LATEST NEWS

नाखूनों के ये संकेत न करे अनदेखा, नहीं तो पहुंच सकते हैं अस्पताल

हमारा शरीर बिना कुछ कहे भी हमसे काफी कुछ कहता है। अगर सेहत दुरुस्त है, तो यह शरीर में साफ नजर आता है। वहीं, अगर शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ होती है, तो शरीर इसके बारे में भी संकेत देने लगता है। शरीर के किसी पोषक तत्व की कमी हो या फिर कोई बीमारी, कुछ संकेतों की मदद से शरीर पहले ही चेतावनी  देना शुरू कर देता है। ऐसा ही कुछ शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होने पर भी होता है। यूं तो शरीर कई तरीकों से न्यूट्रिएंट्स की कमी का संकेत देता है, लेकिन इसके कुछ चेतावनी संकेत नाखून पर भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये संकेत- नाखूनों का टूटना अगर आपके नाखून अक्सर टूटते हैं या उसमें क्रेक आ जाता है, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह डिहाइड्रेशन या थायरॉयड जैसी समस्याओं का संकेत भी होता है। ऐसे में अंडे, नट्स और पत्तेदार साग को डाइट में शामिल करना फायेदमंद होगा। पीले नाखून अगर आपके नाखून का रंग पीला नजर आ रहे हैं, तो यह फंगल इन्फेक्शन, स्मोकिंग, डायबिटीज या फेफड़ों की बीमारी जैसी हेल्थ कंडीशन का संकेत हो सकता है। इसके लिए अच्छी हाइजीनिक रहना बेहद जरूरी है। साथ ही एंटीफंगल ट्रीटमेंट और विटामिन-ई नाखूनों की सेहत को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, बहुत ज्यादा पीले नाखूनों का होना एनीमिया, लिवर डिजीज या कुपोषण का संकेत हो सकता है। नाखून पर सफेद धब्बे नाखून पर नजर आने वाले छोटे सफेद धब्बे आमतौर मामूली चोट के कारण होते हैं, लेकिन अगर लंबे समय तक यह धब्बे बने रहते हैं, तो यह जिंक या कैल्शियम की कमी की निशानी हो सकते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए न्यूट्रिएंट रिच डाइट फॉलो करें। नीले नाखून नाखूनों का नीला रंग शरीर में अपर्याप्त ऑक्सीजन फ्लो की तरफ इशारा करता है। ऐसा आमतौर पर फेफड़ों की बीमारी, डार्ट डिजीज या रेनॉड फिनोमेनन के कारण होता है। अगर यह लक्षण लगातार बना रहते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। नाखून पर गहरे रंग की रेखाएं नाखूनों के नीचे भूरी या काली रंग की रेखाएं मेलेनोमा का संकेत हो सकती हैं, जो एक गंभीर स्किन कैंसर है। नाखूनों में होने वाले किसी भी असामान्य रंग के बदलाव की जल्द से जल्द जांच जरूर कराएं। नाखून के आसपास सूजन नाखून के आसपास रेडनेस या सूजन इन्फेक्शन, ल्यूपस या अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसा कोई संकेत नजर आता है, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। क्लबिंग नाखून गोल सिरे और उभरे हुए नाखून अक्सर फेफड़ों की बीमारी, हार्ट डिजीज या शरीर में कम ऑक्सीजन का संकेत हो सकते हैं। इसलिए इन संकेतों के नजर आते ही बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

पिता ने बच्चों संग खाया जहर, तीन की मौत

भोजपुर बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिससे तीन मासूमों की मौत हो गई, जबकि पिता और एक बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस त्रासदी के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक की पत्नी की पिछले साल ही मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में था। माना जा रहा है कि डिप्रेशन के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बच्चों को खिलाया जहर, फिर खुद की आत्महत्या की कोशिश सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति ने पहले अपने चारों बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद जहर खा लिया। जब परिवार के अन्य सदस्यों को इस घटना की जानकारी मिली, तो सभी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता और एक बच्चे का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ शुरू की है, लेकिन अब तक जहर खाने की असली वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गहराई से छानबीन की जाएगी और जल्द ही सच्चाई का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई जारी है। गांव में मातम, हर कोई सदमे में इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि व्यक्ति पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। गांव में हर कोई गमगीन है, और लोगों में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश दोनों है। प्रशासन ने कहा है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।  

बदलते मौसम में आयुर्वेद के इन टिप्स से रखें सेहत का ख्याल

आयुर्वेद में सभी मौसम के हिसाब से अलग-अलग दिनचर्या का महत्व बताया गया है। इसे ऋतुचर्या कहा जाता है। अगर इन दिनों में ऋतुचर्या के अनुसार आपका रहन-सहन रहे, तो शरीर पर बदलते मौसम का दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका कम हो जाती है। इस समय सुबह-शाम हल्की ठंड रहती है और दिन के समय सूर्य की किरणें प्रखर होने लगी हैं। हवा में अभी रूखापन भी है, ऐसे में सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार, इस आदान काल की अवधि में ऊर्जा की कमी महसूस होती है। शरीर शिथिलता महसूस करने लगता है। बता दें कि हमारे शरीर में वात, पित्त और कफ के दोषों का संतुलन बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है। बढ़ते तापमान के बीच इस मौसम में कफ का प्रभाव बढ़ा होता है, इसलिए आपका पूरा ध्यान कफ के निकास पर होना चाहिए और इसे बढ़ने से रोकने का भी प्रयास करना चाहिए। अभी आप मौसम के अनुकूल आहार-विहार अपनाकर आप मौसमी समस्याओं जैसे, एलर्जी, सर्दी-खांसी या बुखार आदि से निजात पा सकते हैं। ध्यान रहे स्वस्थ आहार का सेवन तभी लाभकारी होता है जब हेल्दी लाइफस्टाइल भी अपना सकें। खानपान में बरतें सावधानी     सुपाच्य और हल्का भोजन करें।     भोजन की तासीर ठंडी नहीं होनी चाहिए।     भोजन गर्म और ताजा होना चाहिए।     पुराने गेहूं और बाजरा का सेवन इन दिनों उपयोगी है।     भोजन में खट्टे पदार्थों को कम रखें।     शहद का सेवन सेहत के लिए लाभप्रद है।     मुनक्का से तैयार आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन मौसमी बदलावों के लिए अच्छा है।     गले में खराश, खांसी होने पर नमक मिलाकर गुनगुने पानी से गरारा करें। इन बातों का रहे ध्यान     इस मौसम में पंचकर्म के दौरान वमन का विशेष महत्व है। इसके द्वारा शरीर में जमे हुए कफ को निकाला जाता है।     इस समय शरीर में सुस्ती होती है। दिन के समय नींद आती है, पर प्रयास करें कि दिन की अवधि में न सोएं।     इस मौसम में कसरत करें। निष्क्रियता से दूर रहें। जठराग्नि को समझें आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि जठराग्नि संतुलन में हो जठराग्नि का संतुलन अच्छे पाचन और समग्र स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक माना गया है। भूख से थोड़ा कम भोजन करना चाहिए, यह जठराग्नि के संतुलन के लिए जरूरी है।

ज्यादा तनाव और लगातार स्ट्रेस सेहत के लिए खतरनाक, इन आसान तरीको से करे कम

स्ट्रेस सिर्फ मानसिक नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी असर डालता है। हल्का तनाव सामान्य है लेकिन ज्यादा और लगातार स्ट्रेस सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह हार्ट अटैक हाई ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। एक्सरसाइज अच्छी नींद और सोशल इंटरैक्शन से इसे कम किया जा सकता है। आइए जानें आखिर एक इंसान कितना स्ट्रेस लेने के लिए बना है? हमारे आस-पास स्ट्रेस या तनाव के बारे में लोग काफी मजाकिया लहजे में बात करते हुए मिल जाते हैं। कई तो स्ट्रेस से गुजर रहे लोगों पर कमेंट करने से भी चूकते हैं कि तुम्हें किस बात का स्ट्रेस है भला! लेकिन क्या आपको पता है ये आम सा लगने वाला स्ट्रेस गंभीर असर भी छोड़ सकता है। क्या आपके भी मन में ये सवाल उठता है कि आखिर एक इंसान कितना स्ट्रेस झेल सकता है? ये भी स्ट्रेस है क्या वैसे तो किसी मुश्किल काम के दौरान स्ट्रेस होने की आशंका ज्यादा होती है, लेकिन कई बार डरावनी फिल्म देखकर या डेट पर जाने जैसी बातों से भी स्ट्रेस हो सकता है। खतरा या कुछ आसामान्य महसूस होने पर आपका शरीर अचानक ही एड्रेनलाइन या कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हॉर्मोन से भर जाता है। ऐसे में आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है, ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है, एनर्जी भी बढ़ी हुई महसूस होती है ताकि आप अचानक आए इस स्ट्रेस से लड़ पाएं। इसका असर तो कुछ देर रहता है और शरीर फिर सामान्य स्थिति में भी आ जाता है। ऐसा किसी खास स्थिति या काम को लेकर होता है जब आप तनाव महसूस करते हैं। लेकिन जैसे ही स्थिति सामान्य होती है आपको अच्छा महसूस होने लगता है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक हमारा शरीर कम मात्रा में स्ट्रेस लेने के लिए बना है, लेकिन जब यह स्ट्रेस लंबा या क्रॉनिक हो जाता है, तो हमारे शरीर पर उसके कई बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं। पेट में भी कुछ-कुछ होता है पेट में तितली उड़ने की बात तो करते हैं, लेकिन स्ट्रेस उसे सही मायने में महसूस कराता है। कोई भी प्रेजेंटेशन देने से पहले आपको पेट में कुछ गड़बड़ या दर्द जैसा महसूस हो सकता है। कई बार स्ट्रेस के पीछे बड़े कारण भी दिख सकते हैं, जैसे पति-पत्नी की आपसी लड़ाई या फिर भूकंप या आतंकवादी हमले जैसी स्थिति में भी ऐसा हो सकता है। बार-बार होने से क्या होता है अगर बार-बार एक्यूट स्ट्रेस रहता है, तो उससे दिल की आर्टरीज में सूजन तक हो सकती है। हार्ट अटैक आने के कई सारे कारणों में ये भी एक कारण होता है। वहीं, कोई व्यक्ति स्ट्रेस से किस तरह लड़ता है, उसका असर कोलेस्ट्रॉल लेवल पर भी पड़ता है। कैसे मैनेज करें इसे     दोस्त बनाएं और लोगों से मिलते-जुलते रहें     एक्सरसाइज करना ना भूलें     हर रात अच्छी नींद लें     अगर आपको लगातार स्ट्रेस महसूस हो रहा है, तो किसी साइकोलॉजिस्ट से मिलें।  

सिगरेट फेफड़ों के अलावा कई अंगों को पहुंचाती है नुकसान

क्या आपको लगता है कि सिगरेट पीने से सिर्फ फेफड़े खराब होते हैं? अगर हां, तो आपको सच जानकर झटका लग सकता है! सिगरेट का धुआं धीरे-धीरे पूरे शरीर को जहर की तरह नुकसान पहुंचाता है। दिल से लेकर दिमाग तक, त्वचा से लेकर आंखों तक – कोई भी अंग इस जहर से बच नहीं पाता। क्या आपने कभी सोचा है कि जो सिगरेट आपको कुछ मिनटों की राहत देती है, वो आपकी जिंदगी के सालों को चुरा रही है? धूम्रपान की वजह से दिल के दौरे, स्ट्रोक, आंखों की रोशनी कम होने और यहां तक कि अंधेपन का खतरा भी बढ़ जाता है। इस नेशनल नो स्मोकिंग डे 2025 , आइए मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम में इंटरनल मेडिसिन के एसोसिएट कंसल्टेंट डॉ. सुनील सेखरी से जानते हैं कि सिगरेट किन-किन अंगों को नुकसान पहुंचाती है और क्यों इसे छोड़ना आपकी सेहत के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा। दिल     सिगरेट पीने वालों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 2 से 4 गुना ज्यादा होता है!     सिगरेट का निकोटीन और टार रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) को संकीर्ण कर देते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।     धुएं में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम कर देती है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है।     ब्लड प्रेशर हमेशा हाई रहता है, जिससे धीरे-धीरे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रहे, तो सिगरेट से दूरी बना लें! दिमाग     क्या आपको पता है कि सिगरेट पीने से याददाश्त कमजोर हो सकती है और डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है?     धुएं में मौजूद केमिकल्स ब्रेन सेल्स को डैमेज करते हैं, जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।     यह नर्व सिस्टम को कमजोर करता है, जिससे एकाग्रता और सोचने-समझने की क्षमता कम होती जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग तेज रहे और भविष्य में भूलने की बीमारी से बचना है, तो सिगरेट छोड़ दें! त्वचा     सिगरेट का धुआं आपकी स्किन से नमी और जरूरी पोषक तत्वों को छीन लेता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां और बेजान त्वचा नजर आने लगती है।     कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे त्वचा लटकने लगती है और आप समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं।     सिगरेट पीने वालों की त्वचा जल्दी डल और सांवली पड़ जाती है, क्योंकि धूम्रपान से त्वचा की ऑक्सीजन सप्लाई कम हो जाती है। किडनी     क्या आपको पता है कि सिगरेट पीने से किडनी कैंसर होने का खतरा 50% तक बढ़ जाता है?     धुएं में मौजूद टॉक्सिन्स  किडनी के टिशूज को डैमेज कर देते हैं, जिससे किडनी धीरे-धीरे खराब होने लगती है।     यह ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, जो किडनी फेलियर की सबसे बड़ी वजह बन सकता है। आंखें     सिगरेट का धुआं आंखों की नाजुक रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिससे रक्त संचार धीमा हो जाता है और दृष्टि कमजोर होने लगती है।     लंबे समय तक धूम्रपान करने से मोतियाबिंद और धुंधली दृष्टि की समस्या जल्दी हो सकती है।     सिगरेट पीने वालों में एज-रेलेटेड मैक्युलर डिजनरेशन का खतरा 3 गुना ज्यादा होता है, जिससे उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी पूरी तरह जा सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखें हमेशा स्वस्थ रहें और आपको बुढ़ापे में भी साफ दिखे, तो सिगरेट से जल्द से जल्द दूरी बना लें।

लाइफ में परफेक्ट निर्णय लेने में ये ट्रिक्स देंगे मदद

हम रोजाना की लाइफ में कई फैसले लेते हैं। वहीं कुछ निर्णय ऐसे होते हैं जिसमें हम थोड़ा बहुत सोचते हैं। अधिकतर लोग इस तरह के फैसले लेने में कंफ्यूज होते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको इन 4 तरीकों को अपनाएं। ऐसा करके आप आसानी से परफेक्ट फैसला ले सकेंगे। वैसे तो हर एक फैसला सोच-विचार के साथ ही लेना चाहिए क्योंकि जब भी कोई फैसला लिया जाता है तो फायदे, नुकसान, परिणाम और सभी विकल्पों पर विचार किया जाता है। लेकिन ज्यादा सोचने से आप निर्णय लेने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। बहुत ज्यादा सोचने से आप ऐसा निर्णय ले सकते हैं जो आप नहीं लेना चाहेंगे। आप जितना ज्यादा सोचेंगे आपको निर्णय लेने में कंफ्यूजन हो सकता है। इसलिए बहुत अधिक सोचने से बचें। अपने निर्णय के विपरीत की सोचें आपको जो अंतिम निर्णय लगता है उस पर आगे बढ़ने से पहले फैसले के बिल्कुल विपरीत पर विचार करें। अपने निर्णयों के बारे में कॉन्फिडेंट होना जरूरी है। हमेशा दूसरे विकल्पों के बारे में सोचें। ऐसा करने से आपको विश्वास मिलेगा की आप सही निर्णय ले रहे हैं या नहीं। अपनी गलतियों का सामना करें अपनी गलतियों का सामना करना आसान नहीं है। जब निर्णय लेने का समय हो, तो पिछली समान स्थितियों के बारे में सोचें जब आपने गलती की होगी। पता लगाएं कि आपने क्या किया या क्या नहीं किया जिससे आपकी गलती हुई। अपनी गलतियों का सामना करके आपको एहसास होगा की निर्णय लेते समय किन गलतियों से बचना चाहिए। दबाव में स्पष्ट रूप से सोचना मुश्किल होता है। कभी-कभी आपका पहला विचार सबसे अच्छा नहीं होता। इसलिए अपने आप को कुछ समय के लिए किसी समस्या पर बैठने का मौका दें ताकि आप अपने विकल्पों पर विचार कर सकें।

Xiaomi 16 को लेकर चर्चा शुरू , 3D-प्रिंटेड होगा फ्रेम

नई दिल्ली Xiaomi की 15 सीरीज फाइनली लॉन्च हो चुकी है। 11 मार्च से फोन की सेल का आगाज होने वाला है। इस बीच Xiaomi 16 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी ये जल्दबाजी होगा कि Xiaomi 16 पर चर्चा हो रही है। लेकिन अफवाहों का बाजार तेज हो चुका है। फोन के डिजाइन को लेकर नया दावा किया गया है। साथ ही इस बार फोन का डिजाइन काफी अलग हो सकता है। क्योंकि इसमें काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Ming-Chi Kuo ने X पर इसको लेकर नया दावा कर दिया है। Xiaomi 16 Pro में होगा 3D-प्रिंटेड फ्रेम? एक नई लीक के मुताबिक, Xiaomi 16 Pro में 3D प्रिंटेड फ्रेम दिया जा सकता है। यह जानकारी TF Securities International के विश्लेषक Ming-Chi Kuo ने X पर शेयर की है। Kuo के अनुसार, Xiaomi 16 Pro में मेटल मिड-फ्रेम होगा, जिसे चाइनीज सप्लायर Bright Laser Technologies की 3D प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया जाएगा। 3D प्रिंटिंग से फोन को क्या फायदा होगा? Kuo का कहना है कि 3D-प्रिंटेड फ्रेम का हल्का और खोखला डिजाइन फोन के वजन को कम करने में मदद करेगा। साथ ही, इससे थर्मल परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी, यानी फोन अधिक हीटिंग के बिना लंबे समय तक अच्छी परफॉर्मेंस देगा। खास बात यह है कि इससे फोन की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 3D प्रिटिंग के सामने कुछ चुनौतियां भी देखने को मिल सकती हैं- हालांकि, 3D प्रिंटिंग तकनीक इतनी आसान नहीं है। इसे लेयर वाइज बनाया जाता है, जिससे प्रोडक्शन के मेकिंग में ज्यादा टाइम लगता है। साथ ही ये टेक्नोलॉजी थोड़ी महंगी भी साबित होती है। क्योंकि इसकी मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी की कीमत भी ज्यादा होती है। पहले भी हुआ था 3D टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल 3D-प्रिंटेड स्मार्टफोन फ्रेम्स पहली बार नहीं आ रहे हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में, Sharp ने mova SH251iS नामक पहला ग्लास-फ्री 3D डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च किया था। हालांकि, यह टेक्नोलॉजी कुछ समय के लिए थी और सिर्फ कुछ स्पेशल एंगल्स पर ही वर्क करती थी। अभी टेक्नोलॉजी काफी आगे जा चुकी है। उदाहरण के लिए, ZTE Nubia Pad 3D जैसे डिवाइसेस में बिना चश्मे के 3D डिस्प्ले दिए जा रहे हैं। 3D प्रिंटेड स्मार्टफोन फ्रेम कब तक आ सकते हैं? हालांकि, 3D-प्रिंटेड फ्रेम्स को अपनाने में समय लग सकता है। यह टेक्नोलॉजी उतनी जटिल नहीं है जितनी ग्लास-फ्री 3D डिस्प्ले बनाना, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर उत्पादन में लाने के लिए कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं।

Google Pixel 9a को लेकर तैयारियां शुरू, Pixel 8a हुआ सस्ता

मुंबई Google Pixel 9a को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। Google Pixel 9 सीरीज का ही ये पार्ट होने वाला है। इसमें चार नए मॉडल आएंगे, इसमें फोल्डेबल ऑप्शन को भी शामिल किया गया है। खास बात है कि इस फोन में कई खास फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। Google ने इसके बाद Pixel 8a की कीमत कम कर दी है। आज हम आपको फोन पर चल रहे डिस्काउंट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, तो चलिये आपको भी बताते हैं- Google Pixel 8a ने यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया था। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अपने ग्राहकों के लिए इस स्मार्टफोन पर शानदार डील लेकर आया है, जिससे आप इसे अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं। Pixel 8a पर भारी छूट! फिलहाल, Google Pixel 8a को Flipkart पर 52 हजार 999 रुपए की लिस्टेड कीमत पर बेचा जा रहा है। लेकिन कंपनी इस पर 28% का भारी डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद आप यह स्मार्टफोन सिर्फ 37 हजार 999 रुपए में खरीद सकते हैं। Google के इस फोन पर HDFC Bank Credit Card से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 3 हजार रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर 36 हजार 950 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। अगर आपको 13 हजार रुपए की भी एक्सचेंज छूट मिलती है, तो Pixel 8a सिर्फ 24 हजार 999 रुपए में मिल सकता है। Google Pixel 8a के फीचर्स स्मार्टफोन में मजबूत प्लास्टिक बैक और एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाव प्रदान करता है। इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 पर काम करता है। यह फोन 4nm Google Tensor G3 चिपसेट पर चलता है, जो 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के लिए 64MP + 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप एक प्रीमियम एंड्रॉयड फोन लेना चाहते हैं, तो Flipkart का यह ऑफर बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

POCO M7 5G का एयरटेल एडिशन लॉन्‍च

मुंबई  POCO M7 5G स्‍मार्टफोन को पिछले सप्‍ताह भारत में लॉन्‍च किया गया था। अब कंपनी ने इसका एयरटेल एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन लॉन्‍च कर दिया है। एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन का मतलब है कि फोन में सिर्फ एयरटेल की सिम काम करेगी। जो यूजर्स एयरटेल का प्रीपेड या पोस्‍टपेड कनेक्‍शन यूज कर रहे हैं, उनके लिए यह फोन एक अच्‍छी डील साबित हो सकता है, क्‍योंकि इसके प्राइस POCO M7 5G के नॉर्मल मॉडल से कम रखे गए हैं। याद रहे कि किसी और नेटवर्क जैसे- वीआई या जियो के साथ यह फोन काम नहीं करेगा। स्‍मार्टफोन की कीमत POCO M7 5G एयरटेल ए‍क्‍सक्‍लूसिव एडिशन के दाम 9249 रुपये रखे गए हैं। हालांकि यह कीमत सभी ऑफर्स को मिलाकर है और POCO M7 के स्‍टैंडर्ड मॉडल से कम है। उस फोन को 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इस फोन को होली से ठीक पहले 13 मार्च से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा। दोपहर 12 बजे से फोन की सेल स्‍टार्ट हाेगी। इस फोन को भी तीन कलर्स- मिंट ग्रीन, स्‍टैन ब्‍लैक और ओशियन ब्‍लू में लाया गया है। फोन में ऐसी कई खूबियां होने का दावा है, जो आमतौर पर इस प्राइस कैटिगरी में नहीं मिलतीं।  स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स एयरटेल एडिशन वाले POCO M7 5G में 6.88 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। कंपनी क्‍लेम कर रही है कि इस सेगमेंट में इतने बड़े डिस्‍प्‍ले वाला फोन नहीं मिलता। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। फोन में क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट की ताकत दी गई है, जो इसे 5जी नेटवर्क का सपोर्ट ऑफर करती है। यह चिपसेट एंंट्री लेवल और शुरुआती मिड-रेंज फोन्‍स के लिए बनाया गया है। फोन के ज्‍यादातर स्‍पेसिफ‍िकेशंस POCO M7 5G के नॉर्मल मॉडल वाले ही हैं। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलता है। फोन में 5,160mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करती है। रेडमी और पोको के ज्‍यादातर फोन्‍स में अभी तक एंड्रॉयड 15 की एंट्री नहीं हो पाई है, जबकि गूगल ने एंड्रॉयड 16 की तैयारी कर ली है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो एयरटेल एक्‍सक्‍लूसिव पोको एम7 5जी में 5G, 4G LTE और डुअल बैंड वाई-फाई का सपोर्ट है। इसमें ब्‍लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। यह यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है।

चीन एआई रेस में नया माइल्सटोन सेट करने जा रहा Manus

नई दिल्ली चाइनीज एआई चैटबॉट DeepSeek पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा है। इसके DeepSeek-R1 मॉडल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि चीन एआई रेस में नया माइल्सटोन सेट करने जा रहा है। इसके नए स्टार्टअप Monica ने Manus नाम का अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई एजेंट रिलीज किया है। जटिल काम करने का हुनर Manus के पास रियल वर्ल्ड के कॉम्प्लैक्स टॉस्क को हल करने का हुनर है। यह एआई एजेंट मौजूदा वक्त में इन्वेंशन ओनली वेब प्रीव्यू के तौर पर उपलब्ध है। इसमें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के जरिए वेबसाइट क्रिएट करने जैसे प्रैक्टिकल टॉस्क की स्किल है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट manus.im पर AI एंजेंट का एक डेमो वीडियो शेयर किया है। इसका प्री-व्यू लॉन्च होने के 20 घंटे से भी कम समय में viral हो गया। Manus क्या है? Manus को दुनिया का पहला ट्रू जनरल एआई एजेंट कहा जा रहा है। यह स्वतंत्र तौर पर सोचने के साथ टास्क एक्जीक्यूट करने के साथ पूरा रिजल्ड डिलीवर कर सकता है। Manus AI agent को जब जापान ट्रिप बनाने का टॉस्क दिया गया, तो उसने इसे बेहतर ढ़ंग से किया। क्लाउड बेस्ड सिस्टम पर करता है काम ऐसा दावा किया जा रहा है कि Manus AI अलग-अलग इंडस्ट्री में कॉम्प्लैक्स टॉस्क खुद-ब-खुद कर सकता है। इसमें खास फीचर्स दिये गये हैं। इसमें क्लाउड बेस्ड फंक्शन यूज किया गया है। Manus डिस्कनेक्ट होने के बाद भी क्लाउड में काम करता रहता है और रिजल्ट प्रोवाइड करता है। इसे लेकर बीते बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक डेमो वीडियो शेयर किया गया था, जो दोपहर तक करीब 200,000 से ज्यादा बार देखा गया था। कई यूजर्स AI एजेंट एक्सेस करने के लिए इनविटेशन कोड रिक्वेस्ट कर रहे हैं। कौन हैं Peak Ji Yichao बता दें कि मौजूदा वक्त में कंपनी के बारे में ज्यादा डिटेल मौजूद नहीं है, लेकिन इस डेमो वीडियो को Peak Ji Yichao ने होस्ट किया है, जो एक 33 वर्षीय चाइनीज है। इन्हें Mammoth नाम का mobile ब्राउजर बनाने के लिए जाना जाता है। चीन और अमेरिका के बीच जारी रेस बता दें कि पूरी दुनिया में एआई मॉडल बनाने की रेस जारी है। इस रेस में अमेरिका और चीन दो अहम खिलाड़ी है, जो हर संभव कोशिश करके एक दूसरे को पीछे छोड़ना चाहते हैं। चाइजीन एआई प्रोग्राम को रोकने के लिए अमेरिका ने कुछ एडवांस्ड एआई चिप के एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बाद चीन ने DeepSeek R1 मॉडल को पेश कर दिया था।

Google पर एक बार फिर से गूगल क्रोम ब्राउजर को बेचने का दबाव

नई दिल्ली Google पर एक बार फिर से गूगल क्रोम ब्राउजर को बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब गूगल को क्रोम ब्राउजर को बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा दबाव पहली बार नवंबर 2024 में बनाया गया था। अब आपका सवाल होगा कि जब प्रोडक्ट गूगल का हैं, तो कोर्ट कैसे गूगल पर क्रोम ब्राउजर को बेचने का दबाव बना सकता है? तो दरअसल मामला यह है कि गूगल का ऑनलाइन सर्च में काफी दबदबा रहा है। इसी दबदबे को कम करने और बाकी प्लेयर को लेवल फील्ड देने के लिए गूगल को क्रोम ब्राउजर से दूरी बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। क्या गूगल से हट जाएगा सर्च इंजन का कंट्रोल? एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस यानी DOJ ने दोबारा से Google को अपना Chrome browser को बेचने की सलाह दे रहा है। न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट की मानें, तो Google का क्रोम ब्राउजर लाखों करोड़ों मोबाइल यूजर का प्राइमरी सर्चिंग सोर्स है। डिपार्टमेंट का मानना है कि क्रोम ब्राउजर को बेचने के बाद गूगल का क्रिटिकल सर्च प्वाइंट से कंट्रोल हट जाएगा। साथ ही गूगप के मुकाबले में बाकी सर्च कंपनियों को सही मौका मिल सकेगा। क्या आईफोन में डिफॉल्ट सर्च इंजन नहीं होगा क्रोम ब्राउजर इतना ही नहीं, यूएस डिपार्टमेंट यह भी चाहता है कि Google को Apple स्मार्टफोन और Mozilla जैसी कंपनियों को डिफाल्ट तौर पर क्रोम ब्राउजर दिखाने पर बैन किया जाएगा। ऐसी प्रैक्टिस गूगल के ऑनलाइन सर्चिंग सेक्टर में दबदबे को बढ़ाती हैं। जिन लोगों को मालूम नहीं है, उन्हें बता दें कि गूगल आईफोन में गूगल सर्च इंजन को प्री-इंस्टॉल करने के लिए हर साल लाखों करोड़ रुपये खर्च करती है। गूगल की गलत प्रैक्टिस यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस का कहना है कि गूगल के इस मनमाने रवैय्ये ने मार्केट प्लेस को खराब कर दिया है। साथ ही कंप्टीशन के गलत नियमों को पेश करता है। गूगल को इस मामले में कई बार अलर्ट किया गया है। लेकिन गूगल इस मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं है, क्योंकि गूगल को सर्च इंजन से मोटी कमाई होती है। क्या है गूगल की दलील गूगल का इस मामले में कहना है कि उसे Apple और Mozilla जैसे साझेदारों के साथ डिफाल्ट सर्च इंजन के लिए पेमेंट करने की सुविधा को बहाल किया जाए। साथ ही उनके पार्टनर को बाकी सर्च इंजन के साथ एग्रीमेंट करने की परमिशन दी जाए। जैसे कि Apple अपने iPhones और iPads के लिए अलग-अलग डिफॉल्ट सर्च इंजन को ऑफर कर सकता है।

बेली फैट कम करने के लिए मेथी का करें इस्तेमाल

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खाने-पीने की आदत के कारण पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। पेट की चर्बी न सिर्फ हमारे शरीर की सुंदरता को कम करती है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। ऐसे में अगर आप भी अपने पेट की चर्बी से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं , तो मेथी आपके लिए एक नेचुरल और असरदार उपाय हो सकती है। मेथी का सही तरीके से इस्तेमाल करके आप महज 20 दिनों में ही अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए जानें बेली फैट कम करने के लिए कैसे करना चाहिए मेथी का इस्तेमाल ? मेथी एक ऐसा मसाला है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। साथ ही, मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। बेली फैट कम करने के लिए मेथी का इस्तेमाल कैसे करें? मेथी का इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं, लेकिन अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीकों को अपनाएं- मेथी का पानी मेथी का पानी पीना पेट की चर्बी कम करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसके लिए रात को एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी लें। इस पानी को पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। मेथी की चाय मेथी की चाय भी वजन कम करने में बहुत मददगार होती है। इसके लिए एक कप पानी में आधा चम्मच मेथी के दाने डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी लें। इस चाय को दिन में दो बार पीने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। मेथी का पाउडर मेथी के दानों को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होने लगती है। मेथी के अंकुरित दाने मेथी के दानों को अंकुरित करके भी खाया जा सकता है। अंकुरित मेथी में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है, जो वजन कम करने में और भी ज्यादा मददगार होती है। इसे सलाद के रूप में या सीधे चबाकर खाया जा सकता है। इन बातों का जरूर ध्यान रखें     मेथी का इस्तेमाल करते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें। ज्यादा मात्रा में मेथी खाने से पेट में गैस या अपच की समस्या हो सकती है।     अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो मेथी का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।     मेथी के साथ-साथ बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज भी जरूरी है। इससे आपको जल्दी और बेहतर परिणाम मिलेंगे।  

सस्ते में खरीदें iPhone 16 सीरीज

नई दिल्ली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने फ्लिपकार्ट ने Big Savings Days Sale सेल का ऐलान किया है। यह सेल 7 मार्च 2025 से शुरू हो रही है, जो कि 13 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। इस सेल में ऐपल प्रोडक्ट को शानदार डिस्काउंट ऑफर में खरीदा जा सकेगा। Apple के लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को सस्ते में खरीद पाएंगे। इन प्रोडक्ट पर क्रेडिट कार्ड और बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जिससे सस्ते में स्मार्टफोन प्रोडक्ट को खरीदा जा सकेगा।     iPhone 16e की भारत में कीमत 59,900 रुपये है, जिसे 4,000 रुपये इंस्टैंट कैशबैक पर खरीदा जा सकता है। यह ऑफर ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है। साथ ही 8,000 एक्सचेंज बोनस का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके बाद फोन की कीमत 47,900 रुपये रह जाती है।     इसी तह iPhone 16 की भारत में कीमत 79,900 रुपये है, जिस पर 9,901 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद तक की छूट मिल रही है। ऐसे में इफेक्टिव प्राइस 56,205 रुपये रह जाती है।     iPhone 15 की भारत में कीमत 69,900 रुपये है। इसकी खरीद पर 4,901 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही 2,799 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। वही क्रेडिट कार्ड पर 5 पीसद की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसके बाद इफेक्टिव प्राइस 61,200 रुपये हो जाती है।     iPhone 15 Plus की भारत में कीमत 79,900 रुपये है। साथ ही 10,901 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 6,799 रुपये एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही 5 फीसद कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है। HDFC बैंक कार्ड पर 1,000 रुपये छूट दी जा रही है।     iPhone 16 Plus की कीमत 89,900 रुपये है। इसके खरीदा पर 13,000 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा राह है। सात ही UPI लेनदेन पर 2,000 रुपये और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है। इस तरह इफेक्टिव कीमत 58,504 रुपये रह जाएगी।     iPhone 16 Pro की कीमत 1,19,900 रुपये है। इसकी खरीद पर 65,200 रुपये एक्सचेंज बोनस, 2,000 का डिस्काउंट यूपीआई लेनदेन पर और 1,000 रुपये कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है।     iPhone 16 Pro Max की कीमत 1,44,900 रुपये है, जिसकी खरीद पर 65,200 रुपये एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। साथ ही 2,000 रुपये की छूट के साथ कार्ड पर 5 फीसद की छूट मिल रही है। इस तरह से इफेक्टिव कीमत 61,655 रुपये रह जाती है।

सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है ये मसालों का पानी

मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से जीरा, सौंफ और धनिया तीन ऐसे मसाले हैं, जिनका आयुर्वेद में भी काफी समय से इस्तेमाल होता आया है। इन तीनों को मिलाकर बनाया गया पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह नुस्खा पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने तक कई समस्याओं का इलाज करता है। आइए जानते हैं कि जीरा, सौंफ और धनिए से बना पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाना जीरा, सौंफ और धनिया तीनों ही पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। जीरा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करता है। सौंफ में मौजूद एंटी-स्पास्मोडिक गुण पेट की ऐंठन और दर्द को कम करते हैं। वहीं, धनिया पेट की जलन और सूजन को शांत करने में मदद करता है। इन तीनों को मिलाकर बना पानी पीने से पाचन सुधरता है और खाना आसानी से पच जाता है। वजन घटाने में सहायक जीरा, सौंफ और धनिए का पानी वजन घटाने के लिए एक नेचुरल उपाय है। जीरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। सौंफ शरीर में जमा एक्स्ट्रा पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। धनिया भी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर के फैट को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से इस पानी को पीने से वजन कंट्रोल रहता है। इम्युनिटी बढ़ाना जीरा, सौंफ और धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इस पानी को नियमित रूप से पीने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद इस पानी का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभदायक है। जीरा और सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह मुंहासे, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। धनिया त्वचा की सूजन और जलन को शांत करता है। साथ ही, यह पानी बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करना जीरा और धनिया ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जीरा इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जबकि धनिया ब्लड शुगर को कम करने में सहायक होता है। यह पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। शरीर को ठंडक देना सौंफ और धनिया की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में इस पानी को पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है और लू लगने का खतरा कम हो जाता है। कैसे बनाएं जीरा, सौंफ और धनिए का पानी? इस पानी को बनाने के लिए एक बर्तन में 1 लीटर पानी लें और उसमें 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच धनिया के बीज डालें। इसे 10-15 मिनट तक उबालें और फिर छानकर ठंडा कर लें। इस पानी को दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पिएं।

जीवन में सफलता पानी है तो इन चीजों का होना जरूरी

लाइफ में सक्सेज तो सभी चाहते हैं। लेकिन सफलता उसे ही मिलती है जो मेहनत करता है। हालांकि इसके साथ मेहनत किस दिशा में और कितनी की जा रही है, ये बात भी निर्भर करती है। अगर आप अपने करियर, फैमिली या किसी भी चीज में सफलता चाहते हैं तो इन तीन चीजों को जरूर याद रखें। तभी सक्सेज मिलने में आसानी होगी। जानें क्या हैं वो तीन चीजें, जिसे करने के लिए हर सफल इंसान कहता है। आत्मविश्वास किसी भी काम को करने के लिए आत्मविश्वास का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब आप खुद पर भरोसा करेंगे कि ये काम आप कर सकते हैं। फिर वो चाहे आसान हो या कठिन पूरा जरूर होता है। स्पष्टता लाइफ में किस इंसान के साथ जिंदगी बितानी है या फिर किस दिशा में करियर बनाना है। आपकी सोच और माइंड बिल्कुल क्लियर होना चाहिए। तभी आप सफल हो सकते हैं। जब आपका माइंड बिल्कुल क्लियर होगा उसमे दुविधा की स्थिति नहीं होगी तभी आप सही दिशा में मेहनत कर पाएंगे और खुद में आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। निरंतरता यानी कंस्सिटेंसी ‘करत-करत अभ्यास ते, जड़मत होत सुजान’ इस दोहे का अर्थ है कि लगातार अभ्यास करने से मूर्ख भी बुद्धिमान हो जाता है। जब आप किसी काम को लगातार करते हैं, बिना रुके करते हैं। तो एक ना एक दिन सफलता आपको जरूर मिलती है। इसलिए अपने काम में निरंतरता बनाकर रखें। बिना रुके सही दिशा में और पूरे आत्मविश्वास के साथ किया गया काम आपको सफलता जरूर दिलाता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet