LATEST NEWS

जसप्रीत बुमराह संन्यास को लेकर खुलकर बोले, कहा- मैंने अभी शुरुआत की है रिटायरमेंट बहुत दूर है

नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के अहम सदस्य बन गए हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत विपक्षी टीम पर वह हमेशा भारी पड़ते हैं। बल्लेबाज उनके खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में भी जसप्रीत बुमराह का बोलबाला रहा। खिताबी मुकाबला जीतने के बाद भारत के तीन स्टार खिलाड़ियों (विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा) ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद सबकी नजरें जसप्रीत बुमराह पर आकर टिक गई क्योंकि वह भी काफी समय से निरंतर खेल रहे हैं लेकिन बुमराह ने संन्यास की अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया। बुमराह ने आठ मैचों में 15 विकेट लिए लेकिन उनका योगदान इन आंकड़ों से कहीं अधिक था जिसकी बदौलत भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में रीजा हेंडरिक्स और मार्को जेनसन के विकेट लिए। विक्ट्री परेड के बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा। जसप्रीत बुमराह के लिए यह जिंदगी में एक बार होने वाला अनुभव था। जसप्रीत बुमराह ने भारत के सम्मान समारोह के दौरान कहा, “मेरा रिटायरमेंट अभी बहुत दूर है, मैंने अभी शुरुआत की है। यह मैदान सही में बहुत विशेष है। मैं तब बच्चा था तो यहां आया था और आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा। बुमराह ने आगे कहा, ”अपने बेटे को देखकर मैं भावुक हो गया और मेरे पास शब्द नहीं थे। मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं अपने बेटे को देखना चाहता हूं (मुझे खेलते हुए देखना)।”  

राम सिंह यादव ने किया वक्षारोपण का कार्यक्रम सभी लोगों ने मिलकर शपथ ली की कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं

टीकमगढ़  टीकमगढ़ जिले की थाना बमोरी कला के अंतर्गत ग्राम पंचायत टीला नरेनी में राम सिंह यादव ने आज वृक्ष लगाएं जिसमें ग्राम के सरपंच मुन्नालाल अहिरवार ग्राम के रोजगार सचिव बलवीर सिंह घोष रामस्वरूप घोष मुखिया जी और शासकीय माध्यमिक शाला की प्राचार्य एवं प्राथमिक शाला के प्राचार्य और ग्राम के तमाम लोग रहे मौजूद सभी लोगों ने मिलकर एक शपथ ली है कि कम से कम सभी लोग एक वृक्ष जरुर लगे इसके बारे में ग्राम के रामस्वरूप मुखिया जी ने पेड़ों के बारे में बताया है की पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यधिक लाभदायक है और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्राचार्य ने भी पेड़ों के बारे में बताया कि पेड़ जीवन में कितना महत्वपूर्ण है और ग्राम के सरपंच मुन्नालाल अहिरवार ने भी पेड़ों के बारे में बताया और सभी लोगों ने कहां है कि सभी लोगों से अनुरोध है कि कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगे

पुष्पराजगढ़ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की कलेक्टर, जिपं. सीईओ ने की समीक्षा

पुष्पराजगढ़ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की कलेक्टर, जिपं. सीईओ ने की समीक्षा निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश अनूपपुर  जिले के आकांक्षी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ में निर्धारित पैरामीटर अनुसार स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, कृषि, आजीविका मिशन के कार्यों की कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच, कृषि विभाग द्वारा स्वाईल हेल्थ कार्ड के वितरण, महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण की दर और इससे पूर्ण निजात के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की गई।     बैठक में महिला बाल विकास, आजीविका मिशन, स्वास्थ्य, कृषि एवं योजना, आर्थिक व सांख्यिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।         कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने आकांक्षी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना में शामिल आकांक्षी ब्लॉक की अवधारणा के सभी पैरामीटर पर शत-प्रतिशत कार्य समय पर सुनिश्चित किए जांए तथा पोर्टल पर जानकारी को अद्यतन किया जाए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्‍य राज्य सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक विकास हेतु क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की उच्च स्तरीय मॉनीटरिंग की जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि, आजीविका संवर्धन की दिशा में विभागों को प्रभावी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दस्तक अभियान के अंतर्गत शेष बचे पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में आवश्‍यक दिशानिर्देश दिए।        जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत 6 पैरामीटर में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त करते हुए नीति आयोग के निर्देशानुसार डाटा फीडिंग के संबंध में आवश्‍यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों के प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्टिंग के संबंध में निर्देश दिए।

हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर की नौकरी गई, 20 पंचायत में मनरेगा देखता था

हाथरस हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी और भोले बाबा के मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर को एटा जिले के शीतलपुर ब्लॉक में तकनीकी सहायक के पद से हटा दिया गया है। यहां वह 2010 से अनुबंध पर 20 पंचायतों में मनरेगा के काम की देखरेख कर रहे थे। खंड विकास अधिकारी (शीतलपुर) दिनेश शर्मा ने खुलासा किया कि मधुकर का नाम एफआईआर में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आने के बाद प्रक्रिया हुई। हाथरस पुलिस ने भी उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इसी के बाद उसे हटाने और उसकी संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। घटना के बाद से मधुकर फरार है। इसी कारण उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी निकाला गया है। पुलिस महानिरीक्षक, अलीगढ़ रेंज, शलभ माथुर ने गुरुवार को हाथरस पुलिस लाइन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि समागम (सत्संग) के प्रभारी देव प्रकाश मधुकर (इंजीनियर) के नाम पर सत्संग के लिए अनुमति मांगी गई थी। हाथरस पुलिस द्वारा एफआईआर में नाम आने के बाद से वो फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है और एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शीतलपुर ब्लॉक में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद मधुकर को बिल और वाउचर तैयार करने का काम सौंपा गया था। उसकी पत्नी पंचायत सहायक हैं और दोनों हाथरस के सिकंदरा राऊ कस्बे में रहते हैं। मधुकर अपने पैतृक गांव के निवासियों को भोले बाबा की संस्था से जोड़ने में सक्रिय था। मधुकर ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया। मधुकर के गांव से करीब 30 लोग हाथरस में सत्संग में शामिल होने गए थे लेकिन सुरक्षित लौट आए।  

नारायणपुर में पांच दिन के भीतर नक्‍सली वारदात की यह दूसरी घटना

नारायणपुर छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। यहां नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी है। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में नक्‍सलियों ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसी इलाके में नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने पांच नक्‍सलियों को मार गिराया था। वहीं नारायणपुर में पांच दिन के भीतर नक्‍सली वारदात की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार एक जुलाई को नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के बटुमपारा में नक्सलियों ने सन्नू उसेंडी नाम के एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी। वह नेलांगुर थाना क्षेत्र के कोहकामेटा का निवासी था। हत्या के बाद नक्सलियों ने उसका शव ओरछा के बटुमपारा चौक की सड़क पर रख दिया था। घटनास्थल पर नक्सली पर्चा भी पाया गया था, जिसमें नक्सलियों ने युवक को पुलिस का भेदिया व बस्तर फाइटर का जवान बताया था। पर्चे में युवक पर 15 जून को अबूझमाड़ के फरसबेड़ा कोड़तामेटा में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को देने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि उक्त मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए थे। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक का शव व पर्चा पुलिस को मिला है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नक्सलियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस वर्ष मार्च तक नक्सलियों ने 18 नागरिकों की हत्या की है। गौरतलब है कि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद नक्सलियों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। पिछले पांच महीनों में 100 से अधिक नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। जिसके बाद नक्सली बौखलाए हुए हैं।

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन गढा मंडला ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन गढा मंडला ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा  ज्ञापन बरसते पानी में छाता लेकर अपर कलेक्टर महोदय मंडला ने लिया ज्ञापन।  मंडला गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन गढ़ा मंडला ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर मंडला को सौंपा ज्ञापन जिसमें उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कुलपति के नाम पर विभिन्न प्रकार की समस्याएं व अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जीएसयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र ने बताया कि इसके पहले पूर्व में भी गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन विभिन्न मुद्दों को लेकर के हमेशा छात्र हित समस्या जैसे चीजों को समय-समय पर शासन को अवगत कराता है और यह मंडला ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में हमारे संगठन छात्र हित में काम करती है और प्रशासन को छात्र हित मांगो को सूचित करती है । जीएसयू के मांग वा समस्याएं गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन मंडला के द्वारा जिले के निम्न समस्याओं को लेकर मांग करती है जिसमें मंडला जिले में स्थाई सहायक आयुक्त नहीं होने से कार्य प्रभावशील है, एवं स्थाई सहायक आयुक्त अधिकारी की नियुक्ति की जाए, रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला को ऑटोनॉमस कॉलेज की जाए, मंडला जिले के नारायणगंज ब्लॉक में दो वर्षों से कॉलेज मॉडल स्कूल में संचालित हो रही है, जिसमे कॉलेज को पृथक कर नई भवन निर्माण किया जाए, मंडला जिले में बॉयज पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित की जाए, रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला महाविद्यालय परिसर में बालिका छात्रावास जो पूर्व में बना हुआ है उसे पुनः संचालित की जाए, मंडला जिले के प्रत्येक ब्लॉकों में अतिरिक्त बालक एवं बालिका छात्रावास भवन का निर्माण किया जाए, मंडला जिले में एसटी एससी छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग की सुविधा की जाए, शासकीय छात्रावासों में दसवीं बारहवीं के छात्र-छात्राओं को विषय अनुसार निशुल्क कोचिंग सुविधा दी जाए, मंडला जिले के सभी शासकीय महाविद्यालय में स्टेशनरी की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए,रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला में एलएलबी पाठ्यक्रम में सीटों में वृद्धि की जाए, मंडला जिले में मॉडल कॉलेज संचालित किया जाए, शासकीय स्नातक महाविद्यालय बुआ बिछिया में एमए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का आवास भत्ता तृतीय सेमेस्टर से लाभ नहीं दिया जा रहा है आवास भत्ता प्रदान की जाए, इस प्रकार विभिन्न समस्याएं एवं मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी भी की गई इस दौरान यह रहे मौजूद राजेंद्र परते जीएसयू जिला अध्यक्ष, गर्जन मरावी जिला महासचिव,प्रदेश महासचिव सेम परते ,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उजियर मरकाम  जिला सचिव राकेश उलाडी ब्लाक अध्यक्षमण्डला  उमेश उइके ब्लाकअध्यक्ष घुघरी राकेश नरते महाविद्यालय प्रभारी नारायणगंज प्रदीप उइके ,शनि वरकडे संजीत पन्द्रो ,दिलराज,राजेशवरी मसराम ,किरन उइके रानी आर्मो ,जुली परते एवं  समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

बदायूं में छेड़छाड़ से परेशान लड़की ने बीच सड़क उतार दी पैंट, ई-रिक्शा चालक को पीटा!

बदायूं यूपी के बदायूं जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक किन्नर और ई-रिक्शा चालक की मारपीट होती नजर आ रही है। जांच पड़ताल में पता चला है कि ई-रिक्शा चालक ने किन्नर से छेड़छाड़ कर दी थी। इसके बाद किन्नर उसका रिक्शा लेकर चल दिया। पीछे से आए रिक्शा चालक ने किन्नर से जब इसका विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीच सड़क पर हो रही मारपीट के बीच में ही किन्नर ने अपनी पैंट उतार दी। इसके बाद भी किन्नर युवक को पीटता रहा। इसका किसी ने वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो हम आपको दिखा नहीं सकते। कुछ देर बाद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। हालांकि ई-रिक्शा चालक और किन्नर ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उझानी स्थित बरी बाईपास चौराहे पर दोपहर समय एक किन्नर उझानी बरीवाले बाईपास पर खड़ा था। किन्नर को देखकर ई-रिक्शा चालक ने उस पर फब्तियां कस दीं। अपने साथ छेड़छाड़ होता देखकर किन्नर ने विरोध किया लेकिन इसके बाद भी ई-रिक्शा चालक नहीं माना। किन्नर रिक्शा चालक को ई-रिक्शा लेकर पैदल ही चल दिया तो पीछे से ई-रिक्शा चालक आ गया और विरोध करने लगा। इस पर किन्नर ने रिक्शा चालक को पीटना शुरू कर दिया। गाली-गलौज के साथ शुरू हुई इस मारपीट में लात-घूंसे तक चलने लगे। गुस्साए किन्नरे ने बीच सड़क पर ही अपनी पैंट उतार दी और अर्धनग्न हो गया। इसके बाद भी किन्नर रिक्शा चालक को पीटता रहा। बीच सड़क पर हो रही पिटाई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर बाद अन्य लोगों के समझाने पर किन्नर और ई-रिक्शा चालक दोनों वहां से चले गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।  

मुस्लिम समाज ने की गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग, CM साय बोले- हम सनातनी गाय को मानते हैं माता

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रवाना हुए. सीएम साय बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होंगे. रवानगी से पहले रायपुर पुलिस ग्राउंड में सीएम साय से पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज के गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग पर कहा कि हम सनातनी लोग हैं, गाय को माता मानते हैं. मुख्यमंत्री ने दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि बगिया में शाला प्रवेषोत्सव 18 जून को होना था. लेकिन गर्मी ज्यादा थी इस वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया. प्रदेश में 26 जून से स्कूल का शुभारंभ हुआ है. आज जशपुर में शाला प्रवेश उत्सव है, कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर के प्रभारी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी और विधायक खुशवंत साहेब भी जा रहे हैं. रायपुर में गुरुवार को मुस्लिम महासभा सम्मेलन का आयोजन हुआ. जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए. सम्मेलन में मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने और केंद्र सरकार से सभी स्लाटर हाउस को बंद करने की मांग की. साथ ही गाय, बैल और अन्य पशुओं की बेहतर देखरेख किए जाने समेत कई प्रस्ताव पारित किए. इसके साथ ही आरंग में तीन मुसलमान युवकों की मौत मामले पर सीबीआई जांच की मांग की है.

ऐसे ही गढ़ेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का रूप….

जशपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रवेशोत्सव पर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, इसी बीच स्टाल पर रखे चाक देखकर वह अपने आपको नहीं रोक पाए और उन्होंने कुम्हार की तरह मिट्टी से दीया बनाया। शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री के सामने कुम्हार का चाक है और आसपास ढेर सारे बच्चे। मुख्यमंत्री विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन पर काम कर रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़ को भी अपने विजन के अनुरूप आकार देना है जैसे चाक से दीया तैयार हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर छत्तीसगढ़ में जितनी मेहनत और जतन किये जा रहे हैं उससे निश्चित ही स्वर्णिम भविष्य के लिए ठोस नींव रखी जा रही है जिस तरह कुम्हार चाक में मिट्टी को आकार देता है, उसी तरह से जन-जन के सपनों के छत्तीसगढ़ को भी आकार मिलेगा।

कोरिया जिले के कटकोना कॉलरी के खदान में हुई कॉपर केबल की चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

कोरिया 09 मार्च  को प्राथी राम कुमार  सूर्यवंशी पिता स्व. धर्मजीत सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी एकटकोना कॉलिरी, पटना ने थाना व में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कटकोना के जंगल में स्थित खदान नम्बर 03 हुए एवं 04 में दिनांक 02 मार्च एवं 2024 को अज्ञात लोगो द्वारा से खदान के विद्युत पावर स्टेशन के क्यों अन्दर ट्रांसफर में लगे कॉपर केबल को चोरी करने से उद्देश्य से मुझे एवं मेरे गॉर्ड साथी की पावर सप्लाई में लगे जमफर को काटने के लिए बोले, हमारे द्वारा इन्कार करने पर मेरे और मेरे गॉर्ड साथी को डंडे से मारकर एक कमरे में बंद कर दिए एवं स्वयं के द्वारा पावर सप्लाई काटकर सब स्टेशन के अन्दर लगे ट्रांसफार्मर के कॉपर केबल लगभग 40 मीटर चोरी कर ले गए है। उक्त चोरी की रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 56/2024 धारा 458 एवं 380 भादवि का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान माना की टीम द्वारा चोरी की निरंतर पतासाजी की जा रही थी, जिस पर दिनांक 02 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली की चोरी द्वारा चोरी किये गए सामग्री को बेचने की तैयारी कर रहे है एवं मोटर सायकल से चौरी की हुई सामग्री को अपने निवास स्थान से लेकर चरचा की और जाने वाले है। जिसकी सूचना के आधार पर कोरिया पुलिस की टीम द्वारा चोरो के निवास स्थान पूटा तुम्मीवारी बसोरपारा से चारों आरोपियों कुंवर सिंह बसोर, करन बसौर, मुकेश कुमार एवं मुकेश बसौर को गिरफ्तार किया गया एवं चोरी की गई कुछ सामग्री भी उनके घर से बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि कटकोना कॉलिरी में कॉपर केवल चौरी करने के उद्देश्य से कटकोना खदान में गए हुए थे, जहाँ गार्ड के द्वारा पावर कनेक्शन काटने से मना किया गया था। जिसके कारण हमने उन्हें डंडे से मारकर कमरे में बंद कर दिया और फिर खुद से पावर कनेक्शन को काटकर कॉपर केबल की चोरी किये है। हिरासत में लेने के पश्चात चारों आरोपियों ने उक्त चोरी को स्वयं के द्वारा घटित करना स्वीकार किया है। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन में बताया कि चोरी हुई सामग्री कॉपर केवल के ऊपर पर के हिस्सी को जंगल में जलाकर उसके अंदर के कॉपर को छोटे-छोटे हिस्से में काट कर बेचने जाते थे। प्रकरण में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया।

राजधानी भोपाल में सब-इंजीनियर के खिलाफ पूर्व पत्नी ने रेप केस दर्ज कराया, शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

 भोपाल  एक 32 वर्षीय महिला ने  अशोका गार्डन पुलिस में अपने पूर्व पति के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके पति ने तलाक के बाद उसके साथ बलात्कार किया और बाद में दूसरी महिला से शादी कर ली। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अशोका गार्डन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता, 32 वर्षीय महिला ने कहा कि उसकी शादी 2016 में आरोपी से हुई थी। उसका पति बिजली विभाग में इंजीनियर है जबकि वह एक गृहिणी थी। उनकी एक नाबालिग बेटी है। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि 2022 में उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। तलाक के बाद आरोपी ने उससे संपर्क किया और कहा कि उसने अपने परिवार के दबाव में उसे तलाक दिया है और नाबालिग बेटी की देखभाल के लिए साथ रहने की पेशकश की है। महिला सहमत हो गई और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। करीब दो महीने पहले आरोपी ने महिला को छोड़ दिया और उसका फोन उठाना बंद कर दिया। उसे यह भी पता चला कि उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली है। वह पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

रेडी टू ईट की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है… – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

रायपुर  महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं को लेकर सरकार के मुख्य उद्देश्य और रेडी टू ईट समेत अन्य जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख उद्देश्य ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए विभाग द्वारा अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा रेडी टू ईट सप्लाई का काम महिलाओं को वापस सौंपा जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार और आर्थिक स्थिरता मिल सके. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि रेडी टू ईट की सप्लाई में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और सप्लाई चैन व सुचारू रूप से चल रही हैं. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा महिलाओं का हक छीन कर उनका यह काम एनजीओ को दिया गया था, लेकिन हमारी सरकार के आने के बाद फिर से महिलाओं को इस काम में लगाया जा रहा है. हम महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने यह भी स्पष्ट किया कि बीज निगम के 162 करोड़ रुपये के पेमेंट को लेकर कोई भी अवरोध नहीं है और इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा.

गंगोत्री-गोमुख ट्रेक मार्ग पर चीड़वासा नाले में बहे दो कावंडिए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून/उत्तरकाशी  गोमुख ट्रैक पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से कांवड़िए फंस गए, जिनमें से 8 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, जबकि 32 अन्य कांवड़ियों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। पुल टूटने के कारण गुरुवार को दिल्ली निवासी दो कांवड़िए बह गए थे। उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। चारधाम यात्रा के लिए भले ही तीर्थयात्रियों की संख्या कम हो गई हो, लेकिन कांवड़ियों ने कांवड़ लेकर गोमुख पहुंचना शुरू कर दिया। पिछले दिनों से कई कांवड़िए गोमुख ट्रैक पर कांवड़िए पहुंच रहे हैं। 40 कांवड़िए गए थे गुरुवार को गोमुख में 40 कांवड़िए गए थे। उनकी वापसी के दौरान चीड़वासा के पास नदी पर बना पुल टूट गया, जिससे कांवड़िए नदी पार नहीं कर पाए। कांवड़ियों के नदी के दूसरे छोर पर फंसने की सूचना पर गंगोत्री पुलिस चौकी से एसडीआरएफ को सूचना दी गई। अंधेरा और नदी के उफान पर होने के कारण रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका। सुबह का उजाला होते ही एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ ने दोपहर तक आठ कांवड़ियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया था, जबकि अन्य लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी था। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह ने बताया कि बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उत्तरकाशी आपदा कांट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे गंगोत्री-गोमुख ट्रेक मार्ग पर गंगोत्री से 9 किमी आगे चीड़वासा के पास हिमखंड पिघलने से चीड़वासा नाले में अचानक पानी बढ़ गया. जिससे नाले पर बनी अस्थायी लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है जिस वक्त पुलिया क्षतिग्रस्त हुई, उस वक्त कांवड़िए गुजर रहे थे. जिसमें दो कांवड़िए भी नाले में बह गए. वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है. इसके अलावा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम कांवड़ियों की खोजबीन कर रही है. साथ ही पुलिया की मरम्मत की जा रही है. बताया जा रहा है कि अभी गोमुख की तरफ भोजवासा के पास 35 यात्री जीएमवीएन के विश्राम गृह और आश्रम में सुरक्षित रुके हुए हैं. बताया जा रहा है कि नाले में बहे दोनों कांवड़ियों के नाम सूरज और मोनू है. जो दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं. ये लोग गंगा जल लेने गोमुख जा रहे थे. तभी हादसे का शिकार हो गए. बता दें कि भगवान शिव का जलाभिषेक और सावन महीने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से कांवड़िए गंगाजल लेने गोमुख की तरफ आते हैं. आजकल पर्यटक भी गोमुख ट्रेक पर घूमने जा रहे हैं. वहीं, उत्तरकाशी जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक से इस घटना के बारे में जानकारी ली. साथ ही नाले में बहे लोगों की खोजबीन के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाने को कहा है. इसके अलावा गोमुख क्षेत्र में रुके यात्रियों की सुरक्षित निकासी और नाले पर तत्काल वैकल्पिक पुलिया बनाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली के दो कांवड़िए बह गए विदित हो कि दिल्ली के दो कांवड़िए सूरज और मोनू गुरुवार को उफनती नदी में बह गए। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल टूट गया था। इस दौरान पुल से गुजर रहे दो कांवड़िए भी नदी के तेज बहाव में भी गए, जबकि उनका एक साथी पुल पार करने के कारण बच गया।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में 690 पदों पर निकली भर्ती आवेदन आज से, अंतिम तिथि 04-08-2024

भोपाल डिकल ऑफिसर भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे और मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा जारी की गई है। आयोग द्वारा 26 जून को जारी भर्ती विज्ञापन (क्रमांक 03/2024) के अनुसार कुल 690 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती (MPPSC Medical Officer Recruitment 2024) की जानी है। इसमें से 242 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं, कुल पदों में से 96 पद अनारक्षित हैं, जिनके लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।  आज से करें आवेदन मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी भर्ती (MPPSC Medical Officer Recruitment 2024) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट, mppsc.mp.gov.in पर एक्टिव लिंक से सीधे अप्लीकेशन पोर्टल, mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकल्पिक तौर पर उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 4 अगस्त तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन से पहले जानें योग्यता MPPSC द्वारा जारी मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी भर्ती (MPPSC Medical Officer Recruitment 2024) अधिसूचना के अनुसार आवेदन के लिए उम्मीदवारों को भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (MCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीयन होना वांछनीय है। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

अरुण साव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

रायपुर दिल्ली दौरे से लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात को लेकर कहा कि प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा हुई. 20 हजार प्रधानमंत्री आवास के डीपीआर पर बात हुई. स्वच्छता के साथ पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई. मंत्री ने गंभीरता से बातों को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि आजादी के बाद छत्तीसगढ़ में जैसी रेल कनेक्टिविटी होनी चाहिए, वैसी नहीं है. कई योजनाएँ तैयार हो रही हैं. जल्द ही रेल कनेक्टिविटी का छत्तीसगढ़ में विस्तार करेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में ट्रेनों का रद्द होने के सिलसिले पर कहा कि देश की तुलना में प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी कम है. कई परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिसके कारण व्यवधान आ रहे हैं. विकास का काम हो जाने पर लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी. धान संग्रहण केंद्रों में अनियमितताओं पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उसका वेरिफिकेशन हो रहा है. परमीसिबल लिमिट से अधिक शॉर्टेज पाया गया तो प्रशासन कार्रवाई करेगा. वहीं दंतेवाड़ा विधायक भवन के जीर्णोद्धार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर उप मुख्यमंत्री साव ने पलटवार करते हुए कहा कि 5 साल में दीपक बैज को कुछ दिखा था या नहीं. वे अपने सरकार की समय की बातों को जनता को बताएं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet