LATEST NEWS

टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने जिला न्यायालय में 250 पन्नों का चालान पेश किया

 भोपाल  भोपाल में टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड में दर्ज हुए पहले मामले में बागसेवनिया थाना पुलिस ने गुरुवार को भोपाल जिला न्यायालय में 250 पन्नों का चालान पेश किया है। विशेष न्यायाधीश नीलम मिश्रा की अदालत में पेश इस केस में कांड का मुख्य आरोपित फरहान खान और उसका साथी साहिल खान आरोपित है। पुलिस ने जांच के बाद 57 गवाहों की लिस्ट के साथ 240 पेज का चालान पेश किया है। चालान के साथ पीड़िताओं की मेडिकल रिपोर्ट और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अदालत में पेश किए गए हैं। जेल में बंद आरोपित फरहान और साहिल को पुलिस ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया था। बता दें कि 12 अप्रैल को पीड़िता ने अशोकागार्डन थाना क्षेत्र निवासी फरहान खान के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया था। पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि फरहान ने उससे मारपीट कर दुष्कर्म किया था। साथ ही उस पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया था। इस केस के बाद पुलिस ने आरोपित के फोन की जांच की तो उसमें आठ युवतियों के वीडियो मिले। इसके बाद पुलिस ने उन युवतियों से संपर्क किया तो लगभग सभी पीड़िताएं टीआईटी कॉलेज की निकलीं। बुर्का पहनने को कहता था, जबरन मांस भी खिलाया उन्होंने बताया कि फरहान ने दोस्ती कर उनसे दुष्कर्म किया। साथ ही उन्हें धर्मांतरण के लिए प्रताड़ित किया। किसी को बुर्का पहनने को कहता तो किसी को जबरन मांस खिलाया। इस पूरी प्रकरण में उसका दोस्त अली, साहिल, साद, नबील और अबरार भी शामिल हैं। अली दो मामलों में दुष्कर्म का आरोपित है। डांस क्लास के नाम पर देह व्यापार का आरोप साथ ही साहिल पर डांस क्लास के जरिए देह व्यापार का आरोप है। साद आरोपित फरहान को गांजा पहुंचाता था, जिसे वे जबरन पीड़िताओं को पिलाते थे। नबील व अबरार इन करतूतों के लिए उन्हें अपने किराये का कमरा उपलब्ध करवाते थे। पहले केस में चालान पेश किया गया है। अगले सप्ताह तक सभी प्रकरणों में चालान पेश किए जाएंगे।

भारत की आधी-अधूरी तैयारी को देख नर्वस थे मोर्ने मोर्कल, कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम को दिया ये ‘गुरुमंत्र’

बेकेनहैम (केंट) भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के अनुसार इंग्लैंड की परिस्थितियों में निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम को लाल गेंद से खेलने का कम मौका मिला जिससे वह थोड़ा नर्वस थे। नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत पांच मैचों की सीरीज के साथ अपने नए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत करेगा। मोर्कल ने भारत के अभ्यास सत्र से इतर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड में निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण है और जब हम अभ्यास करते हैं तो इसमें निरंतरता होती है, मैदान के बाहर भी निरंतरता होती है। हमारे खिलाड़ियों को उस प्रक्रिया को ढूंढना होगा जो उनके खेल के अनुकूल हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बहुत विविधता है। हमारे आक्रमण में विविधता है, हमारे पास अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए वे ऐसा कर सकते हैं और साथ ही ‘बेसिक्स’ (बुनियादी चीजों) पर भी अच्छी तरह से अमल कर सकते हैं।’’ भारत ने आखिरी बार इस साल जनवरी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान लाल गेंद से क्रिकेट खेला था। इसके अलावा, मौजूदा टीम में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन सहित कई खिलाड़ी पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेंगे। मोर्कल ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर मैं अभी तक की तैयारी से बहुत खुश हूं। हमने हाल में लाल गेंद से कम क्रिकेट खेली है जिससे मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन पिछले तीन दिनों में खिलाड़ियों ने जिस तरह से अभ्यास किया उसे देखकर अच्छा लगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास एक शानदार टीम है। यह बेहद ऊर्जावान है और आपको इसी की जरूरत है। आपको टेस्ट श्रृंखला में आत्मविश्वास के साथ उतरना होगा और टीम भावना रखनी होगी।’’ दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने टीम के अभ्यास सत्रों के संदर्भ में कहा कि अब तक परिस्थितियां काफी हद तक तेज गेंदबाजों के अनुकूल रही हैं। मोर्कल ने कहा, ‘‘अब तक के दो दिन के अभ्यास में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल थीं। यह बल्लेबाजों के लिए परीक्षा की घड़ी थी, जिससे उन्हें आगामी चुनौती के लिए तैयार होने में भी मदद मिली।’’ भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स में शुरू होगा।  

पैट कमिंस की इस परफॉर्मेंस ने आकाश चोपड़ा को खूब इंप्रेस किया, कहा-कमिंस जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने WTC फाइनल के दूसरे दिन मैच को अपनी टीम की ओर मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कंगारू टीम महज 212 रन बोर्ड पर ला पाई। ऐसे में कप्तान को गेंदबाजों के साथ मिलकर मेहनत करनी थी। पैट कमिंस खुद आगे आए और 6 विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीका को 138 के स्कोर पर ढेर कर दिया। कमिंस ने अपने इस 6 विकेट हॉल के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े। वह WTC 2025 में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।   पैट कमिंस की इस परफॉर्मेंस ने आकाश चोपड़ा को खूब इंप्रेस किया। उन्होंने कहा कि कमिंस जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहले सत्र में अच्छा खेला, लेकिन उसके बाद पैट कमिंस आए। उन्होंने छह विकेट चटकाए। क्या गेंदबाज है। वह शायद थोड़ा कम मशहूर है क्योंकि उसके साथ मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड हैं। हालांकि, कप्तान पैट कमिंस और गेंदबाज पैट कमिंस सुपरस्टार हैं। उन्होंने इस WTC चक्र में सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। वह जसप्रीत बुमराह से आगे निकल गए हैं।” बता दें, पैट कमिंस के नाम अब WTC 2025 में 6 पांच विकेट हॉल के साथ सर्वाधिक 79 विकेट हो गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा है जिन्होंने कुल 78 विकेट चटकाए थे। कमिंस के आगे अभी एक और पारी शेष है, ऐसे में वह इन नंबर्स में और इजाफा कर सकते हैं। बात मुकाबले की करें तो, दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना चुकी है। कंगारुओं के पास 218 रनों की लीड है।  

स्वास्थ्य सचिव के सामने एसएमएस अस्पताल के इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में अचानक लगी आग, टला बड़ा हादसा

जयपुर जयपुर के प्रतिष्ठित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में अचानक आग लग गई। घटना के समय अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव का दौरा भी चल रहा था, जिससे प्रशासन की गतिविधियां और तेज हो गईं। मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया ऑपरेशन थिएटर में धुंआ भरने के कारण वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकाला गया। अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकलकर्मियों और अस्पताल स्टाफ की मुस्तैदी से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, जो राहत की बात रही। इमरजेंसी सेवाएं कुछ देर रहीं बाधित आग की वजह से अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं। हालांकि, हालात पर जल्दी नियंत्रण पा लिया गया और सेवाएं बहाल कर दी गईं। सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, जांच के आदेश घटना के बाद एसएमएस अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट तलब कर ली है। मामले की जांच जारी है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पुख्ता कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इमरजेंसी क्षेत्रों में अग्निशमन उपायों की समीक्षा की जाएगी और तकनीकी सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।  

ग्वालियर समेत 12 जिलों में आज चलेगी लू, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 15-16 जून को भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में जून की भीषण गर्मी लोगों पर भारी पड़ रही है। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से प्रदेश में इसकी एंट्री नहीं हो पाई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी हिस्से के पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा में 24 घंटे में ढाई से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। इसी दौरान मानसून भी प्रदेश में एंटर हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले आज शुक्रवार को उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 12 जिलों में लू का अलर्ट है। 15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट  मध्यप्रदेश में 15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से के पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा में 24 घंटे में ढाई से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। इसी दौरान मानसून भी प्रदेश में एंटर हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले शुक्रवार को उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के 12 जिलों में लू का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। हालांकि, अब मानसून के सक्रिय होने की हल चल तेज हुईं है। ऐसे में मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एंटर होने की संभावना जताई है। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने अगले 4 दिन का अनुमान भी जारी किया है। जिसमें शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर में लू का अलर्ट है। भोपाल, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और बारिश होने की संभावना है। 14 जून को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में गरज-चमक और बारिश के आसार है। वहीं, 15 और 16 जून को दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यानी, मानसून इन्हीं दो दिन के अंदर प्रवेश करेगा। पिछले 2 दिन से प्रदेश में मौसम फिर से बदला है। दिन में भीषण गर्मी का असर है, जबकि रात में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार को इंदौर में शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, बुरहानपुर, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, धार, विदिशा, सागर, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, शाजापुर, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, भोपाल, आगर-मालवा, देवास, सीहोर और खंडवा में भी मौसम बदला रहा। इंदौर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ग्वालियर, मुरैना, धार समेत कई जिलों में भी बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण गर्मी का असर भी है। गुरुवार को 22 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। सबसे गर्म छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव रहे। खजुराहो में 45.8 डिग्री और नौगांव में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।प्रदेश के 5 बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.2 डिग्री रहा। उज्जैन में 43.5 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह टीकमगढ़ में 44.7 डिग्री, शिवपुरी में 44 डिग्री, शाजापुर, गुना-नर्मदापुरम में 43.7 डिग्री, नरसिंहपुर में 43.4 डिग्री, रतलाम में 43.2 डिग्री, सतना में 43 डिग्री, सीधी-रीवा में 42.6 डिग्री, धार-दमोह में 42.4 डिग्री, सागर में 42.2 डिग्री, उमरिया में 41.5 डिग्री और खरगोन में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे गर्म रहा छतरपुर जिला, खजुराहो में पारा 45.8 डिग्री पहुंचा प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण गर्मी का असर भी है। गुरुवार को 22 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। सबसे गर्म छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव रहे। खजुराहो में 45.8 डिग्री और नौगांव में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।प्रदेश के 5 बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.2 डिग्री रहा। उज्जैन में 43.5 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह टीकमगढ़ में 44.7 डिग्री, शिवपुरी में 44 डिग्री, शाजापुर, गुना-नर्मदापुरम में 43.7 डिग्री, नरसिंहपुर में 43.4 डिग्री, रतलाम में 43.2 डिग्री, सतना में 43 डिग्री, सीधी-रीवा में 42.6 डिग्री, धार-दमोह में 42.4 डिग्री, सागर में 42.2 डिग्री, उमरिया में 41.5 डिग्री और खरगोन में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार 43 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड इस बार गर्मी में भी लगातार 43 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड बना है। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 7 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 43 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिरा या आंधी चली। 44वें दिन आंधी-बारिश का दौर थमा रहा, लेकिन इसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। बुधवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज आंधी चली। ओले, आकाशीय बिजली के गिरने और आंधी का असर भी देखा गया। गुरुवार को भी मौसम बदला रहा। गुरुवार को 22 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण गर्मी का असर भी है। गुरुवार को 22 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। सबसे गर्म छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव रहे। खजुराहो में 45.8 डिग्री और नौगांव में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।प्रदेश के 5 बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.2 डिग्री रहा। उज्जैन में 43.5 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री और जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 14 जून को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में गरज-चमक और बारिश के आसार है। वहीं, 15 और 16 जून को दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यानी, मानसून इन्हीं दो दिन के अंदर प्रवेश करेगा। इस साल मई में टूटे रिकॉर्ड, गर्मी की बजाय आंधी-बारिश पूरे मई महीने में आंधी, बारिश और ओले वाला मौसम रहा। एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब प्रदेश के किसी न किसी जिले में आंधी-बारिश न हुई हो। एमपी में ऐसा पहली बार हुआ। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत कुल 53 जिले भीग गए। सिर्फ निवाड़ी ही ऐसा जिला रहा, जहां बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन … Read more

सीरीज शुरू होने से पहले ही भारत वापस लौटे टीम इंडिया के हेड कोच, सामने आई ये वजह

नई दिल्ली  भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से कुछ दिन पहले इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज होने वाली है। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। हालांकि सीरीज शुरू होने से एक सप्ताह पहले गौतम गंभीर भारत लौट गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर को अपनी मां के दिल का दौरा पड़ने के कारण स्वदेश लौटना पड़ा।   भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को 11 जून को दिल का दौरा पड़ा। जिसके कारण पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को इंग्लैंड दौरे को बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर 17 जून तक टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट लीड्स में शुरू होगा। भारतीय टीम पिछले सप्ताह इंग्लैंड पहुंची थी, जहां टीम ने आगामी सीरीज के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। यह सीरीज 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम का कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, उसके बाद दूसरा टेस्ट दो से छह जुलाई तक एजबेस्टन में होगा। तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स में, चौथा 23 से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में और पांचवां तथा अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में खेला जाएगा।  

मंडला में हुई फिल्मी स्टाइल में युवती की kidnapping बाइक पर जबरन उठा ले गए बदमाश

 मंडला  मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक हफ्ते के अंदर ही किडनैपिंग की दूसरी वारदात सामने आई है। इसमें कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कटरा से एक युवती को दो बदमाश जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। किडनैप कर युवती को बाइक पर ले जाते बदमाशों का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंडला जिले में इस तरह के अपराध बढ़ने लगे हैं। इसके पहले खटिया थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक का अपहरण केवल इस बात पर कर लिया गया था कि उसकी बहन ने युवक से शादी करने पर इन्कार कर दिया था। बताया गया कि ग्राम कटरा में 19 वर्षीय छात्रा को स्किल कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से किडनैप किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार दो युवक स्किल कम्प्यूटर सेंटर के बाहर आए और छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। घटना के दौरान उसके साथ मौजूद सहेली ने बताया कि युवकों ने छात्रा को फोन कर बाहर बुलाया। उसने सहेली से कहा कि मेरे भाई सामान देने आए हैं, तुम दूर खड़ी रहो। कुछ देर बातचीत के बाद उन्होंने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाया और तेजी से भाग निकले। इस पूरी घटना का वीडियो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने बना लिया, जिसमें दो युवकों के बीच एक लड़की बैठी दिखाई दे रही है। सहेली ने तत्काल सेंटर संचालक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद युवती के परिवार वालों को घटना के बारे में बताया गया। वो तत्काल कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर रही पुलिस कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। इसके अलावा स्वजनों ने पुलिस को कुछ संदेहियों के नाम भी बताए हैं। उनका भी पुलिस पता कर रही है। भाई को कर लिया था अगवा पिछले दिनों खटिया थाना के टाटरी चौकी क्षेत्र में अपहरण का मामला आया था। जहां 12 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया था। युवती ने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी युवती के भाई को कार में किडनैप कर ले गए थे। पुलिस ने उसे 24 घंटे के अंदर छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिय था। मंडला जिले में अब पुलिस के सामने इस तरह की चुनौती बढ़ते जा रही है।

नीदरलैंड ने पार किया वनडे इतिहास का तीसरा बड़ा रन चेज, O’Dowd ने खेली शानदार पारी

नई दिल्ली  स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के बीच 12 जून को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 2023-27 का 79वां मैच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 743 रन बनाए। इस दौरान दो बल्लेबाजों ने 150 रन का आंकड़ा भी पार किया, वहीं इनमें से एक बल्लेबाज दोहरे शतक से मात्र 9 रन से चूका। इस मैच में वनडे क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी चेज हुआ। जी हां, इन सभी रिकॉर्ड्स के चलते यह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आईए एक नजर डालते हैं SCO vs NED मैच में क्या-क्या हुआ- टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 369 रन बोर्ड पर लगाए। टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से ने अहम रोल अदा किया। उन्होंने अपने ODI करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 14 चौकों और 11 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 191 रन बनाए। हालांकि वह मात्र 9 रनों से अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए। उनके अलावा कप्तान मैथ्यू क्रॉस ने 59 रनों की शानदार पारी खेली। जॉर्ज मुन्से की यह पारी किसी एसोसिएट टीम के खिलाड़ी द्वारा खेली गई ODI क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है। वनडे में एसोसिएट खिलाड़ी द्वारा हाईएस्ट स्कोर- 191 – जॉर्ज मुन्सी स्कॉटलैंड बनाम नेथ, आज 177 – पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड बनाम कनाडा, 2010 175 – कैलम मैकलियोड स्कॉटलैंड बनाम कनाडा, 2014 173* – जसकरन मल्होत्रा यूएसए बनाम पीएनजी, 2021 इस स्कोर का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम के लिए भी उनके सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ’डॉड चमकें जिन्होंने 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 158 रनों की पारी खेल डाली। मैक्स ओ’डॉड की पारी की सबसे अच्छी बात यह रही कि वह अंत तक नाबाद रहे और टीम की जीत सुनिश्चित की। नीदरलैंड्स ने 370 रनों के इस टारगेट को 4 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास का चेज किया गया दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है। लिस्ट में नंबर-1 पर SA vs AUS मैच है जब साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2006 में 434 रन चेज किए थे। वनडे क्रिकेट के इतिहास में सफल रनचेज में सबसे बड़ा स्कोर- SA vs AUS- 438, 2006 में SCO vs NED- 374, 2025 में SA vs AUS- 372, 2016 में ENG vs WI- 364, 2019 में IND vs AUS- 362, 2013 में नीदरलैंड का सबसे बड़ा रन चेज  स्कॉटलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड के लिए मुंसे ने 150 गेंदों पर 14 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 191 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मैथ्यू क्रॉस ने 59 रन बनाए। स्कॉटलैंड ने इस तरह नीदरलैंड्स के सामने बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में नीदरलैंड के लिए ओ डोड 130 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 158 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह नीदरलैंड की इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत है। ओ डोड के अलावा तेजा निदामानुरु ने 51 और नोह क्रोएस 50 ने रनों का योगदान दिया। नीदरलैंड और स्कॉटलैंड ने मिलाकर इस मैच में कुल 743 रन बनाए।  बड़ी टीमों को पीछे छोड़ा  यह वनडे इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है। वनडे में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट पर 438 रन बनाए थे। इस सूची में दूसरे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका ही है। अब इस लिस्ट में नीदरलैंड का नाम भी जुड़ गया है और उसने भारत और इंग्लैंड जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।  

इंदौर में प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चल रही मेट्रो ट्रेन में अब यात्रियों की संख्या कम होने लगी

इंदौर मई 2025 को 6.3 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर कमर्शियल सेवा शुरू करने के बाद शुरुआती हफ्ते में मुफ्त सुविधा से 50,000 से अधिक लोग ने सफर किया, लेकिन 8 जून से किराया लागू होने के बाद यात्री संख्या 20,000 से नीचे आ गई। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, किराया 20-30 रुपये है। लोग कहते हैं कि छोटा रूट और कम स्टेशन होने से वे बस या ऑटो चुन रहे हैं। डिस्काउंट स्कीम शुरू की गई, मगर इसका असर सीमित रहा। मेट्रो का कॉरिडोर गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक है, जिसमें 5 स्टॉप हैं। किराया लागू होने के बाद पहले तीन महीनों के लिए छूट दी गई—दूसरे हफ्ते 75%, तीसरे हफ्ते 50%, और तीसरे महीने तक 25%। फिर भी, लोग मेट्रो कम चुन रहे हैं। रेडिसन स्क्वायर तक लाइन बढ़ने से स्थिति सुधर सकती है। AICTSL बसों के साथ जोड़ने की योजना भी है। इंदौर मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार 31 मई को मेट्रो का उद्घाटन हुआ और 8 जून तक यात्रियों को फ्री सफर कराया गया। इस दौरान 1 जून को 26,803 और 8 जून को 18,087 यात्रियों ने ट्रेन का सफर किया। किराए में छूट के साथ 9 जून से किराया और टिकट अनिवार्य हुआ। इस दिन 4022 यात्रियों ने ही सफर किया। 10 जून का यह संख्या 3350 रह गई और बुधवार को लगभग 3 हजार। कार्पोरेशन के अधिकारियों को वीक एंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 15 जून तक मिलेगी किराए में छूट इंदौर मेट्रो में दो स्टेशनों के बीच सफर करने पर 5 रुपए और पांच स्टेशनों तक यात्रा करने पर 8 रुपए का टिकट लग रहा है। 8 से 15 जून तक मेट्रो किराए में 75% की छूट दी जा रही है। देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन (गांधी नगर) से मेट्रो में चढ़कर पांचवें स्टेशन वीरांगना झलकारी बाई (टीसीएस) स्टेशन पर उतरने पर यात्री को 8 रुपए किराया देना होगा। यदि यात्री वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन से वापस देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन तक यात्रा करता है, तो उसे फिर से 8 रुपए का टिकट लेना होगा। कमी की वजह किराया या पहुंच? किराया लागू होना यात्री कमी का बड़ा कारण है। 20-30 रुपये छोटी दूरी के लिए महंगा लगता है। सुपर कॉरिडोर में IT कर्मचारी मेट्रो लेते हैं, मगर आम लोग ऑटो और बस को सस्ता मानते हैं। केवल 5 स्टेशन और 6.3 किमी का रूट सीमित है। स्टेशनों तक पहुंचने में समय और खर्च बढ़ता है। लोग सुविधा और लागत देखकर बस या ऑटो लेते हैं। मेट्रो का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। सुविधाएं और चुनौतियां मेट्रो में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स, QR-कोड टिकट, और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं हैं। ट्रेनें एयर-कंडीशंड हैं, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर स्पेस और दृष्टिबाधितों के लिए ऑडियो सिस्टम है। मगर टिकटिंग अभी मैनुअल है, क्योंकि ऑटोमैटिक सिस्टम की जांच चल रही है। थर्ड रेल और AI-बेस्ड कंट्रोल पर्यावरण-अनुकूल हैं। रूट विस्तार में देरी चुनौती है। रेडिसन स्क्वायर तक लाइन पूरी होने तक बड़ा बदलाव मुश्किल है।

मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का मानसून सत्र की आहट, ई-विधान के जरिये पूरी कार्रवाई होगी, तैयारियां तेजी से चल रही

भोपाल  मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा का छठवां सत्र यानि मानसून सत्र की आहट आ रही है। मार्च के बाद अब जुलाई के आखिरी दिनों में शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस बार विधानसभा में ई-विधान के जरिये पूरी कार्रवाई की जानी है, इसके लिए भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विधानसभा सचिवालय ने इस सत्र के लिए पूरी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव के बीच चर्चा के बाद सत्र की अवधि और सत्र शुरू करने की तारीख पर निर्णय हो जाएगा। सचिवालय खरीदेगा आल इन वन कम्प्यूटर ई-विधान को लेकर विधानसभा सचिवालय विभागीय तौर पर तेजी से काम कर रहा है। ई-विधान की तैयारियों के बीच विधानसभा सचिवालय द्वारा 35 आल इन वन कम्प्यूटर खरीदे जाने हैं। इस कंप्यूटर की खास बात यह होती है कि इसमें सीपीयू, मॉनिटर, बैटरी बैकअप, स्पीकर सभी एक साथ होते हैं। इसके लिए अलग से पार्ट्स नहीं खरीदने पड़ते। ई-विधान को सभी राज्यों में बढ़ावा भारत सरकार डिजिटल इंडिया की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसलिए ई-विधान को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे NeVA (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) कहा जाता है। भारत सरकार मिशन मोड में इस परियोजना पर काम कर रही है। सभी राज्य विधान मंडलों को डिजिटल और कागज रहित बनाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इसका टारगेट सभी राज्य विधान मंडलों को पेपरलेस करना, विधायी प्रक्रिया को ऑनलाइन करना है। जिसमें प्रश्न पूछना, विधेयक पेश करना और चर्चा करना शामिल है। होंगे कई फायदे इसके अलावा विधायकों के बीच सूचना और दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी इसी माध्यम से होगा। साथ ही सार्वजनिक पोर्टल पर विधायी सामग्री प्रकाशित करने, सदन की कार्रवाई को डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करने और सार्वजनिक करने की प्रक्रिया इसमें अपनाई जाएगी। ई-ऑफिस सिस्टम कर रहा काम गौरतलब है कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में ई-आफिस सिस्टम ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। ई-विधान सिस्टम लागू करने के साथ ही मानसून सत्र में भेजे जाने वाले जवाब भी ई-ऑफिस से भेजे जाएंगे। इसको लेकर विभाग प्रमुखों ने अधीनस्थ अफसरों और जिला अधिकारियों से कहा है कि विधानसभा के मानसून सत्र के प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण, याचिका आदि इसी माध्यम से ही भेजे जाएं। सरकार विधानसभा से संबंधित प्रक्रिया को भी ई-ऑफिस के दायरे में ला रही है। यानी इस बार का सत्र पूरी तरह डिजिटल हो सकता है।

योगराज सिंह ने कहा, ‘मैं टेस्ट क्रिकेट को मानता हूं, वैभव सूर्यवंशी पर उठाए सवाल, ’50 ओवर भी नहीं खेल सकते, 5 दिन क्या खेलेंगे’

नई दिल्ली वैभव सूर्यवंशी यानी आईपीएल 2025 की सबसे बड़ी खोज। महज 14 वर्ष की उम्र लेकिन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने हुए इस वंडर बॉय ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंद में सेंचुरी ठोक दी। बिहार से ताल्लुक रखने वाला ये लड़का क्रिकेट की दुनिया की नई सनसनी बन गया। कुछ फैंस तो उसमें महान सचिन तेंदुलकर का अक्स तक देखने लगे। इस बीच पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की क्षमता पर सवाल उठाए हैं।   योगराज सिंह ने कहा, ‘मैं टेस्ट क्रिकेट को मानता हूं। क्या आप 5 दिन तक खेल पाएंगे? असली इम्तिहान तो यही है। 50 ओवर- ठीक है। 20 ओवर भी ठीक है। मैं इन फॉर्मेट पर नहीं जाता। लेकिन ये फॉर्मेट हैं तो आपको इतना तो फिट होना ही चाहिए कि सभी तीनों फॉर्मेट खेल सकें। आप संघर्ष क्यों करते हैं? इसलिए कि आप सिर्फ टी-20, आईपीएल और 50 ओवर पर ध्यान दे रहे हैं। आज तो 50 ओवर्स भी नहीं खेल सकते।’ योगराज सिंह ने क्रिकेट प्रशासकों और कोचों पर भी जुनून की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘सभी कोच और सभी प्रशासक एयर कंडिशन में बैठना चाहते हैं और काम करना चाहते हैं। यहां मैं 48 डिग्री सेल्सियस में इस जुनून के साथ हूं कि युवराज सिंह जैसे और ज्यादा शानदार क्रिकेटर उभरें।’  

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर PM मोदी का पोस्ट- ‘तबाही का मंजर दुखद, मौतों को शब्दों में बयां नहीं कर सकते’

अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद जाकर विमान हादसे वाली का जायजा लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मोदी अस्पताल के सी7 वार्ड में भी गए जहां 25 घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से भी बातचीत की। इस दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी समेत तमाम बड़े मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे वाली जगह और अस्पताल का दौरान करने के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है। पीएम ने लिखा, ‘’अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और हृदय विदारक तरीके से हुई मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, वह आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।” पीएम मोदी ने दूसे पोस्ट में लिखा, ”आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।” गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171) विमान टेकऑफ के दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। विमान में 242 लोग सवार थे जिसमें 230 यात्री एवं 12 चालक दल के सदस्य थे। इनमें से 241 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। इस भयानक हादसे में भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश ही एकमात्र जीवित बचे हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

बिहार, झारखंड, बंगाल में बारिश के साथ ओले-बिजली का अलर्ट, IMD ने दी बड़ी जानकारी, 17 जून से…

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी-तूफान, लू और गरम के साथ-साथ आर्द्र मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत से लेकर उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों तक मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। मध्य प्रदेश और ओडिशा में 13 से 18 जून तक भारी बारिश हो सकती है। गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 जून को भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी। खासकर 13 व 14 जून को पश्चिम राजस्थान में भीषण लू पड़ने की संभावना है। दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 14 और 15 जून को तमिलनाडु और केरल में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट है। साथ ही कई स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 13 से 18 जून के बीच तेज बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी की आशंका है। मौसम विभाग ने 13 से 15 जून तक कोंकण और गोवा में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मराठवाड़ा और घाट क्षेत्रों में भी 13 व 14 जून को भारी बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। 16 से 18 जून के बीच असम, मेघालय और अन्य राज्यों में अति भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्म रातों और गरम मौसम से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

इजरायल ने ईरान पर शुरू किया हमला, तेहरान के परमाणु और सैन्य लक्ष्यों को बनाया निशाना, जानिए आखिर क्या वजह

तेहरान  इजरायल ने अब ईरान पर हमला करना शुरू कर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल ने शुक्रवार, 13 जून की सुबह कहा कि उसने ईरान पर हमला किया है, और ईरानी मीडिया ने कहा कि ईरान की राजधानी तेहरान में विस्फोटों की आवाज सुनी गई. इजरायल की तरफ से ईरान पर हमला उस समय शुरू हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच एक नए न्यूक्लियर डील पर पहुंचने के अब तक के प्रयास नाकाम साबित हुए हैं और पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है.  इजरायल को अब यह भी आशंका है कि उसके हमले के बाद तेहरान उसपर मिसाइल और ड्रोन हमला कर सकता है, इसी आशंका में इजरायल आपातकाल की घोषणा कर दी है. उसने अपने एयर स्पेस को भी पूरी तरह बंद कर दिया है. हालांकि इजरायल के हमले के बाद अमेरिका ने पूरी तरह से पल्ला झाड़ते हुए ईरान को मैसेज दे दिया है कि यह इजरायल की एकतरफा कार्रवाई थी, इसमें अमेरिका का कोई हाथ नहीं. ईरान के परमाणु और सैन्य लक्ष्यों पर हमला एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने कहा कि इजरायल “दर्जनों” परमाणु और सैन्य लक्ष्यों पर हमला कर रहा है. अधिकारी ने कहा कि ईरान के पास कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री है. रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक बयान में कहा, “ईरान के खिलाफ इजरायल राज्य द्वारा पूर्वव्यापी हमले के बाद, तत्काल समय सीमा में इजराइल देश और इसकी नागरिक आबादी के खिलाफ एक मिसाइल और यूएवी (ड्रोन) हमले की उम्मीद है.” नाम न छापने की शर्त पर दो अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इजरायल ने ईरान पर हमले करना शुरू कर दिया है और ऑपरेशन में कोई अमेरिकी सहायता या भागीदारी नहीं थी. सीएनएन ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कैबिनेट बैठक बुलाई है. ईरान के सरकारी टीवी ने कहा कि तेहरान में कई विस्फोट सुने गए और देश की वायु रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस सिस्टम) पूरी तरह अलर्ट पर है. दोनों देशों के अधिकारियों और उनके ओमानी मध्यस्थों के अनुसार, अमेरिकी और ईरानी अधिकारी रविवार को ओमान में तेहरान के बढ़ते यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम पर छठे दौर की वार्ता (न्यूक्लियर डील की वार्ता) करने वाले थे. लेकिन बातचीत में गतिरोध बनता दिख रहा है. जानिए आखिर इजरायल ने ईरान पर क्यों किया इतना बड़ा हमला?   ईरान ने पुष्टि की है कि इजरायली हमले में नतांज परमाणु साइट तबाह हो गया है. नतांज वो जगह है जहां ईरान यूरेनियम इनरिचमेंट कर रहा था. यूरेनियम को इनरिच करने के बाद ही इससे परमाणु बम बनाया जाता है.  यही नहीं इजरायल ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को मारने का दावा किया है. इजरायल ने ईरान के टॉप सैन्य कमांडरों को मार डाला है. इसके अलावा इजरायली सेना ने ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को पंगु कर दिया है.  इजरायल ने ईरानी एयर डिफेंस को भेदते हुए अपने फाइटर प्लेन तेहरान के आसमान में उतार दिए और अपने हमले को अंजाम दिया.  लेकिन सवाल है कि इजरायल ने इतना बड़ा हमला क्यों किया? ये हमला इतना बड़ा है कि इसके आउट आफ कंट्रोल हो जाने की आशंका है और ये पूर्ण युद्ध में तब्दील हो सकता है. आखिर इजरायल ने इतना बड़ा, इतना घातक और इतना प्रचंड प्रहार क्यों किया.  इसका जवाब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने एक वीडियो जारी कर दिया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “दशकों से, तेहरान के तानाशाह बेशर्मी से खुलेआम इजरायल के विनाश का आह्वान करते रहे हैं.उन्होंने अपने नरसंहारक बयानों को परमाणु हथियार विकसित करने के कार्यक्रम के साथ समर्थन दिया है. हाल के वर्षों में, ईरान ने नौ परमाणु बमों के लिए पर्याप्त उच्च-संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन किया है. नौ,” ईरान से किस बात का डर इजरायल को सताता है? दरअसल इजरायल को डर सताता आ रहा है कि अगर ईरान ने परमाणु बम बना लिया तो ईरान की ये कामयाबी इजरायल के वजूद को ही खत्म कर सकती है. इसलिए इजरायल किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु बम हासिल होने नहीं देना चाहता है. अमेरिका भी यही चाहता है कि ईरान किसी भी हालत में परमाणु बम न बनाए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि ईरान परमाणु बम नहीं बना सकता है. अमेरिका किसी भी हालत में ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देगा.  लेकिन ईरान इसे अपनी सुरक्षा के जरूरी बताता है और हर हाल में परमाणु बम बनाना चाहता है. इसके लिए ईरान इजरायल-अमेरिका से किसी तनाव को लेने पर आमदा है. हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने कहा था कि अमेरिका या इजरायल नहीं बताएगा कि हमें परमाणु कार्यक्रम रखना चाहिए या नहीं? खामेनेई ने कहा था कि अमेरिका हमारे परमाणु कार्यक्रम को कमजोर नहीं कर पाएगा और तेहरान अपने यूरेनियम संवर्धन कार्य को नहीं छोड़ेगा.    ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा है. ईरान द्वारा समर्थित हमास और हिजबुल्लाह जैसे समूहों के हमलों, खासकर 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले, ने तनाव को और बढ़ाया. ईरान का 1 अक्टूबर 2024 को इजरायल पर मिसाइल हमला भी इस जवाबी कार्रवाई का कारण बना. इजरायल का मानना था कि ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को नष्ट करना क्षेत्रीय स्थिरता और उसकी सुरक्षा के लिए जरूरी था.  नेतन्याहू ने ईरान पर इजरायली हमले की वजह बताते हुए कहा कि इजरायल ने नाजी नरसंहार से सबक सीखा है और “फिर कभी ऐसा नहीं होगा” का संदेश दिया है, इजरायल ने कसम खाई कि उनका देश ईरानी शासन द्वारा किए गए परमाणु नरसंहार का शिकार नहीं बनेगा. उन्होंने जोर देकर कहा, “इजराइल उन लोगों को कभी भी उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के साधन विकसित करने की अनुमति नहीं देगा जो हमारे विनाश का आह्वान करते हैं. आज रात इजरायल उन शब्दों को कार्रवाई के साथ समर्थन देता है.” इन खतरों को अगली पीढ़ी के लिए नहीं छोड़ सकते नेतन्याहू ने कहा हमने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया. हमने ईरान के परमाणु हथियारीकरण कार्यक्रम के केंद्र पर हमला किया. हमने नतांज़ में ईरान की मुख्य संवर्धन सुविधा को निशाना बनाया. हमने ईरानी बम पर काम कर रहे ईरान … Read more

राजा के हत्या हत्यारों ने महिला की हत्या कर शव को सोनम का बताने की थी प्लानिंग

इंदौर  राजा रघुवंशी के हत्यारों की योजना किसी महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने की थी, ताकि उसे राजा की पत्नी सोनम का शव बताया जा सके और सोनम सच्चाई सामने आने तक कुछ और दिनों तक छिपी रहे। मेघालय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मेघालय पुलिस को यह भी पता चला कि सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड था और वह सह-साजिशकर्ता थी। सोनम से पूछताछ के पहले दिन उसके कथित प्रेमी राज और तीन अन्य ने यह भी खुलासा किया कि वह (सोनम) बुर्का पहनकर मेघालय से भागी थी और टैक्सी, बस और ट्रेन जैसे विभिन्न परिवहन साधनों का उपयोग करके मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंची थी। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने को बताया कि राजा की हत्या की साजिश 11 मई को सोनम के साथ उसकी शादी से ठीक पहले इंदौर में रची गई थी तथा इसका मास्टरमाइंड राज कुशवाह है, जबकि सोनम ने इस साजिश के लिए सहमति जताई थी। राज का चचेरा भाई भी शामिल पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने कहा, ‘‘तीनों युवक दोस्त थे और उनमें से एक राज का चचेरा भाई है। यह हत्या की सुपारी देने का कोई मामला नहीं है। हां, योजना हत्या की थी और उन्होंने अपने दोस्त राज की मदद करने के लिए ऐसा किया।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज ने उन्हें खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए थे। उन्होंने बताया कि वारदात की योजना फरवरी में इंदौर में शुरू हुई थी और उन्होंने राजा की हत्या के बाद सोनम के वहां से फरार होने के तरीके सोचे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों की एक योजना यह थी कि लोगों को विश्वास दिलाया जाए कि वह झरने में बह गई होगी। दूसरी योजना यह थी कि किसी अनजान महिला की हत्या कर दी जाए, उसके शव को दोपहिया वाहन पर लाद दिया जाए, शव को जला दिया जाए और दावा किया जाए कि यह सोनम का शव है। हालांकि, कोई भी योजना सफल नहीं हुई।’’ गुवाहाटी में ही राजा की हत्या करने की योजना बनाई अधिकारी के मुताबिक, आरोपी नव-विवाहित जोड़े के 19 मई को असम पहुंचने से कुछ दिन पहले गुवाहाटी आए थे और उन्होंने पहले गुवाहाटी में ही राजा की हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे लोग एक साथ वेइसाडोंग वाटरफॉल के लिए निकले और वहां तीनों ने असम से खरीदी गई कुल्हाड़ी से राजा पर हमला कर दिया तथा अपराह्न दो बजे से 2.18 बजे के बीच सोनम के सामने राजा की हत्या कर दी और शव को एक खाई में फेंक दिया। अधिकारी के अनुसार, सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दे दिया, क्योंकि उसकी शर्ट पर खून के धब्बे थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी स्कूटर से वीसावडोंग के लिए निकले और आकाश ने बाद में रेनकोट फेंक दिया, क्योंकि उस पर भी खून के धब्बे थे। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने सोनम और राजा द्वारा किराए पर लिया गया दोपहिया वाहन भी एक स्थान पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जब सोनम के लापता होने की बात सामने आई, तो पुलिस ने रेनकोट और दोपहिया वाहन बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘राज ने विशाल को एक बुर्का दिया था, जिसे उसने सोनम को सौंप दिया। वह उसे पहनकर पुलिस बाजार पहुंची और टैक्सी लेकर गुवाहाटी चली गई। गुवाहाटी से वह बस से सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) पहुंची। वहां से वह पटना और आरा जाने के लिए बस लेती हुई लखनऊ के लिए ट्रेन में सवार हुई। लखनऊ से सोनम बस लेकर इंदौर पहुंचीं।’’ राज घबरा गया और उसने सोनम से कहा… इस बीच, मेघालय की मीडिया ने एक पर्यटक गाइड से बातचीत की, जिसने बताया कि उसने सोनम और राजा को तीन लोगों के साथ देखा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, राज ने सोनम से कहा कि वह इंदौर छोड़कर सिलीगुड़ी में कहीं चली जाए और खुद को अपहरण का शिकार बताए, लेकिन आठ जून को जब सोनम इंदौर से निकली, तो मेघालय से दो पुलिस टीम सादे कपड़ों में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पहुंच गईं। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘जब उत्तर प्रदेश में पहली गिरफ्तारी (आकाश) हुई, तो राज घबरा गया और उसने सोनम से कहा कि वह जहां भी हो, अपने परिवार को फोन करके बताए कि वह अपहरण गिरोह से बचकर भागी है। इस तरह, गाजीपुर में यह पूरा मामला सामने आया।’’ उन्होंने सोचा था कि राजा का शव नहीं मिलेगा, क्योंकि वह बहुत दूर था और पुलिस जांच में एक से दो महीने लग जाएंगे, इसलिए सोनम ने खुद को पीड़ित बताने के बारे में सोचा। 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उनके बयान दर्ज कर रहे हैं। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। एक बार जब हमें स्पष्ट तस्वीर मिल जाएगी-जैसा कि आरोपियों ने अलग-अलग बात कही है-तो हम सबूत इकट्ठा करेंगे और अपराध स्थल पर अपराध के दृश्य को दोहराएंगे।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुलिस इस मामले में अनिवार्य 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर देगी। सोनम (25) को मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोनम पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) के साथ मिलकर भाड़े के तीन हत्यारों के जरिये अपने पति की हत्या कराई, ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके। राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ के जरिये इस वारदात की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए राजा राजा और सोनम 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे। राजा का शव दो जून को एक खड्ड में मिला था, जबकि सोनम घटना के बाद से लापता थी। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस के सामने आठ जून को देर रात आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि कुशवाहा समेत चार आरोपियों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet