LATEST NEWS

ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर की खूब आलोचना हो रही, लेकिन इस पेसर को 3 ओवर फेंकने के लिए मिले 10.75 करोड़ रुपये

नई दिल्ली लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर की खूब आलोचना हो रही है। आईपीएल 2025 के दौरान और इस टूर्नामेंट के बाद तक लोग उनको जमकर लताड़ रहे हैं, क्योंकि इन खिलाड़ियों को मोटी रकम आईपीएल टीमों से मिली, लेकिन प्रदर्शन इनका बहुत घटिया रहा। अगर देखा जाए तो आप ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर के प्रदर्शन को भूल जाएंगे, क्योंकि एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसे सिर्फ 3 ओवर फेंकने के लिए करीब 11 करोड़ मिले हैं। दरअसल, ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से 27 करोड़ मिले। वहीं, वेंकटेश अय्यर इस लीग के इतिहास के चौथे सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी थे। उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। इन दोनों का प्रदर्शन कितना खराब था। हम सभी ने देखा। पंत ने 14 मैचों में 269 रन बनाए और वेंकटेश अय्यर ने 11 मैचों की 7 पारियों में 142 रन बना सके। हालांकि, एक गेंदबाज ऐसा है, जिसे 3 ओवर फेंकने के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपये मिले। दरअसल, ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि टी नटराजन हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था, लेकिन इस गेंदबाज को सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला। इनमें से भी एक मैच में गेंदबाजी की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि मैच बारिश में धुल गया था। एक मैच में गेंदबाजी आई, जिसमें अपने कोटे के चार ओवरों में से सिर्फ 3 ओवर किए और 49 रन दिए। कोई विकेट भी नहीं मिला। इस तरह ये गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स को सबसे महंगा साबित हुआ। हालांकि, आईपीएल के नियम ये कहते हैं कि आप लीग फेज में 100 फीसदी में से जितने मैच खेलेंगे, उतने ही फीसदी आपको पैसे मिलते हैं।

हनुमान बेनीवाल ने पायलट को भाजपा का खास आदमी दिया करार

जयपुर नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पायलट को भाजपा का खास आदमी करार दिया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में बेनीवाल ने कह कि सचिन पायलट तो मानेसर में कांग्रेस सरकार गिराने गए थे, वह भाजपा के करीबी हैं। बेनीवाल ने कहा- सचिन पायलट बयानवीर हैं। कांग्रेस के सारे नेता सिर्फ बयान देना जानते हैं। बच्चों के भविष्य के लिए उन्हें धरने पर बैठना चाहिए, सड़कों पर उतरना चाहिए, आरपीएससी के बाहर प्रदर्शन करना चाहिए। सिर्फ मीडिया में बोलने से कुछ नहीं होगा। अमित शाह के नजदीकी हैं पायलट बेनीवाल ने कहा- सचिन पायलट के पास दिल्ली और जयपुर में आलीशान बंगले हैं। अगर, वे दिल्ली फोन करते हैं तो काम हो जाता है, इसका मतलब साफ है कि उनके केंद्र सरकार में गहरे संपर्क हैं। वह तो अमित शाह के खास लोगों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 2018 में कोई भविष्य नहीं था और अब तो पंचायत चुनाव में ही वह फ्री हो जाएगी। जिस तरह का जोश आज युवाओं में है, उससे साफ है कि कांग्रेस की इस बार कोई सीट नहीं आएगी। अगर, कांग्रेस की सीट ही नहीं आएगी तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री कैसे बनेंगे? गहलोत और वसुंधरा पर भी तंज बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पीएम नरेंद्र मोदी का खास आदमी बताया। साथ ही वसुंधरा राजे पर तंज कसते हुए कहा कि उनके संबंध सोनिया गांधी से अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने किसी नेता को नहीं बुलाया, लेकिन अगर कोई सड़कों पर उतरकर बच्चों के लिए कुछ करे तो उसका स्वागत है। जो कुछ नहीं कर सकते तो कम से कम बात तो करें।

आंखों के नीचे के काले घेरे इस नुस्खे से हो जाएंगे छूमंतर

मेरी आंखों के नीचे पहले कभी काले घेरे नहीं रहे हैं। पर, पिछले कुछ महीनों से मैं इनसे परेशान हो गई हूं। न ही मेरा स्क्रीन टाइम ज्यादा है और न ही मैं कम सोती हूं। कृपया कुछ घरेलू नुस्खे बताएं, जिनकी मदद से एक माह के भीतर ये काले घेरे गायब हो जाएं। डार्क सर्कल के लिए सिर्फ कम नींद या फिर स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल ही जिम्मेदार नहीं होता। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी, थायरॉइड की समस्या और विटामिन-बी, के, ई और डी की कमी भी आंखों के नीचे के काले घेरे के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आप बिना सन्सक्रीन के लंबे समय तक धूप में रहती हैं, तो भी आपके आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। आंखों को रगड़ने और तनाव के कारण भी यह समस्या हो सकती है। आंखों के नीचे के काले घेरे को ठीक करने के लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके आंखों के नीचे लगाकर कुछ देर छोड़ दें। कच्चे आलू में एक एंजाइम होता है, जो ब्लीच का काम करता है। नियमित रूप से कच्चे आलू के इस्तेमाल से आपको काले घेरे से छुटकारा मिल जाएगा। अगर आप चाहें तो रात में सोने से पहले कच्चे दूध में रुई को डुबोएं और उसे आंखों के नीचे कुछ देर रखें। कच्चे दूध में भी त्वचा की रंगत को सुधारने की क्षमता होती है। इसके अलावा एलोवेरा जेल में थोड़ा-सा नारियल तेल या बादाम का तेल मिलाकर उससे आंखों के नीचे वाले हिस्से का मसाज करें। इससे भी डार्क सर्कल को दूर करने में मदद मिलेगी।

पौष्टिक आहार से कोई वंचित न रहे, अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पौष्टिक आहार से कोई वंचित न रहे, अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर खाद्य सुरक्षा में सहयोग के लिए किया आहवान भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खाद्य पदार्थ हमारे लिए प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, जिसका सदुपयोग सभी का दायित्व है। अन्न की बर्बादी रोकना सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से खाद्य सुरक्षा में सहयोग के लिए संकल्प लेने का आहवान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन इस बात के लिए जागरूक करता है कि अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न जाए और पौष्टिक आहार से कोई भी वंचित न रहे।  

स्कूल बसों के लिए 31 नए नियम आए, सेफ्टी डिवाइस, GPS और CCTV के बिना नहीं चलेंगी

 इंदौर नियम विरुद्ध स्कूल बसों का संचालन नहीं किया जा सकेगा। नया सत्र शुरू होने में अभी भी 10 दिन का समय है। इसके पहले आप बसों को ठीक करवा लें अन्यथा सीधे कार्रवाई होगी। स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग नियमित जांच अभियान चलाएगा। चेतावनी के साथ यह सलाह आरटीओ प्रदीप शर्मा ने रेसीडेंसी कोठी में हुई बैठक में दी। परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा ली जा रही स्कूल संचालकों की बैठक में सतर्कता का पाठ भी पढ़ाया गया। स्कूली वाहनों से हर साल होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर परिवहन विभाग और पुलिस ने स्कूली वाहनों के नियमों की जानकारी देकर पालन की करने की हिदायत दी। इंदौर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को रेसीडेंसी कोठी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रदीप शर्मा ने 100 से अधिक स्कूल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बगैर नियमों का पालन किए अब एक भी बस सड़क पर नहीं चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी बस में खामी पाई गई, तो सत्र शुरू होने के बाद सीधे कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्कूल संचालक अभी से सभी बसों के कागजात और अन्य सुरक्षा मापदंड की जांच कर लें। दरअसल जून माह में खुलने वाले शिक्षा सत्र के पहले परिवहन विभाग द्वारा स्कूल संचालकों के साथ बैठक की गई। विभाग ने सभी स्कूलों को चेकलिस्ट का फार्म दिया है, जिसमें फिटनेस, परमिट, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, अग्रनिशमन यंत्र आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है। यह स्कूल संचालकों को यह फार्म भरकर परिवहन विभाग को देना होगा। स्कूल संचालकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय सभी सुरक्षा मानकों का पालन भी करना होगा। बैठक में एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक संतोष कुमार कौल, एसीपी मनोज खत्री, सुप्रिया चौधरी, सुदेश कुमार सिंह और रेखा परिवार सहित स्कूल संचालक मौजूद रहे। अनुपयोगी बसों का रजिस्ट्रेशन कराए निरस्त स्कूल संचालकों को परिवहन विभाग ने अनफिट बसों की सूची भी उपलब्ध कराई। इस पर बस संचालकों ने कहा कि ये बसें अब वे उपयोग नहीं करते हैं। एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने कहा जो बसें उपयोग में नहीं की जा रही हैं, उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कराएं और स्क्रैप में दें। एआरटीओ मिश्रा ने कहा कि जिन ट्रस्ट समितियों ने स्कूल ने पुराने वाहन बेच दिए हैं, लेकिन उनकी आनरशिप चेंज नहीं करवाई है, वे पुराने वाहनों की आनरशिप तुरंत ट्रांसफर करवाएं। पुलिस वेरिफिकेशन कराएं एसीपी सुप्रिया चौधरी ने कहा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्कूल संचालक ड्राइवरों और कंडक्टरों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल संचालकों से कहा कि स्कूल प्रबंधन अपने ड्राइवरों और परिचालकों को प्रशिक्षित करें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। स्कूल बसों को लेकर यह हैं दिशा-निर्देश     स्कूल बस का रंग पीला होना चाहिए।     बसों के आगे-पीछे “स्कूल बस” लिखा होना चाहिए।     बसों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स होना चाहिए।     बस में स्वीकृत स्पीड गवर्नर लगा होना चाहिए।     प्रत्येक बस में सुरक्षा के लिए हारिजेंटल ग्रिल लगे हों।     प्रत्येक बस में आग बुझाने के उपकरण हों।     स्कूल का नाम और फोन नंबर लिखा हो।     सीट के नीचे बैग रखने की व्यवस्था होना चाहिए।     ड्राइवर के पास पांच साल का भारी वाहन का अनुभव होना चाहिए।     बस में महिला चालक या परिचालक का होना आवश्यक है।     आपातकालीन निकास द्वार बसों में रहे।     बस में जीपीएस और सीसीटीवी अनिवार्य है।     स्कूल बस में परदे या शीशे में फिल्म नहीं होना चाहिए।     स्कूल बस के अंदर पर्याप्त रोशनी व सफाई हो।     बस में इमरजेंसी सायरन और अलार्म, पैनिक बटन रहे।     बरसात में पुल, पुलिया पर पानी होने पर पार न करें।     बसों में क्षमता के अनुसार ही विद्यार्थी रहें।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वदेश समाचार पत्र के कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 74 बंगले स्थित स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय के नवनिर्मित विंग की गृह प्रवेश पूजा में सम्मिलित हुए और समाचार पत्र समूह के संपादक मंडल, पत्रकारगण और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। पूजन में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय भी सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, समूह संपादक अतुल तारे, प्रबंध संपादक सौमित्र जोशी, सलाहकार संपादक गिरीश उपाध्याय, स्थानीय संपादक चंद्रवेश पांडे, सहित जनप्रतिनिधि और पत्रकार गण उपस्थित थे।

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, 24 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

भोपाल मध्यप्रदेश में गृह विभाग से संबंधित डीपीओ स्तर पर थोक में तबादले हुए हैं। विभाग ने 24 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के इधर से उधर तबादले हुए हैं। इसी तरह अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया गया है। तबादलों में कई अधिकारियों को जिलों की नई जिम्मेदारी मिली हैं। देखें सूची…

युक्तियुक्तकरण से जशपुर में पालकों में उत्साह, बच्चों में नया जोश

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और स्कूलों में शिक्षक उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में क्रियान्वित इस अभियान से खासकर आदिवासी बहुल और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है। फरसाबहार विकासखंड के दो ऐसे प्राथमिक विद्यालय रैगारमुंडा और मुण्डाडीह, जो वर्षों से शिक्षक विहीन थे, अब यहां युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत  2-2 नियमित शिक्षकों पदस्थ हो चुके हैं। रैगारमुंडा शाला, जो कि स्वयं मुख्यमंत्री श्री साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में स्थित है, में दो शिक्षकों की नियुक्ति से गांव में शिक्षा के प्रति वातावरण पूरी तरह से बदल गया है। पूर्व में विद्यालय केवल व्यवस्था अनुसार शिक्षकों के भरोसे चल रहा था, और बच्चों की उपस्थिति नगण्य थी। अब यहां के पालकों में नया विश्वास जगा है और वे पुनः अपने बच्चों का नामांकन स्थानीय शाला में कराने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी प्रकार मुण्डाडीह के प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से शिक्षक न होने के कारण शिक्षण कार्य लगभग ठप था। गांव के लोग आशंकित थे कि कहीं उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय न हो जाए। किंतु अब नियमित शिक्षकों की पदस्थापना से विद्यालय में फिर से पढ़ाई हो सकेगी। विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और ग्रामवासियों ने शिक्षकों के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामवासी श्रीमती शांति चौहान, जिनकी बेटी कक्षा पाँचवीं में पढ़ती है, भावुक होकर बताती हैं किअब हम निश्चिंत हैं कि हमारे बच्चे भी पढ़-लिखकर कुछ बन पाएंगे। शिक्षक आ गए हैं, ये हमारे लिए बहुत बड़ा तोहफा है। इस सकारात्मक बदलाव पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता देना हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। मैं स्वयं देख रहा था कि कई विद्यालय शिक्षक विहीन स्थिति में थे, विशेष रूप से सुदूर अंचलों में। इसलिए हमने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से लागू किया। यह सुनिश्चित किया गया कि जहां-जहां जरूरत है, वहां शिक्षकों की तैनाती हो। जशपुर के फरसाबहार क्षेत्र में जो सकारात्मक बदलाव आ रहा है, वह इस नीति की सफलता का प्रमाण है। यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में किया गया प्रयास है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि सरकार की कोशिश है कि अगले शैक्षणिक सत्र तक प्रदेश के सभी प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में आवश्यक शिक्षक उपलब्ध हों।शिक्षकों की उपस्थिति से बच्चों को अब नियमित मार्गदर्शन मिलेगा, शैक्षणिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और समूचे अंचल में शिक्षा के प्रति जागरूकता की नई लहर दौड़ पड़ी है। इस प्रकार, जशपुर जिले के रैगारमुंडा और मुण्डाडीह जैसे गांवों में युक्तियुक्तकरण की यह पहल न केवल शिक्षा को बल दे रही है, बल्कि ग्रामीण समाज में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता का आधार भी मज़बूत कर रही है। यह छत्तीसगढ़ सरकार के संकल्प—“सब पढ़ें, सब बढ़ें” की दिशा में एक सार्थक कदम है।

गरीबी और असफलता में जीवन बितता है इन आदतों वाले लोग

इंसान अपनी आदतों का ही बाय प्रोडक्ट होता है। जहां कुछ आदतें उसे जीवन में सफलता और खुशियों की ओर ले जाती हैं तो वहीं अपनी ही कुछ गलत आदतों के चलते वो जीवन में बहुत पीछे छूट जाता है। दरअसल इंसान की आदतें ही उसका व्यक्तित्व और व्यवहार तय करती हैं, जो समाज में उसके सम्मान और स्थान दोनों को तय करते हैं। कई बार इंसान किसी दूसरे की वजह से नहीं बल्कि अपनी ही कुछ आदतों के चलते अपनी तरक्की का रास्ता खुद रोक देता है। कई बार तो ऐसा लगता है मानों अपना सबसे बड़ा दुश्मन वो खुद ही बन बैठा है। आज हम कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो यदि आपके अंदर हैं तो आपको तुरंत उनसे दूरी बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इन्हीं आदतों के बारे में। अपनी गलतियों का दोष दूसरों पर डालना अगर आप भी अपनी गलतियों का दोष अक्सर दूसरों पर ही डाल देते हैं तो समझ लें कि आप अपनी ही सफलता के रास्ते में बाधा बन रहे हैं। जो लोग कभी अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं वो असल में कभी अपनी गलतियों से कुछ सीख ही नहीं पाते। दूसरों पर दोष मढ़ते-मढ़ते कई बार इतनी देर हो जाती है कि इंसान कहीं का नहीं रहता। अंत में ये अपनी लोग अपनी असफलता के लिए दूसरों को कोसते हुए ही नजर आते हैं। हमेशा नेगेटिव सोच रखना अगर लाइफ को ले कर आपका नजरिया बहुत नेगेटिव है या यूं कहें कि आप हर चीज में कोई ना कोई नेगेटिविटी ढूंढने के आदी हैं, तो यकीन मानिए आप अपने ही सबसे बड़े दुश्मन हैं। नकारात्मक सोच और नजरिया रखने वाले लोगों के हाथ अक्सर जीवन में निराशा, हताशा और असफलता ही लगती है। वो कहते हैं ना कि कोई भी काम पहले दिमाग से ही शुरू होता है। ऐसे में जब तक आप किसी चीज को ले कर अच्छा और पॉजिटिव सोचेंगे ही नहीं तब तक भला वो होगा भी कैसे। आलस और काम को टालने की आदत आपने सुना ही होगा कि आलस्य से बड़ा मनुष्य का शत्रु कोई और हो ही नहीं सकता। बात में पूरी सच्चाई भी है। आपकी आलस करने और काम को टालने की एक आदत, आपको जीवन में इतना पीछे ला कर खड़ी कर सकती है कि शायद उसका अंदाजा आपने कभी लगाया भी ना हो। कहते हैं ना ‘काल करे जो आज कर, आज करे सो अब ‘। तो जीवन में सफल होना है तो इस छोटी सी बात को गांठ बांध लें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास हर इंसान में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है लेकिन हद से ज्यादा कॉन्फिडेंस भी व्यक्ति को नीचे गिराने का काम करता है। कई बार ओवर कॉन्फिडेंस के चलते इंसान ऐसी-ऐसी हरकतें कर बैठता है, जो बाद में उसी को नुकसान पहुंचाती हैं। अपने ओवर कॉन्फिडेंस के चलते वो अक्सर खुद को ही सही समझता है, जिससे ना तो वो कुछ नया सीख पाता है और ना ही लोगों को अपने आगे कुछ समझता है। यही अहंकार और हद से ज्यादा कॉन्फिडेंस इंसान की दुर्गति का कारण बनता है। अतीत और भविष्य को ज्यादा महत्व देना कुछ लोग वर्तमान में रहने की बजाए या तो अपने अतीत में बने रहते हैं या फिर भविष्य को ले कर ओवरथिंकिंग करते रहते हैं। ये दोनों ही आदतें व्यक्ति की सफलता में बाधा बनती हैं। ऐसे लोग अक्सर अपने पास्ट या फ्यूचर में फंसे रह जाते हैं, जिसकी वजह से ये वर्तमान में मौजूद अवसरों को खो देते हैं। दिमाग में भविष्य को ले कर ज्यादा ओवर थिंकिंग करने से स्ट्रेस और एंग्जाइटी के सिवाय कुछ भी हाथ नहीं लगता।  

PNB सहित इन बैंकों ने घटाई लोन दरें, अब होम लोन और वाहन लोन होंगे सस्ते

मुंबई 6 जून को भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट कम कर दिया, जिसके बाद रेपो रेट घटकर अब 5.50 फीसदी पर आ चुका है. वहीं RBI के इस फैसले के बाद बैंकों ने भी लोन पर ब्‍याज करना शुरू कर दिया है. PNB और बैंक ऑफ इंडिया समेत कुछ बैंकों ने अपने ब्‍याज दर को कम कर दिया है. ऐसे में लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिलेगी और जिनका लोन पहले से चल रहा है, उनकी भी ईएमआई कम हो जाएगी. कल शेयर बाजार बंद होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने दरों में कटौती का एलान किया था. इससे पहले रिजर्व बैंक के एलान के कुछ देर बाद ही करूर वैश्य बैंक ने भी कर्ज दरों को सस्ता करने का एलान किया था. अगर आपने इन बैंकों से होम लोन लिया है तो आपके बैंक की ईएमआई कम हो जाएगी. पंजाब नेशनल बैंक ने घटाया ब्‍याज पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कहा कि रिजर्व बैंक के द्वारा रेपो दरों में कटौती के बाद बैंक ने रेपो लिंक्ड लैंडिग रेट्स में कटौती की है और दरों को 8.85 फीसदी से घटाकर 8.35 फीसदी कर दिया है. बैंक के मुताबिक MCLR और बेस रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दरें 9 जून से लागू होंगी. शुक्रवार के कारोबार में स्टॉक एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 110.15 के स्तर पर बंद हुआ है. Bank Of India के तहत ब्‍याज वहीं बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि रेपो दरों में कटौती के साथ रेपो बेस्ड लैंडिंग रेट्स में 6 जून से बदलाव किए गए हैं. कटौती के बाद आरबीएलआर  8.85 फीसदी से घटकर 8.35 फीसदी कर दी गई है. शुक्रवार को स्टॉक में हल्की बढ़त देखने को मिली और स्टॉक 124.3 के स्तर पर बंद हुआ. करूर वैश्‍य बैंक ने भी घटाया ब्‍याज इससे पहले करूर वैश्‍य बैंक ने शुक्रवार को एमसीएलआर यानी मर्जिनल कॉस्‍ट ऑफ फंड बेस्‍ड लैंडिंग रेट्स में कटौती का ऐलान किया है. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 6 महीने की MCLR और 12 महीने की MCLR में कटौती की गई है. जानकारी के मुताबिक, 6 महीने की MCLR को 9.9 फीसदी से घटाकर 9.8 फीसदी कर दिया गया है. जबकि 1 साल के एमसीएलआर को 10 फीसदी से घटाकर 9.8 फीसदी किया गया है. इंडियन बैंक ने भी घटाया ब्‍याज इंडियन बैंक ने बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के द्वारा पॉलिसी रेपो रेट में आधा फीसदी की कटौती को देखते हुए बैंक ने रेपो बेंचमार्क रेट्स में संशोधन किया है. रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लैंडिंग रेट्स 8.7 फीसदी से घटकर 8.2 फीसदी किए गए हैं. नई दरें 9 जून 2025 से लागू होंगी. अब घर और वाहन लोन होंगे सस्ते पीएनबी ने बताया कि इस कटौती के बाद होम लोन की ब्याज दरें 7.45% प्रति वर्ष से शुरू होंगी। वाहन लोन की दरें 7.8% प्रति वर्ष से शुरू होंगी। यह कदम ग्राहकों की ईएमआई को और सस्ता बना देगा। आरबीआई का बड़ा कदम: 50 बेसिस पॉइंट की कटौती इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% कर दिया। साथ ही, कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) में भी 100 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 3% कर दिया गया, जिससे बैंकों के पास ₹2.5 लाख करोड़ अतिरिक्त कैश उपलब्ध हो गई। मौद्रिक नीति समिति का फैसला गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 5-1 के बहुमत से यह निर्णय लिया। समिति में तीन बाहरी सदस्य भी शामिल थे। अब तक 2025 में 100 बीपीएस की कटौती 2025 में आरबीआई अब तक कुल 100 आधार अंक की ब्याज दर कटौती कर चुका है।     फरवरी में 25 बीपीएस     अप्रैल में 25 बीपीएस     जून में 50 बीपीएस     यह मई 2020 के बाद पहली बार इतनी निरंतर कटौती हुई है। ‘तटस्थ’ बना मौद्रिक नीति रुख आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख ‘अनुकूल’ (accommodative) से बदलकर ‘तटस्थ’ (neutral) कर दिया है। इसका मतलब है कि आगे चलकर ब्याज दरें बढ़ भी सकती हैं या और घट भी सकती हैं, यह सब आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगा। सीमित है आगे की कटौती की गुंजाइश गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिया कि आगे दरों में कटौती की गुंजाइश सीमित हो सकती है, क्योंकि अर्थव्यवस्था को सहारा देने के साथ-साथ महंगाई पर भी नियंत्रण जरूरी है। जल्द अन्य बैंक भी कर सकते हैं ऐलान पीएनबी की तरह अन्य सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी जल्द ही लोन दरों में कटौती की घोषणा कर सकते हैं, जिससे व्यापक स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।  

ऑपरेशन स्पाइडर पर पुतिन की रिवेंज स्ट्राइक! यूक्रेन पर मिसाइलों की बरसात

कीव रूस ने यूक्रेन पर भीषण हवाई हमला किया है। इस हमले में यूक्रेन के चार नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 40 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। हमले इतने जोरदार थे कि यूक्रेनी सेना को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसे यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब का जवाब माना जा रहा है, जिसमें रूस को कम के कम 9 परमाणु बमवर्षक विमान खोने पड़े थे। इस हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने रात भर में 400 से अधिक ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमला किया है। ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के सहयोगियों से युद्ध रोकने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आह्वान किया। रूसी हमले से सदमे में यूक्रेन ज़ेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “यदि कोई दबाव नहीं डालता है और युद्ध को लोगों की जान लेने के लिए और समय देता है, तो वे दोषी और जिम्मेदार हैं। हमें निर्णायक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।” यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति के आह्वान का समर्थन किया तथा सहयोगियों से अविलंब अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ाने का आग्रह किया। यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिगा ने एक बयान में कहा, “रूस द्वारा रात में नागरिकों पर किया गया हमला एक बार फिर दर्शाता है कि मॉस्को पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव यथाशीघ्र बढ़ाया जाना चाहिए।” 18 इमारतों को किया जमींदोज यह हमला रूस की ओर से यूक्रेन पर हो रहे लगातार और व्यापक हमलों की कड़ी में एक और खतरनाक कदम है. खारकीव के मेयर इगोर टेरेखोव ने बताया कि हमले में 18 बहुमंजिला इमारतें और 13 निजी मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. यूक्रेन ने मचाई थी तबाही पिछले दिनों यूक्रेन ने ड्रोन के जरिए रूस पर ताबड़तोड़ हमला किया. रॉयटर्स ने तीन ओपन सोर्स विश्लेषकों के हवाले से बताया है कि रूस के अंदर यूक्रेन द्वारा ड्रोन हमला किए जाने के तुरंत बाद ली गई रूसी एयर बेस की सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि कई बम गिराने वाले विमान नष्ट हो गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. 117 ड्रोन से किया अटैक यूक्रेन ने टारगेट के करीब कंटेनरों से लॉन्च किए गए 117 मानव रहित एरियल व्हीकल का उपयोग करके रूस भर में करीब चार एयर बेस को निशाना बनाया. रॉयटर्स की ओर से वेरिफाइड ऑपरेशन के ड्रोन फुटेज से पता चलता है कि करीब दो जगहों पर कई एयरक्राफ्ट पर हमला किया गया. चार लोगों की मौत की पुष्टि कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने पुष्टि की कि चार लोगों की मौत हो गई है और कहा कि शहर में 20 लोग घायल हुए हैं। सोलोम्यांस्की जिले में, 16 मंजिला आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लग गई। आपातकालीन सेवाओं ने अपार्टमेंट से तीन लोगों को निकाला, और बचाव अभियान जारी है। इसके बाद एक धातु गोदाम में आग लग गई। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख दिमित्रो ब्रायज़िन्स्की के अनुसार, उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र में, एक शाहेद ड्रोन एक अपार्टमेंट इमारत के पास फट गया, जिससे खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। उन्होंने कहा कि शहर के बाहरी इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइलों से विस्फोट भी दर्ज किए गए। जेलेंस्की ने बताया कहां-कहां हुआ हमला हमले के बाद जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, रूस अपनी नीति नहीं बदलता – शहरों और आम जीवन पर एक और बड़ा हमला। उन्होंने लगभग पूरे यूक्रेन को निशाना बनाया – वोलिन, लविवि, टेरनोपिल, कीव, सुमी, पोल्टावा, खमेलनित्सकी, चर्कासी और चेर्निहिव क्षेत्र। कुछ मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया गया। मैं अपने योद्धाओं को उनकी रक्षा के लिए धन्यवाद देता हूं। लेकिन दुर्भाग्य से, सभी को रोका नहीं जा सका।।” 400 ड्रोन, 40 मिसाइलों से हमला उन्होंने आगे कहा, आज के हमले में कुल मिलाकर 400 से अधिक ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलों – बैलिस्टिक मिसाइलों सहित – का इस्तेमाल किया गया। 49 लोग घायल हुए। दुर्भाग्य से, संख्या बढ़ सकती है – लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक, तीन मौतों की पुष्टि हुई है – वे सभी यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के कर्मचारी थे। उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। सभी आवश्यक सेवाएं अब ग्राउंड पर काम कर रही हैं, मलबे को साफ कर रही हैं और बचाव अभियान चला रही हैं। सभी नुकसान निश्चित रूप से बहाल किए जाएंगे।”

WTC Final के बाद ये 2 तूफानी खिलाड़ी कर सकते हैं साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू, टीम का हुआ ऐलान

नई दिल्ली अभी साउथ अफ्रीका की टीम की नजरें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल पर हैं, जो 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। हालांकि, WTC 2025 Final के बाद कुछ नए चेहरे साउथ अफ्रीका की टीम में नजर आने वाले हैं, जिसका ऐलान साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ WTC फाइनल के बाद खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। ऐसे में लुआन डे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस के टेस्ट डेब्यू करने की उम्मीद है। 28 जून से 10 जुलाई तक ये सीरीज होगी, जो नए WTC चक्र का हिस्सा नहीं है। लुआन डे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस के अलावा बुलावायो में आने वाले कुछ सप्ताह में खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड बैटर लेसेगो सेनोक्वाने, तेज गेंदबाज कोडी यूसुफ और ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायेन को टीम में पहली बार मौका मिला है। जुबैर हम्जा की भी वापसी हो गई है, जिन्होंने पिछले साल फरवरी में एकमात्र टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के लिए खेला था। इस सीरीज में सबकी नजरें निश्चित रूप से ब्रेविस और प्रीटोरियस पर टिकी रहेंगी, जो 22 और 19 साल के हैं। उन्होंने जूनियर और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में किए कारनाओं से खूब नाम कमाया है। ब्रेविस सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि रेड बॉल क्रिकेट में भी उतने ही खतरनाक नजर आए हैं। उन्होंने 12 पारियों में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 573 रन बनाए हैं। दो शतक और दो अर्धशतक उन्होंने जड़े हैं। वहीं, प्रीटोरियस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। 16 सदस्यीय टीम साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने चुनी है, जिसमें से 8 खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाले हैं। टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगम, कॉर्बिन बॉश, टोनी डिजोरजी, केशव महाराज, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी और काइल वेरिन – बुलावायो जाने वाले 16 खिलाड़ियों में शामिल हैं। मार्को यानसेन, एडेन मार्करम, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम इस प्रकार है टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डिजोरजी, जुबैर हम्जा, केशव महाराज, क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल वेरिन और कोडी यूसुफ।  

पूर्व CM दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ अब गाज गिरना तय

भोपाल  अपनी ही पार्टी कांग्रेस के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ अब गाज गिरना तय माना जा रहा है. मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने इसके संकेत दिए हैं. पार्टी की लक्ष्मण रेखा कई बार लांघ चुके लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी है. बता दें कि लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी से लेकर उमर अब्दुल्ला पर आपत्तिजनक बयानबाजी की है. लक्ष्मण सिंह के स्पष्टीकरण से पार्टी संतुष्ट नहीं बार-बार पार्टी विरोधी बयान देने के कारण लक्ष्मण सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया. जो सफाई उन्होने दी, उससे पार्टी की अनुशासन समिति संतुष्ट नहीं है. वहीं, राहुल गांधी ने भी मध्यप्रदेश के दौरे पर ये स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निकाला जाना तय हो चुका है. इस संबंध में एआईसीसी में औपचारिकता भी पूरी कर ली गई है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने बयान जारी कर लक्ष्मण सिंह के निष्कासन को लेकर इशारा भी कर दिया है. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दे चुके हैं संकेत स्वदेश शर्मा का कहना है “अनुशासनहीनता के मामले में कांग्रेस में बीजेपी की तरह से दिखावा नहीं है. चाहे छोटा नेता हो या बड़ा, सांसद हो या विधायक सब समान हैं. जो भी अनुशासनहीनता करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना तय है.” प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से जब पत्रकारों ने लक्ष्मण सिंह की अनुशासनहीनता को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था “आप इंतजार कीजिए. जल्द सब आपके सामने आएगा.” उन्होंने इशारे में ये पहले ही बता दिया था “पार्टी लक्ष्मण सिंह की अनुशासनहीनता को इस बार बख्शने वाली नहीं है.” इस बार लक्ष्मण सिंह के बयान बनेंगे मुसीबत बता दें कि कुछ दिन पहले लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा था. लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोच समझकर बोलन की सलाह दी थी. उन्होंने राबर्ट वाड्रा पर भी टिप्पणी की. कहा था ठइन दोनों का बचपना जाने कब जाएगा.” इसी तरह से उन्होंने उमर अब्दुल्ला को लेकर विवादित बयान दिया था. पहलगाम में हुई घटना पर सवाल उठाते हुए ये तक कह दिया था “उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं.”

मेघालय में सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सक्रिय हुए

इंदौर मेघालय में इंदौर के मैरिड कपल राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और शिलांग में मौजूद सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी को फोन पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. राजा रघुवंशी के परिवार ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद मांगी थी. रघुवंशी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिलने पहुंचा था, जहां उन्होंने शिलांग में सोनम की तलाश में जुटे उनके भाई गोविंद से फोन पर बात करवाई. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोविंद से कहा, ”मैं अमित शाह जी से इस पूरे मामले को लेकर बात कर रहा हूं. सोनम को ढूंढकर वापस लाएंगे.” केंद्रीय मंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सोनम की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. यह मामला अब केंद्रीय स्तर पर चर्चा में है और परिवार को उम्मीद है कि शीघ्र ही सोनम का पता लगाया जाएगा. बता दें कि सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी पुलिस के साथ लगातार सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं. बीते दिन उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ”मैं सोनम का भाई हूं. मुझे अंदर से फीलिंग आ रही है कि सोनम अभी जिंदा है. पुलिस यहां डेड बॉडी ढूंढ रही है, लेकिन मेरा निवेदन है कि डेड बॉडी न ढूंढे, बल्कि सोनम को तलाशे. इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए.” गोविंद ने बताया कि जहां राजा का शव मिला था, वहां गहरी खाई में SDRF और NDRF ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला. सोनम के पास दो मोबाइल थे, जो अभी तक नहीं मिले. पुलिस के अनुसार, सोनम और राजा की आखिरी मोबाइल लोकेशन डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज के पास थी. गोविंद ने यह भी बताया कि 20 मई को उनकी सोनम से आखिरी बातचीत हुई थी. उन्होंने कहा, ”सोनम और राजा का असम के गुवाहाटी जाने का प्लान था, लेकिन पता नहीं वे शिलांग कैसे पहुंच गए और कब उन्होंने यह प्लान बनाया? हम लोग पहले कभी शिलांग नहीं आए, हां, कामाख्या देवी के दर्शन के लिए जरूर आए थे.” इस मामले में सोनम की तलाश जारी है, लेकिन परिवार और रघुवंशी समाज का मानना है कि बिना सीबीआई जांच के इस रहस्यमयी मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी. टूरिस्ट गाइड ने बताया लापता होने से पहले वाला सीन हनीमून के लिए निकले सोनम और राजा रघुवंशी 23 मई को मेघालय के शिलांग से लापता हो गए थे। राजा का शव 2 जून को मिला। पुलिस का कहना है कि राजा की हत्या की गई थी। इस मामले में एक टूरिस्ट गाइड, अल्बर्ट पडे ने कुछ जानकारी दी है। उसने बताया कि उसने सोनम और राजा को तीन अन्य लोगों के साथ देखा था। यह घटना मेघालय के नोंग रियात में डबल डेकर रूट ब्रिज के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोनम की तलाश जारी है। कौन हैं अल्बर्ट पडे? अल्बर्ट पडे, जो माव्लाखियात गांव का टूरिस्ट गाइड है, ने पहली बार पत्रकारों को यह जानकारी दी है। पडे ने बताया कि उसने सोनम और राजा को तीन आदमियों के साथ माव्लाखियात पार्किंग की ओर जाते हुए देखा था। बता दें कि राजा का शव एक खाई में मिला था। पुलिस ने बताया कि उसकी हत्या की गई थी और पास में एक बड़ा चाकू मिला था, जिसका इस्तेमाल हत्या के लिए किया गया था। पुलिस दर्ज कर चुकी है बयान पडे पहले बात करने को तैयार नहीं था, लेकिन बाद में गांव वालों के कहने पर उसने बात की। उसने बताया कि पुलिस ने पहले भी उसका बयान दर्ज किया था। यह पहली बार था जब उसने मीडिया से बात की। 22 मई की शाम को मिला था गाइड पडे ने बताया कि 22 मई की शाम को उसने सोनम और राजा से बात की थी और उनसे पूछा था कि क्या उन्हें गाइड की ज़रूरत है। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। यह जोड़ा शिलांग से किराए पर दोपहिया वाहन लेकर माव्लाखियात पहुंचा था। यह गांव नोंग रियात में डबल डेकर रूट ब्रिज का मुख्य प्रवेश द्वार है। भा वानसाई नाम के एक गाइड ने, जिसे इस जोड़े ने माव्लाखियात से छोड़ने के लिए किराए पर लिया था, उन्हें नोंग रियात में शिप्रा होमस्टे पहुंचाया, जहां वे उस रात रुके थे। अगले दिन सुबह 10 बजे फिर देखा पडे ने बताया कि उसने सोनम और राजा को अगले दिन सुबह करीब 10 बजे देखा था, जब वह डबल डेकर रूट ब्रिज की ओर जा रहा था। दोनों पार्किंग की ओर जा रहे थे। सोनम, राजा से पीछे चल रही थी। राजा तीन ‘टूरिस्टों’ के साथ दोस्ताना बातचीत कर रहा था और वे हिंदी में बात कर रहे थे। जब पडे से पूछा गया कि क्या उसने कुछ संदिग्ध देखा, तो उसने कहा, ‘मैं कह नहीं सकता क्योंकि वे हिंदी में बात कर रहे थे, जो मुझे ज़्यादा समझ में नहीं आती। अगर वे अंग्रेजी में बात कर रहे होते तो मैं समझ जाता। जब वे लौट रहे थे तो मैंने जोड़े से बात नहीं की, क्योंकि उन्हें गाइड की ज़रूरत नहीं थी।’ घटना से टूरिज्म पर बुरा असर इस घटना के बारे में बात करते हुए उसने कहा, ‘हमें बुरा लग रहा है, क्योंकि हमने बचपन से अपराध की ऐसी घटनाएं नहीं देखीं। हम भगवान से डरते हैं। गांव वाले इस बात से चिंतित हैं कि कहीं उनका नाम बदनाम न हो जाए, क्योंकि पुलिस ने बताया है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार नया था और पहले कभी लकड़ी काटने के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया था। दूसरे गाइड ने क्या बताया इस बीच, वानसाई ने कहा कि जोड़े ने उसे लिविंग रूट ब्रिज के पास एक गेस्ट हाउस में छोड़ने के लिए किराए पर लिया था। उन्होंने कहा, ‘राजा, अंग्रेजी में ज़्यादा बात नहीं करते थे। सोनम ज़्यादातर बात कर रही थी। उन्होंने आगे कहा कि जोड़े ने उनकी सेवाएं लेने … Read more

राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ लोन देकर सक्षम बनाया जा रहा

जबलपुर कौशल विकास और रोजगार विभाग राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘पप्पू’ बताया है. उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं. जो अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं कर पाया, वो देश क्या चला पाएगा. राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ लोन देकर सक्षम बनाया जा रहा है. वहीं पब में बजरंग दल के हंगामे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई कानून के ऊपर नहीं है. सरकार कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है. इसी के साथ मध्य प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में भी काम कर रही है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online