LATEST NEWS

दुनियाभर में सोशल मीडिया पर छाया घिबली आर्ट

दुनियाभर में सोशल मीडिया पर इस वक्त जो एक चीज हर प्रोफाइल पर दिख रही है, वह है घिबली आर्ट। एक्स से लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक तक लोग लगातार एआई के जरिए अपनी और सेलिब्रिटीज की कार्टून नुमा तस्वीरों को देखते और इनका इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इन सबके बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पहुंच और इसके खतरों को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई है। दरअसल, जापान की कॉमिक बुक्स और कार्टून शो के लिए इस्तेमाल होने वाली जिस घिबली आर्ट को बनाने में एक जमाने में कई दिनों से लेकर महीनों का समय लग जाता था, अब एआई ने उन्हें कुछ ही सेकंड्स या मिनट्स में बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर यह घिबली आर्ट है क्या? इसकी शुरुआत कहां से हुई? चैटजीपीटी ने इसे वायरल ट्रेंड कैसे बनाया? कौन-कौन इस फीचर का इस्तेमाल कर सकता है? जापान के एक स्टूडियो की आर्ट को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बार-बार बनाना कानूनी हद तक कितना सही है? घिबली की शुरुआत करने वाले कलाकारों का इस पर क्या कहना है? और इस आर्ट को लेकर एआई की पहुंच के बारे में क्या चर्चाएं हैं? लोगों को इतनी पसंद क्यों आ रही घिबली स्टाइल तस्वीरें? घिबली तस्वीरों की खास बात यह है कि इसके कैरेक्टर हाथ से बनाए जाते थे। इनमें हमेशा हल्के पेस्टल रंगों का इस्तेमाल होता था और इन्हें तड़क भड़क से दूर ही दिखाया गया। घिबली आर्ट के विश्लेषकों का कहना है कि घिबली की सादगी और शांति ही लोगों को अपनी ओर खींचती है। ऐसे में कुछ ही वर्षों के अंदर इस स्टूडियो ने करोड़ों लोगों को अपना फैन बना लिया है। चैटजीपीटी ने इसे वायरल ट्रेंड कैसे बनाया? चैटजीपीटी ने बीते मंगलवार को अपना बिल्ट-इन इमेज जेनरेशन फीचर शुरू किया। ओपनएआई के जीपीटी-4o टूल ने एआई चैटबॉट को घिबली स्टाइल की तस्वीरें प्रॉसेस करने के फीचर से जोड़ दिया। नतीजा यह रहा कि एआई ने ऐसी फोटोज बनाना शुरू कर दिया, जो कि जापानी एनिमेटर हयाओ मियाजाकी की हाथ से बनाई हुई आर्ट जैसी ही लगती थीं। इसके चलते बुधवार तक घिबली इमेज पूरी दुनिया में वायरल होना शुरू हो गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि यूजर्स के निर्देशों और उसके आधार पर तस्वीरों को घिबली स्टाइल में तैयार करने की चैटजीपीटी की क्षमता ने इसे बाकी चैटबॉट से अलग खड़ा कर दिया। जहां मेटा एआई और एक्स का ग्रोक अभी भी घिबली स्टाइल तस्वीरों में मियाजाकी की तस्वीरों जैसी डिटेल्स नहीं ला पाए हैं, वहीं चैटजीपीटी का यह स्पेशल फीचर देखते ही देखते वायरल हो रहा है। प्रोफाइल फोटोज से लेकर बॉलीवुड फिल्म और बहुत कुछ, सब घिबली में बदला? घिबली आर्ट लोगों को किस कदर पसंद आई हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया में बॉलीवुड फिल्मों से लेकर सेलिब्रिटीज, लोगों की अपनी प्रोफाइल पिक्चर्स, निजी यादों की तस्वीरों से लेकर खेल के दृश्यों तक सब कुछ घिबली के अंदाज में बदल चुका है। 2024 के पेरिस ओलंपिक से लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क तक, सबसे घिबली स्वरूप दुनिया में आ चुके हैं। घिबली बनाने के लिए चैटजीपीटी पर अभी भी होड़ मची है। कुछ यूजर्स ने पहले एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया था कि घिबली वर्जन इमेज चैटजीपीटी के प्रीमियम वर्जन में बनाया जा सकता है। हालांकि, बाद में कई यूजर्स ने पाया कि यह फ्री वर्जन में काम कर रहा है। इसके बाद चैटजीपीटी यूजर्स के बीच तस्वीरों को घिबली में बदलने की होड़ लग गई। इसी बीच सैम अल्टमैन ने X पर ट्वीट कर बताया कि उनके जीपीयू ‘पिघल’ रहे हैं। दरअसल, चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट कमांड से तस्वीरों को क्रिएट करने के लिए ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट, यानी GPU का इस्तेमाल करते हैं। ट्रेंड के बढ़ने से इनके GPU में दबाव बढ़ता है और ये ओवरहीट होने लगते हैं, जिससे प्रोसेसिंग धीमी हो जाती है। ऐसे में GPU को नुकसान से बचाने के लिए कुछ प्रोसेसिंग को रोकना या सीमित करना पड़ता है। सैम अल्टमैन ने पोस्टा किया- “यह देखना बहुत मजेदार है कि लोग चैटजीपीटी की बनाई तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। लेकिन हमारे जीपीयू पिघल रहे हैं। हम इसे और अधिक कुशल बनाने पर काम करते हुए अस्थायी रूप से कुछ दर सीमाएं लागू करने जा रहे हैं। उम्मीद है कि इसमें ज़्यादा समय नहीं लगेगा! चैटजीपीटी फ्री टियर को जल्द ही प्रतिदिन 3 जनरेशन मिलेंगी।” हालांकि, उनके इस पोस्ट पर शायद ही किसी का ध्यान गया हो, क्योंकि शनिवार-रविवार को चैटजीपीटी पर घिबली बनाने वालों की इतनी संख्या जुड़ी कि प्लेटफॉर्म क्रैश कर गया। इसके बाद ऑल्टमैन ने पोस्ट कर कहा कि क्या आप सब प्लीज इमेज जनरेट करना थोड़ा कम कर सकते हैं? हमारी टीम को नींद चाहिए! कैसे बना सकते हैं घिबली इमेज? चैटजीपीटी अपने लेटेस्ट मॉडल GPT-4o का इस्तेमाल कर रहा है। घिबली इमेज जनरेशन इसी मॉडल से संभव हो पाया है। इसका सबसे रोचक पहलू यह है कि यह Studio Ghibli की प्रसिद्ध कार्टून शैली को बखूबी दोहरा सकता है। आप भी आसानी के घिबली इमेज जनरेट कर सकते हैं…  घिबली वायरल हुई तो इसके कॉपीराइट से जुड़ा मसला क्या है? जैसे-जैसे घिबली तस्वीरें दुनिया में वायरल हुई हैं। वैसे ही इसे लेकर विवाद की भी शुरुआत हुई है। सबसे बड़ा विवाद है एआई की पहुंच को लेकर। दरअसल, सोशल मीडिया पर विवाद है कि कैसे एआई कलाकारों के रचनात्मक कार्यों को कुछ ही क्षणों में कॉपी कर लेता है। वह भी इसके लिए उन्हें जरूरी श्रेय और आर्थिक मुआवजा दिए बिना। चैटजीपीटी पर घिबली आर्ट बनाने को लेकर कॉपीराइट का विवाद इन्हीं चर्चाओं के बाद शुरू हुआ है। खुद चैटजीपीटी ने भी प्रीमियम सेवा का इस्तेमाल न करने वाले कई यूजर्स को यह संदेश दिया कि वह कॉपीराइट के अंतर्गत आने वाले एनिमेशन स्टूडियो की तरह की तस्वीरें नहीं बना सकता, क्योंकि उसकी आर्ट स्टाइल सुरक्षा मानकों में आती है। इसके बावजूद कुछ ही घंटों बाद चैटजीपीटी पर लोगों ने फिर से घिबली तस्वीरें बनाना जारी रखा। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि ओपनएआई जो कर रहा है, वह न तो कानूनी तौर पर सही है और न … Read more

लाइफस्टाइल- गर्मियों में फायदेमंद गन्ने का जूस: लू से बचाए, शरीर को रखे हाइड्रेटेड, डाइटीशियन से जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए

Lifestyle:Sugarcane juice is beneficial in summers: Protects from heat wave, keeps the body hydrated, know from dietician who should not drink it हेल्थ डेस्क: आपने गर्मी के मौसम में अपने आसपास गन्ने का जूस बिकते जरूर देखा होगा। तेज धूप और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए लोग इसे खूब पीते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को हाइड्रेट के साथ-साथ एनर्जेटिक भी रखता है। इसके अलावा गन्ने का रस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में भी मददगार है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। फार्माकोग्नॉसी जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, गन्ने के जूस के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। आयुर्वेद और यूनानी पद्धति में पीलिया व यूरिन संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए गन्ने का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसमें विटामिन और मिनरल्स का खजाना होता है। गन्ना अनुसंधान केंद्र की एक स्टडी के मुताबिक, इसके जूस में हाई पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो पावरफुल फाइटोन्यूट्रिएंट्स हैं। गन्ने के जूस में बैड कोलेस्ट्रॉल से लड़ने की क्षमता होती है। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है। इसलिए, आज जरूरत की खबर में गन्ने का जूस पीने के फायदों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- क्या इसे ज्यादा पीने के कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं? किन लोगों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ सवाल- गन्ने में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? जवाब- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, गन्ने में 70-75% पानी, 13-15% सुक्रोज (नेचुरल शुगर) और 10-15% फाइबर होता है। हालांकि गन्ने का जूस निकालने की प्रक्रिया में फाइबर लगभग खत्म हो जाता है। नीचे दिए ग्राफिक में 250ml जूस की न्यूट्रिशनल वैल्यू जानिए- सवाल- गन्ने का जूस सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है? जवाब- गन्ने के जूस में मौजूद विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स व फेनोलिक जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। ये एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर, फाइबर और इनवर्टेज जैसे एंजाइम होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। गन्ना सुक्रोज और ग्लूकोज जैसे कार्बोहाइड्रेट का एक नेचुरल सोर्स है, जो इंस्टेंट एनर्जी देता है। गन्ने के डाइयूरेटिक गुण यूरिन के जरिए शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार हैं। गन्ने में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। ये उम्र बढ़ने के संकेतों जैसे झुर्रियां, महीन रेखाएं और स्किन के दाग-धब्बे को कम करते हैं। वहीं पॉलीफेनोल और पोटेशियम जैसे कंपाउंड कार्डियो प्रोटेक्टिव होते हैं। गन्ने के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आर्टरीज की सूजन और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। इसका जूस शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट को भी बैलेंस करता है। इस तरह ये हमें गर्मी में हीट स्ट्रोक के खतरे से बचाता है। नीचे दिए ग्राफिक से गन्ने का जूस पीने के कुछ फायदे समझिए- सवाल- गन्ना या गन्ने का जूस क्या ज्यादा फायदेमंद है? जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि चाहे गन्ने की बाइट चबाएं या उसका जूस पिएं दोनों ही फायदेमंद है। हालांकि गन्ने में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए जूस पीने से ज्यादा इसे चबाना बेहतर है। सवाल- क्या गन्ने में बर्फ डालकर पीना सेहत के लिए अच्छा है? जवाब- बर्फ डालने से गन्ने का रस ठंडा हो जाता है, जिससे गर्मी में ताजगी मिलती है। ठंडा गन्ने का जूस पीने से गर्मी से तुरंत राहत मिलती है। लेकिन कुछ लोगों को इससे सर्दी-जुकाम, खांसी या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बहुत ज्यादा बर्फ वाला गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए। सवाल- गन्ने का जूस पीने का सही तरीका क्या है? जवाब- गन्ने का जूस निकालने के तुरंत बाद पीना सबसे अच्छा होता है। बासी गन्ने के जूस में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। गन्ने का जूस हमेशा किसी साफ और स्वच्छ दुकान से ही पिएं। जिस मशीन से जूस निकाला जा रहा है, वह साफ-सुथरी होनी चाहिए। गन्ने का जूस पीने का सबसे अच्छा समय दोपहर से पहले का होता है। खाली पेट गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी हो सकती है। गन्ने के जूस में थोड़ा सा काला नमक और नींबू का जूस और पुदीना मिलाकर पीने से इसका स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाता है। सवाल- क्या गन्ने का जूस किडनी स्टोन में फायदेमंद है? जवाब- गन्ने का जूस किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें ऑक्सालेट कम होता है। जो शरीर में पथरी बनने से रोकने में मदद कर सकता है। इसके डाइयूरेटिक गुण टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और नए स्टोन्स के प्रोडक्शन को रोकने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा गन्ने के जूस में पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई अन्य ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। गन्ने का रस शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे किडनी में पथरी बनने की संभावना कम हो जाती है। सवाल- क्या डायबिटिक लोग गन्ने का जूस पी सकते हैं? जवाब- डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। इसलिए डायबिटिक लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए। सवाल- एक दिन में कितना गन्ने का जूस पीना सुरक्षित है? जवाब- एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में एक गिलास गन्ने का जूस पी सकता है। इससे ज्यादा पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सवाल- क्या गन्ने का जूस पीने के कोई साइड इफेक्ट भी हैं? जवाब- गन्ने का जूस पीना आमतौर पर सुरक्षित होता है। हालांकि इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है। साथ ही ब्लड शुगर हाई हो सकता है। इसके अलावा दांत खराब हो सकते हैं और पाचन … Read more

बालों के लिए मेथी का पानी किसी वरदान से कम नहीं

मेथी में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, आयरन, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत, घने और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि बालों में मेथी का पानी लगाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। बालों का झड़ना कम करता है मेथी में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने वाले गुण होते हैं, जो बालों के गिरने की समस्या को कम करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों का टूटना और झड़ना कम होता है। डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से राहत मेथी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाते हैं। यह डैंड्रफ, खुजली और ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से मेथी का पानी लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाता है मेथी के बीजों में लेसिथिन पाया जाता है, जो बालों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे नए बाल तेजी से उगते हैं। बालों को प्राकृतिक चमक देता है मेथी का पानी बालों को डीप कंडीशनिंग करता है, जिससे वे मुलायम, चमकदार और घने हो जाते हैं। यह बालों की रूखापन और फ्रिजीनेस को भी कम करता है। सफेद बालों की समस्या को रोकता है मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो समय से पहले बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह बालों के नेचुरल कलर को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है मेथी का पानी स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है, जिससे ड्राईनेस और खुजली की समस्या दूर होती है। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाता है। बालों के लिए मेथी का पानी कैसे बनाएं? सामग्री:     2-3 चम्मच मेथी दाना     1 कप पानी विधि:     मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें।     सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और पानी छान लें।     इस पानी को स्कैल्प और बालों में लगाकर 30-40 मिनट तक रखें।     हल्के शैम्पू से बाल धो लें।  

छोटी-सी लौंग आपके बढ़ते वजन को कर सकती है कम

अगर आप पेट की निकली हुई चर्बी से परेशान हैं और घंटों एक्सरसाइज करने के बाद भी कोई खास फर्क नहीं दिख रहा है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। आपके किचन में मौजूद छोटी-सी लौंग आपके बढ़ते वजन को काबू में कर सकती है। जी हां, लौंग सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। यह एक बेहतरीन मेटाबॉलिज्म बूस्टर है, जो शरीर की चर्बी तेजी से कम करने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर फैट बर्निंग के प्रोसेस को तेज कर देते हैं। अगर आप बिना किसी स्ट्रिक्ट डाइट प्लान और घंटों वर्कआउट किए वजन घटाना चाहते हैं, तो लौंग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, तभी आपको इसका पूरा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं लौंग के 5 सबसे असरदार तरीके, जो आपकी जिद्दी चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद कर सकते हैं। लौंग की चाय अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी और एनर्जी से भरपूर तरीके से करना चाहते हैं, तो लौंग की चाय आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। यह न केवल शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करती है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखती है। कैसे बनाएं लौंग की चाय?     2-3 लौंग को हल्का सा भून लें, ताकि इसका स्वाद और पोषण गुण बढ़ जाएं।     1 कप पानी में इन्हें डालकर 5 मिनट तक उबालें।     आप इसमें थोड़ा-सा शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।     इसे रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। लौंग की चाय शरीर की चर्बी गलाने के साथ-साथ इम्युनिटी भी मजबूत करती है। शहद और लौंग का पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालना और मेटाबॉलिज्म को तेज करना वजन घटाने का सबसे जरूरी प्रोसेस होता है। लौंग और शहद का मिश्रण इन दोनों कामों में जबरदस्त तरीके से मदद करता है। कैसे बनाएं यह डिटॉक्स ड्रिंक?     रात में 2-3 लौंग को पानी में भिगोकर रख दें।     सुबह उस पानी को हल्का गुनगुना करें और उसमें 1 चम्मच शहद मिला लें।     इसे खाली पेट पिएं। यह मिश्रण शरीर को डीटॉक्स करने में मदद करता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है। लौंग और दालचीनी दालचीनी और लौंग दोनों ही शक्तिशाली वेट लॉस एजेंट माने जाते हैं। इन दोनों का सही तरीके से सेवन करने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट तेजी से कम होने लगता है। कैसे करें इस्तेमाल?     2 लौंग और 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी को रातभर पानी में भिगो दें।     सुबह इस पानी को उबालें और हल्का गुनगुना करके पिएं। इस ड्रिंक को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और भूख कम लगती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। लौंग और नींबू अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन जल्दी से कम हो, तो लौंग और नींबू का कॉम्बिनेशन आजमाइए। यह न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को अंदर से साफ भी करता है। कैसे करें इस्तेमाल?     लौंग की चाय में नींबू का रस मिलाकर पिएं।     आप चाहें तो लौंग को पीसकर गुनगुने नींबू पानी में भी मिला सकते हैं और इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर से एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद करता है और इसे लौंग के साथ लेने से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। कच्ची लौंग चबाएं अगर आपको किसी ड्रिंक या चाय को बनाने में समय नहीं मिलता, तो आप सीधे लौंग चबाकर भी इसका फायदा उठा सकते हैं। कैसे करें?     हर दिन सुबह 1-2 लौंग चबाएं।     इसके बाद हल्का गुनगुना पानी पिएं। लौंग चबाने से न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी तेजी से बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। कई वजहों से फायदेमंद है लौंग     पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है – लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन को सही रखने में मदद करते हैं।     इंफ्लेमेशन को कम करती है – शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) वजन बढ़ाने की बड़ी वजह हो सकती है, जिसे लौंग कम करने में मदद करती है।     ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है – अगर आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा, तो वजन घटाना आसान हो जाएगा।     भूख को कम करती है – लौंग के सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे बार-बार खाने की आदत कम हो जाती है।  

लाइफ में सक्सेस पाने के लिए कुछ खास टिप्स

लाइफ में सफल होने के लिए सभी मेहनत करते हैं। बहुत सारे लोग सक्सेज टिप्स भी देते हैं। लेकिन इन टिप्स के अलावा कुछ ऐसे लाइफ लेसन हैं जिन्हें कोई नहीं बताता। ये केवल खुद के एक्सपीरिएंस से ही मिलते हैं। ऐसे ही कुछ खास लाइफ लेसन हैं जो आपको सफलता पाने में मदद करेंगे। इन सक्सेज टिप्स को हमेशा याद रखें और अपने गोल्स को पाने की कोशिश करें। अपनी वैल्यू बनाएं हमेशा खुद को यूजफुल बनाने की कोशिश करें। ऐसे काम करें जिससे आप कुछ नया सीखे, बनाएं जिसकी जरूरत दूसरों को हो। खुद में किसी स्किल को डेवलप करें। सफलता पाने का ये सबसे बढ़िया रास्ता है। विचारों को पॉजिटिव रखें आपके विचार किसी बूमरैंग की तरह हैं। जो आप सोचते हैं वहीं लौटकर आपके पास भी आता है। मतलब जैसा आप अपने बारे में या दूसरों के बारे में सोचेंगे वैसा ही दूसरे भी सोचेंगे। इसलिए हमेशा पॉजिटिव बातों को भी दिमाग में लाने की कोशिश करें। बोलने के तरीके पर ध्यान दें पॉवर ऑफ स्पीच, खुद के बोलने पर खास ध्यान दें। आपकी बोली आपको जीता भी सकती है और हार भी दिला सकती है। इसलिए हमेशा सौम्य और अच्छा बोलने की कोशिश करें। स्मॉल स्टेप लें लाइफ में, करियर में या फिर किसी भी रिश्ते में छोटे कदम उठाने से ना झिझकें। पहला छोटा स्टेप ही सक्सेस के रास्ते पर ले जाएगा। इसलिए अगर करियर बनाना है तो किसी छोटी चीज से भी शुरुआत की जा सकती है। अपने दिमाग पर कंट्रोल रखें अगर आप अपने दिमाग, निगेटिविटी पर कंट्रोल रखते हैं तो सक्सेस होने से कोई नहीं रोक सकता। संदेह और नकारात्मकता पर काबू रखें और दिमाग की बातों को सुनने की बजाय आगे बढ़ने पर यकीन रखें। रेपुटेशन बनाएं अच्छी रेपुटेशन अच्छे कैरेक्टर से आती है। जो कई बार पैसे से भी ज्यादा कीमती होती है। इसलिए अपने सम्मान पर काम जरूर करें।

खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है अदरक

भारतीय घरों में चाय की दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। ब‍िना अदरक की चाय का स्‍वाद तो समझ ही नहीं आता है। अदरक स‍िर्फ चाय का स्‍वाद नहीं बढ़ाती बल्कि सब्‍ज‍ियों में भी दोगुना स्‍वाद बढ़ा देती है। हालांक‍ि इन सबसे हटकर बात करें तो अदरक खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता  है। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की रंगत सुधारने से लेकर स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी दूर करने में फायदेमंद माने जाते हैं। स्किन पर अदरक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। गर्मियों में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऑयली फेस, मुंहासे, जलन और रैशेज की समस्‍या आम होती है। इस मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप नैचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना चाहती हैं तो अदरक इसमें आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं क‍ि अदरक कैसे आपकी त्‍वचा की रंगत न‍िखारता है- त्‍वचा को करे डि‍टॉक्स गर्मियों में धूल, पसीने और प्रदूषण के कारण त्वचा पर गंदगी जम जाती है। अदरक का सेवन करने या इसका फेस पैक लगाने से स्किन डि‍टॉक्स होती है और अंदर से साफ रहती है। मुंहासों और इंफेक्शन से बचाए गर्मियों में चेहरे पर पसीना और गंदगी जमा हो जाती है। इससे मुंहासे और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करके पिंपल्स और रैशेज को कम करते हैं। त्‍वचा की रंगत न‍िखारे त्‍वचा की रंगत बढ़ाने के ल‍िए अदरक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण आपकी स्किन पर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है। ऐसे में खुद-ब-खुद स्‍क‍िन पर नेचुरल ग्‍लो आ जाता है। टैनिंग कम करे गर्मियों में च‍िलच‍िलाती धूप से स्किन टैन हो जाती है। अदरक में स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं, जो टैनिंग को कम करके चेहरे की रंगत निखारते हैं। हालांक‍ि गर्मी में सीम‍ित मात्रा में ही अदरक का सेवन करना चाह‍िए क्‍योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अध‍िक सेवन आपको फायदे के बजाय नुकासान पहुंचा सकता है। कैसे करें अदरक का इस्‍तेमाल?     अदरक और गुलाब जल का टोनर बनाकर इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है। ये स्‍क‍िन को ठंडक प्रदान करता है।     अदरक और एलोवेरा फेस पैक बनाकर भी स्‍क‍िन लगाया जा सकता है। ये हफ्ते में एक बार ट्राई कर सकते हैं।     गर्मी में शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अदरक वाली डिटॉक्स ड्रिंक फायदेमंद हो सकती है।  

Apple MacBook Pro में मिल सकता नया डिजाइन

 नई दिल्ली Apple की तरफ से समय समय पर प्रोडक्ट्स में बदलाव किए जाते हैं। अब एक और ऐसी ही खबर सामने आ रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मैकबुक प्रो में आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो डिजाइन और हार्डवेयर में कई जरूरी सुधार किए जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग में प्रकाशित मार्क गुरमैन के नवीनतम Power On न्यूजलेटर के अनुसार, इस अपडेट में OLED डिस्प्ले, पतला डिजाइन और नया M6 चिप शामिल होगा, जिससे यह हाल के वर्षों में मैकबुक प्रो के लिए सबसे बड़े अपग्रेड्स में से एक बन जाएगा। सबसे बड़े बदलावों में से एक OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की ओर बदलाव होगा, जो 2024 में iPad Pro में पहली बार पेश किया गया था। इस कदम से ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट रेशियो और कलर एक्यूरेसी में सुधार होगा, जिससे मैकबुक प्रो यूजर्स को बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। TheElec की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल Two-Stack Tandem OLED डिस्प्ले का उपयोग करेगा, जिसमें लाल, हरे और नीले पिक्सल की दो परतें होंगी। यह तकनीक न केवल ब्राइटनेस बढ़ाती है बल्कि डिस्प्ले की लाइफ भी लंबी करती है। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple MacBook Pro के डिस्प्ले से नॉच को हटाया जा सकता है और फ्रंट-फेसिंग कैमरे के लिए एक छोटा होल-पंच कटआउट पेश कर सकता है। यह कटआउट हाल के आईफोन मॉडल्स में मौजूद डायनामिक आइलैंड डिजाइन जैसा होगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस बदलाव से डिस्प्ले अधिक इमर्सिव और स्मूद होने वाला है। डिजाइन के मामले में, ऐपल मैकबुक प्रो को पहले से पतला बनाने की योजना बना रहा है। हालांकि, इस पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल ने शुरुआत में इस नए डिजाइन को 2025 में लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों के कारण इसमें देरी हुई। डिजाइन में अन्य बड़े बदलाव होंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐपल की परंपरा को देखते हुए, कंपनी पोर्टेबिलिटी और एस्थेटिक्स को बेहतर बनाने के लिए थोड़े सुधार कर सकती है। 2026 का मैकबुक प्रो एप्पल के M6 चिप के साथ आएगा, जो TSMC के 2nm प्रोसेस पर बनने वाला पहला Apple Silicon चिपसेट होगा। इस बदलाव से प्रदर्शन और पावर एफिशिएंसी में बड़े सुधार होने की उम्मीद है। यह मैकबुक प्रो 14-इंच और 16-इंच मॉडल्स में उपलब्ध होगा, जिसमें M6, M6 Pro और M6 Max वेरिएंट पेश किए जाएंगे ताकि प्रोफेशनल यूजर्स की विभिन्न जरूरतों को पूरा किया जा सके।

Ghibli मूमेंट के बीच Google ने जारी किया Gemini 2.5 Pro

नई दिल्ली Ghibli Style Image सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रही हैं। इस बीच Google की तरफ से भी Gemini का नया वर्जन रोल आउट कर दिया है। AI को लेकर दोनों कंपनियों अभी तक आमने-सामने नजर आ रही हैं। यही वजह है कि Google ने भी Gemini 2.5 Pro को रोल आउट कर दिया है। नया मॉडल अभी तक एक्सपेरिमेंटल फेज में है। Gemini 2.5 Pro को यूजर्स के लिए फ्री लाया गया है। कैसे किया जा सकता है सलेक्ट Gemini 2.5 Pro के नए मॉडल को ड्रॉप डाउन मेन्यू की मदद से सलेक्ट किया जा सकता है। iOS और Android मोबाइल ऐप्स पर ये सपोर्ट जल्द मिल सकता है। Google ने Gemini 2.5 Pro को इस हफ्ते की शुरुआत में अनाउंस कर दिया था। ChatGPT अभी पूरी तरह लाइमलाइट में है क्योंकि नया इमेज जनरेशन फीचर हर तरफ चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी तक इसका यूज कर रहे हैं। यही वजह है कि गूगल को अचानक ये फैसले लेना पड़ा है। Google Gemini 2.5 Pro रीजनिंग मॉडल है। OpenAI के o3 Mini या DeepSeek R1 की तरफ ही ये वर्क करेगा। पहले के ट्रेंड या GPT की तरह, इस मॉडल का काम एक्युरेसी पर होगा। अगर इसकी मदद से किसी भी रीजनिंग को सुलझाया जाएगा तो वह मशीनी कम और मानव सपोर्ट वाली ज्यादा लगेगी। इसमें ऐसे फीचर्स को जगह दी गई है। Gemini 2.5 Pro के साथ नया क्या है ? Google दावा करता है कि Gemini 2.5 Pro मुश्किल रीजनिंग और कोडिंग संबंधी टास्क को पूरा करने में भी सक्षम है। लेटेस्ट लैंग्वेज मॉडल में कॉम कोडिंग, मैथ्स और साइंस संबंधी टास्क को भी पूरा किया जा सकेगा। ये बिल्कुल मानव के आखिरी एग्जाम और LMArea की तरह काम करेगा। Google के अभी तक AI सपोर्ट में कोडिंग कैपेबिलिटी कम देखने को मिल रही थी। यही वजह है कि कंपनी की तरफ से इसे लाने का फैसला किया गया है। Window के 1 मिलियन यूजर्स को Google Gemini 2.5 Pro को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कॉन्टैक्स्ट विंडो एक प्रकार का अमाउंट ऑफ टेस्क्ट है जो चैटबॉट एक ही बार में रोलाउट हो सकता है। Google ने जारी किया वीडियो Google ने Gemini 2.5 Pro का एक नया वीडियो भी जारी किया है। इसमें सिंगल लाइन की मदद से बताया गया है कि ये कैसे काम करेगा। वीडियो से पता चलता है कि आपको महज एक लाइन लिखनी होगी। उदाहरण के तौर पर अगर आपको कोई गेम चाहिए तो आपको महज ये लिखना होगा- Create a new cricket game. ये लिखते ही आपको गेम बनकर मिल जाएगी।

अब क्रोम-फायरफॉक्स को टक्कर देगा भारत का Ajna स्वदेशी ब्राउजर

भारत अब डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर है. हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक खास मुकाबले के जरिए देश का अपना वेब ब्राउजर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज (IWBDC) के विजेताओं का ऐलान किया. ये कदम आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच करने की ओर एक बड़ी छलांग है, जिसका मकसद भारत को ‘सर्विस नेशन’ से ‘प्रोडक्ट नेशन’ बनाना है. 434 टीमों ने लिया हिस्सा इस चैलेंज में देशभर से स्टार्टअप्स, स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स ने हिस्सा लिया. इसमें जोश और जुनून ऐसा था कि कुल 434 टीमें शामिल हुईं. तीन चरणों – आइडिया, प्रोटोटाइप और प्रोडक्ट बनाने के बाद आखिरकार आठ टीमें फाइनल में पहुंचीं. इसमें पहला स्थान Zoho कॉर्पोरेशन ने हासिल किया, जिसे 1 करोड़ रुपये का इनाम मिला. वहीं, स्टार्टअप टीम PING ने दूसरा और टीम Ajna ने तीसरा स्थान पाया, जिन्हें 75 लाख और 50 लाख रुपये दिए गए. Jio Vishwakarma को भी खास मेंशन मिला, क्योंकि उनकी टीम ने कई प्लेटफॉर्म्स के लिए शानदार डिज़ाइन पेश किया. खास बात ये कि विजेता टीमें टियर-2 और टियर-3 शहरों से आईं, जो दिखाता है कि भारत का टैलेंट अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. Ajna के विनय सिंह ने कही ये बात Ajna इंक के संस्थापक विनय सिंह (Vinay Singh) ने कहा कि इस उपलब्धि से हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है कि हम भारत के लिए एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर वेब अनुभव तैयार करें हमारा लक्ष्य देश को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाना है और हम अपने उत्पाद को और बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि स्वदेशी ब्राउजर का विकास इसलिए आवश्यक है क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय ब्राउजर्स भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा संबंधित अनुरोधों की अनदेखी कर देते हैं इसके अलावा अगर भविष्य में किसी कारणवश गूगल या अन्य वैश्विक टेक कंपनियां भारतीय उपयोगकर्ताओं की सेवाओं को सीमित करती हैं तो देश के पास अपना स्वतंत्र और सुरक्षित ब्राउजर होना आवश्यक है.

Samsung ला रहा नया फोन Galaxy XCover 7 Pro, चेक करें लीक स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली Samsung की तरफ से एक नए स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी चल रही है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy XCover Phone है, जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन अब तक का सबसे मजबूत डिवाइस होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी XCover 7 प्रो को अमेरिकी FCC से मंजूरी मिल गई है, जिससे संकेत मिलता है कि Samsung Galaxy XCover सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी XCover 8 प्रो स्मार्टफोन लेटेस्ट FCC लिस्टिंग के साथ आएगा। इस अपकमिंग डिवाइस को गैलेक्सी Xover 7 प्रो के नाम से पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy XCover हाइपर फास्ट 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। गैलेक्सी XCover 7 प्रो का FCC प्रमाणन गैलेक्सी XCover 7 प्रो ने गीकबेंच टेस्ट भी पास कर लिया है। बेंचमार्क ने कंफर्म किया है कि यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 6GB रैम सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। सैमसंग गैलेक्सी XCover 7 को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी XCover डिस्प्ले और ब्राइटनेस सैमसंग गैलेक्सी XCover स्मार्टफोन की डिटेल लीक हो चुकी हैं। फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आएगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ ही एक्ट्रा 1TB रैम सपोर्ट दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट की मानें, तो फोन में 6.6 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले सपोर्ट मिल सकता है। फोन डिस्प्ले 500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन को सैमसंग के इन-हाउस एमोलेड या फिर सुपर एमोलेड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy XCover 7 के स्पेसिफिकेशन्स अगर बैटरी लाइफ की बात करें, तो फोन में 4050mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन में 4 साल सॉफ्टवेयर के साथ 5 साल सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। फोन में Samsung Knox सिक्योरिटी दी जा सकती है। फोन XCover Key के साथ आएगा। सैमसंग के अपकमिंग फोन का वजन 240 ग्राम होगा। मतलब यह एक भारी-भरकम होगा। लेकिन जैसा मालूम है कि यह एक रफ एंट टफ स्मार्टफोन होगा, ऐसे में फोन का वजन होना बनता है। हालांकि कंपनी ने सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ डिटेल का खुलासा नहीं किया है – जैसे Samsung Galaxy XCover स्मार्टफोन में कौन सा कैमरा सेंसर दिया जाएगा? फिलहाल इसकी जानकारी कंपनी की तरफ से उपलब्ध नहीं कराई गई है।

ChatGPt का नया इमेज जनरेटर टूल छाया, Grok चैटबॉट से बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज

नई दिल्ली ChatGPt का नया इमेज जनरेटर टूल इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो रहा है। इसकी मदद से यूजर स्टूडियो Ghibli स्टाइल इमेज जनरेट कर सकते हैं। साथ ही अन्य इफेक्ट जनरेट कर सकते हैं। हालांकि ओपनएआई के इस फीचर के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। ऐसे में कई यूजर इस वायरल जापानी स्टाइल ट्रेंड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में एलन मस्क के xAI के Grok चैटबॉट की तरफ से Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए किसी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती है। बता दें कि चैटजीपीटी का मंथली सब्सक्रिप्शन 20 डॉलर में आता है। कैसे Grok से बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज     सबसे पहले Grok वेबसाइट या ऐप को ओपन करें। इसके बाद आपको सीधे X ऐप पर जाना होगा या फिर Grok आइकन पर क्लिक करना होगा।     अगर आप एक बार Grok पेज को स्टार्ट करते हैं, तो चेक करें यह Grok 3 मॉडल होना चाहिए।     आपको अपनी पसंद के फोटो को पेपर इमेज आइकन पर क्लिक करके अपलोड करना होगा, जो कि बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद होगा।     इसके बाद आपको एक टेक्स्ट प्रॉम्ट को लिखना होगा। इसके बाद Grok से कहना होगा कि ‘Ghiblify’ the image     इसके बाद इमेज जनरेट हो जाएगी। अगर आपको यह इमेज पसंद नहीं आती है, तो आप Grok पर इमेज पर को री-जनरेट कर सकते हैं। Ghibli इमेज ट्रेंड क्या है? OpenAI ने हाल ही में ओपनएआई ने GPT-4o के लिए इमेज जनरेशन टूल विकसित किया है, जो यूजर्स को Ghibli स्टाइल इमेज बनाने की सुविधा देता है। बता दें कि Ghibli जापान का एक आर्ट फॉर्म है। इस इमेज को चैटजीपीटी की मदद से बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर अपनी फोटो को स्टूडियो घिबली एनिमेशन में बदलकर शेयर कर रहे हैं। इसकी मदद से यूजर अपनी फोटो को पॉपुलर जापानी एनीमेशन में बदल रहे हैं। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर खासा पॉपुलर है। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भी अपनी X प्रोफाइल तस्वीर को घिबली इमेज से बदल दिया है। Ghibli स्टाइल स्टूडियो क्या है? स्टूडियो घिबली एक जापानी एनिमेशन फिल्म स्टूडियो है, जिसकी स्थापना 1985 में मियाजाकी हायाओ, ताकाहाता इसाओ और सुजुकी तोशियो ने की थी। यह कंपनी अपनी अपनी हाई क्वॉलिटी फोटो बनाने के लिए जानी जाती है, जिसमें हाथ से बनाई गई एनिमेशन इमेज शामिल थी। घिबली इमेज ट्रेंड का मतलब घिबली इमेज ट्रेंड में यूजर्स अपनी फोटो को AI टूल्स जैसे चैटजीपीटी के जरिए स्टूडियो घिबली स्टाइल में बदल रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह ट्रेंड टेक्नोलॉजी और आर्ट का मेल है।

ये Ai टूल से सिर्फ 2 मिनट में बन जाएगी Ghibli इमेज

सोशल मीडिया पर इन दिनों घिबली (Ghibli) इमेज का ट्रेंड वायरल है. जिसे देखो वही Ghibli इमेज बनाकर पोस्ट कर रहा है. लोग Ghibli इमेज को अपनी प्रोफाइल पिक और डीपी भी लगा रहे हैं. अगर आप भी अपनी एक शानदार घिबली इमेज फ्री में बनाना चाहते हैं लेकिन इसका टूल और प्रोसेस नहीं पता तो ये जानकारी आपके लिए ही है. Grok की मदद से फ्री में बनेगी Ghibli इमेज कॉमिक फीचर की तरह दिखाई देने वाली Ghibli इमेज को फ्री में बनाने के लिए आपको सबसे पहले X पर अकाउंट बनाना होगा. अगर पहले से ही आपका X पर अकाउंट है तो फिर Grok एआई टूल का इस्तेमाल करके आप फ्री में Ghibli इमेज जनरेट कर सकते हैं. बस ये सिम्पल स्टेप्स फॉलो करते जाइये और 2 मिनट में एक शानदार Ghibli इमेज आपके सामने होगी. आपको बस करना ये है कि अपने  X अकाउंट पर लॉग इन करने के बाद लेफ्ट हैंड साइड पर बने  Grok के आइकन पर क्लिक करना है. इसमें नीचे की ओर आपको अटेचमेंट का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक कर फोटो को अटैच करें. आप अपनी फोटो भी यहां अटैच कर सकते हैं. इमेज अटैच करने के बाद Convert to Ghibli लिखना होगा. बस हो गया काम. ऐसा करते ही चंद मिनटों में Ghibli इमेज जनरेट हो जाएगी. Ghibli इमेज की खासियत Ghibli के पात्र आमतौर पर आकर्षक और देखने में प्यारे लगते हैं. इनके चेहरे पर बड़ी आंखें होती हैं. आंखों से ही आप पात्र की भावनाओं को स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं. पात्रों के कपड़े भी साधारण और प्यारे होते हैं. इनके कपड़े स्टोरी और जगह से मेल खाते हैं. Ghibli में  3D और 2D एनीमेशन का मिश्रण होता है.

Portronics Beem 520 लॉन्च, कम दाम में मिलेगा बड़ी स्क्रीन का मजा

मुंबई Portronics Beem 520 स्मार्ट LED प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है. ये डिवाइस 720p HD नेटिव आउटपुट रेजोल्यूशन के साथ आता है. Portronics Beem 520 प्रोजेक्टर पर आपको 4K Ultra-HD का सपोर्ट मिलता है. कंपनी इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स भी देती है, जिसे आप प्रोजेक्टर पर सीधे एक्सेस कर सकते हैं. इस पर Amazon Prime Video, JioHotstar, Netflix और YouTube प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा. कंपनी की मानें, तो इस प्रोजेक्टर से 3.4  मीटर की दूरी और 105-inch तक प्रोजेक्ट किया जा सकता है. इसमें 3W का स्पीकर भी मिलता है. कितनी है कीमत? Portronics Beem 520 प्रोजेक्टर को आप इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर खरीद सकते हैं. ये प्रोजेक्टर 6,999 रुपये का मिल रहा है. इसे आप Amazon और Portronics की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. डिवाइस सिंगल कलर ऑप्शन वॉइट में आएगा. इस पर 12 महीने की स्टैंडर्ड वारंटी मिलेगी. क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? Portronics Beem 520 प्रोजेक्टर में 2200 Lumens का LED लैम्प मिलता है, जिसकी वजह से आपको दिन की रोशनी में भी अच्छी विजिबिलिटी मिलती है. ये डिवाइस 720p HD रेज्योलूशन के नेटिव सपोर्ट के साथ आता है, जिसे आप 4K Ultra-HD तक स्केल कर सकते हैं. इस प्रोजेक्टर को 1.5 मीटर की दूरी से 40-inch स्क्रीन पर बीम किया जा सकता है. वहीं 3.4 मीटर की दूरी से इसे 105-inch तक के स्क्रीन साइज पर प्रोजेक्ट किया जा सकता है. कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ, HDMI, Ethernet, USB पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है. प्रोजेक्टर में 3W का स्पीकर इन-बिल्ट मिल जाता है. कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस हाई-परफॉर्मेंस CPU के साथ आता है. इसमें इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी मिलता है. यूजर्स को हाइट एडजस्ट करने का भी ऑप्शन मिलता है. Portronics Beem 520 में JioHotstar, Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल मिलते हैं.  

असफलता मिल रही तो खुद से कहें ये बातें

जब मनचाहा काम पूरा नहीं होता तो पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही जगह पर मुश्किलें आने लगती है। इंसान ज्यादा स्ट्रेसफुल महसूस करता है और कठिनाईयों में घिरा रहता है। ऐसे में केवल पॉजिटिव सोच और एटीट्यूड ही सफलता का रास्ता बनाती हैं। इन सिंपल पॉजिटिव चीजों को सोचने से आपकी फीलिंग्स से लेकर सोचने के तरीके और एक्शन में बदलाव आता है। जो सफलता का रास्ता तय करता है। खुद से ये बातें बोलें जो कॉन्फिडेंस बूस्ट करने में मदद करती हैं मैं अपने लक्ष्य पाने में समर्थ हूं खुद से इन बातों को जरूर बोलते रहें। ये केवल बातें नही है बल्कि आपको आपकी स्ट्रेंथ, कमियां और पोटेंशियल को याद दिलाने का तरीका है। जिससे आप मोटिवेटेड बने रहते हैं। मैं सफलता और लोगों का प्यार डिजर्व करता हूं अक्सर लोग काम या प्यार में असफल होने पर सोचते हैं कि वो इसके लायक ही नही थे। लेकिन अपने बारे में ऐसा बिल्कुल ना बोलें। पॉजिटिव एटीट्यूड सफलता के लिए रास्ता बनाते हैं। खुद से कहें कि आप भी सफलता डिजर्व करते हैं और लोग आपको प्यार जरूर करेंगे। मैं सम्मान पाने के काबिल हूं जब आप खुद पर भरोसा रखते हैं तो दूसरे भी भरोसा दिखाते हैं। अपने आप से कभी मत कहें कि आप काबिल नही है। आप सम्मान डिजर्व करते हैं। ऐसी बातें मन में रखने से ही आप काबिल बन पाएंगे। मन में पॉजिटिव बातें सोचने से ही वो हकीकत में बदलती हैं। इसलिए हमेशा अच्छी बातों पर गौर करना चाहिए और बुरी बातों को मन से निकाल देना चाहिए। ये बातें ना केवल सफलता दिलाती हैं बल्कि लाइफ में खुश रहने में मदद करती हैं।

गर्मियों में आपकाे जरूर करना चाह‍िए शहतूत का सेवन

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गर्मी ने अपना प्रचंड रूप भी द‍िखाना शुरू कर दि‍या है। अभी धूप के तेवर और भी तल्‍ख होंगे। मौसम व‍िभाग ने भी इस बार भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहने के ल‍िए खानपान का अध‍िक ख्‍याल रखना पड़ता है। ऐसे में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मददगार है। कई लोग मौसमी फल खाते हैं जि‍नमें पानी की मात्रा अध‍िक होती है। वहीं कुछ लोग दही, लस्‍सी, छाछ, नार‍ियल का पानी पीते हैं। आप चाहें तो एक बार शहतूत ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में भी बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट होते हैं। ये आसानी से मुंह में घुल जाता है। आपको बता दें क‍ि शहतूत में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए इनके फायदों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं- खूबसूरती भी न‍िखारे आजकल लोगों में डार्क सर्कल या बाल झड़ने की समस्‍या बढ़ गई है। शहतूत एक ऐसा फल है जेा आपको इन समस्‍याओं से राहत द‍िला सकता है। ये स्‍क‍िन और बालों के ल‍िए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। ये त्‍वचा को रूखेपन से बचाता है। वहीं बालों में नेचुरल शाइन लाने में भी मददगार है। इससे आपके बालों का झड़ना भी बंद हो जाता है। माइग्रेन और सिरदर्द से द‍िलाए राहत गर्मियों में लू और तेज धूप आपके स‍िरदर्द को बढ़ा सकती है। ऐसे में आपको शहतूत को अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। इससे माइग्रेन की समस्‍या से भी छुटकारा म‍िलता है। ये शरीर को ठंडक प्रदान करने में भी मददगार है। डिहाइड्रेशन से बचाए शहतूत में पानी की अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार है। आप रोजाना अपनी डाइट में शहतूत को शाम‍िल कर सकते हैं। हीट स्ट्रोक से बचाए गर्मियों में लू लगने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। शहतूत के ठंडक देने वाले गुण शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखते हैं। इसके अलावा ये हीट स्ट्रोक के खतरे को भी कम करने में मददगार हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाए गर्मी में आंखों में जलन होना आम बात है। शहतूत में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और ड्राई आई सिंड्रोम से बचाने में मदद करते हैं। लिवर की करे सफाई गर्मी में ऑयली या मसालेदार खाना खाने से लिवर पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में शहतूत डिटॉक्सिफाइंग फूड की तरह काम करता है और लिवर को साफ रखता है। पेट की समस्याओं से द‍िलाए राहत गर्मियों में अक्सर पेट में जलन, एसिडिटी, कब्‍ज और गैस की समस्या बढ़ जाती है। शहतूत फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है और पेट की समस्याएं कम होती हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet