LATEST NEWS

सुवेद पारकर और विक्रांत औती की अर्धशतकीय पारियों के दम पर बांद्रा ब्लास्टर्स सेमीफाइनल में पहुंचा

मुंबई  सुवेद पारकर और विक्रांत औती की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की बदौलत बांद्रा ब्लास्टर्स ने रविवार को यहां एमएससी मराठा रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर टी20 मुंबई लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  ब्लास्टर्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी और अंतिम टीम है। ईगल थाने स्ट्राइकर्स, सोबो मुंबई फाल्कन्स और एमएससी मराठा रॉयल्स ने पहले ही अंतिम चार का टिकट पक्का कर लिया है। जीत के लिए 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारकर और औती ने पहले विकेट के लिए 64 गेंद में 118 रन की आक्रामक साझेदारी कर ब्लास्टर्स को मजबूत शुरुआत दिलाई। पारकर ने 37 गेंद की पारी में 76 रन की पारी के साथ इस साझेदारी में बड़ा योगदान दिया। औती ने 56 रन बनाए। 

अमेरिका की कोको गाफ ने फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराया

अमेरिका की कोको गाफ ने फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराया। कोको गाफ ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से मात दी। इसके साथ ही कोको ने अपना रोलैंड गैरोस खिताब जीता। पहला सेट करीबी मुकाबले में गंवाने के बाद कोको ने अपने गियर बदले और अगले दो सेट में नंबर वन खिलाड़ी सबालेंका को छकाते हुए फ्रेंच ओपन जीता। कोको गाफ ने जीत के बाद स्टैंड में मौजूद अपनी मां और कोचिंग टीम के साथ जीत का जश्न मनाया। दूसरी रैंकिंग वाली गाफ इससे पहले 2023 अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं। रोलां गैरो पर 2013 के बाद पहली बार दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच फाइनल खेला गया। बारह साल पहले सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब जीता था। पिछले 30 साल में यह दूसरी बार है, जब खिताबी भिड़ंत शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुई है। मैच के बाद गॉफ ने कहा, “ईमानदारी से कहूँ तो मुझे नहीं लगता था कि मैं ऐसा कर पाऊँगी।” वहीं सबालेंका ने कहा,“यह बहुत दुखदायी है। कोको को बधाई – वह मुझसे बेहतर खिलाड़ी है मैं तो अपना पहला रोलांड गैरोस खिताब जीतने का प्रयास कर रही थी। तीन साल पहले फ्रेंच ओपन में पदार्पण करने वाली 18 साल की गाफ फाइनल में हार गई थी। उन्होंने इस बार फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोई बोइसों को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने मई में मैड्रिड ओपन में गाफ को हराया था । इस बार उन्होंने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इगा स्वियातेक को 7-6, 4-6, 6-0 से मात दी।  

आज होगा फ्रेंच ओपन 2025 फाइनल, सिनर और अल्काराज की होगी महा भिड़न्त भिड़ंत

विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर और स्पेन के दिग्गज कार्लोस अल्काराज के बीच आज यानी रविवार 8 जून को फ्रेंच ओपन 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों धाकड़ खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम के लिए लड़ाई लड़ेंगे। शुक्रवार देर रात खेले दूसरे सेमीफाइनल में मुकाबले में इटली के यानिक सिनर ने सर्बिया के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (3) से हराया था। सिनर ने तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में अपनी जीत पक्की की। वहीं, पहले सेमीफाइनल में स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में इटली के चोटिल लोरेंजो मुसेट्टी के मैच के बीच में हटने के बाद फ्रेंच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली थी। वर्ष 2013 के बाद यह पहली बार होगा जब अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी पुरुष और महिला एकल वर्ग के फाइनल में विश्व के नंबर एक और दो खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। अब फाइनल की भिड़ंत से पहले जान लीजिए कि आप इस मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं। भारतीय समय अनुसार आप फ्रेंच ओपन 2025 मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला शाम को साढ़े 6 बजे से लाइव देख पाएंगे। ये मैच रविवार 8 जून को खेला जाना है। अगर आपको इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखनी है तो आपको सोनी लिव के एप या वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। वहीं, अगर आपको इस मैच का लाइव टेलिकास्ट देखना है तो फिर आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर इस मैच को देखना होगा। कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर के बीच फ्रेंच ओपन 2025 मेंस सिंगल्स का फाइनल मुकाबला पेरिस के रोलां गैरां के फिलिप-चैटियर कोर्ट पर खेला जाएगा। दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होगा, क्योंकि दोनों प्लेयर अच्छी फॉर्म में हैं। इस खिताबी भिड़ंत के लिए हर कोई तैयार है।  

खाटूश्यामजी पहुंची दो महिलाओं के साथ आए बच्चे को लेकर बदमाश फरार

सीकर भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने आई दो महिलाओं को बहला-फुसलाकर एक बदमाश उनके साथ मौजूद तीन वर्षीय बच्चे को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति महिलाओं से जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला था और उसने महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनसे उनका गंतव्य पूछा। महिलाओं ने बताया कि वे खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रही हैं। इस पर बदमाश ने कहा कि वह भी उसी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा है,  इसके बाद तीनों खाटूश्यामजी पहुंचे। मंदिर में पहुंचने के बाद उस व्यक्ति ने महिलाओं से कहा कि वहां बहुत भीड़ है, इसलिए पहले वे मंदिर में जाकर दर्शन करें, तब तक वह उनके बच्चे की देखभाल कर लेगा। महिलाएं उसकी बातों में आ गईं और मंदिर के अंदर चली गईं। इसके बाद बदमाश बच्चे को लेकर फरार हो गया। रानौली थाना प्रभारी राजेश कुमार बुढ़ानिया ने बताया कि संभवतया यह घटना भीख मांगने वाली गैंग की हो सकती है। बच्चे की उम्र तीन वर्ष है। पुलिस ने राज्य भर में अलर्ट जारी कर दिया है और उसकी तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई।

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड पहुंचते ही सीरीज से पहले लॉर्ड्स में अभ्यास करके दौरे की शुरुआत की

इंग्लैंड भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले लॉर्ड्स में अभ्यास करके दौरे की शुरुआत की। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी चौकड़ी के अलावा कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में अभ्यास किया।   रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद गिल को भारत का 37वां टेस्ट कप्तान बनाया गया। वह एक अपेक्षाकृत युवा टीम की अगुवाई कर रहे हैं जिसका लक्ष्य 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतना है। सीरीज हेडिंग्ले में शुरू होगी, जिसके बाद एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और ओवल में टेस्ट मैच खेले जाएंगे। भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी अभी भारत ए की तरफ से नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में खेल रहे हैं। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, उसके बाद एजबेस्टन (दो से छह जुलाई), लॉर्ड्स (10-14 जुलाई), ओल्ड ट्रैफर्ड (23-27 जुलाई) और द ओवल (चार से आठ अगस्त) में मैच खेले जाएंगे। इस दौरे पर सबकी नजर है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट एक महत्वपूर्ण बदलाव का दौर में है। इंग्लैंड पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम में अनुभव और युवाओं के मिश्रण है। भारतीय टीम अपने डब्ल्युटीसी अभियान को मजबूती से शुरूआत करते हुए इंग्लैंड की धरती पर चुनौती पेश करना चाहेगी।  

सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे की सगाई डॉ. इशिता से पारिवारिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई संपन्न

भोपाल भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव (मास्टर्स इन सर्जरी) की सगाई खरगौन के सेल्दा निवासी श्री दिनेश यादव (पटेल) की सुपुत्री डॉ. इशिता (एमबीबीएस) से पारिवारिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। सगाई समारोह में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, राज्य सरकार के मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूजन के बाद दोनों ने अंगूठी पहनाकर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। डॉक्टर अभिमन्यु एक प्रतिभाशाली चिकित्सक एवं सक्रिय समाजसेवी हैं, वहीं डॉ. इशिता भी चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले डॉ. यादव के बड़े बेटे वैभव की शादी भी सादे और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुई थी। अब उनके छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यु की सगाई डॉ. इशिता के साथ भोपाल में सादे समारोह में हुई। डॉ. अभिमन्यू एमबीबीएस की डिग्री के बाद पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं।  बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता के साथ सीएम मोहन यादव – फोटो : सोशल मीडिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय, मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए और नवयुगल को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। सरकारी जिम्मेदारियों के बीच मुख्यमंत्री का यह पारिवारिक आयोजन एक भावनात्मक क्षण रहा। इसमें निजी संबंधों की गर्माहट साफ झलकी। परिवार की यह सादगी और परंपराओं के प्रति आस्था राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सीमा यादव के दो सुपुत्र एवं एक सुपुत्री हैं। ज्येष्ठ सुपुत्र एवं सुपुत्री का विवाह पहले ही संपन्न हो चुका है। डॉ. अभिमन्यु यादव (मास्टर्स इन सर्जरी) एक प्रतिभाशाली चिकित्सक एवं समाजसेवी हैं। वहीं डॉ इशिता (एमबीबीएस) भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। दोनों ने पारंपरिक पूजन के पश्चात एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की।  

80 विमान और 400 मिसाइलों के साथ आया था भारत, पाक ने US से भीख में मांगा एयर डिफेंस सिस्टम

वाशिंगटन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के जोरदार हवाई हमलों से बौखलाया पाकिस्तान अब खुलेआम अमेरिका से उन्नत हथियार प्रणाली की गुहार लगा रहा है। वॉशिंगटन में मौजूद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और नवाज शरीफ कैबिनेट में मंत्री मुसादिक मलिक ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेरिका से एयर डिफेंस सिस्टम और फाइटर जेट्स बेचने की गुहार लगा रहे हैं। उनका यह बयान पाकिस्तान में सरकार द्वारा किए जा रहे ‘जीत’ के दावों से एकदम उलट है। वायरल हो रहे वीडियो में मलिक कहते हैं, “भारत 80 विमानों और 400 मिसाइलों के साथ आया था, जिनमें से कुछ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। आपने देखा क्या हो सकता था हमारे साथ। अगर हमारे पास एयर डिफेंस सिस्टम न होते तो हम मलबे में बदल चुके होते। भारत टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रहा है। वह बहुत ही एडवांस है। आप ले आइए वो टेक्नोलॉजी, हम आपसे खरीदने को तैयार हैं।” आपको बता दें कि मलिक विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में अमेरिकी अधिकारियों और सांसदों से वार्ता के लिए अमेरिका दौरे पर हैं। मलिक का यह कबूलनामा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के द्वारा पाकिस्तान में बार-बार की जा रही उस बयानबाजी को पूरी तरह खारिज करता है, जिसमें वह भारत के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान की जीत का दावा करते हैं। यहां तक कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर को ‘फील्ड मार्शल’ की उपाधि भी दे दी गई, जिसे भारत के खिलाफ जीत के तौर पर प्रस्तुत किया गया। शहबाज शरीफ ने खुद स्वीकार किया था कि भारत ने रावलपिंडी सहित कई पाकिस्तानी इलाकों में मिसाइल हमले किए। उन्होंने कहा, “भारत ने अपनी ब्रह्मोस मिसाइल दागी, जो पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों में गिरी। उनमें रावलपिंडी का एयरपोर्ट भी शामिल है।” इस बीच भारत ने भी अपना एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेजा है, जिसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर शामिल हैं। यह टीम अमेरिका को पाकिस्तान के आतंकी ढांचे और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे हालिया सैन्य अभियानों की जानकारी दे रही है। साथ ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी साक्ष्य पेश कर पाकिस्तान को बेनकाब रही है।  

श्रेयस अय्यर को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था, मैं…क्वालीफायर 2 वाले ‘कांड’ पर बोले शशांक सिंह

नई दिल्ली श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को भले ही आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की खूब तारीफ हो रही है। कप्तान ने अनकैप्ड प्लेयर्स से भरी हुई टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया, जहां उनको महज 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा। फाइनल के कुछ दिन बाद पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपने कप्तान की तारीफ की। उन्होंने उस बात का भी जिक्र किया, जब श्रेयस अय्यर उन पर गुस्सा थे। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि श्रेयस अय्यर से असल में उनको थप्पड मिलना चाहिए था। शशांक सिंह ने कई लोगों की राय दोहराते हुए कहा है कि वर्तमान में टी20 क्रिकेट में विश्व में अय्यर से बेहतर कोई कप्तान नहीं है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैंने दूसरों से जो भी बात की है और देखा है, विश्व क्रिकेट में मौजूदा समय में उनसे बेहतर कोई कप्तान नहीं है। वह हमें फ्रीडम देते हैं, वह सभी के साथ समान व्यवहार करते हैं। कोई नहीं कहेगा कि श्रेयस का रवैया अलग है। ड्रेसिंग रूम में युवा उन्हें एक शांत बंदा मानते हैं। श्रेयस एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने हमसे कहा है कि अगर किसी के पास गेम के दौरान कोई सुझाव है, तो वह आकर उन्हें बता सकता है। अगर उन्हें लगता है कि यह सही सलाह है, तो वह इसे मानेंगे। ऐसा दुर्लभ है।” क्वालीफायर 2 के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ रन आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने शशांक सिंह को डांट लगाई थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। बल्लेबाज ने कहा कि वह इसके लायक था, क्योंकि वह ऐसे भाग रहा था, जैसे वह बीच पर दौड़ रहा हो। उन्होंने कहा, “मैं इसी के लायक था, अय्यर को मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था, मेरे पिता ने फाइनल तक मुझसे बात नहीं की। मैं सहज था, मैं गार्डन में भी नहीं, बल्कि ऐसे दौड़ रहा था, जैसे बीच पर टहल रहा हूं। यह एक महत्वपूर्ण समय था, श्रेयस ने स्पष्ट किया कि मुझे तुमसे यह उम्मीद नहीं थी, लेकिन बाद में वह मुझे रात के खाने के लिए बाहर ले गए।” शशांक ने कहा है कि भले ही इस बार पंजाब फाइनल हारी हो, लेकिन अगले सीजन हम जीतेंगे।  

पुतिन आर्मी ने एक और शहर में लहराया रूसी झंडा, रूस ने यूक्रेन की लगभग 20 प्रतिशत जमीन पर नियंत्रण स्थापित कर लिया

कीव/मॉस्को रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल पूरे हो गए हैं। दिन-ब-दिन यह जंग खतरनाक बनती जा रही है। पिछले दिनों यूक्रेन के रूस पर घातक वार और रूस के पलटवार ने युद्ध को और खतरनाक बना दिया है। इस महायुद्ध की सबसे भयावह बात यह है कि यह तीन साल से बिना रुके जारी है। यूक्रेन एक तरफ रूस के भीतर सेंध लगाकर उसकी धरती दहला रहा है तो दूसरी ओर रूसी सेना लगातार यूक्रेनी शहरों पर कब्जा करती जा रही है। रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में ज़ोरिया नामक बस्ती पर कब्जा कर लिया है। इस ताज़ा बढ़त के साथ रूस ने यूक्रेन की लगभग 20 प्रतिशत जमीन पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। वॉर रिपोर्ट कार्ड-2025 और रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन में अब तक रूसी सेना 1,12,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक जमीन पर अपना कब्जा कर चुकी है। इसमें क्रीमिया, डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और ज़ापोरिज़्झिया के बड़े हिस्से शामिल हैं। यह भूभाग यूक्रेन के कुल क्षेत्रफल का लगभग पांचवां हिस्सा है। धीमी लेकिन लगातार बढ़त रूस की यह ताज़ा सैन्य सफलता कोई अचानक हुई घटना नहीं है। सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि रूस अब धीमी लेकिन स्थिर गति से पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। ज़ोरिया जैसे छोटे शहरों पर कब्जा इसी रणनीति का हिस्सा है। यह इलाका अवदीवका और चासिव यार के बीच स्थित है और दोनों ही पक्षों के लिए सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई सीमित हालांकि यूक्रेन ने खेरसॉन और खारकीव जैसे क्षेत्रों में कुछ कामयाबी पाई थी, लेकिन 2024 के अंत और 2025 की शुरुआत में उसकी जवाबी कार्रवाइयां सीमित साबित हुई हैं। रूस अब न केवल अपने कब्जे को बनाए रखने में सफल रहा है, बल्कि धीरे-धीरे उसे विस्तार भी दे रहा है। उधर, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एक बार फिर रूस की इस कार्रवाई की आलोचना की है, लेकिन जमीनी हालात बता रहे हैं कि फिलहाल रूसी सेना यूक्रेन में रणनीतिक बढ़त बनाए हुए है।  

सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए अब प्रदेश कैशलेस स्कीम 2025 की शुरुआत, अब अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को मिलेगा इनाम

इंदौर सड़क दुर्घटना में घायलों को अब अस्पतालों में तुरंत उपचार मिल सकेगा। उपचार का डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च सरकार उठाएगी। यह सुविधा भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम-2025 के तहत मिलेगी। प्रदेश में इस योजना को लागू किया जा रहा है। बता दें कि योजना का लाभ इंदौर के सभी अस्पतालों में मिलेगा और घायलों का कैशलेस उपचार हो सकेगा। इससे सड़क हादसे में घायल को जल्द शुरुआती उपचार मिल सकेगा और उसकी जान बचाई जा सकेगी। इंदौर के सभी अस्पतालों को इसके लिए पंजीयन करना होगा, ताकि उनको उपचार के बाद भुगतान मिल सके। इंदौर जिले में कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम-2025 के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी अस्पताल संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अस्पताल तीन दिन में अपना पंजीयन करवा लें, जिससे आगामी सात दिन में योजना को पूरी तरह से लागू किया जा सके। बताया गया कि भारत सरकार ने पांच मई को कैशलेस स्कीम 2025 की शुरुआत की है, जो सड़क हादसों में घायल लोगों के लिए उपयोगी होगी। इसमें किसी भी अस्पताल में घायल व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये तक का उपचार आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए किसी तरह के कागज, एडवांस और इंश्योरेंस की आवश्यकता नहीं होगी। 2 हजार से अधिक हादसे हर माह इंदौर जिले में प्रत्येक माह लगभग दो हजार से अधिक सड़क हादसे होते हैं। हादसे के बाद वक्त पर उपचार नहीं मिलने की वजह से कई लोग जान गंवा देते हैं। वहीं अस्पताल भी एडवांस की मांग करते, तो कभी इंश्योरेंस पॉलिसी दिखाने पर अड़ जाते हैं। अब ऐसा नहीं होगा और घायल को समय पर उपचार मिल सकेगा। उपचार के दौरान सात दिन में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च सरकार उठाएगी। घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगी राशि प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना भी लागू की है। इसमें सड़क दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना को प्रदेश सरकार ने घायलों की मदद करने वालों को प्रेरित करने के लिए शुरू किया है, ताकि घायलों को भी तुरंत उपचार मिल सके। इससे हादसों के बाद घायलों की मदद करने के लिए लोग आगे आ सकेंगे। 

पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में चल सकती है लू

भोपाल  दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी मुंबई में ठहरा हुआ है। वैसे तो अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां मौजूद हैं, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। इसी क्रम में प्रदेश में सबसे अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना एवं खजुराहो में दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में पांच एवं इंदौर में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार चार दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।   यहां चल सकती है लू ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना चक्रवात उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इसी तरह उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है।   इसके अतिरिक्त पूर्व विदर्भ से उत्तरी कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है, लेकिन हवाओं के साथ पर्याप्त नमी नहीं आ रही है। इस वजह से तापमान बढ़ने लगा है। इस तरह की स्थिति चार दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

ब्रेन ट्यूमर बीमारी का इलाज एमवाय अस्पताल और निजी अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों से किया जा रहा, अब नहीं है लाइलाज

इंदौर मेडिकल हब बन चुके इंदौर में अब गंभीर बीमारियों का इलाज आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किया जा रहा है। ब्रेन ट्यूमर बीमारी का इलाज शासकीय एमवाय अस्पताल और निजी अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों से किया जा रहा है, लेकिन आवश्यक है कि मरीज समय पर इसके लक्षण पहचानकर इलाज करवाएं।   बीमारी के प्रति जागरूक हो रहे हैं लोग विशेषज्ञों ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर के मरीजों की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि अब जांच की सुविधाएं छोटे शहरों और तहसीलों तक पहुंच चुकी हैं। पहले जहां मरीजों को जांच के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब सिटी स्कैन और एमआरआई जैसी आधुनिक जांच तकनीकें छोटे जिलों में भी उपलब्ध हैं। इस कारण बीमारी का पता जल्दी लग जाता है और समय पर इलाज शुरू हो पाता है। पहले जहां लोग इसका इलाज कराने से बचते थे, लेकिन अब योजनाओं का लाभ लेते हुए बड़ी संख्या में मरीज इसका उपचार शासकीय और निजी अस्पतालों में करवा रहे हैं। एमवाय अस्पताल में मिल रहा आधुनिक उपचार न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि एमवाय अस्पताल में मरीजों को आधुनिक तकनीकों से इलाज मिल रहा है। हर वर्ष करीब 300 ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन किए जाते हैं। जनवरी माह में अस्पताल में मरीज को बिना बेहोश किए ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया था। यह ऑपरेशन अवेक क्रेनियोटामी पद्धति से किया गया था। अब मरीज स्वस्थ है। इसके अलावा स्पेशियलिटी अस्पताल में इंट्रा-ऑपरेटिव मॉनीटरिंग सिस्टम से मरीजों को उपचार की सुविधा मिल रही है। इससे ऑपरेशन की सफलता दर बढ़ गई है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं। धार से आए मरीज ने बताया कि मुझे लगातार सिरदर्द और चक्कर आते थे। डॉक्टर ने एमआरआई करवाने के लिए कहा, जिसमें ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि हुई। पहले डर लग रहा था, लेकिन डॉक्टरों ने समझाया कि अब इसका इलाज संभव है। मेरी सर्जरी हुई और अब मैं सामान्य जीवन जी रहा हूं। 95 प्रतिशत ऑपरेशन सफल इंदौर में आधुनिक तकनीकों से ब्रेन ट्यूमर के 95 प्रतिशत ऑपरेशन सफल हो रहे हैं। यही कारण है कि लोग भी अब इसके प्रति जागरूक होने लगे हैं। बात करें शहर के निजी अस्पतालों की तो यहां पर भी नई तकनीकों से इसका इलाज किया जा रहा है। न्यूरोसर्जन डॉ. रजनीश कछारा ने बताया कि पहले लोगों को लगता था कि ब्रेन ट्यूमर होने पर मरीजों के बचने की संभावना कम है, लेकिन अब आधुनिक तकनीकों के माध्यम से बेहतर इलाज मिलने लगा है। नेविगेशन से पता चल जाता है कि ट्यूमर कहां है। साथ ही आपरेशन के बाद भी मरीजों को आईसीयू जैसी सुविधाएं मिलने लगी हैं। ब्रेन ट्यूमर के संकेत और लक्षण विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर के लक्षण उसके प्रकार, विकास की दर, स्थान और ट्यूमर की गंभीरता पर निर्भर कर सकते हैं। ब्रेन ट्यूमर के कुछ सामान्य लक्षण सिरदर्द (विशेष रूप से सुबह उठते ही), उल्टी और जी मचलाना, बोलने, सुनने या देखने की क्षमता में परिवर्तन, संतुलन बिगड़ना, याददाश्त कमजोर होना, थकान होना, दिनभर नींद आना, व्यवहार में परिवर्तन, मिर्गी के दौरे आना आदि हैं। यदि ऐसे कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। ब्रेन ट्यूमर होने की कोई उम्र नहीं होती है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है।

इंदौर मेट्रो अब फ्री नहीं, आज से देना होगा किराया, पांच स्टेशन तक सफर करने पर आठ रुपये शुल्क देना होगा

इंदौर  सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को रविवार से किराया देना होगा। दो स्टेशन के बीच सफर करने पर पांच रुपये और पांच स्टेशन तक सफर करने पर आठ रुपये शुल्क देना होगा। देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन (गांधी नगर) से मेट्रो में बैठने के बाद पांचवें वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन (टीसीएस) पर उतरने पर यात्री को आठ रुपये किराया देना होगा। वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन से पुन: मेट्रो में बैठ देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन पर लौटने के लिए फिर से आठ रुपये का टिकट लेना होगा। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में डेढ़ लाख से ज्यादा इंदौरवासियों ने सफर किया है। शहरवासी अभी तक मेट्रो में निश्शुल्क सफर कर रहे थे। रविवारी से बिना टिकट यात्रा करने पर मेट्रो में जुर्माना भी लगेगा। गौरतलब है कि आठ से 15 जून तक मेट्रो के निर्धारित किराए में 75 फीसद छूट यात्रियों को मिलेगी। मेट्रो के शुभारंभ मौके पर जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने सफर किया था। वहीं एक से सात जून तक टिकट लेकर एक लाख 43 हजार 301 लोगों ने सफर किया।   मेट्रो में सफर करने से पहले सुरक्षाकर्मी पांचों स्टेशन पर यात्रियों की जांच कर रहे हैं। यात्रियों के पास बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू व गुटखे के पाउच मिलने पर जब्त कर एक बक्से में डाला जा रहा है। पिछले पांच दिन से हर दिन मेट्रो स्टेशन पर इस तरह के उत्पादों से बक्से भर गए हैं। पिछले आठ दिन में मेट्रो में शहरवासियों ने किया सफर 31 मई – 25 हजार से ज्यादा 1 जून- 26803 2 जून- 16071 3 जून- 19701 4 जून- 20534 5 जून- 21179 6 जून- 19215 7 जून- 19798

भरतपुर में दर्दनाक हादसा : दीवार से टकराई अनियंत्रित कार, आग लगने से डॉक्टर की जिंदा जलकर हुई मौत

भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में कार में आग लगने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। घटना भुसावर थाना परिसर के पास हुई, जब कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक केबिन से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डॉक्टर विनोद मीणा अपनी कार से वैर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार थाना परिसर से कुछ आगे जाकर नियंत्रण खो बैठी और दूसरी तरफ स्थित एक केबिन से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। दुर्भाग्यवश डॉक्टर विनोद मीणा कार से बाहर नहीं निकल सके और आग में जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही भुसावर थाना अधिकारी नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद कार से डॉक्टर विनोद मीणा के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भुसावर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मांगलिया जाने के लिए 20 किमी चक्कर लगाकर जाना होगा, आरओबी बनाने के लिए पूरी तरह से फाटक हुआ बंद

इंदौर मांगलिया-सांवेर मुख्य मार्ग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। करीब एक साल बंद सांवेर रोड की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी होगी। इस मार्ग पर आने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को मांगलिया आने-जाने के लिए 20 किमी लंबा चक्कर लगाकर सफर करना होगा। इनको सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास, डकाच्या या शिप्रा होकर आना-जाना करना होगा।   लोग हो रहे परेशान सांवेर से आने वाले लोगों को भी शिप्रा या डकाच्या का मार्ग चुनना होगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा मांगलिया का आरओबी बनाया जा रहा है। 32 करोड़ की लागत से बनने वाले आरओबी के निर्माण के लिए रेलवे फाटक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। शनिवार रात से निर्माण कार्य में गति लाने के लिए फाटक बंद किया गया है। मांगलिया से सांवेर रोड की ओर जाने वालों को परेशानी उठानी होगी। अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर वह आवागमन कर सकते हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में लापरवाही नहीं बरती जाए। वहीं आमजन को कम से कम परेशानी हो। किसानों ने शुरू किया विरोध रेलवे फाटक एक साल के लिए बंद करने के निर्णय को लेकर क्षेत्र में विरोध भी शुरू हो गया है। किसान नेता हंसराज मंडलोई ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा प्लेथिको के पास स्थित पुराने मार्ग को (रेलवे गेट न. 244) थोड़ा सुधार दिया जाता, तो हजारों ग्रामीणों को रोजाना 20 किलोमीटर का बेवजह चक्कर लगाने से राहत मिल सकती थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो विरोध और तेज होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login