LATEST NEWS

इस देश अबॉर्शन बिल पास हो गया तो बलात्कार के मामले में भी गर्भपात को हत्या के बराबर ही माना जाएगा

रियो डी जेनेरियो  ब्राजील में हजारों लोगों ने  कांग्रेस में बहस के लिए पेश किए गए गर्भपात से जुड़े विधेयक के खिलाफ जोरदार रैली की. यदि यह बिल पास हो गया तो बलात्कार के मामले में भी गर्भपात यानी अबॉर्शन को हत्या के बराबर ही माना जाएगा. तमाम लोग इसका विरोध कर रहे हैं. रियो डी जनेरियो में प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां जलाईं और नारे लगाए- एक लड़की मां नहीं होती (A girl is not a mother) हजारों ब्राजीलियाई लोगों ने इस विधेयक के खिलाफ रैली की क्योंकि यदि यह पास हो गया तो 22 सप्ताह के बाद गर्भावस्था को समाप्त करने यानी अबॉर्शन के लिए 20 साल तक की सजा हो सकती है. यह बात रेप के मामलों में भी लागू होती है. यानी रेप के कारण गर्भवती महिला पर भी लागू होती है. वैसे फिलहाल ब्राजीलियाई कानून बलात्कार के मामलों में गर्भपात को दंडित नहीं करता है या पीड़ित कब गर्भपात करवा सकती है, इस पर कोई सीमा फिलहाल नहीं है. जब महिला की जान खतरे में हो या भ्रूण के मस्तिष्क में कोई असामान्यता हो तो गर्भपात भी कानूनी है. इन अपवादों के अलावा गर्भपात कराने पर चार साल तक की जेल की सजा हो सकती है. दरअसल इसका विरोध इसलिए भी हो रहा है क्योंकि कई बार युवा रेप विक्टिमों को शुरू में यह पता ही नहीं चलता है कि वे गर्भवती हो गई हैं. कई बार वे इस बारे में बात करने की हिम्मत जुटाने में भी नाकाम रहते हैं और इस कारण देरी होती चली जाती है. कांग्रेस के वे सांसद जो शक्तिशाली रूढ़िवादी हैं, ने इस पर चर्चा करनी भी वाजिब नहीं समझी और इसे बुधवार को बिल को सीधे चैंबर ऑफ डेप्युटीज में भेज दिया. इसके बाद प्रगतिशील समूहों ने नाराजगी जताई. चैंबर ऑफ डेप्युटीज में मतदान के लिए अभी तक कोई तारीख फिक्स नहीं की है. बच्ची को रेप के कारण मां बनने पर विवश क्यों करना… सामाजिक कार्यकर्ता विवियन निगरी ने सांसदों पर ‘भ्रूण के अधिकार’ की कीमत पर ‘बच्चे के अधिकारों’ की रक्षा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- किसी बच्ची को बलात्कार के चलते गर्भधारण करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. विधेयक पास हुआ तो क्या है कानून में… एक खास प्रभावशाली ग्रुप इस बिल को पुश कर रहा है. वह गर्भावस्था के 22 सप्ताह के बाद किए जाने वाले किसी भी गर्भपात को होमीसाइड यानी मानव वध के रूप में परिभाषित करता है. यदि 22वें सप्ताह के बाद गर्भपात करवाया जाता है तो नए कानून में छह से 20 साल की सजा का प्रावधान है, जो बलात्कारी की सजा से दोगुनी है.

कर्नाटक हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी

बेंगलूरू कर्नाटक हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने उनको राहत देते हुए कहा कि वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह कोई आदतन अपराधी नहीं है, जो देश छोड़कर भाग जाएगा। वह टॉम, डिक या हैरी नहीं हैं। कोर्ट ने येदियुरप्पा को निर्देश दिया है कि वह सीआईडी के सामने 17 जून को पेश हो जाएं। दरअसल, सीआईडी की टीम मामले में येदियुरप्पा से पूछताछ करना चाहती थी। उन्होंने सीआईडी के समन का जवाब देते हुए कहा कि वह इस समय दिल्ली में हैं, इसलिए उनको समय दिया जाए। सीआईडी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट जाकर येदियुरप्पा के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की। बेंगलुरु की एक कोर्ट ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए वारंट जारी कर दिया था। येदियुरप्पा ने चुप रहने को कहा था- पीड़िता की मां नाबालिग लड़की की मां ने एफआईआर में शिकायत की कि येदियुरप्पा की तरफ से कथित तौर उससे चुप रहने को कहा गया था। उसने लड़की के आरोपों पर जब येदियुरप्पा से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह लड़की के आरोपों की जांच कर रहे थे कि सच में रेप हुआ है या नहीं। उन्होंने अपनी हरकत की बाद में माफी मांग ली थी। उन्होंने किसी को भी कुछ भी ना बताने को कहा था। यह है मामला येदियुरप्पा के खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर उनके खिलाफ पोस्को एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। लड़की की मां के अनुसार 2 फरवरी 2024 को वह येदियुरप्पा के डॉलर्स कॉलोनी स्थित उनके घर पर बेटी के साथ गई थी। इस दौरान उन्होंने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। येदियुरप्पा के ऑफिस ने इस दौरान नाबालिग लड़की की मां के खिलाफ दस्तावेज जारी किए, जिसमें उसने अलग-अलग लोगों पर 53 केस किए हैं।

संघ नेताओं के आ रहे बयानों के बीच संघ की समन्वय समिति की केरल में अगस्त-सितंबर में होगी बैठक

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर संघ नेताओं के आ रहे बयानों के बीच संघ की समन्वय समिति की बैठक को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक बड़ी बैठक केरल में होने जा रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बैठक में शामिल होकर लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पक्ष को रख सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक केरल में अगस्त-सितंबर में होने जा रही है। आरएसएस की महत्वपूर्ण बैठक केरल में 31 अगस्त को शुरू होगी और इसका समापन 2 सितंबर को होगा। संघ की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत और संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले सहित संघ से जुड़े 36 के लगभग विभिन्न संगठनों के मुखिया एवं संगठन महासचिव सहित संघ के अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे। संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष या राष्ट्रीय संगठन महासचिव बैठक में शामिल होकर अपने-अपने संगठन के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। संघ की इस बैठक के दौरान जो भी उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महासचिव होंगे, वो बैठक में शामिल होकर भाजपा के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। यह भी तय माना जा रहा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाने के कारणों की जानकारी भी बैठक में देगी। बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय और सामाजिक परिदृश्य के साथ ही संघ के कामकाज और संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय को और ज्यादा मजबूत करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हो सकती है। भविष्य की रणनीति, संगठन के विस्तार और संघ के कामकाज को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। संघ नेताओं की लगातार बयानबाजी और भाजपा के साथ आरएसएस के रिश्तों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच संघ की आगामी बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से पीएम मोदी ने की मुलाकात, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को किया ‘नमस्ते’

Why do you get addicted to alcohol, this thing makes you a drunkard

अपुलिया इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को ‘नमस्ते’ भी किया। मालूम हो कि जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी इटली गए हैं। भारत को आउटरीच देश के रूप में जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है। वैश्विक नेताओं से मिल रहे पीएम मोदी मालूम हो कि इटली के अपुलिया में 50वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी लगातार वैश्विक नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने इस दौरान रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा सहित कई प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। ऋषि सुनक से भी हुई बातचीत इसके अलावा पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मुलाकात की। उन्होंने एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश सेमीकंडक्टर, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत कर सकते हैं। वहीं, पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ हुई बैठक को सकारात्मक बताया और कहा कि भारत यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों शीर्ष नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और यूक्रेन की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

‘कल्याणकारी गतिविधियां’ करने के लिए गुरमीत राम रहीम ने मांंगी 21 दिन की फरलो

चंडीगढ़ विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने जेल से बाहर ‘कल्याणकारी गतिविधियां’ करने के लिए शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से 21 दिन की फरलो मांगी है। उसने दलील दी है कि संस्था के धार्मिक प्रमुख होने के नाते हर दो साल में एक बार जून में सेवादार श्रद्धांजलि भंडारा का आयोजन किया जाता है, ताकि उन नियमित स्वयंसेवकों को श्रद्धांजलि दी जा सके, जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक कार्यों को दिया है, और दुर्घटनाओं या गंभीर बीमारियों में अपनी जान गंवा दी है। राम रहीम ने दलील दी, डेरा सच्चा सौदा द्वारा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, नशा मुक्ति और गरीब लड़कियों की शादी आदि जैसे कई कल्याणकारी कार्य किए जाने हैं, जिसके लिए आवेदक द्वारा प्रेरणा अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने हरियाणा गुड कंडक्ट प्रिजनर (टेम्पररी रिलीज) एक्ट 2022 के तहत कानून के अनुसार फरलो के लिए आवेदन पर विचार करने और निर्णय लेने के कहा है। 29 फरवरी को हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह अदालत की अनुमति के बिना डेरा प्रमुख की पैरोल की अर्जी पर विचार न करे। अदालत का यह निर्देश शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) द्वारा दायर एक याचिका के बाद आया, जिसमें बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी होने के बावजूद हरियाणा सरकार द्वारा राम रहीम को बार-बार पैरोल या फरलो पर रिहा करने पर आपत्ति जताई गई थी।

सुनक से पीएम मोदी की हुई मुलाकात, दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत

इटली इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग पीएम नरेंद्र मोदी और ऋषि सुनक ने द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही सेमीकंडक्टर, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन के संबंधों को और बढ़ाने और रक्षा क्षेत्र में भी साझेदारी को मजबूत करने पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। पीएम मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, इटली में ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मिलकर खुशी हुई। मैंने एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। व्यापार एवं आर्थिक सहयोग, उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों तथा लोगों के बीच संपर्क गहरा करने की काफी गुंजाइश है। इसके साथ ही दोनों देशों के रक्षा संबंधों को भी मजबूत करने के बारे में बात की। पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने रक्षा क्षेत्र में औद्योगिक सहयोग बढ़ाने, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने और कई अन्य मुद्दों पर भी बात की। दोनों नेताओं ने 2030 के रोडमैप के कार्यान्वयन और जारी एफटीए वार्ता में हुई प्रगति पर भी चर्चा की और नियमित उच्च स्तरीय राजनीतिक परामर्श, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और आर्थिक सहयोग, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्रों सहित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के सभी क्षेत्रों में प्रगति पर खुशी व्यक्त की। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते की बातचीत में हुई प्रगति पर भी दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मामलों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के लोगों को भी शुभकामनाएं दी क्योंकि वे अगले महीने आम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। एक संक्षिप्त बयान में, यूके पीएम ऑफिस की तरफ से कहा गया कि सुनक ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में तीसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। सुनक के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत इस सप्ताह के अंत में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों को भेजेगा। यूके के पीएम ने पिछले हफ्ते पीएम मोदी को फोन किया था, उन्हें उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी थी और तीसरे कार्यकाल के लिए उनकी सफलता की कामना की थी। सुनक ने फोन कॉल के बाद एक्स पर लिखा था, ब्रिटेन और भारत के बीच सबसे गहरी दोस्ती है और यह दोस्ती आगे भी बढ़ती रहेगी। अपनी बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन संबंधों की ताकत पर भी विचार किया और इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यह भविष्य में भी बढ़ता रहेगा। पिछले महीने, सुनक ने ‘आर्थिक महाशक्ति’ के रूप में भारत के उभरने की सराहना करते हुए कहा था कि भारत, इंडोनेशिया और नाइजीरिया जैसी नई और तेजी से बढ़ती आर्थिक महाशक्तियां वैश्विक अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से नया आकार दे रही हैं। सुनक और पीएम मोदी की पिछली मुलाकात गत वर्ष सितंबर में नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में हुई थी।

नीट मामला: छात्रों को परीक्षा में फिर से बैठने या बगैर ग्रेस मा‌र्क्स के अपने मूल अंक को स्वीकार करने का विकल्प दिया गया : धर्मेंद्र प्रधान

Finance Minister presents budget amid opposition walkout, government will spend Rs 3.65 lakh crore

नई दिल्ली मेडिकल में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी में बढ़े रजिस्ट्रेशन और स्कोर पर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि यह बढ़ोत्तरी परीक्षा से जुड़े सुधारों के चलते आया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन 13 भारतीय भाषाओं में कराने, मेडिकल की पढ़ाई हिंदी माध्यम में भी कराने, परीक्षा के पाठ्यक्रम को छोटा रखने व राज्यों के शिक्षा बोर्ड के साथ प्रश्नों को लेकर तालमेल स्थापित करना इसकी बड़ी वजह है। प्रधान ने जल्द ही इसके आंकड़े भी जारी की बात कही। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि इस परीक्षा के लिए देश भर के 24 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23 लाख बच्चों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा 4750 केंद्रों पर आयोजित की थी। इनमें 14 परीक्षा केंद्र देश के बाहर भी थे। इनमें से छह परीक्षा केंद्रों पर गलत पेपर बंटने से छात्रों को कम समय मिलने का मामला था, जिन्हें इस नुकसान की भरपाई के लिए कमेटी के सुझाव पर ग्रेस मा‌र्क्स दिए गए थे, लेकिन उस पर उठे सवालों के बाद ग्रेस मा‌र्क्स देने का फैसला अब वापस ले लिया गया है। कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे प्रधान ने कहा कि ऐसे छात्रों को परीक्षा में फिर से बैठने या बगैर ग्रेस मा‌र्क्स के अपने मूल अंक को स्वीकार करने का विकल्प दिया गया है। ऐसे में यह विवाद अब खत्म हो गया है। दूसरा विषय एक-दो परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक होने का है। जिसका विषय सुप्रीम कोर्ट के सामने है। कोर्ट जो भी निर्देश देगा, वह उसका पालन करेंगे। गड़बड़ी करने वालों को बख्शेंगे नहीं प्रधान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने की दिशा में काम कर रहे है। इस परीक्षा में अब तक जिस तरह की गड़बड़ी की बात सामने आयी है, वह इसकी जांच करा रहे है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्हें कतई छोड़ेंगे नहीं। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की जवाबदेही तय करने की भी बात कहीं और कहा कि चाहे गलत पेपर खुलने का मामला हो या दूसरी कोई भी गड़बडी, जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में परीक्षा केंद्रों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कांग्रेस की ओर से नीट-यूजी मामले को संसद में उठाने के सवाल पर प्रधान ने कहा कि वह इस मामले में जिस तरह से भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है। उसका जवाब उन्हें संसद में देंगे। प्रदर्शनकारी छात्रों से की मुलाकात नीट-यूजी में गड़बड़ी को लेकर छात्रों के देश भर में चल रहे प्रदर्शन के बीच छात्रों और अभिभावकों के एक वर्ग ने शुक्रवार को शास्त्री भवन पहुंचकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। प्रधान ने इस दौरान इनकी बातों को ध्यान सुना। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि उनके साथ किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान छात्रों ने उनके सामने भी पूरी परीक्षा को फिर से कराने की मांग दोहरायी।

वंदे भारत को लेकर आ गई गुड न्यूज, अब जल्द ही वाराणसी-हावड़ा के बीच शुरू होगी , जाने डिटेल

Mohan government's first budget today, Deputy Chief Minister Deora will present

नई दिल्ली देश की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत के हजारों लोग दीवाने हैं। वंदे भारत को लेकर लोगों की इच्छा है कि यह ट्रेन उनके भी शहर से गुजरे ताकी उन्हें भी वंदे भारत की यात्रा सुलभ हो सके। रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस को अलग-अलग रूटों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे जल्द ही लंबी दूरी की वंदे भारत में स्लीपर क्लास की व्यवस्था करने जा रहा है, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लोकप्रिय रूट वाराणसी-हावड़ा के बीच वंदे भारत को चलाने के लिए प्लान तैयार किया जा चुका है। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन के ऐलान की जल्द उम्मीद है। इन रूटों पर सफल है वंदे भारत वाराणसी से चलने वाली पहली वंदे भारत पहले से ही यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। 100-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हाई-स्पीड ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच की दूरी तय करती है। वहीं रेल मंत्रालय के ‘मिशन रफ्तार’ के तहत बंगाल में नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों को लाने का प्लान तैयार किया था। इस मिशन के तहत हावड़ा-पुरी, हावड़ा-पटना और हावड़ा-रांची रूटों को शामिल किया गया था। अब इन रूटों पर वंदे भारत ट्रेन सफलता पूर्वक चल रहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हावड़ा-वाराणसी खंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की व्यवस्था का भी अध्ययन किया जा रहा है। वंदे भारत की 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से इन रूटों पर चल पाए इसके लिए विचार चल रहा है। इस रूट पर वंदे भारत चलाने को लेकर लेकर बीते साल जुलाई में रेलवे अधिकारियों ने कहा, “हमें ट्रैक के दोनों किनारों पर बाड़ लगाने के लिए राज्य सरकार के सहयोग की आवश्यकता है।” अधिकारियों ने कहा कि जब तक पूरे ट्रैक से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नहीं चल सकती। हालिया रिपोर्ट की मानें तो 2023 में वाराणसी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। मार्ग का सर्वेक्षण पूरा होने और रेल मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, वाराणसी-हावड़ा वंदे भारत सेवाओं की शुरुआत की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है।  

बकरीद से पहले अहमदिया समुदाय के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, अकसर उनके खिलाफ हिंसा की घटनाएं होती हैं

इस्लामाबाद पाकिस्तान में बकरीद से पहले अहमदिया समुदाय के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह घटना पंजाब सूबे के चकवाल जिले की है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इन लोगों को बकरीद के मौके पर कुर्बानी देने से रोका जा सके। पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोगों को मुसलमान नहीं माना जाता और अकसर उनके खिलाफ हिंसा की घटनाएं होती हैं। हिंदू, सिख और ईसाइयों की तरह ही उन्हें भी अकसर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। चकवाल में जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें तीन महीने तक नजरबंद रखा जाएगा। चकवाल के डिप्टी कमिश्नर कुरातुल आइन मलिक ने तीन लोगों को हिरासत में लेने के लिए अलग-अलग आदेश जारी किया। इन लोगों को 10 जून को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने इन लोगों को पकड़ा और झेलम जेल में भेज दिया गया है। ये तीनों ही लोग डुलमियाल गांव के रहने वाले हैं। इसी गांव में 2016 में अहमदिया समुदाय के लोगों पर हमला बोला गया था। इस हिंसा में 2 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के चलते पूरे पंजाब सूबे में ही तनाव की स्थिति पैदा हो गई थई। अंत में अहमदिया समुदाय की एक मस्जिद को सील कर दिया गया था, जिसका निर्माण 19वीं सदी में हुआ था। स्थानीय प्रशासन ने इस मस्जिद को सील किया था और अब तक उसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने अपने आदेश में कहा कि हमें जिला पुलिस से रिपोर्ट मिली थी कि इन तीन लोगों के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए इनकी हिरासत का आदेश दिया गया है। इन लोगों को इसलिए हिरासत किया गया है ताकि सांप्रदायिक हिंसा की स्थिति को टाला जा सके। गौरतलब है कि पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोग अकसर हिंसा के शिकार होते रहते हैं। दरअसल मुसलमानों के सुन्नी समुदाय को मानने वाले एक बड़े वर्ग का मानना है कि अहमदिया समुदाय के लोग मुसलमान नहीं होते और इन्हें बकरीद या फिर ईद मनाने का हक नहीं है।  

हम तत्काल युद्ध विराम को तैयार, हालांकि, उन्होंने इसके लिए यूक्रेन के सामने दो शर्तें रखी

रूस रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने करीब ढाई साल से चल रहे युक्रेन युद्ध को तत्काल प्रभाव से रोकने और युद्ध विराम का ऐलान करने का वादा किया है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए यूक्रेन के सामने दो शर्तें रखी हैं। शुक्रवार को पुतिन ने कहा कि अगर कीव चार कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों से अपने सैनिकों को वापस बुला ले और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में शामिल होने की योजना छोड़ दे तो हम यूक्रेन में तत्काल ‘युद्ध विराम’ का वादा करते हैं और यूक्रेन संग वार्ता शुरू कर देंगे। समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस (AP) ने यह खबर दी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को में विदेश मंत्रालय की एक बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उनका यह बयान तब आया है, जब इटली में G-7 की अहम बैठक हो रही है। 71 वर्षीय पुतिन स्विट्जरलैंड में आयोजित उस शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर बोल रहे थे, जहां 90 से अधिक देश और संगठन यूक्रेन में शांति की दिशा में संभावित मार्ग पर चर्चा करने वाले हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेदी ने शुक्रवार को इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की है। ऐसा समझा जाता है कि जेलेंस्की ने मोदी को रूस-यूक्रेन संघर्ष के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। मोदी ने पिछले साल मई में भी हिरोशिमा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन से इतर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। भारत यह कहता रहा है कि यूक्रेन में जारी संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के जरिये सुलझाया जाना चाहिए। दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह (जी7) ने शुक्रवार को दक्षिणी इतालवी क्षेत्र अपुलिया में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रवासन के साथ ही हिंद-प्रशांत और आर्थिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कृत्रिम मेधा (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक सत्र को संबोधित करेंगे। तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर मोदी इटली पहुंचे जहां भारतीय राजदूत वाणी राव ने उनका स्वागत किया। वह जी7 की पारंपरिक “फोटो” से पहले विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।  

इटली की पीएम मेलोनी ने मेहमानों का देसी अंदाज में किया स्वागत- ‘नमस्ते हो गया ग्लोबल’

इटली इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी इस साल जी-7 देशों की बैठक की मेजबानी कर रही हैं। इस शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे नेताओं के स्वागत में उन्हें नमस्ते करते देखा गया। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें मेलोनी को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को नमस्ते करते देखा जा सकता है। इस तरह के वीडियो ने बड़े पैमाने पर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर ‘नमस्ते’ ट्रेंड करने लगा और लोगों ने जमकर इस पर कमेंट किए। साथ ही वीडियो और तस्वीरें खूब शेयर की जाने लगीं। कई यूजर्स ने इतालवी प्रधानमंत्री के नमस्ते इशारे पर प्रतिक्रिया दी और इसे काफी सराहा गया। एक इंटरनेट यूजर ने कहा कि नमस्ते ग्लोबल हो गया है। आप देखिए कि इटली की पीएम मेलोनी जी-7 शिखर सम्मेलन के मेहमानों का नमस्ते से स्वागत कर रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘संस्कारी कन्या है। स्वागत के लिए नमस्ते किया जा रहा है।’ एक अन्य शख्स ने कमेंट किया, ‘यह दिखाता है कि हमारी संस्कृति का जश्न मनाया जा रहा है।’ इस बीच, एक व्यक्ति ने नमस्ते का वैज्ञानिक पहलू सामने रखने लगा। उन्होंने लिखा, ‘यह अभिवादन करने का सबसे वैज्ञानिक तरीका है। हाथ मिलाने से बैक्टीरिया एक हाथ से दूसरे हाथ में ट्रांसफर हो सकते हैं मगर नमस्ते करने से ऐसा नहीं होता है।’ पीएम मोदी भी पहुंचे इटली, मैक्रों से मुलाकात गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जी-7 में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचे हैं। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा सहयोग को तेज करने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने ‘क्षितिज 2047’ रोडमैप और हिन्द प्रशांत क्षेत्र रोडमैप पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।  

कोलकाता के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, मॉल की तीसरी मंजिल पर लगी आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं

HDFC Bank and Forest Department completed a massive tree plantation program by planting 8000 trees.

कोलकाता कोलकाता में पार्क स्ट्रीट क्षेत्र में बंद पड़े एक रेस्तरां में आग लगने के तीन दिन बाद ही दक्षिणी हिस्से में स्थित एक शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों को पूरी इमारत खाली करानी पड़ी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कस्बा इलाके में स्थित मॉल की तीसरी मंजिल पर लगी आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि 16 दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब ढाई घंटे का समय लगा। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आग पर काबू पा लिया गया है और शीतलन प्रक्रिया चल रही है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। यह वातानुकूलन प्रणाली (एयर कंडीशनिंग सिस्टम) से लगी होगी। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच करेगी और सटीक कारण का पता लगाएगी।” शॉपिंग मॉल की तीसरी मंजिल पर एक बुक स्टोर में दोपहर 12 बज कर करीब 15 मिनट पर आग लगी और देखते देखते अन्य जगहों पर फैल गई। आग की वजह से मॉल के शीशे टूट गए और पूरे परिसर में धुआं फैल गया। अधिकारी ने कहा कि कुछ अग्निशमन कर्मियों को इमारत में प्रवेश करने के लिए ऑक्सीजन मास्क पहनना पड़ा। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ियों का भी इस्तेमाल किया गया। कोलकाता यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरा इलाका धुएं से भर गया है और मॉल के सामने यातायात रोक दिया गया। राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस घटनास्थल पर पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी। बोस ने कहा, ‘‘घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। अग्निशमन कर्मियों ने बेहतरीन काम किया है। हम मॉल के अधिकारियों को नोटिस भेजेंगे और अगर उनकी ओर से कोई गलती पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में शॉपिंग मॉल के सामने राजडांगा मेन रोड पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।  

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा- आज की तारीख में संघ को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार की हालिया टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि आज की तारीख में संघ को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा, “आरएसएस को कौन गंभीरता से लेता है? पीएम मोदी भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते, तो हम क्यों लें? अगर वह (इंद्रेश कुमार) समय पर बोलते, तो हर कोई उन्हें गंभीरता से लेता लेकिन उस समय वे (आरएसएस) चुप रहे और सत्ता का आनंद लेते रहे।” खेड़ा ने यह भी कहा कि बीते 10 वर्षों में मोहन भागवत ने भी कई अहम मुद्दों पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन वह अब बोल रहे हैं। बता दें कि मोहन भागवत के बयान के बाद संघ नेता इंद्रेश कुमार ने सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी इंडिया अलायंस की आलोचना की थी और सत्तारूढ़ बीजेपी को ‘अहंकारी’ और विपक्षी इंडिया ब्लॉक को ‘राम विरोधी’ करार दिया था। इंद्रेश कुमार ने कहा, “राम सबके साथ न्याय करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अंहकार आ गया, उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया लेकिन जो उसको पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी।” इंद्रेश कुमार ने आगे कहा, “जिन्होंने राम का विरोध किया, उन्हें बिल्कुल भी शक्ति नहीं दी।  राम का विरोध करने वालों में से किसी को भी सत्ता नहीं मिली, यहां तक कि सभी को मिलाकर दूसरे नंबर पर खड़ा कर दिया गया।” जयपुर में उन्होंने कहा कि भगवान का न्याय बडा सत्य है, बड़ा आनंददायक है। उन्होंने स्पष्ट रूप से सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों पर निशाना साधा। हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। इंद्रेश कुमार ने कहा, “लोकतंत्र में रामराज्य का ‘विधान’ देखिए, जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन धीरे-धीरे अहंकारी हो गए, वह पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन जो वोट और सत्ता (अकेले पूर्ण बहुमत) मिलनी चाहिए थी, उसे भगवान ने अहंकार के कारण रोक दिया।’’ उन्होंने कहा कि भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई, उसे 241 पर ही भगवान ने रोक दिया, लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी बना दिया और जिनकी राम में आस्था नहीं थी, उन सबको मिलकर भगवान ने 234 पर रोक दिया । कुमार जयपुर के पास कानोता में ‘रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘जिसने लोगों पर अत्याचार किया, राम जी ने उससे कहा कि पांच साल आराम करो, अगली बार देखेंगे कि तुम्हारे साथ क्या करना है।’’ उन्होंने कहा कि राम ने सबको न्याय दिया, देते हैं और देते रहेंगे, राम हमेशा न्यायप्रिय थे और रहेंगे।

कठुआ में मरे गए आतंकवादी के पास से हाईटेक हथियार और सैटेलाइट डिवाइस मिले जो पाक सेना करती इस्तेमाल

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास  हीरानगर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया था। सेना के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए दो आतंकवादियों में एक जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर भी शामिल था। सूत्रों के अनुसार, इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि मारे गए दोनों आतंकवादियों को  पाकिस्तानी सेना से मदद मिल रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मारे गए एक आतंकी की पहचान जैश कमांडर रिहान और दूसरे की पहचान उसके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के रूप में हुई है। मारे गए आतंकी रिहान के पास से  नाइट स्कोप और फ्रीक्वेंसी सैटेलाइट कम्युनिकेशन डिवाइस वाली एम4 राइफल मिली है। इसके अलावा वह MICRO सैटेलाइट कम्युनिकेशन डिवाइस का भी इस्तेमाल कर रहा था, जिसका इस्तेमाल  पाकिस्तानी सेना, नौसेना और वायु सेना करती है। इससे साफ तौर पर स्पष्ट होता है कि जैश-ए-मोहम्मद के इन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना का समर्थन मिल रहा था। बता दे कि जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ते के अंदर  रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में आंतकी हमले हुए हैं। इन हमलों में कम से कम 11 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है। सुरक्षी बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी भी ढेर हुए हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि 9 जून को रईसी में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के शीर्ष नेतृत्व ने पाकिस्तान के रावलकोट में बैठक की थी। 9 जून को आतंकवादियों ने रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हमला किया था, जिसके कारण बस खाई में गिर गई थी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी थी और 33 लोग घायल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि रविवार से लगातार हो रहे हमलों के बाद अब सीमावर्ती जिले राजौरी के नौशेरा कस्बे से ऐसी खबरें आयी हैं कि सेना और पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद नियंत्रण रेखा के पास के गांवों में तलाशी अभियान भी शुरू किया है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88