LATEST NEWS

EX ब्वॉयफ्रैंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शादी के बाद महिला ने पुलिस में की शिकायत दर्ज

छतरपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला को उसके ही पूर्व प्रेमी और उसके दोस्त ने अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए कई महीनों तक ब्लैकमेल किया। इस दौरान दोनों ने उसके साथ रेप भी किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पूर्व में मुबीन खान नामक युवक से प्रेम संबंध था। इसी दौरान मुबीन ने उसके कुछ अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। आरोपी ने इन्हीं वीडियो और फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। उसने अपने एक दोस्त को भी यह वीडियो भेजे। इसके बाद उसका दोस्त ने भी ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार रेप किया। शादी के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न कुछ समय बाद युवती की शादी हो गई, लेकिन दोनों आरोपी फिर भी पीछा नहीं छोड़ रहे थे। महिला पर लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। जब महिला ने उनका कहना मानने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने धमकाया कि वे वीडियो और फोटो न सिर्फ इंटरनेट पर डाल देंगे बल्कि उसके पति और परिवार को भी भेज देंगे। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पति को जोड़ा, भेजे अश्लील वीडियो आरोपियों ने महिला के पति का नंबर किसी तरह से पता किया। उसके बाद एक नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और उसमें महिला के पति को जोड़कर तमाम अश्लील वीडियो और फोटो भेज दिए।वीडियो और फोटो देखकर पति के होश उड़ गए और वह अपनी पत्नी के साथ तत्काल कोतवाली थाना पहुंचा। वहां महिला ने आरोपियों के खिलाफ पूरी घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बिना देरी किए दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। इनमें बलात्कार, आईटी एक्ट के तहत अश्लील सामग्री का प्रसार, धमकी देना व ब्लैकमेलिंग जैसी धाराएं शामिल की गईं। छतरपुर के सीएसपी अमन मिश्रा ने कहा कि पीड़िता को अश्लील वीडियो-फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपी शादी के बाद भी उसे शारीरिक शोषण के लिए मजबूर कर रहे थे। मना करने पर उसके पति को वीडियो भेज दिए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अयोध्या प्रशासन ने दादा मिया मजार पर हर साल आयोजित होने वाले दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी

अयोध्या अयोध्या प्रशासन ने शांति भंग होने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद जिले में ‘दादा मियां उर्स’ के आयोजन पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले दो दशकों से यहां आयोजित हो रहा उर्स समारोह शनिवार और रविवार को होना था। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शिकायत के बाद अयोध्या प्रशासन ने खानपुर मसोधा इलाके में दादा मिया मजार पर हर साल आयोजित होने वाले दादा मिया उर्स की अनुमति रद्द कर दी है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय विहिप सदस्य लालजी शर्मा और सूर्यकांत पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया कि खानपुर मसोधा में “गाजी बाबा” के नाम पर एक सभा आयोजित की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि आयोजकों ने उर्स दादा मिया नाम से उर्स आयोजित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली थी लेकिन वे गाजी बाबा उर्स नाम से रसीदें छपवाकर चंदा इकट्ठा करते पाए गए। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि उर्स के दौरान, आयोजक द्वारा कुछ मौलवियों को आमंत्रित किया जाता है जो कथित तौर पर ”काला ​​जादू” करते हैं और लोगों को ”गुमराह” करते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा, ”उर्स दादा मियां के नाम पर दी गई अनुमति रद्द कर दी गई है, क्योंकि यह पाया गया कि गाजी बाबा के नाम पर उर्स की योजना बनाई जा रही थी।” इस बीच, उर्स आयोजन समिति का कोई भी पदाधिकारी इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है।  

स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हुए चोटिल, जाने टीम अब क्या करेगी?

लॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चोटिल हो गए। उनकी दाईं छोटी उंगली में चोट लगी। उन्होंने लॉर्ड्स में मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के बल्ले का किनारा लेकर निकली गेंद को पकड़ने की कोशिश में लेकिन घायल हो गए। वह उस वक्त पहली स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। स्मिथ की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा। उनके स्थान पर सैम कॉन्स्टास सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। 36 वर्षीय स्मिथ उंगली में फ्रैक्चर के कारण फाइनल से बाहर हो गए हैं।   ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को हार की दहलीज पर खड़ी है। दक्षिण अफ्रीका को 27 साल में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 69 रनों की जरूरत है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ”स्टीव स्मिथ को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के दौरान स्लिप कॉर्डन में फील्डिंग करते समय दाहिनी छोटी उंगली में कम्पाउंड डिस्लोकेशन का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर उन्हें देखा और एक्स-रे और आगे के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।” बता दें कि फाइनल में कई मौके पर गेंद स्लिप में खड़े फील्डर तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा जा रही थी। स्मिथ ऐसे में हेलमेट पहनकर विकेट से महज 14 मीटर की दूरी पर खड़े थे। मिचेल स्टार्क की 138 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद फेंकी जो बावुमा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए तेजी से स्मिथ के पास पहुंची। गेंद उनके हाथ से टकरा कर छटक गई और वह बुरी तरह दर्द में कराहते हुए दिखे। उन्होंने पहली पारी में 66 और दूसरी पारी में 13 रनों का योगदान दिया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम 282 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम (नाबाद 102) की शतकीय पारी और तीसरे विकेट के लिए कप्तान बावुमा (नाबाद 65) के साथ 143 रन की अटूट साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में दो विकेट पर 213 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है।  

दिल का दौरा पड़ाने से जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक मौत, GRP की बड़ी लापरवाही आई सामने

 रायपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद भी GRP की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बता दें कि जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. इस दौरान युवक के शव को स्टेशन में उतारा गया. आरपीएफ ने इसकी सूचना जीआरपी को दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी युवक का शव स्टेशन पर ही 3 घंटे तक पड़ा रहा. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया आत्मीय स्वागत

भोपाल  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। गृह मंत्री शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। केंद्रीय गृह मंत्री शाह का पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के पचमढ़ी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित राज्य सरकार के मंत्री,सांसद एवं विधायक गण और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री शाह के साथ पचमढ़ी के लिए रवाना हुए।  

चलती वैन में भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू

 भाटापारा भाटापारा में एक चलती वैन में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त वैन चल रही थी और अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक ठहर गया और वाहन चालक अपने-अपने स्थान पर रुक गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की सहायता ली गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में वैन को अज्ञात बताया है और घटनास्थल पर वाहन चालक भी मौजूद नहीं था। घटना शहर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है और वैन मालिक एवं चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

नीट यूजी 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित, 12.36 लाख से ज्यादा हुए क्वालीफाई, राजस्थान के महेश ने किया टॉप

नई दिल्ली,  नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल 2,09,318 उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी की परीक्षा दी थी. उम्मीदवार अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. कुल 2209318 उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2025 की परीक्षा दी जिनमें से 1236531 क्वालीफाई हुए हैं. इनमें कुल उम्मीदवारों 1271896 लड़कियों ने नीट यूजी की परीक्षा दी और 722462 क्वालीफाई हुईं हैं. वहीं 937411 लड़कों में से 514063 क्वालीफाई हुए हैं. जबकि थर्ड जेंडर के 11 उम्मीदवारों में से 06 क्वालीफाई हुए हैं. नीट यूजी 2025 टॉपर्स नीट यूजी 2025 परीक्षा में 99.9999547 परसेंटाइल लाकर राजस्थान के महेश कुमार ने नीट यूजी में पहली रैंक हासिल की है और पूरे देश में टॉप किया है. इसके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने 99.999095 के साथ 2nd रैंक हासिल की है. महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने 99.9998189 पर्सेंटाइल के साथ NEET UG 2025 में AIR 3 हासिल की है.  यहां देखें नीट यूजी रिजल्ट स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर, ‘Candidate Activity’ में ‘NEET(UG)-2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: यहां, ‘NEET 2025 scorecard download link’ पर क्लिक करें. स्टेप 4: नया पेज खुल जाएगा, जहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें. स्टेप 5: आपका नीट यूजी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें. स्टेप 6: आगे के लिए नीट यूजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें. बता दें कि इस साल नीट यूजी परीक्षा भारत के 557 शहरों और विदेशों में 14 केंद्रों में फैले 4,750 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी. नीट यूजी रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने नीट यूजी में क्वालीफाई किया है, वे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते हैं. काउंसलिंग शेड्यूल और प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Raja Raghuvanshi की हत्या के बाद आरोपी विशाल ने Indore में किराए पर लिया था किराए पर फ्लैट

इंदौर  राजा रघुवंशी हत्या मामले में लगातार कई खुलासे होते जा रहे हैं. अब मध्य प्रदेश इंदौर में संपत्ति प्रबंधन कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दावा किया कि मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड के एक आरोपी ने वारदात के हफ्ते भर बाद मध्यप्रदेश के इस शहर में उससे एक फ्लैट किराये पर लिया था.  मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) (Sonam Raghuvanshi) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) (Raj Kushwaha) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रघुवंशी पूर्वोत्तर के इस सूबे में 23 मई को लापता हो गए थे और ऐसा माना जा रहा है कि इसी तारीख को उनकी हत्या कर दी गई थी.  भाड़े के हत्यारे नहीं… दोस्त?  राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में ‘भाड़े के हत्यारे’ होने का संदेह जताया गया था, लेकिन मेघालय पुलिस अब इन्हें कुशवाह के दोस्त बता रही है. देश भर में चर्चा का केंद्र बने हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं. विशाल ने किराए पर लिया था फ्लैट फ्लैट किराए पर देने वाले सिलोम जैम्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 20 मई की रात विशाल फ्लैट लेने पहुंचा था। युवक के एक्शन से सब कुछ सामान्य लगा, इसलिए चाबी सौंप दी गई। बाद में विशाल ने देर रात फ्लैट में प्रवेश करने की बात कही, लेकिन उसके बाद कई दिनों तक उसने संपर्क नहीं किया। फ्लैट में कौन रुका जानकारी नहीं सिलोम जैम्स ने कहा कि इसके बाद फ्लैट में सोनम रघुवंशी या कोई अन्य रूका की नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। सिलोम ने कहा कि काम में व्यस्त रहने पर इस तरफ ध्यान नहीं गया। लेकिन जब किसी दोस्त ने जानकारी दी कि आपके किराए पर दिए फ्लैट में सोनम के रहने की बात सामने आ रही है। तब मैंने जाकर एग्रीमेंट देखा तो पता चला कि उसके (सोनम) साथी विशाल सिंह के नाम पर फ्लैट है। सिलोम ने कहा कि ना तो वह सोनम से मिले है ना उसको देखा है। ना मुझे मालूम है कि वह यहां रह के गई है की नहीं गई है। शिलांग पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ इस हत्याकांड में अब तक की जांच में सोनम रघुवंशी (राजा की पत्नी), राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी की संलिप्तता सामने आई है। 2 जून को मेघालय के शिलांग स्थित घाटी में राजा रघुवंशी का शव बरामद होने के बाद यह मामला उजागर हुआ। 9 जून को पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को फिलहाल शिलांग पुलिस की कस्टडी में भेजा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी। फ्लैट बुकिंग, किराया भुगतान, और शिलांग जाने से पहले की गतिविधियां इस ओर इशारा करती हैं कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने महीनों पहले तैयारी की थी। पुलिस अब तकनीकी सबूतों और कॉल डिटेल्स के आधार पर पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।   30 मई को किराए पर लिया फ्लैट इंदौर में संपत्ति प्रबंधन की एक फर्म चलाने वाले कारोबारी शिलोम जेम्स ने संवाददाताओं को बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपियों में शामिल चौहान ने 30 मई को उनसे मुलाकात करके शहर के देवास नाका क्षेत्र में 17,000 रुपये प्रति माह पर एक फ्लैट किराए पर लिया था और इसके लिए अनुबंध पर दस्तखत भी किए थे.  जिस इमारत में फ्लैट है वह नई है और उसमें अभी तक सीसीटीवी नहीं लगे हैं. मैंने पुलिस को चौहान द्वारा इस फ्लैट को किराए पर लेने के बारे में सूचित किया था. आपको बता दें कि राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और वे 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय चले गए थे.  वहीं, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में राजा के लापता होने के बाद 23 मई को शुरू हुई जांच में उसकी पत्नी सोनम पर ध्यान केंद्रीत किया गया. जिसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के प्रेमी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल इस वक्त सभी पांचों आरोपी मेघालय पुलिस की गिरफ्त में हैं. पूछताछ में सोनम ने कबूल लिया है कि वह राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल थी. आपको बता दें कि पति राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी पहुंची थी और इसी फ्लैट में रुकी थी. 

प्रदेश में कोविड-19 के 24 घंटों में 34 नए केस आए सामने, सबसे ज्यादा जयपुर में

जयपुर राजस्थान में एक बार फिर कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को प्रदेश में कोविड-19 के 34 नए केस सामने आए हैं, वहीं उदयपुर में इलाज के दौरान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत इस साल राज्य में कोरोना से हुई दूसरी मौत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मृतक महिला प्रतापगढ़ की निवासी थी और सांस लेने में तकलीफ के चलते उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से अटैच एक अस्पताल में भर्ती थीं। जांच में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। इससे पहले राजधानी जयपुर में पिछले महीने कोरोना से एक मरीज की मौत हुई थी। इस साल में अब तक यह दूसरी मौत दर्ज की गई है। मृतक महिला के सैंपल को वायरस के वैरियंट की जांच के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग हेतु भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 34 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा केस जयपुर से सामने आए हैं। यहां 22 मरीज मिले, जिनमें एक छह महीने की बच्ची भी शामिल है, जबकि उदयपुर में 4, बीकानेर में 3, जोधपुर में 2 और अजमेर, अलवर और सीकर में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। वहीं कुल 193 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। राज्य में इस साल कोरोना के कुल 376 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें एक केस मध्यप्रदेश से जुड़ा हुआ है। जयपुर इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जहां 235 केस सामने आ चुके हैं, जोधपुर में 25 और अन्य जिलों में भी छुटपुट केस रिपोर्ट हुए हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है। अधिकारियों के मुताबिक वायरस का ट्रैकिंग सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है और टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट करवाएं और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतें। बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम और फ्लू जैसी बीमारियों के बढ़ने के साथ कोरोना वायरस दोबारा सक्रिय हो सकता है। इसलिए संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क पहनना, हाथ धोते रहना और भीड़भाड़ से बचना अब भी जरूरी है। राज्य में पिछले दो वर्षों की अपेक्षा इस साल केस कम हैं लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार सतर्कता और ट्रैकिंग जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग अब नए मामलों की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती दर और रिकवरी रेट के आधार पर आगे की रणनीति तय करेगा। विभाग का कहना है कि हालात अभी बेकाबू नहीं हैं, लेकिन आने वाले दिनों में आंकड़े बढ़ सकते हैं। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए कोरोना की निगरानी और रोकथाम पर एक बार फिर फोकस किया जा रहा है।

इंदौर में पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधन और इंदौर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया

इंदौर अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रेश होने के बाद पूरे देश के एयरपोर्ट और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था का सख्त तरीके से जायजा लिया जा रहा है. मध्य प्रदेश के एयरपोर्ट और खासकर इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में विमानों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता और व्यापक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं. विमान से पक्षियों के टकराने की आशंका रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाने के साथ ही रनवे के आसपास से वन्यजीवों को रीलोकेट करने के निर्देश दिए गए हैं. वन विभाग और नगर निगम को मिले दिशा-निर्देश इंदौर में पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधन और इंदौर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया. एयरपोर्ट प्रबंधन ने संभाग आयुक्त दीपक सिंह के समक्ष कुछ सवाल रखे. इसके बाद संभाग आयुक्त द्वारा वन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया. पंछियों के हवाई जहाज से टकराने के कारण होने वाले हादसे के संबंध में 10 किलोमीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अवेयरनेस का काम किया जाए. इसके अलावा नगर निगम के अधिकारियों को बिजासन टेकरी के मेला क्षेत्र के सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए गए. एयरपोर्ट के आसपास से वन्य जीवों को रिलोकेट करेंगे संभाग आयुक्त ने दीपक सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा “एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र में मिलने वाले सियार, जंगली बिल्ली जैसे वन्य जीवों के नियंत्रण हेतु विमानतल प्रबंधन की सहायता करें और इन जीवों को एयरपोर्ट से अन्य स्थानों पर रिलोकेट किया जाए.” बता दें कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम द्वारा मानसून के पूर्व ही विमानतल क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई की गई है, जिसे समय-समय पर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. इंदौर एयरपोर्ट से कितनी फ्लाइट गौरतलब है इंदौर एयरपोर्ट के आसपास घनी आबादी बस्ती है. वहीं आसपास के इलाकों में पेड़-पौधे और वन्यजीवों के आश्रय क्षेत्र भी हैं. इस कारण एयरपोर्ट प्रबंधन को इस विषय पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. एयरपोर्ट डायरेक्टर विपिन कांत सेठ का कहना है “इंदौर एयरपोर्ट से करीब 90 फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ होता है. सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है.” 

WWE के दिग्गज ब्रॉक लेस्नर की बेटी माया लेस्नर ने आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में शॉट पुट जीता

नई दिल्ली WWE के दिग्गज और पूर्व MMA स्टार ब्रॉक लेसनर की बेटी माया लेसनर ने कमाल कर दिया। उन्होंने NCAA आउटडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में शॉट पुट का खिताब जीता। यह मुकाबला ओरेगन के यूजीन शहर के हेवर्ड फील्ड में हुआ। माया कोलोराडो स्टेट के लिए खेल रही थीं। उन्होंने पहले ही प्रयास में 19.01 मीटर का थ्रो किया। यह थ्रो इतना अच्छा था कि कोई इसे पार नहीं कर पाया। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। माया ने शानदार प्रदर्शन माया लेसनर के पिता ब्रॉक गर्व से उन्हें स्टैंड में बैठकर देख रहे थे। पिछले साल माया ने NCAA डिवीजन I इंडोर चैंपियनशिप में भी शॉट पुट का खिताब जीता था। इस बार उन्होंने आउटडोर में भी अपनी ताकत दिखाई। उन्होंने 19.01 मीटर का सबसे अच्छा थ्रो किया। इसके अलावा, उन्होंने 18.87 मीटर का दूसरा सबसे अच्छा थ्रो भी किया। इलिनोइस की अब्रिया स्मिथ ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। उन्होंने तीसरे प्रयास में 18.85 मीटर का थ्रो किया। लेकिन, यह माया को हराने के लिए काफी नहीं था। माया ने दिखा दिया कि वह कॉलेज शॉट पुट की सबसे बेहतरीन एथलीटों में से एक हैं। माया के पिता ब्रॉक लेसनर WWE के बहुत बड़े स्टार हैं। वह मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के चैंपियन भी रह चुके हैं। उन्होंने नवंबर 2008 से अक्टूबर 2010 तक UFC हैवीवेट का खिताब अपने नाम किया था।   बेटी की जीत पर ब्रॉक लेसनर ने कही ये बात माया की इस जीत पर उनके पिता ब्रॉक लेसनर बहुत खुश थे। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।” माया ने भी अपनी जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।” माया लेसनर ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि वह अपने पिता की तरह ही एक बेहतरीन एथलीट हैं। उन्होंने शॉट पुट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

हैदराबाद से जबलपुर लाए गए 10वें घोड़े की मौत, अब एक घोड़े की रिपोर्ट ग्लैंडर पॉजिटिव आई, अलर्ट जारी

जबलपुर  हैदराबाद से जबलपुर लाए गए 10 घोड़े की मौत के बाद अब एक घोड़े की रिपोर्ट ग्लैंडर पॉजिटिव आई है। हालांकि इससे इस घोड़े को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि रिपोर्ट जीरो पॉजिटिव है, लेकिन अन्य घोड़ों के लिए यह चिंता का विषय जरूर है। पशु चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की एक घोड़े की रिपोर्ट ग्लैंडर पॉजिटिव आने की सूचना दी है। लिहाजा एक बार फिर भोपाल से डॉक्टरों की टीम जबलपुर आ सकती है। सचिन तिवारी 27 अप्रैल से 5 मई के बीच हैदराबाद से 57 घोड़े ट्रक में लोड कर जबलपुर के रैपुरा गांव लेकर आए हैं। इनमें से 8 घोड़ों की मौत 7 से 13 मई के बीच होते ही जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट हुआ। सभी घोड़ों के सेंपल राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र हिसार (हरियाणा) भेजे गए थे। जिसमें से दो घोड़ों को छोड़कर सभी की ग्लैंडर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। संक्रामक बीमारी है ग्लैंडर ग्लैंडर्स संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से घोड़ों, गधों और खच्चरों को प्रभावित करती है, लेकिन यह मनुष्यों और अन्य जानवरों में भी फैल सकती है। यह बीमारी बर्क होल्डरिया मैलेई नामक जीवाणु के कारण होती है। यही वजह है कि रैपुरा के अस्तबल में घोड़ों की मौत की खबर लगते ही पशु चिकित्सा विभाग ने अलर्ट हुआ और सभी घोड़ों के सैंपल ग्लैंडर की जांच के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र हिसार भेजे गए। जिला प्रशासन ने सभी घोड़ों को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए थे और उनकी देखरेख के लिए डॉक्टरों की टीम को भी तैनात किया था। HPSL चलाने वाले सुरेश पलादुगू के हैं ये घोड़े जयपुर (राजस्थान) की लवान्या शेखावत ने ग्लैंडर को लेकर कराई गई घोड़ों की पिछली जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि डाक्टरों ने 20 दिन के भीतर क्या जांच की है, ये समझ से परे है। लवान्या ही हैं जिन्होंने हैदराबाद रेसकोर्स में घोड़ों पर अत्याचार का खुलासा करते हुए जानकारी पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) को दी थी, जिसके बाद तेलंगाना सरकार हरकत में आई और सुरेश पलादुगू के हेथा नेट इंडिया पर छापा मारा। लवान्या का कहना है कि ये घोड़े हैदराबाद में हॉर्स पावर सुपर लीग चलाने वाले सुरेश पलादुगू और उनके सहयोगियों के हैं। हैदराबाद रेसकोर्स में घोड़ों की दौड़ के नाम पर फिलीपींस में ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा था। इसका खुलासा होने पर छापे से पहले सबूत मिटाने के लिए हैदराबाद से ये घोड़े अवैध रूप से जबलपुर भेज दिए गए। 100 से अधिक घोड़ों को गायब करवा दिया है। उनका कहना है कि रैपुरा गांव के अस्तबल में रखे गए घोड़े बहुत नाजुक और महंगे हैं। इन्हें समय पर खाना-पीना, दवाइयां दी जाती हैं। इन्हें बांधकर रखने की वजह खुला रखा जाता है, लेकिन वहां पर ऐसी कोई सुविधा नहीं है। 24 अप्रैल से 3 जून तक मेनका गांधी थीं संपर्क में लवान्या ने कहा कि जब से ये घटनाक्रम हुआ है, तब से लेकर आज तक लगातार मेनका गांधी हमारे संपर्क में थीं, एक-एक घटना, पल-पल की जांच रिपोर्ट पर वह स्वयं नजर बनाए हुए थीं और आखिरकार जब जांच रिपोर्ट तैयार हुई तो, उसमें कुछ संदेह जरूर खड़ा हो रहा है। उन्होंने मेनका गांधी से मांग की है कि घोड़ों की मौत को लेकर जो जांच रिपोर्ट तैयार की है, उस पर एक बार फिर से विचार किया जाए। क्योंकि उस रिपोर्ट में सब कुछ ठीक पाते हुए सही बताया गया है।

ततारपुर गांव स्थित भाजपा के जिला महामंत्री की बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया पर्दाफाश

हापुड़  हापुड़ के ततारपुर गांव स्थित भाजपा के जिला महामंत्री की बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माता मोहल्ला निवासी भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी गांव ततारपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री है जो बंद पड़ी है। कुछ दिन पहले उनकी फैक्ट्री में लगे कुछ कैमरे बंद हो गए थे। दस जून को कैमरे ठीक कराने वह फैक्ट्री में पहुंचे थे। उधर, आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में शुक्रवार को सपा विधायक रमाकांत यादव की 23.42 करोड़ कीमत की जमीन पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क कर ली। गैंगस्टर के मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने भूमि को कुर्क करने का आदेश दिया था। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जमीन कुर्क करने के बाद वहां बोर्ड लगवा दिया। अहरौला के माहुल कस्बे में अपमिश्रित शराब पीने से हुईं मौतों के मामले में फूलपुर से सपा विधायक रमाकांत यादव के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। माहुल में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

नये मरीन ड्राइव के निर्माण को लेकर हंगामा, छावनी में बदला पूरा इलाका

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नये मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए आज सुबह से भारी विरोध के बावजूद तोड़फोड़ अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। खुद पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और अभी भी क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, शनि मंदिर से लेकर कयाघाट तक नये मरीन ड्राइव का निर्माण होना है, इसके लिए नगर निगम ने क्षेत्र के 295 लोगों को नोटिस दिया था और 12 जून को अंतिम नोटिस जारी कर सामान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया थाा। जिसके विरोध में बीती रात को भारी संख्या में मोहल्लेवासी कलेक्टर आवास के बाहर धरने पर बैठे और कई घंटे तक नारेबाजी की। लेकिन इसके बावजूद कोई परिणाम नहीं निकल सका। आज सुबह होते ही भारी संख्या में पुलिस कयाघाट के लिए रवाना हुई। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इस दौरान तोड़फोड़ का विरोध करने आई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धक्का मुक्की के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा की नये मरीन ड्राइव निर्माण के लिए तोड़फोड़ की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन 20 मकानों को तोड़ने की बात कहीं जा रही है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम हार की दहलीज पर खड़ी, WTC फाइनल में ऐसा होते ही पलट जाएगी बाजी

लॉर्ड्स  लॉर्ड्स में जारी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम हार की दहलीज पर खड़ी है। दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले के चौथे दिन यानी शनिवार को जीत के लिए महज 69 रनों की जरूरत है और उसके 8 विकेट बचे हैं। दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य मिला है। दक्षिण अफ्रीका को ‘चोकर्स’ के तमगे को पीछे छोड़ने के लिए एडेन मार्करम (नाबाद 102) और कप्तान टेम्बा बावुमा (नाबाद 65) से काफी उम्मीदें होंगी। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 143 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट कोच डेनियल विटोरी ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर एक विकेट और गिर गया तो फाइनल में बाजी पलट सकती है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर विटोरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दबाव को स्वीकार किया लेकिन चौथे दिन शुरुआती सफलता के साथ अपनी गेंदबाजी यूनिट को चुनौती का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि हम खुद से आगे निकलने की कोई इच्छा नहीं रखेंगे। मुझे लगता है कि यह एक विकेट का मामला है। यही स्टार्टिंग पॉइंट है। क्योंकि दोनों (मार्करम-बावुमा) इतने नियंत्रण में हैं, अगर हम क्रीज पर एक नया बल्लेबाज ला सकते हैं तो यही इसकी शुरुआत है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि आठ विकेट कैसे लिए जाएं, इस बारे में कोई सोच-विचार होगा। यह केवल एक विकेट लेने और उसके बाद क्या हो सकता है, यह देखने के बारे में होगा।” दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में शुक्रवार को तीसरे दिन के समापन पर दो विकेट पर 213 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की। ऑस्ट्रेलिया के चारों मुख्य गेंदबाजों के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1500 से ज्यादा विकेट है लेकिन मिचेल स्टार्क (53 रन पर दो विकेट) के अलावा किसी को भी सफलता नहीं मिली। इस मैच के शुरुआती दो दिन 14-14 विकेट गिरे थे लेकिन तीसरे दिन परिस्थितियों बल्लेबाजी के लिए आसान हो गई जिसका दक्षिण अफ्रीका ने पूरा फायदा उठाया। दिन का खेल खत्म होते-होते मैच का रुख पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की तरफ मुड़ गया लेकिन दिन के शुरुआती सत्र के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी था।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live