LATEST NEWS

प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एक साथ ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए ई-नगर पालिका 2.0 सॉफ्टवेयर तैयार

भोपाल  नगरीय विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एक साथ ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए ई-नगर पालिका 2.0 सॉफ्टवेयर तैयार करा लिया है। ई-नगर पालिका 2.0 का राजस्व, उद्योग और पंजीयन विभाग के साथ एकीकरण किया गया है। इससे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण हो जाएगा और प्रॉपर्टी टैक्स का खाता भी बन जाएगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उद्योगों को भी जल्द ऑनलाइन अनुमतियां जारी होंगी। नागरिकों को भी घर बैठे नगरीय निकायों की सेवाएं मिलेंगी, उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। ई-नगरपालिका 2.0 योजना शुरू नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ने के लिए केन्द्रीकृत वेब आधारित ई-नगरपालिका 2.0 योजना शुरू कर दी है। यह योजना डिजिटल इंडिया अभियान को प्रदेश में आगे बढ़ाने और पारदर्शी तथा त्वरित नागरिक सेवाएं देने के उद्देश्य से लागू की गई है। ऑनलाइन आवेदन कर ले सकेंगे 24 सेवाओं का लाभ इसके पहले ई-नगरपालिका 1.0 शुरू किया गया था। इसके द्वारा नगरीय निकायों द्वारा दी जा रही नागरिक सेवाओं, जन-शिकायत सुविधा, निकायों की आंतरिक कार्य-प्रणाली, सभी तरह के भुगतान और बजट प्रक्रिया को एकीकृत किया गया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई थी। लेकिन अब नई सेवा के तहत आवेदन के साथ 24 प्रकार की सेवाएं भी ऑनलाइन ही दी जाएंगी। यानी घर बैठे नागरिक ऑनलाइन आवेदन करेंगे और उन्हें ई-मेल और अन्य माध्यमों से सेवा प्रदान कर दी जाएगी। एआइ से विश्लेषण ई-नगरपालिका 2.0 से जीआइएस तकनीक और एआइ को जोड़ा गया है। इससे निकायों के टैक्स पैटर्न का विश्लेषण एआइ मिनटों में कर देगा कि कहां से टैक्स ज्यादा आ रहा है और कहां से कम। जीआइएस और एआइ तकनीक से जांच की जा सकेगी कि भवन कितने क्षेत्र में और कितने मंजिल का बना है। उसी के अनुसार आवेदनों का निराकरण होगा। ये काम होंगे नागरिकों को घर बैठे संपत्ति कर का नया खाता खोलने और कर जमा करने, नया नल कनेक्शन लेने, जलकर का भुगतान करने, जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने, ट्रेड लाइसेंस, मैरिज रजिस्ट्रेशन, बिल्डिंग परमिशन, पेड़ काटने की अनुमति, फायर एनओसी के साथ अन्य प्रकार की सभी एनओसी ऑनलाइन मिलेंगी। सभी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने पर ई-मेल या वाट्सऐप पर डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र, एनओसी आदि मिल जाएगी। भोपाल शामिल नहीं मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है जहां प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को एक पोर्टल पर लाया जा रहा है। हालांकि अभी भोपाल नगर निगम का अलग पोर्टल बीएमसी ऑनलाइन है। इसका अनुबंध पूरा होने पर भोपाल नगर निगम को भी ई-नगर पालिका से जोड़ा जाएगा। एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर और भुगतान गेटवे के साथ जुड़ेगी सेवा ई-नगरपालिका 2.0 को कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर और भुगतान गेटवे के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे तय शुल्क का आसानी से ऑनलाइन भुगतान हो सकेगा। इसके साथ कॉमन सर्विस सेंटर और किओस्क के माध्यम से भी सेवाएं ली जा सकेंगी। अब इस पोर्टल को क्लाउड पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसलिए अब सर्वर डाउन जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी। इससे नागरिकों को सेवाएं तेजी से मिलेंगी।

1.27 करोड़ लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज शुक्रवार को लाडली बहना योजना की 25 वीं किस्त जारी करेगी मोहन सरकार

भोपाल   मध्य प्रदेश सरकार की लोकप्रिय लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी होने का ऐलान हो गया है. खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि लाडली बहनों के खाते में सरकार की ओर से 1250 रुपये आने वाले हैं.  सीएम मोहन यादव ने बताया है कि लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के पैसे आज शुक्रवार (13 जून) को जारी करेंगे. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, “सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश का वादा. लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये की राशि 13 जून को बहनों के खातों में अंतरित करूंगा.” जबलपुर के बेलखेड़ा में एक कार्यक्रम से सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में करीब 1500 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। पिछले महीने की तरह इस महीने भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेंगी और मुख्यमंत्री उनके साथ संवाद भी कर सकते हैं। पिछली बार लाडली बहना योजना का पैसा 15 जून को खाते में भेजा गया था। इसके साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों के खाते में भी एलपीजी गैस की सब्सिडी ट्रांसफर की गई थी। इस एक काम में बिना अटक सकता है पैसा दरसअल फर्जीवाड़ा करके सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सरकार ने समग्र आईडी की e-KYC जरूरी कर दी है। खासतौर से लाडली बहना योजना के लिए समग्र आईडी का ईकेवाईसी बहुत ही जरूरी है। दरअसल ऐसा देखने में आया है कि कई इलाकों में जनसंख्या से ज्यादा समग्र आईडी बने हुए हैं और लोग फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। समग्र ईकेवाईसी करने के लिए आपको बस समग्र पोर्टल पर जाकर e-KYC पर क्लिक करना होगा। अपना समग्र आईडी डालने के बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद आधार या वर्चुअल आईडी के माध्यम से आंखों के रेटिना को स्कैन (IRIS) करें और बस हो गया ईकेवाईसी। यह काम बहुत ही आसान है लेकिन इसके न होने पर लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त अटक सकती है। कैसे चेक करें लिस्ट में नाम प्रदेश में लगातार अपात्र लाभार्थियों के नाम लाडली बहना योजना से हटाए जा रहे हैं। ऐसे में आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, आप खुद ही ऑनलाइन चेक कर लें। इसके लिए लाडली बहना योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। वहां ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन या समग्र आईडी डालकर चेक कर लें। इस वित्त वर्ष में सरकार पहले ही कर चुकी है कि योजना का पैसा खाते में 10 से 15 तारीख के बीच में ही आएगा। ये है पात्रता की जरूरी शर्तें — मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी — विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता — 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं — किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं लाभ — स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो — जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो।

भीषण गर्मी के बीच पाकिस्तान गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है, फसलों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिए जाने से पाकिस्तान अब गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है. पाकिस्तान के इंडस रीवर सिस्टम अथॉरिटी (सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण) ने बताया कि बुधवार को उसे जितना पानी प्राप्त हुआ, उसकी तुलना में उसने 11,180 क्यूसेक अधिक पानी छोड़ा है, जिससे जल उपलब्धता का संकट और गहरा गया है. पाकिस्तान के दो प्रमुख जलाशयों, सिंधु नदी पर तरबेला और झेलम नदी पर मंगला, का जल स्तर अपने-अपने डेड स्टोरेज लेवल (जल भंडारण के न्यूनतम स्तर) के करीब पहुंच गया है. इसका मतलब यह है कि पानी का प्रवाह लगभग समाप्त हो गया है, जिससे सिंचाई या पीने के लिए इसका उपयोग सीमित हो जाता है.  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में संकट गंभीर है, जहां खरीफ की खेती शुरू हो चुकी है, पिछले साल इसी दिन 1.43 लाख क्यूसेक की तुलना में केवल 1.14 लाख क्यूसेक पानी मिला है, जो 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्शाता है. भारत ने इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था, जब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश में कहा कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते. आने वाले सप्ताहों में स्थिति और खराब होने की आशंका है, विशेषकर इसलिए क्योंकि भारत अपनी जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए जम्मू और कश्मीर में बांधों से नियमित रूप से गाद निकालने और फ्लशिंग का काम कर रहा है.  पाकिस्तान का कृषि क्षेत्र गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है. महत्वपूर्ण फसलों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है. कपास का उत्पादन 30 प्रतिशत से अधिक, गेहूं में लगभग 9 प्रतिशत और मक्का में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है. पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्र की कुल हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2025 में पिछले वर्ष के 24.03 प्रतिशत से घटकर 23.54 प्रतिशत रह गई, जिसका खास असर खरीफ उत्पादन पर पड़ा है. मानसून की बारिश में अभी कई सप्ताह बाकी हैं. पाकिस्तान के इंडस रीवर सिस्टम अथॉरिटी ने पहले ही खरीफ सीजन के आरंभ में 21 प्रतिशत तथा खरीफ सीजन के अंत में 7 प्रतिशत जल की कमी की चेतावनी दे दी है.  सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान लगातार भारत से सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार करने की अपील कर रहा है. उसके जल संसाधन मंत्रालय ने नई दिल्ली को चार पत्र भेजे हैं, जिनमें से सभी को भारत के जल शक्ति मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को भेज दिया है. भारत अपने इस रुख पर अड़ा हुआ है कि कोई भी संधि आतंकवाद के साथ नहीं हो चल सकती. पाकिस्तान ने 1960 की संधि में मध्यस्थता करने वाले विश्व बैंक से भी हस्तक्षेप करने के लिए संपर्क किया है. हालांकि, विश्व बैंक ने इस मामले को उठाने से इनकार कर दिया. इस बीच, भारत अपने वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर काम कर रहा है, जिसमें ब्यास को गंगा और सिंधु को यमुना से जोड़ने वाली नई नहर परियोजनाएं, डोमेस्टिक स्टोरज में बढ़ोतरी और पाकिस्तान के साथ जल बंटवारे पर रणनीतिक नियंत्रण शामिल है. आसमान से बरस रही आग, पानी के लिए मचा हाहाकार; मानसून के भरोसे है सरकार पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंघु जल समझौता रद कर दिया गया था, जिसका असर अब पड़ोसी देश में देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में गंभीर जल संकट नजर आने लगा है। पाकिस्तान के  पंजाब प्रांत के किसान सूखे की मार झेलने का मजबूर हैं।  पाकिस्तान सरकार की एक रिपोर्ट की माने तो सिंधु नदी प्रणाली से मिलने वाले पानी में सालाना औसत 13.3 प्रतिशत की कमी आई है। पाकिस्तान की इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी (Indus River System Authority-IRSA) की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंधु बेसिन से 5 जून को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बांधों में 1.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि पिछले साल इसी  अवधि में  यह आंकड़ा 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। विशेषज्ञों की मानें तो पानी की कमी का असर सीधा खरीफ फसलों की बुवाई पर पड़ेगा। हालांकि, मानसून की बारिश से स्थिति में सुधार उम्मीद जताई जा रही है। बारिश होने तक खेतों में फसल लगी है, उसके सूखे की चपेट में आने की आशंका  लगातार बनी हुई है। केंद्रीय जल आयोग के पूर्व अध्यक्ष ए.के. बजाज ने एक चैनल से कहा कि पाकिस्तान में सिंधु नदी प्रणाली से जुड़ी नदियों और जलाशयों में जलस्तर घट गया है। इसके कारण वहां के किसान संकट में हैं।  

हर्राखेड़ा में ग्रामीणों की मांग पर बन रहे महिलाओं के लिए पिंक शौचालय, यहां सबकुछ महिलाओं के हवाले

भोपाल   आमतौर पर पुरुष और महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय में द्वार एक ही होता है. वहीं कॉमन टॉयलेट होने या खुले में पुरुषों के यूरिनल होने से महिलाएं इन शौचालयों का इस्तेमाल करने से हिचकती हैं. लेकिन अब जनपद पंचायत बैरसिया में आने वाली माडल पंचायत हर्राखेड़ा में अनूठी पहल हुई है, जिससे महिलाओं को इस समस्या से निजात मिलने वाली है. इस गांव में अब प्रदेश का पहला पिंक शौचालय (शी-टॉयलेट) बनाया जा रहा है. ग्रामीणों ने की थी अलग टॉयलेट बनाने की मांग बात दें कि कुछ समय पहले गांव में महिलाओं की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने उनके लिए अलग टॉयलेट बनाने की मांग ग्राम पंचायत से की थी. इसके बाद ग्राम पंचायत ने इसका प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत को भेजा था. जिसकी स्वीकृत मिलने के बाद अब काम शुरु हो गया है. पंचायत सचिव दीनदयाल दांगी कहते हैं, ” दो महीने के अंदर हर्राखेड़ा ग्राम पंचायत की महिलाओं को पिंक टॉयलेट (शी-टॉयलेट) की सुविधा मिलनी शुरु हो जाएगी.” सप्ताहिक बजार के पास बन रहा शी टॉयलेट पंचायत सचिव दीनदयाल दांगी ने बताया, ” हर्राखेड़ा पूरा गांव ही एक पंचायत है. यहां हर सप्ताह बाजार लगता है, तो वहीं पंचायत भवन में भी महिलाओं का आवागमन बना रहता है. इससे महिला शौचालय की कमी खल रही थी, जिसके चलते पंचायत भवन और सप्ताहिक हाट के पास ही पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है. यह शौचालय करीब 350 वर्ग फिट जगह पर बनाया जाएगा, जिसमें करीब साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आएगा.” महिलाएं ही करेंगी पिंक टॉयलेट का संचालन पिंक टॉयलेट सिर्फ महिलाओं के उपयोग के लिए रहेगा और इसमें साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसका संचालन भी महिलाओं के द्वारा ही कराया जाएगा. पंचायत सचिव ने बताया कि पहले गांव में शौचालयों का अभाव था, इससे स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए 105 परिवारों का चयन किया गया है. अब तक ग्राम में 380 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है. प्रोत्साहन राशि के अलावा भी ग्रामीणों ने अपना पैसा लगाकर मजबूत शौचालयों का निर्माण कराया है. शी-टॉयलेट के साथ ग्राम पंचायत पूरे प्रदेश के लिए बनेगी मिसाल ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा के सरपंच माचल सिंह ने बताया, ” ग्राम पंचायत में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज व स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है. गावं में महिलाओं के लिए अलग से पिंक टॉयलेट की मांग की गई थी. इसलिए अब पिंक शौचालय बनाया जा रहा है. हर्राखेड़ा मध्यप्रदेश की पहली ग्राम पंचायत होगी, जहां महिलाओं के लिए अलग से शी-टॉयलेट की सुविधा मिलेगी.” एक नजर में ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा     राजधानी से दूरी – 29 किलोमीटर     पंचायत की कुल जनसंख्या – 3,606     पुरुषों की संख्या – 1806     महिलाओं की संख्या – 1800     कुल परिवारों की संख्या – 480     बीपीएल परिवार – 212     एपीएल परिवार – 351     अनुसूचित जाति परिवार – 170     अन्य पिछड़ा वर्ग परिवार – 305     सामान्य परिवार – 88     आय का मुख्य स्रोत – कृषि

Pachmarhi में BJP विधायकों-सांसदों की लगेगी क्लास, मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं, बीजेपी के चाणक्य देंगे ‘गुरुमंत्र’

पचमढ़ी  मध्यप्रदेश बीजेपी, एक खास तरह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है, जो पचमढ़ी की वादियों में 14 जून से 16 जून तक चलेगा. इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जिन्हें पार्टी में रणनीति के चाणक्य के तौर पर जाना जाता है. अमित शाह उद्घाटन सत्र में हिस्सा लेंगे और बीजेपी की विचारधारा से लेकर संगठन पर चर्चा करेंगे. सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को 13 जून की रात तक पचमढ़ी पहुंचना होगा, ताकि 14 जून दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में पूरी उपस्थिति हो सके. मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर में कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे. पहले सत्र में पार्टी की विचारधारा ‘हमारा विचार और पंच निष्ठा’ पर चर्चा होगी, जिसमें प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव मार्गदर्शन देंगे. दूसरे सत्र में बीजेपी की कार्यपद्धति पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर जानकारी साझा करेंगे. तीसरे और अंतिम सत्र में स्वप्निल कुलकर्णी तथा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी द्वारा पार्टी की शताब्दी वर्ष योजना और पंच परिवर्तन विषय पर प्रस्तुति दी जाएगी.  तीन ग्रुपों में बांटा जाएगा दूसरे दिन के प्रशिक्षण में नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में प्रबंधन, चुनावी इनोवेशन और सदन में बेहतर भूमिका निभाने को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा. विधायकों और सांसदों को अनुभव के आधार पर तीन ग्रुपों में बांटा जाएगा. पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायक होंगे, जिन्हें सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा संबोधित करेंगे. दूसरे ग्रुप में वरिष्ठ विधायक होंगे, जिनसे उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संवाद करेंगे. तीसरे ग्रुप में राज्यसभा और लोकसभा सांसद होंगे, जिनसे केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक और राज्य मंत्री दुर्गादास उईके मार्गदर्शन करेंगे. योग से होगी शुरूआत हर दिन की शुरुआत योग और ध्यान से होगी, जो सुबह 6 बजे सभी नेताओं के साथ सामूहिक रूप से कराया जाएगा. इस कैंप में नेताओं को सिर्फ भाषण नहीं बल्कि नेतृत्व कौशल, समय प्रबंधन और जनसंपर्क जैसी चीजों पर भी व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा. पचमढ़ी की हरियाली और शांत वातावरण में नेताओं को आत्मचिंतन और राजनीतिक दिशा पर सोचने का अवसर मिलेगा. यह प्रशिक्षण वर्ग आने वाले चुनावों और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां पार्टी की सोच और संगठनात्मक अनुशासन को और धार दी जाएगी.  उद्घाटन सत्र में अमित शाह बताएंगे जनसंघ से बीजेपी तक की विकास यात्रा 13 जून की रात तक सभी प्रशिक्षणार्थी विधायक, सांसद और मंत्री पचमढ़ी पहुंच जाएंगे। 14 जून को दोपहर 12 बजे से आयोजित उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा के बारे में व्याख्यान देंगे। अमित शाह के साथ मंच पर सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। पहले दिन होंगे चार सत्र डेढ़ घंटे के लंच ब्रेक के बाद करीब साढ़े तीन बजे से पहला सत्र होगा। इस सत्र में “हमारा विचार और पंच निष्ठा” विषय पर प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव संबोधन देंगे। इसके बाद दूसरे सत्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सांसद बंशीलाल गुर्जर भाजपा की कार्यपद्धति पर जानकारी देंगे। चुनाव क्षेत्र में मैनेजमेंट, इनोवेशन और सदन में भूमिका पर एक ही सत्र में 3 ग्रुप बनेंगे दूसरे दिन के शुरुआती सत्र में विधायकों-सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र में मैनेजमेंट इनोवेशन और चुनौतियों के साथ सदन में भूमिका पर जानकारी दी जाएगी इस सत्र में विधायकों-सांसदों के तीन ग्रुप बनाए जाएंगे। पहले ग्रुप में पहली और दूसरी बार के विधायकों को सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीता शरण शर्मा संबोधित करेंगे। दूसरे समूह में बाकी बचे वरिष्ठ विधायकों को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रदीप लारिया और हरिशंकर खटीक संबोधित करेंगे। तीसरे समूह में राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास ऊईके संबोधित करेंगे। सीएम बताएंगे- उमा भारती से मोहन तक बीजेपी का सफर लंच ब्रेक के बाद विकसित मप्र 2047-अवसर एवं चुनौती( 2003 से 2023) तक की पृष्ठभूमि पर – सीएम डॉ मोहन यादव अपना वक्तव्य देंगे। पूर्व मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। सोशल मीडिया और मीडिया पर स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विमर्श बनाने में हमारी भूमिका के विषय पर विनोद तावडे व्याख्यान देंगे। धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम सत्र की अध्यक्षता करेंगे। शिवप्रकाश समझाएंगे समन्वय और समाधान बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को समन्वय, प्रक्रिया, समस्या और समाधान के विषय में समझाएंगे। शिवप्रकाश यह भी बताएंगे कि संगठन, अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, विचार परिवार और स्वयं के परिवार के लिए समय प्रबंधन करें और पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाएं। कैलाश, प्रहलाद और देवड़ा बताएंगे एमपी बीजेपी का उद्भव दूसरे दिन डिनर के बाद कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और डिप्टी सीएम मप्र में बीजेपी का उद्भव और विकास संस्मरण के स्वरूप को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुनाएंगे। अंतिम दिन सीखेंगे स्पीच स्किल और मोबाइल शिष्टाचार प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन सुबह 7 बजे से 45 मिनट का योग प्रार्थना और खेल का आयोजन होगा। नाश्ते के बाद सांसदों, विधायकों को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल वक्तव्य कौशल, सामाजिक और मोबाइल शिष्टाचार सिखाएंगे। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार इस सत्र की अध्यक्षता करेंगी। अंतिम सत्र में जिज्ञासाओं यानि विधायकों, सांसदों के सवाल-जवाब होंगे। इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल होंगे।

मप्र भाजपा के अगले अध्यक्ष की घोषणा 16 जून के बाद, वीडी शर्मा को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सबकी नजरें भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष पर टिक गई हैं. पिछले पाँच महीनों से चली आ रही रहस्यमयी चुप्पी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहाँ 16 जून के बाद प्रदेश संगठन में एक बड़े ऐलान की संभावना है. इस महत्वपूर्ण घोषणा से पहले, पार्टी की उम्मीदें और रणनीतिक मंथन अब “पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग” से जुड़ गए हैं, जिसे प्रदेश भाजपा के भविष्य की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है. हेमंत खंडेलवाल, फग्गन सिंह और नरोत्तम मिश्रा के नाम सुर्खियों में हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह प्रशिक्षण वर्ग केवल कार्यकर्ताओं के लिए एक सामान्य शिविर नहीं है, बल्कि प्रदेश के वरिष्ठ नेता, मंत्री और संगठन के बड़े चेहरे यहाँ एक साथ जुटेंगे. पचमढ़ी की शांत और गोपनीय वादियों में होने वाला यह मंथन, भाजपा की रणनीति का एक अहम हिस्सा है. बीते वर्षों का अनुभव बताता है कि भाजपा ऐसे आयोजनों का उपयोग न केवल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए करती है, बल्कि अपने बड़े सांगठनिक और राजनीतिक निर्णयों की ज़मीन भी यहीं तैयार करती है. इस बार, यह शिविर सिर्फ प्रशिक्षण का मंच नहीं होगा, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बनी लंबी चुप्पी को तोड़ने का भी एक संकेत दे सकता है. अध्यक्ष पद पर वीडी शर्मा और ‘वन मैन, वन पोस्ट’ का पेच वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पास लोकसभा सांसद का पद भी है, और यही वह बिंदु है जहाँ पार्टी के भीतर एक महत्वपूर्ण सवाल उठ रहा है: क्या भाजपा “वन मैन, वन पोस्ट” (एक व्यक्ति, एक पद) के उस स्थापित फॉर्मूले पर चलेगी, जिस पर वह अतीत में जोर देती आई है? यह सिद्धांत भाजपा की आंतरिक अनुशासन और सांगठनिक शुचिता का प्रतीक रहा है. वीडी शर्मा को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है अगर संगठन इस सिद्धांत पर कायम रहता है, तो मध्य प्रदेश को जल्द ही एक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है, जो केवल सांगठनिक जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेगा. इस स्थिति में, वीडी शर्मा को अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है, जिससे संगठन में एक नए चेहरे को कमान संभालने का मौका मिलेगा. लेकिन, अगर किसी कारणवश पार्टी इस बार इस नियम में अपवाद करती है और वीडी शर्मा को ही डबल रोल में बनाए रखने का निर्णय होता है, तो इससे पार्टी का आंतरिक संतुलन किस तरह प्रभावित होगा—यह देखना दिलचस्प होगा. यह निर्णय न केवल पार्टी की भविष्य की नीतियों पर, बल्कि प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों पर भी गहरा असर डालेगा. पचमढ़ी मंथन के बाद साफ होगी तस्वीर यह प्रशिक्षण वर्ग ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अब विभिन्न राज्यों में सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतने के बावजूद, पार्टी भविष्य की चुनौतियों, खासकर 2028 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक मजबूत और प्रभावी अध्यक्ष चाहती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी एक बड़ी प्राथमिकता है. भाजपा के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा पचमढ़ी का प्रशिक्षण वर्ग 16 जून के बाद संगठनात्मक चुनाव की अधिसूचना आने की संभावना है, जिससे अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल दावेदारों की किस्मत का फैसला हो सकता है. ऐसे में, पचमढ़ी का प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के लिए एक ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा है. यही वह मंच हो सकता है जहाँ पार्टी अपने भीतर के विभिन्न मतभेदों को सुलझा कर एक राय बना ले—कि प्रदेश में पार्टी की कमान किसे सौंपी जाए. यह निर्णय केवल एक नियुक्ति नहीं होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा की स्थिति और भविष्य की दिशा को परिभाषित करेगा.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live