LATEST NEWS

क्रिकेट : फरवरी-मार्च में भारत – इंग्लैंड के बीच खेले जायेंगे 4 टेस्ट मैचों, 3 वनडे और 5 टी20

मुंबई। इंग्लैंड के अगले साल होने वाले भारत दौरे में सीमित ओवर की सीरीज को शामिल करने के लिए नियमित 5 के बजाय 4 टेस्ट कराए जाएंगे, जिसे इस साल के शुरू में कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज के कार्यक्रम की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड 4 टेस्ट मैचों, 3 वनडे और 5 टी20 के लिए भारत का दौरा कर रहा है, द्विपक्षीय सीरीज कराना काफी आसान है क्योंकि इसमें लोगों की संख्या कम होती है.’ उन्होंने कहा, ‘जब इसमें 8 टीमें, 9 टीमें, 10 टीमें होती हैं, तो यह और अधिक मुश्किल हो जाता है. हमें परिस्थितियों का आकलन करते रहना होगा क्योंकि काफी लोग दूसरी ‘वेव’ की बात कर रहे हैं.’ सीमित ओवर की सीरीज में पहले तीन टी20 और इतने ही वनडे शामिल थे, जिसका आयोजन इस साल सितंबर में किया जाना था. लेकिन इसे महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था. संशोधित कार्यक्रम में टी20 मैचों की संख्या को बढ़ा दिया गया है. बोर्ड ने भारत में अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है.

IPL 2020 : केएल राहुल ने रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल चल रहे हैं। आईपीएल 36 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान राहुल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके खाते में 500 से ज्यादा रन हैं, दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के ही मयंक अग्रवाल हैं, जो इस सीजन में 393 रन बना चुके हैं। राहुल ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 77 रनों की पारी खेली और इस दौरान इस सीजन में 500 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया। आईपीएल के लगातार तीन सीजन में 500 का आंकड़ा पार करने वाले राहुल इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने 51 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। पिछले कुछ मैचों से राहुल की स्लो स्ट्राइक रेट के लिए आलोचना हो रही थी, उन्होंने इस मैच के साथ आलोचकों को भी जवाब दिया। मौजूदा सीजन में और कोई बल्लेबाज 500 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। इसके अलावा राहुल दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल के बैक टू बैक तीन सीजन में 500+ रन बनाए हैं। राहुल ने 2018 में 659 रन, 2019 में 593 रन बनाए थे। इस सीजन में वह 525 रन बना चुके हैं। राहुल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ आईपीएल करियर का आगाज किया था। इसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल हुए फिर वापस आरसीबी में लौटे। 2017 में कंधे की चोट के चलते राहुल आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके थे और फिर 2018 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL : एक ओवर में 5 SIX लगाकर जिताने वाले तेवतिया के चर्चे

नई दिल्ली। आईपीएल-13 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने लीग का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। पंजाब के 224 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने 226 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। जीत के हीरो राहुल तेवतिया (53) रहे। राजस्थान को जीत के लिए 18 बॉल पर 51 रन चाहिए थे। तभी राहुल ने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच पलट दिया। शुरुआती 19 बॉल पर उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए थे और इसके बाद 12 बॉल पर 45 रन जड़ दिए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। राहुल तेवतिया दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-8 सीही गांव के रहने वाले हैं। तेवतिया के पिता कृष्णपाल तेवतिया एडवोकेट हैं और फरीदाबाद कोर्ट में ही प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को राहुल की 5 छक्कों के बाद उनके घर पर बधाई देने के लिए रिश्तेदारों और जानकारों का तांता लग गया। घर पर 400 से ज्यादा लोग बधाई देने के लिए पहुंचे थे। वहीं इतने ज्यादा लोगाें के फोन आए कि उनका सिर दर्द होने लगा था। उन्हें अपना फोन तक बंद करना पड़ा। दो लोगों ने पहचानी राहुल की प्रतिभा कृष्णपाल ने बताया िक राहुल की प्रतिभा को पहचान कर उसे क्रिकेटर बनाने में दो लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई धर्मवीर के दोस्त मुकेश ने राहुल को गांव में खेलते हुए देखकर उन्हें क्रिकेटर बनाने का सुझाव दिया। जिसके बाद 2001 में राहुल को गुरुकुल लेकर गए। जहां पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव ने उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें बॉलिंग के साथ बैटिंग करने का भी सुझाव दिया। विजय यादव की निगरानी में वे ऑलराउंडर के रूप में विकसित हुए। राहुल के जज्बा और सकारात्मक सोच ने उसे ऑलराउंडर बनाया पूर्व विकेटकीपर विजय यादव ने कहा- राहुल को लेकर जब उसके पिता मेरे पास लेकर आए थे, तब वह आठ साल का था। लेग स्पिन गेंदबाजी करता था। मैने नोटिस किया की राहुल के अंदर खेल को लेकर जज्बा और सकारात्मक सोच है। मैने उसे बॉल को मारते हुए देखा। उसके बाद उसे मैचों में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के लिए भेजा। राहुल ने टीम को जीत दिलाई। मैंने उसे बॉलिंग क साथ बैटिंग पर फोकस करने के लिए कहा। वह हमेशा से ही अच्छी बल्लेबाजी करता है। बेहतर बल्लेबाजी के कारण ही राहुल शॉट फॉर्मेट का बेहतर ऑलराउंडर है। विजय यादव ने कहा- राहुल हरियाणा के अंडर-15, 19 और 22 से खेल चुके थे। लेकिन उसके बावजूद हरियाणा रणजी टीम में उनके लिए जगह बना पाना मुश्किल था। क्योंकि उस समय हरियाणा टीम में तीन लेग स्पिनर जयंत यादव, राहुल चाहर और अमित मिश्रा शामिल थे। तब राहुल और उसके पिता काफी निराश हो गए थे। तब मैने राहुल से कहा था कि तुम्हें बल्लेबाजी ही टीम में जगह दिला सकती है। इसलिए इस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। राहुल को आईपीएल में भी मौका बतौर ऑलराउंडर के तौर पर ही मिला था। हालांकि शुरुआत में उसे बहुत ज्यादा मौका नहीं मिला। लेकिन बाद में मिले मौके का राहुल ने फायदा उठाया और टीमों का चहेता बनकर उभरा। राहुल का लाइफ 2018 आईपीएल ऑक्सन के बाद बदल गया। दिल्ली डेयरविल्स ने 3 करोड़ में खरीदा। जबकि बेस प्राइज 20 लाख रुपया ही था। राहुल को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन और सन राइज हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी। 2019 के ऑक्सन में साढ़े तीन करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। राहुल ने पहला आईपीएल भी राजस्थान रॉयल्स से 2014 में खेला था। राजस्थान ने 10 लाख रुपए उन्हें खरीदा था।

IPL 2020 : क्यों मिली चेन्नै को दिल्ली से हार, 5 सवाल कर रहे धोनी को परेशान

दुबई। चेन्नै सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 44 रन से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 3 विकेट पर 175 का स्कोर बनाया। मैच की पहली पारी के बाद बढ़त चेन्नै को लग रही थी लेकिन उसके बल्लेबाज लगातार दबाव में आते गए और आखिर में टीम 7 विकेट पर सिर्फ 131 रन ही बना सकी। अभी हालांकि आईपीएल 2020 का शुरुआती चरण है लेकिन तीन बार की चैंपियन टीम की कुछ खामियां सामने नजर आने लगी हैं। टीम के सामने कुछ सवाल हैं जिनका जवाब उन्हें जल्दी ही तलाशना होगा। ओपनर्स का लचर प्रदर्शन धोनी ने मैच के बाद प्रजेंटेशन में कहा कि टीम को पारी की शुरुआत में दम दिखाने की जरूरत है। शेन वॉटसन और मुरली विजय की जोड़ी ने 4.2 ओवरों में सिर्फ 23 रन जोड़े। दोनों ही बल्लेबाज विकेट पर गेंद की रफ्तार के साथ तालमेल नहीं बैठा पाए। उनकी टाइमिंग नहीं बैठ रही थी। न तो दोनों बल्लेबाज बड़े शॉट खेल पा रहे थे और न ही आसानी से छोर ही बदल रहे थे। टीम की निर्भरता फाफ डु प्लेसिस पर बहुत ज्यादा हो गई है और उसे इस बारे में सोचना होगा। पावरप्ले में जहां दिल्ली ने 36 रन बनाए वहीं चेन्नै ने उन्हीं शुरुआती छह ओवरों में 34 रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे। स्पिनर्स को नहीं भुना पाए चेन्नै और दिल्ली के स्पिनर्स को देखें तो लगता है कि उन्होंने सबसे ज्यादा अंतर डाला। दिल्ली के दोनों स्पिनर्स अक्षर पटेल और अमित मिश्रा ने कसी हुई गेंदबाजी की और चेन्नै के बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी। उन्होंने चेन्नै के बल्लेबाजों को हिट करने के लिए लेंथ और लाइन नहीं दी। पटेल ने चार ओवरों में 18 और मिश्रा ने 23 रन दिए। धोनी जो एक ट्रिक मिस कर गए कि बीच के ओवरों में जहां रुतुराज गायकवाड़ को बल्लेबाजी करने भेजा था उसके स्थान पर वह किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज को भेज सकते थे। बाएं हाथ के स्पिनर पटेल और लेग स्पिनर मिश्रा के खिलाफ बाएं हाथ का बल्लेबाज अधिक प्रभावी साबित हो सकता था। धोनी के पास सैम करन और रविंद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज थे। अंत के लिए बहुत ज्यादा छोड़ना चेन्नै को आखिरी 5 ओवर में करीब 80 रन चाहिए थे। चेन्नै की टीम कई बार ऐसा कमाल कर चुकी है और शायद दिल्ली का टीम प्रबंधन इस बात को अच्छी तरह जानता था कि धोनी इसे दोहरा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार कगिसो रबाडा को बचाकर रखा। रबाडा ने धोनी को पहले भी परेशान किया है और इस मैच में उन्होंने दिखाया कि उनकी बोलिंग पर रन बनाने आसान नहीं हैं। वह सटीक लाइन और लेंथ के साथ रफ्तार का कॉम्बिनेशन लेकर उतरते हैं जो उन्हें काफी घातक बना देता है। धोनी का बल्लेबाजी क्रम में नीचे आना धोनी लगातार सातवें स्थान पर बल्लेबाजी करने आ रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह अभी एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने काफी समय से बल्लेबाजी नहीं की है। इन्हीं सब कारणों के चलते वह नीचे आ रहे हैं। पर धोनी जैसे बल्लेबाज के लिए इतना नीचे बैटिंग करना ठीक नहीं हैं। किसी भी लड़ाई को पीछे से लड़कर नहीं जीता जा सकता। धोनी ने कहा भी मिडल ऑर्डर में दम कम है तो ऐसे में उन्हें चाहिए कि खुद ऊपर आएं और जिम्मेदारी लें। रनों का पीछा करते हुए खास तौर पर चेन्नै को ऐसे खिलाड़ियों की दरकार है जो रनगति को बनाए रख सकें। पहले गेंदबाजी चुनना चेन्नै सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हालांकि धोनी का तर्क था कि बाद में ओस पड़ती है और ऐसे में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। इसके अलावा सामने वाली टीम के स्पिनर्स के लिए गेंद को ग्रिप करना भी मुश्किल होता है। लेकिन दोनों मौकों पर यह दांव काम करता नजर नहीं आया। दिल्ली के स्पिनर्स ने न सिर्फ सटीक गेंदबाजी की बल्कि इतनी ओस भी नहीं पड़ी जो चेन्नै के बल्लेबाजों को मदद करे। बाकी उनकी टीम ने शुरुआत में ही इतना दबाव ले लिया कि रन बनाने उन्हें मुश्किल नजर आने लगे। इसके अलावा अगर आप अभी तक हुए सात मैचों को देखें तो सिर्फ पहले मैच (मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नै सुपर किंग्स) को छोड़ दें तो बाकी सभी मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली है। यूएई में पिचें धीमी हैं और एक पारी के बाद उन पर स्ट्रोक खेलना और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अभी तक के हालात से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही फायदे में नजर आ रही है।

IPL : चेन्नई ने मुंबई को शिकस्त दी; रायडू ने 71 रन की पारी खेली

चेन्नई . चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने आईपीएल के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में सीएसके ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए और मैच जीत लिया। चेन्नई ने आईपीएल के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई को दूसरी बार शिकस्त दी है। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें… 163 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शुरुआती 2 ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे। पारी को अंबाती रायडू (71) और फाफ डु प्लेसिस (58) ने संभाला और तीसरे विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप की। इस जीत के साथ सीएसके 2 पॉइंट्स हासिल कर टैली में टॉप पर है। मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया। सीएसके और मुंबई ने चौथी बार आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला है। इसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीती हैं। मुंबई-चेन्नई के बीच आईपीएल का पिछला ओपनिंग मैच 2018 में हुआ था। तब भी चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा 7 बार ओपनिंग मैच खेला है। धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई को 100 मैच जिताए धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा 105 मैच जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 100 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जीते, जबकि 5 मैच राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को जिताए हैं। दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम है, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए 129 में से 71 मैच जीते हैं। मुंबई के सौरभ ने 42 और डिकॉक ने 33 रन बनाए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन बनाए थे। सौरभ तिवारी ने सबसे ज्यादा 42, क्विंटन डिकॉक ने 33, कीरोन पोलार्ड ने 18 और सूर्यकुमार यादव ने 17 रन की पारी खेली। वहीं, सीएसके के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। उन्होंने जेम्स पैटिंसन (11), कीरोन पोलार्ड (18) और क्रुणाल पंड्या (3) को आउट किया। वहीं, सीएसके के रविंद्र जडेजा और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। जडेजा ने सौरभ तिवारी (42) और फिर हार्दिक पंड्या (17) को आउट किया। फाफ डु प्लेसिस ने दोनों खिलाड़ियों के बाउंड्री पर शानदार कैच लिए। वहीं, दीपक ने सूर्यकुमार यादव (17) और ट्रेंट बोल्ट (0) को पवेलियन भेजा। टूर्नामेंट की शुरुआत के इंट्रेस्टिंग फैक्ट्सडु प्लेसिस की पारी टर्निंग पॉइंट रही शुरुआती दो ओवरों में दो विकेट गंवाने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को संभाला। फाफ ने अंबाती रायडू के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़े। फाफ ने एक छोर को संभाले रखा और अंत तक नॉटआउट रहे। मैन ऑफ द मैच: अंबाती रायडू गेमचेंजर ऑफ द मैच: फाफ डू प्लेसिस सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक लेट्स क्रैक ए सिक्स: अंबाती रायडू पावर प्लेयर ऑफ द मैच: क्विंटन डिकॉक दोनों टीमों के बीच चौथी बार ओपनिंग मैच हुआ

बायो-बबल’ में आईपीएल

80 दिन तक आईपीएल की ‘अपनी अलग दुनिया होगी, इसके बाहर कोई नहीं जा सकता, अंदर आने से पहले खिलाड़ियों को देने पड़े हैं पांच टेस्ट| एक ऐसा वातावरण है, जिसमें रहने वाला बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट जाता है। यानी, आईपीएल में हिस्सा ले रहे प्लेयर, सपोर्ट स्टाफ, मैच ऑफिशियल यहां तक की होटल स्टाफ और कोरोना टेस्ट करने वाली मेडिकल टीम तक को तय दायरे के बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके दायरे में रहने वाला बाहरी दुनिया के किसी भी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आ सकता। बबल में शामिल हर मेंबर को केवल ग्राउंड और उनके होटल में जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा ये किसी से नहीं मिल सकेंगे।

ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय हॉकी टीमों का ऐलान

ओलिंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय हॉकी टीमों का ऐलान, रानी रामपाल और मनप्रीत सिंह संभालेंगे कमान हॉकी इंडिया (Hockey India) ने आगामी एफआईएच हॉकी ओलिंपिक क्वालिफायर (FIH Hockey Olympic Qualifier) के लिये शुक्रवार को पुरुष और महिला टीम की घोषणा की. अठारह सदस्यीय पुरुष टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) करेंगे जबकि फॉरवर्ड एस वी सुनील (SV Sunil) उप कप्तान होंगे. वहीं इंग्लैंड दौरे पर गयी महिला टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिसकी कप्तान रानी (Rani Rampal) होंगी जबकि उप कप्तान गोलकीपर सविता (Savita) होंगी.

रेसलर बजरंग पूनिया ने कोच शेको बेनतिनिडिस को निकाला

नई दिल्‍ली: पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) अपने कोच शेको बेनतिनिडिस (Shako Bentinidis) से अलग हो गए हैं. टोक्‍यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में पदक जीतने के सबसे बड़े दावेदार बजरंग लंबे समय से बेनतिनिडिस के साथ थे. दोनों के बीच हाल के दिनों में दूरियां आ गई थीं. बजरंग ने ओलिंपिक से 9 महीने पहले यह फैसला लिया है. जॉर्जिया के रहने वाले बेनतिनिडिस की कोचिंग में बजरंग दुनिया के नंबर 1 पहलवान बने थे. द ट्रिब्‍यून की खबर के अनुसार, पूनिया नया कोच ढूंढने में भी लग गए हैं. क्‍यूबा के यांद्रो मिगुएल क्विंटाना (Yandro Miguel Quintana) पिछले कुछ दिनों से बजरंग का कोच बनने के लिए ऑडिशन दे रहे हैं. क्विंटाना ने 2004 के एथेंस ओलिंपिक में 60 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्‍ड जीता था. हालांकि अभी तक उनका चयन तय नहीं है क्‍योंकि बजरंग रूसी पहलवान सोसलान रामोनोव (Soslan Ramonov) में ज्‍यादा रूचि दिखा रहे हैं. रामोनोव ने रियो ओलिंपिक के 65 किलो भार वर्ग में गोल्‍ड जीता था.

खेल मंत्री- फेडरेशन खेल के हित में फैसला करे

नई दिल्ली. भारत के इकलौते ओलिंपिक व्यक्तिगत गोल्ड मेडल विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) ने गुरुवार को अगले साल ओलिंपिक क्वालिफायर (Olympic Qualifier) के लिये भारतीय टीम का चयन करने से पहले निखत जरीन (Nikhat Zareen) की मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम (MC Marykom) के खिलाफ ट्रायल की मांग का समर्थन किया. पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन (World Champion) मुक्केबाज जरीन (Nikhat Zareen) की विश्व चैम्पियनशिप (World Championship) के लिये ट्रायल की मांग भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (Boxing Federation Of India) ने ठुकरा दी थी. उन्होंने खेलमंत्री किरण रीजीजू (Kiren Rijiju) को पत्र लिखकर ओलिंपिक क्वालिफायर के लिये टीम में जगह पाने का उचित मौका दिये जाने की मांग की.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet