LATEST NEWS

461 हिंदुओं के बीच एक मुसलमान, गुजरात के वडोदरा में क्यो मचा बवाल, हो रहा प्रदर्शन

वडोदरा गुजरात के वडोदरा में एक मुस्लिम महिला को फ्लैट आवंटित किए जाने पर जमकर बवाल हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 44 साल की मुस्लिम महिला को फ्लैट मिला था, जिसमें अन्य सभी हिंदू परिवार हैं। सोसायटी के निवासी आवंटन रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि अपने बीच एक ‘विधर्मी’ को नहीं रहने देंगे। उनकी दलील है कि कानून का उल्लंघन करके मुस्लिम को घर दिया गया है। वडोदरा के हरनी इलाके में मोटनाथ रेसिडेंसी में 462 फ्लैट्स हैं। इसमें एक मुस्लिम महिला को भी फ्लैट आवंटित किया गया था। विरोध कर रहे निवासियों का दावा है कि अशांत क्षेत्र कानून का उल्लंघन किया गया है। गुजरात में इस कानून के तहत निर्धारित ‘अशांत क्षेत्र’ में प्रॉपर्टी लेनदेन से पहले जिलाधिकारी की अनुमति आवश्यक है। अलग-अलग मतों के लोगों के बीच संपत्ति खरीद बिक्री पर रोक होती है। यदि कोई ऐसी खरीद-बिक्री होती है तो स्थानीय लोगों से एनओसी लेना होता है। निवासियों का कहना है कि अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है और कानून को लागू नहीं किया। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां के एक निवासी अतुल गामेची ने कहा, ‘गुजरात सरकार ने यहां यह कानून लागू किया है। इसलिए हिंदू कॉलोनी में कोई किसी मुस्लिम को घर नहीं बेच सकता है। तब भी सरकारी अधिकारियों ने नियम को लागू नहीं किया और मुस्लिम को घर दे दिया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम चाहते हैं कि आवंटन रद्द हो। हम एक मुस्लिम परिवार के साथ सहज नहीं है, दिक्कतें होंगी। यदि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है तो हम सांसदों और अधिकारियों के घरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।’ हालांकि, वडोदरा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि लॉटरी सिस्टम के जरिए आवंटन किया गया था और कानून के लागू होने से पहले जरूरी दस्तावजे जमा कराए गए थे। स्टैंडिंग कमिटी की चेयरमैन डॉ. शीतल मिस्त्री ने कहा, ‘लॉटरी सिस्टम 2017 में निकाला गया था। कोई भी अप्लाई कर सकता था। एक मुस्लिम महिला का नाम भी ड्रॉ में निकला था। पेपरवर्क 2018 में हुआ था जब यहां अशांत क्षेत्र कानून लागू नहीं हुआ था। कानूनी रूप से आवंटन को रद्द नहीं किया जा सकता है। हम घर मालिक से बात कर सकते हैं।’  

टेस्ला के शेयरधारकों ने दी मंजूरी, एलन मस्क को 4.67 लाख करोड़ रुपये की मिलेगी सैलरी

Om Birla had touched PM Modi's feet and greeted him

नई दिल्ली टेस्ला के शेयरधारकों ने सीईओ एलन मस्क के 56 बिलियन डॉलर (करीब 4.67 लाख करोड़ रुपये) की सैलरी पैकेज को मंजूरी दे दी है। यह अमेरिका के कॉरपोरेट इतिहास में पहली बार है जब किसी सीईओ को सैलरी के रूप में इतनी बड़ी रकम मिलेगी। आपको बता दें कि टेस्ला अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी है। यह भारत के बाजार में भी एंट्री की योजना पर काम कर रही है। वहीं, एलन मस्क दुनिया के सबसे रईस अरबपति हैं और उनकी दौलत 207 बिलियन डॉलर है। सैलरी पैकेज को शेयरधारकों से मंजूरी कुछ बड़े संस्थागत निवेशकों और प्रॉक्सी फर्मों के विरोध के बावजूद टेस्ला के शेयरधारकों ने एलन मस्क के सैलरी पैकेज को हरी झंडी दिखा दी। हालांकि, अब भी इस सैलरी पैकेज में कई तरह के पेच हैं। दरअसल, साल 2018 से डेलवेयर कोर्ट में सैलरी पैकेज को लेकर एक मुकदमा भी चल रहा है। कुछ कानूनी विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह मुकदमा कई महीनों तक चल सकता है। बता दें कि मस्‍क को साल 2018 में ही इस पैकेज को देने के लिए प्रस्‍ताव लाया गया था, लेकिन न्यायाधीश ने पैकेज को “अथाह” बताते हुए अमान्य कर दिया। मस्क को पैकेज पर नए मुकदमों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में न्यायाधीश ने टेस्ला के बोर्ड की आलोचना करते हुए कहा था कि यह योजना एक विवादित बोर्ड द्वारा प्रस्तावित की गई थी। एक ऐसा बोर्ड जिसके टॉप मेंबर्स के एलन मस्क के साथ घनिष्ठ व्यक्तिगत और वित्तीय संबंध थे। एलन मस्क भी मौजूद शेयरधारकों द्वारा सैलरी पैकेज को मंजूरी के मौके पर एलन मस्क भी मौजूद रहे। ऑस्टिन, टेक्सास में वार्षिक शेयरधारक बैठक में एलन मस्क ने खुद को आशावादी बताया। मस्क ने कहा कि अगर मैं आशावादी नहीं होता तो यह कंपनी अस्तित्व में नहीं होती। इस बैठक में कंपनी के लीगल हेडक्‍वार्टर डेलवेयर से टेक्‍सास शिफ्ट करने पर भी मुहर लगा दी गई।

जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की, लगाया गले

इटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत की। पता चला है कि जेलेंस्की ने मोदी को रूस-यूक्रेन संघर्ष के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। मोदी ने पिछले साल मई में हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। भारत का कहना है कि यूक्रेन में संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात इससे पहले पीएम मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के अलावा दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया में हैं। सार्थक चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं- मोदी यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना और उज्जवल भविष्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक की पिछली मुलाकात 9 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। अक्टूबर 2022 में प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री सुनक की यह पहली भारत यात्रा थी। विशेष रूप से, भारत एक आउटरीच देश के रूप में शिखर सम्मेलन में भाग ले रहा है। यह शिखर सम्मेलन 13-15 जून तक इटली के अपुलिया क्षेत्र में शानदार बोर्गो एग्नाज़िया रिसॉर्ट में हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। गुरुवार देर रात (स्थानीय समय) अपुलिया के ब्रिंडिसि हवाई अड्डे पर जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी उतरे, इटली में भारत की राजदूत वाणी राव और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली विदेश यात्रा है।  

देश में 15 महीने में सबसे ज्यादा बढ़ी थोक महंगाई, मई में 1.26% से बढ़कर 2.61% पर पहुंचा

Stampede breaks out in Bhole Baba Satsang

नईदिल्ली आज 14 जून को वाणिज्य एवं सांख्यिकी मंत्रालय (Ministry of Commerce & Industry) ने मई के थोक महंगाई (WPI) के आंकड़े जारी कर दिए हैं. थोक मुद्रास्फीति अप्रैल महीने में 1.26% के मुकाबले मई महीने में थोक महंगाई दर 2.61% रही. आंकड़े बताते हैं कि थोक महंगाई 15 महीने में सबसे ज्‍यादा बढ़ी है. बता दें कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में 1.26 प्रतिशत थी. वहीं मई 2023 में यह शून्य से नीचे 3.61 प्रतिशत रही थी. देखें क्‍या कहते हैं आंकड़े     मई में होलसेल महंगाई दर 2.61%     होलसेल महंगाई दर 2.61% (2.70% का अनुमान)     होलसेल महंगाई दर 1.26% से बढ़कर 2.61% (MoM)     मई में होलसेल महंगाई दर 15 महीने के ऊपरी स्तर पर)     WPI खाद्य महंगाई दर 5.52% से बढ़कर 7.40% (MoM)     प्राइमरी आर्टिकल WPI 5.01% से बढ़कर 7.20% (MoM)     फ्यूल एंड पावर WPI 1.38% से घटकर 1.35% (MoM)     मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट WPI -0.42% से बढ़कर 0.78% (MoM)     मार्च संशोधित WPI 0.53% से घटकर 0.26% (MoM)     मई में कोर WPI -0.7% से बढ़कर 0.4% (MoM) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘ मई 2024 में मुद्रास्फीति बढ़ने का मुख्य कारण क्रूड ऑयल, नेचुरल गैस, फूड प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिसिटी आदि की मैन्युफैक्चरिंग की कीमतों में तेजी रही है. आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति मई में 9.82 प्रतिशत बढ़ी, जबकि अप्रैल में यह 7.74 प्रतिशत थी. मई में सब्जियों की महंगाई दर 32.42 प्रतिशत रही, जो अप्रैल में 23.60 प्रतिशत थी. प्याज की महंगाई दर 58.05 प्रतिशत, जबकि आलू की महंगाई दर 64.05 प्रतिशत रही. दालों की महंगाई दर मई में 21.95 प्रतिशत रही.  ईंधन व बिजली क्षेत्र में मुद्रास्फीति 1.35 प्रतिशत रही, जो अप्रैल के 1.38 प्रतिशत से मामूली कम है. विनिर्मित उत्पादों में मुद्रास्फीति 0.78 प्रतिशत रही, जो अप्रैल में शून्य से नीचे 0.42 प्रतिशत थी. थोक मूल्य सूचकांक में मई में वृद्धि महीने के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों के विपरीत है. इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आंकड़ों के अनुसार मई में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.75 प्रतिशत पर आ गई जो एक साल का सबसे निचला स्तर है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति तैयार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है. बता दें कि आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में लगातार आठवीं बार ब्याज दर को यथावत रखने का फैसला किया था. महंगाई कैसे मापी जाती है? भारत में दो तरह की महंगाई होती है। एक रिटेल, यानी खुदरा और दूसरी थोक महंगाई होती है। रिटेल महंगाई दर आम ग्राहकों की तरफ से दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है। इसको कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) भी कहते हैं। वहीं, होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) का अर्थ उन कीमतों से होता है, जो थोक बाजार में एक कारोबारी दूसरे कारोबारी से वसूलता है। महंगाई मापने के लिए अलग-अलग आइटम्स को शामिल किया जाता है। जैसे थोक महंगाई में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 63.75%, प्राइमरी आर्टिकल जैसे फूड 20.02% और फ्यूल एंड पावर 14.23% होती है। वहीं, रिटेल महंगाई में फूड और प्रोडक्ट की भागीदारी 45.86%, हाउसिंग की 10.07% और फ्यूल सहित अन्य आइटम्स की भी भागीदारी होती है। ईंधन और बिजली सूचकांक ईंधन और बिजली सूचकांक मई में 2.71 प्रतिशत घटकर 150.6 पर आ गया, जो अप्रैल में 154.8 था। खनिज तेल और कोयले की कीमतें अप्रैल के मुकाबले मई में अपरिवर्तित रहीं, लेकिन बिजली की कीमतों में मई में 11.67% की गिरावट आई।

CCTV फुटेज से खुलासा: पुणे पोर्श कांड मामले में ब्लड सैंपल बदलने को किसे दी गई रिश्वत?

Will the NDA clan disintegrate before the assembly elections?

पुणे पुणे के पोर्श कांड मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस के हाथ अस्पताल का एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज लगा है जिसमें अस्पताल के एक कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए देखा जा सकता है। महाराष्ट्र में पुणे पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें ससून जनरल अस्पताल का एक कर्मचारी दिखाई दे रहा है। इस कर्मचारी पर पोर्श कार दुर्घटना में शामिल किशोर चालक के रक्त के नमूने बदलने की साजिश का हिस्सा होने का आरोप है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि येरवडा इलाके में रिकॉर्ड की गई फुटेज में बिचौलिया अश्पक मकानदार को अस्पताल कर्मचारी अतुल घाटकांबले को पैसे देते हुए दिखाया गया है। बिल्डर विशाल अग्रवाल के 17 वर्षीय बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही पोर्श कार ने 19 मई को तड़के कल्याणी नगर में एक बाइक को टक्कर मार दी थी जिसपर सवार आईटी पेशेवर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। वे मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, किशोर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। यह घटना येरवडा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में हुई थी। आरोप है कि ससून अस्पताल में किशोर के रक्त के नमूने बदल दिए गए ताकि यह दिखाया जा सके कि उस समय वह नशे में नहीं था। इस मामले में मकानदार और घाटकांबले दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि बिल्डर विशाल अग्रवाल द्वारा दिए गए तीन लाख रुपये में से सह-आरोपी डॉ. श्रीहरि हल्नोर ने 2.5 लाख रुपये लिए, जबकि घाटकांबले को 50,000 रुपये मिले। पुलिस ने डॉ. हल्नोर और घाटकांबले से पैसे बरामद करने का दावा किया था। 17 वर्षीय आरोपी की निगरानी गृह हिरासत बुधवार को 25 जून तक के लिए बढ़ा दी। इससे पहले पुलिस ने बोर्ड के समक्ष दलील दी थी कि उसकी अब भी काउंसलिंग की जा रही है और मामले की जांच जारी है। बचाव पक्ष ने हिरासत अवधि बढ़ाने की पुणे पुलिस की याचिका का विरोध किया और बोर्ड से कहा कि नाबालिग को निगरानी केंद्र से रिहा किया जाना चाहिए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अभियोजकों ने अपनी हिरासत बढ़ाने की याचिका में जेजेबी को बताया कि किशोर की अब भी मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की जा रही है और उसे निगरानी गृह में ही रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि वे मुकदमे के लिए किशोर को वयस्क के तौर पर मानना चाहते हैं और इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उसे आगे हिरासत में रखने की जरूरत है। अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने पुलिस से किशोर का संरक्षण उसके रिश्तेदारों को सौंपने की बचाव पक्ष की याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा है, क्योंकि उसके माता-पिता दुर्घटना से संबंधित अलग-अलग आरोपों में पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद किशोर न्याय बोर्ड ने किशोर के निगरानी गृह में रहने की समयावधि 25 जून तक बढ़ा दी।  

अजित पवार को क्लीन चिट से अन्ना हजारे ने जताई नाराजगी, जाएंगे कोर्ट

मुंबई महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया अजित पवार को हाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (शिखर बैंक) घोटाले में क्लीन चिट दी थी। अब मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने इसका विरोध किया है। क्लोजर रिपोर्ट को अन्ना हजारे कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर अन्ना हजारे और माणिकराव जाधव के वकीलों ने आपत्ति जताई है। कोर्ट ने इस आपत्ति को स्वीकार कर लिया और याचिका दायर करने का समय दे दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 29 जून को होगी। शिखर बैंक लोन घोटाला मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अपना रुख बदलते हुए एनसीपी नेता अजित पवार समेत कई आरोपी नेताओं को क्लीन चिट दे दी है। 25 हजार करोड़ रुपये के शिखर बैंक घोटाले के मामले में अजित पवार, उनकी पत्नी सुनेत्र पवार और अन्य आरोपियों को मुंबई पुलिस की आर्थिक क्राइम ब्रांच ने बरी कर दिया। पुलिस ने कहा कि इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अजित पवार को राजनीतिक गलियारों से भी क्लीन चिट मिल गई। वकीलों की दलील है कि- जांच एजेंसियों का इस्तेमाल पूरी तरह से सरकार के द्वारा किया जा रहा है। सत्तारूढ़ दलों के द्वारा दूसरे दलों के नेताओं को अपने पाले में लाने के दबाव बनाने के लिए भी जांच एजेंसियों दुरुपयोग किया जा रहा है। अजित पवार के मामले में EOW और प्रवर्तन निदेशालय (ED) का व्यवहार भी ऐसा ही देखने को मिला है। इसलिए ऐसी कोई तस्वीर नहीं है कि इस गंभीर मामले की जांच राज्य या केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा पारदर्शी तरीके से की जाएगी। इसलिए इस मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर जजों की अध्यक्षता में एसआई बनाकर की जानी चाहिए। इस केस के मूल शिकायतकर्ता सुरिंदर अरोड़ा, याचिकाकर्ता माणिक जाधव, वरिष्ठ वकील सतीश तालेकर और वकील माधवी अय्यप्पन ने संशोधित याचिका के माध्यम से ये बातें कोर्ट के सामने रखी है।  

ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी भयानक टक्कर, 6 लोगों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर होने से हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी| एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह‍ घटना सुबह करीब पांच बजे कृत्तिवेन्नू मंडल के सीतानापल्ली में घटी। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सड़क पर जा रहे एक ट्रैक्टर से आगे निकलने के प्रयास में एक हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) ने उसे हल्की सी टक्कर मार दी और वाहन पर से उसके चालक का नियंत्रण खो गया।”   अधिकारी के अनुसार, इस दौरान सामने की तरफ से आ रहे एक मालवाहक ट्रक की एलसीवी से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों के चालकों और तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय एक वाहन में दस लोग सवार थे जबकि दूसरे वाहन में एक चालक और एक सहायक था। राज्य सरकार के मंत्री कोल्लू रवींद्र ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों को उनकी विशेष देखभाल करने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सुप्रीम कोर्ट में यूटर्न लेते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा-हमारे पास अतिरिक्त जल है और दिल्ली के लिए छोड़ने को तैयार हैं

Special conversation with Jabalpur SP

शिमला कभी हां और कभी ना, दिल्ली के लिए यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने पर हिमाचल प्रदेश का रुख बार-बार बदल रहा है। सुप्रीम कोर्ट में यूटर्न लेते हुए अतिरिक्त पानी होने से इनकार कर चुके हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि उनके पास अतिरिक्त जल है और दिल्ली के लिए छोड़ने को तैयार हैं। सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के पास अतिरिक्त पानी मौजूद है और दिल्ली को वह देने को तैयार हैं, दिल्ली को हरियाणा से बात करनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश के पास जितना भी पानी है, अपने राज्य की जरूरत छोड़कर, हम सारा पानी चाहे दिल्ली हो या कोई अन्य राज्य को देने को तैयार हैं। पानी रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता है। पानी हरियाणा से होकर दिल्ली पहुंचेगा। हरियाणा सरकार से दिल्ली को सहमति बनानी है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या हिमाचल के पास अतिरिक्त पानी है? सुक्खू ने कहा- बिल्कुल है। एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में किया था इनकार हिमाचल प्रदेश ने गुरुवार को अपने पिछले बयान से पलटते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उसके पास अतिरिक्त पानी नहीं है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछला बयान वापस लेते हुए कहा कि उसके पास 136 क्यूसेक अतिरिक्त पानी नहीं है। हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता ने कहा कि सरप्लस जल की उपलब्धता के बारे में दिया गया पूर्व बयान सही नहीं था और उन्होंने इसे वापस लेने के लिए पीठ से अनुमति मांगी, लेकिन कोर्ट  इस बात को लेकर नाराज दिखा। बेंच ने गुस्से में कहा, ‘यह बहुत गंभीर और संवेदनशील मामला है। आप अपने बयान के नतीजों को नहीं समझते। आपने इसके परिणामों को समझे बिना ही ऐसा आकस्मिक बयान दे दिया। अगर यह इतना महत्वपूर्ण मामला नहीं होता, तो हम आपको अवमानना ​​का दोषी ठहराने के वास्ते इसे लंबित रखते।’ पहले कहा था पानी देने को तैयार शीर्ष अदालत ने हिमाचल प्रदेश सरकार को सात जून को राष्ट्रीय राजधानी में 137 क्यूसेक अधिशेष जल छोड़ने का निर्देश दिया था। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कहा था कि दिल्ली के लिए उनके पास 137 क्यूसेक सरप्लस पानी है।    

चिलचिलाती गर्मी के बीच मक्का पहुंचे 15 लाख हज यात्री, हज जायरीन बड़ी संख्या में सऊदी अरब के मक्का पहुंचे

मदीना चिलचिलाती गर्मी और मध्य एशिया में तनाव के बावजूद दुनियाभर से मुसलमान हज यात्रा के लिए मक्का पहुंच रहे हैं। हज जायरीन बड़ी संख्या में सऊदी अरब के मक्का पहुंचे हैं। इस सप्ताह के आखिर में हज यात्रा शुरू होनी है। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक 15 लाख से अधिक विदेशी हज जायरीन देश में पहुंच चुके हैं, जिनमें से अधिकतर दुनिया भर के अलग-अलग देशों से हवाई मार्ग से यहां पहुंचे हैं। बता दें कि इस बार 14 जून से 19 जून तक हज यात्रा चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहे हज के लिए और भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, सऊदी अरब में रहने वाले हजारों मुसलमान और अन्य लोग भी हज में शामिल होंगे। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल हज यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 2023 से ज्यादा होगी। उन्होंने बताया कि 2023 में 18 लाख से ज्यादा लोगों ने हज किया था जबकि कोविड वैश्विक महामारी से पहले, 2019 में 24 लाख से ज्यादा मुसलमानों ने हज किया था। फलस्तीनी मंत्रालय के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में मक्का पहुंचने वाले हज जायरीनों में 4,200 फलस्तीनी लोग भी शामिल हैं। वहीं गाजा के कोस्टल एन्क्लेव से फिलिस्तीनी हज यात्रा के लिए नहीं पहुंच पाए। यहां राफा बॉर्डर को सील कर दिया गया है। वहीं जो फिलिस्तीनी यात्रा मक्का पहुंचे हैं वे वेस्ट बैंक से हैं। वहीं सऊदी अरब प्रशासन का कहना है कि गाजा के युद्ध में मारे गए या फिर घायल हुए 1000 से ज्यादा लोगों के परिवार के लोग भी मकका पहुंचे हैं। उन्हें किंग सलमान ने आमंत्रित किया था। वहीं 1000 लोग पहले से ही गाजा से बाहर थे। मक्का की विशाल मस्जिद में मंगलवार को हज जायरीनों की भारी भीड़ दिखाई दी और उन्होंने काबा के चारों ओर सात बार घूमकर एक रिचुअल पूरा किया। मक्का मस्जिद को इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, और कई लोग धूप से बचने के लिए छाता लिये हुए दिखाई दिए। हज के लिए मक्का पहुंची मोरक्को की एक महिला रबिया अल-राघी ने कहा, ”जब मैं अल-मस्जिद अल-हरम पहुंची और काबा को देखा तो मुझे राहत मिली। मैं बहुत खुश हूं।” महिला अपने पति और बेटी के साथ यहां पहुंची हैं। इस साल सीरिया से भी यात्री मक्का पहुंच रहे हैं। दमस्कस से इस साल सीधी फ्लाइट सऊदी अरब के लिए चलाई गई है। बता दें कि हज यात्रा को इस्लाम में पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। जीवन में कम से कम एक बार पांच दिन की हज यात्रा जरूरी बताई गई है।  

गैराज में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल, अधिकारियों ने दी जानकारी

स्विटजरलैंड उत्तरी स्विटजरलैंड में एक इमारत की भूमिगत पार्किंग के गैराज में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्विस मीडिया की खबर में कहा गया है कि गैराज में विस्फोट होने से वहां धुएं का गुबार फैल गया जो दूर से देखा जा सकता था और विस्फोट की आवाज शहर के बाहर तक सुनाई दी थी। पुलिस ने बताया कि गैराज में विस्फोट होने से लगी आग इमारत की कई मंजिलों तक फैल गई थी। आग फैलने के डर से आसपास की कई इमारतों को खाली कराया गया। उसने बताया कि ज्यूरिख के छोटे से शहर ओबर्सिगेनथल के करीब नुसबाउमेन में बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे यह विस्फोट हुआ था। आरगाउ कैंटन पुलिस ने संदेह जताया कि गैराज में दुर्घटनावश विस्फोट हुआ है, लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।  

सरकार और NTA को नोटिस दे मांगा जवाब- नीट-परीक्षा ‘पेपर लीक’ की सीबीआई जांच की मांग, अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई

नई दिल्ली नीट-यूजी परीक्षा में ‘पेपर लीक’ के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग वाली अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को इसके समेत 7 अर्जियों पर सुनवाई करते हुए एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 8 जुलाई तय कर दी है। कुल 7 अर्जियों में से एक में कहा गया था कि पेपर लीक के आरोप की सीबीआई से जांच करानी चाहिए। इस पर अदालत ने एनटीए और केंद्र को नोटिस जारी किया है। यही नहीं अदालत ने कहा कि हम इन अर्जियों पर भी अन्य लंबित याचिकाओं के साथ ही 8 जुलाई को सुनवाई करेंगे। बता दें कि पहले ही इस मामले में कई अर्जियां कोर्ट में हैं। इन पर ही सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत में सरकार ने गुरुवार को बताया था कि नीट परीक्षा में 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिले थे, जिन्हें रद्द किया जा रहा है। अब इन छात्रों के लिए 23 जून को फिर से परीक्षा की जाएगी। जो भी छात्र उसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वह बैठ सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र दोबारा परीक्षा में नहीं बैठेंगे, उनकी मेरिट बिना ग्रेस मार्क्स के साथ ही बनेगी। परीक्षा देने वालों की मेरिट नए रिजल्ट के साथ तैयार की जाएगी। दोबारा होने वाली परीक्षा का परिणाम 30 जून को आएगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग हाई कोर्ट्स में दाखिल अर्जियों को ट्रांसफर करने की मांग पर भी नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के वकील की इस दलील का संज्ञान लिया कि विभिन्न उच्च न्यायालयों में अनेक याचिकाएं लंबित हैं। इनमें ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक’ (नीट-यूजी), 2024 को प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य गड़बड़ियों के आरोपों में निरस्त करने की मांग की गई है। पीठ ने नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए कहा कि आठ जुलाई को इस पर सुनवाई होगी। इस बीच एनटीए ने कहा कि वह मामलों को उच्च न्यायालयों से उच्चतम न्यायालय में हस्तांतरित करने के अनुरोध वाली तीन अन्य याचिकाओं को वापस लेना चाहती है। वे पांच मई को परीक्षा के दौरान समय बर्बाद होने के आधार पर 1,563 उम्मीदवारों को कृपांक दिए जाने से संबंधित हैं। एनटीए के वकील ने कहा कि मुद्दे का निपटारा हो गया है और वह 1,563 अभ्यर्थियों को दिए गए कृपांक को निरस्त करने के 13 जून के शीर्ष अदालत के आदेश के बारे में उच्च न्यायालय को सूचित कर देंगे।  

संसद का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी पूर्ण बजट

 नई दिल्ली संसद के मानसूत्र सत्र की डेट लगभग फाइनल हो गई है. सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार 3.0 का मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त तक होगा.  मानसून सत्र के पहले दिन यानी 22 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का बजट पेश कर सकती हैं. हालांकि, अभी सरकार की तरफ से बजट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 12 जून को लगातार तीसरी बार कार्यभार संभाला है. आने वाले समय में निर्मला सीतारमण एक नया रिकॉर्ड भी बनाने जा रही हैं. वे देश की पहली ऐसी वित्त मंत्री बन जाएंगी, जो लगातार सातवां बजट और लगातार छठा पूर्ण बजट पेश करेंगी. अभी तक उन्होंने 5 पूर्ण बजट और 1 अंतरिम बजट पेश किया है. फरवरी में पेश किया गया था अंतरिम बजट इससे पहले उन्होंने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था. वित्त मंत्री का कहना था कि 2025-2026 तक राजकोषीय घाटा 5.1% रहने का अनुमान है. 44.90 लाख करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवेन्यू आने का अनुमान है. पहला संसद सत्र 24 जून से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट अगले महीने नवगठित 18वीं लोकसभा में पेश किया जाना है. बुधवार को नए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई को समाप्त होगा. 9 दिवसीय विशेष सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा और नए सांसद (एमपी) शपथ लेंगे. इस बीच, राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से 3 जुलाई, 2024 तक चलेगा. यह लोकसभा चुनावों के बाद पहला संसद सत्र है. 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. वे अगले पांच साल के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय देंगे. सत्र के पहले तीन दिनों के दौरान नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे और लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. उसके बाद मानसूत्र सत्र आएगा और इसमें पूर्ण बजट पेश किए जाने की तैयारी चल रही है.

कुवैत नहीं जाने देने के मंत्री के आरोप पर सियासी बवाल, एयरपोर्ट पर करती रही इंतजार, केंद्र ने कर दिया इनकार

केरल केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दावा किया है और गंभीर आरोप लगाए हैं कि केंद्र सरकार ने उन्हें कुवैत जाने की इजाजत नहीं दी, जबकि वह कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजनों और हादसे में घायल हुए लोगों को मदद पहुंचाने के लिए वहां जाना चाहती थीं। विपक्षी कांग्रेस भी इस मामले में कूद पड़ी है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री को कुवैत जाने की अनुमति नहीं दी गई। केरल में विपक्षी कांग्रेस ने खाड़ी देश में आग की दुखद घटना से प्रभावित मलयाली लोगों के लिए राहत प्रयासों में समन्वय करने के वास्ते राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत जाने की अनुमति देने से इनकार करने के केंद्र के फैसले की शुक्रवार को आलोचना की है।  सतीशन ने कहा ‘‘राज्य सरकार का एक प्रतिनिधि राहत प्रयासों के बेहतर समन्वय में मदद करता। राज्य का प्रतिनिधि भी केंद्र सरकार को राहत प्रयासों में मदद करने में सक्षम होता। केंद्र सरकार को राज्य की स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत मंजूरी दे देनी चाहिए थी। केंद्र की ओर से यह गलत संदेश था।’’ इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री  वीणा जॉर्ज ने गुरुवार की रात कहा, ”हमने केंद्र सरकार से कुवैत जाकर त्रासदी से प्रभावित अपने लोगों के साथ खड़े होने और वहां गतिविधियों में समन्वय करने की अनुमति मांगी थी जो नहीं दी गई।’’ राज्य सरकार ने घायलों के इलाज और जान गंवाने वालों के पार्थिव शरीर वापस लाने सहित राहत कार्यों में मदद के लिए वीणा जॉर्ज को कुवैत भेजने का फैसला किया था। बताया जाता है कि वीणा जॉर्ज विदेश मंत्रालय से अनुमति मिलने की उम्मीद में हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार करती रहीं। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में सात मंजिला इमारत के रसोईघर में भीषण आग लगने से 49 विदेशी मजदूरों की मौत हुई थी और 50 अन्य घायल हुए थे। इनमें से 42 भारतीय थे और शेष पाकिस्तान, फिलिपीन, मिस्र और नेपाल के नागरिक थे। उन्होंने बताया कि इमारत में 195 प्रवासी मजदूर रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि आग की घटना में मारे गए 31 भारतीयों में से केरल के 23, तमिलनाडु के सात और कर्नाटक का एक व्यक्ति शामिल है। बता दें कि कुवैत में एक बहुमंजिली इमारत में आग से मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर भारतीय वायु सेना का एक विमान आज सुबह कोच्चि पहुंचा।  

नीट पेपर लीक केस में SC ने खारिज की NTA की CBI जांच वाली याचिका, केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

नई दिल्ली नीट-यूजी परीक्षा में ‘पेपर लीक’ के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग वाली अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को इसके समेत 7 अर्जियों पर सुनवाई करते हुए एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 8 जुलाई तय कर दी है। कुल 7 अर्जियों में से एक में कहा गया था कि पेपर लीक के आरोप की सीबीआई से जांच करानी चाहिए। इस पर अदालत ने एनटीए और केंद्र को नोटिस जारी किया है। यही नहीं अदालत ने कहा कि हम इन अर्जियों पर भी अन्य लंबित याचिकाओं के साथ ही 8 जुलाई को सुनवाई करेंगे। बता दें कि पहले ही इस मामले में कई अर्जियां कोर्ट में हैं। इन पर ही सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत में सरकार ने गुरुवार को बताया था कि नीट परीक्षा में 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिले थे, जिन्हें रद्द किया जा रहा है। अब इन छात्रों के लिए 23 जून को फिर से परीक्षा की जाएगी। जो भी छात्र उसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वह बैठ सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र दोबारा परीक्षा में नहीं बैठेंगे, उनकी मेरिट बिना ग्रेस मार्क्स के साथ ही बनेगी। परीक्षा देने वालों की मेरिट नए रिजल्ट के साथ तैयार की जाएगी। दोबारा होने वाली परीक्षा का परिणाम 30 जून को आएगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग हाई कोर्ट्स में दाखिल अर्जियों को ट्रांसफर करने की मांग पर भी नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के वकील की इस दलील का संज्ञान लिया कि विभिन्न उच्च न्यायालयों में अनेक याचिकाएं लंबित हैं। इनमें ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक’ (नीट-यूजी), 2024 को प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य गड़बड़ियों के आरोपों में निरस्त करने की मांग की गई है। पीठ ने नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए कहा कि आठ जुलाई को इस पर सुनवाई होगी। इस बीच एनटीए ने कहा कि वह मामलों को उच्च न्यायालयों से उच्चतम न्यायालय में हस्तांतरित करने के अनुरोध वाली तीन अन्य याचिकाओं को वापस लेना चाहती है। वे पांच मई को परीक्षा के दौरान समय बर्बाद होने के आधार पर 1,563 उम्मीदवारों को कृपांक दिए जाने से संबंधित हैं। एनटीए के वकील ने कहा कि मुद्दे का निपटारा हो गया है और वह 1,563 अभ्यर्थियों को दिए गए कृपांक को निरस्त करने के 13 जून के शीर्ष अदालत के आदेश के बारे में उच्च न्यायालय को सूचित कर देंगे।  

चंद्रबाबू नायडू की दर्शन के बाद शपथ, कहा- हिंदू धर्म की रक्षा करेंगे, तिरुपति मंदिर की होगी शुद्धि

A group of Shiva devotees left for Amarnath darshan, will pray for the prosperity of the area.

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के नए सीएम चंद्रबाबू नायडू तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। परिवार समेत भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे और जो गलत चीजें शुरू हुई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। नायाडू ने कहा कि हम हिंदू आस्था की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के ट्रस्ट में काफी गड़बड़ियां हैं। इन्हें दूर किया जाएगा। उनका इशारा जगन मोहन रेड्डी सरकार के दौर में हुए बदलावों की ओर था। उन्होंने कहा कि मैं तिरुमला में करप्शन को खत्म करने और हिंदू आस्था की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस दौरान नायडू ने सीधे तौर पर पूर्व की जगनमोहन रेड्डी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिरुपति तिरुमला देवस्थानम में जगनमोहन सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। अब हम उसे दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य में सफाई अभियान की शुरुआत तिरुमला से करेंगे। उन्होंने कहा, ‘तिरुमला में कुछ और नहीं सिर्फ गोविंदा का नाम ही गूंजेगा। पवित्र तिरुमला को खराब करना सही नहीं है। आप जब तिरुपति आते हैं तो यहां बैकुंठ जैसा महसूस होना चाहिए। यहां ओम नमो वेंकटेशाय के अलावा कोई और नारा नहीं गूंजना चाहिए।’ रेड्डा सरकार पर बरसते हुए नायडू ने कहा कि बीते 5 सालों में यहां की व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने तो इस मंदिर को बाजार के हवाले कर दिया था। उन्होंने कहा कि यहां प्रसाद अच्छी क्वॉलिटी का होना चाहिए। रेट नहीं बढ़ना चाहिए। इसके अलावा दर्शन के लिए ब्लैक मार्केट में टिकट की बिक्री होना भी गलत है। उन्होंने कहा कि आस्था के इस सच्चे केंद्र को जगनमोहन सरकार ने गांजा, शराब और नॉन-वेज खाने का केंद्र बना दिया था। बता दें कि तिरुमला को लेकर एक विवाद बीते साल भी हुआ था, जब जगन सरकार ने तिरुपति से वाईएसआर कांग्रेस के विधायक करुणाकर रेड्डी को ट्रस्ट का अध्यक्ष बना दिया था। इसे लेकर टीडीपी ने निशाना साधा था। उसका कहना था कि करुणाकर को अध्यक्ष बनाना गलत है क्योंकि उनका हिंदू धर्म से ताल्लुक ही नहीं है और वह ईसाई मत को मानते हैं। टीडीपी के सचिव बुची राम प्रसाद ने कहा था, ‘उनका तो हिंदुत्व में कोई यकीन ही नहीं है। उनके ईसाई कनेक्शंस के बारे में कोई नहीं जानता।’  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88