LATEST NEWS

सीनेटर पैडिला ने बीच में हस्तक्षेप किया और ज़ोर से सवाल पूछना शुरू किया तो जबरन घसीटकर बाहर निकाल दिया

अमेरिका  अमेरिका के डेमोक्रेटिक सीनेटर एलेक्स पैडिला को लॉस एंजेलेस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जबरन घसीटकर बाहर निकाल दिया गया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव क्रिस्टी नोएम (Kristi Noem) द्वारा ली जा रही थी, जिसमें वह शहर में चल रही इमिग्रेशन (प्रवासन) कार्रवाईयों पर जानकारी दे रही थीं। हथकड़ी भी लगाई जब सचिव नोएम मीडिया को इमिग्रेशन से जुड़ी नई जानकारी दे रही थीं, उसी वक्त सीनेटर पैडिला ने बीच में हस्तक्षेप किया और ज़ोर से सवाल पूछना शुरू किया। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया और हाथों में हथकड़ी लगाई गई। दोनों दलों में नाराजगी सीनेटर पैडिला की गिरफ्तारी से डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों दलों के सांसदों ने नाराज़गी जताई। कुछ नेताओं ने इसे “शर्मनाक और चौंकाने वाला” बताया, जबकि ट्रंप प्रशासन ने इसे “राजनीतिक ड्रामा” कहा। पैडिला ने क्या कहा? पैडिला ने कहा, “मैं सीनेटर एलेक्स पैडिला हूं, मुझे सचिव से सवाल पूछना है!” पडिला के ऑफिस की तरफ से कहा गया कि उन्हें ज़मीन पर गिराकर हथकड़ी पहनाई गई, लेकिन उन्हें अब हिरासत में नहीं रखा गया है। पैडिला ने कहा कि वे पहले से ही फेडरल बिल्डिंग में एक मीटिंग के लिए आए थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुककर जानकारी लेना चाहते थे क्योंकि उन्हें और उनके साथियों को इमिग्रेशन पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा था।   क्या है पैडिला का आरोप? पैडिला ने कहा, “अगर एक सीनेटर से इस तरह का व्यवहार किया जा सकता है, तो सोचिए आम प्रवासी मज़दूरों, किसानों, रसोइयों और दिन-भर मेहनत करने वालों के साथ कैसा बर्ताव हो रहा होगा।” उन्होंने अमेरिका भर के नागरिकों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रखें। प्रशासन का जवाब डीएचएस ने कहा कि पैडिला ने अपनी पहचान नहीं बताई थी और उन्होंने सीनेटर वाला पिन भी नहीं पहना हुआ था, इसलिए अधिकारियों को लगा कि वे कोई खतरा हो सकते हैं। बाद में सचिव नोएम और पडिला की मुलाकात हुई, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें हटाने की घटना को ट्रंप प्रशासन ने “नाटकीय हरकत” बताया। नेताओं की प्रतिक्रियाएं लॉस एंजेलेस की मेयर करेन बैस ने इस घटना को “घिनौना और अपमानजनक” बताया और कहा कि ट्रंप प्रशासन की “हिंसक कार्रवाइयों” को अब बंद होना चाहिए। गवर्नर गैविन न्यूसम ने कहा, “अगर वे एक सीनेटर को हथकड़ी लगा सकते हैं, तो आम नागरिकों के साथ क्या करेंगे?” वहीं कमला हैरिस (पूर्व उपराष्ट्रपति) ने भी आलोचना की और कहा कि पैडिला केवल अपने राज्य के लोगों के लिए जवाब मांग रहे थे। व्हाइट हाउस का बयान व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अबीगेल जैक्सन ने कहा, “सीनेटर पैडिला को सवालों के जवाब नहीं बल्कि सुर्खियां चाहिए थीं। यह सब एक बचकाना ड्रामा था।”  

यमुना के डूब क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त, करीब 40 हजार वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराई गई

नोएडा  प्राधिकरण ने यमुना के डूब क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। इस दौरान करीब 40 हजार वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराई गई। यहां पांच पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया, साथ ही अवैध प्लाॅटिंग के लिए की गई दीवार को ढहाया गया। इस जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये आकी गई है। प्लाॅटिंग कर लोगों को बेची जा रही थी। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि वर्क सर्किल-10 की टीम शुक्रवार को भूलेख अधिकारी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया। अब तक 150 इमारतों पर लिखवाया गया ‘अवैध इमारत’  अभियान में 70 छोटे बड़े कर्मचारी पांच जेसीबी और 2 डंपर का प्रयोग किया गया, जिनकी मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। लोग से कहा गया कि वह भूमाफिया के चंगुल में न फंसे। यह जमीन प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन है, जिस पर निगरानी का काम नोएडा प्राधिकरण का है। बता दें कि नोएडा प्राधिकरण की ओर से अब करीब 150 इमारतों पर अवैध लिखवाया जा चुका है। इसमें कई रिहायशी इमारत और कामर्शियल इमारत शामिल है, जिनको ध्वस्त किया जाएगा। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया नोएडा में किसी भी तरह का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। डूब क्षेत्र में जमीन खरीदने और बेचने पर है प्रतिबंध नोएडा में यमुना सेक्टर-94, 124, 125, 127, 128, 131, 133, 134, 135, 168 के अलावा 150 से होकर निकलती है। इसी तरह हरनंदी नदी छिजारसी से प्रवेश करते हुए सेक्टर-63 ए, बहलोलपुर, शहदरा, सुथियाना, गढ़ी चौखंड़ी, सेक्टर-123, 118, 115, 143, 143 ए, 148, 150, मोमनाथल के पास यमुना में मिलती है। यह दोनों ही नदियां नोएडा को चारों तरफ से घेरे हुए हैं और नदियों के किनारे की जमीन को ही डूब क्षेत्र कहते हैं, जहां पर खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध है।

अहमदाबाद विमान हादसे पर अनुपम खेर हुए भावुक, बोले-‘ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है’

मुंबई, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान हादसे पर दुःख जताया, जिसमें गुरुवार दोपहर 241 लोगों की मौत हो गई। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह हादसे से प्रभावित हुए परिवारों के साथ खड़े हैं। वीडियो में अनुपम कहते हैं, “अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा सिर्फ एक समाचार नहीं, बल्कि यह दुख का पहाड़ है, जो न जाने कितने घरों पर टूट पड़ा है। वह विमान सिर्फ चलती हुई एक मशीन नहीं थी, वह एक उम्मीद थी, जिसमें बैठे थे हमारे अपने, कोई भारत से था, कोई विदेश से था, कोई किसी की मां थी, कोई बेटे के पास लौट रहा था, तो कोई नौकरी के सफर में था। कोई छुट्टी मनाकर वापस घर जा रहा था, लेकिन किसी को भी क्या पता था कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।” अनुपम खेर वीडियो में आगे कहते हैं, ”मन बेचैन है, दिल मौन है और आंखें नम हैं। हम सब उन परिवारों के साथ हैं, जो आज अपनों को खो बैठे हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जो लोग इस हादसे में दिवंगत हुए उनकी आत्मा को शांति मिले और जो लोग इस समय पीड़ा में हैं, उन्हें धैर्य, साहस और सहारा दे।” उन्होंने आगे कहा, “आज न तो भाषा काम आ रही है, और न ही कोई तर्क, बस एक बात कहनी है, हम आपके साथ हैं। पूरी इंसानियत आपके साथ है। और हमारा देश हर पीड़ित परिवार को नमन करता है। ओम शांति, नमन और श्रद्धांजलि।” इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा- “अहमदाबाद विमान दुर्घटना- श्रद्धांजलि! ओम शांति!” बता दें कि गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी। यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा। इस घटना में 241 यात्री की मौत हो गई। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की और लिखा, ”अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी। उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है। केवल एक व्यक्ति बच पाया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।”  

इंडियन एविएशन सेक्टर का सबसे बड़ा क्लेम, एयर इंडिया का विमान क्रैश, बीमा कम्पनी की निकलेगी धुल

नई दिल्ली गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन हादसे का बीमा दावा भारत के विमानन क्षेत्र का सबसे महंगा बीमा दावा हो सकता है। इस हादसे में 241 यात्री और केबिन क्रू के मेंबर मारे गए थे। एक अनुमान के मुताबिक देनदारियां 211 मिलियन से 280 मिलियन डॉलर के बीच हो सकती है, जो 2400 करोड़ रुपए के बराबर है। लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 1:38 बजे उड़ा। उड़ान भरने के 32 सेकंड के भीतर ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। दुर्घटना में केवल एक ब्रिटिश-भारतीय यात्री विश्वाश कुमार रमेश बच गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (जीआईसी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रामास्वामी नारायणन के अनुसार, एयरलाइन की बेड़े की बीमा पॉलिसी आमतौर पर विमान के ढांचे, स्पेयर पार्ट्स, यात्रियों और तीसरे पक्ष के प्रति देयताओं जैसे जोखिमों को कवर करती है। ड्रीमलाइनर दुर्घटना के मामले में दोनों ही धाराओं के तहत दावे किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि बोइंग आग के गोले में तब्दील हो गया था। इस हादसे में सैकड़ों लोग मारे गए थे। वहीं, हाउडेन इंडिया के सीईओ और एमडी अमित अग्रवाल ने कहा कि बीमा का मूल्यांकन उम्र, विन्यास और अन्य कारकों पर निर्भर करेगा और यह 211 मिलियन डॉलर से 280 मिलियन डॉलर के बीच होगा। दुर्घटना में शामिल ड्रीमलाइनर (VT-ABN) 2013 मॉडल था और इसका 2021 में लगभग 115 मिलियन डॉलर का बीमा किया गया था। अग्रवाल ने कहा कि चाहे नुकसान आंशिक हो या पूर्ण, नुकसान की भरपाई एयरलाइन द्वारा घोषित मूल्य के आधार पर की जाएगी। यात्रियों के लिए मुआवजा 1999 के मॉन्ट्रियल कन्वेंशन के तहत आएगा, जिस पर भारत ने 2009 में हस्ताक्षर किए थे। मुआवजे की गणना एसडीआर के तहत की जाएगी, जिसका वर्तमान मूल्य 1,28,821 एसडीआर या लगभग 1,71,000 डॉलर है, जो 1.47 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, तीसरे पक्ष की संपत्ति नुकसान देयता और दुर्घटना स्थल पर जानमाल के नुकसान को भी गिना जाएगा। टाटा समूह ने गुरुवार को विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक यात्री के परिवारों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की।

अबरार काज़ी ने शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए गाया रैप गाना ‘देवी गमलधारी’

मुंबई, अभिनेता अबरार काज़ी ने शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए रैप गाना ‘देवी गमलधारी’ गाया है। स्टार प्लस, के नये शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ में लीड रोल में अबरार काज़ी हैं, जो इससे पहले ‘ये है चाहतें’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इस बार अबरार एक बिल्कुल अलग और नए अंदाज़ में दिखाई देंगे, जो शो में नई ताजगी और आकर्षण लेकर आएंगे। अबरार काज़ी ने शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए एक प्रमोशनल रैप गाना भी गाया है। इस गाने का टाइटल है ‘देवी गमलधारी’ है, जो शो की फीमेल लीड कथा के किरदार की एनर्जी और मूड को पूरी तरह कैप्चर करता है। अबरार की आवाज़ और इस रैप का जोश शो की कहानी में एक अलग ही रंग भर देता है। अपना पहला गाना गाने का अनुभव शेयर करते हुए अबरार काजी ने कहा, बहुत खुश हूँ यार, पहली बार कुछ ऐसा कर रहा हूँ और इतना बड़ा मंच भी है! सच कहूँ तो कभी सोचा भी नहीं था कि मैं रैप करूँगा, लेकिन फैंस, दोस्तों और घरवालों की तारीफ ने दिल जीत लिया। अपने शुरुआती दिनों का किस्सा शेयर करते हुए अबरार काजी ने मुस्कुराते हुए बताया, “ये सब तब शुरू हुआ जब हमारी क्रिएटिव डायरेक्टर ने मुझसे एक फास्ट रैप पर लिप-सिंक करने को कहा। मज़ाक में मैंने बोल दिया कि मैं तो खुद रैप कर सकता हूँ, और उन्होंने उस बात को सीरियसली ले लिया! फिर क्या, मैंने अपने फोन पर एक सैंपल रिकॉर्ड किया और संगीत निर्देशक को वो बहुत पसंद आया। अगली ही चीज़ जो मुझे याद है, मैं स्टूडियो में खड़ा फाइनल रिकॉर्डिंग कर रहा था।” अबरार काज़ी ने कहा, “मुझे हमेशा से रैप और संगीत बहुत पसंद रहा है, बस मैंने कभी ये अपना पहलू लोगों के सामने नहीं रखा। एक्टिंग के अलावा मुझे निर्देशन , एडिटिंग और यहां तक कि वीएफएक्सका भी शौक है!”  

40 साल की महिला मकान मालिक के 16 साल के बेटे को दिल दे बैठी, फिर उसके साथ हुई फरार

कानपुर यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 40 साल की महिला मकान मालिक के 16 साल के बेटे को दिल दे बैठी फिर उसके साथ फरार हो गई। आरोप है कि बेटे का कुछ पता न लगने पर पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरका दिया। तब पीड़ित पिता ने कोर्ट का सहारा लेकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ये मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है। दबौली निवासी पिता की तहरीर के अनुसार उनके मकान में 40 साल की माधुरी अपने पति और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहती थी। 31 मार्च 2025 की दोपहर वह 16 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गई। उन्होंने आशंका जताई है कि महिला उनके बेटे से अनैतिक कार्य करा सकती है। उसकी अपने पति से बिल्कुल नहीं पटती है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोर की सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। माता-पिता के मारने पर पहले भी भाग चुका है पिता ने बताया कि महिला ने बेटे को इस कदर जाल में फंसाया कि उसे कुछ समझ ही नहीं आता। महिला से बात करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। पुलिस का कहना है कि, एक सप्ताह पहले भी दोनों दिल्ली भाग गए थे। किशोर ने बताया कि माता-पिता द्वारा मारपीट के कारण वह महिला के साथ गया था। हालांकि, थाने में पंचायत के बाद किशोर अपने मामा के पास इटावा चला गया था। फिर महिला भी पहुंच गई और फिर से किशोर को अपने साथ भगा ले गई। बेटी पर खौलता पानी फेंक प्रेमी संग फरार हुई महिला उधर, अमेठी के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के राघीपुर गांव में पांच बच्चों की मां का डरावना चेहरा सामने आया है। अपनी 20 वर्षीय बेटी पर खौलता पानी डालकर महिला प्रेमी के संग फरार हो गई। गंभीर रूप से झुलसी पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पिता ने थाने में तहरीर दी। जिस पर आरोपी महिला व उसके अज्ञात प्रेमी के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।  

16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव , शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को  पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है, परंतु यह असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि “असंभव को संभव” बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर सार्थक प्रयास करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे और सभी बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम प्रभावशील है, तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कक्षा 12वीं तक शाला त्याग दर को धीरे-धीरे शून्य किया जाए। इसके लिए शैक्षणिक अवरोधों को पहचानकर उन्हें दूर करने की जिम्मेदारी सभी हितधारकों की साझा है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: एक ठोस पहल मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है। इसके साथ ही, सरकार द्वारा शिक्षकों एवं विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण करते हुए शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की प्राथमिकता से पदस्थापना की गई है, जिससे शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुंच सके। अधोसंरचना विकास सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में स्कूल शिक्षा क्षेत्र की अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विकास को सरकार ने अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत सहभागिता करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे। सामाजिक सहभागिता से संवरता भविष्य  मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” इस परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर परिणाममूलक कार्य करने होंगे। उन्होंने आशा जताई कि सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान का नेतृत्व कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और छत्तीसगढ़ को एक शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शाला प्रवेश उत्सव को बनाएं जनअभियान मुख्यमंत्री के इस पत्र को राज्य में शिक्षा को लेकर एक जनांदोलन की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल बच्चों की स्कूल तक पहुंच बढ़ेगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और सामाजिक सहभागिता को भी एक नई दिशा मिलेगी। प्रदेश सरकार के इस प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिलेगी।

इन एप्स की मदद से बचा सकते हैं हजारों रुपए

आज के समय में हर किसी को शिकायत रहती है कि ही महिने की शुरुआत में ही पूरी सैलरी ऐसे उड़ जाती है जैसे कुछ आया ही न हो और फिर आखिरी में कुछ भी नहीं बचता। ऐसे में, अब आप चिंता करना बंद कर दें, हम आपकी मदद करेंगे। चूंकि आज हम आपके लिए 5 ऐसी मोबाइल एप्लीचकेशन लाए है जो न सिर्फ आपके रोजमर्रा खर्चों पर नजर रखेगी बल्किर पैसे बचानें में मद्द भी करेगी। स्मार्ट स्पेन्ड अपने सभी व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन के लिए स्मार्ट स्पेन्ड एक शानदार विकल्प है। वास्तव में, यह एक व्यय प्रबंधक की तरह काम करते हुए ऑटोमेटिक सभी लेनदेन की कुल राशि को श्रेणियों में दर्ज करता रहता है। इसके दूसरे टूल्स में शामिल हैं-पहला इनवेस्टमेंट ट्रेकर एवं बिल। साथ ही साथ, यह ऐप आपको प्रत्येक खरीदारी पर व्यक्तिगत ऑफर और छूट के बारे में भी जानकारी देता है। चिल्लर चिल्लर आपके मोबाइल बैंकिंग और यूटिलिटी पेमेंट की जरूरतों का ख्याल रखने वाला एक ईजी ऐप है। यह एप्लिकेशन मनी ट्रांसफर, रिचार्ज एकाउंट और खर्चों को ट्रैक करने की सुविधा देता। यह आपके मित्रों को याद भी दिलाता है कि तुम्हें पैसे का भुगतान करना है। इस ऐप को ग्रुप में विभाजित बिलों, मासिक लेनदेन की समरी और स्टेटमैंस के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। तत्काल भुगतान विकल्प आपको क्यूआर कोड स्कैनिंग से स्टोर कर भुगतान करने की सुविधा देता है। मनी मैनेजर एक्स्पेन्स एवं बजट मनी मैनेजर एक्स्पेन्स एवं बजट ऐप आपके निजी वित्त की दोहरी एंटी एकांउट्स प्रणाली के आधार पर करता हैं। यह ऑटोमैटिकली आपके खाते में जैसे ही आय इनपुट आती है उस पैसे को डिपाजिट करता है ऐसे ही जब खर्च इनपुट होता है तो उसे एक्स्पेन्स में दिखात है। यह खर्च की रिपोर्ट और समीक्षा को दैनिक, साप्ताहिक और मासिक वित्तीय डेटा में जनरेट करता हैं ताकि आप अपनी परिसंपत्तियों का बेहतर प्रबंधन कर सकें। फाइनेंशियल मॉनिटर बुककिपिंग अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ एक संयुक्त बजट का प्रबंधन और उपकरणों के बीच डेटा सिंक्रनाइज करना चाहते हैं, तो फाइनेंशियल मॉनिटर बुककिपिंग ऐप वास्तव में आपके बहुत काम आ आ सकता है। यह आपको ऐप को नियंत्रित करने के लिए पिन कोड से डेटा के उपयोग को प्रतिबंधित करने या पैटर्न अनलॉक करने का विकल्प देता है। यह ऐप एक साधारण इंटरफेस के साथ आता है जोकि आपको भविष्य के अभियानों की योजना बनाने की सुविधा देता है। इजी करेन्सी कन्वर्टर यदि आप बहुत सारा ट्रैवल करते हैं, तो इजी करेन्सी कन्वर्टर ऐप आपके लिए जरूरी हो जाता है। इजी करेन्सी कन्वर्टर ऐसा ही एक ऐप है जिससे आप विभिन्न करेन्सीज को आसपास में कनवर्ट कर सकते हैं यहां तक कि ऑफलाइन मोड में भी। यह ऐप लाइव एक्सचेंज रेट प्रदान करता है और एक बार में अनेक करेन्सीज को परिवर्तित करने में सक्षम है।  

जब पत्नी अपनी मार्कशीट लेने के बहाने पति के साथ आई थी, प्रेमी संग भागी, पकड़ा तो हाइवे पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

कन्नौज इन दिनों पति-पत्नी और वो के संघर्ष की घटनाओं की बाढ़ के क्रम में एक कड़ी और जुड़ गई। यूपी के कन्नौज में एक महीने पहले ही ब्याह कर आई युवती घर से पति के साथ निकली और राह में प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया। वहीं, पति ने पीछा कर पकड़ा तो प्रेमी और उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी। पत्नी ने भी हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस वजह से काफी देर तक लोगों का मजमा लगा रहा। घटना बुधवार को तब हुई जब पत्नी अपनी मार्कशीट लेने के बहाने पति के साथ आई थी। थाना तालग्राम के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि तकरीबन एक महीने पहले उसकी शादी जसोदा के पास के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। वह घर से पत्नी के साथ जसोदा स्थित एक कॉलेज से उसकी मार्कशीट लेने बाइक से निकला था। पत्नी ने उसे बाहर खड़ा करके कहा कि वह अभी आ रही है। पति के मुताबिक कुछ देर बाद उसने देखा कि पत्नी किसी युवक के साथ ई-रिक्शा से जा रही है। उसने पीछा करके रोका तो उस युवक और उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसकी सोने की चेन, अंगूठी व 18 हजार रुपये भी छीन लिए। पत्नी ने भी उसके साथ अभद्रता की। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जैसे-तैसे मामला शांत किया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर धारदार हथियार से किया हमला उधर, अमरोहा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी मारपीट के बाद पीड़ित को लहूलुहान हालत में छोड़ घर में रखी 24 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।  

जेम्‍स गन की ‘सुपरमैन’ का नया और फाइनल ट्रेलर रिलीज

लॉस एंजिल्स कहानी वही, पर अंदाज नया। जेम्स गन के डायरेक्‍शन में बनी ‘सुपरमैन’ का फाइनल ट्रेलर आ गया है। इस बार पर्दे पर डेविड कोरेंसवेट नीले सूट में नजर आएंगे। दो मिनट और 16 सेकेंड का यह ट्रेलर दमदार इमोशन और धमाकेदार एक्शन से भरपूर है। फिल्‍म अगले महीने 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाले हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि ट्रेलर से अध‍िक चर्चा इसके हिंदी डबिंग की हो रही है। इसमें नए ‘मैन ऑफ स्‍टील’ यानी सुपरमैन के मुंह से टपोरी वाली बोली सुन दर्शक लोटपोट हो रहे हैं। सबसे मजेदार 1:21 टाइम फ्रेम है, जहां विलेन सुपरमैन को ‘नीलू’ कहकर पुकारता है। बहरहाल, इसमें दोराय नहीं है कि जेम्‍स गन ने डीसी रीबूट में सुपरमैन को जलवा दिखाने का भरदम मौका दिया है। ट्रेलर में हम देखते हैं कि क्लार्क केंट, एक पत्रकार और क्रिप्टन से आए सुपरपावर वाले एलियन के रूप में, अपनी दोहरी पहचान से जूझ रहा है। ट्रेलर में दिखाए एक्‍शन सीक्‍वेंसेज में स्‍लो मोशन की भरमार है। यह अच्‍छा भी लग रहा है। जब गार्डनर ने कहा- तू मुझे मारेगा नीलू ‘सुपरमैन’ ट्रेलर में डीसी यूनिवर्स के सदस्यों में टकराव को भी दिखाया गया है। इसमें गाइ गार्डनर (नाथन फ‍िलियन) के साथ क्‍लार्क की टेंशन दिख रही है। सबसे मजेदार है इसी क्रम में गार्डनर का हिंदी डब में डायलॉग, जहां वो नीले सूट वाले सुपरमैन से कहता है, ‘तू मुझे मारेगा नीलू।’ ‘सुपरमैन’ के ट्रेलर पर भर-भरकर आ रहे हैं कॉमेंट्स यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक हिंदी डब ट्रेलर को लेकर 1940 से अध‍िक कॉमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई क्या मस्त पीस बना दिया तुमने। ट्रेलर तो एक नंबर है पूरा धांसू लगा। मुझे लग रहा था हेनरी के सिवा और कोई इतना बढ़िया काम नहीं कर सकता पर ट्रेलर देखकर मजा आ गया और सुपरमैन की ताकत उसकी ओवरपावर है, ओवरपावर सुपरमैन को देखना तभी तो सुपरमैन का मजा है।’ ट्रेलर के इन सीन्‍स की हो रही सबसे अध‍िक चर्चा एक अन्‍य ने लिखा है, ‘भाई डबिंग मस्‍त है। आग लगा दी। नीलू… ये वाला बेस्‍ट है।’ कई यूजर्स ट्रेलर के अलग-अलग सीन्‍स की तारीफ कर रहे हैं। इसमें 1:51, 1:14 के टाइम फ्रेम की सबसे ज्यादा चर्चा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘बस यही चाहिए था। ड‍बिंग में जैसी बोली है, फिल्‍म देखने में मजा आने वाला है।’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘मैं डीसी का फैन नहीं हूं, लेकिन इसकी जैसी डबिंग है, मैं यह फिल्‍म देखने जरूर जाऊंगा।’ ‘सुपरमैन’ की कास्‍ट फिल्‍म में लोइस लेन के रोल में रेचल ब्रोसनाहन और विलेन लेक्स लूथर के किरदार में निकोलस हॉल्ट भी हैं। सर्पोटिंग कास्‍ट में स्काईलर गिसोंडो का रोल जिमी ओल्सन ने निभाया है। ईव टेस्चमाकर के रोल में सारा सैमपियो, मिस्टर टेरिफिक की भूम‍िका में एडी गैथेगी, ओटिस के किरदार में टेरेंस रोजमोर, मेटामोर्फो के रोल में एंथनी कैरिगन, हॉकगर्ल के रोल में इसाबेला मर्सेड और इंजीनियर के किरदार में मारिया गैब्रिएला डी फारिया शामिल हैं। वार्नर ब्रदर्स और डीसी के लिए क्‍यों खास है ये ‘सुपरमैन’ वार्नर ब्रदर्स और डीसी स्टूडियो के लिए यह फिल्‍म बहुत मायने रखती है, क्योंकि सुपरमैन डीसी सिनेमाई यूनिवर्स में एक नए अध्याय की नींव रखने की तैयारी में है। इसी साल की शुरुआत में आयोति ‘सिनेमाकॉन’ में डेविड कोरेंसवेट ने कहा था कि उनके लिए पर्दे पर सुपरमैन जैसा रोल निभाना बहुत सम्मान की बात है।

भारत में अतीत में कई ऐसे विमान हादसे हुए हैं, जिसमें जाने-माने नेताओं की जान चली गई, संजय गांधी से विजय रुपानी तक

अहमदाबाद  अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में एक यात्री को छोड़कर कोई अन्य जिंदा नहीं बच सका। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई। रुपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी एयर इंडिया की उसी फ्लाइट एआई 171 में सवार थे, जो गुरुवार को हादसे का शिकार हुई। भारत में अतीत में कई ऐसे विमान हादसे हुए हैं, जिसमें जाने-माने नेताओं की जान चली गई है। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे माधवराज सिंधिया, वाईएसआर, संजय गांधी समेत अन्य नाम शामिल हैं। संजय गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की भी साल 1980 में एक विमान हादसे में जान चली गई थी। 23 जून, 1980 को सुबह-सुबह संजय गांधी ने हवाई स्टंट करते समय अपने विमान पर नियंत्रण खो दिया और बाद में यह विमान नई दिल्ली के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में हादसे का शिकार हो गया। इसमें कैप्टन सुभाष सक्सेना की भी मौत हो गई। माधवराव सिंधिया कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराज सिंधिया की 30 सितंबर, 2001 को कानपुर में रैली के दौरान विमान दुर्घटना में मौत हो गई। यह विमान दस सीटों वाला एक प्राइवेट प्लेन था, जोकि यूपी के मैनपुरी में खराब मौसम का शिकार हो गया। जीएमसी बालयोगी लोकसभा अध्यक्ष और तेलुगु देशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी की 3 मार्च, 2002 को एक हेलिकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई। पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम से लेकर आ रहा एक निजी हेलीकॉप्टर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कैकालूर के पास एक तालाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसी हादसे में बालयोगी की भी जान चली गई। साइप्रियन संगमा मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री साइप्रियन संगमा अन्य नौ लोगों के साथ पवन हंस हेलिकॉप्टर से गुवाहाटी से शिलॉन्ग जा रहे थे। 22 सितंबर, 2004 को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में संगमा की जान चली गई। उनका हेलिकॉप्टर राज्य की राजधानी से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर बारापानी झील के पास हादसे का शिकार हो गया था। ओम प्रकाश जिंदल हरियाणा के दिग्गज नेता और मंत्री रहे ओम प्रकाश जिंदल की साल 2005 में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। उनके साथ मंत्री सुरेंदर सिंह भी थे और दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान, हेलिकॉप्टर यूपी के सहारनपुर में क्रैश हो गया, जिसमें दोनों की जान चली गई। दोरजी खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य की मृत्यु 30 अप्रैल, 2011 को हुई थी, जब उन्हें तवांग से ईटानगर ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर राज्य के पश्चिमी कामेंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाईएसआर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वाईएस राजशेखर रेड्डी की साल 2009 में एक हेलिकॉप्टर हादसे में जान चली गई थी। दो सितंबर, 2009 को घटी इस घटना में वाईएसआर अपने बेल 430 हेलिकॉप्टर से उड़ान भर रहे थे। इसी दौरान नल्लामला के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

WTC फाइनल: दो दिन में कुल 28 विकेट गिरे, पिच को लेकर आकाश चोपड़ा ने साधा निशाना

लॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। लॉर्ड्स में तीन दिन के अंदर ही मैच का नतीजा आने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि शुरुआती दो दिन में कुल 28 विकेट गिरे, जिससे मैच के जल्दी खत्म होने के आसार है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की आलोचना नहीं होने पर सवाल खड़े किए हैं।   आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वेस्टर्न मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय पिचों पर इस तरह विकेट गिरते हैं तो काफी आलोचना होता है लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि कैसे भारत पर ‘पिचों से छेड़छाड़ करने और टेस्ट क्रिकेट को खत्म करने’ का आरोप लगाया जाएगा। आकाश चोपड़ा ने कहा, ”इस लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर एक बड़ा सवाल ये है कि अगर दो दिनों के भीतर 28 विकेट भारत में गिरते होते तो तो क्या वेस्टर्न मीडिया ने हंगामा नहीं मचाया होता, कि वे किस तरह की पिच पर खेलते हैं, गेंद टर्न ले रही है और उछल रही है, बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल हो गया है, और ऐसी पिचों की अनुमति कैसे दी जा सकती है, कि भारत पिचों से छेड़छाड़ कर रहा है और टेस्ट क्रिकेट को खत्म कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, ”आपने द टेलीग्राफ से लेकर द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड तक की सुर्खियां देखी होंगी और आपको महसूस हुआ होगा कि आपने क्या किया है। हालांकि जब ये इंग्लैंड में होता है तो इसे खेल की पिच कहा जाता है, जहां बल्लेबाजों की डिफेंस तकनीक खराब हो जाती है क्योंकि गेंद उतनी नहीं हिलती। अगर बल्लेबाजों की डिफेंस तकनीक खराब हो गई है, तो यह भारत में भी मान्य है।”  

दिशा पाटनी के जन्मदिन पर मौनी रॉय का स्पेशल पोस्ट, कहा- ‘जिंदगी में खुशियां लाने के लिए शुक्रिया’

मुंबई, अभिनेत्री दिशा पाटनी शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनकी सबसे अच्छी दोस्त मौनी रॉय ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मौनी ने दिशा को ‘बेस्टमेट’ का टैग देते हुए एक्ट्रेस को हर दिन उनका हालचाल जानने के लिए धन्यवाद दिया। मौनी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें दोनों छुट्टियां मनाते हुए और साथ में खास पल बिताते हुए नजर आ रही हैं। मौनी ने कहा, “मेरी रहस्यमयी, जिंदादिली और सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और राजकुमारी, मैं तुम्हारी सभी खूबियों से प्यार करती हूं, जो तुम्हें खास बनाती हैं।” उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “चाहे मौसम जैसा भी हो, मेरी जिंदगी में खुशियां और हंसी लेकर आने के लिए धन्यवाद। चाहे तुम दुनिया के किसी भी देश में हो, हर दिन मेरा हाल-चाल पूछने के लिए भी शुक्रिया। बहुत आसानी से और सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए भी शुक्रिया।” मौनी ने कहा कि दिशा के साथ लाइफ मजेदार और पागलपन से भरी होती है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे कहा, “मैं दुआ करती हूं कि भगवान तुम्हें वह सब कुछ दे जो तुम्हारा ज्यादा सोचने वाला दिमाग और बहुत प्यार करने वाला दिल चाहता है। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं जितना तुम सोच भी नहीं सकती।” बता दें कि दिशा इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं उनकी गिनती उन हस्तियों में भी की जाती है, जो फिट रहती हैं और अपने फिगर को मेंटेन रखती हैं। दिशा का जन्म 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उन्होंने पढ़ाई भी बरेली से ही पूरी की। उनकी मां जहां मेडिकल सेक्टर में हैं, वहीं पिता पुलिस में हैं। दिशा ने अभिनय की शुरुआत साल 2015 में तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ से की थी, जिसमें अभिनेता वरुण तेज मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में स्पोर्ट्स बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘कुंग फू योगा’, ‘वेलकम टू द न्यूयॉर्क’, ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘योद्धा’, ‘राधे’ समेत अन्य फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड, साउथ के साथ ही वह हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं।  

हेल्थकेयर में नौकरियां

यदि हाल के वर्षों पर गौर करें, तो भारत आने वाले मेडिकल टूरिस्ट की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, क्योंकि भारत प्राकृतिक तरीके (आयुर्वेदिक) से इलाज में भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। वैसे, जिस तरह से भारतीय हेल्थकेयर सेक्टर विकास कर रहा है, उससे इस क्षेत्र में जॉब की अच्छी संभावनाएं देखी जा रही हैं। यदि फ्यूचर प्लानिंग के तहत इस सेक्टर में आना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां नौकरी ही अच्छी संभावनाएं हो सकती हैं। कितना सुरक्षित है यह सेक्टर देश की आबादी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है साथ ही, नई-नई बीमारियां भी। लेकिन एक अच्छी बात यह है कि लोग अब स्वास्थ्य के प्रति काफी सचेत हो गए हैं। इसलिए विपरीत आर्थिक परिस्थितियों में भी लोग कोई रिस्क लेना पसंद नहीं करते हैं। दूसरी तरफ यह सेक्टर तेजी से विकास कर रहे सेक्टर्स में से एक हैं। प्राइसवाटरहाउसकूपर्स के मुताबिक, हेल्थकेयर सेक्टर वर्ष 2012 तक 40 बिलियन डॉलर के आंकड़े को छू सकता है। वहीं प्लानिंग कमीशन की एक रिपोर्ट कहती है कि देश में लगभग 6 लाख डॉक्टर, 10 लाख नर्स और दो लाख डेंटल सर्जन की कमी है। यानी इस सेक्टर में अभी भी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की काफी जरूरत है। इसलिए राहत की बात यह है कि जिस सेक्टर में इतनी बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स की जरूरत हो, वहां आप खुद को सुरक्षित महसूस कर ही सकते हैं। मार्केट की स्थिति हेल्थकेयर सेक्टर का विकास दर अभी भी काफी आकर्षक बना हुआ है। इस क्षेत्र में सरकार द्वारा हर वर्ष सुविधाओं के लिए बढ़ता बजट निवेश के प्रमुख कारणों में से एक हैं। हालिया अनुमान के मुताबिक, देश में करीब 12 फीसदी प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहे हेल्थकेयर बाजार में अगले पांच वर्षों में कम से कम 60 अरब डॉलर निवेश की संभावनाएं हैं। इसके अलावा, हेल्थकेयर बीपीओ का कारोबार भी इस वर्ष के अंत तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंच जाने की उम्मीद है। मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर यह एक ऐसा एरिया है, जहां रोजगार की संभावनाएं बेहतर माने जा रही हैं, क्योंकि 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 6 एम्म ही तरह इंस्टीट्यूट खोले जाने और मौजूदा 13 मेडिकल इंस्टीट्यूट को अपग्रेड किया जा सकता है। साथ ही, पब्लिक-प्राइवेट साझेदारी के आधार पर 60 नए मेडिकल कॉलेज और 225 नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जा सकते हैं। जब इतने बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा, तो रोजगार के दरवाजे खुलेंगे ही। हेल्थ इंश्योरेंस मैकिंजे-सीआईआई रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय हेल्थ इंश्योरेंस के सेक्टर में काफी क्षमता है। क्योंकि भारत में अभी भी तकरीबन 10 प्रतिशत लोगों के पास ही हेल्थ इंश्योरेंस है। लेकिन जिस तरह से लोग अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते दिख रहे हैं, उससे इस क्षेत्र में बेहतरीन संभावनाएं नजर आ रही हैं। इस क्षेत्र में संभावनाओं को देखते हुए ही निजी हेल्थकेयर इंश्योरेंस कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मेडिकल टूरिज्म विदेशों में रहने वाले लोगों को भारतीय हेल्थकेयर सेक्टर खूब लुभा रहा है। खासकर मेडिकल टूरिज्म का क्षेत्र काफी हॉट है, क्योंकि भारत में न केवल इलाज सस्ता है, बल्कि हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतरीन है। वैसे, आयुर्वेदिक थेरेपी, नेचुरल थेरेपी आदि प्राकृतिक इलाज भी दूसरे देशों में रहने वाले लोगों को खूब पसंद आ रहा है। मैकिंजे-सीआईआई के अनुसार, मेडिकल टूरिज्म का मार्केट वर्ष 2012 तक 2 बिलियन डॉलर के आंकड़े को छू सकता है। वहीं एक अनुमान के मुताबिक, प्रति वर्ष लगभग एक लाख मेडिकल टूरिस्ट भारत की ओर रुख करते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में और वृद्धि हो सकता है, क्योंकि मंदी के इस दौर में सस्ते इलाज के लिए लोग भारत की ओर रुख करेंगे। टेलिमेडिसिन सर्विस आज भी देश में अधिकतर फिजिशियन स्पेशलिस्ट अर्बन व सेमी-अर्बन एरिया में है। और वहीं महज कुछ प्रतिशत फिजिशियन ही रूरल एरिया मे। यही वजह है कि रूरल एरिया में हेल्थकेयर फैसिलिटी अभी भी बेहतर नहीं है। लेकिन अब टेलिमेडिसिन के जरिए इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। खासकर अब वीडियो कांफ्रेंसिंग और इंटरनेट की सहायता से रिमोट डायग्नोस्टिक, मोनिटरिंग और ट्रीटमेंट किए जाने लगे हैं। इसलिए टेलिमेडिसिन का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज कई प्राइवेट हॉस्पिटल्स टेलिमेडिसिन की सुविधाएं दे रही हैं। इसमें एम्स, अपोलो, फोर्टिज आदि जैसे हॉस्पिटल्स शामिल हैं। इस समय देश में 100 से अधिक टेलिमेडिसिन सेंटर्स हैं। वहीं इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन द्वारा पूरे देश भर में लगभग 100 टेलिमेडिसिन सेंटर्स स्थापित करने की योजना है। जिस तरह से टेलिमेडिसिन का चलन बढ़ रहा है, उससे इस क्षेत्र में एक्सपर्ट की मांग में इजाफा होने की उम्मीद है। मैन्युफैक्चरिंग एक समय ऐसा भी था, जब भारत दवाइयों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहता था, लेकिन अब स्थिति कुछ अलग है। भारत अब सस्ती दवाई दुनिया भर में निर्यात कर रहा है। इसलिए भारत आज मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी हब बन कर उभर रहा है। क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग मैन्युफैक्चरिंग मार्र्केट वर्ष 2010 तक एक बिलियन डॉलर के आंकड़े को छू सकता है। इसके अलावा, क्लिनिकल ट्रायल, फार्मा आदि जैसे क्षेत्र में भी बेहतरीन संभावनाएं देखी जा रही हैं। हेल्थकेयर कंपनी… -अलाइड मेडिकल सर्विसेज प्राइवेट लि. -बायर डाइग्नोस्टिक इंडिया -डालमिया हेल्थकेयर -डॉ. बत्रा -निकोलस पिरामल इंडिया प्राइवेट लि. -सन हेल्थकेयर -विप्रो जीई मेडिकल सिस्टम  

लावा ने 8 हजार रुपये में 5जी स्‍मार्टफोन लावा Storm Lite 5G किया लॉन्‍च

नई दिल्ली भारतीय कंपनी लावा ने 8 हजार रुपये में 5जी स्‍मार्टफोन लावा Storm Lite 5G को लॉन्‍च किया है। एक और फोन Storm Play 5G भी उतारा गया है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये के करीब है। दोनों फोन्‍स में 6.75 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। Storm Lite 5G उन शुरुआती फोन्‍स में शामिल है जिसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम मिलती है। 5 हजार एमएएच की बैटरी है। 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। जानते हैं इसके प्रमुख फीचर्स और प्राइस Lava Storm Lite 5G और Storm Play 5G की कीमत Lava Storm Lite 5G को एस्‍ट्रल ब्‍लू और कॉस्मिक टाइटेनियम कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के लिए 7999 रुपये है। हालांकि कंपनी ने इसे लिमिटेड पीरियड प्राइस कहा है यानी आने वाले दिनों में फोन महंगा हो सकता है। एमेजॉन पर यह फोन 24 जून दाेपहर 12 बजे से लिया जा सकेगा। वहीं, Lava Storm Play 5G की कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 9,999 रुपये है। यह भी लिमिटेड पीरियड प्राइस हैं। इसे एमेजॉन पर 19 जून की दोपहर 12 बजे से लिया जा सकेगा। Lava Storm Lite 5G और Storm Play 5G के फीचर्स व स्‍पेसिफ‍िकेशंस दोनों ही फोन्‍स में 6.75 इंच का एचडी प्‍लस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है। डिस्‍प्‍ले में 1612 × 720 पिक्‍सल रेजॉलूशन उभरता है। Storm Lite 5G में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया है, जबकि Storm Play में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट है, उसके नाम का पता नहीं चल पाया है। Storm Lite 5G में कम से कम 4 जीबी रैम मिलती है। दूसरे मॉडल में 6 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी तक है। मिलेगा एंड्रॉयड 15 और 50 मेगापिक्‍सल कैमरा दोनों फोन्‍स डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं और एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलते हैं। इनमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जोकि सोनी का सेंसर है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का सेकंडरी कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरा सेल्‍फी के लिए 8 मेगापिक्‍सल का है। सिक्‍योरिटी के लिए इन फोन्‍स में साइड माउंटेड फ‍िंग‍रप्रिंट सेंसर दिया गया है। 3.5mm का ऑडियो जैक मिल जाता है, जिसका मतलब है कि इन फोन्‍स को वायर्ड हेडफोन से कनेक्‍ट किया जा सकेगा। 5 हजार एमएएच बैटरी को कितना चार्जिंग सपोर्ट Lava Storm Lite 5G और Storm Play 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। पहले मॉडल के साथ कंपनी 18 वॉट का चार्जिंग सपोर्ट दे रही है, जबकि दूसरे मॉडल के साथ 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ये फोन आईपी64 रेटिंग के साथ आते हैं। यानी धूल और छींटों से होने वाले नुकसान से बचे रह सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet