LATEST NEWS

गुरुद्वारे का करेंगे उद्घाटन, SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी कल आएंगे

रायपुर. सिक्ख पंथ की सर्वोच्च संस्था के अध्यक्ष, एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी का एक दिवसीय प्रवास छत्तीसगढ़ में 17 फरवरी को होने जा रहा है. वे विमान द्वारा सुबह अमृतसर से रायपुर पहुंचेंगे. उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है. स्वागत उपरांत वे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ की सभी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, सामाजिक संस्थानों के पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ में चल रही सिक्ख समाज की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वे बिलासपुर रोड रांवाभाठा में निर्मित भव्य ऐतिहासिक गुरुद्वारे का उद्घाटन करेंगे. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के मार्गदर्शन में भव्य गुरमत संगीत विद्यालय का भी यहां शुभारंभ होगा. इस गुरुद्वारे की साज-सज्जा आधुनिक और आकर्षक शैली में की गई है, जिसकी भव्यता देखते ही बन रही है. इस पूरे आयोजन को मूर्त रूप प्रदान कर रहे समाजसेवी जगजीत सिंघ खनूजा, जी.एस. भाम्बरा व रावांभाठा के नवीनीकृत गुरुद्वारे के प्रभारी अजीत सिंग ने सर्व सिक्ख समाज से अपील की है कि पंथ की सर्वोच्च संस्था के अध्यक्ष धामी के भव्य स्वागत के लिए सभी माना विमानतल पहुंचकर और गुरुद्वारे के उद्घाटन समारोह में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें. इस कार्यक्रम में दरबार साहिब के रागी जत्थे सिक्ख गुरु गाथा का गुणगान कर गुरु नाम लेवा संगत को निहाल करेंगे. उद्घाटन के पश्चात् धामी, अमरजीत सिंग छाबड़ा के विशेष आग्रह पर अपने पूरे काफिले के साथ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय भी पहुंचेंगे. जहां भी वे सिक्ख पंथ की गतिविधियों एवं विकासपरक योजनाओं पर चर्चा कर अपनी राय व मार्गदर्शन देंगे. इस पूरे कार्यक्रम में सिक्ख फोरम के अध्यक्ष बलदेव सिंग भाटिया, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंग छाबड़ा समेत सिक्ख समाज के गणमान्यजन व सभी गुरुद्वारों के प्रधान प्रमुख रूप से सम्मिलित होंगे. श्रीगुरुग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश सुबह 10 बजे भाठागांव में गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब के नवीनीकरण के बाद मंगलवार को उद्घाटन होगा. संगत के सहयोग से इस गुरुद्वारे का जीर्णोद्धार कराया गया है. नवीनीकरण के बाद मंगलवार की सुबह 10 बजे श्रीगुरुग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश होगा. दरअसल यह गुरुद्वारा 2004 में बनाया गया था. जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण इसका रिनोवेशन कराया गया. इसके तहत दरबार हॉल में नई पालकी साहिब बनवाई गई है. इंटीरियर के काम कराए गए हैं. साथ ही बेल्जियम से मंगाई कालीन लगाई गई है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है. गुरुद्वारे के भवन में भी रंग-रोगन किया गया है. बाहर पंजाब से मंगाया गया स्टील का खंडा स्थापित किया गया. वहीं 100 फीट लंबा व 40 फीट चौड़ा लंगर भवन भी तैयार किया गया है. गुरुद्वारे के इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक गुरमत समागम में श्रीदरबार साहिब के हजूरी रागी भाई स्वरूप सिंह कीर्तन करेंगे, जबकि भाई गुरसेवक जीत सिंह का ढाढ़ी जत्था गुरु इतिहास का वाचन करेगा. गुरमत संगीत विद्यालय का उद्घाटन, बच्चे सीखेंगे संगीत गुरुद्वारे के उद्घाटन के बाद वहां गुरमत संगीत विद्यालय शुरू किया जाएगा. यहां बच्चों को नि:शुल्क संगीत सिखाया जाएगा. हर समाज के बच्चे इसमें शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा वहां जरूरतमंदों के लिए 8 कमरों की सराय बनाई गई है. जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी.

राज्यपाल पटेल से मिले केरल के पार्षद, राजधानी की सफाई व्यवस्था की तारीफ

राज्यपाल  पटेल से केरल राज्य के पार्षदगणों ने की मुलाकात राजधानी के स्वच्छता प्रबंधन कार्यों की सराहना की भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल से रविवार को लोकभवन में केरल राज्य के विभिन्न स्थानीय निकायों के पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल  पटेल ने सभी का आत्मीय स्वागत कर परिचय प्राप्त किया। उनके क्षेत्र के राजनैतिक और प्रशासनिक नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे। राज्यपाल  पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आए केरल के जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ-सबका विकास” के मंत्र के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करें। प्रदेश सरकार के अनुकरणीय नवाचारों और भ्रमण के अनुभवों को अपने क्षेत्रों में जनकल्याणकारी और विकासात्मक कार्यों  में लागू करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी से स्थानीय शासन को और अधिक प्रभावी बनाएं। हमेशा गरीब, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा के संकल्प का पालन करें। राज्यपाल  पटेल से केरल के जनप्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश भ्रमण के अनुभव साझा किए। देश की स्वच्छतम राजधानी के रूप में भोपाल के सफ़ाई प्रबन्धन की सराहना की। प्रदेश के जल प्रबन्धन, स्मार्ट सिटी परियोजना, कचरा निस्तारण, सौर ऊर्जा आदि की चर्चा की। शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी और प्रदेश में निवासरत मलयाली समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  

ब्लैकबक केस अपडेट: सलमान खान के पक्ष में राहत, HC ने पुटअप अनादर बेंच को दिए निर्देश

जोधपुर बहुचर्चित कांकाणी काला हिरण शिकार प्रकरण में सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई. राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू ने सुनवाई से किया इनकार. कोर्ट ने पुट अप अनादर बेंच के दिए निर्देश. अब मामले में किसी अन्य बेंच में होगी सुनवाई. अभिनेता सलमान खान की भूमिका से जुड़ी अपील पर अदालत को विचार करने के लिए याचिका दायर की गई थी. जोधपुर की निचली अदालत ने 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को पांच साल के जेल की सजा सुनाई थी. इस फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है, जिस पर अब सुनवाई होनी है. इससे पहले उनके अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने सभी संबंधित अपीलों पर एक साथ सुनवाई की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था. इसी प्रकरण में सह-अभियुक्त सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया था. राज्य सरकार ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. सरकार की ओर से दायर ‘लीव टू अपील’ याचिका पर भी सुनवाई निर्धारित की गई थी. अब अदालत राज्य की अपील को अस्वीकार कर लिया है. इसके अतिरिक्त, 15 अक्टूबर 1998 को लूणी थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले की अपील भी 21 मार्च 2022 को हाईकोर्ट में स्थानांतरित की जा चुकी है. क्या है काला हिरण शिकार का पूरा मामला? साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग जोधपुर के आसपास ग्रामीण इलाकों में चल रही थी. इसी दौरान आरोप लगा कि सलमान खान समेत अन्य कलाकारों ने काले हिरणों का शिकार किया. इस घटना के बाद सलमान खान के खिलाफ हिरण शिकार के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए, जबकि एक मामला अवैध हथियार रखने से संबंधित था. निचली अदालत ने दो मामलों में उन्हें पांच-पांच वर्ष की सजा सुनाई, जबकि एक अन्य मामले में एक वर्ष का कारावास दिया गया. अब हाईकोर्ट में एक साथ होने वाली सुनवाई से इस लंबे समय से चल रहे मामले में अहम मोड़ आने की उम्मीद की जा रही है.

अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास उजागर, पुलिस की गहन पूछताछ जारी

रायपुर  रायपुर कमिश्नरेट के तहत पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और खाली मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखे हुए है और क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने पंडरी थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदू शर्मा (उम्र 30 वर्ष), पिता विमल शर्मा बताया। वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित तिरंगा चौक का निवासी है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग पिस्टल और एक नग खाली मैग्जीन बरामद की गई। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहने पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सका और पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद उसके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। वर्तमान मामले में पुलिस उससे यह पूछताछ कर रही है कि पिस्टल उसे कहां से मिली और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने एवं उनकी अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

तंजानिया गोल्ड माइन स्कैम का पर्दाफाश, वियतनाम भागने से पहले मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर तंजानिया के गोल्ड माइन्स में निवेश के नाम पर राजधानी के कारोबारियों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लगभग 2 करोड़ की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी यश राजेश शाह को रायपुर पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर धर दबोचा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी यश शाह की जमानत अर्जी कोर्ट से खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद वह देश छोड़कर फरार होने की योजना बना रहा था. वह मुंबई एयरपोर्ट से वियतनाम के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन रायपुर पुलिस की मुस्तैदी और लुकआउट नोटिस के कारण उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया. ऐसे बिछाया था ठगी का जाल     पार्टनर्शिप का झांसा: यश शाह ने रायपुर के कारोबारी समर्थ बरडिया को ऑनलाइन संपर्क किया था और गोल्ड माइन में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का लालच दिया.     फर्जी खदान: पीड़ित समर्थ बरडिया और  उनके जीजा को तंजानिया बुलाया. वहां उसने अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे नामक व्यक्ति को अपना पार्टनर बताया और कारोबारियों को एक खदान दिखाकर भरोसा जीता.     करोड़ों का निवेश: हिस्सेदारी का लालच देकर आरोपियों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम डकार ली.     अब्दुल्लाह अब भी फरार: मामले का दूसरा अहम आरोपी अब्दुल्लाह किलियावापे न्युजे फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है. सिविल लाइन थाने में दर्ज है मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने समर्थ बरडिया की शिकायत पर यश शाह और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) और साजिश रचने (120B) सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस अब आरोपी को रायपुर लाकर रिमांड पर लेगी, जिससे इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की गई रकम की रिकवरी के बारे में पूछताछ की जा सके.

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भयानक आग, पेंट–पुट्टी फैक्ट्री जलकर खाक; राहत-बचाव कार्य जारी

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनव इंडस्ट्री नामक फैक्ट्री में आज अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में वॉल पेंट, पुट्टी और टाइल्स बनाए जाते हैं। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल्स, पेंट और पुट्टी के कारण तेजी से भड़क गईं। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को घेर लिया और धधकने लगी। फैक्ट्री से उठते धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में भय और अफरा–तफरी का माहौल बन गया।     बिलासपुर। तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अनव इंडस्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली कराया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी घटना पर लगातार नजर रखे हुए हैं। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण अज्ञात है। प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट या केमिकल प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही संपूर्ण नुकसान का आकलन किया जाएगा। फैक्ट्री के आसपास लोगों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच, दमकल कर्मी आग पर नियंत्रण पाने में जुटे हुए हैं।

पोस्ट ऑफिस घोटाला उजागर: 3 करोड़ रुपए गायब, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक स्थित जटकन्हार पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. सोमवार को सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ मुख्य डाकघर का घेराव किया और सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि पोस्ट ऑफिस के ब्रांच मैनेजर ने उनकी जीवन भर की जमा पूंजी में सेंध लगा दी है. लाखों की बचत खातों से ‘छूमंतर’ प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का दावा है कि जटकन्हार पोस्ट ऑफिस में जमा उनकी राशि या तो खातों से गायब है या फिर पासबुक में दर्ज राशि से बहुत कम दिखाई दे रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घोटाला 3 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है.     किसान और मजदूर प्रभावित: ठगी के शिकार होने वालों में अधिकतर गरीब किसान और मजदूर शामिल हैं. किसी ने जमीन बेचकर मिली रकम जमा की थी, तो किसी ने अपनी बिटिया की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ी थी.     ऑनलाइन जांच में खुला राज: जब कुछ खाताधारकों ने अपने खातों की ऑनलाइन जांच करवाई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पासबुक में लाखों की एंट्री थी, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में बैलेंस शून्य या बेहद कम मिला. ब्रांच मैनेजर फरार इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर ग्रामीण ब्रांच मैनेजर आशीष मंडावी का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि घोटाले की भनक लगते ही आरोपी मैनेजर कई दिनों से लापता है. मैनेजर का गायब होना इस वित्तीय धोखाधड़ी की पुष्टि की ओर इशारा कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. प्रशासन को चेतावनी सोमवार सुबह से ही डोंगरगढ़ की सड़कों पर नारेबाजी गूंजने लगी. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होती और उनके पैसों की वापसी की गारंटी नहीं मिलती, वे पीछे नहीं हटेंगे. एक पीड़ित ग्रामीण ने कहा कि “हमने अपनी मेहनत की कमाई सरकारी संस्था (पोस्ट ऑफिस) में सुरक्षित समझकर रखी थी, अगर वहां भी डाका डलेगा तो हम कहां जाएंगे?” विशेष ऑडिट की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जटकन्हार पोस्ट ऑफिस के सभी खातों की तत्काल विशेष ऑडिट जांच कराई जाए. फिलहाल डाक विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस बल मौके पर तैनात है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.

अल्पसंख्यक सांसदों की घटती संख्या: बांग्लादेश में केवल 4, हिंदू प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल, तारिक रहमान ने कहा –

ढाका  बांग्लादेश में हाल ही में हुए आम चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP को बंपर जीत मिली है, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे, रहमान का PM बनना तय माना जा रहा है। उनकी पार्टी को गुरुवार के चुनावों में 209 सीटों के साथ संसद में दो-तिहाई बहुमत मिला है। हालांकि अल्पसंख्यकों की बात करें तो उन्हें चुनाव में महज 4 सीटें मिली हैं। आम चुनावों में विजयी चारों अल्पसंख्यक BNP से हैं। हिंदुओं की बात की जाए तो नए बांग्लादेशी संसद में उनका प्रतिनिधित्व ना के बराबर होगा। चुनाव में महज 2 हिंदू उम्मीदवारों को जीत मिल पाई। इन उम्मीदवारों के नाम गोयेश्वर चंद्र रॉय और निताई रॉय चौधरी हैं, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे थे। दोनों ने अपनी अपनी सीट पर जमात के उम्मीदवारों को हराकर जीत हासिल की है। जानकारी के मुताबिक जहां रॉय BNP की पॉलिसी बनाने वाली स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं, वहीं चौधरी पार्टी के प्रमुख वाइस प्रेसिडेंट में से एक होने के साथ-साथ इसके टॉप लीडरशिप के सीनियर सलाहकार और रणनीतिकार भी हैं। इसके अलावा तीसरे विजयी अल्पसंख्यक उम्मीदवार सचिन प्रू हैं, जो BNP के सीनियर लीडर है। वे बौद्ध धर्म से आते हैं। वहीं चौथे माइनॉरिटी कैंडिडेट, दीपेन दीवान भी बौद्ध धर्म से आते हैं और उन्होंने दक्षिण-पूर्वी रंगमती पहाड़ी जिले की सीट से जीत हासिल की है। 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों ने लड़ा था चुनाव गौरतलब है कि 17 करोड़ जनसंख्या वाले बांग्लादेश में 8 फीसदी आबादी हिंदू है। देश के चुनाव आयोग के मुताबिक हालिया चुनावों में 79 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिनमें 10 महिलाएं शामिल थीं। बांग्लादेश की कम्युनिस्ट पार्टी (CPB) ने सबसे ज्यादा 17 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इसके बाद लेफ्ट-विंग बांग्लादेश साम्यबादी दल (BSD) ने आठ, बांग्लादेश माइनॉरिटी जनता पार्टी (BMJP) ने आठ और लेफ्ट-विंग बांग्लादेश समाजवादी दल (BASOD) ने सात अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। BNP ने छह और जातीय पार्टी ने चार अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को उतारा था। इसके अलावा जमात-ए-इस्लामी ने इतिहास में पहली बार एक माइनॉरिटी हिंदू कैंडिडेट को नॉमिनेट किया था। तारिक रहमान ने दिया है भरोसा बता दें कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के शासन काल में बांग्लादेश अल्पसंख्यकों के लिए नरक समान बन गया था। यहां हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमले, हिंसा और क्रूरता की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। अब बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने बांग्लादेश में किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देने की बात कही है। रहमान जल्द ही अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की जगह लेंगे। संसदीय चुनावों में भारी जीत के एक दिन बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 60 वर्षीय रहमान ने कहा, “हमारे रास्ते और विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के हित में हमें एकजुट रहना होगा। मैं दृढ़ता से मानता हूं कि राष्ट्रीय एकता हमारी सामूहिक ताकत है, जबकि विभाजन हमारी कमजोरी।” रहमान ने कहा कि शांति और कानून-व्यवस्था किसी भी कीमत पर बनाए रखनी होगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल के बेटे वरद की सगाई संपन्न, जल्द बजने वाली है शहनाई, जानें दुल्हन कौन है

बैतूल   बैतूल गंज के लैंडमार्क होटल के मालिक संजय मिलानी की बेटी आशी से होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, आरडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर रितु खंडेलवाल के सुपुत्र, भारतीय एग्रो क्लस्टर के डायरेक्टर वरद खंडेलवाल शीघ्र परिणयसूत्र में बंधने वाले हैं। लैंडमार्क होटल के संचालक संजय मिराणी एवं ममता मिराणी की सुपुत्री आशी के साथ उनका वैवाहिक रिश्ता तय हुआ। लैंडमार्क होटल परिसर स्थित मिराणी निवास में नितांत पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों परिवारों के चुनिंदा सदस्यों की मौजूदगी में वरद–आशी की रोका सेरेमनी की गई। दोनों परिवारों के शुभचिंतकों और इष्टमित्रों, सामाजिक बंधुओं ने फोन कर खंडेलवाल और मिराणी परिवार को शुभकामनाएं दी। जल्द ही विवाह की तिथि तय कर परिणय बंधन का कार्यक्रम किया जाएगा।

कोलंबो में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान 61 रन से हारा; धीरेंद्र शास्त्री ने जीत पर जताई खुशी

छतरपुर  आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जैसे ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मनों को जवाब दिया था, वैसे ही अब क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. बागेश्वर महाराज ने कहा, ‘आखिर बाप तो बाप होता है.’  भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली. इस हाई-वोल्टेज मैच में ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने तिलक वर्मा (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े. ईशान ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और पाकिस्तानी स्पिनरों की जमकर धुनाई की. हालांकि 15वें ओवर में सैम अयूब ने उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया. बाद के ओवरों में तिलक (25), हार्दिक पांड्या (0) जल्दी आउट हो गए, जिससे स्कोर 126/2 से 126/4 हो गया. कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया. अंतिम ओवर में शाहीन अफरीदी के खिलाफ दुबे और रिंकू सिंह ने 15 रन बटोरकर भारत को 175 तक पहुंचाया. पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आई 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई. हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को आउट किया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और सलमान अली आगा को पवेलियन भेज दिया. बाबर आजम भी अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए. पावरप्ले में पाकिस्तान 38/4 पर सिमट गया, जबकि भारत ने 52/1 बनाए थे. बीच के ओवरों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने कसकर गेंदबाजी की. पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. बुमराह (2/17) और हार्दिक (2/16) सबसे सफल गेंदबाज रहे. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर यह 9 मैचों में 8वीं जीत है. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा.

UPI Payment का नया तरीका: बिना इंटरनेट और बिना ऐप ऐसे करें भुगतान

नई दिल्ली देश के मेट्रो शहर हों या छोटे कस्बे, आज खरीदारी, मोबाइल रिचार्ज या बिल भुगतान तक में ऑनलाइन पेमेंट हमारे लिए सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका बन गया है। Google Pay, Paytm, BHIM जैसे ऐप्स ने लेन-देन को बेहद सहज बना दिया है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट काम नहीं करता और कोई जरूरी पेमेंट करना पड़ता है। ऐसे समय में कैश के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता, और अगर पास में कैश भी नहीं है तो मुश्किल बढ़ जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए National Payments Corporation of India (NPCI) ने साल 2022 में ऑफलाइन पेमेंट सर्विस शुरू की। यह सेवा उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जो इंटरनेट कनेक्शन कमजोर या उपलब्ध न होने वाले क्षेत्रों में रहते हैं। ऑफलाइन पेमेंट कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड स्टेप 1: अपने मोबाइल फोन से *USSD कोड 99# डायल करें। स्टेप 2: स्क्रीन पर “OK” और “Welcome to *99#” दिखाई देगा। OK पर क्लिक करें। स्टेप 3: अब कई विकल्प दिखाई देंगे। यहां “Send Money” चुनें। स्टेप 4: मोबाइल नंबर का ऑप्शन चुनें। स्टेप 5: उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं। स्टेप 6: स्क्रीन पर उस व्यक्ति का नाम दिखाई देगा। स्टेप 7: राशि दर्ज करें और अपना UPI पिन डालें। स्टेप 8: पैसा आपके खाते से कट जाएगा और सीधे प्राप्तकर्ता के पास पहुंच जाएगा। ध्यान रखने वाली बातें ऑफलाइन पेमेंट के लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर और आधार नंबर आपके बैंक खाते से लिंक हो। यह सुविधा इंटरनेट के बिना भी सुरक्षित लेन-देन करने में मदद करती है। खासकर ग्रामीण या नेटवर्क कमजोर क्षेत्रों में यह सेवा बहुत लाभकारी साबित हो रही है। NPCI की इस ऑफलाइन पेमेंट सर्विस के जरिए अब लोग कहीं भी, किसी भी समय आसानी से पैसे भेज सकते हैं, बिना इंटरनेट की चिंता किए। यह डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सभी के लिए वित्तीय लेन-देन को सरल और भरोसेमंद बनाता है।

सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महासंग्राम, क्वालीफाई करते ही तय हुई भिड़ंत

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के अगले चरण में स्थान बनाने वाली टूर्नामेंट की तीसरी टीम बन गई है। वेस्टइंडीज और भारत ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप डी से क्वालीफाई किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए और भारत ने ग्रुप सी से किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शुरुआती तीनों लीग मैच जीते हैं और छह अंक के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई किया। तीन टीमों ने किया क्वालीफाई टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए अब तक कुल तीन टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। अभी 14 टीमें अगले चरण में जगह बनाने के लिए मैदान में हैं। तीन टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। नेपाल, ओमान और नामीबिया अपने-अपने मुकाबला हारकर सुपर-8 की रेस से बाहर हैं। ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका की टीम का अगला मुकाबला यूएई से होगा, जोकि दो मुकाबला हार चुकी है। पिछले विश्वकप की रनरअप रही दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। पहले मैच में अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हराया। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। मैच और पहला सुपर ओवर टाई रहा था, जिसके बाद दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने बाजी मारी। अफ्रीका ने अपने पिछले ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।  

1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोपी – जमानत खारिज

बड़वानी जिला एवं सत्र न्यायालय बड़वानी ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रकरण पुलिस थाना अंजड़ का है, जिसमें अपराध क्रमांक 444/2025 के तहत धारा 406, 420, 409, 201 भा.दं.सं. में मामला दर्ज है। अदालत के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार आरोपी पर अलग-अलग व्यक्तियों से सोना-चांदी व्यापार एवं निवेश के नाम पर लगभग 1,01,52,000 रुपये से अधिक की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। प्रकरण में बताया गया कि आरोपी ने कई ग्रामीणों और व्यापारियों को ऊंचा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रकम ली, लेकिन राशि वापस नहीं की। न्यायालयीन अभिलेख के अनुसार विभिन्न व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग तिथियों में लाखों रुपये आरोपी को दिए गए। प्रकरण में कई फरियादियों के बयान दर्ज हैं तथा आरोप है कि आरोपी द्वारा विश्वास में लेकर आर्थिक अपराध को अंजाम दिया गया। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और आरोपी के फरार होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं बचाव पक्ष ने आरोपी के स्थायी निवास एवं जांच पूर्ण होने का हवाला देते हुए जमानत की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने एवं केस डायरी के अवलोकन के बाद न्यायालय ने माना कि आरोप गंभीर आर्थिक अपराध की श्रेणी में आते हैं और वर्तमान परिस्थितियों में जमानत देना न्यायोचित नहीं है। अतः न्यायालय ने आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। प्रकरण में पुलिस द्वारा जांच पूर्ण कर चालान प्रस्तुत किया जा चुका है और मामले की सुनवाई जारी है।

कांवड़ यात्रा बनी हिंसा का मंच: MP में ई-रिक्शा जलाया गया, चालक गंभीर घायल

भिण्ड मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के डिडी गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान एक ई-रिक्शा की टक्कर से कांवड़ खंडित होने पर आक्रोशित कांवड़यिों ने चालक के साथ मारपीट कर दी और ई-रिक्शा में आग लगा दी। ग्रामीणों की सूझबूझ से चालक की जान बचाई जा सकी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक फूप से भिण्ड की ओर आ रहा था। डीडी गांव के पास पीछे से ई-रिक्शा की टक्कर कांवड़ियों से हो गई, जिससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई। बताया गया है कि यह सामान्य कांवड़ नहीं, बल्कि बड़ी कांवड़ थी, जिसे लगभग 50-60 कांवड़िये मिलकर ला रहे थे। कांवड़ यात्रा उत्तर प्रदेश के सिंगिरामपुर से करीब 185 किलोमीटर दूर से लाई जा रही थी। टक्कर के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने चालक को घेर लिया। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि चालक को पीटने के बाद उसे जलाने का भी प्रयास किया गया। इसी दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। चालक को बचाए जाने के बाद भी कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उन्होंने ई-रिक्शा में आग लगा दी। कुछ ही देर में वाहन धू-धू कर जल उठा और पूरी तरह नष्ट हो गया। आगजनी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह खाक हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही भिण्ड देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कारर्वाई की जाएगी। 

भोपाल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ — 15 फरवरी को धूमधाम से निकली बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात

भोपाल सार्वजनिक श्री दुर्गा मंदिर, सरदार पटेल नगर कालोनी द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य एवं धार्मिक आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। 14 फरवरी 2026 को मंदिर परिसर में हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम एवं महिलाओं का सांस्कृतिक संगीत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें भक्तिमय वातावरण के बीच उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गई। 15 फरवरी 2026 को प्रातः भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक किया गया। सायंकाल मंदिर परिसर से बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम से निकली, जो भारत टाकीज रोड, सेंट्रल लाइब्रेरी रोड, इतवारा चौहारा, जैन मंदिर रोड, थाना मंगलवारा, छावनी रोड, सब्जी मंडी एवं संगम टाकीज मार्ग होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँची। मंदिर परिसर में बाबा की बारात का भव्य स्वागत, महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों में प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह ठाकुर,कपिल राठौर, कृष्ण गोपाल शर्मा (पप्पू) एवं रमेश वर्मा सहित मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88