LATEST NEWS

बड़े हल्दी और मिड़मिड़ा की महिलाओं ने योजना को स्वरोजगार का जरिया बना लिया

रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अब सिर्फ आवास प्रदान करने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत बड़े हल्दी और मिड़मिड़ा की महिलाओं ने इस योजना को स्वरोजगार का जरिया बना लिया है। यहां की सुधा महिला ग्राम संगठन और चंद्रहासिनी महिला संकुल ने महिला स्व-सहायता समूहों के सहयोग से निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले सेंटरिंग सामान की खरीदी कर, उसे प्रधानमंत्री आवास निर्माण स्थलों में किराए पर उपलब्ध कराना शुरू किया है। इससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है और उनके जीवनस्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। संगठन की शुरुआत वर्ष 2019 में केवल 10 समूहों के साथ हुई थी, जो अब बढ़कर 18 समूहों तक पहुंच गई है। इनसे लगभग 200 महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ चुकी हैं। संगठन ने 4 लाख 20 हजार रुपये का लोन लेकर सेंटरिंग सामग्री की खरीदी की है, जिसे पीएम आवास निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि बिहान योजना के अंतर्गत मिली सहायता और पीएम आवास की बढ़ती संख्या के कारण उन्हें रोजगार के स्थायी अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है।

फाइनल में पंजाब किंग्स की हार पर प्रीति जिंटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, फैंस का भी बैठा दिल

नई दिल्ली इंतजार तो पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा को भी था। उम्मीद थी 18 साल बाद टीम आईपीएल खिताब का सूखा खत्म करेगी। यही इंतजार आरसीबी को था। आईपीएल 2025 का फाइनल जीतता तो कोई एक ही। आरसीबी का इंतजार खत्म हुआ। डिंपल गर्ल प्रीति का इंतजार और बढ़ गया। फाइनल में आरसीबी के हाथ पंजाब किंग्स की हार के बाद उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलकी। चुलबुली, नटखट, शरारती, हंसमिजाज, जिंदादिल प्रीति…उनके चेहरे की उदासी और आंखों की नमी ऐसी थी जो करोड़ों फैंस का दिल बैठ जाए। प्रीति जिंटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके प्रशंसक कह रहे कि उन्हें डिंपल गर्ल के लिए बुरा लग रहा है। कोई लिख रहा कि हम आपका दर्द समझ सकते हैं तो कोई लिख रहा आपको मुस्कुराते देखना चाहते हैं। एक यूजर ने एक्स पर प्रीति की भावुक तस्वीर को ब्रोकेन हार्ट इमोजी के साथ पोस्ट करते हुए लिखा- हम आपका दर्द समझ सकते हैं प्रीति जिंटा। प्रीति जिंटा का 2014 के आईपीएल फाइनल में भी दिल टूटा था। तब भी उनकी टीम पंजाब किंग्स खिताब नहीं जीत पाई थी। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रीति जिंटा की आंखों में आंसू हैं, अपेक्षित भी है। उनका दिल फिर टूटा है। मैंने 2014 में भी ऐसा ही मंजर देखा था।’ एक यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद करता हूं कि किसी दिन पंजाब किंग्स प्रीति जिंटा के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतेगी।’ चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभि ऐंड नीयू ने लिखा, ‘ओह। मेरे भीतर का 90 के दशक वाला बच्चा प्रीति जिंटा को मुस्कुराते देखना चाहता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हार और जीत तो खेल का हिस्सा है, लेकिन उसने भी तो 18 साल इंतजार किया। प्रीति जिंटा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलिदानी जांबाजों की पत्नियों के लिए 1.1 करोड़ रुपये का दान देकर करोड़ों दिलों को जीता था। ज्यादातर लोग उन्हें जीतते देखना चाहते थे। मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।’ आईपीएल 2025 का फाइनल मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में मुकाबला था पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच। दोनों ही टीमों को अपने पहले खिताबी जीत का इंतजार था। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब किंग्स निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 184 रन बना सकी। इस तरह उसे 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।  

कुर्बान ने रोहित बना पहचान छिपाकर बनाए संबंध, मां बनी युवती यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में हिन्दू युवती ने मुस्लिम युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर साल 2016 से यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई है। यहां रोहित उर्फ टल्ला नामक युवक पर हिन्दू युवती ने जबरन निकाह पढ़ने और बुर्का पहनने का आरोप भी लगाया है। युवती द्वारा मना करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। युवती द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया कि युवक का असली नाम रोहित ना होकर कुर्बान शाह है। पीड़िता उज्जैन में जयसिंहपुरा, कलाली की रहने वाली है। पीड़िता ने पति का असली नाम कुर्वान शाह दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया- मैं खाना बनाने का काम करती हूं और रोहित उर्फ टल्ला का घर मेरे सामने ही था। वह अपनी नानी के घर के सामने बैठा रहता था। साल 2016 में रोहित ने मुझे प्रपोज किया। इसके बाद मैं उसके साथ उसके साथ रहने लगी। करीब साल भर तक साथ-साथ रहने के बाद हम रोहित के घर जयसिंहपुरा आ गए, जहां उसके माता-पिता और भाई भी साथ रहते थे। सब लोग हिन्दुओं की तरह ही रहते थे। इस बीच युवती को बेटी भी हो गई। जिसकी उम्र चार साल बताई है। सब ठीक चल रहा था, लेकिन फिर अचानक साल 2021 की नवंबर में रोहित के घर मुसलमानों की आवाजाही बढ़ने लगी। इसका कारण पूछने पर उसने बताया कि वह मुसलमान है और अपना असली नाम कुर्बान शाह बताया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुर्बान ने उसे निकाह पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए कहा। मना करने पर उसने जबरदस्ती की और गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट की। 28 मई को झगड़ा अधिक हुआ तो वह घर छोड़कर चली आई और उसने महाकाल थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5 के तहत भी मामला दर्ज हुआ है।

राजधानी भोपाल में भी खतरे की घंटी बज चुकी, साल का पहला कोरोना केस सामने आ गया

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी खतरे की घंटी बज चुकी है. यहां इस साल का पहला कोरोना केस सामने आ गया है. मंगलवार शाम को यहां एक 42 वर्षीय महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. महिला की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद से ही भोपाल में अलर्ट जारी है. बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला को एक प्राइवेट हॉस्पिटल के वार्ड में एडमिट किया गया है. टीमें महिला की लगातार निगरानी कर रही हैं. गले में खराश और बुखार के थे लक्षण हमीदिया हॉस्पिटल के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर यशवीर के मुताबिक, ” इन दिनों गले के इन्फेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं. गर्मी के मौसम के बाद बारिश आने पर ऐसा होना आम बात है लेकिन लक्षण होने पर सतर्कत बरतते हुए डॉक्टरी सलाह और टेस्टिंग जरूरी है.” जानकारी के भोपाल की जिस महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. उसे लगातार बुखार और गले में खराश की समस्या थी, जिसके बाद महिला को कोरोना टेस्टिंग कराने की सलाह दी गई थी. भोपाल में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी भोपाल सीएमएचओ डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया, ” राजधानी के एक निजी अस्पताल में कोरोना का मामला सामने आने के बाद जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है. यहां सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और वायरल फीवर के तक्षण वाले मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच कराने के निर्देश भी दिए गाए हैं. इसके साथ एम्स, जय प्रकाश चिकित्सालय और हमीदिया में अलग से कोविड के लिए वार्ड भी बनाए गए हैं. इंदौर में कोविड के दो नए वेरिएंट मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की नई सब लाइनिज की पुष्टि हुई है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे में कराई गई जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए दो नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है. गौरतलब है कि इंदौर में मिले 7 कोविड पॉजिटिव मरीजों की होल जीनोम सिक्वेंसिंग (WGS) रिपोर्ट में दो नए वेरिएंट पाए गए हैं.

खंडवा-सनावद मेमो ट्रेन के फेरे बढ़ाये गए, अब सप्ताह में पांच दिन दो बार चलेगी

खंडवा  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। खंडवा और सनावद के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब यह यात्री गाड़ी सप्ताह के पांच दिन एक की बजाय दो फेरे लगाएगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा। खंडवा और सनावद रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन मंगलवार से एक की बजाय दो फेरे लगाएगी, और वह भी सप्ताह में पांच दिन। अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन तो चलती थी, और शेष दो दिन बुधवार और गुरुवार को मेंटेनेंस के लिए भुसावल भेजी जाती थी। अब भी यही व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन बड़ी राहत यह है कि शेष पांच दिनों में यह ट्रेन अब दिन में दो बार चलेगी, और इसका किराया भी पहले की तुलना में बहुत कम रहेगा। खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मंगलवार को इस ट्रेन के दूसरे फेरे को हरी झंडी दिखाकर सनावद की ओर रवाना किया। बताया गया है कि अब यह मेमो ट्रेन पहले की तरह स्पेशल कैटेगरी वाली ट्रेन न होकर सामान्य यात्री गाड़ी के रूप में चलेगी, जिससे इसके किराए में भी काफी फर्क पड़ा है। पहले इस ट्रेन के स्पेशल स्टेटस में होने के कारण इसका किराया 50 रुपए था, जो आम यात्रियों के लिए काफी महंगा था। लेकिन अब इस ट्रेन का स्पेशल स्टेटस हटा दिया गया है, जिससे इसका नया किराया मात्र 15 रुपए ही रह गया है। यही नहीं, अब बीच के स्टेशनों के लिए भी इसका टिकट केवल 10 रुपए में उपलब्ध रहेगा। यह ट्रेन खासतौर पर ओंकारेश्वर तीर्थ दर्शन और दैनिक यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। अब यह गाड़ी सुबह 9 बजे खंडवा से रवाना होकर 10:30 बजे सनावद पहुंचेगी। वापसी में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर सनावद से चलकर दोपहर के 12 बजकर 35 मिनट पर खंडवा वापस आएगी। दूसरे फेरे में दोपहर 1:35 पर खंडवा से रवाना होकर तीन बजे सनावद पहुंचेगी और दोपहर 3:30 बजे सनावद से वापस चलकर 4:55 बजे खंडवा पहुंचेगी।

रिकी पोंटिंग ने कहा- आप आखिरी ओवर में भावुक विराट कोहली की आंखों में देख सकते हैं, उनकी आंखों से आंसू आ रहे थे

अहमदाबाद पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि भावुक विराट कोहली को नम आंखों के साथ घुटनों के बल बैठना दिखाता है कि पिछले 18 वर्षों से वह आईपीएल खिताब के लिए कितना बेकरार थे और यह टूर्नामेंट जीतना खिलाड़ियों के लिए कितना मायने रखता है। कोहली मंगलवार को आईपीएल फाइनल के आखिरी पलों अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 2008 में शुरू हुई इस लीग का खिताब पहली बार जीता। पोंटिंग ने फाइनल के बाद कहा, ‘‘आप आखिरी ओवर में उनकी आंखों में देख सकते हैं, उनकी आंखों से आंसू आ रहे थे। खिलाड़ियों के लिए इसका यही मतलब है, सभी के लिए इसका यही मतलब है। चेन्नई (सुपर किंग्स) ने कई बार खिताब जीता है, मुंबई (इंडियंस) ने भी कई बार, लेकिन इस टूर्नामेंट को जीतना आसान नहीं है। यह उतना ही कठिन है जितना आप सोच सकते हैं। इस लीग का चैंपियन बनना काफी मुश्किल है।’’ कोहली ने चैंपियन बनने के बाद युवा क्रिकेटरों से टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करने की सलाह देते हुए कहा था कि खेल का पारंपरिक प्रारूप सर्वोपरि है। पोंटिंग ने अपना खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वह समझ सकते हैं कि कोहली का क्या मतलब था। कोहली ने प्रसारकों से कहा, ‘‘ मेरे कैरियर के सर्वश्रेष्ठ पलों में से यह एक है । लेकिन फिर भी यह टेस्ट क्रिकेट से पांच पायदान नीचे है। मेरी नजर में टेस्ट क्रिकेट की इतनी इज्जत है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं युवाओं से इतना ही आग्रह करूंगा कि टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करें। अगर आप टेस्ट क्रिकेट में अच्छा खेलोगो तो दुनिया में कहीं भी जाओगे तो लोग तुम्हारा सम्मान करेंगे। अगर दुनिया में क्रिकेट में सम्मान पाना है तो टेस्ट क्रिकेट खेलो और अपना सब कुछ उसे दे दो।’’ खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक पोंटिंग ने क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप को लेकर कोहली की बतों से सहमति जताई। उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैं इसे समझता हूं। मैं शायद खेल के सबसे बड़े शुभचिंतकों में से एक हूं। चाहे मैं कोचिंग कर रहा हूं या कमेंट्री कर रहा हूं, मेरा पहला प्यार टेस्ट क्रिकेट है। वह हमेशा रहेगा। मैं काफी भाग्यशाली था कि कुछ विश्व कप और खेल के सर्वोच्च स्तर पर खेल सका। मैं अब और नहीं खेल सकता लेकिन अगर खेलने में सक्षम हुआ तो मेरी पसंद टेस्ट ही होगी। मैं पूरी तरह से समझता हूं कि उनका क्या मतलब है। आप जानते हैं, उनका टेस्ट मैच करियर शानदार था और सीमित ओवरों में उनका करियर और भी बेहतर रहा है। यह अब भी जारी है।’’  

अहमदपुर थाना अंतर्गत एक नाबालिग की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ

सीहोर  जिले के अहमदपुर थाना अंतर्गत एक नाबालिग की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ है। नाबालिग से दो युवकों के द्वारा दुष्कृत्य के बाद उसे जहर खिलाने का आरोप लगा है। पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को थाने के सामने शव रखकर बैरासिया दोहरा रोड पर चक्काजाम किया। पानी भरने गई थी पीड़िता जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद अहमदपुर थाने के सामने मृतक का शव रख कर मृतक पीड़िता के परिजनों ने प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन रात्रि तक जारी रहा। मृतक पीड़िता के पिता का आरोप है कि सोमवार की रात उनकी दो बेटियां ग्राम मगरदी में रात करीब दस बजे पानी भरने के लिए गई थीं। जहां जगपाल और कुलदीप उर्फ कान्हा सोलंकी ने मेरी बड़ी बेटी को पकड़ लिया और एक शटर वाली दुकान में अंदर बंद कर उसके साथ दुष्कृत्य किया। इलाज के दौरान हो गई मौत पिता ने बताया कि छोटी बेटी मेरे पास आई और बोली कि बड़ी बहन को जगपाल और कान्हा ने पकड़ लिया है। जब तक मैं मौके पर पहुंचा तब तक दोनों ने उसे जहर की गोलियां खिला दीं थीं। इलाज के दौरान में मेरी बेटी की मौत हो गई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी मामले में पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि हमीदिया अस्पताल भोपाल से सूचना प्राप्त हुई। थाना अहमदपुर के अंतर्गत रहने वाली एक बालिका की जहर खाने से हुई मृत्यु के संबंध में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि ग्राम के ही एक लड़के के साथ बालिका को आपत्तिजनक स्थिति में पिता (बच्ची के पिता) द्वारा देखा गया था। बच्ची की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होने के चलते विवेचना के दौरान परिजनों के कथन के आधार पर बीएनएस की धारा 64, 66, 123 एवं पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस का कहना- मुख्य आरोपी गिरफ्तार ग्रामीणों द्वारा बच्ची के शव को थाने के सामने रखकर कार्यवाही करने की मांग की गई जिस पर पुलिस द्वारा समझाइए दी गई कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है जिसे परिजनों द्वारा अंततः मानकर बच्ची का शव थाने से लेकर घर चले गए। प्रकरण के मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ़ कुलदीप सोलंकी उम्र 26 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, मामला दर्ज करने के बाद धरपकड़ में एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है। हलांकि, उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता Musk.. ट्रंप के ‘टैक्स बिल’ को लेकर भड़के, कह दी ये बड़ी बात

वाशिंगटन एलन मस्क ने ट्रंप के विशाल कर और खर्च बिल (Massive Tax and Spending bill) को ‘घृणित घृणा’ करार देते हुए चेतावनी दी कि इससे घाटा 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ जाएगा और अमेरिकियों पर भारी, अस्थिर कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा। मंगलवार को, अरबपति ने ट्रंप प्रशासन के नवीनतम कर और खर्च बिल के खिलाफ़ तीखी आलोचना की। ‘मुझे खेद है, लेकिन मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता,’ मस्क ने एक्स के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट किया, कांग्रेस द्वारा व्यापक रिपब्लिकन समर्थन के साथ पारित बिल पर नाराजगी व्यक्त की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस कानून को अपनी आर्थिक योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं, लेकिन राजकोषीय रूढ़िवादियों ने इसकी कड़ी आलोचना की है। एलन मस्क की कठोर आलोचना विशेष रूप से उल्लेखनीय थी क्योंकि यह सरकार को खर्च सुधारों पर सलाह देने की अल्पकालिक भूमिका समाप्त करने के कुछ ही दिनों बाद आई थी। मस्क ने पिछले सप्ताह सरकारी दक्षता विभाग (DoGE) के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया, जिसे संघीय खर्च में कटौती करने का काम सौंपा गया था। 2.5 ट्रिलियन डॉलर घाटे की चेतावनी मस्क ने आगाह किया कि ये विधेयक अमेरिका के पहले से ही विशाल बजट घाटे को बढ़ाकर 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा देगा, जिससे देश पर अस्थिर कर्ज़ का बोझ और गहराएगा. ट्रंप की टीम से अलग हुए मस्क कुछ ही दिन पहले एलन मस्क ने ‘गवर्नमेंट एफिशिएंसी विभाग’ (DOGE) के चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी जिम्मेदारी थी संघीय खर्च को कम करना. उन्होंने इस विवादित विधेयक से खुद को स्पष्ट रूप से अलग कर लिया है.  ट्रंप इस बिल पर कायमः व्हाइट हाउस व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने एलन मस्क की आलोचना को हल्के में लेते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले से जानते थे कि एलन मस्क इस बिल को लेकर क्या सोचते हैं, लेकिन एलन मस्क का ये कदम उनका (ट्रंप) नजरिया नहीं बदलेगा. यह बिग ब्यूटीफुल बिल है और राष्ट्रपति इसके साथ खड़े हैं. बता दें कि इस बिल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक नीति की रीढ़ बताया है, जबकि मस्क इसे अनियंत्रित खर्च का प्रतीक मान रहे हैं. मस्क ने ट्रंप को दी थी 250 मिलियन डॉलर की मदद एलन मस्क ने 2024 में ट्रंप के चुनावी अभियान के लिए 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा का दान दिया था. इसके बाद उन्होंने ‘Deficit Optimization and Government Efficiency (DOGE)’ नामक पहल को भी लीड किया, लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है. इसका उद्देश्य सरकारी अपव्यय को जड़ से खत्म करना था. राजनीतिक प्रतिक्रिया केंटकी के रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने एलन मस्क का समर्थन करते हुए कहा कि वह सही हैं. जवाब में मस्क ने दो शब्दों में जवाब दिया- ‘Simple math’. बिल को समझ नहीं पा रहे मस्क: हाउस स्पीकर जॉनसन हालांकि, हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने मस्क की आलोचना को बहुत निराशाजनक बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने एलन मस्क से सोमवार को 20 मिनट तक बात की थी और समझाने की कोशिश की थी कि यह बिल भारी टैक्स में कटौती और चुनावी वादों की पूर्ति की दिशा में पहला मजबूत कदम है. लेकिन एलन इसे समझ नहीं पा रहे हैं.

साय कैबिनेट की 29वीं बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा जारी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की जा रही है. यह साय कैबिनेट की 29वीं बैठक है, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

इंदौर में क्रेजी हुए विराट-रजत पाटीदार के फैंस, राजवाड़ा में जमकर आतिशबाजी

इंदौर आईपीएल के फायनल मुकाबले में आरबीसी ने जीत दर्ज कराई। इस टीम के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार है। इस कारण जीत का मजा इंदौरवासियों के लिए दोगुना हो गया। फायनल मुकाबला जीतते ही क्रिकेटप्रेमी राजवाड़ा पहुंचे और आतिशबाजी की और ढोलकों की थाप पर खूब नाचे। राजवाड़ा पर एक बार फिर देशभक्ति का रंग देखने को मिला। रजत के परिवार वालों ने भी जीत का जश्न मनाया। घर आए लोगों का परिजनों ने मुंह भी मीठा कराया। उनका कहना था कि रजत ने इस जीत के साथ देश और इंदौर का मान बढ़ाया शहर में भी कई इलाकों में फायनल मैच बेंगलुरु के जीतने के बाद आतिश्बाजी का दौर चल पड़ा। राजवाड़ा पर भी रजत-रजत के नारे लगने लगे। करीब एक घंटे तक जश्न का माहौल राजवाड़ा पर रहा। इसके अलावा भंवरकुआ क्षेत्र में भी जीत का जश्न मना। रजत इसी क्षेत्र में रहते है। इस आईपीएल सीजन में रजत ने 312 रन बनाए। उनके कप्तानी में आरबीसी ने 18 साल बाद फायनल मुकाबला जीता है। रजत वर्ष 2022 में आरबीसी का हिस्सा बने थे। एक खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद रजत को खेलने का मौका मिला था। उन्होंने पहले ही मैच में खेल का उम्दा प्रदर्शन किया और फिर टीम में अपनी जगह बनाई।  इस बार उन्हें आरबीसी की कप्तानी का मौका मिला था। वे अपनी टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे और आईपीएल के फायनल में पंजाब की टीम को छह रन से हराकर बेंगलुरु को चैंपियन बनाया।  

ठगों ने बनाई एम्स के डायरेक्टर की फर्जी आईडी, डॉक्टर के नाम से परिचितों से मांग रहे थे पैसे

भोपाल राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह का जालसाजों ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए जालसाज डॉ. के नाम का उपयोग कर मैसेज के जरिए उनके परिचितों, दोस्तों से पैसों की मांग कर रहे हैं। डॉ. ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करते लोगों को आगाह किया है कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसों की मांग की जा रही है, आप लोग मेरे नाम से किसी भी व्यक्ति द्वारा की जा रही रुपये की मांग का जवाब न दें। पैसे किसी को देने की जरूरत नहीं है। डायरेक्टर ने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज करा दी है। जानकारी के अनुसार डॉ. के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक आईडी से जब उनके परिचितों से पैसों की मांग की गई। तब जाकर एम्स के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह को पता चला। इसके बाद उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उनके नाम का दुरुपयोग हुआ है। इससे पहले भी कई बार फर्जी प्रोफाइल बनाकर इंटरनेट मीडिया पर लोगों को ठगने की कोशिश की जा चुकी है। इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की आपराधिक गतिविधियां बेहद चिंता का विषय हैं और इससे बचने के लिए सभी नागरिकों को सजग और सतर्क रहना जरूरी है। संदिग्ध इंटरनेट और सोशल मीडिया अकाउंट पर भरोसा न करें। कोई भी संदेश, खासकर पैसे से जुड़ा हुआ, आने पर पहले उसकी प्रमाणिकता की पुष्टि करें। बिना जांचें-परखे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और कोई भी राशि ट्रांसफर न करें।

मंत्री शाह गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिले, आर्थिक सहायता, टीनशेड देने का ऐलान, पीड़िता के परिवार की तस्वीर वायरल

 खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी क्षेत्र खालवा में गैंगरेप और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के नौ दिन बाद राज्य के मंत्री विजय शाह मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. हालांकि, उन्होंने मीडिया से किसी तरह की बातचीत नहीं की. लेकिन विवाद उस वक्त फिर से गहराया जब पीड़ित परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. वायरल हो गईं तस्वीरें बताया जा रहा है कि जब विजय शाह खालवा में मृतका के परिजनों से मिलने पहुंचे, तब स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उस मुलाकात की तस्वीरें क्लिक कर सोशल मीडिया पर डाल दीं. इनमें पीड़िता के परिजनों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी निजता भंग हुई है. इस पर अब मंत्री को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. पुराना विवाद क्या था? विजय शाह से जुड़ा यह कोई पहला विवाद नहीं है. बीते दिनों उन्होंने भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकियों की बहन’ कहकर अभद्र टिप्पणी की थी. कर्नल कुरैशी उन तीन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल थीं, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मीडिया को ब्रीफ किया था. विजय शाह की यह टिप्पणी सोशल मीडिया से लेकर अदालत तक में भारी विरोध का कारण बनी. मामले को गंभीर मानते हुए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों ने स्वतः संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. हालांकि मंत्री ने माफी मांग ली, लेकिन कोर्ट ने यह माफी अस्वीकार कर दी. गिरफ्तारी से मिली राहत इस बीच, सरकार ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की, जिसने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है. विपक्ष का आरोप है कि विजय शाह के जातीय वोटबैंक और राजनीतिक रसूख की वजह से अब तक उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी विजय शाह को कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ टिप्पणी मामले में गिरफ्तारी से राहत देते हुए उनकी अंतरिम सुरक्षा को बढ़ा दिया है.  

डीएसपी ख्याति मिश्रा ने मैहर में अपनी आमद तो दर्ज करा दी, लेकिन अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली

कटनी  कटनी से स्थानांतरण हुईं डीएसपी ख्याति मिश्रा ने मैहर में अपनी आमद तो दर्ज करा दी, लेकिन वहां के अमरपाटन में ज्वाइनिंग नहीं ली। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने एसपी को लिखा है कि यहां ड्यूटी के दौरान उन्हें खतरा हो सकता है, क्योंकि उनके पति तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पूर्व में अमरपाटन में तैनात रह चुके हैं। शैलेंद्र बिहारी वर्तमान में दमोह जिले के पटेरा तहसीलदार हैं। दूसरी ओर, तहसीलदार के स्वजन ने तीसरे दिन भी जबलपुर जोन के डीआईजी अतुल सिंह के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराए। डीआईजी का कहना है कि ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र के स्वजन द्वारा जबलपुर में बयान दर्ज कराने के बाद जांच रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाएगी। सीएम ने कटनी एसपी को हटा दिया था बता दें कि डीएसपी के पिता, बेटे व तहसीलदार के स्वजन के साथ कटनी सीएसपी बंगले में गत 31 मई की रात हुई मारपीट की घटना के बाद कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को मुख्यमंत्री के निर्देश पर हटा दिया गया। उनके कार्यालय में तीसरे दिन भी सन्नाटा रहा। पूर्व एसपी पर लगाया था पत्नी से अलग करने का आरोप उम्मीद है कि नए एसपी अभिनव विश्वकर्मा आज कटनी में ज्वाइनिंग दे सकते हैं। दरअसल, डीएसपी ख्याति मिश्रा व उनके पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तहसीलदार ने पुलिस अधीक्षक रंजन पर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने और पत्नी से अलग कराने का आरोप लगाते हुए शिकायतें की थीं, जबकि डीएसपी ख्याति मिश्रा ने भी पति पर शक करने और उससे ऊंचा ओहदा होने पर रंजिश रखते हुए बदनाम करने का आरोप लगाए थे। बंगले में हुआ था विवाद इस बीच कटनी में सीएसपी पद से ख्याति का तबादला अमरपाटन डीएसपी के रूप में कर दिया गया। शनिवार को वह अपने बंगले में समान पैक करा रही थीं, तभी उनके माता-पिता सहित पति व अन्य स्वजन पहुंच गए थे। बंगले में विवाद होने के बाद पहुंचे पुलिस बल ने स्वजन से मारपीट कर दी थी।

आईपीएल 2025 कई मायनों में बहुत खास रहा, 18वां सीजन, बने 18 रिकॉर्ड, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी चैंपियन

नई दिल्ली आईपीएल 2025 कई मायनों में बहुत खास रहा। पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी। उसने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। पहली बार किसी ऐसे बल्लेबाज ने 700 से ज्यादा रन बनाए जो ओपनर नहीं है। पहली बार किसी खिलाड़ी ने दो-दो आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीता। आइए देखते हैं 18वें सीजन में हुए वे 18 खास कारनामे जो आईपीएल इतिहास में अब तक नहीं हुए थे। खास बात ये है कि 18 विराट कोहली का लकी नंबर है। ये उनकी जर्सी का नंबर है और आईपीएल के 18वें सीजन में ही आरसीबी ने खिताबी जीत का सूखा खत्म किया। 1- पहली बार आरसीबी ने जीता आईपीएल खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भी वह 3 बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन तीनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2- आईपीएल इतिहास का सबसे युवा खिलाड़ी मिला इस सीजन में आईपीएल इतिहास का सबसे युवा खिलाड़ी भी मिला। 14 वर्ष 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया। वह आईपीएल डेब्यू करने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वह अब तक के ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं जो 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद पैदा हुए और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में खेल भी रहे हैं। 3- पहली बार किसी खिलाड़ी ने आईपीएल में जड़े 1000 बाउंड्री इस सीजन के दौरान विराट कोहली आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिसने 1000 से ज्यादा बाउंड्री लगाए। उनके नाम सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है। 4- एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक आईपीएल 2025 के दौरान कुल 63 अर्धशतक लगे। आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी एक सीजन में इतने ज्यादा अर्धशतक बने। इतना ही नहीं, बल्लेबाजों ने 71 बार 50+ का स्कोर बनाया। यह भी एक रिकॉर्ड है। 5- सबसे युवा शतकवीर वैभव सूर्यवंशी न सिर्फ सबसे युवा खिलाड़ी हैं, वह आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 14 वर्ष 31 दिन की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा था। उसके बाद वह क्रिकेट की नई सनसनी बनकर उभरे। पहली बार इतने कम उम्र में किसी ने आईपीएल शतक जड़ा है। 6- किसी भी भारतीय का सबसे तेज आईपीएल सेंचुरी वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंद में शतक ठोककर आईपीएल में किसी भी भारतीय की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाया। पहली बार 15 वर्ष से कम उम्र के किसी बल्लेबाज ने आईपीएल में शतक जड़ा और पहली बार 36 से भी कम गेंद में किसी भारतीय ने आईपीएल में सेंचुरी ठोकी। 7- पहली बार नॉन-ओपनर ने जड़े 700+ रन मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन के दौरान 16 मैच में 717 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी ऐसे बल्लेबाज ने किसी एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए जो ओपनिंग नहीं करता है। 8- पहली बार सीएसके दसवें पायदान पर रही आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर सबसे फिसड्डी रही। 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम के लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 9- किसी भी भारतीय का किसी मैच में सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है। 10- ऑरेंज कैप जीतने वाला सबसे युवा बल्लेबाज मिला आईपीएल 2025 में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे युवा ऑरेंज कैप विजेता मिला है। 23 वर्ष, 7 महीने और 19 दिन की उम्र में साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीता। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए 15 मैच में 759 रन बनाए। 11- क्रुणाल पांड्या को दूसरे आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी को एक से ज्यादा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार को आरसीबी की खिताबी जीत में क्रुणाल पांड्या ने सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए। इससे पहले वह 2017 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए फाइनल में राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्स के खिलाफ 38 गेंद में 47 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 12- तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए फाइनल पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने जो अपनी कप्तानी में 3 अलग-अलग टीमों को फाइनल में पहुंचा चुके हैं। 13- बतौर कप्तान लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई खिलाड़ी लगातार 2 फाइनल में कप्तानी करते दिखा। यह उपलब्धि भी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम रही। पिछली बार उनकी ही कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था। 14- किसी आईपीएल सीजन में किसी गेंदबाज को लगे सबसे ज्यादा छक्के आईपीएल 2025 में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड भी बना। राशिद खान ने इस सीजन में 15 मैच खेले और उनकी गेंदों पर कुल 33 छक्के लगे। 15- तीन आईपीएल टीमों के लिए शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज आईपीएल 2025 के दौरान पहली बार ऐसा हुआ जब किसी खिलाड़ी ने 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक का रिकॉर्ड बनाया हो। केएल राहुल आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बने। उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के 2-2 शतक लगाए थे। इस बार उन्होंने 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ा। 16- पहली बार होमग्राउंड से बाहर कोई टीम सभी मैच जीती आरसीबी ने इस सीजन में बेंगलुरु से बाहर हुए सभी 7 मैचों में जीत हासिल की। आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी टीम ने होमग्राउंड से बाहर हुए सभी मैचों में जीती है। 17- मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार 200+ के लक्ष्य का सफल पीछा आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम ने मुंबई … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उमरिया में 53 करोड़ से अधिक की लागत के कार्यो का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

 उमरिया प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को उमरिया जिले के दौरे पर रहे रहेंगे। वे बिरसिंहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरैया स्थित पाली प्रोजेक्ट में आयोजित पेसा सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे 14.71 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले चार विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 39.14 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए 22 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। भूमिपूजन के प्रस्तावित कार्य पाली में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जिन चार प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें- मानपुर विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिषद पाली में अमृत-2 योजना के अंतर्गत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु नालों का डायवर्जन और एसटीपी निर्माण। नगर परिषद मानपुर में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजना के अंतर्गत तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य। बांधवगढ़ विधानसभा के धनवार में शासकीय मिडिल स्कूल भवन का निर्माण। मानपुर के वार्ड क्रमांक 7 में नवीन कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है। 22 कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव 39.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 22 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रमुख हैं-पाली-डिंडौरी मार्ग के ग्राम पौड़ी में जोहिला नदी पर 8.63 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल एवं पहुंच मार्ग। ग्राम भिम्माडोंगरी में 7.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सोहागपुर-मानपुर से एनएच-78 तक का संपर्क मार्ग। नरवार 25 में 5.88 करोड़ रुपये की लागत से कौड़िया से नरवार तक सड़क निर्माण। चंसुरा में 3.7 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं क्वार्टर का निर्माण। नल-जल योजनाएं मुख्यमंत्री मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नल-जल योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। जिनमें-  पटेहरा (0.86 करोड़), रोहनिया (0.84 करोड़), मझगवां (0.79 करोड़), मालाचुआ (0.72 करोड़), हथपुरा (0.71 करोड़), बस्कुटा (0.67 करोड़), बरहाई (0.63 करोड़), चाका (0.47 करोड़), गोरैया (0.44 करोड़), मझौली (0.62 करोड़), माला (0.61 करोड़), कुदरीटोला (0.52 करोड़), घुंसु (0.49 करोड़), गोबराताल (0.48 करोड़), कुरावर (0.48 करोड़) और बांधवगढ़ के काशपानी गांव (0.48 करोड़)। मंत्री प्रहलाद पटेल और सीएम साथ आएंगे प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज पाली पहुंचेंगे। वे सुबह 11:15 बजे जबलपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री के साथ दोपहर 12:35 बजे पाली हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे पेसा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री के साथ पाली से मनगवां (जिला रीवा) के लिए प्रस्थान करेंगे। यह कार्यक्रम आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और पेसा कानून के तहत जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live