LATEST NEWS

यूपी के किसानों को सरकार देने जा रही है खास तोहफा, पीएम-कुसुम योजना से होगा लाभ, सिंचाई होगी मुफ्त

लखनऊ किसानों की सुविधा और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 45 हजार सोलर पंप स्थापित कराने की तैयारी कर रही है। कृषि विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) योजना में यह लक्ष्य तय करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। अनुमोदन होने के बाद किसानों से योजना के तहत आवेदन लिए जाएंगे। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2013-14 में सोलर पंप की स्थापना का काम शुरू किया गया था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2019-20 से पीएम कुसुम संचालित की जा रही है। भारत सरकार के सहयोग से चल रही इस योजना में दो हार्स पावर (एचपी) से 7.5 एचपी तक के सोलर पंप पर मूल्य का 60 प्रतिशत तक अनुदान किसानों को उपलब्ध कराया जाता है। वहीं 10 एचपी के सोलर पंप के लिए 7.5 एचपी के बराबर ही अनुदान दिया जाता है। सोलर पंप की स्थापना से फसलों की सिंचाई के लिए सामने आने वाली पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने की समस्या से किसानों को राहत मिल रही है। बिजली की खपत कम होने के साथ सिंचाई का खर्च भी कम हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 28,811 किसानों ने योजना के तहत सोलर पंप लगवाए थे। विभाग सोलर पंप की स्थापना को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा है, इसके चलते ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में 45 हजार पंप लगाने का प्रस्ताव रखा गया है।

सुकमा में ढेर हुए दो नक्सली, मारे गए नक्सलियों के पास से एक ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ की खबर है। दोनों के बीच हुए एनकाउंटर में दो नक्सली मारे गए हैं। कुकनार थाना क्षेत्र के जंगल में मारे गए नक्सलियों के पास से एक ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुआ है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है। मारे गए दो नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। बता दें कि आज 11 जून 2025 की सुबह प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के नक्सली कैडरों की क्षेत्र में मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कुकनार थाना कर्मचारियों और सुकमा DRG की एक संयुक्त टीम को तलाशी अभियान के लिए रवाना किया गया था। यह तलाशी अभियान लगभग दोपहर 2 बजे शुरू हुआ,जिसके दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेदरास के स्थानीय संगठन स्क्वाड (LOS) कमांडर बामन के रूप में हुई है,जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के बाद बरामद हुई महिला नक्सली कैडर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल,एक 12 बोर की राइफल,साथ ही अन्य हथियार,गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। अतिरिक्त सहायक टीमें तैनात कर दी गई हैं और इलाके का फायदा उठाकर भागे हुए अन्य माओवादी कैडरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए आसपास के घने जंगल क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले, सुकमा जिले में आईईडी धमाके में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरिपूंजे मारे गए थे। आईजी के अनुसार, एएसपी गिरिपूंजे किसी भी नक्सली घटना को रोकने के लिए पैदल गश्त पर थे, तभी कोंटा-एर्राबोरा रोड पर डोंड्रा के पास आईईडी धमाका हुआ, जिससे सुकमा जिले के कोंटा डिवीजन के एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्होंने चोटों के कारण दम तोड़ दिया।  

सरकार ने डॉ. रवि प्रकाश को जन्मदिन पर दिया तोहफा, बने नए डीजीपी

जयपुर राजस्थान पुलिस के नए पुलिस मुखिया के रूप में बुधवार को एसीबी के निदेशक जनरल डॉ. रवि प्रकाश ने पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। डॉ. रवि प्रकाश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने आज से डीजीपी का चार्ज संभाला है। उनका रिटायरमेंट 30 जून को है, इसलिए वे आगामी 19 दिनों में अपने स्तर पर जो भी संभव होगा, वह कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति फिलहाल अच्छी है और इसे बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मियों से अपराधियों में डर और आम जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए सतत प्रयास करने को कहा। डॉ. रवि प्रकाश ने कहा, “मुझे कम समय के लिए यह जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए मैं सरकार का आभारी हूं। मेरा जन्मदिन 13 जून को है और सरकार ने मुझे इससे पहले यह उपहार दिया।” उन्होंने बताया कि वे जल्द ही पुलिस विभाग के साथ एक बैठक करेंगे, जिसमें विभाग की वर्तमान स्थिति का अपडेट लेंगे। इस बीच, राजस्थान के पूर्व डीजीपी उत्कल रंजन (यूआर) साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इसका आदेश जारी किया है। साहू के स्थान पर डॉ. रवि प्रकाश को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। ओडिशा के रहने वाले यूआर साहू 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और 11 फरवरी 2024 से राजस्थान के डीजीपी पद पर थे। उनकी छवि एक ईमानदार और समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में जानी जाती है

नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर एक बस के पलटने की सूचना से मचा हड़कंप, दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

नई टिहरी  नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर एक बस के पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया।  दुर्घटना टिपरी के समीप हुई, जहां अचानक बस सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नामे तोके स्थान पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल एक टीम को घटनास्थल पहुंची। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है। इसके अलावा करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।

बाथरूम जानें पर दिखें ये संकेत तो भूलकर भी न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर

बदलती जीवनशैली और खराब खानपान के कारण ज़्यादातर लोग कैंसर जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. इन्हीं में से एक है कोलन कैंसर. कोलन कैंसर यानी बड़ी आंत का कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है. कोलन कैंसर का पता काफी देर से चलता है. इसके कुछ लक्षण ऐसे हैं जो सुबह-सुबह या टॉयलेट जाते समय नजर आते हैं. ऐसे में आइए हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षण के बारे में… बड़ी आंत हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक पेट और पाचन तंत्र छोटे-छोटे अंगों से जुड़े होते हैं. पाचन तंत्र का सबसे आखिरी हिस्सा बड़ी आंत यानी कोलन होता है. कोलन कैंसर एक गंभीर बीमारी है. इसलिए गलत जीवनशैली, बहुत ज़्यादा तेल वाला खाना खाने और रेड मीट का सेवन करने से आंतों को बहुत नुकसान हो सकता है. कब्ज की समस्या होना खराब खानपान और जीवनशैली के कारण अक्सर लोगों को कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर आप लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं या आपको अक्सर कब्ज की समस्या हो रही है, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है. ऐसे में कब्ज की समस्या को नजरंदाज न करें. मल त्यागने के दौरान खून आना सुबह के समय मल त्याग के दौरान खून आना भी कोलन कैंसर का कारण हो सकता है. अगर मल त्यागने के बाद भी पेट साफ नहीं होता है तो यह कोलन कैंसर का संकेत हो सकता है.  

अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी के लिए जा रहे बीएसएफ के जवानों को मिली थी जर्जर ट्रेन, रेलवे के चार अधिकारी निलंबित

नई दिल्ली  अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी के लिए जा रहे बीएसएफ के 1200 से जवानों को रेलवे की ओर से खस्ताहाल ट्रेन दी गई थी। ट्रेन का हाल देखकर जवानों ने उसमें चढ़ने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद रेल मंत्री ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए चार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ के 1200 जवानों को जर्जर ट्रेन देने के मामले में गाज गिर गई है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि खराब रैक देने के मामले में रेलवे के चार अधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। यह स्पेशल ट्रेन छह जून को बीएसएफ जवानों को लेकर त्रिपुरा के उदयपुर रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी स्टेशन के लिए रवाना होनी थी। अमर उजाला डॉट कॉम ने मंगलवार को इस खबर को प्रमुखता से ‘अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ के 1200 जवानों को मिली जर्जर ट्रेन, जवानों ने गाड़ी में चढ़ने से किया इनकार’ शीर्षक से प्रकाशित किया था।  रैक बदलने के साथ ही इस गलती के लिए जिम्मेदार अलीपुरद्वार मंडल के चार अधिकारी निलंबित कर दिये गये हैं। जर्जर हालत देखकर जवान दंग रह गए बता दें कि बीएसएफ के जवानों को भारतीय रेलवे ने एक ऐसी ट्रेन मुहैया करा दी कि उसकी जर्जर हालत देखकर जवान दंग रह गए। ट्रेन की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे उसे लंबे समय से इस्तेमाल ही न किया गया हो। खिड़की, दरवाजे, बिजली उपकरण व टॉयलेट, सब जर्जर हालत में थे। बीएसएफ जवानों ने अपने आला अधिकारियों को उक्त घटना से अवगत कराया। चार दिन बाद मंगलवार को एनएफआर जोन ने दूसरी ट्रेन उपलब्ध कराई। बीएसएफ जवानों को अमरनाथ यात्री की ड्यूटी के लिए कश्मीर पहुंचना था।  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सीमा सुरक्षा बल ‘बीएसएफ’ के जवानों की वीरता को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी माना है। बीएसएफ जवानों ने सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। अमित शाह ने जम्मू में बीएसएफ जवानों की पीठ थपथपाते हुए कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जब पाकिस्तान ने हमारे नागरिक रियाहशी इलाकों पर हमला किया, तब अकेले बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर ने 118 से ज्यादा पाकिस्तान की पोस्ट तबाह कर दी। उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया गया। दुश्मन की संपूर्ण निगरानी प्रणाली को चुन-चुन कर ध्वस्त किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, उसे खड़ा करने में दुश्मन को शायद चार-पांच साल का समय लगे।  एनएफ रेलवे मालेगांव गुवाहाटी ने उपलब्ध करायी थी ट्रेन बीएसएफ आईजी गुवाहाटी फ्रंटियर की ऑपरेशन ब्रांच द्वारा एनएफ रेलवे मालेगांव गुवाहाटी (असम) से एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया था। इस गाड़ी में बीएसएफ के लगभग 12 सौ जवान सवार होने थे। इनमें त्रिपुरा फ्रंटियर बीएसएफ की सात कंपनी, गुवाहाटी फ्रंटियर से तीन कंपनियां और एम एंड सी फ्रंटियर की भी तीन कंपनियां शामिल हैं। इन सभी कंपनियों के 12 सौ जवानों को एडहॉक 12 व 13 बटालियन के हिस्से के तौर पर अमरनाथ यात्रा 2025 की ड्यूटी के लिए रवाना होना था। यह स्पेशल ट्रेन उदयपुर रेलवे स्टेशन (त्रिपुरा) से छह जून को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के लिए चलनी थी। बीएसएफ की तरफ से जवानों की सुगमता के मद्देनजर, रेलवे से एसी 2 वाले दो कोच, एसी 3 के दो कोच, स्लीपर के 16 कोच और 4 जीएस/एसएलआर मुहैया कराने की मांग की गई। उदयपुर (त्रिपुरा), अमबासा (त्रिपुरा) बदरपुर (असम), गोलपारा और कूचविहार (पश्चिम बंगाल) रेलवे स्टेशन से बीएसएफ जवानों को ‘स्पेशल ट्रेन’ नंबर 00709 में सवार होना था।  बीएसएफ के कंपनी कमांडर ने उदयपुर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन का निरीक्षण किया कि वह जवानों की सुरक्षा एवं दूसरी आवश्यकताओं के हिसाब से ठीक है या नहीं। निरीक्षण के दौरान ट्रेन के हालात देखकर बीएसएफ के अधिकारी और जवान हैरान रह गए। सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन के वैगनों की स्थिति अमानवीय और दयनीय थी। इसका उपयोग जवानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए नहीं किया जा सकता। जांच के बाद पता चला कि महीनों से वैगन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। प्रत्येक वैगन में हर जगह टूटी हुई वस्तुएं पड़ी थीं। ट्रेन की खिड़कियों और दरवाजों में छेद बने हुए थे। टॉयलेट सीटें, टूटी पड़ी थी। ट्रेन के फर्श पर सैकड़ों कॉकरोच दौड़ रहे थे। अधिकांश सीटों पर गंदगी फैली हुई थी। ट्रेन के कई वैगनों में बल्ब या बिजली का कनेक्शन ही नहीं था।   नई ट्रेन मंगलवार को रवाना हुई ट्रेन में एक कंपनी के ⁠शस्त्र/आवास, भंडार और जवानों के बिस्तर के लिए उपलब्ध कराई गई जगह पर्याप्त नहीं थी। इस मामले को बीएसएफ के आला अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया। कंपनी कमांडर की ओर से बताया गया कि ट्रेन के वैगन, यात्रा के उपयोग के लिए नहीं थे। आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हो रहे बीएसएफ जवानों के लिए इस तरह की ट्रेन में सफर करना जोखिम भरा है। मंगलवार को इस मामले में जब भारतीय रेलवे के एनएफआर जोन के एक वरिष्ठ अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा था कि छह जून को रवाना होने वाली ट्रेन रद्द हो गई थी। वजह, बीएसएफ की तरफ से ट्रेन की खामियों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई थी।  

कोई भी इंडस्ट्री बुरी नहीं होती, सिर्फ लोग बुरे होते हैं : कृति खरबंदा

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा का कहना है कि कोई भी इंडस्ट्री बुरी नहीं होती, सिर्फ लोग बुरे होते हैं। कृति खरबंदा ने हाल ही में सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह पर लगे कार्यस्थल पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर सशक्त बयान दिया है। कृति ने बिना किसी का नाम लिए, इस मुद्दे को एक व्यापक दृष्टिकोण से देखा और यह स्पष्ट किया कि कैसे किसी एक व्यक्ति के गलत आचरण की वजह से पूरी इंडस्ट्री को दोषी ठहरा दिया जाता है। कृति ने कहा, “जैसा मैं देख रही हूँ, वह एक सिनेमैटोग्राफर है, ये उसका पेशा है। लेकिन असली समस्या उसके व्यक्तित्व में है। ऐसा किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। कॉर्पोरेट, मीडिया, कहीं भी। हम लोग चूंकि लाइमलाइट में होते हैं, इसलिए बातें ज़्यादा उठती हैं। लेकिन महिलाएं और पुरुष दोनों ही अपने काम की जगहों पर, और कभी-कभी घर पर भी, ऐसी चीज़ों का सामना करते हैं। ” कृति ने कहा, जब कोई हमारी इंडस्ट्री के बाहर ऐसा कुछ करता है, तो हम उसका पेशा नहीं, उसका नाम या उम्र बताते हैं। लेकिन जब कोई फ़िल्म इंडस्ट्री से होता है, तो पूरी इंडस्ट्री को बदनाम कर दिया जाता है। ये नाइंसाफ़ी है। कोई भी इंडस्ट्री अच्छी या बुरी नहीं होती। सिर्फ लोग अच्छे या बुरे होते हैं। और ये एक व्यक्तिगत चुनाव होता है, जो उनके मूल्यों पर निर्भर करता है।  

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अगर आपबाघ का दीदार करना चाहते हैं तो सिर्फ चार दिन तक मौका, फिर पांच माह रहेगा बंद

पीलीभीत  पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 जून को समाप्त हो जाएगा। अगर आप जंगल की सैर और बाघ के दीदार करना चाहते हैं तो सिर्फ चार दिन तक मौका है। इसके बाद पीटीआर के द्वार बंद हो जाएंगे। जंगल की खूबसूरती और बाघों की निराली दुनिया से सुर्खियों में रहने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन सत्र में सैलानी चार दिन और घूम सकते हैं। 15 जून को शाम सात बजे पीटीआर के द्वार पांच माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार देर रात प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया है। पीटीआर में अबतक 50 हजार से अधिक सैलानी पहुंच चुके हैं। महोफ रेंज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच देश में मिनी गोवा के रूप में प्रसिद्ध है। सात माह तक चलने वाले पीटीआर के पर्यटन सत्र के द्वार 15 नवंबर को आम सैलानियों को खोल दिए जाते हैं। इसके बाद से देश-विदेश से सैलानियों की बेहतर आमद होती है। पीटीआर के पर्यटन में चूका बीच का अद्भुत नजारे के साथ जंगल की खूबसूरती व उसमें विचरण करते बाघों का दीदार सैलानियों को रोमांचित करता है। लगभग हर सफारी में सैलानियों को प्रतिदिन बाघों के दीदार करने को मिलते हैं।  विभागीय अफसरों का दावा है कि इस सत्र में हर रोज सैलानियों को बाघों के दीदार हुए। अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में पीटीआर इस मामले में सबसे आगे है। यही वजह है कि पीटीआर में सैलानियों की आमद पूर्व के रिकॉर्ड को तोड़ती जा रही है। इस बार अबतक करीब 50 हजार से अधिक सैलानी घूमने आ चुके हैं। इधर 15 जून को पर्यटन सत्र बंद होने का आदेश जारी हो गया है। ऐसे में चार दिन शेष होने के चलते सैलानियों की संख्या बढ़ सकती है।  चूका बीच की हटें बुक, जंगल सफारी के लिए उमड़ रही भीड़ पर्यटन सत्र समाप्त होने का समय नजदीक आते ही पीटीआर घूमने के शौकीन सैलानियों की आमद बढ़ गई है। चूका बीच पर बनी थारू हट, ट्री हट, बंबू हट 15 जून तक के लिए बुक हो चुकी हैं। वहीं जंगल सफारी के लिए रोजाना दोनों शिफ्टों में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। सुबह से ही मुस्तफाबाद और महोफ गेट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। पीटीआर प्रशासन की ओर से जोन 1 व जोन 2 में जंगल सफारी वाहनों को भेजा जाता है।  चार सौ से ज्यादा विदेशी सैलानी भी कर चुके भ्रमण पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खूबसूरती के न सिर्फ देश बल्कि विदेशी सैलानी भी कायल हैं। इस सत्र में अबतक चार सौ से अधिक सैलानी चूका बीच का भ्रमण करने आ चुके हैं। पिछले सत्र की अपेक्षा विदेशी सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसमें अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका समेत अन्य देशों के सैलानी शामिल रहे। महोफ रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि पीटीआर सत्र का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में सैलानियों की भीड़ में इजाफा हुआ है। सभी हटें भी बुक हैं। जंगल सफारी के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सुविधा के साथ सुरक्षा बिंदुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।  

बटुराकछार स्कूल में लौटी बहार, युक्तियुक्तकरण से 97 बच्चों को मिले 4 शिक्षक

पालकों में खुशी की लहर  बच्चों के उज्जवल भविष्य की जगी उम्मीद रायपुर, रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के दूरस्थ गांव बटुराकछार के बच्चों को अब बेहतर पढ़ाई का अवसर मिलने जा रहा है। यहां के प्राथमिक स्कूल में पहले सिर्फ एक शिक्षक ही थे, वह भी किसी दूसरे स्कूल से व्यवस्था के तहत पढ़ाने आते थे। लेकिन अब राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत इस स्कूल में 4 शिक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। इस स्कूल में 97 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। गांव के पालक इतवार दास महंत ने बताया कि उनका बेटा टिकेश्वर दूसरी कक्षा में पढ़ता है, लेकिन एक शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा था। उन्होंने कहा कि बच्चों की शुरुआती पढ़ाई के साल बहुत जरूरी होते हैं और शिक्षक न होने से यह समय बर्बाद हो रहा था। अब शिक्षकों के आने से बच्चों की पढ़ाई सुधरेगी। गांव के ही शाखाराम राठिया ने भी शिक्षक मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनका बेटा तुलेश तीसरी कक्षा में है और शिक्षक की अनुपस्थिति से पढ़ाई पर असर पड़ता था। पहले एक शिक्षक के छुट्टी पर जाने से पूरा स्कूल बंद करना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या नहीं रहेगी। जिले के शिक्षा विभाग ने 3 और 4 जून को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी की है, जिससे जिले के 21 ऐसे स्कूलों में शिक्षक भेजे गए हैं, जहां पहले कोई शिक्षक नहीं था। अधिकतर स्कूल दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में हैं। अब यहां नियमित कक्षाएं लग सकेंगी और बच्चों की पढ़ाई फिर से पटरी पर लौटेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हो रही इस पहल से पालकों को अपने बच्चों के भविष्य को लेकर एक नई उम्मीद मिली है। शिक्षा विभाग की यह कोशिश ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है।

‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर जूनियर ने शुरू की फिल्म वॉर 2 की डबिंग

मुंबई,  ‘मैन ऑफ द मासेस’ एनटीआर जूनियर ने अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 की डबिंग शुरू कर दी है। वर्ष 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 के लिए एनटीआर जूनियर ने डबिंग शुरू कर दी है। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की इस मेगा एक्शन फिल्म का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एनटीआर जूनियर स्टूडियो में डबिंग करते नजर आ रहे हैं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म वॉर 2 वाईआरएफ के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का छठा चैप्टर है, जिसने अब तक हर बार ब्लॉकबस्टर हिट्स दी हैं। वॉर 2 में एनटीआर जूनियर के साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन, हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और रोमांचक कहानी से भरपूर होगी जिसमें एनटीआर और ऋतिक आमने-सामने दिखाई देंगे। वॉर 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है।  

12वीं के बाद आयुर्वेदिक डॉक्टर कैसे बनें? कोर्स से लेकर सैलरी तक, जानिए सबकुछ

आज के बदलते दौर में पढ़ाई के तरीकों और करियर ऑप्शन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. खासतौर पर मेडिकल क्षेत्र में आयुर्वेद का क्रेज तेजी से बढ़ा है. जहां पहले नीट में कम स्कोर करने वाले छात्र बीएएमएस (बीएएमएस) कोर्स में एडमिशन लेते थे, वहीं अब आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने के लिए छात्रों की रुचि बढ़ रही है. अगर आप भी आयुर्वेदिक डॉक्टर बनना चाहते हैं तो ये रहे आपके लिए कोर्स सहित सभी जानकारी. बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी) एक साढ़े पांच साल का कोर्स है, जिसमें 1 साल की इंटर्नशिप भी शामिल होती है. भारत में आयुर्वेद का काफी महत्व है और इसे मेडिकल के पुराने तरीकों में से एक माना जाता है. अगर आप भी आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यहां जानें इसकी योग्यता, एडमिशन प्रक्रिया और करियर के अवसर.   क्लिनिक की शुरुआत करें बीएएमएस की डिग्री हासिल करने के बाद आप अपना क्लिनिक खोल सकते हैं और प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं. अगर आप खुद का क्लिनिक नहीं खोलना चाहते, तो अलग-अलग हेल्थ सेंटर्स में प्रोफेशनल या सुपरवाइजर के रूप में काम कर सकते हैं.   आयुर्वेद में पोस्ट-ग्रेजुएशन या डॉक्टरेट करने के बाद रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम किया जा सकता है. आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाने वाली फार्मास्यूटिकल और एफएमसीजी कंपनियों में भी नौकरी के बेहतरीन मौके मिलते हैं.   आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने के लिए जरूरी योग्यता 12वीं में पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी):किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में फिजिक्स, केमेस्ट्री विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ पढ़ाई करना अनिवार्य है. मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पास करें, बीएएमएस में एडमिशन के लिए नीट या स्टेट लेवल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पास करना जरूरी है. बीएएमएस की बैचलर डिग्री पूरी कर सकते हैं.  इसके बाद एमडी या एमएस करके सर्जरी या ऑर्थोपेडिक्स जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं.  

अवैध रेत खनन : पत्रकारों ने कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की, माइनिंग अधिकारी को शोकॉज नोटिस

गरियाबंद पितई बंद में संचालित अवैध रेत खदान की जानकारी लेने गए पत्रकारों ने माफिया के गुर्गों के हमले के बाद कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी. इस पर अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने जिला खनिज अधिकारी रोहित साहू को शोकॉज नोटिस भेजकर अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर जवाब तलब किया है. जिले में देवभोग के पुराना पानी घाट को छोड़ दिया जाए तो जिले में 17 से ज्यादा अवैध रेत खदान धड़ल्ले से जारी थे. सोमवार के घटना के बाद आधा से ज्यादा बंद हो गए थे. पर बहुत सी खदानें अब भी जारी है, जिसे पूरी तरह से बंद कराने की मांग पत्रकार संगठन ने की है. पत्रकारों की मांग पर कलेक्टर यूईके और एसपी निखिल राखचे ने भरोसा दिलाया है कि अवैध खदानों तक हाइवा न जा सके इसके लिए वहां स्ट्रक्चर बना कर मार्ग को अवरुद्ध किया जाएगा. जहा अस्थाई रैंप बनाए गए उसे तोड़ा जाएगा. इसके साथ जिस पंचायत में यह गतिविधि जारी है, वहां के पंचायतों को अलर्ट किया जाएगा. मंगलवार शाम को ही कलेक्टर ने सभी तहसीलदार और एसडीएम को पत्र लिख अवैध रेत खदान रोकने के निर्देश जारी किया है. पीएम आवास बनाने वाले को दी जाएगी छूट कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने कहा कि पीएम आवास 33 फीसदी पूर्ण हुए है. ऐसे में उनके आवास की प्रगति लाने उन्हें रेत बगैर रॉयल्टी का ही उपलब्ध होगा. अगर कोई आवास वालों के रेत परिवहन में रोडा डालेगा तो कार्रवाई होगी.

रायपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण, विधायक राजेश मूणत और मेयर मीनल चौबे ने लिया सौंदर्यीकरण, चौपाटी और स्विमिंग पूल का जायज़ा

रायपुर आज सुबह 8:30 बजे रायपुर शहर में चल रहे कुछ प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत राजकुमार कॉलेज के सामने से हुई, जहाँ से NIT के आगे तक हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य को देखा गया। इस दौरान रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, *महापौर श्रीमती मीनल चौबे, *सभापति सूर्यकांत राठौर, *आयुक्त विश्वदीप और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद टीम ने उस जगह का दौरा किया जहाँ नई चौपाटी बनाई जानी है। नगर निगम ने फैसला लिया है कि वर्तमान चौपाटी को वहाँ शिफ्ट किया जाएगा ताकि शहर को एक साफ़-सुथरा और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल मिल सके। निरीक्षण के आखिरी चरण में सभी अधिकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल के स्थल पर पहुँचे। इस पूल को ऐसे डिजाइन किया जा रहा है कि इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें। विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा “शहर के विकास के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। सौंदर्यीकरण, खेल सुविधाएँ और सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। इससे रायपुर को एक नया और बेहतर रूप मिलेगा।” महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा “शहरवासियों को अच्छी सुविधाएं मिले, इसके लिए नगर निगम पूरी मेहनत से काम कर रहा है। नई चौपाटी और स्विमिंग पूल जैसे प्रोजेक्ट रायपुर को और बेहतर बनाएंगे।” नगर निगम ने बताया कि ये सभी काम तय समय पर पूरे किए जाएंगे ताकि जनता को जल्दी ही इनका लाभ मिल सके।

मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, 15 मजदूर घायल

बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले में 15 मजदूर घायल हो गए. इनमें 1 घायल महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है. हमला उस वक्त हुआ जब मजदूर नदी सफाई का काम कर रहे थे. मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, काम में लगे मजदूर इधर-उधर भागने लगे. जानकारी के मुताबिक, डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम किसनपूरी में मजदूर रोजगार गारंटी योजना के तहत नदी सफाई का काम कर रहे थे. इस बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मजदूरों पर हमला बोल दिया. लोगों ने भागकर बचने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने 15 मजदूरों को डंक मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमडुला लाया गया है. इनमें एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर है. फिलहाल सभी का इलाज जारी है.

लक्ष्मणप्पा की भूमिका निभाने में बहुत मजा आया : कुणाल करन कपूर

मुंबई, अभिनेता कुणाल करन कपूर का कहना है कि उन्हें सोनी सब के शो ‘तेनाली रामा’ में लक्ष्मणप्पा की भूमिका निभाने में बहुत मजा आया है। सोनी सब का ‘तेनाली रामा’ अपने दिलचस्प किस्सों और चतुर दरबारी कवि तेनाली राम की भूमिका में प्रतिभाशाली कृष्ण भारद्वाज के शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। तेनाली, अपने साथी लक्ष्मण (कुणाल करन कपूर) के साथ, विजयनगर में घटित होने वाले रहस्यों को सुलझाते हैं। आगामी एपिसोड में, विजयनगर में एक अजीब घटना घटती है। पूरे शहर में रहस्यमय तरीके से कांच टूटने लगते हैं। तेनाली रामा जांच करते हैं और इसके केंद्र के तौर पर राजदरबार के भुलक्कड़ आविष्कारक आचार्य भास्कर (विनायक भावे) के घर का पता लगाते हैं। जैसे ही तेनाली आचार्य के गायब होने और कांच टूटने के रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं, एक अज्ञात हमलावर उन पर घात लगाकर हमला कर देता है। जब तेनाली रामा की जान को खतरा होता है, तभी लक्ष्मण (कुणाल करन कपूर) वहाँ पहुँचते हैं और हमलावर को मात देकर तेनाली रामा को बचा लेते हैं। उन्हें एहसास होता है कि आचार्य भास्कर की जान को गंभीर खतरा है। रामा और लक्ष्मण इस रहस्य की गहराई में जाते हैं और आचार्य भास्कर को बचाने तथा इस साजिश के असली मास्टरमाइंड का पता लगाने की चुनौती का पूरी ताकत के साथ सामना करते हैं। ‘तेनाली रामा’ में तेनाली रामा की भूमिका निभा रहे कृष्ण भारद्वाज ने कहा, यह कहानी बेहद रोमांचक है क्योंकि इसमें तेनाली की तीव्र बुद्धि और रहस्य सुलझाने की प्रवृत्ति सामने आती है, लेकिन मेरे लिए सबसे खास बात तेनाली रामा और लक्ष्मण के बीच का रिश्ता है। दर्शक देखेंगे कि किस तरह आचार्य भास्कर को बचाने की जद्दोजहद में उनकी दोस्ती और मजबूत होती है। यह एक तनावपूर्ण, मजेदार और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी दौड़ है। वहीं, लक्ष्मणप्पा की भूमिका निभा रहे कुणाल करन कपूर ने कहा, यह लक्ष्मण के लिए एक अहम मोड़ है, क्योंकि यह सिर्फ एक्शन नहीं बल्कि विश्वास, त्वरित सोच और दोस्ती की कहानी है। मुझे यह भूमिका निभाने में बहुत मजा आया, जहाँ लक्ष्मण अपनी वफादारी और बहादुरी साबित करता है। यह एक रोमांचक सफर है, और मैं दर्शकों को यह देखने का इंतजार करवा नहीं पा रहा कि किस तरह तेनाली रामा और लक्ष्मण मुश्किल वक्त में एक बेहतरीन टीम बनते हैं। ‘तेनाली रामा’ हर सोमवार से शनिवार रात 10 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet