LATEST NEWS

बैक्टीरियल वेजिनोसिस महिलाओं में होने वाली समस्या

बैक्टीरियल वेजिनोसिस, वजाइना (योनि) में होने वाला एक सामान्य प्रकार का इन्फेक्शन है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट बताती है दुनिया की 3 में से 1 महिला इससे प्रभावित होती है। ऐसे में भावनगर, गुजरात की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. पूजा घोरी बता रही हैं कि कैसे यह सामान्य इन्फेक्शन आपके लिए परेशानी का कारण बन जाता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। क्या है बैक्टीरियल वेजिनोसिस? ये वजाइना में बैक्टीरिया के ज्यादा मात्रा में बढ़ जाने की वजह से होने वाला इन्फेक्शन है। वैसे हेल्दी वजाइना में बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और एक-दूसरे को बैलेंस करने का काम करते हैं। कई बार “बैड” बैक्टीरिया की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है और वो “गुड” बैक्टीरिया पर हावी होने लगते हैं। इस स्थिति में वजाइना में बैक्टीरिया का ये संतुलन बिगड़ जाता है और बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या हो जाती है। आम है ये समस्या 15-44 साल की महिलाओं में होने वाली ये एक सामान्य समस्या है। ये सामान्यतौर पर सेक्सुअली एक्टिव महिला में होता है। कई बार कुछ महिलाओं में नेचुरली बैक्टीरिया ज्यादा संख्या में पैदा हो सकते हैं और उनमें बैक्टीरियल वेजिनोसिस होने की आशंका रहती है। इन्हें ज्यादा रहता है खतरा     प्रेग्नेट महिलाओं को     कंडोम का इस्तेमाल न करने वालों को     यूट्रस में आईयूडी लगा हो     एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर वालों को     डूश का इस्तेमाल करने वालों को     अगर आप कोई एंटीबायोटिक ले रहे हों पहचान कैसे करें लगभग 84% में बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण नजर नहीं आते हैं। अगर आपको इसके लक्षण नजर आ रहे हैं, तो वो इस तरह हो सकते हैं:     वजाइना से क्लाउडी, ग्रे रंग का डिस्चार्ज होना     डिस्चार्ज से मछली जैसी तेज बदबू आना     वजाइना में खुजली या असहजता महसूस होना     यूरिन करने के दौरान जलन होना इस तरह करें बचाव     साफ-सफाई का ध्यान रखें     डूशिंग न करें     ज्यादा मात्रा में प्रोबायोटिक्स लें     वजाइना को बिना खुशबू वाले साबुन से अच्छी तरह धोएं     वजाइना और एनस की सफाई आगे से पीछे की ओर करें     पीरियड के दौरान बार-बार पैड बदलें     वर्कआउट के बाद पसीने वाले कपड़ों में न रहें     सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करें     ब्रीदेबल अंडर गारमेंट्स पहनें     सेक्स पार्टनर की संख्या सीमित रखें     खुशबू वाले मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें     पब्लिक वॉशरूम का इस्तेमाल करने से बचें वजाइनल पीएच इस टेस्ट से पता चलता है कि आपका डिस्चार्ज कितना एसिडिक है। पीएच का ज्यादा स्तर कई बार बैक्टीरियल वेजिनोसिस की ओर इशारा करता है।

गर्मियों में पहने लिनेन के कपड़े

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ लोगों के खानपान और पहनावे में भी बदलाव होने लगा है। इस मौसम में लोग न सिर्फ हल्का खाना पसंद करते हैं, बल्कि कपड़े भी हल्के ही पहनना चाहते हैं। ऐसे में लिनेन एक बढ़िया ऑप्शन है, इस मौसम में कुछ लाइट पहनने का। गर्मी के मौसम में लिनेन कपड़े आपको कूल रखने के साथ क्लासी और खूबसूरत भी दिखाते हैं। चाहे कैजुअल हो या पार्टी लुक ये किसी भी वॉर्डरोब का बेहतरीन एडिशन हो सकते हैं। वुमन के लिए लिनेन से बने कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें आप ओकेजन के हिसाब से पहन सकती हैं। आइए इस कूल और कम्फर्टेबल लिनेन पर डालते हैं एक नजर: लिनेन शॉर्ट्स ये शॉर्ट्स लाइटवेट, ब्रीदेबल और गर्मियों के लिए परफेक्ट होते हैं। इन्हें आप कैजुअल आउटिंग या फिर छुट्टियों वाले मोड में पहन सकती हैं। कम्प्लीट लुक के लिए आप इसे लिनेन टॉप के साथ पेयर करें। लिनेन श्रग ये किसी भी आउटफिट की खूबसूरती बढ़ा सकता है। सस्टेंबल मटेरियल से बने होने की वजह से आप इन्हें कैजुअल और स्पेशल दोनों ही लुक के लिए पहन सकती हैं। लिनेन शर्ट वुमन के लिए प्योर लिनेन शर्ट हर दिन पहने जाने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे आप दफ्तर में हों या फिर वर्क फ्रॉम कर रही हों ये आपको रिलेक्स और कूल रखती है। लिनेन टॉप इस टॉप को किसी भी ओकेजन पर पहना जा सकता है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि आपका लुक और भी क्लासी लगे। लिनेन को-ऑर्ड सेट कम से कम स्टाइल में भी ये आपके लुक में एक स्मार्ट ट्विस्ट लेकर आता है। ये कई रंगों के ऑप्शन के साथ आता है। परफेक्ट समर लुक के लिए आप इसे सैंडल्स के साथ पेयर कर सकती हैं। लिनेन जॉगर पैंट ऑफिस, पार्टी या किसी भी मौके लिए यह परफेक्ट लुक देती है। कूल व स्टाइलिश लुक के लिए जॉगर पैंट को क्रॉप टॉप के साथ पेयर करें। वीकेंड आउटिंग के लिए आप इसके साथ कैजुअल टी-शर्ट भी पहन सकती हैं। लिनेन ड्रेस ये किसी भी ओकेजन के लिए एक स्टाइलिश और सोबर लुक देती है। बीच या दोस्तों के साथ नाइट आउट के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट है। इसे हर समर वॉर्डरोब में होना चाहिए।

रोजाना साबुन लगाने से स्किन को हो सकता है नुकसान

हेल्दी रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ-साथ साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। इसलिए हम रोजाना नहाते हैं। खासकर गर्मियों में पसीने की वजह से रोज नहाना और भी ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या रोज साबुन से नहाना जरूरी है? क्या रोज साबुन से नहाने से कोई नुकसान होता है? आइए डॉक्टर से जानते हैं जवाब। लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अच्छे खानपान के साथ-साथ हमारा रहन-सहन भी काफी हद तक हमारी सेहत पर असर डालता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हमेशा हाइजीन का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। खासतौर पर पर्सनल हाइजीन काफी मायने रखती हैं और इसलिए खुद को साफ रखने के लिए हम रोजाना नहाते हैं। खासकर गर्मियों में नहाना और भी ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में अक्सर गर्मी की वजह से पसीना आता है, जो कई सारे जर्म्स को बढ़ने का मौका देता है। ऐसे में हेल्दी और साफ रहने के लिए नहाना काफी जरूरी है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि रोज नहाना तो ठीक है, लेकिन क्या रोज साबुन से नहाना जरूरी है। ऐसे में इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने एलांटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली में डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन (एमबीबीएस, एमडी) डॉ. चांदनी जैन गुप्ता से बातचीत की। आइए जानते हैं डॉक्टर की राय- क्या होगा अगर रोज साबुन से नहाएंगे? डॉक्टर बताती हैं कि साबुन, खास तौर पर हार्श साबुन, आपकी स्किन से नेचुरल ऑयल को छीन सकते हैं। ये ऑयल स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं, इसलिए अगर आप रोजाना साबुन से स्किन धोते हैं, तो आपकी स्किन रूखी और खराब हो सकती है। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को यह समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है। यही कारण है कि एक्जिमा, सोरायसिस या ड्राई स्किन वाले लोगों को कोमल, मॉइस्चराइजिंग साबुन या सोप-फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा सकती है। त्वचा के माइक्रोबायोम को नुकसान आपकी त्वचा में बैक्टीरिया का एक डेलिकेट बैलेंस होता है, जो स्किन को संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर आप साबुन से स्किन को ज्यादा साफ करते हैं, तो यह बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे आपकी त्वचा मुहांसे, रूखापन या यहां तक कि संक्रमण जैसी समस्याओं के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है। गर्म पानी और साबुन का कॉम्बो साबुन का रोजाना इस्तेमाल तब और भी ज्यादा हानिकारक हो जाता है, जब आप हर दिन साबुन के साथ गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। गर्म पानी और साबुन के इस कॉम्बो से आपकी स्किन से नमी को हट सकती हैं, जिससे रूखापन और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और रोजाना साबुन से नहाने से बचें।

घंटों रील्स देखने की है लत, सेहत के लिए कैसे बन रही है खतरनाक, डॉक्टर ने दी अंधेपन की चेतावनी

नई दिल्ली मानसिक स्वास्थ्य पर रील के प्रभाव के बारे में चिंताओं के बाद, डॉक्टर अब एक नए बढ़ते संकट के बारे में चेतावनी दे रहे हैं। अत्यधिक स्क्रीन टाइम, विशेष रूप से इंस्टाग्राम, टिकटॉक, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील देखने से सभी आयु समूहों में, विशेष रूप से बच्चों और युवा वयस्कों में आंखों से जुड़ी बीमारियों की वृद्धि हो रही है। यह बात एशिया पैसिफिक एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी और ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की यशोभूमि – इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका, नई दिल्ली में चल रही संयुक्त बैठक के दौरान प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा साझा की गई है। ड्राई आई सिंड्रोम क खतरा बढ़ा एशिया पैसिफिक एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर ललित वर्मा ने अत्यधिक स्क्रीन एक्सपोजर के कारण होने वाली ‘डिजिटल आई स्ट्रेन की महामारी’ के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा, “हम ड्राई आई सिंड्रोम, मायोपिया प्रोग्रेस, आई स्ट्रेन और यहां तक ​​कि शुरुआती दौर में ही भेंगापन के मामलों में तेज वृद्धि देख रहे हैं, खासकर उन बच्चों में जो घंटों रील देखते रहते हैं।” “हाल ही में एक छात्र लगातार आंखों में जलन और धुंधली दृष्टि की शिकायत लेकर हमारे पास आया था। जांच के बाद, हमने पाया कि घर पर लंबे समय तक मोबाइल पर रील देखने के कारण उसकी आंखों में पर्याप्त आंसू नहीं आ रहे थे। उसे तुरंत आई ड्रॉप दी गई और 20-20-20 नियम का पालन करने की सलाह दी गई। इस नियम में हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लेकर 20 फीट दूर किसी चीज को देखना होता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष और अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरबंश लाल ने इस मुद्दे की गंभीरता को समझाया, “छोटी, आकर्षक रीलें लंबे समय तक ध्यान खींचने और बनाए रखने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। हालांकि, लगातार स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने से पलकें झपकने की दर 50% कम हो जाती है, जिससे ड्राई आई सिंड्रोम और एकोमोडेशन स्पाज़्म (निकट और दूर की वस्तुओं के बीच फ़ोकस बदलने में कठिनाई) की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि अगर यह आदत अनियंत्रित रूप से जारी रहती है, तो इससे दीर्घकालिक दृष्टि संबंधी समस्याएं और यहां तक ​​कि स्थायी रूप से आंखों में तनाव हो सकता है। डॉ. हरबंश लाल ने आगे कहा कि “जो बच्चे रोजाना घंटों तक रील से चिपके रहते हैं, उनमें शुरुआती मायोपिया विकसित होने का जोखिम होता है, जो पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से बढ़ रहा है। वयस्कों को भी नीली रोशनी के संपर्क में आने से अक्सर सिरदर्द, माइग्रेन और नींद संबंधी विकार का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, हाल के अध्ययनों के अनुसार 2050 तक दुनिया की 50% से ज़्यादा आबादी मायोपिक होगी, जो अंधेपन का सबसे आम कारण है। अब स्क्रीन टाइम बढ़ने के साथ हम 30 साल की उम्र तक चश्मे का नंबर में बदलाव देख रहे हैं, जो कुछ दशक पहले 21 साल था। अध्ययनों से पता चलता है कि बढ़ती संख्या में लोग, विशेष रूप से छात्र और कामकाजी पेशेवर, उच्च गति, दृष्टि उत्तेजक सामग्री के लंबे समय तक संपर्क के कारण डिजिटल आंखों के तनाव, स्क्विंटिंग और खराब दृष्टि से जूझ रहे हैं। डॉक्टर लगातार रील से जुड़े सामाजिक अलगाव, मानसिक थकान और संज्ञानात्मक अधिभार की एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति को भी देखते हैं। AIOS के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. समर बसाक ने अत्यधिक स्क्रीन समय के सामाजिक और मनोवैज्ञानिक नुकसान पर प्रकाश डाला: “हम एक चिंताजनक पैटर्न देख रहे हैं जहां लोग रील में इतने लीन हो जाते हैं कि वे वास्तविक दुनिया की बातचीत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे पारिवारिक रिश्ते खराब हो जाते हैं और शिक्षा और काम पर ध्यान कम हो जाता है। AIOS के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ और आने वाले अध्यक्ष डॉ. पार्थ बिस्वास ने कहा, “कृत्रिम प्रकाश व्यवस्था, तेजी से दृश्य परिवर्तन और लंबे समय तक निकट-फोकस गतिविधि का संयोजन आंखों को अत्यधिक उत्तेजित कर रहा है, जिससे एक ऐसी दिक्कत हो रही है जिसे हम ‘रील विजन सिंड्रोम’ कहते हैं। समय आ गया है कि हम इसे गंभीरता से लें, इससे पहले कि यह एक पूर्ण विकसित सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन जाए।” अत्यधिक रील देखने के प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए, नेत्र रोग विशेषज्ञ 20-20-20 नियम का पालन करने की सलाह देते हैं, जो कहता है कि हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूर देखें। पलक झपकने की दर बढ़ाएं, स्क्रीन देखते समय अधिक बार पलकें झपकाने का सचेत प्रयास करें, स्क्रीन का समय कम करें और डिजिटल डिटॉक्स लें क्योंकि नियमित स्क्रीन ब्रेक निर्भरता को कम करने और दीर्घकालिक नुकसान को रोकने में मदद कर सकता है। अनियमित रील खपत के कारण नेत्र विकारों में वृद्धि के साथ, स्वास्थ्य विशेषज्ञ माता-पिता, शिक्षकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से तत्काल निवारक उपाय करने का आग्रह करते हैं। डॉ लाल चेतावनी देते हैं, “रील छोटी हो सकती है, लेकिन आंखों के स्वास्थ्य पर उनका प्रभाव जीवन भर रह सकता है।” “यह समय है कि हम दृष्टि खोने से पहले नियंत्रण करें।

बढ़ती उम्र में भी चेहरे के ग्लो को बनाए रखने के लिए ऐसे करें उसकी देखभाल

लंबे समय तक स्किन प्रॉब्लम्स से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी उम्र के मुताबिक स्किन की केयर करें। स्किन की सही तरीके से केयर सिर्फ पिंपल्स, डॉर्क स्पॉट्स को ही दूर नहीं रखते बल्कि स्किन के ग्लो को भी बनाए रखते हैं। तो जानेंगे कि कैसे उम्र के हिसाब से करें सही स्किन केयर।   20 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. इस एज में आपकी स्किन अनप्रिडिक्टिबल हो जाती है। 2. स्किन सेरामाइड्स प्रोड्यूस करना बंद कर देती है, जिससे ड्राइनेस होती है। 3. रोजाना सनस्क्रीन लगाना शुरू कर दें। 4. कभी भी मेकअप अप्लाई किए हुए न सोएं। 5. अगर एक्ने की प्रॉब्लम जॉ लाइन तक पहुंच गई है तो ये हॉरमोन-रिलेटेड प्रॉब्लम है। 30 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. कोलेजेन और इलास्टिक फाइबर्स ब्रेक होने लगते हैं। 2. फाइन लाइंस और रिंकल्स साफ तौर पर दिखने लगते हैं। 3. रोजाना अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना जरूरी हो जाता है। 4. हाइड्रोलिक्सल एसिड वाला क्लेंजर यूज करें। 5. आई-केयर क्रीम्स का यूज करना शुरू कर दें। 40 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. डार्क स्पॉट्स होने से स्किन टोन अनईवेन होने लगती है। 2. रिंकल्स गहरे हो जाते हैं। 3. स्किन वॉल्यूम लूज करने लगती है। 4. सुबह और शाम को जेंटल क्लेंजर का इस्तेमाल करें। 5. एंटी-ऑक्सीडेंट्स वाले सिरम यूज करें, इससे स्किन रिपेयरमेंट में हेल्प मिलेगी। 6. नाइट क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करें। 50 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. आपकी स्किन लाइट और लटकी हुई दिखने लगती है। 2. फैट लॉस की वजह से आपको गहरा और डल लुक मिल सकता है। 3. अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करना बिल्कुल भी न भूलें। 4. अपनी स्किन को क्लीन करने के लिए भी मॉइश्चराइजिंग क्लेंजर का ही यूज करें। 5. मॉइश्चराइजर बेस्ड नाइट क्रीम का ही यूज करें।  

सेहत पर उल्टा असर डालता है केले के साथ ये फूड्स खाना

केला एक बहुत ही हेल्दी फ्रूट माना जाता है और ये आसानी से पच भी जाता है। ये इंस्टेंट एनर्जी देने वाला और हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे कुछ फूड्स के साथ खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। खुद हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि कुछ फूड्स के साथ केला खाने से हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर नेगेटिव असर पड़ता है। इसकी वजह से पेट में गैस, एसिडिटी, एलर्जी के साथ-साथ अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानें कि किन फूड्स को केले के साथ खाने से बचना चाहिए और इसके पीछे का कारण क्या है- दूध आमतौर पर लोग अक्सर केला और दूध साथ में खाते हैं, लेकिन आयुर्वेद की माने तो ऐसा करना हानिकारक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर में टॉक्सिन्स पैदा कर सकता है, जिससे शरीर में कफ, एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे खाने से पेट में भारीपन के साथ-साथ सुस्ती महसूस हो सकती है। दही दही और केला दोनों ही ठंडी तासीर वाले होते हैं। इसलिए इन्हें एक साथ खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर पड़ सकता है और कफ बढ़ सकता है। यह सर्दी-जुकाम और गले की खराश को भी बढ़ावा देता है। तरबूज तरबूज में बहुत ज्यादा पानी होता है, जबकि केले में नेचुरल शुगर और फाइबर। दोनों का कॉम्बिनेशन डाइजेस्टिव सिस्टम में असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे गैस,भारीपन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। आलू आलू और केले दोनों में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। इन्हें एक साथ खाने से डाइजेशन धीमा हो जाता है, जिससे गैस,पेट फूलना और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सिट्रस फ्रूट्स विटामिन-सी से भरपूर एसिडिक फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू और केले दोनों की संरचना अलग-अलग होती है। इसकी वजह से इन्हें साथ में खाने से पेट में एसिडिटी, जलन और अपच जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। मांस और मछली केले को हाई प्रोटीन फूड जैसे मांस या मछली के साथ खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर नेगेटिव असर पड़ता है। यह पेट में भारीपन और सुस्ती का कारण बन सकता है।     केले को अकेले खाएं या हल्के स्नैक्स जैसे ओट्स, अखरोट या अन्य फलों के साथ मिलाएं।     केला खाने के तुरंत बाद भारी भोजन से बचें।     दूध या दही के साथ केला खाना हो, तो इसे स्मूदी के रूप में संतुलित मात्रा में लें।  

गर्मी के मौसम में खरबूजा खाना बेहद फायदेमंद

खरबूजा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जिसे गर्मियों में खाना बहुत फायदेमंद   माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजे के बीज भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं? अक्सर लोग इन बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन इनमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं खरबूजे के बीज खाने के फायदे। पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीज प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ए, सी और ई, मिनरल्स (जैसे मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक और आयरन) और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये सभी तत्व शरीर की फंक्शनिंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं खरबूजे के बीज में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इन बीजों को भूनकर या पीसकर खाने से पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार खरबूजे के बीज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इन्हें खाने से सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। दिल की सेहत के लिए फायदेमंद इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोटैशियम होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। वजन घटाने में सहायक खरबूजे के बीज में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो भूख को कंट्रोल करते हैं। इससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद इन बीजों में मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। साथ ही, इनमें जिंक और प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने में मदद करता है। डायबिटीज में फायदेमंद खरबूजे के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट्स शुगर के अब्जॉर्प्शन को स्लो करते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। एनर्जी बूस्टर इन बीजों में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। थकान और कमजोरी महसूस होने पर इन्हें खाना फायदेमंद हो सकता है। खरबूजे के बीज को डाइट में कैसे शामिल करें?     बीजों को धूप में सुखाकर भून लें और नमक के साथ स्नैक्स की तरह खाएं।     इन्हें पीसकर स्मूदी या दही में मिलाकर लें।     बीजों को पानी में भिगोकर उनका छिलका निकालकर भी खाया जा सकता है।  

UPI के जरिए मार्च महीने में ट्रांजैक्शंस के टूटे सारे रिकॉर्ड, 24.77 लाख करोड़ रुपए का हुआ लेन-देन

नई दिल्ली भारत के डिजिटल पेमेंट रेवोल्यूशन ने एक और नया मील का पत्थर छू लिया है। मार्च 2025 में UPI के जरिए 24.77 लाख करोड़ रुपये के लेन-देन हुए, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। लगातार बढ़ रही है UPI की लोकप्रियता नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, UPI ट्रांजैक्शंस का ग्रोथ रेट जबरदस्त बना हुआ है। पिछले 11 महीनों से हर महीने लेन-देन का कुल मूल्य 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है।     सालाना तुलना: मार्च 2024 की तुलना में इस साल 25% की वृद्धि हुई है।     वॉल्यूम ग्रोथ: लेन-देन की संख्या में 36% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।          मार्च में कुल ट्रांजैक्शंस: 18.3 बिलियन (यानी 1830 करोड़ ट्रांजैक्शंस)। तिमाही प्रदर्शन भी शानदार जनवरी से मार्च 2025 के दौरान UPI ट्रांजैक्शंस की कुल वैल्यू 70.2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी अवधि से 24% ज्यादा है।     दैनिक औसत लेन-देन: ₹79,903 करोड़, जो फरवरी से 1.9% अधिक रहा।     UPI ट्रांजैक्शंस की संख्या: 2.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।     प्रति ट्रांजैक्शन औसत मूल्य: ₹1,353.6, जो दर्शाता है कि लोग अब छोटे लेकिन अधिक फ्रीक्वेंट ट्रांजैक्शंस कर रहे हैं।  UPI की बढ़त जारी रहेगी? UPI की सफलता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत जल्द ही डिजिटल पेमेंट्स के मामले में नया वैश्विक बेंचमार्क सेट कर सकता है। सरकार, NPCI और फिनटेक कंपनियों की लगातार कोशिशों से आने वाले महीनों में यह आंकड़ा और भी ऊंचाई छू सकता है।  

जल्द ही सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं तो अपने भीतर तुरंत उतार लें ये खूबियां

जीवन में हर व्यक्ति सफलता का स्वाद चखना चाहता है। लेकिन इसे हासिल करने का सही रास्ता बहुत कम ही लोगों को पता होता है। कई लोग अपने लक्ष्य के करीब पहुंचकर बीच में ही थककर हार मानकर अपना रास्ता बदलने की गलती कर बैठते हैं। जिसकी वजह से वो सफलता से और दूर हो जाते हैं। अगर आप भी अपने लक्ष्य को हासिल करके जल्द ही सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं तो ये 5 खूबियां अपने भीतर तुरंत उतार लें। अपना फैसला खुद लें अगर आप जीवन में सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो अपने लिए फैसले दूसरों की मदद से नहीं बल्कि खुद के विवेक से लें। अपने जीवन में शामिल दोस्तों और रिश्तेदारों को अहमियत दें लेकिन अपना हर फैसला लेने के लिए उन पर निर्भर न रहें। अपनी जरूरतों को देखते हुए अपने फैसले खुद लेने का प्रयास करें। आत्मविश्वास की ना होने दें कमी सफल जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज, व्यक्ति का खुद पर आत्मविश्वास का होना है। जो व्यक्ति के भीतर जीवन से मिले अनुभवों से पैदा होता है। याद रखें खुद में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए आपके पास जीवन में एक मकसद का होना जरूरी होता है। जिसे पूरा करने के लिए आप पूरे विश्वास के साथ मेहनत करते हैं। हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क भी जरूरी कई बार व्यक्ति दिन रात मेहनत तो करता है लेकिन अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाता है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है गलत दिशा में मेहनत करना। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी को करने के लिए कम समय लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको अपने काम करने के तरीके पर गौर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार सफलता हार्ड वर्क से नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क से भी मिल जाया करती है। अपनी कमियों को भी स्वीकार करें सफल होने के लिए व्यक्ति को अपनी खूबियों के साथ अपनी कमियों की जानकारी भी पूरी होनी चाहिए। अगर आप जीवन में आगे बढ़कर नई उपलब्धियों को हासिल करना चाहते हैं, तो अपनी कमियों का पता करके न सिर्फ उन्हें स्वीकार करें बल्कि उन्हें सुधारने की दिशा में भी काम करें। समय की कीमत समझें जो व्यक्ति अपने जीवन में समय की कदर नहीं करता, उसे सफलता कभी नहीं मिलती है। जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति को समय का पाबंद होना जरूरी होता है।

मूवी ट्रेलर के नाम पर फर्जी वीडियो डालने वाले चैनलों पर Youtube का सख्त एक्‍शन

नई दिल्ली Youtube की तरफ से पॉलिसी को लेकर सख्ती बरती जा रही है। यूट्यूब की तरफ से लगातार इसको लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। अब एक ऐसा ही मूवी ट्रेलर को लेकर कंपनी मुहिम चला रही है। इसी क्रम में कुछ ऐसे चैनल पर कार्रवाई की गई है जो फर्जी वीडियो अपलोड करते हैं। कई चैनल पर मूवी ट्रेलर के नाम पर फर्जी वीडियो अपलोड किया गया था। अब इन वीडियो पर सख्ती बरती गई है और मोनेटाइजेशन तक को बंद कर दिया गया है। मूवी स्टूडियो की तरफ से फेक मूवी ट्रेलर अपलोड करके मनी क्रिएट की जा रही थी। Youtube ने लिया सख्त कदम यूट्यूब ने ऐसे बहुत सारे चैनल पर कार्रवाई की है जो ऐसे वीडियो पब्लिश कर रहे थे। हॉलीवुड स्टूडियो नाम का एक चैनल AI की मदद से वीडियो बना रहा था और फिर इसे मूवी ट्रेलर के नाम से पब्लिश कर रहा था। यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम से Screen Culture (1.4 million subscribers) और KH Studio (685K subscribers) हटा दिया गया है। इन चैनल्स को अब ऐड रेवेन्यू नहीं मिलने वाला है। क्यों लिया गया फैसला ? Youtube की तरफ से बीते कई महीनों से कॉन्टैन्ट पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत चैनल्स के मोनेटाइजेशन पर रोक लगा दी गई है। ये चैनल रिपीट और डुप्लीकेट वीडियो बना रहे थे। यूट्यूब का कहना है कि इसकी वजह से यूजर्स गुमराह हो रहे थे। व्यूज लाने के लिए चैनल्स की तरफ से ऐसा किया जा रहा था। जबकि, यूट्यूब का ये कदम दर्शाता है कि इससे चैनल को वीडियो अपलोड करने से नहीं रोका जाएगा। बस, उसे मिलने वाला रेवेन्यू प्रभावित होगा। AI वीडियो बनाता था एक चैनल Screen Culture की बात करें तो ये चैनल नए वीडियो बनाता था। AI-जनरेटेड फुटेज की मदद से ऐसा किया जाता था। मूवी और ट्रेलर तक भी इसकी मदद से बनाया जाता था। कुछ दिनों पहले, चैनल की तरफ से मूवी और गेम का नया ट्रेलर जारी किया गया था। GTA 6 का इस्तेमाल करके AI-जनरेटेड फुटेज और क्लिप को लिया गया था। KH Studio की बात करें तो ये चैनल अलग वीडियो अपलोड कर रहा था। Fake Movie Trailer चैनल के फाउंडर ने एंड्रॉयड हेडलाइन्स को कहा कि उनके कंटेंट से समाज को कोई नुकसान नहीं हो रहा था। उनका कहना है कि दर्शक पहले ही इसको लेकर जागरूक थे। उन्हें पता था कि ये वीडियो ओरिजनल नहीं हैं। ऐसे में व्यूअर्स को कहीं धोखा नहीं दिया गया है।

मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च

नई दिल्ली मोटोरोला का नया स्‍मार्टफोन motorola edge 60 fusion भारत में लॉन्‍च हो गया है। नए मोटो फ्यूजन फोन में 6.7 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो pOLED पैनल वाला है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 12 जीबी तक रैम दी गई है। 256 जीबी इंटरनल स्‍टाेरेज मिलता है। नया मोटोरोला फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर चलता है। इसमें इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 5500 एमएएच बैटरी, 68 वॉट चार्जिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर से पावर्ड है। और क्‍या खास है motorola edge 60 fusion में, क्‍या है इसकी कीमत, आइए जानते हैं। motorola edge 60 fusion की कीमत motorola edge 60 fusion को तीन कलर्स- पैनटोन स्लिपस्ट्रीम, पैनटोन जेफायर और पैनटोन अमेजोनाइट कलर्स में लाया गया है। इसके 8GB + 256GB मॉडल के दाम 22,999 रुपये हैं। फोन के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 24999 रुपये है। इस फोन की सेल 9 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। मोटोरोला के ऑनलाइन स्‍टोर और प्रमुख रिटेल स्‍टोर्स से भी इसे लिया जा सकेगा। motorola edge 60 fusion पर डिस्‍काउंट motorola edge 60 fusion के साथ लॉन्‍च ऑफर्स भी आए हैं। एक्सिस बैंक और IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 2 हजार रुपये का ऑफ लिया जा सकता है। फ्लिपकार्ट से फोन लेने पर 2 हजार रुपये की एक्‍सचेंज वैल्‍यू दी जा रही है। फोन खरीदने पर रिलायंस जियो की तरफ से 10 हजार रुपये के बेनिफ‍िट दिए जा रहे हैं। motorola edge 60 fusion के प्रमुख फीचर्स motorola edge 60 fusion में 6.7 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 2712 x 1220 पिक्‍सल्‍स है। यह एक OLED डिस्‍प्‍ले है। HDR10+ और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट डिस्‍प्‍ले में मिलता है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7आई का प्रोटेक्‍शन दिया गया है और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। मीडियाटेक का प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम motorola edge 60 fusion में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12 जीबी तक रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी तक मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड लगाकर और बढ़ाया जा सकता है। नया मोटोरोला फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। फोन में डुअल सिम स्‍लॉट दिया गया है। एसडी कार्ड का स्‍लॉट अलग से मिलता है।

Realme मार्केट में उतारने जा रहा Narzo 80 Pro 5G, Narzo 80x 5G

नई दिल्ली Realme की तरफ से नए स्मार्टफोन्स को मार्केट में उतारा जा सकता है। नार्जो सीरीज का इंतजार कर रहे यूजर्स को थोड़ी राहत मिलने वाली है। क्योंकि नई नार्जो सीरीज 9 अप्रैल 2025 को दस्तक देने वाली है। इन स्मार्टफोन सीरीज में Realme Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G होंगे, जो Realme Narzo 70 Pro और Narzo 70x के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। कंपनी ने 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि की है। Realme Narzo सीरीज को 9 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे (IST) लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत 20 हजार रुपए से कम होने वाली है। साथ ही इन्हें अमेजन से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। Realme Narzo 80 Pro 5G की कीमत 20,000 से कम हो सकती है। वहीं, Realme Narzo 80x 5G की कीमत 13,000 रुपए से कम हो सकती है। प्रोसेसर और बैटरी की बात करें तो Narzo 80x 5G में MediaTek Dimensity 6400 SoC, Narzo 80 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7400 SoC मिलने वाला है। बैटरी बैकअप भी अच्छा मिल रहा बैटरी बैकअप का भी कंपनी की तरफ से पूरा ध्यान रखा गया है। फोन में 6000 mAh बैटरी दी जाती है। साथ ही Narzo 80 Pro 5G में 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जबकि Narzo 80x 5G में 45W फास्ट चार्जिंग दी जाती है। Narzo 80 Pro 5G में 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। साथ ही इसमें BGMI के लिए 90fps सपोर्ट दिया जा सकता है। Realme Narzo सीरीज डिमांड में रहती है। क्योंकि फोन का डिजाइन काफी अच्छा दिया जाता है। साथ ही खास बात है कि इसकी कीमत काफी कम होती है। यानी कम बजट में आपको सभी फीचर्स मिलने वाले हैं। Realme P3 सीरीज पर सेल Realme P3 सीरीज की बात करें तो इसकी सेल की शुरुआत हो गई है। यूजर्स को पहली सेल के दौरान अच्छा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस सीरीज में realme P3 Ultra 5G, realme P3 Pro 5G, realme P3 5G और realme P3x 5G को लाया गया है। पहली सेल में स्मार्टफोन्स पर यूजर्स को 4 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सीरीज के बेस वैरिएंट की शुरुआत 19,999 रुपए से शुरू होती है। इसके बाद आने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत अलग-अलग होती है। EMI ऑप्शन भी यूजर्स को दिया जा रहा है।

अब फ्री में बना सकेंगे Ghibli इमेज, CEO Sam Altman ने किया बड़ा ऐलान

ChatGPT मेकर OpenAI ने बीते सप्ताह GPT 4o इमेज मेकर टूल को इंट्रोड्यूस किया था और लॉन्चिंग के दूसरे दिन ही यह वायरल हो गया. अब OpenAI के CEO Sam Altman ने इसको लेकर पोस्ट किया है और बताया है कि यह सभी के लिए फ्री होगा. बताते चलें कि Ghibli इमेज जनरेटिव की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर इस इमेज को तैयार करने को लेकर प्रोम्प्ट की बाढ़ सी आ गई है. इसकी वजह से ChatGPT के सर्वर पर भी दबाव पड़ा. इसके बाद Sam Altman ने रविवार को पोस्ट करके बताया था कि यूजर्स को थोड़ा स्लो हो जाना चाहिए ताकि उनकी टीम भी नींद ले सके. X प्लेटफॉर्म पर Sam Altman ने पोस्ट करके बताया, Chatgpt Image Gen अब सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध हो गया है. Ghibli क्या है ? Ghibli स्टाइल फोटो में पेंटिंग जैसी सॉफ्ट कलर टोन, डिटेलिंग और मैजिकल थीम यूज होती है, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगती है. अब OpenAI के न्यू टूल की मदद से इस स्पेशल आर्ट स्टाइल को आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है. फ्री में ऐसे तैयार करें इमेज ChatGPT Plus के साथ इस सर्विस को लॉन्च किया था और अब यह फ्री में भी सर्विस मिल रही है. यहां आपको इसका पूरा तरीका बताने जा रहे हैं.     इसके लिए ChatGPT वेबसाइट या App को ओपेन करें. यहां आपको चैटबॉक्स के अंदर Plus का आइकन मिलेगा.      ‘+’ sign  पर क्लिक करके आप फोटो को अपलोड कर सकते हैं. इसके बाद यूजर्स को प्रोम्प्ट देना होगा.     फोटो एक बार प्रोम्प्ट बॉक्स में आने का बाद उसमें Ghiblify this या turn this image in Studio Ghibli theme लिख दें.     इसके बाद कुछ समय का इंतजार करना होगा. फिर वहां आपको रिजल्ट के रूप में Ghibli फॉर्मेट में फोटो नजर आने लगेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.     इस इमेज को डाउनलोड करने के बाद उसे सोशल मीडिया या फिर प्रोफाइल पिक्चर के रूप में लगा सकते हैं. Ghibli से जापान से क्या कनेक्शन है?   Ghibli स्टाइल फोटो की शुरुआत, असल में जापान की एक मशहूर एनीमेशन कंपनी से हुई है. इस कंपनी को हयाओ मियाजाकी ने तैयार किया था. यह स्टूडियो Spirited Away, My Neighbor Totoro और Kiki’s Delivery Service जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है.  

शरीर को मजबूत बनाने के लिए रोज करें 20 पुश-अप्स

अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, लेकिन जिम जाने या भारी-भरकम एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता, तो Push-Ups आपके लिए बेस्ट एक्सरसाइज हो सकती है। सिर्फ 20 पुश-अप्स रोज करने से शरीर में कई बड़े बदलाव आने लगते हैं। यह एक्सरसाइज न सिर्फ आपके शरीर को मजबूत बनाती है, बल्कि स्टैमिना, मसल्स और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे करने के लिए किसी महंगे टूल्स या ज्यादा समय की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप एक महीने तक रोज सुबह 20 पुश-अप्स करने की आदत डाल लें, तो आपको पहले हफ्ते से ही 5 गजब बदलाव दिखने लगेंगे। आइए जानते हैं वे कौन से बदलाव हैं जो आपके शरीर में आएंगे। मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती रोजाना पुश-अप्स करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, खासतौर पर छाती, कंधे, पीठ और बाजुओं की ताकत बढ़ती है। जब आप नियमित रूप से 20 पुश-अप्स करते हैं, तो शरीर को धीरे-धीरे ज्यादा ताकतवर बनने की आदत पड़ जाती है। इससे आपकी एनर्जी और स्टैमिना भी बढ़ता है, जिससे दिनभर आप ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। शेप में आएगी बॉडी अगर आप चाहते हैं कि बिना जिम जाए आपका शरीर फिट और टोन्ड दिखे, तो पुश-अप्स आपके लिए बेस्ट एक्सरसाइज है। यह छाती, कंधे, ट्राइसेप्स, बाइसेप्स और कोर मसल्स को टोन करने में मदद करता है। कैसे होता है असर?     पहले हफ्ते से ही आपकी बाजुओं और छाती में कसावट महसूस होगी।     धीरे-धीरे आपकी मसल्स उभरने लगेंगी और शरीर ज्यादा अट्रैक्टिव दिखेगा।     जिन लोगों की बाहें या छाती ढीली पड़ रही हो, उनके लिए यह एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। पेट की चर्बी होगी कम अगर आपका पेट निकला हुआ है और आप उसे कम करना चाहते हैं, तो पुश-अप्स इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। यह एक फुल बॉडी वर्कआउट की तरह काम करता है, जिससे पेट, कंधे, कमर और बाहों की चर्बी तेजी से घटती है। कैसे मिलेगी मदद?     पुश-अप्स करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।     अगर इसे सही डाइट और हल्की कार्डियो एक्सरसाइज के साथ जोड़ा जाए, तो यह वजन कम करने में काफी असरदार साबित हो सकता है।     कुछ ही दिनों में आपके शरीर का शेप बेहतर दिखने लगेगा। पीठ को मिलेगी मजबूती अगर आपको अक्सर कमर दर्द या शरीर में कमजोरी महसूस होती है, तो पुश-अप्स करने से यह समस्या दूर हो सकती है। यह आपकी रीढ़ की हड्डी (Spine) और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर का संतुलन बेहतर होता है और कमर दर्द की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। पहले हफ्ते में क्या बदलाव दिखेंगे?     बैठने और खड़े होने की पोश्चर सुधरने लगेगा।     झुककर बैठने या खड़े होने की बुरी आदतें कम होंगी।     बैकपेन की समस्या धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। हार्ट हेल्थ होगी बेहतर पुश-अप्स न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि यह आपके दिल को भी सेहतमंद बनाए रखते हैं। जब आप पुश-अप्स करते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हार्ट को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है और यह मजबूत बनता है। साथ ही, यह तनाव और चिंता को भी कम करने में मदद करता है।     पुश-अप्स करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो आपको खुश और एनर्जेटिक बनाए रखता है।     यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।     अगर दिन की शुरुआत पुश-अप्स से की जाए, तो पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। रोज कैसे करें 20 पुश-अप्स? अगर आपको पुश-अप्स करने की हैबिट नहीं हैं, तो शुरुआत में मुश्किल हो सकती है, लेकिन चिंता न करें, धीरे-धीरे आदत डालने से यह आसान हो जाएगा।     धीरे-धीरे बढ़ाएं नंबर: पहले दिन 5-10 पुश-अप्स से शुरुआत करें, फिर हर दिन 1-2 बढ़ाते जाएं।     सही टेक्नीक अपनाएं: पुश-अप्स करते समय शरीर को सीधा रखें और बाजुओं को 90 डिग्री के एंगल पर मोड़ें।     सांस लेने का सही तरीका अपनाएं: नीचे जाते समय सांस अंदर लें और ऊपर आते समय सांस छोड़ें।     ब्रेक लें: अगर सीधे 20 पुश-अप्स करना मुश्किल लगे, तो 10-10 के 2 सेट में करें।     कंसिस्टेंसी रखें: रिजल्ट पाने के लिए इसे रोज करना जरूरी है।  

इन 6 आदतों को बनाएं अपनी डेली लाइफ का हिस्सा, मिलेगी सफलता

हर इंसान अपने करियर में सफल होना चाहता है। खुश रहना चाहता है और अपने सारे लक्ष्यों को पूरा करना चाहता है। लेकिन अपने लक्ष्यों को पाने का रास्ता कहां से शुरू होगा। इसके बारे में नहीं जानता। अगर आपको लाइफ में सक्सेज, हैप्पीनेस चाहिए। तो सबसे पहले इन 6 आदतों को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं। ये आपको आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन करेंगे। खुद का आंकलन करें सबसे पहले अपना आंकलन करें। खुद के विचारों, भावनाओं और अनुभवों की मदद से सीखें और पर्सनल ग्रोथ करें। जब आप अपने एक्सपीरिएंस से सीखते हैं तो दिमाग में अपने लक्ष्यों के प्रति ज्यादा क्लियर हो जाते हैं। आपको अपनी कमियों और खूबियों के बारे में पता चलता है। इसके साथ ही आप उन कमियों को दूर करने की कोशिश में लग जाएं। किताबें पढ़ें किताबें पढ़ना अच्छी हैबिट के साथ ही पर्सनल ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। सेल्फ हेल्प, मोटिवेशन, गाइडेंस से जुड़ी बुक्स पढ़ें या फिर कोई नॉवेल। डेली रूटीन में बुक्स पढ़ने से स्ट्रेस कम होता है बल्कि आपकी नॉलेज भी दिन पर दिन ज्यादा होती जाती है। बुक रीडिंग की आदत आपके पर्सनल ग्रोथ में मदद करती है। भगवान को धन्यवाद देना ना भूलें प्रैक्टिस ग्रैटीट्यूड मतलब जो कुछ भी आपके पास अभी है। उसके लिए भगवान को थैंक्स कहना ना भूलें। जब आप अपने आसपास की अच्छी चीजों पर फोकस करते हैं तो माइंड में पॉजिटिव वाइब्स बनती है और आप खुश रहते हैं। ऐसा करने से स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्या भी खत्म होने लगती है। मेडिटेशन करें मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से ना केवल फिजिकल हेल्थ अच्छी होती है। बल्कि ये मेंटल हेल्थ पर भी असर डालती है। साथ ही आपकी मेमोरी और ब्रेन पावर बूस्ट होती है। जिससे आपकी समझने की क्षमता भी बढ़ती है। लक्ष्य तय करें और टाइम मैनेजमेंट इन सारी आदतों को अपनाने के बाद आप अपने लक्ष्यों को जब सेट करते हैं तो उन्हें पूरा करना आसान होता है। साथ ही अपने गोल्स को पूरा करने के लिए टाइम मैनेजमेंट करें। हॉबी जरूर पूरी करें अपने गोल्स को पूरा करने के बीच खुद के लिए टाइम निकालें और अपनी हॉबी को पूरा करें। इससे आपको खुशी मिलती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet