LATEST NEWS

मनोज मालवे के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मोत्सव।

मनोज मालवे के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मोत्सव। A huge crowd gathered on Manoj Malve’s birthday, Congress workers celebrated the birth anniversary. हरिप्रसाद गोहे  आमला। आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मनोज मालवे का जन्मदिन दादा दयालु लॉन परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे एवं वर्तमान विधायक निलेश उइके मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु, महिलाएं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति से उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सामाजिक संगठनों ने किया जोरदार स्वागत जन्मदिन समारोह में महिला कांग्रेस, महिला पार्षद, अधिवक्ता संघ आमला, व्यापारी जन सेवा कल्याण समिति सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने मालवे का फूल-मालाओं से स्वागत किया। यूट्यूबर ममता उइके, वासु भाई सहित अन्य संगठनों ने भी बधाई दी। केक काटकर दी शुभकामनाएं कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर मनोज मालवे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पूरे परिसर में बधाइयों• की गूंज रही और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। किया आभार व्यक्त  इस अवसर पर मनोज मालवे ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेन्द्र भावसार, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, ब्लॉक मीडिया प्रभारी विरेन्द्र बर्थे, जितेन्द्र शर्मा, यशवंत चड़ोकार, सीमा अतुलकर, संजोगी बर्थे, पद्मिनी भूमरकर, अलका मानकर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हड़े, मनीष नागले, छविराम यादव, बोरदेही ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव, बिल्लू यादव, सुमित शिवहरे, नगरपालिका सारणी से पिंटू नागले सहित कांग्रेस के सभी पार्षदगण मौजूद थे।

बरसाली के जंगल में तेंदुए की दस्तक, बछिया का शिकार, गांव में दहशत।

Leopard spotted in Barsali forest; calf killed; panic in the village. हरिप्रसाद गोहे आमला। दक्षिण वन मंडल आमला रेंज की बरसाली बीट में तेंदुए के विचरण से दहशत का माहौल है।ग्राम बरसाली रेलवे स्टेशन के पास किसान कुंदल पिता बनवारी यादव के खेत के कोठे में बंधी बछिया पर रात में तेंदुए ने हमला कर शिकार कर दिया, जिससे बछिया की मौत हो गई। घटनास्थल पर तेंदुए के पगमार्क भी मिले हैं। घटना से किसानों में भय है। किसान मुकेश यादव, लीलाधर यादव ने बताया कि लोग खेतों में जाने और मवेशी चराने से डर रहे हैं।बिट प्रभारी योगेश साहू ने बताया कि सूचना पर मौके का निरीक्षण कर मृत बछिया का पीएम कराया गया और मुआवजा प्रकरण तैयार कर आगे भेजा गया है।

भर बारिश में जल संकट से जूझ रहे संत विनोबा, शास्त्री वार्ड के वाशिंदे, पार्षदों संग नपा का किया घेराव।

Grappling with a water crisis amidst heavy rain, residents of Sant Vinoba and Shastri Wards, along with councilors, laid siege to the Municipal Council office. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर पालिका परिषद आमला की जल वितरण व्यवस्था भर बारिश में भी चरमराई हुई है। ग्रीष्म ऋतु में 3 से 4 दिन में जलापूर्ति की व्यवस्था को शहरवासियों ने सहर्ष स्वीकार कर नियमित जल कर का भुगतान किया था, लेकिन बरसात के इस सक्रिय मौसम में भी वार्डों में पेयजल संकट गहराने से रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। पार्षदों की अगुवाई में नपा कार्यालय का घेरावमंगलवार को संत विनोबा वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद दीक्षा मयूर सुरजेकर एवं शास्त्री वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद सुधीर आम्बाडकर (बाला) की अगुवाई में बड़ी संख्या में रहवासियों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। अध्यक्ष और सीएमओ से की शिकायतमौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिंजवे को पार्षदों ने समस्याओं से अवगत कराया।पार्षद दीक्षा मयूर सुरजेकर ने बताया कि जलावर्धन योजना के तहत वार्ड में बिछाई गई पाइपलाइन से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। नलों में पानी का प्रेशर बेहद कम है और वाल्वमैन द्वारा वितरण में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण बारिश में भी लोग जल संकट से जूझ रहे हैं।वहीं पार्षद सुधीर आम्बाडकर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शास्त्री वार्ड में पिछले 15 दिनों से पेयजल व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। बार-बार शिकायत के बावजूद जलावर्धन शाखा द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी हो रही है। आंदोलन की चेतावनीदोनों पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जल वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वार्डवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।साथ ही वार्डो में बिछाई गई पाईप लाईनों में दुरुस्ती करन कार्य कराए जाने बात कही है।

आमला के लल्लन की टीम ने प्रदेश में बढ़ाया बैतूल का मान, शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत।

Amla’s Lallan’s team increased the prestige of Betul in the state, city Congress gave a grand welcome. टेंट व्यवसाय में 46 जिलों में बैतूल बना नंबर-1, मोक्षधाम में टीनशेड और कोरोना काल में सेवा कार्य की कांग्रेस ने की सराहना। हरिप्रसाद गोहे आमला/भोपाल/बैतूल। फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन का तीन दिवसीय 8वां प्रांतीय सम्मेलन ‘शामियाना महोत्सव’ भोपाल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस महासम्मेलन में प्रदेश के 46 जिलों से कुल 7,221 टेंट व्यवसायी शामिल हुए। बैतूल टेंट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष लल्लन सिंह सोनपुरे एवं ब्लॉक टेंट एसोसिएशन आमला अध्यक्ष नंदकिशोर (लल्लू यादव) के नेतृत्व में बैतूल जिले से 270 व्यापारी इस महोत्सव में शामिल हुए। 46 जिलों में बैतूल जिला टेंट, लाइटिंग, कैटरिंग एवं सामाजिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान पर रहा और सर्वश्रेष्ठ जिले के सम्मान से नवाजा गया। यह गौरव बैतूल जिले को दूसरी बार प्राप्त हुआ है, इससे पहले जनवरी 2019 में भोपाल में हुए प्रांतीय सम्मेलन में भी बैतूल को यह खिताब मिला था। नगर कांग्रेस ने किया सम्मान इस बड़ी उपलब्धि पर नगर कांग्रेस आमला द्वारा सिटी लॉन आमला में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेसी एवं अधिवक्ता रमेश दामले द्वारा जिला अध्यक्ष लल्लन सिंह सोनपुरे को पुष्पहार पहनाकर किया गया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख एवं नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय तोमर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर सहित कांग्रेसियों ने टेंट एसोसिएशन के सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में जिला उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख ने कहा कि आमला टेंट एसोसिएशन द्वारा जनहित में मोक्षधाम में टीनशेड तैयार किया गया है, जो सराहनीय है। नगर अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि बैतूल जिले का अध्यक्ष आमला का होना हम सबके लिए गर्व की बात है। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने कहा कि कोरोना काल में भी टेंट एसोसिएशन ने गरीब परिवारों की मदद कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव पार्षद खुशबू अतुलकर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर लल्लन सिंह सोनपुरे का स्वागत किया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य रूप से लल्लन सिंह सोनपुरे, लल्लू यादव, धर्मराज हरोड़े, नितिन जैन, प्रभु माकोडे, सुनील उईके, सुभाष देशमुख, साबिर शाह, रमेश दामले, बिल्लू यादव, मदन साहू, अजय सोलंकी, विजय अतुलकर, खुशबू अतुलकर, रेशमी सातनकर, रेखा कनौजिया, रेखा भारखे, आशु बर्डे, राजेश राठौर, हरिप्रसाद गोहे, अकरम खान, राजेश सूरे, राशिद खान, गोलू डांगरे, ओमप्रकाश शेषकर, अतीक खान, रमजान खान, धर्मेश अतुलकर, भारत रावत, जितेश वाइकर, कमलेश माकोडे, दीपक दवंडे, सोनू वरवडे, प्रमोद सेठिया, सनी सोलंकी, राकेश सोने, दीपक बेले, कमलेश अतुलकर, विक्की पचलानिया, पप्पू भालेकर, कन्हैया साहू, नासिर खान, विक्की सराठे, राकेश निरापुरे, अमित सोनी, अनिल उईके सहित सैकड़ों कांग्रेसी और टेंट, डीजे, कैटरिंग संचालक उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका ओमप्रकाश शेषकर (कालू भाई) की रही।

सनातन संस्कृति, आध्यात्म और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण का दिया संदेश

Message given for preservation of Sanatan culture, spirituality and Indian knowledge tradition विशेष संवाददाता:  जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के याशील होटल में रविवार को ‘आचार्य देवो भवः अवॉर्ड्स फंक्शन-2026’ का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। सनातन संस्कृति, भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की गौरवशाली विरासत को समर्पित इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए संतों, विद्वानों, आचार्यों, शिक्षाविदों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों ने सहभागिता की। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मुकेश खन्ना रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तथा राज्य मंत्री एवं आपदा प्रबंधन राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहिला सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मदन कौशिक वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों से जुड़े हैं। कार्यक्रम का आयोजन ‘सनातन पथ’ के संस्थापक गौरव शर्मा द्वारा किया गया। समारोह का उद्देश्य भारत की प्राचीन सनातन परंपरा, संस्कृति, अध्यात्म, गुरु-शिष्य परंपरा तथा भारतीय ज्ञान-विरासत के प्रति समाज में जागरूकता और सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे संत-महात्माओं, आचार्यों एवं विद्वानों का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वतजनों को विशेष सम्मान प्रदान किए गए तथा चयनित विद्वानों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान संतों एवं विद्वानों ने भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा, ऋषि-मुनियों की ज्ञान परंपरा, गुरु-शिष्य संबंध तथा भारतीय जीवन दर्शन पर सारगर्भित एवं प्रेरणादायी व्याख्यान दिए। वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, संस्कार, कर्तव्य, करुणा, अनुशासन और लोककल्याण से जोड़ने वाली व्यापक जीवन-दृष्टि है। आधुनिकता और तकनीकी विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जड़ों से जुड़े रहना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ‘आचार्य देवो भवः’ की भावना को रेखांकित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु को केवल ज्ञान देने वाला शिक्षक नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, व्यक्तित्व और जीवन-दृष्टि का निर्माता माना गया है। इसलिए आचार्य एवं विद्वानों का सम्मान वास्तव में भारतीय ज्ञान परंपरा का सम्मान है। मंदिर वास्तुकला के क्षेत्र में डॉ. आशीष श्रीवास्तव सम्मानित समारोह में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, प्रिंसिपल आर्किटेक्ट, को मंदिर वास्तुकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘Award for Excellence in Temple Architecture’ से सम्मानित किया गया। डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा कि भारतीय मंदिर केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे भारतीय वास्तुकला, शिल्प, कला, आध्यात्म, विज्ञान और सांस्कृतिक चेतना के अद्भुत संगम हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में मंदिर वास्तुकला की प्राचीन परंपराओं, स्थापत्य सिद्धांतों और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से सामने आया कि भारत की सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत विश्व के लिए ज्ञान एवं मानव कल्याण का महत्वपूर्ण स्रोत रही है। संतों और विद्वानों ने युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने का आह्वान किया। समारोह का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सनातन भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। देशभर से आए संतों, विद्वानों और विशिष्ट अतिथियों के सम्मान के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन भारतीय संस्कृति एवं सनातन ज्ञान परंपरा के प्रति समर्पण का प्रभावशाली उदाहरण बना। इस अवसर में ख्यातिलब्ध इंफ्लूएंसर डॉ माधवी बोरसे सिंह को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।  आयोजक गौरव शर्मा ने सभी संतों, विद्वानों, अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तित्वों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सनातन पथ’ का उद्देश्य भारत की गौरवशाली संस्कृति, अध्यात्म और ज्ञान परंपरा को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करना है।

आमला में कल 3 घंटे बिजली बंद रहेगी, मेंटेनेंस कार्य के चलते शटडाउन।

There will be power cut for 3 hours in Amla tomorrow, shutdown due to maintenance work. हरिप्रसाद गोहे  आमला। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आमला नगर जोन द्वारा 11 केव्ही बोड़खी फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण कल दिनांक 06.09.2026 रविवार को दोपहर 12.00 से 03:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्र – बोड़खी, लोहार मोहल्ला, हसलपुर, रोड़गांव, पवार मोहल्ला, झा मोहल्ला, जीराढाना, रेलवे कॉलोनी, भीमनगर, गंज, 12 क्वॉटर, लक्ष्मण नगर सहित समस्त बोड़खी क्षेत्र।

46 जिलों में सर्वश्रेष्ठ का सम्मान, बैतूल जिले को दूसरी बार मिला गौरव।

Betul district got the honour of being the best among 46 districts for the second time. टेंट व्यवसायियों का प्रांतीय शामियाना महोत्सव भोपाल में संपन्न, 7221 व्यापारी हुए शामिल। हरिप्रसाद गोहे। आमला/भोपाल/बैतूल। फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन का तीन दिवसीय 8वां प्रांतीय सम्मेलन ‘शामियाना महोत्सव’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झीलों की नगरी भोपाल के फोर गार्डन में सम्पन्न हुआ। इस महासम्मेलन में प्रदेश के 46 जिलों से कुल 7,221 टेंट व्यवसायी शामिल हुए। तीन दिन तक चले इस सम्मेलन में टेंट व्यवसाय से जुड़ी नई तकनीक, शासन की योजनाएं, जीएसटी, सुरक्षा मानकों और व्यवसाय के आधुनिकीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेशभर से आए व्यवसायियों ने अपने अनुभव साझा किए। बैतूल जिला पूरे आयोजन में छाया, मिला सर्वश्रेष्ठ जिले का खिताब। बैतूल जिला अध्यक्ष लल्लन सिंह सोनपुरे ने बताया कि 46 जिलों में से बैतूल जिले को सर्वश्रेष्ठ जिला के सम्मान से नवाजा गया। यह गौरव बैतूल जिले को दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इससे पहले जनवरी 2019 में भोपाल में हुए प्रांतीय सम्मेलन में भी बैतूल जिले को सर्वश्रेष्ठ जिले का खिताब मिला था। फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष परमजीत सिंह खनुजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल राव एवं समस्त पदाधिकारियों ने बैतूल जिले की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में बैतूल ने टेंट व्यवसाय में नवाचार, समय पर सेवा, उपभोक्ता संतुष्टि और सामाजिक-धार्मिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। लकी ड्रॉ में भी बैतूल ने मारी बाजी समापन अवसर पर आयोजित लकी ड्रॉ में भी बैतूल जिले के व्यवसायियों ने बाजी मारी। प्रथम पुरस्कार (54 इंच LED TV) रमेश धुर्वे द्वितीय पुरस्कार (वाशिंग मशीन) गोलू रायपुरे इसके अलावा 25 अन्य व्यवसायियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कुकर, मिक्सर व अन्य घरेलू उपकरण प्रदान किए गए। इस आयोजन में बैतूल जिले से 270 व्यापारीगण एवं जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।

कबड्डी के मैदान में आमला का दबदबा, 6 में से 4 खिताबों पर जमाया कब्जा।

Amla dominates the Kabaddi field, winning 4 out of 6 titles. मोरखा में हुआ जिला स्तरीय स्कूली कबड्डी का आयोजन 8 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। हरिप्रसाद गोहे  आमला। जिला स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 3 सितंबर 2026 को विकासखंड आमला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरखा में आयोजित किया गया। इस महासंग्राम में जिले के आमला, बैतूल, मुलताई, भीमपुर, प्रभात पट्टन, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर एवं आठनेर विकासखंडों के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आमला ने लहराया परचम प्रतियोगिता के परिणामों में आमला विकासखंड ने अपना दबदबा कायम रखा। अंडर-14 बालक वर्ग – विजेता – भीमपुर अंडर-14 बालिका वर्ग -विजेता – आमला अंडर-17 बालक वर्ग – विजेता – आमला अंडर-17 बालिका वर्ग – विजेता – आमला अंडर-19 बालक वर्ग -विजेता – आमला अंडर-19 बालिका वर्ग विजेता – बैतूल इस प्रकार 6 में से 4 वर्गों में आमला ने जीत का परचम लहराया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। गरिमामय उपस्थिति में हुआ आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत आमला के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष किशन सिंह रघुवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच रेखा आनंद बिहारे, उपसरपंच देवीसिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र पवार, विकासखंड खेल अधिकारी संजय सिंह ठाकुर, खेल समन्वयक रामनारायण शुक्ला, विकासखंड संयोजक एवं सांदीपनी स्कूल प्राचार्य राजेश खैरवाल, प्राचार्य शैलेन्द्र सूर्यवंशी, उषा सूर्यवंशी, धम्मन सिंह सिसोदिया, आयोजक प्राचार्य विनोद मोरले, प्राचार्य किरण नागले, सरला घोरसे की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है, इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। सामूहिक प्रयासों से सफल हुआ आयोजन प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल प्रभारी शिक्षक परवेज आलम, गणेश बारस्कर, नरसिंह धुर्वे, राजाराम नागले, दीपिका नागर, हरीभाऊ झरबड़े, बबीता धुर्वे, पवन यदुवंशी, गोपाल उइके, आशीष मकोड़े सहित विभिन्न विकासखंडों से आए ऑफिशियल्स शीला इवने, रमेश जोगी, गीता डोंगरे, भैयालाल मुजाल्दा, रवि इवने, विजय रायपुरे, सतीश खपरिया, कमलेश पाल का विशेष सहयोग रहा। वहीं निर्णायक एवं मैच रेफरी के रूप में नरसिंह धुर्वे, हरीभाऊ झरबड़े, दीपिका नागर, राजाराम नागले व आशीष मकोड़े ने निष्पक्ष रूप से मुकाबले संपन्न कराए। आयोजक संस्था शास. उ.मा.वि. मोरखा के समस्त स्टाफ के सहयोग से प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

लाइफ करियर स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी।

Janmashtami was celebrated with great pomp at Life Career School. हरिप्रसाद गोहे  आमला। लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी CBSE स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजे, जिनकी आकर्षक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को जन्माष्टमी थीम पर भक्तिमय सजाया गया था।उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।

नितिन खातरकर बने भाजपा अजा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी।

Nitin Khatarkar became the district media in-charge of BJP Aaja Morcha. हरिप्रसाद गोहे  आमला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में आमला के युवा पत्रकार नितिन खातरकर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल के निर्देश पर अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता व जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार की सहमति से अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोर बरदे ने आदेश क्रमांक 01/भाजपा/बैतूल/2026 दिनांक 02/09/2026 जारी कर नवीन कार्यकारिणी घोषित की है।संगठन में लगातार सक्रियता के चलते खातरकर को यह दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं व पत्रकार साथियों ने बधाई दी।

संस्कारधानी की पहली मटकी संयुक्त मांझी व्यायाम शाला के गोविंदाओं ने फोड़ी

The first pot of Sanskardhani was broken by the Govindas of the United Manjhi Gymnasium. पानी की बौछारों के बीच दूसरे प्रयास में गोविंदाओं ने फोड़ी यादव कॉलोनी चौक की मटकी विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर संस्कारधानी की पहली मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रंजीत पटेल मित्र मंडली द्वारा यादव कॉलोनी चौक में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह  ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि अखाड़े हमारी प्राचीन खेल एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। इस आयोजन का उद्देश्य अखाड़ों की प्राचीन परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत को युवाओं के बीच जीवित रखना है। ऐसे आयोजन युवाओं में उत्साह, साहस, अनुशासन और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि अखाड़ों की जो गौरवशाली परंपरा रही है, उसे हम फिर से जीवित रखने जा रहे हैं। उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र में जितने भी अखाड़े हैं, उनका जीर्णोद्धार कराने का हमने संकल्प लिया है। अखाड़े हमारी संस्कृति, खेल भावना और युवाओं के अनुशासन का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। आयोजक एवं भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय, आतंक और अधर्म के विरुद्ध खड़े होकर सत्य एवं धर्म की स्थापना की। इसी भावना को आत्मसात करते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्कारधानी के जाने-माने अखाड़ों संयुक्त मांझी व्यायाम शाला, प्यारे लाल उस्ताद अखाड़ा, मथुरा अखाड़ा, बुद्धे गौंड अखाड़ा एवं श्री सिद्ध व्यायाम शाला के गोविंदाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गोविंदाओं ने मटकी फोड़ने के लिए जोरदार प्रयास किए। रोमांचक मुकाबले के बीच पानी की बौछारों के बीच दूसरे प्रयास में संयुक्त मांझी व्यायाम शाला के गोविंदाओं ने मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता अखाड़े को आयोजन समिति की ओर से नगद पुरस्कार राशि एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान यादव कॉलोनी चौक पर उत्साह और उमंग का माहौल रहा तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर गोविंदाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, निगम अध्यक्ष रिंकू ब्रिज, पंकज दुबे, सोनू बचवानी, रजनीश यादव, मनीष जैन, सुधांशु गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, राघवेंद्र यादव, रंजीत ठाकुर, पंकज पटेल, सोनू अग्रवाल, विन्नु शर्मा, रौनक अग्रवाल, राहुल मिश्रा, आयुष चौबे, अनिकेत चौरसिया, मयंक मिश्रा, शरद पटेल, कमल सिंह, राहुल कनोजिया, राहुल पटेल, संजय दुबे, चिन्मय जोशी, शेंकी पटेल, मयूर पटेल, आशु पटेल, आशीष शर्मा, साहिल गोस्वामी, पार्थ तिलवानी, अनुज चौरसिया सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे.

जन्माष्टमी: राधा-रुक्मिणी नहीं, यहां सुदामा संग विराजते हैं कृष्ण; 5000 साल पुरानी दोस्ती के गवाह गट्ठर वृक्ष

Janmashtami: Not Radha or Rukmini, but Sudama sits beside Krishna here; the ‘Gatthar’ trees bear witness to a 5,000-year-old friendship. आमतौर पर देश-दुनिया के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा देवी राधा या रुक्मिणी के साथ की जाती है, लेकिन उज्जैन से करीब 30 से 32 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील के नारायणा गांव में स्थिति बिल्कुल अलग और अनोखी है। यहां स्थित प्रसिद्ध नारायणा धाम विश्व का संभवतः एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के साथ उनके परम मित्र और बाल सखा सुदामा जी की पूजा की जाती है। लगभग 5,200 वर्ष पुराने इस पावन स्थल पर आज भी श्रीकृष्ण और सुदामा की निश्छल मित्रता के साक्षात प्रमाण मौजूद हैं। कृष्ण-सुदामा की मित्रता मानकर पूजा-अर्चना करते हैं श्रद्धालुश्रीमद्भागवत पुराण और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, कंस वध के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि के आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। एक दिन गुरुमाता के आदेश पर श्रीकृष्ण और सुदामा पास के जंगल (वर्तमान नारायणा गांव) में ईंधन के लिए लकड़ियां एकत्र करने गए थे। लकड़ियां इकट्ठा करते-करते शाम ढल गई और अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों मित्रों ने लकड़ियों के गट्ठर वहीं रख दिए। रात भर तेज बारिश होती रही और अगले दिन सुबह गुरु सांदीपनि दोनों बालकों को खोजते हुए जंगल पहुंचे और उन्हें वापस आश्रम ले आए। बारिश के कारण लकड़ियों के दोनों गट्ठर वहीं छूट गए। कालक्रम में भगवत् कृपा से वही लकड़ियों के गट्ठर हरे-भरे होकर ‘दिव्य वृक्ष’ के रूप में विकसित हो गए। आज 5,000 साल बीत जाने के बाद भी मंदिर परिसर के दोनों ओर ये दोनों ‘गट्ठर वृक्ष’ मौजूद हैं, जिनमें आज भी हरे-भरे पत्ते आते हैं। श्रद्धालु इन्हें कृष्ण-सुदामा की मित्रता की निशानी मानकर इनकी परिक्रमा और पूजा-अर्चना करते हैं। उपलब्ध स्थानीय रिपोर्टों में भी मंदिर के दोनों ओर लकड़ियों के गट्ठरों से बने माने जाने वाले हरे-भरे वृक्षों का उल्लेख है। मित्रता, चने और सुदामा की दरिद्रता का प्रसंगनारायणा धाम वही स्थान है, जहां श्रीकृष्ण-सुदामा की कथा का सबसे चर्चित प्रसंग घटा था। वन जाते समय गुरुमाता ने दोनों बालकों को रास्ते में खाने के लिए दो मुट्ठी चने दिए थे। रात में बारिश के दौरान जब श्रीकृष्ण पेड़ पर थे, तब सुदामा ने नीचे रहकर भूख लगने पर श्रीकृष्ण के हिस्से के चने भी अकेले खा लिए। जब श्रीकृष्ण ने पूछा तो सुदामा ने चने खाने की बात छिपा ली।मान्यता है कि भगवान के हिस्से का अन्न खाने के कारण ही सुदामा को जीवन में भीषण दरिद्रता का सामना करना पड़ा। वर्षों बाद जब सुदामा द्वारका पहुंचे तो द्वारकाधीश श्रीकृष्ण ने अपने मित्र का अश्रुपूर्ण नेत्रों से भव्य स्वागत किया और उनके लाए तंदुल (चावल) स्वीकार कर उनकी दरिद्रता को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। नारायणा धाम की प्रमुख विशेषताएं और रहस्यअक्षय कुंड: स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्तमान मंदिर का पुनर्निर्माण इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होलकर के शासनकाल में कराया गया था। मंदिर परिसर में एक प्राचीन कुंड स्थित है, जिसके बारे में मान्यता है कि इसका जल कभी नहीं सूखता। रहस्यमयी ‘स्वर्ण पर्वत’: मंदिर से महज 300 मीटर की दूरी पर ‘स्वर्णगिरी पर्वत’ स्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़ते ही यहां की माटी और पत्थर सोने की तरह चमक उठे थे। स्थानीय लोग बताते हैं कि साल में एक बार इस पर्वत पर अद्भुत चमक दिखाई देती है और इसके पत्थरों को थपथपाने पर विशेष प्रकार की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। कालगणना और प्राचीन खगोल केंद्र: पुराविद् डॉ. रमण सोलंकी के अनुसार, नारायणा धाम प्राचीन काल में कालगणना का प्रमुख केंद्र था। पूर्व में कर्क रेखा यहीं से गुजरती थी। मान्यता है कि श्रीकृष्ण-सुदामा ने यहां लकड़ियों से ‘शंकु यंत्र’ बनाकर खगोलीय गणनाएं की थीं। वर्तमान में कर्क रेखा नारायणा से 18 किमी दूर ‘डोंगला’ में स्थित है, जिसकी पहचान 1985 में महान पुरातत्वविद् डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ने की थी। ऐसे मनाया जाएगा जन्माष्टमी उत्सवहर वर्ष जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नारायणा धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। देशभर से लाखों कृष्ण भक्त इस दिव्य स्थल के दर्शन करने आते हैं। जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। भक्त सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के दर्शन करते हैं, जिसके बाद लकड़ियों की गठरियों से बने दोनों दिव्य वृक्षों की पूजा और परिक्रमा करते हैं। आयोजन को सुचारू और भव्य बनाने के लिए ‘श्रीकृष्ण-सुदामा उत्सव समिति’ से जुड़े लगभग 25 स्थानीय ग्रामीण दिन-रात निस्वार्थ सेवा देते हैं। जन्माष्टमी के दिन यहां कृष्ण-सुदामा की अमर मित्रता की गाथाओं का वाचन किया जा रहा है। भक्ति संगीत, महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन होता है, जिसमें पूरा क्षेत्र कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर हो जाता है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखा पत्र।

The Municipal Council Chairperson wrote a letter to the Chief Medical Officer. संजीवनी क्लीनिक शीघ्र शुरू करने और अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका परिषद आमला के अध्यक्ष नितिन गाडरे ने सख्त रुख अपनाया है।अध्यक्ष गाडरे ने पत्र क्रमांक 26/92 दिनांक 03/09/2026 के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला को पत्र लिखकर नगर में संजीवनी क्लीनिक को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि आमला नगर की जनता को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं का नियमित एवं सुचारु रूप से संचालित होना आवश्यक है।अध्यक्ष ने मांग की है किसंजीवनी क्लीनिक को शीघ्र शुरू कर आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाए। अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां और जांच सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि मरीजों को परेशानी न हो। अस्पताल परिसर, वार्ड, शौचालय, प्रतीक्षालय और आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई और कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की जाए। अध्यक्ष ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

मोक्षधाम मार्ग पर शव विश्राम चबूतरा बनाने की मांग।

Demand for the construction of a resting platform for funeral processions on the road to the cremation ground. हरिप्रसाद गोहेआमला। वार्ड क्रमांक 9 बस स्टैंड बड़ाईचाल / बल्लाचाल क्षेत्र की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिंजवे को पत्र सौंपा।पत्र में पार्षद ने कहा कि पंचवटी मार्ग से होते हुए एमईएस बांध स्थित मोक्षधाम मार्ग पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने वाले शव के विश्राम हेतु जनहित में शीघ्र चबूतरा निर्माण किया जाए, यह नगरवासियों की मांग है। पत्र सौंपते समय नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय तोर, सिंह सोलंकी, उपयंत्री योगेश आनेराव, गणेश हरोडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यादव कॉलोनी चौक पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, रात 8 बजे से जुटेंगे गोविंदा

yadav colony chowk matki phod pratiyogita jabalpur विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव कॉलोनी चौक में आज 03 सितंबर, गुरुवार को रात 8 बजे से भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न अखाड़ों की गोविंदा टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया जाएगा। आयोजक एवं भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल ने सभी अखाड़ों के गोविंदाओं से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने संस्कारधानीवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और गोविंदा टीमों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।  कार्यक्रम एक नजर में स्थान: यादव कॉलोनी चौक, जबलपुर दिनांक 03 सितंबर, गुरुवार समय: रात 8 बजे से कार्यक्रम: मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजक: रंजीत पटेल, भाजपा नगर महामंत्री खास बात: आयोजन में विभिन्न अखाड़ों के गोविंदाओं के शामिल होने से प्रतियोगिता रोमांचक होने की उम्मीद है।  जबलपुर | स्थानीय समाचार | धर्म एवं संस्कृति

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet