LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आसमान से बरस रही आग, पारा 45 डिग्री पार

लखनऊ  यूपी में पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी का माहौल है। हर तरफ जैसे आग बरस रही है। लगभग 22 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक और दो जिलों का तापमान 45 डिग्री से अधिक हो गया है। उत्तर प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी के साथ लू की चपेट में रहे। झांसी और आगरा में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यूपी के आगरा, झांसी, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में भीषण गर्मी के साथ लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिणी व पश्चिमी यूपी के लगभग 14 जिलों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाईट का प्रकोप रहेगा। साथ ही पश्चिमी यूपी और एनसीआर के लगभग 25 जिलों के लिए लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।   सोमवार को उत्तर प्रदेश के लगभग 22 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से अगले एक दो दिन बुंदेलखंड और आगरा क्षेत्र के कई जिलों में दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी और वार्म नाइट का प्रकोप रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा। 

केन्द्रीय सचिव हरिरंजन राव और डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने खेल और युवा कल्याण की गतिविधियों और योजनाओं का किया अवलोकन

भोपाल  सचिव खेल मंत्रालय एवं महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण श्री हरिरंजन राव और सचिव युवा कल्याण डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने सोमवार को भोपाल में मध्यप्रदेश की खेल और युवा कल्याण की गतिविधियों का अवलोकन किया और योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। सचिव श्री हरिरंजन राव ने सुबह उद्धवदास मेहता भाईजी सेन्ट्रल रीजनल सेन्टर, भारतीय खेल प्राधिकरण गौरा-गांव, बिशनखेड़ी की सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खेल और युवा कल्याण विभाग की शूटिंग, घुड़सवारी अकादमी, स्पोर्ट्स सांइस सेन्टर का भी अवलोकन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल और युवा कल्याण श्री मनु श्रीवास्तव के साथ तात्याटोपे स्टेडियम स्थित ध्यानचंद कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक हुई। बैठक में सचिव खेल मंत्रालय श्री हरिरंजन राव, संचालक खेल और युवा कल्याण श्री राकेश गुप्ता, संचालक रीजनल सेन्ट्रल सेन्टर श्री अभिषेक सिंह, सचिव साई श्री विष्णुकांत तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता द्वारा विभाग की खेल और युवा कल्याण गतिविधियों एवं योजनाओं का प्रेजेन्टेशन दिया गया। खेल अकादमियों पर आधारित लघु फिल्म और खेलो बढ़ो अभियान की फिल्म को भी प्रदर्शित किया गया। सचिव श्री हरिरंजन राव ने मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण की गतिविधियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए भारत सरकार से हर संभव मदद का अश्वासन दिया। माय भारत पोर्टल से जुड़ें विभिन्न विभाग सचिव, युवा कार्यक्रम मंत्रालय डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने यूथ हॉस्टल भोपाल का अवलोकन किया और तात्याटोपे स्टेडियम में एन.वॉय.के. और माय भारत के अधिकारियों से भेंट कर गतिविधयों की जानकारी ली। डॉ. गोविल ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम पहुँचकर माय भारत योजना की राज्य स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को सशक्त करने के लिए सुझाव दिए। ‘माय भारत’ पोर्टल एवं एप के उपयोग को सशक्त करने के लिये तकनीकी सुधार के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों को ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में राज्य निदेशक श्री अतुल निकम ने ‘माय भारत (मेरा युवा भारत)’ योजना की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रस्तुति दी। बैठक के समापन पर जिला युवा अधिकारी भोपाल श्रीमती निक्की राठौर ने आभार माना। बैठक में उपनिदेशक श्री रोहित यादव, श्री विनोद चतुर्वेदी, श्री हर्षल तलस्कर, श्री पंकज गोस्वामी, श्री राजेंद्र शर्मा, श्री सागर वाधवानी एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के शोकसंतप्त परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा ने भी शहीद श्री गिरपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा के कोंटा में हुई नक्सल घटना के मद्देनजर अपना राजनांदगांव का प्रस्तावित दौरा स्थगित करते हुए मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में इस घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों से सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट के विषय में अधिकारियों से जानकारी ली और नक्सल ऑपरेशन्स की समीक्षा की। उन्होंने घायल जवानों को त्वरित रूप से समुचित इलाज उपलब्ध कराने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल जवानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने घायल जवानों से उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने घायल जवानों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने चिकित्सकों को निर्देशित किया।

कार्यकाल के अंतिम दिन सी एम एच ओ भोपाल डॉ तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बैठक

भोपाल  सी एम एच ओ भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी द्वारा कार्यकाल के अंतिम दिन  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली गई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को निरंतर रूप से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ तिवारी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।   अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संभालेंगे दायित्व  डॉ तिवारी आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश कार्यालय में नवीन पदभार ग्रहण करेंगे। शासन द्वारा इनका प्रमोशन करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में वरिष्ठ संयुक्त संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर डॉ मनीष शर्मा को भोपाल सीएमएचओ बनाया गया है। डॉ प्रभाकर तिवारी को 5 साल पूर्व कोविड की विषम परिस्थितियों के बीच में भोपाल सीएमएचओ का प्रभार दिया गया था, इस दौरान उन्होंने राज्यस्तरीय अधिकारियों और जिला प्रशासन के सहयोग से महामारी नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य किया था।   कम्युनिटी बेस्ड एप्रोच की निरंतरता को बनाए रखना जरूरी  विभागीय बैठक में डॉ तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा अंत्योदय की अवधारणा के अनुरूप श्रमिक पीठों, रैन बसेरों, तंग बस्तियों, घरों में काम करने वाले दीदियों, स्वच्छता कर्मियों, बस ड्राइवर, कंडक्टर्स, वृद्धाश्रमों, जेल बंदियों, न्यूज पेपर हॉकर्स तक पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं हैं। इन हितग्रहियों का निरंतर फॉलोअप आवश्यक है। पिछले 5 सालों में संजीवनी क्लीनिक की संख्या दो गुना से भी अधिक हुई हैं। बड़े अस्पतालों के ओ पी डी लोड को कम करने के लिए स्थानीय लोगों को सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए इन स्वास्थ्य संस्थाओं में आने के लिए प्रेरित किया जाए।    प्रशिक्षणों से प्राप्त जानकारी का उपयोग सेवाओं की बेहतरी के लिए  डॉ तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गांधी मेडिकल कॉलेज, निजी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए किया जाए। विभाग द्वारा सुसाइड प्रीवेंशन के लिए गेटकीपर्स ट्रेनिंग, नगर निगम के साथ डॉग हैंडलर्स ट्रेनिंग, एम्स के साथ पेलेटिव केयर, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य जैसे कई महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किए गए हैं।   सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा सी एम एच ओ कार्यालय  पिछले कुछ सालों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भोपाल ने सामाजिक सरोकारों से जुड़कर भी सेवाओं का विस्तार किया है। इसके तहत अंगदान को बढ़ावा देने के लिए अंगदान करने वालों के परिजनों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उपचार से स्वस्थ हुए बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां , क्रिकेट मैच सहित विभिन्न कार्यक्रम करवाए गए। गैर शासकीय संगठनों का सहयोग लेकर मोबाइल वेन से आई स्क्रीनिंग, चश्मा वितरण, वृद्धजनों के लिए फिजियोथेरेपी, डेंगू मलेरिया जागरूकता, घर बैठे ऑनलाइन ओ पी डी अपाइंटमेंट सिस्टम शुरू किया गया। सी एम एच ओ कार्यालय की विशाल तिरंगा यात्रा, रहवासी समितियों में आयुष्मान शिविर, धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में स्वास्थ्य शिविर की सेवाएं दी गई हैं।        ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सहित अनेक राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पी एम श्री एयर एम्बुलेंस की सेवाओं आमजन तक पहुंचाने , प्राइवेट स्कूलों में आर बी एस के टीम द्वारा स्क्रीनिंग शुरू की गई है।  जिले की 35 स्वास्थ्य संस्थाओं का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत प्रमाणीकरण हुआ है । इनमें से कोलुआ कला को देश भर में सर्वाधिक अंकों के साथ यह सर्टिफिकेट मिला है।

सीएम विष्णु देव साय नक्सली हमले में घायल हुए जवानों का हालचाल जानने अस्पताल पहुँचकर उनसे मुलाकात की

रायपुर  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  सुकमा जिले के कोंटा में हुए नक्सली हमले में घायल हुए जवानों का हालचाल जानने आज रामकृष्ण अस्पताल पहुँचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली  सभी घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक में हुए विधायक शामिल

आष्टा  मप्र विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की आज विधानसभा भवन में कक्ष क्र 7 में बैठक सम्पन्न हुई । समिति के सदस्य के रूप में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर उक्त बैठक में शामिल हुए । विधानसभा भवन में याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक में प्राप्त याचिकाओं पर सुनवाई की गई एवं सम्बंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गये ।

देश में 6400 से अधिक, 163 केस अकेले XFG वैरिएंट के

नई दिल्ली पिछले करीब  20 दिनों से भारत में कोरोना की एक नई लहर देखी जा रही है। हर दिन के साथ संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। 22 मई को जहां कुल एक्टिव मामले 257 थे, वो 9 जून (सोमवार) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड पर साझा किए गए रिपोर्ट के अनुसार बढ़कर 6491 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में ही संक्रमण के 358 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 624 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। देश में मुख्यरूप से ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स NB.1.8.1 को प्रमुख माना जा रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर XFG वैरिएंट के भी केस रिपोर्ट किए जा रहे हैं। हालिया आंकड़ों के मुताबिक देश में नए उभरते कोविड-19 वैरिएंट XFG के अब तक 163 मामले पाए गए हैं। XFG के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में इस नए कोविड वैरिएंट के 163 से मामले सामने आ चुके हैं। इसके  सबसे अधिक 89 केस महाराष्ट्र में, उसके बाद तमिलनाडु (16), केरल (15), गुजरात (11) और आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल (छह-छह) केस सामने आए हैं। द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, रीकॉम्बिनेंट XFG वैरिएंट में चार नए म्यूटेशन हैं, जो इसे तेजी से फैलने और लोगों को संक्रमित करने में मदद कर रहे हैं। सबसे पहले कनाडा में इसकी शुरुआती पहचान की गई थी तब से ये तेजी से वैश्विक स्तर पर फैल रहा है। बढ़ रहे हैं नए वैरिएंट के मामले इससे पहले मई में इस वैरिएंट के कुल 159 केस सामने आए थे, जबकि अप्रैल में दो केस देखे गए थे। अब तक जून में भी इसके दो सैंपल में इस वैरिएंट की पुष्टि की गई है। सोमवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या करीब 6500 होने वाली है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सतर्क रहने और कोरोना से बचाव को लेकर गंभीरता से ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।  

यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून, एक विषय में फेल छात्रों के लिए अंतिम मौका

लखनऊ  यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। इसके माध्यम से एक विषय में फेल रहे अभ्यर्थी को पास होने का मौका मिलेगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के पास आवेदन का मौका सिर्फ दो दिनों तक है। 10 जून के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और तिथि भी नहीं बढ़ेगी। आवेदन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। हाईस्कूल इंप्रूवमेंट के लिए एक विषय में फेल छात्र व कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए दो विषयों में फेल छात्र किसी एक विषय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये जमा करना होगा।   12वीं के छात्र विषयवार इस तरह दे सकेंगे परीक्षा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग एक और भाग दो में निर्धारित विषयों में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में फेल परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये देना होगा। आवेदन की प्रति भी जमा करना अनिवार्य परीक्षा शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद के मानक मद में जमा करना होगा। इसके बाद जमा शुल्क के चालान की मूल प्रति हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति को लगाना होगा। इसके बाद आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून से तीन दिनों के अंदर जमा करना होगा। परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान हाईस्कूल परीक्षा में इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में शामिल होना होगा। साथ ही किसी विषय के दोनों में से किसी एक भाग में फेल व दूसरे भाग में पास परीक्षार्थी केवल फेल वाले भाग में शामिल हो सकते हैं। छात्र चाहें तो सहमति से दोनों भागों में शामिल हो सकते हैं।

भोपाल सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में बना रहा है पहचान मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल, सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचान बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा है। कैंची धाम वाले नीम करोली महाराज के हनुमत धाम के निर्माण से भोपाल की आभा और कीर्ति बढ़ेगी। भोपाल में राजा भोज के नाम से भोज द्वार बनाने का संकल्प लिया था, हनुमत धाम निर्माण भी इसी दिशा में एक कदम है। सम्राट विक्रमादित्य सहित भारतीय संस्कृति से जुड़े सभी गौरवशाली पक्षों को यहां प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के रतनपुर भोपाल में बन रहे हनुमत धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका “कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज-बाबा का हनुमत धाम” का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में बाबा का धाम बनाने का राम राज बाबा नीब करौरी चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प स्वागत योग्य है। बाबा से जुड़े कार्यक्रम में सम्मिलित होना सौभाग्य का विषय है। धाम निर्माण का संकल्प एक अध्यात्मिक युग के सूत्रपात जैसा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैंची धाम की महिमा देश-विदेश में अनुभव की जा रही है। वैश्विक स्तर पर उनके अनुभवों और संदेशों से लोग प्रेरणा ले रहे हैं। भोपाल का यह धाम सम्पूर्ण प्रदेश और आस-पास के राज्यों के लिए बाबा के आशीर्वाद का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धाम के लिए डॉ. बृजेश श्रीवास्तव द्वारा भूमि समर्पित करने के लिए उनकी सराहना करते हुए भूमि दान को अनुकरणीय पहल बताया। खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग तथा सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में श्री हितानंद शर्मा, श्री आशीष अग्रवाल, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव, श्री नितेन्द्र शर्मा, श्रीमती अनिता अग्निहोत्री तथा बाबा नीम करौरी की पौत्र-वधु श्रीमती शैलजा शर्मा उपस्थित थीं। रतनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा एवं श्री भगवानदास सबनानी, बाबा नीब करौरी के पौत्र डॉ. धनंजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश अग्निहोत्री सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री सुगम बस योजना की होगी शुरूआत, मुख्यमंत्री ने की गाडरवाड़ा में गौशाला निर्माण की घोषणा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनका और राज्य सरकार का गाडरवारा के नागरिकों के साथ विकास और विश्वास का रिश्ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि उद्योग समागम मेला भी लगाए जा रहे हैं। कृषि आधारित उद्योग लगाने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। कृषि उद्योग से जुड़े रोजगार परक कारखाने बनायेंगे, जहां काम करने वाले को 5 हजार रुपये महिने भी दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गाडरवाड़ा में गौशाला निर्माण किए जाने और प्रदेशवासियों को सुगम परिवहन सेवा भी उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में 80 करोड़ रूपये से अधिक के निर्माण और विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा एवं सुशासन के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। विकास की नई उपलब्धियां सभी के सामने हैं। उनके कार्यकाल में तीन तलाक का कानून पास हुआ, जिसके क्रियान्वयन में कहीं भी कोई विरोध नहीं हुआ। धारा 370 हटाने पर देश के अंदर एक आनंद का माहौल रहा। पहलगांव की घटना में पूरा देश एकजुट हुआ और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर देश में सनातन संस्कृति को नई ऊंचाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, किसान और महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं और इसका समाज में व्यापक असर भी दिख रहा है।  नई पीढ़ी को शिक्षित करने की मुहिम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत कर उन्हें पुस्तकें प्रदान की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने का प्रबंध किया जा रहा है, ताकि बच्चे देश के लोकतंत्र, सभ्यता व संस्कृति को जान सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने को साकार कर सकें। महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना की राशि 5 साल में तीन हजार रुपये कर दी जायेगी। पहले साल में एक बार रक्षाबंधन का त्यौहार आता था, लेकिन अब लाड़ली बहना योजना की राशि आने से हर महीने बहनों के लिए त्यौहार जैसा माहौल रहता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परिसीमन के बाद लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रिमोट के माध्यम से 80 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपये के 135 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने 56 करोड़ 58 लाख 6 हजार रुपये के 67 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 23 करोड़ 88 लाख 24 हजार रुपये के 68 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के कार्यों में कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी। जिले के विकास के लिए मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उन्हें पूर्ण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वृहद स्तर पर सोलर पॉवर कनेक्शन प्रदाय किए जाएंगे, जिससे किसानों को बिजली की समस्या से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री सुगम बस योजना की प्रदेश में होगी शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत शीघ्र ही पूरे प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम बस योजना” प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन निगम पुनः पूरे प्रदेश में बसों का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि सांईखेड़ा में 132 केव्ही का विद्युत सबस्टेशन बनेगा। उन्होंने 60 करोड़ रुपये की लागत से चीचली- सालीचौका 20 किमी सड़क बनाने की घोषणा की और 27 करोड़ रुपये की लागत से अर्जुनगांव से गाडरवारा 17.50 किमी की सड़क बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांसे, पीतल का उपयोग करें इससे चीचली सहित हमारे आसपास के भाई-बहनों को काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार गुरू पूर्णिमा एवं कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जायेगी। दशहरे में रावण का दहन तो होगा ही, साथ ही शस्त्र-पूजन भी किया जायेगा। जल संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान और नदी जोड़ो परियोजना के काम तेजी से चल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का किया सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कक्षा 10 वीं व 12 वीं में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और शैक्षणिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का भी प्रतिमात्मक रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गाडरवारा को डेढ़ साल में 350 करोड़ रुपये की सौगात दी है और इस क्षेत्र को विकास की राह पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री को 2 करोड़ रुपये की लागत से गाडरवारा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी धन्यवाद दिया।  

अगर मन में पढ़ने की लगन हो, तो… सौंसर में सात फेरे लेने के बाद पति संग परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन

छिंदवाड़ा अगर मन में पढ़ने की लगन हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। लाल जोड़े में सजी, हाथों में मेंहदी, माथे पर सिंदूर और गले में मंगलसूत्र आमतौर पर इस रूप में दुल्हन विदा होकर ससुराल जाती है, लेकिन सौंसर में नवविवाहिता ने ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। नवविवाहिता वसुधा ने विवाह के सात फेरे लिये, घड़ी देखी और सीधा परीक्षा केंद्र पहुंच गई।   रविवार को विवाह और सोमवार को बीएड की परीक्षा दुल्हन ने अपने सुनहरे कल के सपने को उत्तर पुस्तिका के लाईनों में अंकित कर दिया। ये अनोखी मिसाल पेश की है, दुल्हन बनी वसुधा ने, वसुधा का रविवार को विवाह हुआ और सोमवार को अपने जीवन साथी ऋषभ पालीवाल के साथ शासकीय महाविद्यालय सौंसर पहुंची और बीएड की परीक्षा दी। वसुधा एक निजी शिक्षण संस्था संचालक प्रशांत वाडेकर एवं हिना वाडेकर की पुत्री हैं । जिसका विवाह ऋषभ पालीवाल के साथ हुआ है। अन्य परीक्षार्थियों की नजरें ठहर गई परीक्षा केंद्र में जब अन्य परीक्षार्थी सजी संवरी दुल्हन को उत्तर पुस्तिका भरते हुए देख रहे थे तो सभी की नजरें ठहर गई, लेकिन वसुधा की कलम नहीं रूकी। उसके चेहरे पर एक अनोखा आत्मविश्वास था जो बता रहा था कि, यह दुल्हन सिर्फ घर ही नहीं भविष्य भी संवारने आई है। ‘शिक्षा किसी रस्म के आगे नहीं झुकती’, दुल्हन ने कहा वसुधा ने बताया कि विवाह एक पड़ाव हो सकता है, लेकिन पढ़ाई एक यात्रा है। शिक्षा किसी रस्म के आगे नहीं झुकती। एक शिक्षित महिला ही परिवार और समाज को आगे बढ़ाती है । शिक्षा के प्रति ऐसा समर्पण कम ही देखने को मिलता है।

अर्थराइटिस के दर्द से पाना है छुटकारा तो महिलाओं को करने चाहिए ये 9 काम, फिट हो जाएंगे घुटने

आज अधिकांश बीमारियों की जड़ हमारा लाइफस्टाइल है। जिसमें अर्थराइटिस की समस्या भी शामिल है। अर्थराइटिस जोड़ों से जुड़ी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में दर्द के साथ सूजन आने लगती है। लंबे समय तक जब हम इस दर्द को इग्नोर कर देते हैं तो ये गंभीर बीमारी यानी अर्थराइटिस का रूप ले लेती है। जिससे कई बार हम अपने डेली टास्क को करने में भी असमर्थ हो जाते हैं। पहले इस बीमारी को सिर्फ उम्रदराज लोगों से ही जोड़ कर देखा जाता था। लेकिन अब बच्चे, बड़े सब इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। जिसका पीछे शारीरिक गतिविधियों में कमी मुख्य वजह है। ऐसे में जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। इस संबंध में सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर प्रियंका आर्या द्वारा कुछ योग आसन बताए जा गए हैं, जिन्हें करके आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकती हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज  इसके लिए सबसे पहले सुखासन मुद्रा में बैठें।  फिर वायुमुद्रा बनाने के लिए दोनों हाथों की इंडेक्स फिंगर को अंगूठे के नीचे अच्छे से प्रेस करें।  वहीं बाकी की उंगलियों को सीधे रखें।  फिर कमर को सीधा रखकर ब्रीद इन व आउट करें।  ध्यान दें ब्रीद इन के समय आपको अपने पेट को फुलाना है, वहीं ब्रीथ आउट करते वक्त आपको अपने पेट को अंदर की तरफ करना है।  थोड़ी देर इसका अभ्यास करने के बाद धीरे धीरे अपनी आंखों को खोलें। क्लिकिंग  सुखासन मुद्रा में बैठकर सबसे पहले हैंड क्लिकिंग करेंगे।  इसके लिए हाथों को खोलें व बंद करें।  फिर ब्रीद इन करते हुए हाथों को खोलना है और ब्रीद आउट करते हुए हाथों को बंद करना है।  फिर अपने हाथों को धीरे से नीचे रखें। रिस्ट बैंडिंग  इस आसान में हमें सबसे पहले अपने हाथों को आगे करना है।  फिर ब्रीद इन के समय कलाई को नीचे की तरफ करना है और ब्रीद आउट के समय कलाई को ऊपर की तरफ करें।  फिर धीरे से अपने हाथों को नीचे रखें। रिस्ट रोटेशन  इसके लिए आप अपने हाथों को आगे करके अंगूठे को अंदर बंद करके मुट्ठी बंद करें।  अब हमें इन्हें पांच बार क्लॉक वाइज घुमाना है।  फिर इसे एंटी क्लॉक वाइज करते हुए पांच बार और दोहराएंगे।  फिर हाथों को नीचे रखकर आराम देंगे। एल्बो बैंडिंग  सबसे पहले दोनों हाथों को आगे रखें।  फिर हथेली को फेस की तरफ करके ब्रीदिंग के साथ एक बार एल्बो को बंद करें।  फिर ब्रीदिंग के साथ एक बार खोलें।  इसे पांच बार दोहराएं।  फिर हाथों को नीचे रखें। स्ट्रेचिंग  इसमें हम अपने दोनों हाथों को पहले साइड में रखेंगे।  फिर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ लेकर जाएंगे।  ऊपर की तरफ हाथों को खींचकर ब्रीद इन व आउट करें।  ऐसा पांच बार करें और फिर हाथों को नीचे लाकर रिलैक्स करें। एंकल रोटेशन  इसमें दोनों पैरों को सामने की तरफ फैला लें।  फिर पंजों को पांच बार क्लॉक वाइज घुमाना है।  फिर इन्हें पांच बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं।  अंत में पैरों को रिलैक्स करें। हॉफ बटरफ्लाई  इसमें आप अपने दाएं पैर को मोड़ कर बाएं जांघ पर रखें।  इस पोजिशन में आपकी दाईं एड़ी कमर के पास होनी चाहिए।  बाएं हाथ से दाएं पंजे को पकड़े और दाएं हाथ से दाईं जांघ को नीचे की तरफ धक्का दें।  फिर घुटने को थोड़ा सा नीचे की ओर होल्ड करें।  कुछ सेकेंड बाद घुटने को नॉर्मल पोजीशन में ले आएं और दूसरे पैर के साथ यही प्रक्रिया दोहराएं। नी रेज  इसके लिए सबसे पहले सीधे लेट कर अपने एक पैर के घुटने को मोड़ें।  इस दौरान आपके मुड़े पैर की एड़ी कूल्हे के पास आ जाएगी।  फिर आप स्ट्रेप या दुपट्टा लेकर उसे घुटने के पास रखें।  दुपट्टे से खींचकर घुटने को पेट की तरफ लाएं।  फिर धीरे-धीरे नीचे ले जाएं और दूसरे पैर से भी ऐसा करें।  

बॉलीवुड फिल्मकार पार्थो घोष का निधन

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार पार्थो घोष का आज निधन हो गया वह 76 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से पार्थो घोष का निधन हुआ है। पार्थो घोष ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं, जिसमें जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘100 डेज’, मिथुन चक्रवर्ती के साथ ‘दलाल’ नाना पाटेकर-जैकी श्राफ की ‘अग्नि साक्षी’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। पार्थो घोष का जन्म 08 जून 1949 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। उनका बचपन साहित्य, कला और संगीत में ही बीता। सिनेमा के प्रति जुनून ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की तरफ आकर्षित किया था। वर्ष 1985 में उन्होंने एक सहायक निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। पार्थो घोष ने वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘100 डेज’ का निर्देशन किया। इस संस्पेंस-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद पार्थो घोष ने वर्ष 1992 में दिव्या भारती और अविनाश वधावन अभिनीत ‘गीत’ का निर्देशन किया। वर्ष 1993 में पार्थो घोष ने सुपरहिट फिल्म ‘दलाल’ का निर्देशन किया। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का ने मुख्य भूमिका निभायी थी। पार्थो घोष निर्देशित वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ में जैकी श्राफ,मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभायी थी।इस फिल्म में मनीषा ने घरेलू हिंसा का शिकार हुई एक महिला का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरीं। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’ में पार्थो घोष ने एक बार फिर नाना पाटेकर को एक अलग अंदाज़ में पेश किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। पार्थो घोष ने ‘जीबन युद्ध’ (1997), ‘कौन सच्चा कौन झूठा’ (1997), ‘युगपुरुष’ (1998), ‘खोटे सिक्के’ (1998), ‘मसीहा’ (2002), ‘एक सेकंड…जो जिंदगी बदल दे?’ (2010) जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।पार्थो घोष की आखिरी निर्देशित फिल्म ‘मौसम इकरार के दो पल प्यार के’ थी , जो साल 2018 में रिलीज हुई थी।  

श्रेयस अय्यर ने कहा- उन्हें कप्तानी करना अच्छा लगता है क्योंकि इससे काफी जिम्मेदारी आती है

मुंबई  पिछले दो आईपीएल सीजन में अपनी कप्तानी से प्रभावित करने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का कहना है कि उन्हें कप्तानी करना अच्छा लगता है क्योंकि इससे काफी जिम्मेदारी आती है। श्रेयस का मानना है कि टीम की कमान संभालने से वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी कर पाते हैं। श्रेयस ने पिछले साल अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को खिताब दिलाया था, जबकि इस सीजन उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल की उपविजेता रही थी।  करीब आकर ट्रॉफी से चूके थे श्रेयस  श्रेयस को केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें नीलामी में खरीदा था। श्रेयस पंजाब के कप्तान नियुक्त किए गए थे और उनकी कप्तानी में टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स की टीम ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही थी, लेकिन फाइनल में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ छह रनों से हार का सामना करना पड़ा था।   श्रेयस बोले- 22 वर्ष की उम्र से कर रहा हूं कप्तानी  अय्यर ने सोबो मुंबई फाल्कंस को टी20 मुंबई लीग सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद कहा, कप्तानी से काफी परिपक्वता और जिम्मेदारी आती है। आपसे हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है और आप टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहते हैं। किसी भी तरह की विषम परिस्थिति या प्रतिकूलता में टीम कप्तान के ही पास आती है। मैं 22 वर्ष की उम्र से कप्तानी कर रहा हूं। मुझे इसमें मजा आता है। अय्यर ने कहा कि दबाव वाले हालात को वह चुनौती की तरह लेते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने जोन में जाने की कोशिश करता हूं। मैं प्रयास करता हूं कि पूरा फोकस रहे, वर्तमान में रहूं और हालात को देखकर प्रदर्शन करूं। मैं खुद से कहता रहता हूं कि मैं चाहता हूं कि दर्शकों की जुबां पर मेरा नाम हो और इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। मुंबई टी20 लीग में खेलकर खुश हैं श्रेयस  अय्यर ने कहा कि इस टूर्नामेंट में जाने पहचाने चेहरों के साथ खेलकर अच्छा लग रहा है जो उनके बचपन के दिनों के क्रिकेट के सफर में उनके साथ थे। उन्होंने कहा, ड्रेसिंग रूम में कई जाने पहचाने चेहरे हैं। मैने क्लब क्रिकेट में, स्कूल और कॉलेज में उनके साथ खेला है। फिर यहां उनके साथ खेलकर अच्छा लग रहा है।  

2050 तक रूसी नौसेना के विकास के लिए पुतिन ने दीर्घकालिक रणनीति को दी मंजूरी

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2050 तक रूसी नौसेना के विकास के लिए एक दीर्घकालिक रणनीति को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति के सहयोगी निकोलाई पेत्रुशेव ने सोमवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में ये सूचना दी। रूसी समाचार आउटलेट आर्ग्युमेंट्स एंड फैक्ट्स ने पेत्रुशेव के हवाले से कहा, “इस रणनीति में, विशेष सैन्य अभियान के दौरान प्राप्त परिचालन अनुभव के आलोक में नौसेना की वर्तमान स्थिति और क्षमताओं का आकलन किया गया है।” निकोलाई पेत्रुशेव मेरीटाइम बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। मीडिया के मुताबिक, पेत्रुशेव ने इस बात पर जोर दिया कि, “वैश्विक समुद्री वातावरण, सैन्य खतरों के विकास और स्पष्ट रूप से परिभाषित राष्ट्रीय लक्ष्यों की समझ के बिना एक शक्तिशाली और आधुनिक नौसेना विकसित नहीं की जा सकती।” रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 मई को जिस दस्तावेज़ को मंजूरी दी थी, उसमें अंतरराष्ट्रीय सैन्य-राजनीतिक स्थिति, सशस्त्र संघर्षों के संभावित परिदृश्य और प्रमुख शक्तियों की नौसैनिक क्षमताओं का विश्लेषण शामिल है। इसमें शांति और युद्ध दोनों समय में रूस की नौसेना बलों के लिए रणनीतिक उद्देश्य और बेड़े की भविष्य की संरचना और आधुनिकीकरण के लिए प्रमुख मापदंड निर्धारित किए गए हैं। पेत्रुशेव ने कहा, “एक शब्द में कहें तो यह एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक दस्तावेज़ है जो इस प्रश्न का उत्तर देता है कि विश्व महासागर में अपने हितों की प्रभावी रक्षा के लिए रूस की नौसैनिक शक्ति कैसी होनी चाहिए।” पेत्रुशेव ने इससे अधिक जानकारी नहीं दी। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रैंकिंग के अनुसार, रूस के पास चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली नौसेना है। हालांकि, यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में रूसी नौसेना को कई उल्लेखनीय असफलताओं का सामना करना पड़ा है। रूस ने अपने रक्षा और सुरक्षा खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जो सकल घरेलू उत्पाद में हिस्सेदारी के संदर्भ में शीत युद्ध युग के बराबर स्तर पर पहुंच गया है। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस का अनुमान है कि रूस के पास 79 पनडुब्बियों का बेड़ा है, जिसमें 14 परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां और 222 युद्धपोत शामिल हैं। इसकी नौसैनिक शक्ति का मुख्य भाग उत्तरी बेड़े में केंद्रित है, जो बैरेंट्स सागर के किनारे सेवेरोमोर्स्क में स्थित है। इससे पहले 11 अप्रैल को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि वह अगले दशक में अपनी नौसेना को उन्नत बनाने के लिए 8.4 ट्रिलियन रूबल (लगभग 100.5 बिलियन डॉलर) आवंटित करेंगे। नौसेना के विकास पर आयोजित एक बैठक में पुतिन ने कहा था कि बदलती वैश्विक स्थिति, उभरती चुनौतियों, समुद्री खतरों और तेजी से हो रही तकनीकी प्रगति के कारण ‘नौसेना की एक नई छवि’ के निर्माण की आवश्यकता है। पुतिन ने कहा, “रूसी नौसेना के सामरिक परमाणु बलों में आधुनिक हथियारों और उपकरणों की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत है। भविष्य में इस आंकड़े को बनाए रखना होगा। नौसेना ने देश की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने और विश्व के महासागरों में रूस के हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet