LATEST NEWS

20 जून को निरीक्षण करने रायपुर आ रहे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के जीएम

रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के जीएम 20 जून को निरीक्षण करने रायपुर रेल मंडल आ रहे है. यहां रायपुर से दुर्ग के बीच उनका निरीक्षण कार्यक्रम अभी तय हुआ है. यही कारण है कि रेलवे स्टेशन में अब अगले कुछ दिनों में सफाई अभियान शुरू होने वाला है. लेकिन जीएम के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन में कितनी गंदगी है इसकी जानकारी आज हम आपको दे रहे है. जीएम के दौरे से पहले आज सोमवार को रायपुर रेल मंडल के डीआरएम भी रेलवे स्टेशन पहुंचे और सारी व्यवस्थाओं को देखा. निरीक्षण के दौरान कई जगह मिली गंदगी को उन्होंने तत्काल साफ करने के निर्देश दिए. इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर-1 में खड़ी पुड़ी-सब्जी के टूटी ट्रॉली और प्लेटफार्म में रखे गए फ्रूट्स के बॉक्स को उन्होंने जब्त कर कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके अलावा वेटिंग हॉल की गंदगी और वहां की दीवारों को भी पेंट करने के निर्देश दिए गए.

राहुल गांधी ने BJP को जमकर घेरा- 11 साल का जश्न मना रही मोदी सरकार, उधर महाराष्ट्र में ट्रेन से गिरकर लोगों की हुई मौत

मुंबई  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास एक चलती लोकल ट्रेन से कई यात्री गिर गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल भी हुए हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और भारतीय रेलवे की व्यवस्था पर सवाल उठाए है। राहुल गांधी का आरोप राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ‘जब मोदी सरकार 11 साल की सेवा का जश्न मना रही है, तब देश की सच्चाई मुंबई से आई इस दुखद खबर में दिख रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे करोड़ों लोगों की जिंदगी की रीढ़ है, लेकिन अब यह असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था का प्रतीक बन गया है। मोदी सरकार के 11 साल न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ प्रचार।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘सरकार 2025 पर बात करना छोड़, अब 2047 के सपने बेच रही है, लेकिन आज के समय में देश क्या झेल रहा है, इस पर कौन ध्यान देगा? मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ रेलवे का बयान सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि इस हादसे में घायल 13 लोगों में से 4 की मौत हो चुकी है और 4 अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रेलवे बोर्ड ने सभी मौजूदा कोचों को बदलने का फैसला किया है। नए कोच एसी होंगे और उनमें स्वचालित दरवाजे होंगे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की है कि वे फुटबोर्ड पर खड़े होकर यात्रा न करें।   देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। फडणवीस ने कहा कि घायलों का इलाज शिवाजी अस्पताल और ठाणे के सामान्य अस्पताल में जारी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को कार्य में तत्पर रहने का निर्देश दिया और हादसे की वजह जानने के लिए रेलवे विभाग द्वारा जांच शुरू की है।

प्रदेश के सभी कर्मचारियों के डाटा को समय पर अपडेट करने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिये: जगदीश देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों के डाटा को समय पर अपडेट करने के निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि डाटा अपडेशन में देरी पर संबंधित डीडीओ की जिम्मेदारी तय की जाए। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बताया कि डाटा क्लीनिंग एक्सरसाइज एक सतत् प्रक्रिया है, जिससे सेवानिवृत्त होने वाले, प्रतिनियुक्ति पर रहने वाले कर्मचारियों, मृत कर्मचारियों एवं अन्य विभिन्न स्थितियों में अन्य स्थानों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का डाटा अपडेट किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों का डाटा सत्यापन किया गया है और अभी तक कोई भी कर्मचारी संदिग्ध नहीं पाया गया है अर्थात किसी भी कर्मचारी को किसी भी प्रकार से कोई भी आर्थिक लाभ नियमों के विपरीत नहीं मिला है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बताया कि डाटा क्लीन करने की प्रक्रिया के बाद IFMIS NEXT GEN मे Data Migration करना सुविधाजनक होगा। इससे शुद्ध डाटा की फीडिंग हो सकेगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बताया कि प्रदेश में आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा गठित स्टेट फाइनेंशियल इंटेलिजेंस सेल (SFIC) द्वारा विभिन्न डाटा सेट्स का परीक्षण तथा विश्लेषण निरंतर हो रहा है। सरकार द्वारा सुशासन के दृष्टिगत की जाने वाली कार्यवाही में IFMIS डाटा से संज्ञान में आया कि प्रदेश में 36 हजार 26 नियमित, 8 हजार 784 गैर नियमित कुल मिलाकर 44 हजार 810 कर्मचारियों का वेतन आहरित नहीं किया गया है। शासन स्तर से वेतन आहरण नहीं होने के कारणों का पता लगाने के लिये निर्देश जारी किये गये। संभावित कारणों की पड़ताल होने पर जांच में सामने आया कि त्यागपत्र देने वाले कर्मचारी, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी, प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले कर्मचारी,बगैर एम्पलाई कोड वाले कर्मचारी और मृत कर्मचारियों का डाटा समय पर अपडेट नहीं होने से कर्मचारियों का डाटा मिसमेच हुआ है। शासन स्तर से इनकी वास्तविक संख्या ज्ञात करते हुए IFMIS में DDO तथा कोषालय अधिकारी स्तर से डेटाबेस में आवश्यक अपडेट कराने के उद्देश्य से समस्त DDO से जानकारी कोषालय अधिकारियों के माध्यम से एकत्रित कर भविष्य में सभी प्रविष्टियां समय पर करने के निर्देश दिये गये हैं। आयुक्त कोष एवं लेखा ने बताया है कि इस सन्दर्भ में ऐसे नियमित एवं गैर नियमित कर्मचारियों की डाटा सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गई है, जिनका वेतन IFMIS कोषालय प्रणाली से आहरित नहीं हुआ है, (यह अन्य किसी प्रणाली से आहरित हो सकता है यथा प्रतिनियुक्ति, स्थानीय निकाय आदि)। इसके साथ अन्य संभावित कारणों को DDO के माध्यम से एकत्रित किया गया है। आयुक्त कोष एवं लेखा ने बताया कि प्रथम दृष्टया DDO से सत्यापन उपरांत जानकारी विश्लेषण करने पर अभी तक कोई संदिग्ध कर्मचारी परिलक्षित नहीं हुआ है। समस्त DDO को एम्पलाई कोड के समक्ष उपयुक्त flagging करने तथा एग्जिट एंट्री इत्यादि के माध्यम से डेटाबेस अद्यतन करने के निर्देश दिये गये हैं।  

शहीद एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के कार्यकाल को याद करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया नमन

रायपुर  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा में आज आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी शहादत को नमन किया है. उन्होंने ईश्वर से शहीद के परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “सुकमा में नक्सलियों द्वारा बिछाए IED की चपेट में आने से कोंटा एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे जी के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. ईश्वर पुण्यात्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का सामर्थ्य दें. इस घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.” उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि आकाश राव गिरीपुंजे जी पाटन के दो साल से अधिक समय तक SDOP रहे. आज पाटन का पूरा क्षेत्र शोक संतप्त है, वे एक अच्छे अधिकारी के रूप के जाने जाते हैं. पूर्व MLA विधायक उपाध्याय ने शहीद के परिजनों से की मुलाकत सुकमा में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए. दुखद खबर बाद से शहीद के रायपुर निवास में लोगों को आने का सिलसिला लगातार जारी है. रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी शहीद के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया. पीसीसी चीफ बैज ने दी श्रद्धांजलि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख दीपक बैज ने कोंटा आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “कोंटा में हुए आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव को विनम्र श्रद्धांजलि. अन्य घायल सुरक्षाबल के साथियों की भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. आपके बलिदान के लिए पूरा प्रदेश आपको नमन करता है. जय हिंद”

अमेरिका के एक सैन्य अड्डे में युद्धकालीन बम के भंडारण स्थल पर हुए विस्फोट में जापान की सेना के चार जवान घायल

टोक्यो  दक्षिणी जापान स्थित ओकिनावा द्वीप में अमेरिका के एक सैन्य अड्डे में युद्धकालीन बम के भंडारण स्थल पर हुए विस्फोट में जापान की सेना के चार जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जवानों की उंगलियों में चोटें आई हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब ये जवान ओकिनावा प्रांत में उस भंडारण स्थल पर काम कर रहे थे जहां द्वीप पर मिले बिना फटे बम को संग्रहीत किया गया है। प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि चोटें जानलेवा नहीं हैं, लेकिन कोई अन्य विवरण नहीं दिया। ‘द सेल्फ डिफेंस फोर्स’ (SDF) के ज्वाइंट स्टाफ ने बताया कि कडेना एयरबेस में विस्फोट की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब आयुध प्रबंधन में माहिर जापान की सेना के जवानों का एक दल एयरबेस के पास काम कर रहा था। जापान के आस-पास बिना फटे सैकड़ों युद्धकालीन बम दबे हुए हैं। निर्माण स्थलों और अन्य जगहों पर खुदाई के दौरान इन बम के मिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अक्टूबर में, दक्षिणी जापान के एक हवाई अड्डे पर एक युद्धकालीन अमेरिकी बम फट गया जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया और कई उड़ानें स्थगित करनी पड़ी थीं।   

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का ऐलान किया, ठोको ताली

पंजाब  कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो हमेशा से ही चर्चा में रहा है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के निर्माताओं ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का ऐलान किया है। जी हां,  सिद्धू नेटफ्लिक्स सीरीज़ में अर्चना पूरन सिंह के साथ दिखाई देंगे। वहीं उनके प्रशंसक इस खबर को सुनकर बहुत खुश हैं।  द ग्रेट इंडियन कपिल शो के निर्माताओं ने सोमवार यानी 9 जून को ऐलान किया कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लोकप्रिय नेटफ्लिक्स स्केच कॉमेडी टॉक शो के तीसरे सीज़न का हिस्सा होंगे, उक्त जानकारी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर हुई। पोस्ट में लिखा है, “एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज. हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी होगी. उन्हें द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीज़न में देखें, जो 21 जून से रात 8 बजे सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।     शो में वापसी के बारे में बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आना ऐसा लगता है जैसे मैं फिर से घर लौट रहा हूं। यह मेरे लिए एक घर की दौड़ है। हमने लोगों की आवाज़ सुनी, कई प्रशंसकों और शुभचिंतकों को जो हमारी बातचीत पसंद करते हैं और और भी देखना चाहते हैं। सिद्धू ने आगे कहा, “एक मुस्कुराहट के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना पड़ता, लेकिन इसकी कीमत लाखों डॉलर होती है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो मानवता के लिए खुशहाली लाने के लिए परमात्मा की सद्भावना का एक माध्यम है — इसका हिस्सा बनकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”  

रेलवे बोर्ड ने साफ किया, सिर्फ नई नहीं, बल्कि पुरानी चल रही लोकल ट्रेनें भी रीडिज़ाइन की जाएंगी

मुंबई  मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वालों के लिए एक राहतभरी खबर है। ठाणे जिले के मुंब्रा स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की घोषणा की है। अब मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की सभी नई लोकल ट्रेनों में ऑटोमैटिक डोर क्लोजर  लगाए जाएंगे, ताकि चलती ट्रेन से गिरने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। पुरानी लोकल ट्रेनें भी होंगी अपग्रेड रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि सिर्फ नई नहीं, बल्कि पुरानी चल रही लोकल ट्रेनें भी रीडिज़ाइन की जाएंगी। इनमें भी मेट्रो की तरह अपने आप बंद होने वाले दरवाज़े लगाए जाएंगे। यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। हादसे की पृष्ठभूमि: मुंब्रा स्टेशन पर मौत का मंजर यह अहम कदम उस हादसे के बाद आया है जिसमें सोमवार सुबह CSMT जा रही एक लोकल ट्रेन से 10 से अधिक यात्री गिर पड़े, जिनमें से चार की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के समय ट्रेन मुंब्रा स्टेशन से गुजर रही थी और अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री दरवाज़ों से लटक रहे थे। राहत व बचाव कार्य में तत्परता घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। जांच में सामने आया कि ओपन डोर के कारण अत्यधिक भीड़ वाले कोच में यात्री संतुलन खो बैठे और ट्रेन से गिर पड़े। अब ट्रेनों में होंगे तकनीकी बदलाव रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अब से ट्रेनों के डिज़ाइन में तकनीकी सुधार किए जाएंगे। रेलवे मेट्रो की तरह दरवाज़े बंद करने की प्रणाली पर कार्य करेगा ताकि किसी भी यात्री की जान जोखिम में न पड़े। मुंबई लोकल का चेहरा बदलेगा रेलवे का यह निर्णय मुंबई लोकल ट्रेनों को न सिर्फ सुरक्षित, बल्कि आधुनिक भी बनाएगा। मेट्रो जैसी सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें यात्रियों को बेहतर अनुभव देंगी और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय एन.आर. पटेरिया के अवसान पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभु पटेरिया के पूज्य पिता श्रद्धेय एन.आर. पटेरिया जी के देवलोक गमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा है कि इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।  

अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लाइन में लगने या फास्टैग स्कैन होने का इंतजार नहीं करना होगा

नई दिल्ली भारत की सड़कों पर सफर करने वालों के लिए अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जल्द ही आपको टोल प्लाजा पर रुककर पैसे चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि केंद्र सरकार देशभर में टोल वसूली का एक बिल्कुल नया और हाईटेक सिस्टम लागू करने जा रही है। जल्द ही नई व्यवस्था को शुरू करने की योजना है, जो हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को पहले से कहीं ज्यादा सुगम और तेज बना देगी। कैसा होगा ये नया टोल सिस्टम? अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लाइन में लगने या फास्टैग स्कैन होने का इंतजार नहीं करना होगा। टोल टैक्स अब सैटेलाइट आधारित ट्रैकिंग सिस्टम से वसूला जाएगा। मतलब, आपकी गाड़ी जितना सफर करेगी, उतना ही टैक्स स्वतः आपके अकाउंट से कट जाएगा। नंबर प्लेट की पहचान GPS तकनीक से की जाएगी और सारा सिस्टम पूरी तरह डिजिटल होगा। एनुअल पास से मिलेगी बड़ी छूटनई नीति के तहत एक ‘एनुअल टोल पास’ का भी प्रावधान होगा, जिसे सिर्फ 3000 रुपये में लिया जा सकेगा। इस पास के जरिए पूरे साल देशभर की सड़कों पर बिना किसी रुकावट के यात्रा की जा सकेगी। यानी न रुकना, न समय की बर्बादी और न हर बार टोल चुकाने की झंझट। सरकार एक और बड़े बदलाव पर विचार कर रही है – एक ऐसा लाइफटाइम टोल पास, जो करीब 30,000 रुपये में मिलेगा और लगभग 15 वर्षों तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा देगा। हालांकि, इस योजना पर अंतिम निर्णय फिलहाल लंबित है।   समय और ईंधन दोनों की होगी बचतटोल प्लाजा पर लगने वाला समय, गाड़ियों की धीमी रफ्तार और बार-बार ब्रेकिंग से ईंधन की खपत बढ़ती थी। लेकिन नई प्रणाली के तहत न केवल सफर तेज होगा बल्कि फ्यूल की बचत भी होगी। यही नहीं, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। सरकार का क्या है कहना?केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में संकेत दिया कि यह नई नीति जल्द ही लागू होने जा रही है। उनका मानना है कि इस बदलाव से देश में रोड ट्रैवल की परिभाषा ही बदल जाएगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान का दौर भारत का स्वर्णिम काल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जो कार्य किये हैं वह, न भूतो न भविष्यति हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है की वर्ष 2029 में भी देश को श्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के मानस को साथ जोड़ते हुए वैश्विक पटल पर भारत की विशेष पहचान बनाई है। वैश्विक शक्तियों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रूस से सस्ता पेट्रोल लेने के साथ ही इजराइल और अमेरिका से सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक से देश को लैस किया। यह उन्हीं के साहस और सामर्थ्य से संभव हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से चमत्कार कर दिखाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 11 वर्षों का सेवाकाल ‘विकसित भारत’ के संकल्प-सिद्धि की मजबूत आधारशिला है। इन वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा सहित हर वंचित वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को हम सभी महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के यशस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व में नया भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आस्था से अर्थव्यवस्था तक, परंपरा से प्रौद्योगिकी तक, सुविधा से सरोकार तक, कृषि से उद्योग तक, नौकरी से स्टार्ट-अप तक हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान रचे गए हैं। राष्ट्रीय एकात्मता के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति, CAA लागू करना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक के कलंक से मुक्ति दिलाना, श्री राम मंदिर का निर्माण तथा G20 की अध्यक्षता प्रत्येक निर्णय में Nation First की भावना ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशवासियों के जीवन को गरिमामय, आसान और समृद्ध बनाने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना। 

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री पटेरिया के पिता श्री एन.आर. पटेरिया के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभु पटेरिया के पिता सेवानिवृत्त सहायक यंत्री श्री एन.आर. पटेरिया के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

रणथंभौर में टाइगर ने पुजारी पर किया हमला, हुई मौत

सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ का आतंक देखने को मिला है। सोमवार सुबह रणथंभौर किले में स्थित गणेश मंदिर के पुजारी राधेश्याम शर्मा (60) को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुजारी बीते 20 वर्षों से मंदिर में सेवा दे रहे थे। सुबह करीब 5 बजे जब वे शौच के लिए बाहर निकले, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमला इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में उनकी जान चली गई। इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सवाई माधोपुर-कुंडेरा मार्ग पर जाम लगा दिया और वन विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। लोगों ने पुजारी के परिजनों को उचित मुआवजा देने और बाघ को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि वन विभाग की लापरवाही का नतीजा है। दो महीने में तीसरी जान ले चुका है बाघ इससे पहले 21 अप्रैल को रणथंभौर की बाघिन ‘कनकटी’ ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर दर्शन कर लौट रहे 7 वर्षीय मासूम को निशाना बनाया था। बच्चा अपनी दादी के साथ लौट रहा था, तभी बाघिन ने हमला कर उसे गहराइयों में खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाघिन काफी देर तक बच्चे की गर्दन पर पंजा रखकर बैठी रही। इसके बाद 12 मई को जोन नंबर-3 के जोगी महल इलाके में ट्रैकिंग के दौरान वन विभाग का रेंजर बाघ के हमले का शिकार हो गया। यह हमला ‘छोटी छतरी’ क्षेत्र में हुआ, जहां बाघ ने उसकी गर्दन पर झपट्टा मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 2 किलोमीटर के दायरे में तीन हमले गौर करने वाली बात यह है कि ये तीनों घटनाएं रणथंभौर दुर्ग और आसपास के महज 2 किलोमीटर के दायरे में हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमलों के पीछे एक ही बाघ या बाघों का कोई समूह हो सकता है, जो अब आदमखोर जैसा व्यवहार कर रहा है। क्या रणथंभौर बनता जा रहा है डेथ जोन? कम समय और सीमित क्षेत्र में लगातार तीन हमलों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को पहले से खतरे की आशंका थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ चेतावनी नोटिस लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। पुजारी और रेंजर जैसे नियमित कर्मचारियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इन घटनाओं के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या रणथंभौर का यह क्षेत्र डेथ जोन बनता जा रहा है? क्या इन बाघों का व्यवहार सामान्य है या वे इंसानों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं? वन विभाग की ओर से इस मामले में अब तक कोई ठोस बयान नहीं आया है, जिससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई है।

जनजातीय कार्य विभाग ने स्थानांतरण को लेकर दायर की केविएट

भोपाल   कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों के विधि संगत स्थानांतरण प्रदेश के विभिन्न कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में किए हैं। स्थानांतरण को लेकर अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों द्वारा संभावित न्यायालयीन रिट याचिकाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग ने उच्च न्यायालय जबलपुर के साथ खंडपीठ इंदौर और ग्वालियर में शासन के पक्ष में केविएट दायर की है। विभाग ने अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षकों को इस संदर्भ में विधिवत सूचित किया है कि उनके द्वारा दायर किये जाने वाले संभावित न्यायालयीन प्रकरणों में शासन का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा जायेगा।  

बाड़मेर में सूरज की तेज तपिश से लोग हुए परेशान, पारा पहुंचा 45.9 डिग्री

बाड़मेर थार नगरी बाड़मेर में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर से तेज हो गया है। सुबह से ही सूर्य की तेज तपिश लोगों को परेशान कर रही है। दिन चढ़ने के साथ ही दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को यहां का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 6 सालों में सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने 15 जून तक पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी की संभावना जताई है।हालांकि 19- 20 जून के बाद जिले के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता हैं, जिससे बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों के तापमान पर नजर डालें तो जून 2019 में पारा 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद, 2020 में 45.5 डिग्री सेल्सियस, 2021 में 42.3 डिग्री सेल्सियस, 2022 में 45.5 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 41.8 डिग्री सेल्सियस और 2024 में 44.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इस बार, 6 साल बाद जून का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फिलहाल अगले 10-12 दिनों तक रेगिस्तान में धूल भरी आंधी और तेज गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। गौरतलब है कि मई महीने के आखरी सप्ताह में कोई बारिश के बाद थार के लोगों को कुछ गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।  

अपने पिता के पुराने कागजातों में एक शेयर सर्टिफिकेट मिला, जिसे देख उड़े होश, बेटा बना 80 करोड़ का मालिक

नई दिल्ली एक युवक के लिए घर की सफाई ने उसकी किस्‍मत बदल दी। उसे अपने पिता के पुराने कागजातों में एक शेयर सर्टिफिकेट मिला, जिसे देखकर उसने सोचा कि ये पुराने और बेकार होंगे। लेकिन जब उसने इनकी जांच की, तो पता चला कि ये शेयर 1990 के दशक में खरीदे गए थे और आज उनकी कीमत लगभग ₹80 करोड़ हो गई है। सौरभ दत्‍ता ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, दोस्‍तों मेरे पिता ने यह शेयर 1990 में खरीदे थे और तब इन शेयरों की कीमत 1 लाख रुपये थी। शेयर खरीदने के बाद सौरभ के पिता भूल गए और ये पेपर घर के एक कोने में करीब 3 दशक से भी ज्‍यादा समय से पड़े रहे और आज जब बेटे के हाथ पेपर लगे तो एख ही झटके में सब कुछ बदल गया।  आज इन शेयर्स की मार्केट वैल्‍यू करीब 80 करोड़ रुपये है। किस कंपनी के हैं ये शेयर? ये शेयर ‘जिंदल विजयनगर स्‍टील लिमिटेड’ के थे, जिसे बाद में ‘JSW स्‍टील’ में विलय कर दिया गया। सौरभ के पिता ने करीब 5,000 शेयर खरीदे थे। विलय के बाद, इनकी संख्‍या बढ़कर 80,000 हो गई और फिर 2017 में हुए स्‍टॉक स्‍प्लिट के बाद ये 8 लाख शेयर हो गए। आज इनकी कीमत लगभग ₹80 करोड़ है।   सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया सौरभ ने इस कहानी को सोशल मीडिया पर साझा किया, तो यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने कहा कि इस पर 30% टैक्‍स लगेगा, तो किसी ने बताया कि जिंदल विजयनगर स्‍टील का आईपीओ 1990 के अंत में आया था। एक यूजर ने लिखा, ‘एक ही स्‍टॉक में ₹1 लाख निवेश करने वाला व्‍यक्ति निश्चित रूप से अमीर रहा होगा।’ कैसे बढ़ी इन शेयरों की कीमत? जिंदल विजयनगर स्‍टील के शेयरों की कीमत में यह उछाल कई चरणों के बाद दिखा। साल 2005 में जिंदल विजयनगर स्‍टील का जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील लिमिटेड में विलय हो गया और इसमें अदला-बदली अनुपात 1:16 था। इसका मतलब है कि जिंदल विजयनगर स्‍टील के 1 शेयर के बदले जेएसडब्‍ल्‍यू ने 16 शेयर दिए थे। इसके बाद साल 2017 में जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील ने अपने स्‍टॉक को स्‍प्लिट भी किया, जिसका अनुपात 1:10 था। इसका मतलब एक शेयर को कंपनी ने 10 शेयरों में विभाजित कर दिया। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live