LATEST NEWS

साइकिल चलाना एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज, रहेंगे सेहतमंद

बचपन में ज्‍यादातर बच्‍चे साइक‍िल चलाते हैं। हालांक‍ि बड़े हाेने पर ये आदत छूट ही जाती है। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग इतने व्‍यस्‍त हो चुके हैं क‍ि उन्‍हें साइक‍िल चलाने की फुर्सत ही नहीं रहती है। लोग बाइक‍, स्‍कूटी या कार ही चलाते हैं। ऐसे में वे कई बीमारि‍यों का श‍िकार हो जाते हैं। कहा जाता है क‍ि सेहतमंद रहना है तो रोजाना सुबह वॉक, जॉग‍िंग या साइक‍िल जरूर चलाना चाहि‍ए। एक बार आप फिर से आप साइकिल चलाना शुरू कर दीजिए। हालांक‍ि आपको बस 10 म‍िनट का टाइम देना होगा। एक सप्ताह के अंदर ही आपको अपनी सेहत में कई बदलाव देखने को म‍िलेंगे। आज हम आपको रोजाना 10 म‍िनट साइ‍क‍िल चलाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से- हार्ट को रखे हेल्‍दी साइकिल चलाने से द‍िल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इससे ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। वेट लॉस में फायदेमंद अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको साइक‍िल जरूर चलाना चाह‍िए। आप रोजाना 10 मिनट की साइकिलिंग करें। ये भी कारगर हो सकती है। इससे कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। स्‍ट्रेस दूर करे साइकिल चलाने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। ये तनाव और चिंता को कम करने में कारगर हो सकता है। दरअसल, सुबह की ताजी हवा में साइकिलिंग करने से मानसिक शांति मिलती है। आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाए जब आप साइकिलिंग करते हैं तो आपकी सांस लेने की क्षमता भी बढ़ती है। यह फेफड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन लेने और शरीर में सही तरीके से पहुंचाने में मदद करता है। इम्युनि‍टी बूस्‍ट करे अगर आप रोजाना साइक‍िल चलाते हैं तो इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। यह सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। पर्यावरण के लिए भी जरूरी आपको बता दें क‍ि साइकिल चलाने से प्रदूषण का स्‍तर भी कम होता है। अगर छोटी दूरी के लिए साइकिल से जाया जाए तो यह पर्यावरण संरक्षण में मदद कर सकता है। स्‍लीप क्‍वाल‍िटी भी सुधारे अगर आप अन‍िद्रा की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो आपको रोज साइकिलिंग करना चाह‍िए। इससे नींद की क्‍वाल‍िटी बेहतर होती है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।

किडनी को सेहतमंद रखना के लिए करें ये काम

खाने की चीजों में नमक का अहम रोल होता है। आप कुछ भी अच्‍छा क्‍यों न बना लें, अगर उसमें नमक न डाला जाए तो खाना बेस्‍वाद ही हो जाता है। नमक हमारे शरीर के ल‍िए भी जरूरी होता है। हालांक‍ि कई लोग इसे सीमि‍त मात्रा में ही खाना पसंद करते हैं। तो वहीं कुछ लोग ज्‍यादा नमक खाते हैं। ये बात आपको मालूम होनी चाह‍िए क‍ि क‍िसी भी चीज की अत‍ि होना, हमेशा नुकसानदाय‍क ही होता है। दरअसल, अगर आप खाने में ज्यादा नमक खाते ह‍ैं तो इससे आपकी सेहत पर नकारात्‍मक असर देखने काे म‍िल सकता है। ये हमारी क‍िडनी पर बुरा प्रभाव डालता है। अगर आप भी अभी तक इस बात से अनजान थे क‍ि ज्‍यादा नमक खाने से क‍िडनी खराब हो सकती है तो हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें क‍ि ज्यादा नमक खाने से किडनी पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं ज‍िससे आप अपनी डाइट से नमक को कम कर सकते हैं। पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड से बचें ज्‍यादातर प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स और पैक्ड स्नैक्स में बहुत ज्यादा नमक की मात्रा होती है। इन्हें कम करने से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा घटेगी और किडनी को बढ़ा दबाव भी कम होगा। कुक‍िंग करें तो ज्‍यादा नमक न डालें अगर आप खुद कुक‍िंग करते हैं तो खाना बनाते समय कम नमक का ही इस्‍तेमाल करें। स्वाद के लिए नींबू, धनिया, हरी मिर्च या हल्के मसाले डाल सकते हैं। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ेगा ही, ये सेहत के ल‍िहाज से भी सही रहेगा। बाहर के खाने से बचें होटल या रेस्टोरेंट का खाना स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन इसमें नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। रोजाना बाहर खाने की आदत आपकी किडनी के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में आप हमेशा घर का बना खाना ही खाएं। नमक का वि‍कल्‍प तलाशें आप खाने में सफेद नमक की जगह सेंधा नमक या काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें सोडियम की मात्रा कम होती है और ये पाचन के लिए भी अच्छे होते हैं। घर का ताजा खाना खाएं आपकाे अपनी डाइट में हमेशा ताजे फल, सब्जियां, दाल और रोटी जैसी घरेलू चीजें ही शाम‍िल करनी चाह‍िए। इससे शरीर को सही पोषण मिलता है और नमक की मात्रा भी कंट्रोल होती है। ज्यादा पानी पिएं पानी ज्यादा पीने से शरीर में जमा हुआ अतिरिक्त नमक आसानी से बाहर निकल जाता है। इससे किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। आप द‍िनभर में कम से कम चार लीटर पानी प‍िएं। अगर आपकाे पहले से ही क‍िडनी में कोई समस्‍या है तो डाॅक्‍टर की सलाह से पानी प‍िएं।

Xiaomi का अगला जनरेशन फ्लिप फोन चीन में होगा लॉन्च

नई दिल्ली चीनी टेक कंपनी Xiaomi का अगला जनरेशन फ्लिप फोन हाल ही में 3C डेटाबेस पर देखा गया है। यहां इस फोन का मॉडल नंबर 2505APX7BC और 2505APX7BG दिखाई दे रहा है। इसमें पहला मॉडल चीन के लिए है, जबकि दूसरा मॉडल Mix Flip 2 को ग्लोबल वर्जन माना जा रहा है। इस सर्टिफिकेशन में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आईं, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि Mix Flip 2 में MDY-15-EQ पावर ब्रिक दिया गया है, जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन को लेकर किया गया था दावा फरवरी 2025 में एक टिप्सटर ने Xiaomi के इस नए फ्लैगशिप फ्लिप फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स लीक की थीं। कहा गया कि Mix Flip 2 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा। साथ ही कंपनी इसके कवर डिस्प्ले में भी कुछ बड़े बदलाव ला सकती है। इस डिवाइस में IPX8 रेटिंग दी जा सकती है जो इसे वाटर-रेसिस्टेंट बनाएगी। इसके अलावा, इसमें 5,050mAh की बैटरी और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल हो सकता है। OLED डिस्प्ले के साथ मिलती है 120Hz रिफ्रेश रेट कैमरे की बात करें तो Mix Flip 2 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। अन्य खास फीचर्स में 6.85 इंच का LTPO फोल्डेबल OLED डिस्प्ले शामिल है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें NFC सपोर्ट, स्लिम 7.6mm बॉडी, और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। हालांकि Xiaomi ने अभी तक Mix Flip 2 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2025 की दूसरी तिमाही में बाजार में पेश किया जाएगा। फोल्ड को लेकर पहले आई थी रिपोर्ट पिछले साल शाओमी ने फोल्ड और फ्लिप को मार्केट में उतारा था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोल्ड को कंपनी फिलहाल चीनी मार्केट तक ही सीमित रखने का प्लान बना रही है। जबकि फ्लिप के साथ ऐसा नहीं है। नए वैरिएंट्स के साथ फोन को ग्लोबल मार्केट में लाने पर भी विचार किया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi की तरफ से 15 सीरीज को मार्केट में उतारा गया है। फोल्ड के बेस वैरिएंट की कीमत करीब 1 लाख रुपए से शुरू होती है। ये फोन 4 कलर वैरिएंट में आता है। अब ये देखना होगा कि नई सीरीज को लेकर कंपनी क्या प्लान बनाती है। साथ ही इन्हें कब लाया जा सकता है।

Google ने रिलीज किया Android 16 का Beta 3.2 वर्जन

नई दिल्ली गूगल ने बीटा टेस्टर और डेवलपर्स के लिए Android 16 का बीटा 3.2 वर्जन लॉन्च किया है। इस वर्जन में कई बड़े सुधार किए गए हैं, जिससे फोन की पर्फॉर्मेंस बेहतर और बैट्री ड्रेन की शिकायत दूर होगी। इसके अलावा भी सिस्टम से जुड़े कई सुधार इस बीटा वर्जन में शामिल किए गए हैं। बता दें कि पिछले साल पिक्सल 9 लाइनअप के साथ गूगल ने Android वर्जन 15 लॉन्च किया था। उसके बाद से कंपनी ने Android 16 पर काम शुरू कर दिया था। Android 16 के बीटा वर्जन पिक्सल डिवाइस पर चलाए जा सकते हैं। हालांकि अगर आप पिक्सल यूजर हैं, तो Android 16 का स्टेबल वर्जन रिलीज होने तक इसे इंस्टॉल करने से बचें। क्या कुछ होगा नया? Android के पिछले वर्जन के बाद से टेस्टर्स ने पेश आ रही दिक्कतों को गूगल को रिपोर्ट किया था। उन्हीं से जुड़े सुधार इस वर्जन में किए गए हैं। यह आपको बिल्ड नंबर BP22.250221.015 के साथ मिलेगा और Google Play Service को 25.07.33 वर्जन पर अपडेट कर देगा। चेंजलॉग के अनुसार इस वर्जन में हैप्टिक्स से जुड़े सुधार किए गए हैं। यूजर्स ने रिपोर्ट किया था कि उन्हें UI में कई जगह हैप्टिक्स का फीडबैक सही नहीं मिल रहा था। इसके अलावा Pixel 6 और 6 pro में फोटो या वीडियो बनाते समय फ्लिकर की समस्या आ रही थी। उसे भी इस अपडेट में सही किया गया है। यानी अगर आप Pixel 6 और 6 pro यूजर हैं, तो आपके फोन की समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। मार्च का सिक्योरिटी पैच भी शामिल इस बीटा वर्जन में बताए गए सुधारों के अलावा मार्च महीने का सिक्योरिटी पैच भी शामिल किया गया है। जो भी यूजर इस बीटा वर्जन को इंस्टॉल करेंगे उनका फोन मार्च महीने के सिक्योरिटी पैच पर अपडेट हो जाएगा। यहां इस बात का ध्यान रखें कि Android के बीटा वर्जन में कई तरह के बग्स होना आम बाता है। ऐसे में आम यूजर्स के पास भले इसे कम्पैटिबल डिवाइस पर अपडेट करने का ऑप्शन हो लेकिन इसकी सलाह नहीं दी जाती है। बेहतर होगा कि अपने डिवाइस के लिए इसके स्टेबल वर्जन के आने का इंतज़ार करें। Android 16 साथ लाएगा कुछ कमाल के फीचर्स Android 16 के आने के बाद कुछ कमाल के फीचर्स आपके फोन का हिस्सा बन जाएंगे। जैसे कि फोन के लॉक होने पर भी आप अपने फोन को फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर पाएंगे। स्क्रीन लॉक होने पर फिंगरप्रिंट लॉक इस्तेमाल करने का फीचर सैमसंग डिवाइसेज पर पहले ही उपलब्ध है लेकिन Android 16 आ जाने के बाद यह सभी के लिए उपलब्ध होगा।

जीवन में सफलता पानी है तो सही दिशा में करें प्रयास

लाइफ में सक्सेज तो सभी चाहते हैं। लेकिन सफलता उसे ही मिलती है जो मेहनत करता है। हालांकि इसके साथ मेहनत किस दिशा में और कितनी की जा रही है, ये बात भी निर्भर करती है। अगर आप अपने करियर, फैमिली या किसी भी चीज में सफलता चाहते हैं तो इन तीन चीजों को जरूर याद रखें। तभी सक्सेज मिलने में आसानी होगी। जानें क्या हैं वो तीन चीजें, जिसे करने के लिए हर सफल इंसान कहता है। आत्मविश्वास किसी भी काम को करने के लिए आत्मविश्वास का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब आप खुद पर भरोसा करेंगे कि ये काम आप कर सकते हैं। फिर वो चाहे आसान हो या कठिन पूरा जरूर होता है। स्पष्टता लाइफ में किस इंसान के साथ जिंदगी बितानी है या फिर किस दिशा में करियर बनाना है। आपकी सोच और माइंड बिल्कुल क्लियर होना चाहिए। तभी आप सफल हो सकते हैं। जब आपका माइंड बिल्कुल क्लियर होगा उसमे दुविधा की स्थिति नहीं होगी तभी आप सही दिशा में मेहनत कर पाएंगे और खुद में आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। निरंतरता यानी कंस्सिटेंसी ‘करत-करत अभ्यास ते, जड़मत होत सुजान’ इस दोहे का अर्थ है कि लगातार अभ्यास करने से मूर्ख भी बुद्धिमान हो जाता है। जब आप किसी काम को लगातार करते हैं, बिना रुके करते हैं। तो एक ना एक दिन सफलता आपको जरूर मिलती है। इसलिए अपने काम में निरंतरता बनाकर रखें। बिना रुके सही दिशा में और पूरे आत्मविश्वास के साथ किया गया काम आपको सफलता जरूर दिलाता है।

iPhone की बैटरी क्यों हो जाती है इतनी जल्दी ख़त्म, करें ये स‍ेटिंग्‍स ऑन

नई दिल्ली अगर आप भी अपने iPhone के आइडल बैटरी ड्रेन से परेशान हैं, तो आप सही खबर पढ़ रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे आपके iPhone का आइडल बैटरी ड्रेन न के बराबर रह जाएगा। इस ट्रिक के बारे में जानने से पहले बताते हैं कि आइडल बैटरी ड्रेन होता क्या है? मान लीजिए कि रात को सोते समय आपके फोन की बैटरी 100% चार्ज थी और सुबह उठने पर वह 95% रह जाती है, तो यहां 5% के बैटरी ड्रेन को आइडल बैटरी ड्रेन माना जाएगा। कहने का मतलब है कि जब आप लंबे समय तक फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे होते उस समय ड्रॉप होने वाली बैटरी को आइडल बैटरी ड्रेन कहते हैं। तो चलिए जानते हैं उस ट्रिक के बारे में जिससे आपकी यह समस्या बिल्कुल ठीक हो जाएगी। Shortcuts ऐप डाउनलोड या अपडेट करें हम जिस ट्रिक के बारे में आपको बता रहे हैं उसके लिए पहले अपने iPhone में Apple का Shortcuts ऐप का होना जरूरी है। वैसे तो यह ऐप हर iPhone में प्री इंस्टॉल्ड आता है लेकिन अगर किसी वजह से यह आपके iPhone में न हो, तो ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड और अपडेट कर लें। इसके बाद Shortcuts ऐप को खोलें। नया ऑटोमेशन बनाएं इसके बाद Automations के ऑप्शन पर जाएं और New Automation पर टैप करें। बता दें कि इस फीचर की मदद से आप अपने iPhone में कुछ सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तरीके से चालू करवा सकते हैं। सिर्फ कुछ कंडीशन सेट करके और लगभग कुछ भी अपने iPhone से ऑटोमैटिक तरीके से करवा सकते हैं। टाइम सेट करें इसके बाद कई ऑप्शन्स की एक लिस्ट आपको दिखाई देगी। उसमें से Time of Day पर टैप करें। हर रात के लिए इस ऑप्शन को चुनें इसके बाद आपको वह समय सेट करना है जिस वक्त आप अमूमन सो जाते हैं। हमने यहां 12.30 बजे का समय चुना है। साथ ही Daily के ऑप्शन पर भी टैप कर दें। इसका मतलब है कि यह ऑटोमेशन हर रात 12.30 बजे चलेगा। ऑप्शन को चालू करना न भूलें यहीं पर आपको थोड़ा नीचे Run Immediately का ऑप्शन चुनना होगा। ऐसा करने से आपके iPhone को ऑटोमेशन को चलाने के लिए आपकी मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। रात 12.30 बजे यह खुद-ब-खुद चल जाएगा। ब्लैंक ऑटोमेशन को चुनें इसके बाद ग्रे रंग के New Blank Automation को चुनें। इसका मतलब है कि रात 12.30 बजे के लिए आप एक नया ऑटोमेशन बनाना चाहते हैं। बैटरी खाने वाली सेटिंग्स को ऐड करें अगले स्टेप में सर्च बार में Wifi, Bluetooth, Mobile data और Low Power Mode को सर्च करके ऐ़ड करते जाएंं। बताए गए तरीके से सेटिंग्स को सेट करें अब आपको Wifi, Bluetooth, Mobile Plan के लिए Off और Low Power Mode के लिए On को सेट करना है। अब हर रात बचाएं बैटरी ड्रेन अंत में आपका ऑटोमेशन तैयार होकर कुछ इस तरह का दिखेगा। अब हर रात 12.30 बजे आपके iPhone का wifi, bluetooth और mobile data खुद ऑफ हो जाएगा। इससे आपके फोन के बैकग्राउंड में चलने वाले प्रोसेस रुक जाएंगे। इससे रात को जब आप सो रहे होंगे तो एक तरह से आपका फोन भी आराम करेगा। बैट्री बेकार खर्च नहीं होगी और Low Power Mode के On होने से आइडल बैट्री ड्रेन और कम हो जाएगा।

कंधे के दर्द काे दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये तरीके

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। न समय पर खाना हो पाता है और न ही सोना। लोग ऑफ‍िस में घंटों बैठकर काम करते हैं। इससे उन्‍हें कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं। ऐसे में हमें थकान घेरे रहती है। जोड़ाें में दर्द होने लगता है। इनमें से एक आम समस्‍या है, और वो है कंधों का दर्द होना। आज के समय में ज्‍यादातर लोग कंधों के दर्द से परेशान हैं। यह दर्द हल्का भी हो सकता है और कभी-कभी इतना तेज कि रोजमर्रा के कामों को करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी कंधों के दर्द से परेशान हैं तो हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम ये भी जानेंगे क‍ि इस भयंकर दर्द से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से- गलत मुद्रा में बैठना अगर आप लंबे समय तक झुककर बैठते हैं या फ‍िर गलत तरीके से सोते हैं तो इससे कंधे की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। यही कारण है क‍ि कंधों में दर्द शुरू हो जाता है। भारी सामान उठाना अगर आप जरूरत से ज्‍यादा भारी सामान उठाते हैं तो इससे भी कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है, जिससे दर्द हो सकता है। आपको भारी सामान उठाते समय ध्‍यान देने की जरूरत है। फ्रोजन शोल्डर जब कंधे के जोड़ के आसपास के कनेक्टिव टिश्यू (जो एक अंग को दूसरे अंग से जोड़ने का काम करते हैं) ठोस, संक्रमित और जाम हो जाते हैं, तो इससे भी कंधों को मूव करने में दर्द होने लगता है। इसे फ्रोजन शोल्डर के नाम से जाना जाता है। गठिया बढ़ती उम्र के साथ-साथ गठिया की समस्या हो सकती है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। ऐसे में कंधों में दर्द होने का आम कारण गठ‍िया भी हो सकता है। कंधे के दर्द से ऐसे पाएं राहत     गर्म और ठंडी सिकाई करें। दरअसल, बर्फ की सिकाई से सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। वहीं गर्म पानी की सिकाई से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।     हल्के कंधे घुमाने वाले व्यायाम करने से जकड़न कम होती है। नियमित रूप से योग और स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।     सरसों या नारियल के तेल से मालिश करने से भी मसल्‍स को आराम मिलता है। हालांक‍ि मसाज के लिए किसी एक्‍सपर्ट की मदद लें।     कंप्यूटर पर काम करते समय पीठ और गर्दन को सीधा रखें।     अगर दर्द लगातार बना रहता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।  

गर्मियों में त्वचा रहे निखरी-निखरी

गर्मियों में हमारी त्वचा में तेल की बारीक तह चढ़ने लगती हैं जो कील मुंहासों को निमंत्रण देती है। प्रातः एक गिलास ताज़े पानी में एक नींबू का रस मिलाकर पीने से चेहरे की त्वचा में ताज़गी और निख़ार आता है। साथ ही त्वचा की चिकनाहट दूर होती है और कील मुंहासों की समस्याओं का समाधान होता है। -त्वचा की अतिरिक्त चिकनाहट को दूर करने के लिए गुलाब जल का प्रयोग भी लाभदायक रहता है। इसके लिए आप थोड़े से बेसन में गुलाब जल मिलाएं फिर इस मिश्रण को लेप की भांति चेहरे पर लगाएं। कुछ समय के उपरांत चेहरे को स्वच्छ जल से धो लें, इससे आपके चेहरे की रंगत में निखार आएगा और त्वचा भी चिपचिपाहट से बची रहेंगी। -चेहरे की रंगत निखारने के लिए नारंगी के छिलके बहुत लाभदायक रहते हैं। इन छिलकों को चेहरे और हाथ-पांव पर रगड़ें। इसका रस त्वचा को मुलायम तो बनाता ही है, साथ ही ताज़गी भी प्रदान करता है। -आलू काट कर त्वचा पर मलने से त्वचा के दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। अपने चेहरे की त्वचा को स्वच्छ रखें। इसके लिए आप तीन चम्मच मैदा और बेसन लें, थोड़ी-सी हल्दी ले। इन सबको मिलाकर रख लें और जब प्रयोग करना हो उसमें चन्द बूंदे नींबू के रस और जैतून के तेल की मिला लें और उसे चेहरे की त्वचा पर मलें। ताजे पानी से मुंह को अवश्य साफ कर लें। इस मिश्रण विधि का प्रयोग चेहरे की त्वचा पर दिन में दो बार अवश्य करें। इससे आप अपने चेहरे की त्वचा में काफी परिवर्तन महसूस करेंगी। -ग्रीष्म ऋतु में खीरे का प्रयोग जहां तक हो अत्यधिक करें। एक बात का विशेषकर ध्यान रखें कि अपने चेहरे की अतिरिक्त चिकनाहट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजारू लोशन और क्रीम से स्वयं को बचाए रखें, क्योंकि ये लोशन चेहरे की त्वचा को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान ही पहुंचाते हैं। आपकी त्वचा का सबसे अधिक संबंध आपके आहार से होता है। अतः भोजन हमेशा पौष्टिक आहारों से युक्त ही करें। ग्रीष्म ऋतु में चेहरे को धूप से बचाएं। सौन्दर्य प्रसाधनों का प्रयोग समय के अनुसार करने से चेहरे की त्वचा पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है जबकि हर समय त्वचा पर सौन्दर्य प्रसाधनों का प्रयोग चेहरे की त्वचा को अनाकर्षक भी बना देता है।  

दाग-धब्बों और एक्ने छिपाने के लिए सही करेक्टर का करे चुनाव

लड़कियां अक्सर खुद को और खूबसूरत या बेहतर दिखाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, कई बार मेकअप करने के बाद भी चेहरे पर मौजूद मुंहासे और दाग-धब्बे छिप नहीं पाते हैं। अगर आपका भी कंसीलर मुंहासे को ज्यादा उभार रहा है या डार्क सर्कल्स अब भी नजर आ रहे हैं, तो फिर आपको करेक्टर को अपने मेकअप किट का दोस्त बना लेना चाहिए। आइए जानते करेक्टर्स से जुड़ी जरूरी जानकारी- क्या करेक्ट करते हैं ये करेक्टर्स कलर करेक्टिंग मेकअप से डिस्कलरेशन को छिपाने में हेल्प मिलती है, वहीं इसके ऊपर कंसीलर अप्लाई कर लेने से वो और भी अच्छी तरह कवर हो जाता है। इसके लिए सबसे जरूरी है अपनी स्किन की उन खामियों को छिपाने के लिए सही कलर करेक्टर चुनना। लैवेंडर, ऑरेंज और ग्रीन जैसे शेड्स इस्तेमाल में थोड़े ट्रिकी हो सकते हैं। कलर करेक्टर लगाने से पहले फाउंडेशन लगाना चाहिए। करेक्टर जहां असामान्य रंगत को एक जैसा बनाता है, वहीं फांउडेशन कवरेज देकर स्किन टोन को एकसमान बनाता है।     येलो कलर करेक्टर: ये स्किन के पिंक कलर और रेडनेस को करेक्ट करता है। यह चेहरे की डलनेस से लड़ने के लिए काफी अच्छा है, क्योंकि मीडियम से फेयर स्किन टोन को इससे और भी निखार मिलता है।     ग्रीन कलर करेक्टर: अगर किसी के चेहरे पर रेडनेस हो गई है, तो ये शेड काफी हेल्पफुल है। ये शेड रेड स्पॉट, लाल रंग के बर्थमार्क, एक्ने को छिपाता है। इतना ही नहीं सनबर्न में भी ग्रीन करेक्टर इस्तेमाल किया जा सकता है।     पीच या ऑरेंज करेक्टर: ऑरेंज शेड्स के अंदर आने वाले कलर करेक्टर चेहरे के दाग-धब्बों और डार्कनेस को ठीक करते हैं। इस शेड का कोई भी करेक्टर चुनने के दौरान अपनी स्किन टोन का जरूर ध्यान रखें। लाइट स्किन पर जहां पीच ज्यादा सूट करता है, वहीं डार्क स्किन टोन पर ऑरेंज।     ब्लू करेक्टर: ये आपके चेहरे के पीलेपन को बैलेंस करता है। डार्क ऑरेंज वाले पिग्मेंटेशन में भी ये करेक्टर काफी काम का है। ग्रीन की तरह ही ब्लू को किसी भी स्किन टोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंसीलर या करेक्टर ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आप किसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। करेक्टर को स्किन के कुछ खास तरह के दाग-धब्बों, रेडनेस या डार्क सर्कल्स को बेअसर करने के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं, कंसीलर को आम कवरेज के लिए।

इंटरव्यू में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये सामान्य सवाल, जानें क्या पूछे जाएंगे

किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया में साक्षात्कार सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। यह एक दो-तरफा प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवार और कंपनी, दोनो एक-दूसरे का मूल्यांकन करते हैं। अगर आप आए दिन इंटरव्यू देते रहते हैं, तो ध्यान रखें कि भले ही आप किसी भूमिका के लिए आदर्श उम्मीदवार हों, लेकिन बगैर ठोस तैयारी के इंटरव्यू में शामिल होने से आपको फायदा कम नुकसान ज्यादा झेलना पड़ सकता है। ऐसे में, आपका प्रदर्शन पूर्व में की गई आपकी तैयारी पर निर्भर करता है। इंटरव्यू में किसी भी जोखिम से बचने के लिए आपको पहले से ही उसकी एक ऐसी सुनियोजित योजना बनानी चाहिए, जो भूमिका, जिम्मेदारियों और कंपनी से आपकी अपेक्षाओं पर आधारित हो। जॉब डिस्क्रिशन की तैयारी इंटरव्यू में जाने से पहले जॉब डिस्क्रिप्शन (जेडी) के बारे में अच्छे से जान लें। इससे आपको उस पद से जुड़ी, जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं, जिम्मेदारियों और उन्हें अच्छी तरह से निभाने के लिए जरूरी कौशल की जानकारी मिलती है। एक उम्मीदवार के पास भूमिका से जुड़ी जो जानकारियां होनी चाहिए, उन्हें लिख लेना बेहतर तरीका है। वार्मअप प्रश्नों का अभ्यास इंटरव्यू लेने वाले सीधे आपसे कठिन सवाल नहीं पूछेंगे। आपसे सबसे पहले आपके व्यक्तित्व, अनुभव, पृष्ठभूमि या अनुभव से जुड़े वार्मअप सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब आप सहजता से और अच्छी तरह से दे सकते हैं। ऐसे प्रश्नों की एक सूची बना लें और उन पर काम करें। क्या, कैसे और क्यों इंटरव्यू चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, एक संरचित प्रारूप का पालन करके ही आप उसमें सफल हो सकते हैं। इसके लिए आपको प्रत्येक साक्षात्कारकर्ता के सवालों को ध्यान से सुनने और उनका आकलन करके उत्तर देने का अभ्यास करना चाहिए। ऐसा आप तभी कर सकते हैं, जब आप प्रश्न में छिपे क्या, कैसे और क्यों जैसे कारकों की पहचान कर पाएं। पिछले इंटरव्यू के सवालों या किसी पेशेवर की मदद लेकर आप ऐसा कर सकते हैं। योग्यता और डिग्री से जुड़ें सवाल योग्यता से जुड़ें सवाल आपको यह पता लगाने का मौका देते हैं कि आप किन क्षेत्रों में अच्छे हैं और किनमें सुधार करने की जरूरत है। इससे जुड़ें सवालों का अभ्यास करके आप आकलन कर पाएंगे कि नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कौन-से कौशल होने जरूरी हैं। जोखिम और उच्च दबाव साक्षात्कार में आपसे ऐसे अनुभवों के बारे में भी पूछा जा सकता है, जिनमें कुछ नया करने के लिए आपने जोखिम उठाया हो या जब आपको उच्च दबाव वाली स्थिति में कठिन निर्णय लेने पड़ें हों। ऐसे प्रश्नों के लिए भी तैयार रहें।  

बैगेज की टेंशन खत्‍म, एयर इंडिया ने अपने सिस्‍टम में जोड़ा ऐपल एयर टैग

नई दिल्ली विमान से सफर करने वालों टेंशन रहती है कि कहीं उनका सामान खो ना जाए। बैगेज पॉइंट पर भी लोग इंतजार में रहते हैं कि उनका बैग कब आएगा या कहां पहुंचा है। यह प्रॉब्‍लम काफी हद तक सॉल्‍व हो सकती है। एयर इंडिया ने एक नया फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से खोये हुए सामान को या अपने बैगेज को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने अपने सिस्‍टम में ऐपल एयर टैग (Apple AirTag) को जोड़ लिया है। अब जो भी यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करेंगे और उनके पास आईफोन, आईपैड या आईमैक है तो वह अपने सामान को ट्रैक कर पाएंगे। एयर इंडिया का दावा है कि वह इस सुविधा को पेश करने वाली एशिया की पहली एयरलाइन कंपनी है। कंपनी के मुताबिक वह हर साल 10 करोड़ से ज्‍यादा सामान को जिम्‍मेदारी के साथ यात्रियों तक पहुंचाती है। 99.6 फीसदी सामान यात्रियों को टाइम पर मिल जाता है, लेकिन कुछ सामान एयरपोर्ट पर फ्लाइट छूटने की वजह से लेट हो जाता है। अब एयरटैग की मदद से उस सामान की ढूंढने में मदद ली जा सकेगी। कहां ढूंढ पाएंगे लोग अपना सामान     एयर इंडिया ने बताया है कि लोग अपना खोया हुआ सामान वेबसाइट पर “Track My Bags” टैब में देख पाएंगे। अगर आप ऐपल यूजर हैं और आपका सामान एयर इंडिया की फ्लाइट में खो जाए, तो जानते हैं कि AirTag कैसे काम करेगा।     अगर एयर टैग लगा हुआ सामान खो गया है, तो यात्रियों को एयर इंडिया के बैगेज काउंटर में इसकी जानकारी देनी होगी। वहां मौजूद कर्मचारी एक फॉर्म भरने में मदद करेंगे।     उसके बाद यात्री को एयरटैग की लोकेशन शेयर करनी होगी। इसके लिए अपने आईफोन में फाइंड माई ऐप में जाकर शेयर आइटम लोकेशन का लिंक एयर इंडिया को भेजना है।     अब यह लिंक भेजना कैसे है, वह भी जानते हैं। अगर आप एयर इंडिया का मोबाइल ऐप यूज करते हैं तो कस्‍टमर सपोर्ट पोर्टल में जाएं। वहां बैगेज सिलेक्‍ट करें। फ‍िर लॉस्‍ट एंड फाउंड चेक-इन बैगेज पर जाकर लिंक ऐड कर दें।     इसी तरह वेबसाइट पर लिंक ऐड करने के लिए भी आपको लॉस्‍ट एंड फाउंड चेक-इन बैगेज पर जाना होगा। वहां लिंक सबमिट करके पीआईआर नंबर डालना होगा। यह वही नंबर है, जो फॉर्म भरते वक्‍त आपको मिला होगा।     इसके बाद आप अपना स्‍टेटस चेक कर सकते हैं। एयर इंडिया की ओर से भेजे गए ई-मेल लिंक में स्‍टेटस देखा जा सकेगा।     जैसे ही एयर इंडिया की टीम को आपका सामान मिलेगा, वह आपको हैंडओवर कर देगी। ध्‍यान देने वाली बात है कि ऐपल एयरटैग का फायदा उन यात्रियों को ही मिलेगा, जो ऐपल डिवाइसेज जैसे-आईफोन, आईपैड आदि यूज करते हैं।

अब WhatsApp स्टेटस में फोटो के साथ लगाए म्यूजिक

नई दिल्ली WhatsApp अब सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है। Meta द्वारा खरीदे जाने के बाद से WhatsApp में नए-नए फीचर्स जोड़े जाते रहे हैं। इसी कड़ी में अब WhatsApp पर Instagram का एक खास फीचर लाया गया है। आप अब WhatsApp स्टेटस में फोटो के साथ म्यूजिक भी लगा पाएंगे। अभी तक फोटो के साथ म्यूजिक लगाने का फीचर WhatsApp पर उपलब्ध नहीं था। इस फीचर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी खुश नजर आए हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें इस फीचर का काफी समय से इंतजार था। इस फीचर के आने से पहले तक WhatsApp यूजर्स स्टेटस में लगाई जाने वाली फोटोज के साथ किसी तरह का ऑडियो नहीं लगा सकते थे। इसके लिए उन्हें अन्य ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था। अब यूजर्स आसानी से अपने फोटोज के साथ म्यूजिक भी स्टेटस में शेयर कर पाएंगे। WhatsApp स्टेटस में इस तरह लगाएं गाने WhatsApp स्टेटस में फोटोज के साथ गाने लगाने के लिए पहले चेक कर लें कि आप WhatsApp का नया वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। अगर आप WhatsApp का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हो सकता है कि यह फीचर आपके लिए उपलब्ध न हो। गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर पर जाकर WhatsApp को अपडेट कर लें। इसके बाद- इस तरह से म्‍यूजिक का आइकन बना हुआ दिखाई देता है।     अपने मोबाइल में WhatsApp ऐप खोलें।     ऐप में नीचे द‍िख रहे अपडेट्स टैब पर जाएं।     स्टेटस लगाने के लिए फोटो को सिलेक्‍ट करें।     फोटो के ऊपर दिखाई दे रहे म्यूजिक के ऑप्शन पर टैप करें।     पसंदीदा गाने को चुनें और स्टेटस को पोस्ट करें। कोई और इस्‍तेमाल नहीं कर पाएगा इसे बता दें कि स्टेटस अपडेट पर शेयर किये गये म्यूजिक को कोई दूसरा एक्सेस नहीं कर पाएगा, क्योंकि यह चैट की तरह ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आएगा। iOS यूजर्स के लिए यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट में है। अगर आप iOS यूजर हैं, तो WhatsApp को नए वर्जन पर अपडेट रखें ताकि लॉन्च होने के बाद यह आपके लिए उपलब्ध हो सके। पहले भी आते रहे हैं नए-नए फीचर्स WhatsApp पहले भी इसी तरह के कई कमाल के फीचर्स समय-समय पर लॉन्च करता रहा है। कुछ समय पहले WhatsApp ने चैट्स की सुरक्षा के लिए उन्हें लॉक करने का फीचर उपलब्ध कराया था। इसके अलावा डॉक्यूमेंट स्कैन करने का फीचर, टाइपिंग इंडिगेटर और वॉइस नोट्स ट्रांस्क्रिप्शन फीचर भी WhatsApp ने हाल ही में पेश किया था।

सेहत दुरुस्त बनाने के लिए पपीता किसी वरदान से काम नहीं

हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में लोग कई ऐसे फूड्स शामिल करते हैं, जो उन्हें सभी पोषक तत्व दें और सेहत से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाए। पपीता ऐसा ही एक सुपरफूड है, जिसे डाइट में शामिल करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। खासकर कच्चा पपीता ज्यादा फायदेमंद होता है। यह जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और शक्तिशाली एंजाइम्स से भरपूर होता है। यह पपेन से भरा होता है, जो एक पाचन एंजाइम है, जिससे प्रोटीन को तोड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह गट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होने की वजह से कच्चा पपीता पाचन बेहतर बनाता है और स्किन को भी हेल्दी बनाता है। ये सभी फायदे आप हफ्ते में सिर्फ 3 बार इसे खाकर भी पा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे हफ्ते में 3 बार कच्चा पपीता खाने के बेमिसाल फायदे- ब्लड शुगर कंट्रोल करें कच्चे पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए शानदार साबित होगा। लो जीआई होने की वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। साथ ही कच्चे पपीते में मौजूद हाई फाइबर कंटेंट शुगर अब्जॉर्प्शन को धीमा कर देते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इम्युनिटी बढ़ाएं अगर आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो विटामिन सी से भरपूर कच्चा पपीता डाइट में जरूर शामिल करें। यह इम्यून सिस्टम मजबूत करने और बीमारियों से बचाव में करने में मदद करता है। हफ्ते में सिर्फ तीन दिन इसे खाने से आपकी सेहत में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। हार्ट हेल्थ बेहतर करे कच्चे पपीते में पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। वेट मैनेजमेंट में मददगार लो कैलोरी और हाई डाइटरी फाइबर से भरपूर कच्चा पपीता लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इससे आपको भूख कम लगती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इसके अलावा, कच्चे पपीते के एंजाइम फैट के टूटने में मदद कर सकते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। पाचन के लिए गुणकारी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए भी कच्चा पपीता गुणकारी होता है। इसमें पपेन होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करने वाला एक एंजाइम है। यह ब्लोटिंग और अपच को कम करने में मदद करता है। साथ ही पेट के एसिड और एसिड रिफ्लक्स को बेअसर करने में मदद करता हैं। इसके अलावा यह गैस्ट्राइटिस या अल्सर वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। आंखों के लिए फायदेमंद कच्चे पपीते में पाया जाने वाला विटामिन-ए आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से उम्र संबंधी मेकुलर डिजनरेशन को रोकने में भी मदद मिलती है। साथ ही आई हेल्थ बेहतर होती है। स्किन को हेल्दी बनाए विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कच्चा पपीता फ्री रेडिकल्स से लड़ने, उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने और स्किन को रंगत को बढ़ावा देने में मदद करता है। ये पोषक तत्व त्वचा की लोच बनाए रखने और डैमेज को रोकने के लिए जरूरी हैं।

Amazon भी TikTok को खरीदने की दौड़ में हुआ शामिल

नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से TikTok को बेचने के लिए मिला समय जल्द पूरा होने वाला है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि जेफ बेजोस की कंपनी Amazon भी TikTok को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गई है। हालांकि सिर्फ Amazon ही नहीं है जिसने आखिरी समय पर TikTok को खरीदने के लिए बोली लगाई है। Zoop नाम का स्टार्टअप भी पॉपुलर वीडियो ऐप TikTok को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गया है। इस मामले में फिलहाल ताजा जानकारी यह है कि व्हाइट हाउस की ओर से TikTok की डील पर बहुत जल्द मुहर लग सकती है। TikTok की डील को लेकर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। अभी बीते दिनों एंड्रेसन होरोविट्ज के TikTok डील की रेस में कूदने की खबर आई थी। अब इसमें Amazon का नाम भी शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Amazon ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक को लिखे एक पत्र के जरिए TikTok के यूएस बिजनेस को खरीदने की इच्छा जताई है। Amazon, TikTok डील की रेस में शामिल होने वाला आखिरी नाम है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कोई भी Amazon की दावेदारी को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा है। दरअसल, अमेरिका का मानना है कि TikTok उसके नागरिकों के निजी डेटा को चीन भेज सकता है। इसी के चलते पिछले साल अमेरिका में एक कानून पास किया गया था। जिसमें TikTok को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की शर्त रखी गई थी। पहले यह कानून इसी साल जनवरी में लागू होने वाला था, लेकिन बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बदलकर 5 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था। बता दें कि इस शर्त को पूरा न करने पर TikTok अमेरिका में बैन हो जाएगा। इस बारे में फिलहाल Amazon ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। क्या पू हो पाएगी डील? भारत में फिलहाल TikTok ऐप बैन है, लेकिन जिन देशों में यह काम कर रहा है, वहां अब यह सिर्फ एक शॉर्ट वीडियो ऐप नहीं रह गया है। अमेरिका में इस ऐप के 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यह एक शॉपिंग हब भी बन गया है। यहां इंफ्लुएंसर्स लोगों को कई तरीके का सामान खरीदने के लिए प्रभावित करते हैं। बता दें कि TikTok की अपनी ई-कॉमर्स सर्विस TikTok Shop भी है। Amazon भी इसी तरह की सर्विस अपने प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की असफल कोशिश कर चुकी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि TikTok को खरीद कर Amazon फिर से अपने बिजनेस में नए फीचर्स जोड़ने की कोशिश करेगी। अमेरिका से आ रही खबरों की मानें तो एंड्रेसन होरोविट्ज, ब्लैक स्टोन, सिल्वर लेक जैसे जाइंट्स को TikTok के बिजनेस का आधा हिस्सा मिल सकता है। वहीं, ओरेकल को TikTok यूएस बिजनेस का डेटा संभालने का काम मिल सकता है। देखना होगा कि TikTok के कितने हिस्से होते हैं और किस-किस के हाथ लगते हैं।

ऐपल से टक्‍कर की तैयारी में Oneplus 13T

नई दिल्ली जहां एक समय पर बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स का बोलबाला था, वहीं अब कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स का समय बड़े स्‍तर पर वापस आ रहा है। कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने मिनी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। OnePlus 13T भी इन्हीं में से एक हो सकता है। मंगलवार को कंपनी ने यह फोन अपने अप्रैल फूल डे वीडियो में टीज किया था। अब इसकी बैटरी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि OnePlus 13T में 6200mah की बैटरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि OnePlus 13T में 6200mah की बैटरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो मिनी स्मार्टफोन्स में आम तौर पर मिलने वाली कम बैटरी बैकअप की शिकायत दूर हो सकती है। यह लोगों के बीच छोटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स के क्रेज को वापस ला सकता है। OnePlus ने टीज किया नया फोन अप्रैल फूल डे के दिन OnePlus ने अपनी 13 सीरीज के लाइनअप में मिनी मॉडल को टीज किया था। OnePlus 13T के नाम से आने वाली इस डिवाइस को लेकर OnePlus चाइना के प्रेजीडेंट ली जी ने भी हिंट दिया है कि OnePlus 13T की बैटरी कैपेसिटी का नंबर ‘6’ से शुरू होगा। इसका मतलब साफ है कि इस स्मार्टफोन में कम से कम 6000mah की बैटरी होने वाली है। इस तरह एक मिनी फोन होने के बावजूद OnePlus 13T में हम OnePlus 13 जितनी बैटरी देख पाएंगे। यह छोटे स्क्रीन साइज की वजह से बेहतर बैटरी बैकअप दे पाएगा। यही वजह कि OnePlus दावा कर रही है कि OnePlus 13T अब तक की सबसे अच्छे बैटरी बैकअप वाला फोन साबित होगा। सिलिकन कार्बन बैटरी का कमाल! दरअसल कुछ समय से स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने सिलिकन कार्बन बैटरियों का इस्तेमाल करना शुरू किया है। इसे आप बैटरी की दुनिया में एक नया अपग्रेड समझ सकते हैं। ऐसी बैटरियों के इस्तेमाल से स्मार्टफोन में कम जगह में ज्यादा एमएएच दे पाना संभव हो गया है। इससे बड़ी कैपेसिटी की बैटरी होने के बावजूद स्मार्टफोन की मोटाई या वजन पर कोई असर नहीं पड़ता। जानकारों का यह भी मानना है कि जैसे-जैसे इस तकनीक पर आधारित बैटरियों का इस्तेमाल चलन में आएगा वैसे-वैसे स्मार्टफोन्स में 6000 से 8000mah की बैटरी कैपेसिटी आम हो जाएगी। इससे लोगों को लंबा बैटरी बैकअप और फोन को बार-बार चार्ज करने के झंझट से छुट्टी मिलेगी। इस नई तकनीक का इस्तेमाल फिलहाल चीनी कंपनियां ज्‍यादा कर रही हैं। Samsung, Apple और Google की ओर से इस तकनीक को अपनाया जाना बाकी है। इससे पहले भी Oneplus 13T के कुछ स्पेक्स लीक हुए थे। उसमें पता चला था कि यह 6.2 इंच की डिस्‍प्‍ले के साथ आएगा और 80W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें आपको 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश देखने को मिल सकता है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet