LATEST NEWS

बीजेपी की नई फौज तैयार, अनुभव-कुशलता और युवा जोश का सामंजस्य

नई दिल्ली. आठ महीने के लंबे इंतजार और तमाम कयासों के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम की घोषणा कर दी. जेपी नड्डा को पिछले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की जो टीम मिली थी, उसमें उन्होंने कई अमूलचूल परिवर्तन करते हुए अपनी टीम में अनुभव, संगठन कुशलता के साथ-साथ युवा जोश का सामंजस्य बैठाने की कोशिश की है. जेपी नड्डा ने अपनी टीम में वैसे तो कई बड़े-बड़े फैसले लिए हैं लेकिन सबसे चौंकाने वाला फैसला आरएसएस से बीजेपी में आए राम माधव और मुरलीधर राव को हटाना है. राम माधव ने ही मोदी सरकार बनने के बाद जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार बनवाकर घाटी में पार्टी को मजबूती दी थी. उसके बाद असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर एक के बाद एक सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. मिजोरम, नगालैंड और मेघालय में गठबंधन की सरकार बनाकर पूर्वोत्तर भारत में भी बीजेपी के पैर जमाने का काम किया था. हरियाणा में 2014 और 2019 में सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले डॉ अनिल जैन को भी महासचिव पद से हटा दिया गया है. छत्तीसगढ़ में रमन सिंह से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली सरोज पांडेय भी महासचिव पद से मुक्त कर दी गई हैं. इनकी जगह जिन चेहरों को नड्डा ने टीम में जगह दी वो अचंभित करते हैं. जिन्हें प्रमोशन मिला है उनमें तरुण चुग पंजाब से आते हैं और अभी तक राष्ट्रीय सचिव के पद पर काम कर रहे थे, दिल्ली के प्रभारी थे. हालांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की क्या पर्फोमेंस रही, ये किसी से छुपी नहीं है. इन चेहरों पर जताया भरोसा पिछले कुछ समय से बीजेपी ने जिस दलित चेहरे पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है उनमें दुष्यंत कुमार गौतम का नाम शामिल है. इन पर नड्डा ने भरोसा जताते हुए अपनी टीम में महासचिव बनाया हैं. कर्नाटक के सीटी रवि को महासचिव बनाया गया हैं. सीटी रवि कर्नाटक सरकार में संस्कृति, कन्नड़ और पर्यटन मामलों के मंत्री हैं और उनकी मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से खास नहीं बनती है. इसलिए वो मंत्री पद से इस्तीफा देकर बीजेपी महासचिव के तौर पर काम करेंगे. इसके अलावा महिला कोटे से कांग्रेस से बीजेपी में आईं एनटी रामाराव की बेटी डी पुरदेंश्वरी को महासचिव बनाया गया है. चेन्नई में जन्मी पुरदेंश्वरी मनमोहन सिंह सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रही हैं. जाहिर है कि उन्हें आंध्र प्रदेश की नुमाइंदगी करने के लिए राम माधव की जगह दी गई है. डी पुरदेंश्वरी 2019 के लोकसभा में विशाखापट्टनम से चुनाव लड़ी थी और उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी. असम चुनाव को देखते हुए नड्डा ने सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव बनाया है. सैकिया असम में पिछलें दो दशकों से संगठन में कई पदों पर काम कर चुके हैं. तेजस्वी सूर्या को बड़ी जिम्मेदारी जेपी नड्डा की नई टीम पर संगठन महासचिव बीएल संतोष की प्रभाव अच्छा खासा दिखता हैं. सीटी रवि को महासचिव के पद पर ताजपोशी और उनके करीबी माने जाने वाले युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें पूनम महाजन की जगह युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. अनंत कुमार का कर्नाटक बीजेपी में ही नही बल्कि केंद्रीय बीजेपी नेतृत्व में बड़ा नाम था. उनके निधन के बाद उनकी पत्नी तेजस्वनी लोकसभा सीट बेंगलुरू दक्षिण से दावेदार थीं. हालांकि बीएल संतोष ने पूरी ताकत लगाकर अनंत कुमार की पत्नी की जगह तेजस्वी सूर्या को टिकट दिलाया था. जेपी नड्डा की नई टीम में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वसुंधरा राजे और रमन सिंह पहले से ही अमित शाह की टीम से उपाध्यक्ष थे. इस बार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का नया नाम जुड़ गया हैं. नड्डा की नई टीम राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में भी कुछ नाम चौंकाते हैं जैसे मुकुल रॉय. हालांकि मुकुल रॉय को तृणमूल कांग्रेस से बीजेपी में आए लंबा अरसा हो चुका है. लेकिन उन्हें सरकार के बजाए संगठन में जिम्मेदारी मिली. पश्चिम बंगाल चुनाव में उनकी बड़ी भूमिका रहने वाली है. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. उमा भारती, प्रभात झा, विनय सहस्त्रबुद्धे, ओम माथुर, श्याम जाजू और अविनाश राय खन्ना की उपाध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई है . प्रवक्ता बीजेपी ने 23 प्रवक्ताओं की भारी-भरकम फौज बनाई है. राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी इसकी अगुवाई करेंगे. इसमें पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ और सांसद हिना गवित, सांसद राजू बिस्टा, सांसद राजीव चंद्रशेखर, तेजतर्रार सांसद अपराजिता सारंगी समेत कई युवा चेहरों को जगह दी गई हैं लेकिन मीनाक्षी लेखी को प्रवक्ता पद से मुक्ति दे दी गई है. जेपी नड्डा ने अपनी टीम में दूसरी पार्टियों से आए नेताओ को भी तरजीह देते हुए उन्हें संगठन में जगह दी है. जेपी नड्डा की इस टीम में नए-पुराने चेहरों का सामंजस्य बैठाने की कोशिश की गई है. नड्डा ने अपनी टीम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं के अनुभव का ध्यान रखते हुए स्थान दिया हैं. सबसे खास बात ये हैं कि उन्होंने अपनी टीम जातिगत आधार पर और सभी राज्यों को प्रतिनिधित्व देते हुए चुनी है. पद खाली वहीं सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि तमाम कोशिश के बाद भी जेपी नड्डा संगठन की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण पद महासचिव पर सभी 10 महासचिवों की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं. संगठन के हिसाब से संगठन महासचिव समेत 10 महासचिव होने चाहिए लेकिन अभी एक महासचिव पद खाली है. मतलब साफ है कि कहीं न कहीं पार्टी में ऐसे अनुभवी लोगों की कमी है जिनको महासचिव बनाया जाए. वहीं अमित शाह के 6 साल अध्यक्षीय कार्यकाल में दो महासचिव समेत कई संगठन के पद खाली रहे. सूत्रों के मुताबिक जिन नेताओं को नड्डा की टीम में जगह नहीं मिली हैं, उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता हैं. माना जा रहा है कि केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल में फेरबदल भी जल्द होगा.

नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर गायक बालासुब्रमण्यम

मुंबई. 74 साल के सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे कोरोनावायरस संक्रमण से जूझ रहे थे। 5 अगस्त को हॉस्पिटल में एडमिट हुए बालू की हालत 48 घंटों से बेहद नाजुक बनी हुई थी और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। कोरोना संक्रमण के कारण दोपहर एक बजे एसपी के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। एसपी का पार्थिव शरीर देर शाम 6 बजे उनके घर पहुंचा। बालू का अंतिम संस्कार शनिवार को रेड हिल्स तमाराईपक्कम स्थित उनके फार्महाउस पर किया जाएगा। एसपी के परिवार में उनके बेटे चरण, पत्नी सावित्री, बहन शैलजा और बेटी पल्लवी हैं, जो एसपी की हालत बिगड़ने पर सुबह से ही हॉस्पिटल में थीं। पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित बालासुब्रमण्यम ने 6 भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गाए। बॉलीवुड में कमल हासन, संजय दत्त और सलमान खान की रोमांटिक फिल्मों के सबसे लोकप्रिय गाने एसपी ने ही गाए हैं। इनमें सागर, एक-दूजे के लिए, साजन, मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन सबसे ऊपर है। आखिरी बार 5 अगस्त को फैन्स को मैसेज दिया था एसपी इंस्टाग्राम पर 5 अगस्त को आखिरी बार फैन्स से रूबरू हुए थे। एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कहा था, “दो-तीन दिनों से मुझे थोड़ी परेशानी हो रही थी। सर्दी और बुखार भी था। मैं इसे आसानी से नहीं लेना चाहता था। जब जांच करवाने के लिए अस्पताल गया तो डॉक्टरों ने कहा कि यह कोरोना का हल्का मामला है। उन्होंने मुझे घर पर रहने और दवा लेने के लिए कहा। लेकिन, मैं ऐसा नहीं करना चाहता था क्योंकि मेरा परिवार बहुत चिंतित है। मैं अस्पताल में भर्ती हो गया। दो दिनों में मैं ठीक हो जाऊंगा। मैं यहां आराम करने के लिए आया हूं, इसलिए आप सभी का कॉल नहीं रिसीव कर सकता। मेरी चिंता के लिए धन्यवाद।”

मध्य प्रदेश से बड़ी खबर, कोरोना से एक दिन में 42 लोगों की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 2607 मरीज एक ही दिन में मिले है। वहीं पहली बार 24 घंटे के दौरान 42 मरीजों की मौत हुई है। इस तरह मध्य प्रदेश में अब तक एक लाख 3 हजार 65 मरीज कोरोना के शिकार हो चुके हैं। वहीं 1943 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 79158 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर रवाना हो गए हैं। वहीं 21964 मरीजों का अब भी कोविड केयर अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। राजधानी में सर्वाधिक, एक दिन में मिले 307 पॉजिटिव मरीज कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। शहर में हर दिन 200 से ज्‍यादा मरीज मिले रहे थे लेकिन शनिवार को पॉजिटिव मरीजों का आंकडा 300 के पार हो गया। पहली बार एक ही दिन में 307 पॉजिटिव मरीज मिले है। इसके चलते शहर में कोरोना अलर्ट जारी किया गया है। वहीं एक ही दिन में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इधर, पॉजिटिव पाए गए लोगों में सीएम हाउस से एक व्यक्ति कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, हालांकि इनकी सेवाएं केंद्र शासन को दे दी गई है लेकिन वे फिलहाल भोपाल में ही है। इधर, एक अन्‍य युवा आईपीएस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव आया है। विधानसभा से एक व्‍यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक विधानसभा से करीब एक दर्जन कर्मचारियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है। अस्‍पतालों की बात की जाए तो शनिवार को जवाहर लाल नेहरू कैंसर अस्‍पताल में एक, एम्‍स में एक, जीएमसी में तीन, जेपी में दो और चिरायु में एक व्‍यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस तरह शहर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढकर 14909 हो गई है। वहीं अब तक 354 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है। कोविड केयर अस्‍पतालों से 12575 मरीज स्‍वस्‍थ होकर अब तक घर रवाना हो चुके है। इस तरह 1980 मरीज ऐसे है जिनका उपचार अब भी अस्‍पताल में चल रहा है। पुलिस और सेना के जवानों में बढ़ रहा है संक्रमण संक्रमित पाए गए लोगों में 25 वीं बटालियन से 7 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। वहीं ईमई सेंटर में भी चार जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस रेडियो कॉलोनी से तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। वहीं शाहजहांनाबाद थाने से एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आया है। इधर, सेंट्रल जेल में 6 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए है। पॉश क्षेत्र में भी तेजी से फैला कोरोना का संक्रमण शनिवार को पॉजिटिव मिले लोगों में अरेरा कालोनी से 12 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं साउथ टीटीनगर से 6 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। प्रोफेसर कॉलोनी से 2 लोग संक्रमित मिले हैं। चार ईमली में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कंसाना कोठी केरवा रोड में दो लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इधर, रेलवे कॉलोनी हबीबगंज से 2 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं इब्राहिमगंज से 3 लोग और बरखेड़ी गांव से 4 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

बॉलीवुड में #MeToo: अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने लगाए यौन शोषण के आरोप

मुंबई . बॉलीवुड में जारी बहस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने एक तेलुगू न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ये बड़ा खुलासा किया था। अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती सुनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। पायल घोष में ट्विटर पर अपना इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, ‘उन्होंने काफी बुरी तरह खुद को मुझ पर फोर्स किया और बेहद बुरी तरह से। पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपा हुआ राक्षस दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें’। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे अनुराग कश्यपः पायल तेलुगू न्यूज चैनल एबीएम को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ ये घटना 2014 या 2015 में हुई थी मगर उस समय वो डर के चुप रहीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो काम के सिलसिले में अनुराग से मिलने गई थीं जहां फिल्ममेकर अकेले कमरे में ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहे थे। जब पायल ने उन्हें रोकना चाहा और कहा कि वो मेंटली इसके लिए तैयार नहीं है तो अनुराग का कहना था कि उनके साथ काम कर चुकीं सभी एक्ट्रेस महज एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। इसके बावजूद जब एक्ट्रेस ने मना किया तो वो अनुराग ने उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। बाद में दोस्तों के समझाने पर एक्ट्रेस ने इसकी शिकायत नहीं की थी। कौन है पायल घोष ? पायल घोष बांग्ला मूल की एक्ट्रेस हैं और ज्यादातर कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। बॉलीवुड में पायल ने ऋषि कपूर और परेश रावल अभिनीत 2017 की कॉमेडी फिल्म, पटेल की पंजाबी शादी से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस फिलहाल हिंदी फिल्म कोई जाने ना का हिस्सा हैं। फिल्मों के अलावा पायल स्टार प्लस के पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस शो में साल 2016 में राधिका का किरदार निभाया था। कंगना भी आई पायल के सपोर्ट में अनुराग कश्यप के साथ बीते दो दिन से ट्विटर पर भिड़ रहीं कंगना रनोट भी पायल के सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने पायल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि, हर आवाज मायने रखती है। इसके साथ ही कंगना #MeToo और #ArrestAnuragKashyap हैशटेग भी शेयर किए हैं।

रानी चटर्जी की मस्तराम वेब सीरीज 2 में फिर होगा सेक्स, हॉटनेस का तड़का

मस्तराम वेब सीरीज का सीजन 2 पहले से ज्यादा सेक्सी तड़का लेकर एक बार फिर आपके फोन और लैपटॉप में एमएक्स प्लेयर के जरिए वापस आ रहा है. इसमें अंशुमन झा के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक बार फिर अपनी हॉटनेस का जलवा दिखाएंगी. पिछले काफी दिनों से फैन्स मस्तराम 2 का इंतजार कर रहे हैं जो अब शायद जल्द खत्म होने जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, एडल्ट वेबसीरीज मस्तराम की जल्द शूटिंग शुरू होने जा रही है. शूटिंग पूरी होने के बाद जल्द से जल्द नए एपिसोड रिलीज कर दिए जाने की उम्मीद. बताया जा रहा है कि इस बार मस्तराम में और ज्यादा कामुकता दिखाने की कोशिश की गई. रानी चटर्जी पहले से ज्यादा हॉट किरदार में नजर आएंगी. मस्तराम के पहले सीजन में 10 एपिसोड रिलीज किए गए थे. इस सीरीज में अंशुमान झा लीड रोल में हैं. अंशुमन झा के अलावा भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी, जगत रावत, केनिशा अवस्थी, तारा अलीशा बेर, गरिमा जैन, ईशा छाबड़ा और आकाश दभाड़े भी अहम भूमिका में हैं.

रवि किशन ने बताया नाम से क्यों हटाना पड़ा था शुक्ला? सुनाई संघर्ष की कहानी

नई दिल्ली . बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे को लोकसभा में उठाने वाले बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है. रोजी रोटी के लिए उन्हें किस दौर से गुजरना पड़ा इसकी कहानी उन्होंने आजतक से साझा की है. यूपी में फिल्म सिटी बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद वे आजतक से बात कर रहे थे. बता दें कि जौनपुर में जन्मे रवि किशन ने पिता की पिटाई के बाद मुंबई का रूख किया था. जब उनसे पूछा गया कि रवि किशन शुक्ला गोरखपुर में अपनी पहचान बताते हैं मुंबई में क्यों छिपाते हैं, क्या डर था? इस पर रवि किशन कहते हैं, ‘सिनेमा में अलग नजर से देखा जाता है. भैया, दूध वाला, ठेला वाला समझा जाता था. भोजपुरी हिंदी के लोगों को नीचा समझा जाता है. एक लड़ाई में बोला गया कि शुक्ला तो हटाना पड़ेगा. मेरे पास पैसा नहीं था. अपने पिता का नाम हटाना इससे दुखद क्या होगा. रोजी रोटी के लिए ऐसा करना पड़ा, क्योंकि एक बड़े परिवार को देखना पड़ रहा था. प्रभु मुझे रास्ता दिखा रहे थे. मुझे लगा कि सिनेमा का एक नाम होगा इसलिए ऐसा करना पड़ा. पैदल, बस से चला. ये एक लंबी कहानी है.’ फिल्म सिटी से हिंदी पट्टी के लोगों को होगा फायदा रवि किशन ने कहा,’देश तो समझ ही गया होगा कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं. मैं जो चाह रहा था कि फिल्म सिटी यहां बने, सम्मान के साथ लोग यहां काम करें. वैसा माहौल बन रहा है यहां. अपनी भाषा-अपनी इंडस्ट्री पर लोग काम करें.’ जया बच्चन ने आप पर तंज कसा, बॉलीवुड दो खेमे में बंटा हुआ है, खेमेबाजी होगी तो बॉलीवुड से ड्रग का खात्मा कैसे होगा? इस सवाल के जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा, ‘खेमेबाजी नहीं होनी चाहिए, मेरा समर्थन करना चाहिए. सबके बच्चे का भविष्य है. गंदी मछलियों को पकड़ना पड़ेगा, सिनेमा एक बहुत बड़ा माध्यम है. क्रिकेट-सिनेमा बहुत बड़ा माध्यम है. ये पहले नहीं था लेकिन आठ दस साल में ये बहुत बढ़ा. गाने, फिल्मों में ये बड़ी तेजी से आया.’ उन्होंने कहा, ‘हमारा युवा एक अलग दिशा में जा रहे थे, देश को कमजोर, खोखला किया जा रहा था. नशे से देश को कमजोर करने की साजिश.बड़े नाम हों या छोटे, जो गलत किया होगा वो पकड़ा जाएगा. किसी ने गलत नहीं किया होगा तो क्यों पकड़ा जाएगा.’ जया बनाम रवि किशन का तो मामला नहीं है? रवि किशन ने कहा, ‘एनसीबी, सीबीआई, पुलिस प्रशासन, हमारी सरकार बहुत मजबूत हैं. वो एक-एक को चुन-चुन के निकालेंगे. जो भी बर्बाद कर रहा है, ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहा है, उन्हें एजेंसियां चुन के निकालेंगे. जो निर्दोष हैं उनके लिए मैं वादा करता हूं कि उन्हें कुछ नहीं होगा. लॉकअप ऑप्शन नहीं है, रिहैब ऑप्शन है.’

शरद पवार ने कहा- कार्रवाई बीएमसी ने की, हमारी सरकार से लेना-देना नहीं

कंगना से एक और विवाद जुड़ा 9 सितम्बर  को कंगना मुंबई आई थीं। इसी दिन बीएमसी ने कंगना के ऑफिस के कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया था। उनका यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल इलाके में है। इसे  लगभग ५०  करोड़ रुपए खर्च कर बनवाया था। इस कार्रवाई पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है। सीधे तौर पर तो नहीं पर यह विवाद मीडिया की कवरेज को लेकर है। कंगना सितम्बर 9 तारीख को इंडिगो की फ्लाइट से चंडीगढ़ से मुंबई आई थीं। इस दौरान फ्लाइट में ही मीडिया ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की। इस पर डीजीसीए ने इंडिगो से जवाब मांगा है।

सपना चौधरी, गोपाल कांडा के लिए प्रचार करेंगी

नई दिल्ली. बीजेपी (BJP) की सदस्यता ले चुकीं सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने यू-टर्न ले लिया है. खबर है कि हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी सिरसा(Sirsa) से हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के लिए शनिवार को प्रचार करेंगी. बीते लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हुई थी. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने सपना चौधरी को बीजेपी में शामिल कराया था. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी की प्राथमिक सदस्य होने के बावजूद सपना चौधरी दूसरी पार्टी के लिए कैसे प्रचार कर रही हैं? गुरुवार को सपना चौधरी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर कर सिरसा शहरी सीट से गोपाल कांडा और उनके भाई गोविंद कांडा का समर्थन करने की अपील की है. गोपाल कांडा का भाई गोविंद कांडा सिरसा के रानियां से उम्मीदवार हैं.

नुसरत जहां ने ऐसे मनाया पहला करवा चौथl

मुंबई. देश भर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और रात में चांद देखकर व्रत खोला. शादी के बाद से विवादों में रहीं बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखा. नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्रत खोलते हुए कुछ तस्वीरें (photos) शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन की आरती उतारती हुई नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में नुसरत ने हाथ में छननी ले रखी है जिससे वो पति निखिल जैन का चेहरा देख रही हैं. दूसरी तस्वीर में निखिल पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते दिख रहे हैं. नुसरत पूरे रीति रिवाज के साथ करवाचौथ का व्रत खोलती नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है. वह इस लाल रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet