LATEST NEWS

दबने से चार की मौत, राजस्थान-राजसमंद में कार के ऊपर पलटा टैंकर

राजसमंद. तेज रफ्तार ने एक बार फिर चार की जिंदगी छीन ली। राजसमंद जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर कार के ऊपर पलट गया। दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला कलेक्टर डॉक्टर भंवरलाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने भी घटना स्थल पहुंचे। जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले में चारभुजा थाना क्षेत्र के धानिन मान सिंह का गुड़ा में नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह ये हादसा हुआ। कार में दो पुरुष और दो महिला सवार थीं। चारों की टैंकर के नीचे दबने से मौत हो गई। चारो केलवाड़ा के निवासी थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोबाइल क्रेन की सहायता से टैंकर को हटाया। चारों शवों को राजसमंद जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

त्योहार और मंदिरों में करोड़ों खर्च, राजस्थान में हिंदू और सनातन को साधने वाला बजट?

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के किसी भी मुख्यमंत्री के शासन ने पूर्व में इस प्रकार से सनातन धर्म को साधते हुए बजट प्रस्तुत नहीं किया गया। दीया कुमारी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सनातन धर्म को साधने का भरपूर प्रयास इस बजट में किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने खाटू श्याम जी के जीर्णोद्धार के नाम पर 100 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया। वहीं, दूसरी ओर होली-दिवाली, रक्षाबंधन, नवरात्रि आदि त्योहारों पर 600 से अधिक पुराने मंदिरों की साज सज्जा दिया-बत्ती और प्रसाद की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की ओर से सुनिश्चित की। सके साथ-साथ राजस्थान के अंदर ज्योतिष को प्रमोट करने का भी एलान वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुति में किया। जयपुर में ज्योतिष विज्ञान केंद्र के लिए 10 करोड़ रुपये की अनुमति दी गई। तीन नए संस्कृत महाविद्यालयों की भी बात आज बजट में कही गई। जयपुर संस्कृत महाविद्यालय के जीर्णोद्धार की बात भी बजट में शामिल की गई, जिसमें 50 करोड़ की लागत से तीन महाविद्यालय संस्कृत के खोले जाएंगे। 10 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जयपुर में बनाया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर ही राजस्थान में भी राजस्थान मंडपम बनाया जाएगा। यह भी प्रस्तावित किया गया है।

जल परियोजनाओं पर एक लाख करोड़ का निवेश, राजस्थान सरकार के बजट में पानी पर फोकस

बूंदी. राजस्थान की भजनलाल सरकार अगले साढ़े चार वर्षों में पानी की उपलब्धता के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। इन साढ़े चार सालों में करीब एक लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हाथ में लिए जाएंगे। इनमें जल संचय प्रणाली तंत्र विकसित करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से वॉटर ग्रिड मिशन चलाया जाएगा। वहीं, पिछली गहलोत सरकार में शुरू की गई ERCP परियोजना से जुड़े पांच बड़े लिंक प्रोजेक्ट्स पर ही 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। इसमें मेज-बैराज, बूंदी, डूंगरी बांध और राठौड़ बैराज-सवाई माधोपुर पर इनके परिवहन तंत्री के लिए लगभग 13 हजार करोड़ रुपये काम करवाए जाएंगे। इसरदा बांध से रामगढ़ बांध में पाइपलाइन के जरिए पानी सप्लाई का बड़ा प्रोजेक्ट भी शामिल है। इस पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह डूंगरी बांध से अलवर के लिए भी पानी का रिजर्वायर बनाया जाएगा जिस पर 9700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाढ़ के समय आए पानी का सदुपयोग हो सके इसके लिए रन ऑफ वॉटर ग्रिड स्थापित किया जाएगा। इस पर करीब 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें लगभग 100 से ज्यादा एनिकटों की मरम्मत का काम भी हाथ में लिया गया है, जिस पर 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही मनरेगा में भी जल संग्रहण और जल संरक्षण से जुड़े काम करवाए जाएंगे, जिस पर 2 हजार 627 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नहरी तंत्र को भी मजबूत बनाने के लिए करीब 20 से ज्यादा प्रोजेक्ट हाथ में लिए जाएंगे। सिंचाई परियोजनाओं पर भी बड़ा निवेश जल संग्रहण और जल संचय परियोजनाओं के साथ कृषि सिंचाई परियोजनाओं पर भी बड़ी राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए लगभग 840 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि पिछले बजट में यह राशि लगभग 268 करोड़ रुपये थी।

नीट में डॉक्टर के बेटे की जगह दी थी परीक्षा, राजस्थान-जोधपुर एम्स का स्टूडेंट सस्पेंड

जयपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले एमबीबीएस के स्टूडेंट हुक्माराम को जोधपुर एम्स प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। एम्स के रजिस्ट्रार ने इसके आदेश निकाले हैं। हुक्माराम मुजफ्फरपुर के मालीघाट स्थित डीएवी सेंटर पर 5 मई को हुई नीट परीक्षा में राज पांडे की जगह परीक्षा देने गया था, लेकिन बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया था। हुक्माराम ने परीक्षा देने के बदले चार लाख में सौदा किया था। बिहार पुलिस ने एम्स को उसके खिलाफ कानूनी मामला होने की जानकारी दी थी। जिसमें बताया कि हुक्माराम के खिलाफ 420, 467,468, 120बी, बिहार कंडेक्ट ऑफ एग्जाम के सेक्शन 10 में मामला प्रक्रियाधीन है, जिसके चलते उसे एम्स प्रबंधन ने सस्पेंड किया है। हुकमाराम के फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े जाने की सूचना तो केंद्र ने पुलिस को दे दी लेकिन किसी तरह की शिकायत नहीं दी थी। इतना ही नहीं उसे पूरी परीक्षा भी दिला दी। यही कारण था कि बिहार पुलिस ने खुद अपने स्तर पर एफआईआर दर्ज की।  पुलिस को परीक्षा सेंटर की भूमिका भी संदिग्ध लगी, क्योंकि एग्जाम के बाद अभ्यर्थी को पुलिस को सौंपने की बजाय सेंटर के बाहर इंतजार करने के लिए कहा, इसका फायदा उठाकर वह भाग गया था जिसका आज तक पता नहीं चला। परीक्षा केंद्र प्रभारी ने जब हुकमाराम को बायोमेट्रिक फर्जीवाड़ा में पकड़ लिया तो हुकमाराम ने खुद लिख कर दिया कि वह राज पांडे की जगह परीक्षा देने आया था। राज पांडे से वह कोटा में मिला था। इस परीक्षा के बदले उसे 4 लाख रुपए मिलने थे। सेंटर प्रभारी ने हुक्माराम का लिखित कबूलनामा पुलिस को दिया था।

नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप, राजस्थान-अजमेर में चूड़ी बाजार के स्ट्रीट वेंडर्स परिवार धरने पर बैठे

अजमेर. अजमेर नगर निगम द्वारा शहर के चूड़ी बाजार से हटाए गए ठेले को लेकर आज स्ट्रीट वेंडर्स का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया । उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की इस कार्रवाई से वे लोग बेरोजगार हो गए हैं, इसे लेकर उन्होंने अजमेर नगर निगम के बाहर अपने परिवार के साथ धरना भी दिया। नगर निगम के पास चूड़ी बाजार क्षेत्र में 10 साल पूर्व बनाए गए वेंडिंग जोन में अस्थाई ठेला लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बड़े व्यवसाइयों से पैसे लेकर हमारे ठेलों को हटाया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि हमारे पास संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध हैं, उसके बावजूद निगम अधिकारियों द्वारा हजारों रुपये के चालान काटे जाते है और ठेलों को जब्त कर लिया जाता है। निगम कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कहा कि हमें दुकान खोलने के लिए नगर निगम से समय दिया जाता है, उस समय पर ही हम दुकान खोल सकते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे ठेले सुबह से ही लगें, जैसे पहले लगते थे और नगर निगम द्वारा हमें नाजायज परेशान नही किया जाए।

एक करोड़ का दिया था लालच, राजस्थान-दौसा में पुराने सिक्कों का सौदागर बताकर 3.58 लाख रुपये ठगे

दौसा. यदि आपके पास भी पुराने नोट या सिक्के हैं तो सावधान हो जाइए, किसी ऑनलाइन साइबर ठग चक्कर में कहीं आप भी कंगाल न हो जाएं। ताजा मामला दौसा का है। यहां साइबर क्राइम पुलिस थाना ने पुराने सिक्कों को करोड़ों रुपये में खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रमेश शर्मा से 3.58 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है। दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि साइबर अपराध की बढ़ती वारदात पर अंकुश लगाने और वांछित आपराधी की गिरफ्तारी के लिए बृजेश कुमार मीना पुलिस उप अधीक्षक साइबर क्राइम जिला दौसा की देखरेख में साइबर थाना दौसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को 08 जुलाई 2024 को नगर जिला डीग से गिरफ्तार किया है। 27 अक्टूबर 2023 को परिवादी रमेश चंद शर्मा पुत्र गोविन्दनारायण शर्मा निवासी नांगल लोटवाडा जिला दौसा ने थाना पर एक रिपोर्ट दी। उसमें लिखा कि 08 अक्टूबर 2023 को इण्डियन आर्मी ओल्डट कोइन कंपनी के नाम से मेरे वाटसअप नम्बर पर मैसेज आया कि हम पुराने सिक्कों का व्यापार करते हैं। रमेश के पास पुराने सिक्के थे, जिनकी रमेश ने उस ठग को फोटो भेजी तो उन्होंने उन सिक्कों की कीमत 1 करोड़ 77 लाख रुपये बताई। उधर, इस ठग ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वाट्सएप और फोन कॉल के जरिए प्रार्थी से संपर्क कर कभी रजिस्ट्रेशन फीस, इनकम टैक्स, कभी गाड़ी खराब होना, पुलिस द्वारा गाड़ी को पकड़ना आदि का बहाना बनाकर रमेश से 357540 रुपये का फ्रॉड किया। इसके बाद रमेश ने आईटीएक्ट में मामला दर्ज कराया और पुलिस ने जांच शुरू की। साइबर क्राइम पुलिस थाने से टीम का गठन किया गया। तकनीकि आधार पर आरोपी की तलाश करते हुए 08 जुलाई 2024 को उस बदमाश को नगर जिला डीग से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय में पीसी रिमांड दिया गया। अब पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी से और भी कही खुलासे होने की उम्मीद है।

वित्तमंत्री ने विधानसभा में किया ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ का ऐलान, राजस्थान में एक साथ होंगे पंचायत चुनाव

जयपुर. राजस्थान में पंचायत चुनाव विधानसभा चुनावों के साथ होंगे। वित्तमंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश करते हुए विधानसभा में ऐलान किया है। वित्तमंत्री ने वन स्टेट वन इलेक्शन की बात कहीं है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में एक देश एक चुनाव की घोषणा की है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार ने इसे अमल में ला दिया है। हालांकि, वित्तमंत्री ने ज्यादा खुलकर नहीं बोला है। लेकिन साफ जाहिर है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव विधानसभा चुनावों के साथ ही होंगे। राजस्थान की वित्तमंत्री दिया कुमारी ने रजिस्ट्री-स्टांप ड्यूटी में छूट प्रदान की है। वित्तमंत्री बजट पेश करते हुए कहा रजिस्ट्रेशन शुल्क में पूरी छूट देने की घोषणा की है। शहरों में अधिक जनसंख्या भार वाले क्षेत्रों में कंजेशन कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) की प्रक्रिया ऑटोमेटेड करने के साथ ही स्टाम्प ड्यूटी की पूरी छूट का ऐलान किया गया है। इसी तरह रजिस्ट्रेशन के पूर्ण शुल्क में छूट देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही TDR की प्रक्रिया में स्टाम्प ड्यूटी में छूट होगी। एक लाख रोजगार देने की घोषणा राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बुधवार को अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वित्त मंत्री के रूप में यह बजट पेश किया। उन्होंने युवाओं के रोजगार के लिए कई घोषणाएं भी की। इसके तहत एक लाख रोजगार देने की घोषणा अगले 1 साल के लिए की गई है, जबकि आगामी 4 सालों में 5 लाख नए रोजगार दिए जाएंगे। स्टार्टअप में कॉरपस फंड और इक्विटी फंडिंग के लिए ‘फंड्स का फंड’ बनाए जाने की घोषणा की गई। उपमुख्यमंत्री ने युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए ‘युवा नीति 2024’ की घोषणा की. स्टेट स्किल पॉलिसी और स्टार्टअप को सब कॉन्ट्रैक्ट दिलाने की घोषणा भी बजट में की गई है।

बच्चों की दोनों मिलकर करेंगे परवरिश, राजस्थान-अजमेर में सलाह केंद्र ने दम्पति को एक करवाया

अजमेर. अजमेर जिले के पुष्कर थाना परिसर में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में बिछड़े जोड़ों को काउंसलिंग के जरिये मिलाया जा रहा है। इसी क्रम में काफी समय से अलग रह रहे एक दंपती की काउंसलिंग कर पूर्व में की गई न्यायालय की कार्रवाई को वापस लेकर फिर से एक साथ रहने के लिए सहमत किया गया। पुष्कर थाने में महिला अधिकारिता विभाग एवं एस.के. शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान भरतपुर द्वारा संचालित महिला-सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पुष्कर की प्रभारी विधि काउंसलर पूजा कुमारी दायमा व सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी गुप्ता ने काउंसलिंग कर नागौर जिला निवासी सेठुराम व पुष्कर निवासी मंजु देवी के बीच आपसी समझौता करवाया। जिसके बाद वे दोनों पूर्व में की गई अपनी पुलिस कार्रवाइयों एवं दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा समेत अन्य कानूनी वादों को वापस लेकर अपने चार बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करने को सहमत हो गए। विधि काउंसलर पूजा कुमारी ने दंपती को पुलिस कार्रवाई एवं न्यायालय में चलने वाले वाद के चलते होने वाले लाभ-हानि की जानकारी दी। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता कामिनी गुप्ता ने तलाक के बाद जीवन में आने वाली परेशानियों एवं बच्चों के बिखरते भविष्य के बारे में अवगत कराया। दोनों की काउंसलिंग से दंपती पुन: एक साथ रहने के लिए सहमत हुए और एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने का वादा किया।

बेशर्मी : 8 लड़कियों के साथ रूम में थे 3 लड़के, हालत देख लोगों को बंद करनी पड़ीं आंखे

जोधपुर जोधपुर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छामा मारा है और वहां से आठ लड़कियों और तीन लड़कों को अरेस्ट किया है। आज सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद जेल भेज दिया जाएगा। घटना जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरदारपुरा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा रोड पर चलने वाले स्पा सेंटर के बारे में काफी समय से शिकायतें आ रही थीं। स्पा सेंटर में हो रहा था गंदा काम मंगलवार को यहां छापा मारा तो हडकंप मच गया। पता चला कि स्पा सेंटर में आठ लड़कियों के साथ तीन लड़के थे। अंदर का नजारा हैरान करने वाला था। दस्तावेज तलाशे तो पता चला कि स्पा सेंटर का लाइसेंस लिया गया था लेकिन काम कुछ और ही चल रहा था। साथ ही स्पा सेंटर का लाइसेंस भी खत्म हो चुका था। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर से जो लड़कियां पकड़ी गई हैं वह अन्य राज्यों की हैं। इस स्पा सेंटर पर पहले भी अनैतिक काम करने की रिपोर्ट आ चुकी थी। मसाज के लिए आते और करते अय्याशी पुलिस ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी तरह से बाड़मेर जिले में भी पुलिस ने कल रात रेड की और एक स्पा सेंटर से तीन लड़कों को हिरासत में लिया। उसके अलावा कुछ लड़कियां भी पकड़ी गई हैं। तीनों लड़के मसाज के नाम पर आए थे लेकिन अय्याशी कर रहे थे। तीनों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके खिलाफ पीटा एक्ट में एक्शन लिया गया है। जयपुर उदयपुर में भी आ चुके ऐसे मामले बता दें कि मसाज के नाम पर चल रहा रैकेट का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जयपुर-उदयपुर और अन्य शहरों में ऐसे स्पॉ-सैलन पर पुलिस छापा मार खुलासा कर चुकी है। हलांकि कई जगह लोगों का आरोप है कि यह सब पुलिस की चलते होता है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी एक्शन नहीं लिया जाता है।

भ्रष्ट थानेदार और आरोपियों की धमकी से दुखी बेटी और पिता ने दी जान, राजस्थान-नागौर में लड़की का अपहरण और दुष्कर्म

नागौर. नागौर जिले के जायल उपखंड के खाटू थाना इलाके के गेलोली गांव में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। गायलेली गांव के किसान और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने मंगलवार को अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया गया कि 13 जून 2024 को किसान की नाबालिक बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता ने घटना के बाद 14 जून 2024 को थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। आरोप है कि पुलिस और आरोपियों ने आपस में सांठ-गांठ कर पीड़ित परिवार को ही लगातार धमका रहे थे। कल रात को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। धमकी और थाने में सुनवाई न होने के कारण पीड़िता ने अपने पिता के साथ सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही खाटू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के दोनों के शवों को पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं परिजन बड़ी खाटू थाने के एसएचओ और मांगीलाल व मोतीराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग कर रहे हैं। मरने से पहले लिखा नोट मृतका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मांगीलाल चुआ वाले 08/07/2024 को रात 12 बजे घर आए। उनके साथ 2-3 जने और भी थे। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। आत्महत्या के इस कदम के पीछे मेरे भाइयों का कोई दोष नहीं है और न बाबा का कोई दोष है। एसएचओ पर साठ-गांठ का अरोप मृतका के भाई ने बताया कि 13 जून 2024 को मांगीलाल और मोतीराम और अन्य लोग मिलकर मेरी बहन का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। हमने बड़ी खाटू थाने में 14 जून को अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। उसके बाद तत्कालीन एसएचओ आरोपियों के साथ मिलकर हमारे को ही धमकाते रहे। कल दे रात आरोपियों ने हमारे घर पर पहुंचकर मेरे चाचा जी और मेरी बहन को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर मेरी बहन और मेरे चाचा जी ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में नामजद आरोपी गिरफ्तार नागौर जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की नागौर जिले के जायल उपखंड के बड़ी खाटू इलाके के गेलोली गांव में एक बाप और उसकी नाबालिक लड़की के अपने ही घर की छत से लटकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शवों को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक संदिग्ध को डीटेन भी किया है। हमारे एसएचओ की लापरवाही सामने आई थी। हमने एसएचओ को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले का अनुसंधान जारी है।

पिस्टल-कट्टे और कारतूस बरामद, राजस्थान-करौली में दस हजार के दो इनामी बदमाश पकड़े

करौली. पुलिस पर फ़ायरिंग कर भाग रहे 10 हजार के इनामी बदमाश सहित दो बदमाशों को कुड़गाव थाना पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की और पीछा कर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे, एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही लग्जरी कार को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि गंगापुर सिटी पुलिस द्वारा बदमाशों के सपोटरा जाने की सूचना मिली। सूचना पर सपोटरा डीएसपी हरिराम मीणा और कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर को सूचित किया गया। कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर ने टीम के साथ गंगापुर सपोटरा मार्ग पर नाकाबंदी कराई। नाकाबंदी के दौरान थार गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार भागने की कोशिश की साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कुड़गांव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर ने फायरिंग की जिससे कार सड़क के नीचे खेतों में उतर गई। गाड़ी के सड़क से नीचे उतरने के बाद भी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम में शामिल जबानों ने साहस का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश विवके उर्फ उधम सिंह पुत्र श्यामलाल गुर्जर उम्र 23 साल निवासी बिनौरा थाना बाटोदा जिला गंगापुर सिटी व धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र दौलत राम गुर्जर उम्र 23 साल निवासी बिनौरा थाना बाटोदा जिला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे, एक पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस के साथ ही पुलिस पर फायर किए दो खाली खोल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार गाड़ी को भी जप्त किया है। इनामी बदमाश पर गंगापुर सिटी में हत्या का प्रकरण दर्ज है। जिसमें आरोपी फरार चल रहा है। कुड़गाव थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी कुड़गाव थाना पहुंचे। एसपी ने कुड़गाव थाना अधिकारी रुक्मणी गुर्जर सहित उनकी टीम में शामिल सहायक उप निरीक्षक हरकेश, हेड कांस्टेबल नरेंद्र, श्रीनिवास, कांस्टेबल भूर सिंह, हरि सिंह व पुरुषोत्तम को साहस का परिचय देने पर उनकी हौसलाफजाई की।

स्कूल कैलेंडर में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव शामिल, राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला

जयपुर. राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अयोध्या में जिस दिन रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, उसे स्कूल कैलेंडर में त्योहार के तौर पर शामिल किया गया है। इसकी सूचना शिक्षा विभाग ने दी है। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अयोध्या में जिस दिन रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, उसे स्कूल कैलेंडर में त्योहार के तौर पर शामिल किया गया है। इसकी सूचना स्कूल शिक्षा विभाग ने दी है। अभिभावकों के लिए जारी किए गए इस कैलेंडर में उन विषयों की रूपरेखा दी गई है, जिन पर उन्हें छात्रों के साथ चर्चा करके उनकी ग्रोथ (विकास) पर नजर रखनी चाहिए। इसमें पूरे साल के दौरान महीनेवार त्योहारों की भी जानकारी दी गई है। स्कूल कैलेंडर में 22 जनवरी (रामलला प्राण प्रतिष्ठा का दिन) को त्योहार के रूप में चिह्नित किया गया है, लेकिन कैलेंडर में यह नहीं बताया गया है कि स्कूल इस दिन को कैसे मनाएंगे या छात्रों से किस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने की उम्मीद की जाती है। जबकि कैलेंडर, अन्य त्योहारों या महत्वपूर्ण दिनों को कैसे मनाया जाए, इसके बारे में सामान्य निर्देश देता है। वर्तमान एकेडमिक इयर को कवर करते हुए, पंचांग में त्योहारों, राष्ट्रीय छुट्टियों और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दिवसों की लिस्ट दी गई है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिवालर ने कहा, ‘प्रतिष्ठा दिवस को कैलेंडर में शामिल किया गया है क्योंकि यह एक ऐतिहासिक दिन है। हम इस बात पर विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं कि स्कूलों में इस दिन को कैसे मनाया जा सकता है। 22 जनवरी को कोई छुट्टी नहीं होगी और इसे सभी कक्षाओं के छात्र मनाएंगे।’

दक्षिणी इलाकों में होगी जोरदार बारिश, राजस्थान के 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

जोधपुर. राजस्थान के दक्षिणी इलाकों में आज अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं, मौसम विभाग ने 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून की टर्फ लाइन आज दक्षिण राजस्थान से होकर गुजर रही है। बीते 24 घंटों में जयपुर के कालवाड़ और सांभर में जोरदार बारिश हुई। राजस्थान में आज नागौर, सीकर, झुंझुनू, पाली और जोधपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा वर्षा जयपुर ग्रामीण में हुई है। यहां कालवाड़ में 93 एमएम तथा सांभर में 73 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शेष राजस्थान में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 11 जुलाई को मानसून टर्फ लाइन के हिमालय की ओर जाने से भारी बारिश में कुछ कमी होने की संभावना है। इससे भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

बाड़मेर के निर्दलीय प्रत्याशी भाटी ने बताई प्राथमिकता, राजस्थान सरकार से लड़कर इलाके को गंग नहर से पानी दिलाएंगे

बाड़मेर/जैसलमेर. छात्र संघ राजनीति से प्रदेश स्तर की राजनीति में आए शिव विधायक और जैसलमेर/बाड़मेर लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रवीन्द्र सिंह भाटी ने सरकार से अपील कर कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र को विशेष दर्जा मिलना चाहिए। भाटी बोले कि हमारा पूरा क्षेत्र सरकार की ओर हसरत भरी निगाहों से देख रहा है कि इस बजट में हमारी भी कोई सुध लेवा हो। भाटी बोले कि हम वर्षों से पीड़ित और उपेक्षित रहे हैं, परंतु अब ऐसे नहीं चलेगा और सरकार को हमारी और देखना होगा और सुनना भी होगा। भाटी बोले हम लंबे समय से बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं, हमारे युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है और हमको उम्मीद है कि इस बजट में सरकार हमारी सुनेगी। बाड़मेर और जैसलमेर को भी मिले गंग नहर का पानी भाटी बोले हमारी सबसे बड़ी मांग है पीने का पानी जो आज तक हम को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि स्थिति अब इतनी भयावह है कि पानी सिर्फ आंखों में बचा है, वो भी इस 50 डिग्री तापमान में सूख चाला है। सरकार की जिम्मेदारी है कि हमें पानी मिले। हम भी राजस्थान का ही हिस्सा हैं। गंग नहर से बीकानेर, गंगानगर को खुशहाल बनाया जा सकता है तो बाड़मेर और जैसलमेर को क्यों नहीं? भाटी बोले पानी की लड़ाई सरकार नहीं सुनेगी तो विधानसभा पटल पर लड़ाई लड़ेंगे, परंतु एक बेटे के होते मेरे परिवार के लोग प्यासे नहीं रहेगे। 65 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली भाटी ने शिक्षा और अध्यापकों की कमी पर बात करते हुए कहा कि जिस इलाके के 65 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली हैं वहां क्या हाल होगा? शिक्षा का कोई भी अंदाजा लगा सकता है। सरकार इस दिशा में ध्यान दे और हमारे लोगों को भी आगे बड़ने का मौका दे। बिजली उत्पादक हैं पर बिजली नहीं भाटी ने बिजली की समस्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि जो क्षेत्र पूरे राजस्थान को बिजली देने की क्षमता रखता है और सबसे बड़ा बिजली का उत्पादक है, आज वही क्षेत्र बिजली के लिए हाथ फैलाए खड़ा है। भाटी ने कहा हम सौर्य ऊर्जा के माध्यम से, पवन चक्की के माध्यम से बिजली का उत्पादन करते हैं, परंतु उसके बदले में हमारे क्षेत्र को टुकड़ों में सिर्फ तीन घंटे बिजली मिलती है। इससे हमारे लोगों का शारीरिक नुकसान आर्थिक और मानसिक नुकसान हो रहा है। भाटी ने कहा कि सरकार से उम्मीद करता हूं कि हमारे क्षेत्र को पूरी बिजली मिले और पूरे राजस्थान से दो रुपये कम में बिजली मिले। छात्र राजनीति पर बात करते हुए रविंद्र सिंह भाटी भावुक हो गए और बोले कि आज जो मैं यह इंटरव्यू दे रहा हूं इसके पीछे सारा श्रेय छात्र राजनीति को जाता है ना मैं छात्र राजनीति में आता और ना आज राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत में बैठने का मौका मिलता छात्र राजनीति सेवा करने का एक उचित माध्यम है सरकार को छात्र संघ चुनाव पर विचार करना होगा, चुनाव कराने होंगे। मैं छात्रों की आवाज बनकर विधानसभा में गूंजता रहूंगा, भाटी बोल लोकतंत्र की खूबसूरती है कि यहां सबको अपनी बात रखने का अधिकार है परंतु सरकार अगर लोकतंत्र को करने का प्रयास करेगी तो विधानसभा में यह मुद्दा गूंजेगा, भाटी ने कहा धरना प्रदर्शन करना आम आदमी का अधिकार है सरकार को धारण करने की अनुमति देनी चाहिए। रविंद्र सिंह भाटी अपने साथ शिव विधानसभा क्षेत्र के 10वीं 12वीं और आठवीं क्लास के टॉपर बच्चों को लेकर जयपुर पहुंचे उन बच्चों को विधानसभा दिखाईं, और जयपुर का भ्रमण करवाया इस विषय पररविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि जब मैं 12वीं क्लास में था जब तक मैं जयपुर नहीं देखा था आज मैं अपने छोटे भाई बहनों को जयपुर इसलिए लेकर आया हूं कि इस महानगर को देख सके समझ सके, विधानसभा को देखें कर प्रणाली को समझें और यह जान कि आगे चलकर जब वह मानवता की सेवा करेंगे तो उन्हें क्या करना है और किस प्रकार से करना है।

राजस्थान सरकार का पूर्ण बजट – 4 लाख नई सरकारी भर्ती करने का ऐलान, यहां देखें घोषणाएं

जयपुर  भजनलाल सरकार ने पूर्ण बजट 2024-25 में अगले पांच साल में 4 लाख नई सरकारी भर्ती करने का ऐलान किया है । साथ ही स्टेट स्किल पॉलिसी लाने का भी ऐलान किया है ।राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट बुधवार को विधानसभा में पेश कर रही हैं. ऐसा पहली बार है जब केंद्र के बजट से पहले किसी राज्य का बजट पेश किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि यह बजट केंद्र के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के लिए रोड मैप तैयार करेगा. राजस्थान सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती कर्ज से निपटना है, क्योंकि राज्य 5.79 लाख करोड़ रुपये के भारी कर्ज में डूबा हुआ है, जो देश में किसी भी राज्य के लिए सबसे ज्यादा है. राजस्थान में दिसंबर में निवेशक शिखर सम्मेलन आयोजित होने की उम्मीद भी है, ऐसे में सरकार बजट में निवेश अनुकूल नीतियों पर गौर कर सकती है. सभी की निगाहें इस पर भी होंगी कि क्या भजनलाल सरकार गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई कुछ योजनाओं को बंद कर देती है? जिस तरह महिलाओं के लिए मुफ्त मोबाइल योजना पहले बंद की थी. हालांकि स्वास्थ्य पर पिछली सरकार के फोकस के आधार पर, स्वास्थ्य बीमा कवर में वृद्धि देखी जा सकती है. उधर, पुरानी पेंशन योजना भी एक राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई थी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार पेंशन समस्या से कैसे निपटती है. आज नई भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट है, जिसमें अगले पांच वर्षों के लिए राज्य के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित करने की उम्मीद है. राज्य की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई ऐलान किए। इसमें प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। दीया कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अयोध्या और काशी को भव्य बनाया है और देश में नई ऊर्जा का संचार किया है। दीया कुमारी ने कहा कि बजट में अयोध्या और काशी की तर्ज पर खाटू श्याम को भव्यता प्रदान करने के लिए 100 करोड़ रुपये की खर्च करने का प्रावधान किया गया है। काशी विश्वानाथ की तर्ज पर खाटूश्याम कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। 600 मंदिरों में त्योहारों पर साज-सज्जा की जाएगी। इस पर 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। राज्य की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में नई पर्यटन नीति बनाई जाएगी। राजस्थान पर्यटन उद्योग विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली की तर्ज पर जयपुर में राजस्थान मंडपम का निर्माण कराया जाएगा। दीया कुमारी ने कहा कि राज्य के 20 पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 20 करोड़ रुपये की लागत से बावड़ियों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।    शहरी क्षेत्रों में भी पीने के पानी के लिए अमृत 2.0 योजना प्रदेश के 183 शहरों में 5 हजार 180 करोड़ रुपए खर्च होंगे. 32 वाटर बॉडी का जीर्णोद्धार होगा.  ‘2047 का राजस्थान’ हमारे 10 संकल्प 1. प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना 2. बुनियादी सुविधाओं जैसे- पानी, सड़क का विकास 3. सम्मान सहित किसान परिवारों का सशक्तिकरण 4. बढ़े उद्योगों के साथ MSME को बढ़ावा 5. धरोहर संरक्षण 6. सतत विकास के साथ हरित राजस्थान एवं पर्यावरण संरक्षण 7. मानव संसाधन विकास एवं सबके लिए स्वास्थ्य 8. गरीब व वंचित परिवार के लिए गरिमामयी जीवन 9. गुड गवर्नेंस 10. सुनोजित विकास के साथ शहरी-ग्रामीण व क्षेत्रीय विकास राजस्थान में दो नए सोलर पार्क बनेंगे  राजस्थान में दो नए सोलर पार्क बनेंगे. जैसलमेर में और पूगल में एक-एक सोलर पार्क बनाया जाएगा. सभी सरकारी दफ्तरों को फेज मैनर में सोलर एनर्जी से जोड़ा जाएगा.  2 लाख 8 हजार घरों को बिजली कनेक्शन दिए जांएगे. पीएम सूर्य घर योजना के तहत आदर्शा सौर ग्राम बनेंगे. बिजली लीकेज रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जांएगे.   छह नए ट्रामा सेंटर की घोषणा राजस्थान हेल्थ डिजिटल मिशन की घोषणा. राजस्थान में छह नए ट्रामा सेंटर स्थापित किये जाएंगे और रोड सेफ्टी टास्कफोर्स बनाया जाएगा. आदर्श ग्राम विकास योजना वित्त मंत्री ने कहा कि वंचितों को वरीयता दी जाएगी. एसएसी-एसटी और टीएसपी के फंड को बढ़ाया गया है. 10 हजार से अधिक जनसख्यां वाले गांव में ‘बाबा साहेब अम्बेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना’ की घोषणा की गई.  लखपति दीदी योजना राजस्थान के बजट में लखपति दीदी योजना में बड़ा बदलाव किया गया है. 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा.  दिव्यांगों के लिए घोषणा जिलास्तर पर कामकाजी महिलाओं के लिए पेयिंगगेस्ट और हॉस्टल बनाये जायेंगे. युवा दिव्यांगों में दो हजार स्कूटी बांटी जाएगी. स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एलान स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन को हर माह 50 हजार से 60 हजार किया गया और द्वितीय विश्वयुद्ध के सेनानियों के लिए पेंशन 10 हजार से 15 हजार की गई.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet