LATEST NEWS

पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री पर पतंजलि योगपीठ को कानूनी रूप से अनुमति दी गई जमीन से अधिक भूमि खरीदने देने का आरोप

काठमांडू  नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल भ्रष्टाचार के मामले में फंस गए हैं। उनके ऊपर बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि योगपीठ के लिए लैंड डील के मामले में घोटाले का आरोप लगाया गया है। पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री पर 2009 से 2011 के बीच पतंजलि योगपीठ नेपाल कंपनी को कानूनी रूप से अनुमति दी गई जमीन से अधिक भूमि खरीदने देने का आरोप है, और उनसे 18.5 करोड़ नेपाली रुपये हर्जाने की मांग की गई है। माधव कुमार नेपाल और पतंजलि योगपीठ दोनों ने भी आरोपों से इनकार किया है। नेपाल की यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी के नेता माधव कुमार ने नेपाली अखबार कांतिपुर से बातचीत में भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने पतंजलि भूमि सौदे के संबंध में कुछ भी अवैध नहीं किया है और न ही किसी भ्रष्टाचार में लिप्त रहा हूँ, जिससे राज्य को कोई नुकसान हुआ हो।’ माधव कुमार नेपाल पर क्या हैं आरोप? नेपाल की भ्रष्टाचार विरोधी संस्था कमीशन फॉर द इन्वेस्टिगेशन ऑफ एब्यूज ऑफ अथॉरिटी (CIAA) ने आरोप लगाया कि कावरे जिले की जमीन को बाद में दूसरी जमीन के साथ अदला-बदली करने या ज्यादा कीमत पर बेचने की अनुमति दी गई, जिससे राज्य को नुकसान हुआ। आयोग ने गुरुवार 5 जून को काठमांडू की एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया। आयोग ने अदालत से नेपाल को 18.5 करोड़ नेपाली रुपये (लगभग 13.5 लाख डॉलर) का जुर्माना भरने का आदेश देने की मांग की है। पतंजलि ने आरोपों पर दी सफाई माधव कुमार नेपाल को अगर दोषी पाया जाता है तो उन्हें 17 साल तक जेल की सजा हो सकती है। वहीं, मामले में भारत में पतंजलि योगपीठ ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है। पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया कि कंपनी ने उचित प्रक्रिया के तहत निजी तौर पर जमीन खरीदी है। रॉयटर्स को एक संदेश में तिजारा ने कहा, पतंजलि ने कोई सरकारी जमीन नहीं खरीदी है। स्थानीय प्रतिरोध की कार्रवाई और कार्यवाही में हमारा नाम घसीटना अनुचित है। आयोग ने 92 अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए हैं, जिनमें कुछ पूर्व मंत्री और अधिकारी शामिल हैं। इनमें से कई की पहले ही मौत हो चुकी है।

भगदड़ हादसे में विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई, शिकायत पर आया पुलिस का रिएक्शन

बेंगलुरु बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुए भगदड़ हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हैं। इस मामले में अब भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के सदस्य विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता एचएम वेंकटेश ने बेंगलुरु के कंबन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वेंकटेश ने बेंगलुरु के क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि कोहली ने आईपीएल के जरिए “जुए को बढ़ावा दिया” और इसने लोगों को बड़ी संख्या में एकत्रित होने के लिए उकसाया, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। वेंकटेश ने कहा, “आईपीएल कोई खेल नहीं, बल्कि जुए का एक रूप है जिसने क्रिकेट को दूषित कर दिया है। विराट कोहली आरसीबी टीम के सबसे प्रमुख चेहरा हैं और वे इस जुए में शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कोहली और उनकी टीम को एफआईआर में आरोपी बनाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। क्या बोली पुलिस? मीडिया के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विराट कोहली के खिलाफ दर्ज शिकायत को मौजूदा केस की जांच के तहत समीक्षा की जाएगी। अभी तक उनके खिलाफ कोई अलग एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अब तक कितने गिरफ्तार हुए? इस मामले में अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आरसीबी के वरिष्ठ अधिकारी निखिल सोसाले और तीन इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोग शामिल हैं। इन्हें 6 जून की सुबह क्यूबन पार्क पुलिस और सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की संयुक्त कार्रवाई में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इन्हें मेडिकल जांच के बाद सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। RCB, DNA एंटरटेनमेंट और KSCA पर एफआईआर 5 जून को पुलिस ने आरसीबी फ्रेंचाइजी, इवेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैरकानूनी जमावड़ा और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद ही गिरफ्तारियों की कार्रवाई शुरू हुई। KSCA अधिकारियों को हाईकोर्ट से राहत इस बीच, कर्नाटक हाईकोर्ट ने KSCA के पदाधिकारियों को अंतरिम राहत दी है। अध्यक्ष रघु राम भट, सचिव ए. शंकर, कोषाध्यक्ष ईएस जयराम और अन्य अधिकारियों ने एफआईआर रद्द कराने की याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस को फिलहाल उनके खिलाफ कोई कठोर कदम न उठाने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जून को होगी। निखिल सोसाले की याचिका भी हाईकोर्ट में गिरफ्तार आरसीबी अधिकारी निखिल सोसाले ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी बिना किसी ठोस सबूत या प्रारंभिक जांच के की गई है, और इसे निरस्त किया जाना चाहिए। प्रशासनिक कार्रवाई: कई वरिष्ठ अधिकारी निलंबित इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के डीजीपी और आईजीपी को निर्देश दिया कि आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट और KSCA के जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने इसे ‘गंभीर लापरवाही’ का मामला बताया। वहीं, बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद, अतिरिक्त आयुक्त विकास कुमार विकास, डीसीपी (सेंट्रल) शेखर एचटी, एसीपी बालकृष्ण और क्यूबन पार्क पुलिस निरीक्षक गिरीश ए.के. सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।  

दिल्ली के नागरिकों को रेखा गुप्ता सरकार की ओर से एक और तोहफा मिलने जा रहा

नई दिल्ली  सरकार की ओर से दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान तो पहले ही कर दिया गया था। अब दिव्यांगजन के सहायकों को भी पैसा देने की तैयारी की जा रही है। दिव्यांगजन की देखभाल के लिए सहायकों को सरकार की ओर से यह आर्थिक मदद दी जाएगी। जरूरी नहीं है कि दिव्यांगजन के सहायक उनके माता-पिता, पति-पत्नी या भाई-बहन ही हो। जो भी व्यक्ति दिव्यांगजन की देखभाल कर रहा है, वह भी 5000 रुपये महीने पाने का हकदार होगा। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह के मुताबिक दिव्यांगजनों की देखभाल अच्छे से हो, इसके लिए सहायकों का भी ध्यान रखना जरूरी है। सरकार की ओर से 5000 रुपये महीने का मानदेय देने का प्रस्ताव दिया गया है। अभी इस प्रस्ताव में कुछ संशोधन किए जा रहे हैं और जल्द ही इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। 5000 रुपये के लिए होगी यह शर्त दिल्ली में अभी उन्हीं लोगों को दिव्यांग पेंशन मिलती है, जिनकी दिव्यांगता 40% से ज्यादा है। हालांकि सहायक को मानदेय के लिए प्रस्ताव में शर्त रखी गई है कि 5000 रुपये उसी स्थिति में मिलेंगे, अगर दिव्यांगजन 80 प्रतिशत दिव्यांग होंगे और पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर होंगे। ऐसी स्थिति में ही दिव्यांगजन के सहायक को 5000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अभी मौजूद आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 1000 से ज्यादा परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। 1.5 लाख लोगों को मिल रही दिव्यांग पेंशन दिल्ली में एक अनुमान के मुताबिक करीब 1.5 लाख दिव्यांगजनों को पेंशन दी जा रही है। दिव्यांग पेंशन के लिए 40% से ज्यादा दिव्यांगता होना जरूरी है। इसके अलावा व्यक्ति दिल्ली में कम से कम 5 साल से रह रहा हो और परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। अगर आवेदक को पहले से किसी सरकारी पेंशन का फायदा मिल रहा है तो फिर उसे दिव्यांग पेंशन नहीं मिलेगी। कब मिलेगी बढ़ी हुई दिव्यांग पेंशन दिल्ली सरकार बजट में पेंशन योजनाओं में 500 रुपये बढ़ाने का भी ऐलान कर चुकी है। इसके मुताबिक दिव्यांगजन को पेंशन के रूप में हर महीने 3000 रुपये मिलेंगे। हालांकि लाभार्थियों के खाते में बढ़ा हुआ पैसा अभी तक मिलना शुरू नहीं हुआ है। दरअसल दिल्ली सरकार पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतों को देखते हुए सत्यापन कराने में लगी हुई है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जल्द ही लाभार्थियों के खाते में दिव्यांग पेंशन आना शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सांदीपनी और जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

सांदीपनी स्कूल एवं नवोदय विद्यालय के स्थापित होने से शिक्षा के नए कीर्तिमान बनेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्य मार्ग से नवोदय विद्यालय तक सडक का निर्माण किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सांदीपनी और जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का किया लोकार्पण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन रतलाम जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिले को दो सौगातें मिली हैं। आलोट में नवोदय विद्यालय के साथ ही सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकापर्ण किया गया है, जो शिक्षा के क्षे़त्र में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। मध्यप्रदेश में शासकीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहें है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र मे उत्तरोतर प्रगति कर रहा है। रतलाम के आलोट में 38.4 करोड़ लागत से बने पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय-2, छात्रावास और स्टॉफ क्वार्टरो तथा 35 करोड़ 11 लाख की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025 में 10वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा के परिणामों में निजी स्कूलों के बजाए शासकीय स्कूल के बच्चों ने ज्यादा अच्छा प्रर्दशन किया है। नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं में भी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कोई कमी नही छोडी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय से मुख्य मार्ग से जोडने वाली सड़क का निर्माण किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अन्य क्षेत्रों में भी विकास के कार्य कर रही हैं। सिंचाई के लिए भी कई परियोजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी विजन के तहत नदी जोड़ो अभियान की शुरूआत हुई है। राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की बेहतरी के लिए पार्वती, चंबल, कालीसिंध नदी जोडों परियोजना स्वीकृत की गई है। इससे प्रदेश के कई गांव को पेयजय एवं सिंचाई के लिए जल मिल सकेगा। मध्यप्रदेश मे लगभग 55 लाख हैक्टेयर में सिंचाई हो रही है। किसानों को विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलर पम्प देने की योजना है। इससे किसानों को बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है। मध्यप्रदेश देश में पर्यटन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर आ गया है। आलोट में क्षिप्रा-चंबल नदी संगम स्थल पर पर्यटन का विकास किया जाएगा। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि यह नवोदय विद्यालय रतलाम में दूसरा है, पहला विद्यालय कालूखेड़ा में स्थित है। नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय और उत्कृष्ट विद्यालय पूरे देश में विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं नैतिक विकास कर रहे हैं। शिक्षा ही सामाजिक एवं आर्थिक विकास का आधार है। भारत में साक्षरता दर निरंतर बढ़ रही है, जिसमें नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि रतलाम जिले के आलोट में यह दूसरा नवोदय विद्यालय प्रारंभ हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आधार पर युवाओं को रोजगार मूलक शिक्षा देने में जवाहर नवोदय विद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे नवोदय विद्यालयों में अध्ययन कर जेईई, नीट जैसी परीक्षाएं पास कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय में प्रवेश ले रहे है। लगभग 1 करोड़ 53 लाख बच्चे मध्यप्रदेश के विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। राज्य एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से इन विद्यालयों में एआई की पढ़ाई भी प्रारंभ की गई है। स्कूल समाज को मजबूत बनाते है। मध्यप्रदेश की नई पीढ़ी को सशक्त कर प्रदेश को विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक आलोट डॉ. चिंतामणि मालवीय उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री एवं अतिथियों का स्वागत पारंपरिक पगड़ी, शॉल एवं पारंपरिक पेन्टिग भेंट कर किया गया। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में सर्व-सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्ष 2022-23 में सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की है, जो अब महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से पहचाने जा रहे हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालय आलोट में आसपास के 1600 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश लेंगे, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषय-वार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है।  

इधर जंग के बीच इजराइल ने कर ली बंपर कमाई, मुस्लिम देशों ने खूब दिए ऑर्डर, ये कैसा दोगलापन ?

तेल अवीव  इजरायल के सैन्य निर्यात ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड तब बना है, जब इजरायल एक साथ कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है। नई रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने 2024 में पहले से कहीं अधिक हथियार अन्य देशों को बेचे हैं। वर्तमान में इजरायल गाजा में युद्ध लड़ रहा है। वहीं, सीरिया, लेबनान, ईरान और यमन में हवाई हमले और स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन चला रहा है। इजरायल पर गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ रहा है। इसके बावजूद यह देश झुकने को तैयार नहीं है और दुश्मनों से जमकर लोहा ले रहा है। इजरायल का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर यूरेशियन टाइम्स ने बताया कि इजरायल के रक्षा मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार, 2024 में इजरायल का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 14.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। इसने 2023 में 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पिछले उच्च स्तर को तोड़ दिया। इजरायल ने हथियारों की बिक्री में साल-दर-साल 13% की अच्छी वृद्धि दर्ज की, जिससे यह स्पष्ट रूप से स्थापित हुआ कि इसके रक्षा निर्यात, गाजा में चल रहे युद्ध और मानवाधिकारों के हनन और यहां तक कि नरसंहार के आरोपों के कारण वैश्विक स्तर पर इसकी बढ़ती आलोचना और अलगाव से अछूते हैं। लगातार चौथे साल बढ़ा इजरायल का निर्यात इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने कहा, “यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है और लगातार चौथा वर्ष है जब इजरायल के रक्षा निर्यात के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है।” अपने सबसे लंबे युद्ध के दौरान इजरायल की बढ़ती हथियारों की बिक्री रूस के बिल्कुल विपरीत है, जहां यूक्रेन में युद्ध के दौरान रक्षा निर्यात बिखर गया है। डेटा से पता चलता है कि इजरायल ने कुछ पूर्व रूसी हथियार निर्यात बाजारों में विस्तार किया हो सकता है। रूस के बाजार को इजरायल ने कब्जाया स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने गणना की कि 2019 से 2023 की अवधि में रूसी हथियारों के निर्यात में पिछले पांच साल की अवधि की तुलना में आधे से भी कम कमी आई है। अन्य अनुमानों ने और भी भयावह तस्वीर पेश की है। जेम्सटाउन फाउंडेशन के अनुसार, यूक्रेन के लिए पुनर्निर्देशित संसाधनों, प्रतिबंधों, मुद्रास्फीति और वित्तपोषण संबंधी मुद्दों के कारण 2021 से 2024 तक रूस के हथियारों के निर्यात में 92 प्रतिशत की गिरावट आई है। चूंकि रूस भारत से लेकर अरब देशों तक एशिया में अपने विरासत रक्षा निर्यात बाजारों को खो रहा है, इसलिए इज़राइल ने इस कमी को पूरा करने के लिए कदम बढ़ाया है। इजरायली हथियारों के लिए बाजार आंकड़ों के अनुसार, यूरोप इजरायली हथियारों के निर्यात का सबसे बड़ा बाजार है, जो इजरायल के रक्षा निर्यात का 54% हिस्सा है। 2023 में, यूरोप में इजरायली हथियारों के निर्यात 35% था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2024 में यूरोपीय देशों ने लगभग 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के इजरायली सैन्य उत्पाद खरीदे, जबकि 2023 में यह 4.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। इसका प्रमुख कारण रूस-यूक्रेन युद्ध है, क्योंकि यूरोप अपने रक्षा खर्च को बढ़ा रहा है और अपने घटते सैन्य भंडार को फिर से भरने की कोशिश कर रहा है। जर्मनी हुआ इजरायी हथियारों का दीवाना एरो 3 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए जर्मनी के साथ इजरायल के ऐतिहासिक सौदे ने इन हथियारों की बिक्री में एक बड़ा हिस्सा दिया। इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने एरो 3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए जर्मनी के साथ 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का समझौता किया, जो इजरायल के इतिहास में सबसे बड़ा रक्षा सौदा है। विशेष रूप से, यूरोप को इजरायली हथियारों की बिक्री में वृद्धि हुई है, इस तथ्य के बावजूद कि कई यूरोपीय देश गाजा में इजरायल के अभियान की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं, जो अब अपने 20वें महीने में है। पिछले साल कई प्रमुख यूरोपीय रक्षा प्रदर्शनियों से इजरायली फर्मों को बाहर रखा गया था। इसके अलावा, कुछ देशों ने पहले से हस्ताक्षरित रक्षा अनुबंधों को भी रोक दिया है। 14.8 बिलियन डॉलर तक बेचे हथियार ‘यूरेशियन टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नए आंकड़ों के अनुसार साल 2024 में इजरायल का रक्षा निर्यात 14.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था. इसने साल 2023 के 13 बिलियन यूएम डॉलर के रिकॉर्ड को तोड़ा है. बता दें कि इजरायल के हथियार बिक्री में साल दर साल 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने इसको लेकर कहा,’ यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है और लगातार चौथा साल है जब इजरायल के रक्षा निर्यात के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है.’ रूस को पछाड़ा ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI) के आंकड़ों के मुताबिक रूसी हथियारों के निर्यात में साल 2019-2023 के बीच पिछले 5 साल की अवधि के मुकाबले काफी कमी आई है. ‘जेम्सटाउन फाउंडेशन’ के मुताबिक साल 2021-2024 तक रूस के हथियारों के निर्यात में 92 प्रतिशत की कमी आई है. आंकड़ों के मुताबिक इजरायली हथियार के लिए यूरोप सबसे बड़ा मार्केट है. इसका मुख्य कारण रूस-यूक्रेन युद्ध है, जिसमें यूरोप रक्षा खर्च बढ़ाते हुए सैन्य भंडार को भर रहा है.   यहां इजरायली हथियारों की धूम बता दें कि जर्मनी, मिडिल ईस्ट और भारत इजरायली हथियारों का बड़ा मार्केट बन रहा है. इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने जर्मनी के साथ एरो 3 एयर डिफेंस सिस्टम के लिए 3.8 बिलियन डॉलर की डील की है. इजरायल की हिस्ट्री में यह सबसे बड़ा डिफेंस डील है. एशिया में इजरायली हथियारों के लिए भारत बड़ा मार्केट है. ‘SIPRI’के मुताबिक साल 2020-2024 में यूक्रेन के बाद भारत दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है. मिडिल ईस्ट में भी इजरायली हथियारों की धूम मची है. बहरीन, मोरक्को, UAE और सूडान को इजरायल ने 1.8 बिलियन डॉलर का हथियार बेचा है.  स्पेन ने इजरायल को दिया झटका इस सप्ताह की शुरुआत में, स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने इजरायल की सरकारी स्वामित्व वाली राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम की एक सहायक कंपनी द्वारा निर्मित एंटी-टैंक मिसाइलों के लिए 325 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे को रद्द कर दिया है, जो “इजरायली तकनीक के क्रमिक वियोग” का हिस्सा है। इससे पहले, स्पेन ने एल्बिट सिस्टम के साथ 6.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर के गोला-बारूद सौदे को भी रद्द कर … Read more

एक्ट्रेस दीपिका कैंसर सर्जरी के बाद ICU से आईं बाहर, जानें अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत

हैदराबाद टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट शेयर की है. दीपिका को हाल ही में स्टेज 2 लीवर कैंसर का पता चला था, जिसके बाद 3 जून को उनकी बड़ी सर्जरी हुई. अब शोएब ने अपने YouTube व्लॉग पर खुलासा किया कि दीपिका अब ICU से बाहर आ गई हैं. कैसी है दीपिका की हालत शोएब ने व्लॉग में बताया कि अब दीपिका की हालत में सुधार हो रहा है और वह बेहतर महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘कल ईद अल अधा है और आज ऐसे शुभ दिन पर दीपिका ICU से बाहर आ गई हैं. मैं वास्तव में आभारी हूं कि वह ICU से बाहर आ गई हैं और हमारे साथ हैं. वह तीन दिनों तक ICU में रहीं और सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार होता रहा. शाम के समय, डॉक्टरों ने उन्हें कमरे में शिफ्ट करने का फैसला किया. वह कुछ दिनों के लिए यहां रहेंगी क्योंकि सर्जरी बड़ी थी, वह 14 घंटे तक OT में रहीं’. शोएब ने दीपिका की 14 घंटे लंबी सर्जरी के बारे में बताया और कहा, ‘हम सभी परेशान थे क्योंकि डॉक्टरों ने कहा था कि यह एक लंबी सर्जरी होगी. उसे सुबह 8:30 बजे भर्ती कराया गया और वह रात 11:30 बजे ओटी से बाहर आई. मैं उससे तब मिला जब उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया. शाम 6-7 बजे, हम सभी घबरा गए क्योंकि ओटी से कोई अपडेट नहीं आया क्योंकि हमने कभी इतनी गंभीर सर्जरी नहीं देखी थी. शुक्र है कि डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया था कि अगर वे अपडेट के लिए बाहर नहीं आते हैं, तो सर्जरी ठीक चल रही है और वह पूरी तरह ठीक हो जाएगी’. उन्होंने बताया, ‘डॉक्टरों ने दीपिका के पित्ताशय (Gallbladder) को भी हटा दिया क्योंकि उन्हें पथरी का पता चला और उन्हें लीवर का एक छोटा हिस्सा भी काटना पड़ा क्योंकि ट्यूमर कैंसर था. डॉक्टरों ने बताया कि यह समय के साथ खुद ही ठीक हो जाएगा. इसलिए यह ऐसी बात नहीं है जिसके बारे में टेंशन लिया जाए लेकिन हमें अवेयर रहना होगा और अच्छी देखभाल करनी होगी’. पिछले महीने दीपिका ने खुलासा किया था कि वह स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. ससुराल सिमर का में अपनी भूमिका के लिए मशहूर टेलीविजन स्टार ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम नोट के जरिए दिल दहला देने वाला अपडेट शेयर किया. पेट में तेज दर्द होने के बाद, डॉक्टरों ने उनके लिवर में ‘टेनिस बॉल के आकार का’ ट्यूमर पाया, जिसे बाद में कैंसर होने की पुष्टि हुई. तब से, शोएब सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं.

Prayagraj की अनामिका ने 12 हजार फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, ऑपरेशन सिंदूर के जश्न में…

 प्रयागराज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बाद देशभर में तिरंगा शौर्य यात्राएं निकालकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है. हर देशवासी भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा रहा है. प्रयागराज की रहने वाली और देश की सबसे कम उम्र की महिला स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने भारतीय सेना को अनोखे अंदाज में सलामी दी है. उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक में आसमान से 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई- वो भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का लाल ध्वज लेकर. अनामिका की यह साहसिक छलांग भारतीय समय के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे लगाई गई. इस ऐतिहासिक स्काई डाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनामिका लाल ध्वज को गर्व से लहराते हुए आसमान में डाइव करती नज़र आती हैं. अनामिका शर्मा भारत की पहली महिला स्काई डाइविंग प्रशिक्षक बनने की दिशा में अग्रसर हैं. मात्र 10 वर्ष की उम्र में पहली स्काई डाइव करने वाली अनामिका अब तक 300 से अधिक स्काई डाइव कर चुकी हैं. उनका यह जुनून और हुनर उन्हें विरासत में मिला है. उनके पिता अजय शर्मा, भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त जूनियर वारंट ऑफिसर हैं. वे एक प्रशिक्षित कमांडो और प्रोफेशनल स्काई डाइवर हैं. उन्होंने ही अनामिका को स्काई डाइविंग की ट्रेनिंग दी है. यह पहली बार नहीं है जब अनामिका ने देश की भावना को विदेशी धरती पर सम्मानित किया हो. जनवरी 2024 में उन्होंने थाईलैंड में 13 हजार फीट की ऊंचाई से राम मंदिर का ध्वज लेकर स्काई डाइव की थी, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी. गौरतलब है कि थाईलैंड में हनुमान जी को रक्षक माना जाता है. अनामिका के इस नए कीर्तिमान से उनके परिवार में भी खुशी की लहर है. उनके पिता अजय शर्मा ने कहा कि बेटी ने देश का नाम रोशन किया है. हमें गर्व है कि वह सेना के शौर्य को आसमान तक ले गई. वहीं, मां प्रियंका ने भावुक होते हुए कहा कि अनामिका बचपन से ही निडर रही है. आज उसने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि बेटियां क्या कुछ कर सकती हैं. फिलहाल अनामिका थाईलैंड में हैं. उनका यह कदम देशवासियों के दिलों में गौरव का भाव भर गया है.  

आतंकी हमले पर सफाई देने पहुंचे बिलावल भुट्टो बुरी तरह घिरे, अमेरिका ने जैश-ए-मोहम्मद को लेकर पाकिस्तान के सामने रख दी बड़ी मांग

वाशिंगटन  अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ब्रैड शेरमैन ने गुरुवार को बिलावल भुट्टो के नेतृत्व वाले पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उनके देश को घृणित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सफाया करने के लिए वह सब करना चाहिए जो वह कर सकता है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने  शेरमैन से मुलाकात की पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने  शेरमैन से मुलाकात की। बाद में अमेरिकी सांसद ने पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष आतंकवाद से लड़ाई के महत्व पर जोर दिया, खासकर जैश-ए-मोहम्मद के संबंध में जिसने 2002 में उनके संसदीय क्षेत्र के डेनियल पर्ल की हत्या की थी। पर्ल का परिवार उनके ही डिस्ट्रिक्ट में रहता है। आतंकी उमर सईद शेख को वाल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार पर्ल के अपहरण एवं हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। शेरमैन ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सुनाई खरी खरी शेरमैन ने पाकिस्तानी दल से यह भी कहा कि उनके देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा है। पाकिस्तान में रह रहे ईसाई, हिंदू एवं अहमदिया मुस्लिमों को अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करने और हिंसा, प्रताड़ना, भेदभाव या भेदभावपूर्ण न्याय प्रणाली से डरे बिना लोकतांत्रिक प्रणाली में हिस्सा लेने की आजादी होनी चाहिए। शेरमैन ने पाकिस्तानी डॉक्टर की रिहाई के बारे में कही ये बात शेरमैन ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से आग्रह किया कि वे अपनी सरकार को डॉ. शकील अफरीदी को रिहा करने की आवश्यकता के बारे में बताएं, जो ओसामा बिन लादेन को मारने में अमेरिका की मदद करने के लिए जेल में बंद हैं। डॉ. अफरीदी एक पाकिस्तानी डॉक्टर हैं, जिन्होंने लादेन के परिवार के डीएनए नमूने एकत्र करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम चलाने में सीआइए की मदद की थी। डॉ. अफरीदी को 33 वर्ष जेल की सजा सुनाई थी मई, 2011 में एबटाबाद में लादेन के परिसर पर अमेरिकी कार्रवाई के तुरंत बाद डॉ. अफरीदी को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। 2012 में एक पाकिस्तानी अदालत ने डॉ. अफरीदी को 33 वर्ष जेल की सजा सुनाई थी।  

अलवर में गवर्नमेंट -अस्पताल के ICU में महिला मरीज से रेप, नर्सिंग स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया ……

अलवर राजस्थान के अलवर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. अलवर के MIA औद्योगिक क्षेत्र स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में भर्ती महिला के साथ रेप की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है. इस मामले में एमआईए थाने में केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार, एक 32 वर्षीय विवाहित महिला अपने इलाज के लिए इस ESIC अस्पताल में भर्ती थी. आरोप है कि बीते 4 जून की रात को अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बाद उससे रेप किया. अस्पताल पर लगा मामला दबाने का आरोप सुबह के समय जब पीड़िता होश में आई, तो उसने परिजनों को रेप की जानकारी दी. पीड़िता के पति का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा है. बेड के चारों ओर पर्दे लगाकर किया रेप पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसके बयान दर्ज किए हैं. अब पुलिस आगे की जांच में जुटी है. ASI महावीर सिंह ने बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती 32 वर्षीय महिला के साथ नर्सिंग स्टाफ ने 4 जून की रात के समय रेप रिपोर्ट दर्ज हुई है, जिसमें पीड़िता के पति ने आरोप लगाए हैं. आरोपी ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बेड के चारों तरफ पर्दे लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित महिला ने एडीएस से लगाई गुहार आरोप है कि हॉस्पिटल प्रशासन पूरे मामले को रफा दफा करने में लगा है. पीड़िता ने इस मामले में जिला प्रशासन एडीएम बीना महावर से गुहार लगाकर मदद मांगी है. एडीएम ने एमआईए थाने पर फोन कर पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. अस्पताल ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन इस संदर्भ में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही इसकी जांच के लिए एक टीम बनाई गई है. वो टीम शनिवार तक अपनी रिपोर्ट देगी. इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

किसानों की फसलों की उत्पादकता में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं: कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल  किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसानों की फसलों की उत्पादकता में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह निर्देश राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान में शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों के कार्यों की समीक्षा की। कृषि मंत्री ने शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों के कार्यों की सराहना की और उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों का उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और अन्य कृषि सामग्री प्रदान करना है, जिससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि हो सके। मंत्री श्री कंषाना ने अधिकारियों को शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों में किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अपनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों में किसानों को और अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। बैठक में विभिन्न जिलों से आए कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।  

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री ने दिखाई छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके आवास पर मुलाकात की। जहां राज्य के विकास, नक्सल ऑपरेशन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।   मुख्यमंत्री ने बताया कि अब बस्तर का चेहरा बदल रहा है, जो कभी बंदूक और बारूदी सुरंगों के लिए जाना जाता था, आज वहाँ मोबाइल टावर खड़े हो रहे हैं, जो सिर्फ संचार का माध्यम नहीं बल्कि विकास और विश्वास के प्रतीक बन चुके हैं। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सरकार द्वारा विगत डेढ़ वर्ष में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है। इन सुरक्षा चौकियों के आसपास गांवों में न केवल पुलिस की उपस्थिति से सुरक्षा की भावना बनी है, बल्कि इन इलाकों में अब नेटवर्क भी पहुंच गया है। सरकार ने अब तक कुल 671 मोबाइल टावर चालू कर दिए हैं, जिनमें से 365 टावरों में 4G सेवा उपलब्ध है। यह न सिर्फ तकनीकी बदलाव है, बल्कि यह संकेत है कि अब आदिवासी क्षेत्रों में संचार क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बस्तर में सिर्फ मोबाइल टावर नहीं लग रहे हैं, बल्कि ये टावर इस बात का सबूत हैं कि वहां के बच्चे और युवा भी अब डिजिटल दुनिया से जुड़ रहे हैं। पहले जहां बच्चों को पढ़ाई या नौकरी की तैयारी के लिए शहर जाना पड़ता था, अब वही काम वे अपने गांव में मोबाइल नेटवर्क के ज़रिए ऑनलाइन कर पा रहे हैं। अब बस्तर का युवा भी स्मार्टफोन से अपनी दुनिया खुद बना रहा है। मुख्यमंत्री साय ने बताया सुरक्षा कैंपों के इर्द-गिर्द बसते गांवों में अब बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुँच रही हैं। नियद नेल्लानार योजना के तहत चिन्हित 146 ग्रामों में 18 सामुदायिक सेवाएं और 25 तरह की सरकारी योजनाएं एक साथ क्रियान्वित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया सुशासन तिहार के तहत अब तक सैकड़ों समाधान शिविर आयोजित किए गए हैं, जहां सांसद से लेकर विधायक तक गांव गांव पहुंचकर जनता की शिकायतों का समाधान किया। इन शिविरों में ग्रामीणों को राशन कार्ड, आधार, पेंशन, स्वास्थ्य परीक्षण, स्कूल प्रवेश, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस जैसी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर दिया गया है। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के लिए की जा रही योजनाओं और नवाचारों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल संकट से निपटने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है, और जनभागीदारी से लेकर तकनीकी उपायों तक, हर स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में अब बारिश के दिन कम हो गए हैं — पहले जहाँ लगभग 100 दिन बारिश होती थी, अब सिर्फ़ 65 दिन ही होती है। तकनीक के तहत गांव-गांव में पानी बचाने के नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। जहां पहले पानी बरसकर बह जाता था, अब उसे रोकने और जमा करने की कोशिश हो रही है। इस काम में आधुनिक तकनीक जैसे GIS मैपिंग और ‘जलदूत’ नाम का मोबाइल ऐप इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे यह पता चलता है कि कहां कितनी ज़रूरत है। सबसे खास बात यह है कि इस अभियान में महिलाएं बड़ी भागीदारी निभा रही हैं। महिला समूह तालाबों की सफाई, गहराई बढ़ाने, और पुराने जल स्रोतों को फिर से जीवित करने में आगे आ रही हैं। इस साझेदारी से गांवों में पानी की कमी दूर हो रही है और लोगों को अपने इलाके में ही साफ और पर्याप्त पानी मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को नालंदा परिसर की जानकारी भी दी, जो देश की पहली 24×7 हाईब्रिड सार्वजनिक लाइब्रेरी है। 18 करोड़ की लागत से बनी इस सुविधा में ई-लाइब्रेरी, यूथ टॉवर, हेल्थ ज़ोन और सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था है। अब तक 11,000 से अधिक छात्र लाभांवित हो चुके हैं, जिनमें 300 से अधिक छात्र यूपीएससी और सीजी पीएससी में सफलता पाई है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने ‘प्रयास’ मॉडल की भी जानकारी दी, जिसमें वंचित व आदिवासी बच्चों को आईआईटी, नीट, क्लैट जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। अब तक 1508 छात्र चुनिंदा राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री साय के प्रयासों की सराहना की और छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

हमारे यहां हर क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध, फैशन डिजाइन से लेकर हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं- मंत्री परमार

भोपाल भारत की परम्परा में विविधता है, जो विश्व में अन्य कहीं नहीं है। हमारे यहां हर क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। फैशन डिजाइन से लेकर हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। देश में विविधता हजारों वर्षों से विद्यमान है। इस परम्परागत विरासत को संजोने की आवश्यकता के लिए देश के हर राज्य में, समाज जीवन में विद्यमान परम्पराओं पर युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप शोध एवं अनुसंधान करने की आवश्यकता है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने शुक्रवार को भोपाल के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भोपाल के “ग्रेजुएशन शो – 2025” कार्यक्रम में सहभागिता कर कही। मंत्री श्री परमार ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रतिभा है। संस्थान द्वारा रोजगार सृजन के साथ साथ, सांस्कृतिक विरासत पर कार्य करना प्रेरक है। भारतीय ज्ञान परम्परा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर वैश्विक बाजार में स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए इससे विश्वमंच पर भारतीय ज्ञान की पहचान पुनर्स्थापित होगी। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन कर उनसे संवाद किया और उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री परमार ने निफ़्ट संस्थान को अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। निफ्ट भोपाल के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल ने कहा, “यह शो हमारे छात्रों के समर्पण, नवाचार और डिज़ाइन नेतृत्व का सजीव प्रमाण है। हम उद्योग के साथ मिलकर छात्रों को व्यावसायिक दुनिया के लिए तैयार करने में विश्वास रखते हैं।” यह आयोजन भारतीय डिज़ाइन शिक्षा के गुणवत्ता मानकों और वैश्विक रुझानों के प्रति निफ्ट भोपाल की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है। ग्रेजुएशन शो – 2025 एक ऐसा मंच सिद्ध हुआ, जहाँ युवा डिज़ाइनर्स ने अपने विचारों को उद्योग और समाज के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) भोपाल के कैंपस अकादमिक समन्वयक श्री देव ज्योति गांगुली एवं प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी सहित विद्यार्थी उपस्थित थे। सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध डिज़ाइन प्रोजेक्ट्स का हुआ प्रदर्शन इस वर्ष के ग्रेजुएशन शो में फैशन मैनेजमेंट स्टडीज़ (FMS-32), टेक्सटाइल डिज़ाइन (TD-33) और फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सेसरीज़ (F&LA-27) विभागों के छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उद्योग-संगत और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध डिज़ाइन प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए।  

जून माह तक आगामी तीन माह का चावल ले सकते हैं राशनकार्डधारी- खाद्य मंत्री बघेल

राशन वितरण में शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही करें: खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल तीन माह का एकमुश्त चावल वितरण पर रखें निगरानी- खाद्य मंत्री बघेल जून माह तक आगामी तीन माह का चावल ले सकते हैं राशनकार्डधारी- खाद्य मंत्री बघेल पीएससी और व्यापम को रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश कस्टम मिलिंग का चावल तेजी से जमा कराए विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री श्री बघेल ने बैठक में कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी राशनकार्ड धारियों को माह जून से अगस्त तक तीन माह का एकमुश्त चावल देने का निर्णय लिया है। राज्य के सभी 13965 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को एक जून से चावल वितरण प्रारंभ हो गया है। उन्होंने चावल वितरण में तेजी लाने के साथ ही सभी राशनकार्ड धारियों को आगामी तीन माह का एकमुश्त चावल मिले इस पर विशेष रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चावल वितरण में गड़बड़ी की शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित हो। उन्होंने उचित मूल्य के दुकानों में चावल भंडारण की स्थिति की भी जानकारी ली। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने बैठक में वर्ष 2022-23 से वर्ष 2024-25 के स्टॉक सत्यापन की कार्यवाही की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सितम्बर 2022 की स्थिति में भौतिक सत्यापन उपरांत कम पाए गए खाद्यान्न की वसूली तेजी के साथ किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 335 उचित मूल्य के दुकानों में लगभग 124 करोड़ के राशन सामग्री कम पाए गए थे, जिसमें से 119 करोड़ रूपए की वसूली की जा चुकी है। पांच करोड़ रूपए की वसूली शेष है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है। वहीं 27 उचित मूल्य दुकान संचालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी गई थी। मंत्री श्री बघेल ने शेष वसूली भी शीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री ने चना वितरण एवं भंडारण की स्थिति की भी जानकारी ली। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 और 2024-25 में मिलर्स द्वारा केन्द्रीय और राज्य पुल में चावल जमा की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि मिलर्स द्वारा 2023-24 के शेष 0.88 लाख मीट्रिक टन चावल को जमा करने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। इसी प्रकार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में 25.43 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया जाना है। जिसके विरूद्ध 14.86 लाख मीट्रिक टन उपार्जित कर लिया गया है, जो चावल जमा का 58.43 प्रतिशत है। शेष चावल की जमा करने की कार्यवाही तेजी गति से चल रही है। मंत्री श्री बघेल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के चावल जमा करने की तिथि 30 जून के पश्चात समय में वृद्धि नही करने और तेजी के साथ चावल जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी की तैयारी, समितियों में खरीदी व्यवस्था की तैयारी सहित संग्रहण केन्द्र में धान की भौतिक स्थिति, मिलर्स को प्रोत्साहन राशि का भुगतान, न्यायालयीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि रिक्त पदों की पूर्ति हेतु शीघ्र भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने वित्त विभाग से अनुमति ले चुके पदों के लिए पीएससी और व्यापंम को भर्ती प्रस्ताव भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता आयोग राज्य एवं जिला स्तर पर अध्यक्षों और सदस्यों के रिक्त पदों पर विधिसम्मत भरने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने आयोग में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। मंत्री श्री बघेल ने विधिक मापविज्ञान विभाग की प्रगति की समीक्षा की। नाप तौल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024-25 में नाप तौल के सत्यापन एवं मुद्रांकण से 13.5 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। वहीं 2.21 लाख नाप तौल उपकरणों का सत्यापन किया गया है। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि माप तौल प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। वहीं लायसेंस प्रदान करने की समय सीमा भी कम की जाए। बैठक में खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्रीमती किरण कौशल, मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री रमेश शर्मा, विधिक मापविज्ञान विभाग के संचालक श्री देवेन्द्र भारद्धाज सहित खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरक्षा कैंपों के आसपास बसे गांवों तक अब बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुँचाई जा रही :CM

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है। विगत डेढ़ वर्ष में चलाए गए सघन अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो बीते पांच वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। मुख्यमंत्री साय ने अवगत कराया कि 205 मुठभेड़ों में 427 माओवादी मारे गए, जिनमें संगठन के शीर्ष नेता महासचिव बसवा राजू और सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर जैसे कुख्यात माओवादी शामिल हैं। इसके साथ ही, राज्य में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे सुरक्षा नेटवर्क मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि इन सुरक्षा कैंपों के आसपास बसे गांवों तक अब बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुँचाई जा रही हैं। ‘नियद नेल्लानार योजना’ के अंतर्गत चिन्हित 146 ग्रामों में एकीकृत रूप से 18 प्रकार की सामुदायिक सेवाएं और 25 प्रकार की शासकीय योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों का विश्वास शासन तंत्र में बढ़ा है। गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से माओवादी गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण संभव हो रहा है और केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहायता देती रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों के लिए प्रतीक्षा हॉल के निर्माण की घोषणा

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री ने मातृ एवं शिशु अस्पताल रायपुर का किया निरीक्षण  स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों और परिजनों से की बातचीत  स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों के लिए प्रतीक्षा हॉल के निर्माण की घोषणा अस्पताल को जल्द ही मिलेंगे 4 मेडिकल ऑफिसर और  25 स्टाफ नर्स रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर में कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। जायसवाल ने संपूर्ण अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव पूर्व निगरानी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। जायसवाल ने निरीक्षण के पश्चात अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकीय स्टाफ की बैठक लेते हुए उन्हें मरीजों के हित में और बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल में मरीजों के हित में फैसला लेते हुए बैठक के दौरान अस्पताल के लिए 4 मेडिकल ऑफिसर, 25 स्टाफ नर्स, 10 वार्ड आया, 5 वार्ड बॉय, 2 लैब टेक्निशन और 2 लैब असिस्टेंट की पदस्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अस्पताल परिसर में विधायक निधि से जेनेरिक मेडिकल स्टोर भी जल्द खुलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मरीजों की आवश्यकता और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिजनों के लिए प्रतीक्षा कक्ष के निर्माण और अस्पताल के द्वितीय तल पर स्थित हॉल में और कंडीशनर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी भी उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online