LATEST NEWS

रेडी टू ईट की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है… – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

रायपुर  महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महिलाओं को लेकर सरकार के मुख्य उद्देश्य और रेडी टू ईट समेत अन्य जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख उद्देश्य ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और इसके लिए विभाग द्वारा अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा रेडी टू ईट सप्लाई का काम महिलाओं को वापस सौंपा जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार और आर्थिक स्थिरता मिल सके. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि रेडी टू ईट की सप्लाई में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और सप्लाई चैन व सुचारू रूप से चल रही हैं. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा महिलाओं का हक छीन कर उनका यह काम एनजीओ को दिया गया था, लेकिन हमारी सरकार के आने के बाद फिर से महिलाओं को इस काम में लगाया जा रहा है. हम महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने यह भी स्पष्ट किया कि बीज निगम के 162 करोड़ रुपये के पेमेंट को लेकर कोई भी अवरोध नहीं है और इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा.

अरुण साव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

रायपुर दिल्ली दौरे से लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात को लेकर कहा कि प्रदेश के विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा हुई. 20 हजार प्रधानमंत्री आवास के डीपीआर पर बात हुई. स्वच्छता के साथ पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई. मंत्री ने गंभीरता से बातों को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि आजादी के बाद छत्तीसगढ़ में जैसी रेल कनेक्टिविटी होनी चाहिए, वैसी नहीं है. कई योजनाएँ तैयार हो रही हैं. जल्द ही रेल कनेक्टिविटी का छत्तीसगढ़ में विस्तार करेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में ट्रेनों का रद्द होने के सिलसिले पर कहा कि देश की तुलना में प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी कम है. कई परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिसके कारण व्यवधान आ रहे हैं. विकास का काम हो जाने पर लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी. धान संग्रहण केंद्रों में अनियमितताओं पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उसका वेरिफिकेशन हो रहा है. परमीसिबल लिमिट से अधिक शॉर्टेज पाया गया तो प्रशासन कार्रवाई करेगा. वहीं दंतेवाड़ा विधायक भवन के जीर्णोद्धार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर उप मुख्यमंत्री साव ने पलटवार करते हुए कहा कि 5 साल में दीपक बैज को कुछ दिखा था या नहीं. वे अपने सरकार की समय की बातों को जनता को बताएं.

मुख्यमंत्री साय ने 9 वीं कक्षा में प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया

रायपुर जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर आज यहां छात्र छात्राओं के लिए खुशियों भरा दिन रहा। जहां एक ओर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया और जशपुर के माटी पुत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल हुए। वही दूसरी तरफ शाला प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी बच्चों के अभिनंदन के साथ उन्हें उपहार देने के साथ ही मुख्यमंत्री साय ने 9 वीं कक्षा में प्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया। छात्राओं ने साइकिल मिलने की खुशी सामूहिक रूप से साइकिल की घंटी बजाकर जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई कर बेहतर परिणाम के साथ अपने माता-पिता और बगिया सहित प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कहते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 9 वीं की छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाती हैं। इस योजना के तहत शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 वीं की छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है, ताकि संसाधनों के अभाव में और दूरी के कारण छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ना छोड़े। साइकिल मिलने से उत्साहित छात्राओं ने कहा स्कूल आने जाने में होगी सहूलियत साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। छात्राओं का कहना है कि निःशुल्क साइकिल मिलने की उन्हें काफी खुशी है और अब उन्हें अपने स्कूल तक आने-जाने में सहूलियत होगी। वे जल्दी स्कूल पहुंच सकेंगी, जिससे उनके समय की बचत होगी, साथ ही पढ़ाई पर उनका फोकस और मजबूत होगा।

उपमुख्यमंत्री साव और शर्मा ने रेल मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और राजकीय गमछा पहनाया

रायपुर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं पर चर्चा की. वहीं उपमुख्यमंत्री साव और शर्मा ने रेल मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया और राजकीय गमछा पहनाया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने एक्स पोस्ट पर शेयर की है. अश्विनी वैष्णव ने पोस्ट शेयर कर लिखा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा से मुलाकात की और प्रदेश में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की.

एक पेड़ मां के नाम: मुख्यमंत्री साय ने सभी से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की

 रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी जन्मभूमि बगिया में अपनी माताजी के सम्मान में पौधरोपण किया। उन्होंने शासकीय हाईस्कूल बगिया परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि इस अभियान अंतर्गत लगे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने भी रुद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने आंवले का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मां के साथ रिश्ता अनमोल होता है। जिस प्रकार मां हमे जीवन देती है, हमारा पालन पोषण करती है, वैसे ही प्रकृति भी हमारे लिए जीवनदायिनी है। इसकी सुरक्षा और संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस मुहिम से हम सभी को जुड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान जरूर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी से  “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाने आग्रह किया। साथ ही सभी से पौधों का संरक्षण हेतु संकल्प लेने कहा।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी पहुंचे बगिया हेलीपेड

 रायपुर, हेलीपेड पर जंप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया उनका आत्मीय स्वागत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव परदेशी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत मुख्यमंत्री जी के साथ जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी और आरंग विधायक भी पहुंचे बगिया बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 ग्रामीणों की मौत पर जताया गहरा दुःख

 रायपुर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम किकिरदा में कुएं में हुए हादसे से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई है। इस दुःखद  घटना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा कुएं में शख्स को निकालने उतरे चार लोगों की मौत, गैस रिसाव से गई पांच की जान

जांजगीर-चांपा  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हुआ है। इस गैस रिसाव में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना शुक्रवार की सुबह पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुएं के अंदर गया था। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक व्यक्ति अंदर उतरते गए। कुएं के अंदर फैसले जहरीली गैस की वजह से पांच लोगों की मौत हुई है। लकड़ी निकालने घुसा था व्यक्ति यह पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। राजेंद्र जायसवाल कुएं के अंदर गिरी लकड़ी को निकालने के लिए उतरा था। लकड़ी निकालने के लिए उतरने के बाद उसका दम घुटने लगा। इसके बाद उसकी पत्नी मदद के लिए चिल्लाने लगी। इसके बाद एक के बाद एक पांच लोग कुएं में उतर गए। जहरीली गैस की वजह से सभी अंदर बेहोश हो गए और दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर शवों को निकाला है। साथ ही सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों का नाम रामचंद्र जायसवाल 60 वर्ष, पड़ोसी रमेश पटेल 50 वर्ष, रमेश पटेल के दो बेटे जितेंद्र पटेल 25 वर्ष, राजेंद्र पटेल 20 वर्ष, एक और पड़ोसी टिकेश्वर चंद्रा 25 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टिकेश चंद्रा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। दम घुटने से सभी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले में जांजगीर चांपा एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर के एसडीआरएफ की टीम की इंतजार की जा रही है। स्थानीय गोताखोर पहुंचे हुए मगर ऑक्सीजन मास्क नहीं होने के कारण रिंग कुएं में नहीं उतरा गया है। शव को निकलने के बाद अस्पताल भेजा जायेगा। मृतकों में पिता, दो बेटे और दो पड़ोसियों की मौत हुई है। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, मृतकों में एक व्यक्ति की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी का आज बर्थडे था। घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन है। पीएम के बाद सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

MLA राजेश मूणत ने सभी दलों के नेताओं और अफसरों के साथ स्मार्ट शहर की प्लानिंग की बड़ी बैठक ली

रायपुर  स्मार्ट शहर की प्लानिंग के महारथी माने जाने वाले पूर्व मंत्री तथा दिग्गज भाजपा विधायक राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा के साथ-साथ रायपुर शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की प्लानिंग में जुट गए हैं। राजेश मूणत ने रायपुर में सभी दलों के नेताओं और अफसरों के साथ स्मार्ट शहर की प्लानिंग के लिए बुधवार को दीनदयाल आडिटोरियम में बड़ी बैठक कर डाली। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग माना जा रहा है, जिसमें शहर के सभी नेताओं और कमिश्नर समेत निगम-स्मार्ट सिटी के आला अफसरों से लेकर इंजीनियर तक जुटे हैं। बैठक में मूणत ने रायपुर के बेहद आकर्षक और महानगर का लुक देने के लिए कई प्वाइंट रखे। उन्होंने कहा कि रायपुर को राजधानी का लुक देने के लिए बेजा कब्जों को पूरी तरह हटवाना होगा। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर सौंदर्यीकरण इस तरह किया जाना चाहिए कि बाहर से आने वाले को रायपुर बेहद खूबसूरत नजर आए। इसके साथ बिजली के चकाचक इंतजाम और नदी का मीठा पानी ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाने का प्लान बनाना चाहिए। विकास के मुद्दों पर हुई इस बड़ी बैठक में राजेश मूणत के साथ मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के साथ-साथ अधिकांश एमआईसी मेंबर और निगम कमिश्नर आईएएस अबिनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नेता और अफसर मौजूद थे। स्मार्ट शहर की प्लानिंग के महारथी माने जाने वाले पूर्व मंत्री तथा दिग्गज भाजपा विधायक राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा के साथ-साथ रायपुर शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की प्लानिंग में जुट गए हैं। राजेश मूणत ने रायपुर में सभी दलों के नेताओं और अफसरों के साथ स्मार्ट शहर की प्लानिंग के लिए बुधवार को दीनदयाल आडिटोरियम में बड़ी बैठक कर डाली। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग माना जा रहा है, जिसमें शहर के सभी नेताओं और कमिश्नर समेत निगम-स्मार्ट सिटी के आला अफसरों से लेकर इंजीनियर तक जुटे हैं। बैठक में मूणत ने रायपुर के बेहद आकर्षक और महानगर का लुक देने के लिए कई प्वाइंट रखे। उन्होंने कहा कि रायपुर को राजधानी का लुक देने के लिए बेजा कब्जों को पूरी तरह हटवाना होगा। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर सौंदर्यीकरण इस तरह किया जाना चाहिए कि बाहर से आने वाले को रायपुर बेहद खूबसूरत नजर आए। इसके साथ बिजली के चकाचक इंतजाम और नदी का मीठा पानी ज्यादा से ज्यादा घरों तक पहुंचाने का प्लान बनाना चाहिए। विकास के मुद्दों पर हुई इस बड़ी बैठक में राजेश मूणत के साथ मेयर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के साथ-साथ अधिकांश एमआईसी मेंबर और निगम कमिश्नर आईएएस अबिनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नेता और अफसर मौजूद थे। पश्चिम का विकास पूर्व मंत्री मूणत का सरोकार राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम लोगों की सुविधा, भव्य निर्माण और सौंदर्यीकरण के कुछ प्रोजेक्ट रखे। उन्होंने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सफाई, पीने के पानी और स्ट्रीट लाइट पर तत्काल फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि डीपीआर बनाया जाना चाहिए कि निजी कालोनियों में भी टंकियां बनवाकर वहां नदी का पानी सप्लाई किया जा सके। शहरी नियोजन के माहिर पूर्व मंत्री मूणत ने ठेले-गुमटियों को जगह-जगह लगाने से रोकने तथा सभी छोटे कारोबारियों का अलग-अलग जगह सुंदर प्रोजेक्ट बनाकर उन्हें व्यवस्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया। मूणत ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ के दूसरे शहरों से रायपुर आने वालों को लगना चाहिए कि सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने वास्तव में रायपुर को राजधानी के रूप में डेवलप किया है। मेयर ने मूणत को शुक्रवार की बैठक में बुलाया पूर्व मंत्री मूणत ने अफसरों को निर्देश दिए कि सीएम साय भी चाहते हैं और रायपुर की पहली जरूरत यही है कि कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन में योजनाएं बननी चाहिए। मूणत ने बैठक में मौजूद पार्षदों से कहा कि सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण रोज करना जरूरी है। उन्होने रामकुंड क्षेत्र में पट्टों के वितरण तथा गुढियारी क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था पर जोर दिया। बैठक में मेयर ढेबर ने सुझाव दिया कि अमृत मिशन योजना, डोर टू डोर कचरा कलेक्षन कार्य , स्ट्रीट लाईट प्रबंधन कार्य योजनाओं का राजधानी शहर में सफल क्रियान्वयन करने प्रभावी कार्य होना चाहिए। मेयर ढेबर ने कल 5 जुलाई, शुक्रवार को जोन 5 में होने वाली स्वच्छता सर्वेक्षण बैठक में मार्गदर्शन देने के लिए पूर्व मंत्री राजेश मूणत को भी आमंत्रित किया है। बैठक में निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी की योजनाओं पर प्रजेंटेशन भी दिया। गुरुवार को रात तक चली बैठक में एमआईसी ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, सुन्दर लाल जोगी और रितेश त्रिपाठी, जोन अध्यक्ष मनीराम साहू, विनोद अग्रवाल तथा पार्षद सुनील चंद्राकर, अमर बंसल, भोला साहू, दीपक जायसवाल, कुंवर रजयंत ध्रुव, प्रकाश जगत, विरेन्द्र देवांगन, कामिनी पुरूषोत्तम देवांगन, दिलेश्वरी अन्नू राम साहू, गोदावरी गज्जू साहू तथा रायपुर स्मार्ट सिटी के सीओओ उज्जवल पोरवाल, भी उपस्थित थे।

जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक संपन्न

 बैकुंठपुर  जिला कोरिया कलेक्टर स्थित सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बैकुण्ठपुर के विधायक भईया लाल राजवाड़े की उपस्थिति में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय व्यय लेखा का प्रस्तुतिकरण, लेखा परीक्षा रिपोर्ट का अनुमोदन, वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन, स्वीकृत कर्यों के कार्योत्तर स्वीकृति, निरस्त कार्यो का अनुमोदन तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर शासी परिषद के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। बैठक में शासी परिषद के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा में जानकारी दी गई कि जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया को वर्ष 2016-17 से मई 2024 तक 349 करोड़ 83 लाख रूपए, ब्याज की राशि 4 करोड़ 89 लाख रूपए इस तरह कुल 350 करोड़ 73 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं। अभी तक 8 हजार 418 कार्यों की लागत 503 करोड़ 4 लाख रूपए की स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 359 करोड़ 15 लाख रूपए व्यय किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लेखाओं का लेखा परीक्षा महालेखाकार के सूचीबद्ध चाटर्ड एकाउण्ट से जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया एवं 99 कार्य एजेन्सियों का लेखा परीक्षा कराया गया है।

अशोक श्रीवास्तव और राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारी ने कलेक्टर से मुलाकात की

मनेन्द्रगढ़ जिला,एम,सी,बी  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारी ने कलेक्टर से मुलाकात की और कई वर्ष से रिटायरमेंट हो चुके और गरीब लोगों एक छोटे से मकान पर कई वर्षों से रह रहे उन्हें नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है जो की नहीं किया जाना चाहिए , कार्यवाही ऐसे व्यक्ति करें जो की कई वर्षों से कई मकानों पर कब्जा कर किराए पर दिया गया है, सरकारी जमीन पर दुकान बनाकर किराए पर भी कई वर्षों से दी गई है और उसका,लाभ उठा रहे हैं ,इस पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए, जिला कलेक्टर डी,राहुल वेंकट ने कहा ऐसे लोगों ऐसे गरीब छोटे एक मकान में रहने वाले हमको कोई लेना देना नहीं हमें तो ऐसे लोगों कार्यवाही करनी है काफी वर्षों से रहकर शासकीय जमीन और शासकीय मकान का दुरुपयोग कर रहे है, कलेक्टर,डी राहुल वेंकट जल्द ही कार्यवाही करने को कहा इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रवक्ता सौरव मिश्रा ,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व न प अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हफ़ीज मेमन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष बलदेव दास, रमेश यादव, सोमू श्रीवास्तव, राम गोपाल यादव, राधे मिश्र रमेश दहिया, जोगिंदर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र तिवारी, छोटेलाल वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहें।

बीए, बीएससी, बीकाम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी

रायपुर  बीए, बीएससी, बीकाम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 29 जून को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से कॉलेजों को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसके तहत प्रवेश हो रहे हैं। शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में विज्ञान संकाय में प्रवेश की मेरिट बहुत हाई है। 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का ही विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची में नाम आया है। पहली सूची के आधार पर कॉलेजों में अभी तक सिर्फ 20 प्रतिशत प्रवेश हो पाए हैं। दूसरी सूची में कटऑफ नीचे आने का अनुमान है। इस बार कॉलेजों में प्रवेश 31 जुलाई तक होंगे, अभी तक 14 अगस्त तक प्रवेश होते थे। प्रदेश में इस शिक्षा सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो रही है, इस वजह से शासन की तरफ से प्रवेश प्रक्रिया को जल्दी पूरी करने के उद्देश्य से दिनों में कटौती की गई है। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नए शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक एक जुलाई से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करना है, लेकिन अभी तक प्रवेश प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई है। पीआरएसयू से संबद्ध 150 कालेजों में यूजी प्रथम वर्ष की लगभग 42 हजार सीटें हैं। कालेजों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की तरफ से सात जुलाई को जारी की जाएगी। प्रथम मेरिट सूची के अनुसार छह जुलाई तक कॉलेजों में प्रवेश होंगे। दूसरी सूची आने के बाद आठ जुलाई से प्रवेश शुरू होने के अनुमान है। छात्रों को भी दूसरी सूची का इंतजार है। पहली सूची में ज्यादा कटआफ रहने के कारण छात्रों को मनमुताबिक कालेजों में विषय नहीं मिल पा रहे हैं, इस वजह से भी छात्र प्रवेश नहीं ले रहे है। इस कारण से अभी तक बहुत कम कालेजों में प्रवेश हुए हैं। विश्वविद्यालय के पोर्टल में करना है आवेदन कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिय चल रही है। इस बार भी छात्रों को विश्वविद्यालय के पोर्टल में ही आवेदन करना है। प्रवेश के लिए आवेदन चल रहे हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर विश्वविद्यालय की तरफ से कॉलेजों को मेरिट सूची भेजी जाती है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन अपने यहां मेरिट सूची चस्पा कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करता है। इस वजह से भी प्रवेश में देरी हो रही है। एक छात्र कई कॉलेजों के लिए आवेदन कर देते हैं। अच्छी मेरिट होने के कारण कई कॉलेजों में नाम आ जाता है, प्रवेश सिर्फ एक कॉलेज में लेते हैं। इस वजह से भी विश्वविद्यालय को कई मेरिट लिस्ट जारी करना पड़ता है, इसके बावजूद भी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाती है। 15 जुलाई को कालेज स्तर पर होंगे प्रवेश संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक कालेजों में सिर्फ दो चरणों में ही प्रवेश होंगे। दूसरे चरण की मेरिट सूची सात से नौ जुलाई के बीच होगी। इसके बाद छात्रों को प्रवेश लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। 15 से 25 जुलाई तक खाली सीटों पर कालेज अपने स्तर से प्रवेश दे सकेंगे। कुलपति के विशेष अनुमति से 26 से 31 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे।

बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 10 बजे जशपुर जिले के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। यह कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। साथ ही शालेय परिवार द्वारा उत्कृष्ट पालको का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्रीमती शांति भगत, उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल श्री कमल साय भगत, जिला पंचायत सदस्य जशपुर श्री सालिक साय एवं ग्राम पंचायत बगिया सरपंच श्रीमती राजकुमारी देवी उपस्थित रहेंगे।

किसानों और भू-स्वामियों को राजस्व मामले के निराकरण से मिलेगी सुविधा

रायपुर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि राजस्व पखवाड़ा के दौरान राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। राजस्व के बहुत से कामों के लिए समय-सीमा निर्धारित है, इसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को काम मे गति लानी होगी, लोगो को भटकना न पड़े, बेवजह राजस्व प्रकरणों को रोकने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। श्री वर्मा आज धमतरी के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जनता की सेवा के लिए हम यहां हैं। किसानों को नकली खाद, बीज, दवाई इत्यादि के बिक्री पर संबंधित संस्थानों और व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। अधिकारी  सुनिश्चित करें कि किसान सम्मान निधि की राशि पात्र किसान को मिले। इसी तरह  जिले में अवैध उत्खनन, शराब, सटोरिया इत्यादि पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए बजट हेतु प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में कुरूद विधायक  श्री अजय चन्द्राकर,धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू, सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन के कार्यों, खाद्यान्न के भंडारण, जल शुद्धिकरण, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों की उपलब्धता आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले के सभी नागरिकों को एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने कहा।

बाइक सवार गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-भाटापारा में जंगली सूअर का हमला

भाटापारा. भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में जंगली सूअर ने बीच सड़क पर मोटरसाइकिल सवार पर अचानक हमला कर दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति अज्ञात को भाटापारा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर जंगली सूअर भी मृत पाया गया है जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ग्राम अर्जुनी में जंगली सूअर ने बीच सड़क पर मोटरसाइकिल सवार पर अचानक हमला कर दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति अज्ञात को भाटापारा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर जंगली सूअर भी मृत पाया गया है जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet