LATEST NEWS

नाबालिग से जबरन दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शादी का झूठा वादा कर के नाबालिग से जबरन दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है. पूरा मामला लुन्ड्रा थाना का है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग एक साल पहले नाबालिग लड़की और ससौली गांव  निवासी युवक की मुलाकात हुई. दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया. आरोपी अरुण कुमार ने नाबालिग के साथ में शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. साल 2024 के जुलाई में घटना को अंजाम दिया गया. थाना लुंड्रा में प्रार्थिया ने 3 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस आरोपी ने आरोपी को पकड़कर थाने लाई और पूछताछ की तो उसने जुर्म करना कबूल किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 65(1) बी. एन. एस. और पोकसो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है.  

भारतीय हमले में 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान तबाह हो गए, वहीं, अब यह आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है

पहलगाम  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान पर अब तक का सबसे बड़ा पलटवार किया। इसकी कल्पना शायद पाकिस्तान ने भी नहीं की होगी। इन जवाबी हमलों में पाकिस्तान को होने वाले नुकसान की जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है। पहले खबर सामने आई कि भारतीय हमले में 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान तबाह हो गए। वहीं, अब यह आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद किए गए मूल्यांकन से पता चला है कि पाकिस्तान के हवाई और जमीनी सैन्य ढांचे को गहरा नुकसान पहुंचा है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी वायुसेना (पीएएफ) के छह लड़ाकू विमान को गिरे हैं। इसके अलावा दो हाई वैल्यू निगरानी विमान और सी-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान को भी मार गिराया गया। वहीं, दस से अधिक सशस्त्र ड्रोन को भी तबाह कर दिया गया। इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय हमले में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) और पाकिस्तानी पंजाब में हवाई संघर्ष के दौरान छह पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराए गए थे। इन विमानों को भारतीय ग्राउंड-बेस्ड मिसाइल सिस्टम और हवाई चेतावनी रडारों ने ट्रैक कर ध्वस्त किया था। अब जो नई जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, एक इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर (ECM) एयरक्राफ्ट को भारत की लंबी दूरी की स्ट्राइक प्रणाली सुदर्शन से 300 किमी की दूरी पर मार गिराया गया। दूसरा विमान स्वीडिश मूल का था और पाकिस्तान के भोलेरी एयरबेस पर तैनात था। एक क्रूज मिसाइल हमले में नष्ट हुआ। सैटेलाइट तस्वीरों में विमान हैंगर पूरी तरह तबाह दिखा। वहीं, मलतान के पास स्थित एक केंद्र पर ड्रोन स्ट्राइक में PAF का C-130 लॉजिस्टिक्स विमान नष्ट हुआ। भारत के राफेल और सुखोई-30 विमानों द्वारा किए गए एक हमले में विंग लूंग सीरीज के कम से कम दस ड्रोन एक हैंगर सहित नष्ट हुए। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भारतीय सीमा में दाखिल कई पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। भारत ने कितनी गहराई तक हमला किया? लीक हुई पाकिस्तानी सैन्य रिपोर्ट “ऑपरेशन बुन्यान उन मर्सूस” से सामने आया है कि भारत ने 7 अतिरिक्त स्थानों पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), बहावलनगर, अटक और छोर पर भी हमले किए। भारत की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई थी। ये सभी स्थान भी सैन्य ठिकाने थे। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए नौ अहम स्थानों पर हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का कैंप शामिल थे। PoJK के मुजफ्फराबाद, कोटली, रावलकोट, भिंबर और चकवाल में भी हमले हुए। मैक्सार टेक्नोलॉजी की सैटेलाइट तस्वीरों ने इन ठिकानों को पहुंचे गंभीर नुकसान की पुष्टि की है।  

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पहुंची पुलिस, लाखों के कैश बरामद, मिले कारतूस और पिस्टल

रायपुर राजधानी के वीआईपी रोड स्थित रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट के मामले में 25 सदस्यीय क्राइम ब्रांच की टीम ने हिस्ट्री शीटर रोहित तोमर के घर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों के साथ लाखों के कैश बरामद होने की खबर है. घटना के बाद से दोनों भाई रोहित और वीरेंद्र तोमर अब भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर हैं. पीड़ित के थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस की टीम कोर्ट से सर्च वॉरेंट लेकर बदमाशों के घर पहुंची थी. जानकारी के अनुसार, 15 घंटे तक चली पुलिस टीम की कार्रवाई में बदमाश रोहित तोमर के घर से डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं. इसके अलावा सोना और लाखों रुपए कैश के अलावा पिस्टल, कारतूस और जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए जाने की जानकारी है. इसके साथ थार गाड़ी के साथ बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की गई है. फिलहाल, रोहित और वीरेंद्र तोमर के संबंध में जानकारी के लिए पुलिस उनके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है. बता दें कि पीड़ित सड्ढू कैपिटल सिटी फेस-01 निवासी दशमीत चावला उर्फ निक्की ने रोहित तोमर पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह 31 मई की रात अपने दोस्त हरीश बेलानी के साथ खाना खाने LOD रेस्टोरेंट गया था. रात लगभग 12.15 बजे जब वह बाहर निकल रहा था, तभी रोहित तोमर ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गालियां देना शुरू कर दिया. विरोध करने पर रोहित ने पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित दशमीत ने बताया कि रोहित तोमर पास पड़े एक डंडे से उस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने डंडा छीनकर बीच-बचाव किया. इसके बावजूद रोहित के साथ मौजूद प्राइवेट बाउंसरों ने पीड़ित को पकड़ लिया और रोहित ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके चेहरे और कंधे पर चोटें आई है. घटना की जानकारी जब पीड़ित ने अपने बड़े भाई दलजीत चावला को फोन पर दी तो रोहित तोमर ने उन्हें भी मोबाइल पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर दी है.

600 करोड़ रुपए की लगत से जयपुर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, 14 नई परियोजनाएं शुरू

जयपुर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 15,000 वर्ग मीटर का विस्तार किया जा रहा है। करीब 600 करोड़ रुपए की लागत से इस एयरपोर्ट को सालाना 80 लाख यात्रीभार के लिए सुविधाओं के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इसकी मौजूदा यात्री भार क्षमता 61 लाख सालाना है। इस एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। करीब 14 परियोजनाएं इसके लिए यहां शुरू की गई हैं। इन परियोजनाओं को 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में टर्मिनल 2 पर 39 चेक इन काउंटर हैं। इनकी संख्या अब बढ़कर 63 हो जाएगी। जिससे यात्रियों के चेक इन टाइम में काफी कमी आ सकेगी। इसके साथ ही टर्मिनल पर 8 नए सेल्फ बैगेज ड्रॉप काउंटर भी बनेंगे। जयपुर में ऐसे काउंटर पहली बार लगाए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा प्रबंधों को बढ़ाने के लिए 9 नई एक्सरे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम मशीनों को भी यहां लगाया जाएगा। फिलहाल यहां पहले से 9 एक्सरे इंस्पेक्शन सिस्टम मौजूद हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी। टर्मिनल पर बोर्डिंग गेट भी 6 से बढ़ाकर 10 किए जाएंगे। ताकि एक साथ ज्यादा विमानों में बोर्डिंग की जा सके। इसके लिए दो नए एयरोब्रिज बनेंगे। टर्मिनल 2 की दूसरा मंजिल पर ये एयरोब्रिज लगाए जाएंगे। इससे विमानों के टर्नअराउंड का समय भी कम होगा। इसके साथ ही पोर्च क्षेत्र में 6 हजार वर्ममीटर का फोरकोर्ट एरिया भी विकसित किया जा रहा है। इससे एयरपोट आने-जाने वाले आम लोगों को भी सहूलियत होगी।  

पंजाब किंग्स हारी तो वह मैदान पर ही टूट कर बिखर गए थे, एक तरफ RCB मना रही थी जीत का जश्न

नई दिल्ली IPL 2025 के फाइनल में एक तरफ आरसीबी की टीम थी जो 18 साल में पहली बार ट्रॉफी जीतने का जश्न मना रही थी, वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के मायूस चहरे थे जो एक बार फिर ट्रॉफी के इतना करीब पहुंचकर चूक गए थे। PBKS इससे पहले 2014 में आईपीएल फाइनल में पहुंची थी, तब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इन सबके इतर एक शशांक सिंह थे जो 191 रनों की रनचेज में अपना सबकुछ झोंक बैठे थे, मगर फिर भी वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। जैसे ही पंजाब किंग्स हारी तो वह मैदान पर ही टूट कर बिखर गए थे। शशांक सिंह को IPL 2024 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने गलती से खरीद लिया था, वह किसी और शशांक सिंह पर बोली लगाना चाहते थे, मगर उन्होंने इस शशांक को खरीद लिया। लेकिन वो कहते हैं ना जो किस्मत में होता है वही मिलता है। पंजाब किंग्स के लिए इस खिलाड़ी ने पहली ही साल फिनिशर की भूमिका अदा की। एक के बाद एक टीम को मैच जीताए। यही वजह रही कि जब मेगा ऑक्शन आया तो टीम ने सभी खिलाड़ियों को छोड़कर शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह के रूप में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया। शशांक सिंह को परफॉर्मेंस IPL 2025 में भी लाजवाब रहा। फाइनल में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए 30 गेंदों में 3 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 61 रनों की नाबाद पारी खेली। शशांक सिंह की बदौलत ही पंजाब को फाइनल में मात्र 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नहीं तो एक समय ऐसा था जब टीम को 2 ओवर में 41 रनों की दरकार थी। शशांक ने 19वें ओवर में 13 और 20वें ओवर में 22 रन बनाए।  

संसद सत्र की मांग पर बोले संजय राउत- हमें बस पहलगाम पर बात करनी है, ऐक्शन पर नहीं

मुंबई शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के लीडर संजय राउत का कहना है कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। उन्होंने पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ है, वह कैसे हुआ और उसमें क्या चूक रही। देश की जनता इसके बारे में जानना चाहती है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होना भी जरूरी है। संजय राउत ने कहा, ‘हम सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा करना चाहते हैं। हमें इस पर बात नहीं करनी कि सरकार ने क्या ऐक्शन लिया। यदि देश के 16 राजनीतिक दलों की मांग है कि विशेष सत्र बुलाया जाए तो फिर चर्चा होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही इस मांग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को भी पत्र लिखेंगे। लोकतंत्र में सरकार को जनता को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए। पब्लिक को बताना चाहिए कि वह क्या कर रही है और क्या हुआ है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर चीज को छिपाया जा रहा है। संजय राउत अपने बयानों के लिए अकसर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को भाजपा नेता गिरीश महाजन पर भी हमला बोला था। उनका कहना था कि यदि भाजपा सत्ता से बाहर हुई तो गिरीश महाजन दल छोड़ने वाले पहले व्यक्ति होंगे। इस पर गिरीश महाजन ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को दुश्मनों की जरूरत नहीं है, जब तक उनके पास संजय राउत जैसे नेता हैं। उन्होंने कहा कि संजय राउत ऐसे शख्स हैं, जो हर दिन मीडिया को क़ॉल करते हैं। पत्रकार पहुंचते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा बोलते हैं, जो हेडलाइन बन जाए। उनके रवैये के चलते उद्धव सेना खत्म होने की कगार पर है। उनके रहते हुए उद्धव ठाकरे को किसी भी राजनीतिक दुश्मन की जरूरत नहीं है। राउत पार्टी को खत्म करने वाले शख्स हैं और वह अपने काम में लगे हुए हैं। बता दें कि भाजपा की आलोचना में संजय राउत सबसे ज्यादा मुखर रहे हैं।  

सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना से कार्य कर रही राज्य सरकार, दिव्यांगजन की परेशानी दूर करने सदैव तत्पर- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार दिव्यांगजन को शासकीय नौकरियों (सीधी भर्ती) में दे रही है अतिरिक्त 2 प्रतिशत आरक्षण – मुख्यमंत्री डॉ. यादव सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना से कार्य कर रही राज्य सरकार, दिव्यांगजन की परेशानी दूर करने सदैव तत्पर- मुख्यमंत्री डॉ. यादव महाकवि सूरदास और स्वामी रामभद्राचार्य ने अपनी विशेषज्ञता से इतिहास में स्थान बनाया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन एवं मोटराइज्ड साइकिलें वितरित कीं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने किया आयोजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता, योग्यता, संघर्षशीलता और सकारात्मकता के आधार पर समाज में अपना स्थान बनाते हैं। यह आत्मविश्वास ही उन्हें विशेष पहचान देता है। मध्यप्रदेश सरकार उन्हें हर स्तर पर प्रोत्साहित करने और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परमात्मा हमारे शरीर में भले ही कोई एक गुण कम करता है, लेकिन बदले में कई गुण बढ़ाकर भी देता है। दिव्यांगजन समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी अपने-अपने क्षेत्र में योग्यताएं हैं। राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए शासकीय नौकरियों (सीधी भर्ती) में अतिरिक्त 2 प्रतिशत आरक्षण दिया है।  सरकार की भावना सर्वे भवन्तु सुखिन: रही है। दिव्यांगजन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनकी परेशानियां दूर करने के लिए सरकार सदैव तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्यांग शब्द प्रदान करने से समाज का दृष्टिकोण सकारात्मक रूप से बदला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र तथा अन्य हितलाभ  वितरण कार्यक्रम को पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के सभागार में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईश्वर ने पृथ्वी पर हमारे जन्म की रचना की है। परमात्मा ने जरूरतमंदों के लिए कुछ बेहतर पुण्य कर्म करने का अवसर भी दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकवि सूरदास, अष्टावक्र, सकुरात, स्वामी रामभद्राचार्य, सुप्रसिद्ध संगीतकार रविंद्र जैन का उदाहरण देते हुए कहा कि शारीरिक सौंदर्य और शारीरिक पूर्णता से नहीं अपितु विशेषज्ञता पूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देकर इन महान व्यक्तित्वों ने समाज में योगदान दिया और इतिहास में स्थान बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण, पुरात्व और जल संसाधन विभागों के दिव्यांगजन को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने हितग्राहियों को स्मार्टफोन एवं मोटराइज्ड साइकिल का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 की ब्रेल लिपि में विकसित पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय तथा विधायक भगवान दास सबनानी विशेष रूप से उपस्थित थे। दिव्यांग विद्यार्थियों ने इस अवसर पर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव तथा अतिथिगण को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक निर्माण मंत्री राकेशसिंह के आज ही के दिन जन्म दिवस  होने पर उनका अभिवादन किया तथा शुभकामनाएं दी। प्रदेश में 2600 पदों पर की गई दिव्यांगजन की भर्ती सामाजिक न्याय एवं समाज कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की संस्कृति को संजोए रखने के लिए संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, किसान (अन्नदाता), युवा और नारी कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। दिव्यांगजन के लिए भी अनेक कल्याणाकारी कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन उनकी संवेदनशीलता परिलक्षित होती है।  दिव्यांगजनों को शिक्षण-प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन, छात्रवृत्ति आदि का लाभ भी दिया जा रहा है। देश भर में दिव्यांगजन के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें नौकरियों में 6 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 2600 पदों पर दिव्यांगजनों की भर्ती की गई है। दिव्यांगजन को कृत्रिम अंगों के लिए भटकना न पड़े इस उद्देश्य से उनकी सुविधा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए के लिए कृत्रिम अंग वितरण के लिए जिला स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके लिये राजस्थान की महावीर संस्था को दायित्व सौंपा गया है। सभी को सम्मान से जीने का अधिकार देना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिव्यांगजनों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। वे सदैव दिव्यांगजन से संवाद के लिए तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प है कि सबको सम्मान से जीने का अधिकार मिले और समाज के किसी भी व्यक्ति को किसी की दया पर जीवन न जीना पड़े। जब सरकार संवेदनशील होती है तो वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझती है। आज दिव्यांगजन को नियुक्ति मिलना उनके और पूरे परिवार के लिए बड़ी खुशी का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही विरासत के साथ विकास और जनहित के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण हो रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के 33 उप यंत्रियों, पुरातत्व विभाग के 10 और जल संसाधन‍ विभाग के 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही 97 हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए।  

भोपाल में तो सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर बाद रिमझिम बारिश होने लगी

भोपाल मध्यप्रदेश में बुधवार को भी मौसम बदला रहा। राजधानी भोपाल और शाजापुर समेत कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। भोपाल में तो सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद रिमझिम बारिश होने लगी। शाजापुर में करीब आधे घंटे पानी गिरा। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिवनी, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, देवास और सीहोर में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज आंधी चल सकती है। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इसके अलावा इंदौर, राजगढ़, आगर, मंदसौर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, विदिशा, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, जबलपुर में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी चलने की संभावना है। बुरहानपुर, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, छतरपुर, अशोकनगर, गुना, रीवा, सिंगरौली और डिंडोरी में भी मौसम बदला रहेगा। अभी प्री-मासून एक्टिविटी सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून से पहले प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। सिस्टम की वजह से प्रदेश में कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं बारिश हो रही है। अगले चार दिन यानी, 6 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अभी एक ही जगह पर ठहरा मानसून इधर, प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है।

जमीन के नीचे 16 मीटर की गहरी सुरंग में कान्ह नदी के नीचे मेट्रो गुजरेगी, शुरू होगा अंडर ग्राउंड मेट्रो का काम

इंदौर गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक अक्टूबर तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही मेट्रो के अंडर ग्राउंड हिस्से का काम शुरू होगा। भविष्य के इंदौर की लाइफ लाइन मेट्रो होगी। जमीन के नीचे 16 मीटर की गहरी सुरंग में कान्ह नदी के नीचे मेट्रो गुजरेगी और इससे जमीन तल पर बनी इमारों पर कोई असर नहीं होगा। दिल्ली में 1997 में मेट्रो का निर्माण शुरू हुआ था। आज भी वहां की जरुरत के मुताबिक अलग-अलग रुट पर मेट्रो चल रही है। इंदौर में भी अभी मेट्रो शुरू हुई। भविष्य इंदौर शहर के विस्तार व जरूरत के मुताबिक नए रूट पर मेट्रो का निर्माण किया जाएगा। इस तरह अब आगामी वर्षो में इंदौर में मेट्रो का विस्तार जारी रहेगा। एयरपोर्ट से अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन को सबवे से कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली के राजीव चौक की तर्ज पर रीगल का अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन तैयार किया जाएगा। यह ऐसा स्टेशन होगा जिससे भविष्य में शहर में एक छोर से दूसरे हिस्से तक बनने वाली नई मेट्रो लाइन भी कनेक्ट हो सकेगी। ये बातें नईदुनिया के विमर्श कार्यक्रम में इंदौर मेट्रो के अधिकारियों ने कही।   इंदौर देश की पहली मेट्रो जहां सबसे पहले रिंग मॉडल तैयार हुआ     गांधी नगर क्षेत्र खाली जमीन आसानी से उपलब्ध होने के कारण वहां पर मेट्रो डिपो बनाया गया।     यही वजह है कि सुपर कारिडोर पहले वायडक्ट बना। इस वजह से उस क्षेत्र में सबसे पहले मेट्रो चलाई गई।     दिल्ली मुंबई में ट्रेफिक के दबाव का पीछा करते हुए मेट्रो का निर्माण किया गया।     ये बातें मेट्रो के कंसल्टेंट एसएन झा ने कही।     उन्होंने बताया कि इंदौर मेट्रो निर्माण में चीन के बीजिंग, शंघाई शहरों का माडल अपनाया गया।     इसके तहत इंदौर में ट्रैफिक का दबाव को ध्यान में रखने के साथ उस क्षेत्र में मेट्रो चलाई गई जहां भविष्य में बसाहट होगी। मेट्रो के जीएम (एलिवेटेड) रणवीर सिंह राजपूत ने बताया कि शहर में मेट्रो चलाने का उद्देश्य यह है कि दो पहिया व बसों के अलावा कारों से चलने वाले भी इसमें सफर कर सके। इसमें उन्हें लग्जरी के अनुभव के साथ सुरक्षा व कम समय में पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी। मेट्रो के जीएम (अंडरग्राउंड) अजय कुमार ने बताया कि मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से के मुकाबले अंडरग्राउंड हिस्से के निर्माण में 25 फीसद ज्यादा समय लगता है। इंदौर में कान्ह नदी के नीचे से मेट्रो की अंडर ग्राउंड सुरंग जाएगी। पुणे के अलावा कोलकाता की हुगली नदी के नीचे से भी अंडर ग्राउंड मेट्रो निकाली गई है। इंदौर में जमीन तल से 16 से 17 मीटर नीचे मेट्रो की सुरंग बनाई जाएगी। दिल्ली के हौज खास में अंडर ग्राउंड मेट्रो की दो लाइने क्रास कर रही है। ऐसे में वहां पर जमीन तल से 32 मीटर नीचे से मेट्रो जा रही है। मेट्रो के एलिवेटेड हिस्से को बनाने के मुकाबे अंडर ग्राउंड हिस्सा बनाने में ज्यादा समय व खर्च लगता है।    

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय प्रभात झा की जयंती पर किया पुण्य-स्मरण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद तथा मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. श्री प्रभात झा की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय प्रभात झा आजीवन संगठन के लिए समर्पित रहे। उनके प्रखर राष्ट्रवादी विचार देश की युवा शक्ति के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।  

सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना : ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री ने भोपाल में किया विद्युत उप केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकी ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना : ऊर्जा मंत्री भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार की सुबह भोपाल स्थित कोटरा नेहरू नगर एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भदभदा (शहर संभाग दक्षिण) का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण को विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, जनहित की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताया। ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिये कि किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही को तत्काल दूर किया जाए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने भदभदा विद्युत वितरण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपकेन्द्र परिसरों में स्वच्छता, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा उनकी कार्यक्षमता को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उपकेन्द्रों की नियमित सफाई, तकनीकी संसाधनों का समय पर रखरखाव तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मूलभूत शर्तें है ऊर्जा मंत्री तोमर ने नेहरु नगर में स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए कार्यकुशलता एवं त्वरित कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाएगा।  

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बाढ़ से बचाव उच्च स्तरीय बैठक 6 को

भोपाल वर्षा पूर्व बाढ़ से बचाव के संबंध में राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक 6 जून 2025 को मुख्य सचिव प्रतिकक्ष में होगी। बैठक में आपदा प्रबंधन के लिए गृह विभाग नोडल विभाग है। बचाव व राहत कार्य की स्थिति में विभाग सेना से समन्वय स्थापित कर कार्य करता है। बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह, जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास, वन, कृषि उत्पादन, आयुक्त, सहकारिता, ऊर्जा, लोक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण, महिला एवं बाल विकास, प्रमुख सचिव, वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य, पुशपालन, खनिज साधन, राजस्व एवं पुर्नवास, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सचिव, किसान कल्याण एवं कृषि, जनसंपर्क, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त,ग्वालियर, परिवहन, प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम, पुलिस महानिदेशक, महानिदेशक, नगर सेवा एवं नागरिक सुरक्षा, सचिव, गृह एवं समन्वयक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरिण, कमाण्डेंट 11 बीएन एन.डी.आर.एफ. वाराणसी उत्तरप्रदेश, स्टेशन कमाण्डर, सेना मुख्यालय सब एरिया भोपाल, निदेशक, मौसम विज्ञान(आईएमडी) भोपाल, संचालक, केन्द्रीय जल आयोग भोपाल, स्टेशन डायरेक्ट, आकशवाणी भोपाल, सचिव, भारतीय रेडक्रास सोसायटी भोपाल, डिविजनल, रेलवे मैनेजर, सेंट्रल रेलवे भोपाल, स्टेशन डायरेक्टर, दूरदर्शन भोपाल, केन्द्रीय भू-जल बोर्ड, राज्य सुदूर संवेदन केन्द्र विज्ञान भवन, जल विज्ञान डेटा सेंटर, के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।  

76 किंग चार्ल्स इस बात पर भड़क गए कि उनके शिकार के लिए तीतरों की कमी हो गई, वजह आपको हैरत में डाल देगी

ब्रिटेन ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स हाल ही में अपने सेवकों पर नाराज हो गए। इसकी वजह आपको हैरत में डाल देगी। दरअसल 76 किंग चार्ल्स इस बात पर भड़क गए कि उनके शिकार के लिए तीतरों की कमी हो गई है। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाही परिवार के नॉरफ़ॉक एस्टेट में शिकार के लिए पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है और ब्रिटिश किंग इससे खुश नहीं हैं। इससे नाराज होकर किंग चार्ल्स ने सैंड्रिंघम में लंबे समय से काम कर रहे गेमकीपर को नौकरी से निकाल दिया गया है। बता दें कि सैंड्रिंघम इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक में स्थित एक शाही प्रॉपर्टी है। यह ब्रिटिश शाही परिवार के निजी आवासों में से एक है। यह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से भी जुड़ा हुआ है और शाही परिवार पारंपरिक रूप से क्रिसमस और नया साल यहीं मनाता है। शिकार को भले ही आज के दौर में एक विवादास्पद खेल माना जाता है लेकिन सैंड्रिंघम में शाही परिवार अक्सर इसका आनंद लेता है। खास तौर ब्रिटेन के रईस इस खास इसे एक पारंपरिक खेल की तरह देखते हैं। ब्रिटेन के इस इलाके में तीतर की कई प्रजातियां आज विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई हैं और यहां तीतरों को सिर्फ शिकार के उद्देश्य से ही पाला जाता है। हर साल ब्रिटिश शाही परिवार सैंड्रिंघम में पारंपरिक बॉक्सिंग डे शूटिंग में भाग लेता है। हालांकि तीतरों की कमी की वजह से किंग चार्ल्स ने इस साल शूटिंग पार्टी को रद्द करने की धमकी दी है। कथित तौर पर एस्टेट के गेमकीपर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि किंग को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी कि वह तीतर की व्यवस्था नहीं कर पा रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ में हुए सड़क हादसे पर किया दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ में हुए सड़क हादसे पर किया दु:ख व्यक्त मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता के निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के सजेली रेलवे फाटक पर हुए हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों के काल-कवलित होने और दो लोगों के घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के निकटतम परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिजन को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

बलरामपुर में भीषण सड़का: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

बलरामपुर छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क देखने को मिला. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, अजगरा नाला के पास तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. नेशनल हाईवे पर हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग के सिंगिटाना के पास हादसा हुआ है. घटना के बाद राहगिरों की भीड़ लग गई.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live