LATEST NEWS

केवल दो मिनट में ऐसे बढ़ाए अपने स्मार्ट फोन की स्पीड

नई दिल्ली स्मार्ट फोन की धीमी गति के कारण यदि आप भी परेशान हैं तो आप ये आसान टिप्स अपनाकर उसकी गति तेज कर सकते हैं। -फोन में अगर ढेरों एप्लीकेशन हैं तो पहला काम यह करें कि जिन एप्लीकेशंस का प्रयोग आप नहीं करते हैं उन्हें तुरंत हटा दें। इससे आपके स्मार्ट फोन की स्पीड तेज हो जाएगी। -जिस भी ऐप का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसके कैश को नियमित रूप से डिलीट करते रहें। कैश को हटाने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स-एप्स में जाएं। यहां उस ऐप पर क्लिक करें जिसके कैश को क्लियर करना है। क्लिक करने के बाद आपको ‘क्लियर कैश’ विकल्प पर क्लिक करना है। -कैश क्लीन करने के अतिरिक्त स्मार्टफोन में केवल उन्हीं ऐप्स को जगह दें जो आपके काम की हैं। यदि आपके फोन की भी इनबिल्ट स्टोरेज कम है तो सबसे अच्छा विकल्प है कि इंटरनल स्टोरेज में मौजूद तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर दें। -आपको सेटिंग्स को देखना चाहिए कि कंपनी द्वारा आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं मिला है। जांच के लिए सेटिंग्स-सिस्टम-अबाउट-सॉफ्टवेर अपडेट में जाएं। यदि कोई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है तो फोन को अपडेट करने से पहले बैकअप जरूर लें।  

सबके सामने महिला को कैसे करें अपनी तरफ आकर्षित

  सबके सामने किसी महिला को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ये कुछ आसान से टिप्स आप फॉलो कर सकते हैं।   आपकी स्माइल का जादू : अगर आपकी नज़रें उनसे टकरा जाती हैं तो एक प्यारी सी स्माइल देना तो बनता है और अगर वो भी बदले में स्माइल बैक करे तो मतलब आपकी चल पड़ी है।   ज़्यादा नहीं पर थोड़ी सी तारीफ़ : फीमेल्स बहुत ज़्यादा खुश तब होती हैं जब उनकी कोई तारीफ़ कर दे। और अगर वाकई में आपको लगता है कि वो बहुत सुन्दहर है, कुछ अलग है तो तारीफ़ ज़रूर करें।   क्वालिटी टाइम बिताएं : कभी भी इम्प्रेस करना हो तो जल्दबाज़ी बिलकुल भी ना करे। सब्र रखें। कोई भी रिश्ता समय मांगता है इसलिए समझदारी से चलें। प्यार में जल्दबाज़ी ठीक नहीं।   ड्रेसिंग स्टाइल अच्छा रखें : आपकी पर्सनालिटी कितनी भी अच्छी क्यों ना हो, जब भी आप उनसे मिलने जाएं तो अपना ड्रेसिंग अच्छा रखें। फर्स्ट इम्प्रेशन में आपके ड्रेसिंग का भी बहुत बड़ा हाथ होता है।   थोड़ा सा मस्तीला अंदाज़ : ज़ादा सीरियस नहीं, पर उनसे आप थोड़ा मस्ती-मज़ाक करते रहें, ताकि वो आपके साथ फ्रेंडली महसूस करें,  लेकिन याद रखें थोड़ा सा ही मजाक नहीं तो भग्वान ही आपका मालिक है।   सच बोलें : कोई भी लड़की आपकी सच्चाई पर वाकई में आकर्षित हो सकती है। इसलिए उसके सामने जो हैं वैसे ही रहें, ज़्यादा शोऑफ भूलकर भी न करें। कोई भी रिश्ता लंबे समय तक सिर्फ सच पर टिक सकता है।  

पेट साफ न होने पर कभी भूलकर भी न खाए इन 5 चीजों को

अगर पेट साफ ना हो तो पूरे दिन पेट में भारीपन महसूस होता है। अगर ऐसी स्थिति में आपको उन चीजों की जानकारी न हो, जिन्हें खाने पर पेट और ज्यादा खराब हो सकता है, तो उन्हें खाना आपको और भी परेशानी में डाल सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जिन्हें पेट साफ नहीं होने पर आपको भूलकर भी नहीं खाना चाहिए- 1. पेट को दूध से बने किसी भी उत्पाद को पचाने में काफी समय लगता है, अगर आपका पेट पहले से ही साफ नहीं हैं तो दूध से बने उत्पाद को खाने से बचें, ऐसे में अगर उन्हें खाएंगे तो कब्ज हो सकता है। 2. पेट साफ नहीं होने पर चिप्स और तली-भुनी चीजों का सेवन करने से भी बचें, क्योंकि इनमें वसा ज्यादा होता है जो पचने में समय लगाता है। 3. फ्रोजन खाद्य पदार्थ भी खाने से बचें, ये आपके पेट को और ज्यादा खराब कर देती है। 4. बिस्कुट और कुकीज़ में मैदे की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो कि इस दौरान आपके पेट को ज्यादा नुकसान करेगी। 5. वैसे तो केला खाना पचाने में सहायता करता है, लेकिन पेट साफ नहीं होने की स्थिति में कच्चा केला भूलकर भी न खाएं।  

एप्पल सितंबर 2025 में आईफोन 17 सीरीज़ का लॉन्च करेगा

नई दिल्ली Apple पहले से ही साल के सबसे बड़े iPhone लॉन्च की तैयारी कर रहा है, जो सितंबर 2025 में होने वाला है। इस बार आईफोन 17 सीरीज़ में चार मॉडल शामिल होने की अफवाह है: आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स, जो इनोवेटिव डिज़ाइन, बेहतर फीचर्स और एक नया मिड-टियर मॉडल पेश करेंगे, जो स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स के बीच की खाई को पाट सकता है। एप्पल सभी चार मॉडलों में महत्वपूर्ण डिज़ाइन अपग्रेड्स लाने की योजना बना रहा है। आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स में मजबूत एल्युमिनियम और ग्लास का संयोजन हो सकता है, जबकि आईफोन 17 एयर और स्टैंडर्ड आईफोन 17 के अधिक मिनिमलिस्टिक लुक में आने की संभावना है। एक प्रमुख आकर्षण है स्टैंडर्ड मॉडल पर होरिजेंटल कैमरा लेआउट, जो एप्पल के लिए पहली बार होगा। वहीं, आईफोन 17 एयर अपने सिंगल, सेंट्रली-प्लेस्ड कैमरा के साथ अलग और स्टाइलिश लुक प्रदान कर सकता है। डिस्प्ले में भी सुधार की उम्मीद है, जिसमें सभी मॉडलों में प्रोमोशन टेक्नोलॉजी के जरिए 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा, जिससे पिक्चर और भी स्मूथ हो जाएगी। आईफोन 17 सीरीज़ के अंदर नेक्स्ट जेनरेशन A19 चिप होने की संभावना है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा और सुपरफास्ट परफॉर्मेंस और दक्षता का वादा करता है। प्रो मॉडलों में 12GB रैम होने की अफवाह है, जबकि आईफोन 17 एयर और स्टैंडर्ड मॉडल में 8GB रैम शामिल हो सकता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, प्रो मैक्स में तीन 48MP लेंस के साथ एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप हो सकता है, जबकि आईफोन 17 एयर में सिंगल 48MP रियर कैमरा हो सकता है। पूरी सीरीज़ में, एप्पल फ्रंट कैमरा के रेजोल्यूशन को 24MP तक दोगुना कर सकता है, जिससे सेल्फी और वीडियो की गुणवत्ता बेहतर होगी। आईफोन 17 एयर एप्पल का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन बनने की तैयारी में है, जिसकी मोटाई केवल 6.25mm होगी। इसे एक मिड-टियर विकल्प के रूप में पोजिशन किया जा रहा है, जो ‘प्लस’ मॉडल की जगह ले सकता है। इसकी 6.6-इंच डिस्प्ले और मिनिमलिस्ट डिज़ाइन उन उपयोगकर्ताओं को आकर्षित कर सकता है, जो किफायती कीमत में अत्याधुनिक फीचर्स की तलाश में हैं। एप्पल संभवतः सितंबर 2025 में अपने फॉल इवेंट के दौरान आईफोन 17 सीरीज़ का अनवील करेगा। कीमतें कितनी हो सकती हैं ? आईफोन 17 एयर: एक बजट-अनुकूल मिड-रेंज विकल्प स्टैंडर्ड आईफोन 17: 79,900 रुपए से शुरू प्रो मॉडल्स: 1,19,900 रुपए से शुरू

POCO X7 Pro 5G पहला स्मार्टफोन होगा Xiaomi HyperOS 2.0 पर आधारित

नई दिल्ली POCO ने घोषणा की है कि POCO X7 Pro 5G पहला स्मार्टफोन होगा जो Xiaomi HyperOS 2.0 पर आधारित होगा। Android 15 पर आधारित यह डिवाइस, यूजर एक्सपीरियंस में नया मानक स्थापित करने का दावा करता है। यह अत्याधुनिक तकनीक को रोज़मर्रा के उपयोग के साथ सहजता से जोड़ता है। Xiaomi HyperOS 2.0 एक सहज और सरल इंटरफ़ेस प्रदान करता है, जो गेमर्स, पेशेवरों और दैनिक उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 20 से अधिक एआई-आधारित टूल्स के साथ आता है, जो ऐप्स की सिफारिशों को बेहतर बनाता है, कैमरा परफॉर्मेंस को बढ़ाता है और संसाधन प्रबंधन को ऑप्टिमाइज़ करता है। इस इंटरफ़ेस की खासियत है कि यह व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल लेता है, जिससे स्मार्टफोन का उपयोग अधिक पर्सनल और मज़ेदार हो जाता है। भविष्य के लिए तैयार डिवाइस POCO X7 Pro 5G तीन साल के Android अपडेट और चार साल के सुरक्षा पैच के साथ आता है, जो उपयोगकर्ताओं को नवीनतम फीचर्स और मजबूत सुरक्षा प्रदान करेगा। यह स्मार्टफोन अत्याधुनिक प्रोसेसर से लैस है, जो लैग-फ्री गेमिंग, आसान मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग ऐप्स को चलाने में सक्षम है। इसकी तेज़ परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और स्टाइलिश डिज़ाइन इसे काम और मनोरंजन दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं। लॉन्च की तारीख और समय POCO X7 5G और POCO X7 Pro 5G का आधिकारिक लॉन्च 9 जनवरी 2025 को शाम 5:30 बजे IST पर होगा। POCO ने एक बार फिर अपनी नवाचार और उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन मूल्य प्रदान करने की प्रतिबद्धता को साबित किया है। स्मार्टफोन में आपको शानदार डिस्प्ले दिया जाता है। साथ ही डिजाइन पर भी काफी काम किया गया है। बैक पैनल का डिजाइन भी कंपनी ने काफी अच्छा दिया है। यही वजह है कि आपके लिए ये अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसे आप आज ही अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

जीवन में सफलता पाने मुखिया में होनी चाहिए ये खूबियां

बात जब सफलता की होती है तो लोग अकसर मेहनत के जरिए लक्ष्य हासिल करने वाले युवाओं के बारे में जिक्र करते हैं। लेकिन सक्सेस मंत्रा में आज बात सफलता का रास्ता ढूंढने वाले युवाओं की नहीं बल्कि घर के मुखिया के गुणों के बारे में की जाएगी। जी हां, किसी भी घर का मुखिया उस घर का आईना होता है। जिसे देखकर कोई भी घर में रहने वाले सदस्यों के बारे में काफी हद तक सही अंदाजा लगा सकता है। चाणक्य नीति में भी घर के मुखिया के बारे में कई जरूरी बातें बताई गई हैं। चाणक्य नीति के अनुसार घर के मुखिया में ये गुण मौजूद होने पर वह घर काफी तरक्की करता है। उस घर में रहने वाले हर सदस्य को सफलता मिलती है। तो आइए जानते हैं घर के मुखिया में कौन से गुण मौजूद होने चाहिए। बेहतर फैसले लेने की क्षमता- घर का मुखिया ऐसा होना चाहिए, जो घर से जुड़े सभी फैसले खुद लेने की क्षमता रखता हो। उसके फैसले ऐसे होने चाहिए जो ना सिर्फ बेहतर हों बल्कि उनसे घर के किसी सदस्य को तकलीफ या नुकसान भी न पहुंचें। बेकार खर्चों पर लगाए रोक- घर के मुखिया का दिमाग तेज होने के साथ दूरदर्शी भी होना चाहिए। उसे इच्छा और जरूरत में फर्क करना आना चाहिए। घर के मुखिया को इस बात का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए कि वह परिवार के सदस्यों की जरुरत पर पैसा खर्च करते हुए फिजूल खर्च करने से बचें। उसे इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि पैसों का सही इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। भेदभाव करने से बचें- परिवार का हर सदस्य अपनी हर समस्या का हल खोजने के लिए घर के मुखिया के पास ही आता है। ऐसे में घर के मुखिया के पास ही सबकी परेशानियों का हल निकालने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में घर के मुखिया को घर के किसी सदस्य के साथ भेदभाव किए बिना एकतरफा निर्णय नहीं लेना चाहिए। और किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करना चाहिए. मुखिया को एक ही क़ानून बनाना चाहिए और वही कानून सभी पर लागू होना चाहिए. सतर्क रहें- घर के मुखिया को हर समय सतर्क रहते हुए आसानी से किसी की भी बात पर भरोसा नहीं कर लेना चाहिए। घर के किसी भी सदस्य के बीच विवाद होने पर उसे दोनों पक्षों का निर्णय ध्यान से सुनना चाहिए। जिसके बाद ही उसे किसी भी तरह का कोई फैसला देना चाहिए। ध्यान रखें आपका एक गलत निर्णय किसी की लाइफ खराब कर सकता है। अनुशासन का पालन- व्यक्ति के जीवन में अनुशासन मौजूद होने से वो किसी भी काम को सफलतापूर्वक कर सकता है। ऐसे व्यक्ति की लाइफ में सफलता पाने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। यही वजह है कि जिस घर का मुखिया अनुशासन प्रिय होता है, वहां रहने वाले सदस्य हमेशा तरक्की हासिल करते हैं।

सफलता प्राप्त करने के लिए आप को उपयुक्त साफ्टवेयर की आवश्यकता

सफलता की विशेषताओं के बारे में जानना एवं विश£ेषण करना सरल है, परंतु इनको अपने व्यक्तित्व में समाहित करना एक वास्तविक चुनौती है। सफलता की विशेषताओं में सकारात्मक सोच, स्वयं पर विश्वास, साहस, लक्ष्य के प्रति समर्पण, कुशल समय प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन आदि गुण सम्मिलित होते हैं। इनसे एक सजग व्यक्ति भली-भांति परिचित होता है। हर व्यक्ति इन गुणों को स्वयं में उतारने एवं बनाए रखने का इच्छुक होता है। किंतु जब उसका वास्तविकता से सामना होता है, तो पता चलता है कि इनका अभ्यास करना कठिन है। ऐसा आकांक्षा एवं इच्छाशक्ति के बीच एक बड़ा अंतर होने की वजह से होता है। सफलता के कारकों की सूची काफी लंबी हो सकती है, यदि इनको विभिन्न शीर्षकों-उपर्शीषकों में रखा जाए, परंतु सरल बनाने के क्रम में उनको चार शीर्षकों के अंतर्गत रखना पसंद करता हूं। जिनको सफलता के पहिए की चार तीलियां कहा जा सकता है। ये हैं-मस्तिष्क, समय, ऊर्जा एवं मानवीय संबंध। ईश्वर द्वारा मनुष्य को प्रदान किए गए इन चार बेशकीमती उपहारों का कुशलतापूर्वक प्रबंधन कर आप जीवन की किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। सफलता की शुरुआत आप के स्वयं की पहचान के साथ होती है। प्रत्येक व्यक्ति जीवन में सफलता, शांति एवं प्रसन्नता हासिल करने एवं उसका अभिवर्धन हासिल करने की असीम क्षमता के साथ ईश्वर का एक अद्वितीय सृजन होता है। स्वयं की क्षमता एवं अद्वितीयता की समझ एवं पहचान एक अद्भुत अनुभव है। मैक्स लुकाडो कहते हैं-आप एक दुर्घटना नहीं हो सकते। आप थोक में पैदा नहीं हुए। आप जैसे तैसे पुर्जों को जोडकर बनाए गए उत्पाद नहीं हैं। आप सर्वशक्तिमान स्त्रष्टा द्वारा जानबूझकर नियोजित, विशिष्ट उपहार में दिए गए तथा बड़े प्यार से इस धरती पर उतारे गए हैं। हममें से हरेक व्यक्ति का इस धरती पर आने का एक उद्देश्य होता है और हर व्यक्ति में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कुछ अद्वितीयता होती है। फिलहाल इस आलेख में मैं मस्तिष्क प्रबंधन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाल रहा हूं। मानव मस्तिष्क में असीम स्मरणशक्ति और सोचने की क्षमता होती है। विश्व का कोई भी कंप्यूटर एक स्वस्थ मस्तिष्क की बराबरी नहीं कर सकता। यहां तक कि महान वैज्ञानिक आइंस्टीन भी अपने मस्तिष्क के 15 प्रतिशत से अधिक इस्तेमाल का दावा नहीं कर सके थे। इस विश्व में हमारे मस्तिष्क के परे कुछ भी नहीं है। वास्तव में, सिर्फ हमारे मस्तिष्क की वजह से ही हमारे लिए इस विश्व का कोई अर्थ है। हमें बचपन से ही खाना, पहनना, जीवन जीना, बातचीत करना, काम करना और आनंद लेना तो सिखाया जाता है, लेकिन यह नहीं सिखाया जाता कि हमें अपने मन व मस्तिष्क को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए, जो हमारे लिए हर चीज को संचालित करता है। कल्पना करें, बिना हमारे मस्तिष्क के इस विश्व में हमारे अधीन अथवा हमारे आसपास की चीज का क्या अर्थ रह जाएगा? निस्संदेह, हमारे लिए अपने मस्तिष्क से परे किसी भी चीज का कोई अर्थ नहीं है। इसलिए हमारी सभी उपलब्धियां हमारे मस्तिष्क के कौशलपूर्ण इस्तेमाल से सीधे संबंधित होती हैं। सफलता की कला वास्तव में हमारे मस्तिष्क के दक्षतापूर्ण संचालन की एक कला है। यहां, यह समझना महत्वपूर्ण है कि साक्षरता एवं शिक्षा में बहुत बड़ा अंतर होता है। एक व्यक्ति बिना साक्षर हुए भी पूर्ण रूप से शिक्षित हो सकता है। अकबर महान इसका एक सर्वोत्तम उदाहरण हैं। बहुत से संत महात्मा एवं धार्मिक गुरु निरक्षर थे, किंतु वे काफी ज्ञानी थे। दूसरी ओर, हमारे देश में या विश्व में कहीं भी साक्षर और उच्च डिग्री प्राप्त लोगों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन उन लोगों की संख्या काफी कम होती है जो उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने तथा इस विश्व को कुछ अर्थपूर्ण योगदान दे जाने के लिए वास्तविक रूप से स्वयं को शिक्षित होने का दावा करते हैं। सच्चे अर्थ में शिक्षा का सीधा संबंध आत्मबोध से होता है। अकादमिक शिक्षा हमें साक्षर और सूचनाओं एवं ज्ञान से समृद्ध बना सकती है, लेकिन उनका इस्तेमाल एवं अर्थवत्ता हमारी वास्तविक शिक्षा की शक्ति पर निर्भर करती है। गैलीलियो का कहना है कि आप व्यक्ति को कुछ भी नहीं सिखा सकते। आप उसे स्वयं के अंदर ढूंढने में केवल सहायता कर सकते हैं। ईश्वर ने पहले से ही हमारे मस्तिष्क को शक्ति प्रदान कर रखी है, हमें सिर्फ इस बात की खोज करनी है कि हम अधिकतम लाभ के लिए उसका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। एक सच्चा शिक्षक वही है, जो अपने विद्यार्थी के मस्तिष्क की मौलिकता को मारे नहीं, बल्कि उसे आत्मानुभूति करने में सहायता प्रदान करे। मैं इस संबंध में गौतम बुद्ध के दर्शन में काफी विश्वास करता हूं। वे कहते हैं कि किसी भी चीज पर तब तक विश्वास मत करो, जब तक कि वह तुम्हारे अपने विवेक एवं अपनी सहज बुद्धि को स्वीकार्य न हो, चाहे जहां से तुमने उसे पढ़ा हो, या जिसने भी कहा हो, यहां तक कि मैंने भी कहा हो। इस प्रकार सफलता की मेरी कला का उद्देश्य आप सबको उन गुणों को याद दिलाना है जो पहले से ही आप के मस्तिष्क में गहरे बैठे हुए हैं। आप को सिर्फ अनुभव करने और अपनी उच्च उपलब्धियों के लिए गति प्रदान करने की जरूरत है। यहां यह समझना प्रासंगिक होगा कि हम किसी भी चीज या उससे संबंधित चीज को सही परिप्रेक्ष्य में पहचान, समझ और व्यायाख्यित करने में असमर्थ होंगे, जिससे संबंधित सूचना हमारी स्मृति में न हो। दूसरे शब्दों में, हमें अपने मस्तिष्क से इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए उपयुक्त मानव साफ्टवेयर की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार कंप्यूटर बिना उपयुक्त साफ्टवेयर के इच्छित परिणाम नहीं दे सकता, ठीक ऐसी ही स्थिति हमारे मस्तिष्क की होती है। जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आप को उपयुक्त साफ्टवेयर की आवश्यकता होती है। सिविल सेवा के परीक्षा के मामले में, आप के व्यक्तित्व में प्रशासनिक गुणों वाले मानव साफ्टवेयर की जरूरत होगी।  

चेहरे पर निखार के साथ नमी और चमक बनाए रखता है उबटन

मौसम में परिवर्तन, तेज हवा, धूल और प्रदूषण से त्वचा निरंतर प्रभावित होती है। ऐसे में त्वचा की उचित देखभाल न की जाए तो असमय ही चेहरे पर झुर्रियां और झांइयां दिखने लगती हैं। अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार घरेलू उबटनों का प्रयोग करके आप अपने चेहरे को स्वस्थ, सुंदर और चमकदार बनाए रख सकती हैं। उबटन के इस्तेमाल से त्वचा में नमी व चमक बनी रहती है। उबटन मृत कोशिकाओं को हटा कर त्वचा को नई ताजगी प्रदान करता है। उबटन के प्रयोग से त्वचा का रक्तसंचार भी सुचारु रूप बना रहता है। हम आपको बता रहे हैं कि आखिर रसोई में इस्तेमाल होने वाली किन चीजों से उबटन बनाकर आप चेहरे की रंगत निखार सकती हैं… उड़द दाल और गुलाबजल एक चम्मच उड़द दाल को कच्चे दूध में भिगो दें। पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर इसमें थोड़ा-सा गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर सूखने दें। फिर रगड़ते हुए उतार दें और चेहरे को धो लें। आपकी त्वचा चमक उठेगी। बेसन, सरसों का तेल और दूध 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच सरसों का तेल व थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बना लें। पूरे शरीर पर इस उबटन को लगाएं। कुछ देर बाद हाथ से रगड़ कर छुड़ाएं और नहा लें। त्वचा मुलायम हो जाएगी। मसूर की दाल और अंडे की सफेदी मसूर की दाल को पीस कर पाउडर बना लें, फिर 2 चम्मच दाल के पाउडर में 1 अंडे की सफेदी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें 2 बूंद नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर रोज चेहरे पर लगाएं। सूखने पर छुड़ा लें और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। खरबूजा और सीताफल खरबूजा और सीताफल के बीजों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। फिर दूध मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर छुड़ा कर नहा लें, कुछ दिनों के प्रयोग से त्वचा की रंगत निखरने लगेगी। पका केला और शहद पके केले को मसल कर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा शहद व कुछ बूंदें नींबू का रस मिला कर चेहरे पर मलें। 5-6 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे में निखार तो आता है, झुर्रियां भी नहीं रहतीं। संतरे का छिलका और दूध 2 बड़े चम्मच संतरे के छिलकों के पाउडर में थोड़ा कच्चा दूध व गुलाबजल मिला कर गाढ़ा लेप तैयार करें। चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। त्वचा कांतिपूर्ण हो जाएगी।  

बिना ओपन हार्ट सर्जरी के अब वाल्व रिपेयर संभव

भारत में यह पहला अवसर है जब एक 69 वर्षीय एक मरीज के हार्टवाल्व की मरम्मत मिट्रा क्लिप की मदद से कैथेटर आधारित प्रक्रिया से की गई। मरीज को बार-बार हार्टफेलियर की शिकायत थी और इस मामले में हार्ट सर्जरी करनाना मुमकिन था। मरीज की 13 साल पहले बायपास सर्जरी हो चुकी है और हाल में उनका हार्ट फूलने लगा था, जो कि वाल्व में रिसाव का परिणाम था। ऐसे मरीजों के मामले में वाल्व की मरम्मत की जाती है या उसे बदला जाता है लेकिन अक्सर यह सर्जरी काफी जोखिम भरी होती है और कई बार ऐसे मामलों में मरीज को कोई फायदा भी नहीं मिलता। लिहाजा, इस मामले में डॉक्टरों ने उनके लिए मिट्राक्लिप प्रोसीजर चुना जो कि सफल रहा है। वास्तव में मिट्राक्लिप दरअसल, हृदय के भीतर स्थित वाल्व की मरम्मत करने की कैथेटर आधारित नॉन-सर्जिकल प्रक्रिया है और इसे कैथ लैब में किया जाता है। इसमें मरीज के ग्रॉइन के भीतर एक बड़ी रक्त वाहिका से स्पेशल कैथेटर को हार्ट के दाएं चैंबर से होते हुए बाएं चैंबर में प्रविष्ट कराया जाता है और ऐसा करने के लिए दोनों के बीच मौजूद पार्टिशन, जिसे इंटर एट्रियल सैप्टम कहा जाता है में छेद करना पड़ता है। इसके बाद, इकोकार्डियोग्राफी और एक्स-रे की मदद से उस वाल्व पर एक क्लिप लगायी जाती है जिससे रिसाव हो रहा है होता है ताकि रिसाव को कम किया जा सके। इसके परिणाम स्वरूप मरीज की हालत में सुधार आने लगता है। मरीज को आमतौर पर 24-48 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती है। हाल ही में न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ  मेडिसिन में प्रकाशित हाल में संपन्न सी ओएपीटी परीक्षण से यह साबित हुआ है कि मिट्राक्लिप प्रोसीजर से न सिर्फ  मरीज की हालत और उसके अन्य लक्षणों में सुधार होता है बल्कि उसे 2 साल से अधिक का जीवनदान भी मिलता है। भारत में मिट्राक्लिप के आने से हमें उम्मीद है कि उन मरीजों को निश्चित ही फायदा पहुंचेगा जिनकी हालत वाल्व में रिसाव के चलते, दवाओं के बावजूद लगातार बिगड़ रही है और जो कि किसी भी प्रकार की वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी कराने लायक नहीं हैं। ‘‘ दरअसल बिना ओपन हार्ट सर्जरी किए मित्राक्लिप से मिट्रल वाल्व रिपेयर की प्रक्रिया हाल में विकसित इनोवेटिव वैज्ञानिक तकनीक है। कुछ साल पहले तक यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि हार्ट के भीतर स्थित वाल्व कोकैथेटर की मदद से रिपेयर किया जा सकता है, मसलन-हार्ट को खोले बगैर एंजियोप्लास्टी करना और मरीज को कार्डियो पल्मोनेरी बायपास पर रखना। मिट्रल वाल्व में रिसाव की समस्या कोरोनरी आर्टरीरोग, हार्ट अटैक अथवा बाय पास सर्जरी करवा चुके करीब 5 फीसदी लोगों को अपनी गिरफ्त में लेती है और यह उम्र के साथ बढ़ती रहती है। वाल्व में लगातार रिसाव होने से हार्ट पर दबाव बढ़ता है जिसके चलते मरीज को सांस लेने में तकलीफ  होती है। इस स्थिति में इलाज नहीं कराने से हार्ट एन्लार्ज हो जाता है या फिर हार्ट फेल होने और मृत्यु की आशंका रहती है। ऐसे मरीज आम तौर पर या तो वाल्व सर्जरी के अधिक जोखिम को झेलते हैं या फिर उन्हें इससे कोई फायदा नहीं पहुंचता। क्या होती है हार्ट वाल्व की बीमारी: वैसे वाल्व हार्ट डिसिज होने के बहुत से कारण है जिनमें से बालवस्था में बार-बार गला खराब रहना, ब्लड में इंफेक्शन होने से, जन्मजात सिकुड़ होने से, डिजेनरेटिव डिसिज, कॉलाजन टिश्यू डिसॉडर होने और तनाव के कारण भी आजकल लोगों को हार्ट की बीमारी हो रही है। हृदय रोगियों की संख्या बढने का कारण हमारा खानपान व बदलती लाइफ  स्टाइल है, जिसमें शरीर के लिए लोगों को फुर्सत नहीं है। काम व टारगेट ने लोगों में तनाव बढ़ा दिया है। जिसके कारण ऐसा हो रहा है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों और गंदगी में पनपने वाले बैक्टीरिया मुंह के रास्ते गले तक जाते हैं, जिससे सबसे पहले गले में खराश होती है। फिर हृदय के वॉल्व के छेद छोटे होने लगते हैं, जिससे खून का बहाव रुक जाता है। अंत में यह बीमारी फेफड़ों तक पहुंच जाती है। इसकी वजह से फेफड़ों में पानी भर जाता है और मरीज को सांस लेने में तकलीफ  होने लगती है, जिसकी वजह से हार्ट फेल हो सकती है। वही इसके लक्षण भी बहुत आम होते है, जिससे इसको अधिकांश लोग नजरादांज कर देते है या सामान्य रोग समझकर अनदेखी कर देते है। लेकिन अगर बच्चों में रह रह कर थ्रोट इंफेक्शन या जोड़ों में दर्द जैसी शिकायतें रहती हैं तो यह रूमेटिक हार्ट डिजीज का सबसे बड़ा लक्षण है। इसका एक कारण अनियमित लाइफ भी है। अक्सर पेरेंट्स बच्चों में इंफेक्शन को नजर अंदाज कर बड़ी बीमारी को न्यौता देते हैं। इसके साथ ही सांस चढने लगे, सांस लेने में दिक्कत होने लगें, हमेशा खांसी रहना, कमजोरी, थकान आदि का होना भी इसके अन्य लक्षण है। यदि बीमारी लंबे समय तक रहती है तो लीवर के साथ पैरों, एड़ी, पेट और फिर उससे गर्दन में सूजन हो जाती है। आमतौर पर मरीज की भूख कम लगती है जिसके फलस्वरूप मरीज का वजन कम हो जाता है।  

आईओएस डिवाइस पर ज्यादा फिशिंग अटैक, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

नई दिल्ली ऐपल के आईओएस डिवाइस को दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐपल डिवाइस में सेंधमारी करना बेहद मुश्किल है। यही वजह है कि एंड्रॉइड डिवाइस के मुकाबले में आईओएस डिवाइस को ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि iOS डिवाइस बेस्ड iPhone, Macbook, iPad समेत सभी ऐपल डिवाइस पर फिशिंग अटैक का ज्यादा खतरा है, जिसने आईओएस डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। आईओएस डिवाइस पर ज्यादा फिशिंग अटैक बोस्टन बेस्ड एक डेटा सेंट्रिक सिक्योरिटी कंपनी Lookout की रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि एंड्रॉइड के मुकाबले में आईओएस डिवाइस वेब कंटेंट थ्रेड और फिशिंग के लिए ज्यादा खतरनाक है। साधारण शब्दों में कहें, तो साइबर अटैक सबसे ज्यादा आईओएस डिवाइस पर किये जाते हैं। इस शोध को जुलाई से अगस्त 2024 कैलेंडर ईयर के दौरान किया गया है। क्रिडेंशियल चोरी के सबसे ज्यादा हमले आईओएस डिवाइस पर रिसर्चर ने लुकआउट थ्रेड लैब के दावे में कहा है कि पिछले तिमाही में खासौतर पर आईओएस डिवाइस पर इंटरप्राइजेज फोक्स्ड क्रिडेंशियल की चोरी और फिशिंग अटैक किये गये हैं। इसमें करीब 17 फीसद का इजाफा हुआ है, जबकि पिछली तिमाही के मुकाबले में मैलेशियल ऐप डिडेक्शन में 32 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई गई है। एंड्रॉइड के मुकाबले में आईओएस ज्यादा खतरनाक लुकआउट रिपोर्ट के अनुसार करीब 19 एंटरप्राइज iOS डिवाइस 2024 में पहली तीन तिमाही में से प्रत्येक में कम से कम एक मोबाइल फिशिंग हमले के संपर्क में थे। इससे अलग 10.9 फीसद एंटरप्राइज एंड्रॉइड डिवाइस प्रत्येक में कम से कम एक मोबाइल फिशिंग हमले के संपर्क में थे। लुकआउट ने कहा कि मोबाइल खतरे दर की दर में तेज ग्रोथ हो रही है, क्योंकि साइबर अपराधी समूह अपनी रणनीति बदल रहे हैं और मोबाइल डिवाइस को निशाना बना रहे हैं। कैसे करें बचाव फिशिंग अटैक से बचने के रास्त बेहद सिंपल हैं। इसके लिए यूजर्स को किसी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी भी ऐप को परमिशन देने से पहले जांच कर लेना चाहिए। फोन में एंटी वायरस का इस्तेमाल करना चाहिए।

भारत में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है Whatsapp pay

नई दिल्ली WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। जिसका इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं। वॉट्सऐप का इस्तेमाल फोटो, वीडियो और बड़ी फाइल भेजने के साथ ही ऑडियो कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए किया जाता है। इसके अलावा वॉट्सऐप की मदद से ऑनलाइन पैसों का लेनदेन किया जा सकता है। वॉट्सऐप की इस यूपीआई सर्विस को वॉट्सऐप पे के नाम से जाना जाता है, लेकिन या सर्विस ज्यादा पॉपुलर नही हो सकती है, लेकिन अब इस सर्विस को कोई भी इस्तेमाल कर सकता है, क्योंकि इस पर लगी कैपिंग को हटा दिया गया है। ​ NPCI ने हटा दी WhatsApp pay से लिमिट WhatsApp की ओर से लंबे वक्त से यूपीआई पेमेंट सर्विस WhatsApp Pay को ऑफर किया जा रहा है, लेकिन नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की ओर से वॉट्सऐप पर लिमिट लगा रखी गई थी, जिससे एक लिमिटेड संख्या में ही लोग वॉट्सऐप पे सर्विस का इस्तेमाल कर पा रहे थे, लेकिन अब NPCI की ओर से इस पेमेंट लिमिट को खत्म कर दिया गया है। इसके बाद वॉट्सऐप ज्यादा संख्या में यूपीआई पेमेंट यूजर्स को अपने साथ जोड़ पाएगा। वॉट्सऐप पे सर्विस की सुविधा 1 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। UPI पेमेंट मार्केट शेयर अगर भारत के डिजिटल पेमेंट मार्केट की बात करें, तो यूपीआई पेमेंट में PhonePe का कब्जा मौजूद है। भारत के कुल यूपीआई मार्केट में फोनपे की हिस्सेदारी करीब 48 फीसद है। इसके बाद 37 फीसद मार्केट शेयर के साथ गूगल पे का नंबर आता है। साथ ही तीसरे पायदान पर पेटीएम मौजूद है, जिसका मार्केट शेयर करीब 17 फीसद है। लेकिन वॉट्सऐप के पास करीब 50 करोड़ यूजरबेस मौजूद है। ऐसे में वॉट्सऐप पे के यूजरबेस में आने वाले दिनों में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। जो बहुत बड़ी है और इसलिए वॉट्सऐप डिजिटल पेमेंट के बाज़ार में काफी आगे जा सकता है. कब शुरू हुई वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस मेटा ओन्ड वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस को फरवरी 2020 में शुरू किया गया था। मतलब इस सर्विस के शुरू हुये करीब 4 साल हो गये हैं। हालांकि इसके बाद यूपीआई पेमेंट मार्केट में वॉट्सऐप पे का यूजरबेस बेहद कम है। हालांकि NPCI की लिमिट कैप हटने से मार्केट शेयर में इजाफा दर्ज किया जा सकता है। कौन कर पाएगा वॉट्सऐप यूपीआई पेमेंट वॉट्सऐप का इस्तेमाल वही यूजर्स कर पाएंगें, जिसका मोबाइल नंबर उसके बैंक अकाउंट से लिंक होगा। साथ ही बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर से ही वॉट्सऐप चलाना होगा, तभी वॉट्सऐप पे सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। कैसे वॉट्सऐप से करें पेमेंट     सबसे पहले आपको वॉट्सऐप ओपन करना होगा।     इसके बाद उस चैट पर विजिट करना होगा, जिसे आपको पैसे भेजने हैं।     चैट के बॉटम साइड में आपको रुपये का सिंबल दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।     फिर आपको Add your bank account के लिए Get Started ऑप्शन पर टैप करना होगा।     इसके बाद Accept and Continue ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।     फिर आपको अपनी बैंक को सेलेक्ट करना होगा।     इसके बाद आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा।     फिर आपको मैसेज ऑप्शन के Send बटन पर क्लिक करना होगा।     इस तरह से आपका मोबाइल नंबर सीधे वॉट्सऐप पे से कनेक्ट हो जाएगा। Whatsapp की 100 मिलियन की लिमिट इससे पहले NPCI ने वॉट्सऐप पे को चरणबद्ध तरीक से विस्तार की इजाजत दी थी। हालांकि अब एनपीसीआई की छूट के बाद WhatsApp यूजर्स की संख्या में उछाल देखने को मिल सकता है। NPCI ने साल 2022 में सिक्योरिटी कारणों से अधिकतम 100 मिलियन यूजर्स की लिमिट सेट की थी। इसके बाद NPCI ने वॉट्सऐप को थोड़ी राहत देते हुए 100 मिलियन की लिमिट को बदलकर 30 फीसद मार्केट शेयर कर दिया था। वॉट्सऐप की ओर से यूजर्स को बिना ऐप बदले पैसे भेजने और रिसीव करने की सुविधा मिलती है। यूजर्स सीधे वॉट्सऐप से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। इसके लिए आपको अलग PhonePe या फिर Gpay ऐप की जरूरत नहीं होगी।

कुछ चीजों में नहीं करनी चाहिए जल्दबाजी, हो जाएगा नुकसान

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हर किसी को सबकुछ फटाफट करना होता है। किसी भी काम और डिसीजन को लेने में जल्दीबाजी दिखाई जाती है। लेकिन काफी सारे काम ऐसे होते हैं। जिन्हें जल्दीबाजी में कभी नहीं करना चाहिए। इस बारे में हमारे शास्त्र भी कहते हैं और कई सारे मोटिवेशनल स्पीकर भी। तो अगर आप लाइफ में सक्सेज की सीढ़ी चढ़ना चाह रहे हैं तो भूलकर भी इन कामों को करने में जल्दीबाजी ना दिखाएं। जल्दीबाजी में ना लें फैसलें आजकल की फास्ट लाइफ में इंसान दिनभर में कई सारे छोटे-छोटे फैसले लेता है। जिससे माइंड थक जाता है और जब बड़े फैसलों का नंबर आता है तो अक्सर वहां पर गलती हो जाती है। इसलिए कभी भी किसी भी फैसले को लेने में जल्दीबाजी नहीं दिखानी चाहिए। फिर वो छोटे हो या फिर बड़े। हर किसी पर जल्दी से ना करें विश्वास विश्वास बनाने में समय लगता है। फिर वो चाहे रिलेशनशिप में हो या फिर बिजनेस में। हमेशा समय लेकर और सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए। ना करें किसी को जज अक्सर लोग फर्स्ट इंप्रेशन में ही सामने वाले को जज करने लगते हैं। यानी कि उसके प्रति मन में एक धारणा बना लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। हमेशा सामने वाले के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही जज करना चाहिए। जल्दीबाजी में ना बनाएं रिलेशन किसी भी नए रिश्ते या दोस्ती की शुरुआत जल्दी में नहीं करना चाहिए। हमेशा सोच समझकर और अच्छी तरह से परखने के बाद ही रिलेशनशिप आगे बढ़ाना चाहिए। जल्दी में ना खाएं खाना खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए। साइंस और शास्त्र दोनों में ऐसा कहा गया है। जल्दी-जल्दी खाना खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है।

भारत में जल्द लॉन्च होगी POCO X7 सीरीज

नई दिल्ली Xiaomi के सब-ब्रांड POCO ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित POCO X7 सीरीज लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह सीरीज टेक्नोलॉजी प्रेमियों के बीच काफी चर्चा में है। इस सीरीज में POCO X7 और POCO X7 Pro मॉडल्स के लॉन्च होने की उम्मीद है। इन डिवाइसों की कई स्पेसिफिकेशंस पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। POCO अपनी X7 सीरीज के लिए MediaTek चिपसेट्स का उपयोग करेगा, जिससे Xiaomi और POCO के बीच साझेदारी और मजबूत हो रही है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी पुष्टि हुई जानकारी। लॉन्च डेट और समय     POCO X7 सीरीज 9 जनवरी, 2025 को भारत में डेब्यू करेगी।     लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे होगा।     कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस खबर को साझा किया।     Flipkart के लोगो के साथ लॉन्च पोस्टर से पुष्टि होती है कि डिवाइस Flipkart के माध्यम से बेचे जाएंगे।     POCO इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने यह भी पुष्टि की है कि इस सीरीज में कोई “Neo” वेरिएंट नहीं होगा। स्पेसिफिकेशंस POCO X7: चिपसेट: MediaTek Dimensity 7300-Ultra SoC। रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज। POCO X7 Pro: चिपसेट: MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC। सॉफ़्टवेयर: दोनों डिवाइस एंड्रॉइड 15 पर आधारित HyperOS 2.0 के साथ आएंगे। डिस्प्ले     6.67 इंच की स्क्रीन।     120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट।     पिछली सीरीज की सफलता और उम्मीदें     POCO की X6 सीरीज को 2024 में भारत में मिड-रेंज डिवाइस के रूप में बेस्ट वैल्यू माना गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि POCO X7 सीरीज ग्राहकों को मजबूत अनुभव देते हुए कम कीमत पर बेहतर प्रदर्शन कर पाती है या नहीं। POCO X7 सीरीज की अधिक जानकारी लॉन्च के करीब आते-आते ब्रांड और भी ज्यादा स्पेसिफिकेशंस और डिटेल्स का खुलासा करेगा। POCO X7 सीरीज टेक प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनी हुई है।

नया साल में जीवन में सफलता हासिल करने करें ये बदलाव

नया साल हर व्यक्ति के जीवन में सफलता हासिल करने का एक दूसरा मौका होता है। जिसे वो अगर पूरे जोश, उत्साह और लगन के साथ अपनाता है तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। एक आम व्यक्ति अकसर असफलता का मुंह इसलिए देखता है क्योंकि वो विवेक होते हुए भी अपनी कुछ खराब आदतों से अपना पीछा नहीं छुड़ा पाता है। ऐसे में अगर आप नए साल में अपनी पर्सनालिटी में बदलाव लाकर सफलता का रास्ता तय करना चाहते हैं तो ये 5 सक्सेस टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। सेहत पर दें ध्यान कई बार लोग अपने लक्ष्य के पीछे भागते-भागते, खुद को इतना व्यस्त कर लेते हैं कि उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रहता है। लंबे समय तक बनी इस आदत की वजह से वो जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं और मौका मिलने पर उसका फायदा नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी अपनी सेहत के प्रति इतने ही लापरवाह हैं तो इस नए साल अपने लक्ष्य के साथ अपनी सेहत को भी पूरा ध्यान रखें। इसके लिए नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। बचत की डालें आदत अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो आज को जीने में विश्वास करते हैं और अपने कमाए हुए पैसों को फिजूलखर्ची करके उड़ा देते हैं तो इस साल अपनी इस आदत को बदल डालिए। अपने खर्चों और बचत का एक स्पष्ट खाका तैयार करके अपने वित्तीय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। अपनी इस आदत में बदलाव करके आ अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। बायोडाटा अपडेट करें नए साल में कदम रखते ही, सबसे पहले अपना बायोडाटा खोलकर उसे अपडेट करें। ताकि नए साल में नए मौके मिलने पर आप उसका तुरंत फायदा उठा सकें। स्लीपिंग हैबिट्स को सुधारें नए साल पर, अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए अपनी स्लीपिंग हैबिट्स पर भी खास ध्यान दें। इसके लिए एक तय समय पर जागने और सोने का समय निश्चित करें। इसे भी अपने एक लक्ष्य के रूप में ही देखें क्योंकि पूरी नींद ना मिलने की वजह से व्यक्ति अपना पूरा ध्यान लक्ष्य पर नहीं लगा पाता है। जिसकी वजह से वो अपने लक्ष्य से कोसों दूर हो जाता है। नेगेटिव विचार और आलस से बनाएं दूरी कई बार व्यक्ति मेहनती होते हुए भी सिर्फ अपने नेगेटिव विचार रखने और आलस की वजह से खुद को सफलता से दूर कर देता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में हर दिन एक सकारात्मक आदत अपनाने का प्रयास करें।

iPhone 17 सीरीज में सभी मॉडल्स के लिए ProMotion डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का होगा यूज

नई दिल्ली iPhone 16 सीरीज में Action Button को सभी मॉडल्स में शामिल किया गया, जो पहले केवल iPhone 15 Pro मॉडल्स में उपलब्ध था। iPhone 16 सीरीज में Apple Intelligence Tools और नया Camera Control Button भी सभी मॉडल्स के लिए स्टैंडर्ड फीचर्स बनाए गए। हालांकि, Pro मॉडल्स में A18 Pro चिप का उपयोग होता है, जो स्टैंडर्ड A18 चिप की तुलना में अधिक क्षमताएं प्रदान करता है। यह संभावना है कि iPhone 17 सीरीज भी इस प्रवृत्ति को जारी रखेगी, जिसमें Pro और नॉन-प्रो मॉडल्स के बीच की खाई कम होगी, लेकिन कुछ भिन्नताएं बनी रहेंगी। iPhone 17 सीरीज में ProMotion टेक्नोलॉजी के विस्तार से Apple न केवल बेस मॉडल्स के उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव देगा, बल्कि अपनी प्रतिस्पर्धा में एक कदम आगे रहेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि Apple अपनी आगामी सीरीज में और कौन-कौन से नए फीचर्स शामिल करता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet