LATEST NEWS

यूपी में शांतिपूर्ण तरीके से मस्जिदों में बकरीद की नमाज अता

लखनऊ यूपी के शहरों में आज बकरीद की नमाज शांतीपूर्ण तरीके से पढ़ी गई। अमन और भाईचारे के साथ आज ईद मनाई जा रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ में ऐशबाग स्थित ईदगाह में बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने बकरीद की नमाज अता की। संभल में बकरीद का पर्व पूरी अकीदत और शांति के साथ मनाया गया। जिले की 105 ईदगाहों और 688 मस्जिदों में हजारों लोगों ने सजदे में झुककर देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें साम्प्रदायिक सौहार्द और एकता की झलक देखने को मिली। संभल में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सरायतरिन, संभल सहित कई स्थानों पर ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। ईदगाहों और मस्जिदों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कहीं भी किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। कुर्बानी का सिलसिला भी निर्धारित 19 स्थानों पर शुरू हो गया है। संभल नगर पालिका भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए 737 सफाई कर्मचारी और 67 वाहनों की तैनाती की गई। कुर्बानी स्थलों से तुरंत कुड़ा उठाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। शिक्षित बनो और खुदा की इबादत करो: मेरठ शहर काजी मेरठ में भी शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शहर काजी डॉक्टर जैनस सालिकिन ने कहा कि हमारी कौम तालीम में काफी पीछे है। दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियाबी तालीम भी तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। यह संदेश शहर काजी ने दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह से ईद की नमाज पढ़ने से पहले दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मार्ग से ही मुसलमानों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। भारत हमारा मुल्क है इसमें आपसी भाईचारे के साथ रहने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को अपने शहर की स्वच्छता पर भी ध्यान रखना है कुर्बानी करने के बाद अवशेष सड़कों पर खुले में नहीं फेंके। उन्होंने कहा कि हमारे यहां ब्याज लेना और देना हराम है कुछ लोग ब्याज पर ही मोबाइल आदि सामान खरीद रहे हैं। वह ऐसा ना करें। केवल और केवल ईमानदारी के साथ रोजगार करने और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए काम करें। उन्होंने अपने पड़ोसी के प्रति अच्छा व्यवहार करने और उसका सदैव ध्यान रखने का भी संदेश दिया।इसके बाद शहर काजी ने नमाज पढ़ाई। उधर कारी शफीक उर रहमान ने भी तकरीर करते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शहर की शाही ईदगाह और अन्य ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज संपन्न हुई।  

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों को भारत के हवाले करे

नई दिल्ली  भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी सरकार की कड़ी नीति को एक बार फिर स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा है कि आतंकवाद को लेकर अब दोगलापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘एक का आतंकी, दूसरे का फ्रीडम फाइटर’ वाली सोच अब पूरी तरह खत्म होनी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वह आतंकवाद के खिलाफ गंभीर है तो मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों को भारत के हवाले करे। ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हमला 7 मई 2025 को भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) और पाकिस्तान के अंदर आतंकी अड्डों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना के 11 एयरबेस भी इस हमले में बुरी तरह प्रभावित हुए। शनिवार 7 जून को इस ऑपरेशन को एक महीना पूरा हो गया है। आतंकवाद पर भारत का अडिग रुख: बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब आतंकवाद के प्रति बिल्कुल भी सहिष्णु नहीं रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। भविष्य में पाकिस्तान से किसी भी वार्ता का केंद्र आतंकवाद और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर होगा। उन्होंने पाकिस्तान से यह भी कहा कि यदि वह सचमुच आतंकवाद खत्म करना चाहता है तो उसे प्रमुख आतंकियों को तुरंत भारत को सौंपना होगा। आतंकवाद के खिलाफ पांच सूत्रीय रणनीति का आह्वान रक्षा मंत्री ने वैश्विक समुदाय से आतंकवाद के विरुद्ध मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित किया:     आतंकवाद की एक सार्वभौमिक परिभाषा तय की जाए ताकि सभी देशों के लिए समान रूप से आतंकवाद को परिभाषित किया जा सके।     आतंकवाद और उसके वित्त पोषण पर पूरी रोक लगाई जाए, साथ ही आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह ठहराया जाए।     पाकिस्तान के परमाणु हथियारों पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी लागू की जाए, क्योंकि आतंकवादी यहां राज्य सम्मान पाते हैं।     प्रॉक्सी वॉर को रोकने के लिए आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों की पहचान कर उनका पर्दाफाश किया जाए।     आधुनिक तकनीक जैसे AI, ड्रोन और बायोटेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए वैश्विक सहयोग जरूरी है। भारत की बदलती सैन्य रणनीति: रक्षात्मक से आक्रामक नीति की ओर राजनाथ सिंह ने भारत की सैन्य नीति में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत आतंकवादियों के खिलाफ केवल रक्षात्मक कदम नहीं उठा रहा, बल्कि आक्रामक रणनीति अपना रहा है। 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक और हालिया ऑपरेशन सिंदूर इसके उदाहरण हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है, जो पाकिस्तान की कृषि और जल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण थी। आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता जरूरी रक्षा मंत्री ने वैश्विक समुदाय से आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा मानकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को मिलकर आतंकवाद के इस दानव को खत्म करना होगा। इस अभियान में संयुक्त राष्ट्र की व्यापक आतंकवाद निरोधक संधि को लागू करना सबसे जरूरी कदम होगा। 

बकरीद के अवसर पर नमाज पढ़ने गए एक युवक की कार का कुछ अराजक तत्वों ने शीशा तोड़ दिया

चंदौली यूपी के चंदौली शहर में बकरीद पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। शनिवार को बकरीद के अवसर पर सुबह नमाज पढ़ने गए एक युवक की कार का कुछ अराजक तत्वों ने कथित तौर पर शीशा तोड़ दिया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चंदौली थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सकलडीहा रोड पर स्थित एक ईदगाह में सुबह करीब नौ बजे बिछिया गांव निवासी 21 वर्षीय आसिफ अली परिवार के साथ कार से नमाज अदा करने के लिए आए थे और पास में यूको बैंक के समीप अपनी कार खड़ी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि नमाज अदा करने के बाद जब वह लौटे तो गाड़ी का शीशा टूटा मिला। इस पर आसिफ ने आसपास में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया जिसके बाद वह इस पर हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि अन्य नमाजी जब ईदगाह से बाहर निकले तो घटना की जानकारी होते ही वे भी उग्र हो गए। सिंह ने बताया, ‘जांच में पता चला है कि तीन अराजक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उनका पता लगा लिया है। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। यूपी में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-अजहा यूपी में शनिवार को ईद-उल-अजहा धूमधाम से मनाई गई और लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों में नमाज अदा की। राजधानी लखनऊ में शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अगुवाई में ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई जिसके बाद देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की सुरक्षा की दुआ की गई। एक वीडियो संदेश में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शनिवार को कहा, पूरे देश में एक बहुत अच्छे माहौल में बकरीद मनाई जा रही है। साथ ही इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया द्वारा जारी यह सलाह भी मानने की अपील की गई है कि केवल उन्हीं पशुओं की कुर्बानी दें जिन पर प्रतिबंध नहीं है। कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशु का खून नालियों में नहीं बहाया जाना चाहिए और नगर निगम द्वारा की गई व्यवस्था के मुताबिक ही अपशिष्ट का निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, नमाज के बाद देश के विकास और रक्षा के साथ ही सीमाओ पर तैनात सैनिकों की सुरक्षा की दुआ करनी चाहिए। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पूरे प्रदेश में इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना सुनिश्चित करने के लिए बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किए थे।  

गाजीपुर में पिता को बचाने आए दूल्हे को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, बारात में DJ पर डांस को लेकर बवाल

गाजीपुर यूपी के गाजीपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां दिलदारनगर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर ग्रामीणों ने बारातियों के साथ ही दूल्हे और उसके पिता को पीट दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के कारण शादी भी नहीं हो सकी थी। आनन-फान में घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। जहां वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात दूल्हे ने दम तोड़ दिया। इससे युवक के घर पर कोहराम मच गया। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले ब्रिगेडियर राम के बेटे 26 वर्षीय राकेश राम की शादी दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र राम की बेटी राजकुमारी से तय थी। गुरुवार की रात में बारात जगदीशपुर आई थी। वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी डीजे पर डांस को लेकर कुछ लड़कों में विवाद हो गया। विवाद की जानकारी होते ही दूल्हे के पिता ब्रिगेडियर राम समझाने गए तो विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। विवाद को देखकर दुल्हा पिता ब्रिगेडियर राम को बचाने पहुंचा और लोगों को शांत कराने लगा। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पिता व बेटे दोनों पर हमला कर दिया। पिता को बचाने में दूल्हे राकेश राम को लाठी-डंडे और तमंचे के बट से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में राकेश को पहले मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई बिहार पुलिस में तैनात है। इस संबंध में दिलदारनगर के थाना के निरीक्षक प्रभारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पिता ब्रिगेडियर राम की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें विनोद राम, प्रदीप उर्फ कल्लू, मोनू राम, पप्पू, बाघा राम उर्फ मिथलेश, विशाल राम, सकलू और विपिन शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।  

रवि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का करें रुद्राभिषेक

हिन्दू धर्म में रवि प्रदोष व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है. रवि प्रदोष व्रत का दिन भगवान शिव के साथ-साथ सूर्य देव को भी समर्पित होता है, जिससे यह व्रत और भी विशेष फलदायी हो जाता है. विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने और शीघ्र विवाह के योग बनाने के लिए इस दिन रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन रुद्राभिषेक विवाह के योग बनाने में सहायक होता है, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण कार्य से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण किसी योग्य ज्योतिषी से अवश्य करवाएं. वे ग्रहों की स्थिति के अनुसार अधिक सटीक उपाय बता सकते हैं. रवि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 8 जून दिन रविवार को सुबह 07 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 9 जून दिन सोमवार को सुबह 09 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी. प्रदोष व्रत की पूजा के लिए 8 जून दिन रविवार को शाम 07 बजकर 18 मिनट से रात 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. रुद्राभिषेक इस प्रदोष काल में या दिन में शिव वास देखकर किया जा सकता है. रुद्राभिषेक से कैसे बनते हैं विवाह के योग? विवाह का मुख्य कारक ग्रह गुरु और शुक्र हैं. रुद्राभिषेक से बृहस्पति और शुक्र मजबूत होते हैं, जिससे विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. यदि कुंडली में मंगल दोष के कारण विवाह में विलंब हो रहा है, तो रुद्राभिषेक (विशेषकर शिवलिंग पर जलधारा से) मंगल के नकारात्मक प्रभावों को शांत करता है. राहु-केतु के कारण उत्पन्न होने वाली विवाह बाधाओं को भी रुद्राभिषेक कम करता है. रुद्राभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्त की शीघ्र विवाह की मनोकामना पूर्ण करते हैं. यह घर और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जो विवाह के लिए अनुकूल वातावरण बनाता है. रवि प्रदोष व्रत पर रुद्राभिषेक की विधि     रुद्राभिषेक घर पर या मंदिर में, किसी योग्य पंडित की सहायता से किया जा सकता है. स्वयं करने के लिए यह विधि अपना सकते हैं.     सामग्री:- भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग, शुद्ध जल (गंगाजल मिला हुआ), गाय का दूध, दही, घी, शहद, चीनी (पंचामृत), बेलपत्र (अखंडित 3 या 5 पत्तों वाले), धतूरा, भांग, आक के फूल, कनेर के फूल, चंदन, रोली, अक्षत (साबुत चावल), इत्र, जनेऊ, वस्त्र, धूप, दीप, अगरबत्ती, फल, मिठाई, नैवेद्य दक्षिणा     रवि प्रदोष के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए व्रत और रुद्राभिषेक का संकल्प लें.     मंदिर या घर के पूजा स्थान को साफ करें. शिवलिंग या शिव प्रतिमा को स्थापित करें.     किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का ध्यान करें. ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें.     सबसे पहले शिवलिंग का शुद्ध जल से अभिषेक करें. इसके बाद एक-एक करके पंचामृत की सभी सामग्री (दूध, दही, घी, शहद, चीनी) से अभिषेक करें.     प्रत्येक सामग्री चढ़ाते समय “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते रहें. पंचामृत के बाद पुनः शुद्ध जल से अभिषेक करें ताकि शिवलिंग स्वच्छ हो जाए.     शिवलिंग को चंदन, रोली, अक्षत लगाएं. बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के फूल, कनेर के फूल अर्पित करें और शिव जी को वस्त्र और जनेऊ अर्पित करें.     धूप और घी का दीपक जलाएं और रुद्राभिषेक के दौरान और बाद में शिव जी के मंत्रों का जाप करें.     महामृत्युंजय मंत्र: “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।”     रुद्र मंत्र: “ॐ नमो भगवते रुद्राय।”     शिव पंचाक्षर मंत्र: “ॐ नमः शिवाय।” (कम से कम 108 बार जाप करें)     शिव चालीसा और आरती: शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में भगवान शिव की आरती करें.     अपनी शीघ्र विवाह की मनोकामना के लिए सच्चे हृदय से भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना करें. आप पार्वती जी को लाल चुनरी और श्रृंगार सामग्री भी अर्पित कर सकते हैं.     पूजा समाप्त होने पर प्रसाद भक्तों और परिवार के सदस्यों में वितरित करें. रुद्राभिषेक का महत्व रुद्राभिषेक हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली अनुष्ठान माना जाता है. यह माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के ज्ञात और अज्ञात पापों का नाश होता है. यह कर्मों के बोझ को हल्का करता है और आध्यात्मिक शुद्धि प्रदान करता है. कुंडली में मौजूद विभिन्न ग्रह दोषों (जैसे मंगल दोष, पितृ दोष, कालसर्प दोष, राहु-केतु के अशुभ प्रभाव आदि) को शांत करने के लिए रुद्राभिषेक को बहुत प्रभावी माना जाता है. रुद्राभिषेक को इच्छा पूर्ति का एक शक्तिशाली साधन माना जाता है. संतान सुख की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए यह विशेष रूप से फलदायी माना जाता है. विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने और शीघ्र विवाह के योग बनाने में सहायक होता है.  

कनाडा में बसे पंजाबी कारोबारियों से रंगदारी वसूलने, धमकाने और हत्या के मामले बढे, पंजाबी व्यवसायी की हत्या

कनाडा  कनाडा ने वर्षों से कथित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शरण नीति के नाम पर भारत विरोधी तत्वों और खालिस्तान समर्थकों को खुली छूट दी है। लेकिन अब उसी नीति का खामियाजा कनाडा के आम पंजाबी नागरिक भुगत रहे हैं। जिन लोगों को कभी “राजनैतिक शरणार्थी” मानकर जगह दी गई, अब वही चरमपंथी तत्व कनाडा में बसे पंजाबी कारोबारियों से रंगदारी वसूलने, धमकाने और हत्या करने में लगे हैं। कनाडा के एक प्रसिद्ध पंजाबी व्यवसायी हरजीत सिंह ढड्डा की हाल ही में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब उनकी बेटी गुरलीन कौर ढड्डा ने खुलासा किया है कि उनके पिता से  5 लाख डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये)  की रंगदारी मांगी जा रही थी। गुरलीन के अनुसार, उनके परिवार ने पहले ही धमकियों की सूचना कनाडाई पुलिस को दी थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा, “मेरे पिता मेहनत की कमाई को किसी को नहीं देने वाले थे, उन्होंने झुकने से साफ मना कर दिया था।” खालिस्तानियों का अपने ही समुदाय पर वार  हरजीत ढड्डा की हत्या कोई अकेला मामला नहीं है।  ब्रैम्पटन, वैंकूवर, एडमोंटन, ओकविले, कैलगरी और सरी (BC) जैसे इलाकों में पंजाबी कारोबारियों को धमकियां, जबरन वसूली की कॉल, गोलीबारी और आगजनी की कई घटनाएं दर्ज हुई हैं।जिन संगठनों पर पहले भारत ने आरोप लगाए थे, अब उनके नाम कनाडा की जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में भी सामने आ रहे हैं।   गिरफ्तारियां और साजिश की पुष्टि  ब्रैम्पटन में हाल ही में रंगदारी के लिए गोली चलाने के आरोप में  हरपाल सिंह (34), राजनूर सिंह (20) और एकनूर सिंह (22) को गिरफ्तार किया गया। यह तीनों ब्रैम्पटन के ही निवासी हैं और सीधे तौर पर खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े गिरोहों के संपर्क में थे।व्यापारियों ने बताया कि जब वे धमकियों की शिकायत लेकर पुलिस के पास गए, तो उन्हें “देखते हैं” कहकर लौटा दिया गया। बाद में, जब धमकियां सच्चाई में बदल गईं । दुकानों में गोलीबारी, ट्रकिंग कंपनियों पर हमले और परिवारों को धमकियों की बौछार हुई तब जाकर जांच शुरू हुई। भारत ने पहले ही दी थी चेतावनी  भारत ने पहले ही कनाडा को आगाह किया था कि वह अपनी भूमि का इस्तेमाल खालिस्तान जैसे अलगाववादी आंदोलन और आतंकवाद के लिए न होने दे। लेकिन कनाडा की सरकार, खासकर प्रधानमंत्री  जस्टिन ट्रूडो ने इस चेतावनी को ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ के नाम पर नज़रअंदाज़ किया।अब कनाडा में बसे आम सिख और पंजाबी नागरिक खुद खतरे में हैं। यह सवाल अब कनाडा की संसद और जनता में गूंज रहा है  “क्या खालिस्तानी आतंकियों को शरण देकर हमने खुद को ही कमजोर कर लिया है?”    

जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में सिनर से हारने के बाद टेनिस से संन्यास लेने को लेकर बड़ा संकेत दिया

पेरिस फ्रेंच ओपन 2025 के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को यानिक सिनर ने हरा दिया। जोकोविच सेमीफाइनल में पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आए और विरोधी खिलाड़ी के सामने चुनौती पेश नहीं कर सके। हार के साथ ही उनका फ्रेंच ओपन 2025 का खिताब जीतने का सपना टूट गया और सिनर ने फाइनल में एंट्री कर ली, जहां उनका सामना कार्लोस अल्काराज से होगा, जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। जोकोविच ने किया खराब प्रदर्शन नोवाक जोकोविच को सेमीफाइनल के पहले सेट में 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे सेट में उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन यहां भी बाजी यानिक सिनर मार ले गए और 7-5 से सेट अपने नाम कर लिया। इसके बाद तीसरे सेट में मुकाबला टाई ब्रेकर तक चला गया। यहां भी जोकोविच को 7-6 (7-3) से हार मिली। सेट के साथ उन्होंने मैच भी गंवा दिया। टाई ब्रेकर में जो भी खिलाड़ी पहले 7 अंक तक पहुंच जाता है, वह सेट जीत जाता है। मैच हारे के बाद निराश जोकोविच नोवाक जोकोविच मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा 24 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। लेकिन फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में वह सिनर की सटीकता और तेज फोरहैंड का मुकाबला नहीं कर सके। मैच हारने के बाद जोकोविच निराश दिखे। वह भावुक भी हो गए और उन्होंने कहा कि यह फ्रेंच ओपन में उनका आखिरी मैच भी हो सकता है। हार के बाद उन्होंने हाथ चूमा और फिर उसे मिट्टी पर रख दिया। दो सर्वश्रेष्ठ प्लेयर्स के बीच होगा फाइनल: जोकोविच नोवाक जोकोविच ने कहा कि मैं लगातार दबाव में महसूस कर रहा था। वह लगातार लाइन पर था, मुझे बचाव करने की कोशिश कर रहा था। इसलिए वह दुनिया में नंबर 1 है। मैं उसे फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे लगता है कि यह उसके और कार्लोस के साथ एक अद्भुत मुकाबला होने वाला है, जो इस समय दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।   “यह शायद मेरे करियर का आखिरी मैच था” मैच खत्म होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोकोविच ने थोड़ा इमोश्नल अंदाज़ में कहा, ”आज का मैच शायद मेरा आखिरी मैच हो सकता है जो मैंने यहां खेला है. इसलिए मैं आखिर के समय में थोड़ा ज्यादा ही भावुक था.  रोलां गैरो में अगर यह मेरे करियर का आखिरी मैच था, तो यह मैच यहां के माहौल और फैंस के प्यार की वजह से बहुत ही खूबसूरत रहा है.” जोकोविच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही आगे कहा, ”मैं इस जगह पर और खेलना चाहता हूं ,लेकिन फिलहाल मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं 12 महीने के बाद मैं फिर से इस जगह खेल पाऊंगा या नहीं इस बारे मैं मुझे भी नहीं पता है.” जोकोविच हार के बाद भी संतुष्ट दिखे फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर से हारने के बाद भी जोकोविच के चेहरे पर उदासी नहीं थी. सिनर के खिलाफ हार को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें स्ट्रेट सेट्स में हार मिला हो, लेकिन जितना हो सके उन्होंने इस मुकाबले टक्कर दी थी. उन्होंने कहा,”मैंने सिनर को आखिरी शॉट तक मेहनत करने के लिए मजबूर कर दिया. मैंने खेल के दौरान अपना बेस्ट दिया और खेल की परिभाषा यही है कि हार के बाद अपने से बेहतर खिलाड़ी से हाथ मिलाकर आगे बढ़ जाना होता है.” उन्होंने यह भी बताया कि फ्रेंच ओपन शुरू होने से पहले वह अपनी बेहतरीन फॉर्म में नहीं थे, लेकिन फिर भी उन्हें इस पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन संतोषजनक लगा है. उन्होंने कहा, “मैं अपने खेल और प्रयास से गर्वित हूं और सिनर ने आज बहुत ही अच्छा खेला है.” सिनर की तारीफ में भी कही ये बात प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही जोकोविच ने यानिक सिनर के खेल की तारीफ करते हुए कहा,”उनका फिटनेस लेवल इतना अच्छा है कि बहुत तेज गति से मैच खेलते हैं. उनकी शॉट्स की टाइमिंग भी बहुत अच्छी होती है और सिनर शायद ही कभी बैलेंस से बाहर होते हैं. जैनिक सिनर इस समय अपने करियर का सबसे अच्छा टेनिस खेल रहे हैं और किसी भी सरफेस में उनके खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है.”

छोटी-छोटी फोन परेशानियों के लिए बार-बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, बस डायल करें ये कोड

नई दिल्ली अब फोन की छोटी-छोटी फोन परेशानियों के लिए बार-बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं। अगर आप कुछ खास कोड पता हों, तो आपका स्मार्टफोन खुद ही बता सकता है कि उसमें क्या गड़बड़ी है। यह कोड आपके फोन के हार्डवेयर, स्क्रीन, सेंसर, बैटरी और बाकी कई फीचर्स को चेक करने में आपकी मदद कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ आपको अपने फोन के लिए सही कोड का पता होना चाहिए। अगर आप भी इस ट्रिक को जान जाएंगे, तो फोन को चेक करवाने के लिए आपको बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं मारने पड़ेगे। चलिए जानते हैं हर ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए जरूरी कोड्स के बारे में। Samsung स्मार्टफोन्स के लिए हर फोन में एक हिडन टेस्ट मेन्यू होता है। इसका इस्तेमास सर्विस सेंटर पर फोन की समस्या के बारे में जानने के लिए किया जाता है। हर फोन के हिडन टेस्ट मेन्यू तक पहुंचने के लिए अलग कोड का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले Samsung के स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले कोड के बारे में जानते हैं। अगर आप सैमसंग का हिडन टेस्ट मेन्यू एक्सेस करना चाहते हैं, तो आपको *#0*# डायल करना होगा। इसके बाद आपके सैमसंग के फोन में हिडन मेन्यू खुल जाएगा। जहां आप फोन की डिस्प्ले, बैटरी, अलग-अलग सेंसर्स आदि को चेक कर पाएंगे। यहां एक बात गौर करने लायक है कि अगर आपके सैमसंग फोन में ऑटो ब्लॉकर फीचर ऑन है, तो आप इस हिडन टेस्ट मेन्यू तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसके लिए आपको अपने फोन में ऑटो ब्लॉकर फीचर को ऑफ करना होगा। Oppo, Vivo, Realme और OnePlus के फोन के लिए Realme, Oppo और OnePlus के फोन को चेक करने के लिए आप डायलर में *#808# कोड डाल सकते हैं। वहीं Vivo के फोन के लिए *#558# या *#*#7777#*#* को़ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे एक सर्विस टेस्ट मोड खुलता है, जहां डिस्प्ले, कैमरा, सेंसर, वाइब्रेशन, माइक जैसी चीजों को चेक किया जा सकता है। यह कोड फोन की परफॉर्मेंस जांचने का सबसे आसान तरीका है। Xiaomi, Redmi और Poco के स्मार्टफोन्स के लिए अगर आपके पास Xiaomi, Redmi या Poco का फोन है, तो उसका हिडन टेस्ट मेन्यू एक्सेस करने के लिए डायलर में *#*#6484#*#* या *#*#4636#*#* कोड डालें। इससे आप फोन के सभी फीचर्स जैसे स्क्रीन, साउंड, सेंसर, कैमरा आदि को चेक कर पाएंगे। इससे आसानी से पता चल जाएगा कि फोन के किस हिस्से में परेशानी है। Infinix और Techno स्मार्टफोन्स के लिए Infinix और Tecno स्मार्टफोन्स में हार्डवेयर टेस्ट के लिए डायलर में *#9646633# कोड डालना होगा। इससे MTK Engineer Mode खुलता है, जहां आप ऑडियो, नेटवर्क, सेंसर, कैमरा और दूसरी तकनीकी चीजों को चेक कर पाएंगे। यह तरीका फोन की असली परफॉर्मेंस चेक करने में मदद करता है। Motorola के स्मार्टफोन के लिए Motorola स्मार्टफोन में हार्डवेयर और सिस्टम टेस्ट करने के लिए *#*#2486#*#* कोड डायल करें। इससे फोन का Engineer Mode खुल जाता है। इस मोड में आप स्क्रीन, कैमरा, बैटरी, साउंड और सेंसर जैसी चीजों को चेक कर सकते हैं। यह कोड फोन की हालत जानने के काम आता है।

Shooting Academy की आड़ में हो रहा था लव जिहाद, कोच मोहसिन पर 8वीं FIR

इंदौर इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पहले से ही रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में फंसे ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान के खिलाफ अब महू थाने में भी एक नया मामला दर्ज किया गया है। यह 8वीं एफआईआर हिंदूवादी संगठन की पहल पर दर्ज की गई है। आरोपी मोहसिन खान पर ताजा शिकायत एक पूर्व शूटिंग खिलाड़ी द्वारा की गई है, जिसमें छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप लगाए गए हैं। महिला खिलाड़ी ने 2022 की घटना को लेकर दर्ज कराई शिकायत महू पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2022 में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में ट्रेनर के रूप में कार्य कर रही थी। उसी दौरान आरोपी मोहसिन खान, जो कि सिल्वर ऑक्स कॉलोनी का निवासी है, उसने पहले उसे कॉफी पीने का ऑफर दिया, जिसे पीड़िता ने ठुकरा दिया। इसके कुछ दिन बाद जब वह एकेडमी में अपने बैग में रखे पैसों को देख रही थी, तब मोहसिन ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा, “मुझे पता है पैसे कैसे कमाए जाते हैं, कभी जरूरत हो तो बताना।” इस घटना के बाद पीड़िता ने एकेडमी आना बंद कर दिया। एक दिन मोहसिन ने उसे कॉफी ऑफर की, लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ समय बाद जब वह एकेडमी में अपने बैग में रखे पैसों को देख रही थी, तो मोहसिन ने कहा, मुझे पता है पैसे कैसे कमाए जाते हैं, कभी और पैसे कमाना हो तो मुझे बताना। कुछ दिन बाद, मोहसिन ने कॉल कर उसे धार नाका स्थित घर पर मिलने बुलाया। वहां बातचीत के दौरान वह छेड़छाड़ करने लगा। उसने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। विरोध किया, तो उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। डर के कारण उस समय उसने किसी को यह बात नहीं बताई। पीड़िता ने यह भी बताया- मोहसिन अकादमी में अन्य लड़कियों से भी इसी तरह की अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में जब उसके खिलाफ अन्य मामलों की जानकारी मिली, तो उसने अपने परिवार से बात कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मोहसिन पर इंदौर में 7 और महू में 1 एफआईआर आरोपी मोहसिन पर अब तक रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़ और धोखाधड़ी सहित 8 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। 7 एफआईआर इंदौर और 8वीं एफआईआर शुक्रवार रात महू में दर्ज हुई है। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पीड़िता के साथ मौजूद थे। मोहसिन अपने भाई फैजान और एक अन्य आरोपी इरफान के साथ जेल में बंद है। शूटिंग सिखाने के नाम पर छात्राओं से रेप-अश्लील हरकत इंदौर में ये मामला 15 दिन पहले सामने आया। यहां ड्रीम ओंलिपिंक शूटिंग एकेडमी में निशानेबाजी सीख रही एक नाबालिग छात्रा हिंदूवादी संगठनों के साथ थाने पहुंची थी। उसने कोच मोहसिन खान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को वीडियो सौंपे थे। उसका आरोप था कि कोच कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अगले दिन दो और पीड़ित युवतियां थाने पहुंचीं और आरोपी कोच के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया। धार नाका बुलाकर की अश्लील हरकतें और जातिसूचक टिप्पणी घटना के कुछ समय बाद, मोहसिन ने पीड़िता को कॉल कर धार नाका स्थित अपने घर पर मिलने बुलाया। वहां बातचीत के दौरान उसने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो मोहसिन ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पीड़िता ने डर के कारण उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। अन्य लड़कियों से भी की गई अशोभनीय हरकतें, अब खुली पोल पीड़िता ने आगे बताया कि मोहसिन एकेडमी में अन्य लड़कियों के साथ भी इसी प्रकार की अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में जब मोहसिन पर पहले से दर्ज गंभीर मामलों की जानकारी उसे मिली, तो उसने अपने परिवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता बोली- कोच कहता था, जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा नाबालिग छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि वह इस एकेडमी में निशानेबाजी सीखती है। यहां कोच सलीम शूटिंग राइफल चलाने की ट्रेनिंग देता है। साल 2021 से साल नवंबर 2023 तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की। सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक वहीं रहकर प्रैक्टिस करती थी। जब कोच से प्रैक्टिस के लिए और समय की मांग करती तो वह कहता था कि मैं जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा, तभी अतिरिक्त समय दूंगा। पीड़ित छात्रा ने बताया कि शूटिंग में ज्यादा समय बिताने और करियर बनाने की बात कहकर वह युवतियों से मनचाहा काम कराता है। न करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी देता था। पीड़िता बोली- मेरे हाथ में बंधा कलावा खोला, मुझे नॉनवेज खिलाया एक पीड़ित ने कहा कि आरोपी मुझसे शादी करना चाहता था। वह जबरदस्ती मुझे मुस्लिम बनाना चाहता था। इसलिए उसने मेरे हाथ में बंधा कलावा तोड़कर फेंक दिया। पीड़िता ने ये भी बताया कि मोहसिन ने मुझे जबरन नॉनवेज भी खिलाया। वह कहता था तू जब मुस्लिम बन जाएगी तो ये सब खाना पड़ेगा। इसलिए अभी से इसकी आदत डाल ले। पीड़िता ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि मैंने मोहसिन का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, लेकिन वह मुझे दूसरे नंबरों से फोन करने लगा। गुरुवार को जब दैनिक भास्कर एप पर मैंने मोहसिन के बारे में पढ़ा तो मेरी भी एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत हो गई। इसके बाद पिता के साथ थाने पहुंची और मोहसिन पर रेप, धमकी, ब्लैकमेल और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया। महिला वकील को धमकी देकर रेप, कर्मचारी से अश्लील बातें अन्नपूर्णा थाने में मोहसिन के खिलाफ एक महिला वकील ने रेप और दूसरी महिला ने छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कराया है। पुलिस दोनों मामलों में भी जांच कर रही है। पहली पीड़िता पेशे से वकील है और एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। दूसरी शिकायतकर्ता आदिवासी है। वह मोहसिन की शूटिंग एकेडमी में नौकरी करती थी। पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर रेप, धमकी देने और ब्लैकमेलिंग … Read more

CCTV फुटेज मिला: सोनम रघुवंशी ने वैसी ही जैकेट पहनी जैसी पुलिस को खून से सनी मिली थी

इंदौर  मेघालय के सोहरा से लापता इंदौर के नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 22 मई का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेघालय पुलिस को राजा के शव के पास जो सफेद शर्ट मिला है, उसे सोनम ने पहन रखा था। जो रेनकोट पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है, उसे सोनम ने अपनी गाड़ी में रखा था। NDRF कर रही सर्च ऑपरेशन सोनम रघुवंशी की रघुवंशी की तलाश के लिए एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इंदौर पुलिस भी सोनम को लेकर मेघालय पुलिस से लगातार अपडेट ले रही है। इंदौर पुलिस ने कहा कि 23 मई को मेघालय में लापता हुए इंदौर के जोड़े का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । इस वीडियो में राजा और सोनम शिलांग के एक होमस्टे में स्कूटर पर अपना सामान छोड़ने और फिर से बाइक पर सवार होने के लिए आते हुए दिख रहे हैं। 4 मिनट 53 सेकेंड का है पूरा वीडियो 4 मिनट और 53 सेकंड के वीडियो में राजा और सोनम दोनों काले जैकेट में दिखाई दे रहे हैं, जो एक सफेद सूटकेस के साथ होमस्टे में पहुंच रहे हैं। राजा के रजिस्ट्रेशन डेस्क पर कर्मचारियों से बात करने जाता है। इससे पहले यह हनीमून कपल एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हैं। सोनम अपनी जैकेट उतारते और अपने बाल ठीक करते हुए नजर आती है। कुछ देर बाद राजा बाहर आता है, सूटकेस से कुछ चीजें निकालता है और उन्हें सोनम को सौंप देता है। 23 मई को लापता कपल में से पति की लाश मिली बता दें कि राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे। राजा का शव पिछले सोमवार को गुमशुदगी के 8 दिन बाद गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला था। दूसरी तरफ सोनम की तलाश में टीम लगी हुई हैं। बता दें कि 11 मई 2025 को शादी के बंधन में बंधे राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे. 22 मई को वे शिलांग के मावलखियाट गांव के शिपारा होम स्टे में रुके थे. 23 मई को सुबह होम स्टे से चेकआउट करने के बाद दोनों लापता हो गए. 24 मई को उनकी स्कूटी सोहरिम में लावारिस हालत में मिली और 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उसकी हत्या की पुष्टि हुई. हालांकि, सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. यह नया CCTV फुटेज पुलिस जांच के लिए अहम साबित हो सकता है, क्योंकि यह राजा और सोनम की आखिरी गतिविधियों को दर्शाता है. मेघालय पुलिस, एनडीआरएफ और विशेष जांच दल (SIT) सोनम की तलाश में जुटे हैं, लेकिन परिवार और रघुवंशी समाज ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है. सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी शिलांग में पुलिस के साथ बहन की तलाश में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सोनम जिंदा हैं. इस फुटेज ने एक बार फिर इस रहस्यमयी मामले को सुर्खियों में ला दिया है. बीजेपी नेता का दावा ‘जिंदा है सोनम’ मध्य प्रदेश के एक बीजेपी नेता ने दावा किया है कि सोनम जिंदा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि पुलिस को जो सफेद शर्ट मिली है, वो सोनम की गाड़ी की डिक्की में रखी एक्स्ट्रा शर्ट है। साथ ही, घटनास्थल से मिला रेनकोट भी सोनम की गाड़ी में ही था। इससे पता चलता है कि सोनम अभी भी जिंदा है। पुलिस को जो कपड़े मिले हैं, वो पुलिस और परिवार का ध्यान भटकाने की साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन किया है कि वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की जांच CBI से कराने की मांग करें। रघुवंशी समाज ने उठाई आवाज पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महापरिषद के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने पूरा घटनाक्रम सामने रखा, जिसके बाद शिवराज ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और मेघालय भजपा के प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत की और सोनम के भाई की शिलांग में मदद करने को कहा। सोनम के परिजनों की मांग- CBI करे जांच सोनम के देवर विपिन रघुवंशी ने कहा कि हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हम चाहते हैं कि सोनम के अपहरण और राजा की हत्या की गहराई से जांच हो। स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है, सिर्फ CBI ही सच्चाई सामने ला सकती है। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अपनी बेटी सोनम रघुवंशी के साथ मजबूती से खड़ी है। हमने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गृहमंत्री अमित शाह जी से मिलने के लिए समय दिलाने की मांग की है, जिस पर शिवराज सिंह चौहान जी ने उनका समय दिलाने का आश्वासन दिया।   

गाजा में बद से बदतर होते हालात, 2300 में बिक रहा 5 रुपये का Parle-G, वायरल वीडियो ने दिखाई सच्चाई

रामल्ला  भारत में पारले-जी बिस्कुट एक सादगी का पर्याय है। यह चाय के साथ खाए जाने वाले सबसे पसंदीदा बिस्कुट में से एक है, जिससे लगभग हर भारतीय परिवार परिचित है। हालांकि, युद्ध से तबाह गाजा पट्टी में इस प्रतिष्ठित भारतीय बिस्कुट की एक अलग पहचान बन गई है, और वह है एक विलासिता की वस्तु की। जी हां, गाजा पट्टी में भारत में 5 रुपये में बिकने वाली पारले-जी बिस्कुट 2300 रुपये में बिक रही है। इसे अकाल के कगार पर खड़ी गाजा पट्टी के अवाम के लिए हताशा का प्रतीक माना जा रहा है। गाजा में हालात बेकाबू  रिपोर्ट के अनुसार, पारले-जी की नई कीमतों का खुलासा गाजा में रहने वाले एक फिलिस्तीनी मोहम्मद जवाद के वायरल सोशल मीडिया पोस्ट से हुई है। इस पोस्ट से दुनिया को यह पता चला है कि युद्ध से तबाह गाजा पट्टी में हालात कितने नाजुक हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पहले ही गाजा को अकाल के कगार पर खड़ा दुनिया का सबसे खतरनाक युद्धक्षेत्र घोषित किया है। हाल में ही एक राहत सामग्री डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर पर गोलीबारी के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। गाजा के वायरल वीडियो में क्या दिखा मोहम्मद जवाद के पोस्ट किए गए वीडियो में उनकी छोटी बेटी रफीफ पारले-जी बिस्कुट का एक पैकेट पकड़े हुए दिखाई दे रही है। जवाद ने बताया कि उन्होंने पैकेट के लिए €24 (लगभग 2,342 रुपये) से ज्यादा का भुगतान किया, जिसकी कीमत आमतौर पर भारतीय बाजारों में 5 रुपये से कम और अंतरराष्ट्रीय किराना स्टोर में लगभग 100 रुपये होती है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भले ही कीमत €1.5 से बढ़कर €24 से ज्यादा हो गई हो, लेकिन मैं राफिफ को उसकी पसंदीदा चीज देने से मना नहीं कर सका।” सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस इस पोस्ट ने दुनिया भर के लोगों के दिलों को जीत लिया और चौंक गए, खासकर उन भारतीय उपयोगकर्ताओं के बीच जिनके लिए पारले-जी किफ़ायती और बचपन का एक स्थायी प्रतीक है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और कई भारतीय उपयोगकर्ताओं ने सरकारी अधिकारियों और पारले कंपनी को मदद के लिए टैग किया। एक यूजर ने लिखा: “भारत ने सहायता के तौर पर फिलिस्तीनियों को पारले-जी भेजा, लेकिन सहायता ट्रक हमास द्वारा कब्जा कर लिए गए और उन्होंने भूखे फिलिस्तीनियों को भोजन और दवाइयां ब्लैक में बेच दीं। 5 रुपये का पारले-जी 2,500 रुपये में बेचा जा रहा है। यह मासूमों के दुख का शोषण करने वाले तथाकथित प्रतिरोध का असली चेहरा है।” गाजा में राहत सामग्री वितरण पर सवाल पोस्ट का जवाब देते हुए, जवाद ने कहा, “कुछ लोगों को लगता है कि गाजा के लोगों के लिए आने वाली सहायता निष्पक्ष रूप से वितरित की जाती है। लेकिन सच्चाई यह है कि कब्जे ने इस सहायता को चुराने और इसे आसमान छूती कीमतों पर बाजार में बेचने के लिए कई एजेंटों और चोरों की भर्ती की है। उदाहरण के लिए, आटा लगभग 500 डॉलर में बेचा जाता है, और चीनी लगभग 90 डॉलर प्रति किलोग्राम में बेची जाती है। सभी बुनियादी सामान पागल कीमतों पर बेचे जाते हैं। कुछ लोग, जो खरीदने का जोखिम नहीं उठा सकते, अपनी ज़रूरत की चीज़ें पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। इस बीच, अन्य लोग बड़ी मात्रा में चोरी करते हैं और उन्हें भारी मुनाफ़े के लिए बाजार में बेचते हैं।”  

मंत्री पटेल ने अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर किया पौध-रोपण

नदियों के उदगमों को करें संरक्षित, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा : मंत्री पटेल मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक नदियों के उद्गम स्थल हैं, हमारे प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता  मंत्री पटेल ने अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर किया पौध-रोपण भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को रहटगांव तहसील के ग्राम खूमी में स्थित अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंत्री पटेल ने अजनाल नदी के उद्गम स्थल पर वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों के साथ पीपल, बरगद एवं नीम के पौधे लगाए। उन्होंने अधिकारियों को नदी के उद्गम स्थल के आसपास और अधिक पौधे लगाने, तथा लगाए गए पौधों को संरक्षित करने के निर्देश दिए। मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक नदियों के उद्गम स्थल हैं। हमारे प्रदेश को “नदियों का मायका” कहा जाता है। हमें नदियों के उद्गम स्थलों को संरक्षित करना चाहिए, नदियों के उद्गम स्थल पर भरपूर ऊर्जा होती है। उन्होंने कहा कि नदियों के आसपास ट्यूबवेल उत्खनन तथा वृक्षों की कटाई के कारण कई नदियां नष्ट होने के कगार पर हैं। नदियों के स्रोतों को जिंदा रखना जरूरी है। मंत्री पटेल ने कहा कि हम नदियों के स्रोतों को नष्ट कर रहे हैं और नहरों का पानी नदियों में डालकर खुश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भरपूर नदियां होने के बावजूद यहां का जल-स्तर घटना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता नदियों के संरक्षण की है। ज़रूरी है कि नदियों के किनारे वृक्ष लगाएं। मंत्री पटेल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़वानी से खूमी रोड के साइड शोल्डर भरवाएं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा उपस्थित थे।  

पाक के विदेश मंत्री ने कहा- हम भारतीय पीएम के बयान से निराश हैं, हमले में खुद के शामिल होने का सुबूत भी मांगा

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी के बयान पर पाकिस्तान को मिर्ची लगी है। इसको लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्री का जवाब आया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने कहा है कि हम भारतीय प्रधानमंत्री के बयान से निराश हैं। साथ ही उसने पहलगाम हमले में खुद के शामिल होने का सुबूत भी मांगा है। गौरतलब है कि कश्मीर में चिनाब ब्रिज और वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाने के बाद में भारतीय प्रधानमंत्री ने वहां की जनता को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पहलगाम पर हमले को इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला बताया था। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को जमकर सुनाया गौरतलब है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हमला कर दिया था। इसमें कई बेकसूर भारतीय टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। आतंकी हमलों के बावजूद कश्मीर में विकास की यात्रा बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को पीएम मोदी ने कश्मीर में चिनाब ब्रिज, अंजी ब्रिज का शुभारंभ किया। अलावा यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को जमकर सुनाया था। पाकिस्तान को बताया गरीबों का दुश्मन मोदी ने कहाकि पाकिस्तान गरीबों की रोजी-रोटी का भी दुश्मन है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, वह इसका स्पष्ट उदाहरण है। पाकिस्तान ने पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया। उन्होंने कहाकि पाकिस्तान का इरादा भारत में सांप्रदायिक दंगे भड़काना था। वह मेहनतकश कश्मीरियों की रोजी-रोटी भी छीनना चाहता था, इसलिए उसने पर्यटकों को निशाना बनाया। यह पहलगाम आतंकी हमला और उसके जवाब में भारत की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री का पहला जम्मू-कश्मीर दौरा था। ऑपरेशन सिंदूर की भी दिलाई याद मोदी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ठीक एक महीने पहले, छह-सात मई की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर कयामत बरपाई थी। उन्होंने कहाकि पाकिस्तान जब भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम सुनेगा, उसे अपनी शर्मनाक हार की याद ताजा हो जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहाकि पाकिस्तान की सेना और आतंकवादी नेटवर्क ने भारत के इस साहसिक कदम की कभी कल्पना भी नहीं की होगी। उनके देश में सैकड़ों किलोमीटर अंदर दशकों में बनाए गए आतंकवादी ढांचों को कुछ ही मिनटों में नष्ट कर दिया गया।  

अजमेर में बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक हुई अदा

अजमेर अजमेर शहर के केसरगंज स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज शांतिपूर्ण और धार्मिक उत्साह के साथ अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों का ईदगाह में पहुंचना शुरू हो गया था और हजारों की संख्या में लोगों ने सामूहिक नमाज में हिस्सा लिया। नमाज के दौरान देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। बकरीद के मौके पर मुस्लिम समुदाय द्वारा परंपरागत रूप से कुर्बानी दी जाती है, जो त्याग और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। नमाज के बाद लोग अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए और कुर्बानी की रस्में निभाईं। पर्व के मद्देनज़र ईदगाह और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। मौके पर एडीएम सिटी गजेंद्र सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़, सीओ ओमप्रकाश सहित अनेक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अजमेर दरगाह के प्रमुख उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने केंद्र सरकार द्वारा माइनॉरिटी प्रॉपर्टी के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल की सराहना की। उन्होंने इसे पारदर्शिता और संपत्ति की सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। चिश्ती ने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे अपनी संपत्तियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें संरक्षण मिल सके। प्रधानमंत्री की योजनाओं की प्रशंसा चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि 11 वर्षों में उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है। उन्होंने चिनाब ब्रिज के निर्माण को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह अंग्रेजों का सपना था, जिसे अब मोदी सरकार ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर अब सही मायनों में भारत से जुड़ गया है और रेलवे की शुरुआत से पर्यटन एवं स्थानीय विकास को गति मिलेगी। चिश्ती ने कहा कि किसी की व्यक्तिगत राय से फर्क नहीं पड़ता और जो भी मामले सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन हैं, उन पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने देश में शांति, एकता और समृद्धि की कामना की।

सूरत में ऐसी ही दिल को दहला देने वाली घटना घटी, 5 दिन पहले सगाई, दुकान में बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, हुई मौत

सूरत कुछ दिन पहले सगाई और फिर घर से अर्थी का उठना, किसी भी परिवार के लिए ये सब झेल पाना इतना भी आसान नहीं होता। गुजरात के सूरत में ऐसी ही दिल को दहला देने वाली घटना घटी। यहां ऋषभ गांधी नामक 27 साल के युवक की मौत हार्ट अटैक के चलते उनकी दुकान में हो गई। अपनी टैक्सटाइल की शॉप में श्रषभ आम दिनों की तरह बैठे-बैठे बातें कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पूरा वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। ऋषभ मूलता जोधरुर के चांदपोल इलाके के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम ऋषभ दुकान पर अपने जीजा और दोस्तों के साथ आम दिनों की तरह बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें प्यास लगी और सामने रखी पानी की बोतल उठाकर उसका ढक्कन खोलकर पानी पीने की कोशिश करने लगे, तभी उन्होंने पाया कि उनके हाथ-पांव काम नहीं कर रहे और फिर वो बैठे-बैठे कुर्सी पर ही लुढ़कने लगे। अचानक घटी इस घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पास बैठे दोस्तों और जीजा ने जैसे ही मामले को समझा, ऋषभ को सीपीआर देना शुरू किया। मगर तब तक ऋषभ ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया था। इस बीच जल्दी से फोन पर उनके स्वास्थ्य खराब होने के बारे में बताया गया और कुर्सी पर बैठाकर लिफ्ट के जरिए नीचे पार्किंग तक लाया गया। आनन-फानन में ऋषभ को नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। घटना की बात परिजनों तक पहुंची तो सब हैरान रह गए और नए जुड़ रहे परिवार में भी मातम का माहौल छाया हुआ है। अंतिम संस्कार के लिए ऋषभ का पार्थिव शरीर सूरत से राजस्थान उनके पैतृक गांव लाने के लिए तैयारी शुरू हो गई। जानकारी में सामने आया है कि मृतक अपनी बहन के साथ रहते थे और माता-पिता गांव में ही रहते थे। उन्हें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पद्मावती टेक्सटाइल मार्केट में कपड़े की दुकान शुरू की थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online