LATEST NEWS

Indore’s Raja Raghuvanshi Murder: राज कुशवाहा भी अरेस्ट, सोनम के जरिए पहुंची पुलिस

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सहित 3 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पहली बार इंदौर पुलिस का बयान सामने आया है। इंदौर एसपी ने बताया कि इस केस में राज कुशवाहा भी गिरफ्तार हो गया है। राज वही शख्स है जिसका सोनम के साथ अफेयर चल रहा था। इंदौर पुलिस ने सोनम के बारे में कहा कि पूछताछ में सब पता चल जाएगा। राजा की मां ने क्या सजा मांगी? पुलिस का आरोप है कि सोनम ने इंदौर के तीन हमलावरों को पति की हत्या के लिए हायर किया था, हालांकि सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। इस मामले में मृतक राजा की मां का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए हत्यारों के लिए सजा की मांग की है। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा है कि इसके जिम्मेदार लोगों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमको जरा सी भी भनक नहीं है कि कौन था कौन नहीं था। राजा तक को भनक नहीं थी। अगर कुछ ऐसा होता तो राजा हमें बता देता। अगर राजा को सोनम ने मरवाया है तो मैं कड़ी से कड़ी सजा चाहती हूं। फांसी। इसके बाद राजा की मां ने कहा कि मैं कुछ बोलना नहीं… और फिर इतना कहते कहते रुक गईं। 23 मई को लापता हुए कपल में राजा रघुवंशी का शव सोमवार दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। सोनम समेत तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर मेघालय मुख्यमंत्री कोनराड के सांग्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया।

Indore’s Raja Raghuvanshi Murder: सोनम के न कबूलने तक राजा का परिवार नहीं मान रहा कातिल

इंदौर. इंदौर कपल केस में हुए खुलासे ने सबको दंग कर दिया है। जिसे पीड़ित मानकर लोग राजा की मौत के बाद से खोज रहे थे,असल में वही कातिल निकली। अपने पति के मर्डर की सुपारी दी थी। एक तरफ सोनम के माता-पिता बेटी को कातिल मानने को तैयार ही नहीं हैं। पिता तो सीबीआई जांच के मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस खुलासे के बाद पहली बार राजा रघुवंशी के परिवार का बयान सामने आया है। राजा के भाई विपुल भी अभी सोनम को आरोपी मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोनम खुद यह स्वीकार नहीं करती,हम उसे आरोपी नहीं मानेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजा रघुवंशी के भाई ने कहा कि मैंने रात लगभग 2 बजे गोविंद से बात की। उसने मुझे बताया कि सोनम उत्तर प्रदेश में मिल गई है। जब हमने यूपी पुलिस से संपर्क किया,तो पुलिस सोनम को ले गई। उसने आत्मसमर्पण नहीं किया है। विपुल ने आगे कहा,”जब तक सोनम खुद यह स्वीकार नहीं करती,हम उसे आरोपी नहीं मानेंगे। राजा और सोनम दोनों अपनी शादी में खुश थे। मैंने कभी उन दोनों को लड़ते हुए नहीं देखा। पुलिस ने अभी तक मेरे भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं सौंपी है।” उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाए। विपुल ने कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कहते रहते हैं कि पुलिस इस मामले में 24 घंटे काम कर रही है,लेकिन हम एसपी को फोन करते रहे और उन्होंने कभी हमारा फोन नहीं उठाया। हमें कोई जानकारी नहीं है कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। विपुल ने मांग की कि हम चाहते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस और सीबीआई इस मामले की जांच करें। शिलांग पुलिस ने हमारे साथ कोई जानकारी साझा नहीं की।” अंत में उन्होंने कहा,”मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर सोनम इस मामले में शामिल है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। राजा के भाई विपुल ने आगे कहा कि मुझे उन 3-4 लोगों के बारे में तब तक कोई जानकारी नहीं थी जब तक मुझे उनके नाम पता नहीं चले। राज कुशवाहा का नाम सामने आया है,जिसका मतलब है कि सोनम हत्या में शामिल हो सकती है। राज कुशवाहा सोनम का कर्मचारी था। वे लगातार फोन पर बात करते थे। जब उनकी शादी तय हुई थी तब वे दोनों खुश थे।हमने कभी नहीं सोचा था कि सोनम ऐसा कुछ करेगी। मेघालय सरकार दूसरों की संलिप्तता के बारे में झूठ नहीं बोल रही है। मैंने आज तक राज कुशवाहा को कभी नहीं देखा,मैंने सिर्फ उसका नाम सुना है। सोनम इसमें शामिल हो सकती है। उन्हें सिर्फ मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए असम जाना था। उसके बाद उन्होंने कहा कि वे शिलांग जा रहे हैं। हमें नहीं पता कि उन दोनों में से किसने मेघालय जाने की योजना बनाई थी। उन्होंने कोई वापसी का टिकट भी बुक नहीं किया था। इससे पहले सोनम के माता-पिता ने भी बेटी को दामाद का कातिल मानने से इनकार कर दिया। पिता तो चाहते हैं कि सीबीआई जांच हो,इससे सारा सत सामने आ जाएगा। सोनम के पिता ने राज कुशवाहा से संबंधों को भी बकवास करार दिया और कहा कि दोनों की रजामंदी से शादी हुई थी। सोनम के पिता ने तो यहां तक कहा कि अगर सीबीआई जांच हो जाए तो पूरा थाना जेल में बैठेगा। मां ने कहा कि धन्यवाद कि सोनम मिल गई,लेकिन हमें दुख है कि राजा नहीं बच सका। लड़का चला गया। हम चाहते हैं कि इसके पीछे कातिल कौन है,उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

Indore’s Raja Murder: िजस सोनम को समझा पीड़ित वही निकली हत्यारन

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए नवविवाहित कपल राजा और सोनम रघुवंशी की कहानी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। जो खुशी की शुरुआत थी, वह दुखद और रहस्यमयी हत्याकांड में बदल गई। पहले राजा का शव मिला फिर पिछले 17 दिनों से सोनम लापता थी। जिसे हर कोई विक्टिम समझ रहा था आखिरकार वही सोनम आरोपी निकली। पुलिस ने सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। मेघालय पुलिस ने इस जटिल मामले को सुलझाने के लिए कई अहम सुरागों को जोड़ा। हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे थे राजा और सोनम 11 मई 2025 को इंदौर में राजा और सोनम की शादी हुई। नई जिंदगी की शुरुआत के लिए, दोनों ने 20 मई को मेघालय के शिलांग को अपने हनीमून के लिए चुना। लेकिन 23 मई को, चेरापूंजी के नोंग्रियाट गांव में मशहूर ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने के बाद दोनों लापता हो गए। उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को शिलांग-सोहरा मार्ग पर लावारिस मिली। 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का शव मिला, जिसकी पहचान उनके हाथ पर बने ‘राजा’ टैटू से हुई। लेकिन सोनम का कोई सुराग नहीं था। यह रहस्य और गहरा गया। एक-एक सुराग जोड़े: मेघालय पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसका नेतृत्व SP (सिटी) हर्बर्ट खारकोंगोर ने किया। जांच में कई अहम सुराग सामने आए। सीसीटीवी फुटेज: 21 मई की एक फुटेज में राजा और सोनम शिलांग के एक होमस्टे में चेक-इन करते दिखे। यह उनकी आखिरी तस्वीर थी। बरामद सामान: शव के पास से एक महिला की सफेद शर्ट, दवा की स्ट्रिप, स्मार्टवॉच, और एक टूटी मोबाइल स्क्रीन मिली। राजा की सोने की चेन, अंगूठी और पर्स गायब थे, जिससे लूट की आशंका बनी। हथियार का खुलासा: पुलिस ने एक ‘दाओ’ (पारंपरिक चाकू) बरामद किया, जिसे हत्या में इस्तेमाल होने का शक था। यह नया और खास इस अपराध के लिए खरीदा गया था। बांग्लादेश बॉर्डर से कनेक्शन जांच ने तब नाटकीय मोड़ लिया जब स्कूटी की लोकेशन शिलांग के पास बांग्लादेश सीमा के करीब पाई गई। राजा के भाई विपिन ने दावा किया कि इलाके में पर्यटकों को निशाना बनाने वाला एक गैंग सक्रिय है, जो पुरुषों की हत्या कर महिलाओं को अगवा करता है। इस आशंका ने मानव तस्करी की थ्योरी को हवा दी। चौंकाने वाला खुलासा: सोनम का सरेंडर 17 दिन बाद, 8 जून 2025 को, सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। उसने गाजीपुर पुलिस के सामने सरेंडर किया और सनसनीखेज खुलासा किया कि उसने ही राजा की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। मेघालय के डीजीपी आई नोग्रांग ने पुष्टि की कि सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें मध्य प्रदेश के तीन हमलावर शामिल थे। सोनम को गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया, जहां वह पूछताछ के लिए तैयार नहीं थी। गाइड की गवाही से मिला नया एंगल मावलखियात के गाइड अल्बर्ट पीडी ने बताया कि 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास उन्होंने राजा और सोनम को तीन पुरुषों के साथ 3000 सीढ़ियां चढ़ते देखा था। यह गाइड पहले भी कपल से मिल चुका था, लेकिन उन्होंने उसकी सेवाएं ठुकरा दी थीं। इस गवाही ने पुलिस को संदिग्धों तक पहुंचने में मदद की। सियासी हलचल और सीबीआई जांच की मांग परिवार और रघुवंशी समुदाय ने स्थानीय पुलिस की शुरुआती लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मामले में हस्तक्षेप किया। मेघालय के मंत्री एलेक्ज़ेंडर लालू हेक ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से जांच का आश्वासन दिया। क्या थी हत्या की वजह? पुलिस और सूत्रों के मुताबिक, यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। सोनम ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की साजिश रची। हालांकि, उसकी चुप्पी ने कई सवाल छोड़ दिए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच से हत्या की सटीक वजह का खुलासा होना बाकी है।

CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की हुई सगाई, घर में गूंजेगी शहनाई

भोपाल। सीएम मोहन यादव के घर जल्द ही खुशियों की शहनाई बजने वाली है। मोहन यादव ने खुद जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उनके बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई हो गई है। सगाई के कार्यक्रम में दोनों परिवार के करीबी लोग मौजूद रहे। सीएम द्वारा एक्स पर सगाई की बात साझा करते ही लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर मोहन परिवार में कौन सा नया सदस्य आने वाला है… सीएम मोहन यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- बा श्री महाकाल और श्री गोपाल कृष्ण की परम कृपा और पूज्य पिताश्री और माताश्री के आशीर्वाद से पुत्र चिरंजीवी डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की सगाई खरगोन के श्री दिनेश यादव जी की सुपुत्री डॉ. इशिता यादव के साथ संपन्न हुई है। इसके बाद उन्होंने आभार जताते हए लिखा- इस पुनीत, पावन मंगल बेला पर सभी वरिष्ठजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया, स्वजनों ने बधाइयां दीं, आप सभी का हृदय से आभार, अभिवादन। सीएम के बेटे अभिमन्यु यादव और होने वाली बहु इशिता यादव ने मेडिकल की पढ़ाई की हुई है। अभिमन्यु ने मास्टर्स इन सर्जरी की पढ़ाई की है और एक योग्य डॉक्टर हैं। उनकी पहचान समाजसेवी के तौर पर भी है। वहीं होने वाली पत्नी इशिता ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। इस तरह दोनों लोग मेडिकल की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं।

सोनम ने प्रेमी राज से शादी न होने पर राजा को उतरवाया मौत के घाट

इंदौर। इंदौर के कपल राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या के बाद चौंकाने वाली बात सामने आई है। मेघायल पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से राजा की पत्नी सोनम को पकड़ लिया है। सोनम समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने कहा है कि सोनम कथित तौर पर पति की हत्या में शामिल है और उसने इसके लिए मध्य प्रदेश के ही हमलावरों को सुपारी दी थी। पुलिस ने हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे ‘लव ट्राएंगल’है। पता चला है कि सोनम का अफेयर राज कुशवाहा नाम के एक शख्स से था, जबकि शादी राजा से हो गई थी। एक न्यूज चैनल के मुताबिक, अभी तक की जांच में सामने आया है कि सोनम का राज नाम के लड़के से अफेयर था और दोनों ने साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि मेघायल जाकर सोनम लगातार कुछ लोगों के साथ फोन पर संपर्क में थी और अपना लोकेशन शेयर कर रही थी। सोनम की शादी 11 मई को ही राजा के साथ हुई थी और 21 मई को दोनों हनीमून पर निकल गए थे। 2 जून को मेघायल में राजा की लाश खाई में बरामद हुई थी। मेघालय पुलिस का कहना है कि हमलावर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जिन्हें सोनम ने हायर किया था। राजा की हत्या के समय सोनम मौके पर मौजूद रही होगी, इसका इशारा वहां मिले जैकेट से मिलता है। वारदात वाली जगह पर सोनम की एक जैकेट मिली थी जो वह एक सीसीटीवी फुटेज में पहने दिख रही है। सीसीटीवी में राज और सोनम स्कूटी पर घूमते नजर आए थे। इसके अलावा सोनम के आसपास तीन पुरुष दिखे थे। पिता ने कहा- सोनम का संबंध नहीं सोनम के पिता ने कहा कि राज नाम का लड़का उनके साथ काम करता है। उन्होंने कहा कि उसका सरनेम कुशवाहा है या नहीं यह उन्हें पता नहीं, लेकिन राज को वह जानते हैं। हालांकि, उन्होंने सोनम और राज के बीच अफेयर की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि राज से सोनम का कोई संबंध नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि सोनम और राज की शादी दोनों की रजामंदी से हुई थी। उन्होंने राजा से शादी के लिए सोनम पर किसी तरह के दबाव की बात से इनकार किया।

सरकार अब छोटे निवेशकों के साथी किसानों को भी बिजली उत्पादन का अवसर मुहैया कराने जा रही

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार अब छोटे निवेशकों के साथी किसानों को भी बिजली उत्पादन का अवसर मुहैया कराने जा रही है। छोटे निवेशकों के साथ किसान सौर ऊर्जा अभियान में “सूर्य मित्र कृषक फीडर योजना” में निवेश करके बेहतर लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेकर किसान सौर ऊर्जा के माध्यम से “बिजली उत्पादक” बन सकते है। मंत्री श्री शुक्ला ने रविवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि “सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना” से प्रदेश के छोटे निवेशकों के साथ किसान भी लाभान्वित होंगे। मंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि योजना में विद्युत सब स्टेशन की 100% क्षमता तक की सौर परियोजनाओं को स्थापित करने का सरकार ने निर्णय लिया है। इस योजना से वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों के लिए निवेश एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे। शासन के साथ 25 वर्षों तक का विद्युत क्रय अनुबंध किया जाएगा। मंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि योजना से किसानों को दिन में भी सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में भी योजना कारगर साबित होगी। अपर मुख्य सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने योजना के संबंध में विस्तार से पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश के छोटे निवेशकों और किसानों को इससे होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया। पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के एमडी श्री अमनवीर सिंह बैंस भी उपस्थित रहे। सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य है। सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना में ग्रिड से जुड़े हुए कृषि पम्पों को सौर ऊर्जा से बिजली देने के लिए फीडर पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के विस्तार का शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। यहाँ पर सिंचाई सुविधाओं के लिए लगभग 8000 पृथक कृषि फीडर्स स्थापित किये गए हैं, जिन पर लगभग 35 लाख कृषि पम्प हैं। इन पृथक कृषि फीडर्स एवं मिश्रित फीडर्स भी जिन पर कृषि पम्प हैं को शीघ्र सौर ऊर्जा से बिजली देने के लिए फीडर पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। इन परियोजनाओं के मुख्य उद्धेश्य सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना का उद्देश्य कृषि लोड का दिन में प्रबंध कर किसान को सिंचाई के लिये दिन में बिजली उपलब्ध कराना है। इससे किसानों की जीवन शैली को व्यवस्थित किया जा सकेगा। योजना से सीधे 11 किलो वोल्ट साईड पर बिजली देने से सब- स्टेशन के सभी फीडरों को दिन में एक साथ बिजली दी जा सकेगी। इस व्यवस्था के लिए विद्युत सबस्टेशन के सुधार / नए ट्रांसफार्मर पर होने वाले तात्कालिक खर्चे कम हो सकेंगे। योजना से म.प्र.पॉवर मेनेज़मेंट कंपनी लिमिटेड को कम दर पर विद्युत उपलब्ध करवाना है ताकि कृषि क्षेत्र में विद्युत सब्सिडी का भार कम हो सके। साथ ही सीधे विद्युत खपत स्थल पर ऊर्जा प्रदाय कर पारेषण हानि को कम करना, 33/11 किलोवोल्ट विद्युत वितरण उप- केन्द्रों पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर पर ओवर- लोडिंग. लो-वोल्टेज एवं पावर कट की समस्या कम करना , रिएक्टिव पॉवर के उपयोग से ग्रिड स्टेबिलिटी का प्रबंधन किया जा सकेगा। “सूर्य-मित्र कृषि फीडर”- क्रियान्वयन के मुख्य बिंदु – योजना के अंतर्गत विद्युत् सब-स्टेशंस की 100 प्रतिशत क्षमता तक की सौर परियोजनाओं की स्थापना की जा सकेगी। वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों के लिए निवेश एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। शासन के साथ 25 वर्षों तक विद्युत् क्रय अनुबंध किया जाएगा। वर्तमान में 1900 से अधिक सब-स्टेशंस पर 14500 मेगावाट क्षमता परियोजनाओं के चयन हेतु उपलब्ध हैं।परियोजनाओं को एग्रीकल्चर इन्फ्रा फंड से 7 वर्षों तक 3 प्रतिशत ब्याज में छूट का प्रावधान है। परियोजनाओं की स्थापना उचित ढंग से हो सके, परियोजनाओं को सरलता से ऋण प्राप्त हो सके, स्थापना के बाद परियोजनाएं बेहतर से ढंग से संचालित हों ताकि अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके इसके लिये शासन ने बैंकों, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ एमओयू किये हैं। विगत 4 से 8 जून के दौरान जीआईज़ेड के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया जिसमे 100 से अधिक विकासकों एवं संयंत्र स्थापना कर्ता ईकाईयों ने भाग लिया। उपलब्धि एवं वर्तमान निविदा प्रदेश में अद्यतन 80 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे 16000 से अधिक कृषि पम्पों को सौर उर्जा से उर्जीकृत किया जा चुका है। 240 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं के विद्युत क्रय अनुबंध होकर स्थापनाधीन हैं एवं 200 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं प्रक्रियाधीन हैं। इस प्रकार इन 520 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं की स्थापना से एक लाख से अधिक कृषि पम्पों को सौर उर्जा से उर्जीकृत किया जा सकेगा। पीएम कुसुम योजनान्तर्गत 3.45 लाख पम्पस का लक्ष्य प्राप्त है। शेष 2.45 लाख पम्प के सोलाराईज़ेशन सहित “सूर्य-मित्र कृषि फीडर” के अतर्गत परियोजनाओं के विकासकों के चयन हेतु म.प्र. ऊर्जा विकास निगम द्वारा निविदा जारी की गयी है। इसमें पीएम् कुसुम योजनान्तर्गत 1200 मेगावाट क्षमता तक की सौर परियोजनाओं को अनुदान प्राप्त करने का विकल्प होगा। वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों के लिए निवेश एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। सूर्य मित्र कृषक फीडर योजना समिट 10 जून को परियोजना के विकासकों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को निगम द्वारा इस निविदा, वित्तीय प्रबंधन, तकनीकी जानकारी देने की दृष्टि से सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट आगामी 10 जून को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशनल हाल में आयोजित होग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले के ब्यौहारी में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव 80 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 250 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 52 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। यह सम्मेलन राज्य सरकार की जनजातीय समुदायों के समावेशी विकास और उत्थान के लिये प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य (₹31.45 करोड़), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 33 कार्य (₹22.64 करोड़), मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का 1 कार्य (₹10 करोड़), मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 10 कार्य (₹6 करोड़), लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य (₹4.75 करोड़), जनजातीय कार्य विभाग का 1 कार्य (₹2.75 करोड़), लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के 3 (₹1.47 करोड़) कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के 15 कार्य (₹121.92 करोड़), मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के 5 कार्य (₹94.49 करोड़), ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 8 कार्य (₹9.17 करोड़), लोक निर्माण विभाग के 6 अन्य कार्य (₹7.69 करोड़), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 16 कार्य (₹7.06 करोड़), लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य (₹3.29 करोड़) और मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन का 1 कार्य (₹0.47 करोड़) का भूमि-पूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। इनमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, उद्यानिकी तथा स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं।  

गर्मी उमस से बेहाल हुआ इंदौर, जून में भी मई जैसी तपन! 4 दिन में 6 डिग्री चढ़ा पारा

इंदौर  तपने वाले मई में बारिश के बाद बारिश वाले जून में गर्मी का असर तेज हो रहा है। पिछले 4 दिनों में तापमान 6.6 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिसके कारण शहर गर्मी और उमस से परेशान है। लगातार चढ़ता रहा पारा शनिवार को दिन में तेज धूप से पारे में तेजी आई, वहीं शाम को हल्की बूंदाबांदी से माहौल में थोड़ी ठंडक घुली। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह से रविवार सुबह के बीच कुल 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम लेकिन परसों की अपेक्षा 1.6 डिग्री ज्यादा था, वहीं 4 दिन पहले 3 जून की अपेक्षा यह 6.6 डिग्री ज्यादा था। 3 जून को दिन का पारा 31.3 और रात का पारा 23.5 डिग्री था। यानी 4 दिन में ही तापमान में करीब 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 2.1 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 33 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची।  गुरुवार तक खुला रहेगा मौसम, शुक्रवार से फिर बारिश  मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से अगले 5 दिन मौसम खुला रहेगा, यानी गुरुवार तक बारिश के आसार नहीं है, वहीं शुक्रवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा, जो आगे भी जारी रहेगा। अगर इस बीच अच्छी बारिश होती है तो मानसून की आमद भी हो सकती है।  

मप्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम 16 जून के बाद घोषित हो सकता है

भोपाल  मध्यप्रदेश बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर प्रदेश के कार्यकर्ता पिछले पांच महीने से असमंजस में हैं। जनवरी महीने में नौ बार में बीजेपी ने सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए थे। बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना था। दावा था कि फरवरी महीने में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। लेकिन, पांच महीने से इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कब होगा और कौन अगला प्रदेश अध्यक्ष बनेगा ?   16 जून के बाद घोषित हो सकता है चुनाव कार्यक्रम मप्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम 16 जून के बाद घोषित हो सकता है। 14 से 16 जून तक मप्र बीजेपी के विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण वर्ग पचमढ़ी में आयोजित होना है। इस वर्ग के उद्घाटन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। समापन सत्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे। बीजेपी सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है।   कौन बनेगा अगला प्रदेश अध्यक्ष ? मध्यप्रदेश भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर कई नेताओं के नामों की चर्चाएं और कयास लंबे समय से लगाए जा रहे हैं। वर्तमान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं और इसका कारण उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश में भाजपा की अपार सफलता है । इसके साथ ही बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, मंडला लोकसभा सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, अनुसूचित जाति के होने के कारण लाल सिंह आर्य के नाम चर्चाओं में बने हुए हैं।

‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान: केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे

भोपाल  भारतीय जनता पार्टी आज से देशभर में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ नामक एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और कांग्रेस शासन की विफलताओं को उजागर करना है।   भारतीय जनता पार्टी आज से ‘संकल्प से सिद्धि तक’ नामक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर दी जाएगी। इस अभियान के दौरान भाजपा मोर्चा और प्रकोष्ठों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है ताकि सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। पार्टी स्तर पर रणनीति तय की गई है कि 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें मीडिया के माध्यम से लोगों तक सरकार की उपलब्धियों का संदेश जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक मंडल में ‘भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। 15 से 20 जून के बीच अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत मंडल स्तर पर योग शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़े। भाजपा इस अभियान को वैचारिक दृष्टिकोण से भी मजबूती देना चाहती है। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती का आयोजन कर पार्टी अपने वैचारिक स्तंभों को जन-जन तक ले जाएगी। वहीं, 25 जून को आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़े सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए पार्टी ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की जिम्मेदारी संभाग और जिला स्तर पर तय की है। भाजपा का लक्ष्य है कि जनता तक सरकार के कार्यों की सीधी जानकारी पहुंचे और 2024 लोकसभा चुनाव के बाद अब पार्टी 2029 की तैयारी के लिए फिर से जनविश्वास मजबूत करे। 

मॉनसून 2025 को लेकर नया अपडेट आया सामने, दिल्ली में मॉनसून 24-25 जून तक दे सकता है दस्तक

नई दिल्ली देश में समय पहले एंट्री लेने वाले मॉनसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। पिछले हफ्ते तक उत्तर भारत की तरफ मॉनसून तेजी से बढ़ रहा था लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है जिससे दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में हर किसी को इस वक्त दिल्ली में मॉनसून का इंतजार है। आम तौर जून के महीने में दो तरह के मौसम देखने को मिलते हैं। महीने के पहले भाग में जहां गर्मी झेलनी पड़ती है तो वहीं दूसरे भाग में मॉनसून के आने के बाद बारिश और तेज हवाओं वाला मौसम देखा जाता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार आम तौर पर दिल्ली में मॉनसून 27 जून को दस्तक देता है। हालांकि इस बार सामने आई नई तारीखों के मुताबिक ये दो दिन पहले ही दिल्ली में एंट्री ले सकता है। यानी दिल्ली में इस बार 24-25 जून के मॉनसून की दस्तक संभव है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली में अगले एक हफ्ते का मौसम बात करें अगले एक हफ्ते की तो दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। इस बीच दो दिन पारा 43 डिग्री के पार भी पहुंच सकता है और बारिश की संभावना भी ना के बराबर है। हालांकि हफ्ते के आखिरी तीन दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 8 जून को मौसम साफ रहेगा जबकि कल धूल उड़ाने वाली हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और कल 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 10 और 11 जून से गर्मी और भी ज्यादा बढ़ सकती है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 12 जून से आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। इस दौरान तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है। 12 जून को जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है वही 13 और 14 जून को ये 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। तीन दिन येलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने 9, 10 और 11 जून को गुरुग्राम औऱ फरीदाबाद के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।  

15 जून को होगी आईटीआई प्रवेश परीक्षा, एडमिट कार्ड हुआ जारी

पटना बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा (ITICAT) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी दी गई होती है। साथ ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। 15 जून 2025 को होगी परीक्षा बिहार आईटीआईसीएटी 2025 परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी, जो पहले 11 जून को प्रस्तावित थी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में होगी। उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें हर सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, यानी अधिकतम अंक 300 होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, जिससे उम्मीदवार बिना डर के उत्तर दे सकते हैं। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। क्या है बिहार आईटीआई कैट? ITICAT (Industrial Training Institute Competitive Admission Test) बिहार में विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर जैसे विभिन्न व्यावसायिक ट्रेडों में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए चयनित किया जाता है। Bihar ITICAT Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड     सबसे पहले BCECEB की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।     होमपेज पर “Download Admit Card of ITICAT-2025” लिंक पर क्लिक करें।     अब “Click here for login” विकल्प पर क्लिक करें।     अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।     स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।     एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट रखें।  

WhatsApp पर आपकी पहचान आपका फोन नंबर नहीं अब आपकी ID होगी

नई दिल्ली अभी तक WhatsApp पर आपकी पहचान आपका फोन नंबर होता था लेकिन अब ऐसा ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। WhatsApp एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए अब WhatsApp यूजरनेम सेट करने का फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर को इस्तेमाल करते हुए यूजर अपना फोन नंबर WhatsApp से हाइड कर पाएंगे। इसके बाद आप बिना अपना फोन नंबर दिखाए किसी से भी चैट कर पाएंगे। इस तरह का फीचर पहले ही Telegram ऐप पर उपलब्ध है। अब यह WhatsApp पर भी आने वाला है। क्या है नया फीचर? अभी तक WhatsApp पर आपका फोन नंबर ही आपकी पहचान होता था। आप चाहे किसी से भी बात करें वह आपका फोन नंबर देख सकता था। WhatsApp ने अब इसे बदलने का फैसला लिया है। अब आप WhatsApp पर अपने लिए एक यूजरनेम सेट कर पाएंगे। इसके बाद जब भी कोई आपसे चैट करेगा, तो उसे आपका नंबर नहीं बल्कि आपका यूजरनेम दिखाई देगा। यह यूजरनेम फीचर खास तौर पर ग्रुप चैट्स या नए लोगों से कनेक्ट होने में मददगार होगा। नए फीचर से जुड़े कुछ नियम WhatsApp अपने इस नए फीचर से जुड़े कुछ नियम भी लाने वाला है। इस नियम के मुताबिक यूजरनेम में कम से कम एक लेटर होना चाहिए और यह “www” से शुरू नहीं हो सकता। इसमें सिंबल्स लिमिटेड होंगे, सिर्फ लोअरकेस लेटर्स, नंबर्स, अंडरस्कोर और पीरियड्स के इस्तेमाल की अनुमति होंगी। एक बार आपका यूजरनेम एक्सेप्ट हो जाएगा तो आपको कन्फर्मेशन भी मिलेगा। मिलेगी सुरक्षा की एक और लेयर बता दें कि पिछले दिनों इस अपडेट से संबंधित एक जानकारी सामने आई थी कि यूजरनेम सेट करने वाले यूजर अपने यूजरनेम पर एक कोड भी सेट कर सकेंगे। इस कोड की वजह से कोई भी अनजान शख्स आपको मैसेज नहीं भेज पाएगा। यूजरनेम पर कोड सेट करने के बाद किसी भी शख्स को आपको मैसेज भेजने से पहले उस कोड को एंटर करना होगा। इससे लोगों की प्राइवेसी में एक लेयर और जुड़ जाएगी। WhatsApp लगातार अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहा है। कब आएगा नया फीचर WhatsApp के इस यूजरनेम फीचर को आने में अभी समय है। फिलहाल यह बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसकी जानकारी WABetaInfo ने दी है, जो कि WhatsApp के आने वाले फीचर्स के बारे में बताने वाला एक विश्वसनीय स्त्रोत है। अपने WhatsApp पर इस अपडेट को पाने के लिए अपना WhatsApp ऐप अप टू डेट रखें।

दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में भीषण गर्मी, आज से चलेंगे लू के थपेड़े

लखनऊ उत्तर प्रदेश में जून की शुरुआत में राहत भरे मौसम के बाद गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 11 जून के बीच प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, दक्षिणी हिस्से, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत बुंदेलखंड और आगरा व आसपास के जिले लू की चपेट में रहेंगे। रविवार को प्रदेश के लगभग 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। प्रयागराज आगरा और झांसी में दोपहर बाद का तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से रूखी और गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। विंध्य, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 9 से 11 जून के बीच विंध्य, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है। 11 जून के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा का रुख पछुआ से पूर्वा हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठी नम हवाओं के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा।  

सुरक्षाबल के जवानों से मुलाकात करने इसी माह छत्तीसगढ़ आ सकते है केंद्रीय गृह मंत्री शाह

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून माह के अंतिम दिनों में छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे. अपने प्रवास के दौरान अमित शाह नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे. नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा होने जा रही है. नक्सल मोर्चे पर मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने अधिकारियों का दिल्ली में सम्मान किया था. अब छत्तीसगढ़ में आकर सुरक्षाबल के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet