LATEST NEWS

फिल्म ‘स्टोलन’ का अमेरिका और भारत में प्राइम वीडियो पर टॉप 10 फिल्मों में शामिल होना खास अनुभव: अभिषेक बनर्जी

मुंबई,  बॉलीवुड अभिेनता अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि जब आजकल सिर्फ बड़ी बजट की और फॉर्मूला फिल्मों का बोलबाला है, ऐसे में उनकी फिल्म ‘स्टोलन’ को इतना प्यार मिलना और अमेरिका और भारत में प्राइम वीडियो पर टॉप 10 फिल्मों में शामिल होना उनके लिये खास अनुभव है। आज के सिनेमाई माहौल में जहां बड़ी-बड़ी फिल्में और बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स ही छाए रहते हैं, वहीं अभिषेक बनर्जी की फिल्म ‘स्टोलन’ यह साबित कर रही है कि कंटेंट पर आधारित कहानियां भी दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकती हैं। यह थ्रिलर फिल्म इस समय प्राइम वीडियो पर भारत और अमेरिका दोनों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है, जो फिल्म और इसके मेकर्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। फिल्म स्टोलन के मुख्य अभिनेता अभिषेक बनर्जी, जिन्हें फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए खूब तारीफ मिल रही है, ने अपने दिल की बात कही।उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं। हमने ‘स्टोलन’ को पूरी ईमानदारी से बनाया, और अब इसे इतना प्यार और टॉप पर ट्रेंड करते देखना वाकई एक भावुक पल है। यह अच्छा दौर है जब दर्शक सिर्फ फिल्म का स्केल नहीं, बल्कि अच्छी फिल्मों को भी इतना प्यार दे रहे हैं। इससे हम जैसे कहानीकारों को आगे की राह आसान लगती है।  

12वीं में कॉमर्स के बाद कर सकते हैं ये 7 कोर्स, कुछ ही साल में जमकर बरसेंगे पैसे!

12वीं के बाद कॉमर्स और मैनेजमेंट में स्टूडेंट्स के लिए कई वैरायटी के कोर्स हैं। बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए के अलावा कुछ पॉपुलर कोर्स हैं, जिनकी डिमांड काफी ज्यादा है और कई यूनिवर्सिटी इन्हें ऑफर करती हैं। करियर काउंसलर मयंक गुप्ता बताते हैं कि कुछ कोर्स पिछले 10 साल में तेजी से पॉपुलर हुए हैं और ग्रैजुएशन की डिग्री के बाद ही जॉब ऑप्शन स्टूडेंट्स को मिल जाते हैं, जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के तीन मैनेजमेंट कोर्स, जिनके लिए हजारों स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं। स्टूडेंट्स बीकॉम ऑनर्स, इकनॉमिक्स ऑनर्स से ज्यादा इन्हें तवज्जो दे रहे हैं, क्योंकि प्लेसमेंट भी अच्छा है। बीएमएस बिजनेस फंडे को कवर करता बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) कोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस जैसे फील्ड को कवर करता है। मूल तौर पर यह कोर्स मैनेजमेंट के कॉन्सेप्ट्स पर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नौ कॉलेज, जामिया हमदर्द, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, नरसी मुंजी जैसी कई इंस्टिट्यूट इस कोर्स को ऑफर करते हैं। बीबीई इकनॉमिक्स और मैनेजमेंट के सिद्धांतों को बिजनेस की दुनिया में लागू करने के तरीके बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स (बीबीई) कोर्स का बेस है। जो स्टूडेंट्स इकनॉमिक्स में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए खास है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नौ कॉलेज, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी जैसी कई यूनिवर्सिटी में इस कोर्स की काफी ज्यादा डिमांड है। बीबीए-एफआईए बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट एनालिसिस (बीबीए-एफआईए) बतौर मैनेजमेंट प्रोफेशनल करियर बनाते वक्त ही इन्वेस्टमेंट स्किल्स को निखारने के लिए है। दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोएला कॉलेज, मुंबई यूनिवर्सिटी जैसी कई यूनिवर्सिटी में यह पॉपुलर कोर्स है। सीएमए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग (सीएमए) एक प्रोफेशनल सर्टिफिकेटशन कोर्स है, जो कॉस्ट मैनेजमेंट, बजटिंग, फाइनेंशल रिपोर्टिंग को कवर करता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का सर्टिफिकेट आईसीएआई देता है और सीएस कवॉलिफाई करने के बाद आईसीएसआई मेंबरशिप सर्टिफिकेट देता है। सीए कोर्स अकाउंटिंग, ऑडिटिंग और फाइनेंस का एक्सपर्ट बनाता है। कंपनी सेक्रेटरी कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की पढ़ाई स्टूडेंट्स को कंपनी लॉ, कॉरपोरेट गवर्नेंस और फाइनेंशल मैनेजमेंट का एक्सपर्ट बनाता है। यह एक प्रोफेशनल क्वॉलिफिकेशन है, जो इंस्टिटयूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (आईसीएसआई) देती है। बीएचएम/बीबीए-होटल मैनेजमेंट होटल इंडस्ट्री समेत टूरिजम इंडस्ट्री और बिजनेस में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह पॉपुलर कोर्स है। तीन साल का यह कोर्स कई यूनिवर्सिटी जैसे जामिया मिल्लिया इस्लामिया, इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, जामिया हमदर्द।  

जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल का दिया आदेश

जौनपुर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। अब तीन उप जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। दरअसल, जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल का आदेश दिया है। इस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरित तीनों उप जिलाधिकारियों ने आज ही अपने अपने स्थानांतरित तहसीलों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।  इनका हुआ ट्रांसफर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत सुनील कुमार भारती को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मडियाहूं, उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट शाहगंज राजेश चौरसिया को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत और उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहूं कुणाल गौरव को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट को शाहगंज बनाया गया है। 

क्राइम ड्रामा सीरीज़ ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, बनिजय एशिया द्वारा यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित और ऋषभ सेठ द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा सीरीज़ ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जियोहॉटस्टार ने ‘मिस्त्री’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक थ्रिलर सीरीज़ है, जिसमें रहस्य, रोमांच और चतुराई का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। इस सीरीज़ में राम कपूर,अरमान मिस्त्री के किरदार में नजर आएंगे।’मिस्त्री’ 27 जून 2025 से, सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।यह सीरीज चर्चित अमेरिकी सीरीज़ मॉन्क का भारतीय रूपांतरण है। इसका निर्देशन ऋषभ सेठ ने किया है और इसे बनिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीरीज़ में राम कपूर अतरंगी लेकिन तेजतर्रार डिटेक्टिव अरमान मिस्त्री के किरदार में हैं। वहीं मोना सिंह, सहमत के रोल में उनकी निडर और तेज़ साथी बनी हैं। इनके साथ शिखा तलसानिया जोश से भरी शरन्या के किरदार में और क्षितीश दाते जुनूनी पुलिसवाले बंटी की भूमिका में नजर आएंगे। राम कपूर ने कहा, अरमान अब तक के सबसे अजीब लेकिन दिलचस्प किरदारों में से एक है जिसे मैंने निभाया है। उसकी अजीबोगरीब आदतें सिर्फ आदतें नहीं हैं, बल्कि उसके जीने का तरीका है। एक बेतरतीब दुनिया में अपने लिए कुछ कायदे बनाने का जरिया। वो जहां भी जाता है, वहां की उलझनों से सच्चाई निकाल लाता है। इस प्रोजेक्ट पर काम करना और ‘मिस्त्री’ को अपनाना मेरे करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। मिस्त्री अजीब है, मजेदार है, बेपरवाह है और दिल से जुड़ा हुआ है। मैं दर्शकों के जियोहॉटस्टार पर उससे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मोना सिंह ने अपने किरदार ‘सहमत’ के बारे में बताया, सहमत एक मजबूत और आत्मविश्वास से भरी महिला है, जो कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाती है। वह अरमान मिस्त्री की अजीब आदतों से बचती नहीं, बल्कि उन्हें चुनौती देती है, संतुलन बनाती है और कई बार उसे मात भी दे देती है। वह कहानी में एक मजबूत आधार है, जिसके अपने इरादे और तीखे तेवर हैं। ‘मिस्त्री’ आपको हंसाता है, फिर सोचने पर मजबूर करता है और फिर दोबारा हंसाता है, क्योंकि इसके किरदार जैसे हैं, वैसे ही पूरी ईमानदारी से पेश आते हैं। मुझे लगता है, यही बात दर्शकों को इससे जोड़कर रखेगी।  

अखिलेश यादव ने कहा- उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा को 20 साल का हिसाब देना होगा

लखनऊ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र की सत्ता में 11 साल पूरा करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने केंद्र में 11 साल पूरे कर लिए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लगभग 9 साल सत्ता में पूरे कर लिए हैं। उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा को 20 साल का हिसाब देना होगा।” अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार को आंकड़ों पर बात करनी पडे़गी कि हम शिक्षा के क्षेत्र में कितना आगे बढ़े हैं, हम बेरोजगारी में कितना पिछड़ गए हैं। हम जो निवेश लाना चाहते थे, वह ला पाने में कामयाब हो पाए हैं या नहीं। इन चीजों पर आकलन इसलिए होगा क्योंकि देश के प्रधानमंत्री यहां से हैं। जो योजनाएं चल रही हैं, उन्हें देख ऐसा नहीं लगता कि दिल्ली और लखनऊ में कोई तालमेल है, यह दिख जाता है। जिन गांवों को गोद लिया गया था, अगर उसकी तस्वीर न बदले तो प्रश्नचिन्ह लगता है। उन पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है।” अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा के नेताओं के बीच मतभेद है। ऐसा कोई विभाग नहीं है जिसमें खिंचतान नहीं चल रही हो। उन्होंने कहा, “क्या 11 साल की यही उपलब्धि है कि एक आईएएस अधिकारी को अंडरग्राउंड होना पड़ रहा है। पुलिस सड़क पर पीट रही है। कमीशन को लेकर झगड़ा हो रहा है। गांवों में गंदगी है, सरकार किसानों के सामने नहीं जाना चाहती। फसलों का एरियल सर्वे कौन करता है?” अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और महंगाई है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था पर एनडीए के मंत्रियों के दावे पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अगर मजबूत अर्थव्यवस्था की बात कह रही है तो देश की प्रति व्यक्ति आय भी बतानी चाहिए। उत्तर प्रदेश को स्थायी डीजीपी कब मिलेगा? इस सवाल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के बाद राज्य में स्थायी सरकार बनेगी और तभी स्थायी डीजीपी मिलेगा।

पीएम मोदी और अमित शाह की पार्टी की विचारधारा भाजपा को तमिलनाडु में पैर नहीं जमाने देगी:वरिष्ठ नेता ए राजा

नई दिल्ली  द्रमुक के वरिष्ठ नेता ए राजा ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे ‘साधारण लोगों’ से नहीं डरती और उनकी पार्टी की विचारधारा भाजपा को तमिलनाडु में पैर नहीं जमाने देगी। रविवार को मदुरै में सत्तारूढ़ द्रमुक की अमित शाह द्वारा की गई आलोचना के जवाब में यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजा ने दावा किया कि विभिन्न मुद्दों पर भाजपा नेता की टिप्पणियां ‘सरासर झूठ, घृणित और विभाजनकारी’ हैं। लोकसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा दिल्ली या महाराष्ट्र के विपरीत तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकती, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, क्योंकि द्रविड़ विचारधारा भगवा विचारधारा की विरोधी है। उन्होंने द्रविड़ दर्शन का हवाला देते हुए कहा, ‘‘(आप प्रमुख) अरविंद केजरीवाल (दिल्ली में) सत्ता में कैसे आए – उन्होंने केवल भ्रष्टाचार का विरोध किया, क्या उनके पास कोई विचारधारा थी, क्या उनके पीछे कोई नेता थे। हम अमित शाह और मोदी से नहीं डरते। आखिरकार, वे साधारण लोग हैं। उनके पीछे की राजनीतिक विचारधारा हर जगह आक्रमण कर रही है और जीत रही है, लेकिन वह यहां क्यों नहीं जीत पा रही है। क्योंकि हमारे पास उस विचारधारा का विकल्प है।” उन्होंने कहा, ‘‘जब तक द्रविड़ विचारधारा है, वे तमिलनाडु में पैर नहीं जमा सकते। हम दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा नहीं हैं। हम तमिलनाडु हैं, हम द्रविड़ हैं, (भाजपा) यहां नहीं आ सकती।” शाह ने रविवार को कहा कि राजग अगले साल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगा और उन्होंने 4,600 करोड़ रुपये के रेत खनन घोटाले सहित भ्रष्टाचार के नए आरोप लगाकर राज्य में द्रमुक सरकार पर निशाना साधा। भाजपा तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। राजा ने कहा कि मदुरै में शाह ने जो कहा, द्रमुक उनके एक-एक शब्द को गलत साबित कर सकती है और तमिलनाडु के लोग भाजपा नेता की ऐसी बातों को स्वीकार नहीं करेंगे। राजा ने दावा किया, ‘‘उनकी टिप्पणियां केंद्रीय गृह मंत्री के पद को शोभा नहीं देतीं। संक्षेप में कहें तो उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह सरासर झूठ, घृणित और विभाजनकारी था।” उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार के खिलाफ ‘निराधार आरोप’ लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कानून और व्यवस्था कायम रखी है और कई मौकों पर केंद्रीय निधि उपलब्ध नहीं होने के बावजूद, राज्य निधि से विकास योजनाओं को त्वरित लागू किया है और इस बात को पचा नहीं पाने के कारण केंद्र और भाजपा शाह को तमिलनाडु ले आए।” उन्होंने प्रस्तावित जाति जनगणना और परिसीमन सहित मुद्दों पर भी केंद्र पर निशाना साधा।  

वेब सीरीज ‘हैलो पूजा’ में अहम भूमिका निभाती नजर आयेंगी ज़ैनब पत्रा

मुंबई, मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज़ैनब पत्रा वेब सीरीज ‘हैलो पूजा’ में अहम भूमिका निभाती नजर आयेंगी। चुल्ल टीवी एक बार फिर से अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर चर्चा में है। इस बार जो सीरीज सुर्खियों में है, उसका नाम है ‘हैलो पूजा’। चुल्ल टीवी की इस वेब सीरीज की कहानी आज की जेनेरेशन जेड लड़कियों की डिजिटल लाइफस्टाइल को लेकर है, जहां वो नए-नए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अनजान लड़कों से बात करती हैं, चैटिंग करती हैं और उनसे पैसे मांगती हैं। शुरुआत में यह सब एक गेम जैसा लगता है, लेकिन धीरे धीरे यह आदत अपराध की दुनिया की ओर ले जाती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की जो सिर्फ चैट और पैसों के लिए यह सब शुरू करती है, धीरे-धीरे जाल में फंसती जाती है और खुद एक क्रिमिनल बन जाती है। इस वेब सीरीज का एंड शॉकिंग है और सोचने पर मजबूर करता है कि कहीं यह कहानी हमारे आसपास भी तो नहीं घट रही। इस सीरीज में खास बात यह है कि मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज़ैनब पत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। ज़ैनब पत्रा डिजिटल दुनिया का जाना-माना नाम हैं। इंस्टाग्राम और रील्स की दुनिया में उनका स्टाइल, परफॉर्मेंस और ऑथेंटिसिटी के लिए एक अलग ही फैनबेस है। वेब सीरीज में उनका किरदार न सिर्फ बोल्ड है, बल्कि भावनात्मक और सशक्त प्रदर्शन से भरपूर है, जो दर्शकों को बांधकर रखेगा। यह पहली बार है जब ज़ैनब किसी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ में नजर आ रही हैं, और उनके फैन्स इस अवतार को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।  

स्पेन को 5-3 से हराकर नेशंस लीग का खिताब जीतने वाली पुर्तगाल टीम के हेड कोच रोबर्टो मार्टिनेज बेहद खुश दिखे

म्यूनिख स्पेन को 5-3 से हराकर नेशंस लीग का खिताब जीतने वाली पुर्तगाल टीम के हेड कोच रोबर्टो मार्टिनेज बेहद खुश दिखे। मार्टिनेज ने टीम के खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि हम खिताब जीतने के हकदार थे। म्यूनिख फुटबॉल एरीना में खेले गए नेशंस लीग फाइनल में निर्धारित समय में खेला गया मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। पेनल्टी में पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल दो बार यूईएफए नेशंस लीग जीतने वाली पहली टीम बन गई। जीत के बाद पुर्तगाल के कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने कहा, “फाइनल में जीत पर गर्व है। जीत बेहद अहम थी। हमने उस टीम के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की जिसे फाइनल खेलने का अनुभव है। मुझे अपने खिलाड़ियों का खेल और रवैया पसंद आया। हम जीत के हकदार थे।” हेड कोच ने कहा कि 11 से ज्यादा खिलाड़ियों का होना बेहद जरूरी है। यह खेल शारीरिक से ज्यादा मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। मैच को लेकर हमारा दृष्टिकोण बेहद स्पष्ट था। बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी जब मैदान में आए तो आक्रामक दिखे, इसने जीत में हमारी मदद की। स्पेन ने 2024/25 नेशंस लीग में 10 मैचों में 25 गोल किए, जो प्रतियोगिता के एक संस्करण में किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो नेशंस लीग के फाइनल में खेलने वाले और गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो की उम्र 40 साल 4 महीने और 4 दिन है। इससे पहले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड क्रोएशिया के लुका मोड्रिक के नाम था। 2023 में स्पेन के खिलाफ वह 37 वर्ष 282 दिन की उम्र में खेले थे। इस बार जर्मनी, पुर्तगाल, स्पेन और फ्रांस फाइनल में पहुंची थी। पुर्तगाल ने जर्मनी को और स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फ्रांस जर्मनी को हराकर तीसरे स्थान पर रही। नेशंस लीग की शुरुआत 2018 में हुई थी। लीग में कुल 55 टीमें खेलती हैं। 4 ग्रुप में टीमों को बांटा जाता है। ग्रुप ए और बी में 12-12 टीमें होती हैं। ग्रुप सी में 15 और ग्रुप डी में 16 टीम होती है। अब तक ये टूर्नामेंट चार बार खेला गया है। 2018-19 और 2024-25 का खिताब पुर्तगाल ने जीता है और लीग की सबसे सफल टीम है। 2020-21 में फ्रांस और 2022-23 में स्पेन ने खिताब जीता था।

राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा- बेटियाँ अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने सेवा भारती माधव मंडल, भोपाल द्वारा बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सहभागिता की। उन्होंने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर समान अवसर  उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए काम किया जा रहा है। बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि सेवा भारती द्वारा 13 वर्ष से 18 वर्ष की बालिकाओं को जूडो, मार्शल आर्ट एवं कराटे का प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। श्री जायसवाल ने कहा कि सेवा भारती का यह प्रयास बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बालिकाओं को तुलसी का पौधा भेंट कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में माधव मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता शर्मा, मंडल प्रभारी श्री राम रघुवंशी, समाजसेवी श्री उमेश और बड़ी संख्या मं छात्राएं उपस्थित थीं।   

आज मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को फोन पर परिजनों से बातचीत की अनुमति दी

नई दिल्ली  दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने की सोमवार को अनुमति दे दी। विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने राणा को केवल एक बार यह छूट दी। न्यायाधीश ने कहा कि यह कॉल जेल मैनुअल के अनुरूप होगी और तिहाड़ जेल प्राधिकरण की निगरानी में होगी। अदालत ने सोमवार से 10 दिन के भीतर राणा के स्वास्थ्य पर एक नई रिपोर्ट भी देने को कहा है। राणा को नियमित फोन कॉल की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं, न्यायाधीश ने इस पर जेल अधिकारियों को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए एक रिपोर्ट भी दाखिल करने का निर्देश दिया। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई उद्यमी राणा (64) वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। छब्बीस नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा को 4 अप्रैल को अमेरिका की शीर्ष अदालत द्वारा उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज किए जाने के बाद भारत लाया गया था। राणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता पीयूष सचदेवा को नियुक्त किया गया था। राणा पर हेडली और आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) तथा हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (एचयूजेआई) के गुर्गों के साथ-साथ पाकिस्तान स्थित अन्य सह-षड्यंत्रकारियों के साथ मिलकर भारत की वित्तीय राजधानी पर तीन दिन तक आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से आए 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो लक्जरी होटल और एक यहूदी केंद्र पर हमले किए। लगभग 60 घंटे तक चले हमले में 166 लोग मारे गए थे।   

10 वर्षीय भारतीय रेसिंग सनसनी अतीका मीर ने रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में बनाई जगह, पहली भारतीय बनीं

त्रिनेक  10 वर्षीय भारतीय रेसिंग सनसनी अतीका मीर ने रोटैक्स यूरो ट्रॉफी में शीर्ष-10 में जगह बनाई है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह पहली भारतीय बन गई हैं। रोटैक्स यूरो ट्रॉफी एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग सीरीज है। स्टील रिंग सर्किट में आयोजित रोटैक्स यूरो ट्रॉफी राउंड 2 में अतीका मीर ने नौंवा स्थान हासिल किया है। फॉर्मूला 1 से आर्थिक और तकनीकी सहायता पाने वाली पहली भारतीय अतीका ने क्वालीफाइंग में शानदार प्रदर्शन किया और अपने ग्रुप में सातवें स्थान पर रहीं। दुर्भाग्य से उन्हें दो बंपर पेनाल्टी मिलीं, लेकिन इसके बावजूद वे हीट के बाद 10वें स्थान पर रहीं। रविवार को प्री-फ़ाइनल में, आसमान खुल गया, और इस ट्रैक पर गीले मौसम में ड्राइविंग का कोई पूर्व अनुभव न होने के बावजूद, अतीका ने अपनी असाधारण प्रतिभा दिखाई और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों को कड़ी टक्कर दी। वह फाइनल के लिए क्वालीफाई हुई और ग्रिड पर 10वें स्थान पर रही। फाइनल और भी ज्यादा खतरनाक और गीले मौसम में आयोजित किया गया था लेकिन अतीका यहां भी शीर्ष फॉर्म में थी। शुरुआत में चार स्थान गिरने के बाद वापसी करते हुए उन्होंने नौवां स्थान हासिल किया। अतीका इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्थान पर रहने वाली भारतीय और एशियाई रहीं। अतीका ने कहा, “वह अद्भुत वीकेंड था, मैंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों के साथ ड्राइविंग करके बहुत कुछ सीखा। सूखे ट्रैक पर मेरी गति बहुत अच्छी थी, और गीले पर प्रगति अच्छी थी। टीम और मेरे मैकेनिक एडम ने इस सप्ताह बहुत अच्छा काम किया और मैं उनकी, अपने माता-पिता और घर के सभी लोगों की आभारी हूं।” रोटैक्स यूरो ट्रॉफी उन ड्राइवरों के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्टिंग चैम्पियनशिप है, जो रोटैक्स मैक्स इंजन का उपयोग करके दौड़ते हैं, जो विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय कार्ट इंजनों में से एक है। फार्मूला 1 के जिन ड्राइवरों ने अपने प्रारंभिक वर्षों में इस श्रृंखला में दौड़ लगाई है, उनमें वर्तमान विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टैपेन, जॉर्ज रसेल, लैंडो नोरिस और वर्तमान चैंपियनशिप लीडर ऑस्कर पियास्ट्री शामिल हैं।

पुलिस ने 20.42 ग्राम हेरोइन, 68,800 नकदी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में हनुमानगढ़ टाउन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20.42 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 68,800 की बिक्री राशि और एक हुंडई ईऑन कार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दौराने गश्त हनुमानगढ़ टाउन के सतीपुरा बाईपास रोड पर जसविंद्र सिंह जटसिख, नवाब सिंह ओड, जतिन वाल्मिकी, विकास वाल्मिकी को 20.42 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 68,800 की बिक्री राशि सहित गिरफ्तार करते हुए चारों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक अजय कुमार थानाधिकारी, पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ द्वारा जांच की जा रही है। हनुमानगढ़ जिले में जिला पुलिस अधीक्षक हरि शंकर द्वारा नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, जुआ, सट्टा, और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  

शहर में 10 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

रायपुर राजधानी रायपुर से कोरोना को लेकर राहत की खबर सामने आई है. शहर में 10 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) डॉ. मिथलेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में अब तक कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से केवल 4 मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है. शेष मामले स्थानीय संक्रमण के हैं. फिलहाल रायपुर में कोरोना के 25 सक्रिय मरीज हैं. इनमें से 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि 24 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है. राहत की बात यह है कि इस बार की लहर में अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है. CMHO डॉ. मिथलेश चौधरी के अनुसार, इस बार का कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है. संक्रमितों में सामान्य लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार और स्वाद का चला जाना देखे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि बच्चे और बुजुर्ग तेजी से संक्रमित हो सकते हैं, इसलिए उनके प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सलाह:     कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं.     जांच की सुविधा जिला अस्पताल पंडरी और डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में उपलब्ध है.     घर में इलाज ले रहे मरीजों को परिवार से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.     भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें और मास्क का उपयोग जरूर करें. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें और लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल सलाह लें. जागरूकता और सावधानी से ही इस संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

T20I में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जोस बटलर, पॉल स्टर्लिंग को छोड़ा पीछे

ब्रिस्टल (यूके) इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने आयरलैंड के अनुभवी पॉल स्टर्लिंग को पीछे छोड़ते हुए टी20आई क्रिकेट इतिहास में चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। बटलर ने रविवार को ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दूसरे टी20आई मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। ​​मैच के दौरान बटलर ने 36 गेंदों में 47 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। उनके रन 130.56 के स्ट्राइक रेट से आए।  अब बटलर ने 136 मैचों में 125 पारियों में 146.76 की औसत से 3,678 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 27 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* है। वह इस प्रारूप में अपने देश के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और कुल मिलाकर चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने स्टर्लिंग को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 150 मैचों और 147 पारियों में 26.88 की औसत, 134.70 की स्ट्राइक रेट, एक शतक और 24 अर्द्धशतक के साथ 3,656 रन बनाए हैं।  टी20आई में शीर्ष रन बनाने वाले भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 159 मैचों और 151 पारियों में 32.05 की औसत, 140.89 की स्ट्राइक रेट से 5 शतक और 32 अर्धशतक के साथ 4,231 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* है। इस साल 7 टी20आई में बटलर ने 7 पारियों में 41.28 की औसत से 289 रन बनाए हैं, जिसमें 143 से अधिक की स्ट्राइक रेट है। उन्होंने दो अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ आया है।  टी20आई इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी   4231 : रोहित शर्मा (151 इनिंग्स) 4223: बाबर आजम (121 इनिंग्स) 4188 : विराट कोहली (117 इनिंग्स) 3678 : जोस बटलर (125 इनिंग्स) 3656 : पॉल स्टर्लिंग (147 इनिंग्स) इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच  इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। कप्तान शाई होप (38 गेंदों में 49 रन, दो चौकों और चार छक्के) और जॉनसन चार्ल्स (39 गेंदों में 47 रन, 3 चौकों और 3 छक्के) ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को 20 ओवरों में 196/6 का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। ल्यूक वुड (चार ओवरों में 2/25) अपनी वापसी पर इंग्लैंड के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जबकि जैकब बेथेल, आदिल राशिद और ब्रायडन कार्स ने एक-एक विकेट लिया।  लक्ष्य प्राप्ति के दौरान बेन डकेट (18 गेंदों में 30 रन, 4 चौके) और बटलर (36 गेंदों में 47 रन, चार चौकों और दो छक्के) ने इंग्लैंड को स्थिरता प्रदान की और दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक (20 गेंदों में 34 रन, दो चौके और दो छक्के), जैकब बेथेल (10 गेंदों में 26 रन, एक चौका और तीन छक्के) और टॉम बैंटन (11 गेंदों में 30* रन, तीन चौके और दो छक्के) ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे इंग्लैंड ने चार विकेट और 9 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वुड को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। 

यूपी के ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में मारपीट, दिखी भाजपा विधायक की बेटी की दबंगई

नोएडा  यूपी के ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में मारपीट हो गई। इस मारपीट की वजह है गाड़ी भिड़ना। दरअसल, यह लड़ाई तब हुई है जब एक गाड़ी ने दूसरे गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस मारपीट का आरोप दादरी से बीजेपी विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका भाटी और उसकी महिला साथियों पर लगा है। आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र की पूर्वांचल हाईट सोसाइटी का है। इस मामले को लेकर अतुल कुमार गुप्ता कहा कहना है कि उनकी पत्नी और उनकी बेटी पास के मार्केट में गाड़ी से गईं थीं। जब वह अपनी सोसाइटी की तरफ आने लगीं तो उन्हें रास्ते में गाड़ी लगाकर दो महिलाओं ने रोक लिया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उनकी गाड़ी में टक्कर मारी गई है। हालांकि, जब मेरी बेटी और बहू घर आ गईं तो कुछ देर बाद ही एक गाड़ी में जबरन तीन महिलाएं घर मे घुस आईं और उन्होंने जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे दोनों घायल हो गईं। इसके बाद महिलाएं मौके से भाग गईं। अतुल गुप्ता का आरोप है कि उनकी बेटी पत्नी से मारपीट करने वाली कोई और नहीं बल्कि दादरी विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका भाटी हैं। मारपीट करने के दौरान प्रियंका के साथ उनकी महिला साथी भी थीं। फिलहाल इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है और जांच पड़ताल करने के बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live