LATEST NEWS

अहमदाबाद विमान हादसा:मरने वालों का आंकड़ा हुआ 275 , NSG ने आज प्‍लेन के टेल से शव बरामद किया

अहमदाबाद अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल में फंसा हुआ था, जिसे नीचे उतारा। बाद में इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है। उधर, आज भी मारे गए लोगों की DNA सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है। दिव्य भास्कर के मुताबिक, सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। 8 शवों की शिनाख्त हो गई है। पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’ फ्लाइट नंबर 171 को बंद करेगी एअर इंडिया एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने विमान हादसे के बाद फ्लाइट नंबर 171 को बंद करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, आमतौर पर किसी घातक विमान हादसे के बाद एयरलाइंस उस फ्लाइट नंबर का इस्तेमाल बंद कर देती हैं। 17 जून से अहमदाबाद-लंदन गैटविक रूट की फ्लाइट AI 171 की जगह AI 159 के नंबर से चलेगी। शुक्रवार से ही बुकिंग सिस्टम में जरूरी बदलाव कर दिए गए हैं। मनीषा थापा तो नहीं, प्लेन के पिछले हिस्से में चिपकी मिली एक एयर होस्टेस की बॉडी अहमदाबाद विमान दुर्घटना मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. प्‍लेन के पिछले हिस्‍से यानी टेल से एक एयर होस्‍टेस का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के मेस में फंसे विमान के हिस्‍से से यह शव निकाला गया है. NSG की टीम विमान के मलबे की तलाशी में जुटी थी, जब यह बॉडी मिली. बताया जा रहा है कि एनएसजी की टीम को यह बॉडी विमान के उस हिस्‍से से मिली है, जहां तक पहुंचना काफी मुश्किल था. अब डीएनए जांच से ही यह तय हो सकेगा कि यह शव मनीषा थापा का है किया फिर किसी और एयर होस्‍टेस का. बता दें कि विमान के मलबे की तलाशी अभी भी की जा रही है, ताकि हादसे का कोई भी पहलू छूट न सके. कौन हैं मनीषा थापा मनीषा का परिवार पटना में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) बटालियन मुख्यालय से बमुश्किल 500 मीटर की दूरी पर जगदेव पथ पर श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है. मनीषा के दो चाचा गुड्डू बहादुर थापा और बबलू थापा बीएसएपी में हवलदार हैं. उन्‍होंने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 2 बजे उसकी सहेली से फोन पर इस दुखद घटना की जानकारी मिली. मनीषा के पिता राजू थापा बीएसएपी के सदस्य हैं और वर्तमान में बिहार के बेगूसराय जिले में तैनात हैं, जबकि उनकी मां लक्ष्मी थापा हाउसवाइफ हैं. मनीषा का छोटा भाई अमित थापा पटना स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है. यह चौंकाने वाली खबर मिलने के बाद मनीषा की मां की हालत खराब हो गई है. लक्ष्मी को सांत्वना देने के लिए उसके पास बैठे एक पारिवारिक सदस्य ने बताया कि जबसे उन्‍हें इस घटना के बारे में पता चला है, तब से वह डॉक्टर की निगरानी में हैं. विमान हादसे में केबिन क्रू मनीषा की गई जान… पटना के कॉलेज में नम हुईं साथियों की आंखें  अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर 1:39 बजे हुए एअर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया. इस दर्दनाक घटना में कुल 265 लोगों की जान चली गई, जिनमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल थे. इन्हीं में से एक थीं पटना की मनीषा थापा, जो बतौर क्रू मेंबर उस फ्लाइट में ड्यूटी निभा रही थीं. मनीषा थापा की असमय मौत की खबर मिलते ही पटना में शोक की लहर दौड़ गई. उनका कॉलेज, जहां से उन्होंने पढ़ाई की थी, गमगीन माहौल में डूब गया. कॉलेज में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिंसिपल फादर मार्टिन पोरिस और कॉलेज के स्टाफ व छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रिंसिपल ने कहा कि मनीषा एक होनहार और अनुशासित छात्रा थीं. आखिरी बार मनीषा से उनकी मुलाकात एक साल पहले पटना एअरपोर्ट पर हुई थी, जब वह अपने प्रोफेशनल करियर में आगे बढ़ चुकी थीं. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी मनीषा की यादों को साझा किया.  मनीषा की एक दोस्त ने बताया कि मनीषा पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ एक शानदार डांसर भी थीं. उनका सपना था कि वे आसमान में उड़ान भरें और देश-विदेश घूमें. मनीषा की मौत के साथ ही पटना ने अपनी एक होनहार बेटी को खो दिया. मनीषा की मुस्कुराती तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों के साथ वायरल हो रही हैं. बता दें कि अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान पहले बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराया और फिर अतुल्यम हॉस्टल से टकराने के बाद आग के गोले में तब्दील हो गया. आसपास का इलाका मलबे, धुएं और चीख-पुकार से भर गया. हादसे के बाद शवों की पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया. शवों को उनके घर तक पहुंचाने का प्रयास अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने के लिए खासतौर पर एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है. जानकारी के अनुसार, हर एक मृतक शख्स के लिए एक एंबुलेंस अलॉट की गई है. हर एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात हैं. जैसे ही ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आएगी और शवों की डीएनए रिपोर्ट से उसका मिलान होगा, ये एंबुलेंस शवों को लेकर उनके घरों के लिए तुरंत रवाना हो जाएगी. प्लेन हादसे में अब तक 275 की मौत विमान में क्रू और पैसेंजर (कुल 242) 241 मौतें (एक यात्री की जान बच गई।) बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल 34 मौतें (5 डॉक्टर+ 31 स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोग)

कांग्रेस आंतरिक कलह से नहीं हो पा रही एकजुट, अस्तित्व का संकट: जोगाराम पटेल

जोधपुर, राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने अशोक गहलोत के उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पायलट को “नाकारा और निकम्मा” कहा था। पटेल ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोत ने यह बयान एक बार नहीं, बल्कि तीन बार दोहराया था, लेकिन अब जब वे पार्टी में हाशिए पर हैं, तो दावा करते हैं कि उनके और पायलट के बीच कोई दूरी थी ही नहीं। या तो गहलोत का पहले का बयान गलत था या फिर अब का। व्यक्ति का चरित्र उसकी बात पर कायम रहने से झलकता है। अब सुर्खियों में बने रहने के लिए एक्स पर पोस्ट डालते हैं या बयान देते हैं, लेकिन जनता सब समझती है। जोगाराम पटेल ने विपक्ष की एकजुटता के सवाल पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि विपक्ष एकजुट हो, लेकिन कांग्रेस का आंतरिक कलह इतना ज्यादा है कि यह संभव नहीं दिखता। कांग्रेस में आत्मीयता से एकजुट होने और दिखावे की एकता में बड़ा फर्क है। हम प्रार्थना करते हैं कि विपक्ष एकजुट हो, लेकिन उनकी आपसी फूट इसे मुश्किल बनाती है। जोगाराम पटेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार से पांच राष्ट्रीय नेता ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बात रखने के लिए विदेश गए, विदेश में उन्होंने जो तथ्य बताए, उसकी भी कांग्रेस आलोचना कर रही है। कांग्रेस को हमारी भारतीयता को नापने का कोई अधिकार नहीं है। यह पार्टी अब उस रास्ते पर है, जहां उसका अस्तित्व खतरे में है। हाल के उपचुनावों में भाजपा की जीत पर पटेल ने गर्व जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 38 में से 22 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल चार सीटों पर सिमट गई। उन्होंने अपने क्षेत्र धवा की सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सीट कभी भाजपा के खाते में नहीं थी, लेकिन इस बार पार्टी ने इसे जीता। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि जहां पिछली बार भाजपा 500 वोटों से पीछे थी, वहां इस बार 450 वोटों से आगे रही। अगर सत्ता विरोधी लहर होती, तो परिणाम उलट होते। कांग्रेस को अब आत्ममंथन की जरूरत है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से श्री गंगानगर उपचुनाव को बार-बार टालने के आरोपों पर जोगाराम पटेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं। हमारी सरकार किसी भी चुनाव को नहीं रोकती। उसमें सरकार का हस्तक्षेप नहीं है। न्यायालय का आदेश हमारे लिए सर्वोपरि है।  

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 7 दिन पहले ही लंदन जाने वाले थे विजय रुपाणी, फिर क्यों चुन ली थी 12 जून की तारीख?

अहमदाबाद गुजरात के दो बार मुख्यमंत्री रहे विजय रुपाणी की गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया में विमान हादसे में निधन हो गया। वह अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका प्लान एक हफ्ते पहले ही लंदन जाने का था लेकिन फिर चुनाव प्रचार के चलते उन्हें थोड़े दिनों के लिए प्लान टालना पड़ा। जानकारी के मुताबिक विजय रुपाणी पहले 5 जून को अपनी बेटी से मिलने लंदन जाने वाले थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी जाने वाली थी। लेकिन रुपाणी को जो पंजाब प्रभारी भी है, लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के प्रचार अभियान के कारण अपनी दौरा टालना पड़ा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य पार्टी प्रमुख सुनील जाखड़ ने बताया कि 5 जून को उनकी पत्नी तो लंदन चली गईं लेकिन वह रह गए और फिर उन्होंने 12 जून की तारीख तय की लेकिन उनका वो सफर कभी पूरा हो ही नहीं पाया। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला विमान टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विजय रुपाणी भी इसी फ्लाइट में मौजूद थे जिसमें अन्य यात्रियों के साथ उनकी भी दर्दनाक मौत हो गई। विजय रुपाणी के भाई ने क्या कहा? गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के रिश्ते के भाई विपुल को अपने भाई की मौत के बारे में दिन में बाद में उनके एक पारिवारिक सदस्य द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप पर की गई पोस्ट से पता चला। विपुल ने शुक्रवार को बताया, मैंने एक अभिभावक खो दिया, जो मेरे और कोलकाता में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हर अच्छे-बुरे समय में खड़ा रहा। दिवंगत भाजपा नेता के बड़े भाई उम्मेद रुपाणी सहित रुपाणी परिवार के लगभग 25 सदस्य पीढ़ियों से कोलकाता और निकटवर्ती हावड़ा के विभिन्न हिस्सों में रहते आए हैं, जबकि विजय रुपाणी पढ़ाई के लिए राजकोट चले गए और गुजरात में बस गए। दिवंगत नेता को अपना बड़ा भाई बताते हुए विपुल ने पिछले साल एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए उनकी कोलकाता यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा, पिछली बार वह (विजय) कोलकाता एक साल पहले आए थे, जब वह अपने बड़े भाई उम्मेद के साथ हाजरा में उनके घर पर रुके थे, जहां मैं रहता हूं, उससे ज़्यादा दूर नहीं। हमने खूब बातें कीं और साथ में खूब मौज-मस्ती की। उस समय वह गुजरात के राजनीतिक नेता नहीं थे, लेकिन वह सभी को अपना करीबी रिश्तेदार मानते थे।  

सिद्धांत चतुर्वेदी और चै सू-बिन इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आये

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और साउथ कोरिया की मशहूर अभिनेत्री चै सू-बिन इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आये। सिद्धांत चतुर्वेदी और चै सू-बिन हाल ही में एक इंटरनेशनल ब्रांड के लिए शूट किए गए विज्ञापन में साथ नजर आए। यह विज्ञापन फिल्मी अंदाज़ में शूट किया गया है, जिसमें बारिश में उनकी मुलाकात किसी रोमांटिक के-ड्रामा जैसी लग रही है। जैसे ही यह विज्ञापन सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस विज्ञापन को सबसे पहले एक जापानी अकाउंट से शेयर किया गया था और बैकग्राउंड में इंग्लिश इंडी-पॉप गाना बज रहा था।ये कॉम्बिनेशन पूरी दुनिया में छा गया। फैंस के कमेंट्स से सोशल मीडिया भर गया। खासकर भारतीय फैंस के लिए, सिद्धांत को के-ड्रामा स्टार चै सू-बिन के साथ देखना किसी सपने जैसा था। कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर उनके फैन एडिट्स, मीम्स और फैन वीडियोज़ वायरल हो गए। यह विज्ञापन इस बात का भी सबूत है कि एंटरटेनमेंट और ब्रांडिंग अब पूरी तरह ग्लोबल हो चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी, जिन्होंने ‘गली बॉय’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘खो गए हम कहां’ और ‘युद्ध्रा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, अब लगातार नए और हटके प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। आने वाले समय में वो ‘धड़क 2’ में तृप्ति डिमरी के साथ और ‘दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग’ में वामीका गब्बी और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगे।  

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुबह से लोग कर रहे रक्तदान

जगदलपुर विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुबह से लोग रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान में डॉक्टर से लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने इस दौरान स्लोगन के साथ सेल्फी भी ली। लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने छात्र-छात्राओं के द्वारा स्लोगन भी बनाया गया था, जिसमें रक्तदान करने के फायदे भी बताए गए। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र के साथ ही गुलाब फूल भी दिया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही गई है। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्तदान करने आये छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए पहली बार रक्तदान करने से एक अच्छे अनुभव की बात कही, साथ ही इस दिन को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ली।

वन विभाग ने दबिश देकर एक बाड़ी से 67 नग अवैध सागौन व बीजा की चिरान लकड़ी जब्त

भाटापारा-बलौदाबाजार वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर गुरुवार को सोनाखान परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखली में दबिश देकर एक बाड़ी से 67 नग अवैध सागौन व बीजा की चिरान लकड़ी जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने तिलक राम पिता दुवारू कर्ष के घर एवं उसके बाड़ी की तलाशी ली। जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से चिरान लकड़ी रखी हुई पाई गई। यह कार्रवाई सोनाखान, नवागांव परिक्षेत्र के वनकर्मियों व सुरक्षा श्रमिकों के सहयोग से की गई। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने आम नागरिकों और वन्य प्रेमियों से अपील की है कि वे वनों व वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए अवैध कटाई, शिकार और अन्य वन अपराधों की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, जिससे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

जनगणना जैसे मुद्दों पर नए विवाद सामने आएंगे, जिन्हें सरकार को समझदारी से हल करना होगा: बृजभूषण शरण

लखनऊ  भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को अहमदाबाद प्लेन क्रैश और जातिगत जनगणना को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनगणना शुरू होने से नए विवाद पैदा हो सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज को पिछड़ा वर्ग माना जाता है, जबकि गुजरात में वे अगड़ी जाति में आते हैं। वहीं, ओडिशा और बंगाल में कुर्मी समाज अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) में शामिल होने की मांग कर रहा है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जनगणना जैसे मुद्दों पर नए विवाद सामने आएंगे, जिन्हें सरकार को समझदारी से हल करना होगा। इस तरह की मांगों से जाति और उपजातियों को लेकर नए विवाद उत्पन्न होंगे। उन्होंने भगवान कृष्ण और यदुवंशी समाज का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी मांगें समाज और सरकार के लिए चुनौती बन सकती हैं। सरकार को इन विवादों को सावधानी से संभालना होगा। वहीं, अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी है, लेकिन दुनिया में यह पहली बार नहीं हुई। खेड़ा की टिप्पणी के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बातों का आधार समझना मुश्किल है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दिए अपने बयान में कहा था कि यह कोई ईश्वरीय कृत्य नहीं था। इसे रोका जा सकता था और यह जिम्मेदारी सरकार की बनती है। बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल को असफल करार दिया था। सिंह ने कहा, “वे अपनी विपक्षी दल के नेता होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें अपना काम हम करने देते हैं।” अखिलेश यादव ने कहा था कि मोदी सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है और वह 2025 के बजाय 2027 के सपने दिखा रही है।

योगी सरकार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश में 8 वर्ष में निर्मित किए गए 37,403 खेत तालाब, ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ

लखनऊ केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार अन्नदाता किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न लाभकारी योजनाओं, कृषि यंत्रों पर अनुदान, एमएसपी का लाभ समेत अनेक सुविधाओं से किसानों को लाभान्वित कर रही है। इसी क्रम में खेत तालाब योजना भी किसानों के लिए काफी कारगर हो रही है। वर्षा जल का संचय करने के साथ पानी की उपलब्धता बढ़ाकर सिंचाई के लिए किसान इसका प्रयोग कर रहे हैं। योगी सरकार के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा 2017-18 से अब तक प्रदेश में 37,403 खेत तालाब निर्मित किए जा चुके हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक ‘पर ड्राप मोर क्राप’ के उपघटक ‘अदर इंटरवेंशन’ के तहत वर्षा के जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के तहत वर्तमान वर्ष 2025-26 में खेत तालाब के निर्माण के लिए किसानों की ऑनलाइन चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। ऑनलाइन बुकिंग तीन जून से प्रारंभ हुई है। अनुदान पर खेत तालाब की बुकिंग के लिए विभाग की वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत कृषक द्वारा ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर लाभ प्राप्त होगा। लघु तालाब (22×20×3 मीटर) की निर्धारित लागत 1,05,000 रुपए है। इसमें कृषक का अंश 52,500 रुपए है, जबकि इस पर अनुदान राशि भी 52,500 रुपए निर्धारित की गई है। पोर्टल से कंफर्म टोकन की सूचना किसान के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। पोर्टल पर अभिलेख अपलोड करने की अंतिम तिथि प्रदर्शित होगी। मोबाइल पर एसएमएस न मिल पाने की स्थिति में भी पोर्टल पर प्रदर्शित अंतिम तिथि ही मान्य होगी। खेत तालाब के लिए टोकन मनी की धनराशि 1,000 रुपए है। बुकिंग करते समय किसान को यह राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। अपने खेत (जिसमें तालाब खुदवाना है), उसकी खसरा/खतौनी तथा निर्धारित घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक होगा, अन्यथा बुकिंग स्वतः निरस्त हो जाएगी और प्रतीक्षा सूची से अगले किसान का टोकन कंफर्म किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि खेत तालाब के लाभार्थियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रिप/स्प्रिंक्लर सिंचाई) की स्थापना अनिवार्य होगी। योजना के तहत वह कृषक पात्रता श्रेणी में आएंगे, जिन्होंने आवेदन तिथि तक विगत 7 वर्ष में उद्यान/कृषि विभाग के माध्यम से अपने खेत पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना की हो तथा वर्तमान में वह चालू स्थिति में हो। इसके अतिरिक्त अन्य कृषकों को खेत तालाब पर अनुदान तभी देय होगा, जब वह सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए उद्यान विभाग का त्रिपक्षीय अनुबंध सत्यापन के समय उपलब्ध कराएंगे। अनुदान का भुगतान डीबीटी के माध्यम से 2 किस्तों में किया जाएगा। खेत तालाब के लाभार्थियों को पंप सेट पर अनुदान के लिए पोर्टल अलग से खोला जाएगा। पंपसेट पर मूल्य का 50 प्रतिशत अधिकतम 15,000 रुपए प्रति इकाई अनुदान की सुविधा प्राप्त होगी। पंपसेट अनुदान के लिए वही लाभार्थी किसान पात्र होंगे, जिन्होंने पंजीकरण की तिथि तक उद्यान विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित कर ली है एवं खेत तालाब योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण भी पूरा कर लिया है। योजना की अधिक जानकारी के लिए अपने जनपद के कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी प्राप्त की जा सकती है।  

फर्स्ट ग्रेड परीक्षा स्थगन की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में फर्स्ट ग्रेड परीक्षा की तारीख स्थगित करने की मांग को लेकर राजस्थान युवाशक्ति एकीकृत महासंघ के नेतृत्व में दिया जा रहा धरना आज चौथे दिन और भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मीणा के अनुसार प्रदर्शन में अनशन पर बैठी अंजली शर्मा की तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की कि यह परीक्षा स्थगित कर बेटियों के साथ न्याय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटिया मुख्यमंत्री से केवल इतनी मांग कर रही हैं कि फर्स्ट ग्रेड परीक्षा को स्थगित किया जाए। उन्होंने बताया कि 23 जून से चार जुलाई के बीच में प्रस्तावित फर्स्ट ग्रेड परीक्षा को कम से कम तीन महीने के लिए स्थगित किया जाना चाहिए। इस दौरान 21 जून से 30 जून के बीच में नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा भी आयोजित हो रही है। साथ ही एमए फाइनल ईयर और बीएड फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं या तो जारी हैं या उनके परिणाम अब तक घोषित नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में अगर परीक्षा कराई जाती है, तो हज़ारों ‘एपीयरिंग’ छात्र इससे वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार छात्रों की इस मांग को अनसुना करती है तो यह आंदोलन राजस्थान भर में फैलाया जाएगा। यह सिर्फ परीक्षा की तारीख का मुद्दा नहीं बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आता, तब तक यह आंदोलन और तेज़ होता जाएगा।  

जीतने पर साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा कितना इनाम?, WTC 2025 फाइनल का आज फैसले का दिन

नई दिल्ली WTC 2025 फाइनल का आज फैसले का दिन है। साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम चैंपियन बनेगी ये देखने वाली बात होगी। तीसरे दिन के खेल के बाद साउथ अफ्रीका मैच में काफी आगे नजर आ रही है, मगर कई सालों से इस टीम के आगे चोकर्स का टैग लगा है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के फैंस तब तक राहत की सांस नहीं लेंगे जब तक उनकी टीम अधिकारिक रूप से नहीं जीत जाती। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए मात्र 69 रनों की दरकार है। क्रीज पर शतकवीर एडेन मार्करम के साथ कप्तान टेंबा बावुमा मौजूद हैं। वहीं गत चैंपियनस ऑस्ट्रेलिया को अगर अपने खिताब का बचाव करना है तो उन्हें जल्द से जल्द 8 विकेट निकालने होंगे। फैंस इसके अलावा यह जानना चाहते हैं कि WTC फाइनल जीतने वाली टीम को कितना इनाम मिलेगा? तो आइए जानते हैं-   इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने पिछले महीने ही WTC 2025 फाइनल की प्राइज मनी का ऐलान किया था। पिछले दो संस्करणों के मुकाबले इस बार प्राइज मनी में दोगुना से भी अधिक का इजाफा किया गया है। 2021 में टेस्ट मेस जीतने वाली न्यूजीलैंड और 2023 का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी 13-13 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया था। मगर इस बार के विजेता के लिए प्राइज मनी 3.6 मिलियन डॉलर रखी गई है, जो लगभग 31 करोड़ रुपए है। वहीं हारने वाली टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिलेंगे जो भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 18 करोड़ रुपए बैठते हैं। इसके अलावा फाइनल में ना पहुंचने वाली भारत-पाकिस्तान समेत अन्य 7 टीमों की भी छप्परफाड़ कमाई हुई है। तीसरे नंबर पर रही टीम इंडिया को 12.31 करोड़ रुपए की प्राइज मनी से नवाजा गया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पचमढ़ी आगमन

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पचमढ़ी आगमन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी हेलीपैड पर गृह मंत्री शाह का किया आत्मीय स्वागत भोपाल  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का शनिवार को पचमढ़ी आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं जगदीश देवड़ा सहित नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा,  सांसद वीडी शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक विजयपाल सिंह, श्रीमती प्रीती पवन शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

शुभांशु शुक्ला कब भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान, ISRO ने बताई नई तारीख

नई दिल्ली भारतीय वायुसेना के पायलट और इसरो के नए नवेले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अब 19 जून 2025 को अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। Ax-04 मिशन की लॉन्चिंग की नई तारीख की आधिकारिक पुष्टि की गई है। इसे पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसे फ्लोरिडा स्थित NASA के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यह Axiom Space, SpaceX और ISRO का संयुक्त मिशन है। इसके साथ ही शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले भारत के चुनिंदा अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो जाएंगे। लिक्विड ऑक्सीजन लीक की समस्या हल पिछले हफ्ते, 10 जून 2025 को Axiom-4 मिशन की शुरुआत टल गई थी, क्योंकि फाल्कन 9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीक मिला था. यह लीक रॉकेट के बूस्टर में पाया गया था, जिससे लॉन्च को रोकना पड़ा. ISRO, Axiom Space और SpaceX के विशेषज्ञों ने मिलकर इस समस्या को सुलझाया.  बैठक में बताया गया कि लीक की मरम्मत पूरी हो गई है. रॉकेट के बूस्टर को फिर से जांचा गया और अब यह सुरक्षित है. ISRO के चेयरमैन ने इस फैसले की तारीफ की और कहा कि सुरक्षा पहले है. इसके बाद, टीम ने मिशन को फिर से शुरू करने की योजना बनाई. Zvezda सर्विस मॉड्यूल की जांच दूसरी ओर, Axiom Space ने NASA के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर Zvezda सर्विस मॉड्यूल में एक दबाव की असामान्यता (pressure anomaly) की जांच शुरू की है. यह मॉड्यूल रूस का हिस्सा है. हाल ही में इसकी मरम्मत की गई थी.  इससे पहले Falcon 9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीकेज की समस्या सामने आई थी, जिसे SpaceX के इंजीनियरों ने अब पूरी तरह ठीक कर दिया है। इसरो, Axiom Space और SpaceX के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में तकनीकी पहलुओं की समीक्षा के बाद मिशन को हरी झंडी दी गई। अंतरिक्ष में भारत के प्रयोग इस मिशन के दौरान शुभांशु शुक्ला भारत द्वारा डिजाइन किए गए सात वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे और NASA के साथ संयुक्त शोध में भी भाग लेंगे। यह भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन कार्यक्रम के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Axiom Space और NASA फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के Zvezda सर्विस मॉड्यूल में सामने आई दबाव असमान्यता (pressure anomaly) की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि यह समस्या Ax-04 मिशन से संबंधित नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करती है। Ax-04 मिशन Axiom Space की उस दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वे दुनिया का पहला कॉमर्सियल अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। Axiom Space ने कहा कि वे NASA के साथ मिलकर इस समस्या का हल निकाल रहे हैं. यह जांच मिशन की सुरक्षा के लिए जरूरी है. अभी तक कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन सावधानी बरती जा रही है. Ax-04 मिशन की नई तारीख: 19 जून 2025 Axiom Space ने अब Ax-04 मिशन के लिए नई लॉन्च तारीख 19 जून 2025 तय की है. यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सहित चार लोगों को ISS पर ले जाएगा. लॉन्च फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से होगा.  फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन अंतरिक्ष यान का इस्तेमाल होगा. मिशन में वैज्ञानिक प्रयोग और अंतरिक्ष में मानव जीवन का अध्ययन शामिल है. शुभांशु शुक्ला भारत के पहले गगनयात्री होंगे, जो इस मिशन के जरिए अंतरिक्ष में जाएंगे. हाल की चुनौतियां और सफलता इससे पहले, Ax-04 मिशन की शुरुआत कई बार टली. मई 2025 में खराब मौसम और जून में लिक्विड ऑक्सीजन लीक के कारण देरी हुई. लेकिन अब टीम का कहना है कि सारी समस्याएं हल हो गई हैं. SpaceX ने कहा कि वे रेंज की उपलब्धता के बाद नई तारीख की पुष्टि करेंगे. ISRO ने भी इस मिशन में तकनीकी सहायता दी है, जो भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गर्व की बात है.

बालाघाट में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 महिला नक्सली समेत चार ढेर

 बालाघाट मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ पचामा दादर के पहाड़ी क्षेत्र में हुई। पिछले कुछ समय से बालाघाट जिले में नक्सली गतिविधियां बढ़ी थीं और इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली मारे गए। पुलिस ने की हथियारों की बरामदगी मध्य प्रदेश पुलिस और हॉक फोर्स ने इस मुठभेड़ में महत्वपूर्ण हथियार बरामद किए, जिनमें एक ग्रेनेड लॉन्चर और एसएलआर शामिल हैं। यह पुलिस की नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। मारे गए नक्सलियों से हथियारों के अलावा अन्य उपकरण भी मिले हैं। फिलहाल, मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है और शवों की बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों कर रहे लगातार कार्रवाई यह मुठभेड़ बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के आसपास हुई, जहां पहले भी कई बार नक्सली गतिविधियों की खबरें आई थीं। इससे पहले भी पुलिस चौकी डाबरी में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग कर नक्सलियों को भगाने में सफलता प्राप्त की थी। इस मुठभेड़ में 20 से 30 राउंड फायरिंग की गई थी। आदित्य मिश्रा की अगुवाई में मिली बड़ी सफलता बालाघाट में नक्सल उन्मूलन के लिए नए एसपी आदित्य मिश्रा की अगुवाई में यह बड़ी सफलता मिली है। मिश्रा ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है और उनकी कोशिशों से पुलिस को इस मुठभेड़ में सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ जारी इस अभियान से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही इस खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सकेगा।  जवानों की बड़ी सफलता मिशन 2026 के मद्देनजर इसे हॉक फोर्स और बालाघाट पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। जहां लगातार एक्शन से नक्सलियों के मारे जाने के साथ ही उनके मंसूबो को नाकामयाब करने में पुलिस और फोर्स लगातार जुटी हुई है। हाल ही में नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्र ने बालाघाट एसपी का पदभार ग्रहण किया हैं। जिसमें उन्होंने मिशन 2026 को प्राथमिकता बताते हुए बालाघाट ने नक्सलवाद से उन्मूलन की बात कही थी। वहीं पद संभालने के 1 सप्ताह के भीतर ही बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिशन के लिए तैयार जवान इससे पहले भी पुलिस चौकी डाबरी में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग कर नक्सलियों को भगाने में सफलता प्राप्त की थी। इस मुठभेड़ में 20 से 30 राउंड फायरिंग की गई थी। सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है और उनकी कोशिशों से पुलिस को इस मुठभेड़ में सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ जारी इस अभियान से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही इस खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सकेगा। मुठभेड़  में 4 नक्सली ढेर हुए हैं- ADG पंकज श्रीवास्तव ADG पंकज श्रीवास्तव ने इस मामले पर आधिकारिक जानकारी दी है. बालाघाट नक्सली मुठभेड़ मामले में उन्होंने कहा कि अब तक कुल 4 नक्सली ढेर हुए हैं. 3 महिला 1 पुरुष नकस्ली की मारे जाने की पुष्टी की है. नक्सलियों के पास से 1 ग्रेनेड लॉन्चर 1 SLR और खाने- पीने के समान थे. जिसे बरामद कर लिया गया है. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी…  

कल से तीन देशों की यात्रा पर निकलेंगे पीएम मोदी , G20 में भी लेंगे हिस्सा…

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की पांच दिन की यात्रा पर जाएंगे। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी कल साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की दो दशक में साइप्रस की यह पहली यात्रा होगी।  निकोसिया में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ वार्ता करेंगे और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने और भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को मज़बूती मिलेगी।  साइप्रस यात्रा: दो दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. यह पिछले दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा होगी. निकोसिया में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति क्रिस्टोडूलाइड्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे. यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का संदेश देगी और मेडिटेरेनियन क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत की साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में सहयोग बढ़ाएगी. कनाडा यात्रा: PM मोदी छठी बार G-7 समिट में होंगे शामिल यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा पहुंचेंगे. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर पीएम मोदी 16-17 जून को कनानास्किस में आयोजित होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी लगातार छठी बार G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी G-7 देशों, आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेषकर AI-ऊर्जा संबंध, और क्वांटम तकनीक से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे. प्रधानमंत्री इस दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. क्रोएशिया यात्रा: भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. क्रोएशिया गणराज्य के प्रधानमंत्री आंद्रे प्लेंकोविच के निमंत्रण पर भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी, जो दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी. प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच से भेंट करेंगे. यह यात्रा भारत की यूरोपीय संघ के साझेदार देशों के साथ संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेगी.   यात्रा के दूसरे चरण में, श्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16 जून को कनाडा जाएंगे। यह दौरा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर हो रहा है। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। श्री मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।     यात्रा के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और क्रोएशिया के राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविच से मुलाकात करेंगे। क्रोएशिया की यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेगी।  

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, राहत के लिए नदी-नहर में स्नान बना जानलेवा, 2 बच्चों समेत चार लोग डूबे

लखीमपुर-खीरी/सीतापुर उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोग व्याकुल हो रहे हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. इसी कड़ी में लखीमपुर खीरी में उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूब गए. स्थानीय गोताखोरों ने दो शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी दो की तलाशी जारी है. स्कूल से डेबर घाट नहाने पहुंचे थे चार दोस्तः जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार करीब 3 बजे ईसानगर थाना अंतर्गत हसनपुर कटौली गांव के चार दोस्त अविनाश (14) पुत्र विनोद शुक्ला, देवांश (15) पुत्र दीपक दीक्षित, उत्कर्ष (14) पुत्र मनोज मिश्रा और राहुल (14) पुत्र गौतम शुक्ला स्कूल की छुट्टी के बाद उमस भरी गर्मी से राहत पाने थाना खमरिया क्षेत्र में शारदा नदी के डेबर घाट पर नहाने पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गहराई का अंदाजा लगाए बिना सभी दोस्त पानी में आगे बढ़ते गए और देखते-ही-देखते तेज़ बहाव में डूबने लगे. शोर सुनकर घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस व आपदा-प्रबंधन दल को सूचना दी. सूचना मिलते ही ईसानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. दो बच्चों के शव ग्रामीणों ने निकालाः पंचायत प्रतिनिधि मोहन तिवारी ने बताया, ग्रामीण गोताखोरों ने दो बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. बाक़ी दो की तलाश के लिए शाम से मोटरबोट और रस्सियों का सहारा लिया जा रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए धारा 174 के तहत पंचनामा भरा. एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है. अंधेरा बढ़ने के बावजूद सर्च-लाइट की मदद से अभियान रुकेगा नहीं. परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. डेबर घाट पर सुरक्षा उपाय नहींः वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि डेबर घाट पर सुरक्षा-उपाय न के बराबर हैं, न लाइफ़ जैकेट उपलब्ध हैं, न ही चेतावनी-सूचना बोर्ड. ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले महीने हुई पंचायत बैठक में नदी-किनारे रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ था, मगर अमल नहीं हो सका है. ईसानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो बच्चों के शवों को बरामद कर लिए हैं और अन्य की तलाश की जा रही है. एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो किशोरों की तलाश लखीमपुर समेत सीतापुर जनपद में भी की जा रही है. क्योंकि यह नदी सीतापुर तक जाती है और पानी का तेज बहाव है. लापता बच्चों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live