LATEST NEWS

ईशान किशन के रन तांडव के बीच पाकिस्तानी लोगों के गूगल सर्च हुए चौंकाने वाले

नई दिल्ली कल भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू हुआ तो पाकिस्तान का सबसे बड़ा खौफ अभिषेक शर्मा थे, लेकिन अभिषेक शर्मा पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान अली आगा के ऑफ-स्पिन पर 0 पर आउट हो गए. इससे पाकिस्तानी गेंदबाजों और फैंस को बड़ी राहत मिली, क्योंकि अभिषेक आक्रामक ओपनर हैं और वह मैच की शुरुआत में ही तूफान मचा सकते थे. इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभाला और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. ईशान ने कुल 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 192.50 रहा. उन्होंने 27 गेंदों में ही फिफ्टी पूरी कर ली और पाकिस्तानी स्पिनर्स जैसे सैम आयूब, शादाब खान को खूब तोड़ा. ईशान की इस जबरदस्त पारी की वजह से भारत ने 175/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जो इस पिच पर 30-35 रन ज्यादा माना गया. पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर ईशान किशन की खूब तारीफ हो रही है. कई पाकिस्तानी यूजर्स, क्रिकेट अकाउंट्स और यहां तक कि पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने भी कहा कि ईशान किशन ने गेम हमारे हाथ से छीन लिया. पाकिस्तानी खिलाड़ियों और फैंस ने उनकी पारी को ‘गेम-चेंजर’, ‘फायर’ और ‘आउट ऑफ सिलेबस’ बताया. जैसे-जैसे ईशान किशन ने पारी को संवारा, पाकिस्तानी फैंस की बेचैनी बढ़ गई. इसका असर पाकिस्तान के गूगल ट्रेंड में सामने आया.उनकी उम्र, बैकग्राउंड, हाइट, यहां तक कि उनकी गर्लफ्रेंड और वाइफ भी. मैच के दौरान और उसके बाद गूगल पर ईशान किशन को लेकर कई तरह की सर्च बढ़ गईं. लोग ईशान किशन स्टैट्स, ईशान किशन हाइट, ईशान किशन एज, ईशान किशन हाइट इन फीट, आई किशन, ईशान किशन ब्रदर और ईशान किशन नेट वर्थ जैसे सवाल खोज रहे थे. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने हनुमैनकाइंड और ईशान किशन (गलत स्पेलिंग के साथ) भी सर्च किया. वहीं उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी दिलचस्पी दिखी और ईशान किशन गर्लफ्रेंड, ईशान किशन पिक, ईशान किशन रिलिजन और ईशान किशन वाइफ जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड करने लगे. एक वायरल वीडियो से समझिये पाकिस्तान ईशान किशन के बारे में क्या सोच रहा था टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का ट्रंप कार्ड बने ईशान किशन अभिषेक शर्मा अब तक इस टूर्नामेंट में फ्लॉप साबित हुए हैं. उनके नाम दो डक दर्ज हैं और एक मैच में उन्हें बाहर भी बैठना पड़ा. लेकिन सूर्यकुमार यादव के लिए राहत की बात यह है कि ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से उस कमी को पूरा कर दिया है.भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि ईशान फॉर्म में हैं, क्योंकि अगले राउंड में सेमीफाइनल की जगह के लिए तीन टीमों से मुकाबला होना है.

बड़ी राहत: दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मंजूर, राजपाल यादव को चुकानी पड़ी भारी रकम

नई दिल्ली चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को आज दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अभिनेता की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता को 18 मार्च तक के लिए जमानत दे दी है। इससे पहले कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी यानी जिस कंपनी से उधार लिया है उसके नाम पर 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था। अभिनेता ने ऐसा कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने 18 मार्च तक के लिए अभिनेता को जमानत दे दी। अगली सुनवाई इसके बाद ही होगी। 1.5 करोड़ रुपए देने के बाद मिली जमानत न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव द्वारा शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद यह आदेश पारित किया। साथ ही यह भी बताया गया कि उनकी भतीजी की शादी 19 फरवरी को है। इसलिए उन्हें जमानत दी जाती है। मामले की अगली सुनवाई अब 18 मार्च को होगी। तब तक अभिनेता जेल से बाहर रहेंगे। ऐसे में साफ है कि अब अभिनेता अपने घर के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे। साथ ही होली का त्योहार भी घर पर मना सकेंगे। राजपाल के वकील की दलील पर कोर्ट की प्रतिक्रिया बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि अभिनेता बिना किसी शर्त के एफडीआर के जरिए 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के लिए तैयार हैं। इस पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने स्पष्ट किया, ‘आप पहले से ही जानते हैं, यह एक डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) होना चाहिए। अदालत ने आगे दर्ज किया कि 25 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) पहले से ही प्रतिवादियों के नाम पर है और 75 लाख रुपये का एक अतिरिक्त डिमांड ड्राफ्ट पहले ही जमा किया जा चुका है। दोपहर तीन बजे तक का समय दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत की शर्त के रूप में प्रतिवादी को 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट प्रस्तुत करने के लिए आज दोपहर 3 बजे तक का समय दिया है। अदालत ने कहा, ‘यदि आप इसे आज दोपहर 3 बजे तक जमा कर देते हैं, तो हम आपको रिहा कर देंगे। यदि नहीं, तो हम कल सुबह इस मामले पर सुनवाई करेंगे।’

मां से अलग हुए बाघ ‘कान्हा’ की मौत, दुर्गावती रिजर्व के कोर एरिया में मिला शव

सागर  मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में एक नर बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया. यह बाघ बीते महीने कान्हा टाइगर रिजर्व से लाया गया था. प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत टेरिटोरियल फाइट में होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा.  जानकारी के अनुसार, रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली रेंज में आने वाले मानेगांव बीट के कोर क्षेत्र में वन विभाग को 15 फरवरी की शाम बाघ का शव पढ़े होने की जानकारी मिली. सूचना पर टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. मृत बाघ नर था और उसकी उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष थी.   मां से बिछड़ गया था बाघ वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बाघ बचपन में अपनी मां से बिछड़ गया था, इसके बाद उसे रेस्क्यू कर रि-वाइल्डिंग प्रशिक्षण दिया गया. जंगल में शिकार और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुकूल बनने के बाद 18-19 जनवरी की दरमियानी रात उसे रेडियो कॉलर लगाकर कोर एरिया में छोड़ा गया था. तब से टाइगर रिजर्व की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी.  दो दिन से एक ही जगह थी लोकेशन  पिछले दो दिनों से बाघ की लोकेशन एक ही स्थान पर मिल रही थी, जिससे कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई. वन विभाग की ओर से गश्ती दल को मौके पर भेजा गया, जहां बाघ मृत अवस्था में पाया गया. डीएफओ रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास दूसरे बाघ के पगमार्क मिले हैं, जिससे टेरिटोरियल फाइट की संभावना जताई जा रही है. अक्सर वयस्क नर बाघ अपने क्षेत्र को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं, जिसमें कमजोर या युवा बाघ की जान भी जा सकती है.  शिकार की आशंका कम  डीएफओ रजनीश कुमार के अनुसार, वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र की सघन जांच की है. इस दौरान घटनास्थल पर कहीं भी अवैध बिजली तार नहीं मिले. साथ ही पास के जल स्रोतों की भी जांच की गई, जहां सब कुछ सामान्य पाया गया. ऐसे में उसके शिकार की आशंका कम नजर आ रही है. मृत बाघ का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों की पैनल द्वारा टाइगर रिजर्व परिसर में किया गया. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. 

जीवन की उलझनों से मुक्ति: नीम करौली बाबा के 10 विचार जो दिखाते हैं सही दिशा

भारत की पवित्र भूमि पर कई साधु संत हुए, जिन्होंने आध्यात्म के साथ साथ मानवता का भी पाठ पढ़ाया। दया, भक्ति, धर्म, गुण, चरित्र, प्रेम और ईश्वर जैसे सभी विषयों पर खुलकर बात की। नीम करौली बाबा भी उन्हीं संतों से से एक हुए। अपने सादगी भरे जीवन से उन्होंने लोगों को प्रेरित तो किया ही, साथ ही जीवन की उलझनों से निपटने के लिए भी जरूरी सलाह दीं। आज भी उत्तराखंड के नीम करौली धाम में सैकड़ों भक्त रोज दर्शन के लिए आते हैं और बाबा के विचार ही उनका मार्गदर्शन करते हैं। जीवन में कोई भी उलझन हो, समझ ना आ रहा हो क्या करना है, लगातार परेशानी बनी रहती हो, बाबा के ये विचार आपको सही मार्ग दिखाने में मदद करेंगे। अंत में सब अच्छा ही होता है जो भी होता है, वह ईश्वर की मर्जी से होता है और अंत में अच्छा ही होता है। इसलिए हमें हर परिस्थित में धैर्य और भरोसा बनाए रखना चाहिए। जीवन को सही दिशा देने के लिए जरूरी हैं प्रेम और विश्वास जीवन को सही दिशा देने के लिए प्रेम और विश्वास दोनों ही बहुत जरूरी हैं। इन्हीं से इंसान सही फैसले ले पाता है और आगे बढ़ता है। हर मुश्किल को आसान बनाता है प्रेम जिसके दिल में प्रेम होता है, उसके जीवन की राह खुद ब खुद उजली हो जाती है। प्रेम से भरा इंसान हर मुश्किल को आसान बना लेता है। अगले पल की भी खबर नहीं आप सौ साल की योजना तो बना सकते हैं लेकिन आप नहीं जानते हैं कि अगले पल क्या होगा। एक जगह रुकना है परेशानी की जड़ चलता हुआ योगी और बहती हुई नदी, वहां कभी गंदगी, मैल या अशुद्धि नहीं टिकती। इसलिए जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहना जरूरी है। सब कुछ अपने समय पर होता है यह मत सोचो कि तुम्हें जीवन में देर हो गई है, हर फूल अपने समय पर खिलता है। चिंता व्यर्थ है सब कुछ आपके नियंत्रण में नहीं है, इसलिए चिंता करना छोड़ दें। जो आपके हाथ में नहीं है, उसे उसके हाथ में सौंप दें जो पूरे संसार को चला रहा है। सत्य की हार कभी नहीं होती सत्य कभी नहीं हारता। हो सकता है कि कुछ देर के लिए झूठ हावी हो जाए, लेकिन अंत में जीत हमेशा सत्य की ही होती है। इसलिए हर हाल में ईमानदारी और सच्चाई पर टिके रहें। यह आपको समाज में सम्मान और मानसिक शांति दोनों देगा। सोच समझकर बोलें शब्द मन खराब हो तो भी खराब शब्द ना बोलें। बाद में मन सही हो सकता है लेकिन बोले गए शब्द नहीं। बहुत सीधा है कर्मों का गणित कर्मों का गणित बहुत ही सीधा है, कर भला तो हो भला।

ब्रेकर में बाइक जैंपिंग होने से हादसा: चालक को आया गंभीर रूप से जख्म

ब्रेकर में बाइक जैंपिंग होने से हादसा: चालक को आया गंभीर रूप से जख्म राजेन्द्रग्राम छबिलाल  थाना क्षेत्र राजेंद्र ग्राम अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरस्वाह जो की रीवा अमरकंटक मार्ग से करीब 2 से 3 किलोमीटर धर्मदास रोड निकलती है वही स्थिति आमा टोला के पास ब्रेकर में बाइक उछलने से हादसा हुआ। अपने घर से आ रहे पति-पत्नी ब्रेकर में जंपिंग होने के कारण  मोटरसाइकिल अनबैलेंस हो गया और वही पति-पत्नी गिर पड़े। जिससे चालक को गंभीर चोटें आई है और पत्नी को आंतरिक चोट बताया गया। जानकारी के अनुसार बताया गया कि बाइक चालक दशरथ प्रसाद पिता कमला प्रसाद 40 वर्ष और उनकी पत्नी ममता बाई पति दशरथ प्रसाद उम्र 38 वर्ष ग्राम हरसवाह ऐ दोनो पति पत्नी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहा हैंlजो आमा टोला में ब्रेकर के पास की घटना बताई जा रही है। बताया गया कि,राजेंद्रग्राम अपने निजी काम को लेकर जा रहे पति-पत्नी हादसे का शिकार हुए जिसमें चालक को गंभीर चोटें एवं पत्नी को मामूली जख्मों का सामना करना पड़ा अचानक सामने ब्रेकर होने के कारण चालक ने ब्रेक लगाया जहां मोटरसाईकल अनबैलेंस हो गया और वाहन दूर फेखा गया और चालक वा उसकी पत्नी ममता बाई मामूली चोट भी नहीं दिखाई पड़ रहा है और चालक को गंभीर रूप से घायल बताई गई है। वहीं मौकें पर  राहगीरो वा  चालक के परिजनों के माध्यम से इन्हें तुरंत अपने  स्वयं के वाहन के माध्यम से चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ राजेंद्रग्राम चिकित्सालय भेजा गया । घायल व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट लगने से राजेंद्रग्राम अस्पताल से डॉक्टरों ने जांच के बाद सुई इंजेक्शन व मलहम पट्टी कर उन्हे जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर करने का सलाह दिया गया है। और चालक को गंभीर चोटें बताया गया जिसमें सर में चोट मुंह टूट जाने की समस्या बताया गया और डॉक्टर के द्वारा हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी गई। और चालक के परिवार ने कहा कि वे इस हादसे से चिंतित हैं। उन्होंने अन्य बाइक चालकों से वाहन की नियमित जांच करने की अपील की है। यह घटना वाहन की नियमित जांच और सड़क सुरक्षा के महत्व को दर्शाती है।

चैकिंग के दौरान हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रक ने ऑनड्यूटी RTO इंस्पेक्टर के ड्राइवर को कुचला

जयपुर. जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र के हिंगोनिया टोल प्लाजा के पास रिंग रोड पर रविवार दोपहर ड्यूटी के दौरान हादसे में RTO इंस्पेक्टर के वाहन चालक की मौत हो गई। परिवहन निरीक्षक असगर अली खां के अनुसार हिंगोनिया टोल प्लाजा पर वाहनों की चैकिंग और चालान की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान आगरा रोड की ओर से आए एक अज्ञात ट्रक ने परिवहन जाप्ते में संविदा पर लगे कार चालक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार व्यक्ति की पहचान राजाराम रावत (48) निवासी पनियाला, कोटपूतली के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस आगरा रोड से आए ट्रक चालक की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राजस्व टारगेट का दबाव परिवहन विभाग में राजस्व टारगेट पूरा करने के लिए सभी आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं। इसके कारण अधिक से अधिक वाहनों पर कार्रवाई कर सड़क पर आरटीओ उड़नदस्तों की ओर से चालान किए जा रहे हैं। समय पर टारगेट पूरा करने का दबाव भी लगातार बना हुआ है।

ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी: RBI में 650 पदों पर भर्ती शुरू

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशभर के विभिन्न कार्यालयों में ‘असिस्टेंट’ के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिय है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 650 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 तय की गई है। महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया आरबीआई असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल rbi.org.in पर जाकर ‘Opportunities@RBI’ सेक्शन में आवेदन लिंक मिल जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए केवल उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST और अन्य) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया आरबीआई असिस्टेंट के पदों पर चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा: प्रारंभिक परीक्षा : यह ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी, जिसमें अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग से सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें कंप्यूटर ज्ञान और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय भी शामिल होंगे। भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT): मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होगा। यह चरण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है। वेतन और अन्य लाभ भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ-साथ कई प्रकार के भत्ते भी मिलते हैं। इसमें महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, परिवहन भत्ता और चिकित्सा सुविधा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। आरबीआई में काम करना न केवल सम्मान की बात है, बल्कि यह भविष्य में करियर ग्रोथ के बेहतरीन अवसर भी प्रदान करता है। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये+18% जीएसटी निर्धारित किया गया है, जबकि एससी/एसटी और पूर्व सैनिकों के लिए केवल सूचना शुल्क 50 रुपये+18% जीएसटी देय होगा। भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

रायपुर में 33 डिग्री पहुंचा तापमान, दिन में गर्मी बढ़ने से छूटने लगा पसीना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया, माह के अंतिम दिन पारा 36 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है. अभी पश्चिम से पूर्व की ओर आने वाली हवा के प्रबल होने की वजह से दिन का पारा चढ़ रहा है. पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया. रायपुर की गर्मी लगातार तीसरे दिन राज्य में सबसे अधिक रही. विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के अंतिम दिनों तक गर्मी का तेज असर महसूस होने लगता है. अभी दिन में गर्मी का अनुभव बढ़ रहा है और रात में राहत महसूस हो रही है. धीरे-धीरे रात का पारा चढ़ने के बाद यहां से ठंड की पूरी तरह विदाई हो जाएगी. वर्तमान में ठंड का अच्छा प्रभाव अंबिकापुर समेत राज्य के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में महसूस हो रहा है. वहां से ठंड की विदाई मार्च के अंतिम दिनों में ही होती है. रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? राजधानी रायपुर में सोमवार को दिन के वक्त हल्की गर्मी का अहसास होगा. सुबह के वक्त धुंध छाए रहने के आसार हैं. दिन में 33 डिग्री सेल्सियस और रात में 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज हो सकता है. 

नए सिस्टम से उज्जैन संभाग में दिखेगा असर, MP के कई हिस्सों में 18-19 फरवरी को बारिश; भोपाल-इंदौर में बादलों का प्रभाव

भोपाल  मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर नया सिस्टम एक्टिव होते ही करवट ले सकता है, जिसके बाद प्रदेश के कई संभागों में बारिश होने की चेतावनी है. इसको लेकर मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, भिंड, मुरैना, सागर और उज्जैन के साथ ही कई और हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. एमपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. IMD ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच में बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. अब कैसा रहेगा मौसम, देखें रिपोर्ट. मौसम की आंख मिचौली, कहीं गर्मी, कहीं राहत प्रदेश में महाशिवरात्रि यानी रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला है. जहां खंडवा और खरगोन में दिन का तापमान 34 डिग्री से ऊपर चला गया. वहीं दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना और उमरिया में तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया. इसके बाद आने वाले दिनों में थोड़ी ठंडक बढ़ सकती है. प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर दिखने को मिला। खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया, तो दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना और उमरिया में पारा 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं, शनिवार-रविवार की रात की बात करें तो कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 9.2 डिग्री, कल्याणपुर में 9.4 डिग्री और रीवा में 9.6 डिग्री रहा। 5 बड़े शहरों में इंदौर में सबसे कम 11.5 डिग्री, ग्वालियर में 11.7 डिग्री, भोपाल में 13 डिग्री, उज्जैन में 13.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया। फरवरी में तीसरी बार भीगेगा एमपी फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। इसके बाद अब तीसरी बार फरवरी भीगेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी मौसम विभाग के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से पहाड़ी राज्यों में असर देखा गया। वहां बारिश और बर्फबारी हुई। इसकी वजह से एमपी में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे। रविवार को भी हल्के बादल रहे। 16 फरवरी से नया सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसमें एमपी भी शामिल हैं। अभी रात में ही सर्दी का दौर वर्तमान में प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर ही जारी रहेगा। रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। वहीं, रात में 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम     16 फरवरी– दिन में गर्मी का असर बढ़ा हुआ देखने को मिलेगा। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।     17 फरवरी- कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। इस दिन बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम की आंख मिचौली, कहीं गर्मी, कहीं राहत प्रदेश में महाशिवरात्रि यानी रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला है. जहां खंडवा और खरगोन में दिन का तापमान 34 डिग्री से ऊपर चला गया. वहीं दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना और उमरिया में तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया. इसके बाद आने वाले दिनों में थोड़ी ठंडक बढ़ सकती है. कटनी एमपी में सबसे ठंडा, पारा लुढ़का एमपी में शनिवार-रविवार की रात कटनी का करौंदी इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा पचमढ़ी में 9.2, कल्याणपुर में 9.4 और रीवा में 9.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है. एमपी के बड़े शहरों का तापमान मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा है. यहां रात का तापमान 11.5 डिग्री दर्ज हुआ है. वहीं ग्वालियर में 11.7, भोपाल में 13, उज्जैन में 13.5 और जबलपुर में 14.3 डिग्री दर्ज किया गया है. फरवरी में तीसरी बार बारिश की संभावना फरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और तेज हवा का असर देखा जा चुका है, जिससे फसलों को नुकसान हुआ था. इसके बाद अब फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश होने का 18-19 फरवरी को अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद अगर बारिश होती है तो फरवरी में तीसरी बार प्रदेश भीग सकता है. एमपी में कैसा रहेगा अगले दो दिन का मौसम एमपी में 16 फरवरी को दिन में गर्मी ज्यादा रहेगी, रात के तापमान में भी इजाफा हो सकता है. इसके बाद 17 फरवरी को कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है यानी कुल मिलाकर, फरवरी के दूसरे हिस्से में मौसम लगातार बदलता रहेगा. कहीं गर्मी बढ़ेगी तो कहीं हल्की ठंड और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहेगी.

राजस्थान में 7 मजदूरों की गई जान, पटाखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड

जयपुर. राजस्थान के औद्योगिक हब भिवाड़ी में सोमवार का सूरज काल बनकर उतरा। खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वहां काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं, जो पूरी तरह जल चुके हैं। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में शिफ्ट बदली जा रही थी और करीब 25 मजदूर काम पर तैनात थे। अचानक फैक्ट्री के भीतर एक के बाद एक कई धमाके हुए। आग पलक झपकते ही पूरी बिल्डिंग में फैल गई। काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। दमकल इंचार्ज राजू खान ने बताया की औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर G-1, 118 में स्थित फैक्ट्री पिछले कई महीनों से बंद पड़ी थी। फैक्ट्री परिसर में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक रखा हुआ था। सोमवार सुबह 10 बजे अचानक फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से 7 लोग जिंदा जल गए। भिवाड़ी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। 3 से 4 बार जोरदार धमाके बंद फैक्ट्री में ऐसा क्या बन रहा था कि जो तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान 3 से 4 बार जोरदार धमाके हुए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर प्राथमिक अंदेशा जताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर रखे गैस सिलेंडर फटने से ये तेज धमाके हुए होंगे। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि फैक्ट्री में रखा गत्ता तेजी से आग पकड़ रहा था। आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया और बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया, हालांकि पूरी तरह शीतलन कार्य देर तक जारी रहा। नुकसान का किया जा रहा आकलन गनीमत रही कि फैक्ट्री लंबे समय से बंद थी। अगर फैक्ट्री चालू रहती तो और जनहानि हो सकती थी। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र की अन्य इकाइयों को भी सुरक्षा मानकों की जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। 7 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग लगी देखी जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि कारखाने में नौ लोग फंसे हुए थे। अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं। 7 की मौत, 2 अभी भी लापता प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़ मलबे से 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। शवों की स्थिति इतनी खराब है कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, 2 मजदूर अभी भी लापता हैं, जिनके फैक्ट्री के पिछले हिस्से में फंसेने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए भिवाड़ी, खैरथल, तिजारा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से करीब 15-20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। चूंकि फैक्ट्री केमिकल की है, इसलिए पानी के साथ-साथ फोम (Foam) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

निवेशकों की समस्याओं के समाधान में विलंब स्वीकार नहीं, संबंधित विभाग निस्तारण में लाएं तेजी: मुख्यमंत्री

जनपद स्तर पर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम योगी मुख्यमंत्री ने की नागरिकों से अपील, जनपद स्तर पर अवश्य शिकायत करें     निवेशकों की समस्याओं के समाधान में विलंब स्वीकार नहीं, संबंधित विभाग निस्तारण में लाएं तेजी: मुख्यमंत्री बच्चों से बोले सीएम- मन लगाकर पढ़ो, खूब खेलो और खिलते रहो  लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने यहां आए हर फरियादी से स्वयं मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि लखनऊ आने से पहले अपनी समस्याओं को लेकर जनपद व मंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों से जरूर मुलाकात करें। वहां भी हर अधिकारी आमजनों की समस्याओं के उचित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यदि किन्हीं कारणों से वहां समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा हो, तो अवश्य लखनऊ आएं। सीएम योगी ने कहा कि हर परेशान व्यक्ति की समस्या का निदान सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी हर हाल में जनपद स्तर पर ही पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण करें।  उद्यमियों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री सख्त, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कुछ उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने हर एक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) एवं जिला प्रशासन को तत्काल और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है और सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं। यदि किसी उद्यमी को किसी भी स्तर पर परेशानी होती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्राइमरी विद्यालयों में फिजिकल एजुकेशन अनिवार्य करने की मांग पर सकारात्मक संकेत ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में एक नागरिक ने बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को अनिवार्य किए जाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव को गंभीरता से लेते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल और शारीरिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही अवैध कब्जों और पुलिस से जुड़े मामलों में भी अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मन लगाकर पढ़ो, खूब खेलो और खिलते रहो  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों को देखकर उनका हालचाल जाना और हंसी ठिठोली भी की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि किस क्लास में पढ़ते हो। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के प्रश्नों का उत्तर दिया, फिर सीएम योगी ने सभी बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करो। खूब खेलो और खेलकर खिलते रहो। सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, लखपति दीदी परिवार का बनीं सहारा

संडे स्पेशल हर महीने लाख तक कमाने लगीं हैं लखपति दीदियां 33 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने की दिशा में अग्रसर सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर, लखपति दीदी परिवार का बनीं सहारा लखनऊ उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब आर्थिक स्वावलंबन के माध्यम से सफलता की नई कहानियां गढ़ रहीं हैं। लखपति दीदी योजना से कई महिलाएं हर महीने एक लाख रुपये तक की कमाई कर रहीं हैं। पिछले नौ साल में महिला सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने तत्परता से योजनाओं का क्रियान्वयन किया है जिससे यह उपलब्धि हासिल हो पायी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश में 33 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने की दिशा में अग्रसर हैं। बढ़ी कमाई, परिवार का बनीं सहारा आत्मनिर्भरता की सशक्त मिसाल हैं आजमगढ़ जिले की हुस्नआरा खातून जो तैबा स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं । वे रेशमी साड़ी निर्माण के काम से जुड़ीं हैं। लखपति दीदी योजना के माध्यम से जब एक लाख 15 हजार रुपये की सहायता मिली तो जैसे ठहरी हुई रफ्तार को पंख लग गए। आज वे प्रतिमाह लगभग एक लाख रुपये तक कमा रहीं हैं। वे कहती हैं कि अब उनका कारोबार बारह गुना तक बढ़ चुका है। उनका परिवार सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवनयापन कर रहा है। आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन को मिला बल प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संसाधन, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने का जो व्यापक ढांचा तैयार हुआ, उसने हजारों परिवारों की तकदीर बदल दी। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत ही आजमगढ़ की शशिकला राजभर ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ऋण प्राप्त किया। इससे अदिति फास्ट फूड के नाम से अपना स्टॉल शुरू किया। आज वे प्रतिदिन लगभग 2000 रुपये का कारोबार कर रही हैं। वे बताती हैं कि पहले रोजगार की तलाश में थी, आज वे दूसरों के लिए प्रेरणा बन चुकीं हैं। यह परिवर्तन दर्शाता है कि योजनाएं जब सही दिशा और निगरानी के साथ लागू होती हैं तो परिणाम समाज की संरचना को बदल देते हैं। लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन महिला सशक्तीकरण का सबसे मजबूत स्तंभ वित्तीय सहायता है जिसमें प्रदेश सरकार ने खासी प्रगति हासिल की है। आजमगढ़ की सरोज मौर्या इसकी जीवंत तस्वीर हैं। पढ़ाई के साथ वे बीसी सखी के रूप में कार्य कर रहीं हैं और गांवों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचा रही हैं। उनके बताया कि पहले ग्रामीण महिलाएं बैंक जाने से हिचकतीं थीं। अब वे घर के पास ही जमा-निकासी, पेंशन वितरण और डिजिटल भुगतान जैसी सेवाएं पा रहीं हैं। इस पहल ने महिलाओं को न केवल रोजगार दिया बल्कि उन्हें आर्थिक निर्णयों में सहभागी भी बनाया। बीसी सखियों ने प्रदेश में अब तक लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन किया है और 107 करोड़ रुपये से अधिक का लाभांश अर्जित किया है। यह आंकड़ा बताता है कि महिलाएं अब आर्थिक गतिविधियों की मुख्य धुरी बन चुकी हैं। नौ लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन प्रदेश में नौ लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। 63,519 ग्राम संगठन और 3272 संकुल स्तरीय संघ सक्रिय हैं जिनसे 99 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। लखपति महिला योजना के तहत 18 लाख से अधिक महिलाएं लखपति श्रेणी में पहुंच चुकी हैं। यह केवल सरकारी उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रमाण है।  कारोबार शुरू करने के लिए मिलती है पूंजी लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लघु उद्योग और स्वरोजगार शुरू करने के लिए आसान, ब्याज मुक्त और चरणबद्ध पूंजी उपलब्ध कराया जाता है। इससे महिलाओं को छोटे स्तर पर कारोबार शुरू करने में सहायता मिलती है।

नर्मेदश्वर महादेव का नया मंदिर बना,धूम धाम से समारोह हुआ

रायपुर   शहर की प्रमुख कालोनी जैनम विहार में महाशिवरात्रि के अवसर पर नव निर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ । जैनम विहार मंदिर निर्माण समिति द्वारा इस मंदिर का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था जो आज महाशिवरात्रि पर पूर्ण हुआ ।          लालपुर स्थित जैनम विहार में बने इस मंदिर में शिव परिवार जिसमें भगवान गणेश,कार्तिकेय और पार्वती माँ विराजित हैं । साथ ही बजरंग बली की मूर्ति स्थापना भी की गई है । कालोनी वासियों के सहयोग से निर्मित इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी अत्यंत उत्साहित थे।

रेज़र से शेविंग से पहले हो जाएँ सतर्क: चेहरे की ये 5 गलतियाँ बिगाड़ सकती हैं आपकी स्किन

आजकल चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए फेस शेविंग महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। यह न केवल बालों को हटाती है, बल्कि त्वचा को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स को भी निकाल देती है, जिससे मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स त्वचा में बेहतर तरीके से समा जाते हैं। हालांकि, चेहरे की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है। इसलिए अगर आप फेस रेजर का इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि कटने, छिलने या पिंपल्स की समस्या न हो। सही रेजर का चुनें चेहरे के लिए कभी भी अपने बॉडी रेजर का इस्तेमाल न करें। चेहरे के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए फेशियल रेजर का ही इस्तेमाल करें, जिनमें एक छोटा और बारीक ब्लेड होता है। हमेशा चेक करें कि रेजर का ब्लेड तेज हो। पुराने ब्लेड से त्वचा छिल सकती है। साथ ही, इस्तेमाल से पहले और बाद में रेजर को सैनिटाइजर या अल्कोहल से साफ जरूर करें ताकि बैक्टीरिया न पनपें। त्वचा को तैयार करना सूखी त्वचा पर कभी भी रेजर न चलाएं। इससे जलन और रेजर बर्न हो सकता है। सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ करें। शेविंग को आसान बनाने के लिए चेहरे पर एलोवेरा जेल, फेशियल ऑयल या एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। यह रेजर और त्वचा के बीच एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। शेविंग की सही तकनीक चेहरे को शेव करने का भी एक खास तरीका होता है, जिसे फॉलो करना जरूरी है।     रेजर को त्वचा पर हमेशा 45 डिग्री के एंगल पर रखें।     रेजर को बहुत जोर से न दबाएं। हल्के हाथों से छोटे-छोटे स्ट्रोक्स लें।     हमेशा बालों के उगने की दिशा में ही शेव करें। उल्टी दिशा में शेव करने से इनग्रोन हेयर की समस्या हो सकती है।     शेव करते समय दूसरे हाथ से त्वचा को थोड़ा ऊपर की ओर खींचकर टाइट रखें, ताकि ब्लेड आसानी से फिसल सके। शेविंग के बाद की देखभाल शेविंग के बाद त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं, इसलिए सही देखभाल जरूरी है-     शेविंग के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं ताकि त्वचा शांत हो जाए।     शेविंग वाले दिन विटामिन-सी, किसी भी तरह के केमिकल एक्सफोलिएंट, जैसे- AHA/BHA या रेटिनॉल का इस्तेमाल न करें। ये त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं।     एक अच्छे हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल से चेहरे को अच्छी तरह हाइड्रेट करें। कब शेविंग से बचें? अगर आपके चेहरे पर मुंहासे, कट्स या कोई स्किन इन्फेक्शन है, तो उस समय शेविंग बिल्कुल न करें। रेजर के इस्तेमाल से बैक्टीरिया पूरे चेहरे पर फैल सकते हैं और आपकी समस्या बढ़ सकती है।  

कोलार पुलिस ने 2 नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद

कोलार पुलिस ने 2 नाबालिग बालकों को सकुशल किया बरामद   कजलीखेड़ा इलाके से लापता हुए थे बच्चे भोपाल  राजधानी की कोलार पुलिस ने रविवार को बगैर बताए लापता हुए 2 नाबालिगों को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित अनहोनी की घटना घटित होने से बच गई। जानकारी के अनुसार थाना कोलार रोड अंतर्गत पुलिस चौकी कजलीखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सतगढ़ी बोरदा से 2 नाबालिग बालकों के गुम होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल ही गुम इंसान कायम कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने नाबालिक बच्चों को शीघ्र दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये थे। उक्त तारतम्य में चौकी प्रभारी कजलीखेड़ा एसआई केशांत शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर बालकों की पतारसी प्रारंभ की गयी। पतारसी के दौरान संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए दोनों बालकों के सब्जी बाजार बंजारी के पास दिखने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया, जहां पर उक्त गुमशुदा बच्चे मिल गए। बालकों को चौकी कजलीखेड़ा लाकर गुमशुदा बच्चों से पूछताछ की गयी, जिन्होंने अपने साथ कोई घटना होना नही बताया। उसके बाद दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी एसआई केशांत शर्मा, एएसआई रुपेश नर्रे, संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह कलम, आरक्षक राजेश जाटव, प्रदीप यदुवंशी और महिला आरक्षक राधिका की सराहनीय भूमिका रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88