LATEST NEWS

गर्मी में पुरुष भी जरूर लगाएं सनस्‍क्रीन

गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में लोग स्‍क‍िन से जुड़ी समस्याओं से बचने के ल‍िए तरह-तरह के उपाय करते हैं। हालांक‍ि ये ज्‍यादातर लड़क‍ियों को ही आपने करते देखा होगा। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि पुरुषों को भी स्‍क‍िन केयर की जरूरत होती है। जी हां, गर्मी में त्‍वचा की नमी छ‍िन सकती है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ेगी। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप अभी से अपनी स्‍क‍िन का ख्‍याल रखना शुरू कर दें। आप बाहर जब भी जाएं तो सनस्‍क्रीन लगा कर जाएं। ये आपकी त्‍वचा काे पूरा पोषण देगी और आप स्‍क‍िन से जुड़ी बीमार‍ियों से भी बचे रहेंगे। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि पुरुषों काे सनस्‍क्रीन लगाने से क्‍या-क्‍या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से- सूरज की हानिकारक किरणों से करे बचाव धूप में मौजूद UVA और UVB Rays त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। UVB Rays सनबर्न का कारण बनती हैं। जबकि UVA Rays झुर्रियां और समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ा देती ह‍ैं। सनस्क्रीन लगाने से इन हानिकारक किरणों से बचा जा सकता है। टैनिंग को करे कम लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। इससे त्वचा का रंग काला होने लगता है। रोजाना सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग से बचा जा सकता है। झुर्रियों और बुढ़ापे के लक्षणों को रोके अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा जवान और ताजगी से भरी रहे तो बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह फ्री-रेडिकल्स को कम करके झुर्रियों और बुढ़ापे के अन्य लक्षणों को रोकता है। स्‍क‍िन कैंसर से करे बचाव लगातार बिना सनस्क्रीन के धूप में रहने से आपकी त्‍वचा को गंभीर पर‍िणाम झेलने पड़ सकते हैं। दरअसल ज्‍यादा देर तक धूप में रहने से स्‍क‍िन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। सनस्क्रीन लगाने से इससे बचा जा सकता है। स्‍क‍िन को रखे हाइड्रेट सनस्क्रीन आपकी स्‍क‍िन में नमी बनाए रखने में कारगर होता है। ये रूखेपन की समस्‍या से भी बचाता है। खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा शुष्क होती है, उनके लिए सनस्क्रीन बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्‍वचा में नमी बरकरार रहती है।

Tiktok वाला फीचर अब Instagram पर, 2X स्‍पीड में चलने लगेगी रील

नई दिल्ली Instagram पर नए-नए फीचर्स आते रहते हैं, लेकिन अब जो फीचर आया है, वह रील्‍स को जल्‍दी देखने में मदद करेगा। कई बार ऐसी रील्‍स हमारी फीड में आ जाती हैं, जिन्‍हें देखने का बहुत मन नहीं करता। ज्‍यादातर लोग ऐसी रील्‍स को स्किप करके दूसरी रील देखने लगते हैं। अब इंस्‍टाग्राम पर नया फीचर आया है, जिसकी मदद से आप किसी भी रील को 2X स्‍पीड में देख पाएंगे। इसका फयदा तब होगा, जब आप किसी रील को जल्‍दी देखना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए फीचर को लोगों के फीडबैक के बाद लाया गया है और यह टिकटॉक से प्रेरित नजर आता है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इंस्‍टा रील्‍स 3 मिनट तक की हो सकती हैं, ऐसे में नया फीचर रील्‍स को जल्‍दी खत्‍म करने में काम आएगा। टिकटॉक पर पहले से मौजूद है फीचर इंस्‍टाग्राम पर जो फीचर आया है, वह टिकटॉक पर पहले से मौजूद है। कंपनी टिकटॉक जैसे कई फीचर पहले ला चुकी है, जिनमें र‍ीमिक्‍स टूल शामिल है। वहीं, 2x स्पीड फीचर को पूरी दुनिया में रोलआउट कर दिया गया है। हमने इसे इस्‍तेमाल करके देखा। यह काफी आसान और इफेक्टिव है। हालांकि 2एक्‍स स्‍पीड में जब रील चलती है तो उसे समझने के लिए भी आपको अपना दिमाग 2एक्‍स स्‍पीड में दौड़ाना होगा! इंस्‍टा रील्‍स को कैसे देखें 2x स्पीड में यह फीचर दुनियाभर के इंस्‍टा यूजर्स के लिए रोलआउट हो गया है। अगर आप इसे इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐप को अपडेट करना पड़ेगा।     इंस्‍टाग्राम रील्‍स को 2एक्‍स स्‍पीड में देखने के लिए इंस्‍टा ऐप पर जाएं तो रील्‍स सेक्‍शन पर क्लिक करें।     जो भी रील आप देखना चाहते हैं, उसे प्‍ले करें।     रील को 2एक्‍स स्‍पीड में देखने के लिए आपको स्‍क्रीन पर दायीं या बायीं ओर प्रेस करके रखना होगा।     इसके बाद रील 2x प्लेबैक में चलने लगेगी। जैसे ही आप स्‍क्रीन से उंगली हटा देंगे, वह नॉर्मल स्‍पीड में चलने लगेगी। लोगों की डिमांड पर आया नया फीचर रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा का कहना है कि लोगों की डिमांड पर नया फीचर लाया गया है। कंपनी के मुताबिक कम्‍युनिटी फीडबैक के बाद फीचर को लाया गया। अब लोग रील्‍स को फटाफट देख पाएंगे। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा उन लोगों को होगा जो कम टाइम में ज्‍यादा रील्‍स देखना चाहते हैं। भारत में यह फीचर इसलिए भी लोगों को पसंद आ सकता है, क्‍योंकि यहां टिकटॉक बैन है और लोग शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म के तौर पर इंस्‍टाग्राम ही ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं।

सेहत के लिए बहुत जरूरी है आंवले का सेवन…

आंवले का सेवन सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसके नियमित सेवन से न केवल स्वास्थ्य सही रहता है, बल्कि सुंदरता भी बढ़ती है… आवला को यदि गुणों की खान कहा जाए तो गलत न होगा। सर्दी के मौसम में मिलने वाला आंवला बहुत सारे गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला का कहना है कि अगर जाड़े के मौसम में प्रतिदिन आंवले का सेवन किया जाए तो शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहेगा। -आंवला बहुत सारे रोगों से राहत दिलाता है। इसमें कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स जैसे विटामिन ए, बी-6, थियामिन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटीन, कॉपर, पोटैशियम, मैंग्नीज आदि पाए जाते हैं। इसमें कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। -आंवले को कई प्रकार से खाया जा सकता है। आप चाहें तो इसे कच्चे रूप में खा सकते हैं। इसका जूस भी निकाला जा सकता है। इसकी चटनी बनाने के साथ ही इसका हलुआ भी बनाया जा सकता है। आंवले के लच्छों को मीठा या नमकीन बनाकर खाया जा सकता है। इसका मुरब्बा तो हर मौसम में खाया जाता है। आंवला के रस को शहद या एलोवेरा में मिलाकर लिया जा सकता है। -आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी के कारण आंवला बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से न केवल बालों की ग्रोथ अच्छी होती, बल्कि उनमें चमक भी आती है और बालों का गिरना भी कम हो जाता है। इसके रस को बालों की जड़ों में लगाने से भी लाभ मिलता है। -विटामिन ए और कैरोटीन से भरपूर होने के कारण आंवला आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से न केवल आंखों की रोशनी सही रहती है, बल्कि वे कई सारी समस्याओं से भी बची रहती हैं। -आंवले में मौजूद कैल्शियम दांतों, नाखूनों, त्वचा और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में निखार भी आता है। इसमें मिलने वाला प्रोटीन शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखता है। -डाइबिटीज वाले लोग भी आंवले का सेवन कर सकते हैं। इसमें मिलने वाला क्रोमियम ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। हां, यह ध्यान रखें कि बगैर शक्कर वाले आंवले का ही सेवन करें। -आंवले में पानी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन करने पर पेशाब के साथ शरीर के हानिकारक तत्व जैसे अतिरिक्त पानी, नमक और यूरिक एसिड बाहर हो जाते हैं। यही कारण है कि यह किडनी को स्वस्थ रखने में भी सहायक है। -इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र अर्थात पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से कब्ज की शिकायत दूर होती है। साथ ही डायरिया होने का भी खतरा नहीं रहता है। -आंवले में मिलने वाले पोषक तत्व जैसे आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को दुरुस्त रखने में बहुत सहायक हैं। आंवले के नियमित सेवन से हृदय में रक्तसंचार सही रूप से होता है। यह कोलेस्ट्राल के स्तर को भी सही रखता है। -पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आंवला एंटी एजिंग का भी काम करता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचाव करता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को सही रखता है। सर्दी-जुकाम से बचाव करने के साथ ही यह एनीमिया होने से भी बचाता है। एक्ने और पिंपल्स से भी बचाव करने में भी यह सहायक है।  

iPhone यूजर्स WhatsApp को अपने डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के रूप में कर सकेंगे सेट

नई दिल्ली Apple ने iOS 18.2 अपडेट के साथ iPhone यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप्स को डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप सेट करने की सुविधा दी थी। अब जल्द ही iPhone यूजर्स WhatsApp को अपने डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के रूप में सेट कर सकेंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के iPhone बीटा वर्जन 25.8.10.74 के कुछ यूजर्स को यह फीचर मिल रहा है। यानी, जब भी कोई यूजर किसी ऐप में किसी नंबर पर टैप करेगा, तो कॉल या मैसेज के लिए Apple के Phone और Messages ऐप की बजाय WhatsApp का इस्तेमाल होगा। सभी यूज़र्स के लिए कब आएगा यह फीचर? यह फीचर फिलहाल चुनिंदा WhatsApp बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। अभी यह साफ नहीं है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा। WhatsApp इससे पहले भी बहुत सारे फीचर्स लेकर आया है। व्हाट्सऐप स्टेटस को लेकर भी नया फैसला लिया गया है। व्हाट्सऐप स्टेटस लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो एक नया फीचर लाया गया है। WhatsApp की तरफ से iOS ऐप के लिए नया फीचर लाया गया था। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने वॉट्सऐप स्टेटस में म्यूजिक को शेयर कर पाएंगे। स्टेटस इंटीग्रेड होगा आसान बीटा ट्रैकर की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई थी, इसमें कहा गया था कि इस लेटेस्ट फीचर को वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। वॉट्सऐप यूजर्स जिस म्यूजिक को स्टेटस में शेयर करना चाहते हैं, उसे अपने स्टेटस में इंटीग्रेट कर पाएंगे। यह फीचर यूजर्स के वाट्सऐप स्टेटस लगाने की प्रक्रिया को आसान बना देगा। जबकि इससे पहले तक यूजर्स को म्यूजिक को कॉपी और पेस्ट करना होता था, उसके बाद उसे शेयर करना होता है। लेकिन अब म्यूजिक को स्टेटस पर शेयर करना आसान हो गया है। Spotify से हाथ मिला रहा व्हाट्सऐप व्हाट्सऐप की तरफ से फीचर ट्रैकर के लिए Spotify से इंटीग्रेट कर रहा है। यहां यूजर्स को प्रीव्यू का ऑप्शन भी दिया जाएगा। दूसरी तरफ वॉट्सऐप चैट और चैनल के लिए नया मोशन फोटो शेयर करने का फीचर दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से बहुत जल्द इस सर्विस की शुरुआत की जा सकती है। इस नए फीचर में यूजर्स को फोटो लेते समय रिकॉर्ड किए गए ऑडियो और वीडियो के साथ एक शार्ट क्लिप शेयर करने की सुविधा भी दी जाती है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में ये नया फीचर देखने को मिल सकता है। iOS यूजर्स लाइव फोटो के लिए इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

Motorola Edge 60 Pro को लॉन्च के लिए तैयार

नई दिल्ली Motorola अपने अगले बड़े मिड-बजट स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह स्मार्टफोन Edge 50 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसमें चार कैमरे, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज जैसी टॉप-टियर फीचर्स मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola एक नया Extra Button पेश करेगा, जो iPhone 16 और Nothing Phone 3a सीरीज की तरह होगा। फीचर्स की झलक Motorola Edge 60 Pro में चार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। साथ ही Sony LYTIA सेंसर के साथ OIS सपोर्ट भी इसमें दिया जाएगा। नया Action Button बेहतर कंट्रोल्स के लिए मिलने वाला है। साथ ही 5100mAh की बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। Android 15 OS और 144Hz AMOLED डिस्प्ले भी दिया जाएगा। iPhone जैसा Action Button और दमदार कैमरा सेटअप लीक्स के मुताबिक, Motorola Edge 60 Pro में लेफ्ट साइड पर एक Extra Button होगा, जो iPhone 16 के कैमरा कंट्रोल फीचर की तरह काम करेगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें- 50MP प्राइमरी कैमरा (Sony LYTIA सेंसर, OIS सपोर्ट), 10MP सेकेंडरी कैमरा, 13MP थर्ड कैमरा और 20MP सेल्फी यानी फ्रंट कैमरा मिलेगा। Motorola Edge 60 Pro की कीमत कितनी हो सकती है ? रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Edge 60 Pro की कीमत EUR 649.89 (लगभग 60,000 रुपए) हो सकती है। स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। अभी Motorola के इस फोन का बज भी इंटरनेट पर बना हुआ है। दरअसल ये फोन मोटोरोला का अपग्रेडेड डिवाइस होने वाला है। जिसका यूर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फोन के आने की घोषणा हो चुकी है। Motorola Edge 60 Fusion दूसरी तरफ, इससे पहले Motorola Edge 60 Fusuion को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। फोन को लेकर कहा गया था कि यह नया स्मार्टफोन Moto Edge 50 Fusion का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट 2 अप्रैल को तय की गई है। लीक्स में फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया था। Moto Edge 60 Fusion की कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है, क्योंकि इसके पिछले मॉडल Moto Edge 50 Fusion की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी। लीक हुई तस्वीरों से यह भी पता चला है कि यह स्मार्टफोन ब्लू, पिंक और पर्पल रंगों में उपलब्ध होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन भी लीक हुई थीं। इसमें दावा किया गया था, Moto Edge 60 Fusion में 6.7-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

Telegram का बड़ा कदम, आया Grok AI, बस ये यूजर्स कर सकेंगे यूज

कुछ दिनों पहले ही Elon Musk के Grok AI ने अपने बेबाक जवाबों से इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। अब यह AI चैटबॉट एक और बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। Grok AI अब Telegram पर भी उपलब्ध होगा। इससे पहले उपयोगकर्ता केवल X (पहले Twitter) या Grok एप के जरिए ही इस चैटबॉट से बातचीत कर सकते थे, लेकिन अब Telegram यूजर्स भी इससे चैट कर सकेंगे। यह कदम Grok AI की पहुंच को बढ़ाने और Telegram को AI मार्केट में  बनाए रखने की रणनीति हो सकती है। सिर्फ Premium यूजर्स को मिलेगा एक्सेस एलन मस्क का ग्रोक AI सिर्फ Telegram Premium और X Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, हालांकि यह WhatsApp के MetaAI की तरह आसानी से दिखाई नहीं देगा। उपयोगकर्ता इसे एक्सेस करने के लिए Telegram पर “GrokAI” सर्च कर सकते हैं और उससे बातचीत शुरू कर सकते हैं। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि फ्री यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी या नहीं। Telegram ने यह भी पुष्टि की है कि इस एप में Grok 3, जो इसका सबसे नया वर्जन और सबसे एडवांस मॉडल है, को इंटीग्रेट किया गया है। व्हाट्सएप पर चैटजीपीटी आपको बता दें कि आज भले ही ग्रोक एआई को टेलीग्राम पर उपलब्ध कराया गया है लेकिन इसका प्रतिद्वंदी चैटजीपीटी पहले से ही व्हाट्सएप पर उपलब्ध है। कोई भी चैटजीपीटी के आधिकारिक नंबर पर मैसेज करके इस टूल का इस्तेमाल कर सकता है। यह भी संभावना है कि आने वाले समय में ग्रोक को व्हाट्सए पर भी उपलब्ध कराया जाए।  

EPFO : UPI पेमेंट से लेकर ATM के इस्तेमाल से निकल निकाल सकेंगे पैसे

नई दिल्ली EPFO यूजर्स के लिए सरकार की तरफ से लगातार नए फैसले लिए जाते हैं। UPI पेमेंट से लेकर ATM के इस्तेमाल तक की योजना बनाई जा रही है। बीते दिनों एक रिपोर्ट आई थी, इसमें दावा किया गया था कि यूजर्स UPI की मदद से 1 लाख रुपए तक का EPFO निकाल सकेंगे। इसके साथ ही ATM की मदद से EPFO निकालने की बात भी कही जा रही थी। अब साफ हो गया है कि सरकार ने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है। साथ ही NPCI से भी बात की जा रही है। EPFO पेमेंट को लेकर योजना बनाई जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए लेबर सचिव सुमिता डावरा ने खुद पुष्टि की है। सुमिता बताती हैं, EPFO की तरफ से इसके लिए योजना बनाई जा रही है और आने वाले महीनों में इसे लागू करने का भी काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘ये सभी मेंबर्स के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। वह EPFO अकाउंट भी देख पाएंगे। लेकिन इसमें खास बात होगी कि वह UPI की मदद से EPFO अकाउंट देख पाएंगे। यहीं वह ऑटो क्लेम भी कर सकते हैं। सब्सक्राइबर्स को इसकी मदद से जल्दी अप्रूवल लेने में मदद मिलेगी और पेमेंट भी तुरंत उनके अकाउंट में आ जाएगी।’ 1 लाख रुपए तक लिमिट EPFO की तरफ से इसके लिए लिमिट भी तय कर दी गई है। इसके लिए 1 लाख रुपए तक की लिमिट तय की गई है। क्योंकि यूजर्स को जल्द फंड मिल जाएगा और वह इसका इस्तेमाल अलग-अलग चीजों के लिए कर सकते हैं। वह मेडिकल एक्पेंस, हाउसिंग एडवांस, एजुकेशन और शादी के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।’ दरअसल ये पूरा प्रोसेस यूजर्स के लिए फास्ट पोर्टल के लिए बनाया जा रहा है। यानी यूजर्स आसानी से पेमेंट की निकासी कर सकें और उन्हें इसको लेकर कोई परेशानी न हो। EPFO ने बनाया डेटा बेस सुमिता डावरा आगे कहती हैं, ‘EPFO ने इसके लिए नया डेटा बेस बना लिया है। हमारा पूरा उद्देश्य UPI को सिस्टम में लाना है। हमें NPCI की तरफ से फीडबैक भी मिल रहा है। EPFO उसी कदम के साथ आगे भी बढ़ रहा है। टेस्टिंग करने के बाद, EPFO क्लेम के लिए हम UPI सिस्टम को दुरुस्त करने पर काम कर रहे हैं। ये सभी मेंबर्स को फायदा दे सकता है। इसकी मदद से EPFO अकाउंट्स को डायरेक्ट देखना भी आसान होने वाला है। ऐसा करने से ये साफ हो जाएगा कि ये सही है या नहीं। सब्सक्राइबर्स को किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी। क्योंकि उन्हें जल्दी पैसे मिल पाएंगे।’

Oppo ने हाल ही में बाजार में उतारी F29 सीरीज

नई दिल्ली Oppo ने हाल ही में F29 सीरीज को बाजार में उतारा है। भारतीय बाजार में आने के साथ ही इसकी चर्चा भी शुरू हो गई है। आज हम आपको फोन पर चल रहे डिस्काउंट के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अगर आप एक किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ये डिवाइस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि इन स्मार्टफोन्स की सेल भारत में शुरू हो चुकी है, और कंपनी शुरुआती सेल के दौरान ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स लेकर आई है। Oppo F29 5G सीरीज में कंपनी की तरफ से 2 मॉडल्स को लॉन्च किया गया है। इसमें Oppo F29 5G और Oppo F29 Pro 5G को शामिल किया गया है। इनमें से Oppo F29 5G की सेल 27 मार्च से Flipkart पर शुरू हो चुकी है। Oppo F29 5G में आपको 2 कलर ऑप्शन्स दिए जाते हैं। इसमें सॉलिड पर्पल और ग्लेशियर ब्लू को शामिल किया गया है। साथ ही इस फोन की शुरुआती कीमत 24 हजार रुपए है। इसे 2 वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं। जबकि दूसरा वैरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 26 हजार रुपए तय की गई है। बैंक ऑफर्स Oppo F29 Pro पर आपको बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप HDFC, Axis या SBI बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक 2000 रुपए का अलग से डिस्काउंट मिल सकता है। Oppo F29 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है। साथ ही 8GB तक की रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा 16MP का मिलता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट भी दिया जाता है। 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग भी मिलने वाला है। अगर आप Oppo F29 5G खरीदना चाहते हैं, तो यह Flipkart पर उपलब्ध है। शुरुआती सेल ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए जल्द खरीदारी करें। फोन को लेकर कंपनी दावा करती है कि मजबूत बॉडी से बना है। साथ ही इसकी स्पीड भी अच्छी मिलने वाली है। ऐसे में आपको फोन को लेकर कोई शिकायत नहीं होने वाली है। यही वजह है कि यूजर्स इस प्राइस रेंज में इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से फोन ट्रेंड में भी बना हुआ है।

अब वॉट्सऐप पर तलाश सकते हैं रील्‍स

नई दिल्ली रील्‍स देखने के लिए हर कोई अपने फोन में पहले इंस्‍टाग्राम खोलता है। अगर आप किसी और ऐप पर है, तो भी आपको इंस्‍टाग्राम पर स्विच करना पड़ता है। लेकिन वॉट्सऐप यूजर्स अपने ही ऐप यानी वॉट्सऐप पर रील्‍स ढूंढ सकते हैं। भले आपको यकीन ना हो, लेकिन ऐसा मुमकिन है। वॉट्सऐप ऐप पर रील्‍स ढूंढी जा सकती हैं और फ‍िर जो रील पसंद आए आप उसे देख भी सकते हैं। क्‍या आपने कभी ये ट्रिक ट्राई की है, अगर नहीं तो हम आपको बताने जा रहे हैं। एंड्रॉयड और आईओएस यानी ऐपल यूजर्स दोनों इस ट्रिक की मदद से अपने वॉट्सऐप पर रील्‍स तलाश सकते हैं। वॉट्सऐप से कैसे देखें रील्‍स अगर आपको वॉट्सऐप से रील्‍स देखनी है, तो सबसे पहले अपने ऐप को ओपन करें। ऐप पर आपकाे मेटा आइकन नजर आएगा। एंड्रॉयड और आईफोन में इसकी प्‍लेसिंग अलग-अलग हो सकती है। किसी को यह आइकन एकदम नीचे दिखेगा, तो किसी थोड़ा ऊपर नजर आ सकता है। मेटा आइकन पर क्लिक करने के बाद एक नया यूजर इंटरफेस आपके सामने होगा। फ‍िर आपकाे कमांड देनी है। जैसे- शो मी रील्‍स या फ‍िर शो मी बॉलीवुड रील्‍स। इसके बाद मेटा एआई आपको 4 से 5 रील्‍स दिखाएगा। पहली तस्‍वीर में नीचे दायीं तरफ मेटा आइकन दिख रहा है। उस पर टैप करते ही आपको सामने मेटा एआई ओपन हो जाएगा, जहां आप रील्‍स ढूंढ पाएंगे। पसंदीदा टॉपिक पर देख सकते हैं रील्‍स अगर आपको मेटा एआई द्वारा दिखाई गई रील्‍स समझ नहीं आ रहीं, तो आप और कमांड दें। अगर आप टेक्‍नोलॉजी पर रील्‍स देखना चाहते हैं तो उसकी कमांड दें। मोबाइल अनबॉक्सिंग पर रील देखना चाहते हैं तो उसकी कमांड दें। याद रहे कि आपको चैटबॉक्‍स में अपना मैसेज लिखना है। मेटा एआई आपको रील्‍स दिखाता जाएगा। क्लिक करते ही चलने लगती है रील हालां‍कि यहां एक ट्रिक है। मेटा एआई की दिखाई अगर कोई रील आपको पसंद आती है और आप उस पर क्लिक करते हैं तो आप इंस्‍टाग्राम पर ही स्विच हो जाएंगे। यानी वह रील आपको वॉट्सऐप पर तो मिली, लेकिन वह चलेगी इंस्‍टाग्राम पर। वॉट्सऐप पर मेटा एआई का यह इंटीग्रेशन ना सिर्फ यूजर्स को रील दिखा सकता है, बल्कि उनके कई और काम पूरे कर सकता है। यह आपकी बताई हुई कमांड पर जवाब देता है। जैसे आप अपने इलाके के मौसम की जानकारी चाहते हैं तो मेटा एआई से पूछ सकते हैं। यूजर्स की सुविधा के लिए वॉट्सऐप की तरफ से नए फीचर लाए जाते रहते हैं। वॉट्सऐप iOS ऐप के लिए नया फीचर डेवलप कर रहा है। फीचर की मदद से यूजर्स अपने वॉट्सऐप स्टेटस में म्यूजिक को शेयर कर पाएंगे। वह जिस म्यूजिक को स्टेटस में शेयर करना चाहते हैं, उसे अपने स्टेटस में इंटीग्रेट कर पाएंगे।

खुद को स्मार्ट दिखाना है तो जान ले ये ट्रिक

दोस्तों या रिश्तेदारों की भीड़ में खुद के लिए रिस्पेक्ट तो हर किसी की चाह होती है। लेकिन काफी सारे लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों के साथ बहस में नहीं जीत पाते हैं या फिर खुद की बेइज्जती को भी नहीं रोक पाते। क्योंकि हर किसी के आसपास कुछ ऐसे लोग होते हैं जो दूसरों को नीचा दिखाने या बेइज्जती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसे लोगों के सामने खुद को स्मार्ट दिखाना है और बेइज्जती करने वाले का मुंह बंद करना है तो ये 3 माइंड ट्रिक जरूर जान लें। ह्यूमन साइकोलॉजी में बिहेवियर को लेकर काफी सारे बातें बताई गई हैं। जिसमे से ये तीन बातें ज्यादातर स्मार्ट लोगों को पता होती है। बहस में पड़ जाएं तो कैसे जीतें जब भी कोई आपसे बहस करने लगे या झगड़ा कर रहा हो तो ऐसे मौके पर आवाज को ऊंची या तेज करने की बजाय धीमी ही रखें। जिस आवाज में आप बात करते हैं उसी आवाज में उससे बहस करें फिर वो चाहे जितनी भी तेजी से चिल्लाए। आपका ये व्यवहार सामने वाले को और भी ज्यादा गुस्सा दिलाएगा क्योंकि वो आपके अंदर चीखने-चिल्लाने वाला लक्षण नहीं देख पाता। इससे खुद ही पीछे हट जाएगा। यानी कि आप बहस जीत जाएंगे। अगर आपको पता है कि सामने वाला इंसान झूठ बोल रहा कई बार ऐसा होता है कि हमारे सामने ही कोई झूठ बोलता है लेकिन हम उससे ये नहीं कह पाते कि भाई तुम झूठ बोल रहे हो। ऐसे में माइंड ट्रिक कहती है कि बस झूठ बोलने वाले की आंखों में देखो। अगर तुम जान गए हो कि सामने वाला आपसे झूठ बोल रहा है तो उसकी आंखों में देखने से वो समझ जाता है कि उसका झूठ पकड़ा गया। अगर कोई बेइज्जती करे काफी बार देखा गया है कि भरी महफिल में लोग एक दूसरे को ताने या बातों के जरिए बेइज्जत करते हैं। ऐसे वक्त में आप उससे लड़ भी नहीं पाते। जब भी ऐसी सिचुएशन सामने आए तो बेइज्जती करने वाले इंसान को देखकर पूछे क्या तुम ठीक हो। ऐसा पूछने से वो सकपका जाएगा और सोचने लगेगा क्या जो उसने बोला वो सही था या गलत। इस तरह से आप अपनी बेइज्जती को होने से रोक सकते हैं और उसे एहसास दिला सकते हैं।

नवरात्र व्रत में मखाना खाने से शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

इस बार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हाे रहा है। इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। नवरात्र में 9 दि‍नों तक मां दुर्गा के व‍िभ‍िन्‍न स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र व्रत में खानपान का व‍िशेष ध्‍यान रखने की सलाह दी जाती है ताक‍ि शरीर में एनर्जी बनी रहे। आपको कमजोरी भी महसूस न हो। वैसे तो व्रत में कई तरह की चीजें खाई जाती हैं। इनमें आलू, साबूदाना, कुट्टू के आटे की पूड़ी, हरी सब्‍ज‍ियां और फल-मेवे शाम‍िल होते हैं। उन्‍हीं में से मखाना भी एक है। यह एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो आपको पूरे द‍िन तरोताजा रखेगा। आपके शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होने देगा। अगर आप इसे व्रत के दौरान खाते हैं तो इससे आपको कुछ और खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल व्रत के दौरान शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसे मखाना आसानी से पूरा कर सकता है। आइए जानते हैं व्रत में मखाना खाने से सेहत को क्‍या फायदे म‍िल सकते हैं। मखाने में भरपूर पोषण मखाने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है और व्रत के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होने देता है। इसके अलावा इसे पचाना भी बेहद आसान होता है। लंबे समय तक बनी रहेगी एनर्जी व्रत में अक्सर एनर्जी डाउन होने से कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में मखाना आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है और शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है। डाइजेशन को रखे दुरुस्‍त व्रत के दि‍नों में अक्सर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, लेकिन मखाने में मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है। हड्डियों को बनाए मजबूत मखाने में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। व्रत में ज्‍यादातर कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन कम हो जाता है, ऐसे में मखाना हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं। द‍िल को रखे सेहतमंद मखाने में कोलेस्ट्रॉल, सोडियम और फैट की मात्रा कम होती है, जिससे यह द‍िल के ल‍िए बेहतरीन दवा का काम करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखता है। ऐसे डाइट में शाम‍िल करें मखाना     रोस्टेड मखाना     मखाने की खीर     मखाने का चिवड़ा     सिंपल स्नैक  

हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी

नई दिल्ली चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में एक पवित्र त्योहार है, जो नए साल और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और कई लोग व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि के मौके पर महिलाएं और लड़कियां मेहंदी लगाना बहुत पसंद करती हैं। मेहंदी न केवल सौंदर्य बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। मेहंदी को सोलह शृंगार का अहम हिस्सा है। इसलिए सुहागन महिलाएं नवरात्रि पर खासतौर से मेहंदी लगाती हैं। अगर आप भी इस चैत्र नवरात्रि पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हम यहां कुछ खास मेहंदी डिजाइन बता रहे हैं, जो इस खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी दुर्गा से जुड़े प्रतीकों वाली मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपने हाथों पर स्वास्तिक, कलश, त्रिशूल या दुर्गा मां की आकृति बना सकती हैं। इन डिजाइन्स को हथेली के बीचों-बीच या उंगलियों पर उकेरा जा सकता है। फूल-पत्तियों वाली ट्रेडिशनल मेहंदी पारंपरिक भारतीय मेहंदी में फूल, पत्तियां और जालीदार पैटर्न बहुत लोकप्रिय हैं। चैत्र नवरात्रि पर आप गुलाब, कमल या मोगरे के फूलों की डिजाइन चुन सकती हैं। इन्हें हाथों और पैरों पर बेहद खूबसूरती से उकेरा जा सकता है। मांडला पैटर्न अगर आप मॉडर्न और यूनिक मेहंदी पसंद करती हैं, तो मांडला (Mandala) डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखाई देते हैं। पंखुड़ियों वाली मेहंदी चैत्र नवरात्रि वसंत ऋतु में मनाई जाती है, इसलिए फूलों और पंखुड़ियों से जुड़ी मेहंदी डिजाइन बिल्कुल सही रहेगी। आप अपनी उंगलियों पर छोटी-छोटी पंखुड़ियां बनवा सकती हैं या हथेली पर एक बड़ा फूल डिजाइन करवा सकती हैं। ओम और मंत्रों वाली मेहंदी धार्मिक महत्व वाली मेहंदी में आप “ओम नमः शिवाय”, “दुर्गा माता की जय” या अन्य मंत्रों को शामिल कर सकती हैं। इन्हें सुंदर कैलिग्राफी के साथ हाथों पर उकेरा जा सकता है। पीकॉक (मोर) डिजाइन मोर भारतीय संस्कृति में सौंदर्य और अनुग्रह का प्रतीक है। नवरात्रि पर मोर की आकृति वाली मेहंदी लगाना बहुत लकी माना जाता है। आप मोर के पंखों को हथेली या हाथ के पिछले हिस्से पर बनवा सकती हैं। मिनिमलिस्टिक मेहंदी अगर आप साधारण पर स्टाइलिश मेहंदी पसंद करती हैं, तो मिनिमल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे फूल, बेल-बूटे या डॉट्स शामिल हो सकते हैं। यह डिजाइन कामकाजी महिलाओं के लिए भी बिल्कुल सही है।

शैम्पू करने से पहले जान ले आपके बालों के लिए क्या है सही

कहीं ऐसा तो नहीं कि आप हर दिन शैम्पू करके अपने बालों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, या फिर हफ्ते में सिर्फ एक बार शैम्पू करने से आपके बाल ज्यादा गंदे और कमजोर हो रहे हैं? बालों की सही देखभाल हर किसी के लिए जरूरी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत शैम्पू रूटीन की वजह से बाल कमजोर, रूखे और डैमेज हो सकते हैं? कई लोग सोचते हैं कि रोजाना शैम्पू करने से स्कैल्प क्लीन और हेल्दी रहती है, जबकि कुछ का मानना है कि अक्सर शैम्पू करने से बालों की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है। लेकिन असल में सच क्या है? क्या आपके बालों को रोजाना धोना चाहिए या हफ्ते में एक-दो बार शैम्पू करना ही सही रहेगा? इसका जवाब आपके हेयर टाइप, लाइफस्टाइल और स्कैल्प की जरूरत पर निर्भर करता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके बालों के लिए कौन-सा तरीका ज्यादा सही रहेगा और बाल धोने का सही नियम क्या है । क्या रोजाना शैम्पू करना सही है? अगर आपको लगता है कि रोजाना शैम्पू करने से बाल हेल्दी और मजबूत रहेंगे, तो यह पूरी तरह सही नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों को रोजाना शैम्पू की जरूरत होती है, खासकर जिनकी स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली होती है या जो हर दिन जिम जाते हैं, लेकिन अगर आपके बाल पहले से ही कमजोर और ड्राई हैं, तो रोजाना शैम्पू करने से वे और ज्यादा रूखे और बेजान हो सकते हैं।     ऑयली स्कैल्प को क्लीन रखता है: जिन लोगों के बाल बहुत जल्दी ग्रीसी हो जाते हैं, उन्हें रोजाना शैम्पू करने से फायदा हो सकता है।     पसीने और धूल-मिट्टी को हटाता है: अगर आप रोजाना बाहर जाते हैं, तो शैम्पू करने से बालों में जमी गंदगी साफ हो जाती है।     फ्रेश और हेल्दी फील होता है: हर दिन बाल धोने से स्कैल्प साफ रहती है और बाल हेल्दी दिखते हैं। रोजाना शैम्पू करने के नुकसान     बालों की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है, जिससे ड्रायनेस और हेयर फॉल बढ़ सकता है।     रोज शैम्पू करने से स्कैल्प ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस कर सकती है, जिससे बाल जल्दी ग्रीसी लग सकते हैं।     अगर हार्श केमिकल वाला शैम्पू यूज कर रहे हैं, तो बाल जल्दी डैमेज हो सकते हैं। किन लोगों को रोजाना शैम्पू करना चाहिए?     बहुत ऑयली स्कैल्प वाले लोग     जिम जाने वाले या ज्यादा पसीना आने वाले लोग     धूल-मिट्टी में ज्यादा रहने वाले लोग हफ्ते में एक बार शैम्पू करने के फायदे अगर आपके बाल ड्राई, घुंघराले या ज्यादा डैमेज हो चुके हैं, तो रोजाना शैम्पू करना आपके बालों के लिए सही नहीं है। कम शैम्पू करने से स्कैल्प के नैचुरल ऑयल्स बालों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।     बालों की नैचुरल नमी बनी रहती है, जिससे वे हेल्दी और चमकदार दिखते हैं।     हेयर फॉल कम होता है, क्योंकि बार-बार शैम्पू करने से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं।     बालों की ग्रोथ बेहतर होती है, क्योंकि स्कैल्प के नैचुरल ऑयल्स बालों को पोषण देते हैं।     अगर बाल कलर-ट्रीटेड हैं, तो उनका रंग ज्यादा दिनों तक टिकता है। हफ्ते में एक बार शैम्पू करने के नुकसान     अगर स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली है, तो हफ्ते में एक बार शैम्पू करना काफी नहीं होगा।     धूल-मिट्टी और पसीना जमा होने से स्कैल्प में डैंड्रफ और खुजली हो सकती है।     अगर बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं, तो कम शैम्पू करने से वे चिपचिपे और बेजान लग सकते हैं। किन लोगों को हफ्ते में एक बार शैम्पू करना चाहिए?     बहुत ड्राई और घुंघराले बाल वाले लोग     पतले और जल्दी टूटने वाले बालों वाले लोग     कलर किए हुए या केमिकल ट्रीटमेंट वाले बाल आखिर कौन-सा तरीका सही है?     अगर आपके बाल बहुत ऑयली हैं, तो हर दूसरे दिन हल्का शैम्पू करें।     अगर बाल ड्राई और डैमेज्ड हैं, तो हफ्ते में 1-2 बार ही शैम्पू करें।     हमेशा सल्फेट-फ्री और माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बनी रहे।     शैम्पू के साथ कंडीशनर और हेयर ऑयलिंग को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें।  

Vivo ने दिखाया अपना पहला MR हेडसेट Vision, Apple को देगा टक्कर!

चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo ने अपना नया डिवाइस अनवील किया है. कंपनी ने अपना पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट Vivo Vision को पेश किया है. फिलहाल ये एक प्रोटोटाइप है, जिसे कंपनी ने Boao Forum में दिखाया है. इसका डिजाइन Apple Vision Pro हेडसेट से काफी मिलता है. इस इवेंट में सिर्फ प्रोडक्ट को दिखाया गया है. इसकी लॉन्चिंग और उपलब्धता की जानकारी मिड-2025 में दी जाएगी. कंपनी ने इसके स्पेक्स और फंक्शन को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें. Vivo Vision हेडसेट में क्या है खास? Vivo Vision मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट ski गूगल स्टाइल डिजाइन के साथ आता है. फ्रंट में आपको ब्लैक ग्लास देखने को मिलेंगे. वहीं हेडबैंड या स्ट्रैप ब्लू कलर का दिया गया है. फ्रंट ग्लास से कुछ फीचर्स साफ दिख रहे हैं, जिनके बारे में कंपनी ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है. इसमें कैमरा सेंसर लगा हुआ है. इन कैमरा सेंसर का इस्तेमाल मोशन ट्रैकिंग और हैंड गेस्चर के लिए किया जा सकता है. Vision MR हेडसेट में भी आपको ऐपल Vision Pro की तरह अगल से बैटरी पैक मिलेगा. संभवतः इसे Type-C पोर्ट से कनेक्ट किया जा सकेगा. इस्तेमाल करते हुए आपको इसे कैरी करना होगा. कंपनी ने डिवाइस को अनवील करते हुए इसके फीचर्स की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, कंपनी ने ये जरूर बताया है कि ये डिवाइस मिड 2025 तक लॉन्च हो सकता है. इसके अलावा कंपनी चीन में नई रोबोटिक लैब की भी घोषणा की है. वीवो इस लैब में रोबोट्स के लिए ‘ब्रेन’ और ‘आखें’ तैयार करने पर काम करेगा. Vivo Vision ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा या नहीं कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है. ऐपल ने भी अपने Vision Pro को सभी मार्केट में लॉन्च नहीं किया है. इसे चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया गया है. बहुत से लोगों को ये डिवाइस पसंद भी नहीं आया है. शायद ये भी एक वजह है कि कंपनी ने इसका दूसरा वर्जन अभी तक लॉन्च नहीं किया है.  

Vivo X200 Ultra इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद

 नई दिल्ली Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स ट्रेंड में रहते हैं। कुछ समय पहले ही ने Vivo X200 को बाजार में उतारा गया था। अब कंपनी की तरफ से Vivo X200 Ultra लाने की तैयारी की जा रही है। इस फोन को कंपनी बेहतर फोटोग्राफी के लिए डिजाइन करेगी। इसमें यूजर्स को काफी मदद मिलने वाली है। साथ ही इसकी खासियत है कि फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी का एक्स्ट्रीम लेवल ऑप्शन दिया जाएगा। Vivo ने Boao Forum for Asia में इसकी घोषणा की है। वह चीन में Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह लॉन्च अप्रैल 2025 में होगा। चीन में पहले ही Vivo X200, Vivo X200 Pro, और Vivo X200 Mini लॉन्च हो चुके हैं। इसके अलावा, Vivo X200s को भी चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Vivo ने अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। Vivo X200 Ultra में कंपनी की नई इमेजिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसे ‘Boao Forum for Asia के ऑफिशियल स्मार्टफोन’ का दर्जा दिया गया है। बॉक्सियाओ के अनुसार, Vivo X200 Ultra में 200MP Samsung HP9 प्राइमरी सेंसर होगा, जिसमें 85mm पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के साथ 50MP 1/1.28-इंच Sony LYT-818 सेंसर दिया जाएगा। यह 35mm और 14mm अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर के साथ आएगा। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। Vivo X200 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC से लैस किया जाएगा, जिसमें 6000mAh बैटरी होगी और यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। लॉन्च के करीब आते ही इस डिवाइस से जुड़ी और अधिक जानकारियां सामने आएंगी। लेकिन एक बात तो साफ है कि इस डिवाइस में नेक्स्ट लेवल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलने वाला है। अभी तक Vivo X200 में भी कई शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं। ऐसा ही फोन ये भी साबित होता है। Vivo X200 5G की कीमत और खासियत अभी मार्केट में Vivo X200 उपलब्ध है। इस फोन की 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 65,999 रुपए है। हालांकि अभी डिस्काउंट के साथ फोन इतना सस्ता मिल रहा है। फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Vivo ने इस फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया है। साथ ही दूसरा कैमरा भी 50MP का मिलता है। ऐसे में ये फोन हर लिहाज से पॉजिटिव साउंड करता है। खासकर फोटोग्राफी के शौकीन यूजर्स के लिए ये स्पेशल होने वाला है। बैटरी भी 5800 mAh की दी जाती है जो 90W फ्लैश चार्ज के साथ आती है। वजन भी X100 की तुलना में काफी कम देखने को मिलता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet