LATEST NEWS

प्लेन क्रैश पर बाबा रामदेव ने साजिश की आशंका भी जाहिर की, जांच की मांग की है कि कहीं तुर्की में तो इसकी साजिश नहीं रची

नई दिल्ली अहमदाबाद में प्लेन क्यों और कैसे क्रैश हुआ इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने साजिश की आशंका भी जाहिर की है। उन्होंने इस बात की जांच की मांग की है कि कहीं तुर्की में तो इसकी साजिश नहीं रची गई और ऐसा करके दुश्मनी तो नहीं निकाली गई है। गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद तुर्की के साथ तल्खी बढ़ गई थी। तुर्की इन दिनों पाकिस्तान का पक्का यार है। रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘विमान हादसे के पीछे इस बात की भी दृष्टि होनी चाहिए कि मुझे पता लगा है कि तुर्की की कोई एजेंसी मेंटिनेंस का काम करती है। एविएशन सेक्टर पर भारत को और नजर रखनी पड़ेगी। तुर्की ने कहीं दुश्मनी तो नहीं निकाली है इस माध्यम से। क्योंकि वहां की एजेंसी सर्विसे मेंटिनेंस का काम करती थी कहीं उसने तो साजिश नहीं रच दी है।’ यह कहे जाने पर कि उसका कांट्रैक्ट दो महीने पहले खत्म कर दिया गया था, इस बाबा रामदेव ने कहा कि इसलिए भारत को 100 फीसदी ऐसे संवेदनशील मामलों में विदेशी लोगों के हस्तक्षेप को खत्म करना पड़ेगा।  

‘चोकर्स’ से चैंपियन बनी साउथ अफ्रीका, मारक्रम अकेले पूरी ऑस्ट्रेलिया पर भारी, घमंड हुआ चकनाचूर

लंदन   नई दिल्ली। आईसीसी टूर्नामेंट के नॉक आउट मुकाबलों में अक्‍सर चोक करने वाली साउथ अफ्रीका टीम ने अब यह ठप्‍पा हटा दिया है। प्रोटियाज टीम अब चोकर्स नहीं चैंपियन बन चुकी है। लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका टीम ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका टीम ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती है। इससे पहले 1998 में प्रोटियाज टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके साथ ही प्रोटियाज टीम आईसीसी के दो टाइटल के बीच सबसे लंबा इंतजार करने वाली टीम बन गई है। उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज को पीछे छोड़ दिया है। वेस्‍टइंडीज ने 2 आईसीसी ट्रॉफी के लिए 25 साल का इंतजार किया था। विंडीज टीम ने 1979 में वनडे विश्‍व कप और 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम आ गई है। भारत को 2 आईसीसी ट्रॉफी के लिए 19 साल का इंतजार करना पड़ा था। कपिल देव की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में वनडे विश्‍व कप जीता था। इसके बाद 2002 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया था। एडन मार्करम 136 रन बनाकर लौटे पवेलियन दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एडन मार्करम 207 गेंद में 136 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट किया। अफ्रीका को पांचवां झटका लगा है।  बावुमा-मार्करम ने पलट दिया मैच टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 70 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था. यहां से एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने साउथ अफ्रीका का काम आसान कर दिया. इस साझेदारी के दौरान मार्करम ने 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का आठवां शतक रहा. मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा. दूसरी ओर टेम्बा बावुमा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझने के बावजूद बेहतरीन पारी खेलने में कामयाब रहे. बावुमा ने 134 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. बावुमा को विपक्षी कप्तान पैट कमिंस ने चलता किया. ट्रिस्टन स्टब्स कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने. यहां से मार्करम और डेविड बेडिघम ने पांच विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी करके साउथ अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचा. जब साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 6 रन बनाने थे, तब मार्करम आउट हुए. मार्करम को जोश हेजलवुड ने चलता किया. मार्करम ने 207 गेंदों पर 136 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे.  

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में यात्रियों के अलावा 33 लोगों की मौत, जाने क्या इन्हें भी मिलेगा 1-1 करोड़ का मुआवजा?

अहमदाबाद अहमदाबाद प्लेन क्रैश में शनिवार तक 274 लोगों के मरने की खबर है। इसमें प्लेन सवार यात्रियों के अलावा जमीन के लोग भी शामिल हैं, क्योंकि प्लेन बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था। इस कारण कई डॉक्टर, स्टूडेंट, कर्मचारी समेत अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी। टाटा ग्रुप ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने का ऐलान किया था। अब सवाल यह है कि क्या जमीन में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवार वालों को भी एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा। क्या इन्हें भी मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा? टाटा समूह के अनुसार, जमीन पर जान गंवाने वाले लोग (यानी जो प्लेन में सवार नहीं थे) भी एक-एक करोड़ रुपये के मुआवजे के पात्र होंगे। इसके साथ ही टाटा समूह ने ऐलान किया था कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों का चिकित्सा खर्च भी उठाएगा। उनकी तरफ से इस बात को तय किया जाएगा कि घायल व्यक्तियों को उनकी ज़रूरत के अनुसार सभी देखभाल और सहायता मिले। हॉस्टल की बिल्डिंग का क्या होगा? टाटा बी जे मेडिकल के हॉस्टल की बिल्डिंग को भी मरम्मत कराने के लिए सहायता प्रदान करेगा, क्योंकि इमारत ड्रीमलाइनर दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। विमान में सवार 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति जीवित बचा है। बाकी 33 पीड़ित संभवतः दुर्घटना के समय अहमदाबाद के बी जे मेडिकल कॉलेज के परिसर में मौजूद व्यक्ति थे। नौकरी समेत अन्य लाभ पर क्या कहा? जब पूछा गया कि क्या टाटा वित्तीय मुआवजे से परे कोई सहायता प्रदान करेगा जैसे कि परिजनों को नौकरी की पेशकश करना, तो एक अधिकारी ने कहा, “फिलहाल कुछ भी तय नहीं किया गया है। हम अभी भी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और जांच शुरू हो गई है। टाटा द्वारा घोषित एक करोड़ रुपये के अलावा, दुर्घटना में मारे गए यात्रियों को बीमा कंपनियों से लगभग 1.5 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मिलेगा।  

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास दर्दनाक हादसा, बालू लदा डंपर सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा, तीन की मौत

प्रयागराज  बालू उतारते समय एक डंपर असंतुलित होकर पास से गुजर रहे टेंपो पर पलट गया। टेंपो में चालक समेत आठ लोग सवार थे। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घटना हंडिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास हुई।  हंडिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बालू उतारते समय एक डंपर असंतुलित होकर पास से गुज रहे टैंपो पर पलट गया। इसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत होने जानकारी मिल रही है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टैंपो में कुल आठ लोग सवार थे। हादसा दोपहर में हुआ। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास हाइड्रोलिक से बालू नीचे गिराते समय डंपर टेंपो पर पलट गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई है। क्रेन की मदद से डंपर को उठाया गया। इसके बाद नीचे टेंपो में दबे लोगों को बाहर किया गया। इसमें तीन की मौके पर ही मौत होने की बात कही जा रही है। तीन अन्य घायल हैं, जबकि हादसे में टेंपो में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। टेंपो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे।  हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर अफरातफरी मची रही। क्रेन की मदद से डंपर को उठाया गया हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे आवागमन भी काफी देर तक प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मदद से डंपर को उठवाकर घायलों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई।  टेंपो में फंसे शवों को किसी तरह निकाला गया बाहर  घटना के बाद जेसीबी को बुलाकर बालू के ढेर को हटवाया गया। मौके पर दो जेसीबी को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद बालू के ढेर को हटाने के बाद टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।  काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव हादसे में टेंपो बुरी तरह से नष्ट हो गया है। मृतकों के शव टेंपो में फंसे रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।   

इजरायल ने मार दिए आर्मी चीफ सहित कई बड़े अधिकारी, ईरान ने अब इन्हें सौंपी कमान

तेहरान इजरायल द्वारा ईरान के शीर्ष सैन्य नेताओं की हत्या के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने देश की सैन्य संरचना में बड़े पैमाने पर बदलाव की घोषणा की है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, मेजर जनरल अमीर हातामी को ईरान की सेना (आर्मी ऑफ द इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान) का नया चीफ कमांडर नियुक्त किया गया है। हातामी इससे पहले 2013 से 2021 तक ईरान के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। खामेनेई ने अपनी नियुक्ति पत्र में हातामी की “निष्ठा, क्षमता और अनुभव” की प्रशंसा की और उनसे “परिवर्तनकारी और क्रांतिकारी दृष्टिकोण” की अपेक्षा जताई। इसके साथ ही, पूर्व आर्मी चीफ मेजर जनरल सैय्यद अब्दुल रहीम मुसवी को ‘शहीद’ चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद हुसैन बाघेरी की जगह नया चीफ ऑफ स्टाफ ऑफ द आर्म्ड फोर्सेज नियुक्त किया गया है। खामेनेई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दुष्ट यहूदी शासन द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद हुसैन बाघेरी की शहादत को देखते हुए, और मेजर जनरल सैय्यद अब्दुल रहीम मुसवी की सराहनीय सेवाओं और मूल्यवान अनुभव को ध्यान में रखते हुए, मैं उन्हें सशस्त्र बलों का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करता हूं।” आईआरजीसी के नए प्रमुख की नियुक्ति इजरायल के ऑपरेशन “राइजिंग लायन” में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हुसैन सलामी की मौत के बाद, खामेनेई ने मेजर जनरल मोहम्मद पाकपौर को नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दुष्ट जायोनी शासन द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल हुसैन सलामी की शहादत को ध्यान में रखते हुए, और मेजर जनरल मोहम्मद पाकपौर की सेवाओं को देखते हुए, मैं उन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त करता हूं।” इसके अलावा, खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल गुलामअली राशिद की मौत के बाद मेजर जनरल अली शादमानी को उस पद पर नियुक्त किया गया है। ऑपरेशन “राइजिंग लायन” में मारे गए ईरानी अधिकारी इजरायल ने शुक्रवार तड़के 200 से अधिक फाइटर जेट्स के साथ ईरान की राजधानी तेहरान, इस्फहान, और फोर्डो जैसे इलाकों में सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में ईरान के प्रमुख सैन्य ठिकानों, बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स, और परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया गया। इजरायली सेना ने दावा किया कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम जमा हो रहा था, जिसे रोकने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी। हमले में ईरान के कई शीर्ष अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए। मेजर जनरल हुसैन सलामी – IRGC के प्रमुख, जिन्होंने 2019 से संगठन की कमान संभाली थी और अप्रैल व अक्टूबर 2024 में इजरायल पर मिसाइल हमलों का नेतृत्व किया था। मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी – ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ, जो 2016 से पद पर थे और सीरिया में सैन्य अभियान और सऊदी अरब से वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। अली शामखानी – पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जिन्होंने चीन की मध्यस्थता में सऊदी अरब से रिश्तों को सामान्य बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अमीर अली हाजीजादेह – IRGC की एयर फोर्स के प्रमुख, जिन्हें 2020 में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले का रणनीतिकार माना जाता है। वह भी एक भूमिगत कमांड सेंटर पर इजरायली हमले में मारे गए। मेजर जनरल घोलम अली राशिद- खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर। डॉ. फेरेदून अब्बासी और डॉ. मोहम्मद मेहदी तेहरानची- दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक। ईरानी सरकारी मीडिया ने तेहरान के रिहायशी इलाकों में हुए हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 78 नागरिकों की मौत और 329 लोगों के घायल होने की पुष्टि की। तेहरान के आसपास कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, और देशभर में आपातकाल लागू कर दिया गया। ईरान का जवाबी हमला हमले के बाद ईरान ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू की। ईरानी सेना ने इजरायल पर 100 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। ईरान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बयान जारी कर कहा, “हमने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन हम जवाब जरूर देंगे।” ईरानी विदेश मंत्रालय ने इन हमलों के लिए इजरायल और उसके सहयोगी अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया, यह दावा करते हुए कि हमले इराकी हवाई क्षेत्र से किए गए, जो अमेरिकी नियंत्रण में है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल को “कठोर सजा” देने की कसम खाई। उन्होंने कहा, “इजरायल ने हमारी संप्रभुता का उल्लंघन किया है, और इसके गंभीर परिणाम होंगे।” इजरायल की रणनीति इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले को “ईरानी परमाणु खतरे को कम करने” का कदम बताया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद ईरान का क्षेत्रीय गठबंधन कमजोर हुआ था, जिसके कारण ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की गति तेज कर दी थी। नेतन्याहू ने दावा किया कि यह हमला इजरायल के अस्तित्व की रक्षा के लिए जरूरी था। इजरायली सेना ने पूरे देश में रिजर्व सैनिकों को तैनात करना शुरू कर दिया है, और आपातकाल की घोषणा की गई है, क्योंकि ईरान के जवाबी हमलों की आशंका बढ़ गई है।  

डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा- संघ अपने शताब्दी वर्ष में है, वह सिर्फ शाखाओं तक ही सीमित न रहें

मथुरा  आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत ने जातिवाद के मकड़जाल से लोगों को बाहर निकलकर सोचने और काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघ के विस्तार को लेकर वह सिर्फ शाखाओं तक ही सीमित न रहें।  मथुरा में आरएसएस के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा है कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में है। पंच परिवर्तन के आधार पर संपूर्ण समाज में एक बड़े परिवर्तन की ओर जाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने समाज को जातिवादी विषमता से मुक्त होने की आवश्यकता पर जोर दिया। जातिवाद के मकड़जाल से लोगों को बाहर निकलकर सोचने और काम करने का संदेश दिया। साथ ही प्रशिक्षु स्वयंसेवकों से विचारों का आदान-प्रदान किया।   फरह के परखम स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में 28 मई से सामान्य वर्ग प्रथम स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण 18 जून तक चलेगा। ये स्वयंसेवकों को प्रतिदिन पूर्ण गणवेश में योगाभ्यास समेत संघ की अन्य पद्धति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत परखम पहुंचे थे।   शुक्रवार सुबह वह स्वयंसेवकों के संवाद सत्र में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में शुरू किए गए पंच परिवर्तन के आधार पर समाज बड़े परिवर्तन की ओर जाने को अग्रसर है। यह समाज राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व के लिए जागरूक हो। साथ ही किसी भी तरह की जातिवाद के उलझाव से मुक्त हो।   उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघ के विस्तार को लेकर वह सिर्फ शाखाओं तक ही सीमित न रहें। शाखा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक संपर्क बनाकर उन्हें संघ की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करें। इसके बाद शुक्रवार शाम को बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। शनिवार को भी बौद्धिक और प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम को संघ प्रमुख मोहन भागवत यहां से रवाना हो जाएंगे।  

मेसी फीफा क्लब विश्व कप में इंटर मियामी का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक

मियामी फुटबॉल महानायक लियोनेल मेसी ने कहा है कि 2025 में अमेरिका में होने वाले फीफा क्लब विश्व कप के लिए उनकी उम्मीदें पहले के मुकाबलों से अलग होंगी, जब वह बार्सिलोना की ओर से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेते थे। मेसी 2009, 2011 और 2015 में बार्सिलोना के साथ क्लब विश्व कप जीत चुके हैं। इस बार यह टूर्नामेंट विस्तारित 32 टीमों के फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो चार सप्ताह तक चलेगा और संयुक्त राज्य अमेरिका के 11 शहरों में आयोजित होगा। फीफा से बातचीत में मेसी ने कहा,इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का मौका बेहद खास है। इस बार की उम्मीदें अलग हैं, लेकिन मैं उत्साहित हूं और दुनिया की बेहतरीन टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर तत्पर हूं। इंटर मियामी अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में अल अहली के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम पाल्मेइरास और पोर्टो से भिड़ेगी। मेसी ने कहा कि फीफा के सभी छह महाद्वीपों की टीमों की भागीदारी इस टूर्नामेंट को खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए खास अनुभव बनाएगी। उन्होंने कहा, दुनिया भर से बड़ी टीमें आ रही हैं और इससे दुनियाभर के लोगों की दिलचस्पी जुड़ी है। यह हमारे लिए एक नया और अलग अनुभव है। अमेरिका में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलते देखना एक अद्भुत अवसर है। हालांकि उन्होंने माना कि यूरोपीय क्लब खिताब के प्रबल दावेदार होंगे, लेकिन उन्होंने दक्षिण अमेरिकी और अन्य क्षेत्रों की टीमों को भी हल्के में नहीं आंका। मेसी ने कहा, यह दक्षिण अमेरिकी और उभरती हुई टीमों के लिए भी बड़ा मौका है कि वे यूरोपीय दिग्गजों के खिलाफ खेलें। वे टीमें जिनके पास दुनिया के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं और जिन्हें देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं।यह खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए एक शानदार अनुभव होगा। 2025 क्लब विश्व कप की शुरुआत इस शनिवार से हो रही है और यह टूर्नामेंट 2025 गर्मियों में अमेरिका में आयोजित होने वाले सबसे बड़े फुटबॉल आयोजनों में से एक माना जा रहा है।  

WTC फाइनल की मेजबानी! ICC ने इस देश को दी 2031 तक की इजाजत, भारत को नहीं मिली, जल्द होगा अधिकारिक ऐलान

नई दिल्ली भारत ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को होस्ट करने की इच्छा जताई थी। मगर भारत की उम्मीदों को अब तगड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, रिपोर्ट्स हैं कि आईसीसी अगले तीन संस्करण के लिए इंग्लैंड को ही होस्टिंग राइड्स देने का मन बना चुका है। इसा अधिकारिक ऐलान आईसीसी जुलाई में होने वाले वार्षिक सम्मेलन में कर सकता है। बता दें, अभी तक WTC के तीन फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड ने ही की है। तीसरा फाइनल इस समय क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इससे पहले भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में ही WTC का फाइनल खेला था।   इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार है, जो उसे 2031 तक चलने वाले अगले तीन संस्करणों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की मेजबानी करने की अनुमति देगा। द टेलीग्राफ के अनुसार, आईसीसी से जुलाई में होने वाले अपने वार्षिक सम्मेलन में इंग्लैंड के मेजबानी अधिकारों की पुष्टि करने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईसीबी को आईसीसी से मौखिक पुष्टि मिल चुकी है। भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी में रुचि दिखाई थी और इस मामले पर हाल ही में आईसीसी की कई बैठकों में चर्चा हुई थी। हालांकि, न्यूट्रल टेस्ट मैचों के लिए भी बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने की अपनी क्षमता के लिए प्रसिद्ध इंग्लैंड पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरा है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी WTC 2025 के फाइनल में मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों की खूब भीड़ उमड़ी है। इस नए समझौते के साथ, इंग्लैंड WTC के पहले छह फाइनल की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इंग्लैंड में WTC फाइनल कराने की कई वजह है। एक तो मेजबान टीम के फाइनल में ना होने के बावजूद फैंस मैदान पर मैच देखने पहुंचते हैं। इसके अलावा जून की विंडो में मेजबानी के लिए इंग्लैंड से बेहतर मौसम कहीं नहीं है।  

इंदौर के उत्कर्ष ने NEET UG में रचा इतिहास, प्राप्त की दूसरी रैंक; टॉप 100 में MP के 4 स्टूडेंट

इंदौर  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को NEET UG 2025 का बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार भी मध्यप्रदेश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने 99.9 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर पूरे राज्य को गर्वित किया है। टॉप 100 में एमपी से कुल 4 छात्र टॉप 100 में एमपी से कुल 4 छात्र शामिल हैं। अगम जैन (AIR 45), अनुभव पांडे (AIR 79) और मोहित भारती (AIR 82)। वहीं छिंदवाड़ा की स्तुति पांडे ने 18302वीं रैंक हासिल की है। इस साल मध्यप्रदेश के 60,346 छात्रों ने NEET परीक्षा क्वालिफाई की है। उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन डिटेल्स (एडमिट कार्ड नंबर और जन्मतिथि) का उपयोग करना होगा। बता दें, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने याचिका दायर करने वाले 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी के नीट यूजी परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, इसमें करीब 20 लाख छात्र MBBS और BDS सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने से वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक है। ऐसे में सर्वर डाउन या वेबसाइट स्लो होने पर घबराएं नहीं। ये हैं टॉप 10 स्टूडेंट राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉपर हैं, उन्हें 720 में से 686 मार्क्स मिले हैं. मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया की दूसरी और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी की तीसरी रैंक है. उसके बाद दिल्ली के मृणाल की चौथी, अविका की 5वीं रैंक है. गुजरात के जेनिल की 6वीं पंजाब के केशव की 7वीं, गुजरात की झा भाव्या चिराग की 8वीं, दिल्ली के हर्ष की 9वीं और महारष्ट्र के आरव की 10 वीं रैंक है. टॉप 10 में एक लड़की है. दिल्ली की अविका अग्रवाल को फीमेल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है. यहां देखें परिणाम NEET UG Result 2025 Online Link छात्रों को परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट ‘https://neet.nta.nic.in/’ पर जाना होगा. वेबसाइट के होमपेज पर नीट 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें. इसके बाद रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें. परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर नीट यूजी परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है. प्रदेश में कुल MBBS की 4938 सीटें मध्यप्रदेश में MBBS की कुल सीटों की संख्या 4938 है। इनमें से 17 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2488 सीटें और 13 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 2450 सीटें हैं। काउंसलिंग में एमबीबीएस के साथ बीडीएस में भी दाखिला दिया जाएगा। प्रदेश में 13 निजी डेंटल कॉलेज हैं जिसमें कुल बीडीएस की कुल 1220 सीटें हैं। इन साइट्स पर भी देख सकते हैं स्कोरकार्ड NEET UG Scorecard Download नीट यूजी 2025 का परीक्षा परिणाम और स्कोरकार्ड देखने के लिए इन वेबसाइट्स और एप का उपयोग किया जा सकता है. nta.ac.in examinationservices.nic.in UMANG ऐपDigiLocker एप / वेबसाइट NEET UG का रिजल्ट प्रक्रिया How to Check NEET UG Result 2025 Online यहां पर रिजल्ट चेक करने लिए स्टेप दर स्टेप पूरी प्रक्रिया समझायी गई है. आप इसे फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर में neet.nta.nic.in खोलें. उसके बाद NEET UG 2025 रिजल्ट या View Result लिंक पर क्लिक करें. पोर्टल खुलने पर अपना आवेदन संख्या यानी Application Number, जन्म तिथि (Date of Birth) डालें और सिक्योरिटी (Security Pin) दर्ज करें. उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.आप इसे डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख सकते हैं. 75 स्टूडेंट के रिजल्ट पर रोक इंदौर के परीक्षा केंद्रो पर NEET UG परीक्षा देने वाले 75 स्टूडेंट्स ने शिकायत की थी कि 4 मई को आंधी-तूफान और बिजली चली जाने की वजह से उनका पेपर बिगड़ गया. इस पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में दायर याचिकाओं पर 9 जून को सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने कहा था कि NTA इन 75 कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी का रिजल्‍ट जारी कर सकता है. इन 75 छात्रों का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा. इसके बाद NEET UG 2025 की फाइनल मेरिट बनेगी. NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई को हुई थी. इसमें 20.08 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे, वहीं इनमें से 112.3 लाख स्टूडेंट्स क्वालीफाई हुए हैं.  भारत में MBBS कोर्स के लिए कुल 1,18,190 सीटें हैं. एकेडमिक सेशन 2024-25 के दौरान इनमें से 1,15,250 सीटों पर दाखिला हुआ था. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी NEET UG 2025 के जरिए 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित करती है.

भारत में कोरोना केस 7 हजार के पार, पंजाब ने जारी की नई एडवाइजरी

नई दिल्ली देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए अब पंजाब सरकार ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें खासतौर पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है. पंजाब सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके. इसके अलावा लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की गई है. वहीं अगर किसी को खांसी या बुखार जैसी शिकायत हो तो वह स्वयं आइसोलेशन में रहकर इलाज कराए और दूसरों से संपर्क से बचे. पंजाब सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और मास्क व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है, साथ ही लोगों को खांसते या छींकते समय मुंह ढकने, हाथों को बार-बार धोने और सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है. हालांकि राज्य सरकार ने अभी किसी प्रकार की पाबंदी या लॉकडाउन जैसे उपाय नहीं अपनाए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं. सरकार का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं, लेकिन एहतियात ही बचाव है. इसलिए आमजन से सहयोग की अपील की जा रही है. देश में 7400 कोरोना मामले एक्टिव देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी हो रही है. संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 7400 पहुंच गए हैं. देश में कुल एक्टिव केस 7400 हैं. कोरोना मामलों को लेकर राज्यों में क्या हैं हालात? इसके अलावा राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा एक्टिव केस इस समय गुजरात में हैं, यहां यह आंकड़ा 1437 है. वहीं दिल्ली में 672 केस एक्टिव हैं. इसके अलावा केरल में 2109 और महाराष्ट्र में 613 कोरोना केस एक्टिव हैं. राजस्थान में 180, तमिलनाडु में 232, उत्तर प्रदेश में 248, पश्चिम बंगाल में 747, कर्नाटक में 527, मध्य प्रदेश में 120, हरियाणा में 97 और आंध्र प्रदेश में 102 केस एक्टिव हैं.

डिंडौरी में घर में मां और दो बच्चों के शव फंदे से लटके मिले, पुलिस मामले की जांच कर रही

डिंडौरी  मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक घर में मां और दो बच्चों के शव फंदे पर लटके मिलने से कोहराम मच गया। हैरानी बात यह है कि जब परिवार के मुखिया यानि पिता घर लौटे तो बच्चों को हाथ-पैर रस्से से बंधे हुए थे। इस दर्दनाक दृश्य ने हर किसी को झकझोर दिया। डिंडौरी जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र शाकिंग घटना दरअसल, यह दर्दनाक घटना डिंडौरी जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र के कुम्हारिन टोला से शुक्रवार देर रात सामने आई है। जब राजेंद्र प्रतापति नाम का युवक शाम को काम से घर लौटा और दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गईं। क्योंकि उसके सामने पत्नी मधु प्रजापति (35), बेटी शिवानी (12) और बेटा आदित्य (10) फंदे पर लटके थे। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घर सील कर जांच शुरू कर दी। यह मामला हत्या है या आत्महत्या? मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी मौके सुनील पटेल ने बताया की शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहीं एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड को जांच के लिए बुलाया गया है। साथ ही जांच होने तक घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही कुछ क्लियर होगा। बताया जा रहा है कि महिला को शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपनी समोसा-मंगौड़े की दुकान पर देखा गया था। उसके बाद यह घटना घटित हो गई।  मामले की जानकारी मिलते ही मेहदवानी पुलिस थाना स्टाफ व शहपुरा एसडीओपी मुकेश अविन्द्रा मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गयी है. सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीँ, पति से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसे नींद नहीं आती थी हाथ पैर में दर्द रहता था. काफी इलाज करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो रही थी. जिस वजह से पति ने गुस्से में छोड़ने की भी बात कही थी. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पूरे घर को सील कर दिया गया है. एफएसएल की टीम व डॉग स्क्वाड की टीम को मौके पर बुलाया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.  क्या इस वजह से महिला और दो बच्चों की मौत? शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतक महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वहीं इस मामले में महिला के पति का कहना है कि वह कहती थी कि कुछ दिन से ठीक से नींद नहीं आ रही है। हाथ-पैर भी दर्द करते हैं। मैंने इलाज कराया…लेकिन वो कहती थी कि उसे कोई आराम नहीं है। वह अक्सर बीमार बनी रहती ती। लेकिन सवाल यह है कि उसने बच्चों को क्यों मारा…या इसके पीछे कोई दूसरा एंगल है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

फीफा क्लब विश्व कप: जोर्डी आल्बा मांसपेशियों में चोट के चलते मिस्र की अल-अहली के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे

मियामी गार्डन्स फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 में इंटर मियामी को अपने पहले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी स्पेनिश डिफेंडर जोर्डी आल्बा मांसपेशियों में चोट के चलते शनिवार को मिस्र की अल-अहली के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। इंटर मियामी के कोच जैवियर माशेरानो ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केवल आल्बा ही नहीं, बल्कि मिडफील्ड के मजबूत खिलाड़ी यानिक ब्राइट भी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हालांकि माशेरानो को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी अगले मुकाबले तक फिट हो जाएंगे। उन्होंने कहा, जोर्डी और यानिक इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि वे अगले मैच के लिए तैयार रहेंगे। पूर्व बार्सिलोना डिफेंडर जोर्डी आल्बा की अनुपस्थिति से मियामी की रक्षापंक्ति को कमजोर झटका लगेगा। इसके अलावा, उनका लियोनेल मेसी को पास देने में अहम योगदान रहता है, जिससे अटैक में भी कमी देखने को मिल सकती है। मिडफील्ड में यानिक ब्राइट की गैरहाजिरी से भी टीम की फिजिकल ताकत पर असर पड़ेगा, खासकर तब जब वह सर्जियो बस्केट्स जैसे अनुभवी लेकिन उम्रदराज खिलाड़ी के साथ मैदान संभालते हैं। मशेरानो बोले – यह हमारे लिए बड़ी चुनौती माशेरानो ने कहा, हम चाहते थे कि हमारी पूरी टीम फिट होती, ताकि हम और मजबूत होते। लेकिन इसके बावजूद हम इस मंच पर खेलने को लेकर उत्साहित हैं। यह एक अनोखा टूर्नामेंट है और इसमें हिस्सा लेना हमारे लिए गर्व की बात है। यह हमारे लिए खुद को आंकने का मौका भी है। ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलेगी मियामी इंटर मियामी ग्रुप ‘ए’ में खेल रही है। टीम शनिवार को अल-अहली से भिड़ेगी, इसके बाद गुरुवार को अटलांटा में पोर्टो से मुकाबला होगा और फिर अंतिम ग्रुप मैच ब्राजील की पामेइरास के खिलाफ साउथ फ्लोरिडा में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इंटर मियामी ने पिछले सीजन में एमएलएस सपोर्टर्स शील्ड जीतकर इस टूर्नामेंट में मेज़बान टीम के रूप में प्रवेश किया है। हालांकि, टीम प्लेऑफ के पहले दौर में अटलांटा से हार गई थी और एमएलएस कप लॉस एंजेलिस गैलेक्सी ने जीता था। मैदान की स्थिति पर सवाल जब मीडिया प्रतिनिधि मैच स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मैदान पर अभी तक लाइनिंग पूरी नहीं हुई थी और सतह पर काम चल रहा था। इस पर माशेरानो ने कहा, उम्मीद है कि मैदान मैच के लिए तैयार होगा। हमें इस पर भरोसा है कि फीफा ऐसे आयोजनों में अनुभवी है, लेकिन हमारा ध्यान उन्हीं चीजों पर है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं।  

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के शक में कपड़ा व्यापारी पर भोपाल NIA टीम ने की कार्रवाई

भोपाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की भोपाल टीम ने राजस्थान के झालावाड़ में एक कपड़ा व्यापारी के मकान-दुकान पर शनिवार सुबह एक साथ छापेमारी की है। छापेमारी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर की गई है। स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में टीम छापे की कार्रवाई कर रही है। संदिग्ध व्यापारी के घर से कुछ इलेक्ट्रिक उपकरण और अन्य सामान बरामद किया गया है। छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। एनआईए सूत्रों के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में काजी चौक जामा मस्जिद के पास स्थित एक प्रतिष्ठित व्यापारी के मकान और दुकान पर छापा मारा है। एनआईए के साथ सुरक्षा में स्थानीय पुलिस को भी शामिल किया गया है। छापे की कार्रवाई पूरी होने में समय लगने की संभावना है। छापे वाली में आना-जाना किया बंद एनआईए झालावाड़ के जिस गली में छापेमारी कर रही है, उस गली को स्थानीय पुलिस ने दोनों तरफ से सामान्य आवाजाही के बंद कर दिया है। गली के दोनों छोर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिस व्यापारी के यहां छापेमारी चल रही है, वह सामाजिक गतिविधियों में भी संलिप्त रहते थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को लेकर यह छापेमारी की जा रही है। भोपाल और दिल्ली में पहले से जिन मामलों की जांच चल रही है, उसी में से किसी एक मामले में उक्त कपड़ा व्यापारी की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। हालांकि एनआईए सूत्रों ने सिर्फ छापेमारी की पुष्टि की है।

अनिल नेहरा को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल, रोनित रंजन ने पाया गोल्ड मेडल, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर केरन कंपनी को मिला

 देहरादून शनिवार को 419 युवा अधिकारी भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट कैडेटों में 9 मित्र देशों के भी 32 कैडेट भी शामिल हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड में पहुंचे। सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। विभिन्न कंपनी के सार्जेंट मेजर ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। छह बजकर 42 मिनट पर एडवांस काल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार कदम बढ़ाते हुए परेड के लिए पहुंचे। निरीक्षण अधिकारी श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाइकेजीएम लासंथा रोड्रिगो परेड स्थल पर पहुंचे और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स को ओवरआल बेस्ट परफॉर्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली परेड की सलामी: इस बार आईएमए की पासिंग आउट परेड की शुरुआत सुबह 6:38 बजे मार्कर्स कॉल के साथ हुई. श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में परेड की सलामी ली. 6:42 बजे एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए चैटवुड बिल्डिंग के परेड मैदान में पहुंचे. आईएमए पासिंग आउट परेड जून 2025  खास बात यह है कि श्रीलंका के सेना प्रमुख खुद 1990 में भारतीय सैन्य अकादमी के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं. ऐसे में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में रिव्यूइंग ऑफिसर बनकर आने पर उनकी पुरानी यादें भी ताजा हुईं. अनिल नेहरा को मिला स्वॉर्ड ऑफ ऑनर: आईएमए की पासिंग आउट परेड के दौरान बेस्ट कैडेट और कंपनी को मिलने वाले सम्मान का सबको इंतजार रहता है. इस बार भी जब इसकी घोषणा की गई तो आईएमए देहरादून का परेड समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस दौरान स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडलिस्ट के नाम घोषित किए गए. जिन जेंटलमैन कैडेट को अवॉर्ड मिले उनके नाम इस प्रकार हैं- ये जैंटलमैन कैडेट्स रहे सबसे आगे     कैडेट अवॉर्ड     अनिल नेहरा स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल     रोनित रंजन गोल्ड मेडल     अनुराग वर्मा ब्रॉन्ज मेडल     कपिल टीईएस सिल्वर     आकाश भदौरिया टीजी सिल्वर     केरन कंपनी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर

म्यूजिशियन से शादी करने जा रहीं IPL सेंसेशन Kavya Maran? रजनीकांत से जुड़ा है कनेक्शन

मुंबई   IPL सेंसेशन कही जाने वालीं सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) आईपीएल के सीजन में काफी चर्चा में रहती हैं। मगर इन दिनों वह अपने आईपीएल नहीं बल्कि किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। 33 साल की काव्या की शादी की खबरें इस वक्त सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। उनका नाम जिस शख्स से जुड़ा रहा है, वो इस वक्त भारत का सबसे अमीर म्यूजिशियन है। यह म्यूजिशियन कोई और नहीं बल्कि आरआरआर और मास्टर समेत कई सुपरहिट फिल्मों के हिट ट्रैक बना चुके अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) हैं। लेटेस्ट रूमर्स के मुताबिक, काव्या और अनिरुद्ध जल्द ही एक-दूसरे के साथ शादी रचाने वाले हैं। काव्या मारन की म्यूजिशियन से हो रही शादी? अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह हमेशा अपने हिट ट्रैक के लिए चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस वक्त काव्या के साथ अफेयर को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। रजनीकांत के भतीजे अनिरुद्ध को लेकर खबर आ रही है कि वे काव्या को डेट कर रहे हैं। काव्या मारन की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 409 करोड़ बताई जाती है. वो सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक और सनराइजर्स हैदराबाद (आईपीएल) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (एसए20) की सह-मालकिन और प्रमुख हैं. हाल ही में एक रेडिट यूजर ने एक पोस्ट में दावा करते हुए लिखा है, “यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सन टीवी के कलानिधि मारन की बेटी और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम की मालकिन काव्या मारन रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुपरस्टार रजनीकांत ने कलानिधि मारन से उनके रिश्ते के बारे में पर्सनली बात की है, जिससे उम्मीद है कि यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।” इस पोस्ट पर एक यूजर ने दावा किया है कि उसने काव्या और अनिरुद्ध को लास वेगास में साथ देखा था। यूजर ने कमेंट किया, “मैंने खुद उन्हें एक साल पहले लास वेगास में देखा था, वे वेगास स्ट्रिप पर टहलते हुए अच्छा समय बिता रहे थे।” एक यूजर ने कहा, “मैं अनिरुद्ध का एक पुराना इंटरव्यू देख रहा था जिसमें टैरो रीडर उसकी लव लाइफ के बारे में भविष्यवाणी कर रही है और वह कहती है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगे जो बहुत एजुकेटेड है और जो दूरसंचार प्रसारण उद्योग में है। अगर यह सच है तो यह वाकई क्रेजी है।” खैर, अभी तक काव्या या फिर अनिरुद्ध की तरफ से इन अफवाहों को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live