LATEST NEWS

निर्मला सीतारमण ने कहा- हमारी अर्थव्यवस्था विश्वास-आधारित शासन के साथ नई ऊंचाइयों को छू सकती है

नई दिल्ली  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत पिछले 11 वर्षों में स्ट्रक्चरल सुधारों ने भारत के व्यापक आर्थिक बुनियादी ढांचे को नया आकार दिया है। वित्त मंत्री ने एक मीडिया आर्टिकल में लिखा कि भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरना कई अनुकूल कारकों पर आधारित है। साथ ही यह अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों जैसे बैंकों, कॉरपोरेट्स, परिवारों, सरकार और एक्सटर्नल सेक्टर की बैलेंस शीट को मजबूत करने के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। वित्त मंत्री सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पिछले 11 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था का ‘ट्विन डेफिसिट प्रॉब्लम से फाइव-बैलेंस शीट लाभ’ तक परिवर्तन पीएम मोदी के नेतृत्व में ठोस नीतिगत प्रयासों का परिणाम है।” उन्होंने आगे कहा कि “जब हम 2014 में सत्ता में आए तो हमारी सबसे पहली प्राथमिकता विकास को पुनर्जीवित करना था। जीएसटी, आईबीसी, आरईआरए और महामारी के वर्षों के दौरान, पीएलआई योजना और ईसीएलजीएस जैसे संरचनात्मक सुधार पेश किए गए, ताकि क्रेडिट-योग्य एमएसएमई को कोरोना से उबरने में मदद मिल सके।” वित्त मंत्री ने अपने आर्टिकल में बताया कि वित्त वर्ष 2013-14 में पूंजी निवेश जीडीपी के 1.7 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 3.2 प्रतिशत हो गया। 11 वर्षों में, 88 हवाई अड्डों का संचालन किया गया, 31,000 किलोमीटर रेल पटरियां बिछाई गईं, मेट्रो नेटवर्क का चार गुना से अधिक विस्तार किया गया, बंदरगाह की क्षमता दोगुनी हो गई और राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई 60 प्रतिशत बढ़ गई। वित्त मंत्री ने अपने आर्टिकल में भारत की गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण प्रगति को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने विश्व बैंक के लेटेस्ट आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने पिछले दशक में अपनी अत्यधिक गरीबी दर को कम करने में प्रगति की है और देश में अत्यधिक गरीबी दर 2011-12 में 27.1 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 5.3 प्रतिशत दर्ज की गई है। वित्त मंत्री के अनुसार, यूपीआई द्वारा शुरू की गई डिजिटल भुगतान क्रांति से लेकर मुद्रा ऋण द्वारा प्रकट उद्यमशीलता की लालसा तक, पिछले 11 वर्षों ने दिखाया है कि जब हम विश्वास-आधारित शासन को नियामक बोझ में कमी और सार्वजनिक वस्तुओं के विस्तार के साथ जोड़ते हैं तो हमारी अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों को छू सकती है।

कवर्धा में यौन शोषण के आरोप में जिम ट्रेनर गिरफ्तार

कवर्धा कवर्धा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले जिम ट्रेनर सूरज सिंह ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, जिम ट्रेनर सूरज सिंह ठाकुर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को महीनों तक शारीरिक शोषण किया. जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने साफ इनकार करते हुए किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली. इस धोखे से आहत पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी सूरज सिंह ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. अब उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

3700 करोड़ से बनेगा यूपी का नया हाईवे, कानपुर से कबरई तक एक नई राह, ग्रीन हाईवे का सपना अब होगा साकार

कानपुर  कानपुर से कबरई तक बनने वाला नया ग्रीन हाईवे 96 गांवों को जोड़ेगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जैसा होगा। 3700 करोड़ के बजट वाले इस प्रोजेक्ट से यातायात सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।   कानपुर से कबरई तक एक नई राह उत्तर प्रदेश को एक नया ग्रीन हाईवे मिलने जा रहा है, जो कानपुर से लेकर महोबा के कबरई तक फोरलेन सड़क के रूप में बनेगा। जानिए इस प्रोजेक्ट से क्या होगा फायदा। ग्रीन हाईवे का सपना अब होगा साकार कानपुर-कबरई ग्रीन हाईवे की डीपीआर भेजी जा चुकी है। 25 जून तक बजट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है जिससे निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। 3700 करोड़ के बजट से बनेगा फोरलेन ग्रीन हाईवे 112 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट कानपुर से महोबा तक फतेहपुर व हमीरपुर जिलों से होकर गुजरेगा और 96 गांवों को जोड़ेगा। गडकरी के आदेश के बाद तेज़ हुआ काम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर इस प्रोजेक्ट की योजना तेजी से बनी। अब डीपीआर को मंजूरी की अंतिम मुहर बाकी है। एनएचएआइ ने की मौके पर समीक्षा बैठक सड़क मंत्रालय के सदस्य विशाल चौहान ने झांसी जाते समय स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तार से समीक्षा की और रिपोर्ट तैयार कर भेजी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की तरह होगा हाईवे यह हाईवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जैसा ही होगा, जो ना सिर्फ यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा। वाहनों का बोझ होगा कम, सफर होगा सुगम कानपुर-सागर मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा। नया ग्रीन हाईवे वैकल्पिक मार्ग के रूप में राहत देगा और ट्रैफिक समस्या घटेगी। क्या होता है ग्रीन हाईवे? जानिए यहां ग्रीन हाईवे ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाला नया मार्ग होता है, जिससे घनी आबादी से बचते हुए विकासशील क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। एनएचएआइ का भरोसा: मंजूरी बस एक कदम दूर एनएचएआइ के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने कहा कि डीपीआर व बजट की मंजूरी को लेकर हमें 25 जून तक सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। गांवों को जोड़ेगा, क्षेत्र को देगा रफ्तार यह ग्रीन हाईवे 96 गांवों को जोड़ेगा, जिससे परिवहन आसान होगा और ग्रामीण इलाकों में रोजगार, कारोबार और सुविधा का विस्तार होगा।  

इजरायल-ईरान के बीच युद्ध बढ़ाएगा डीजल और पेट्रोल के दाम? भारत पर क्या होगा असर

इजरायल गाजा में हमास के खिलाफ लंबे समय से युद्ध लड़ने के बाद इजरायल ने अचानक ईरान पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में ईरान के कई सैन्य और परमाणु ठिकानों के साथ टॉप सैन्य अधिकारी भी मारे गए। इस तनाव की वजह पश्चिमी एशियाई देशों में तेल की सप्लाई प्रभावित होने की भी आशंका है। शनिवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 6 डॉलर बढ़कर अब तक के सबसे ऊंची कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। वहीं इजरायल पर ईरान का पलटवार और भी चिंता की वजह बन गया है। जानकारों का कहना है कि तनाव बढ़ने से आने वाले समय में काफी अस्थिरता होगी। ऐसे में व्यापार और बाजार प्रभावित होंगे। जानकारों का कहना है कि तेल का निर्यात प्रभावित होने की वजह से तेल और गेस की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक एक्सपर्ट ने कहा, सवाल यही पैदा होता है कि इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से क्या निर्यात प्रभावित होगा। पिछली बार भी जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ा था तो कीमतें बढ़ी थीं। हालांकि मामला सुलझने के बाद फिर से सप्लाई शुरू हो गई और कीमतें स्थिर हो गईं। भारत पर क्या प्रभाव जानकारों का कहना है कि भारत ईरान से सीधा ज्यादा तेल नहीं खरीदता है। फिर भी भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी तेल आयात करता है। भारत के लिए चिंता की बात हौरमज की जल संधि है। यह उत्तर में ईरान और दक्षिण में अरब से लगी है। यहां से दुनिया का 20 फीसदी एलएनजी व्यापार होता है। ऐसे में यह चोक पॉइंट साबित हो सकता है। अगर इस रास्ते में कोई भी बाधा आती है तो इराक, सऊदी अरब और यूएई से होने वाली तेल की सप्लाई बाधित होगी। ईरान पहले भी इस रूट को ब्लॉक करने की धमकी दे चुका है। अगर ऐसा होता है तो भारत को आयात करने में मुश्किल आएगी और पेट्रोल-डीजल समीत अन्य फ्यूल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। अब तेल और गैस की कीमतों पर लंबे समय के लिए प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव लंबा खिंचता है या फिर टकराव कम हो जाता है। वहीं ओपेक देशों ने पिछली ही जुलाई में ऐलान किया था कि वे तेल की सप्लाई बढ़ाएंगे। ऐसे में ईरान से सप्लाई कम होने पर भी दुनिया पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। बात भारत की हो तो यहां की ऑइल मार्केट में अच्छी ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन है। ऐसे में हाल में भारत पर कोई असर दिखाई नहीं देगा।  

एयर इंडिया विमान दुर्घटना का खर लगातार जारी है, अब तक 270 लोगों की हो चुकी मौत

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद अब तक कुल 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लाए गए हैं। अस्पताल के चिकित्सकों ने शनिवार को बताया कि अहमदाबाद फायर ब्रिगेड एवं इमरजेंसी सर्विस (एएफईएस) ने विमान दुर्घटनास्थल से पिछले 24 घंटों में एक शव और कुछ मानव शरीर के अंग बरामद किए हैं। अधिकारियों ने पहले मरने वालों की संख्या 265 बताई थी। बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद से 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई 171) विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद मेघाणी नगर में एक मेडिकल हॉस्टल और उसके कैंटीन परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बीजे मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धवल गामेती ने पीटीआई-भाषा से कहा कि विमान दुर्घटनास्थल से अब तक लगभग 270 शव सिविल अस्पताल लाए गए हैं।डीएनए नमूनों का मिलान करके शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया अभी जारी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिए जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर जारी जांच में फोरेंसिक और विमानन विशेषज्ञों की मदद कर रहे हमारे अग्निशमन कर्मियों को शुक्रवार को कैंटीन के मलबे से कुछ शव मिले, जबकि आज सुबह एक शव मिला। एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर केंद्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम भी तैनात की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनएसजी टीम को राहत कार्यों में अन्य एजेंसियों की सहायता के लिए तैनात किया गया है। दुर्घटनास्थल पर हॉस्टल की इमारत में एनएसजी कमांडो देखे गए, जहां दुर्घटना के बाद विमान का पिछला हिस्सा फंस गया था। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी), नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), अहमदाबाद अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस जैसी एजेंसियां ​​जांच में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दिल्ली में कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। मंत्रालय ने कहा कि समिति भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगी और तीन महीने में अपनी रिपोर्ट प्रकाशित करेगी। इस बीच, एआईबी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए छात्रावासों को जांच के लिए खाली करा रहा है। बी जे मेडिकल कॉलेज की डीन मीनाक्षी पारीख ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एआईआईबी) जांच करना (विमान दुर्घटना की) चाहता है। इसके लिए छात्रावास खाली कराए जा रहे हैं। हमने वहां रहने वाले स्नातकोत्तर छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।  

करियर में जरूरी है समझदारी

करियर का चयन करने या नई शुरुआत करने से पहले विचार करिए कि जिसे आप स्वीकार कर रही हैं, वह आपको खुशी और संतुष्टि देगा? निश्चित तौर पर यह तय करना आपका पहला काम है। दरअसल, जब आप अपने काम को एंज्वॉय करते हुए करती हैं तो सफलता और संतुष्टि दोनों का मिलना तय है। अन्यथा कहने के लिए भले ही आप अपने करियर के शिखर पर हों लेकिन खुद से संतुष्ट कभी नहीं हो सकतीं। इसीलिए प्राथमिकता में पैकेज नहीं, आत्मसंतुष्टि होना बेहद जरूरी है। पसंद को प्राथमिकता यह भी ध्यान रखें कि आप किस फील्ड में अच्छी हैं यह बात आप से बेहतर दूसरा कोई नहीं जानता। यदि आप यह महसूस नहीं कर पा रही हैं तो किसी काउंसलर से सलाह-मशविरा करने से पहले अपनी पर्सनॉलिटी पर ध्यान दें और अपनी स्किल्स पर फोसक करें। वो न करें जो आपको पसंद न हो, बल्कि वह करें जो आपके लिए है। जुटाएं जानकारी किसी भी काम की शुरुआत से पहले जरूरी रहता है, उसके बारे में गहनता से जानकारी जुटा लेना। इसीलिए यदि आप कोई निर्णय ले रही हैं या करियर में बदलाव चाहती हैं तो एक मेंटोर आपकी मदद कर सकता है। आपको नेक्स्ट लेवल में जाने के लिए और अच्छी सलाह दे सकता है। अगर आप किसी करियर में इंट्रेस्टेड हैं तो उसमें भी उसकी मदद ले सकती हैं। यदि आपकी जानकारी में ऐसे लोग हैं, जो आपको उस करियर से संबंधित जानकारी दे सकते हैं तो उनसे मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। सामान्य रखें नजरिया करियर को एक प्रारंभिक प्रयास की तरह देखें। सभी योजनाएं या विचार पत्थर की लकीर नहीं होते लेकिन यह न भूलें कि प्रयास मैराथन होना चाहिए तब ही आप अपने मनपसंद मुकाम को हासिल कर पाएंगी।  

दिल्ली में जल्द आएगी नई आबकारी नीति, सामाजिक सुरक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता : सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली दिल्ली में नई आबकारी नीति जल्द ही लागू होने वाली है. 30 जून तक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति इस नीति का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्रस्तुत करेगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि नई नीति में सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, और समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इसके अलावा, उच्चस्तरीय समिति विभिन्न राज्यों की आबकारी नीतियों का गहन अध्ययन कर रही है. यह समिति विभिन्न राज्यों की आबकारी नीतियों का मूल्यांकन कर रही है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस नीति का मुख्य उद्देश्य राजधानी के निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली शराब उपलब्ध कराना है, साथ ही शराब की बिक्री और वितरण प्रणाली को पारदर्शी, आधुनिक और उत्तरदायी बनाना भी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि दिल्ली की मौजूदा आबकारी नीति 30 जून को समाप्त हो रही है, जिसके मद्देनजर नई नीति का निर्माण किया जा रहा है. इस नई नीति में आबकारी व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया जा रहा है, जैसे शराब की गुणवत्ता का वैज्ञानिक परीक्षण, बिक्री प्रणाली का डिजिटलीकरण, अवैध बिक्री पर रोक और लाइसेंसिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता. नई शराब नीति के विकास के लिए दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक समिति कार्यरत है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली में चार सरकारी एजेंसियां शराब की दुकानों का संचालन कर रही हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व सरकार की आबकारी नीति भ्रष्टाचार, पक्षपात और जनहित के खिलाफ थी. इस नीति के तहत कुछ विशेष निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जिससे राजस्व को नुकसान हुआ. पूर्व सरकार की यह नीति न तो कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करती थी और न ही जनता के हितों को प्राथमिकता देती थी. इसके परिणामस्वरूप, पूर्व मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को जेल की सजा भी भुगतनी पड़ी. भ्रष्टाचार की नहीं होगी कोई आशंका मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार पिछली गलतियों से सीख लेकर एक नई आबकारी नीति तैयार कर रही है, जिसमें भ्रष्टाचार की कोई संभावना नहीं होगी. उन्होंने यह भी बताया कि अन्य राज्यों की आबकारी नीतियों का अध्ययन करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में लागू होने वाली नई नीति से किसी को भी नुकसान न पहुंचे.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी, सोनम बाजवा बोलीं- ‘सबसे मुश्किल लेकिन खास रहा अनुभव’

मुंबई, एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म उनके लिए अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक रही है। सोनम ने फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वह अपने को-स्टार हर्षवर्धन राणे के साथ सेट पर नजर आ रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने डायरेक्टर मिलाप जावेरी के साथ कुछ बीटीएस पलों को भी शेयर किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यकीन नहीं हो रहा कि मैं यह लिख रही हूं कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी हो गई है। यह मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक रही, लेकिन इसका अनुभव बहुत ही खास रहा।” अपने पोस्ट में सोनम ने आगे कहा, “मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जो इस सफर का हिस्सा रहे। आप सभी के बिना यह मुमकिन नहीं था।” बता दें कि सोनम से पहले हर्षवर्धन राणे ने चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग पूरी करने का जश्न मनाया था। उन्होंने टीम के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की थी। हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में खास पल की झलक दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी टीम के साथ नजर आए। वीडियो में आतिशबाजी, हार्ट शेप गुब्बारे और गोल्डन कलर का बोर्ड दिखाई दिया, जिस पर लिखा था- ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की शूटिंग पूरी हुई। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ”रैपअप ‘एक दीवाने की दीवानियत’… इस फिल्म पर काम करने वाले सभी दीवानों और दीवानियों का धन्यवाद। यह सब आपके बिना संभव नहीं था। यकीन नहीं हो रहा।” बता दें कि पहले फिल्म का नाम सिर्फ ‘दीवानियत’ था, बाद में इसका नाम बदलकर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रख दिया गया है। इसके पीछे मेकर्स ने कारण बताया कि पुराना टाइटल फिल्म की कहानी और उसके नए अंदाज से मेल नहीं खा रहा था, इसलिए फिल्म का नाम बदला गया। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी पहले वाली कंपनी विकिर फिल्म्स से हटकर एक नई कंपनी प्ले डीएमएफ के हाथों में आई, जिसकी अगुवाई अंशुल गर्ग ने की। यह फिल्म मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट की है और राघव शर्मा इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

कैसे कम करें आंखों की सूजन

व्यस्त दिनचर्या, नींद की कमी, नाइट शिफ्टस और बढ़ती उम्र के कारण आंखों के आस पास सूजन आ जाती है जिसे आईज पफीनेस भी कहा जाता है। इस पफीनेस के कारण व्यक्ति उम्रदराज और थका हुआ दिखने लगता है। आमतौर पर लोग इसके लिये डॉक्टर से भी परामर्श लेते हैं लेकिन हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारिक घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आंखों के नीचे की सूजन दूर की जा सकती है। आंखों की सूजन कम करने के टिप्स… -आंखों के नीचे विटामिन-ई युक्त तेल लगाएं इसके लिये हाथों को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें, अब अंगुलियों के पोरों पर तेल लगाकर आंखों के चारों तरफ मालिश करें। -थोड़े से ठंडे पानी में विटामिन-ई युक्त तेल डालें, अब इस पानी में भीगी हुई कॉटन बॉल्स को आंखों पर रखकर 20 मिनट के लिये आंखें बंद करके लेट जायें। -कॉटन बॉल्स को गुलाब जल में भिगोकर आंखों पर रखकर लेट जाये। आधे घंटे बाद इसे हटा दें। -गर्मी के मौसम में खीरा सभी के घर में खाया जाता है तो जब भी खीरा काटे 2 टुकड़े अपनी आंखों के लिये भी निकाल लें। इन टुकड़ों को आंखों पर रख लें। 20 मिनट बाद हटा दें। -आइस क्यूब में ठंडे किये गए चम्मच को आंखों पर रखें जिससे आंख पूरी ढक जाये, इस प्रक्रिया को दोनों आंखों पर चम्मच के गर्म होने और सूजन के समाप्त होने तक दोहरायें। चम्मच को फ्रीजर में करीब एक घंटे तक रखकर भी प्रयोग किया जा सकता है। -दो टी-बैग्स को पानी में भिगोकर फ्रिज में रख दें। दो या तीन मिनट बाद उसे फ्रिज से निकालकर 20-25 मिनट तक आंखों पर रखें और इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। -अंडे के सफेद भाग को एक ब्रश की सहायता से अपनी आंखों के आस-पास लगाएं। करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा में भी कसाव आ जाएगा। -इन उपायों के अलावा आप मेकअप के जरिये तुरंत पफी-आईज से छुटकारा पा सकते हैं। कंसीलर, एंटी पफीनेस आई-क्रीम, अंडर-आईज पैचेज, आदि प्रोडक्ट्स से भी आंखों की सूजन को दूर किया जा सकता है। लेकिन इनका प्रयोग डॉक्टर की सलाह से ही करें। अगर नियमित रूप से इन घरेलू उपायों को अपनाया जाये तो कुछ ही समय में आपको इस समस्या से जरूर राहत मिलेगी।  

वर्ष 2025 के थीम ‘प्लास्टिक प्रदुषण समाप्त करें’ के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस-2025

जैतहरी एमबी पॉवर (मध्यप्रदेश) लिमिटेड जैतहरी परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘‘ विश्व पर्यावरण दिवस ’’ 5 जून के अवसर पर पर्यावरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। यह समारोह दिनांक 27.05.2025 से 10.06.2025 तक मनाया गया। यह पखवाड़ा वर्ष 2025 की थीम ‘‘प्लास्टिक प्रदुषण समाप्त करें ’’ पर केन्द्रित, जैतहरी बस स्टैंड से दीपक नगर टाउनशिप तक एक प्रदुषण जागरूकता रैली, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, पोस्टर पेंटिंग, नारा लेखन, भाषण, सामूहिक पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों के संचालन के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारी, कामगारबंधु और कंपनी आवासीय परिसर दीपकनगर से महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पखवाड़े में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन प्रतिभागियों को कंपनी प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।  दिनांक 10.06.25 को पखवाड़े का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, शहडोल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कंपनी के सी ओ ओ एवं प्लांट हेड श्री आनंद देशपांडे ने पर्यावरण दिवस पर अपने विचार रखें और कहा कि हम प्रकृति के संसाधनों को विरासत में नहीं पाते हैं, बल्कि उन्हें हम अपनी आने वाली पीढ़ियों से उधार लेते हैं। हम अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस, सुरक्षा दिवस जैसे दिवस तो इसलिए मनाते हैं ताकि हमें अपने अधिकार मालुम रहें लेकिन पर्यावरण दिवस हमें अपना उत्तरदायित्व याद दिलाता हैँ। हम सबने हाल ही में तेज़ गर्मी महसूस की है। घर के अंदर एसी की ठंडक अच्छी लगती है, लेकिन बाहर का तापमान डरावना होता जा रहा है। यह सब हमारे द्वारा किए जा रहे पर्यावरणीय नुकसान का परिणाम है। हमें यह सोचना होगा कि क्या हमारी ज़रूरतें हमारी सीमा से ज़्यादा तो नहीं हो गई हैं? हमारी कंपनी इस दिशा में गंभीर है – एफजीडी प्लांट लगाकर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सल्फर जैसे तत्व वातावरण में न फैलें। कार्यक्रम के दौरान उजस्थितजनों ने व्यक्तिगत स्तर पर बदलाव लाने एवं प्लास्टिक उपयोग से बचने अथवा सीमित उपयोग करने के लिये सामूहिक शपथ ली| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया कि शुद्ध पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है, पर्यावरण शुद्धता के बिना प्रथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्लास्टिक प्रदूषण एक सवेदनशील और चिंता का विषय हैँ प्लास्टिक प्रदुषण के रोकथाम हम सबकी जिम्मेदारीदारी हैँ, रोकथाम की मुहिम की शुरुआत हम अपने घरों से भी कर सकते हैँ तथा छोटे छोटे प्रयासों से हम बड़े बदलाव की ओर अग्रसर हो सकते हैँ, हमें अपने घरों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के स्थान पर धातु के बर्तनों का इस्तेमाल में लाना चाहिए | कंपनी के मानव संसाधन एवं प्रशासन प्रमुख आर0के0 खटाना ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से वाटर टू ड्रिंक, फ़ूड्स टू ईट, सेल्टर टू लाइव मिलता हैँ, तो हम समझ सकते हैँ पर्यावरण को बचाना, पृथ्वी की रक्षा करना हम सबके लिए कितना जरुरी हैँ, और बताया कि आज हमारे सामने न केवल वायु प्रदुषण, जल प्रदुषण एक चिनौती हैँ इनके अलावा प्लास्टिक प्रदुषण भी एक गंभीर समस्या के रूप में उभर रहा हैँ, इसके प्रति हमें सतर्क होना होगा जिससे आने वाली पीढ़ी को गंभीर दुस्परिणाम का सामना ना करना पढ़े!  कंपनी के मेंटेनेंस विभाग प्रमुख टी एम पाई ने कहा कि हमें प्रसन्नता हैँ कि हमनें प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र जैसी अवधारणाओं को अपनाया है, जो प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ एकता की दिशा में एक सराहनीय कदम है। ऐसे कार्यों के लिये छोटे छोटे कदम भी बहुत मायने रखते हैं – ऐसा कहा जाता है कि एक प्लास्टिक की बोतल को सड़ने में वर्षो लग जाते हैं। कल्पना कीजिए कि इसका आने बाले समय में क्या असर हो सकता हैं! आइए एक स्वच्छ, हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में काम करना जारी रखें।  कार्यक्रम का संचालन कंपनी के पर्यावरण एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख डॉ0 भोला कुशवाहा के नेतृत्व में विभागीय दल के द्वारा किया गया एवं डॉ0 कुशवाहा ने वर्ष की थीम पर अपने विचार रखे और प्लास्टिक से होने बाले दुष्परिणामो को साझा किया। विभाग के सहायक प्रबंधक मुकेश कुमार ने उपस्थित जन के समक्ष पर्यावरण पर एक कविता प्रस्तुत की जिसके बोल थे “शुद्ध वातावरण स्वच्छ पर्यावरण” और सभी अतिथियो के द्वारा कार्यक्रम में अपना अपना बहुमूल्य समय देने के लिये वोट ऑफ थैंक्स के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

राजधानी में चोरी-छिपे रह रहा बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

रायपुर राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे सालों से रह रहे बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फर्जी दस्तावेज के जरिए रह रहा बांग्लादेशी परिवार अंडा ठेका लगाकर जीवन यापन करता था. जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना पुलिस ने बांग्लादेशी मोहम्मद दिलावर खान और उसकी पत्नी परवीन बेगम को बच्चों के साथ गिरफ्तार किया है. धर्मनगर इलाके में किराए का मकान लेकर रहा रहा बांग्लादेशी परिवार मूलत: मुख्तारपुर, थाना मुंशीगंज, बांग्लादेश के मूल निवासी है. बांग्लादेशी परिवार का राजधानी रायपुर में मिलने से पहले ही उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा प्रदेश के प्रत्येक जिले में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के गठन की घोषणा कर चुके हैं, इसके साथ पुलिस को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पचमढ़ी आगमन

भोपाल  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का शनिवार को पचमढ़ी आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एवं श्री जगदीश देवड़ा सहित नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा,  सांसद श्री वीडी शर्मा, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, विधायक श्री विजयपाल सिंह, श्रीमती प्रीती पवन शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि, बहन फैंस से बोलीं, ‘चलें भाई की विरासत को आगे बढ़ाते हैं’

मुंबई,  दिवगंत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेतासिंह कीर्ति ने अपने प्यारे भाई सुशांत सिंह राजपूत की “पुण्यतिथि” में उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है। कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत किस सोच और भावनाओं के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनका भाई सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सोच था – एक ऐसा इंसान जो जीवन, ज्ञान और प्यार में यकीन करता था। वीडियो में श्वेता ने सुशांत की मासूमियत, उनकी जिज्ञासा और उनके अंदर छिपे एक बच्चे जैसे स्वभाव को याद करते हुए सभी से कहा कि वह आज भी हर उस इंसान में जिंदा हैं जो इन सबको लेकर जीता है। वीडियो शेयर करते हुए श्वेता कैप्शन में लिखती हैं कि आज भाई की 5वीं पुण्यतिथि है, 14 जून 2020 को उनकी मृत्यु के बाद से बहुत कुछ हुआ है। अब सीबीआई ने अदालत को एक रिपोर्ट सौंप दी है और हम इसे पुनः प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं। लेकिन मैं आज जो कहना चाहती हूं, वह यह है कि “चाहे कुछ भी हो जाए, हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। सुशांत हमेशा अच्छाई और भगवान पर विश्वास करते थे और हमें भी उसी रास्ते पर चलना चाहिए। हमेशा याद रखो कि हमारा सुशांत किस चीज के लिए खड़ा था। उनकी मुस्कान और उनकी आँखों में वह मासूमियत थी। यही हमें खड़ा होना है।” मार्मिक पोस्ट में वो आगे लिखती हैं, “भाई कहीं नहीं गए हैं, मेरा विश्वास करें। वे हम सभी में जीवित हैं। जब हम पूरे दिल से किसी से प्यार करते हैं या जीवन की मासूमियत को महसूस करते हैं, तो हम उन्हें जीवित कर रहे होते हैं।” उन्होंने सुशांत की विरासत को आगे बढ़ाने की बात की और कहा कि हमें अपनी जिंदगी को इसी तरह जीना चाहिए, जैसे उन्होंने सिखाया था। श्वेता ने ये भी कहा कि सुशांत का नाम किसी भी नकारात्मकता फैलाने के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उनका उद्देश्य कभी भी दूसरों को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित आवास में मृत पाए गए थे। हालांकि उनकी मौत के बारे में अभी तक कोई खास खुलासा नहीं हुआ है। सीबीआई ने इस केस में साल 2020 को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। वहीं रिया ने भी सुशांत के परिवार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इन दोनों ही मामलों की जांच की और कहा कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे लगे कि सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया गया था।  

सीएम साय बोले – अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है. यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है. मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे. पूज्य बाबा गुरुदास राम साहेब जी की 94वीं जयंती के अवसर पर इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूज्य शदाणी सेवा मंडल, पूज्य बाबा गरीबदास सेवा मंडल, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा तथा पूज्य कंधकोट पंचायत द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई और आयुष्मान कार्ड भी बनवाए. शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज की अनियमित जीवनशैली, मिलावटी खानपान और प्रदूषित वातावरण के कारण बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियाँ अब आम हो चुकी हैं. यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों के मेहनतकश लोग भी अब इन बीमारियों से अछूते नहीं हैं. ऐसे में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है. मुख्यमंत्री साय ने सिंधी समाज की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज प्रारंभ से ही सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहा है. उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि जब वे रायगढ़ से सांसद थे, तब से वे सिंधी समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होते रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस अवधि में स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास हुआ है. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से छत्तीसगढ़ आज मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है. राज्य निर्माण के समय जहाँ केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं अब शासकीय और निजी क्षेत्र मिलाकर 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं. निजी क्षेत्र में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना भी हुई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई हैं. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी प्रारंभ किए गए हैं. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा देने हेतु केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को वय वंदन योजना के अंतर्गत इलाज हेतु 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है. इसी प्रकार, राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है. मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी पात्र मरीजों को आर्थिक सहायता दी जाती है. मुख्यमंत्री ने अंत में स्वास्थ्य शिविर के संयोजक अमित चिमनानी और शिविर में सेवा प्रदान करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, धमतरी महापौर रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अमित चिमनानी, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष लधाराम, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी सहित सिंधी समाज के सेवादार, विशेषज्ञ डॉक्टर और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘समर्थ’ का भव्य शुभारंभ, सफलता संसाधनों से नहीं, परिश्रम और समर्पण से मिलती है : उपमुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा, सिकासा रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘समर्थ’ का शुभारंभ आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में हुआ. इस कार्यक्रम में देशभर से 2000 से अधिक सीए छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में किया. अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा, “सफलता संसाधनों से नहीं, परिश्रम और समर्पण से मिलती है. आप सभी विद्यार्थी जल्द ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनेंगे, लेकिन इसके लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है.” साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में फिनटेक सिटी की स्थापना का आश्वासन देते हुए आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिस जेल का निरीक्षण उन्होंने मंत्री बनकर किया, वे एक समय उसी में बंद थे – यह उनके जीवन की प्रेरक यात्रा को दर्शाता है. कांफ्रेंस डायरेक्टर सीए पंकज शाह ने फिनटेक सिटी की माँग दोहराई और बताया कि दुनिया के सर्वाधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी भारतीय सीए वैभव तनेजा हैं, जिन्हें टेस्ला ने लीडरशिप पोजिशन में नियुक्त किया है, और जिनकी वार्षिक आय ₹1200 करोड़ है. रायपुर ब्रांच अध्यक्ष सीए विकास गोलछा ने बताया कि ICAI रायपुर शाखा विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में कार्य कर रही है और सीए छात्रों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहेगा. सिकासा अध्यक्ष सीए ऋषिकेश यादव ने जानकारी दी कि सम्मेलन में देशभर से आए छात्रों को विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया और बच्चों को समर्थ बनाया गया. सम्मेलन की प्रमुख बातें     सम्मेलन में कुल 10 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं – जिनमें 4 कौशल उन्नयन, 4 ज्ञानवर्धक और 2 विशेष सत्र शामिल हैं.     प्रथम सत्र में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सीए स्वप्निल कोठारी ने “लीडरशिप और मैनेजमेंट” पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया.     ग्लोबल और इमर्जिंग अपॉर्च्युनिटी विषय पर सीए अनिशा जैन, सीए प्रीत नंदा, सीए इंद्रजीत भामरा और सीए ईशा जायसवाल ने संवाद किया.     छात्रों ने ऑडिट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व टेक्नोलॉजी विषयों पर पेपर प्रस्तुत किए, जिन्हें सराहा गया.     विशेष सत्र में ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स सीए जीएस अग्रवाल, सीए जीजी अग्रवाल और सीए भ्रमर जैन ने अनुभव साझा किए.     दिन का समापन सीए छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ.     सम्मेलन का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक समझ विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में श्रेष्ठ प्रोफेशनल बन सकें.     दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live