LATEST NEWS

ईरान के इस्फहान परमाणु ठिकाने पर इजरायली हमलों का कोई असर नहीं: IAEA

तेल अवीव इजरायल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर एक साथ कई हवाई हमले किए. दोनों देशों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है. इजरायल को ऐसी खुफिया जानकारी मिली थी, जिसमें  ईरान में परमाणु बम बनाने के संकेत मिले थे.  कई चेतावनियों के बाद आज तड़के इजरायल ने ईरान के परमाणु साइट पर हमला बोल दिया. ये हमले इतने सटीक थे कि सिर्फ ईरान स्थित परमाणु प्लांट, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों के ठिकाने ही तबाह हुए.  इजरायल के आईडीएफ ने ये स्पष्ट कर दिया है कि उनकी खुफिया एजेंसी (मोसाद) से मिली सटीक जानकारी के बाद ही ये हमला हुआ है और सिर्फ उन जगहों पर ही प्रहार किया गया, जहां उनका परमाणु कार्यक्रमऔर इजरायल विरोधी सैन्य गतिविधियां चल रही थी. जब बात इजरायल की खुफिया एजेंसी की आती है तो हर किसी के जेहन में मोसाद का नाम कौंध जाता है.  अपने कारनामों के लिए जाना जाता है मोसाद मोसाद इजरायल की खुफिया एजेंसी है और ये दुनिया की सबसे खतरनाक और तेज-तर्रार एजेंसी मानी जाती है. इसके काम करने का तरीका इतना सटीक होता है कि दुश्मन इसके नाम से ही खौफ खाते हैं. चाहे वो हमास के छुपे हुए शीर्ष कमांडर को खोजकर मौत के घाट उतारना हो, या फिर ईरान के अतिसुरक्षित परमाणु कार्यक्रम की डिटेल उड़ानी हो. हर काम में मोसाद के तेज-तर्रार एजेंट सफाई से अंजाम देते हैं.  अब आईडीएफ ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत जब ईरान के नतांज परमाणु स्थल पर हमला किया, इसके पहले सारा होमवर्क मोसाद का था. क्योंकि ईरान पर हमले के बाद आईडीएफ ने इसकी पुष्टि भी की. यरुशल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल सैन्य अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम में काफी तेजी आई है. पता चला है कि ईरानी शासन परमाणु हथियार बनाने का प्रयास कर रही है.  इजरायल ने आपातकाल घोषित कर दिया एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के 200 से अधिक लड़ाकू विमानों ने पहले ही ईरान के कुछ ठिकानों को तबाह कर दिया है. बदले में अगर कुछ ड्रोन या मिसाइलें इजरायल के हवाई रक्षा तंत्र को भेदने में कामयाब होती हैं तो तेल अवीव और यरुशलम जैसे शहरों में सीमित नुकसान होगा. इजरायल ने आपातकाल घोषित कर दिया है और नागरिकों को बम शेल्टरों में भेजा गया है. असली युद्ध का खतरा अब बढ़ गया लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि असली युद्ध का खतरा अब बढ़ गया है क्योंकि दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने कहा है कि इजरायल को इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. यह संघर्ष अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैल सकता है जिसमें ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह, हमास और हूती विद्रोही शामिल हो सकते हैं. कमजोर होने के बाद भी हिजबुल्लाह लेबनान से और हूती यमन से इजरायल पर हमले तेज कर सकते हैं. इजरायल इसके लिए पूरी तरह से तैयार बैठा अगर ईरान अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करता है तो इजरायल इसके लिए पूरी तरह से तैयार बैठा. इस युद्ध में वैश्विक शक्तियों के शामिल होने की भी आशंका है जो इस युद्ध को और भी खतरनाक बना सकता है. अमेरिका पहले से ही क्लियर है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सकता है. वह इस बात को लेकर भी क्लियर है कि वह इजरायल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उसकी सेना क्षेत्र में तैनात है.  अमेरिका यही चाहता है? दूसरी तरफ रूस और चीन जैसे देश ईरान के साथ अपने रणनीतिक संबंधों के कारण उसका समर्थन कर सकते हैं. अगर ये देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध में शामिल होते हैं तो यह एक बड़े युद्ध की आहट बन सकता है. तेल की आपूर्ति पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा. एक्सपर्ट्स का एक पॉइंट यह भी है कि ईरान का अगर किसी ने खुलकर साथ नहीं दिया तो वह कमजोर होगा. अमेरिका यही चाहता है. इसके बाद ईरान की स्थिति भी मिडिल ईस्ट के बाकी मुस्लिम देशों की तरह हो जाएगी. अब देखना होगा कि दोनों में से क्या स्थिति बनेगी.  ईरान के सारे परमाणु ठिकाने की दी सूचना  आईडीएफ के अनुसार मोसाद ने ही वो खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई थी, जिसमें  हजारों किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन के प्रयास के साथ-साथ अंडरग्राउंड फैसिलिटी में  एटॉमिक फिजन की कोशिश करने के ठोस सबूत थे. यही वजह है कि आईडीएफ ने कहा कि ईरान के पास इतना यूरेनियम है कि वह कुछ ही दिनों में 15 परमाणु हथियार बना सकता है. मोसाद ने किया सफाई से काम  मोसाद ने अपना काम इतनी सफाई से किया और ईरान के गुप्त परमाणु और सैन्य ठिकाने की समय रहते जानकारी अपनी सेना तक पहुंचाई. यरुशलम टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ ने भी कहा कि इजरायल के पास ऑपरेशन “राइजिंग लायन” के तहत हवाई हमले करने के अलावा “कोई विकल्प नहीं बचा है. क्योंकि हमें खुफिया एजेंसी से जो जानकारी मिली है, उससे ये संकेत मिलता है कि ईरानी शासन उस बिंदु पर पहुंच रहा है जहां से वापसी संभव नहीं है.   राइजिंग लॉयन के पीछे मोसाद का होमवर्क मोसाद ने ही इजरायली सेना को ईरान के परमाणु साइट और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के अड्डे की जानकारी दी थी. इसके बाद ही राइजिंग लॉयन ऑपरेशन के तहत आईडीएफ ने ऐसा सटीक हमला किया कि सिर्फ टारगेट को ही नुकसान पहुंचा है. मोसाद से मिली जानकारी के बाद ही आईडीएफ ने अपने लक्ष्य निर्धारित किए थे. इस बारे में इजरायल की सेना ने भी बताया कि उन्होंने सिर्फ ईरानी कमांडर, बेस और परमाणु स्थल को टारगेट बनाया था. हालांकि, मुख्य लक्ष्य परमाणु स्थल ही हैं. मोसाद की सूचना पर ही आईडीएफ ने किया सटीक हमला मोसाद की मदद से ही आईडीएफ ने ईरान पर हमले से उस पर साइबर अटैक किया और उनके एयर डिफेंस सिस्टम को जाम कर दिया. इसके बाद सुबह ऑपरेशन राइजिंग लायन के एक-एक कर इजरायल ने ईरान के परमाणु साइट और अलग-अलग जगहों पर सैन्य महत्व के बिल्डिंग्स को निशाना बनाया. इन हमलों में नतांज का परमाणु साइट तबाह हो गया. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर हुसैन सलामी और आईआरजीसी के मेजर जनरल गुलाम … Read more

युवा कांग्रेस के चुनावों की आई सूची, अध्यक्ष के लिए 18 तो महासचिव के 178 दावेदार

भोपाल  मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए नामांकन की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 20 नामांकन फार्म भरे गए थे, जिनमें से एक नामांकन को रिजेक्ट किया गया और एक को होल्ड पर रखा गया। राजीव सिंह का नामांकन होल्ड किया गया है, जबकि डॉ दौलत पटेल का नामांकन रिजेक्ट हुआ है। महासचिव के 178 उम्मीदवार कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश महासचिव के लिए टक्कर ज्यादा है। कुल 182 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 4 के नामांकन होल्ड किए गए हैं और 178 नामांकन स्वीकार किए गए हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष के लिए 18 उम्मीदवारों में नाम हैं। इनमें योगिता सिंह, जावेद पटेल, अभिषेक परमार, नीरज पटेल, गीता कड़वे, प्रमोद सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, विनय पांडेय, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकडे़, अब्दुल करीम सिद्दीकी, शुभांगना राजे जामनिया, आशीष चौबे, यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, स्वीटी पाटिल, शिवराज यादव, और मोनिका मांडरे शामिल हैं। रेस में यश आगे पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया का नाम रेस में आगे है और फिलहाल कांग्रेस के सभी दिग्गजों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कई दावेदारों ने परिवारवाद को लेकर यश पर सवाल उठा रहे हैं। प्रदेश महासचिव के उम्मीदवार किशोर सोलंकी, ऋतिक नाथ चौहान, राहुल हितेश ठाकुर राज नेमा, शुभम दुबे, अक्षय जायसवाल, सत्यम सिंह गुर्जर, अली शान मोहम्मद, इरफान खान, जयंत जोशी, आदित्य मिश्रा, गौरव विनोद दीक्षित, सुमन मौर्य, धीरज सिंह परिहार, अभिषेक पांडे, दिगंबर पारधी, अखंड प्रताप सिंह चौहान, अभिषेक जाट, आशुतोष सिंह, विनोद नाथ, प्रीतेश पटेल, सुनील कुमार जायसवाल, पंकज सिंह, शिवदीप रघुवंशी, आसिफ मोहम्मद, मानवेंद्र सिंह गुर्जर, यशवीर सिंह गोयल, धनजी गिरी, आशुतोष आर्य, राहुल राजपूत, अमन सिद्दीकी, जितेंद्र लोधी, मोहम्मद अली हुसैन, हेमंत कुमार मेहता, दीपक ठाकुर, रितेश रोहित, देवांशु सिंह परिहार, रोहित राजोरिया, शिव शंकर पोगरा, सांवरिया पटेल, अर्जुन गुर्जर, भागीरथ ख़तवासे, सुरेखा शाह, शहरयार, शेखर शर्मा, सद्दाम पटेल, अमित कुमार सोहेल पटेल, अनुज पटेल, योगेश एरोलू, मोहम्मद इरफान मनोज पाटीदार, लोकेश दीक्षित, सोपान कोहली, मोहम्मद यावर चौधरी, प्रांजल तिवारी, सागर मोतियानी, मोहम्मद जैद, अनिकेत द्विवेदी, शिवम सिंह परिहार, विजय सिंह बिष्ट, गौरी पारुलेकर प्राची पारधी, यश संजय दवे, धनंजय मिश्रा, राहुल डी, गीता मेहता, नमन दुबे, भूमन्यु सिंह, शुभम चौहान, जितेंद्र सिंह, अपूर्व जैन, सुष्मिता सिंह, सिद्धांत तिवारी, कुणाल सोलंकी, प्रतीक जैन, ऋषभ मिश्रा, मुस्तकीम कुरैशी, नरेंद्र यादव, कृष्णा पंडित, प्रमोद पटेल, ज्योति सनेरिया, दिव्यांशु मिश्रा, मेहताब मावई गुर्जर, शुभम बागरी, विकास चौधरी, कुणाल गजभिए, शिवम पांडे, नितेश आर्य, रवि मुकाती, जितेंद्र इवने, हर्षल आंजना, लोकेंद्र शर्मा, सौम्या राज परते, श्रद्धा सिंह, सोहेब कुरैशी, पवन भिलाला, राहुल वामनिया, अर्जुन नरवाले, रवि दुधानिया, विक्की भदोरिया, दीपेंद्र सोलंकी, प्रिंस नवांगे, मोहम्मद शाहबाज खान, बलवान कुशवाहा, जगदीश सूर्यवंशी, रोहित राजोरिया, विपिन सिंह चौहान, सलमान गौरी, श्रेया यादव, अब्दुल आमिर, सागर शुक्ला, जुनैद अली, पायल जैन, आशुतोष चौधरी, शालू पुरोहित, हाजी मुजाहिद अली, अंकित दुबे, स्मिता तोमर, गंगा पट्टा, राजमल, पंकज कुमार सिंह, मोहित सक्सेना, अंकित यादव, सिद्धार्थ रैकवार, खुशी गुर्जर, निखिल चौकसे, राधा मालवीय, उदित देव परमार, अभिषेक पटेल, आदित्य शर्मा, अतुल मिश्रा, अक्षय दुबे, सक्षम गुलाटी, दीपक तिवारी, प्रवीण चौधरी, संजय पटेल, रेणुका गांधी, मोहम्मद आतीक खान, अर्पित तिवारी, चेतन चौधरी, दर्शन कोरी, लुकमान कुरेशी, रोहित वंशकार, अतीक मंसूरी, विक्रम सिंह, शेख सलमान, विनोद पाटीदार, संदीप अग्रहरि, अदनान अंसारी, अभिषेक शुक्ला, अभिजीत तोमर, गौरव परमार, रजा कादरी, विजय यादव, युवराज सिंह सूरमा, मंजू गुर्जर, शांभवी शुक्ला, अभय सोलंकी, बृजपाल राजावत, गौरीशंकर गुर्जर, वीरेश जादौन, प्रियंका केसरवानी, तारिक खान, अमनदीप सिंह, किशन गुर्जर, जितेंद्र पाटीदार, उबेद अल्लाह, विपुल दीक्षित, निर्देश सोनगरा, प्रशांत सांवले, मौज कामिल, हेमंत कुमार शर्मा, रवि सोनी, हरि कृष्ण शर्मा, नरेंद्र सिंह दांगी, अनुराग रघु, इम्तियाज़ खान। प्रदेश महासचिव के चार नामांकन होल्ड रिया पटेल यासमीन बी अभिषेक यादव हिमांशु बडवे किस जिले में जिला अध्यक्ष के कितने उम्मीदवार जिला कुल नामांकन उम्मीदवार नामांकन होल्ड रिजेक्ट आगर मालवा 5 लक्ष्मण सिंह पृथ्वीराज सिंह चौहान अनमोल वर्मा ज्ञान सिंह गजेंद्र चौहान सोंधिया – – अलीराजपुर 2 पुष्पराज रावत दीपक भूरिया – – अशोक नगर 2 रजनीश सिंघई सचिन त्यागी – – बड़वानी 5 मोतीराम सोलंकी अंकुर सोनी लखन चौहान सागर डाबर आदित्य गोयल – – बालाघाट 5 आशुतोष डहरवाल अमरकांत बिसेन विवेक दुफारे राजा कोरी शिवम विश्वकर्मा दिलेन्द्र नागोतरा – बैतूल 6 विपुल पवार प्रदीप कोकटे संजय यादव तुलसी उईके कमलेश यादव राहुल परते – – भिंड 3 राजू सिंह लोधी स्वदेश गुर्जर मिनेश कुमार शर्मा – – भोपाल ग्रामीण 3 अंकुर राणा राहुल सिंह मंडलोई प्रिंस सिंह – – भोपाल शहर 9 याचना बघेल अंकित दुबे आदित्य दुबे अभिषेक आठिया नीरज यादव हेमंत रजक मालवीय अमित खत्री आशीष शर्मा मयंक सिंह अंशुल सिंह – बुरहानपुर 7 दीपक भिलावेकर राजेंद्र मसाने अर्जुन जांगले संदीप मोरे कन्हैया डाबर आकिब बागवान मोहम्मद अर्सलान – – छतरपुर 6 गजेंद्र परमार आदर्श रावत रामकरण अहिरवार राजवर्धन मिश्रा मानवेंद्र सिंह परमार अभिलाषा अहिरवार मानवेन्द्र सिंह परमार – छिंदवाड़ा 1 हरिओम रघुवंशी – – दमोह 2 अरुण दुबे अफजल अजीज दृगपाल लोधी – दतिया 6 आकाश कुशवाहा अमन सिंह यादव नोमी सिंह कमरिया शिवाजी गुर्जर प्रवेंद्र सिंह गुर्जर – – देवास 6 किशोर चौहान प्रथम भोजक रोहित अंधेरिया नवीन बाली समरोज पठान शुभम धोते – – धार 15 रोहित कामदार जोगेंद्र सिसोदिया अक्षय दुबे सोनू सेमलिया चेतन सिंह राठौड़ अनिल अचाले लोकेन्द्र सिंह ठाकुर चिराग मालवीय हनीफ वारसी हितेष कनसया सुनील चौहान राजेन्द्र पटेल राहुल डाबर प्रवीण कटारे अनूप चौधरी – – डिंडोरी 4 सोमपाल सिंह मसराम राजेश मरावी रोशन पंद्राम अमन पाठक – – गुना 10 सुमित पांडे संदेश अहिरवार संतोष अहिरवार पंचम सिंह भील सहदेव वाल्मीकि विष्णु बरेला सोनू मेहर दीपक बिलारवां नवल दामले प्रिया कुशवाहा – – ग्वालियर ग्रामीण 5 कुश राज कंडील पुष्पेंद्र सिंह प्रदीप सिंह कंसाना योगेंद्र सिंह परमार कपिल गुर्जर – राजा गुर्जर ग्वालियर शहर 6 सुमित सिंह विजय यादव तौहीद अहमद कुणाल सिंह भदौरिया अक्षय पांडे ऋषभ सिंह चौहान – – हरदा 1 योगेश चौहान – – इंदौर ग्रामीण 7 गजेंद्र सिंह राठौर राकेश मौर्य विजय पटेल नरेंद्र चौधरी शारदा पटेल गौरव सिंह सोलंकी आरिश शेख – – इंदौर शहर 7 मारूफ खान पठान अमित पटेल हिबा खान सैयद आकिब अली नितिन कुशवाहा रचना नागवंशी संदीप … Read more

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को गर्भपात की अनुमति के बाद पीड़िता का इनकार

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अमित सेठ की एकलपीठ के समक्ष पूर्व निर्देश के पालन में मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई। विशेषज्ञ डाक्टरों ने अवगत कराया कि आठ माह का गर्भपात कराने से बच्चे व पीड़ित को खतरा हो सकता है। यह सुनते ही नाबालिग व उसके अभिभावकों ने गर्भपात से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने परिस्थितियों को देखते हुए पीड़ित को गर्भ जारी रखने की अनुमति दे दी। दरअसल, हाई कोर्ट की 20 फरवरी, 2025 की गाइडलाइन के अंतर्गत यदि कोई नाबालिग रेप पीड़िता 24 हफ्ते (करीब छह महीने) से ज्यादा गर्भवती हो, तो गर्भपात के लिए हाई कोर्ट से मार्गदर्शन लेना होगा। यह आदेश सभी जिम्मेदार विभागों को दिया गया था। इसके बाद बालाघाट जिला निवासी बच्ची के गर्भपात की अनुमति के लिए बालाघाट जिला अदालत ने हाई कोर्ट को पत्र लिखा था। बेंच ने इस पत्र को याचिका मानकर सुनवाई की। कोर्ट ने नौ जून को मेडिकल टीम गठित कर आठ माह के गर्भपात से होने वाले नुकसान के बारे में बताने को कहा था। बच्ची व उसके अभिभावकों को भी आठ माह के गर्भपात की जटिलताओं से अवगत कराने को कहा गया था। गुरुवार को मेडिकल टीम की ओर से रिपोर्ट पेश की गई। बताया गया कि पूर्णकाल तक गर्भ धारण करना बच्ची के मानसिक व शारिरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालेगा। आठ माह का गर्भपात किया जा सकता है, किन्तु इसमें बच्ची व उसके गर्भस्थ शिशु की जान को खतरा है। गर्भपात की दशा में पीड़ित के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि इस जानकारी के बाद पीड़ित व उसके अभिभावक गर्भपात के लिए सहमत नही हैं। रिपोर्ट के अवलोकन के बाद हाई कोर्ट ने पीड़ित और उसके अभिभावकों को उनकी इच्छानुसार गर्भ पूर्ण करने के लिए स्वतंत्रता दे दी। इधर कमेटी बनाकर दस्तावेजों की जांच करने के दिए निर्देश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अमित सेठ की एकलपीठ ने गढ़ा बाजार के अतिक्रमणों के विरुद्ध जारी कार्रवाई के मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया। इसके अंतर्गत एक कमेटी बनाकर याचिकाकर्ता की भूमि से संबंधित दस्तावेजों की जांच के निर्देश दे दिए। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती कब्जा तोड़ने की कार्रवाई पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कार्रवाई के पूर्व याचिकाकर्ता को सुनवाई का पूरा अवसर देने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता गढ़ा बाजार निवासी महेंद्र कुमार कोष्टा की ओर से अधिवक्ता सचिन पांडे ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता को निवासरत भूमि उसके पूर्वजों द्वारा प्राप्त हुई है। उनका परिवार वर्ष 1935 में वहां पर निवास करता आ रहा है। विगत दिवस नगर निगम ने याचिकाकर्ता को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता ने अपने मकान में बने छज्जे, टीन शेड आदि को हटा लिया। कुछ दिन बाद नगर निगम द्वारा मकान के एक हिस्से को तोड़ने हेतु पुनः चिह्नित कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से भूमि के कब्जा तथा अधिकार के सभी दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद ननि को एक कमेटी बनाकर दस्तावेजों की वैधानिकता की जांच करने के निर्देश दिए।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज की शासन ने की मान्यता रद्द …

भोपाल  एमपी के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज को लेकर यह फैसला लिया है। कॉलेज को अंतरिम मान्यता मिली थी, लेकिन कॉलेज जरूरी कागजात और शर्तें पूरी नहीं कर पाया। इसलिए विभाग ने मान्यता रद्द कर दी। विभाग को जांच में कई अनियमितताएं भी मिलीं। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार कॉलेज ने जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए थे। दस्तावेजों में भी कई कमियां पाई गईं। इसी वजह से कॉलेज की मान्यता रद्द करने का फैसला लिया गया। पहले कॉलेज को मौका दिया गया था। यह अवसर सत्र 2025-26 के लिए था। पर इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज जरूरी शर्तें पूरी नहीं कर पाया। दरअसल, मई 2025 में इस कॉलेज को अस्थायी मान्यता (Temporary Recognition) दी गई थी, लेकिन विभाग की जांच में सामने आया कि कॉलेज (College) द्वारा जरूरी दस्तावेज (Documents) और शर्तें पूरी नहीं की गई थीं। साथ ही, निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं भी पाई गईं। इन्हीं आधारों पर विभाग ने मान्यता निरस्त करने का आदेश जारी किया है। दस्तावेज अधूरे, अनियमितताएं भी मिलीं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मान्यता को लेकर की गई जांच में इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज के दस्तावेज अधूरे मिले हैं। जांच में कुछ अनियमितताएं भी मिलीं। जिसके बाद ही कॉलेज की मान्यता को खत्म करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में पड़ता नजर आ रहा है। विधायक का जवाब यह निर्णय अनुचित कॉलेज की मान्यता निरस्त करने पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक आरिफ मसूद ने कहा हैं कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कॉलेज की दो बार जांच हो चुकी है और नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की गई थी। इसके बावजूद मान्यता रद्द किया जाना पूरी तरह अनुचित और दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होता है। हाईकोर्ट में मामला विधायक आरिफ मसूद ने इस कार्रवाई को सही नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। मसूद के अनुसार कॉलेज की दो बार जांच हो चुकी है। कॉलेज का नवीनीकरण भी हो चुका है। कांग्रेस नेता आरिफ मसूद का कहना विधायक मसूद का कहना है कि कॉलेज ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की हैं। फिर भी मान्यता रद्द करना समझ से परे है। उन्होंने इस फैसले को अनुचित बताया है। अब देखना होगा कि हाई कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेता है। कॉलेज प्रशासन भी इस फैसले से नाखुश है। हाई कोर्ट में इसके अलावा भी कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर मामला चल रहा है। बीजेपी के नेता ध्रुव नारायण सिंह ने नामांकन के दौरान 50 लाख के लोन वाली बात छिपाने के एवज में याचिका लगाई थी। इस पर भी कार्रवाई चल रही है।

विश्वास ने एचटी को बताया कि क्रैश होने से पहले एक तेज धमाका हुआ था, कुछ सेकेंड अटका, रेस दिया और लाइट जली

अहमदाबाद लंदन के लिए अहमदाबाद से उड़ने के तुरंत बाद क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में आखिर उस वक्त क्या हुआ था? यह तो ब्लैकबॉक्स समेत तमाम टेक्निकल जांच के बाद सामने आएगा फिलहाल हादसे में जिंदा बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश ने कहा कि सबकुछ बहुत तेजी से हुआ। सिविल अस्पताल में बिस्तर पर लेटे विश्वास ने बताया कि हादसे से पहले फ्लाइट में क्या कुछ हुआ और कैसे वह जिंदा बचकर निकलने में कामयाब रहे। विश्वास ने मीडिया से बातचीत में क्रैश के उन पलों को याद करते हुए कहा, ‘ टेकऑफ के बाद एक मिनट के अंदर ही पहले लगा कि 5-10 सेकेंड के लिए लगा कि अटक गया वो, बाद में मुझे लगा कि कुछ हुआ। प्लेन में लाइट ऑन हो गई, ग्रीन और वॉइट। प्लेन टेकऑफ के लिए रेस दिया था। सीधा स्पीड में ही घुस गया हॉस्टल में। मेरे सामने सब हुआ।’ विश्वास ने एचटी को बताया कि क्रैश होने से पहले एक तेज धमाका हुआ था। अपने बच निकलने के बारे में विश्वास ने कहा, ‘मैं जिस साइड पर था वह हॉस्टल के ऊपर नहीं जमीन पर गिरा था। मैं जहां गिरा वहां थोड़ी जगह थी प्लेन से बाहर जाने के लिए। जैसे गेट टूटा ना, मैंने देखा कि थोड़ा स्पेस है। मैं वहां से ट्राई किया निकलने के लिए तो निकले में कामयाब हो गया। दूसरी तरफ बिल्डिंग की दीवार थी तो वहां से कोई नहीं निकल पाया होगा। मैं जहां था वहीं थोड़ी जगह थी।’ उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं मैं कैसे बच गया, वहां एयरहोस्टेस, अंकल आंटी सबकी लाशें थीं। पहले तो मुझे भी लगा कि मैं मर गया लेकिन फिर आंख खुली तो देखा जिंदा हूं और मैं वहां से उठकर भागा। मैं जब निकल रहा था आग लग गई, मेरा एक हाथ भी जल गया उसमें। 40 साल के विश्वास भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। वह अपने भाई अजय के साथ भारत से वापस लंदन लौट रहे थे। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि क्रैश साइट पर मौजूद रहे लोग भी मारे गए। खबर लिखे जाने तक कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। 

दस हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, इस काम के लिए मांगी थी रकम

शिवपुरी  तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को पोहरी तहसील में पदस्थ एक बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाबू तहसीलदार के नाम पर अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया में आदेश जारी कराने के लिए किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। किसान ने रकम घटाने की बात कही, तो बाबू 10 हजार रुपये लेने को तैयार हो गया। लोकायुक्त ने रकम लेते उसे मौके पर ही पकड़ लिया।     जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरईपुरा निवासी अतर सिंह धाकड़ व उनके भाई नारायण धाकड़ की कृषि भूमि पर ओमप्रकाश शाक्य और अन्य ने अवैध कब्जा कर लिया था। इस अतिक्रमण के चलते वहां से गुजरने वाले नाले का प्रवाह रुक गया, जिससे नाले का पानी अतर सिंह के खेत में भरने लगा और उनकी फसलें बर्बाद होने लगीं। परेशान होकर अतर सिंह ने 26 जुलाई 2024 को तहसीलदार निशा भारद्वाज को शिकायत सौंपी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में अतिक्रमण प्रकरण क्रमांक 306/आर-68/2024-25 दर्ज किया गया। पटवारी से मौका मुआयना कर रिपोर्ट मंगवाई गई। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद अतिक्रमण हटवाने के आदेश जारी होने थे। आदेश निकालने के एवज में बाबू पुनीत गुप्ता ने 20 हजार रुपये की मांग की। लोकायुक्त ने योजना बनाकर पकड़ा     किसान अतर सिंह ने जब पैसे देने में असमर्थता जताई तो बाबू ने साफ कहा कि तहसीलदार का स्तर बड़ा है, इसलिए कम पैसे में काम नहीं होगा। इस पर किसान ने 10 जून 2025 को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाया गया और बाबू 10 हजार रुपये में सौदा करने को तैयार हो गया।     इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर शुक्रवार को अतर सिंह को पैसे के साथ बाबू के पास भेजा। जैसे ही बाबू पुनीत गुप्ता ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, लोकायुक्त टीआई कवीन्द्र सिंह चौहान और उनकी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। 15 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई को अंजाम देने में टीआई कवीन्द्र सिंह चौहान के साथ निरीक्षक बलराम सिंह राजावत, अंजली शर्मा सहित 15 सदस्यों की टीम शामिल रही। लोकायुक्त ने आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

नरसिंहपुर में भीषण हादसा, मैरिज गार्डन में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

नरसिंहपुर  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मैरिज गार्डन के सामने करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।दरअसल, पूरी घटना गाडरवारा क्षेत्र की है। यहां श्री पैलेज मैरिज गार्डन के सामने अचानक बिजली की चपेट में कुछ लोग आ गए। हादसे के बाद 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा। जहां सभी का इलाज जारी है। सभी मृतक और घायल गाडरवारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

दमोह शहर की सड़कों पर रात लोगों ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को पैदल चलते हुए देखा तो अचरज में पड़ गए

दमोह  दमोह शहर की सड़कों पर गुरुवार रात लोगों ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को पैदल चलते हुए देखा तो अचरज में पड़ गए, क्योंकि वह आम लोगों की तरह से सबसे मिल रहे थे। जैसे ही लोगों को जानकारी लगी कि यह तो केंद्रीय मंत्री हैं, जो अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। फिर क्या था मंत्री से मुलाकात करने लोगों की भीड़ लग गई। शहर के कई चौराहों से पैदल चलते हुए वह वापस सर्किट हाउस पहुंचे। दरअसल गुरुवार शाम टीकमगढ़ सांसद और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक दमोह पहुंचे। यहां उन्हें कई कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में कई लोगों की मौत के बाद उन्होंने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और घटना पर दुख जताया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा घटना बेहद दुखद है इस दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मंत्री खटीक ने अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद वह पैदल शहर की सड़कों पर घूमने निकल गए। सर्किट हाउस से बेलाताल, वीआईपी मार्ग, सिविल वार्ड से वापस होकर कोतवाली चौक, घंटाघर चौक पहुंचे जहां उन्होंने लोगों के साथ मिलकर गन्ने का जूस पिया। मंत्री खटीक को इस तरह सामान्य व्यक्ति की तरह घूमते देख लोग सहजता से उनके पास पहुंचे और मुलाकात की। यह नजारा देखने लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद बकौली चौक होते हुए अस्पताल चौराहे पर संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों से औषधि संबंधित जानकारी ली अधिकांश दवाएं उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर की साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा जो यह जन औषधि केंद्र बनाए गए उससे आमजन को बहुत ही लाभ मिल रहा है। इसके बाद मंत्री सीधे सर्किट हाउस पर रवाना हुए। इस दौरान सीएसपी अभिषेक तिवारी, कोतवाली टी आई मनीष कुमार मौजूद रहे। रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह मंत्री वीरेंद्र खटीक सतधरू योजना का निरीक्षण करने निकल गए।    

Air India की फुकेट-नई दिल्ली फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाईलैंड में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

 फुकेट थाईलैंड के फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान AI-379 को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फुकेट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी प्रोसीजर का पालन करते हुए सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया. बयान में कहा गया कि एअर इंडिया के विमान में 156 यात्री सवार थे.  फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के अनुसार, विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे (0230) फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन 20 मिनट की उड़ान के बाद अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए उसने स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर वापस फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. बाद में बताया गया कि प्रारंभिक तलाशी के बाद अधिकारियों को संबंधित एअर इंडिया विमान के अंदर कोई बम नहीं मिला.  बता दें कि एक दिन पहले ही गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी. एक यात्री जिंदा बचा है. एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद से लंदन के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार दोपहर 1:38 बजे के करीब उड़ान भरी थी और 1:40 बजे एयरपोर्ट से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हो गई. फ्लाइट का पिछला हिस्सा बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस पर जा गिरा, जिससे बिल्डिंग को भारी क्षति पहुंची. मेस में बड़ी संख्या में मेडिकल और नर्सिंग के छात्र मौजूद थे. इस हादसे में 24 मेडिकल और नर्सिंग छात्रों की भी मौत हो गई और कुछ का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस तरह कुल 265 लोगों की मौत इस विमान हादसे में हुआ. इस फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी भी सवार थे, जो अपनी बेटी और पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे. उनकी भी इस दुखद विमान हादसे में मृत्यु हो गई.  

Asia Cup के आयोजन पर अनिश्चित्ता के बादल, पाकिस्तान बना रहा है अल्टरनेट प्लान

कराची  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एशिया कप के रद्द या स्थगित होने की स्थिति में यूएई और अफगानिस्तान के साथ अगस्त में त्रिकोणीय श्रृंखला आयोजित करने के लिए बातचीत कर रहा है। एशिया कप को सितंबर में खेला जाना है और इसकी मेजबानी का अधिकार भारत के पास है। इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्वीकार किए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। त्रिकोणीय सीरीज की शुरू की तैयारी एशिया कप के आयोजन को लेकर अस्पष्टता के बीच पीसीबी ने अफगानिस्तान बोर्ड के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अफगानिस्तान को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अगस्त में पाकिस्तान का दौरा करना है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा,’पाकिस्तान और भारत के बीच खराब होते संबंधों के कारण अब एशिया कप की भारत में सितंबर में होने की संभावना नहीं है, इसलिए पीसीबी एक और त्रिकोणीय श्रृंखला के प्रस्ताव पर काम कर रहा है। एशिया कप का आयोजन अगर यूएई में होता है तो पाकिस्तान अगस्त में अफगानिस्तान और यूएई के साथ दुबई में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा। यह अफगानिस्तान के पाकिस्तान दौरे की जगह लेगा।’ पीसीबी ने तैयार किया प्लान बी उन्होंने कहा कि पीसीबी त्रिकोणीय श्रृंखला के आयोजन के लिए दोनों क्रिकेट बोर्ड के साथ पहले से ही बातचीत कर रहा है। सूत्र ने खुलासा किया,’अगर एशिया कप रद्द या स्थगित होता है तो पीसीबी चाहता है कि अफगानिस्तान और यूएई की टीमें अगस्त में पाकिस्तान में त्रिकोणीय श्रृंखला खेलें।’ बीसीसीआई ने अबतक नहीं जताई है एशिया कप के आयोजन की इच्छा पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष हैं। एसीसी एशिया कप पर निर्णय लेने के लिए जल्द ही बैठक करेगी। उन्होंने कहा,’भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक घरेलू मैदान पर एशिया कप की मेजबानी करने की अपनी इच्छा की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह देखना होगा कि एसीसी टी20 प्रारूप में प्रस्तावित इस एशिया कप के भविष्य पर कब तक फैसला लेती है।’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में श्रमिकों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में श्रमिकों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त मृतकों के परिजन को 2-2 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए 3 श्रमिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हृदय विदारक घटना में घायल तीन अन्य श्रमिकों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। यह दुर्घटना शुक्रवार को एक मैरिज गार्डन में हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायल श्रमिकों के समुचित उपचार के लिए 50- 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।  

भारत-फ्रांस का समझौता अगले तीन वर्षों के लिए वैध होगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा

भोपाल  फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच संस्कृति और पर्यटन क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मुख्यमंत्री निवास, समत्व में एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह मध्यप्रदेश को भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन सहयोग का नया केंद्र बनाएगा। इस ऐतिहासिक एमओयू पर भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ, प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला और अलायंस फ्रांसेज़ डी भोपाल के अध्यक्ष श्री अखिलेश वर्मा ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता अगले तीन वर्षों के लिए वैध होगा और आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत और फ्रांस के साथ सम्बन्ध हमेशा से अच्छे रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फ्रांस दौरे के बाद यह और प्रगाढ़ हुए है। मध्यप्रदेश फ्रांस के साथ सांस्कृतिक संबंधों के साथ व्यापारिक सम्बन्धों के लिए भी तत्पर है। उनकी आगामी माह फ्रांस यात्रा प्रस्तावित है। भारत और फ्रांस के बीच औद्योगिक विकास की दृष्टि से, उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और शिल्प कलाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से परस्पर सहयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। यह समझौता ज्ञापन मध्यप्रदेश को न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी बल्कि एक प्रगतिशील, वैश्विक पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की हमारी दूरदृष्टि को साकार करता है। प्रदेश के कलाकारों को वैश्विक मंच मिलेगा और फ्रांस तथा यूरोप से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी मथौ ने इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें मध्यप्रदेश सरकार के साथ इस महत्वपूर्ण सहयोग को स्थापित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। फ्रांस मुख्य रूप से पर्यटन, सुरक्षा, पर्यावरण और शिक्षा पर विशेष रूप से कार्य करता है। यह एमओयू दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा, जिससे कला, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।”  एमओयू के तहत प्रमुख रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया जाएगा, जिसमें कला उत्सव, संगीत, नृत्य, प्रदर्शनियां, फिल्म स्क्रीनिंग, खानपान और संस्कृति से जुड़े अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। प्रतिवर्ष एक समर्पित इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की पर्यटन प्रचार सामग्री का फ्रेंच भाषा में अनुवाद किया जाएगा और फ्रांसीसी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। पर्यटन क्षेत्र के अधिकारियों और गाइड्स को फ्रेंच भाषा एवं संस्कृति का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह समझौता प्रदेश की सांस्कृतिक रणनीति को बल देगा और स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों, छात्रों तथा सांस्कृतिक संगठनों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा, जिससे मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्योग श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, फ्रांस के कौंसुल जनरल श्री जीन-मार्क सेरे-शार्ले, फ्रांसीसी दूतावास के राजनीतिक परामर्शदाता, श्री शाद जॉयनाल आबेदीन और अलायंस फ्रांसेज़ के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।  

चौथी कोशिश में हुई राजा रघुवंशी की हत्या, तीन बार फेल रहे सोनम, राज कुशवाहा और साथी

इंदौर इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में मेघालय की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मेघालय पुलिस ने कहा है कि सोनम, राज कुशवाहा और अन्य आरोपी चौथी कोशिश में राजा रघुवंशी की हत्या के अपने नापाक इरादों में कामयाब हुए, इससे पहले तीन बार इनकी कोशिश फेल हो गई।पुलिस ने कहा है कि राजा रघुवंशी की हत्या कोई कांट्रेक्ट किलिंग नहीं थी और इसका मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी का प्रेमी राज कुशवाहा था।पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज कुशवाहा के दोस्त आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी तीनों सोनम और राज कुशवाहा से पहले गुवाहाटी पहुंच गए।  ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके साथियों ने मिलकर यह काम किया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या का चौथा प्रयास था। यह घटना 23 मई को चेरापूंजी के पास वेई सावडोंग झरने के पास हुई। उस समय राजा और सोनम हनीमून पर थे। ईस्ट खासी हिल्स के SP विवेक सिएम ने गुरुवार को बताया कि सोनम समेत सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा था। सुपारी लेकर हत्या नहीं की गई पुलिस ने यह भी बताया कि यह सुपारी लेकर की गई हत्या नहीं थी। राज के तीन दोस्तों – आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी – ने उसकी मदद की थी। ये तीनों सोनम और राजा से पहले गुवाहाटी पहुंच गए थे। राजा को मारने का पहला प्रयास गुवाहाटी में विफल रहा। इसके बाद शिलॉन्ग और ईस्ट खासी हिल्स के माव्लाखियात गांव के पास भी दो बार कोशिश की गई, लेकिन वे नाकाम रहे। आखिरकार 23 मई को दोपहर 2 बजे से 2.18 बजे के बीच, आरोपियों ने वेई सावडोंग झरने के पास राजा को मार डाला। सभी ने बारी-बारी राज पर हमला किया SP अभिषेक सिएम ने कहा कि उन सभी ने बारी-बारी से राजा पर हमला किया। उन्होंने यह भी बताया कि आकाश ने अपने खून से सने शर्ट को फेंक दिया और सोनम का रेनकोट पहन लिया। DIG (पूर्वी रेंज) डेविस एनआर मार्क ने बताया कि सोनम सारा दोष राज पर डाल रही है, जबकि राज उसे दोषी ठहरा रहा है। मारक ने कहा कि हां, उसने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है। 11 मई को हुई थी शादी सोनम, जिसकी उम्र 24 साल थी, और राजा, जिसकी उम्र 28 साल थी, ने 11 मई को शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद वे कामाख्या मंदिर जाने के लिए गुवाहाटी रवाना हो गए। 21 मई को वे मेघालय पहुंचे। तीन दिन बाद, दोनों गायब हो गए। 2 जून को राजा का शव झरने के पास एक गहरी खाई में मिला। सूत्रों के अनुसार, सोनम ने राजा के शव को खाई तक ले जाने में मदद की थी। नौ जून को गाजीपुर में मिली सोनम सोनम 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर दोबारा दिखाई दी। उसे गिरफ्तार कर शिलांग लाया गया। बुधवार को मेघालय की एक अदालत ने सभी पांच आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) उनसे अलग-अलग और एक साथ पूछताछ कर रही है। राज निकला मास्टरमाइंड 11 मई को 28 साल के राजा और 24 साल की सोनम की शादी हुई। दोनों हनीमून के लिए गुवाहाटी और फिर मेघालय रवाना हुए। लेकिन सोनम का दिल तो कहीं और धड़क रहा था। पुलिस के मुताबिक, राज कुशवाहा ही इस खौफनाक साजिश का मास्टरमाइंड निकला। कॉल रिकॉर्ड्स बताते हैं कि शादी के चार दिन बाद से ही सोनम और राज के बीच लगातार बातचीत शुरू हो गई थी। खूनी साजिश का खुलासा पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम ने बताया कि सभी आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है। सोनम और राज एक-दूसरे पर इल्जाम मढ़ रहे हैं, लेकिन सबूत उनके खिलाफ हैं। हत्या के बाद आकाश ने खून से सनी शर्ट फेंक दी और सोनम का रेनकोट पहन लिया। डीआईजी डेविस मारक ने कहा, ‘सोनम ने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकारी है।’ राजा के शव को सोनम ने भी खाई में फेंकने में मदद की थी। राज के साथ लगातार संपर्क में थी सोनम UP पुलिस ने बताया कि सोनम हत्या से पहले राज के साथ लगातार संपर्क में थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) से पता चला कि 16 मई से 23 मई के बीच उनके बीच 30 बार फोन पर बात हुई, जिसमें देर रात की बातचीत और ऐप-आधारित मैसेज भी शामिल हैं। सर्विलांस डेटा से पता चला कि साजिश 15 मई को ही शुरू हो गई थी, जब दोनों कथित तौर पर इंदौर में सोनम के घर के पास एक कैफे में मिले थे। डिजिटल फोरेंसिक टीमें अब GPS लॉग, बैकअप और डिलीट की गई फाइलों की जांच कर रही हैं ताकि साजिश का पता लगाया जा सके। जांच आगे बढ़ने पर और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।  

दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव बैडमिंटन खेलते समय हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. राहत की बात है कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. जानकारी के मुताबिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज सुबह की तरह उठकर अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें नींद पूरी करने और आराम करने की सलाह दी. अस्पताल में विधायक गजेंद्र यादव का इलाज जारी है. वहीं गजेंद्र यादव की भर्ती होते ही भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, महापौर अलका बाघमार, निगम के पार्षद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. सभी ने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. बताया जा रहा कि 15 जून को विधायक गजेंद्र यादव का बर्थडे है. 14 जून को विधायक यादव ने आरएसएस के वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का कार्यक्रम भी रखा है.

नरैना पेट्रोल पंप पर सैल्समेन की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों हत्यारों को किया गिरफ्तार

जयपुर जयपुर ग्रामीण जिले के नरैना थाना क्षेत्र में स्थित शाकम्भरी किसान सेवा केंद्र (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) पर सैल्समेन की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा जयपुर ग्रामीण एसपी आनंद शर्मा ने किया। सैल्समेन से पैसे मांगने पर विवाद, सिर में गोली मारकर हत्या सोमवार रात मरवा गांव के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के भुगतान को लेकर हुए विवाद में सैल्समेन शैतान गुर्जर (निवासी मोरडी खुर्द) को गोली मार दी गई। गोली सैल्समेन के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी। पहले गांव में फायरिंग, फिर हत्या एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने हत्या से कुछ देर पहले पानवा कलां गांव में एक घर पर फायरिंग कर धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी बिना नंबर की थार गाड़ी से शाकम्भरी किसान सेवा केंद्र पहुंचे और वहां सैल्समेन से विवाद कर गोली मार दी। पुलिस का चाक चौबंद नेटवर्क लाया रंग जयपुर ग्रामीण पुलिस की कई विशेष टीमों ने नरैना, सांभर, फुलेरा, रेनवाल, मौजमाबाद और रूपनगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल जाट (निवासी आदरवा) और शैतान जाट (निवासी पानवा कलां) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल और बिना नंबर की काली थार गाड़ी भी जब्त की गई है। सीसीटीवी नहीं, फिर भी फंसे आरोपी घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मजबूत सूचना तंत्र के जरिए आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या और फायरिंग के मामलों में अलग अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet