी में स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पहुंचाया और उन्हें पास के बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पाई। एक अलग घटना में, स्टेडियम में कूदने के लिए गेट पर चढ़ते समय एक प्रशंसक गिर गया और उसका पैर टूट गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद, वे भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोग जश्न की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़ते और शाखाओं पर बैठते देखे जा सकते हैं। घटना के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने आनी बाकी है। कर्नाटक सरकार ने पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विधान सौधा से चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम तक विजय परेड को रद्द कर दिया था। पुलिस ने बताया कि वे मंगलवार रात से ही जश्न मना रही भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं। पूरी रात सुरक्षा बल उन्हें नियंत्रित करने और यह सुनिश्चित करने में लगे रहे कि कोई अप्रिय घटना न हो। सरकार द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को देखने के लिए विधान सौधा परिसर में भी भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे पहले, जब बुधवार को आरसीबी की टीम यहां एचएएल एयरपोर्ट पर पहुंची, तो डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को गुलदस्ते भेंट किए। शिवकुमार ने विशेष रूप से क्रिकेटर विराट कोहली का स्वागत किया और उन्हें आरसीबी टीम का झंडा और कन्नड़ झंडा दोनों भेंट किए। विराट कोहली ने खुशी-खुशी झंडे स्वीकार किए और डिप्टी सीएम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। शिवकुमार को एयरपोर्ट जाते समय अपनी कार से आरसीबी का झंडा लहराते भी देखा गया।

बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने रद्द किया दर्जा-बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान अब नहीं रहे ‘स्वतंत्रता सेनानी’

ढाका  बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने 1971 के मुक्ति संग्राम के 400 से अधिक प्रमुख व्यक्तियों का स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा रद्द कर दिया है। इसमें बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान भी शामिल हैं। दरअसल, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ‘स्वतंत्रता सेनानी’ को लेकर एक नया अध्यादेश जारी किया है। इस आदेश के जरिए उन्होंने ‘स्वतंत्रता सेनानी’ (बीर मुक्तिजोद्धा) की परिभाषा को बदलते हुए बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान समेत 400 प्रमुख व्यक्तियों का स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा रद्द कर दिया है। मंगलवार रात को जारी किए गए अध्यादेश में राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिषद अधिनियम में संशोधन किया गया है। इसमें स्वतंत्रता सेनानी शब्द को फिर से परिभाषित किया गया है। इसमें कहा गया है कि मुक्ति संग्राम के दौरान बनी मुजीबनगर सरकार से जुड़े राष्ट्रीय और प्रांतीय सभा के सदस्य, जो बाद में संविधान सभा के सदस्य बने, उन्हें ‘स्वतंत्रता सेनानी’ की बजाय ‘मुक्ति संग्राम का सहयोगी’ माना जाएगा। इसके अलावा, इस नई श्रेणी में वे पेशेवर भी शामिल हैं, जिन्होंने विदेश में रहकर मुक्ति संग्राम में योगदान दिया। साथ ही वैश्विक जनमत बनाने में मदद करने वाले बांग्लादेशी नागरिक, मुजीबनगर सरकार में अधिकारी और कर्मचारी, चिकित्सक, नर्स और अन्य सहायक भी इसमें शामिल हैं। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाधीन बांग्ला बेतार केंद्र के सभी कलाकार और कर्मचारी, देश-विदेश में मुक्ति संग्राम का समर्थन करने वाले बांग्लादेशी पत्रकार और स्वाधीन बांग्ला फुटबॉल टीम भी इस परिभाषा में शामिल हैं। यह अध्यादेश अब बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान, पूर्व प्रधानमंत्री ताजुद्दीन अहमद, पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रपति सैयद नजरूल इस्लाम और 400 से अधिक अन्य लोगों के स्वतंत्रता सेनानी के दर्जे को प्रभावित करेगा, जो संविधान सभा के सदस्य थे और अब तक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में पहचाने जाते थे। नए अध्यादेश के अनुसार, मुक्ति संग्राम को परिभाषित किया गया है कि ‘यह युद्ध 26 मार्च से 16 दिसंबर, 1971 तक लड़ा गया था, जिसका उद्देश्य बांग्लादेश के लोगों के लिए एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक राज्य के रूप में समानता, मानवीय गरिमा और सामाजिक न्याय स्थापित करना था। यह युद्ध पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और उनके सहयोगियों- रजाकार, अल-बदर, अल-शम्स, मुस्लिम लीग, जमात-ए-इस्लामी, निजाम-ए-इस्लाम और शांति समिति के खिलाफ था’। अध्यादेश में कहा गया, “बीर मुक्तिजोद्धा (स्वतंत्रता सेनानी) वह व्यक्ति है, जिसने 26 मार्च से 16 दिसंबर 1971 के बीच या तो देश के गांवों में युद्ध की तैयारी की और प्रशिक्षण लिया या भारत में विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने के लिए सीमा पार की, ताकि मुक्ति संग्राम में भाग ले सके। इन व्यक्तियों ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और उनके स्थानीय सहयोगियों के खिलाफ सक्रिय रूप से युद्ध में हिस्सा लिया।” नए अध्यादेश में ‘राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान’ का नाम हटा दिया गया है और कानून के उन हिस्सों को भी हटा दिया गया है, जिनमें उनके नाम का जिक्र किया गया था। मुक्ति संग्राम के शोधकर्ता अफसान चौधरी ने इस कदम को ‘नौकरशाही का फैसला’ बताया। बांग्लादेशी अखबार ‘द डेली स्टार’ से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम 1972 से यह देखते आ रहे हैं कि हर बार जब नई सरकार सत्ता में आती है, वे स्वतंत्रता सेनानियों की नई सूची बनाते हैं। इसमें व्यक्तिगत लाभ शामिल होते हैं।” उन्होंने कहा, “लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। आम लोगों के दिलों में मुक्ति संग्राम हमेशा की तरह ही रहेगा।”

सिख संगठनों ने HAF के खिलाफ खोला कानूनी मोर्चा, अमेरिका में बीजेपी विरोधी नया एजेंडा शुरू किया

वाशिंगटन  अमेरिका में भारत और भरातीय जनता पार्टी (BJP) विरोधी नया एजेंडा शुरू  किया गया है। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित गुरुद्वारा साहिब फ्रेमोंट और कई प्रमुख सिख संगठनों ने  हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF)  के खिलाफ Foreign Agents Registration Act (FARA)  के तहत अमेरिकी न्याय विभाग में 24 पन्नों की शिकायत दर्ज करवाई है। | सिख कार्यकर्ता  सुखी चहल की रिपोर्ट के अनुसार इस शिकायत में HAF पर  बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के भारत सरकार और भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया गया है।  गुरुद्वारा फ्रेमोंट के सिख नेता का पुराना वीडियो भी सामने आया है जिसमें भारत के खिलाफ जहर उगला जा रहा है और खालिस्तान का खुला समर्थन किया जा रहा है। शिकायत Lex Politica PLLC नाम की एक प्रमुख कानून कंपनी ने तैयार की है। यह फर्म अमेरिका की राजनीति में जानी-पहचानी है और एलन मस्क की America PAC, अमेरिकी स्पीकर माइक जॉनसन और सीनेटर  रिक स्कॉट जैसे नेताओं का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। गुरुद्वारा साहिब फ्रेमोंट का कहना है कि HAF ने अमेरिका में भारतीय राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा दिया जो कि अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन है। HAF पर लगाए ये मुख्य आरोप  अमेरिका में भारतीय अधिकारियों की गोपनीय मीटिंग्स आयोजित कराना  भाजपा समर्थित विदेश और घरेलू नीतियों का प्रचार करना  भारत की मानवाधिकार रिकॉर्ड पर अमेरिकी आलोचना का विरोध करना  सिख अमेरिकियों और खालिस्तान समर्थकों को बदनाम करना  सिख नेताओं की अमेरिकी एजेंसियों द्वारा निगरानी को बढ़ावा देना  CAA, अनुच्छेद 370 और भारत में अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठे मुद्दों का विरोध करना     शिकायत में ईमेल, वीडियो, समाचार लेख, न्यूज़लेटर और HAF द्वारा “Howdy Modi” जैसे कार्यक्रमों में **भारतीय अधिकारियों से तालमेल के सबूत शामिल हैं।एक बड़ा आरोप यह भी है कि 2024 में कैलिफोर्निया पुलिस के साथ एक ट्रेनिंग सेशन में HAF ने  सिख समुदाय को अपराध और आतंक से जोड़ने की कोशिश की जो भारतीय खुफिया एजेंसियों की रणनीति से मेल खाता है। गुरुद्वारा साहिब फ्रेमोंट और सहयोगी सिख संगठनों ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल से अपील की है कि HAF की राष्ट्रीय सुरक्षा जांच कराई जाए  अगर वो विदेशी सरकार (भारत) के एजेंट के रूप में काम कर रही है तो  FARA के तहत पंजीकरण के लिए बाध्य किया जाए।

संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, कई अहम बिलों पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक होगा। आगामी मॉनसून सत्र के बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जानकारी दी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने तारीखों की सिफारिश की है। बीमा संशोधन विधेयक पेश कर सकती है सरकार रिजिजू की यह घोषणा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विपक्षी नेताओं द्वारा विशेष सत्र की मांग की पृष्ठभूमि में आई है। विपक्ष की मांग पर एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि नियमों के तहत, मानसून सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, संसद के मॉनसून सत्र में बीमा संशोधन विधेयक भी पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई (FDI) की सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधेयक का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग विधेयक को संसद में पेश करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। आगामी मॉनसून संसद सत्र में केंद्र सरकार दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी लाएगी। सूत्रों के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इस मामले को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा करेंगे। यह कदम मार्च में दिल्ली स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना के बाद उठाया गया है, जब बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई थी। पेश किया जा सकता है बीमा संशोधन बिल संसद के मानसून सत्र में बीमा संशोधन बिल पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100% करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग विधेयक को संसद में पेश करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।   इससे पहले संसद का बजट सत्र इस साल 31 जनवरी को शुरू हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा दोनों को 4 अप्रैल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिससे 2025 का पहला संसद सत्र समाप्त हो गया था।

‘रिश्वतकांड’ मामला: इमारत के निर्माण के लिए उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के बाद 15 लाख रुपये की फिर से की डिमांड

इंदौर इंदौर में 4 मंजिला इमारत को बम से उड़ाए जाने के बाद अब ‘रिश्वतकांड’ का धमाका हो गया है। नगर निगम की ओर से चार दिन पहले की गई कार्रवाई के बाद अब इमारत के मालिक ने दावा कि है कि इमारत के निर्माण के लिए उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत ली जा चुकी थी और 15 लाख रुपये की फिर से डिमांड की गई थी। इससे इनकार करने पर बारूद लगाकर उड़ा दिया गया। मेयर ने पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन की बात कही है। इंदौर नगर निगम ने योजना क्रमांक 54, पीयू-4 में नाले से 9 मीटर की दूरी के दायरे में बनाई गई चार मंजिला बिल्डिंग को पहले तो पोकलेन के माध्यम से तोड़ा और फिर बाद में बम लगाकर उड़ा दिया। अब इमारत के मालिक डॉ. इजहार मुंशी ने कहा कि वह इस इमारत में अस्पताल खोलना चाहते थे। उन्होंने नक्शा भी पास करवाया था। लेकिन रिश्वत वाली डिमांड पूरी नहीं करने की वजह से इसे गिरा दिया गया है। डॉ. इजहार मुंशी स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्त थे। 31 मई 2025 को वह रिटायर हो चुके हैं। डॉ. मुंशी ने लाइव हिन्दुस्तान से कहा कि वह इस इमारत में अस्पताल खोलना चाहते थे। उनके परिवार में कुल 19 डॉक्टर हैं। हाई कोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे डॉ. मुंशी ने बताया कि 22 नवंबर 2020 को उन्होंने बिल्डिंग का नक्शा पास कराया था। बिल्डिंग ऑफिसर ने पहले उनसे 5 लाख रुपये रिश्वत ली और अब 15 लाख मांगने लगा। उन्होंने बताया कि काम शुरू करने के बाद वहां एक ड्रेनेज लाइन दिखी। तत्काल अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने ड्रेनेज लाइन छोड़कर काम शुरू करने को कहा। बाद में अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण नक्शे के विपरीत हो रहा है। निगम आयुक्त ने जोनल कार्यालय के क्षेत्र में तैनात भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक का ट्रांसफर कर दिया है। महापौर परिषद के सदस्य और भवन अनुज्ञा शाखा के प्रभारी राजेश उदावत ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेटर लिखकर कहा है कि गलत तरीके से इस भवन का नक्शा मंजूर करने वाले इंजीनियर असित खरे को ही अब इस जोनल कार्यालय पर पदस्थ कर दिया गया है। भवन अधिकारी के रूप में उन्होंने गलत नक्शा पास किया गया था। उन्होंने खरे और कंसल्टेंट इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने इस मामले में इस जोनल कार्यालय के भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच करने के लिए आवाज उठाई है। उनका कहना है कि इंजीनियरों को जोनल कार्यालय से हटकर अन्य स्थान पर तैनात कर देना कोई कार्रवाई नहीं है, बल्कि पूरे मामले की गड़बड़ी से ध्यान हटाने की कोशिश है। इंदौर के मेयर पूषयमित्र भार्गव ने कहा, ‘वह मकान जिस तरह से तोड़ा गया है उसमें कई प्रश्न चिह्न हैं। इसमें जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैंने मकान मालिक से कहा है कि वह लिखित में शिकायत दें। उनके पास जो तथ्य हैं वह दें, उसकी जांच करेंगे। जिन परिस्थितियों में वह मकान टूटा है, जिस तरह नियमों का पालन करके किसी मकान को तोड़ा जाना है, वह पहली नजर में नहीं दिख रहा है। वह मकान बना कैसे, यदि वहां के बीओ, बीआई समय पर काम करते तो इतनी बड़ी इमारत नहीं बनती। आईडीए का प्लॉट लिया किसी ने, नक्शा पास कराया था। नक्शे के विपरीत कुछ बना था तो उतना ही तोड़ना था।’  

मंत्री शुक्ला ने ली मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने विभागीय सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिये है। मंत्री शुक्ला ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की 196 वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में बुधवार को ऊर्जा विकास निगम के मुख्यालय में उक्त निर्देश दिये। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला ने प्रदेश के किसानों के लिए सौर ऊर्जा आधारित पीएम कुसुम “ए” और “सी”योजना के साथ प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा के बाद स्वीकृति प्रदान की। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैंस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भोपाल में टेन्ट में किया रात्रि विश्राम

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भोपाल में टेन्ट में किया रात्रि विश्राम भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पर्यावरण सुरक्षा के अपने संकल्प के तहत मंगलवार की रात भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास के समीप पार्क में टेन्ट में रात्रि विश्राम किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को संकल्प अनुसार टेन्ट में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल प्रतीक नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति एक जीवंत प्रतिबद्धता है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर सभी को यह संदेश देना है कि हमारे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव भी बड़े परिणाम ला सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जब विचार और व्यवहार में सामंजस्य होता है, तभी संकल्पों की सार्थकता पूर्ण होती है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजगढ़ निवासी राइफल मैन छोगमल रूहेला के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिक्किम में भूस्खलन से असम राइफल्स के राइफल मैन, राजगढ़ निवासी छोगमल रूहेला के शहीद होने पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद रूहेला ने अपना जीवन देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।  

IPL 2025 का डबल धमाल- साई सुदर्शन ने 18वें सीजन में ऑरेंज कैप जीती, ‘चौकों के राजा’ भी बने

नई दिल्ली  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का समापन हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने फाइनल में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, गुजरात टाइटंस (जीटी) के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 18वें सीजन में ऑरेंज कैप जीती। यह अवॉर्ड एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर को मिलता है। उन्होंने सीजन में 15 मैचों में 54.21 की औसत से 759 रन जोड़े। उनके बल्ले से एक शतक और छह अर्धशतकीय पारियां निकलीं। जीटी एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ी। सुदर्शन ने जबर्दस्त प्रदर्शन के दम पर डबल धमाल किया। उन्होंने ना सिर्फ ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रचा बल्कि ‘चौंकों के राजा’ भी बन गए। दरअसल, सुदर्शन आईपीएल ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 23 साल और 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम की। सुदर्शन ने जीटी के कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। गिल ने आईपीएल 2023 में 23 साल और 263 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप हासिल की थी। उन्होंने 16वें सीजन में 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन से बनाए, जिसमें तीन सेंचुरी और चार फिफ्टी शामिल हैं। गिल 2025 सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 15 मैचों में पांच अर्धशतकीय पारियों की मदद से 650 रन जोड़े। उनका औसत 50.00 का रहा। सुदर्शन इसके अलावा एक आईपीएल सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 18वें सीजन में 88 चौके ठोके। सुदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 17 मैचों में 88 चौके मारे थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 2011 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 86 चौके जमाए। उनके बाद गिल का नंबर है। 2023 में गिल के बल्ले से 85 चौके निकले। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 84 चौके जड़े। वह अब जीटी का हिस्सा हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live